LATEST NEWS

सनी देओल ने शेयर किया वीडियो, बोले ‘अर्जुन’ की आग अब भी दिलों में जल रही है

मुंबई,  सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को सनी देओल की अधिकतर फिल्मों के नाम और कहानी जुबानी याद हैं। उनकी 1985 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था ‘अर्जुन’… लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। इस फिल्म को 40 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म को लेकर सनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।   सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े कुछ सीन्स साझा किए। वीडियो की शुरुआत फिल्म के एक डायलॉग से होती है, जिसमें सनी कहते हैं, ‘मैं उस महाभारत का अर्जुन हूं त्रिवेदी साहब, जिस महाभारत के दुर्योधन आप हैं।’ इसके बाद रोमांटिक और एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं और बैकग्राउंड में गाना ‘ममैया केरो केरो मामा’ प्ले हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, ”’अर्जुन’ जैसी फिल्में, जो कभी क्लासिक थीं, अब समय के साथ पीछे छूट चुकी हैं। भले ही फिल्म का प्रिंट फीका पड़ गया हो, लेकिन इसकी आग अभी भी हमारे दिलों में जलती है। फिल्म की भावना, असर और जज्बा आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। अब वक्त है कि हम सिर्फ फिल्मों को नहीं, बल्कि उन कहानियों की आत्मा को भी फिर से जिंदा करें, जो उन लोगों की आवाज बनी थीं, जिन्हें समाज में भुला दिया गया।” फिल्म में सनी देओल के साथ एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं। इस फिल्म को राहुल रवैल ने निर्देशित किया था। 1985 की यह छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी। फिल्म ‘अर्जुन’ मालवंकर नाम के एक लड़के की कहानी है, जो मुंबई के मीडिल क्लास परिवार से था। इसका किरदार सनी देओल ने निभाया। फिल्म में दिखाया गया है कि वह पढ़ा-लिखा नौजवान है, फिर भी बेरोजगार है। इसमें उसके दोस्तों का एक ग्रुप भी है, जो बेरोजगार है। फिल्म की कहानी जैसे आगे बढ़ेगी, तो दर्शकों को देखने को मिलेगा कि कैसे सनी देओल सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करते हैं और सभी से बदला लेते हैं।

डिनो मोरिया का खुलासा, ‘द रॉयल्स’ में मैंने अपने व्यक्तित्व की झलक दी

मुंबई, ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सीरीज में एक्टर डिनो मोरिया भी हैं। दर्शकों को उनका काम पसंद आया है। लोग उनके किरदार की तारीफ कर रहे हैं। लोगों से मिल रही सराहना से खुश डिनो मोरिया ने कहा है कि वह शो के किरदार में अपनी खुद की झलक दिखा रहे थे। डिनो मोरिया ने अपने किरदार के बारे में बताया कि उन्हें एक सनकी किरदार ‘सलाहुद्दीन’ को निभाने में बहुत मजा आया। यह किरदार उनकी असली जिंदगी के स्वभाव से काफी मिलता-जुलता है। उन्होंने कहा, “इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक मजेदार सफर रहा। शूटिंग के दौरान मैंने खूब मजे किए, हंसी-मजाक किया और सेट पर समय का आनंद लिया। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मुझे यह अवसर देने के लिए आपका धन्यवाद। मैं कैमरे के सामने खुद को पेश कर रहा था। अपने किरदार के जैसा मैं असल जिंदगी में हूं, मुझे यह काफी पसंद आया। यह मजेदार और खुशमिजाज था।” सीरीज में एक रॉयल फैमिली की कहानी है, जिनके महाराजा अपनी वसीयत में खूब सारा कर्ज छोड़ जाते हैं, जिससे अब शाही परिवार परेशान है। ऐसे में उन्हें एक कंपनी से ऑफर आता है कि वे उनके शाही महल को रॉयल बीएनबी में बदलना चाहते हैं। इसमें मेहमान रॉयल फैमिली के साथ रहेंगे। सीरीज में भूमि पेडनेकर ने सोफिया शेखर का किरदार निभाया है, जो एक एम्बिशियस लड़की है और अपनी कंपनी रॉयल और बीबी को टॉप पोजीशन पर पहुंचाने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगाती है। वहीं ईशान खट्टर मोरपुर के मोतीबाग महल के महाराज के बड़े बेटे अविराज सिंह की भूमिका में हैं। सीरीज में डिनो की कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी है, जो कहानी में ताजगी का तड़का लगाने का काम करती है। इस सीरीज में दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान, साक्षी तंवर, विहान समत, काव्या त्रेहान, चंकी पांडे, नोरा फतेही, उदित अरोड़ा, लीसा मिश्रा और सुमुखि सुरेश भी शामिल हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

रुबीना दिलैक की फिटनेस पर यूट्यूबर ने उठाई थी उंगली, रजत दलाल को दिया करारा जवाब

मुंबई फिटनेस रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ खत्म हो गया है लेकिन इसमें हुई बहसबाजी का धुंआ अभी भी उठ रहा है। इस शो में पहले आसिम रियाज और फिर रजत दलाल ने रुबीना दिलैक की फिटनेस पर सवाल उठाए थे। जिसका एक्ट्रेस ने पलटवार किया था और करारा जवाब दिया था। अब अभिनव शुक्ला ने बिना नाम लिए कटाक्ष किया है। उन्हें फिटनेस का सही मतलब समझाया है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को पपाराजी ने मुंबई में एक जगह स्पॉट किया। यहां उन्होंने जब रुबीना से रजत के साथ फिटनेस पर हुई बहस के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसका करारा जवाब उनके पति देंगे। एक्टर ने कहा, ‘फिटनेस पता है क्या होती है? फिटनेस होती है जो दिखती है और फिटने होती है जो दिखती नहीं है। तो हमको लगता है कि सब ऐसे (सीना बाहर निकालते हुए) हैं तो फिट हैं। ऐसा नहीं है।’ अभिनव और रुबीना दिलैक का रजत को जवाब अभिनव शुक्ला ने रजत दलाल और आसिम रियाज का नाम लिए बगैर कहा, ‘अपने फिट दोस्त हैं वो फोजी लोग, जो एक रोटी खाकर जंग लगते हैं। ये है फिटनेस।’ फिर एक्ट्रेस ने कहा, ‘कभी कभी, सही सम पर आप सही शब्द बोलते हैं तो उसका प्रभाव ज्यादा होता है। बार-बार अगर प्रश्न उठाया जाए, तो उनके जवाब देना ही चाहिए।’ अभिनव शुक्ला ने मां के साथ 30 किमी ट्रेक किया था अभिनव ने कहा, ‘हमने एक ट्रेक किया था 30 किलोमीटर एक दिन में, उसमें मां भी थीं। बड़े से बड़ा जो जिम रैट (चूहा) है न वो आ जाए। आधे घंटे बाद बोलेगा मेरे को प्रोटीन खाना है।’ इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई इनकी तारीफ कहने लगा। कहा कि इन्होंने सही जवाब दिया है।

निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की फोटोज की शेयर

लॉस एंजिल्स मदर्स डे पर कई जाने-माने सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए और जश्न की झलक दिखाई। सिंगर निक जोनस ने भी अब वाइफ प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी संग कई सारी फोटोज शेयर की हैं। तीनों ने एक पार्क में सादगी से जश्न मनाया। इस पोस्ट ने फैंस के दिल को छू लिया है। प्रियंका चोपड़ा , मालती मैरी और निक जोनस न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने पेड़ की छांव तले एक पार्क में नेचर के बीच वक्त बिताया। पिकनिक की फोटोज शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, ‘पार्क में मेरी प्रियंका चोपड़ा के साथ मदर्स डे।’ इस खास मौके पर प्रियंका कैजुअल लुक में नजर आईं। उनके हाथ में एक बोर्ड दिखा, जिस पर हैप्पी मदर्स डे लिखा था और उनकी गोद में बेटी मालती मैरी थीं। एक और फोटो में मालती जमीन पर लेटी हुई हैं और उनके बगल में पापा निक बैठे हैं। पास में ही पालतू डॉग भी है। सभी ने पार्क में पिकनिक मनाई। इससे पहले प्रियंका और निक ने मेट गाला में अपना जलवा बिखेरा था। कपल ने रेड कार्पेट पर साथ में पोज दिया। PC के लुक की भी जमकर तारीफ हुई। प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। 2025 में उनकी Heads of State रिलीज होगी। उनके पास ‘द ब्लफ’, ‘कृष 4’ और ‘जजमेंट डे’ है। वो एसएस राजामौली की तेलुगू फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं।

अरुणिता कांजीलाल ने इश्क मुबारक, दर्द मुबारक गाने की झलक की शेयर , फैन ने लगाई क्लास

मुंबई पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ में थे। दोनों जब स्टेज पर परफॉर्म करते थे तो आग लगा देते थे। इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। धीरे-धीरे इनके अफेयर की चर्चा होने लगी। मेकर्स ने भी इनकी केमिस्ट्री को खूब भुनाया। बाद में पवनदीप इस सीजन के विनर बने और अरुणिता संग कई म्यूजिक वीडियो भी किए। पर धीरे-धीरे इनका साथ नजर आना और साथ काम करना कम होता चला गया। बीते दिनों पवनदीप का भयानक एक्सीडेंट हो गया। पर अरुणिता की तरफ से कोई रिएक्शन अब तक देखने को नहीं मिला। अब उन्होंने अपने नए गाने की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। पर यूजर्स उनसे पवनदीप को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। अरुणिता कांजीलाल ने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने ‘इश्क मुबारक, दर्द मुबारक’ की झलक शेयर की है। उन्होंने बताया कि ये म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होगा। उनके फैंस इस गाने को सुनने के लिए बेकरार हैं। पर कुछ यूजर्स पवनदीप राजन को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने अरुणिता के पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए पूछा, ‘पवनदीप और तुम बात नहीं करते हो क्या?’ दूसरे ने लिखा, ‘पवनदीप भाई का क्या हाल है और तू झूम रही है।’ एक और ने तंज कसते हुए लिखा, ‘पवनदीप के लिए गाना दर्द मुबारक।’ एक और लिखते हैं, ‘पवनदीप का इतना मेजर एक्सीडेंट हो गया, पर तुम साथ में नजर नहीं आई। क्या कुछ झगड़ा हो गया है। हम सभी आप दोनों को साथ देखना चाहते हैं।’ पवनदीप का अस्पताल में चल रहा इलाज मालूम हो कि 5 मई को पवनदीप की कार का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया था। वो और उनके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पवनदीप अभी भी अस्पताल में है। उनका इलाज चल रहा है। उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। कई ऑपरेशन के बाद अब वो पहले से बेहतर हैं।

आवरिया से बेलोंड तक नई सड़क निर्माण की , कलेक्टर से जनसुनवाई में रखी मांग ।

Demand for construction of new road from Aavariya to Belond was made to the Collector in public hearing. हरिप्रसाद गोहेआमला । क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने आवरिया से ठानी होते हुए खटगढ़ से बेलोंड के बीच 5 किलोमीटर की नई सड़क निर्माण की मांग की है। इस मार्ग के बनने से आमला से सारणी की दूरी करीब 20 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि मौजूदा खतरनाक घाट मार्ग से भी राहत मिलेगी। जागरूक युवा नागरिक अनिल सोनपुरे, दिलीप पाल, रविकांत उघड़े, सागर चौहान, नितिन ठाकुर, सावन चौहान, यस कारले, अजय नायडू, बबलू निरापुरे, प्रखर सोनपुरे, दिलीप नागपुरे ने बताया कि वर्तमान में बेलोंड होकर जो सड़क आमला से सारणी जाती है, उसमें एक 6 किलोमीटर लंबी खड़ी चढ़ाई का घाट आता है। दोनों ओर खाई होने से यह मार्ग बेहद खतरनाक बन गया है। यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों में डर बना रहता है। इसके अलावा, क्षेत्र में एक और बड़ी समस्या है। आमला से 5 किमी दूर एक कच्चा रास्ता है जिससे किसान सब्जी भाजी लेकर आते हैं। यह रास्ता 7 महीने तो ठीक रहता है, लेकिन बारिश में दलदल में तबदील हो जाता है, जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है।आमला वासियों की मांग है कि नया मार्ग बनने से घाट में चलने की जरूरत नहीं रहेगी और आमला से सारणी की दूरी 10 से 15 किलोमीटर तक घटेगी। यह न केवल यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा बल्कि क्षेत्र के विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण कदम होगा। साथ ही, कच्चे रास्ते के पक्का होने से किसानों को भी फायदा होगा और वे अपनी सब्जी भाजी आसानी से बाजार तक पहुंचा पाएंगे। यूवाओ ने सौपे ज्ञापन के माध्यम से बताया यदि सड़क निर्माण के लिए उचित कार्यवाई नहीं की जाती है, तो आमला की समस्त जनता द्वारा प्रदर्शन, चक्काजाम, उग्र आंदोलन, भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। युवाओं ने जनसुनवाई में कलेक्टर बैतूल को आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की है। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस मांग पर क्या कार्रवाई करता है।

लीडर वही जो उदाहरण बनकर नेतृत्व करे: आश्रम के बच्चों से लेकर रिकी पोंटिंग तक, समर्पण और चरित्र की प्रेरणादायक कहानियां

leadership inspirational stories discipline : When a papad and Ricky Ponting taught the lesson of dedication and character leadership inspirational stories discipline किसी भी संस्थान की आत्मा उसका नेतृत्व होता है – और एक सच्चा लीडर वही होता है जो अपने आचरण से समर्पण और चरित्र की मिसाल बन जाए। हाल ही में एक पारिवारिक मित्र के साथ अस्थि-विसर्जन के लिए ठाणे के श्री रामदास आश्रम जाने का अवसर मिला, जहाँ एक छोटी-सी घटना ने यह बात और पुख्ता कर दी। आश्रम में थके हुए तीर्थयात्रियों के लिए सादा किंतु आत्मा को तृप्त कर देने वाला भोजन परोसा गया। भोजन के दौरान एक बालक द्वारा माँगे गए एक अतिरिक्त पापड़ को लेकर हुई बातचीत ने मन को छू लिया। एक बड़ा बालक छोटे को समझा रहा था कि ‘तुलना मत करो, वे लोग उपवास पर हैं’। इस उम्र में इतनी परिपक्वता और अनुशासन देखकर मन श्रद्धा से भर गया।इसी दिन, एक और प्रेरक खबर मिली – आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग की। भारत-पाक संघर्ष की खबर मिलते ही अधिकतर विदेशी खिलाड़ी देश छोड़कर चले गए, लेकिन पोंटिंग ने विमान से उतरने का साहसी निर्णय लिया। न सिर्फ खुद रुके, बल्कि उन्होंने दूसरों को भी लौटने का संदेश दिया, यह दिखाते हुए कि एक सच्चा लीडर मैदान के बाहर भी उतना ही समर्पित होता है। leadership inspirational stories discipline इन दोनों घटनाओं में एक गहरा संदेश है – चाहे वह आश्रम में संस्कार पाते बच्चे हों या विश्वस्तरीय कोच, नेतृत्व वही है जो अपने उदाहरण से दूसरों को दिशा दे। जब लीडर खुद अनुशासित होता है, तभी टीम में चरित्र और समर्पण के बीज पनपते हैं। यही है नेतृत्व का असली मतलब। leadership inspirational stories discipline

3 साल के अभिनेता ने 1 साल में बनाई 36 फिल्में, तोड़ा अक्षय-सलमान का रिकॉर्ड, बेटा भी रह गया पीछे, नेटवर्थ उड़ा देगी नींद

मुंबई आजकल कई फिल्में प्रोडक्शन में देरी और स्पेशल इफेक्ट की वजह से बनने में सालों लग जाते हैं। कुछ एक्टर्स एक ही फ़िल्म पर लंबे समय तक ध्यान देते हैं, जबकि कुछ जल्दी-जल्दी एक प्रोजेक्ट से दूसरे प्रोजेक्ट पर चले जाते हैं। लेकिन एक एक्टर ऐसा भी है जिसने एक साल में सबसे ज़्यादा फ़िल्मों में काम करके रिकॉर्ड बनाया है। वह एक्टर ममूटी हैं। उन्होंने 1971 में ‘अनुभवंगल पालीचाकल’ में एक छोटे से रोल के साथ एक्टिंग की शुरुआत की। उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म ‘मेला’ (1980) थी। जल्द ही, वे मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक बन गए। बेटे को लग गए 13 साल साल 1982 में ममूटी ने 24 फिल्मों में काम किया। 1983 से 1986 तक उन्होंने हर साल 36, 34, 28 और 35 फिल्मों में काम करके अपना सिलसिला जारी रखा। उनके समर्पण ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे मेहनती एक्टर्स में से एक बना दिया। ममूटी ने 400 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है। 1983 में उन्होंने एक साल में 36 फ़िल्मों में काम किया था, जबकि उनके बेटे दुलकर सलमान को इतने ही फ़िल्मों में काम करने में 13 साल लग गए। उनकी फिल्म बन गई सबसे बड़ी हिट उनकी 1983 की फिल्म ‘आ रात्री’ 1 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली मलयालम फिल्मों में से एक बन गई। कूडेविडे और अडियोझुक्ककल जैसी हिट फिल्मों ने उनकी प्रतिभा को उजागर किया। उन्होंने आई.वी. ससी और एम.टी. वासुदेवन नायर जैसे टॉप डायरेक्टर्स के साथ काम किया। ममूटी ने मथिलुकल के लिए अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। उन्होंने विधेयन और पोंथन माडा के लिए फिर से पुरस्कार जीता। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर (2000) में उनके रोल ने उन्हें एक और राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया। ममूटी की नेट वर्थ 340 करोड़ रुपये की कुल नेट वर्थ के मालिक ममूटी की शानदार लाइफस्टाइल उनकी महंगी चीजों में से एक है। ममूटी ममूटी, साउथ के जाने-माने एक्टर हैं। उन्हें उनके शानदार अभिनय और फिल्मों के लिए जाना जाता है। वो आज भी स्क्रीन पर आते हैं तो बवाल ही मचा जाते हैं। उनके नाम एक साल में 35 फिल्में देने का रिकॉर्ड है। साउथ कैसेट के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, एक्टर ने साल 1986 में 35 फिल्में की थी। इनमें से कई हिट साबित हुई थीं। इस साल वो छा गए थे। मोहनलाल साउथ एक्टर मोहनलाल आज भी जब स्क्रीन पर आते हैं तो उनकी फिल्मों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। उनकी किसी भी फिल्म की अनाउंसमेंट होती तो फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है। ऐसे में मोहनलाल के नाम एक साल में 34 फिल्में करने का रिकॉर्ड है। साउथ कैसेट के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, उन्होंने साल 1986 में 34 फिल्मों में काम किया था और उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की थी। कृष्णा एक्टर कृष्णा, साउथ के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने एक बार सालभर में 18 फिल्मों में किया था, जिसमें अधिकतर हिट रही थीं। साउथ कैसेट के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, साल 1972 में कृष्णा की 18 फिल्में रिलीज हुई थीं। प्रेम नाजिर इस लिस्ट में अगर किसी के नाम एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में देने का रिकॉर्ड दर्ज है तो वो हैं मलयाली एक्टर प्रेम नाजिर। उन्होंने 1979 में इतनी फिल्में बनाई थी कि सोच भी पाना मुश्किल होगा। साउथ कैसेट के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, प्रेम नाजिर ने एक साल में 41 फिल्में की थी। इस लिहाज से एक महीने में करीब 3-4 फिल्में की होती हैं।  

सनम तेरी कसम 2 से मावरा होकेन का कटा पत्ता

मुंबई भारत-पाक के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। शनिवार को सीजफायर का एलान हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया। पहलगाम आतंकी हमले की कार्रवाई में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। आतंकी हमले के बाद से ही सरकार पाक और वहां के कलाकारों को लेकर सख्त रवैया अपना रही है। हाल ही में भारत में पाकिस्तान कलाकारों के अकाउंट बैन कर दिए गए थे। इसके बाद अब अपडेट सामने आया है कि सनम तेरी कसम 2 से मावरा होकेन का पत्ता कट गया है। बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्म सनम तेरी कसम को री-रिलीज किया गया था। दूसरा मौका मिलने के बाद मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फरवरी में दोबारा बड़े पर्दे पर दस्तक देने का फिल्म को यह फायदा मिला कि इसके नाम से फ्लॉप का टैग हट गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके बाद मेकर्स ने सनम तेरी कमस के सीक्वल का एलान किया। आधिकारिक घोषणा के बाद से ही इसकी कास्ट को लेकर बज बना हुआ है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के काम को सनम तेरी कसम में खूब पसंद किया गया। हर्षवर्धन राणे के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी ने सभी का दिल जीता, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट देखने के बाद लोग उनसे थोड़ा नाराज भी नजर आ रहे हैं। सीजफायर के बाद मावरा ने एक पोस्ट एक्स पर किया था, जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें बाद में ट्रोल भी किया। अब जानकारी सामने आई है कि सनम तेरी कसम 2 में मावरा को कास्ट नहीं किया जाएगा।

विराट के संन्यास पर अनुष्का का भावुक पोस्ट

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के क्रिकेटर पति विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विराट ने सोमवार को एक पोस्‍ट के जरिए अपने 14 साल लंबे टेस्‍ट करियर का अंत कर दिया। वहीं, कोहली के संन्‍यास पर उनकी पत्नी अनुष्‍का शर्मा का रिएक्‍शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने एक लंबा-चोड़ा पोस्ट कर अपने पति की रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  ने अपने पति और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर इंस्टाग्राम के जरिए भावुक प्रतिक्रिया दी। अपनी पोस्ट में अनुष्का ने बताया कि भले ही उन्हें अंदेशा था कि विराट एक दिन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे, लेकिन जब यह पल आया, तो उन्होंने इसे पूरे प्यार और गरिमा के साथ स्वीकार किया। सोमवार को विराट के संन्यास की खबर ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया और करोड़ों दिलों को दुखी कर दिया। इस पर आई अनुष्का शर्मा की पहली प्रतिक्रिया भी झट से वायरल हो गई है। इस पर दोनों के चाहने वाले लगातार अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं।   अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग किसी टेस्ट मैच से ली गई एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों व्हाइट ट्विनिंग किए बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। विराट अनुष्का के कंधे पर हाथ रख पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लोग भले ही रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों की बात करें, लेकिन मैं उन आंसुओं को हमेशा याद रखूंगी जो आपने कभी किसी को नहीं दिखाए, उन संघर्षों को जो सबकी नजरों से छिपे रहे और इस फॉर्मेट के प्रति आपके निस्वार्थ प्रेम को। मुझे पता है कि इस सफर ने आपसे कितना कुछ लिया है।’   उन्होंने आगे लिखा, ‘हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े और परिपक्व और विनम्र होकर लौटे। इस सफर में आपको बढ़ते हुए देखना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात रही है। किसी तरह, मैंने हमेशा सोचा था कि आप सफेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की सुनी है और इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरा प्यार, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है। सफेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी होता है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’ बता दें, रिटायरमेंट अनाउंस करने के अनुष्का शर्मा को पति विराट कोहली संग कुछ घंटे एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां दोनों सिंपल और क्यूट अंदाज में नजर आए थे। वहीं, अब पति के संन्यास पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

मुंबई की सड़कों पर बोल्ड अंदाज में स्पॉट हुई खुशी मुखर्जी

मुंबई एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड अंदाज और हॉट कपड़ों के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में रेस्टोरेंट गई खुशी को पैपराजी ने मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई खुशी मुखर्जीअपने काफी बोल्ड कपड़ों को लेकर फिर से ट्रोल हो गईं. बता दें कि खुशी मुखर्जी ने इस दौरान गोल्डन हॉल्टर नेक ड्रेस में बैक फ्लॉन्ट करती दिखाई दी हैं. इस ड्रेस में साइड कट्स भी थे, जिसके कारण वो थोड़ी अनकम्फर्टेबल भी हो रही थीं. अपने इस लुक के साथ खुशी मुखर्जी ने हूप्स ईयररिंग्स और हाई हील्स के साथ शिमरी आईमेकअप किय था. इस लुक के लिए खुशी को अब काफी ट्रोल किया जा रहा है. गोल्डन हॉल्टर नेक ड्रेस को लेकर खुशी मुखर्जी को लोगों ने काफी खरीखोटी सुनाया है. कमेंट बॉक्स में लोग तरह-तरह की बातें लिखा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अश्लीलता फैशन नहीं. चीप पब्लिसिटी स्टंट अब फेमस हो गए हैं. वहीं एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- बहुत बुरा. एक यूजर ने लिखा- इसे पाकिस्तान भेज दो यार बिना किसी बॉम के. ये पहली बार नहीं है जब खुशी मुखर्जी को उनके बोल्ड लुक में स्पॉट किया गया था. इससे पहले भी वो कई बार बोल्ड लुक में दिख चुकी हैं. लोगों को उनका बोल्ड लुक बिल्कुल पसंद नहीं आता है. लुक्स के लिए हर बार खुशी मुखर्जी   को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है.

जॉनी डेप से अलग होने के बाद एंबर हर्ड जुडवां बच्चों की मां बनी, पोस्ट शेयर कर दिखाई मासूमों की झलक, बोलीं- फैमिली कंप्लीट

हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस एंबर हर्ड ने अपने फैंस को मदर्स डे के दिन एक नहीं दो गुडन्यूज दी है. एक्ट्रेस ने मदर्स डे के दिन एक पोस्ट में बताया है कि वह जुडवां बच्चों की मां बनी हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपने इस गुड न्यूज पोस्ट में अनुभव को साझा कर अपनी फैमिली कंप्लीट होने की बात कही है. एंबर हर्ड पहले से ही एक बेटी की मां हैं और अब 39 साल की उम्र में वो दोबारा मां बनी हैं. बता दें, एंबर हर्ड ने साल 2015 में हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप से शादी रचाई थी. एंबर और जॉनी का रिश्ता दो साल ही चला और साल 2022 में दोनों ने अलग होने की कानूनी लड़ाई लड़ी. एंबर और जॉनी डेप का कोर्ट केस पूरी दुनिया ने देखा था. इस केस में हारने के बाद एंबर हर्ड स्पेन चली गईं थीं. एंबर पहले साल 2021 में सरोगेसी से मां बनी थी और पहली बेटी का नाम ऊनाघ है. अब ‘एक्वामैन’ एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने तीनों बच्चों तस्वीर शेयर की है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘साल 2025 का मदर्स डे, जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगी, इस साल मैं अपने परिवार के पूरा होने का जश्न मनाने जा रही हूं, अपनी इस खुशी को मैं बयां नहीं कर सकती, मैं इस शब्दों में बयां नहीं कर सकती, मैं एलान करती हूं कि मैंने हर्ड गैंग में जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है, मेरी बेटी एग्नेस और बेटा ओशन मेरे हाथों को प्यार करता है, चार साल पहले जब मेरी बेटी ऊनाघ का जन्म हुआ है तो मेरी जिंदगी बदल गई, मैं इससे ज्यादा और नहीं कह सकती, मैं अब तीन गुना खुश हूं’. एंबर हर्ड ने फिल्म एक्वामैन से फेम हासिल किया था और वह पिछली बार 2023 में एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम में दिखी थीं.

मशहूर कलाकार और कॉमेडियन राकेश पुजारी का निधन

मशहूर कलाकार और कॉमेडियन राकेश पुजारी का सोमवार 11 मई को तड़के निधन हो गया। 34 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कन्नड़ रियलिटी शो ‘कॉमेडी खिलाड़ीलु – सीजन 3’ का हिस्सा बनकर वह काफी मशहूर हुए थे। दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन पीटीआई के मुताबिक उडुपी के रहने वाले राकेश को कर्नाटक के करकला में एक निजी मेहंदी समारोह के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा। वह दोस्तों के साथ थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अभिनेता के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार उनके गृहनगर करकला में किया जाएगा। ‘कॉमेडी खिलाड़ीलु सीजन 3’ जीता साल 2020 में राकेश ने ‘कॉमेडी खिलाड़ीलु सीजन 3’ जीता उसके बाद से वह कर्नाटक का जाना-माना चेहरा बन गए। उन्होंने अपनी अलग शैली और दर्शकों से जुड़ाव के चलते। शोहरत पाई। इससे पहले साल 2018 में इसी शो के सीजन 2 में रनर-अप टीम का हिस्सा भी रह चुके थे। इन फिल्मों में किया काम राकेश ने लगभग 150 ऑडिशन देने सहित कई चुनौतियों का सामना किया और डटे रहे। आखिरकार उन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाई। राकेश ने कन्नड़ धारावाहिक ‘हिटलर कल्याण’ में अपनी भूमिका के जरिए खास पहचान बनाई। रियलिटी टीवी के अलावा वह कन्नड़ और तुलु सिनेमा दोनों में नजर आएं। तुलु फिल्मों में वह ‘पेटकम्मी’, ‘अम्मेर पुलिस’, ‘पम्मना द ग्रेट’, ‘उमिल’ और ‘इलोकेल’ जैसी फिल्मों में नजर आए। उनके अचानक निधन से फैंस सदमे में हैं।  

परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत एवं शाला प्रबंधन सम्मानित कर बधाई दी ।

The village panchayat and school management felicitated and congratulated the students who passed the exam. हरिप्रसाद गोहेआमला । शासकीय हाई स्कूल खारीमाल का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर ग्राम पंचायत एवं स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें बधाई प्रेषित की गई । शासकीय हाई स्कूल खारीमाल वर्ष 2025 का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 90% रहा इस अवसर पर ग्राम पंचायत लादी के सरपंच राजू कुमार शीलू एवं उपसरपंच दिलवर उइके जी ने संस्था में पहुंचकर इस उपलब्धि के लिए शाला प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गौरतलब है कि शासकीय हाई स्कूल खारीमाल में अध्यनरत छात्र-छात्रायें दूरस्थ अंचल वनग्राम लादी, भांडावाड़ी, बीजादेही, बिच्छूखान तथा खारीमाल से आते हैं इस क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु दृढ़ संकल्पित ग्राम के सरपंच राजकुमार शीलू जी द्वारा शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में संस्था में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए घोषणा की गई थी कि संस्था में कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा में जितने भी विद्यार्थी 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होंगे ऐसे सभी विद्यार्थियों को 5000-5000 रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा उनकी इस घोषणा एवं शिक्षा के प्रति एक विशिष्ट व अनोखी पहल से प्रेरित होकर तथा स्कूल प्रबंधन के प्रयास और बच्चों की अपनी मेहनत से संस्था का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा संस्था में कुमारी रोशनी पिता कुबेर गाठे 83.8% प्रथम प्रियंका पिता मंसाराम सरियाम 81.4% द्वितीय तथा जिगर पिता सुखमन परते 78.8% के साथ तृतीय स्थान पर रहा बच्चों इस की उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य श्री शैलेंद्र सूर्यवंशी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच श्री राजू कुमार शीलु ने समस्त शिक्षको एवं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।

श्रीजी डिज़ाइन एंड आर्किटेक्ट कार्यालय का भव्य उद्घाटन महापौर योगेश ताम्रकार के करकमलों से संपन्न

The grand inauguration of Shreeji Design and Architect office was done by the hands of Mayor Yogesh Tamrakar जितेन्द्र श्रीवास्तवश्रीजी डिजाइन एंड आर्किटेक्ट के प्रोपराइटर आर्किटेक्ट स्नेहिल खरे के कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय महापौर योगेश ताम्रकार एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव जी द्वारा किया । आर्किटेक्ट स्नेहिल खरे, एडवोकेट राजेश खरे (बंटू) एवं विशिष्ट जनों द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छे से किया गया। माननीय महापौर जी ने अपने उद्बोधन में कहा की शहर के विकास के लिए ऐसे ही युवा एवं अनुभवी आर्किटेक्ट्स की जरूरत है उन्होंने अपने उद्बोधन में सतना के विकास के लिए किया जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण भी दिया आर्किटेक्ट स्नेहिल खरे को कंसल्टेंसी के व्यवसाय में कार्य करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ आर्किटेक्ट एवं ऑल इंडिया आर्किटेक्ट इंजीनियर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्षआशीष श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में माननीय महापौर से अनुग्रह किया कि सतना नगर निगम और स्मार्ट सिटी सतना के जो प्रस्तावित प्रोजेक्ट है उसके लिए शहर के यह नए आर्किटेक्ट्स को भी मौका दिया जाए जिससे कि उनकी प्रतिभा में निखार आ सके, माननीय महापौर से आग्रह किया कि आर्किटेक्ट्स का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में अलग से किया जाए एवं इंजीनियर का अलग से किया जाए जिसमें की आर्किटेक्ट्स को प्रमुखता से आगे काम करने का मौका मिल सके, कार्यक्रम में एडवोकेट राजेश खरे बंटू ने माननीय महापौर , अध्यक्ष महोदय का एवं यहां उपस्थित जनों का धन्यवाद किया एवं आर्किटेक्ट स्नेहिल खरे को शुभकामनाएं दी, इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशांत श्रीवास्तव ने किया

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet