LATEST NEWS

जनजाति समाज की सेकडीबाई को बाग प्रिंट के लिए मिला सम्मान

कुक्षी जनजाति समाज के विगत  2011  से बाग प्रिंट का कार्य मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के सहयोग से कर रही है सेेकडी बाई पति अमन मुजाल्दा ग्राम रामपुरा विकासखंड कुक्षी में बाग प्रिंट का कार्य स्वयं द्वारा किया जाता है तथा विभिन्न मेलों में एवं है बाजारों में अपने बाग प्रिंट शिल्प कला के वस्त्रों को विक्रय हेतु एवं निशुल्क बाग प्रिंट का प्रशिक्षण देने वाली जनजाति महिला सेकडी बाई को सम्मान मिलने से कुक्षी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया उनके पति अमन मुजाल्दा  को 2013,को भोपाल मे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित सृजन मेले मे सम्मानित किया जा चुका है इस कार्य मे पुरा परिवार अपना व कई परिवारो को ग्राम मे ही रोजगार उपलब्ध करा रहा है जनजाति गौरव  दिवस धार मे  महामहिम राज्यपाल मंगूभाई जी पटेल  व माननीय मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। पहली बार बाग हस्तकला प्रिंट को लेकर जनजाति महिला को मिला सम्मान यूं तो बाग प्रिंट हस्त कला विश्व भर में प्रसिद्ध है जो मूल रूप से इस कला में पारंगत हैं वर्षों से इस कार्य को कर है वे शासन के सम्मान से दुर थे किंतू एक लंबे समय बाद ही सही जनजाति गौरव दिवस पर बाग प्रिंट के लिए वास्तविक कार्य करने वाली जनजाति महिला का सम्मान करना ही जनजाति गौरव दिवस मनाने का कार्य सार्थक हुआ

कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘बेइरादा’ मेरी प्लेलिस्ट में, बार-बार सुनता हूं

मुंबई, बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘बेइरादा’ उनकी प्लेलिस्ट लूप में है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह टैन कलर जैकेट, पैंट और सफेद टी-शर्ट पहने हुए दिख रहे है। उन्होंने अपने लुक को सनग्लास और अपने आइकॉनिक रूह बाबा पोज के साथ पूरा किया। बैकग्राउंड में परंपरा ठाकुर और सचेत टंडन का गाना “बेइरादा” बज रहा है। इससे पहले कार्तिक ने अपनी पटना यात्रा की कुछ तस्वीररें सोशल मीडिया पर पोस्टर की थी, जिसमें वह अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे थे। क्लिप में उन्हें लिट्टी चोखा का आनंद लेते हुए भी दिखाया गया है। हाल ही में बिहार की राजधानी पटना पहुंचे अभिनेता ने वहां दर्शकों के साथ खास पल एंजॉय किया। इस दौरान उन्होंने बिहार का जायका ‘लिट्टी चोखा’ चखा, अभिनेता को वह स्वाद और पटना का प्यार इतना भा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिल की बात कह दी। वीडियो शेयर कर ‘रूह बाबा’ ने कैप्शन में लिखा “लिट्टी चोखा का स्वाद जुबान से और पटना का प्यार दिलो-दिमाग से उतर ही नहीं रहा है।” वीडियो में कार्तिक प्रशंसकों से घिरे नजर आए। यही नहीं वह पैपराजी से बातचीत के दौरान मजेदार अंदाज में दिखे। ओवर साइज शर्ट और कार्गो पहने कूल अंदाज में नजर आ रहे कार्तिक आर्यन ब्लैक चश्मे में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं, वह अपने प्रशंसकों से भी बात करते नजर आए। इस दौरान उनके एक प्रशंसक ने कहा कि आपकी फिल्म मैंने पांच बार देख ली है और अब छठवीं बार देखने जा रहा हूं। इस बात पर कार्तिक हैरत में उसे देखते हुए हंस देते हैं। एक अन्य प्रशंसक कहती है कि आपके लिए मैंने ऑफिस से आज छुट्टी ली है। कार्तिक फिलहाल अपनी नवीनतम रिलीज ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, हॉरर-कॉमेडी में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव भी हैं।

2028 सिंहस्थ में दर्शन व्यवस्था के लिए तैयार होगा विशेष रोडमैप, आईआईएम इंदौर रोड मैप करेगा तैयार, टीम ने महाकाल मंदिर का किया निरीक्षण

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. ऐसे में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए IIM इंदौर एक लॉन्ग रन रोडमैप तैयार करेगा. यह योजना आने वाले 20 सालों तक प्रभावी रहेगी. खासतौर पर सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे IIM इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय के नेतृत्व में प्रोफेसर हंस मिश्रा, सौरभ चंद्र और अमित वत्स की टीम ने मंदिर क्षेत्र और शहर के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया. टीम ने कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और मंदिर प्रशासन के साथ बैठक कर मौजूदा भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था का मैप देखा. IIM इंदौर तैयार करेगा रोडमैप उज्जैन IIM की टीम ने महाकाल में श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स, जूते और मोबाइल रखने की व्यवस्था तथा दर्शन के दौरान लगने वाले समय का विश्लेषण किया. निरीक्षण में यह पाया गया है कि श्रद्धालु जिस जगह जूते और मोबाइल जमा करते हैं. उन्हें वही लौटने पर अपनी सामग्री लेनी पड़ती है, जिससे एक ही रूट पर दबाव बढ़ता है. IIM की टीम ने सुझाव दिया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर जूते और मोबाइल को लिफ्ट कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए ताकि श्रद्धालु बाहर निकलते ही अपनी सामग्री आसानी से प्राप्त कर सकें. IM इंदौर करेगा मैनेजमेंट प्लान तैयार IIM इंदौर के विशेषज्ञों की टीम, जिसमें निदेशक हिमांशु राय, प्रोफेसर हंस मिश्रा, प्रोफेसर सौरभ चंद्र और प्रोफेसर अमित वत्स शामिल हैं, ने महाकाल मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पहलुओं का गहन अध्ययन किया। दीर्घकालिक योजना पर जोर टीम ने स्पष्ट किया कि 2028 सिंहस्थ महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए, एक दीर्घकालिक योजना बनाई जाएगी। यह योजना 15-20 वर्षों तक की संभावनाओं को कवर करेगी और महाकाल मंदिर समेत पूरे उज्जैन शहर में क्राउड और ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुचारू बनाएगी। रोडमैप में शामिल होंगे ये मुख्य बिंदु: 1 श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट व्यवस्था: महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए समय कम करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। ट्रैफिक प्रबंधन हरी फाटक और अन्य मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या को हल करने के लिए वैकल्पिक रास्तों और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। पांच ई मॉडल: टीम शिक्षा, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग, आपातकालीन सेवाओं और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत योजना बनाएगी। महाशिवरात्रि, श्रावण माह और सिंहस्थ महाकुंभ जैसे अवसरों पर भीड़ नियंत्रण के विशेष उपाय लागू किए जाएंगे। तीन से चार महीनों में तैयार होगा रोडमैप IIM इंदौर की टीम ने बताया कि वे अगले तीन से चार महीनों में मंदिर और शहर के लिए विस्तृत योजना बनाकर प्रशासन को सौंप देंगे। यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू होगी, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में आसानी होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी।IIM इंदौर के निदेशक हिमांशु राय ने कहा,”हमने मंदिर क्षेत्र और शहर की मौजूदा स्थिति का विश्लेषण किया है। हमारा उद्देश्य 2028 सिंहस्थ महाकुंभ को सफल बनाने के लिए एक ऐसा मॉडल तैयार करना है जो दीर्घकालिक रूप से प्रभावी हो।”यह पहल न केवल सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारी को सुगम बनाएगी बल्कि उज्जैन को आने वाले वर्षों में धार्मिक पर्यटन के लिए और अधिक आकर्षक बनाएगी। इसके अलावा हरि फाटक ब्रिज और मंदिर क्षेत्र में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए भी एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी. टीम ने समझाया कि ट्रैफिक का समाधान होने से दर्शन व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सकेगी. IIM इंदौर ने कलेक्टर से आवश्यक प्रपोजल मांगा है. अगले कुछ महीनों में ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन का एक विस्तृत रोडमैप तैयार कर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन को सौंपने का वादा किया है.

संक्रमण काल से गुज़रते राजनीतिक माहौल में अहम होंगे नतीजे

विशेष लेख : महाराष्ट्र एवं झारखंड में चुनाव   हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में एक आदर्श वाक्य (नारा) बार-बार कहा था–”अगर हम बंटेंगे, तो बाँटने वाले महफ़िलें सजाएँगे।” इसी भाव को आदित्य नाथ योगी इस तरह व्यक्त कर रहे थे कि–”बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।” इत्तफ़ाक़ से इन्हीं दिनों बांग्लादेश में तख़्तापलट हुआ था और शेख हसीना की उदारवादी सरकार की जगह सत्ता पर जेहादियों और कट्टरपंथियों का कब्ज़ा हो गया था। उसके बाद से कोई ऐसा दिन नहीं हुआ है, जब बांग्लादेश के शांतिप्रिय हिन्दू समुदाय पर हमले, धमकाने, डराने की ख़बर न आती हो। आए दिन मंदिरों में तोड़फोड़ हो रही है, मजलूम औरतों से दुर्व्यवहार हो रहा है। तुष्टीकरण की भयावह नीति पर चलते हमारे विपक्ष के किसी नेता के पास पड़ोस में हो रहे इस अत्याचार और अन्याय के लिए सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं है। इस परिप्रेक्ष्य में हरियाणा की बहुसंख्य जनता ने मोदी और योगी के नारों का मर्म समझा और भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिला दी। यहाँ तक कि जाट पट्टी में भी भाजपा को कई सीटों पर जीत मिली है, जिस पर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अपना अधिकार मानते थे। सच कहा जाए तो हरियाणा में षड़यंत्रकारी ताकतों, वोट बैंक की राजनीति करके देश को पीछे धकेलने वाले विचारों, जाति के नाम पर बहुसंख्यक समुदाय को विभाजित कर सत्ता हासिल करने की ख्वाहिशों, नकारात्मक चुनाव प्रचार और अनहद अहंकार की पराजय हुई थी। उस नैरेटिव की पराजय हुई थी, जो राहुल गांधी और कांग्रेस बड़े ही अहंकार भाव से देश की जनता के बीच ले जा रहे थे। राहुल गांधी अनवरत यह नैरेटिव खड़ा कर रहे थे कि भाजपा संविधान को ख़त्म करना चाहती है, दलितों पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करना चाहती है। पिछले कई वर्षों से यह देखा जा रहा है कि सकारात्मक राजनीति पर राहुल गांधी और कांग्रेस का भरोसा कम होता जा रहा है। वे लगातार असत्य नैरेटिव लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने का नैरेटिव राहुल गांधी के असत्य भाष्य का सबसे बड़ा उदाहरण है। आम चुनाव में कुछ प्रांतों में दलित और पिछड़ों का एक छोटा सा तबका इस असत्य नैरेटिव में फंस गया था। खासकर उत्तर प्रदेश में इसका ज़्यादा असर हुआ था और भाजपा को अपेक्षाकृत कम सीटें मिलीं। निश्चय ही आम चुनाव के नतीजे अपेक्षा के अनुकूल नहीं थे और एक बड़े बहुमत की आशा करती भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा था। राहुल गांधी और कांग्रेस के रणनीतिकारों ने यह समझा कि भारतीय जनता पार्टी को रोकने का फार्मूला उनके हाथ लग गया है, मगर हरियाणा के प्रबुद्ध मतदाताओं ने बहुत ही संयम का परिचय देते हुए सही समय पर कांग्रेस के इस भ्रम को तोड़ दिया। हरियाणा की जनता ने सरकार विरोधी भावनाओं (एंटी इनकम्बेंसी) के स्थापित मिथ को भी तोड़ा है। हरियाणा के नतीजे हालिया राजनीति का अहम पड़ाव साबित हुए हैं। इसी संदर्भ में महाराष्ट्र, झारखंड और कई प्रदेशों में हो रहे उपचुनावों के नतीजे भी सदी के तीसरे दशक की राजनीति का बहुत बड़ा पड़ाव साबित होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मतदाताओं को भावी ख़तरों से आगाह कर रही है। पीएम मोदी ने अपने नारे में थोड़ी सी तब्दीली करते हुए कहा है कि–”एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।” इधर योगी आदित्यनाथ अपने उसी नारे “बंटेंगे तो कटेंगे” पर डटे हुए हैं। राजनीति में अक़्सर इशारों में संवाद होता है। चुनावी मंचों पर भी बहुत सी सच्चाइयों को और बहुत से तथ्यों को संकेतों में कहा जाता है। तब आख़िर एक प्रधानमंत्री और एक बड़े मुख्यमंत्री को साफ-साफ और सीधे चोट करते शब्दों में ऐसा क्यों कहना पड़ रहा है? दरअसल मोदी और योगी सीधे और स्पष्ट शब्दों में देशवासियों के सामने एक बहुत बड़ी सच्चाई बयां कर रहे हैं। अभी तक हर नेता इस सच्चाई से कतराकर निकल जाता था। इतिहास गवाह है कि जातियों में बंटे देश के बहुसंख्यक समुदाय ने बहुत बड़ी कीमत चुकाई है। आज़ादी के बाद उम्मीद थी कि परिस्थितियां बदलेंगी, मगर ऐसा हुआ नहीं। बहुसंख्यक समुदाय की आस्थाओं और भावनाओं की घोर उपेक्षा करके अल्पसंख्यकों के वोट बैंक को अपनी तरफ खींचने की कोशिशों ने देश का भला कतई नहीं किया है। फ़िलहाल देश और देश का बहुसंख्यक समुदाय बड़े ही नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है। सच कहा जाए तो देश का राजनीतिक माहौल ही संक्रमण काल से गुज़र रहा है। बहुसंख्यक समुदाय अपने भावी अस्त्तित्व और अपनी धार्मिक आस्थाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, तो विपक्षी पार्टियों ने अपने राजनीतिक फ़ायदों के लिए देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय को असुरक्षा में डाल रखा है। विपक्षी पार्टियां यही चाहती हैं कि–बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक–दोनों समुदायों के बीच खाई चौड़ी होती रहे और वे वोटों की फसल काटते रहें। जब बहुसंख्यक समुदाय ने एकत्र होकर राजनीतिक तौर पर इसका प्रतिकार किया, तो बहुसंख्यकों को एक बार फिर जातियों में बांट देने के षड़यंत्र रचे जाने लगे। इस बार के आम चुनाव के प्रचार में और अब प्रदेशों के चुनाव प्रचारों में निरंतर बढ़ती तल्ख़ी साफ़ देखी जा सकती है। यह तल्ख़ी दोनों समुदायों, ख़ासकर बहुसंख्यक समुदाय, के बीच पैदा हुई असुरक्षा की अभिव्यक्ति ही है। मोदी और योगी के नारे इसी असुरक्षा भाव को ही प्रतिबिंबित करते हैं। साफ़ नहीं है महाराष्ट्र की चुनावी तस्वीर वैसे तो महाराष्ट्र की 288 सीटों में सीधा मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच लग रहा है, मगर बहुत सी अन्य पार्टियां भी मैदान में उतरी हुई हैं, तो चुनाव परिणाम का अंदाज़ा लगाना बेहद मुश्किल हो गया है। आम चुनाव में महा विकास अघाड़ी को 48 में से 30 सीटों पर विजय मिली थी, जबकि महायुति को 17 सीटें ही हासिल हुई थीं। इस परिणाम के परिप्रेक्ष्य में आंकलन किया जाए तो महा विकास अघाड़ी का पलड़ा भारी दिखता है। मगर भाजपा के हालिया प्रदर्शनों पर गौर करें तो साफ दिखता है कि भाजपा के अंदर अपनी चुनावी कमजोरियों को समय रहते पहचानने और उसे दूर करने की अद्भुत क्षमता है। इस संदर्भ में कोई आश्चर्य नहीं होगा कि महायुति गठबंधन विधानसभा चुनाव में इन नतीजों को पलट … Read more

निमरत कौर के लिए लंगर की जलेबी और कड़ा प्रसाद से बेहतर कुछ नहीं

मुंबई, अभिनेत्री निमरत कौर शानदार एक्टिंग के दम पर मनोरंजन इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम पर हैं। हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए देती हैं। गुरु परब पर भी ऐसा ही किया। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा पहुंची। वहां उन्होंने मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इससे जुड़ी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा की। गुरुपर्व पर ‘एयरलिफ्ट’ अभिनेत्री गुरुद्वारा पहुंची और मत्था टेकने के बाद कड़ा प्रसाद ग्रहण करती दिखीं। तस्वीरों को शेयर कर निमरत कौर ने कैप्शन में लिखा ”ठीक है, मुझे एक और चीज चाहिए। दिल से आप सभी का प्यार, लंगर की जलेबी और कड़ाही प्रसाद से बेहतर कुछ नहीं है। गुरु पर्व का जश्न मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं, सतनाम वाहे गुरु।” गुरुपर्व के लिए अभिनेत्री ने मिंट ग्रीन कलर के सलवार सूट का चयन किया, जिसमें वह सादगी के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि गुरु नानक जयंती को गुरुपूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस साल ये पर्व (15 नवंबर) शुक्रवार को मनाया गया। फिल्म जगत के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को इस खास पर्व की शुभकामनाएं दी। इससे पहले ‘दसवीं’ की अभिनेत्री ने एक मजेदार रील शेयर कर उन लोगों पर करारा तंज कसा जो कि उनका नाम अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ रहे हैं। डेटिंग की अफवाहों के बीच ‘दसवीं’ स्टार ने मजेदार रील को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह फर्श पर बैठी हैं और ट्रेंडिंग डायलॉग पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। उनके पीछे उनकी पेट बिल्ली भी है। रील में अभिनेत्री कहती नजर आ रही हैं “दोस्ती इतनी पक्की होनी चाहिए, लोग देखते ही जल जाएं, जल जाएं। काहे ‘हॉ’, ऐदा।” (दोस्ती इतनी मजबूत होनी चाहिए कि लोग इसे देखकर ही जलने लगें)।” रील के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “मेरी और केसी (करम चंद) की दोस्ती तो है ऐसी। अपने बीएफएफ को टैग करें! इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा फ्रेंडशिप, बीएफएफ गोल्स, संडे टाइम पास, वीकेंड वाइब्स, पक्का दोस्त, ट्रेंडिंग रील्स। बता दें कि निमरत अभिषेक बच्चन के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। अफवाह है कि निमरत और अभिषेक ‘दसवीं’ की शूटिंग के दौरान करीब आए और रिश्ते में हैं। ‘दसवीं’ साल 2022 में रिलीज हुई थी।  

फिल्म कुबेर की पहली झलक रिलीज

मुंबई,  दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कुबेर’ की पहली झलक रिलीज हो गयी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित फिल्म कुबेर अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अब तक जारी किए गए पोस्टरों में धनुष को भिखारी की तरह दिखाया गया है, जिसमें लंबे बाल और दाढ़ी है। हालांकि, हाल ही में आए टीजर ने प्रशंसकों और दर्शकों को एक नए रूप को प्रकट करके आश्चर्यचकित कर दिया, जिसमें वह छोटे बालों और साफ-सुथरे चेहरे के साथ दिखाई देते हैं, जो एक अमीर आदमी जैसा दिखता है। फिल्म कुबेर को पैन इंडिया पेशकश के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसे तमिल और तेलुगु दोनों में शूट किया गया है, साथ ही मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में एक साथ रिलीज करने की योजना है। फिल्म कुबेर का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है।यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज़ होने वाली है।

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा मनायी गयी जननायक बिरसा मुंडा जी की जयंती

सिंगरौली   15 नवंबर 2024 को वैढन टैक्सी स्टैंड में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा श्री अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के नेतृत्व में देश के गौरव क्रांतिकारी वीर स्वतंत्रता सेनानी जननायक रानी का राज खत्म करो हमारा साम्राज्य स्थापित करो का नारा देने एवं अपनी शहादत के बाद भगवान का दर्जा प्राप्त करने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कुर्बानियों बलिदानों को याद कर मनाया गया। उपस्थित समस्त पदाधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवनी के बारे में बताते हुए उनके शहादत कुर्बानियों को याद किया गया।   उक्त अवसर पर श्री अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा राष्ट्र नायक क्रांतिकारी वीर भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा गया की भगवान बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर 1875 के दशक में छोटा किसान के गरीब परिवार में हुआ था। मुण्डा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार (झारखण्ड) निवासी थे। बिरसा जी को 1900 में आदिवासी लोंगो को संगठित देखकर ब्रिटिश सरकार ने आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें 2 साल का दण्ड दिया। 1894 में सभी मुंडाओं को संगठित कर बिरसा ने अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आन्दोलन चलाया। 1895 में उन्हें गिरफ्तार कर हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गई। दो साल बाद बिरसा जेल से बाहर आये तो उन्हें यह अनुभव हुआ कि विद्रोह के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं है ।  अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ आंदोलन करने वाले बिरसा मुंडा अपनी शहादत के बाद भगवान का दर्जा प्राप्त किए। आदिवासी समाज के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं। उनका नारा था- रानी का राज खत्म करो, हमारा साम्राज्य स्थापित करो। जिस तरह हमारे जननायक बिरसा मुंडा जी ने शोषण अत्याचार के खिलाफ अंग्रेजो से लड़ाइयां लड़े उसी प्रकार आज अपने  देश के अंदर वर्तमान भ्रष्ट भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तानाशाही रवैए एवं भाराचारी महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ हम सब को एक होकर आवाज उठाने की जरूरत है। कांग्रेस हमेशा से गरीब आदिवासी किसान पिछड़े मजदूर के हक अधिकार सम्मान के लिए एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रही है और उठाती रहेगी। उक्त कार्यक्रम में राम अशोक शर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली मधु शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज दुबे अध्यक्ष किसान कांग्रेस रविकांत सोनी ब्लाक अध्यक्ष वैढन कृष्णा प्रसाद शाह ब्लाक अध्यक्ष नवानगर राम निवास तिवारी अध्यक्ष आईटी सेल मोहम्मद मकसूद रजा अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस सुदामा प्रसाद कुशवाहा कार्यालय महामंत्री श्री अनिल बैंस पार्षद एवं अपीली समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली सुषमा वर्मा पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश दुबे महामंत्री के पी सिंह महामंत्री  विद्यापति शाह अध्यक्ष आर टी आई विभाग मो सोनू शेख राजू शाह इत्यादि सैकड़ो पदाधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय है।

काजल त्रिपाठी और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘तोहरे के दूल्हा बनाईब हो’ रिलीज

मुंबई,  अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘तोहरे के दूल्हा बनाईब हो’ रिलीज हो गया है। काजल त्रिपाठी और सिंगर खुशी कक्कड़ की शानदार जोड़ी में लोकगीत ‘तोहरे के दूल्हा बनाईब हो’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी किसी हैंडसम लड़के को अपना दिल दे बैठी और उससे बेइंतिहा प्यार करती है। लड़का भी उसे दिलों जान से चाहता है, लेकिनउसे डर है कि काजल मुंह मोड़कर उससे दूर ना हो जाय। इस पर काजल त्रिपाठी अपने दिल की बात को मजबूती से सामने रखती है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘तोहरे के दूल्हा बनाईब हो’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी ने अभिनय किया है। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।    

खजुराहो को शैक्षणिक नगरी कोटा की तर्ज पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकसित किया जा सकता है – प्रोफ़ेसर नीलेश गुप्ता

खजुराहो मतँगेश्वर सेवा समिति खजुराहो एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर के सयोजक पंडित सुधीर शर्मा ने कोटा राजस्थान में स्थापित सभी महत्वपूर्ण शैक्षिक संस्थानों के प्रमुखों से मिलकर ऊर्जा फिटनेस सेंटर में एक सेमिनार का आयोजन किया जिसका मुख्य उद्देश्य खजुराहो में भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था सभी को इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया श्री शर्मा ने बताया कि खजुराहो का वातावरण शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्व उपयुक्त है आवागमन के उचित साधन होने के कारण यहाँ पर पहुंचना बहुत ही आसान है उन्होंने कहा कि वह बहुत ही जल्दी शिक्षा के क्षेत्र के जाने माने प्रोफेसर नीलेश गुप्ता जी एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र की जानी मानी डॉ अश्मिता सिंह चौधरी जी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं खजुराहो सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी से मिलकर इस संबंध में चर्चा करेंगे इस बैठक में  डॉ. गौरांग जोशी,  डॉ. अनुपम शर्मा, प्रोफ़ेसर वंदना जोशी गुप्ता, आयुर्वेद स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे

आम जनता की सड़क पर अदानी के कोल एवं राखड़ वाहनों का कब्जा- पारस नाथ

सिंगरौली  वार्ड क्रमांक 11 सखौहां जनपद पंचायत बैढ़न के जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहां है जो सिंगरौली जिले की आम जनता की सड़क है उस पर अदानी के कोल एवं राखड़ वाहनों का इन दिनों कब्जा हो गया है कब्जा कहना इसलिए गलत नहीं होगा क्योंकि आम जनता की सड़क पर अदानी के भारी वाहनों का संचालन कराया जा रहा है और इस सड़क पर सिंगरौली की जनता का चलना मुश्किल हो गया है एक तो सकरी सड़क और सकरी सड़क पर भारी वाहन, साइकिल एवं मोटरसाइकिल दो पहिया वाहन चालकों को पास लेने तक के लिए जगह नहीं होता है अदानी के कोयला एवं राखड़ वाहनों का एक तरफ से जाना दुसरे तरफ से आना तो फिर पब्लिक कहां चले पब्लिक के लिए कौन सी सड़क है सबसे बड़ा सवाल तो यह है सिंगरौली जिले में औद्योगिक कंपनियों का जाल तो बीछ गया लेकिन आज जो सिंगरौली के समूचे जन समुदाय के साथ एक बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हुई है इसके लिए जो पावर फूल लीडर हैं . वह जनता की इस समस्या के समाधान के बारे में जरा सा भी नहीं सोच रहे हैं लेकिन सिंगरौली की आम जनता अपनी जान जोखिम में डालकर इसी सकरी सड़क पर आगमन करने को मजबूर हैं जो किसी खतरे से खाली नहीं है इस सड़क पर लोग तो चल रहे हैं लेकिन कब किसके साथ बड़ा हादसा हो जाए यह कुछ कहा नहीं जा सकता और भगवान ना करें कि किसी के साथ कोई बड़ा हादसा हो सिंगरौली की आम जनता की इस भीषण समस्या के लिए मैं काफी चिंतित हूं सीधी सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी एवं राज्य मंत्री राधा सिंह जी, सिंगरौली सदर विधायक रामनिवास शाह जी, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम जी आप लोगों से मैं सिंगरौली के समस्त जनता जनार्दन की ओर से अपील करता हूं परसौना से माड़ा एवं रजमिलान से बधौरा खनुआ,डोंगरी,लंघाडोल आम जनता का चलना काफी मुश्किल भरा सफर हो गया है अंदाजा लगाया जाए की जो लंघाडोल डोंगरी से जिला मुख्यालय बैढ़न अपने न्यायालयीन मामलों में निराकरण के लिए कोर्ट कचहरी में आते हैं व कुछ किसान भाई अपने दो पहिया वाहन पर ही सब्जी बिक्री करने के लिए मुख्यालय आते हैं उनके लिए बहुत ही असुविधाओं का संघर्ष भरा सफर होता है। औद्योगिक कंपनियां अपने निजी कार्यों के लिए खुद बनाये व्यक्तिगत सड़क इन मुख्य समस्याओं का समाधान तभी संभव है या तो तत्काल सड़कों का चौड़ीकरण डबल लाइन कराया जाए जिसमें एक तरफ पब्लिक और दूसरी तरफ कंपनियों के वाहनों का संचालन कराया जाए या तो फिर औद्योगिक कंपनियां अपने लिए व्यक्तिगत सड़क का निर्माण करें अपने वाहनों का संचालन अपने खुद के व्यक्तिगत सड़क पर करायें ताकि सिंगरौली जिले की आम जनता सुरक्षित सड़क पर आवागमन कर सके। डस्ट धूल से उन नौनिहालों के जीवन पर कितना बुरा प्रभाव सड़क पर चलने से आम जनता की हालत वद से बत्तर हो ही चुकी है जो बड़े बुजुर्ग युवा नौजवान हैं कंपनियों के वाहनों से तमाम डस्ट धूल को झेल ही रहे हैं लेकिन इसी सड़क पर डस्ट धूल का अंबार लगा हुआ होता है जो स्कूल के छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं उनके स्वास्थ्य पर कितना बुरा प्रभाव पड़ रहा है जब अदानी के कोयला एवं राखड़ वाहन सड़क पर चलते हैं तो पूरा कोहरा छा जाता है एवं स्कूल के छोटे-छोटे मासूम बच्चों के नाक मुंह में भी डस्ट धूल भर रहा है अब इन मासूमों के स्वास्थ्य पर भविष्य में कितना बुरा प्रभाव पड़ सकता है कहीं ना कहीं सिंगरौली जिला प्रशासन भी कंपनियों के साथ घूला-मिला हुआ है सड़क पर इतना धूल डस्ट प्रदूषण होने के बावजूद भी जिला प्रशासन कंपनियों के मनमानी पर लगाम लगाने में सफल नहीं हो पा रहा है बड़े-बड़े अधिकारी यहां तक की नेता मंत्री एयर कंडीशनर बंद गाड़ियों में घूम रहे हैं तो एक गरीब जनता की दुख दर्द को क्या समझेंगे।

मध्य प्रदेश में गीता जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रदेश में अनेक त्योहार जैसे जन्माष्टमी, विजयादशमी और गोवर्धन पूजा आदि सरकार और समाज ने मिलकर मनाए हैं. इसी क्रम में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में भव्य रूप में गीता जयंती (Geeta Jayanti) मनाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर (Patel Nagar Iskcon Mandir) में श्री राधावल्लभ जी के श्रीविग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा और दीपदान महोत्सव में हिस्सा लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भक्त गण को बधाई दी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व उज्जैन (Ujjain) में इस्कॉन मंदिर प्रारंभ होने पर उन्होंने स्वामी भक्त निवास जी के सानिध्य में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. आज पुनः उनके साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है जहां-जहां श्री कृष्ण के चरण पड़े…-सीएम मोहन यादव इस्कॉन मंदिर के दिव्य प्रांगण से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, ‘मध्य प्रदेश सरकार उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएगी, जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं.’ मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा पर हुए इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी. इस दौरान डॉ. मोहन यादव ने इस्कॉन मंदिर परिसर में भक्ति में लीन एक साढ़े पांच वर्ष के बालक कृष्णप्रेम को गोद में उठाकर स्नेह दुलार भी किया. आयोजित होगी खास शिक्षा प्रतियोगिता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित श्रीमद् भगवत गीता के जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. स्कूल शिक्षा एवं इस्कॉन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से गीता की अमूल्य शिक्षा और जीवन मूल्यों को गहराई से समझने और उन्हें आत्मसात करने का अद्भुत अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की महान कला सिखाने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ भी है. दीपदान महोत्सव में पहुंचे सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने कहा, ”आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व उज्जैन में इस्कॉन मंदिर शुरू होने पर उन्होंने स्वामी भक्त निवास जी के सानिध्य में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. आज फिर उनके साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है. वे कृपा पूर्वक इंग्लैंड से यहां पधारे हैं. भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थान बनेंगे तीर्थ स्थल- सीएम मोहन यादव उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को लेकर बड़ी बात कही. सीएम ने कहा, ”मध्य प्रदेश सरकार उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएगी, जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं.” मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्तिक पूर्णिमा पर हुए इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजकों को भी बधाई दी. उन्होंने इस्कॉन मंदिर परिसर में भक्ति में लीन साढ़े पांच वर्ष के बालक कृष्णप्रेम को गोद में उठाकर स्नेह और दुलार किया.

मंडला में सबसे कम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, पचमढ़ी में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री

भोपाल  मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब तेज ठंडक दस्तक देने लगी है। राजधानी भोपाल में भी जहां दिन में धूप तेज हो रही है। वहीं शाम और सुबह ठंडा का एहसास हो रहा है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक काम हो गया है। शुक्रवार को भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। मंडला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तरी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में से आ रही शीत लहरों एवं जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है। इस कारण यहां कई जिलों में ठंडक देखने को मिल रही है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। सबसे सर्द भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। यहां रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश के उत्तरी हिस्से के जिलों को देखें तो बालाघाट उमरिया और छतरपुर में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, पचमढ़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि प्रदेश में अब दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में लगातार तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। मंडला बालाघाट पचमढ़ी सहित कई जिलों की न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की आसार नजर आ रहे हैं।

बीजेपी के 2 पार्षद 6 साल के लिए निष्कासित, अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद कारवाई

छिंदवाड़ा  भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा के पार्षदों समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा दफ्तर में चार पार्षदों ने अभद्रता की थी। इन चारों पार्षदों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें भाजपा नेता संतोष राय, शिव मालवी और पार्षद किरण हरिओम सोनी और पूर्णिमा मालवी शामिल हैं। सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब 8 अक्टूबर को नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, ये प्रस्ताव गिर गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ये कारवाई की गई अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आरोप लगाया गया था कि है कि इन पार्षदों ने पार्षदों से गली गालोच की और कार्यकर्ताओं के लिए गद्दार और दोगले जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया था। इस अनुशासनहीनता के लिए पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ये कारवाई की गई। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मौजूदगी में गुप्त वोटिंग हुई     8 अक्टूबर को छिंदवाड़ा नगर निगम में हुआ था घमासान।     अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था।     कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मौजूदगी में गुप्त वोटिंग हुई है।     कांग्रेस के निगम अध्यक्ष सोनू मांगो के पक्ष में 21 वोट पडे़     वोटिंग में विपक्ष महापौर सहित 27 पार्षदों ने मत दिए थे। सावनेर विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी की सौसर थाने में शिकायत वहीं सीमावर्ती महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा चुनाव आगामी 20 नवंबर को है। इस चुनाव में सौसर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सावनेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौसर ने सौसर थाना में सावनेर भाजपा प्रत्याशी की शिकायत की है कहा- क्षेत्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाने तथा जान से मारने की धमकी मिली है। चुनावी सभा में सीधे कार्यकर्ताओं को धमकी दी सौसर विधायक विजय रेवनाथ चौरे के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि, विधानसभा चुनाव प्रचार में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। इस दौरान 15 नवंबर को ग्राम बडेगांव में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा थी। उनने सीधे कार्यकर्ताओं को धमकी दी गई। चुनावी आचार सहिता के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाए किसी जिम्मेदार दल के प्रत्याशी द्वारा कार्यकर्ताओं को धमकाना निंदनीय है। हमारी मांग है कि, संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। साथ ही चुनावी आचार सहिता के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाए। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष डाॅ राजेन्द्र याम्दे, पूनाराम बाविस्टाले भागवत महाजन, केशव बोढे, संजय ठाकरे, विठठल गायकवाड, अरविंद डहाके, दिलीप गुर्वे, ज्ञानेश्वर गावंढे, पंकज दातारकर, विलास बुले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा की गुटबाजी उभरकर सामने आई थी भाजपा को पहले ही गुटबाजी का अंदाजा था। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव के पहले पार्षदों को एकजुट करने में बीजेपी नेता जुटे रहे थे। भाजपा प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने मोर्चा संभालते हुए भाजपा कार्यालय में पार्षदों से अलग-अलग चर्चा भी की थी। सबनानी पार्षद दिवाकर सदारंग के घर भी पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान के गुट के पार्षदों से भी बात की थी। हालांकि इन सबके बाद भी हाउस में गुटबाजी नजर आई, क्योंकि वोटिंग के दौरान विपक्ष के 7 पार्षदों ने कांग्रेस अध्यक्ष के पक्ष में वोट डाले थे।

इंदौर से चलने वाली इन12 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे, यहां जानें पूरी डिटेल

 इंदौर इंदौर से चलने वाली लंबी दूरी की 12 जोड़ी ट्रेनों में वेटिंग कम करने के लिए शुक्रवार से 30 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे। शुक्रवार से 29 नवंबर तक इंदौर से चलने वाली इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस (20957) और 16 से 30 नवंबर तक नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस (20958) में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाएंगे। लिस्ट में मालवा और कामाख्या एक्सप्रेस भी शामिल     इसी प्रकार 9 और 26 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर कोचुवेली एक्सप्रेस (20932) में और 22 और 29 नवंबर को कोचुवेली से चलने वाली कोचुवेली इंदौर एक्सप्रेस (20931) थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।     17 एवं 24 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (19337) में और 18 व 25 नवंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली दिल्ली सराय रोहिल्ला इंदौर एक्सप्रेस (19338) में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।     15 से 30 नवंबर तक महू से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) और 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा से महू के लिए चलने वाली (12920) मालवा एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगेगा।     21 और 28 नवंबर को महू से चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में और 24 नवंबर व 1 दिसंबर को कामाख्या से महू के लिए चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।     19 और 26 नवंबर को महू से नागपुर के लिए चलने वाली और 20 नवंबर व 27 नवंबर को नागपुर से महू के लिए चलने वाली नागपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। इन ट्रेनों में भी लगेंगे अतिरिक्त कोच     15 से 30 दिसंबर तक इंदौर- मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।     18 नवंबर से 03 दिसंबर तक मुंबई सेंट्रल-इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।     17 नवंबर से 29 दिसंबर तक महू-यशवंतपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।     19 नवंबर से 31 दिसंबर तक यशवंतपुर-महू एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।     15 से 30 नवंबर तक इंदौर दौंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     16 नवंबर से 01 दिसंबर तक दौंड-इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     17 नवंबर से 2 दिसंबर तक इंदौर-असरवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     18 नवंबर से 3 दिसंबर तक असरवा- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     26 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर- वेरावल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     27 नवंबर को वेरावल- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     23 और 30 नवंबर को इंदौर- बीकानेर एक्सप्रेस एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     24 नवंबर और 01 दिसंबर को बीकानेर- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच लगेगा।  

डीएपी पर ₹500 और यूरिया की बोरी पर 73 रुपए ज्यादा लिए जा रहे थे: एसडीएम आशुतोष शर्मा

भोपाल जिले में खाद कारोबारियों द्वारा डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है।इसकी शिकायतें किसानों द्वारा लगातार कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से की जा रही थी।इसको लेकर हाल ही में एडीएम प्रकाश नायक, एसडीएम आशुतोष शर्मा ने किसानों के साथ बैठक कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसी के तहत बैरसिया एसडीएम ने शुक्रवार को गौर कृषि सेवा केंद्र पर छापामार कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। यहां कृषि सेवा केंद्र संचालक द्वारा किसानों से एक बोरी डीएपी पर 500 रुपये और यूरिया खाद पर 73 रुपये अधिक लिए जा रहे थे। मनमाने दाम पर बिक रही थी खाद एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बैरसिया में नरसिंहगढ़ रोड पर स्थित गौर कृषि सेवा केंद्र पर शासकीय मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही है। इसके बाद करुणा दंडोतिया, वरिष्ठ कृषि अधिकारी पीएस गोयल, पटवारी सुरेंद्र सिंह दांगी के साथ केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां पर संचालक कमल सिंह गौर के द्वारा डीएपी के तय दाम एक हजार 350 रुपये प्रति बोरी की बजाए एक हजार 850 रुपये लिए जा रहे थे। जबकि यूरिया खाद पर प्रति बोरी 267 रुपये के बजाय 340 रुपये वसूल किए जा रहे थे। प्रकरण दर्ज ऐसे में खाद की कालाबाजारी करना सही पाया गया, तो कृषि विकास अधिकारी पीएस गोयल की शिकायत पर बैरसिया थाना पुलिस ने संचालक कमल सिंह गौर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गोदाम किया सील एसडीएम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत गौर कृषि सेवा केंद्र का नरसिंहगढ़ रोड स्थित गोदाम को सील कर दिया गया है। टीम द्वारा लगातार खाद विक्रय पर नजर रखी जा रही है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet