LATEST NEWS

इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को मंजूरी, उद्योग और कृषि को मिलेगा बढ़ावा, 77 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

 इंदौर  बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना में अब जमीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है। इस परियोजना में मप्र के तीन जिलों के 77 गांवों से होकर रेल लाइन गुजरेगी।हाल ही में रेल मंत्रालय ने इन गांवों की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए गजट नोटिफकेशन भी कर दिया है। अब जिले के राजस्व अफसर जमीन का आकलन करने में जुट गए हैं ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो और रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हो सके। बता दें कि इस नई रेल लाइन के शुरू हो जाने से धार, खरगोन और बड़वानी जिले के आदिवासी अंचलों से पहली बार रेल गुजरेगी। परियोजना से लगभग एक हजार गांव और 30 लाख आबादी का रेल सेवाओं से सीधा संपर्क जुड़ेगा। 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलेंगी प्रोजेक्ट पूरा होने पर 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन होगा, जिसमें 50 लाख यात्री शुरुआती वर्षों में सफर करेंगे। हर साल इस प्रोजेक्ट से रेलवे को 900 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलेगा। इंदौर से मुंबई की दूरी भी 830 किमी से घटकर 568 किमी रह जाएगी। नई रेल लाइन खरगोन, धार और बड़वानी जिले से होकर गुजरेगी। बड़वानी जिले के 39, धार जिले के 28 और खरगोन जिले के 10 गांवों में रेल लाइन बिछाई जाएगी। अब जिला स्तर पर राजस्व विभाग इन गांव की जमीन का आकलन करेगा। इसके बाद पश्चिम रेलवे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा। इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन संघर्ष समिति के मनोज मराठे ने बताया इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले कई वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है। आगामी पांच वर्ष में यह प्रोजेक्ट तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है। इन गांवों की जमीनों का होगा उपयोग     धार जिला : राती तलाई, सेवरी माल, सराय तालाब, आंवलिया, चुंडीपुरा बीके, बियाघाटी, आंवलीपुरा, जामदा, झाड़ीबड़ोदा, जलवाय, नागझीरी, लुन्हेराखुर्द, सुंद्रेल, पटलावद, भीखरोन, पंधानिया, ग्यासपुर खेड़ी, एकलारा खुर्द, एकलारा, दुधी, भोंदल, चिकटयावड़, सिरसोदिया, दुंगी, कोठिदा, चौकी, भारूडपुरा बीके और भारूड़पुरा।     बड़वानी जिला : सोलवान, मालवान, मालवान बीके, भामन्या, बावदड़, अजनगांव, अजनगांव बीके, नवलपुरा, बनिहार, गोई, कलालदा, जामली, सालीकलां, नांदेड़, मातमुर, बालसमुद, ओजर, सांगवी नीम, देवला, जुलवानिया रोड, निहाली, छोटी खरगोन, वासवी, कुसमारी, मुंडला, रेलवा बुजुर्ग, बंजारी, खजूरी, बघाड़ी, घाटी, अजंदी, हसनखेड़ी, सिकंदर खेड़ी, सेगवाल, उमरदा, शेरपुरा, जरवाह और जरवाह बीके।     खरगोन जिला : जारोली, औरंगपुरा, नागंवा, कोठड़ा, ज्ञानपुरा, मोहिदा, मक्सी, भेडल्याबाड़ा, नीमगढ़ और कुसुम्भ्या। यहां से गुजरेगी रेल लाइन नई रेल लाइन महू से धार होते हुए धरमपुरी, ठीकरी, राजपुर, सेंधवा, सिरपुर, शिखंडी, धुले, मालेगांव होकर मनमाड़ पहुंचेगी। पूरी परियोजना में 30 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें     मप्र के चार जिलों से होकर गुजरेगी रेल लाइन।     30 लाख की आबादी का रेल सेवाओं से जुड़ेगा सीधा संपर्क     16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन होगा     इंदौर-मुंबई के बीच सबसे छोटा रेल मार्ग बनेगा।  

मलयालम अभिनेता मेघनाथन का निधन

कोझिकोड प्रसिद्ध मलयालम फिल्म अभिनेता एवं टेलीविजन धारावाहिक कलाकार मेघनाथन का गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुस्मिता और एक बेटी पार्वती हैं। फेफड़ों से संबंधित बीमारी के उपचार के लिए वह कोझिकोड में एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पार्थिव शरीर को शोरनूर के निकट वडानमकुरुस्सी स्थित उनके घर पर दोपहर तक रखा जायेगा, ताकि उनके मित्रों, रिश्तेदारों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों को अंतिम दर्शन मिल सकें और शाम को उनके घर पर ही अंतिम संस्कार किया जायेगा। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता बालन के नायर और शारदा नायर के तीसरे बेटे मेघनाथन की पहली फिल्म 1983 में पी एन मेनन द्वारा निर्देशित आश्रम थी। उन्होंने 49 वर्षों के अंतराल में 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें तमिल सिनेमा भी शामिल है। उन्हें पंचाग्नि, चेनकोल, चमयम, ई पुझायम कदन्नु, उदयनपालकन फिल्मों में उनके खलनायक और चरित्र भूमिकाओं के लिए सराहा गया था। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में आसफ अली अभिनीत और जीतू जोसेफ निर्देशित कूमन थी।

मध्य प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़े, पंजाब को पीछे छोड़ा, लगातार बढ़ता जा रहा है वायु प्रदूषण

भोपाल  मध्य प्रदेश में इस साल धान की पराली जलाने के मामले पिछले साल के मुकाबले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। CREAMS के आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर से 20 नवंबर के बीच राज्य में पराली जलाने की 12,639 घटनाएं हुई हैं, जो पिछले साल की तुलना में 15% अधिक है। यह चिंता का विषय है क्योंकि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। पिछले साल इसी अवधि में मध्य प्रदेश में पराली जलाने की 10,959 घटनाएं हुई थीं। वहीं पंजाब में यह संख्या घटकर 10,104 रह गई। यानी इस मामले में मध्य प्रदेश ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। किसानों को किया जाएगा जागरूक राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को कलेक्टरों, कमिश्नरों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वायु गुणवत्ता समीक्षा बैठक की। इस दौरान कृषि विभाग ने बताया कि उसके पास पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए एक कार्य योजना है। इसके तहत लगभग 400 गांवों में किसानों को जागरूक किया जाएगा और विशेष कृषि उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विस्तृत तैयारी जैन ने उन स्थानों की सूक्ष्म-मानचित्रण करने का आदेश दिया जहां अतीत में पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों को कार्य योजना में शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को कहा। एनसीएपी के सात शहर उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम ( एनसीएपी) के तहत आने वाले सभी बिंदुओं को लागू करने का आदेश दिया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, देवास और सागर- ये सात शहर एनसीएपी के अंतर्गत आते हैं। बैठक में जैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के सभी कार्य बिंदुओं को लागू किया जाना चाहिए।

सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन के बीच मिल सकती है मेट्रो की सौगात, 3 साल में पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट

इंदौर/उज्जैन दि सब ठीक रहा और अगले साल मार्च-अप्रैल तक मंजूरी मिल गई तो सिंहस्थ (2028) से पहले इंदौर और उज्जैन के बीच मेट्रो दौड़ने लगेगी। फिलहाल डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाई जा रही है। मेट्रो अफसरों की माने तो दिसंबर तक रिपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगी। इंदौर-उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो के लिए दिल्ली मेट्रो डीपीआर बना रहा है। फिजिबिलिटी स्टडी पहले ही हो चुकी है। डीपीआर में ही लागत, स्टेशनों की संख्या तय होगी। इंदौर-उज्जैन के बीच सड़क मार्ग की दूरी करीब 55 Km है। इसके आसपास से ही मेट्रो गुजर सकती है। दिल्ली मेट्रो ने ही की थी फिजिबिलिटी स्टडी इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो चलाने के लिए साल 2022-23 में फिजिबिलिटी स्टडी दिल्ली मेट्रो ने ही की थी, जो सरकार को सौंपी गई थी। दिल्ली मेट्रो ने यह स्टडी की थी। अब वही डीपीआर भी बना रहा है। डीपीआर में यह बताएंगे इंदौर-उज्जैन के बीच कितनी दूरी, कितने स्टेशन बनेंगे, कितनी संभावित लागत होगी आदि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में शामिल रहेगा। एक अनुमान के अनुसार, एक से डेढ़ हजार करोड़ रुपए लागत हो सकती है। रैपिड रेल, इसलिए कम लगेगा समय इस प्रोजेक्ट में 2 से 3 मेट्रो स्टेशन ही बनेंगे। इंदौर-उज्जैन के अलावा बीच में एक स्टेशन और बन सकता है। इसलिए रैपिड रेल रहेगी। रैपिड रेल का उद्देश्य ‘इंटर सिटी कनेक्टिविटी’ को बढ़ाना है। स्टेशन कम रहेंगे तो लागत भी कम आएगी भोपाल में प्रायोरिटी कॉरिडोर के सुभाष नगर से एम्स के बीच कुल 8 मेट्रो स्टेशन बन रहे हैं। एक स्टेशन की लागत 50 करोड़ रुपए से अधिक है। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन के बीच मेट्रो के कम स्टेशन रहेंगे। इससे राशि बचेगी और लागत भी कम आएगी। 3 साल में पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट मेट्रो से जुड़े एक अफसर की माने तो अगले साल मार्च-अप्रैल तक सारी प्रोसेस पूरी करने पर फोकस है, क्योंकि इसके बाद 3 साल मिलेंगे। सिंहस्थ अप्रैल-मई 2028 में है। यदि समय पर काम शुरू हो गया तो मेट्रो चलाने में कोई अड़चनें नहीं आएगी। सर्वे कर चुका DMRC सरकार ने सिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो चलाने के लिए तैयारी की है। इसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) इंदौर के लवकुश चौराहा से उज्जैन महाकाल तक रूट का मौका मुआयना कर चुकी है। टीम ने स्टेशन, डिपो और अन्य सुविधाओं के लिए जगह देखी थी। दोनों शहरों के बीच एलिवेटेड ट्रैक बनाने की योजना है। एक तिहाई रह जाएगा ट्रैफिक इंदौर और उज्जैन का करीब 75 प्रतिशत ट्रैफिक सड़क मार्ग से ही आना-जाना करता है। हजारों लोग इंदौर-उज्जैन में अप-डाउन करते हैं। इससे सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में इंदौर और उज्जैन के बीच मेट्रो बेहतर कनेक्टिविटी का बड़ा विकल्प हो सकता है। दोनों शहरों के बीच मेट्रो चलने के बाद सड़क मार्ग का ट्रैफिक एक तिहाई रह जाएगा। मेट्रो ट्रेन का सेफ्टी ऑडिट पूरा मेट्रो ट्रेन का सेफ्टी ऑडिट पूरा हो गया है। 7 दिन में इसकी रिपोर्ट आएगी। 9 से 17 नवंबर 2024 तक गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर-03 स्टेशन के बीच मुख्य लाइन ट्रैक पर टीम ने टेस्टिंग की। दरअसल, मेट्रो ट्रेन के कॉमर्शियल रन के पहले मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को आरडीएसओ और सीएमआरसी की एनओसी लेना होगी, क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेल मंत्रालय की टीम निरीक्षण के लिए आएगी। हाल ही में रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) ने मेट्रो रोलिंग स्टॉक (ट्रेन) का निरीक्षण किया। ट्रेन की टेस्टिंग की गई। स्पीड, ब्रेक, इमरजेंसी ब्रेक, सॉफ्टवेयर, वायरिंग सहित सारी तकनीकी जांच की गई। अंतिम रिपोर्ट के बाद सीएमआरसी की टीम सिविल वर्क, ट्रेन सहित सभी सेवाओं का मुआयना कर एनओसी जारी करेगी। ऑडिट के दौरान मेट्रो रोलिंग स्टॉक (ट्रेन) के लिए दोलन (ऑसिलेशन) और इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस परीक्षण किया गया। इसके तहत कई महत्वपूर्ण मापदंडों जैसे राइड क्वालिटी, स्थिरता, इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस और सम्पूर्ण रोलिंग स्टॉक का मूल्यांकन रिकॉर्ड किया। यह डेटा इंदौर मेट्रो के वाणिज्यिक संचालन के लिए सुरक्षा प्रमाणन और तकनीकी मंजूरी प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।  

चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा सुविधा के विस्तार में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में शीघ्र ही 50 मेडिकल कॉलेज होंगे। वर्तमान में प्रदेश में 17 शासकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, 8 निर्माणाधीन हैं और 13 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज विद्यमान हैं। राज्य शासन ने 12 मेडिकल कॉलेज की निविदाएं आमंत्रित की हैं, जो कि पीपीपी मॉडल पर संचालित किए जाएंगे। चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा सुविधा के विस्तार में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को उज्जैन रवाना होने से पहले समत्व भवन में मीडिया को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चिकित्सा सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार ने बहुत कार्य किया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेडिसिटी की परिकल्पना दी है। इसके अंतर्गत एक ही कैंपस में स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधी विभिन्न सुविधा और समाधान उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रदेश में यह परिकल्पना उज्जैन में साकार हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में ऐसे सभी विकास और जन-कल्याण के कार्य जारी रखेगी।  

पं. धीरेंद्र शास्त्री को पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जन-जन को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आध्यात्मिक पदयात्रा के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्पष्टवादिता पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशेषता है। वे सनातन संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं। प्रसन्नता का विषय है कि पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जन-जन को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से सनातन के जागरण के लिए बागेश्वर धाम से पद यात्रा आरंभ कर रहे हैं। यह यात्रा 160 किमी की होगी जो 29 नवंबर को ओरछा धाम पहुंचेगी। सनातन का जागरण और जातीय भेदभाव, छुआछूत एवं अगड़े-पिछड़े का भेद मिटाना और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना पदयात्रा का उद्देश्य है।  

मलाइका अरोड़ा ने ट्रेन में किया सफर, बोलीं- इसे पॉश बनाएं!

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने गुरुवार को अपने फैंस को चौंका दिया, जब उन्होंने भारतीय रेलवे ट्रेन के अंदर अपनी एक फोटो शेयर की। उन्हें पजामा पहने बर्थ पर लेटे हुए और चेहरे पर मास्क लगाए हुए फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। इस वायरल फोटो में मलाइका अरोड़ा की बर्थ के बगल में टेबल पर टिफिन और टिशू बॉक्स सेट रखा हुआ देखा जा सकता है। उन्होंने रेलवे की तरफ से दी गई बेडशीट, तकिए और कंबल का इस्तेमाल किया और आराम से अपना समय बिताया। अपनी स्किन का भी ख्याल रखा। उन्होंने लिखा, ‘इसे पॉश बनाएं…।’ मलाइका का नवंबर चैलेंज अर्जुन कपूर की तरफ से ब्रेकअप कंफर्म होने के बाद 51 साल की मलाइका नवंबर में चुनौतियों का सामना कर रही हैं। नवंबर चैलेंज में वो 9 चीजें करने वाली हैं। 1. शराब न पिएं। 2. आठ घंटे की नींद लें। 3. एक गुरु बनाएं। 4. रोजाना व्यायाम करें। 5. प्रतिदिन दस हजार कदम चलें। 6. रोजाना सुबह 10 बजे तक उपवास करें। 7. प्रोसेस्ड फूड से बचें। 8. रात 8 बजे के बाद कुछ न खाएं। 9. टॉक्सिक लोगों से दूर रहें। 2016 से कर रहे थे डेटिंग मलाइका और अर्जुन ने साल 2016 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कुछ दिनों पहले ‘सिंघम अगेन’ से जुड़े एक इवेंट के दौरान अर्जुन ने मलाइका संग अपने ब्रेकअप को कंफर्म कर दिया था। इससे पहले मलाइका का अरबाज खान से तलाक हुआ था। इनका एक बेटा है, जिसका नाम अरहान है।

‘इंदौर में हटेगा बीआरटीएस…’, CM ने कहा- कोर्ट में रखेंगे पक्ष

 इंदौर भोपाल के बाद इंदौर में बीआरटीएस हटेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इसे लेकर गुरुवार (21 नवंबर) को बड़ी घोषणा कर दी है। बीआरटीएस बनने के बाद से ही इसे लेकर लगातार दो धड़े बंटे हुए थे। अधिकारी इसे लगातार चलाए रखने के लिए अडिग थे, तो वहीं जनप्रतिनिधि और समाजसेवी इसके विरोध में रहे। यह बोले सीएम सीएम ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि भोपाल में हम बीआरटीएस हटा चुके हैं, इसके हटने से वहां यातायात में लोगों को बड़े पैमाने पर सुविधा मिली। यहां भी इंदौर की दृष्टि से भी लगातार शिकायतें मिल रही थी। जनप्रतिनिधियों ने बीती दो विकास संबंधी बैठकों में भी इसे लेकर बोला था। कोर्ट के सामने अब जो सरकार का पक्ष बन रहा है सभी का मिलकर कि जो भी तरीका लगेगा, वह हम यहां लगाकर इस हटाएंगे। कोर्ट में भी पक्ष रखेंगे। चौराहों पर ट्रैफिक समस्या आती है, वहां ब्रिज बनाकर समाधान खोजेंगे। जब ब्रिज बनाएंगे तब भी, कॉरिडोर तो हटाना ही होगा। कुल मिलाकर इससे यातायात सुगम हो, लोगों को कष्ट नहीं हो, यह हम सभी की जवाबदारी है। सभी की परेशानी को देखते हुए ही यह फैसला लिया है। 250 करोड़ में बना था कॉरिडोर इंदौर में 250 करोड़ की लागत से 12 साल पहले यह 11.50 किमी लंबा कॉरिडोर राजीव गांधी चौक से निरंजनपुर तक बना था। इसमें हर दिन 80 हजार से एक लाख यात्री सफर करते हैं और इसमें आईबस चलती है। अहमदबाद के बाद इंदौर के प्रोजेक्ट को ही सबसे सफल माना जाता है। लेकिन हाल के समय में एबी रोड पर कॉरिडोर में पहले एलीवेटेड ब्रिज और अब जगह-जगह चौराहों पर फ्लाइओवर ब्रिज बनाए जाने पर सर्वे हो रहा है। बीआरटीएस पर होता है बसों का संचालन बीआरटीएस पर हर दिन यात्री बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों में रोजाना 50 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। लेकिन बीआरटीएस की वजह से अन्य वाहनों को जगह कम मिलती है और इस पूरे रूट पर कई जगह जाम की स्थिति बन जाती है। दो याचिकाएं चल रही हैं इस कॉरिडोर बनने के बाद से ही एबी रोड पर मिक्स लेन (जहां अन्य आम वाहन चलते हैं) तंग होने और जाम होने की समस्या उठती रही है। समाजसेवी किशोर कोडवानी ने साल 2013 व 2015 में इसे लेकर याचिकाएं भी दायर की। इसमें हाल ही में सितंबर 2024 में याचिका में कॉरिडोर की व्यवहारिकता व उपयोगित को लेकर पांच सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी बनाने के आदेश हाईकोर्ट इंदौर ने दिए और इस पर रिपोर्ट मांगी। इस पर 22 नवंबर को सुनवाई होना थी लेकिन इसके पहले यह केस इंदौर हाईकोर्ट ने जबलपुर बैंच में ट्रांसफर कर दिए। 11.5 किमी का है बीआरटीएस इंदौर में राजीव गांधी प्रतिमा से लेकर निंरजनपुर तक करीब 11.5 किमी लंबा बीआरटीएस बना हुआ है। जिसमें केवल बसों का संचालन किया जाता है। इसके साथ ही यहां एंबुलेंस को निकलने की अनुमति है। सीएम के कहने के बाद पक्ष बदलेगा अभी तक शासन, प्रशासन ने हाईकोर्ट में बीआरटीएस के पक्ष में ही बात रखी है। लेकिन अब जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवई होने पर यह पक्ष बदल जाएगा क्योंकि अब खुद सीएम ने ही कोर्ट में इसे हटाने वाली बात रखने का बोल दिया है।

दुआ लीपा ने शाहरुख खान के प्रति अपने प्यार का ऐलान किया

न्यूयॉर्क ग्लोबल पॉप सिंगर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर दुआ लीपा ने शाहरुख खान के प्रति अपने प्यार का ऐलान किया है। दुआ लीपा का कहना है कि वह शाहरुख से प्यार करती हैं। वह जल्द ही मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के लिए आने वाली हैं। दुआ लीपा ने अगस्त 2024 में एक पोस्ट में ऐलान किया था कि वह भारत आ रही हैं। दुआ लीपा अभी अपने एल्बम Radical Optimism के लिए एशिया के टूर पर हैं, और जल्द ही भारत आएंगी। यह दूसरी बार होगा, जब वह यहां परफॉर्म करेंगी। इससे पहले उन्होंने भारत में साल 2019 में परफॉर्म किया था और जादुई समां बांध दिया था। वहीं इसी साल वह नया साल मनाने के लिए एक पर्सनल ट्रिप पर इंडिया आई थीं और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। शाहरुख के लिए जताया प्यार दुआ लीपा ने हाल ही ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में न सिर्फ अपने कॉन्सर्ट और टूर के बारे में बात की, बल्कि शाहरुख खान के लिए भी प्यार जताया। दुआ लीपा से जब उनके फेवरेट बॉलीवुड एक्टर के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं, ‘मुझे शाहरुख खान पसंद हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं।’ दुआ लीपा की यादगार ट्रिप दुआ लीपा ने बताया कि जब उन्होंने Radical Optimism के लिए टूर की प्लानिंग शुरू की, तभी तय कर लिया था कि भारत को जरूर शामिल करना है। वह यहां जरूर परफॉर्म करेंगी। दुआ के मुताबिक, उनकी भारत की पिछली ट्रिप आज तक उन्हें याद है। उसकी खूबसूरत यादें उनके दिल में ताजा हैं। भारत आने का ढूंढती हैं बहाना दुआ लीपा ने यह भी कहा कि उनके दिल में भारत की एक खास जगह है। उन्हें यहां के लोगों और संस्कृति से प्यार है। दुआ लीपा ने कहा कि वह भारत आने के लिए बहाने ढूंढती रहती हैं। वहीं शाहरुख की बात करें, तो दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस हैं। हॉलीवुड सिलेब्रिटीज तक उनके दीवाने हैं।

ड्रग कानून प्रवर्तन के राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

भोपाल पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में आज केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (CAPT), भोपाल में ड्रग कानून प्रवर्तन के लिए चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व डीजीपी और सीबीआई के पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उद्घाटन भाषण में शुक्ला ने नार्को समन्वय केंद्र (NCORD) कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल युग में ड्रग तस्करी द्वारा उत्पन्न बहुआयामी चुनौतियों का सामना करने के लिए कानून प्रवर्तन, नियामक निकायों और संबंधित संगठनों के प्रमुख हितधारकों को एकजुट करने में इस विशेष सम्मेलन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। अकादमी के निदेशक अनिल किशोर यादव, (आईपीएस) ने सम्मेलन की थीम, “डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी और मनी लॉन्ड्रिंग: ड्रग तस्करी की चुनौतियों का त्रिकोण और व्यापक रोकथाम और पुनर्वास की आवश्यकता” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे ये डिजिटल चुनौतियाँ ड्रग तस्करी की जटिलता को बढ़ाती हैं। उन्होंने ड्रग तस्करी की रोकथाम, पुनर्वास और प्रवर्तन के लिए सहयोगी एवं कार्रवाई योग्य रणनीतियों के महत्व पर जोर दिया। सम्मेलन सचिव बीके शर्मा, एसपी/सहायक निदेशक ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और सम्मेलन में विविध प्रतिनिधित्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में बीएसएफ, तटरक्षक बल, सीआईएसएफ, एसएसबी, एनसीबी, असम राइफल्स, आरपीएफ, सीबीआई, एनआईए, आईबी, एसपीजी, डीआरआई, एनएसीआईएन, ईडी और एफआईयू जैसे प्रमुख संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये। साथ ही राज्य एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) भी सम्मेलन में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई। अन्य प्रमुख प्रतिभागियों में भारत के नारकोटिक्स आयुक्त, यूएनओडीसी, अग्रणी गैर सरकारी संगठन और संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधि भी यहां मौजूद रहें। सम्मेलन में विशेषज्ञ प्रस्तुतियाँ और संवादात्मक चर्चाएं होंगी, जो नशीली दवाओं की तस्करी में डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी और मनी लॉन्ड्रिंग के उपयोग जैसी उभरती चुनौतियों पर केंद्रित होंगी। सत्रों का उद्देश्य मजबूत इन्टर एजेंसी सहयोग को बढ़ावा देना और समग्र दृष्टिकोण विकसित करना है, जो प्रवर्तन को पुनर्वास और रोकथाम के साथ एकीकृत करता है। यह सम्मेलन नशीली दवाओं की तस्करी और इसके सामाजिक प्रभाव से निपटने के लिए एक व्यापक और एकीकृत रणनीति को बढ़ावा देते हुए नशीली दवाओं के कानून प्रवर्तन में उभरती चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आया है।  

Panna की धरती ने फिर पलट दी गरीब किसान की किस्मत, खेत से निकला 20 लाख का चमचमाता हीरा

 पन्ना  पन्ना में फिर एक मजदूर की किस्मत उस समय चमक गई, जब उसे हीरा खदान में खुदाई के दौरान एक चमचमाता बेशकीमती हीरा मिल गया. हीरे को देखा तो शख्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस 5.87 कैरेट के नायाब हीरे की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है. इस हीरे को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया गया है, जिसे आगामी 4 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में होने वाली नीलामी में बोली के लिए रखा जाएगा. पन्ना को देश-दुनिया में उच्च क्वालिटी के हीरों के लिए जाना जाता है. यहां रातों-रात लोगों की किस्मत चमक उठती है. ऐसे ही एक मजदूर की किस्मत ने साथ दिया और वह रातों रात लखपति बन गया. जिला मुख्यालय पन्ना से करीब 12 किलोमीटर दूर बिलखुरा के रहने वाले मजदूर सुरेंद्र सिंह गौड़ को कृष्णा कल्याणपुर पटी कि उथली हीरा खदान से खुदाई के दौरान 5.87 कैरेट का बेशकीमती चमचमाता हीरा मिला. इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है. मजदूर ने ये हीरा कार्यालय में जमा कर दिया. इस हीरे को 4 दिसंबर से शुरू हो रही बोली में रखा जाएगा और जो राशि आएगी, उसमें से 11.50 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी पैसा सुरेंद्र सिंह को दे दिया जाएगा. हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि ग्राम बिलखुरा के सुरेंद्र ने कृष्णा कल्याणपुर पटी में उथली हीरा खदान लगाई थी. खदान में खुदाई के दौरान 5.87 कैरेट का हीरा मिला. आगामी 4 दिसंबर को कुल 81 नग हीरे बोली के लिए रखे जाएंगे, जिनका वजन 241.71 कैरेट है. इनकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ 80 लाख आंकी गई है.  

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज मिसमैच्ड सीजन 3 जल्द होगी रिलीज़

मुंबई   नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ‘मिसमैच्ड’ के फैंस के लिए एक बड़ी सौगात है क्योंकि शो की हिट जोड़ी प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ ने आखिरकार ‘मिसमैच्ड सीज़न 3’ की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। आपकी पसंदीदा जोड़ी, ऋषि और डिंपल हमें याद दिलाने के लिए वापस आ गए हैं कि उनका प्यार नई कहानी के साथ लौट आया है। यंग लव स्टोरी से लेकर उम्र के पड़ाव तक की उनकी जर्नी फिर से आ गई है। प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ ने एक वीडियो के साथ ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ की रिलीज डेट का खुलासा किया, जो पहले सीजन की यादें ताजा कर देगा। मिसमैच्ड सीजन 3 की घोषणा करते हुए, मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्राजक्ता कोली (डिंपल) और रोहित सराफ (ऋषि) हाथ में हाथ डालकर चल रहे हैं और अपनी प्यारी शुरुआत को याद कर रहे हैं लेकिन डेट पर जाने के दौरान उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। वे अपनी सिग्नेचर कोल्ड कॉफ़ी का एक कप लेते हैं और बताते हैं कि मिसमैच्ड का सीज़न 3, 13 दिसंबर, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ रिलीज डेट शो का प्रीमियर एक महीने से भी कम समय में होने वाला है और फैंस बेहद उत्साहित एक्साइटेड हैं। कैप्शन में लिखा है, ‘हमारे पास एक डेट आ गई है! मिसमैच्ड सीजन 3, 13 दिसंबर को आएगा, केवल नेटफ्लिक्स पर।’ उनके फैंस ने इस पर रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा- हे भगवान… तो ऐसा हो रहा है.. इंतजार नहीं कर सकता। एक ने कहा- इस बंधन को बनाने के लिए कोल्ड कॉफी को धन्यवाद। एक फैन ने लिखा- सर्दियों का मौसम पहले से ही तैयार है, मुझे क्या चाहिए जब मुझे पहले से ही पता है कि मैं सीजन 3 को बार-बार देखने के लिए अपने फोन से चिपका रहूंगा। ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ की कहानी आरएसवीपी मूवीज और संध्या मेनन की किताब ‘व्हेन डिंपल मेट ऋषि’ पर बेस्ड सीरीज ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ में गहरे कनेक्शन, नए कपल और दिल टूटने की कहानी को दिखाया गया है। ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ की कास्ट प्राजक्ता कोली, रोहित सराफ, रणविजय सिंघा, तारुक रैना, विद्या मालवाडे, अहसास चन्ना, अभिनव शर्मा और मुस्कान जाफरी ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ में नजर आएंगे। इसके अलावा, फैंल को नए चेहरे लॉरेन रॉबिन्सन, गरिमा याजनिक भी देखने को मिलेंगे।

टॉम क्रूज के वॉटरफ्रंट बीच हाउस से प्रेरित है थलपति का चेन्नई वाला घर

चेन्नई थलपति विजय ने कई लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है और वह सबसे सफल तमिल एक्टर्स में से एक हैं। सिनेमा में एक बेंचमार्क बनाने के लिए उनकी सराहना की गई है। अब कुछ ऐसा हाथ लगा है जिसे देखकर कोई भी कह सकता है कि विजय किसी और से नहीं बल्कि हॉलीवुड आइकन टॉम क्रूज से प्रेरित हैं। थलपति विजय का चेन्नई वाला घर इसका उदाहरण है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर का डिजाइन और प्लानिंग फ्लोरिडा में टॉम क्रूज के वॉटरफ्रंट बीच हाउस से प्रेरित है। ऐसा माना जा रहा है कि तमिल आइकन ने कई बार अमेरिका का दौरा किया और तब उन्हें स्टार के समंदर वाले घर को देखने का मौका मिला। थलपति विजय इसके लेआउट और डिजाइन से इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने तुरंत इस पर ध्यान दिया और चेन्नई के नीलांकरई में अपने घर को रिनोवेट करवाया। जीक्यू के अनुसार, सुपरस्टार का घर 80 करोड़ है। इस प्रॉपर्टी के बारे में कहा जाता है कि इसमें हर चीज शानदार है और सबसे बढ़कर यह क्लासिक टच देता है। सिनेमा छोड़ चुके हैं थलपति विजय उनके काम की बात करें तो थलपति विजय अपनी लाइफ में एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह सिनेमा को अलविदा कह चुके हैं और राजनीति में आ गए हैं। इससे पहले, वह आखिरी फिल्म ‘थलपति 69’ को पूरी करेंगे। एच विनोथ के डायरेक्शन में बनी थलपति विजय की फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। ‘थलपति 69’ कास्ट बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और पूजा हेगड़े को पहले ही मेकर्स इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की आधिकारिक घोषणा कर चुके हैं। बाकी के कलाकार जो इस फिल्म का हिस्सा हैं, वे हैं ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, नारायण और प्रकाश राज। थलपति विजय की GOAT इससे पहले, थलपति विजय ने वेंकट प्रभु की ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था। फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और सुपरस्टार की एक्टिंग की खूब सराहना की।

रतलाम थाने में निभाई गई महिला पुलिसकर्मी की गोद भराई की रस्म, वजह जानकर आप भी करेंगे सराहना

रतलाम  रतलाम (Ratlam) के दीनदयाल नगर थाने (Deendayal Nagar police station ) में बुधवार को एक अनोखा आयोजन देखने को मिला, जब महिला कांस्टेबल शानू जमरा की गोद भराई की रस्म थाने में आयोजित की गई. यह आयोजन इसलिए खास था, क्योंकि शानू जमरा के पिता का 2012 में निधन हो चुका है और उनके परिवार में यह रस्म निभाने वाला कोई नहीं था. थाने ने निभाई पिता की जिम्मेदारी महिला कांस्टेबल शानू जमरा डीडी नगर थाने में पदस्थ हैं, जबकि उनके पति ट्रैफिक थाने में कार्यरत हैं. उनका ससुराल धार जिले के मनावर में स्थित है. पिता की अनुपस्थिति में थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने पिता की भूमिका निभाते हुए सभी रस्मों को संपन्न कराया. थाने में हुआ आयोजन इस मौके पर पूरे थाने को खास तौर पर सजाया गया और गोद भराई की रस्में परंपरागत तरीके से निभाई गईं. लिस स्टाफ ने परिवार जैसा माहौल तैयार कर इस आयोजन को यादगार बना दिया. डीजे की धुन पर थाने के स्टाफ ने भी जश्न मनाया और खुशी में नाचते नजर आए. यह आयोजन न केवल थाने के लिए, बल्कि पूरे शहर के लिए चर्चा का विषय बन गया है. शहरवासियों ने इस कदम को सराहा थाने में हुए इस अनूठे आयोजन की शहरवासियों ने जमकर सराहना की. उनका कहना है कि यह पहल इंसानियत और सहकर्मियों के प्रति सहयोग की भावना को दर्शाता है. एडिशनल एसपी रतलाम राजेश खाखा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे पुलिस विभाग के मानवीय पहलू का उत्कृष्ट उदाहरण बताया. समाज के लिए संदेश यह आयोजन यह दर्शाता है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने सहकर्मियों के जीवन के हर पहलू में साथ खड़े रहते हैं. दीनदयाल नगर थाने में हुआ यह आयोजन मानवीय मूल्यों और सामूहिकता का प्रतीक बन गया है.

जबलपुर के 5 प्राइवेट ने वसूली 166 करोड़ रुपए की अवैध फीस, 2 लाख रुपये का जुर्माना, ऐसे हुआ खुलासा

जबलपुर शहर के पांच निजी स्कूलों की 31.5 करोड़ रुपए की अवैध फीस वसूली पकड़ी गई है। यह रकम इन स्कूलों के संचालकों ने 52 हजार छात्रों से वसूल की थी। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर हुई जांच में इसका खुलासा हुआ है। सेंट अगस्टीन स्कूल सगड़ा, सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजयनगर, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल हाथीताल, आदित्य कान्वेंट स्कूल गोपालबाग एवं अशोका हॉल जूनियर एंड हाई स्कूल विजय नगर के संचालकों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए अवैध तरीके से वसूली गई फीस 30 दिन के भीतर अभिभावकों को वापस किए जाने के आदेश दिए गए हैं। इन स्कूलों को लौटाने होंगे पैसे सेंट अगस्टीन स्कूल, सगड़ा- 4.76 करोड़ रुपये सेंट्रल एकेडमी हायर सेकेंडरी, विजयनगर- 3.86 करोड़ रुपये एमजीएम हायर सेकेंडरी, हाथीताल- 7.19 करोड़ रुपये आदित्य कॉन्वेंट स्कूल, चेरीताल- 5.03 करोड़ रुपये अशोका हॉल जूनियर और हाई स्कूल, विजयनगर- 10.67 करोड़ रुपये जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना  ने बताया कि इन स्कूलों ने 2024-25 सत्र के लिए फीस में अत्यधिक बढ़ोतरी की थी. इस पर अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जिला समिति ने गहन जांच की. जांच में पाया गया कि ये स्कूल मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे थे. जांच के बाद प्रशासन ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वो बढ़ी हुई फीस वसूली के बजाय पहले से तय फीस ही अभिभावकों से लेंगे. प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 5 निजी स्कूलों के मालिकों को जुर्माने की दो-दो लाख की राशि 30 दिन के भीतर जमा करने के लिए निर्देशित किया है.     अशोका हॉल जूनियर और हाई स्कूल, विजयनगर- 10.67 करोड़ रुपये जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना  ने बताया कि इन स्कूलों ने 2024-25 सत्र के लिए फीस में अत्यधिक बढ़ोतरी की थी. इस पर अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जिला समिति ने गहन जांच की. जांच में पाया गया कि ये स्कूल मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे थे. इन स्कूलों पर प्रशासन ने ठोंका 2-2 लाख रुपये का जुर्माना इन 5 स्कूल प्रबंधनों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसे 30 दिनों के भीतर जमा करने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त राशि को लौटाने का निर्देश भी दिया गया है. फीस के नाम पर 166 करोड़ की अवैध वसूली मध्य प्रदेश निजी विद्यालय अधिनियम 2017 के तहत गठित जिला समिति ने अब तक जिले के 25 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 160 करोड़ रुपये से अधिक की फीस वापसी सुनिश्चित की है. इस निर्णय से प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों और अभिभावकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet