LATEST NEWS

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण की शुरुआत 14 अक्टूबर से, पर्यटकों को मिलेगा प्रकृति के साथ रोमांच का बेमिसाल अनुभव

भोपाल गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण की शुरुआत सोमवार 14 अक्टूबर, 2024 से होगी। ऑल सीजन टेंट सिटी के साथ पर्यटकों के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य, रोमांचक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का यह बेमिसाल संयोजन होगा। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मंदसौर के पास गांधीसागर के बैकवाटर्स किनारे स्थापित फॉरेस्ट रिट्रीट रोमांच, मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभवों का एक अद्भुत संगम है। गांधीसागर बैकवाटर्स अपने आप में अद्भुत दर्शनीय पर्यटन स्थल है, जहाँ एक ही स्थान पर गांधीसागर बाँध जलाशय में वाटर एडवेंचर , हिंगलाजगढ़ क़िले में हेरिटेज ट्रेल, गांधीसागर अभ्यारण्य में वन्यप्राणी सफारी तथा आसपास के ग्रामों में ग्रामीण परिवेश के अलौकिक अनुभव का आनंद लिया जा सकता है।  मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा इस अत्याधुनिक टेंट सिटी को ऑफबीट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित और प्रस्तुत किया जा रहा है। ऑल सीजन टेंट सिटी में आरामदायक स्टे देने के साथ यह मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को पारंपरिक कला, आकर्षक प्रस्तुतियों और स्थानीय व्यंजनों के माध्यम से प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर है। यहाँ पर्यटक कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। इसमें हॉट एयर बैलूनिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्कीइंग, कयाकिंग, मोटर बोटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां होंगी। साथ ही म्यूजिक परफॉर्मेंस भी होंगी। इच्छुक पर्यटक 078087 80899 पर संपर्क कर बुकिंग संबंधी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।  

महंगाई का साया: हरी सब्जियों के बाद आलू, प्याज और टमाटर की बढ़ती समस्या

Shadow of inflation: After green vegetables, increasing problem of potatoes, onions and tomatoes भोपाल ! देश में महंगाई की मार से आम जनता की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। पहले हरी सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ा, और अब आलू, प्याज और टमाटर जैसी जरूरी सब्जियों पर भी महंगाई का प्रहार हो रहा है। टमाटर, प्याज और आलू की कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं कि आम लोगों ने इन्हें खरीदना कम कर दिया है, या फिर पूरी तरह से परहेज करना शुरू कर दिया है। खुदरा बाजार में आलू की कीमतें 40 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, जो सामान्य तौर पर 20 से 25 रुपए के आसपास रहती थी। वहीं, टमाटर की कीमतें 100 रुपए प्रति किलो के पार जा चुकी हैं, जो घर के बजट पर भारी असर डाल रही हैं। प्याज की कीमतें भी आसमान छू रही हैं, और बाजार में 60-80 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं। ये तीन मुख्य सब्जियां, जो रोज़मर्रा के भोजन का अभिन्न हिस्सा मानी जाती हैं, अब लोगों की थालियों से गायब होती जा रही हैं। हरी सब्जियों की बात करें तो उनकी कीमतें पहले से ही लोगों की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं। लौकी, टिंडा, करेला, और पालक जैसी सब्जियां, जो आमतौर पर घर-घर में रोजाना इस्तेमाल होती थीं, अब दुर्लभ होती जा रही हैं। सब्जियों की यह बढ़ती कीमतें किसानों की लागत में इजाफे, खराब मौसम, और आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं का परिणाम मानी जा रही हैं। टमाटर का सबसे उत्पादक है भारतरिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, टमाटर, प्याज और आलू के प्रोडक्शन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. बीते साल टमाटर का प्रोडक्शन 20.4 मिलियन मीट्रिक टन रहा था वहीं प्याज का उत्पादन 30.2 MMT और आलू 60.1 MMT होने का अनुमान है. दुनिया में भारत टमाटर का सबसे बड़ा और आलू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है. भारत ने इस मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. इन सब्जियों की कीमतों में आई इस तेजी का असर न केवल गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ा है, बल्कि होटल, रेस्तरां और छोटे भोजनालयों पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ा है। भोजनालयों में खाने के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, क्योंकि सब्जियों की लागत में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही, सब्जियों की कमी के कारण खाने में कटौती और सस्ती सब्जियों का उपयोग बढ़ा है। सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बावजूद कीमतों में स्थिरता नहीं आ रही है, और जनता को महंगाई के इस दबाव से निपटने के लिए वैकल्पिक तरीकों की तलाश करनी पड़ रही है। अब सवाल यह है कि कब तक जनता को इस महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी और क्या आने वाले समय में राहत की कोई उम्मीद है? महंगाई के इस दौर में आम लोगों के लिए यह चुनौती बन गई है कि वे कैसे अपने परिवार के लिए पोषणयुक्त और किफायती भोजन की व्यवस्था कर सकें।

गाय के सिर-पैर काटकर रास्ते में डालने से हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में नरसिंहपुर बंद का किया आव्हान

नरसिंहपुर पर्व पर आसामाजिक तत्वों ने माहौल में अशांति फैलाने के उद्देश्य से गाय का सिर और चारों पैर काटकर मार्ग पर डाल दिए। लोगों ने सुबह जैसे ही इसे देखा, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। चारो ओर इस घटना की निंदा की जा रही है। इसके साथ ही जैसे-जैसे हिंदू धर्मावलंबियों को जानकारी लगी तो आक्रोश और फैल गया। आमजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए समूचे नगर को बंद करवाकर थाने के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठनों ने की गिरफ्तारी की मांग जिले भर के हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में नरसिंहपुर बंद का आव्हान किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सालीचौका पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाबई खुर्द मार्ग पर सुबह लोगों ने गाय का कटा सिर और पैर देखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगों को समझाकर आक्रोश शांत कराया है। उनको आश्वस्त किया कि अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। विरोध में निकाला पैदल मार्च गौ हत्या से गुस्साए लोगों ने एकत्रित होकर नगर के राधाकृष्ण मंदिर से पैदल मार्च निकालकर सालीचौका उप थाने में ज्ञापन सौंपा। दोषियाें पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने मार्च के दौरान गौ माता के हत्यारों को गोली मारो के नारे भी लगाए। हिंदू संगठनों ने भी घटना के विरोध में समूचे नरसिंहपुर जिला बंद करने का आव्हान किया है। इसके साथ ही एक रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जायेगा। शांति भंग करने का षड़यंत्र लोगों ने कहा कि गौमाता की हत्या जिस तरह की गई है, उसको देखकर साफ लगता है कि विर्धर्मियों ने हिंदू पर्व के दौरान क्षेत्र की शांति भंग करने का प्रयास किया है। घटना को लेकर पुलिस भी अलर्ट नजर आ रही है। समूची स्थिति पर अपनी नजरें जमाए हुए है। अतिरिक्त बल भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने तैनात किया है। पुलिस अभिरक्षा में कुछ संदिग्ध मामले की जानकारी लगती ही पुलिस भी तत्काल सक्रिय हो गई है। कुछ संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गाडरवारा थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि अभी तक पूछताछ में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस की जांच अभी जारी है। शीघ्र ही दोषियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

जैन मुनि पर अभद्रता का आरोप लगाने वाला परिवार को 10 साल के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में नहीं बुलाने का निर्णय

छतरपुर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा में जैन मुनि विशांत सागर महाराज से अभद्रता और मारपीट करने के आरोपितों को जैन समाज से 10 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह भी मुनादी करा दी गई है कि 10 साल के दौरान आरोपितों और उनके परिवार के किसी सदस्य में से कोई न तो समाज के बीच अच्छे या बुरे में बुलाएगा, न ही उनके यहां कोई जाएगा। यह निर्णय रविवार को सकल क्षेत्रीय जैन समाज और घुवारा जैन समाज की बैठक में लिया गया। जैन समाज ने की निंदा निर्णय की जानकारी सकल क्षेत्रीय जैन समाज की ओर से पत्र जारी करके समाजजनों के बीच साझा की गई है। इसमें कहा गया है कि वैद्य राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, जिनेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार एवं उनके पूरे परिवारजनों ने मुनि विशांत सागर महाराज पर मिथ्या आरोप लगाया। मुनि के साथ अभद्रता और मारपीट की। संपूर्ण जैन समाज इस कृत्य की निंदा करता है। 10 साल के लिए निष्कासित सर्वसम्मति से निर्णय कर आगामी 10 साल तक आरोपितों को जैन समाज से निष्कासित किया जाता है। ये और इनके परिवार के जो लोग सामाजिक व धार्मिक समिति में विभिन्न पदों पर हैं, उन्हें सभी समितियों से पृथक माना जाएगा। नहीं देंगे तो इस्तीफा मान लिया जाएगा। उनको और उनके परिवार को पूजा कार्य में नहीं बुलाए जाने का निर्णय लिया गया है। अगर घुवारा क्षेत्रीय समाज के लोग इन्हें बुलाते हैं तो वे भी दोषी होंगे। भविष्य में यदि कभी आरोपित लोगों को समाज से जुड़ना होगा तो इसी तरह समाज की बैठक जोड़कर ही निर्णय लिया जाएगा। लड़की के साथ शिष्य लापता, मुनि से की अभद्रता बता दें कि घुवारा में जैन मुनि विशांत सागर चातुर्मास कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ रह रहा एक शिष्य एक लड़की के साथ लापता हो गया है। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार को सुबह प्रवास स्थल पर पहुंचकर जैन मुनि पर हमला कर दिया और अभद्रता करते हुए मारपीट की। इससे जैन समाज के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने थाने पर धरना दिया। इसके बाद सात आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई। इसके साथ ही जैन समाज के संगठनों ने रविवार को बैठक बुलाने का निर्णय लिया था।

महिला सशक्तिकरण नीति के अंतर्गत प्रतिभा सिंटेक्स में 70% से अधिक महिला कर्मचारी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश उद्योग तथा निवेश के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है। इस दिशा में लगातार भ्रमण तथा उद्योगपतियों से संवाद के प्रतिफल में एक समृद्ध औद्योगिक परिवेश प्रदेश में नजर आ रहा है। निनोरा में स्थापित नवीन औद्योगिक इकाई उक्त प्रयासों की ही एक कड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को उज्जैन के समीप ग्राम निनोरा में 355 करोड़ रुपए निवेश वाली प्रतिभा सिंटेक्स औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। इस औद्योगिक इकाई में वृहद स्तर पर गारमेंट निर्माण किया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। विशेष रूप से राज्य शासन की महिला सशक्तिकरण नीति के तहत इस औद्योगिक इकाई में 70% से अधिक कर्मचारी महिलाएं हैं। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी श्री उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, प्रबंध निदेशक औद्योगिक विकास निगम श्री चंद्रमौली शुक्ला, प्रतिभा स्वराज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन श्री शिवकुमार चौधरी, प्रबंध निदेशक श्री श्रेष्ठ चौधरी आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निनोरा में प्रतिभा स्वराज द्वारा स्थापित नवीन औद्योगिक इकाई से जहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं आसपास की खेती समृद्ध होगी। किसानो की आय में भी वृद्धि होगी। निनोरा में स्थापित औद्योगिक इकाई के प्रथम चरण में लगभग 100 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, जिसमें आगे चलकर 355 करोड़ रुपए का निवेश होगा। डॉ. यादव ने उद्योग समूह द्वारा लगभग डेढ़ लाख एकड़ में की जाने वाली जैविक खेती की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की नवीन सकारात्मक औद्योगिक नीति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक संभाग में शासन द्वारा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेती तथा पशुपालन में उत्पादन और आय को दोगुना करने का सशक्त प्रयास किया जा रहा है। अभी प्रदेश में देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9% हिस्सा है, जिसे बढ़ाकर 20% तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शासन द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अग्नि वीर एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से दूरदृष्टि के साथ प्रधानमंत्री द्वारा देश की सैन्य क्षमता में वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री द्वारा संतुलन की दृष्टि से अग्नि वीर योजना लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष दशहरे पर रावण दहन के साथ शस्त्र-पूजन पर कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेते हुए इस वर्ष उत्साह एवं उमंग के साथ प्रदेश में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने उज्जयिनी का महत्व जताते हुए कहा कि प्रत्येक काल में उज्जयिनी अवंतिका नगरी का अस्तित्व रहता आया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फीता काटकर औद्योगिक इकाई का शुभारंभ कर मशीनों का पूजन भी किया। साथ ही यहाँ कार्यरत महिला कर्मचारियों से चर्चा कर उनके जॉब, सैलरी, कार्यस्थल पर वातावरण तथा अन्य बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक इकाई में वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया, जिसमें मुख्यमंत्री के चित्र को भी मुद्रित किया गया है। प्रारम्भ में प्रतिभा स्वराज प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक श्री श्रेष्ठ चौधरी ने स्वागत उद्बोधन दिया।  

प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार को नेस्तनाबूद करने को कटिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस, सतत् कार्रवाई जारी

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। जनवरी 2023- से आज दिनांक तक पूरे राज्य में 6161 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में संलिप्त 7886अपराधियों की गिरफ़्तारी की गई है। इसके अंतर्गत ऐसी गतिविधियों में शामिल अपराधियों द्वारा अवैध तरीक़े से अर्जित संपत्तियों को ज़ब्त/फ्रीज़ किए जाने हेतु NDPS एक्ट 1985 अध्याय 05 धारा68-ए के अंतर्गत पूरे प्रदेश  में 29 अपराधियों के विरूद्ध 115 करोड़ से अधिक की संपत्ति जप्त/फ्रीज़  की गई है। इस प्रावधान के अन्तर्गत सर्वाधिक कार्यवाही मंदसौर एवं नीमच में की गई, जहाँ के 23 कुख्यात अपराधियों की संपत्ती जप्त/फ्रीज़ की गई है।  इन अपराधियों में नाहरगढ़ के धनराज उर्फ धन्ना पिता ओमप्रकाश पटीदार  की 14 करोड़ से अधिक की संपत्ति, नारायणगढ़ के श्याम पिता भंवर सिंह की10 करोड़ से अधिक की संपत्ति, मनसा के पीयूष पिता पीरू बंजारा की10 करोड़ से अधिक की संपत्ति, सीतामाउ के अशोक पिता माँगीलाल पाटीदार की 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति तथा अफ़जलपुर के ताहिर पिता शफ़ी मोहम्मद की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति उल्लेखनीय है। नशे के अवैध कारोबारियों को जेल  में निरुद्ध करने की कार्रवाई पीट यानी अवैध मादक पदार्थ व्यापार की रोकथाम अधिनियम 1988 (PIT NDPS अधिनियम) उन गंभीर  नशे का कारोबार करने वाले  अपराधियों पर  लगाया जाता है जो  लगातार उस अपराध में शामिल  पाए जाते हैं।इन अपराधियों को जेल में निरुद्ध किया जाना बेहद ज़रूरी हो जाता है। यह एक्ट  लगने के  बाद अपराधी को छह माह तक ज़मानत नहीं मिल पाती है।इस अधिनियम के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में की गई कार्यवाही पूर्व में की गई कार्रवाई से कई गुनाअधिक है।  इसके अंतर्गत दिनांक 1 जनवरी 2023 से अभी तक कुल  74 अपराधियों के  विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसमें इंदौर के 43 अपराधी, मंदसौर एवं उज्जैन के 5-5 अपराधी तथा नीमच एवं रतलाम के 4-4 अपराधी शामिल हैं। नशा कारोबारियों के गठजोड़ को ध्वस्त करने के आदेश अवैध मादक पदार्थों के पंजीबद्ध प्रकरणों में पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्देशित किया गया है कि  अत्यधिक मात्रा में जप्त अवैध मादक पदार्थ के  Top to Bottom तथा कम मात्रा में ज़ब्त किए गए अवैध मादक पदार्थ के Bottom to Top की तस्करी में सम्मलित पाए गए आरोपियों के लिंक और नेटवर्क को ट्रैक कर, मूवमेंट  की जानकारी एकत्र कर उनके गठजोड़ का पता लगाकर उनको समूल नष्ट करना है। इस नेटवर्क में शामिल आरोपियों एवं उनसे जुड़े अन्य बिचौलियों की चल /अचल संपत्ति की जानकारी एकत्र कर इनके  वित्तीय लेन- देन के संबंध में डाटा का एकत्रीकरण करने का भी आदेश दिया गया है। साथ ही अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त प्रदेश के एवं अन्य राज्यों के अपराधियों की जानकारी एकत्र कर इनके विरूद्ध कार्रवाई करने के भी  आदेश जारी किए गये हैं। डीजीपी ने एनसीओआरडी  (NCORD) पोर्टल पर गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्ध की जानकारी अपडेट करने के लिए भी आदेश दिए  हैं।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बालाघाट में हवाईपट्टी का होगा निर्माण : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से बालाघाट में हवाई-पट्टी का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गंभीर मरीजों के इलाज के लिये एयर लिफ्टिंग की योजना बनाई है। इस वजह से ही यहाँ हवाई-पट्टी निर्माण आवश्यक हो गया है। स्कूल शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री श्री सिंह बालाघाट में जिलाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक सर्वश्री राजकुमार कर्राहे, गौरव पारधी, संजय उइके, मधु भगत, विक्की पटेल, श्रीमती अनुभा मुंजारे और पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे भी मौजूद थे। सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिये कार्य-योजना बनायें प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिले की सम्पूर्ण सड़कों के दुरुस्तीकरण की कार्य-योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह से जिले में सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्ध-स्तर पर किया जायेगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा। शाला भवनों की स्थिति की भी रिपोर्ट तैयार करें प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को जिले में शाला भवनों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ शाला भवनों के निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जाये। उन्होंने शालाओं में अतिशेष शिक्षकों की स्थिति की भी जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित बस व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बसों के व्यवस्थित संचालन की निगरानी के लिये जल्द नया सिस्टम लागू किया जायेगा। इस सिस्टम से बसों के यात्री किराये पर भी निगरानी रखी जायेगी। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।  

नारायण सिंह कुशवाह ने किसानों को उद्यानिकीफसलों के लिए उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने किसानों को उद्यानिकीफसलों के लिए उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि अमानक बीज देने वाली फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि अगर उन्हें नि:शुल्क बीजों की गुणवत्ता में कमी दिखाई दे, तो वे इसकी जानकारी विभाग को तत्काल दें। मंत्री श्री कुशवाह ग्वालियर जिला मुख्यालय पर आयोजित 4 दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। संभाग स्तर पर हाईटेक नर्सरी की स्थापना श्री कुशवाह ने बताया कि प्रदेश में संभागीय स्तर पर हाईटेक नर्सरी स्थापित की जा रही हैं, जिनमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्वालियर की सरकारी पौधशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष यहां से 7 लाख रुपये के पौधों की बिक्री हो चुकी है। किसान मेले में विकासखंडवार किसान होंगे शामिल चार दिवसीय किसान मेले में सोमवार, 14 अक्टूबर को भितरवार विकासखंड के 142 किसान शामिल होंगे। इसी तरह 15 अक्टूबर को डबरा के 201 और 16 अक्टूबर को मुरार विकासखंड के 189 किसान शामिल होंगे।

मोस्ट पॉपुलर फादर का खिताब मिला आर माधवन को

मुंबई, अभिनेता आर माधवन को हिंदी सिनेमा में मोस्ट पॉपुलर फादर का खिताब मिला है। यह सर्वे पिछले महीने देश के 10 राज्यों में किया गया था, और माधवन को सबसे प्रभावशाली पिता के रूप में पहचाना गया है। दर्शकों के बीच उनकी इस छवि को और भी मज़बूत बनाने वाली बात यह है कि माधवन अपने बेटे वेदांत के सपने को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वेदांत, जो एक इंटरनेशनल स्विमर हैं, ने हाल ही में 48वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में 4 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते, साथ ही मलेशियन ओपन में भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल भी जीते। ओलंपिक की तैयारी में मदद के लिए माधवन और उनकी पत्नी दुबई गए थे। माधवन ने हाल ही में अपने पान मसाला ब्रांड को एंडोर्स करने के प्रस्ताव को ठुकराया, जिससे उनके सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई। इस निर्णय ने उनकी प्रतिष्ठा को एक जागरूक और जिम्मेदार सार्वजनिक व्यक्ति के रूप में मजबूत किया है, यह दर्शाते हुए कि वह युवाओं को गलत संदेश देने से बचना चाहते हैं। काम के मोर्चे पर, माधवन के पास कई रोमांचक फिल्में हैं, जो उनके अभिनय कौशल को फिर से प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैं। वह 2024 में ब्लॉकबस्टर फिल्म शैतान के साथ शुरुआत करेंगे, और इसके बाद ब्रिज, धुरंधर, दे दे प्यार दे 2 और शंकरन की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, वह टेस्ट और अधीरष्टसाली जैसे तमिल प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे। आर माधवन का यह सफर उन्हें दर्शकों के दिलों में और भी खास बनाता है, और उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि आर माधवन अपनी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन शख्सियत के लिए उतने ही प्रसिद्ध हैं। उनके शानदार फ़िल्मोग्राफी और लगातार सफलताओं ने उन्हें हिंदी सिनेमा में एक महत्वपूर्ण अभिनेता का दर्जा दिलाया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने वर्ष-2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश तेजी से देश का एक प्रमुख औद्योगिक और निवेश स्थल बनने जा रहा है। हमारी निवेशक-अनुकूल नीतियों, विशाल औद्योगिक बुनियादी ढांचे और विभिन्न राज्यों से सम्पर्क की स्थिति से देश-विदेश के निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश के लिये तैयार हुए हैं। राज्य सरकार की सक्रिय पहल, औद्योगिक विकास को गति देने वाली योजनाएँ और निवेशकों को आकर्षित करने सिंगल-विंडो सिस्टम जैसी सुविधाओं से प्रदेश को एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की पहल हुई है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास कर देश के महानगरों में रोड-शो और प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की जा रही हैं। इनमें उद्योगपतियों से हो रहे निरन्तर सम्पर्क से प्रदेश में निवेश का माहौल बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने वर्ष-2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसमें प्रमुख रूप से माह फरवरी 2025 में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में होने जा रही है। इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम, निवेशकों के लिए अनंत संभावनाएं मध्यप्रदेश का औद्योगिक विकास सरकार की दूरदर्शी योजनाओं और नवीन बुनियादी ढांचे के विस्तार का परिणाम है। राज्य का 1.25 लाख एकड़ में फैला विशाल औद्योगिक भूमि बैंक, 112 विकसित औद्योगिक क्षेत्र और 14 नए ग्रीनफील्ड औद्योगिक क्षेत्रों के प्रस्ताव ने निवेशकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहाँ टेक्सटाइल, फार्मा, खाद्य प्र-संस्करण, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक क्लस्टर्स ने राज्य को निवेश के लिए एक समृद्ध स्थान बना दिया है। साथ ही राज्य के 7 स्मार्ट शहरों की परियोजना ने इसे डिजिटल और औद्योगिक प्रगति के मामले में और भी आकर्षक बना दिया है। प्रदेश में औद्योगीकरण के लिए आवश्यक इकोसिस्टम उपलब्ध है। उद्योगों के लिए राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक की उपलब्धता है और औद्योगिक प्रयोजन के लिए प्रदेश में 1.25 लाख एकड़ से भी अधिक का लैंड बैंक उपलब्ध है। राज्य शासन द्वारा सेक्टर-फोकस्ड औद्योगिक क्षेत्र भी बनाये गए हैं। भोपाल एवं इंदौर में महिला उद्यमियों के लिए डेडिकेटेड पार्क स्थापित किये गए हैं। राज्य में तकनीकी, प्रबंधन एवं चिकित्सा क्षेत्र एवं स्किल डेवलपमेंट के लिये कई उत्कृष्ट कॉलेज हैं, जिसके कारण सभी क्षेत्रों के उद्योगों के लिए पर्याप्त संख्या में स्किल्ड वर्क फोर्स की उपलब्धता है। पिछले दो दशकों में राज्य में उद्योगों के माध्यम से 41 लाख नवीन रोज़गार के अवसर उत्पन्न हुए हैं एवं राज्य का अनएम्प्लॉयमेंट रेट काफी कम है। राज्य शासन द्वारा बुनियादी ढाँचे का निर्माण जैसे औद्योगिक क्षेत्र, सड़क, जल आपूर्ति, सिंचाई और 24X7 बिजली आपूर्ति इत्यादि जरूरतों पर खासा ध्यान दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पिछले दशक के दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने के लिये करीब 1.10 लाख करोड़ रूपये खर्च किये गये है। इसके फलस्वरूप पिछले दशक के दौरान मध्यप्रदेश में आर्थिक एवं सामाजिक विकास के रूप में सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है। कनेक्टिविटी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर औद्योगिक विकास के लिये महत्वपूर्ण पैमाना है। इसको ध्यान में रखते हुये राज्य शासन अटल प्रगति पथ (चंबल प्रोग्रेस-वे) पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रहा है, जिसके लिये भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। साथ ही नर्मदा एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिये भूमि का चिन्हांकन एवं लैण्ड ट्रांसफर प्रक्रियाधीन है। राज्य में विभिन सेक्टरों की 350 से अधिक वृहद् इकाइयां एवं 26 लाख से अधिक MSME इकाइयां स्थापित हैं एवं पिछले दशक में इसमें काफी तेज़ी आई है। राज्य में 314 से अधिक इंडस्ट्रियल एरियाज हैं। इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा क्षेत्र विशिष्ट औद्योगिक क्षेत्र भी बनाये गए हैं। राज्य में 10 फूड पार्क, 5 आईटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन, 2 स्पाइस पार्क, 2 प्लास्टिक पार्क, एक मेडिकल डिवाइस पार्क है, एक पावर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग जोन है। राज्य शासन द्वारा EV पार्क, फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, गारमेंट यूनिट्स के लिए प्लग एंड प्ले जोन, सेमीकंडक्टर पार्क एवं नवीन आईटी पार्क स्थापित किये जा रहे हैं। राज्य में मेगा इकाइयों को कस्टमाइस्ड इंसेंटिव पैकेज की सुविधा भी दी जाती है।  

1814 करोड़ के ड्रग्स मामला: देशभर में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में एनसीबी

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी फर्नीचर फैक्ट्री में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स बनाने वाले तस्करों के तार देश के आधा दर्जन राज्यों के बड़े तस्करों से जुड़े हैं। मंदसौर के रहने वाले हरीश आंजना का राजस्थान निवासी दोस्त शोएब लाला ने प्रतापगढ़ जिले में सप्लाई का सेंटर बना रखा था। दो खेप माल भोपाल की फैक्ट्री में तैयार होकर प्रेमसुख पाटीदार के जरिए शोएब लाला तक हरीश आंजना पहुंचा भी चुका था। शोएब लाला प्रतापढ़ में बनाए गए सप्लाई सेंटर से देश के अन्य राज्यों में एमडी ड्रग्स की तस्करी करता था। यह खुलासा मंदसौर पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेमसुख पाटीदार ने पूछताछ में किया है। इस खुलासे के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो देशभर में ड्रग तस्करी के इस नेटवर्क के खिलाफ एक साथ छापेमारी की तैयारी में है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में फैले इस तस्कर गिरोह की लिंक को ध्वस्त करने के लिए एनसीबी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। हालांकि, यह कार्रवाई इतनी गोपनीय होगी कि किसी को भनक नहीं लगेगी। सान्याल बाने, अमित चतुर्वेदी ड्रग्स बनाने के बाद हरीश आंजना के जरिए ही खपाते थे। ड्रग्स खपाने की जिम्मेदारी हरीश आंजना की थी। वह प्रेमसुख पाटीदार और शोएब बाला जैसे दर्जन भर से अधिक बड़े तस्करों से सीधे संपर्क में था। यह गिरोह राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच बड़ा कारोबार करता था। एमडी ड्रग बनाने के लिए कच्चे सामान की खरीदी भी इन्हीं के बीच होती थी। राजस्थान पुलिस भी कार्रवाई में होगी शामिल एमडी ड्रग्स का कारखाना संचालित करने वाले आरोपियों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ में खुलासा होने के बाद इस कार्रवाई में राजस्थान पुलिस को भी शामिल किया जा रहा है। राज्य की इंटेलीजेंस को तस्करों के खिलाफ पुख्ता जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, तस्कर गिरोह से जुड़े लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है, उनकी मिनट-टू-मिनट वॉचिंग हो रही है।   शोएब लाला की तलाश में एनसीबी आरोपियों से अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि शोएब लाला के पूरे राजस्थान में संपर्क हैं। वह राजस्थान और दूसरे राज्यों में तस्करों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। एनसीबी अब शोएब लाला की तलाश कर रही है, लेकिन वह फरार है। शोएब लाल के मुंबई, दिल्ली और पंजाब में जड़े जमा चुके अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों से संबंध होने की आशंका भी जताई जा रही है। एनसीबी इस दिशा में भी जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला? दरअसल, एक सप्ताह पहले भोपाल के बगरोदा में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने  एमडी ड्रग्स बनाने का कारखाना पकड़ा था। यहां से 1814 करोड़ के करीब की एमडी ड्रग्स और उसे बनाने का कच्चा माल बरामद किया गया है। इस केस में नासिक निवासी सान्याल बाने, भोपाल निवासी अमित चतुर्वेदी, मंदसौर निवासी हरीश आंजना और प्रेमसुख पाटीदार गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पूर्व पार्षद को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी और 2 बेटों ने 2 भाइयों को दी थी 40 लाख सुपारी

उज्जैन उज्जैन के वजीर पार्क कॉलोनी में रहने वाले पूर्व पार्षद गुड्डू उर्फ कलीम की शुक्रवार तड़के 5 बजे घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का प्रयास 4 अक्तूबर से किया जा रहा था। जिसका षड़यंत्र गुड्डू की पत्नी निलोफर, बड़े बेटे आसिफ उर्फ मिंटू और 13 साल से बेदखल छोटे बेटे दानिश ने पूर्व पार्षद की साली के दामाद इमरान के साथ रचा था। हत्या के लिये वजीर पार्क कॉलोनी में रहने वाले 2 सगे भाइयों सोहराब और जावेद को षडयंत्र में शामिल किया गया, जिन्हें 40 लाख देने की बात कहीं गई थी। आसिफ ने कुछ राशि भाइयों को खर्च के लिये दी थी। शेष राशि काम होने के बाद देने की बात कही गई थी। नीलगंगा टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अब तक यहीं सामने आया है कि प्रापर्टी विवाद के चलते पूरी घटना का अंजाम दिया गया है। मामले में पत्नी निलोफर, पुत्र आसिफ, रिश्तेदार इमरान और जावेद को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। सोहराब और दानिश फरार हैं। जिनकी तलाश में इंदौर आजादनगर में दबिश दी गई थी, लेकिन दोनों गिरफ्त में नहीं आ सके। दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास एक टीम लगातार कर रही है। मार्निंग वॉक पर करना चाहते थे हत्या हत्या की साजिश रच चुके परिवार ने गुड्डू कलीम की हत्या मार्निंग वॉक पर करने की योजना बनाई थी। 4 अक्तूबर को उसी मकसद से रूचिश्री गार्डन के सामने गुड्डू पर तीन गोलियां चलाई गई थी, लेकिन उस वक्त तीनों फायर मिस हो गये थे और गुड्डू का जान बचाने के प्रयास में हाथ टूट गया था। घटना के बाद जब वह घर पहुंचा तो परिवार ने उसे आभास नहीं होने दिया कि उन्होंने गोली चलवाई है। गोली चलाने के दौरान बिना नंबर की काली फिल्म लगी कार का उपयोग किया गया था। गुड्डू ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मार्निंग वॉक के दौरान कार सवार अज्ञात लोगों द्वारा उसकी रैकी करना पुलिस को बताया था। इमरान की जुबा खुली इसलिए पत्नी और बेटों ने कर डाली हत्या गुड्डू उर्फ कलीम पर चली गोली के बाद 7 अक्तूबर को नीलगंगा पुलिस को शिकायती आवेदन दिया गया था। जांच के बाद 9 अक्तूबर को हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया और कार की तलाश शुरू की गई। इंदौर के छावनी से इमरान उर्फ अभिषेक खान को हिरासत में लिया। जो गुड्डू की साली का दामाद था। इमरान के हिरासत में आने का पता चलते ही पत्नी और बेटे ने हत्या करना तय कर लिया, पत्नी ने इंदौर में रहने वाले छोटे बेटे दानिश और सोहराब को गुरूवार-शुक्रवार रात ही घर बुलाया। योजना के अनुसार दरवाजे खुले रखे गये। दोनों घर में घुसे और दानिश ने 12 बोर की बंदूक से कनपटी पर गोली मार दी। कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस हत्या में उपयोग की गई 12 बोर की बंदूक लायसेंसी होना सामने आई। जो संभवत: गुड्डू की बताई जा रही है। उसकी बंदूक से ही उसका भेजा बेडरूम में सोते वक्त उड़ाया गया था। हत्या के बाद बंदूक मृतक का छोटा बेटा दानिश अपने साथ लेकर भागा है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है। दानिश और उसके साथ आया सोहराब हत्या के लिये कैसे घर तक आये थे और हत्या के बाद किस वाहन से भागे है। दोनों की तलाश के लिये आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है।

फिल्म ‘विजय 69’ में एक 69 वर्षीय ट्रायथलीट की कहानी

मुंबई, बालीवुड फिल्म ‘विजय 69’ एक 69 वर्षीय ट्रायथलीट की कहानी को प्रस्तुत करती है। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे एक बुजुर्ग व्यक्ति सामाजिक अपेक्षाओं को चुनौती देते हुए ट्रायथलॉन के लिए प्रशिक्षण लेता है, और यह संदेश देती है कि उम्र कोई भी हो, महानता की संभावनाएं असीम होती हैं।यह ट्रायथलीट उम्र की सीमाओं को तोड़कर अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है। इस फिल्म में हास्य और भावनाओं का अद्भुत मिश्रण है, और यह उन रिश्तों को भी उजागर करती है जो हमें सहारा देते हैं। अभिनेता अनुपम खेर इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने कहा, मैं दुनिया भर के दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर इस बेहतरीन कहानी के अनुभव को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं अपने लेखक और निर्देशक अक्षय रॉय और निर्माता मनीष शर्मा तथा यशराज फिल्म्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया।यह फिल्म अक्षय रॉय द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है, और यह नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बीच बनी चौथी फिल्म है, जिसमें पहले ‘द रेलवे मेन’, ‘द रोमांटिक्स’ और ‘महाराज’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुपम खेर ने एक इवेंट में साझा किया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए तैराकी सीखी और शूटिंग के दौरान उन्हें कंधे में चोट भी लगी। उन्होंने कहा, जब मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी, तब मुझे तैरना नहीं आता था। मैंने पिछले साल तैरना सीखा, और यह मेरी बड़ी उपलब्धियों में से एक है।  

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दशहरा मिलन उत्सव में 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश को रोजगारपरक प्रदेश बनाने के साथ ही विकास के हर आयाम को तय कर रही है। प्रदेश की भौतिक सम्पदाओं का सदुपयोग कर आर्थिक रूप से सम्पन्न मध्यप्रदेश बनायेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिभा स्वराज इकाई का आज शुभारम्भ किया गया है, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन के बेस्ट इंटरप्राइजेस और प्रतिभा स्वराज की इकाइयों से लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50 हजार बेरोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव आज उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउण्ड में दशहरा मिलन उत्सव एवं 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं के भूमि-पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी, श्री उमेशनाथ जी महाराज, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री तेजबहादुर सिंह चौहान, श्री जितेन्द्र पंड्या, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री विवेक जोशी सहित जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते है। मानवता की स्थापना के लिये सर्वोच्च सिंहस्थ मेला आयोजित किया जायेगा। सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसकी समुचित तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। इसके लिये अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रदेश को माइनिंग सेक्टर में भी दुनिया में नम्बर वन बनायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश हर सेक्टर में तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रदेश में निवेशकों को लाने एवं निवेश बढ़ाने के लिये 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाकर निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। उज्जैन संभाग से प्रारम्भ हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रंखला में अब 23 अक्टूबर को रीवा में कॉन्क्लेव होने वाली है। इसके बाद शहडोल, नर्मदापुरम संभाग में भी रीजनल इण्डस्ट्रीज कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी। आगामी वर्ष के फरवरी माह में प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, जिसमें विश्वभर से निवेशक आमंत्रित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत शक्ति-सम्पन्न एवं सामर्थ्यशाली देश बनने के साथ ही विकास के समुच्चय में सर्वोच्च स्थान भी हासिल कर रहा है। हमारी सनातन परम्परा में देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों ने शास्त्र एवं शस्त्र के साथ दुनिया का मार्ग प्रशस्त किया है। हमारा देश शान्तिपूर्ण देश है, पर जरूरत पड़ने पर शास्त्र के साथ ही शस्त्र उठाना भी बखूबी जानता है। थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना को शक्ति सम्पन्न बनाते हुए सम्पूर्ण विश्व के मोर्चे पर आज प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रभावशाली भूमिका अदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के माध्यम से उज्जैन विश्व पटल पर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचाना जायेगा। आगामी सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मन्दिर की पहुंच को और अधिक सुगम बनाने के लिये सदावल में हेलीपेड का निर्माण भी किया जायेगा। इसी प्रकार सोमवारिया से लेकर सिंहस्थ बायपास तक नया फोरलेन बनाया जायेगा, जिसकी टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ है। केडी गेट से लेकर बीमा हॉस्पिटल के आगे तक फोरलेन निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग का भी आज भूमि-पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन को जोड़ने वाले चारों तरफ के मार्गों को फोरलेन किया जायेगा, जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्र मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे। विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग “लोक निर्माण से लोक कल्याण’’ के ध्येय वाक्य के साथ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। विकास कार्यों से उज्जैन बेहतर सड़कों के साथ सामाजिक और आर्थिक ऊंचाइयों पर भी पहुंचेगा। विकास का ‘मोहन मॉडल’ प्रदेश की उन्नति के साथ जन-कल्याण के मार्ग भी खोल रहा हैं। प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन धार्मिक नगरी के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में भी स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लोकपथ एप का संचालन किया जा रहा है, जिसमें अब सड़कों के क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्राप्त शिकायतों का 7 दिन के अंदर संबंधित क्षेत्र के विभागीय अधिकारी द्वारा निराकरण किया जाएगा। मुझे बताते हुए खुशी है कि 3 से 4 महीने के अंदर अभी तक प्राप्त शिकायतों में से 95% से अधिक का निराकरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन को 658 करोड़ से अधिक की राशि की सौगातें आज दी गई है, जो उज्जैन के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य से 658 करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक मेला ग्राउंड उज्जैन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य  से उज्जैन में 658 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इनमें प्रमुख रूप से 225.96 करोड़ की लागत से हरीफाटक-लालपुल-मुल्लापूरा फोरलेन मार्ग शंकराचार्य चौराहा से चंदूखेड़ी, 2 नग 2 लेन आरओबी और शिप्रा पर 2 लेन ब्रिज सहित फोरलेन मार्ग, 67.69 करोड़ की लागत से उज्जैन बड़नगर बाईपास टू-लेन मार्ग निर्माण कार्य (एनएच 148 का छूटा हुआ भाग), 22.61 करोड़ की लागत से बडावदा कलसी नागदा से दोत्रु मार्ग का निर्माण, 31.88 करोड़ की लागत से नागदा गिद्धगढ़ विदखेड़ा मोकड़ी मार्ग, 35.65 करोड़ की लागत से तपोभूमि से … Read more

चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिगों के साथ अमानवीय कृत्य

छतरपुर छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी में भीड़ का तालिबानी चेहरा सामने आया है। जहां चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिगों के साथ भीड़ द्वारा अमानवीय कृत्य किया गया है। भीड़ द्वारा नाबालिगों को रस्सी से बांधकर जुलूस निकालते हुए थाने ले गए। बताया गया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए इन नाबालिगों के साथ मारपीट भी गई। लोगों ने बताया कि काफी समय से नगर की सब्जी मंडी में लोगों के साथ जेब कटने, मोबाइल चोरी की घटना हो रही थी। इन नाबालिगों को जेब कटने के आरोप में मौके से ही पकड़ा गया है, जिस पर इनको बांधकर थाने ले गए। आरोप हैं कि ये तीनों नाबालिक बाइक से नगर में चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे। हाथ जोड़ कर माफी मांगते रहे बच्चे वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग बच्चे लोगों से जान बख्शने की गुहार लगा रहे हैं। हाथ जोड़कर माफ़ी मांग रहे हैं लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। वे उन्हें जानवरों की तरह लगातार पीटते रहे। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल फिलहाल पुलिस ने नाबालिग बच्चों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet