LATEST NEWS

मंत्री तोमर ने अस्पताल में व्याप्त गंदगी और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की गैर मौजूदगी पर गहरी नाराजगी की व्यक्त

करैना करैना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीज रात में अचानक अपने बीच शिवपुरी जिले के प्रभारी और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को देखकर अचंभित हो गये। उन्होंने आश्चर्यचकित भाव से प्रभारी मंत्री को अपनी बीमारी के संबंध में जानकारी दी। तोमर ने अस्पताल में व्याप्त गंदगी और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की गैर मौजूदगी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। प्रभारी मंत्री तोमर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने करैरा कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों को खाद वितरण में आ रही समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लिया और किसानों को सुचारू एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तोमर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि आपकी हर समस्या का समाधान आपके सेवक की पहली प्राथमिकता है। तोमर ने करैरा शहर में मोटर साइकिल से भ्रमण कर सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और जन समस्याएँ सुनीं। साथ ही पीने के पानी की आपूर्ति के लिये संचालित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन, पुलिस तथा स्थानीय निकाय और विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी भी ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।  

महाकुंभ में गैर-ह‍िंदुओं के प्रवेश पर द‍िए गए बयान को आनंद महाराज ने बताया सही

सीहोर मध्य प्रदेश में सीहोर बढियाखेड़ी स्थित श्रीराम जानकी अधिकारी मंदिर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय संत समिति के महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा शामिल हुए। इस दौरान श्री राधे राधे बाबा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महाकुंभ में गैर-ह‍िंदुओं के प्रवेश पर द‍िए गए बयान को सही बताया है। उन्होंने कहा महाकुंभ में गैर-ह‍िंदुओं पर रोक लगनी चाहिए। कार्यक्रम में कार्यकारीअध्यक्ष म.प्र.अ.भा. संत समिति स्वामी अनिल आनंद महाराज ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महाकुंभ में गैर-ह‍िंदुओं के प्रवेश पर द‍िए गए बयान को लेकर कहा कि पवित्र नगरी में पवित्र कुंभ लगाया जाता है। पूरे साधु संत उसमें मौजूद रहते हैं, अगर सिंहस्थ में गैर-ह‍िंदुओं पर वेन नहीं लगते तो आप भी हमें मक्का मदीना जाने की आजादी दीजिए। हमारे हिंदुओं को वहां जाने नहीं दिया जाता। तो संत समाज यहां मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित कर रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष, मध्य प्रदेश अखिल भारतीय संत समिति सनातन धर्म के प्रखर वक्ता और आतंकवादियों पर खुलकर बयान देने वाले महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा स्वामीअनिल आनंद जी हाल ही में इंदौर में पटाखे फोड़ने की बात पर हुए विवाद में पत्थरबाजी की घटना सहित अन्य मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रख चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा, धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं। उनके द्वारा दिया गया बयान उचित है। क्योंकि जब आप थूक-जिहाद कर सकते हो, बाथरूम करके आटा गूंधकर लोगों को रोटी खिला सकते हो, फलों में थूक थूक कर दे रहे हो, तो संत इसे स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा संतों ने बहुत अच्छा कदम उठाया है। गैर-ह‍िंदुओं को सिंहस्थ में प्रवेश से वर्जित किया जाना चाहिए, क्योंकि यह पवित्र नगरी है, और यहां पवित्र कुंभ आयोजन होता है। पूरे साधु-संत उसमें शामिल होते हैं। अगर हम सिंहस्थ में मुसलमानों पर प्रतिबंध नहीं लगाते, तो आप हमें मक्का-मदीना जाने की आजादी दीजिए, जहां हिंदुओं को वहां जाने की अनुमति नहीं मिलती। अगर संत समाज यहां मुसलमानों का प्रवेश वर्जित कर रहा है तो इसमें गलत क्या है? इसलिए मैं इस बात का समर्थन करता हूं, और धीरेंद्र शास्त्री जी ने जो कहा वह बिल्कुल सही है।

मदरसा बोर्ड की परीक्षा के संबंध में सूचना

भोपाल मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त और राज्य शिक्षा केन्द्र से डाइस कोड प्राप्त मदरसों की वर्ष 2024-25 की वार्षिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी अनुसार होगी। इसकी सूचना प्रदेश में संचालित सभी मदरसों को दी जा चुकी है। निर्देशों में कहा गया है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों के बनाने का कार्य राज्य शिक्षा केन्द्र के ब्लूप्रिंट के अनुसार होगा करेगा। प्रत्येक विषय के प्रश्न-पत्रों की एक-एक प्रति बीआरसी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराई जाये। इस संबंध में अन्य जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।  

उषा ठाकुर ने पंडित शास्त्री के पक्ष में दिग्विजय सिंह को दिया करारा जवाब

इंदौर पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी गई सलाह पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में, दिग्विजय ने कहा था कि जो लोग सनातन धर्म की बात करते हैं, उन्हें स्वामी प्रेमानंद जी के सनातन पर दिए गए व्याख्यान को पढ़ना चाहिए। इस पर ठाकुर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को दिग्विजय की सलाह की आवश्यकता नहीं है और बागेश्वर धाम के प्रति लोगों की अपनी आस्था है। ठाकुर ने स्पष्ट किया कि हर किसी की अपनी विचारधारा और कार्यशैली होती है, दिग्विजय बेशक कहता रहे की गोमांस खाओ यह गलत नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री को अधिकार है कि यह जो हमारा कुंभ है इसमें कोई भी गैर हिंदू शामिल न हो, यह होना भी चाहिए। जिनकी हमारे आस्था में विश्वास नहीं वह क्यों आए कुंभ में, उन पर रोक लगनी चाहिए। मैं आज भी कड़े कदम उठा रही हूं मेरी सरकार मेरे साथ हैं और आने वाले समय में इस पर ध्यान दिया जाएगा और कड़े कदम उठाए जाएंगे। उषा ठाकुर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का यह सुझाव कि कुंभ से जुड़े धार्मिक आयोजनों में गैर-हिंदू लोगों की उपस्थिति पर रोक लगाई जाए। सख्त कदम उठाने की आवश्यकता उषा ठाकुर ने इसे एक सार्थक कदम बताते हुए कहा कि जिनकी आस्था नहीं है, उन्हें हमारी धार्मिक परंपराओं में भाग लेने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है और आने वाले समय में धार्मिक आयोजनों में आस्था का सम्मान बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार की आस्था के विपरीत गतिविधियों को रोका जाना चाहिए और इसके लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

जहां अधिक फायदा मिले वहां फसल बेचे किसान, आने-जाने का खर्च देगी सरकारः शिवराज सिंह

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदकर खेती को लाभ का धंधा बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि किसान भाइयों को जहां फसल का ज्यादा दाम मिले, वहां वे मंडी में जाकर बेच सकते हैं। उनके मंडी में आने-जाने का खर्च सरकार उठाएगी।  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को जहां फसल का ज्यादा दाम मिले, वहां वे मंडी में जाकर बेच सकते हैं। किसानों के मंडी में आने-जाने का खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बता दें कि शिवराज विजयपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने आए थे। विजयपुर मंडी प्रांगण में आयोजित चुनावी सभा के दौरान उन्होंने बड़ा एलान किया है। महिला आरक्षण पर भी बोले शिवराज केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान महिला आरक्षण को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि बहनों-बेटियों को शासकीय नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का हमारा जो संकल्प था, उस पर अमल किया गया है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद प्रदेश पर लगातार बरस रहा है। विजयपुर में भी जनता को यह विश्वास है कि विकास होगा तो भाजपा की सरकार ही करेगी। कांग्रेस पर निशाना बीजेपी नेता ने मंच से कांग्रेस पर निशाना भी साधा। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस फुस्सी बम है, हिमाचल और कर्नाटक में उनकी गारंटियां फेल हो गई हैं।     कांग्रेस की सरकार इतने समय तक रही, लेकिन बहनों के खाते में कभी एक रुपया नहीं डाला। भाजपा सरकार द्वारा बहनों के खाते में हर महीने 1250 रुपये डाले जा रहे हैं। शिवराज ने आगे कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी वादे किए थे। विपक्षी दलों ने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने आप लोगों से 344 वादे किए थे, लेकिन वो एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। वहीं, बीजेपी अपने सभी वादों को पूरा करती है। कांग्रेस फुस्सी बम उन्होंने कहा कि कांग्रेस फुस्सी बम है, हिमाचल और कर्नाटक में उनकी गारंटियां फेल हो गईं। कांग्रेस की सरकार इतने समय तक रही, लेकिन बहनों के खाते में कभी एक रुपया नहीं डाला। भाजपा सरकार द्वारा बहनों के खाते में हर महीने 1250 रुपये डाले जा रहे हैं। जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी संबोधित किया। रेहटी में किया रोड शो केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार देर शाम बुधनी विधानसभा के रेहटी में पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के समर्थन में रोड शो कर जनता का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव, विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी, विजयपाल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय उपस्थित रहे।  

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने ‘विकसित मध्यप्रदेश@2047’ विजन डॉक्यूमेंट, वर्ष 2028 तक के लक्ष्य और एक्शन पॉइंट्स तैयार करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार समिति का गठन किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव/ सचिव, सामान्य प्रशासन, नगरीय विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, पर्यटन, वित्त, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास सदस्य होंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग समिति में सदस्य सचिव होंगे। उच्चाधिकार समिति द्वारा ‘विकसित मध्यप्रदेश@2047’ विजन डॉक्यूमेंट, वर्ष 2028 तक के लक्ष्य तथा एक्शन पॉइंट्स के प्रारूप को अंतिम रूप प्रदान करना, कार्यसमूहों एवं उनसे संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना, विभागीय चर्चा के आउटपुट की समीक्षा, शासन द्वारा चयनित बाह्य एजेंसी द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। समिति अंतिम प्रारूप का अनुमोदन कर आगामी कार्यवाही के लिए नोडल विभाग को प्रेषित करेगी।  

Jabalpur Jail : सेंट्रल जेल से फरार हुए कैदी, अधिकारी और कर्मचारियों ने आधा किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा

जबलपुर जबलपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पाटन उप जेल से शुक्रवार की सुबह दो कैदी फरार हो गए। जानकारी लगते ही जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। जेल के पीछे की 15 फीट ऊंची दीवार को पार करते समय दोनों कैदियों के पैर और कमर में चोट लग गई थी। दोनों कैदी खेत में लंगड़ाते हुए भाग रहे थे। सूचना मिलते ही जेलर हेमेन्द्र बागरी मौके पर पहुंचे और दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर दूर ग्राम वनवार से पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान जेलर के पैर में भी चोट आई है। जानकारी के मुताबिक पाटन, कटरा निवासी शेख शहादत और कटंगी, कूड़न मोहल्ला का रहने वाला कृष्णा यादव दोनों ही विचाराधीन कैदी हैं। दोनों करीब पांच माह से पाटन उप जेल में बंद है। शेख शहादत रेप का आरोपी है। जबकि कृष्णा अवैध शराब बेचने के मामले में बंद है। जेलर के मुताबिक घटना की जानकारी जेल मुख्यालय भोपाल, केन्द्रीय जेल जबलपुर और कोर्ट की दी गई है। जेल के अंदर चल रहा है काम पाटन उप जेल में इस समय पुताई और साफ-सफाई का काम भी चल रहा है। जिसके चलते बाहर से मिस्त्री और मजदूर भी रोजाना आ रहे है। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: दोनों ही कैदियों ने इसी दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के साथ मिलकर जेल से भागने का प्लान बनाया होगा। फिलहाल दोनों कैदियों का जेल में इलाज करवाया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर भी पाटन उप जेल पहुंचे हैं।  

देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस आज भी पाल पोस रही , कांग्रेस दमदारी से बांग्लादेश की घटनाओं के बारे में नहीं बोलती : सीएम यादव

भोपाल भोपाल में शुक्रवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम पायलट के बयान पर पलटवार किया है। झारखंड प्रचार के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने कहा – जहां कांग्रेस के लोग रहते हैं धर्मों के आधार पर बांटते हैं। दरअसल गुरुवार को भोपाल पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेताओं के बयान “बंटेंगे तो कटेंगे” पर कहा था कि- बडे़ पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों द्वारा इस तरह की हल्की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। हम कांग्रेस के लोग तो कहते हैं कि पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे। देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस पाल-पोस रही सीएम ने कहा- भाजपा के साथ बढ़िए देश के साथ रहिए, सनातन की जड़ों के साथ जुडिए। हमारे देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस आज भी पाल पोस रही है। क्यों कांग्रेस दमदारी से बांग्लादेश की घटनाओं के बारे में नहीं बोलती? क्योंकि उसे वोट बैंक का खतरा लगता है। किसी भी हालत में केवल हिंदुओं को टॉर्चर करना ये कांग्रेस की नीति ही मूलत: गलत है। भाजपा के सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सबको साथ लेकर चलने सबका साथ सबका विकास जो भावना प्रधानमंत्री जी की है उसमें सबका विकास निहित है। अगर बांग्लादेश से घुसपैठ हो रही तो जिम्मेदार केन्द्र सरकार सचिन पायलट ने झारखंड में पीएम मोदी के रोटी-बेटी और माटी के अस्मिता के सवाल पर कहा- इन्फिलिटरेशन अगर सीमा के बाहर से हो रहा है। तो उसका जिम्मेदार कौन है? भारत की सीमाओं का संरक्षण करना, हमारे बॉर्डर्स को सिक्योर करना किसकी जिम्मेदारी है? अपनी जिम्मेदारी को छोड़कर आप कांग्रेस को आरोपी बनाते हैं। यह बड़ा प्रचलन चल रहा है चुनाव से ठीक पहले, वन नेशन वन इलेक्शन, यूसीसी, गौ माता के नाम पर, भगवान राम के नाम पर, वोट लेना। अपनी परफॉर्मेंस बताएं आपने निवेश कितना करवाया? रोजगार कितने दिए? उद्योग कितने लगवाए? पानी चिकित्सा शिक्षा इसकी कोई चर्चा नहीं है विवादित बयान देकर मीडिया और जनता का ध्यान भटकाना। वोट बटोर लेना और फिर कोई काम ना करना। यह मेरे ख्याल से एक पैटर्न बन गया है। पायलट ने कहा- झारखंड के चुनाव में 1,32,000 करोड रुपए जो झारखंड के लोगों को ड्यू था वह केंद्र सरकार रोक कर बैठी है। अब केंद्र सरकार पक्षपात करें भेदभाव करे विपक्ष की सरकार कहीं पर हो तो वहां पर बजट न दे विरोधियों की आवाज दबा दे। ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करें। झारखंड में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वहां की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है ।बहुत सारी स्कीम्स बनाई है जनता इसका लाभ ले रही है। और अंत में मुझे लगता है कि वहां पर पहले से ज्यादा बहुमत लेकर हम सरकार बनाएंगे।  

5647 अप्रेंटिस पदों पर रेलवे में भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मुंबई पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सुनहरा मौका उन युवाओं के लिए है जो रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं और तकनीकी क्षेत्र में कौशल सीखना चाहते हैं। NFR की इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 5647 पद भरे जाएंगे, जो देशभर के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। योग्य उम्मीदवार NFR की ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर, 2024 से शुरू हो चुकी है और इसके लिए अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है, ताकि वे इस बड़े अवसर का लाभ उठा सकें और रेलवे में अपने करियर की शुरुआत कर सकें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आवेदन की शुरुआत 4 नवंबर, 2024 से हो चुकी है और अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2024 है। वैकेंसी डिटेल्स     कटिहार (KIR) और टिंधारिया (TDH) कार्यशाला: 812 पद     अलीपुरद्वार (APDJ): 413 पद     रंगिया (RNY): 435 पद     लुमडिंग (LMG): 950 पद     तिनसुकिया (TSK): 580 पद     न्यू बोंगाईगांव कार्यशाला (NBQS) और इंजीनियरिंग कार्यशाला (EWS/BNGN): 982 पद     डिब्रूगढ़ कार्यशाला (DBWS): 814 पद     NFR मुख्यालय (HQ)/मालिगांव: 661 पद आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए (नोटिफिकेशन में दी गई अंतिम तिथि के अनुसार)। सेलेक्शन प्रोसेस सेलेक्शन यूनिट, ट्रेड और कम्युनिटी-वाइज मेरिट पोजीशन के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट मैट्रिक में प्राप्त अंकों (कम से कम 50% अंक) और संबंधित ट्रेड में ITI के अंकों के औसत पर आधारित होगी। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क ₹100/- है। SC, ST, PwBD, EBC और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। एप्लीकेशन में सुधार यदि आवेदन जमा करने के बाद किसी जानकारी में बदलाव या सुधार करना चाहते हैं, तो ₹50/- का शुल्क प्रति अवसर देना होगा। हालांकि, रजिस्ट्रेशन की जानकारी में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NFR की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

‘बिग बॉस 18’ में सारा अरफीन खान का गुस्सा सातवें आसमान पर, विवियन व अविनाश पर फट पड़ीं

मुंबई ‘बिग बॉस’ एक ऐसा शो है, जहां आने वाले कंटेस्टेंट्स को हर समय दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरना पड़ता है। उन्हें हर कदम पर जज किया जाता है। 18वें सीजन की सदस्य सारा अरफीन खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बीते एपिसोड में वो फट पड़ीं। अपने साथ हो रहे अन्याय और घर में हो रहे पक्षपात पर वो बरस पड़ीं। बिग बॉस के ‘लाडले’ विवियन डीसेना पर जमकर भड़ास निकाली तो बिग बॉस को भी नहीं बख्शा। उन्होंने जिस तरह से अपना गुस्सा जाहिर किया, उसको लेकर सोशल मीडिया दो वर्ग में बंट गया है। किसी को सारा सही लग रही हैं तो किसी का कहना है कि नेशनल टीवी पर इस तरह से अपना आपा खोना सही नहीं है! पहले बता दें कि सारा अरफीन खान, अरफीन खान की बीवी हैं। दोनों मियां-बीवी इस शो में डटे हुए हैं। अरफीन खान लाइफ कोच हैं। वो ऋतिक रोशन से लेकर टाइगर श्रॉफ तक के लाइफ कोच रहे हैं। अब बात करते हैं कि ‘बिग बॉस 18’ की। शुरुआत से ही साफ दिख रहा है कि विवियन डीसेना मेकर्स के लाडले हैं, मेकर्स उन्हें लेकर बायस्ड रहते हैं। ये बात घरवाले भी कहते हैं और दर्शकों को भी ऐसा महसूस होता है। खैर। घर में इस वक्त विवियन डीसेना टाइम गॉड हैं। उन्हें इस स्पेशल पावर से हटाने के लिए घर में एक टास्क होता है। घरवालों को दो ग्रुप में बांटा जाता है। टाइम गॉड बनने के लिए छड़ी को एक हाथ से पकड़ने का टास्क था। सारा अरफीन खान भी इसमें शामिल थीं, लेकिन ईशा सिंह और एलिस कौशिक ने कहा कि सारा ने अपने हाथ से छड़ी को छोड़ दी। उनकी बात सुनकर विवियन सारा को टास्क से निकाल देते हैं। इसके बाद सारा का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है। सारा का गुस्सा सातवें आसमान पर सारा ने विवियन को लाख बार समझाया कि उन्होंने छड़ी नहीं छोड़ी, लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं होते हैं। इसके बाद सारा गुस्से में लाल हो जाती हैं। वो बोलती हैं कि इस गेम में कोई सही नहीं है, सब झूठे हैं। यहां तक कि उन्होंने शो से निकलने तक की बात भी कह दी कि जहां एक कंटेस्टेंट को लेकर सभी पक्षपात कर रहे हैं, वहां उन्हें नहीं रहना है। धीरे-धीरे उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपना आपा खो दिया। सामान फेंकने लग गईं। अविनाश मिश्रा तक को चोट पहुंचाई और विवियन पर भी सामान फेंककर मारा। सारा ने एलिस और ईशा को खूब सुनाया सारा ने ईशा और एलिस को भी नहीं बख्शा। दोनों को इतने ताने मारे कि ईशा रो पड़ीं। सारा ने दोनों को बोला कि वे अविनाश की की बेबी सिटिंग करती हैं। उनके आगे-पीछे घूमती रहती हैं। उनका खुद का कोई वजूद नहीं है। सारा, ईशा और अविनाश के पीछे-पीछे घूमती रहीं। उन्होंने ईशा से कहा, ‘नैपी बदल दो इसकी…।’

अरमान मलिक ने कृतिका को दिया महंगा फोन

मुंबई ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट रहे यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा अरमान मलिक पर फूट रहा है। लोग ये कहते दिख रहे हैं कि अरमान हमेशा ही पायल के साथ गलत करते हैं। कृतिका अपने इस नए फोन को देखकर खुशी से उछल पड़ती हैं। कृतिका अपने बेटे को नया फोन दिखाती है तो वो उनकी तरफ हाथ बढ़ाता है और कहता है कि मुझे दे दो। कृतिका कहती हैं- अभी देती हूं बेटा, बिना टेमपर्ड नहीं दे सकती। पायल ने मायूस मन से कहा- ये आपने अच्छा फोन दिया है इसके बाद पायल मलिक वो फोन देखती है और कहती है- ये आपने अच्छा फोन दिया है, मुझे तो नहीं दिया। इसपर अरमान कहते हैं- तुझे भी तो दिलाया था। फिर वो कहती हैं- कुछ कह ही नहीं रही गुड्डू। फिर पायल उस फोन को ऑपरेट करने की कोशिश करती हैं तो अरमान बोले- तू क्यों कर रही है, वो कर लेगी, उसका फोन है। लोगों ने पायल के लिए सहानुभूति दिखाई है इसके बाद पायल कृतिका को कहती है- ये तेरा फोन…और पलट कर वो कहती हैं- तेरा नहीं, हमारा फोन। फिर पायल कहती हैं- हां, हमदोनों का फोन। अब इस वीडियो को देखकर लोगों ने पायल के लिए सहानुभूति दिखाई है। एक ने कहा- पायल को ये आदमी जिंदगी भर तकलीफ ही देता है। कई लोग बोले-दो बीवियों को रख सकता है तो ये दो फोन नहीं ले सकते थे? एक और ने कहा- जब इनके पास इतने पैसे हैं कि दो बीवियों को रख सकता है तो ये दो फोन नहीं ले सकते थे? एक और ने कहा- पायल दीदी को भी दिलाना था न। एक और ने कहा- इसलिए एक ही बीवी होनी चहिए, रोज की किट किट न रहे। एक यूजर ने कहा- सारी चीजें पहले कृतिका को, फिर कहता है- पायल को मिलेगा, या तो साथ में दे देता। कई लोगों ने कहा है- दोनों को बराबर का हक मिलना चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का डांस करते हुए फोटो वायरल

न्यूयॉर्क बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी। 15 जनवरी 2022 को उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म सरोगेसी से हुआ था। अब मालती 2 साल की हैं और अगले साल 15 जनवरी को 3 साल की हो जाएंगी। इस नन्ही-सी उम्र में उन्होंने बेली डांस सीखना शुरू कर दिया है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में मालती मैरी गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं और डांस करती हुई दिख रही हैं। उनके साथ एक और बच्ची की झलक दिख रही है। उनका पोश्चर और ड्रेस देख ऐसा लग रहा है कि बेली डांस सीख रही हैं। मालती को डांस सीखते देख हर कोई हैरान है कि इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने मम्मी और पापा के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है। हर कोई उन पर अपना प्यार लुटा रहा है। सरोगेसी से हुआ मालती का जन्म प्रियंका और निक ने मई 2018 में शादी की थी। दोनों ने उमैद भवन पैलेस, जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दो शादियां की थीं। जनवरी 2022 में मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ था। इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘सिटाडेल 2’ की शूटिंग कर रही हैं। वो हॉलीवुड मूवी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी नजर आएंगी। उनके पास ‘द ब्लफ’ मूवी भी है। बीते दिनों वो एक इवेंट के सिलसिले में मुंबई आई थीं। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ LA में रहती हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सब्जेक्ट लिस्ट अपडेट, जोड़ा नया विषय

नई दिल्ली नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) की परीक्षा में आयुर्वेद बायोलॉजी विषय को भी शामिल कर लिया गया है। यूजीसी कमिशन की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि दिसंबर 2024 में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में छात्रों को अडिशनल सब्जेक्ट के रूप में आयुर्वेद बायोलॉजी को चुनने का मौका भी मिलेगा। कुछ समय पहले यूजीसी ने आपदा प्रबंधन विषय को भी यूजीसी नेट में शामिल करने का फैसला किया था। यूजीसी के अध्यक्ष प्रफेसर एम. जगदीश कुमार का कहना है कि आयुर्वेद बायोलॉजी विषय में छात्रों को आयुर्वेद का प्राचीन विज्ञान जानने का मौका मिलेगा। छात्रों को इस यूनीक विषय को चुनने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोग प्राकृतिक और समग्र स्वास्थ्य देखभाल के लाभों के बारे में अधिक जागरूक हो रहे हैं, वे आयुर्वेद को एलोपैथिक चिकित्सा के विकल्प के रूप में भी अपना रहे हैं। आयुर्वेद को आधुनिक हेल्थकेयर सिस्टम के साथ तेजी से एकीकृत किया जा रहा है। आयुर्वेद को समकालीन विज्ञान के नजरिए से समझना चाहिए। UGC NET: पीएचडी के बाद मौके यूजीसी चेयरपर्नस ने कहा कि ‘आयुर्वेद बायोलॉजी के जरिए भारत के पारंपरिक ज्ञान के बारे में विस्तार से पढ़ने का अवसर मिलेगा।आयुर्वेद बायोलॉजी में पीएचडी पूरी करने के बाद छात्रों के पास यूनिवर्सिटीज में दूसरे छात्रों को रिसर्च और ट्रेनिंग देने का मौका भी मिलेगा।’ ये विषय भले ही पुराना हो, लेकिन फील्ड नई है। क्योंकि पहली बार इसे नेट एग्जाम सब्जेक्ट लिस्ट में जोड़ा गया है, उम्मीदवारों के पास करियर लीड लेने ये बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट के विषयों की सूची) में शामिल होने के बाद इस फील्ड में नौकरी के नए अवसर भी खुलने की पूरी संभावना है।

इंदौर में मेट्रो रेल प्रबंधन के एमडी ने बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दे दिए, यातायात हो सकेगा सुगम

इंदौर  गांधी नगर से विजयनगर तक तक मेट्रो के रुट पर निर्माण कार्य के साथ रोड पर डिवाइडर निर्माण का कार्य भी पूर्णता पर है। ऐसे में अभी जिन स्थानों पर मेट्रो निर्माण के कारण बैरिकेड्स लगे हैं उन्हें जल्द हटाया जाएगा। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। मेट्रो रेल प्रबंधन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य ने निर्माण स्थलों पर से अनावश्यक बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दिए। भविष्य में जरूरत होने पर ही बैरिकेड्स लगाने की बात कही। खाली स्थानों पर पौधारोपण करने के निर्देश  उन्होंने सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और इस हिस्से में व्यावसायिक रन शुरू करने के लिए सभी कांट्रैक्टर को संचालन के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। एमडी ने मेट्रो स्टेशन के आसपास के खाली स्थानों पर पौधारोपण करने तथा मल्टीमाडल कनेक्टिविटी से संबंधित संरचना विकास की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए। डिपो व प्लेटफार्म की सुविधाओं का निरीक्षण किया एमडी ने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर गांधी नगर डिपो तथा गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर-तीन तक के सभी पांच स्टेशनों के कान्कोर, प्लेटफार्म लेवल पर मौजूदा सुविधाओं व ट्रेन परिचालन के स्थान के निर्माण पहलुओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने डिपो परिसर में ट्रेन संचालन से संबंधित विविध कक्षों में मशीनों के लगाए जाने तथा तकनीकी रूप से चल रही तैयारियों, उपकरण कक्ष, टिकट रूम, एस्केलेटर का जायजा लिया। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई चार सप्ताह बाद इंदौर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर हाई कोर्ट में चल रही जनहित याचिका में चार सप्ताह बाद सुनवाई होगी। याचिका पूर्व पार्षद महेश गर्ग ने दायर की है। कहा है कि पूरे शहर में सड़कें बदहाल हैं। सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। सिर्फ इतना ही नहीं शहर में जलजमाव की भी विकराल समस्या है। आधे से ज्यादा शहर में स्टार्म वाटर लाइन नहीं है। गड्ढों में जलजमाव की वजह से शहर में बीमारियां फैल रही हैं। इंदौर में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह जलजमाव और गड्ढों की समस्या से आमजन को राहत दिलवाए लेकिन वे कुछ कर ही नहीं रहे हैं। याचिका में याचिकाकर्ता ने बदहाल सड़कों के फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए हैं। याचिका में मांग की है कि नगर निगम और प्रशासन को निर्देश दिए जाएं ताकि आमजन को राहत मिले।

फिर करोड़ों लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, 9 नवम्बर को सीएम यादव जारी करेंगे क़िस्त, खाते में आएंगे 1250 रुपए

इंदौर  मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रुपये की नवंबर माह की किस्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नौ नवंबर को इंदौर से डालेंगे। प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1574 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अलावा अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल दो बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण की गई है। अक्टूबर 2023 से 250 रुपये बढ़े थे योजना के प्रारंभ में पात्र हितग्राहियों को 1000 रुपये प्रतिमाह की राशि का भुगतान किया गया। अक्टूबर 2023 से मासिक आर्थिक सहायता की राशि में 250 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई और तब से अब तक 1250 रुपये की राशि दी जा रही है। सबसे बड़ी डीबीटी योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान किया गया है। बता दें कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की सबसे बड़ी डीबीटी योजना में शामिल है। योजना के वृहद स्वरूप ने प्रदेश की महिलाओं के समग्र सशक्तीकरण में महती भूमिका निभाई है। महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई इस योजना से न केवल महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया है बल्कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं बैंकिंग प्रणाली से सीधे परिचित हुई हैं। इससे परिवार के निर्णयों में भी उनकी भूमिका बड़ी है और सामाजिक रूप से महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है। 2023 से संचालित है लाड़ली बहना योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 का संचालन किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। योजना का प्रभाव लाड़ली बहना योजना प्रदेश की सबसे बड़ी डीबीटी योजना में शामिल है। योजना के वृहद स्वरूप ने प्रदेश की महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण में महती भूमिका निभाई है। इस योजना से न केवल महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया है बल्कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये महिलाएं बैंकिंग प्रणाली से सीधे परिचित हुई हैं। इससे परिवार के निर्णयों में भी उनकी भूमिका बड़ी है और सामाजिक रूप से महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet