LATEST NEWS

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी आज,एमएसपी 2300 रुपए प्रति क्विंटल, शिकायत के लिए नंबर जारी

Paddy purchased today at support price in the state, MSP Rs 2300 per quintal, number issued for complaints प्रदेश में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिये धान की खरीदी सोमवार से शुरू होगी। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जायेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि धान का उपार्जन 2 दिसम्बर से 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। उपार्जन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा। 45 लाख मीट्रिक टन होगी धान की खरीदी केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 45 लाख मीट्रिक टन की जायेगी। गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जायेगा। परिवहनकर्ता द्वारा उपार्जित खाद्यान्न का परिवहन समय-सीमा में नहीं करने पर पेनाल्टी की व्यवस्था साप्ताहिक रूप से की जायेगी। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के बाद भुगतान, कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा। धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्र पर लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिये समुचित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर्स को दिये गये हैं। समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी सेल का गठन पंजीयन एवं उपार्जन में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिये जिले में और राज्य स्तर पर भी तकनीकी सेल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति उपार्जन संबंधी सभी विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित खाद्यान्न की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। राज्य स्तर पर एक कंट्रोल-रूम भी स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नम्बर 0755-2551471 है, जो उपार्जन अवधि में सुबह 9 से रात 7 बजे तक संचालित रहेगा।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फेम राशि खन्ना ने शिव नगरी काशी में मनाया जन्मदिन, बोलीं- ‘हर हर महादेव’

मुंबई, द साबरमती रिपोर्ट’ फेम अभिनेत्री राशि खन्ना ने अपना जन्मदिन शिवनगरी काशी में मनाया। अभिनेत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ गंगा आरती भी की, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है। जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपना जन्मदिन शाश्वत नगरी काशी में मना रही हूं और यहां ईश्वर की भक्ति में डूबी हूं, जहां समय भी थम जाता है और आत्माएं शांति पाती हैं। बहुत आभारी हूं, हर हर महादेव।“ राशि खन्ना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही वह गंगा आरती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री नमो घाट भी पहुंचीं और आनंद के पल वहां पर बिताती नजर आईं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से एक अलग मुकाम पर पहुंची राशि की तस्वीरों को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “हर हर महादेव, राशि मैम।” एक अन्य ने लिखा, “आपको जन्मदिन की बहुत बधाई, महादेव कृपा करें।” दूसरे ने लिखा, “बाबा आप पर कृपा करें।“ इस बीच राशि खन्ना के काम की बात करें तो वह अपनी हालिया रिलीज ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की सफलता से बेहद खुश हैं। गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। दर्शकों से ढेर सारा प्यार पा रही ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात में भी टैक्स फ्री किया जा चुका है फिल्म में राशि खन्ना के साथ लीड रोल में विक्रांत मैसी और रिद्धि डोगरा हैं। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है। 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं।

गौहर खान ने करण संग खूब किया ‘नैन मटक्का’, बोलीं- ‘जो करो, दिल से करो’

मुंबई, वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर अपकमिंग ‘बेबी जॉन’ का गाना ‘नैन मटक्का’ रिलीज के बाद से धूम मचा रहा है। इस गाने पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा गौहर खान, अभिनेता करण ग्रोवर के साथ थिरकती नजर आईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंडिंग रील शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “इस तरह हम एक शानदार पार्टी का अंत करते हैं, कुछ भी हो पर दिल से हो! करण ग्रोवर आपका ऐसा खेल, जहां रफू की मुलाकात प्यारी लोला से हुई, नैन मटक्का। ट्रेंडिंग सॉन्ग हमेशा की तरह धमाल मचा रहा है। वरुण धवन- कीर्ति सुरेश मजा आ गया।“ गौहर खान की पोस्ट पर कमेंट कर अभिनेता करण ग्रोवर ने लिखा, “मेरे सबसे अच्छे डांस टीचर होने के लिए धन्यवाद गौहर खान, बहुत मजेदार था।“ बता दें कि ‘नैन मटक्का’ गाना वरुण धवन और कार्ति सुरेश स्टारर ‘बेबी जॉन’ का है, जिसे पंजाबी और हिंदी गानों में शानदार टच देने वाले गायक दिलजीत दोसांझ ने गाया है। इससे पहले वरुण धवन का एक रील भी काफी वायरल हुआ, जिसमें वह मुंबई के ताज होटल के सामने ‘नैन मटक्का’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस बीच गौहर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘बिग बॉस 7’ की विनर अभिनेत्री वर्तमान में झलक दिखला जा 11 को होस्ट कर रही हैं। गौहर टीवी शोज के साथ ही कई फिल्मों में भी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी हैं। गौहर खान ‘इश्कजादे’, ‘रॉकेट सिंह’, ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’, ‘फीवर’ जैसी सफल फिल्मों के साथ ही कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। क्रिसमस पर रिलीज को तैयार ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं। ‘बेबी जॉन’ का निर्देशन कलीज ने किया है। यह फिल्म एटली निर्देशित साउथ फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है। ‘थेरी’ साल 2016 में रिलीज हुई थी।

दर्द, भय और उसके इलाज को शानदार अंदाज में पेश करती हैं एड्स पर बनी ये फिल्में

मुंबई,  किसी ने सही कहा है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। फिल्मों का काम केवल रोमांस, एक्शन और ड्रामा नहीं बल्कि समय-समय पर उन समस्याओं पर भी प्रकाश डालना है, जो समाज में घट रही हैं। एड्स के मरीजों के दर्द को समझ पाना वास्तव में उतना ही कठिन है, जितना समंदर को मीठा कर पाना। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री ने कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया है, जो एड्स पर खुलकर बात करती हैं। दुनिया भर में 1 दिसंबर को एड्स (एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम) दिवस मनाया जाता है। एड्स के मरीज आज भी उसी दर्द के सागर में खुद को पाते हैं, जहां कल थे। हालांकि, इस खतरनाक बीमारी के बारे में सटीक जानकारी और जागरूकता दो बड़े हथियार साबित हो सकते हैं और इस मामले में इन फिल्मों ने काम किया है। ये फिल्में न केवल मरीजों की संवेदना को छूती हैं, कई मिथकों को भी तोड़ती नजर आती हैं। ऐसे में बॉलीवुड में इस गंभीर विषय पर बनी फिल्मों पर डालिए एक नजर। ‘प्यार में कभी कभी’ साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म भले ही पूरी तरह से एड्स पर नहीं थी, लेकिन कहानी में शानदार तरीके से एड्स की समस्या को दिखाया गया है। दरअसल, फिल्म के नायक को ही एड्स हो जाता है और पूरी कहानी एक अलग दिशा में मुड़ जाती है। फिल्म में डिनो मोरिया के साथ लीड रोल में रिंकी खन्ना और संजय सूरी हैं। सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म का विषय वास्तव में शानदार कहा जा सकता है। रेवती मेनन के निर्देशन में बनी फिल्म में एड्स को न केवल एक समस्या के रूप में बल्कि उससे लड़ने, जागरूकता और समाज के योगदान को शानदार अंदाज में दिखाया गया। साल 2005 में रिलीज ‘माई ब्रदर निखिल’ एड्स पर बनी फिल्म है। इममें लीड रोल अभिनेत्री जूही चावला के साथ संजय सूरी और पुराब कोहली ने प्ले किया था। फिल्म का निर्देशन ओनिर ने किया है।  

17 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी फिल्म आजाद

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन कि फिल्म आजाद 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ‘आजाद’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया है। निर्माताओं ने फिल्म ‘आजाद’ का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म में अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। साथ ही राशा थडानी और अमन देवगन भी नजर आए। पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। अजय देवगन ने भी फिल्म आजाद का नया पोस्टर जारी किया। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘इस कहानी का दिल एक योद्धा है, और धड़कन। आजाद, 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रोमांच का गवाह बनें।’ अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म आजाद का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है।

दुआ लीपा ने भारत में शाहरुख खान के गाने पर लगाए ठुमके

मुंबई दुआ लीपा ने भारत में अपने कॉन्सर्ट में जो किया, उसे देखकर उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने अपने गाने ‘लेविटेटिंग एक्स’ और शाहरुख के गाने ‘वो लड़की जो सबसे अलग है’ को मिला दिया और ये क्रॉसओवर ट्रेंड हर तरफ वायरल हो गया है। इंटरनेशनल सिंगर ने शनिवार रात मुंबई में कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। उनके कॉन्सर्ट की घोषणा महीनों पहले की गई थी और तब से फैंस सोच ही रहे थे कि दुआ ‘लेविटेटिंग’ गाएंगी। अब ये वीडियो तेजी से हर तरफ वायरल हो गया है। शनिवार की रात, दुआ ने मैश-अप करके मीम्स का बार हाई कर दिया। सफेद कपड़े पहने, दुआ ने ‘वो लड़की जो…’ गाने पर डांस भी किया। वह उन लाइन्स पर भी थिरकीं, जिससे यह एक शानदार क्रॉसओवर बन गया। कहने की जरूरत नहीं है कि यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इतना कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया और सिंगर की खूब तारीफ की। फैंस को पसंद आया ये ट्रैक फैन्स ने भी अपनी बातें रखीं और वीडियो पर कमेंट किया। एक ने लिखा- यह बहुत अच्छा है। एक ने कहा- उसने इसे रियल बना दिया। एक ने कहा- आखिरकार यह हुआ, उसने ऐसा किया। एक ने लिखा- और इस तरह आप एक ट्रेंड बनाते हैं। ईशा अंबानी भी पति के साथ पहुंचीं ग्रैमी विनर सिंगर ने मुंबई में एमएमआरडीए बीकेसी में अपने कॉन्सर्ट की मेजबानी की। दर्शकों में कई बड़े नाम और चेहरे दिखे। इनमें अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल शामिल हैं। दुआ लीपा का भारत में दूसरा कॉन्सर्ट यह दुआ का भारत में दूसरा कॉन्सर्ट है। उनका पहला कॉन्सर्ट 2019 में नवी मुंबई में वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल में हुआ था। भारत के साथ अपने संबंध पर विचार करते हुए, दुआ ने देश से अपनी यादें शेयर कीं, जिसमें 2023 के अंतिम दिन राजस्थान में बिताना भी शामिल था।

गोविंदा ने कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अभिषेक के साथ अपने झगड़े पर खुलकर की बात

मुंबई बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अभिषेक के साथ अपने झगड़े के बारे में खुलकर बात की। गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच सात साल से विवाद चल रहा था। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक कॉमेडी शो में कृष्णा के किए गए मजाक से नाराज थे और मामला तब और बढ़ गया जब कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी इसमें शामिल हो गईं और सोशल मीडिया पर सुनीता के साथ उनकी बहस हो गई। तब से परिवार में तनाव से भरे संबंध चल रहे हैं। हालांकि, गोविंदा और कृष्णा ने अपने मुद्दों को अलग रखने और संघर्ष खत्म करने का फैसला किया। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड में गोविंदा को शक्ति कपूर और चंकी पांडे के साथ देखा गया। गोविंदा ने सबकुछ बता दिया जहां से उनका झगड़ा शुरू हुआ था। गोविंदा से गले मिले कृष्णा गोविंदा ने कहा, ‘यह मजेदार है कि इसका कारण अलग था, अब मैं सच कह देता हूं। एक दिन मैं उससे बहुत नाराज था। मैंने पूछा, ‘ये कौन से डायलॉग हैं जो उनसे लिखवाते हैं?’ मेरी पत्नी सुनीता ने कहा, ‘पूरी फिल्म इंडस्ट्री ऐसा करती है। कृष्णा को कुछ मत कहो। वह पैसा कमा रहा है और उसे अपना काम करने दीजिए।’ किसी के लिए आप रुकें नहीं, किसी से गलत मत कीजिए।’ इसलिए मैं उसके बारे में कहना चाहूंगा, ‘आप उससे सॉरी कहें, वह प्यार करती है।’ कृष्णा ने जवाब दिया, हां मैं भी उनसे प्यार करता हूं। अगर ऐसी कोई खट्टी भावना है तो मैं माफी मांगूंगा।’ गोविंदा के साथ वनवास पर थे कृष्णा गोविंदा ने तब सफाई दी जब कृष्णा ने कहा कि वह गोविंदा को लेकर वनवास पर थे और अब यह खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, ‘पहली बार मैंने मेरा कैरेक्टर तोड़ा लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगा। आज सबसे खास दिन में से एक है, सबसे यादगार दिन में से एक है। मेरा सात साल का वनवास आज मेरे मामा के साथ मंच शेयर करके खत्म हो गया। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छे पलों में से एक है। हर कोई इसकी उम्मीद भी कर रहा था।’ बहन को मां की तरह मानते हैं गोविंदा गोविंदा ने आगे कहा, ‘मैं सभी से कहना चाहूंगा कि मेरे घर में, मेरी मां के बाद हम उन भाग्यशाली लोगों में से हैं जहां मेरी बड़ी बहन मेरी मां की तरह थी। कृष्णा उस मां का बेटा है। मेरा मानना है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो सभी की सेवा कर सका और हमारी, मेरी तरफ से तुम्हारे लिए कोई वनवास नहीं था। ये बैड लक हो जाता है और ऊपर वाला जो करता है, कभी किसी के साथ गलत नहीं करता है।’

प्रियंका चोपड़ा का थैंक्सगिविंग पोस्ट वायरल, भड़के फैंस

न्यूयॉर्क बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में अपने परिवार संग रहती हैं। उन्होंने वहां पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ थैंक्सगिविंग सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। पर एक वजह से प्रियंका निशाने पर आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा  ने निक जोनस और मालती मैरी के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें मालती उनकी बांहों में है और वो दोनों निक की बांहों में। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हम उस जीवन के लिए आभारी हैं, जिसे हम एक साथ बना रहे हैं। अपने दिलों में ग्रैटिट्यूड भरे मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो इन सभी सालों में मेरे साथ रहे हैं। किसी एक के लिए चैंपियन होना बहुत जरूरी है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा ऐसा मिला। आप सभी प्यार और प्रियजनों से घिरे रहें। जश्न मना रहे सभी लोगों को धन्यवाद।’ प्रियंका ने थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन की जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें खाने-पीने की भी फोटो है और एक में नॉनवेज (चिकन) भी दिख रहा है। ये देखकर कुछ लोग भड़क गए। प्रियंका को वेजिटेरियन बनने की सलाह एक ने प्रियंका को सलाह देते हुए लिखा, ‘वेजिटेरियन बनो… जानवर को मारते हुए इस तरह की फोटो मत शेयर करो।’ दूसरने लिखा, ‘सोचता था कि प्रियंका वेजिटेरियन हैं।’ फैंस ने प्रियंका से की गुजारिश तीसरे ने कॉमेंट किया, ‘प्रियंका मैम प्लीज अनुरोध है कि कभी भी भुने हुए चिकन की तस्वीरें पोस्ट न करें, क्योंकि कुछ शुद्ध शाकाहारी लोग आपसे प्यार करते हैं, जब हम आपकी ओर से इस तरह की पोस्ट देखते हैं तो हमें दुख होता है।’

अंकित गुप्ता संग प्रियंका चाहर चौधरी ने लगाई आग

मुंबई प्रियंका चाहर चौधरी टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस हैं जो शो ‘उड़ारियां’ में तेजो के रोल से फेमस हुईं। एक्ट्रेस एक घरेलू नाम बन गई हैं और उनके बहुत सारे फैंस बन गए हैं, जो उन्हें ढेर सारा प्यार और सपोर्ट देते हैं। उन्हें आखिरी बार ‘बिग बॉस 16’ में देखा गया था और फैंस को उनका खेल और अंकित गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। प्रियंका की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने फैंस के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करना पसंद करती हैं। आइए आज हम इंस्टाग्राम से उनके कुछ हॉट लुक्स पर एक नजर डालते हैं, जो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। प्रियंका चाहर चौधरी की फोटोज प्रियंका ने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है और फैंस एक्ट्रेस को एक शो में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंकित इस बीच शो ‘माटी से बंधी डोर’ में नजर आ रहे हैं।  

‘बिग बॉस 18’ में वीकेंड पर धमाल मचाएंगे इक्का-रफ्तार

मुंबई रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में रविवार को वीकेंड का वार में रैपर रफ्तार और इक्का आएंगे और घरवालों में खूब आग लगाएंगे। उनके सामने करण वीर मेहरा और रजत दलाल एक-दूसरे को रोस्ट करेंगे। Bigg Boss 18 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि रफ्तार और इक्का घर के अंदर हैं। उन्होंने कहा, ‘आज होगा यहां पर रोस्ट का तांडव।’ इसके बाद करण को रजत को रोस्ट करते हुए दिखाया गया है। रोस्ट के बहाने खूब कसे गए तंज! रजत दलाल को रोस्ट करते हुए करण वीर मेहरा कहते हैं, ‘शरीर जैसे हाथी है और अक्ल छोटे बच्चे से भी आधी है।’ इसके बाद रजत भी बदले में बोलते हैं, ‘नहीं उखाड़ पाएगा ये किसी का भी बाल, इसी बहाने खींच लूं इसके गाल।’ फिर करण ने कहा, ‘कंटेस्टेंट्स के जाने पर ये बहाते हैं मगरमच्छ के आंसू, खुद के भाई इनकी दोस्ती पर बोलते हैं आथू।’ सलमान लेंगे चाहत और अविनाश की क्लास इससे पहले भी शो का प्रोमो सामने आया था, जिसमें सलमान खान घरवालों की क्लास लेते दिख रहे थे। खासतौर से अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे की। उन्होंने दोनों की हरकतों को लेकर उन्हें जमकर सुनाया। तजिंदर बग्गा होंगे एविक्ट या नहीं होगा कोई एविक्शन! इस हफ्ते एक सदस्य घर से बेघर हो जाएगा। इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन हुआ था, जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री घरवालों से कम कनेक्शन के कारण बेघर हो गई थीं। अब वीकेंड पर एक और सदस्य का पत्ता कटेगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तजिंदर बग्गा एविक्ट होंगे। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि इस हफ्ते दूसरा एविक्शन नहीं होगा।  

महिला के स्वजन शादी समारोह में गए हुए थे, महिला को घर में अकेला पाकर तीन लोगों ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म

मुरैना पोरसा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 27 नवंबर को महिला के स्वजन शादी समारोह में गए हुए थे, महिला को घर में अकेला पाकर तीन लोगों ने घर में घुसकर घिनौना काम किया। देर रात महिला का ससुर घर आया तो आरोपित भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की फरियाद पर आरोपिताें के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक महिला के स्वजन शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। 23 वर्षीय महिला घर में अकेली थी, इसी बीच तीनों आरोपित छत के रास्ते घर में घुसे और सो रही महिला को मुंह दबोच लिया। इसके बाद तीनों ने ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का ससुर देर रात को शादी से आया तो तीनों ही घर से भाग गए। इसके बाद गुरूवार को महिला अपने स्वजन के साथ पोरसा थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने आरोपित रामप्रताप चौहान, भोलू तोमर व पवन तोमर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। बेटी के ससुराल आए दंपत्ति की पिटाई निरार थाना क्षेत्र के टिकटौली गांव में अपनी बेटी के ससुराल आए दंपत्ति व उनके साथियों की कार रूकवाकर दामाद व उसके साथियों ने मिलकर मारपीट कर दी। जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक प्रकाश नगर थाना उत्तर फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश निवासी राकेश ओझा अपनी पत्नी व अन्य साथियों के साथ बेटी की ससुराल टिकटौली आए थे, जहां दामाद सोनू गौड से उन्होंने कहा कि बेटी पांच साल से मायके नहीं भेजी है। सोनू ने बीमारी का हवाला दिया। इसी बीच कहासुनी हो गई और राकेश ओझा कार से निकल गए। इसी बीच दामाद सोनू व अन्य स्वजन ने परसोटा रोड पर कार को रूकवाकर राकेश ओझा व अन्य की मारपीट कर दी। कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में राकेश ओझा की फरियाद पर आरोपित सोनू, मोनू गौड निवासी टिकटौली, हरिओम, राजू गौड निवासी कैलारस के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शासकीय प्राइमरी स्कूल में बने हैंडवाश यूनिट की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

टीकमगढ़ लिधौरा तहसील के गोटेट गांव में एक शासकीय प्राइमरी स्कूल में बने हैंडवाश यूनिट की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लिधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद तीन बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हैंडवाश यूनिट की दीवाल ढही घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। बता दें, गोटेट के प्राथमिक स्कूल में डेढ़ वर्ष पूर्व दीवार के सहारे 60 हजार रुपये के व्यय से हैंडवाश यूनिट बनाया गया था, वह दीवार शनिवार को गिर गई। वहां मध्याह्न भोजन के बाद बैठे बच्चे घायल हो गए। गोटेट निवासी महेंद्र वंशकार ने बताया कि हरिजन बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चे पढ़ने गए थे। दोपहर में मध्याह्न भोजन के दौरान चार बच्चे शौचालय के पास बैठे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई। घटना में बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला हेडमास्टर रामनारायण तिवारी ने बताया कि बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार गिरने से बच्चे उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर बाइक से सभी बच्चों को इलाज के लिए लिधौरा अस्पताल ले गए।

ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने के लिए शिवपुरी सेलिंग पहुंचे तो उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने इससे बचा लिया, लेकिन कई समर्थक और पुलिसकर्मी इसमें घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार को शिवपुरी के दौरे पर थे। यहां पर वह दोपहर में ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने के लिए शिवपुरी सेलिंग पहुंचे थे। वहां जैसे ही सिंधिया झील पर पहुंचे तो मधुमक्खियों का एक झुंड अचानक से भड़क गया। उन्होंने तुरंत वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। समर्थक और पुलिसकर्मी हुए घायल हालांकि, सिंधिया को उनके सुरक्षाकर्मी किसी तरह बचाकर ले आए, लेकिन कुछ समर्थक और पुलिसकर्मी इसके शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सिंधिया जब मशीन का शुभारंभ करने क्लब के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो वहां मौजूद पंडित ने धूपबत्ती जला दी। धुएं के कारण भड़कीं मधुमक्खियां धुएं के कारण सेलिंग क्लब पर लगे मधुमक्खी के छत्ते में बैठीं मक्खियां भड़क गईं और उन्होंने हमला शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री के बालों में जैसे ही मधुमक्खी घुसी, उनके सुरक्षाकर्मी सक्रिय हो गए और मंत्री को किसी तरह सुरक्षित बचाकर कार तक लेकर आए। हालांकि मधुमक्खी ने कई नेताओं, समर्थकों और पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया। कुछ लोग उपचार के लिए अस्पताल तक भी पहुंचे।

हैदराबाद से मृणाल ठाकुर को है प्यार, खुल्लम खुल्ला किया इकरार

मुंबई,  अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस का दिल जीतने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों हैदराबाद में हैं। उन्होंने माना है कि उन्हें यहां बिताए पलों से प्यार है। अभिनेत्री मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई यह तस्वीीर किसी फिल्म  के सेट की लग रही है। तस्वीकर पर अभिनेत्री ने “लाइफ इन हैदराबाद” जिओटैग के साथ कैप्शन दिया प्यार। अभिनेत्री ने इस पोस्टि में यह नहीं बताया कि वह हैदराबाद में क्यों  हैं। क्या् वह यहां किसी फिल्मत की शूटिंग करने आई हैं या फिर घूमने फिरने। अन्य सितारों की तरह मृणाल भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अपनी पसंद ना पसंद का इजहार अकसर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंनने हॉलीवुड स्टार डेमी मूर को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी थी और उनकी 2018 की फिल्म “लव सोनिया” से एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की शूटिंग का एक कोलाज शेयर किया था। जिसमें मृणाल स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं और मूर ध्यान से निर्देशक की बातें सुन रही थीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अभी-अभी ये बेशकीमती तस्वीरें मिलीं। जन्मदिन की बधाई खूबसूरत डेमी मूर।” “लव सोनिया” फिल्म तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित और डेविड वोमार्क द्वारा निर्मित है। जिसमें मृणाल ने टाइटल किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा रिया सिसोदिया, फ्रीडा पिंटो, डेमी मूर, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साई ताम्हणकर भी थे। पिछले महीने मृणाल उत्तराखंड में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी उनके को-स्टारर है। मृणाल अगली बार बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के साथ “सन ऑफ सरदार” में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। उनके पास वरुण धवन के साथ डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म और “पूजा मेरी जान” भी है। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने 2012 में टेलीविजन शो ‘मुझसे कुछ कहती है..ये खामोशियां’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने ‘अर्जुन’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शो में काम किया है और वह ‘नच बलिए 7’ में भी नजर आई थीं। मृणाल शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सर्भ, शशांक अरोड़ा, कल्कि कोचलिन, शिवानी रघुवंशी और मोना सिंह अभिनीत वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में भी नजर आई थी। उन्होंने ‘सुपर 30’, ‘बाटला हाउस’, ‘धमाका’, ‘सीता रामम’, ‘हाय नन्ना’, ‘जर्सी’, ‘पिप्पा’ और ‘द फैमिली स्टार’ जैसी कई फि‍ल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में उन्होंने प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण अभिनीत साइंस-फिक्शन थ्रिलर ‘कल्कि 2898 एडी’ में दिव्या की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था और वैजयंती मूवीज ने इसका निर्माण किया था।  

मध्यप्रदेश में डीजीपी के पद पर अब कैलाश मकवाना जिम्मेदारी संभालेंगे, यह तीसरे इंजीनियर है जो MP DGP बने

भोपाल प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना लगातार तीसरे ऐसे डीजीपी होंगे जो इंजीनियर हैं। इसके पहले सुधीर कुमार सक्सेना और विवेक जौहरी भी इंजीनियर थे। सुधीर सक्सेना शनिवार 30 नवंबर को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह कैलाश मकवाना इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। मकवाना के डीजीपी बनने पर स्पेशल डीजी का एक पद रिक्त होगा। उसकी जगह एडीजी स्पेशल टास्क फोर्स पंकज श्रीवास्तव स्पेशल डीजी बनेंगे। आईपीएस अधिकारियों की वर्तमान ग्रेडिंग लिस्ट देखें तो सुधीर सक्सेना के बाद शीर्ष 10 अधिकारियों में छह इंजीनियर हैं। मकवाना ने मैनिट (पूर्व में एमएसीटी) से बीई किया है। इसके साथ ही आईआईटी से एमटेक हैं। अगले माह स्पेशल डीजी और एडीजी के स्तर पर कई अधिकारी इधर से उधर भी हो सकते हैं। मकवाना के पुलिस महानिदेशक बनने के बाद पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष पद रिक्त हो जाएगा। डीजी अजय शर्मा यहां पर किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पदस्थापना की जा सकती है। इसके लिए ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा के नाम की भी चर्चा है। यहां पहले से ही एक स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन एमडी के पद पर हैं। एडीजी अजाक रहे राजेश गुप्ता के सेवानिवृत होने के बाद इस शाखा का प्रभार स्पेशल डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को दिया गया है। इसी तरह से पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआइ) का अतिरिक्त प्रभार एडीजी चयन संजीव शमी के पास है। दोनों जगह किसी एडीजी को पदस्थ किया जाएगा। ईओडब्ल्यू का डीजी बनने के लिए एक स्पेशल डीजी लंबे समय से प्रयास में हैं। इसी तरह से योगेश देशमुख के एडीजी गुप्तवार्ता बनने के बाद साइबर का उनके पास अतिरिक्त प्रभार है। जिस तरह से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं, इस दृष्टि से यहां भी किसी को पदस्थ किया जाएगा। प्रमुख सचिव अनुपम राजन पदोन्नत होकर बने एसीएस शासन के प्रमुख सचिव अनुपम राजन अब अपर मुख्य सचिव (एससएसी) के पद पर पदोन्नत किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए पद पर अनुपम राजन को पदोन्नति मिली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को पदोन्नति आदेश जारी कर दिया। उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव अनुपम राजन के पास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet