LATEST NEWS

कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेहतर विकल्प

नई दिल्ली देशभर में लगभग सभी बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। इस वर्ष जिन भी छात्रों ने बारहवीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम से उत्तीर्ण किया है उन्हें अब किसी ऐसे पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की चाह होती है ताकि वे अभी से अपने भविष्य की नींव रख सकें और सफल करियर का निर्माण कर सकें। हम यहां 12वीं कॉमर्स से करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कुछ ऐसे ही विकल्प बता रहे हैं जिनको अपनाकर आप अवश्य ही बेहतर भविष्य, प्रसिद्धि के साथ ही लाखों में सैलरी भी प्राप्त कर सकेंगे। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) चार्टेड अकाउंटेंट को सीए के नाम से जाना जाता है। सीए बनने के लिए स्टूडेंट्स का कॉमर्स स्ट्रीम से 12th उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है। सीए बनने के लिए स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि इसके लिए आपको कई एग्जाम से होकर गुजरना होता है। सीए का काम ऑडिट अकाउंट का विश्लेषण, टैक्स, काम का लेखा जोखा, वित्तीय सलाह आदि देना होता है। सीए बनने के लिए आपको 12वीं के बाद 4 साल का समय लगेगा। सीए बनने के बाद कुछ सालों में आपका वेतन लाखों में पहुंच जाता है। कंपनी सेक्रेटरी (CS) सीए की तरह इस एग्जाम सीएस बनने के लिए आपको कठिन एक्साम से होकर गुजरना होता है। इसलिए इसकी तैयारी से खुद को पूरी तरह से समर्पित करके ही तैयारी को शुरू करें।

अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई समेत नौ खिलाड़ियों ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- बाबा जानते हैं, क्या देना है

उज्जैन  कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में मंगलवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के 9 खिलाड़ी शामिल हुए। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार के पास पहुंचकर भगवान का पूजन-अर्चन किया और नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहीं।   महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित विपुल चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, अभिषेक देसाई, ऋषभ चौहान, चिंतन गाजा, उमंग टांडेल, विशाल जायसवाल और भानु पनिया बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। 2 घंटे तक किया पूजन-अर्चन जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों ने लगभग 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करते हुए भगवान की जय-जयकार की। उन्होंने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन भी किया। इसके बाद नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल मुझे हर साल बुलाते हैं मुश्ताक अली ट्रॉफी में शामिल होने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी इंदौर पहुंचे हैं। मंगलवार को खिलाड़ी बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। अक्षर पटेल और रवि विश्नोई ने मंदिर की देहरी से महाकाल का पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती सम्पन्न होने के बाद सभी ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना मांगी। अक्षर पटेल ने कहा कि मैंने अपने लिए नहीं मांगा है। मुझे हर साल बाबा महाकाल बुलाते हैं, बस वे बुलाते रहे। मेरे लिए जो अच्छा होगा बाबा महाकाल मुझे दे देते हैं। महादेव की कृपा मुझ पर बनी रहे रवि विश्नोई ने कहा कि महादेव की कृपा मुझ पर बनी रहे। बहुत अच्छा लगता है महाकाल मंदिर आना, मैं दूसरी बार आया हूं। बता दें कि दो दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कुनाल पंड्या महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। खिलाड़ियों ने साझा किए अनुभव मीडिया से बातचीत में अक्षर पटेल ने कहा, बाबा महाकाल हमें हर साल बुलाते रहते हैं, इसीलिए हम यहां आते हैं। बाबा महाकाल जानते हैं कि हमें क्या देना है और क्या नहीं। वहीं, रवि बिश्नोई ने कहा कि यह दूसरी बार है जब मैं बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने आया हूं। बाबा की कृपा मुझ पर और हम सब पर बनी रहे, यही कामना है।

शराब कंपनी के गुर्दो ने भियाताल गाँव युवक की मारपीट की

बमीठा शराब कंपनी के गुर्दा पाँच छः कारो में भरकर भियाताल गाँव कल शाम 7 बजे करीब  पहुचे  पन्ना जिला की शराब एक यादव बेचता था उसकी किराना की दुकान पर सभी कारे रुक गई कारो को देख दुकानदार कही छिप गया मूलचंद्र रैकवार दुकान पर आटा उठाने गया था कारो से एक साथ कई लोग लाठी डंडे लेकर उतरे इन्हें देखकर मूलचंद्र रैकवार वहाँ से भागा तो शराब कम्पनी के गुर्दो ने मूलचंद्र को पकड़कर मारपीट करने लगे यूवक की पिटाई देखकर गाँव के लोग एकत्र हो गए . लोगो को एकत्र होता देख शराब कम्पनी के गुर्दे कारो में बैठकर भागने लगे गाँव के लोगो ने शराब कंपनी कारो पर पत्थर मारे कई कारो के शीशे टूटे गाँव के आधा सैकड़ा लोगों ने मूलचंद्र को लेकर बमीठा थाने पहुँचे शराब कम्पनी के पाँच लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया शुभांशु शुक्ला खजुराहो।।

यूनियन क्यों तथा लाल झंडे वाली ही क्यों पर महामंत्री ने डाला प्रकाश ।

The General Secretary threw light on why the union and why only the red flag. हरिप्रसाद गोहेआमला। नैशनल रेल्वे मजदूर यूनियन रनिंग एवं लाईन मुख्य शाखा आमला के बैनरतले सोमवार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मुख्य शाखा परिसर में आयोजित किया गया। आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि एन आर एम यू महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर मौजूद रहे । इस दौरान आमला शाखा द्वारा आमला नगर प्रवेश स्थल से रेलवे स्टेशन तक भब्य मोटर साइकिल रैली निकाली गई जो देखते ही बन रही थी। इस दौरान परिसर में कर्मचारियों को तीन वीडियो क्लिप दिखाई गई जिससे कर्मचारियों को यूनियन के द्वारा किये गए सामाजिक कार्य,NRMU/AIRF यूनियन का इतिहास, कर्मचारियों के लिए किये गए कार्य तथा दूसरी यूनियन/संघ द्वारा की गई गद्दारी से अवगत कराया गया। इस मौके पर यूनियन प्रतिनिधि एवं रेल कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे । कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कामरेड वेणु पी नायर ने कहा यूनियन क्यों तथा लाल झंडे वाली यूनियन ही क्यों ? को विस्तार से समझाया तथा भारतीय रेल बचाना है, भारतीय रेल के कर्मचारि के रूप में ही सेवानिवृति लेना है तो NRMU के चुनाव चिन्ह LAMP पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।एन आर एम यू शाखा आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 25/11/2024 को खिरसादोह से 15.00 बजे आदरणीय महामन्त्री कॉमरेड वेणु पी नायर जी नागपुर मंडल अध्यक्ष कॉमरेड मनोज चौइथानी, मंडल सचिव कॉमरेड एस के झा, युवा संयोजक कॉमरेड रोहित काटे, वर्धा शाखा के सह सचिव कॉमरेड अभिषेक थूल के साथ आमला के लिए सड़क मार्ग से निकले। आमला से पहले मार्ग मे लालावाडी ग्राम मे छावल गाँव के सरपंच, खापा के सरपंच तथा ग्राम पंचायत सदस्य ने पुष्पहार तथा शॉल से महामंत्री का स्वागत किया वहीं शाम 18.00 बजे आमला प्रवेश करते ही NRMU के कार्यकर्ताओं ने ढोल तासे, पटाखे तथा जोरदार नारों से महामंत्री का स्वागत किया ।NRMU के शाखा परिसर पहुँचने पर आदरणीय महामन्त्री जी का इंतजार कर रहे सैकड़ो कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम समापन के बाद 21.00 बजे आमला से नागपुर के लिए अपनी टीम के साथ सड़क मार्ग से महामंत्री रवाना हुए।

आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर, 9 अधिकारी सस्पेंड, 90 को कारण बताओ नोटिस जारी

9 officers suspended for negligence in making Ayushman card, show cause notice issued to 90 शिवपुरी ! स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनाने में न्यूनतम उपलब्धि, लापरवाही व निरीक्षण कार्य में अनुपस्थित रहने जैसे कारणों के चलते 04 बीएमओ, 08 बीसीएम, 08 वीपीएम, 69 सीएचओ, 01 नेत्र सहायक सहित एक सैकड़ा कर्मचारियों कार्यवाही की गई है। इनमें से 9 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, वहीं शेष को नोटिस जारी किया गया है। वृद्धजन व गरीब परिवारों के बनाए जा रहे हैं आयुष्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी की पहली प्राथमिकता पर आदिवासी, गरीब व पिछड़े वर्ग के आयुष्मान कार्ड तैयार कराकर उन्हें लाभ प्रदान कराना है। इसके लिए वह निरंतर बैठक, निरीक्षण करने के साथ चेतावनी भी दे रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई इसके बावजूद पीव्हीटीजी वर्ग, सीनीयर सीटिजन एवं बीओसीडब्लू वर्ग के आयुष्मान कार्ड बनाने, उनकी मॉनिटरिंग कार्य करने में लापरहवाही को देखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारियों, सीएमएचओ की अनुशंसा पर स्वंय कलेक्टर शिवपुरी व उनके निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कार्यवाही की गई है। इन पर गिरी गाज इस कार्रवाई में आयुष्मान कार्ड बनाने में न्यूनतम उपलब्धि वाले 04 बीएमओ, 08 बीसीएम, 08 बीपीएम, 69 सीएचओ और नेत्र सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं विकासखंड पिछोर 04 सुपरवाईजर, खनियांधाना विकासखंड से 03 एमपीडब्यू , बदरवास विकासखंड से 01 एमपीडब्लू व पोहरी विकासखंड से 1 एलएचव्ही को निलंबित किया गया है। इन्हें हुआ कारण बताओ नोटिस जारी पीव्हीटीजी, सीनीयर सीटिजन एवं बीओसीडब्लू वर्ग के आयुष्मान कार्ड बनाने में न्यूनतम उपलब्धि वाले विकासखंड पिछोर के प्रभारी बीपीएम अखिलेश कनेहरिया, प्रभारी बीसीएम विवेक पचौरी एवं 16 सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विकासखंड करैरा के प्रमुखखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप शर्मा, बीसीएम अवधेश गौरैया एवं प्रभारी बीपीएम विजय सोनी एवं 06 सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। विकासखंड खनियांधाना के प्रभारी बीएमओ डॉ.अरूण झस्या, प्रभारी बीसीएम हरीश चौरसिया, प्रभारी बीपीएम मोहन गुप्ता एवं 5 सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विकासखंड बदरवास प्रभारी बीएमओ डॉ चेतेन्द्रि कुशवाह, बीसीएम दुर्गादास धनोलिया, बीपीएम सुमन बडोले एवं 6 सीएचओ, विकासखंड नरवर से बीएमओ डॉ एलडी शर्मा, बीसीएम सोनू जैन, प्रभारी बीपीएम अजयकांत गहलोत एवं 11 सीएचओ विकासखंड पोहरी से वीपीएम सतेन्द्र पटेरिया, बीसीएम शेर सिंह रावत एवं 12 सीएचओ, विकासखंड सतनवाडा से बीसीएम संतोष शर्मा, वीपीएम पूर्णिमा शर्मा एवं 6 सीएचओ, विकासखंड कोलारस से बीसीएम विवेक पचौरी , वीपीएम रजनीश श्रीवास्ततव एवं 7 सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये । इसके साथ ही एक नेत्र सहायक जितेन्द्र रघुवंशी विकासखंड बदरवास को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। इन पर गिरी निलंबन की गाज आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले 04 सुपरवाईजर वीके शर्मा पिछोर, वीरेन्द्र गुप्ता पिछोर, खेमराज आदिवासी पिछोर, सुखदेव पांडे पिछोर को निलंबन किया गया। इसी प्रकार 04 एमपीडब्लू को निलंबित किया गया है, जिनमें विकासखंड बदरवास से मुकेश शर्मा एमपीडब्यू, प्रकाशचंद राजपूत एमपीडब्लू, खनियांधाना, ओमप्रकाश जाटव खनियांधाना, संजय गुप्ता एमपीडब्लू खनियांधाना को निलंबन किया गया। इसके साथ ही पोहरी विकासखंड से एलएचव्ही स्वरूपी मांझी को निलंबित करने की कार्यवाही की गई।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाएँ से करवाया अवगत

मुख्यमंत्री का यूके दौरा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2025 को “उद्योग एवं रोजगार वर्ष” घोषित किया है। इस पहल के तहत, द्विवार्षिक प्रमुख कार्यक्रम, “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025”, फरवरी 2025 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को बढ़ावा देने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए, राष्ट्रीय और अंतर्राराष्ट्रीय स्तर पर निवेश के अवसरों पर इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे राज्य में सफल क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों और मुंबई, कोयंबटूर, बेंगलुरु और कोलकाता सहित देश भर के प्रमुख शहरों में संवादात्मक-सत्रों के बाद, मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य लोकल लीडर और इन्वेस्टर्स के साथ सहयोग को बढ़ावा देते हुए नवकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, शिक्षा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में मध्य प्रदेश की अपार संभावनाओं को प्रदर्शित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल में एक उच्च स्तरीय टीम शामिल है, जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे, औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और एमपी औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंद्रमौली शुक्ला शामिल है। पहले दिन लंदन पहुंचने पर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री के रूप में ब्रिटेन से अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा शुरू करना सौभाग्य की बात है। मैं इस यात्रा को प्रभावशाली बनाने में उनके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए उच्चायोग टीम को धन्यवाद देता हूं।” दूसरे दिन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों, ब्रिटिश संसद के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और किंग्स क्रॉस जैसी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का दौरा किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यूके यात्रा ब्रिटिश संसद में एक प्रतिष्ठित स्वागत समारोह के साथ एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर साबित हो रही है, जिसमें मध्यप्रदेश और यूनाइटेड किंगडम के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर प्रकाश डाला गया। भारत (व्यापार और निवेश) पर सर्वदलीय संसदीय समूह की अध्यक्ष बैरोनेस वर्मा ने मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का वेस्टमिंस्टर में स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश और यूनाइटेड किंगडम के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के बारे में बैरोनेस वर्मा के साथ उपयोगी चर्चा की। इस यात्रा में ऐतिहासिक संसद भवन का व्यापक दौरा शामिल था, जिसमें हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स दोनों में विशेष पहुँच थी। यह संसदीय यात्रा दोनों देशों द्वारा साझा किए गए गहरे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है और व्यापार और निवेश में भविष्य के सहयोग के लिए एक सकारात्मक स्वर स्थापित करती है। ब्रिटिश संसद में प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति व्यापक भारत-ब्रिटेन साझेदारी को मजबूत करने में राज्य स्तरीय कूटनीतिक महत्व को रेखांकित करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेस्टमिंस्टर के पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “भारत भर में हमारे रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को जबरदस्त सफलता मिली है, ग्लोबल इन्वेस्टर्स ने मध्यप्रदेश के विकास में गहरी रुचि दिखाई है। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए, “मैं” अंतर को पाटने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक सुगम मार्ग बनाने के लिए समर्पित हूं। हम अपने दृष्टिकोण को महात्मा गांधी के सभी के लिए एकता और प्रगति के आदर्शों के साथ जोड़ते हैं।” मध्यप्रदेश सरकार ने एक विशिष्ट दोपहर के भोजन की मेजबानी की, जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और स्थिरता के लिए राज्य के दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने भारत की नवकरणीय ऊर्जा क्रांति में अपने नेतृत्व पर जोर देते हुए हरित ऊर्जा के लिए मध्य प्रदेश की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। व्यापार करने में आसानी पर ध्यान केंद्रित करते हुए, राज्य विकास के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है, जो पर्यटन, कृषि-व्यवसाय और कृषि-तकनीक जैसे क्षेत्रों में अद्वितीय अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी साझा किया “मध्यप्रदेश भारत के विकास में सबसे आगे है, जो कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाओं के साथ सतत विकास को जोड़ता है।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोपहर के भोजन के बाद लंदन में किंग्स क्रॉस स्टेशन का दौरा किया, जो एक प्रसिद्ध रेलवे हब है, जो अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला और आधुनिक परिवहन के लिए जाना जाता है। हैरी पॉटर फिल्मों से प्लेटफ़ॉर्म 9¾ के रूप में प्रसिद्ध यह स्टेशन लंदन सेंट पैनक्रास और यूरोस्टार सहित प्रमुख मार्गों के लिए एक प्रमुख कनेक्शन बिंदु के रूप में कार्य करता है। वर्ष 1852 में निर्मित, किंग्स क्रॉस एक बड़ा ब्रिटिश रेल्वे सेन्टर है जिसका वर्ष 2012 में रेनोवेशन किया गया है। यह स्मार्ट परिवहन और बिल्डिंग टेक्नोलॉजी का उदाहरण है। यह स्टेशन यूरोप के कई प्रमुख शहरों को जोड़ता है। इस यात्रा में मध्यप्रदेश के लिए संभावित लाभों पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में आधुनिक परिवहन नेटवर्क और यात्री सुविधाओं के विकास के लिए प्रेरणा शामिल है। विविध परिवहन प्रणालियों को एकीकृत करने और वाणिज्यिक केंद्र विकसित करने की भी संभावना है। यह यात्रा किंग्स क्रॉस स्टेशन से प्रेरित होकर मध्य प्रदेश के लिए उन्नत शहरी विकास रणनीतियों को अपनाने के अवसरों को रेखांकित करती है। यू.के. में भारतीय प्रवासियों और फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ हुआ संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूके में भारतीय प्रवासियों और फ्रेन्डस ऑफ एमपी के साथ संवाद कर मध्यप्रदेश में सतत विकास के लिए निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और पहलों को रेखांकित किया। उन्होंने “फरवरी 2025 में भोपाल में होने वाले आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मध्यप्रदेश में भागीदार देश के रूप में शामिल होने के लिए यूनाइटेड किंगडम को हार्दिक निमंत्रण भी दिया। यह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा, जो निवेश और नवाचार के लिए राज्य की विशाल क्षमता को प्रदर्शित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं, भारतीय प्रवासियों के सदस्यों और भारतीय उच्चायोग को भी आमंत्रित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश को ब्रिटिश … Read more

मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश सांसदों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहुत विनम्र एवं मिलनसार हैं : लॉर्ड रमिन्दर रेंजर मध्यप्रदेश एक उभरता हुआ स्टेट है : लॉर्ड कुलवीर रेंजर मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश सांसदों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश किया आमंत्रित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यूके यात्रा में ब्रिटिश सांसदों से हुई मुलाकात में उम्मीदों से अधिक प्रतिसाद मिल रहा है। सांसदों ने मध्यप्रदेश को एक उभरता हुआ राज्य बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के व्यक्तित्व, विनम्रता और मिलनसारिता की मुक्त कँठ से सराहना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फरवरी-2025 में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ब्रिटिश सांसदों, निवेशकों और भारतवंशियों को आमंत्रित किया है। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड के सदस्य लॉर्ड रमिन्दर रेंजर ने कहा कि भारत जैसे देश के बड़े राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विनम्रता और मिलनसारिता ने हमें अत्यधिक प्रभावित किया है। उन्होंने हमें मध्यप्रदेश में मौजूद निवेश के अवसरों के बारे में बताया। हमनें मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि वे जिस प्रोजेक्ट के बारे में कहेंगे, हम उसमें निवेश करेंगे। वर्तमान समय में यूरोप और यूएसए की ग्रोथ की अपेक्षा भारत में 8 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ मौजूद है। भारत में इन्वेस्ट किया गया धन सेफ है, क्योंकि भारत एक लोकतांत्रित देश हैं यहाँ रूल ऑफ लॉ होने के साथ ही हॉर्ट ऑफ गवर्नेंस मौजूद है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ आयी प्रशासनिक टीम की भी सराहना की। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड के एक अन्य सदस्य लॉर्ड कुलवीर रेंजर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हुई मुलाकात को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें भी मध्यप्रदेश के भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का बेसब्री से इंतजार है। मध्यप्रदेश को उन्होंने लंग्स ऑफ इण्डिया के रूप में और अधिक जानने-समझने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा, ईको सिस्टम, प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा के साथ ही कृषि और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत अवसर उपलब्ध हैं। लॉर्ड कुलवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों से अवगत कराया और हमें यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि मध्यप्रदेश एक उभरता हुआ स्टेट है।  

गौरव दिवस के रूप में मनाया गया राजा बिलहरा नगर पंचायत का स्थापना दिवस : मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हो चुकी हैं। हमारा प्रयास है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शहरों जैसी सुविधाएं और व्यवस्थाएं हों। विकास का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। खाद्य मंत्री राजपूत सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजा बिलहरा नगर पंचायत के स्थापना दिवस पर आयोजित गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।      मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव ने विकास के लिए अपने खजाने खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिलहरा का गौरव दिवस अपने विकास की कहानी खुद बयां कर रहा है कि तिनका – तिनका जोड़ के हमने गौरव दिवस तक का सफर तय किया है। 15 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे नए मार्ग मंत्री राजपूत ने गौरव दिवस के अवसर पर बिलहरा में 5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने बिलहरावासियों को बड़ी सौगात देते हुए दो महत्वपूर्ण मार्गों की घोषणा की जिनकी लागत 15 करोड रुपए है। ग्राम सहजपुरीखुर्द तथा 13 मील से  सीगना के लिए मार्ग बनेंगे, जिससे  लोगों के लिए आवागमन में सुविधा होगी।  जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने  कहा कि सुरखी का विकास हमारा संकल्प है।  आप लोगों के आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में यह विकास दिखने लगा है, जिसके परिणाम स्वरुप हम आज बिलहरा में गौरव दिवस मना रहे हैं। विकास का यह क्रम इसी तरह चलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि बिलहरा नगर पंचायत में 4 वर्षों में 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मंत्री राजपूत द्वारा कराए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से उप तहसील भवन, कार्यालय तहसीलदार, आवास भवन, सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड, शॉपिंग काम्पलेक्स, मंगल भवन, युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम, सामुदायिक भवनों का निर्माण, नवीन नगर पंचायत भवन,करोड़ों के मार्गों का निर्माण, सीमेंट कंक्रीट रोड, पुलिया निर्माण, सीएम राइज स्कूल, विद्युत व्यवस्था सुधारने हेतु सब स्टेशन, 3 हजार प्रधानमंत्री आवास, बिलहरा नगर में पेयजल योजना, संजीवनी अस्पताल, स्वरोजगार ऋण, संबल योजना, कर्मकार कल्याण योजना सहित  विकास कार्य बिलहरा में किए गए है। लोक गायक जित्तू खरे ने बांधा समां, झूम उठे क्षेत्रवासी बिलहरा के गौरव दिवस के अवसर पर लोक गायक जित्तू खरे तथा उनके साथियों ने मनमोहन प्रस्तुति दी उनकी प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा की क्षेत्रवासी झूम उठे।  इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।  

निर्माण एजेंसियाँ कार्यों की गुणवत्ता पर सतत् नज़र रखे

राज्यमंत्री गौर ने पौने दो करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि निर्माण एजेंसियां कार्यों की गुणवत्ता पर सतत् नज़र रखे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किए गए वादे के अनुसार क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी। आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण में पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सड़के लंबे समय तक चले, इसलिए सीमेंट-कांक्रीट रोड बनाए जा रहे हैं। नागरिकों को स्वच्छ पानी मिले, इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं। कॉलोनियों में नालियों का निर्माण कर सीवेज व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है। राज्यमंत्री गौर सोमवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-74 में आयोजित भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से होने वाले कई निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाया है। क्षेत्र के विकास के लिए विकास के काम में कोई कमी नहीं रखेंगे। क्षेत्र के विकास कार्यों में युवा पीढ़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और पार्टी के युवा कार्यकर्ता क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। यह प्रशंसनीय है। राज्यमंत्री गौर ने वार्ड-74 की हैप्पी ग्रीन कालोनी में 30 लाख रुपए की लागत से साहू समाज भवन से बाईपास रोड तक बनने वाली सीसी रोड का भूमि-पूजन किया। कैलाश नगर सेमराकलां में 23 लाख 85 हजार की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण का भूमि-पूजन किया। संतोष नगर में 22 लाख 63 हजार रुपए की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली का भूमि-पूजन और और रहवासियों को पीने के पानी की समस्या के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। पुराना भानपुर गांव में एक लाख 86 हजार की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण का भूमि-पूजन किया और क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट चालू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। करारिया में मंदिर वाली गली में 14 लाख 40 हजार की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। ग्राम खेजड़ा में 61 लाख 85 हजार की लागत से बनने वाली विभिन्न आरसीसी नालियों के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। वार्ड पार्षद शकुन लोधी, श्री नीलेश गौर, श्री राजू लोधी, श्री विकास साहू, सुश्री अनीता साहू, श्री राजू साहू, श्री भारत साहू, श्री विकास पटेल, श्री राजू राठौड़ सहित नागरिक मौजूद थे।  

सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने के भी निर्देश

मुख्य सचिव श्री जैन की अध्यक्षता में हुआ समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम समाधान ऑनलाइन में हुआ कई जन शिकायतों का निराकरण जन-शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वालों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दो अधीक्षण यंत्रियों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने के भी निर्देश भोपाल मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम हुआ। समाधान ऑनलाइन में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है अधिकारी-कर्मचारी जनता के प्रति संवेदनशील रहें। जनसमस्याओं के प्रति समर्पित भाव से रुचि लें। जनता के काम का सकारात्मक समाधान होना चाहिए, तभी उनमें संतुष्टि का भाव जागृत होगा। श्री जैन ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सत्यता पर आधारित होना चाहिए। श्री जैन ने कहा कि झूठी रिपोर्टिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाकर उनकी सेवाएं समाप्त की जाएं। सीएम हेल्पलाइन का स्वरूप बदलकर फोरक्लोज करने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की जाए। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि प्रक्रिया आधारित (प्रोसेस बेस्ड) सिस्टम बनाएं, जिसमें काम का बोझ कम होकर, समय सीमा पर कार्य हो सकेंगे। श्री जैन ने कहा कि अपने अधिकारियों कर्मचारियों की क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) की जानी चाहिए, उन्हें विश्वास में लेकर कार्य किए जाएं। जिलों में विभागवार जनसमस्याओं का बारीकियों से निदान करें। श्री जैन ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाए और उनके कार्यों से अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को भी अवगत कराएं। समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन के 20 नवम्बर 2024 तक के विभागवार एवं जिलेवार उच्च प्रदर्शन एवं निम्न प्रदर्शन की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव श्री जैन ने सीहोर एवं विदिशा कलेक्टर्स से अच्छा प्रदर्शन होने पर उनसे जानकारी लेकर, इसके अनुरूप कार्य करने के लिए समस्त जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया। मुख्य सचिव श्री जैन ने उच्च प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री जैन ने 10 जिलों उमरिया, शिवपुरी, धार, सिंगरौली, नीमच, राजगढ़, पन्ना, खरगोन, रतलाम, एवं ग्वालियर के शिकायतकर्ताओं से संवाद कर, उनकी शिकायतों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। साथ ही संबंधित जिले के कलेक्टर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर शिवपुरी ने बताया कि शिकायतकर्ता श्री विक्रम सिंह सोलंकी के गेहूं भुगतान लंबित रहने में लापरवाही बरतने वाले लिपिक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है एवं आवेदक की लंबित राशि का भुगतान किया जा चुका है। उमरिया के श्री बहोरी सिंह को पोर्टल में एंट्री सही नहीं होने के कारण एक साल विलंब से पट्टा मिल सका। इस पर मुख्य सचिव श्री जैन ने पोर्टल सही करने एवं एक साल से प्रकरण लंबित होने की जांच का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य एवं संबंधित कलेक्टर को निर्देशित किया। धार जिले में आवेदक को दिव्यांगता प्रमाण पत्र देने के लिए देरी करने पर प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि सम्बन्धित लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। सिंगरौली के आवेदक को राशि वापस करने में देरी करने एवं समस्या का समाधान किए बिना शिकायत को फोरक्लोज करने पर सम्बन्धित अधीक्षण यंत्री श्री आर पी मिश्रा को चेतावनी देने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए। नीमच जिले के श्री खुशाल पाटीदार को ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से भुगतान करने में विलंब होने पर व्यवस्थागत सुधार लाने एवं अन्य लंबित आवेदनों का निराकरण 15 दिवस में में करने के निर्देश दिए गए। राजगढ़ के आवेदक श्री विष्णु शर्मा को नल कनेक्शन में देरी में होने पर सम्बन्धित मुख्य नगर पालिका अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकने एवं जुर्माना लगाए जाने की जानकारी आयुक्त नगरीय निकाय द्वारा दी गई। पन्ना जिले के आवेदक के धान उपार्जन में राशि भुगतान नहीं होने पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से 15 दिन में निराकरण करने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए। खरगोन के श्री विक्रम सोलंकी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में विलंब से भुगतान के दोषी पटवारी को निलंबित करने की जानकारी कलेक्टर ने दी। रतलाम की श्रीमति कंकू बाई की दूसरी डिलीवरी की राशि मिलने में देरी पर सम्बन्धित एएनएम को निलंबित करने की जानकारी कलेक्टर ने दी। ग्वालियर में श्री रोशन बघेल की बिगड़े हैंडपंप की शिकायत के समाधान में देरी करने पर तत्कालीन अधीक्षण यंत्री को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं, इसलिए विदेश यात्रा में होने के कारण उन्होंने कहा कि समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम मुख्य सचिव करेंगे ताकि जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। इस आशय के लिए माह के प्रत्येक चौथे सोमवार को आयोजित होने वाला यह समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संविधान दिवस आयोजन के निर्देश मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने 26 नवम्बर को आयोजित संविधान दिवस को उत्सवपूर्वक मनाए जाने के निर्देश सभी कलेक्टर्स को दिए। वर्ष भर चलने वाले उत्सव में “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” को टैगलाइन के रूप में उपयोग किया जाए। श्री जैन ने ग्रामीण, नगरीय क्षेत्रों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संविधान दिवस मनाए जाने के लिए भी निर्देशित किया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ब्रिटिश सांसदों के साथ दोपहर भोज

मुख्यमंत्री का यूके दौरा भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ब्रिटिश सांसदों के साथ दोपहर भोज किया। इस दौरान सांसदों से वार्ता में डॉ. यादव ने कहा, “ब्रिटिश संसद में आज मेरी यात्रा ने एक बार फिर याद दिलाया कि हमारी लोकतांत्रिक परंपरा कितनी समृद्ध है, जैसे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं, “यह साझेदारी इतिहास से भी जुड़ी है और भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।”  प्रधानमंत्री मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत-ब्रिटेन संबंध अब लिविंग-ब्रिज हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोपहर भोज के आमंत्रण को स्वीकार कर समय निकालने के लिए ब्रिटिश सांसदों सुबैरोनेस वर्मा, बॉब ब्लैकमैन, लार्ड कुलवीर सिंह रेंजर, वीरेंद्र शर्मा और बैरी गार्डनर को हार्दिक धन्यवाद देते हुए आभार जताया।  यूके यात्रा पर लंदन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को ब्रिटिश संसद का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश सांसदों के साथ दोपहर भोज किया। इस दौरान ब्रिटिश सांसदों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन का उल्लेख किया। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन में भारत-ब्रिटेन की साझेदारी टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नॉलेज-पार्टनरशिप पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्रिटिश सांसदों को बताया कि मध्यप्रदेश भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोहरे अंकों में बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि-व्यवसाय, ऑटोमोबाइल एवं ऑटो-कंपोनेंट, फार्मास्युटिकल और आईटी सेक्टर में निवेश औऱ विकास की विशेष क्षमताएं मौजूद हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथि सांसदों को फरवरी-2025 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई कि इस संवाद से भारत और ब्रिटेन के बीच एक नई साझेदारी की ऐतिहासिक शुरूआत होगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंदन में किंग्स क्रॉस पुनर्विकास परियोजना का दौरा किया

लंदन की रेलवे धरोहर किंग क्रॉस से मिलती है प्रेरणाः मुख्यमंत्री डॉ. यादव किंग्स क्रॉस स्टेशन का अध्ययन करने पहुंचा मध्यप्रदेश का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंदन में किंग्स क्रॉस पुनर्विकास परियोजना का दौरा किया भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंदन में किंग्स क्रॉस पुनर्विकास परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ‘रिलेटेड आर्जेंट’ के टॉम गुडॉल से मुलाकात की और लंदन के शहरी नवीनीकरण, विरासत संरक्षण और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को सतत और समावेशी शहरी विकास के लिए वैश्विक विशेषज्ञता और सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल लंदन के प्रतिष्ठित किंग्स क्रॉस स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्र का दौरा कर रहा है। इस दौरे का उद्देश्य राज्य की अधोसंरचना और शहरी विकास योजनाओं के लिए जरूरी जानकारी प्राप्त करना है। लगभग 170 साल पुराना किंग्स क्रॉस स्टेशन विक्टोरिया युग की भव्यता और आधुनिक नवाचार के संगम की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किंग्स क्रॉस साइट से मध्यप्रदेश के सस्टेनेबल शहरी विकास के लिए महत्वपूर्ण सीख और प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “यह दौरा केवल रेलवे अवसंरचना का अध्ययन नहीं है। किंग्स क्रॉस यह दर्शाता है कि कैसे सार्वजनिक-निजी साझेदारी, स्थायी डिज़ाइन और स्मार्ट सिटी समाधान के माध्यम से परिवहन केंद्र व्यापक शहरी पुनर्जागरण को प्रोत्साहित कर सकते हैं।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई है कि प्रतिनिधिमंडल को मिली यह सीख मध्यप्रदेश को विश्व स्तरीय अधोसंरचना विकसित करने में मदद करेगी। इससे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए भविष्य के विकास की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह दौरा राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए किंग्स क्रॉस साइट का बारीकी से अध्ययन किया। प्रतिनिधि मंडल ने वर्ष 1852 में बने ऐतिहासिक बार्लो शेड और आधुनिक ग्लास कॉन्कोर्स के सफल एकीकरण का भी अध्ययन किया और जाना कि कैसे ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए विकास की आधुनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है। यह अध्ययन मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के प्रयासों के लिए बेहद प्रासंगिक है। किंग्स क्रॉस के परिवहन हब के रूपांतरण से सीख लेते हुए, प्रतिनिधिमंडल यह अध्ययन करेगा कि इंदौर, भोपाल और ग्वालियर जैसे शहरों में समेकित परिवहन नेटवर्क कैसे विकसित किए जा सकता हैं। स्टेशन की विशाल यात्री संख्या को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने और सार्वजनिक स्थलों पर रिटेल और भोजन जैसी व्यवस्थाओं को किस तरह से समायोजित किया जा सकता है।  

मंत्री लखन पटेल ने कहा विश्वविद्यालय पशुपालन के क्षेत्र में अनुसंधान के कार्य में तेजी लाए

भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय पशुपालन के क्षेत्र में अनुसंधान के कार्य में तेजी लाए, जिससे पशुओं की नस्ल में सुधार हो और दुग्ध उत्पादन बढ़े। केंद्र और राज्य सरकार पशुपालन के क्षेत्र में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर संभव कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने और छात्राओं की स्टाइपेंड की राशि बढ़ाने की बात कही। मंत्री पटेल ने आज जबलपुर में नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनदीप सिंह, कुलसचिव डॉ. श्रीकांत जोशी, वित्त नियंत्रक महेश कोरी, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. एस.एस. तोमर, संचालक अनुसंधान डॉ. जी.पी. लखानी उपस्थित थे। मंत्री पटेल द्वारा विश्वविद्यालय स्थित कुक्कुट विभाग, पंचगव्य उत्पादन इकाई, मिनरल मिक्सचर यूनिट तथा डेयरी का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मुर्गी की कड़कनाथ नस्ल को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे इस नस्ल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहचान मिले और ग्रामीणों को इसका फायदा मिल सके। उन्होंने पंचगव्य के विपणन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर जिले में एक ऐसा स्थान चयन किया जाए, जहां पर पंचगव्य से निर्मित उत्पादों की बिक्री हो और वे आसानी से जनता को मिल सकें। मंत्री पटेल ने बताया कि हीफर गाय को किसानों को वितरित करने की योजना पर भी कार्य चल रहा है। निराश्रित गायों को गौशाला में भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की डेयरी में एंब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी के उपयोग से देशी गायों के नस्ल सुधार कार्य पर प्रसन्नता व्यक्ति की तथा आधुनिक तकनीकी से नस्ल सुधार पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री ने भोपाल सांसद आलोक शर्मा को नई दिल्‍ली में पुष्पगुच्छ भेंटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री ने भोपाल सांसद आलोक शर्मा को नई दिल्‍ली में पुष्पगुच्छ भेंटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं सांसद ने भोपाल के गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं, समाजजन और संगठनों के पदाधिकारियों ने दी बधाईयां भोपाल  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को नई दिल्ली में संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिड़ला जी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान संसद भवन में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके, श्रीमती सावित्री ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने भी श्री आलोक शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद श्री आलोक शर्मा के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री राकेश शुक्ला एवं पूर्व मंत्री श्री अरविंद भदौरिया ने श्री आलोक शर्मा को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सांसद श्री शर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ गुफा मंदिर पहुंचकर भगवान परशुराम जी, बूढ़े हनुमान जी और भोले बाबा का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में पुजारी, ब्राह्मण बंधुओं ने स्वस्तिवाचन कर पूजन विधि संपन्न कराई। तत्पश्चात श्री आलोक शर्मा हिंदी भवन में आयोजित समारोह में शामिल हुए। जहां संसदीय क्षेत्र भोपाल, सीहोर और बैरसिया से विभिन्न समाजों और संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। हिंदी भवन में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री वालिस्ता रावत, श्री महेंद्र दवे, श्री मनोज राठौर, श्री पंकज चौकसे, श्री राकेश सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, पाषर्दगढ़, सीहोर जिला अध्यक्ष, बैरसिया ग्रामीण जिलाध्यक्ष, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में और बैरसिया विधायक श्री विष्णु खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। इसी तरह समाज और संगठनों के लोग भी बधाई देने पहुंचे। पूर्व सांसद आलोक संजर भोपाल नगर के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने समारोह में पहुंचकर सांसद शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु होने की कामना की।

हमीदिया हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक हुई 100वीं कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी, उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दी बधाई

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सफलतापूर्वक 100वें कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी ऑपरेशन की उपलब्धि पर चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय टीम को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के प्रयास राज्य के वंचित मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के हमारे लक्ष्य को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीन जीएमसी भोपाल डॉ. कविता सिंह ने बताया कि यह सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत की गई। जो मरीज आयुष्मान योजना के तहत नहीं आते, उनके लिए भी यह सर्जरी मामूली शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. सिंह ने बताया कि बीना के ग्राम माला सानातू की निवासी 54 वर्षीय श्रीमती सरोज रानी पाठक का सफल ऑपरेशन किया गया। उन्हें एक माह पूर्व सीने में दर्द की समस्या पर हमीदिया चिकित्सालय रेफर किया गया। ऐन्जियोग्राफी के दौरान ब्लॉकेज का पता चला। इसके बाद कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग में उनका सफल ऑपरेशन किया गया। कार्डियोथोरेसिक सर्जरी टीम का नेतृत्व कार्डियक सर्जन डॉ. प्रवीण शर्मा (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष) और डॉ. ऋषि तिवारी (सहायक प्राध्यापक) ने किया। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. आर. पी. कौशल (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष), डॉ. बृजेश कौशल (सह प्राध्यापक), डॉ. श्वेता श्रीवास्तव और डॉ. असीम गार्गेव (सहायक प्राध्यापक), जूनियर डॉक्टरों की टीम में डॉ. धनेश्वरी, डॉ. नितेश, डॉ. हनुमंत, डॉ. अरविंद, डॉ. लीना और डॉ. महेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परफ्यूजनिस्ट विनय केलकर सहित चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय टीम ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet