LATEST NEWS

एमपी के पूर्व मुख्य सचिव भ्रष्टाचार के केस में फंस गए लगते हैं। उनके खिलाफ लोकायुक्त ने जांच शुरु कर दी है।

The former Chief Secretary of MP seems to be trapped in a corruption case. The Lokayukta has started an investigation against him. एमपी के पूर्व मुख्य सचिव भ्रष्टाचार के केस में फंस गए लगते हैं। उनके खिलाफ लोकायुक्त ने जांच शुरु कर दी है। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ ये जांच शुरू की गई है। प्रदेश के पूर्व विधायक पारस सकलेचा की शिकायत पर भोपाल लोकायुक्त ने ये कार्रवाई की है। सकलेचा ने पूर्व मुख्य सचिव बैंस और बेलवाल पर सन 2018-19 से सन 2021-22 के दौरान पोषण आहार तथा अन्य योजनाओं में 500 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। ऑडिटर जनरल ने मार्च 2025 में विधानसभा में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इकबाल सिंह बैंस ने सन 2017 में अपने चहेते बेलवाल को वन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लाकर आजीविका मिशन का सीईओ बना दिया था। ललित मोहन बेलवाल सन 2018 में सेवानिवृत्त हो गए थे। तब भी इकबाल सिंह बैंस ने जून 2020 में उन्हें संविदा आधार पर पुनः आजीविका मिशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बना दिया। एक वर्ष के लिए की गई इस नियुक्ति के फौरन बाद बेलवाल ने पोषण आहार बनाने का काम एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन से लेकर आजीविका मिशन को दे दिया।शिकायतकर्ता कांग्रेस विधायक पारस सकलेचा का आरोप है कि इकबाल सिंह बैंस और उनके चहेते बेलवाल ने षड्यंत्रपूर्वक पोषण आहार बनाने वाली सातों फैक्ट्री का कार्य आजीविका मिशन को दिया। दिसंबर 2018 में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार बनने पर घोटाले को देखते हुए यह काम पुनः एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन को दे दिया गया था। हालांकि 23 मार्च 2020 को पुनः बीजेपी की सरकार बन गई। तब शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने दूसरे ही दिन इकबाल सिंह बैंस को मुख्य सचिव बना दिया था। ऑडिट रिपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार का खुलासासन 2018 से सन 2021 तक पोषण आहार में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया। वितरण, परिवहन और गुणवत्ता में बड़ीगड़बड़ी की गई। ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट से भी इसकी पुष्टि हुई। ऑडिटर जनरल ने सन 2018-19 से लेकर सन 2021-22 तक 481.79 करोड़ का घोटाला पाया। 4 साल की अवधि में महज 8 जिलों की जांच में यह गड़बड़ी पाई गई थी। मार्च 2025 में विधानसभा के पटल पर यह प्रतिवेदन रखा गया।

लाईफ कैरियर स्कूल में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस, योग से हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे

International Yoga Day organised at Life Career School, Yoga keeps our body healthy: MLA Dr Yogesh Pandagre. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के भीमनगर क्षेत्र स्थित लाईफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य में शनिवार लाईफ कैरियर स्कूल परिसर में ग्यारहवा अंतराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यकृम में विशिष्ट अतिथि बतौर विकास खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद साहू, विकास खंड स्रोत समन्वयक आमला मनीष धोटे संस्था प्रमुख एडवोकेट साहिद उल्ला बेग,, की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ प्रदेष के यशस्वी मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के संदेश वाचन प्रसारण के साथ हुआ। ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्धारा योग के महत्व को रेखांकित करते हुए देश वासियों को उदबोधित किया गया। बाद वरिष्ठ शिक्षक एवं योग गुरु बीआर देशमुख द्धारा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जन समुदाय को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अपने मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में विद्यायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने कहा । हम सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। योग से हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है, मन शांत रहता है , तथा एकाग्रिता विकसित होती है । वहीं बीइओ धीरेंद्र साहू ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो तन एवं मन को संतुलित रखने में सहायक है। बीआरसी मनीष घोटे ने कहा कि योग एक समग्र प्रक्रिया है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देती है । इसका उद्देश्य व्यक्ति में जागरूकता आत्मनियमन और उच्च चेतना विकसित करना है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद आमला के प्रभारी सीएम ओ प्रकाश देशमुख , प्रदीप ठाकुर, सतीश हारोड़े, तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षक, शिक्षिकाए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन शिक्षक शिवप्रसाद गुजरे ने किया एवं आभार यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रश्मि सोनी ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया ।

पशुपालन विभाग का नया नाम गौपालन विभाग, एमपी की मोहन सरकार ने की बड़ी घोषणा

New name of Animal Husbandry Department is Cow Husbandry Department भोपाल! एमपी सरकार के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शुक्रवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए। साथ ही गौशालाओं के लिए 90 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग का नया नामकरण भी किया है। सीएम मोहन यादव ने पशुपालन विभाग का नाम बदलकर गौपालन विभाग करने की भी घोषणा की है। सीएम यादव ने आचार्य विधासागर जीव दया पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को दूध की राजधानी बनना चाहिए। उन्होंने राज्य स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन में मध्य प्रदेश को दूध उत्पादन में नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखा। दूध का महत्व बढ़ाने को लेकर कामसीएम मोहन ने कहा कि एमपी को दूध उत्पादन में सबसे आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश नदियों का मायका है। दूध का महत्व आर्थिक रूप से बढ़े, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। भाजपा सरकार ने पशुपालन विभाग का बजट बढ़ाया है। पहले यह 300 करोड़ था, जिसे अब 2600 करोड़ कर दिया गया है। पशुपालन विभाग का बदला नामसीएम यादव ने कहा कि गौशालाओं में दूध उत्पादन तो होना ही चाहिए, साथ ही सीएनजी भी बनाई जा सकती है। उन्होंने पशुपालन विभाग के नाम में बदलाव करते हुए कहा कि अब इसे गौपालन विभाग के नाम से भी जाना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर घूमने वाली गायों को गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार एक साल में पूरे प्रदेश में बदलाव लाने के लिए संकल्पित है। सरकार ने गोवर्धन पूजा मनाने का भी फैसला किया है।

मेट्रो इन दिनों’ और ‘ठग लाइफ’ से फिर से सिनेमाघरों में लौटना घर लौटने जैसा: अली फज़ल

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल का कहना है कि मेट्रो… इन दिनों’ और ‘ठग लाइफ’ जैसी फिल्मों से फिर से सिनेमाघरों में लौटना उनके लिये घर लौटने जैसा है। मिर्जापुर जैसी हिट वेब सीरीज, खुफ़िया जैसी सराही गई फ़िल्म, और हॉलीवुड फ़िल्म ‘कंधार’ के बाद अब अभिनेता अली फज़ल एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी दो आगामी फ़िल्में – मणिरत्नम की ठग लाइफ और अनुराग बसु की मेट्रो… इन दिनों जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही हैं। अपनी इस वापसी को लेकर अली ने कहा, सिनेमा हॉल में लौटना मेरे लिए घर लौटने जैसा है। बीते कुछ सालों में ओटीटी पर काम करके मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मिर्जापुर जैसी सिरीज़ और खुफ़िया जैसी फिल्मों ने मुझे एक कलाकार के रूप में चुनौती दी। लेकिन सिनेमाघरों का अनुभव कुछ और ही होता है। एक साथ सैकड़ों लोग जब किसी कहानी को बड़े पर्दे पर देखते हैं, उसकी भावनाओं को जीते हैं। उस अहसास की कोई दूसरी जगह बराबरी नहीं कर सकती। अली ने कहा,ठग लाइफ मणिरत्नम और कमल हासन जैसे दिग्गजों के साथ करना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। मणि सर के निर्देशन में काम करना अपने आप में एक उपलब्धि है, और कमल सर के साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। जब मैंने अभिनय की शुरुआत की थी, तब सोचा भी नहीं था कि ऐसा मौका मिलेगा। इंडस्ट्री ने जिस तरह मुझे अपनाया है, वो मेरे दिल को छू जाता है। अली ने कहा,मेट्रो… इन दिनों भी मेरे दिल के बेहद करीब है। अनुराग बसु की कहानियों की एक अलग ही गहराई होती है, और इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह फिल्म इंसानी रिश्तों और भावनाओं की एक खूबसूरत झलक है। अली ने कहा, ओटीटी पर बिताए समय ने मुझे एक बेहतर अभिनेता बनाया। अब जब मैं दोबारा सिनेमाघरों की ओर लौट रहा हूं, तो उन अनुभवों को साथ लेकर आ रहा हूं। इन फिल्मों में मेरे दिल की कहानियाँ हैं और मैं उन्हें दर्शकों के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।  

23 जून सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा नया शो आमी डाकिनी

मुंबई,  सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर नया शो आमी डाकिनी 23 जून से शुरू होगा। आहट के साथ दर्शकों को डराने के बाद, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन नया शो आमी डाकिनी लेकर आ रहा है। आमी डाकिनी एक ऐसी कहानी है जो कई जन्मों से चला आ रहे प्यार दिखाती है। डाकिनी उस मोहब्बत को फिर से पाने लौटती है जो कभी उसका था। लोगों को वो बीते वक्त की परछाईं लगे, लेकिन उसका लौटना सिर्फ़ अपनी अधूरी मोहब्बत को पूरा करने के लिए है। इस नई कहानी की जान है डाकिनी, जो दिखने में तो बेहद खूबसूरत है, लेकिन उतनी ही ज़िद्दी भी। उसे सिर्फ़ एक ही चीज़ चाहिए और वो है अपना खोया हुआ प्यार उसका पति। उसके इस सफर में प्यार और जुनून, सुंदरता और विनाश के बीच की रेखाएं मिट जाती हैं। राज़ों और सायों से भरी इस दुनिया में अगर कोई उसके रास्ते में आता है, तो वो ज़िंदा नहीं बचता। “आमी डाकिनी” को खास बनाती है न सिर्फ़ इसकी थ्रिल से भरपूर कहानी, बल्कि उसमें रची-बसी गहराई और इमोशन्स का वो ताना-बाना, जो दिल को छू जाता है। डाकिनी के किरदार को पर्दे पर शीन दास जीवंत कर रही है। अपने अनुभव को शेयर करते हुए शीनदास ने कहा,ये रोल अब तक की मेरी हर परफॉर्मेंस से अलग है। डाकिनी एक बेहद इंटेंस कैरेक्टर है, जिसमें इतनी परतें हैं कि हर लेवल पर चैलेंज मिलता है। वो ताकतवर है, तेज़ है और अपनी बातों के लिए कभी माफ़ी नहीं मांगती। इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक जबरदस्त जर्नी रहा, जिसने मुझे इमोशनली और मेंटली उन हिस्सों में पहुंचाया जहाँ मैं पहले कभी नहीं गई थी। कई बार तेज़ रफ्तार वाला थ्रिल था, कई बार गहरे सोचने का मौका मिला और कई बार ऐसे इमोशन्स से भिड़ना पड़ा जो बहुत रॉ और अनकंफ़र्टेबल थे। मुझे पूरा यक़ीन है कि ऑडियंस उसकी अनप्रिडिक्टेबल नेचर और उस डार्क, थ्रिलिंग वर्ल्ड से जुड़ जाएगी। ये सिर्फ एक शो नहीं है, ये एक इमोशनल रोलरकोस्टर है जो शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखेगा।” रहस्य, इमोशन और थोड़ा सा हॉरर का जबरदस्त मेल लेकर ‘आमी डाकिनी’ दर्शकों के लिए एक शानदार विज़ुअल और इमोशनल जर्नी बनने जा रहा है। ‘आमी डाकिनी’ 23 जून से, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।  

27 जून को रिलीज होगी ब्रैड पिट की फिल्म ‘एफ1- द मूवी’

  लॉस एंजेलिस ऑस्कर विजेता अभिनेता ब्रैड पिट की फिल्म ‘एफ1- द मूवी’, भारत में 27 जून को रिलीज होगी। एप्पल ओरिजिनल फिल्म्स और टॉप गन: मैवरिक की टीम लेकर आ रही है एक्शन और रोमांच से भरपूर फीचर फिल्म ‘एफ1- द मूवी’, जिसमें ऑस्कर विजेता ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। वहीं, फिल्म को जेरी ब्रुकहाइमर, कोसिंस्की, सात बार के फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियन लुईस हैमिल्टन, ब्रैड पिट, डीडी गार्डनर, जेरेमी क्लेनर और चैड ओमान ने निर्मित किया है। इस शानदार टीम में जब लुईस हैमिल्टन जैसे अनुभवी रेसर निर्माता के तौर पर जुड़े और माहिर लेखक एरेन क्रूगर ने स्क्रीनप्ले की कमान संभाली, तो मेकर्स ने लीड रोल- सॉनी हेज़ के लिए जिस पहले नाम को चुना, वे थे- ब्रैड पिट। निर्देशक कोसिंस्की ने बताया, “ब्रैड पिट ने इस भूमिका में वह सब कुछ दिया, जिसकी हमें जरूरत थी। उन्होंने अपने अभिनय से फिल्म को एक नई ऊर्जा दी है। जोसेफ कोसिंस्की ने कहा , “ब्रैड एक आइकॉन हैं, और मैं चाहता था कि सॉनी हेज़ भी वैसे ही आइकॉनिक लगे। वैसे तो यह किरदार ब्रैड के लिए ही लिखा गया था, लेकिन उन्होंने उसे और भी ऊँचाई पर पहुँचा दिया। उन्हें इस किरदार यानि सॉनी हेज़ से क्या चाहिए था, इसकी समझ उनमें बहुत स्पष्ट थी। वे न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक शानदार निर्माता भी हैं। वे स्क्रिप्ट से लेकर फिल्म के हर पहलू में शामिल रहे। और सबसे खास बात, वे स्वाभाविक रूप से एक जबरदस्त ड्राइवर हैं, जिन्हें रेसिंग से सच में प्यार है। यदि उनमें ये सभी खूबियाँ न होतीं, तो शायद यह फिल्म बन ही नहीं पाती।” एफ1-*द मूवी में ब्रैड पिट* के साथ डैमसन इद्रिस, केरी कॉन्डन, टोबायस मेंज़ीज़, किम बॉडनिया और जेवियर बार्डेम जैसे शानदार कलाकार भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग असली ग्रैंड प्री वीकेंड्स के दौरान हुई, जब पूरी टीम असली रेसिंग ट्रैक्स पर प्रोफेशनल टीम्स के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही थी। एप्पल ओरिजिनल फिल्म्स और वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स प्रस्तुत कर रहे हैं मोनोलिथ पिक्चर्स / जेरी ब्रुकहाइमर / प्लान बी एंटरटेनमेंट / डॉन अपोलो फिल्म्स प्रोडक्शन- जोसेफ कोसिंस्की निर्देशित फिल्म ‘एफ1 द मूवी’, जो दुनियाभर में वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा वितरित की जाएगी। भारत में यह फिल्म 27 जून, 2025 को सिनेमा और आईमैक्स में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।  

फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह पीवीसी की कहानी दिखाई जायेगी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता फिल्मकार फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह पीवीसी की कहानी दिखाई जायेगी। फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह पीवीसी की कहानी दिखाई गई है, एक ऐसे जांबाज़ सिपाही जिनकी बहादुरी ने 1962 की भारत-चीन जंग में भारतीय सेना की सबसे ऐतिहासिक आखिरी लड़ाइयों में से एक को अमर बना दिया। वर्ष 1924 में राजस्थान में जन्मे मेजर शैतान सिंह पीवीसी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के कमांडिंग अफसर थे। 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के बर्फ से ढके रेजांग ला पर उन्होंने और उनकी टुकड़ी के 119 जवानों ने भारी चीनी हमले का डटकर सामना किया। उनकी बहादुरी की वजह से चुशूल एयरस्ट्रिप की हिफाजत हो सकी और उनका नाम हमेशा के लिए वीरता की मिसाल बन गया। अपनी बेमिसाल नेतृत्व क्षमता और बलिदान के लिए मेजर शैतान सिंह को मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो भारत का सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है। 120 बहादुर को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले राजीव जी. मेनन ने लिखी है, डायलॉग सुमित अरोड़ा के हैं। म्यूज़िक अमित त्रिवेदी का है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट की यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।  

अजय देवगन ने किया ऐलान, इस दिन आ रही है ‘सन ऑफ सरदार 2’

मुंबई  इंतजार खत्म! बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने फाइनली ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट पर से पर्दा उठा दिया है. अजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका फर्स्ट पोस्टर शेयर किया और बताया कि फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पोस्टर ने फैंस को एक्साइटमेंट से भर दिया है. अब फिल्म के ट्रेलर को जल्द जारी करने की मांग की जा रही है.  फिर सरदार बने अजय फिल्म सन ऑफ सरदार की रिलीज के पूरे 13 साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है. वहीं अजय देवगन सरदार के रोल से फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. पोस्टर में अजय दो वॉर टैंक पर पैर रखे खड़े हैं और पीली पगड़ी पहने अपनी मूछों को ताव देते नजर आ रहे हैं. कैप्शन में बताया गया है कि सरदार की 25 जुलाई को सिनेमाघरों में वापसी हो रही है. मेकर्स से हुई ‘गलती से मिस्टेक’! अजय का ये सरदार वाला लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. यूजर्स कमेंट कर लिख रहे हैं कि ट्रेलर जल्दी रिलीज करो पाजी. दर्शकों पर आज भी 2012 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार का पूरा असर है. हालांकि चाहने वाले जहां इस कॉमेडी-ड्रामा पोस्टर को देख एक्साइटेड हो रहे हैं, वहीं यूजर्स की ‘चील’ निगाहों ने इसमें एक गलती तक खोज डाली.  एक यूजर ने पोस्टर को जूम करके अजय के पैरों वाले हिस्से पर फोकस किया और बताया कि इसे ठीक से एडिट नहीं किया गया है. एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस ऐसी मिस्टेक कैसे कर सकता है. दरअसल, जिस टैंक पर खड़े अजय को दिखाया गया है, उसी हिस्से पर टैंक की ठीक से एडिटिंग नहीं की गई है, वहां जूतों का अगला हिस्सा साफ दिखाई पड़ रहा है. जिसे यूजर्स ने बखूबी नोटिस किया. वहीं कई लोगों का कहना है कि अजय आज भी फूल और कांटे के स्टंट को भुना रहे हैं. कभी वो दो बाइक्स-कार-घोड़े पर सवार हुआ करते थे, तो आज दो टैंक्स पर हो गए.  हालांकि, बावजूद इसके फिल्म का ऑडियन्स के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त तो होंगे ही, साथ ही मृणाल ठाकुर, विंदु दारा सिंह और दिवंगत एक्टर मुकुल देव भी हैं. बता दें, पहले पार्ट का भी हिस्सा रहे मुकुल देव का हाल ही में निधन हुआ है. ये उनकी आखिरी फिल्म होगी. फैंस को पहले पार्ट में भी उनके निभाए टीटू का किरदार खूब पसंद आया था.  अजय देवगन की ये इस साल की दूसरी रिलीज होगी. इससे पहले वो रेड 2 में नजर आए थे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल हुई थी.    

मोबाइल को करना है टीवी से कनेक्ट तो अपनाएं ये तरीके

टेक्नोलॉजी के तेजी होते विस्तार के कारण अब मोबाइल को टीवी से कनेक्ट करना काफी आसान हो गया है। मोबाइल में अधिकतर लोग विडियो या फोटोज शेयर करते हैं या कुछ दूसरे काम के लिए भी टीवी से जोड़ना चाहते हैं। मोबाइल की छोटी स्क्रीन की जगह टीवी की बड़ी स्क्रीन पर फोटोज या विडियोज देखने का अलग ही अनुभव होता है। स्मार्टफोन की तरह ही आजकल बाजार में कई ऐसे स्मार्ट टीवी है जिन्हे स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके लिए आपको किसी खास तकनीक की जरूरत नहीं है। आप टीवी को वायर के साथ या बिना वायर के भी मोबाइल के साथ लिंक कर सकते हैं। केबल के जरिए करें कनेक्ट -अधिकतर स्मार्ट टीवी में एचडीएमआई का पोर्ट दिया होता है आप माइक्रो एचडीएमआई या माइक्रो यूएसबी केबल के जरिए टीवी को फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। -अगर आप ऐप्पल आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐप्पल के डिजिटल एवी एडाप्टर का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपको मोबाइल को टीवी के एचडीएमआई पोर्ट से जोड़ देगा। -टीवी को वायर के जरिए मोबाइल से जोड़ने के लिए आपको किसी पासवर्ड या वाईफाई कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। ध्यान रखें की कई वाईफाई केबल 15 फीट या इससे भी छोटी होती हैं लेकिन बाजार में लंबी एचडीएमआई केबल भी उपलब्ध है आप अपनी सहूलियत के हिसाब से केबल का चुनाव करें। बिना केबल के कनेक्ट करें -बाजार में कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो आपके टीवी को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। गूगल क्रोमकास्ट ऐसी ही डिवाइस है। यह ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है और 1000-1500 रुपए में आसानी से मिल जाता है। -ध्यान रखें कि आप ऐप्पल टीवी, ऐमजॉन फायर टीवी या ऐप्पल टीवी में कन्फ्यूज न हों। क्रोमकास्ट डोंगल अपने आप कुछ नहीं करेगा। यह केवल आपके मोबाइल को टीवी से कनेक्ट करेगा। आप जो भी मोबाइल में करेंगे वो टीवी में दिखेगा। -क्रोमकास्ट का इस्तेमाल आईओएस डिवाइस के लिए भी किया जा सकता है। -क्रोमकास्ट के अलावा आप रोकू 2, मिराकास्ट विडियो एडाप्टर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं इसके अलावा भी कई विकल्प बाजार में मौजूद हैं।  

टीवी सीरीज ‘फौजी 2.0’ म्यूजिक एल्बम लॉन्च

मुंबई, दूरदर्शन, वेव्स और निर्माता संदीप सिंह ने अपनी देशभक्ति टीवी सीरीज़ ‘ फौजी 2’ के 100 एपिसोड्स पूरे होने की खुशी में ‘फौजी 2.0’ म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है। यह एल्बम हाल ही में पहलगाम में शहीद हुए सैनिकों और समर्पित सशस्त्र बलों को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता मनोज बाजपेयी रहे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा, संदीप मेरे 20 साल पुराने दोस्त हैं। मैंने हमेशा नए टैलेंट को सपोर्ट किया है, कुछ लोग मुझे मजाक में कास्टिंग डायरेक्टर भी कहते हैं। इस इंडस्ट्री में जहाँ रिश्ते बदलते रहते हैं, संदीप हमेशा सच्चे रहे हैं। यह प्रोजेक्ट उसी सच्चाई को दर्शाता है। इस शाम की एंकरिंग मीरा चोपड़ा ने की। यह एंकरिंग का उनका पहला अनुभव था। 10 गानों वाले एल्बम में सोनू निगम, रेखा भारद्वाज, कुणाल गांजावाला, जावेद अली, प्रतिभा सिंह बघेल, रवि त्रिपाठी, शहज़ाद अली, जज़ीम शर्मा, अब्दुल शेख और उभरते कलाकार ज़ैद दरबार और पवनीत सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। यह एल्बम सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। ‘ इस इवेंट ने ‘फौजी 2’ के 100 सफल एपिसोड्स का जश्न भी मनाया। यह शो सच्ची घटनाओं और भारतीय सेना के प्रेरणादायक किस्सों पर आधारित है। निर्माता संदीप सिंह ने कहा, यह मेरी ओर से भारतीय सेना को सलाम है। ‘सफेद’ से शुरू हुआ सफर अब ‘फौजी 2.0’ तक पहुँच गया है, जिसमें 15 नए कलाकारों को लॉन्च किया गया है। यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि यह ईमानदारी और ऊर्जा से भरा हुआ संकल्प है।  

ग्राउंडिंग या अर्थिंग की प्रथा को बढ़ावा दिया रकुल प्रीत सिंह ने

मुंबई, हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने वेलनेस रूटीन से जुड़ा एक खास वीडियो साझा किया। वीडियो में वह एक बगीचे में नंगे पैर चलती नजर आ रही हैं। रकुल प्रीत ने इस वीडियो के जरिए ग्राउंडिंग या अर्थिंग की प्रथा को बढ़ावा दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार प्रकृति के करीब जाएं और इस अनुभव के लाभ उठाएं। वीडियो में रकुल एक शांत और सुकून भरे माहौल में नजर आती हैं, जिसमें वह घास पर नंगे पांव टहल रही हैं। यह अभ्यास शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि नंगे पैर चलने से शरीर को धरती से ऊर्जा मिलती है, जिससे मानसिक शांति और तनाव में कमी आती है। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि सप्ताह में एक बार ऐसा अवसर निकालें जब आप खुद को प्रकृति के साथ जोड़ सकें। यह सिर्फ एक साधारण सा कदम है, लेकिन इसके लाभ गहरे होते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भी रकुल ने पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता जाहिर की थी और सभी से आग्रह किया था कि वे केवल बातें न करें बल्कि ठोस कदम उठाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि पर्यावरण वह जगह है जहां हम सभी की साझा दिलचस्पी होती है, और केवल उत्सव मनाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि पेड़ लगाएं, रिसाइकल करें और संरक्षण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जब यह धरती हमें जीवन के लिए आवश्यक हर चीज देती है, तो हमारा कर्तव्य है कि हम भी उसे कुछ लौटाएं। उनका मानना है कि समाज को कुछ देना हर इंसान की जिम्मेदारी है।  

अभिषेक बनर्जी ने ‘बाग़ी बेचारे’ की भोपाल शेड्यूल की शूटिंग पूरी की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने अपनी आने वाली फिल्म बाग़ी बेचारे की भोपाल शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म बागी बेचारे का निर्देशन सुमित रोहित कर रहे हैं और इसमें प्रतीक गांधी और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। भोपाल शहर के दिल को छू लेने वाले लोकेशनों पर बड़े पैमाने पर शूटिंग की गयी। शूटिंग खत्म होने के मौके पर अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर निर्देशक सुमित रोहित को केक खिलाते हुए एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सेट पर सभी की खुशी और आपसी दोस्ती साफ झलक रही थी। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, भोपाल में ‘बाग़ी बेचारे’ की शूटिंग का सफर बेहद शानदार रहा। सुमित रोहित, जो इस फिल्म के निर्देशक हैं, उन्होंने बहुत ही बेहतरीन काम किया है और शूटिंग शेड्यूल बहुत स्मूद रहा। प्रतीक गांधी और फैसल मलिक जैसे टैलेंटेड और ज़मीन से जुड़े कलाकारों के साथ काम करना सच में एक खुशनुमा अनुभव रहा। हमने साथ में खूब हंसी-मज़ाक किया, दिल से बातें कीं और कई यादगार सीन शूट किए।  

मनीष पॉल ने वेबसीरीज ‘रफूचक्कर’ के दो साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी वेबसीरीज ‘रफूचक्कर’ के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया है। स्टेज और स्क्रीन पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस और चार्म के लिए मशहूर मनीष पॉल ने अपनी सराही गई वेब सीरीज़ रफूचक्कर के दो साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट शेयर किया। यह शो उनके अभिनय करियर का एक अहम मोड़ साबित हुआ। रफूचक्कर में मनीष ने पांच बिलकुल अलग-अलग किरदार निभाए, जिससे दर्शकों को उनका नया और अनदेखा अंदाज़ देखने को मिला। एक साधारण इंसान से लेकर रंगीन ठग तक, मनीष ने हर किरदार को अपने अंदाज़ में निभाकर न सिर्फ आलोचकों बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया। मनीष पॉल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा,हर दिन किसी एक्टर को 5 किरदार निभाने का मौका नहीं मिलता।यकीन नहीं होता, रफूचक्कर को दो साल हो गए!अब बोलो… सीज़न 2 का चक्कर हो जाए। मनीष अब अपने अपकमिंग बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट्स सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और हाय जवानी तो इश्क होना है की तैयारियों में जुटे हैं। रफूचक्कर उनके सफर में एक ऐसा मील का पत्थर है, जो उन्हें सिर्फ एक एंटरटेनर नहीं, बल्कि एक बहुपरती प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में साबित करता है।  

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3 में सलमान खान पहले गेस्ट के रूप में आएंगे नजर

मुंबई ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3’ 21 जून से शुरु होने वाला है. शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. शो के पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान बतौर पहले गेस्ट नजर आने वाले हैं. सामने आए प्रोमो में वो अपने मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में वो अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ और आमिर खान की गर्लफ्रेंड पर बात करते दिख रहे हैं. इस सीजन के पहले मेहमान बने सलमान खान बता दें कि सलमान खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3’  के पहले गेस्ट हैं. प्रोमों में सबसे पहले कपिल शर्मा सलमान से कहते हैं कि आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया से रूबरू कराया. वो रुक नहीं रहे हैं और आप कर ही नहीं रहे हैं. जिसका जवाब देते हुए सलमान खान कहते हैं आमिर की बात दी कुछ और है. वो परफेक्शनिस्ट है. जब तक वो शादी को एकदम परफेक्ट नहीं करते. जिसके बाद सभी उनका मजाकिया जवाब सुनकर हंसी से लोटपोट हो जाते हैं. सलमान ने खुद की फिल्म ‘सिकंदर’ पर कसा तंज इसके अलावा शो के प्रोमो में सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर भी मजाक उड़ाया है. शो में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में स्वैग में दिखाई दिए हैं. प्रोमो में एक और मजेदार पल तब आया जब सलमान ने कपिल शर्मा को याद दिलाया कि वह पहले उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रोड्यूसर थे. लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने कपिल को अपने साथ जोड़ लिया. इसपर कपिल मुस्कराते हुए मजाक में कहते हैं कि “नेटफ्लिक्स ने उन्हें आपसे छीन लिया.” पुराने चेहरों की शो में हुई वापसी बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3’ के प्रोमो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आ रहे हैं. इनके अलावा शो में कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा जैसे पुराने चेहरे भी नजर आ रहे हैं.

गुजरात की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को सूरत पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने मामला

गुजरात गुजरात की लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को सूरत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कीर्ति को कथित तौर पर जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक बिल्डर की शिकायत के बाद सूरत पुलिस ने एक्शन लिया। इन्फ्लुएंसर पर दो करोड़ रुपये की वसूली का आरोप है। हनीट्रैप मामले में धमकी का आरोप सूरत पुलिस ने एक बिल्डर की शिकायत के बाद जबरन वसूली के आरोप में कीर्ति पटेल को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक सूरत पुलिस ने उन्हें कल मंगलवार को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कीर्ति पटेल के खिलाफ एक बिल्डर ने शिकायत कराई। कीर्ति पर शख्स ने उसे फर्जी हनीट्रैप मामले में धमकी देने का आरोप लगाया है। एक साल पहले दर्ज हुई शिकायत बिल्डर वजुभाई कटरोडिया ने करीब एक साल पहले सूरत के कपोदरा पुलिस स्टेशन में कीर्ति पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कीर्ति पटेल ने बिल्डर से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। साथ ही धमकी दी थी कि रकम नहीं मिलने पर उसे फर्जी हनीट्रैप केस में फंसा दिया जाएगा। कीर्ति पर लग चुका है हत्या के प्रयास का आरोप शिकायत के बाद से ही कीर्ति पटेल फरार थी। पुलिस इन्फ्लुएंसर की तलाश में थी। मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर सूरत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कीर्ति इंटरनेट की कंट्रोवर्सियल पर्सनैलिटी हैं। कई साल पहले कीर्ति पटेल पर हत्या के प्रयास के आरोप में भी लग चुके हैं। कीर्ति को 2020 में पुणे पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में सूरत से गिरफ्तार किया था। कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर ही उनके एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet