LATEST NEWS

फिल्म दो पत्ती में बाइक चलाने को लेकर चिंतित थी काजोल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी आने वाली फिल्म दो पत्ती में बाइक चलाने को लेकर चिंतित थी। शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित मर्डर मिस्ट्री दो पत्ती में काजोल और कृति सैनन की अहम भूमिका है। फिल्म दो पत्ती,उत्तराखंड के काल्पनिक शहर देवीपुर पर आधारित है। काजोल इस फिल्म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में है जो एक हत्या के प्रयास के मामले में सच्चाई को उजागर करने के मिशन पर है। फिल्म दो पत्ती का निर्माण कनिका ढिल्लों और कृति सेनन ने किया है।कनिका ढिल्लो ने बताया कि फिल्म दो पत्ती की कहानी सुनते समय काजोल चिंतित हो गयी थी।फिल्म दो पत्ती में पुलिस अफसर के किरदार की वजह से काजोल को बाइक चलानी थी। काजोल को इस बात की चिंता थी कि शूटिंग के दौरान जब-जब उन्हें बाइक पर बैठना पड़ा तब-तब उनके पैर में चोट लग चुकी है। कनिका ने कहा, काजोल मैम ने कहानी सुनने के बाद मुझसे कहा कि कनिका, मैंने पूरी कहानी सुनी, बड़ा मजा आया, लेकिन मुझे बाइक चलानी नहीं आती। इस पर मैंने जवाब दिया कि हम मैनेज कर लेंगे। उन्होंने मुझे चेतावनी दी कि जिस फिल्म में मैं बाइक पर बैठी हूं, उसमें मैंने अपना पैर तोड़ लिया है। तो वो देख लेना! फिल्म दो पत्ती 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में तन्वी आजमी और शहीर शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।  

इंदौर के क्लाथ मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग

इंदौर : क्लाथ मार्केट की दुकान में लगी आग, संकरी गली में दमकल बड़ी मुश्किल से जा पाई इंदौर के क्लाॅथ मार्केट की तीसरी मंजिल एक दुकान में आज सुबह आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर फैलने से रोका इंदौर के क्लाथ मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग इंदौर इंदौर के क्लाॅथ मार्केट की तीसरी मंजिल एक दुकान में शनिवार सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंचने में फायर ब्रिगेड की दमकल को पहुंचने में मुश्किल आई,क्योकि गलियां काफी संकरी थी। आग सुबह उस वक्त लगी, जब ज्यादातर दुकानें बंद रहती है और सड़कों पर वाहन नहीं खड़े रहते। यदि दिन में लगती तो फायर ब्रिगेड को जाने में और ज्यादा समय लगता। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर इसे फैलने से रोका, नहीं तो आसपास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। क्लॉथ मार्केट की एक दुकान में शनिवार सुबह लोगों ने धुआं उठते देखा। दुकान पंकज सोमानी की है। धुआं दुकान की तीसरी और चौथी मंजिल से उठ रहा था। कुछ देर बाद आग की लपटें दिखाई देने लगी। आग देख गली में अफरा-तफरी मच गई,क्योकि आसपास दूसरी दुकानें भी थी। उन दुकानों के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के करीब आधे घंटे बाद फायरब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उपरी मंजिल की आग पर काबू पाया। दुकान तक पहुंचने के लिए एक ही गली थी। इस कारण एक ही दमकल को जाने की वहां जगह मिल पाई थी। तीसरी और चौथी मंजिल की दुकान का उपयोग गोडाउन की तरह किया जा रहा था। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी और दुकान में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। आग बुझने से दूसरे व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली,क्योकि यदि आग बुझान में देरी होती तो दूसरी दुकानों को भी लपटें चपेट में ले सकती थी।   पहले सराफा क्षेत्र में लगी थी आग क्लाथ मार्केट, सराफा बाजार सहित कई क्षेत्र की सड़कें काफी संकरी है। यहां आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को परेशानी आती है। सालभर पहले सराफा बाजार में भी आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गई थी। तब सराफा चौपाटी को हटाने की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई थी। इन इलाकों में पार्किंग भी सड़क पर होने की वजह से बड़े वाहन गलियों में नहीं जा पाते है।

देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली, ई-मेल में लिखा- हमने ताकतवर देशों से भी पंगा लिया, अब तुम्हारे साथ गेम शुरू

इंदौर  इंदौर के देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस साल यह चौथी बार है जब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने डार्क वेब का इस्तेमाल किया है। इससे पहले इंदौर, भोपाल और देश के 50 अन्य एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ई-मेल के जरिए दी धमकी पुलिस के अनुसार, ये धमकी इंदौर एयरपोर्ट के एक स्टाफ को मिली, जो अज्ञात ईमेल आईडी Generalshiva@rediffmail से आया है। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज की ऑफिशियल आईडी पर शुक्रवार को आए ई-मेल में एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। भेजे गए इस ई-मेल में लिखा है ‘याद रखना हम दुनिया के ताकतवर देशों से अकेले लड़ रहे हैं। आप भी अपनी तैयारी रखें!’ सिक्योरिटी इंचार्ज को मिला धमकी भरा मेल सबसे बड़ी बात यह है कि धमकी भरा मेल सिक्योरिटी इंचार्ज के औपचारिक मेल अकाउंट पर आया है. इस मेल में लिखा है “याद रखना हम दुनिया के ताकतवर देशों से अकेले लड़ रहे हैं, आप भी अपनी तैयारी रखें”, इस मेल के माध्यम से एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का जिक्र भी किया गया है. पूरे मामले की शिकायत इंदौर के एरोड्रम थाने में पहुंच चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अभी पूरे मामले में औपचारिक जानकारी देने से बच रही है. पुलिस अधिकारियों कहना है कि साइबर सेल की मदद से उच्च स्तरीय जांच की जा रही है. एयरपोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ाई एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज को शिकायत धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि इंदौर एयरपोर्ट पर आने जाने वाली फ्लाइट और पैसेंजरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा अलग-अलग जांच एजेंसी अभी अपने स्तर पर जांच कर रही है. उल्लेखनीय है कि इंदौर एयरपोर्ट से रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है. इसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज ने तत्काल एरोड्रम थाना पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। एरोड्रम पुलिस ने देर शाम मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर सुरक्षा और अन्य एजेंसियों को इस बारे में अलर्ट कर दिया है। मामले में एरोड्रम पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(4) के तहत केस दर्ज किया है। 5वीं बार इस तरह की धमकी इंदौर एयरपोर्ट को पिछले 10 महीने में पांचवी बार धमकी मिली। इस बार यह धमकी एयरपोर्ट सिक्योरिटी कमांडेंट के ऑफिशल मेल पर आई है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सीवी सिंह ने अज्ञात मेल भेजने वाले के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शुक्रवार सुबह आया यह मेल मेल के आखिरी में ‘जय महाकाल’ और ‘जय आदि शक्ति’ भी लिखा हुआ है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार धमकी भरा ईमेल शुक्रवार सुबह 10.59 बजे एनआईएल विषय नाम से जनरल शिवा मेल आईडी से आया था। जिसमें बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

राज्यपाल पटेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित राजभवन में वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती मनाई गई भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गोंडवाना साम्राज्य की गौरव रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर नमन किया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी वीरांगना रानी दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजभवन नियंत्रक श्रीमती शिल्पी दिवाकर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि लाड़ली बहनों को लघु उद्योग और व्यवसाय की गतिविधियों से जोड़ा जाए

लाड़ली बहनों को लघु उद्योगों से जोड़कर आर्थिक लाभ दिलवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि लाड़ली बहनों को लघु उद्योग और व्यवसाय की गतिविधियों से जोड़ा जाए भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में संपन्न बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों और योजनाओं की आज समीक्षा हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि लाड़ली बहनों को लघु उद्योग और व्यवसाय की गतिविधियों से जोड़ा जाए। हुनरमंद लाड़ली बहनों को चिन्हित कर लघु उद्योगों से जोड़ा जाएगा तो उनके आर्थिक उन्नयन का मार्ग प्रशस्त होगा। हितग्राही बहनों को यह लाभ दिलवाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में सीएसआर फंड का उपयोग किया जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्राप्त जन सहयोग सराहनीय है। बैठक में जनजातीय बहुल क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी चर्चा हुई। प्रदेश में 97 हजार 339 आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इनसे 81 लाख महिलाएं और बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मिशन वात्सल्य सहित विभिन्न कार्यक्रम की सतत् मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जन-मन), शाला पूर्व शिक्षा गतिविधि, आंगनवाड़ी सेवाओं के सुचारू संचालन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर शक्ति अभिनंदन अभियान के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि महिलाओं के लिए प्रदेश में शक्ति सदन और सखी निवास संचालित हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मध्यप्रदेश अग्रणी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है । वर्ष 2024 -25 में प्रदेश में 2 लाख 46 हजार 185 हितग्राही पंजीकृत हैं। योजना शुरू होने से अब तक 1191 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान हितग्राहियों को किया गया है। योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की हानि की आंशिक क्षति पूर्ति के रूप में प्रोत्साहन राशि प्रदान करना और दूसरे प्रसव पर बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना शामिल है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का क्रियान्वयन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम प्रावधान के अनुक्रम में एक जनवरी 2017 से प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मिशन वात्सल्य के तहत फोस्टर केयर की मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री कार्यालय और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री ने दिये स्किल्स फोर्स बनाने के निर्देश, छोटे उद्योगों से जुड़े उद्यमियों को मिले पूरी सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की एमएसएमई विभाग की समीक्षा समान स्वरूप के छोटे उद्योगों की योजनाओं को युक्ति-संगत बनायें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने दिये स्किल्स फोर्स बनाने के निर्देश, छोटे उद्योगों से जुड़े उद्यमियों को मिले पूरी सहायता भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम जैसे ही अन्य विभागों से जुड़े छोटे-छोटे लघु उद्योगों के विकास की सुविधाजनक योजनाओं को युक्ति-संगत बनाकर एक ही छत के नीचे लाया जाये। उन्होंने निवेशकों के मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के रुख के दृष्टिगत स्किल्स बैंक बनाने के निर्देश भी दिये, जिससे उद्योगों को एक साथ वर्क-फोर्स मिल सके। बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी तथा उद्योग आयुक्त एवं एमएसएमई विभाग के सचिव नवनीत मोहन कोठारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि हाल ही में राजधानी भोपाल के निकट रायसेन जिले में स्थित औद्योगिक केंद्र मंडीदीप गए थे, तब उन्हें उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी थी। उद्यामियों ने यह भी बताया था कि उन्होंने मंडीदीप में कुछ आंतरिक सड़क मार्गों का निर्माण अपनी ओर से करवाया है। इस संदर्भ में आज मंत्रालय में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि उद्योग विभाग और सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों के लिए औद्योगिक संस्थानों में भूमि विकास के साथ ही सीवरेज व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दिलवाना सुनिश्चित किया जाए। उद्योग से जुड़ी समस्याओं को तत्परता से हल करने के लिए उद्योग से जुड़े सभी विभाग को ही मार्ग निकालना है। इसके लिए उद्योग विभाग नेतृत्वकारी भूमिका निभाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभिन्न व्यापार मेले अर्थ व्यवस्था की गति को रफ्तार प्रदान करते हैं। ग्वालियर और उज्जैन के व्यापार मेलों की तर्ज पर अन्य नगरों में भी व्यापार मेले और उत्सव आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अन्य प्रमुख निर्देश     उद्यमियों को आवश्यक अनुमतियां प्रदान करने के लिए भी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा निरंतर समीक्षा की जाए। छोटे उद्योगों और छोटे उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारी साप्ताहिक रूप से समीक्षा बैठक करें।     जिन जिलों में पावरलूम सेक्टर में विकास की संभावना है वहां आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवायें।     विभिन्न विभागों के समान स्वरूप के छोटे छोटे लघु उद्यमों को एक ही छत के नीचे लाया जाए। विभाग विशेष द्वारा दी जा रही सब्सिडी और सुविधाएं देने में भी एकरूपता की नीति लागू कर सकते हैं।     विभाग सभी योजनाओं को एक जैसा बनाएं। स्किल्स बैंक बनाएं जिसमें सभी ट्रेड के हुनरमंद या प्रशिक्षित फोर्स को समाहित करें, उद्योगों को वर्कर फोर्स उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ग्वालियर और उज्जैन व्यापार मेलों से हुआ साढ़े चार हजार करोड़ से अधिक का व्यापार बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की ओर से प्रजेंटेशन में बताया गया कि इस वर्ष ग्वालियर व्यापार मेले में 1800 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ। उज्जैयिनी विक्रम व्यापार मेले में 2765.25 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। महिला उद्यमी सम्मेलन भोपाल में 700 से अधिक महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया। लघु उद्योग भारती देवास इंडस्ट्रियल कानक्लेव में भी एमएसएमई विभाग ने भूमिका निभाई। पावरलूम के साथ ही गारमेंट्स ,टैक्सटाइल, फार्मा फर्नीचर और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में विशेष कार्य प्रारंभ किया गया है। एमएसएमई सेक्टर में कुल 850 इकाइयों को 275 करोड़ रुपए की अनुदान राशि गत अगस्त माह में प्रदान की गई है। प्रदेश में कुल साढे चार हजार स्टार्टअप और 70 इनक्यूबेटर स्थापित बैठक में बताया गया कि प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कुल 2168 स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित हैं। प्रदेश में कुल साढे चार हजार स्टार्टअप और 70 इनक्यूबेटर स्थापित किए गए हैं। भोपाल में स्टार्टअप केंद्र की स्थापना की गई है। गत दो वर्ष में अधिमान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या में 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।भारत सरकार की स्टार्टअप रैंकिंग में प्रदेश को लीडर श्रेणी में स्थान मिला है। अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स से अनुबंध किया गया है जिससे राज्य शासन ने 2.25 करोड़ निवेश किया है। इससे प्रदेश के तीन स्टार्टअप के लिए 11 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त किया गया है। मध्यप्रदेश में शासकीय भूमि पर निजी विकासक द्वारा 11 क्लस्टर स्वीकृत किए गए। निजी भूमि पर 24 क्लस्टर स्वीकृत हुए हैं जिनमें 2100 से अधिक भू-खण्ड होंगे। प्रदेश के 5 नवीन औद्योगिक क्षेत्र में 291 भू-खण्ड और 6 औद्योगिक क्षेत्रों का उन्नयन किया जाएगा।  

6 अक्टूबर से खुलेगा कूनो पार्क: पर्यटक खुले जंगल में कर सकेंगे चीतों का दीदार

Kuno Park will open from October 6: Tourists will be able to see cheetahs in the open forest श्योपुर ! पर्यटकों के लिए खुश खबरी है, क्योंकि उनके लिए आज से कूनो नेशनल पार्क के गेट खुलने जा रहे हैं। विशेष बात ये है कि इस बार तीनों गेट एक साथ खोले जाएंगे, जिससे पर्यटकों प्रवेश दिया जाएगा। कूनो में घूमने आने वाले पर्यटकों को चीतों का दीदार भी हो सकेंगा। कूनो प्रबंधन जल्द ही दो चीतों को खुले जंगल में रिलीज करने जा रहा है। जिसकी तैयारी कर ली है। बारिश की वजह से सड़क थी खराबबता दें कि, इस बार अधिक बारिश अधिक हाेने की वजह से पार्क की सडकें आवागमन योग्य नहीं थी। इसलिए 1 अक्टूबर को पर्यटन सीजन में पार्क के गेट नहीं खुल सके। अब रास्तों की मरम्मत का काम पूरा हो गया है इसलिए पांच दिन देरी से 6 अक्टूबर को कूनो पार्क के गेट पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। जिसकी कूनो प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है। 12 व्यस्क और 12 शावक चीतेप्रबंधन द्वारा कूनो नेशनल पार्क के अहेरा गेट (पोहरी की ओर), पीपलबाड़ी (विजयपुर के अगरा की ओर) और मुख्य गेट टिकटोली (सेसईपुरा) को साथ खोला जाएगा। पिछले सीजन की शुरूआत में एक ही गेट खोला गया था, लेकिन इस बार तीन गेट एक साथ खोले जाएंगे। जिससे पर्यटकों के अधिक आने उम्मीद है। कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 12 व्यस्क और 12 शावक चीते मौजूद हैं, जो अभी बाड़े में बंद हैं। पर्यटकों के दीदार के लिए जंगल में छोड़े जाएंगे चीतेपर्यटन सीजन में आज से पर्यटकों के लिए कूनो के गेट खुल जाएंगे। पर्यटक इन गेटों से प्रवेश कर कूनो में चीताें के दीदार कर सकेंगे। एक-दो दिन में बाड़े में बंद चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया जाएगा। हालांकी अभी छोड़ने को लेकर डेट तय नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि, गेट खोलने के एक-दो दिन बाद चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा। चीतों को छोड़ने की प्रबंधन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। पिछले सीजन में आए 3172 पर्यटकहालांकि प्रोजेक्ट चीता आने के बाद भी कूनो में अभी पर्यटकों को चीतों के दीदार नहीं हुए हैं, लेकिन चीतों की उमीद में यहां पर्यटकों की संंख्या बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि पिछले पर्यटन सीजन 2023-24 में अब तक के सबसे ज्यादा पर्यटक आए। कूनों के तीनों गेटों से 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक 3172 पर्यटक आए, इनमें 28 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इस टाइम प्रवेश कर सकेंगे हैं पर्यटकसुबह 06:30 बजे से 10:00 बजे तकशाम 03:00 बजे से 06:00 बजे तकप्रत्येक बुधवार को शाम का अवकाश रहेगा।

रामपुर नैकिन से स्वर्ण आभूषण विक्रेता राजेश भाई सोनी सुबह 4 बजे अचानक घर से लापता

सीधी बिनम्र अपील ,ग्राम रैदुअरिया कला के स्वर्ण आभूषण के निर्माता एवम विक्रेता श्री राजेश भाई सोनी जी दिनाक 4 ,10,2024 को सुबह 4 बजे अचानक घर से लापता हो गए 24 घण्टे के बाद भी कोई पता नही चल रहा घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है  खबर के माध्यम से माध्यम से आप सभी से निवेदन जो तस्वीर लगी है अगर किसी व्यक्ति को दिखाई दे कृपया इस nmbr पर 7440775963 सूचित करने या साथ में घर तक लाने की कृपा करे मुहमागी कीमत दी जाएगी

इंदौर में वैज्ञानिक बना डिजिटल अरेस्ट का शिकार, ठग ने लूटे 71 लाख रुपए

इंदौर देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. पढ़े लिखे और बड़ी नौकरियां करने वाले लोग भी इसके जाल में फंसकर लाखों लुटा दे रहे हैं. बड़ी- बड़ी ठगी करने वालों के लिए इतना ही काफी नहीं था कि अब नया चल पड़ा है ‘डिजिटल अरेस्ट’. इसमें ठग शख्स को फोन पर भी धमकाकर कंट्रोल कर ले रहे हैं. बीते दिनों इसके कई मामले आए. हालिया मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है. यहां एक इंस्टीट्यूट में एटोमिक एनर्जी विभाग के वैज्ञानिक को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख का चूना लगाया गया. डिजिटल गिरफ्तारी साइबर धोखाधड़ी का एक नया तरीका है जिसमें फ्रॉड ऑडियो या वीडियो कॉल करता है. वह खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में दिखाते हुए पीड़ित को उनके घरों तक सीमित कर देता है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि ‘गिरोह के एक सदस्य ने राजा रमन्ना एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर (आरआरसीएटी) में वैज्ञानिक सहायक के रूप में काम करने वाले पीड़ित को 1 सितंबर को फोन किया और खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का अधिकारी बताया.’ उसने कहा कि- ‘दिल्ली में एक फोन से महिला उत्पीड़न वाले टेक्स्ट मैसेज भेजे गए हैं और वह सिम आपके नाम पर रजिस्टर है.’ इसके अलावा उसने पीड़ित से कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में भी उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. गिरोह के एक अन्य सदस्य ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और वीडियो कॉल के जरिए साइंटिस्ट और उसकी पत्नी से फर्जी पूछताछ की. डर के मारे वैज्ञानिक ने उस फ्रॉड के कई अलग- अलग अकॉउंट में 71.33 लाख रुपये जमा करा दिए. इस ठगी को समझने में वैज्ञानिक को इतना समय लग गया कि बहुत कुछ लुट चुका था. मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों का तालाश कर रही है.    

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि अब 14 अक्टूबर तक किसान कर सकेंगे पंजीयन उमरिया  डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, एवं बाजरा उपार्जन करने के लिये पंजीयन की अवधि दिनांक 4 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे शासन के निर्देशानुसार  14 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है।  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान पंजीयन से शेष रहे धान उत्पादक एवं समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के इच्छुक किसानों के धान पंजीयन का कार्य  14 अक्टूबर 2024 तक  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।  

बहोरीबंद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन: वन विभाग ने जंगल में तस्करी से बंधे गोवंश को बचाया

Search operation in Bahoriband area: Forest department rescued cattle tied up in the forest for smuggling कटनी, बहोरीबंद। गौवंश की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया हैं। जानकारी के मुताविक बहोरीबंद वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 190 गोरहा-रक्सेहा के जंगल से वन विभाग की टीम ने 59 नग गौवंश एवं लगभग 10 हजार की कीमत का सागौन तस्करों से जप्त किया है। बहोरीबंद परिक्षेत्र के रेंजन ब्रज मीणा ने बताया कि मुखबिरों ने सूचना दी कि जंगल में बड़ी संख्या में गौवंश को बांध कर रखा गया है और तस्कर मौका पाकर ये गोवंश दूसरे शहर में ले जाकर बेचने की फिराक में है। सूचना के बाद विभाग के वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने कल रात पूरे जंगल मे सर्च अभियान चलाया। करीब 7 से 8 घंटे चले सर्चिंग अभियान में कटनी-दमोह के बीच रक्सेहा-सलैया के जंगल से लगभग 59 नग गौ वंश बरामद किया गया। इस दौरान एक तस्कर भी वन विभाग की गिरफ्त में आया, जिस ने अपना नाम विनय गोंड बताया।बाकी तीन भाग गए। तस्करों के पास से लगभग 7 हजार कीमत की सागौन की बल्ली एवं दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पकड़े गए विनय गौड़ ने पूछताछ में बताया कि स्थानीय निवासी राजू पटेल व अन्य पारधी मिलकर गोवंश को जंगल लाते हैं फिर मौका पाकर इन्हें ट्रकों में भरकर अन्य शहर में भेज दिया जाता है। रेंजर मीणा ने बताया कि पूरे गौवंश को जंगल से सुरक्षित लाकर बाकल थाने के सुपुर्द किया जा रहा हैं। इस पूरे मामले में गौवंश अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही पुलिस करेगी।इस दौरान इनके पास से जप्त की गई सागौन को बल्लियों को राजसात कर लिया गया है। पिछले साल भी यहीं से इन्ही पारधियों के रिश्तेदार के द्वारा गौवंश की तस्करी का मामला सामने आया था। पिछले साल दिसंबर माह में पेंगुलिन भी इन्ही तस्करों से बरामद किया गया हैं।

पूर्वावलोकन: फॉर्म में चल रहे जमशेदपुर एफसी के खिलाफ नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार ईस्ट बंगाल एफसी

अंतरिम मुख्य कोच बिनो जॉर्ज द्वारा प्रबंधित रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड खालिद जमील की उत्साही टीम से भिड़ने के लिए जमशेदपुर जाएगी Preview: East Bengal FC ready to start a new chapter against in-form Jamshedpur FC जमशेदपुर एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में 5 अक्टूबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 5 बजे ईस्ट बंगाल एफसी से भिड़ेगी। खालिद जमील की टीम फिलहाल तीन मैचों में छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस बीच, ईस्ट बंगाल एफसी लगातार तीन हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है और अंतरिम मुख्य कोच बिनो जॉर्ज कमान संभाल रहे हैं। जमशेदपुर एफसी का ईस्ट बंगाल के खिलाफ अजेय क्रम ● स्टील के खिलाड़ी रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड के खिलाफ अपने पिछले तीन मुकाबलों में नहीं हारे हैं। उनका आखिरी मुकाबला फरवरी 2024 में ईस्ट बंगाल पर 2-1 की जीत के साथ समाप्त हुआ था। हालांकि, जमशेदपुर एफसी ने आईएसएल में कोलकाता के दिग्गजों पर कभी भी लगातार जीत दर्ज नहीं की है। ईस्ट बंगाल एफसी की कोशिश अपने घर के बाहर के रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की है ● 2023-24 सीजन की शुरुआत से लेकर अब तक ईस्ट बंगाल एफसी ने केवल दो घर के बाहर के मैच जीते हैं। इसके अलावा, वे अपने पिछले तीनों घर के बाहर के मैच हार चुके हैं। हालांकि, रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड ने जमशेदपुर में अपने दो में से एक घर के बाहर के मैच जीते हैं, जो नवंबर 2022 में 3-1 की जीत थी। “हर मैच आगे बढ़ने का मौका है” अपने पिछले मैच में ओडिशा एफसी से हारने के बाद, जमशेदपुर एफसी ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीत की राह पर लौटने का लक्ष्य बनाएगी, जिसने अपने आईएसएल अभियान की उचित शुरुआत नहीं की है। मुख्य कोच खालिद जमील ने मैच से पहले कहा, “अब, यह आगे बढ़ने और आगे क्या होने वाला है, इस पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में है। उनका सामना करना एक और महत्वपूर्ण चुनौती होगी, लेकिन मेरा ध्यान पूरी तरह से अपनी टीम को तैयार करने और मैदान पर उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने पर है। हर मैच आगे बढ़ने का मौका है, और हम सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा, “हमारा पिछला मैच उम्मीद के मुताबिक नहीं था। हम खुद को सुधारेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। “मुझे पता है कि लड़के और मजबूत होकर वापस आ सकते हैं” कार्ल्स कुआड्राट के जाने के बाद बिनो जॉर्ज ने अंतरिम कोच का पद संभाला है। हालांकि, भारतीय दिग्गज को पूरा भरोसा है और उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम जल्द ही अपने पक्ष में वापसी करेगी। आमने-सामने जमशेदपुर एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी आईएसएल में आठ बार भिड़ चुके हैं। मेन ऑफ स्टील ने तीन मौकों पर जीत हासिल की है। दूसरी ओर, ईस्ट बंगाल दो बार विजयी रहा। तीन मुकाबलों में ड्रॉ रहा। मुख्य खिलाड़ी और मील के पत्थर ● ईस्ट बंगाल के कप्तान क्लेटन सिल्वा तीन गोल के साथ इस मुकाबले में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पिछले चार आईएसएल मैचों में अभी तक कोई गोल नहीं किया है। ● जमशेदपुर एफसी के जॉर्डन मरे ने आईएसएल में अपने पिछले छह मैचों में से प्रत्येक में 10 से अधिक मुक़ाबले लड़े हैं, जो लीग में सबसे लंबा सक्रिय दौर है। मदीह तलाल, जो वर्तमान में ईस्ट बंगाल के लिए खेलते हैं, ने 2024 की शुरुआत से 10 से अधिक मुक़ाबले लड़ने का लंबा दौर खेला है – फरवरी से अप्रैल के बीच नौ गेम। ● ईस्ट बंगाल के गोलकीपर देबजीत मजूमदार ने 2023-24 संस्करण की शुरुआत से प्रति गेम 3.4 सेव दर्ज किए हैं। यह किसी भी गोलकीपर द्वारा कम से कम पाँच गेम में भाग लेने का उच्चतम कुल है। लेकिन, उन्होंने इस कार्यकाल के दौरान केवल तीन क्लीन-शीट हासिल की। आईएसएल फैंटेसी पिक्स अनवर अली (5.5 करोड़) अब तक 13 फैंटेसी पॉइंट हासिल कर चुके हैं जावी हर्नांडेज़ (9.6 करोड़) इस सीज़न में 17 आईएसएल फैंटेसी पॉइंट हासिल कर चुके हैं इंडियन सुपर लीग को जियोसिनेमा (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम) पर मुफ़्त में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और स्पोर्ट्स 18 – 3 (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम), एशियानेट प्लस (मलयालम) पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स 18 – 1, स्पोर्ट्स 18 – 2 और स्पोर्ट्स 18 – खेल भी चुनिंदा आईएसएल मैचों का लाइव प्रसारण करेंगे।

जिले में महिलाओं एवं बच्चियों के सषक्तिकरण हेतु विषेष जागरूकता अभियान ’’मैं हूं अभिमन्यु’’ संचालित किये जाने हेतु बैठक संपन्न

अनूपपुर     महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति समाज में सकारात्मक अलख जगाने व इस हेतु समाज को जागरूक करने के लिये पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेष में जिला स्तर पर दिनांक 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक एक विषेष जागरूकता अभियान ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ प्रारम्भ किया गया है । इस अभियान के अंतर्गत जिलों के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक किया जाएगा । ’’मैं हूॅं अभिमन्यू’’ अभियान का उद्देष्य     ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान का मुख्य उद्देष्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करना, लड़के/लड़कियों को समाज में समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना, बाल्यकाल से ही पुरूषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना, षिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी देकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं आज के पुरूष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु उनको संवेदनषील बनाकर रूढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है । आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को पुलिस मुख्यालय के निर्देषानुसार सुश्री सविता सोहाने, पुलिस उप महानिरीक्षक, शहडोल रेंज, श्रीमती किरणलता केरकेट्टा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा सोन सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान का शुभारम्भ किये जाने हेतु बैठक ली गई । बैठक में उपस्थित महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को अभियान के उद्देष्य से अवगत कराते हुए उक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 03.10.24 से 12.10.24 तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये के संबन्ध में बताया गया । अभियान के अंतर्गत जिले के मुख्य संस्थानों में मैराथन दौड़, ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान के संबन्ध में तैयार किये गये पोस्टर्स, नुक्कड़ नाटक की स्क्रिप्ट, प्रष्नावली एवं जागरूकता हेतु लघु फिल्म दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम जिले में संचालित किये जाने के संबन्ध में बताया गया ।     अभियान के शुभारम्भ अवसर पर सुश्री सविता सोहाने, शहडोल रेंज शहडोल, श्रीमती किरणलता केरकेट्टा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा), भोपाल, श्री मोती उर रहमान, पुलिस अधीक्षक, जिला अनूपपुर, श्री इसरार मन्सूरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर, श्री सुमित केरकेट्टा, एस.डी.ओ.(पुलिस) अनूपपुर, महिला थाना प्रभारी उनि वीरेन्द्र तिवारी, जिले की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एवं महिला बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, सहायिका, उपस्थित रहीं ।

सूरज शर्मा ने ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में किया स्वर्ण और रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन

भोपाल मध्य प्रदेश – युवा शूटिंग खिलाड़ी सूरज शर्मा, जो मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी हैं, ने लीमा, पेरू में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल/शॉटगन) में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम गर्व से ऊँचा किया है। सूरज ने 26 सितंबर से 7 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में कड़ी मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए दो पदक जीते हैं। उपलब्धियां: व्यक्तिगत रजत पदक: सूरज ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में व्यक्तिगत रूप से रजत पदक प्राप्त किया, जिसमें उन्होंने 583/600 अंक बनाए। टीम स्वर्ण पदक: इसके अलावा, उन्होंने भारतीय टीम के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता, जिसमें टीम ने कुल 1729/1800 अंक प्राप्त किए। खेल मंत्री ने की सराहना मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सूरज शर्मा की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, “सूरज ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर न केवल व्यक्तिगत पदक जीते हैं, बल्कि हमारे राज्य का नाम भी रोशन किया है। मंत्री सारंग ने सूरज शर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है।  

माह के अंत में वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती

भोपाल मानसून की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है, लेकिन वातावरण में नमी बरकरार रहने के कारण जहां दिन में उमस बनी हुई है, वहीं आंशिक बादल बने रहने के कारण रात में भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। तीसरे सप्ताह तक हल्की ठंड मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक बना रह सकता है। माह के अंत में वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है। दिन में बढ़ी उमस मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अक्टूबर माह में मानसून की वापसी शुरू होने लगती है। वातावरण में नमी बनी रहने के कारण दिन में जहां उमस बनी रहती है, वहीं रात के तापमान में भी विशेष गिरावट नहीं होती है। तापमान में गिरावट इस माह उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आने लगते हैं। उनके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा भी होती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होने लगती हैं। माह के अंत तक वातावरण में गुलाबी ठंड महसूस होने लगती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet