LATEST NEWS

सांची में आज से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन

सांची में महाबोधि महोत्सव 30 नवम्बर से, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड बौद्ध सर्किट करेगा प्रचारित महोत्सव में आने वाले अनुयायियों व पर्यटकों को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के बौद्ध पर्यटन गंतव्यों से अवगत कराएगा सांची में आज से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन कार्यक्रम में प्रवेश रहेगा नि:शुल्क भोपाल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची में 30 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले अनुयायियों व पर्यटकों को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के बौद्ध पर्यटन गंतव्यों से अवगत कराएगा। यहां विशेष रूप से लगाए गए एग्जीबिशन से प्रदेश में मौजूद गौतम बुद्ध के जीवन मूल्यों से संबंधित प्रमुख स्थलों को आधुनिक तकनीक से प्रचारित किया जाएगा। साहित्य और ऑडियो व वीडियो के माध्यम से बौद्ध स्थलों की जानकारी दी जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क, सांची में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति व प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि बौद्ध अनुयायियों को आकर्षित करने प्रदेश में बौद्ध सर्किट का विकास और प्रचार किया जा रहा है। सांची, मंदसौर, धार, सतना, रीवा, सतधारा, सोनारी, मुरेल खर्द, ग्यारसपुर जैसे गंतव्यों पर अनुयायियों व पर्यटकों की सुविधा हेतु थीम पार्क, पर्यटन सुविधा केंद्र सहित आधारभूत संरचनाओँ का विकास किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले अनुयायियों को एग्जीबिशन से प्रदेश के अन्य गंतव्यों की जानकारी भी दी जाएगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी महाबोधि महोत्सव से देश-विदेश से सांची आने वाले बौद्ध अनुयायियों के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाओं में बौद्ध विचार, भगवान बुद्ध की मूल प्रेरणा विश्व शांति और राष्ट्र निर्माण का चित्रण होगा।‘ 30 नवम्बर शाम 6:30 बजे सर्वप्रथम ‘जापानी लोक नृत्य एवं गायन’ की प्रस्तुति जापान के कलाकारों द्वारा दी जाएगी। इसके बाद भगवान बुद्ध की जीवन कथा पर आधारित महानाट्य ‘धम्म चक्र’ का मंचन कृति थियेटर एण्ड स्पोर्ट अकादमी, नागपुर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा, जिसका निर्देशन शीतल विश्वंभर दोडके ने किया है। पहले दिन 30 नवम्बर की अंतिम प्रस्तुति सुविख्यात गायिका सुआकृति मेहरा एवं साथी, भोपाल की ‘भक्ति गायन’ से होगी।      कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क दूसरे और आखिरी दिन 1 दिसम्बर को सायं 6:30 बजे से श्रीलंका से आए कलाकार श्रीलंका के लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद पंचशील क्लॉसिकल डांस ग्रुप, भोपाल के कलाकारों द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। अगली प्रस्तुति भक्ति/बौद्ध गायन की होगी, जिसे ध्वनि ब्रदर्स, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अंतिम प्रस्तुति बुद्ध समूह वंदना की होगी, जिसे ध्रुपद गायन शैली सुसुरेखा कामले एवं साथी, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।  

हम होंगे कामयाब पखवाडा 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक

हम होंगे कामयाब पखवाडा 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक घरेलू हिंसा रोकथाम हेतु महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरूक  सिंगरौली जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम “हम होंगे कामयाब“ पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रषासन द्वारा संयुक्त रूप मे आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चंन्द्रषेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के के निर्देशानुसार पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से घरेलू हिंसा अधिनियम, वन स्टॉप सेन्टर मे प्राप्त सुविधाओं साथ ही महिला उर्जा डेस्क के संबंध मे स्थानीय महिलाओं, पुरुषों तथा बालक बालिकाओं को जागरूक किया गया।        महिला थाना एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत ं बैढ़न के ताली मोहल्ले में महिलाओं को घरेलू हिंसा से जागरूक कराया गया घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में बताया गया। साथ वन स्टॉप सेंटर महिला ऊर्जा डेस्क प्रतिकर योजना हेल्पलाइन नंबर एवं अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। विध्यनगर थाना अंतर्गत इंदिरा चौक विध्यनगर टैक्सी स्टैण्ड अंतर्गत उपस्थित स्थानीय महिलाओं तथा पुरुषों को घरेलू हिंसा अधिनियम के संबंध मे समझाइस प्रदान किया गया।  साथ ही बैढन थाना अंतर्गत संचालित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय में बच्चों को घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई एवं बचाव संबंधी घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 में के संबंध में एवं शिकायत पोर्टल के संबंध में जागरूक किया गया। थाना बरगवां अंतर्गत बेटहाडांड में “हम होंगे कामयाब“ अंतर्गत संचालित शासकीय विद्यालय में बच्चों को घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई। थाना नवानगर अंतर्गत हम होंगे कामयाब पखवाडा के के तहत  शासकीय प्राथमिक वि‌द्यालय ग्राम दसौटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों एवं गाँव की लगभग 100-150 महिला पुरुष उपस्थित रहे जिन्हे घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई एवं बचाव संबंधी घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के संबंध में एवं शिकायत पोर्टल के संबंध में जागरूक किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश स्किल्ड मैनेजमेंट और प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश स्किल्ड मैनेजमेंट और प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न है। लैप समूह की मध्यप्रदेश में एक दशक से ज्यादा की उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि मध्यप्रदेश की पहुँच देश ही नहीं दक्षिण एशिया के बाजारों तक है। समूह ने बैंगलुरू के बाद मध्यप्रदेश को अपना बेस बना कर 100 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जर्मन निवेशकों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी निवेश की संभावनाओं का विस्तार हुआ है और उनके विजनरी नेतृत्व में हमारी ताकत दोगुना हो जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जर्मनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को स्टटगार्ट में लैप (LAPP) ग्रुप के सीईओ मैथियास लैप और उनकी टीम के साथ फैक्ट्री का दौरा किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न उद्योग समूहों के प्रबंधन को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जिनमें निवेशकों के लिए भरपूर संभावनाएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश से उद्योग के लिए नई संभवानाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत-जर्मनी के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए प्रसन्नता जताई कि लैप समूह ने बैंगलुरू के बाद मध्यप्रदेश को अपना फैक्ट्री बेस बनाया। उन्होंने लैप उद्योग समूह के सीईओ मैथियास लैप का इस बात के लिए आभार प्रकट किया कि उन्होंने 2012 से अब तक 100 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश मध्यप्रदेश में किया है। उल्लेखनीय है कि लैप (LAPP) ग्रुप औद्योगिक केबलिंग और कनेक्टिविटी समाधान में अग्रणी कम्पनी है। इसकी स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी। यहाँ अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्र है जो, औद्योगिक केबलिंग और कनेक्टिविटी संबंधी उत्पादों का निर्माण करती है। यह संस्थान ऊर्जा, ऑटोमोटिव, मशीन निर्माण और औद्योगिक स्वचालन जैसे क्षेत्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले केबल, कनेक्टर्स और एसेसरीज का निर्माण भी करता है। भारत में लैप ग्रुप की सहायक कंपनी LAPP इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पीलूखेड़ी (राजगढ़) में स्थित विनिर्माण इकाई ने पिछले एक दशक में 141.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वर्ष 2012 में सिंगल कोर तारों के उत्पादन के लिए 44 करोड़ रुपये का निवेश, वर्ष 2014 में मल्टी कोर कंट्रोल केबल उत्पाद लाइन के विस्तार के लिये 13.5 करोड़ रुपये, वर्ष 2018 में मेक-इन-इंडिया पहल के तहत विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 22 करोड़ रुपये और वर्ष 2024 में नवीनतम ई-बीम और कंपाउंडिंग प्लांट के लिए 62 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। कंपनी ने अपनी विनिर्माण इकाई को 30 हजार वर्ग फुट तक विस्तारित किया है, जिससे भोपाल और राजगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों लोग प्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हैं।  

स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से आम जनता की जान से खिलवाड़……..

खजुराहो खजुराहो पूर्व में कहे जाने वाला पायल तिगेला वर्तमान में अब चौराहा के रूप हो गया है काफी समय से इस चौराहे पर अच्छा मैदान एवं ब्रेकर ना होने के कारण आए दिन इतने भयानक एक्सीडेंट होते हैं कि आम जनता की जान पर संकट बना रहता है  हाल ही में इस चौराहे से खजुराहो के प्रतिष्ठित विद्यालय कॉन्वेंट स्कूल ,ऑल सैंट स्कूल के बच्चें जहां पर बड़ी मात्रा में बच्चों का आना जाना रहता है कुछ महीने पहले एक कान्वेंट स्कूल की छात्रा स्कूल से घर की ओर जा रही थी तभी अचानक एक चार पहिया वाहन ने ऐसी टक्कर मारी की छात्रा को सीधा ग्वालियर रेफर किया गया बड़ी मुश्किल से बच्चे की जान डॉक्टर द्वारा  बचाई गई इसके बाद SIS के जवान को चार पहिया में पीछे से टक्कर मारी तो हाथ पैर दोनों में फैक्चर से बुरी क्षतिग्रस्त खजुराहो में प्राथमिक उपचार के बाद बाहर के अस्पतालों में जाकर उन्होंने अपना इलाज कराया हाल ही में स्कूली छात्र जब अपने घर जा रही थी तब एक चार पहिया गाड़ी ने ऐसी टक्कर मारी की बच्ची का  पेर ही टूट गया जिसके चलते खजुराहो से प्राथमिक उपचार करवाकर सीधा ग्वालियर में जाकर भर्ती हुई इसके साथ कई अन्य ऐसी दुर्घटनाएं यहां पर हुई है जिसके बारे में लिखना बहुत ज्यादा  दुखद है जिनमें कई परिवार वालों ने अपनी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करके अपना जीवन बचाया स्थानीय प्रशासन से जनता की यही विनती है कि वहां पर व्यवस्थित चौराहे को बड़ा एरिया एवं चारों तरफ ब्रेकर बनाए जाएं जिससे दुर्घटनाएं ना हो साथ ही साथ चौराहे पर कैमरा ना होने से एक्सीडेंट करने वालों का कोई सुराग नहीं मिलता वहां पर स्थानीय प्रशासन को कैमरे लगाना चाहिए ऐसा जनता का कहना है

उज्जैन में हुई जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक

जिला पंचायत सीईओ लक्ष्य की पूर्ति कराया जाना सुनिश्चित करें : सचिव पीएचई नरहरि सिंगल विलेज स्कीम 31 मार्च तक करें शत-प्रतिशत पूर्ण : सचिव पीएचई नरहरि उज्जैन में हुई जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक भोपाल सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने उज्जैन संभाग की जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संभाग के जिला पंचायत सीईओ और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारियों को सिंगल विलेज स्कीम 31 मार्च तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने जिले में ठेकेदार, जो समय पर काम नहीं कर रहे हों, उन्हें ब्लैक-लिस्ट किया जाये। उनके स्थान पर दूसरे ठेकेदारों से कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के लिये जल जीवन मिशन में दिन-रात काम कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये। नरहरि ने कहा कि योजना में अधूरा कार्य नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। सचिव नरहरि ने जिलेवार जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना के संचालन एवं संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। नरहरि ने कहा कि जिन गाँव में नल-जल योजना के अंतर्गत सड़कों की खुदाई की गयी है, उनका दुरुस्तीकरण समय-सीमा में करायें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की भी जिलेवार समीक्षा की और संबंधितों को समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रमुख अभियंता पीएचई के.के. सोनगरिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंपे हुए दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने कहा कि जिनके द्वारा समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया जायेगा, उन अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। जल निगम के मुख्य महाप्रबंधक एम.के. मुदगल, मुख्य अभियंता इंदौर सोलंकी, उज्जैन संभाग के सभी जिला पंचायत सीईओ, जल निगम के अधिकारी और पीएचई के कार्यपालन यंत्री तथा सहायक यंत्री बैठक में उपस्थित रहे।  

निर्धारित समयावधि में करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण – राजस्व मंत्री वर्मा

निर्धारित समयावधि में करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण – राजस्व मंत्री वर्मा राजस्व महाभियान 3.0 में दिए लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त करना है भोपाल राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने समस्त तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारियों से कहा है कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करे। राजस्व महाअभियान 3.0 में दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया जाए। राजस्व महाअभियान एक और दो की सफलता के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्व महाभियान 3.0 को 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक संचालित करने के निर्देश दिए है। राजस्व और प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा शुक्रवार को मुरैना में राजस्व महा अभियान की समीक्षा कर रहे थे। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि अधिकारी पूरा सहयोग देते हुए ईमानदारी से समय पर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें ताकि सभी के राजस्व संबंधी कार्य समय पर निराकृत हो सकें। मंत्री वर्मा राजस्व महाभियान 3.0 की समीक्षा करते हुए कहा कि मुरैना जिले की 8 तहसीलों में 4 हजार 616 लक्ष्य के अनुरूप 2 हजार 441 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया जबकि लंबित 2 हजार 177 पाए गये। जिले का निराकरण का प्रतिशत 52.86 रहा। इस पर उन्होंने राजस्व अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त की और अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, नक्शा दुरूस्ती, परंपरागत रास्ते, नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान और स्वामित्व योजना के संबंध में राजस्व अधिकारियों से जानकारी ली एवं सभी को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिये। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि समस्या का समाधान करना हम सबका दायित्व है। जो जिम्मेदारी हमको शासन ने दी है उस पर अधिकारी खरे उतरें और लोगों को न्याय दिलायें। उन्होंने कहा कि नामांतरण करते समय आस-पास के काश्तकारों के इश्तिहार जारी करायें ताकि लोगों में आपस में मन-मुटाव न हो। किसान हमारा अन्नदाता है उसकी हर समस्या का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। प्रधानमंत्री का नारा है कि सबका साथ, सबका विकास यही मंशा हम सभी अधिकारियों में होनी चाहिये। समस्त तहसीलदार समय-समय पर अपने पटवारियों की मीटिंग लें राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों के पटवारियों की बैठक लें और राजस्व महाभियान 3.0 में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करायें।  

चीता लैण्ड स्केप के समन्वय के लिये अंतर्राज्यीय समिति की बैठक

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री के निर्देश पर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्य-जीव प्रतिपालक की संयुक्त अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय समिति की बैठक हुई। बैठक में चीता लैण्ड स्केप के प्रबंधन पर मुख्य रूप से चर्चा की गयी। दोनों राज्यों के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, चीता लैण्ड स्केप के सभी प्रभागीय वन अधिकारी एवं भारतीय वन्य-जीव संस्थान देहरादून के विशेषज्ञ भी उपस्थित थे। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि बैठक में चीता के छोड़े जाने के लिये एरिया ऑफ कनफ्लिक्ट, एरिया ऑफ को-ऑपरेशन, एरिया ऑफ कंसर्न के विस्तृत रोड मेप पर चर्चा की गयी। साथ ही चीता कार्य-योजना, चीता के लिये आम जनता में जागरूकता, चीता के मुक्त विचरण के लिये एसओपी और दोनों राज्यों के मध्य एमओयू के बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। यह कदम भारत में चीता परियोजना की सफलता को और गति देगा।  

योजनाओं की जानकारी पहुंचानें में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर निभाए अहम भूमिका

उमरिया सूचना का उपयोग जनहित में किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया में कंटेंट पोस्ट  करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें तभी उस कंटेंट को पोस्ट करें। सोशल मीडिया के महत्व को देखते हुए जनसंपर्क विभाग द्वारा अलग-अलग तरीके से कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी आज उमरिया जिले के ताला बांधवगढ़ स्थित द सन रिसोर्ट में आयोजित सोशल मीडिया एवं न्यू एज मीडिया विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में अपर संचालक जनसंपर्क संजय जैन व्दारा दी गई।   कार्यशाला का शुभारंभ अपर संचालक जनसंपर्क श्री संजय जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर संचालक जनसंपर्क  संजय जैन ने कहा कि सोशल मीडिया आमजन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । इसके लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है जिससे सोशल मीडिया पर सकारात्मक रूप से कार्य करने वाले लोगों को और बढ़ावा दिया जा सके। जिससे आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओ,कार्यक्रम तथा अभियानों से अवगत कराया जा सके।     कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप संचालक जनसंपर्क भोपाल  सुनील वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया रियल टाइम और खुद का मीडिया है। उहोंने कहा कि सूचना ही शक्ति है जिसका सही दिशा में उपयोग किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अहम भूमिका निभाए। आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राजस्व महा अभियान जैसे अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं  व केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय चलाए जा रहे अभियानों के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास करें जिससे हर  पात्र व्यक्ति को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जनता द्वारा न चुने जाने के बावजूद भी जनता के लिए कार्य करती है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगभग 400 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।       द सन रिसोर्ट ताला बांधवगढ़ में आयोजित सोशल मीडिया एवं न्यू एज मीडिया विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में ग्राफिक्स डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट पोस्ट करने जैसे अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क उमरिया गजेन्द्र द्विवेदी, जिला सहायक जनसंपर्क अधिकारी शहडोल अरूणेंद्र सिंह, जिला सहायक जनसंपर्क अधिकारी अनूपपुर सुश्री कुसुम मरकाम, शहडोल संभाग के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर उपस्थित थे।

मुख्य सचिव जैन ने पुलिस महानिदेशक सक्सेना और अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव को दी विदाई

भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना और अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव को शासकीय सेवा के सफल कार्यकाल के लिय बधाई दी। उन्होंने दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों को सुदीर्घ और बेहतर स्वास्थ्य सहित उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनियुक्त डीजीपी कैलाश मकवाना ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का सेवाकाल मध्यप्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने, प्रशासनिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने पुलिस महानिदेशक सक्सेना, अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव की प्रशासनिक दक्षता, विशिष्ट कार्यशैली के अनुभव साझा किए। शुक्रवार को मंत्रालय में अधिकारिद्वय के सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।  

निजी निवेश, तकनीकी सहभागिता और साझेदारी से जर्मनी के साथ होंगे रिश्ते प्रगाढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जर्मनी की क्षमताओं के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के उद्योग और व्यवसाय वैश्विक स्तर पर बनाएंगे विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और निवेश संवर्धन को कर रही है प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव निजी निवेश, तकनीकी सहभागिता और साझेदारी से जर्मनी के साथ होंगे रिश्ते प्रगाढ़  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जर्मनी में राउंड टेबल मीटिंग को किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भौगोलिक स्थिति के कारण मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित होने से उत्तर- दक्षिण, पूर्व- पश्चिम चारों दिशाओं में आने-जाने का केंद्र बिंदु है। यहाँ से दक्षिण एशिया सहित महाद्वीप के कई स्थानों तक आवागमन सुगम और सरल है। जर्मनी के लैप ग्रुप का मध्यप्रदेश को अपने व्यवसाय का केंद्र बनाना इस बात का प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि लैप ग्रुप ने जर्मनी से बाहर अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए बेंगलुरु के बाद मध्यप्रदेश का चयन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जर्मनी भ्रमण के दूसरे दिन स्टटगार्ट स्थित लैप ग्रुप की फैक्ट्री के भ्रमण के बाद मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर राउंड टेबल मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति उद्योग व्यवसाय के विस्तार के लिए उपयुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में राज्य सरकार औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और निवेश संवर्धन को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय स्तर पर जारी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश में उद्योग स्थापना का बेहतर माहौल बना है। इससे राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक स्तर से भी बड़े निवेशक बेहतर भविष्य के लिए आश्वस्त होते हुए मध्यप्रदेश में अपनी गतिविधियों का विस्तार कर रहे हैं। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के परिणामस्वरूप उद्योग व्यवसाय को लाभ मिलना सुनिश्चित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जर्मनी के साथ प्रदेश में उद्योग- व्यवसाय को विस्तार देने के लिए कई विकल्प हैं। इनमें निजी निवेश, तकनीकी सहभागिता और साझेदारी से जर्मनी और भारत के औद्योगिक और व्यावसायिक रिश्तों को प्रगाढ़ किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया निमंत्रण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे उद्योग समूह और निवेशकों को फरवरी- 2025 में प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का निमंत्रण देने जर्मनी आये हैं। हमारे लिए जर्मनी से संबंधों का विशेष महत्व है। जर्मनी की तकनीकी विशेषज्ञता और मध्यप्रदेश में जारी निवेश प्रोत्साहन गतिविधियां, व्यापार- व्यवसाय को परस्पर प्रोत्साहित करेंगी। मध्यप्रदेश में पर्याप्त प्राकृतिक और खनिज संपदा होने के साथ बेहतर अधोसंरचना, दक्ष मैनपॉवर, उद्योग मित्र नीतियां और नवाचार के लिए तत्पर प्रशासनिक व्यवस्था विद्यमान है। निवेश प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार अपनी नीतियों में बदलाव या सुधार के लिए तत्पर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक सम्पन्नता और आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में अग्रसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक सम्पन्नता और आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में अग्रसर है। जर्मनी की क्षमताओं ने सदैव सभी को प्रभावित किया है। जर्मनी ने कठिन दौर के बावजूद जीने की राह बनाई और विश्व में सशक्त रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। मैक्समूलर द्वारा वेदों का अनुवाद, जर्मन विद्वानों द्वारा पुरातत्व और संस्कृति का अध्ययन जर्मनी को भारतीयता के साथ जोड़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जर्मनी की इन क्षमताओं के साथ मिलकर मध्यप्रदेश का उद्योग और व्यावसायिक जगत, वैश्विक स्तर पर विशिष्ट स्थान प्राप्त करेगा। संसाधन और श्रम के मितव्ययी उपयोग पर आधारित जर्मन तकनीक से प्रदेश को होगा लाभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि युवाओं को बेहतर शिक्षा, कौशल उन्नयन के अवसर और उनके लिए रोजगार के मौके सृजित कर प्रदेश को प्रगति पथ पर अग्रसर करना जर्मनी यात्रा का उद्देश्य है। राज्य सरकार के इन प्रयासों से युवा अपने परिवार के साथ प्रदेश और देश की बेहतरी के लिए भी योगदान देने में सक्षम होंगे। यह संतोष का विषय है कि जर्मनी के एक प्रभावी साझेदार बनने की सभी संभावनाएं विद्यमान हैं। कई निवेशकों और उद्योग समूहों ने मध्यप्रदेश में अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए रूचि प्रकट की है। लैप ग्रुप ने अपनी गतिविधियों को प्रदेश में क्रियान्वित करना आरंभ कर दिया है, जो अन्य जर्मन समूहों के लिए श्रेष्ठ उदाहरण है। ग्रीन एनर्जी, एमएसएमई, भारी उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी अच्छी संभावनाएं हैं। संसाधन और श्रम का मितव्ययी उपयोग जर्मन तकनीक की विशेषता है, इससे मध्यप्रदेश को बहुत सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भरपूर संसाधन और मैनपॉवर उपलब्ध है। निश्चित ही जर्मनी के साथ परस्पर साझेदारी से मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लैप ग्रुप फैक्ट्री पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लैप ग्रुप की फैक्ट्री पहुंचने पर ग्रुप की लीडरशिप टीम द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। लैप ग्रुप के अध्यक्ष एंड्रियास लैप, मैथियास लैप और एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य ह्युबर्टस ब्रियर ने ग्रुप की गतिविधियों की जानकारी दी।  

MP में बेची जाएंगी IVF से पैदा हुईं गाय, देंगी 10 लीटर दूध रोजाना, कीमत बस इतनी

भोपाल मप्र की मोहन सरकार अब गो-पालन को बढ़ावा देने के लिए अच्छी नस्ल की गाय की बछिया बेचेगी। सीएम के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गो पालकों को भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक और आईवीएफ से पैदा हुई उन्नत नस्ल की बछिया उपलब्ध कराई जाएंगी। मप्र के पशु प्रजनन प्रक्षेत्रों में करीब 300 बछिया बिक्री के लिए चिह्नित की गई हैं। देश का दूसरा ब्रीडिंग सेंटर एमपी में नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर के देश में दो सेंटर हैं। इसमें से एक मध्यप्रदेश में हैं, जहां 13 नस्ल की गायों और 4 नस्ल की भैंसों का संरक्षण होता है।  वहीं, देसी गायों की नस्ल में सुधार के लिए अच्छी नस्ल के बच्चे, भ्रूण और सीमन पशुपालकों को उपलब्ध कराए जाते हैं। अभी साल में सिर्फ एक बार होती है नीलामी पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेसहारा गौवंश सरकार और समाज दोनों के लिए बड़ी चुनौती है। सबसे जरूरी है कि गौपालक के लिए गाय लाभकारी हो। यानी गाय ज्यादा दूध देगी, तो लोग उसे बेसहारा नहीं छोड़ेंगे। अब तक पशु प्रजनन प्रक्षेत्रों से साल में एक बार बछिया और बछड़ों की नीलामी होती थी। अब इसे बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। दो तकनीक से पैदा हो रही बछिया भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक: देसी नस्ल की गाय की बच्चेदानी में अच्छी नस्ल का भ्रूण तैयार किया जाता है। आईवीएफ तकनीक: कृत्रिम तरीके से भ्रूण तैयार कर उसका देसी गाय की बच्चेदानी में प्रत्यारोपण किया जाता है। देश का दूसरा ब्रीडिंग सेंटर एमपी में नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर के देश में दो सेंटर हैं। इसमें से एक मध्यप्रदेश में हैं, जहां 13 नस्ल की गायों और 4 नस्ल की भैंसों का संरक्षण होता है। वहीं, देसी गायों की नस्ल में सुधार के लिए अच्छी नस्ल के बच्चे, भ्रूण और सीमन पशुपालकों को उपलब्ध कराए जाते हैं। अभी साल में सिर्फ एक बार होती है नीलामी पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेसहारा गौवंश सरकार और समाज दोनों के लिए बड़ी चुनौती है। सबसे जरूरी है कि गौपालक के लिए गाय लाभकारी हो। यानी गाय ज्यादा दूध देगी, तो लोग उसे बेसहारा नहीं छोड़ेंगे। अब तक पशु प्रजनन प्रक्षेत्रों से साल में एक बार बछिया और बछड़ों की नीलामी होती थी। अब इसे बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। दो तकनीक से पैदा हो रही बछिया भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक: देसी नस्ल की गाय की बच्चेदानी में अच्छी नस्ल का भ्रूण तैयार किया जाता है। आईवीएफ तकनीक: कृत्रिम तरीके से भ्रूण तैयार कर उसका देसी गाय की बच्चेदानी में प्रत्यारोपण किया जाता है। तकनीक का इस्तेमाल बता दें कि, प्रदेश में मौजूद नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर में एक दर्जन से ज्यादा नस्ल की गायों और 4 नस्ल की भैंसों को पाला जा रहा है। यहां देशी गायों की नस्ल में सुधार के लिए भ्रूण ट्रांसफर तकनीक और आईवीएफ तकनीक(IVF Technology) का इस्तेमाल किया जाता है। भ्रूण ट्रांसफर तकनीक में देसी नस्ल की गायों के बच्चेदानी में उन्नत नस्ल(Advanced Breed Cow) का भ्रूण तैयार किया जाता है। जबकि आईवीएफ तकनीक के अंतर्गत, आर्टिफिशियल भ्रूण तैयार करके उसे गाय की बच्चेदानी में ट्रांसफर किया जाता हैं। इतनें में खरीद सकेंगे पशुपालक यहां गिर, साहिवाल, थारपारकर, कांकरेज, मालवी, निमाडी जैसी नस्लों को संरक्षण मिला हुआ है। बता दें कि ये गाय रोजाना 6 से 10 लीटर दूध देती है। 6 से 12 महीने की बछिया को सिर्फ 6 से12 हजार रुपए देकर पशुपालक खरीद सकेंगे। वहीं 2 से 3 साल की बछिया को 15 से 20 हजार रुपए में खरीद सकेंगे। यहां होती है नीलामी जानकारी के मुताबिक राजधानी भोपाल के भदभदा, टीकमगढ के मिनौरा, पन्ना के पवई, सागर के रतौना, छिंदवाड़ा के इमलीखेडा, बालाघाट के गढ़ी, आगर मालवा और खरगोन के रोडिया में इन बछियों की नीलामी होती है।

सिंहस्थ व्यवस्था से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव जैन

भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सिंहस्थ व्यवस्था संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए शुक्रवार को मंत्रालय में अब तक सिंहस्थ के लिये स्वीकृत कार्यों की निविदाएं नियत समय में जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिये है, उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें नियत समय में पूरा किया जायें। भीड़ नियंत्रण के लिये तैयार किया जायें प्लान मुख्य सचिव जैन ने कहा कि उज्जैन में आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर अभी से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। अत: वर्तमान स्थिति और सिंहस्थ समय में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाकर उनकी व्यवस्था और सुरक्षा के संबंध में प्लान तैयार किया जायें। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में बेहतर व्यवस्था के लिये अधिकारियों की टीम प्रयागराज में कुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन करें। बैठक में बताया गया कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिये 2 स्तरीय समिति का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा सिंहस्थ के कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा सिंहस्थ से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव को प्रस्तुत किया जा रहा है। बैठक में उज्जैन कलेक्टर और कमिश्नर वर्चुअली जुड़े और उन्होंने सिंहस्थ को लेकर की जा रही कार्रवाई एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। सिंहस्थ संबंधी कार्यों का प्रस्तुतिकरण बैठक में वर्ष 2025 से वर्ष 2027 तक आगामी तीन वर्षो के प्रस्तावित सिंहस्थ संबंधी कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन एवं आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ऊर्जा, पर्यटन और संस्कृति विभाग सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।  

अब मध्यप्रदेश में जनता सीधे चुन सकेगी जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिनियम में होगा संसोधन

भोपाल प्रदेश में जिस तरह महापौर सीधे जनता से चुने जाते हैं, वही व्यवस्था जिला और जनपद पंचायत अध्यक्ष के लिए भी बनाने की तैयारी है। अभी जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित सदस्यों के माध्यम से चुने जाते हैं। अध्यक्षों के चुनाव में प्रलोभन की शिकायत पंचायत चुनाव वैसे तो गैरदलीय आधार पर होते हैं लेकिन इसमें राजनीतिक दलों का पूरा दखल रहता है। जिस दल की सदस्य संख्या अधिक होती है, उसका समर्थित व्यक्ति अध्यक्ष बन जाता है। जिन निकायों में एक दल के समर्थकों का बहुमत नहीं होता है, वहां सदस्यों को प्रलोभन दिए जाने के साथ धमकाने की शिकायतें भी सामने आती हैं। इसे देखते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायतराज अधिनियम में संशोधन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पंचायतराज संचालनालय ने अन्य राज्यों के प्रविधानों की जानकारी मंगाई है ताकि उनका अध्ययन करके अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित किया जा सके। सदस्य करते हैं अध्यक्ष का चुनाव प्रदेश में 52 जिला और 313 जनपद पंचायतें हैं। प्रत्येक जिला पंचायत में औसत 15 तक सदस्य होते हैं। वर्तमान व्यवस्था में सदस्यों का चुनाव होता है। निर्वाचन उपरांत सदस्यों का सम्मेलन बुलाया जाता है, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होता है। हॉर्स ट्रेडिंग की शिकायत कई बार मुकाबला बराबरी या नजदीकी होने के कारण सदस्यों को प्रलोभन देकर या डरा-धमकाकर उनका समर्थन प्राप्त कर अपना अध्यक्ष बनवा लिया जाता है। इससे चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठते हैं। यही कारण है कि नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने का प्रविधान किया गया था लेकिन शिवराज सरकार ने नगर पालिका और परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के स्थान पर पार्षदों के माध्यम कराने की व्यवस्था कर दी। इससे निकाय में जिस दल का बहुमत हुआ, उसका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बन गया। जहां बहुमत की स्थिति नहीं बनीं, वहां ठीक वैसा ही हुआ, जैसा जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में होता है। फिलहाल सरकार नगरीय निकाय तो नहीं पर पंचायत चुनाव की व्यवस्था में परिवर्तन करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर पंचायतराज संचालनालय ने इसकी तैयारी भी प्रारंभ कर दी है। इसके लिए अन्य राज्यों के प्रविधानों की जानकारी मंगाई गई है ताकि उनका अध्ययन करके अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित किया जा सके। हालांकि, विधानसभा के 16 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले शीतकालीन सत्र में संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत होने की संभावना कम ही है।

महाकुंभ 2025 के लिए भी विमान सेवा, 10 जनवरी से एलायंस एयर की उड़ान जबलपुर से प्रयागराज जाएगी

जबलपुर जबलपुर से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा जल्द प्रारंभ होगी। यह आश्वासन केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सांसद आशीष दुबे को दिया है। सांसद दुबे ने 28 नवंबर को नई दिल्ली में नागरिक विमानन मंत्री से भेंट कर जबलपुर से देश के विभिन्न नगरों के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया। महाकुंभ के लिए जबलपुर से 16 दिन के लिए चलेगी विमान सेवा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए जबलपुर से विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। 10 जनवरी से एलायंस एयर की उड़ान जबलपुर से प्रयागराज जाएगी। यह विमान पहले दिल्ली से रात आठ बजे जबलपुर आएगा और फिर प्रयागराज के लिए 8.25 बजे रवाना होगा। कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई हवाई सेवा प्रारंभ करने का मांग सौंपा केंद्रीय मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि जबलपुर से पुणे के बीच शीघ्र उड़ान प्रारंभ की जाएगी। इस उड़ान को हरी झंडी दिखाने वे स्वयं जबलपुर आएंगे। सांसद दुबे ने जबलपुर से पुणे, जबलपुर से कोलकाता, जबलपुर से अहमदाबाद और जबलपुर से चेन्नई हवाई सेवा प्रारंभ करने का मांग पत्र भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा। हवाई कनेक्टिविटी कम होने से होने वाली असुविधा के बारे में बताया सांसद ने बताया कि पहले जबलपुर से देश के विभिन्न महानगरों व नगरों के लिए सीधी अथवा वन स्टाप उड़ान उपलब्ध थी परंतु पिछले कुछ महीनों में इसमें कमी आई है। हवाई कनेक्टिविटी कम होने से जबलपुर के नागरिकों को होने वाली असुविधा के बारे में सांसद ने मंत्री से चर्चा की। मुंबई जाने के लिए भी पुणे से एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जबलपुर से पुणे के बीच उड़ान प्रारंभ किये जाने की मांग बड़े पैमाने पर की गई थी। कुंभ जाने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु सड़क रेल मार्ग से निकलते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वायु मार्ग भी दिया गया है। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित होगा। एलायंस एयर ने भी 26 जनवरी तक यह उड़ान रखी है। इस संबंध में कंपनी की तरफ से एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रबंधन को भी सूचना दे दी गई है।

बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए मंदिर समितियों व ट्रस्टों के पदाधिकारियों ने सभी भगवानों को गर्म वस्त्र धारण कराने शुरू किए

भोपाल शहर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों को पहनना शुरू कर दिया है। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए अलग-अलग मंदिर समितियों व ट्रस्टों के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम, मां दुर्गा, श्रीराधा-कृष्ण, गणेश जी सहित सभी भगवानों को गर्म वस्त्र धारण कराने शुरू कर दिए हैं। शाल ओढ़ाई जा रही हैं। वहीं ठंड के चलते भगवान जी को गर्म खाद्य पदार्थ खजूर, गुड़ सहित अन्य पदार्थों का भोग लगाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, भगवान के दरबार में ठंड का असर कम हो और गर्मी बनी रहे, इसके लिए हीटर और अलाव जैसे उपाय भी भक्तों ने करना शुरू कर दिया है। इसके साथ-साथ सुबह व शाम की आरती व्यवस्था में भी बदलाव होने लगा है।   बाबा बटेश्वर के समीप जलाया अलाव पुराने शहर के श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति के द्वारा गुरु प्रदोष के अवसर पर बाबा बटेश्वर का रुद्राभिषेक किया गया। एक क्विंटल फूल, बेल पत्र, धतूरा व चंदन आदि से भोलेनाथ का अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही भगवान को गुड़ से बनी गजक व अन्य गर्म वस्तुओं का भोग लगाया गया। शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए बाबा के समक्ष अलाव भी जलाया गया। प्रतिदिन अब भगवान को ऊनी वस्त्र धारण कराए जाएंगे एवं गुड़ से बनी गजक तथा अन्य गर्म वस्तुओं का भोग लगेगा। रात्रि में महा आरती के बाद प्रसादी वितरण हुआ। इस अवसर पर संयोजक संजय अग्रवाल, सदस्य प्रमोद नेमा, शिशिर मित्तल, अभिषेक लाला, केशव फुलवानी, प्रकाश मालवीय सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet