LATEST NEWS

प्रदेश में एम.पी. ट्रांसको के 132 के.व्ही. के तीन सब-स्टेशन होंगे ऑटोमेटिक:ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी 132 केव्ही क्षमता वाले पुराने सब स्टेशनों को ऑटोमेटिक बनाने की तैयारी कर रही है। पहले पायलेट प्रोजेक्ट में जबलपुर, इंदौर और भोपाल के एक-एक सब-स्टेशन को चुना गया है। पूरी तरह से इन सब स्टेशनों को स्वचलित बनाने का काम जल्दी ही पूरा होगा। इन सब स्टेशनों को नजदीक के किसी एक प्रमुख सब-स्टेशन से संचालित एवं नियंत्रित किया जा सकेगा। प्रयोग के तौर पर 3 पुराने सब-स्टेशनों को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया है, यदि सफलता मिली तो और भी पुराने सब-स्टेशनों को रिमोट से संचालित किया जा सकेगा। प्रदेश में दो जी.आई.एस. (गैस इंसूलेटेड स्विचगीयर) सब-स्टेशनों को पहले से ही ऑटोमेटिक संचालित किया जा रहा है। इनमें से एक महालक्ष्मी इंदौर में तथा दूसरा ई-8 अरेरा कालोनी भोपाल में क्रियाशील है। वर्तमान में सब-स्टेशन का कार्य मैन्युअली होता है। सब-स्टेशनों के रिमोट आपरेशन से इनके संचालन और मानीटरिंग का कार्य सटीक होगा। इससे जहॉं मानव चूक के कारण होने वाली विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सकेगी, वहीं तकनीक के उपयोग से विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता में बढ़ोत्तरी होगी। फुली ऑटोमेटिक रहेंगे सब-स्टेशन यह सब-स्टेशन पूरी तरह ऑटोमेटिक मोड पर संचालित होंगे। इन्हें ह्यूमन मशीन इंटरफेस तकनीक से नियंत्रित किया जायेगा। भोपाल के 132 के.व्ही. सब-स्टेशन अयोध्या नगर, इंदौर के 132 के.व्ही. सब-स्टेशन सत्य साईं एवं जबलपुर के 132 के.व्ही. सब-स्टेशन माढ़ोताल को अत्याधुनिक तकनीक के रिमोट ऑपरेटेड सब-स्टेशन में परिवर्तित किया जा रहा है। इस प्रयोग के सफल होने पर पावर ट्रांसमिशन कंपनी चुनिंदा 220 के.व्ही. सब-स्टेशन को भी रिमोट से संचालन करने की तैयारी की जायेगी। मध्यप्रदेश में एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 400 के.व्ही. के 14 सब-स्टेशन, 220 के.व्ही. के 88 सब-स्टेशन और 132 के.व्ही. सब-स्टेशन के 314 सहित कुल 416 सब-स्टेशन हैं। जी.आई.एस. (गैस इंसूलेटेड स्विचगीयर) सब-स्टेशनों को रिमोट से आपरेट करने में पहले ही सफलता हॉसिल हो चुकी है।

उज्जैन में पुलिस लाइन सरोवर पर सिंहस्थ- 2028 को आपदामुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को उज्जैन में पुलिस लाइन सरोवर पर सिंहस्थ- 2028 को आपदामुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 हजार पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड जवान एवं सिविल वॉलिंटियर्स को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान डीप डाइवर्स, तैराकों, बोट हैंडलर्स के कार्यों का अवलोकन किया तथा ब्रीदिंग अप्रैटस, स्नेक कैचर एवं आपदा प्रबंधन के कार्य में आने वाले अन्य उपकरणों का निरीक्षण भी किया। उपकरणों की जानकारी डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड श्री रोहतीश पाठक एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट द्वारा दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया,विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री जितेंद्र सिंह पंड्या, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

23 नवम्बर को होगी किशोर न्याय समिति की समीक्षा बैठक

भोपाल प्रदेश में बाल संरक्षण बाल अधिकार एवं बाल सुरक्षा के लिए लागू विभिन्न अधिनियम /नियमों एवं बालकों को प्रदाय की जा रही विभिन्न सेवाओं के क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यीय किशोर न्याय समिति का गठन किया गया है। शनिवार 23 नवम्बर 2024 को  उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री आनन्द पाठक की अध्यक्षता में किशोर न्याय समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश में बाल संरक्षण के लिए तैयार वर्ष 2023-27 की वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी। बैठक में किशोर न्याय समिति के सदस्य एवं उच्च न्यायालय ग्वालियर एवं  जबलपुर के न्यायाधीश श्री जी एस अहलूवालिया तथा श्रीमति अनुराधा शुक्ला के अतिरिक्त बाल संरक्षण के मुद्दों पर कार्य करने वाली शासन के विभिन्न विभागों तथा महिला एवं बाल विकास, गृह, स्कूल शिक्षा, सामाजिक न्याय, श्रम, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति ,पंचायत ग्रामीण विकास सहित 16 विभागों के प्रमुख सचिव तथा जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने भी उपस्थित रहेंगे।  

संविधान दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेगी संविधान दिवस पद-यात्रा

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में गुरूवार मंत्रालय में 26 नवंबर को संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ‘संविधान दिवस पदयात्रा’ की तैयारियों संबंधी बैठक हुई। मंलगवार 26 नवंबर को राजधानी भोपाल में संविधान दिवस पद-यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 2000 से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। युवा और विद्यार्थी होंगे शामिल मंत्री श्री सारंग ने बताया कि संविधान दिवस पद-यात्रा शौर्य स्मारक से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन कर शौर्य स्मारक पर समापन होगी। उन्होंने पद-यात्रा के आयोजन के संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। यात्रा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय में होगी। इसमें नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के युवा शामिल होंगे। पद-यात्रा में खेल एवं युवा कल्याण के खिलाड़ी और आदिम जाति कल्याण विभाग के संबंधित छात्रावासों के विद्यार्थी भी सम्मिलित होंगे। सुचारू हो व्यवस्थाएं मंत्री श्री सारंग ने बताया कि संविधान दिवस पद-यात्रा मंगलवार 26 नवंबर को पूर्वाहन में आयोजित होगी। इसमें स्कूली और कॉलेज के बच्चे भी शामिल होंगे। मंत्री श्री सारंग ने आयोजन स्थल एवं रूट के आसपास आवश्यक साफ-सफाई आदि की व्यवस्था के लिये संबंधित को निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिये भी संबंधित को कहा। पद-यात्रा के दौरान पुलिस बैण्ड की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये। साथ ही पद-यात्रा के रूट पर आवश्यक पुलिस तैनाती और आयोजन स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था करने को भी कहा गया। युवाओं को संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पद-यात्रा पूर्ण अनुशासन में और व्यवस्थित निकाली जाये। पद-यात्रा में हजारों लोग आये और बाबा साहेब के संविधान संबंधी स्लोगन और युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने वाले संदेश दें। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एल. यादव, जिला प्रशासन और पुलिस सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

भारतीय वन सेवा के दो अधिकारी स्थानांतरित

भोपाल राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों को प्रशासकीय हित में स्थानांतरित किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री व्ही.एन. अम्बाडे मुख्यालय भोपाल को प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य वन विकास निगम, भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वित्त एवं बजट) श्री शुभरंजन सेन को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) मुख्यालय, भोपाल स्थानांतरित किया गया है।  

गोविंद सिंह राजपूत ने बताया- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ज्वार, बाजरा की खरीदी 22 नवंबर से शुरू

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ज्वार, बाजरा की खरीदी 22 नवंबर से शुरू की जा रही है। खरीदी 20 दिसम्बर तक की जायेगी। ज्वार मालदण्डी का 3421 रूपये, ज्वार हाईब्रिड का 3371 रूपये और बाजरा का समर्थन मूल्य 2625 रुपये है। किसानों से एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जायेगी। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि उपार्जन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय पर उपार्जन केन्द्रों पर पहुंचकर ज्वार और बाजरा की बिक्री करें। उल्लेखनीय है कि बाजरा के लिये 9 हजार 854 और ज्वार के लिये 5 हजार 933 किसानों ने पंजीयन कराया है। भुगतान व्यवस्था समर्थन मूल्य पर ज्वार एवं बाजरा की खरीदी के बाद भुगतान, कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा। ज्वार एवं बाजरा उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्र पर लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिये समुचित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर्स को दिये गये हैं। जिला स्तरीय समिति उपार्जन संबंधी सभी विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित खाद्यान्न की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। राज्य स्तर पर एक कंट्रोल-रूम भी स्थापित किया गया है। इसका टेलीफोन नम्बर 0755-2551471 है। उपार्जन अवधि में कंट्रोल रूम सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित रहेगा।  

जबलपुर में मनमानी फीस वसूलने वाले निजी स्कूलों पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, लाखों का लगाया जुर्माना

जबलपुर जबलपुर में एक बार फिर कलेक्टर ने निजी स्कूलों पर लगाम कसते हुए लाखों रुपए का जुर्माना किया है. इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन अभिभावकों से गलत तरीके से नियम विरुद्ध फीस की वसूली की गई है. उन्हें वापस राशि लौटायी जाएगी यहां पहला मौका है जब स्कूल संचालकों द्वारा ली गई फीस को वापस लौटाया जाएगा. जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि निजी विद्यालयों में फीस वसूली को लेकर साल 2017 में नियम बनाया गया है   इस नियम का पालन करना सभी स्कूल संचालकों को आवश्यक है. कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसते हुए फीस को लेकर जांच के निर्देश दिए थे.  इस जांच को लेकर समिति भी बनाई गई. समिति द्वारा जब स्कूलों की जांच की गई तो कई स्कूलों में फीस वसूली के नियम का उल्लंघन पाया गया. ऐसे पांच स्कूलों को चिन्हित करते हुए उन पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना किया गया है. इसके अलावा यह राशि 30 दिन में जमा करने के आदेश भी दिए गए हैं. पूर्व में भी जबलपुर कलेक्टर निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की थी.   अभिभावकों को वापस दी जाएगी फीस  जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों से अधिक फीस वसूल की गई है उन्हें वापस लौटाने के आदेश भी दे दिया गए है. उन्होंने बताया कि विद्यालयों को पहले ही सूचित कर दिया गया था मगर उनके द्वारा जानबूझकर नियम का पालन नहीं किया जा रहा था.   इन स्कूलों के खिलाफ हुई कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि जिन स्कूलों पर कार्यवाही की गई है, उनमें सेंट अगास्टिन स्कूल, आदित्य कान्वेंट, अशोक हाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंट्रल, एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एमजीएम हाई सेकेंडरी स्कूल शामिल है. यदि स्कूल संचालक द्वारा समय सीमा में राशि जमा नहीं की गई तो उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

100वां तानसेन समारोह: ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ ग्वालियर में 15 दिसंबर से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव समारोह का करेंगे शुभारंभ

भोपाल ग्वालियर में एक दौर ऐसा भी रहा है कि जब गोपाचल पर्वत से पत्थर लुढ़कते हुए नीचे की ओर आते थे, तो उनमें भी संगीत की खनक सुनाई देती थी। सदियों पुरानी शास्त्रीय संगीत परंपरा की धरोहर रहा यह शहर इस वर्ष तानसेन समारोह के शताब्दी वर्ष के उत्सव में सराबोर रहेगा। यूनेस्को द्वारा ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ के रूप में घोषित ग्वालियर में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में तानसेन समारोह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसंबर को ग्वालियर में तानसेन समारोह का शुभारंभ करेंगे।   उल्लेखनीय है कि तानसेन समारोह ग्वालियर के पास ही बसे बेहट गांव में आयोजित किया जाता है। बेहट गांव संगीत सम्राट तानसेन का जन्म स्थान है। सदियों से बह रही झिलमिल नदी के किनारे होने वाला यह समारोह शास्त्रीय संगीत की मधुर तान, पक्षियों का मधुर मंद कलरव और नदी में बहते पानी की आवाज का मधुर रस एक अनूठी अध्यात्मिक अनुभूति का अहसास कराता है।   शताब्‍दी वर्ष के मुख्‍य समारोह में देश के 150 ख्‍यातिलब्‍ध कलाकार अपनी सांगितिक प्रस्‍तुतियां देंगे। इसके अलावा विश्‍व संगीत कार्यक्रम अंतर्गत 10 विदेशी कलाकार अपनी प्रस्‍तुतियां देंगे। साथ ही 550 से अधिक दुर्लभ वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन एक प्रमुख आकर्षण होगा, यह प्रदर्शनी तानसेन समाधि परिसर में लगाई जाएगी। प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति विभाग श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि, संगीत सम्राट तानसेन का अखिल भारतीय शताब्दी समारोह गमक के साथ 14 दिसंबर को शुरू होगा। इस अवसर पर संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा। वर्ष-2023 का राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण 18 दिसंबर की शाम कोलकाता के तबला वादक पं. स्वपन चौधरी को दिया जाएगा। तो वहीं, वर्ष-2023 का राजा मानसिंह तोमर अलंकरण से इंदौर की सानंद संस्था को दिया जाएगा। संस्‍कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाला यह समारोह ग्वालियर के अलावा मध्‍यप्रदेश के विभिन्‍न शहरों और देश के विभिन्‍न राज्‍यों में भी आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश पर्टयन के सहयोग से आयोजन में आने वाले संगीत प्रेमियों एवं पर्यटकों के लिए सिटी टूर, हेरिटेज वॉक सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।   राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी संगीत केंद्रित कार्यक्रम पहली बार तानसेन समारोह को प्रदेश के बाहर भी आयोजित किया जा रहा है। राष्‍ट्रीय आगाज श्रृंखला के अंतर्गत चार राज्‍यों में संगीत सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत चार राज्यों राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश में संगीत केंद्रित कार्यक्रम होंगे।   22 नवम्बर, 2024, जवाहर कला केन्द्र, जयपुर (राजस्थान) वायलिन वादन : पं.प्रवीण शेवलीकर और चेताली शेवलीकर, भोपाल   तबला वादन : डॉ.प्रवीण उद्धव और श्रुतिशील उद्धव, उज्जैन   गायन : सुश्री गौरी पाठारे, मुम्‍बई   24 नवम्‍बर, 2024, फैकल्‍टी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, महाराजा सयाजी राव विश्‍वविद्यालय, बढ़ौदा गायन : डॉ.पूर्वी निमगांवकर, इंदौर   संतूर-सितार जुगलबंदी : डॉ.वर्षा अग्रवाल, उज्जैन एवं पंडित असित गोस्वामी, बीकानेर   तबला वादन : पंडित शुभ महाराज, वाराणसी   26 नवम्‍बर, 2024, इंदिरा कला संगीत विश्‍वविद्यालय, खैरागढ़ (छत्‍तीसगढ़) गायन : श्री भुवनेश कोमकली, देवास   संतूर-सितार जुगलबंदी : पंडित अरुण मोरोने एवं आयुष मोरोने, इंदौर   तबला वादन : पंडित जयदीप घोष, कोलकाता   राष्‍ट्रीय आगाज श्रृंखला का अंतिम आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में होगा।    बार कोड स्केन कर सुनेंगे दुर्लभ राग, बंदिशें और प्रस्तुतियां तानसेन समारोह के विगत 100 वर्षों में मूर्धन्‍य कलाकारों द्वारा दी गई विशेष प्रस्‍तुतियों को शताब्‍दी वर्ष के मुख्‍य समारोह के दौरान संगीत एवं कलाप्रेमी सुन सकेंगे। इन्‍हें सुनने के लिए बार कोड की सुविधा उपलब्‍ध रहेगी जिसे स्‍केन करके संगीतप्रेमियों के मोबाइल फोन में यू-ट्यूब के माध्‍यम से दुर्लभ राग, बंदिशें एवं प्रस्‍तुतियों को सुन सकेंगे। संस्‍कृति विभाग द्वारा पहली बार इस तरह का नवाचार संगीत प्रेमियों के लिए दी जा रही है।   ध्रुपद के विस्तार व व्यापकता पर होगा सेमि‍नार मध्‍यप्रदेश में ध्रुपद की वर्तमान स्थिति, विस्‍तार तथा व्यापकता आधारित सेमिनार का आयोजन 16 से 18 दिसम्बर में किया जायेगा, जिसमें देश भर के 100 से अधिक स्‍कॉलर सम्मिलित होंगे। समापन अवसर पर इसके दस्‍तावेजों को लोकार्पित किया जायेगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को श्री महामृत्यूंजय द्वार समीप श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। लड्डू प्रसाद श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव, मिथिला नेपाल में वितरण के लिए अयोध्या श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट रवाना किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डमरूवादन, शंखनाद और वेद ऋचाओं की गूंज से हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्री सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। मिथिला नेपाल में भगवान श्री महाकाल का लड्डू प्रसाद वितरण का कदम भारत नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनप्रतिनिधि श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री संजय अग्रवाल, मंदिर समिति सदस्य श्री प्रदीप गुरुजी, श्री राजेन्द्र गुरुजी, श्री राजेश गुरुजी, श्री राम गुरुजी, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक श्री गणेश धाकड़, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मरीजों को 3 साल तक झेलनी पड़ेगी परेशानी? अस्पताल में बढ़ाए गए 250 बेड

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अभी तीन साल का वक्त लगेगा, ऐसे में पुराने अस्पताल के 250 बेड को चरक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. इन बेड को शिफ्ट करने से क्राउड मैनेजमेंट करने के साथ साथ मरीजों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या 3 साल तक उज्जैन में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा? नया मेडिकल कॉलेज बनने से हो रही है दिक्कत धार्मिक नगरी उज्जैन में मेडिकल कॉलेज और प्रदेश की पहली मेडीसिटी बनने जा रही है. इसी के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्माण कार्य से पहले भूमि पूजन भी करने वाले हैं. इन्हीं सबके बीच मेडिकल स्टाफ के साथ मरीज और उनके घरवालों को दिक्कते आ रही है. दरअसल उज्जैन में माधवराव सिंधिया चिकित्सालय की पुराने भवन को तोड़कर मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है. इसके अलावा कैंसर यूनिट को भी तोड़ दिया गया है. सभी 250 बेड अब चरक अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए हैं. चरक भवन अस्पताल साल 2016 से पहले बनकर तैयार हुआ था. यह अस्पताल 450 बेड क्षमता वाला है. इसे अब बढ़ाकर 700 बेड क्षमता वाला कर दिया गया है. अस्पताल के चिकित्सक संजय राणा ने कहा कि बेड को शिफ्ट करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना तो करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे सब सुचारू रूप से चलने लगेगा. चिकित्सकीय स्टाफ का कहना है कि 1 साल में नया अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा तब तक थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं अस्पताल में भर्ती राधेश्याम के परिवार की महिला सुशीला बाई ने कहा कि अभी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऊपर नीचे जाने के लिए लिफ्ट भी उपलब्ध नहीं है. अस्पताल में बेड को लेकर काफी मारामारी भी है.   जेल वार्ड भी बना समस्या का कारण माधवराव सिंधिया अस्पताल के पुराने भवन को तोड़ने के कारण चरक भवन अस्पताल में सभी बेड शिफ्ट हो चुके हैं. चरक भवन की चौथी मंजिल पर जेल वार्ड भी बना दिया गया है, हालांकि अभी जेल वार्ड में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाना बाकी है. इसके अलावा पोस्टमार्टम रूम भी अभी शिफ्ट नहीं हो पाया है. महिलाओं के लिए बनाया गया था अस्पताल चरक भवन अस्पताल को महिलाओं के लिए बनाया गया था. यहां पर गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया जाता है. इसके साथ ही शिशु वार्ड भी बनाया गया था यहां पर प्रसव भी कराए जाते थे. अब महिलाओं के लिए 6 मंजिला अस्पताल में एक मंजिल आरक्षित कर दिया गया है. बाकी मंजिलों पर अलग-अलग वार्ड को संचालित किया जा रहा है.

इंदौर से बैंकॉक के लिए जल्द शुरू होगी सीधी उड़ान, एयर इंडिया और इंडिगो तलाश रही संभावनाएं

  इंदौर अगर आप भी न्यू ईयर पर बैंकॉक जाने का प्लान बना रहे है, तो इसके लिए आपको अब मुंबई-दिल्ली जाकर फ्लाइट लेने की जरूरत नहीं, अब आप इंदौर से सीधे बैंकॉक की उड़ान भर सकते है। जी हां… इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही एक और इंटरनेशनल फ्लाइटl शुरू होने जा रही है। यह उड़ान इंदौर से सीधे बैंकॉक के लिए होगा। माना जा रहा है कि इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों को नए साल में सीधी उड़ान का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए एयर इंडिया एयरलाइंस कंपनी ने प्रस्ताव बनाकर दिया है। जो जल्द ही मंजूर हो सकता है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष और सांसद शंकर लालवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने बैंकॉक और सिंगापुर के लिए प्रस्ताव भेजा था। यह दोनों ऐसी जगह हैं जहां टूरिज्म और यूरोपियन कंट्री में जाने के लिए काफी डिमांड है। जिसे लेकर एयरलाइंस ने विचार किया है और उनकी योजना है कि इंदौर से बैंकॉक फ्लाइट शुरू हो सकती है। बता दें कि इंदौर से सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग लंबे समय से सामने आती रही है। फिलहाल इंदौर से एयर इंडिया द्वारा दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ान का संचालन किया जा रहा है, जो प्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ाने हैं और दोनों ही उड़ानों को यात्रियों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इंदौर एयरपोर्ट से जल्द ही एक और इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से बैंकॉक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की योजना बना रही है। इंदौर से बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने के लिए एयर इंडिया भी काफी समय से प्लानिंग कर रही है। एयर इंडिया सिंगापुर के लिए भी कर सकती है इंदौर से फ्लाइट का संचालन इंदौर एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया इंदौर से सिंगापुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस फ्लाइट को शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन जब कंपनी ने ट्रैवल एजेंट्स से चर्चा की तो एजेंट्स ने यह फ्लाइट शुरू करने से मना कर दिया। वहीं इस फ्लाइट को लेकर टीके जोश का कहना है कि एयर इंडिया के अधिकारी इंदौर से सिंगापुर के लिए उड़ान शुरू करने की योजना बना रहे हैं, इसके लिए उन्होंने हमसे चर्चा भी की थी। लेकिन हमने कंपनी को सिंगापुर की जगह बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करने की सलाह दी है। दरअसल, हमने एयरलाइंस के अधिकारियों को बताया है कि इंदौर से सिंगापुर के लिए अधिक पैसेंजर लोड नहीं मिलेगा। एयरक्राफ्ट की कमी के कारण शुरू नहीं हो पा रही इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट ट्रेवल एजेंट्स का कहना है कि दोनों ही एयरलाइंस कंपनियां इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। लेकिन एयरक्राफ्ट की कमी के कारण यह फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने भी कहा था की एयरलाइंस को नए एयरक्राफ्ट की डिलीवरी मिलना थी, जो इंजन की समस्या के कारण प्रभावित हुई है। एयरलाइंस का कहना है कि नए एयरक्राफ्ट मिलते ही हम प्रायोरिटी पर इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करेंगे। वहीं, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की बात करें तो बड़ी संख्या में लोग थाईलैंड और सिंगापुर भी जाते हैं। अगर इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू होती है तो इंदौर के आस-पास के यात्रियों को ज्यादा सुविधा होगी। यूक्रेन वॉर के कारण अटकी इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट सांसद शंकर लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइंस का प्रस्ताव है और वह गंभीरता से इस बारे में विचार कर रहे हैं। लेकिन यूक्रेन वॉर के कारण इंजन की समस्या आ रही है। इस वजह से फ्लाइट शुरू करने में देरी हो रही है। दरअसल, एयरलाइंस को नए क्राफ्ट की डिलेवरी मिलना थी जो इंजन की समस्या होने से इफेक्टेड हुई है। एयरलाइंस का कहना है कि जैसे ही हमें ऑर्डर मिल जाएंगे हम पहली प्रायोरिटी में इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करेंगे। थाईलैंड-बैंकॉक जाने के लिए भारत में यहां से मिलती है फ्लाइट भारत के कई प्रमुख शहर जैसे नई दिल्ली, बैंगलोर, कलकत्ता, चेन्नई, मुंबई, वाराणसी से थाईलैंड के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। थाईलैंड में आप कुछ प्रमुख एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं, यहाँ से आप तीन घंटे के भीतर बैंकॉक पहुँच सकते हैं। वहीं जानकारों की माने तो इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ान से यात्रियों द्वारा कंपनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, इन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बाद इंदौर से थाईलैंड-बैंकॉक तक सुविधा देने के लिए जल्द ही फ्लाइट शुरू की जा रही है। इंदौर हवाई अड्डे पर अब ई-वीजा भी होगा स्वीकार वहीं, देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब ई-वीजा भी स्वीकार किया जाएगा। पहले सिर्फ कागजी वीजा ही लिया जाता था, लेकिन अब ई-वीजा की सुविधा भी शुरू हो रही है। सरकार ने मध्य भारत के इस व्यस्त हवाई अड्डे पर ई-वीजा स्वीकार किए जाने की यात्रियों की चार साल पुरानी मांग मंजूर कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मुझे यह सूचित करते हुए प्रसन्नता है कि देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ई-वीजा स्वीकार किए जाने को मंजूरी मिल गई है। पहले स्थानीय हवाई अड्डे पर ई-वीजा को स्वीकार किए जाने की व्यवस्था नहीं होने से विदेश से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी।  

मुख्यमंत्री इंदौर सिम्बायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज किताबी ज्ञान भले ही पूरा हुआ हो परंतु दीक्षांत के बाद स्वाध्याय, मनन और चिंतन सतत् जारी रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मंत्र दिया कि “यही समय है – सही समय है।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को इंदौर में सिबायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी के छठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बदलते दौर में भारत में बहुत से उल्लेखनीय काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारी नई पीढ़ी तकनीकी रूप से दक्ष बने और देश के विकास और समग्र मानव समाज के कल्याण में अपना योगदान सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इज़राइल का उदाहरण देते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान के बल पर ही इज़राइल ने अनेक चुनौतियों से पार पाया है। हमें भी अपनी क्षमता और तकनीकी दक्षता को शिखर तक ले जाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नैतिकता सदा ही सर्वोपरि है। शिक्षा के साथ संस्कारों की दीक्षा भी ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शिखर हैं किन्तु सिम्बायोसिस समूह जिन्होंने तकनीकी दक्षता और तकनीकी क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित किया है, यह और भी महत्वपूर्ण योगदान हो जाता है। उन्होंने प्रो. चांसलर डॉ. स्वाति मजूमदार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका को छोड़कर भारत में शिक्षा को अपना जीवन समर्पित किया है। प्रारंभ में सिम्बायोसिस तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रो. चांसलर डॉ. मजूमदार ने स्वागत भाषण दिया और कुलगुरु डॉ. विनीत नायर ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।  दीक्षांत समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, डॉ. भारत शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।  

टीकमगढ़ पुलिस ने ₹3000 के ईनामी आरोपी को लिया गया पुलिस अभिरक्षा में

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिह मण्डलोई के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में  फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है । अपराध का विवरण पलेरा पुलिस द्वारा फरियादी गुमनाम के द्वारा अपनी नाबालिक लडकी को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने संबंधी रिपोर्ट की गई थी जिस पर थाना पलेरा मे अप.क्र. 323/24 धारा 137(2) वीएनएस का पंजीबद्ध कर अपहता की तलाश की गई। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ द्वारा  अज्ञात आरोपी के विरुध्द ₹3000  का ईनाम घोषित किया गया था। कार्यवाही थाना पलेरा की पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता को दस्तयाब किया जाकर  माननीय न्यायालय मे कथन कराए गए जिसमें पीडिता ने अपने कथनो मे नवालिग आरोपी द्वारा बुरा काम करने संबंधी कथन दिए । प्रकरण मे धारा 64(1),64(2)(एम), 87 वीएनएस 5/6 पोक्सो एक्ट का ईजाफा करते हुए प्रकरण मे आरोपी नावालिग बालक के नाम का ईजाफा करते हुए आरोपी नावालिग बालक की तलाश की गई जिसे दिनांक 20.11.24 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय टीकमगढ पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी थाना पलेरा निरीक्षक मनीष मिश्रा, उपनिरी. एन.डी. कौदर, प्रआर 296 ग्यासी यादव, प्रआर 132 रमाशंकर कुशवाहा, आर 678 लक्ष्मण पटेल, आर. 702 अजय अहिरवार, आर 463 प्रवेन्द्र पटेल, आर. 334 अनूप अनुरागी, आर. 478 नरेन्द्र पटेल, मआर. 651 नीतू विश्वकर्मा, मआर. 749 मोनिका मुबेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भोपाल में मनाया गया एनसीसी का 76वां स्थापना दिवस

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एनसीसी संगठन स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और युवाओं को अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने का लगातार काम कर रहा है। एनसीसी ने विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, साम्प्रदायिक सौहार्द, समाज सेवा, अनुशासन के साथ देशभक्ति के संस्कार विकसित किये हैं। मंत्री सिंह आज भोपाल के शौर्य स्मारक में एनसीसी के 76वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि देश में उच्च पदों पर अनेक विभूतियां हैं, जो देश निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। इन सबका संबंध अपने युवा काल में एनसीसी से रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्कूल शिक्षा के दौरान एनसीसी से जुड़े रहे। एनसीसी के आयोजन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने में अहम कार्य कर रही है। एनसीसी से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर हम प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को पूरा कर सकते हैं। एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल विक्रांत एम दुमने ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि भारत में एनसीसी का गठन 1948 में हो गया था। एनसीसी हमारे देश की वह संस्था है, जो समाज को एक सकारात्मक दिशा देने में भरपूर योगदान कर रही है। एनसीसी विद्यार्थियों में नेतृत्व की क्षमता विकसित करने और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करने का भी लगातार काम कर रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुतियां एनसीसी के स्थापना दिवस पर कैडेटस् ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ अंचल की जनजातीय लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी। भोपाल के कॉर्मेल कान्वेन्ट की छात्राओं ने अनुशासित तरीके से ब्रास बैण्ड पर मधुर ध्वनि प्रस्तुत की। इसी के साथ कैडेटस् ने एनसीसी गान और राष्ट्रगान भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन पर डिप्टी डायरेक्टर जनरल मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ब्रिगेडियर रजनीश सिंह गौर ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिये कैडेट ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना प्रस्तावित है। वहां भूमि आवंटित हो गयी है। शीघ्र ही वहां भवन निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इसके साथ ही कैडेटस् के स्वल्पाहार भत्ता और कैम्प में शामिल कैडेटस् के आवासीय भत्ते में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एनसीसी कैडेटस् की संख्या को बढ़ाने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। इस मौके पर एनसीसी कैडेटस् ने शिविर में रक्तदान किया।  

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों को प्रशासन का बड़ा आदेश, स्कूलों के बोर्ड पर टीचरों की फोटो लगानी होगी

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों को लेकर प्रशासन ने बड़ा आदेश जारी किया है. लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के बोर्ड पर टीचरों की फोटो लगानी होगी. ताकि, बच्चे अपने टीचर को पहचान सकें. गौरतलब है कि, सागर जिले में कुछ टीचर अपनी जगह किराये के लोगों से बच्चों को पढ़वा रहे थे. इसकी जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था. इसके बाद विभाग ने कई टीचरों को सस्पेंड भी कर दिया था. लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने इस आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है. बता दें, हाल ही में शिक्षा विभाग को जानकारी मिली थी कि सागर जिले में कुछ टीचर और जनशिक्षक स्कूल नहीं जा रहे. वे अपनी जगह कुछ दूसरे लोगों को भेजकर बच्चों की क्लास लगवा रहे हैं. विभाग ने जब इसकी जांच की तो यह जानकारी सही पाई गई. इसके बाद शिक्षा विभाग ने 3 जनशिक्षकों और 5 टीचरों को सस्पेंड कर दिया था. इन्होंने 3 से 5 हजार रुपए महीने मे दूसरे लोगों को अपनी जगह काम पर लगाया था. इस मामले में लापरवाही बरतने और निरीक्षण न करनें पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इन पर चला सरकार का डंडा जानकारी के मुताबिक, रूप सिंह चढ़ार, इंद्र विक्रम सिंह परमार,अनिल मिश्रा, जानकी तिवारी, अवतार सिंह ठाकुर ने अपनी जगह दूसरे लोगों को पढ़ाई के लिए रखा था. इन्होंने 3 से 5 हजार रुपये देकर किराए पर टीचर रख लिए थे. ये धांधली मुख्य तौर से जिले के खुरई, मालथौन, जैसीनगर, बिलहरा इलाकों से सामने आए. इन शिक्षकों का वेतन 50 से 70 हजार रुपये है. ये बच्चों को पढ़ाने कभी स्कूल नहीं गए.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet