LATEST NEWS

उडुपी बस पलटने से ‘कंतारा’ प्रीक्वल के छह जूनियर कलाकार घायल

पैन इंडिया फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ की शूटिंग कर्नाटक में हो रही है, लेकिन आज फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है. हाल ही में फिल्म के कई कलाकार हादसे का शिकार हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि शूटिंग के बाद सेट से लौट रहे एक्टर्स की बस पलट गई है. इस हादसे में कई जूनियर एक्टर्स को गंभीर चोटें आई हैं. उडुपी जिले में बस पलटने से ‘कंतारा’ प्रीक्वल के छह जूनियर कलाकार घायल हो गए हैं. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस ने दी जानकारी पुलिस के मुताबिक, कंतारा फिल्म की टीम को ले जा रही मिनी बस रविवार रात जडकल के पास पलट गई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह घटना तब हुई जब वह जडकल के मुदुर में शूटिंग पूरी करने के बाद कोल्लूर लौट रहे थे.” मिनी बस में 20 जूनियर एक्टर्स थे. पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जडकल और कुंडापुर के अस्पतालों में ले जाया गया. कोल्लूर पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि प्रोडक्शन हाउस इन कलाकारों के इलाज की जिम्मेदारी लेगा. बता दें कि ‘कंतारा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. 16 करोड़ के सामान्य बजट में बनी इस फिल्म ने 207 करोड़ की कमाई की. 2 घंटे 30 मिनट की यह फिल्म एक पौराणिक लोक कथा पर आधारित थी. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, शानदार डायरेक्शन और स्टोरी लाइन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. वह फिल्म के मुख्य हीरो भी थे. इसका निर्माण हॉम्बल फिल्म्स द्वारा किया गया था. फिल्म ने दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते. अब इसका प्रीक्वल भी आ रहा है. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस घोषणा के बाद से ही प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है. ‘कंतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी. इसमें ऋषभ शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं.

आईटी, हेल्थ, टूरिज्म, गारमेंट, शिक्षा और पर्यटन सहित हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश सभी मूलभूत सुविधाएं करवा रहा है उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर – उन्होंने विश्व में बढ़ाया है भारतवासियों का मान बदलते दौर के भारत में मध्यप्रदेश ने विकास के सभी द्वार खोले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटी, हेल्थ, टूरिज्म, गारमेंट, शिक्षा और पर्यटन सहित हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश सभी मूलभूत सुविधाएं करवा रहा है उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव “मैं आप सभी को निमंत्रण दे रहा हूँ, आइये मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फरवरी-2025 की भोपाल ग्लोबल इंवेस्टर समिट में किया आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव, लंदन में “फ्रेंड्स ऑफ एमपी” के कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत का दिल है, देश के सभी अंचलों के लोग यहां बसते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलते दौर में देश तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है, मध्यप्रदेश भी उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में दिन-दूनी-रात चौगुनी प्रोग्रेस कर रहा है। हेल्थ, टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, गारमेंट्स सहित हर क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधोसंरचना का क्षेत्र हो या अन्य मूलभूत सुविधाओं का क्षेत्र प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार औद्योगिक विकास और निवेश संवर्धन के लिए प्रभावी कार्य कर रही है। सड़क, बिजली तथा औद्योगिक क्षेत्र के लिए लैंड बैंक के मामले में मध्यप्रदेश ने देश के श्रेष्ठतम राज्य के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूके यात्रा के दौरान लंदन में एनआरआई समूह “फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश” और प्रवासी समुदाय के साथ संवाद में यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लंदन (यूके) में रॉयल नेशनल होटल में प्रवासी समुदाय और “फ्रेंड्स ऑफ एमपी” के सदस्यों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल सहित अनेक प्रतिष्ठित भारतीय प्रवासी शामिल रहे। प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता को दुनिया ने स्वीकारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और उनकी नेतृत्व क्षमता ने विश्व में भारत की साख को स्थापित किया है। दुनिया के देशों में प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की स्वीकार्यता ने भारत और भारतवासियों का गर्व और मान विश्व में बढ़ाया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को प्राप्त मोदी के सशक्त और समर्थ नेतृत्व से भारतवासी स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का भी स्मरण किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के विकास क्रम पर डाला प्रकाश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के विकास क्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष-2003 तक मध्यप्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन वर्तमान में प्रदेश में कुल 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। सभी 55 जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज संचालित हैं। खनन, टूरिज्म के क्षेत्र में भी अनेक संभावनाएं हैं। गारमेंट्स क्षेत्र में प्रति श्रमिक 5 हजार रुपये प्रति माह की दर से इंसेंटिव है, इसी प्रकार आईटी सहित अन्य क्षेत्रों में भी सुविधाएं प्रदान करने और प्रोत्साहन की व्यवस्था है। मध्यप्रदेश निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार है, निवेशक और उद्योग समूह निवेश करें, मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ेगा और हम सब मिलकर देश की प्रगति में सहभागी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत की गई, इस क्रम में उज्जैन, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर और सागर में कॉन्कलेव आयोजित हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को फरवरी-2025 में भोपाल में पहली बार होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि “मैं आप सभी को निमंत्रण दे रहा हूं-“आइये मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए”-विकास के मामले में मध्यप्रदेश ने विकास के सारे दरवाजे खोल दिए हैं”। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है कार्यक्रम को लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत और मध्यप्रदेश का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता। भारत लंदन में सबसे बड़ा निवेशक है, भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उनकी यात्रा सफल और उद्देश्यपूर्ण हो इसके लिए शुभकामनाएं दीं। “फ्रेंड्स ऑफ एमपी” के संस्थापक सदस्य तथा एनआरआई मनीष तिवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में केवल वहीं के लोग नहीं बसते, बल्कि एमपी एक छोटा भारत है। उन्होंने कहा कि लंदन में मध्यप्रदेश के लोगों को संगठित करने के उद्देश्य से ही फ्रेंडस ऑफ एमपी का गठन किया। तिवारी ने भोपाल, जबलपुर, कान्हा-किसली सहित प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्यी से परिपूर्ण पर्यटन स्थलों की प्रशंसा की।  

सीधी में पुलिस लाइन में एक साथ पांच घरों में चोरों का धावा, दो थाना प्रभारियों सहित पांच घरों में चोरी, नाइट गस्त पर खड़े हुए सवाल

कटनी  जिले के लोग जिस पुलिस महकमें से सुरक्षा की उम्मीद लगाए बैठे हैं, आज वो पुलिस महकमे के अधिकारी और कर्मचारी अपने आप को खुद असुरक्षित महसूस कर रहें होंगे। आखिर ऐसा असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो भी तो क्यों ना। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात को चोरों ने पुलिस व्यवस्था को सीधे तौर पर खुलेआम चुनौती देते हुए भारी सुरक्षा और पुलिस की मौजूदगी वाले झिंझरी पुलिस लाइन में एक, दो नहीं बल्कि पांच मकानों के ताले एक के बाद एक चटका कर वहां से लाखों रुपए का माल पार कर दिया। चोरों ने जिन पांच घरों को निशाना बनाया उनमें से दो घर कटनी जिले में पदस्थ रहे पूर्व थाना प्रभारी सहित एक उपनिरीक्षक एवं दो अन्य पुलिस कर्मियों के हैं। इस घटना ने एक बार फिर पूरे जिले को पुलिस व्यवस्था के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है। वारदात ने पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग की पोल खोलकर रख दी है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौजूद पुलिस लाइन में इस तरह चोरी हो जाना कोई आम बात नहीं है। इस घटना ने जिले में बढ़ते चोरों के हौसले और लचर होती पुलिस व्यवस्था की सारी सच्चाई बयां कर दी है। वारदात से जुड़े तथ्यों के विषय में कोई भी अधिकारी खुलकर कुछ कहने से बच रहा है। इन मकानों को बनाया निशाना विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत रात्रि चोरों ने बहोरीबंद थाने में पदस्थ पूर्व थाना प्रभारी अर्चना जाट, महिला थाना प्रभारी मधु पटेल, उप निरीक्षक सतीश पटेल, विकास कुमार प्रजापति, गौरव गिरी, अजीत सिंह के सूने मकान का ताला तोड़कर भारी मात्रा में रूपए पैसे और गहने चोरी किए हैं। बताया जाता है कि बिलहरी चौकी में पदस्थ एक आरक्षक की बाइक भी कर लेकर चंपत हो गए हैं। पांच मकानों से कुल कितना माल चोर लेकर गायब हुए और किस तरह घटना हुई इसके विषय में माधव नगर एवं झिंझरी पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। साधी चुप्पी पुलिस लाइन में हुई चोरी में कितना माल चोरों ने पार किया इस विषय में अब तक पुलिस के द्वारा कोई जानकारी प्रदान नहीं की जा सकी है। घटना की जानकारी लगते ही माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर एवं झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत डॉग स्कॉट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यवाही करने में जुटे हुए हैं। नाइट गस्त कटघरे में पुलिस लाइन में हुई चोरी की घटना ने पुलिस के द्वारा की जाने वाली नाइट पेट्रोलिंग की सच्चाई खोल कर रख दी है। आपको बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हर रात अलग-अलग अधिकारियों को विशेष तौर पर नाइट पेट्रोलिंग के लिए टीम के साथ तैनात किया जाता है। गत रात्रि किस तरह नाइट पेट्रोलिंग पुलिस ने की वह तो घटना ने खुद उजागर कर दिया है।

राज्यपाल ने किया आव्हान, संवैधानिक नैतिकता के साथ कार्यों का करे पालन

संविधान के संरक्षक भारत के लोग : राज्यपाल श्री पटेल संविधान दिवस पर अपने सभी कार्यों में संवैधानिक नैतिकता के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सत्यनिष्ठा के साथ दोहराएं-  : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल ने किया आव्हान, संवैधानिक नैतिकता के साथ कार्यों का करे पालन राज्यपाल, संविधान प्रस्तावना के सामूहिक वाचन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने संविधान के अंगीकरण के 75 साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेशवासियों का आवाहन किया है कि संविधान दिवस पर अपने सभी कार्यों में संवैधानिक नैतिकता के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सत्यनिष्ठा के साथ दोहराएं। संकल्प करे कि नागरिक अपने आचरण और व्यवहार से संविधान से प्राप्त अधिकारों और सौंपे गए कर्तव्यों के पालन के लिए जन जागरूकता को बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे। राज्यपाल श्री पटेल राज्य शासन द्वारा आयोजित संविधान प्रस्तावना के सामूहिक वाचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजनेताओं, अधिकारियों और नागरिकों को हंस ध्वनि सभागार, रवीन्द्र भवन में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में सहभागी जनों को संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा निर्मित वृत्त चित्र ग्लोरी ऑफ कंस्टीटूशन और प्रदेश के संसदीय कार्य विभाग द्वारा तैयार की गई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संविधान हम भारतीयों के लिए प्रेरणादायक जीवंत दस्तावेज और स्वतंत्र भारत का आधुनिक धर्मग्रंथ है, जो हम सबका मार्गदर्शक है। संविधान को देश के हर नागरिक ने अंगीकृत किया है, इसलिए संविधान के वास्तविक संरक्षक, हम भारत के लोग ही है। उन्होंने कहा कि संविधान किसी एक का नहीं, बल्कि सभी का संरक्षक है। इसलिए उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। संविधान, जहॉ एक ओर नागरिकों को सशक्त करता है, वही दूसरी ओर नागरिक भी अपने आचरण, व्यवहार से संविधान का समर्थन और संरक्षण करते है। इसलिए जरूरी है कि देश का प्रत्येक नागरिक समर्पित भाव से संविधान के उद्देश्यों, महत्व को समझे और समुचित पालन के द्वारा संविधान के प्रति अपने सम्मान का प्रदर्शन करे। देश के हर वर्ग, हर समुदाय और हर नागरिक का अपने अधिकारों और कर्तव्यों के अनुपालन के लिए सजग और सक्रिय रहना आवश्यक है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने का दिन हम सब भारतीयों के लिए गर्व और विश्वव्यापी मूल्यों की समझ का अवसर और उत्सव है। इस महत्वपूर्ण प्रसंग को “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। जरूरी है कि संविधान निर्माताओं द्वारा स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और आत्म-निर्भर राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए लम्बे संघर्ष और त्याग के बारे में भावी पीढ़ी को परिचित कराया जाए। संविधान दिवस को केवल शासन और राजनैतिक दलों का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माताओं के योगदान के प्रति आभार के उत्सव के रूप में मनाया जाए। हम सबका दायित्व है कि संविधान के अनुसार जाति, धर्म, लिंग, भाषा इत्यादि के आधार पर भेदभाव किए बिना, एक सशक्त और समावेशी समाज बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। राज्यपाल श्री पटेल ने संविधान दिवस के पावन प्रसंग पर भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी महान व्यक्तित्वों का पुण्य स्मरण किया। उन्हंत नमन करते हुए कहा कि उनकी अद्भुत दूरदृष्टि और प्रयासों ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है। इसके लिए हम सब उनके प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई दी। संविधान, हमारे देश की आत्मा का प्रतिबिम्ब है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि हमारा संविधान कानूनों का संग्रह नहीं, हमारे देश की आत्मा का प्रतिबिम्ब है। “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें स्वाधीन जीवन जीने का अधिकार देने के साथ ही स्वतंत्रता की सीमा भी बताई है। श्री देवड़ा कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि हमारे पास ऐसा संविधान है जो सभी को समानता, स्वतंत्रता और न्याय उपलब्ध कराता है। उन्होंने संविधान के निर्माता विभूतियों डॉ अम्बेडकर के चरणों में नमन करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों से भावी पीढ़ी को परिचित कराना, हम सबका दायित्व है। 26 नवम्बर संविधान को अंगीकृत करने का स्वर्णिय दिन है: मुख्य सचिव श्री जैन मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कहा कि भारतीय इतिहास में संविधान को अंगीकृत करने का स्वर्णिम दिवस 26 नवंबर का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं के लगभग 3 वर्षों की कड़ी मेहनत से तैयार संविधान युगीन भावनाओं को प्रतिबिम्बित करने वाला सुदृढ़ जीवंत दस्तावेज है। हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। उन्होंने संविधान सभा के सदस्यों और बाबा साहेब अम्बेडकर का स्मरण करते हुए, उन्हें नमन किया। राज्यपाल श्री पटेल सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्विलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प-गुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक द्वय श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवान दास सबनानी और अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री के.सी. गुप्ता मंचासीन थे। विदेश में सीएस ने बताया था भारतीय संविधान का महत्व सीएस अनुराग जैन ने कहा- मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि हमारा जीवित लोकतंत्र है उसका एक प्रमुख आधार संविधान है मुझे एक इंटरनेशनल लीडर्स प्रोग्राम में मेरा चयन हुआ था उसमें 25 देश के प्रत्येक ही आए थे और हर देश के प्रतिनिधि को यह बताना था कि आपके देश की सबसे बड़ी ताकत क्या है मैं वहां अपने संविधान की मोटी बात बात कर कहा था कि हमारे देश का लोकतंत्र यदि इतना सुदृढ़ है तो इसका प्रमुख आधार हमारा संविधान है। भारतीय संविधान फ्लेक्सिबल, अब तक 100 संशोधन हो चुके मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा- यह संविधान फ्लेक्सिबल है जिसमें 100 से अधिक संशोधन हो चुके हैं। जिसका परिणाम यह है कि बदलते समय के साथ हमारा संविधान कदमताल कर देश की गवर्नेंस व्यवस्था को सुचारु रूप से चला रहा है। हम देखें तो त्रिस्तरीय व्यवस्था 73 में 74 में संशोधन के साथ जमीन पर उतारी गई। जिससे लोगों की जन भागीदारी का प्रतिबिंब बन रहा है। … Read more

मुरैना के राठौड़ कॉलोनी में देर रात को जोरदार ब्लास्ट, तीन मकान ढह गए, चार लोगों की मौत हो चुकी

 मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना में दर्दनाक हादसा हो गया। राठौड़ कॉलोनी में आधी रात को विस्फोट होने से तीन मकान ढह गए। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जोरदार विस्फोट हुआ। इसके साथ ही पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है। पटाखों की वजह से विस्फोट की आशंका पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि आज रात करीब 12:00 बजे मुरैना के राठौड़ कॉलोनी में एक विस्फोट हुआ। विस्फोट से कुल तीन घर प्रभावित हुए हैं और चार से पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो महिलाओं की मौत हो गई। इस मामले में जांच जारी है, तथ्य सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि घर में रखे पटाखों में विस्फोट की वजह से हादसा हुआ। हालांकि इसे लेकर पुलिस ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। मामले की जांच के लिए टीम गठित पुलिस प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में जांच के बाद विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के नेतृत्व में एक जांच दल गठित किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित सहायता देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है, वह राकेश राठौर नाम के व्यक्ति का घर है। घटना के वक्त उनकी पत्नी विद्या राठौर (उम्र 55 वर्ष) मकान में अंदर फंसी रह गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। साथ ही पूजा राठौर (उम्र 23 वर्ष) की भी इस घटना में मृत्यु हो गई। ब्लास्ट से दूर तक गिरा मलबा ब्लास्ट के चलते पास के ही रहने वाले आकाश राठौर के दो मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आकाश राठौर ने बताया जैसे ही विस्फोट हुआ चारों तरफ धुआं छा गया और उसका मलबा काफी दूर तक उछलकर गिरा। हालांकि पूरी घटनाक्रम के बाद मुरैना पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टंच रोड के राठौर कॉलोनी में हुआ। एक महीने पहले भी कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम पुरा में ऐसा ही धमाका हुआ था। तब 20 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां बेटी के शव निकाले गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एसपी समीर सौरभ ने आगे बताया कि हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे से जुड़े और अपडेट आने पर जानकारी साझा की जाएगी। अभी तक इस घटना का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है। प्राइमरी फोकस हमलोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन है। हम लोग देखते हैं कि क्या कारण हो सकता है। धमाके कैसे हुआ इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। यह ब्लास्ट मुंशी राठौर नाम के शख्स के मकान में हुआ है। मुंशी राठौर के मकान में रहने वाले किराएदार ब्लास्ट की जद में आ गए। इनमें से वैजयंती कुशवाहा और उसकी शादीशुदा 45 वर्षीय बेटी विमला कुशवाहा की मलबे में दबकर मौत हो गई। धमाके की वजह से मुंशी के पड़ोस में बना राकेश राठौर का मकान भी ढह गया। उनकी पत्नी विद्या राठौड़ और पूजा राठौर की भी मौत हो गई। पटाखों की वजह से हादसे का शक मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से ढहे मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है। मौके पर पहुंचे एसपी समीर सौरभ ने बताया कि अभी जांच कर रहे हैं। तथ्य सामने आएंगे, तभी कुछ कहा जा सकेगा।

तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से रवाना हुई

 भोपाल  जिस ट्रेन की रफ्तार, तकनीक और वैभव को बदलते रेलवे का चेहरा बताया जाता है, उसने सोमवार को धोखा दे दिया। तकनीकी खराबी की वजह से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से रवाना किया जा सका। इसकी वजह से सोमवार शाम दिल्ली से भोपाल आने वाली और मंगलवार की सुबह भोपाल से दिल्ली को जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का रद्द कर दिया गया है। आई तकनीकी खराबी यह पहली बार है, जब किसी तकनीकी खराबी के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रविवार रात ट्रेन संख्या 20172, हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदेभारत के भोपाल पहुंचने के बाद पता चला कि उसके सी-11 कोच की स्प्रिंग टूट गई है। यही ट्रेन सुबह 5.40 बजे हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना होने वाली थी। यात्रियों ने किया हंगामा तकनीकी खराबी ठीक नहीं हुई तो रात तीन बजे यात्रियों को इसके देरी से रवाना होने की सूचना भेजी गई। अधिकांश यात्री सुबह 9.30 बजे तक स्टेशन पहुंच गए। वहां उन्हें ट्रेन नहीं मिली तो हंगामा होने लगा। दोपहर तक ट्रेन का कोई पता नहीं चला तो बहुत से यात्री रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। कई यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर हंगामा किया। रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल नाराज यात्रियों ने शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने की भी कोशिश की, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें बल पूर्वक बाहर निकाल दिया। यात्रियों का कहना था कि रेलवे से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई। इस घटना ने रेलवे के सूचना प्रबंधन और यात्री सुविधा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेन की तकनीकी खराबी दूर करने में रेलवे को 17 घंटे का समय लग गया। इस ट्रेन को शाम 4.28 पर रवाना किया गया, तब तक इसके तय समय से 11 घंटे की देर हो चुकी थी। हजरत निजामुद्दीन से भोपाल ट्रेन निरस्त हुई अधिकारियों ने बताया कि देर से रवाना किए जाने की वजह से सोमवार शाम हजरत निजामुद्दीन से चलकर रानी कमलापति आने वाली वंदे भारत ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। यह रैक नहीं आएगा तो मंगलवार सुबह रानी कमलापति से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

रेलवे की भर्ती परीक्षा के लिए कोटा से ग्वालियर के बीच स्पेशल ट्रेन, यहां पर देखें समय सारणी

कोटा  रेलवे की भर्ती परीक्षाएं कोटा में आयोजित होने वाली हैं. इसी की तैयारी को लेकर रेलवे ने अब विशेष ट्रेन चलाई है. यह ट्रेन कोटा से ग्वालियर के बीच आने और जाने का एक-एक फेरा करेगी. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि 25 नवंबर को कोटा से 09801 कोटा ग्वालियर ट्रेन रवाना होगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन 09802 ग्वालियर से कोटा के बीच 26 नवंबर मंगलवार को रवाना होगी. इसी तरह से कोटा से 27 नवम्बर को 09803 ग्वालियर जाएगी, जबकि वापसी में 28 नवम्बर को 0904 आएगी. इस ट्रेन में 6 स्लीपर, चार सामान्य, एक एसएलआर और एक जनरेटर कोच होगा. यह ट्रेन कोटा से बीना होते हुए झांसी और ग्वालियर जाएगी. कोटा और ग्वालियर को मिलकर 9 स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा. कोटा से ग्वालियर ट्रेन की समय सारणी:     कोटा से रवानगी – रात 9:25     बारां – रात 10:13     छबड़ा गुगोर – रात 23:00     रुठियाई – रात 12:05     गुना – रात12:30     अशोकनगर – रात 1:30     बीना – रात 3:40     वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी- सुबह 07:05     ग्वालियर – सुबह 9:25 ग्वालियर से कोटा ट्रेन की समय सारणी     ग्वालियर से रवानगी – सुबह 10:25     वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी) – दोपहर 13.20     बीना – शाम 6:00     अशोक नगर – शाम 7:45     गुना – रात 09:05     रूठियाई – रात 09:50     छबड़ा गुगोर – रात 10:31     बारां – रात 11:43     कोटा – रात 02:00 रेलवे भर्ती परीक्षार्थियों के लिए उक्त ट्रेनें कोटा-ग्वालियर के बीच बारां, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी) स्टेशनों पर रुकेंगी। दोनों परीक्षा स्पेशल ट्रेनें कोटा से रात 21.25 बजे प्रस्थान कर बारां 22.13 बजे आगमन, छबरा गुगोर 23.00 बजे आगमन, रूठियाई 00.05 बजे आगमन, गुना 00.30 बजे आगमन, अशोकनगर 01.30 बजे आगमन, बीना 03.40 बजे आगमन एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई(झांसी) 07.05 बजे आगमन कर अगले दिन सुबह 09.25 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। वापसी में ग्वालियर से सुबह 10.25 बजे प्रस्थान कर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी) दोपहर 13.20 बजे, बीना 18.00 बजे, अशोकनगर 19.45 बजे, गुना 21.05 बजे, रूठियाई 21.50 बजे, छबरा गुगोर 22.31 बजे बारां 22.43 बजे आगमन कर रात 02.00 बजे कोटा पहुंचेंगी। कोटा से ग्वालियर के बीच चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के एसी कोच पूरी तरह से लॉक रहेंगे। इस बारे में संबधित स्टेशनों को जानकारी दे दी गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की सटीक जानकारी स्टेशन, एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 से प्राप्त करें।

मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मैहर मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला मैहर जिले का है जहां एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल मैहर के NH 30 घुंसडू नदी के पास तेज रफ़्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकरा कर कार सड़क के नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मैहर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को कार का शीशा तोड़ बाहर निकाला गया। घटना सुबह 3 बजे के आसपास की है। कार सवार सभी लोग कटनी में परिवार की शादी से मैहर आ रहे थे, सभी मृतक देवेन्द्रनगर सेमरी गांव के निवासी है। कटनी में शादी के बाद सभी लोग रात एक बजे निकले थे। मृतकों में 1- सुखविधान सिंह 2- दामोदर सिंह 3- शिवराज सिंह 4- अरविंद सिंह सिमरी शामिल है। मैहर में भीषण सड़क हादसा, काल बनकर आई रफ्तार इसी वर्ष सितंबर में भी इसी तरह का यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाईवा से टकरा गई थी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 23 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। तेज रफ्तार बस एक हाईवा से टकरा गई। शव रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला बस के अंदर फंसे मृतकों का शव रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला था। घायलों और मृतकों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बता दें बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी।

मंदिर की 100 करोड की सरकारी जमीन कराई मुक्त, ग्वालियर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

ग्वालियर ग्वालियर शहर के मध्य स्थित तारागंज कोटा लश्कर में श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की लगभग पौने नौ बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इस जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जमीन पर बनी बाउंड्रीवॉल और अन्य अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। 18 नवंबर को कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस जमीन का निरीक्षण किया था। उन्होंने ट्रस्ट की जमीन पर पाई गई बाउंड्रीवॉल के मामले में प्रकरण दर्ज कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम लश्कर, नरेंद्र बाबू यादव के नेतृत्व में श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर मनोहरलाल भल्ला ने अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल बना ली थी और प्लॉट बेचने की तैयारी कर रहा था। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर न केवल इस बेशकीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया, बल्कि लोगों को प्लॉट की जालसाजी में फंसने से भी बचा लिया। भू-माफियाओं ने मंदिर की इस जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी थी. इसी के साथ बड़े गेट लगाकर अपने कब्जे में ले लिया था. प्रशासन को जानकारी मिली थी कि माफिया इस जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने की तैयार कर रहे हैं. जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मामले की जांच की. इसके बाद ग्वालियर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इसको लेकर एसडीएम नरेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से बाउंड्री वॉल और गेट को ध्वस्त कर दिया. जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पूरी भूमि को माफिया के कब्जे से मुक्त कराया. आरोप है कि भू-माफिया ने यहां कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रखी थी. इस कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद थी. कार्रवाई के दौरान जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही भू-माफिया के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है. प्रशासन ने इस भूमि को फिर से मंदिर ट्रस्ट को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूरे मामले को लेकर क्या बोले एडीएम? एसडीएम नरेंद्र यादव ने कहा कि ‘तारागंज में राम जानकी मंदिर की 9 बीघा जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया था. यहां कॉलोनी काटने की योजना बनाई जा रही थी. कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया है.’ प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई यह जमीन 100 करोड़ रुपये की बताई जा रही है. जिला प्रशासन का यह भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन है. सरकारी संपत्तियों पर कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है.

हिंदू एकता यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्‍त्री पर हमला, मोबाइल फेंक कर मारा, गाल पर लगी चोट

झांसी एक दिन पहले मध्य प्रदेश से झांसी पहुंची सनातन हिंदू एकता पदयात्रा मंगलवार को आगे बढ़ी. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर यात्रा के दौरान ही किसी ने मोबाइल फेंक दिया. इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू सड़क पर हैं, लेकिन किसी पर पत्थर नहीं फेंक रहे हैं. ऐसी हिंदू यात्राएं देश को गृह युद्ध में जाने से रोकेंगी. बाबा बागेश्वर पर झांसी में फेंका गया मोबाइल बागेश्वर धाम से शुरू हुई यात्रा: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 160 किलोमीटर लंबी ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा निकाल रहे हैं. 21 नवंबर को यह पदयात्रा बागेश्वर धाम से शुरू हुई थी, जो 29 नवंबर को मध्य प्रदेश के ओरछा धाम पहुंचेगी. यहां पर यात्रा का समापन हो जाएगा. झांसी में सोमवार को हिंदू एकता यात्रा में अभिनेता संजय दत्त और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जुगलबंदी देखने को मिली थी. यात्रा में अभिनेता संजय दत्त शामिल हुए थे. यहां संजय दत्त और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाथ में हाथ मिलाए, कंधे पर हाथ रखकर साथ-साथ चलते दिखाई दिए. झांसी में संजय दत्त के साथ धीरेंद्र शास्त्री. संजय दत्त भी हुए थे शामिल: संजय दत्त ने कहा था कि बाबा मेरे गुरु और छोटे भाई हैं. मैं उनके साथ हमेशा हूं. वो जहां ले चलेंगे मैं उनके साथ जाऊंगा. यहां तक कि ऊपर भी साथ जाऊंगा. इससे पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संभल जामा मस्जिद सर्वे को लेकर कहा कि जो सच है, वो सामने आना चाहिए. ऐसे उपद्रवियों को रोकने के लिए ऐसी यात्राएं होती हैं. झांसी में यात्रा में शामिल हुए खली. शास्त्री बोले- हिंदू सड़क पर, लेकिन पत्थर नहीं फेंक रहे: धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का यूपी में आज दूसरा दिन है. सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा मंगलवार को 17km चलेगी. सुबह 9 बजे धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर अपने लाखों अनुयाइयों के साथ यात्रा शुरू की. यात्रा की शुरुआत राष्ट्र ध्वज फैरा कर राष्ट्रगान के साथ हुई. यात्रा के दौरान झांसी में किसी ने फूलों के साथ मोबाइल फेंककर हमला किया. फेंके मोबाइल को हाथ में लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिसने भी फूलों के साथ इसे मुझ पर फेंका है, वह मोबाइल अब मेरे हाथ में है. हिंदू सड़क पर हैं, लेकिन किसी पर पत्थर नहीं फेंक रहे हैं. ऐसी हिंदू यात्राएं देश को गृह युद्ध में जाने से रोकेंगी. कहा कि कई राज्यों में तो आगामी समय में गृहयुद्ध से काफी नुकसान होने वाला है. 100 करोड़ हिंदुओं की यात्रा: इस यात्रा से अगर किसी को दर्द हो रहा है तो होने दो. उनकी यात्रा देश के 100 करोड़ हिंदुओं की यात्रा है. जिसमें वह अपने हिन्दू भाइयों को संस्कृति से जोड़ने और सनातन धर्म के साथ चलने का आग्रह करने के लिए सड़क पर निकले हैं. ऐसी यात्राएं नहीं होंगी तो देश में हालत और बिगड़ते जाएंगे और हमारी संस्कृति पर हमला होता रहेगा. बुलडोजर से बरसाए गए फूल: शाम तक यह पद यात्रा झांसी के घुघसी गांव में पहुंचेगी. यहीं वह रात्रि विश्राम रहेगा. सोमवार को बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए थे. बुलडोजर पर सवार होकर लोगों ने फूल बरसाए थे. यात्रा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त, द ग्रेट खली ने शामिल होकर हिंदू राष्ट्र बनाने का समर्थन किया था.

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 : ‘द नाइट मैनेजर’ चूकी

न्यूयॉर्क इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 की घोषणा हो गई है। सोमवार रात न्यूयॉर्क में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में भारत की ओर से नॉमिनेटेड एकमात्र वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ कोई सम्‍मान नहीं मिला है। आदित्‍य रॉय कपूर और अनिल कपूर की इस सीरीज को बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। इस कैटेगरी में फ्रेंच-अमेरिकन-जैपनीज सीरीज ‘लेस गौटेस डे डियू’ को पुरस्‍कार मिला है। टीवी सीरीज Les Gouttes de Dieu का हिंदी अनुवाद ईश्‍वर की बूंद है, इसे रॉटन टोमाटोज पर 100% रेटिंग मिली है और यह Apple TV+ पर रिलीज हुई थी। ‘डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार’ पर रिलीज ‘द नाइट मैनेजर’ इसी नाम की सुपरहिट हॉलीवुड सीरीज का रीमेक है, जिसमें टॉम हिडलेस्टन लीड रोल में थे। वीर दास ने होस्‍ट किया इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024 52वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 की शाम को भारतीय एक्‍टर और कॉमेडियन वीर दास ने होस्‍ट किया। वह इस तरह के कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले पहले भारतीय हैं। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज (IATAS) की ओर से दिए जाने वाले इस अवॉर्ड में साल 2023 में रिलीज और अमेरिका के बाहर बने वेब सीरीज और टीवी शोज को अवॉर्ड दिया गया।   अवॉर्ड कैटेगरी विनर का नाम Best Performance by an Actress Award Aokbab-Chutimon Chuengcharoensukying (Hunger) Best Performance by an Actor Timothy Spall (The Sixth Commandment) Best Drama Series Les Gouttes de Dieu [Drops of God] Non-Scripted Entertainment Restaurant Misverstand Season 2 Best Sports Documentary Brawn: The Impossible Formula 1 Story Best Short-Form Series Punt de no retorn (Point of no return) Best Kids: Live-Action En af Drengene (One of the Boys) Best Kids: Factual & Entertainment La Vida Secreta de tu Mente (The secret life of your mind) Best Kids: Animation Tabby McTat Best TV Movie/Mini-Series Liebes Kind (Dear Child) Best Comedy División Palermo Telenovela La Promesa (The Vow) Best Documentary Otto Baxter: Not A F***ing Horror Story Arts Programming award Pianoforte  

ब्रैड पिट कथित तौर पर एंजेलिना के साथ कानूनी लड़ाई खत्म करने को तैयार, बच्चों के लिए कुछ भी

न्यूयॉर्क ब्रैड पिट कथित तौर पर एंजेलिना जोली के साथ अपनी कानूनी लड़ाई खत्म करने के लिए तैयार हैं। उनकी बस एक शर्त है कि वह उन्हें अपने बच्चों से मिलने दें, जिनके साथ उनका कोई सम्पर्क नहीं है। ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की कानूनी लड़ाई अब जल्द ही खत्म होने वाली है। ब्रैड परिवार से अलग हो चुके हैं और उन्हें केवल सबसे छोटे दो बच्चों से मिलने का अधिकार है। ‘रडार ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर एंजेलिना उन्हें अपने बच्चों से दोबारा मिलने की अनुमति देती हैं तो वह अपनी कानूनी लड़ाई को खत्म करने के लिए तैयार हैं। ब्रैड की एंजेलिना से अपील साल 2017 में तलाक के बाद से ही ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली अपनी 500 मिलियन डॉलर की फ्रेंच वाइनरी की बिक्री को लेकर कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं। ‘रडार ऑनलाइन’ ने बताया कि कानूनी लड़ाई ने ब्रैड के अपने बच्चों – मैडॉक्स (23), पैक्स (20), ज़हरा ( 19) शिलोह (18) और 18 साल के जुड़वां बच्चों विविएन और नॉक्स के साथ संबंधों पर काफी गहरा असर किया है। बता दें कि ये सभी बच्चे एंजेलिना के साथ रहते हैं। यह समय के साथ उतना ही दर्दनाक हो रहा है रिपोर्ट में एक के करीबी एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि ब्रैड ने अपने बच्चों को नहीं छोड़ा है और उनके लिए उनसे इतना अलग रहना यकीनन बहुत मुश्किल भरा रहा है। यह समय के साथ उतना ही दर्दनाक हो रहा है। छुट्टियों के साथ-साथ, ये दूरियां और अधिक दिल टूटने का एहसास कर रहा है और अब ब्रैड कह रहे हैं कि वो उनके साथ कुछ समय बिताने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, भले ही इसके लिए उन्हें अपना अभिमान निगलना क्यों न हो और एंजेलिना के लिए कुछ त्याग करना हो तो वो उसके लिए भी तैयार हैं। एंजेलिना से बच्चों से मिलने की भीख मांग रहे हैं ब्रैड रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रैड वर्चुअली घुटनों के बल बैठकर एंजेलिना से बच्चों से मिलने की भीख मांग रहे हैं। ब्रैड और बच्चों के बीच सम्बंध इस हद तक खराब हो गए हैं कि अधिकांश बच्चों ने उनका सरनेम तक छोड़ दिया है। शिलोह ने कानूनी रूप से अपना नाम बदलकर शिलोह नोवेल जोली करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की और अन्य बच्चों ने भी अनऑफिशियली अपने नाम बदल लिए हैं। ‘वो जिस तरह अलग-थलग पड़ गए हैं ये उन्हें खाए जा रहा है’ इन्हें करीब से जानने वालों ने बताया है कि ब्रैड बस अपने बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका चाहता है।’ रिपोर्ट में कहा गया है,’वो जिस तरह अलग-थलग पड़ गए हैं ये उन्हें खाए जा रहा है और इन बैरियर को तोड़ने के लिए जो भी ज़रूरी होगा वह करेंगे।’ साल 2017 में हुआ था ब्रैड और एंजेलिना का तलाक ब्रैड और एंजेलिना ने साल 2005 में डेटिंग शुरू की और 2014 में शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, दो साल बाद वे अलग हो गए और 2017 में उनका तलाक फाइनल हो गया। ब्रैड से मिलने से पहले एंजेलिना ने मैडॉक्स, पैक्स और ज़हरा को गोद लिया था और उनके साथ शिलोह, विविएन और नॉक्स भी थे। हालांकि, अपने रिश्ते के दौरान, ब्रैड ने ऑफिशियली तीन बड़े बच्चों को गोद लिया। वह 2016 से परिवार से अलग हो गए है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो काफी साल से बच्चों से नहीं मिले हैं।

एलिस कौशिक, ‘बिग बॉस 18’ से बेघर, कंवर ढिल्लों के साथ अपने रिश्ते पर कीं खुलकर बात

मुंबई ‘बिग बॉस 18’ से बीते हफ्ते एलिस कौशिश एविक्ट हो गईं। उन्होंने इस शो में जब एंट्री की थी तो तब उन्हें टॉप 2 घोषित किया गया था। मगर वह अपना व्यक्तित्व खुलकर दिखा न सकीं और वोटों की कमी के आधार पर एविक्ट हो गईं। अब बाहर आकर उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब दिए। इंटरव्यूज दिए और उसमें कंवर ढिल्लों के बारे में बात की। क्या कहा, आइए बताते हैं। एलिस कौशिक जब शो में थीं तो उन्होंने कंवर ढिल्लों संग रिश्ते के बारे में बात की थी। कहा था कि एक्टर ने उनको प्रपोज किया है। लेकिन कंवर ने इन बातों से इनकार किया था। अब एलिस ने बाहर आकर कहा कि सभी ने एक्टर की बातों को गलत समझा। ‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में एलिस से जब पूछा गया तो उन्होंने रिएक्ट किया। एलिस ने कंवर के बयान पर दी सफाई एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनका मतलब था कि हम तुरंत शादी नहीं करने जा रहे और मुझे भी ऐसा ही लगता है। जब सलमान सर ने पूछा कि क्या मैं शादी करना चाहती हूं तो मैंने कहा कि नहीं सर, अगले पांच साल तक नहीं। मैंने कहा नहीं। लेकिन मैंने मना नहीं किया। सिर्फ एक गलतफहमी थी।’ कंवर ढिल्लों ने शादी के लिए किया था इनकार शो एलिस कौशिक ने दावा किया था कि कंवर ढिल्लन उनसे शादी करने के लिए तैयार थे और उन्होंने उन्हें इसके लिए प्रपोज भी किया था। हालांकि, बाद में एक इंटरव्यू में कंवर ने शादी के लिए प्रपोज करने की बात से इनकार किया था, ‘मैंने बोला था कि मैं तुम्हारे साथ डेट पर जाना चाहता हूं क्योंकि तुम उस तरह की लड़की हो जिससे मैं शादी करना चाहूंगा।’

डायरेक्टर सुकुमार ने ही बचाया मेरा करियर : अल्लू अर्जुन

मुंबई अल्लू अर्जुन इस वक्त ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, और उनका कहना है कि डायरेक्टर सुकुमार ने ही उनका करियर बचाया। अल्लू अर्जुन ने यह भी बताया कि डेब्यू फिल्म के बाद वह बेरोजगार हो गए थे। कोई भी उन्हें फिल्म देने के लिए तैयार नहीं था। अल्लू अर्जुन और सुकुमार ने करीब 20 साल पहले एक साथ करियर शुरू किया था। अल्लू अर्जुन को सुकुमार ने फिल्म ‘आर्या’ में मौका दिया। यह ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद दोनों की जोड़ी ने ‘आर्या 2’ और ‘पुष्पा: द राइज’ की, जो ब्लॉकबस्टर रहीं। अब सुकुमार और अल्लू अर्जुन Pushpa 2: The Rule में साथ आ रहे हैं, जो 5 दिसंबर को रिलीज होगी। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने चेन्नई में एक इवेंट में सुकुमार संग अपने 20 साल के रिश्ते पर बात की और दिल छू लेने वाला खुलासा किया। वह बोले, ‘मैंने राघवेंद्र राव गारू की फिल्म ‘गंगोत्री’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। बतौर डायरेक्टर उन्होंने सुपरहिट फिल्म दी, लेकिन एक एक्टर के रूप में डिलीवर नहीं कर पाया।’ अल्लू अर्जुन ने आगे कहा, ‘इस फिल्म की रिलीज के बाद किसी ने मुझे काम नहीं दिया। कोई मेरे पास काम लेकर नहीं आया। तब एक डेब्यू फिल्ममेकर मेरे पास ‘आर्या’ लेकर आए, और उसके बाद मैंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।’ अल्लू अर्जुन फिर बोले, ‘जब मैं पीछे मुड़कर अपने करियर की तरफ देखता हूं और अगर मुझे किसी एक शख्स का नाम लेना हो, जिसका मेरे करियर पर बड़ा प्रभाव रहा, तो वह सुकुमार हैं। अभी वह फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में बिजी हैं। सुक्कू मैं तुम्हें मिस कर रहा हूं। हम साथ हैं।’ ‘पुष्पा 2’ का बजट ‘पुष्पा 2’ की बात करें, तो इसका बजट 400-500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। मेकर्स को विश्वास है कि यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में जरूर शामिल होगी। फिल्म को 5 दिसंबर को थिएटर्स में पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा।

अपहृत नाबालिग बालिका को अनूपपुर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर दिनांक 23.10.2024 को थाना कोतवाली अंतर्गत एक ग्रामीण द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना किसी जानकारी के लापता हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 462/24, धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में, थाना कोतवाली अनूपपुर से उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, आरक्षक प्रवीण भगत, अमित यादव, तथा महिला आरक्षक जानकी बैगा की एक टीम का गठन किया गया। इस टीम को अपहृत बालिका की खोजबीन हेतु जम्मू-कश्मीर भेजा गया। टीम ने जम्मू-कश्मीर के थाना उधमपुर अंतर्गत ग्राम फंग्याल से 16 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को एक नाबालिग आरोपी के साथ दस्तयाब किया। जांच में पाया गया कि आरोपी, जो कि थाना कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम का निवासी है, बालिका के साथ दोस्ती एवं प्रेम संबंधों के कारण उसे लेकर जम्मू-कश्मीर में रह रहा था। पुलिस टीम ने सोलह वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, नाबालिग आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet