LATEST NEWS

शिवपुरी में चायवाले ने मोपेड खरीदने के लिए ₹50 हजार का लोन लिया, ₹40 हजार जुलूस पर फूंके

शिवपुरी  नागपुर के डॉली चाय वाले की तरह अब मध्य प्रदेश के शिवपुरी का चायवाला फेमस हो रहा है. मुरारी चायवाले ने रविवार को कुछ ऐसा किया कि देखने वालों की भीड़ जुट गई. दरअसल,  मुरारी चायवाला अपनी बेटी के लिए मोपेड खरीदने क्रेन, बग्गी, डीजे और ढोल के साथ पहुंचा तो एक अलग ही माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि मुरारी चायवाले ने 90 हजार की मोपेड खरीदने के लिए खुशी में 60 हजार रुपए ऊपर खर्च कर दिए. लोग देखते रह गए चाय वाले का कारनामा शहर के नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी निवासी मुरारी लाल कुशवाहा एक चाय की दुकान संचालित करता है. मुरारी चाय वाला रविवार को अपनी बेटी के लिए एक मोपेड लेने दुर्गादास राठौड़ चौराहा के पास स्थित मोपेड शोरूम पर पहुंचा. यहां पर शोरूम पर काम करने वाला स्टाफ तब दंग रह गया जब उन्होंने देखा कि मुरारी मोपेड लेने के लिए अपने साथ क्रेन, बग्गी, डीजे, ढोल व नाचने वाले लोग साथ लेकर आया है. मुरारी ने 90 हजार रुपए की मोपेड खरीदी है, जिसमें उसने 20 हजार रुपए डाउन पेमेंट किया है और तीन हजार रुपए हर महिने की ईएमआई है. इसके अलावा उसने 60 हजार रुपए मोपेड को घर ले जाने में खर्च कर दिए. इस अजीब कारनामे के संबंध में जब मुरारी लाल कुशवाह से बात की गई तो उसने कि वह अपनी बेटी की खुशी के लिए यह सब करते है. इधर शोरूम संचालक कपिल गुप्ता ने कहा, ” यहां पर वाहन लेने तो कई लोग आते है, लेकिन इस तरह की दीवानगी पहली बार देखी है.” मोबाइल खरीदने पर भी मनाया था जश्न आपको जानकर हैरानी होगी कि मुरारी चाय वाले का ये कोई पहला कारनामा नहीं है. कुछ महीनों पहले जब उसने अपनी बेटी के लिए मोबाइल खरीदा था, तब मोबाइल घर ले जाने में 25 हजार रुपए खर्च कर दिए थे. मुरारी ने उस वक्त 12 हजार 500 रुपए का मोबाइल खरीदा था, लेकिन उसे घर तक ले जाने के लिए डोल ताशे, डीजे व बग्गी में उसने 25 हजार रुपए खर्च किए थे. शहर में मुरारी चायवाले का ये अजीब कारनामा चर्चाओं में रहा और सोशल मीडिया पर उसके वीडियो खूब वायरल भी हुए. रंग में पड़ा भंग, पुलिस ने जब्त किया डीजे इधर रविवार को इस पूरे घटनाक्रम का रोचक पहलू यह भी रहा कि जब मुरारी शोरूम से डीजे व बग्गी के साथ एसपी कोठी के सामने से निकला तो पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया. पुलिस के मुताबिक बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने पर ये कार्रवाई की गई. टीआई रोहित दुबे ने कहा, ”इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.”  

नागपुर हाल्ट-पाराडोल नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण करने सर्वे करने टीम उतरी

भूमि पूजन के छः साल बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु हुई मनेन्द्रगढ़ रेलवे डिवीजन बिलासपुर के पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य, अधिवक्ता,कर्मयोगी विजय प्रकाश पटेल ने बताया कि 241 करोड़ के प्रोजेक्ट चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन विस्तारीकरण परियोजना के लाइन बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने का सर्वे शुरू। विजय प्रकाश पटेल नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने का सर्वे शुरू किया गया है। रेलवे विभाग, फॉरेस्ट विभाग और राजस्व विभाग के द्वारा रेलवे लाइन बिछाने के लिए चिह्नित एरिया का नापजोख किया जा रहा है। श्री पटेल ने बताया कि नई रेलवे लाइन को 2018-19 में स्वीकृति मिली थी। मामले में तत्कालीन रेलमंत्री ने 24 सितंबर 2018 को कोरबा-हरदीबाजार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अविभाजित कोरिया में चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन विस्तारीकरण परियोजना के लिये नई रेलवे लाइन बिछाने भूमिपूजन किया था। केंद्र और राज्य सरकार 17 किलोमीटर तक बिछने वाली नई रेलवे लाइन पर 50-50 प्रतिशत अंशदान से 241 करोड़ खर्च करेगी। रेलवे बोर्ड ने नवंबर 2019 को केंद्र के हिस्से की 50 फीसदी बजट 120.50 करोड़ जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य ने अपने हिस्से की 50 फीसदी राशि 120.50 करोड़ बजट रेलवे को नहीं दिया था। जिससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने भूमिपूजन कराने के बाद एक ईंट तक नहीं रख पाया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने रेल लाइन के लिए राज्य के हिस्से की 120 करोड़ की स्वीकृति वर्ष 2024 के बजट में दी है। वहीं रेल मंत्रालय की ओर से एमसीबी अपर कलेक्टर को नई रेल लाइन के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। फिलहाल जमीन अधिग्रहण करने नोपजोख शुरू कर दिया गया है। रेलवे लाइन बिछाने में अधिक जमीन राजस्व और फॉरेस्ट की जमीन है, प्रोजेक्ट पूरा होने से चिरमिरी से चलने वाली चिरमिरी, रीवा, चंदिया, भोपाल, अनूपपुर, बिलासपुर सहित पांच ट्रेनों का विस्तार अंबिकापुर तक होगा। इससे बड़ी आबादी को रेल सेवा का लाभ मिलेगा। यात्री सेवाओं के लिए यह रेल लाइन महत्वपूर्ण है। वर्तमान में अबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें नागपुर हाल्ट से सीधे बोरीडांड़ जंक्शन होकर चली जाती हैं। नई रेल लाइन बनने से सारी गाड़ियां चिरमिरी और मनेद्रगढ़ से होकर गुजरेगी। गौरतलब है कि चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाईन विस्तारीकरण परियोजना का क्रियांवयन कराने के लिये बिना रुके 4 साल तक घंटानाद सत्याग्रह  मेरे ( विजय प्रकाश पटेल) द्वारा  किया गया था । नागपुर से पाराडोल तक नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए राजस्व और रेलवे की टीम सर्वे कर रही है। उसके बाद सर्वे रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। वर्ष 2013 में सर्वे और 2018 में स्वीकृति मिली थी वर्ष 2013 में 100 नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे कराया गया था। जिसमें चिरमिरी पाराडोल-नागपुर हॉल्ट स्टेशन के बीच 17 किलोमीटर रेलवे लाइन भी शामिल थी। रेलवे ने उस समय लाइन विस्तार कराने 69 करोड़ का डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा था। हालांकि, पांच साल बाद प्रोजेक्ट की लागत बढ़ाकर 241 करोड़ रेलवे लाइन बिछाने मंजूरी मिली है। वहीं दूसरी ओर भूमिपूजन कराने के पांच साल बाद जमीन का सर्वे और अधिग्रहण की प्रक्रिया हो रही है। नई रेलवे लाइन निर्माण होने के बाद अंबिकापुर, नागपुर चिरमिरी, मनेंद्रगढ़ स्टेशन से होकर गाडियां गुजरेंगीं। नई रेलवे लाइन बिछने के बाद नागपुर हाल्ट स्टेशन को जंक्शन का दर्जा भी अपने आप मिल जाएगा।  

DRI ने झाबुआ जिले में मेफेड्रोन का अवैध उत्पादन कर रहे कारखाने का भंडाफोड़ किया

इंदौर मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया है। पुलिस ने करीब 168 करोड़ कीमत का 112 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया है। इससे पहले भोपाल में 1814 करोड़ रुपये कीमत का 907.09 किलो मेफेड्रोन जब्त किया गया था। राजस्व और सूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में मेफेड्रोन का अवैध उत्पादन कर रहे कारखाने का भंडाफोड़ किया है। कारखाने के निदेशक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कारखाने से करीब 168 करोड़ रुपये के अनुमानित कीमत वाला नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मेघनगर औद्यौगिक क्षेत्र में संचालित किए जा रहे इस कारखाने की मुखबिर की सूचना पर शनिवार तड़के जांच की गई। अधिकारी ने बताया कि इस कारखाने से 36 किलोग्राम मेफेड्रोन पाउडर और 76 किलोग्राम द्रव मेफेड्रोन जब्त किया गया। साथ ही कच्चा माल और उपकरण जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इकाई को सील कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 168 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि कारखाने से लिए नमूनों की एक अपराध विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराई गई जिसमें मेफेड्रोन होने की पुष्टि हुई। इससे पहले गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 5 अक्टूबर को सूबे की राजधानी भोपाल में मादक पदार्थ के कारखाने का भंडाफोड़ किया था। वहां से 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 1814 करोड़ रुपये है।

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों के 31 जिलों में हल्की से लेकर मध्मम बारिश होने के आसार

भोपाल  मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों के 31 जिलों में हल्की से लेकर मध्मम बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी, अरब सागर में मानसूनी सिस्टम एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनता दिखाई दे रहा है. तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चक्रवात बना हुआ है. एक ट्रफ लाइन बंगाली की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से अरब सागर तक जाती दिखाई दे रही है. इस वजह से प्रदेश में बारिश होगी. हालांकि, मौसम विभाग का यह भी कहना है कि प्रदेश के 48 जिलों से मानसून विदा ले चुका है. इस बीच मंडला जिले में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, इंदौर, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी. दरअसल, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से जो हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, उनमें नमी है. इसके अलावा अरब सागर में लॉ प्रेशर एरिया भी बनता नजर आ रहा है. खंडवा में कमजोर पड़ सकता है सिस्टम, लेकिन बारिश की संभावना खंडवा में मानसून का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप निकल रही है, तो कभी बूंदाबांदी और कभी तेज बारिश हो रही है. इसे दक्षिणी पश्चिमी और उत्तर पूर्व मानसून का असर बताया जा रहा है. मौसम के जानकारों की मानें तो सक्रिय सिस्टम का असर कमजोर पड़ सकता है. लेकिन, आने वाले कुछ दिनों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हो सकती है. 14 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है. वहीं 16, 17 और 18 अक्टूबर को बारिश की स्थिति कमजोर होने की संभावना है. यहां महाराष्ट्र में सक्रिय सिस्टम का कुछ असर देखने को मिल सकता है. जिले का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मध्यप्रदेश के हर विवि में 500 कम्प्यूटर वाली मॉडर्न लैब बनेगी, साल भर नहीं चलेगी परीक्षा

भोपाल मध्यप्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में 500 कम्प्यूटर वाली मॉडर्न लैब तैयार की जाएगी। ये लैब 24 घंटे सातों दिन स्टूडेंट्स को उपलब्ध रहेंगी। सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) और परीक्षा नियंत्रक की समीक्षा बैठक के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं। इसमें जिन बिन्दुओं पर फोकस करने के निर्देश जारी किए हैं, उसमें छात्र हित से जुड़े कई मामले शामिल हैं। शासन ने ये निर्देश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत हायर एजुकेशन में गुणवत्ता सुधार, रिसर्च सेंटर स्थापना, विद्यार्थियों के एनरोलमेंट, अगली कक्षा में प्रमोशन, परीक्षा संचालन, परीक्षा परिणाम और अन्य मामलों में डिस्कसन के बाद जारी किए हैं। ऐसा टाइम टेबल सेट करें कि साल भर न चले परीक्षा कुलसचिवों से कहा है कि वे ऐसा टाइम टेबल सेट करें कि परीक्षा साल भर न चले। खास तौर पर इग्नू विश्वविद्यालय, चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, संस्कृत विश्वविद्यालय और भोज विश्वविद्यालय के कुलसचिव अपनी परीक्षा के टाइम टेबल परंपरागत विश्वविद्यालयों के टाइम टेबल के साथ सेट करें ताकि महाविद्यालय में साल भर परीक्षा की स्थिति न बने और शैक्षणिक कार्यक्रम कैलेंडर के अनुसार हो सके। इसके लिए आगामी कार्य योजना बनाई जाए और जरूरत हो तो स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। 45 दिन में पूरे हों एग्जाम, 15 जुलाई तक आए रिजल्ट सभी विश्वविद्यालय अपना परीक्षा कार्यक्रम 45 दिन में पूरा कराएं और एक माह में सप्लीमेंट्री परीक्षा कराएं। सभी विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम 15 जुलाई तक जारी करें। परीक्षाओं के कारण विद्यार्थियों का अस्थायी प्रवेश बाधित नहीं होना चाहिए। हायर क्लास में प्रवेश तुरंत देने की जिम्मेदरी कुलसचिव की है। काॅलेज में टीचर की नियुक्ति रोकें, शासन से होगी भर्ती उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि पुराने विश्वविद्यालयों के सभी रजिस्ट्रार शैक्षणिक स्टाफ की कमी को देखते हुए महाविद्यालय के शिक्षकों की नियुक्ति प्रथा को रोकें। रिक्त पदों पर शासन के निर्देशानुसार भर्ती की जाएगी ताकि महाविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता ठीक की जा सके। इसको लेकर शासन की ओर से दिव्यांगों और सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा है कि सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए रोस्टर खुद तैयार करें और जरूरत होने पर उच्च शिक्षा विभाग से संपर्क करें। शैक्षणिक उड़नदस्ता तैयार हो जो बगैर सूचना विजिट करे विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक उड़नदस्ता तैयार कराएं जो अपने क्षेत्र में माह में एक बार बगैर सूचना दिए विजिट करें, यह विजिट सकारात्मक होना चाहिए। सभी विश्वविद्यालय अपने से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी शासन को जल्द देंगे। सभी रजिस्ट्रार मान्यता और संबद्धता का साफ्टवेयर तैयार करने के लिए आपस में चर्चा करेंगे और शासन द्वारा ली जाने वाली अगली बैठक में जानकारी देंगे। रीवा, छतरपुर, छिंदवाड़ा में पेंशन फंड का पैसा जमा नहीं कार्यकारी परिषद की जानकारी सभी विश्वविद्यालयों को सरकार को देना होगी। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त भी शामिल होंगे। विश्वविद्यालयों के पेंशन पंड के संबंध में सभी विवि को निर्देश दिए हैं कि राशि पेंशन फंड में जमा करें। रीवा, छतरपुर और छिंदवाड़ा विश्वविद्यालयों के कुल सचिव से 2023-24 का पेंशन फंड का बाकी पैसा जल्द जमा करने के लिए कहा गया है। साथ ही ऑडिट रिपोर्ट भी देने के लिए कहा गया है।

इंदौर से लापता छात्रा को पुलिस ने 10 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद अलीगढ़ से बरामद किया

इंदौर  शहर से लापता छात्रा को पुलिस ने 10 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बरामद किया। बाणगंगा थाना पुलिस की पांच टीमें लगातार छात्रा की लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी छात्र शाहरुख, जो छात्रा को लेकर फरार हुआ था, को भी पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की तलाश के लिए पुलिस ने 20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनसे छात्रा और शाहरुख की लोकेशन का पता चला। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपनी खोजबीन को तेज की और अलीगढ़ तक पहुंच गई, जहां से छात्रा को बरामद किया गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट और हिंदू संगठन की चेतावनी छात्रा के माता-पिता ने 2 अक्टूबर को बाणगंगा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस बीच, हिंदू संगठन ने दो दिन पहले पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर 24 घंटे में छात्रा को नहीं ढूंढा गया तो वे आंदोलन करेंगे। चेतावनी के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छात्रा का पता लगाया। पुलिस ने अलीगढ़ से आरोपी छात्र शाहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को इंदौर लाकर बाणगंगा थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि छात्रा को बहला-फुसलाकर शाहरुख किस मकसद से लेकर गया था और इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है। गोविंद नगर निवासी 19 साल की छात्रा के पिता ने 2 अक्टूबर को बाणगंगा पुलिस से बेटी के लापता होने की शिकायत की थी। पिता ने कहा कि बेटी अपनी सहेली के साथ कुछ देर में आने का कहकर निकली थी, लेकिन चौबीस घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची। छात्रा को ले जाने वाला आरोपी शाहरुख। इसकी पहले दिल्ली में लोकेशन मिली थी। बाद में अलीगढ़ से पकड़ाया। पुलिस ने लापता लड़की को इसके पास से ही बरामद किया है। छात्रा को ले जाने वाला आरोपी शाहरुख। इसकी पहले दिल्ली में लोकेशन मिली थी। बाद में अलीगढ़ से पकड़ाया। पुलिस ने लापता लड़की को इसके पास से ही बरामद किया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर करीब 20 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। एक सीसीटीवी में छात्रा अपनी सहेली के साथ जाती दिखी। लेकिन उसी सीसीटीवी में कुछ देर बाद सहेली अकेले ही लौटती हुई दिखाई दी। इसके बाद परिवार ने सहेली से पूछा तो उसने बताया कि उसे शाहरुख नाम का युवक अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिवार ने सोशल मीडिया से शाहरुख के फोटो-वीडियो और मोबाइल नंबर निकालकर पुलिस को सौंपे। पुलिस ने शाहरुख और छात्रा के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दी। पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली, जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी शाहरुख छात्रा को वहां से लेकर जा चुका था। पुलिस ने फिर लोकेशन ट्रेस की तो वे अलीगढ़ में मिले। उप्र पुलिस की मदद से दोनों की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस शाहरुख तक पहुंच गई। उसके पास से छात्रा को बरामद कर पिता को सौंप दिया। पिता ने बताया कि उप्र में पुलिस की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार शाम को इंदौर पहुंचे।

MPके 3 जिलों के बदले गए एसपी, देर रात जारी हुई तबादला सूची, मनोहर सिंह बने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार रात तीन जिलों के एसपी सहित 4 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें सीहोर, विदिशा और टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। गृह विभाग के आदेश अनुसार, सीहोर एसपी मयंक अवस्थी को एआईजी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। सेनानी 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (दतिया) मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ एसपी बनाया गया है। एसपी विदिशा दीपक कुमार शुक्ला को एसपी सीहोर की जिम्मेदारी दी गई। टीकमगढ़ एसपी रोहित काशवानी को विदिशा एसपी की जिम्मेदारी दी गई। IPS अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक, सीहोर एआईजी, पीएचक्यू मनोहर सिंह मंडलोई विशेष सशस्त्र बल दतिया सेनानी 29वीं वाहिनी दीपक शुक्ला पुलिस अधीक्षक, विदिशा पुलिस अधीक्षक, सीहोर रोहित काशवानी पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक, विदिशा किसे कहां भेजा  गृह विभाग से जारी तबादला सूची के अनुसार, सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को पीएचक्यू में एआईजी बनाया गया है। जबकि, सेनानी 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (दतिया) मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ एसपी, विदिशा पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला को सीहोर एसपी की जिम्मेदारी दी गई। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को विदिशा एसपी बनाया गया है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देश की प्रमुख नदियों का मध्यप्रदेश मायका है

भोपाल /सूरत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देश की प्रमुख नदियों का मध्यप्रदेश मायका है. मध्यप्रदेश की नर्मदा और ताप्ती नदी अपने मायके अर्थात मध्यप्रदेश को तो आनंदित और प्रफुल्लित करती ही है, साथ ही वह गुजरात को भी धन-धान्य से परिपूर्ण कर रही है. सोन नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के अमरकंटक से है, जो बिहार में गंगा जी से मिलती हैं और गंगा जी की धारा को समृद्ध करती है. मध्यप्रदेश से निकलने वाली चंबल नदी राजस्थान को जीवन प्रदान करती है यह नदियां मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी हैं. सूरत से आरंभ हुआ यह अभियान जीवन देने का अभियान है. उन्होंने कहा कि जल संचय- जन भागीदारी कार्यक्रम के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चलने को तत्पर है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के परस्पर संबंधों की सौहाद्रता और नर्मदा जल की एक-एक बूंद का उपयोग सुनिश्चित करते हुए नर्मदा नदी का जल राजस्थान को भी उपलब्ध करने का मार्ग प्रशस्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी के लिए गुजरात में समस्या रहती है और उनकी सहायता करना हम सब का कर्तव्य है. CM यादव राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत चल रहे ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत गुजरात के सूरत में ‘जल संचय- जन भागीदारी- जन आंदोलन’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.  बड़े पात्र में जल अर्पित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षा जल संचयन को बढ़ाने और दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जल संचय-जन भागीदारी-जन आंदोलन कार्यक्रम की पहल की थी. जल संरक्षण और जल संग्रहण को बढ़ावा देने की सकारात्मक पहल के तहत सूरत में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वरिष्ठ जन-प्रतिनिधि, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय तथा राज्यों के अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव का पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर तथा स्मृति-चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री को “जल संचय -जन भागीदारी -जन आंदोलन कार्यक्रम” का संकल्प पत्र भी भेंट किया गया. कार्यक्रम में विद्यमान अतिथियों ने जल संरक्षण और जल संग्रहण के प्रतीक स्वरूप बड़े पात्र में जल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. भारतीय सनातन संस्कृति में जल ही जीवन है का विचार सर्वमान्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सांस्कृतिक और पौराणिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि महादेव ने गंगा को जटाओं में धारण कर और भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर जल संरक्षण के महत्व को दर्शाया. जिस प्रकार धरती पर मां गंगा को लाने में भागीरथ की भूमिका थी, इस प्रकार गंगाजल को सहेजने में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. गुजरात की भूमि यश- कीर्ति और समृद्धि की भूमि है. भगवान श्रीकृष्ण को भी गुजरात स्थित द्वारका से ही यश प्राप्त हुआ. गुजरात ने ही देश को महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे राजनेता प्रदान किए. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर हैं. विश्व में भारत की साख स्थापित हुई है और दुनिया के सभी देश प्रधानमंत्री  मोदी से मधुर और जीवंत संपर्क और संबंध बनाने के लिए आतुर रहते हैं. भारतीय सनातन संस्कृति में जल ही जीवन है का विचार सर्वमान्य है. सूरत में जल-संचयन और जल-संरक्षण पर आयोजित यह कार्यक्रम देश को नई दिशा और जन-जन को ऊर्जा प्रदान करेगा. मध्यप्रदेश में हुआ 10 हजार से अधिक पोखर, तालाब, कुएं, बावड़ी का जीर्णोद्धार मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना है, जहां नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत दो परियोजनाओं का क्रियान्वयन आरंभ हो रहा है. मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान तथा मध्यप्रदेश और राजस्थान के मध्य चंबल- पार्वती- काली सिंध लिंक परियोजनाएं शीघ्र ही मूर्त रूप लेंगी. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगभग 3 हजार 500 गांव के 13 हजार से अधिक लोगों ने संकल्प लेकर जल गंगा अभियान के अंतर्गत जल भंडारण क्षमता में वृद्धि के लिए 10 हजार से अधिक पोखर, तालाब, कुएं, बावड़ी का जीर्णोद्धार किया.  भूजल संचयन के लिए संकल्पबद्ध होना अभिनंदनीय: केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सी. आर. पाटिल ने नदी जोड़ो अभियान में मध्यप्रदेश द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नदियों के जोड़ने की परियोजना शीघ्र ही आरंभ होगी. उन्होंने मध्यप्रदेशवासियों द्वारा जल-संरक्षण के क्षेत्र में की जा रही पहल की भी सराहना करते हुए कहा कि भू-जल संचयन के लिए मध्यप्रदेश के 3500 गांवों में 14 हजार बोर कराने का संकल्प लिया गया है जो अभिनन्दनीय है. कार्यक्रम को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी संबोधित किया.  

12वीं पास महिलाओं को नौकरी का मौका, 23,753 पदों पर निकली आंगनवाड़ी में भर्ती

सरकार ने राज्य के 31 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के 23,753 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है, जो अपने करियर में नया अध्याय शुरू करना चाहती हैं। इच्छुक उम्मीदवार जिलेवार आवेदन कर सकती हैं, जिसकी प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्रता और योग्यता: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन क्षेत्र: जिस जिले से आवेदन करना है, वहां का मूल निवासी होना जरूरी है। उम्र सीमा: आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क: इस भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। कैसे करें आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। आंगनवाड़ी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन की अंतिम तिथि के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी विवरण देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पखवाड़े का किया शुभारंभ

महर्षि वाल्मीकि ने प्रत्येक व्यक्ति के रोम-रोम तक भगवान श्रीराम की भावना को पहुंचाया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव रामराज्य की अवधारणा से महर्षि वाल्मीकि ने कराया समाज को अवगत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पखवाड़े का किया शुभारंभ भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  क्षेत्र वाल्मीकि धाम में महर्षि वाल्मीकि जयंती पखवाड़े का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है 17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक पखवाड़े तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल, बहादुर सिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी, संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि 17 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक महर्षि वाल्मीकि जयंती के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद के लिए नामांकित हुए हैं । उन्होंने पूरे उज्जैन को गौरवान्वित किया है। हमारे समाज में राम राज्य की संपूर्ण भावना महर्षि वाल्मीकि ने प्रस्तुत की है। उन्होंने राम राज्य को परिभाषित किया और भारतीय संस्कृति और सभ्यता के पूरे रोम-रोम और वायुमंडल तक महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम को पहुंचाया है। हमारे समाज में संत जन स्वयं जलकर हमारी प्रगति के मार्ग को आलोकित करते हैं । भारतीय संस्कृति और सभ्यता में संत जनों का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी ओर से सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्वप्रथम वाल्मीकि धाम पहुंचकर स्वामी सोहन दास जी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित किए तथा समाधि पर माथा टेका। इसके बाद उन्होंने आश्रम में धूनी के स्थान के दर्शन भी किये । महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने स्वागत भाषण दिया। सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया जाता है। उन्होंने एक पखवाड़े तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने का सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तो उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है और इस प्रकार के आयोजन निरंतर किये जाते रहना चाहिए। बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों का विश्वास अर्जित किया है। यह देश ऋषि मुनियों का देश रहा है। हर समाज में संतों का जन्म हुआ है। हम सब मिलकर महर्षि वाल्मीकि जयंती मना रहे हैं। एक पखवाड़े पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामायण के अनुसार जहां पुष्पक विमान उतरा था वहां पर महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया गया। इसके लिए वाल्मीकि समाज सदैव देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री द्वारा अंतिम व्यक्ति के लोगों को प्रथम पंक्ति में लेकर आने का अद्वितीय व अतुलनीय प्रयास किया गया है। बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि आगामी 21 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पखवाड़े का समापन भोपाल में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संजय कोरट, जितेंद्र भाटी , सत्यनारायण खोईवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  

चौकी फुनगा पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाईकल को किया बरामद

फुनगा फरियादी रोहणी प्रसाद केवट पिता आशाराम केवट उम्र 44 वर्ष निवासी धनकुट्टा चौकी फनगा थाना भालुमाडा जिला अनूपपुर साप्ताहिक बाजार फुनगा में लेकर कल दिनांक 04 10:24 दिन शाम करीवन 05 बजे सब्जी लेने के लिए आया था मैंने अपनी प्लेटिना मोटरसाईकल क्र. एमपी 65 एमई 3944 चेचिम नं. MD2B77AX3LRG50012 काले नील रंग की को सड़क के किनारे लॉक करके खड़ा कर दिया था और मैं बाजार में सब्जी लेने वा लिए चाला गया था करीब आधा घंटा बाद जब मैं सब्जी लेकर वापस अपनी मोटरसाइकल के पास गया तो देखा कि मेरी मोटरसाइकल मैने जहां पर रखी थी वहां मेरी प्लेटिना मोटरसाईकल क्र. एमपी 65 एमई 3944 नहीं थी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था रिपोर्ट पर अपराध क्र. 359/24 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजू सिंह पिता मुन्ना सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बनगवां चौकी फुनगा थाना भालूमाङा को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक कीमती 70,000/- आरोपी से आज दिनांक 13.10.24 को जप्त की गई है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक के हमराह स्टाफ सउनि कोमल अरजरिया आर 345 राकेश कनासे,आर. 348 वीर सिंह पाल, आर. 371 मोतीराम सोलंकी आर.359 अमन दुबे शामिल रहे हैं ।

बुराई का प्रतीक कितना ही बड़ा और बलिष्ठ क्यों न हो सच्चाई के तीर से उसकी डूठी का अमृत जलता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन सहित प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  बुराई का प्रतीक कितना ही बड़ा और बलिष्ठ क्यों न हो सच्चाई के तीर से उसकी डूठी का अमृत जलता है  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  उज्जैन के खाकचौक और डालडा मैदान मक्सी रोड में आयोजित दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और सभी को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज यहां हो रही आतिशबाजियां हमारे हिंदू संस्कृति की यश गाथा गा रही हैं। उन्होंने कहा कि बुराई का प्रतीक कितना ही बड़ा और बलिष्ठ क्यों न हो सच्चाई के तीर से उसकी डूठी का अमृत जलता है। उसके प्राण नष्ट होते हैं। राम राज्य की अवधारणा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्णा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन सहित प्रदेश के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से दुख के कांटे निकालकर खुशहाली लाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। प्रदेश सरकार द्वारा सभी तीज त्योहारों को पूरे धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और उनका परिवार हमारे लिए आदर्श हैं। भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में समाए हुए हैं। उनके नाम से ही दिन और रात होती हैं। आज भारत का कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में चले जाए और देश का नाम बताएं बिना कहें कि वह भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की भूमि से आया है तो सामने वाला भलीभांति समझ जाएगा कि आप भारत से आए हैं। यह हमारे देश और संस्कृति की विशेषता हैं। उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा , विधायक सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, विवेक जोशी , बहादुर सिंह बोरमुंडला, संजय अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।  

पुलिस अधीक्षक का हुआ स्थानांतरण

टीकमगढ़ पलेरा/पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी जी का स्थानांतरण शासन ने किया जिसमें हुआ,तबादला मैं,टीकमगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह,मंडलोई होंगे!

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा 18 अक्टूबर से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदलेगी

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा 18 अक्टूबर से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदलेगी। सर्दी के मौसम में अवंतिकानाथ सुबह आधा घंटा देरी से भोजन करेंगे। भस्म आरती में भगवान को गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। प्रतिदिन होने वाली पांच में तीन आरती का समय भी बदलेगा। दिनचर्या में बदलाव का यह क्रम फाल्गुन पूर्णिमा तक चलेगा। गर्म जल से स्नान पं. महेश पुजारी ने बताया कि महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में गर्मी व सर्दी के क्रम में प्रत्येक छह माह में भगवान की दिनचर्या बदलती है। वर्तमान में भगवान की दिनचर्या गर्मी के मौसम अनुसार चल रही है। भगवान ठंडे जल से स्नान कर रहे हैं, लेकिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से मंदिर में सर्दी की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन से भगवान महाकाल ठंडे के बजाय गर्म जल से स्नान करना प्रारंभ करते हैं। साथ ही आरती का समय भी बदलता है। 18 अक्टूबर से कब होगी आरती वर्तमान में प्रतिदिन सुबह सात बजे दद्योदक अर्थात बालभोग आरती हो रही है। इस आरती में भगवान को दही-चावल का भोग लगाया जाता है। 18 अक्टूबर से यह आरती सुबह 7.30 बजे से होगी। इसी प्रकार वर्तमान में सुबह 10 बजे भोग आरती हो रही है। इसमें भगवान को दाल, चावल, रोटी, सब्जी, मिष्ठान का नैवेद्य लगाया जाता है। यानी भगवान सुबह 10 बजे भोजन कर रहे हैं। 18 अक्टूबर से भोग आरती सुबह 10.30 बजे होगी। इसका आशय यह है, सर्दी में भगवान आधा घंटा देरी से भोजन करेंगे। वर्तमान में संध्या आरती शाम सात बजे की जा रही है, लेकिन 18 अक्टूबर से संध्या आरती प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से होगी। क्योंकि सर्दियों में सूर्यास्त जल्दी होने लगता है। यह आरती व पूजन निर्धारित समय पर प्रतिदिन तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती तथा रात 10.30 बजे होने वाली शयन आरती अपने इसी निर्धारित समय पर होगी। शाम पांच बने होने वाली संध्या पूजन का समय भी वहीं रहेगा।

मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा 2024 में भाग लेने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर निर्धारित

 नई दिल्ली मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा 2024 में भाग लेने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अंतिम समय में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। 20 अक्टूबर तक फॉर्म में करेक्शन करने का रहेगा मौका अगर एप्लीकेशन फॉर्म भरते से अभ्यर्थी से त्रुटि हो जाती है तो वे ऑनलाइन माध्यम से इसमें संशोधन भी कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 20 अक्टूबर 2024 तक ओपन रहेगी। आवेदन कैसे करें इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आप यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। इससे आप कैफे में लगने वाले अतिरित्त चार्ज से बच सकते हैं। MP TET Application Form 2024 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट के मुख्य पेज पर हिंदी या अंग्रेजी का चुनाव करें। अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Form – Primary School Teacher Eligibility Test – 2024 Start From का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। अब अभ्यर्थी पअप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरकर फॉर्म को भर लें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। अब पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें। MP TET 2024 Application Form डायरेक्ट लिंक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। एप्लीकेशन फीस आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित आवेदन शुल्क अवश्य जमा करना है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। अनारक्षित वर्ग एवं एमपी के बाहर के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। कियोस्क के माध्यम से फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 60 रुपये या रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet