LATEST NEWS

अनुराग कश्यप पर पायल घोष भड़कीं, ‘बॉलीवुड आपके बिना खुश’

मुंबई, फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है। ब्राह्मण रक्षा मंच के साथ ही फिल्म जगत के कई सितारे उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कश्यप के बयान से नाराज अभिनेत्री पायल घोष ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह बॉलीवुड से दूर रहें, इंडस्ट्री उनके बिना खुश है। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “बॉलीवुड से भाग जाना और दूर रहना एक अच्छा ऑप्शन है अनुराग कश्यप। बॉलीवुड आपके बिना खुश है, तो आप यहां से दूर रहो। कर्म बुरा होगा तो फल भी बुरा ही मिलेगा।’’ अनुराग कश्यप के बयान पर सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। ब्राह्मण रक्षा मंच ने रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाल ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘फुले’ पर सरकार से रोक लगाने की मांग की। उन्होंने फिल्म के जरिए ब्राह्मणों को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “अनुराग कश्यप के विवादित बयान के बाद से ब्राह्मण समाज गुस्से में है और वह उनकी फिल्म ‘फुले’ को बॉयकॉट करेगा। हम चुप नहीं बैठेंगे और हमारा विरोध जारी रहेगा, अनुराग कश्यप को सबक सिखाने का काम करेंगे।’’ बयान को लेकर लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी अनुराग कश्यप की निंदा करते नजर आए। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कश्यप को कड़ी चेतावनी देते हुए मनोज ने कहा, “तुम्हारे जैसे हजारों नफरती खत्म हो जाएंगे, लेकिन ब्राह्मणों की परंपरा और गौरव अटल रहेगा। आमदनी कम हो तो खर्चों पर और जानकारी कम हो तो शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। अनुराग कश्यप तुम्हारी तो आमदनी भी कम है और जानकारी भी, इसलिए दोनों पर कंट्रोल रखो। तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं है कि ब्राह्मणों की विरासत को एक इंच भी दूषित कर पाओ।’’ मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को ह‍िदायत दी, ”रहने के लिए दुनिया में कई अच्छी जगहें हैं, लेकिन सबसे अच्छा यही है कि औकात में रहो।’’ ब्राह्मण समुदाय पर “अपमानजनक” टिप्पणी के मामले में अनुराग कश्यप के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह विवाद शुक्रवार को तब शुरू हुआ, जब अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए ब्राह्मणों को लेकर बेहद शर्मनाक बात लिखी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा और लोगों ने उनकी आलोचना की। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को अनुराग कश्यप ने इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।  

लगातार दुसरी बार चैंपियन बनी सन्नी इलेवन,फाइनल मुकाबले में नितेश फैंस क्लब बोरी को हरा,जीता खिताब ।

Sunny Eleven became champion for the second consecutive time, defeated Nitesh Fans Club Bori in the final match and won the title. आमला, हरिप्रसाद गोहे ! नगर के हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित रेलवे खेल मैदान पर बीते एक सप्ताह से आयोजित रात्रि कालीन टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार देर रात समापन हो गया । प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे आमला पहुंचे थे। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर समिति एवं खिलाड़ियों का धन्यवाग ज्ञापित कर उन्हें बधाई प्रेषित की । प्रतियोगिता के आयोजक नितिन गाडरे, सतीश मीणा ने बताया प्रतियोगिता का फाइनल एवं सेमी फाइनल मुकाबला सनिवार शाम खेला गया। पहले सेमी फाइनल में सन्नीइलेवन ने साईं आराधना को हराकर फाइनल में जगह बनाई वहीं दूसरे सेमी फाइनल में महाकाल बोरी ने नितिन गाडरे फैंस क्लब को 5 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाईं गोरतलब हो की फाइनल मुकाबले में महाकाल बोरी ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 8 ओवर में 79 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन्नी 11 ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में सोहिल पटेल ओपन बल्लेबाजी करने उतरे उन्होंने 20 गेंदों में 38 रन बनाए और 6 मार कर नाबाद रहे ओर अपनी टीम को जीत दिलाई जिन्हे प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया । आपको बतादे सन्नी इलेवन की टीम ने आनर सन्नी भूभारकर, टीम के कप्तान शिवम् बचले के मार्गदर्शन में स्थानीय रेलवे खेल मैदान पर लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर आमला का नाम रोशन किया है। वहीं सन्नी इलेवन के धाकड़ बल्लेबाज सोहेल पटेल, शिवम बचले, और आयरन चिमटे ने मौजूदा दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया जिन्हे आयोजन समिति द्वारा आकर्षक पुरस्कार दे सम्मान्नित किय । इस अवसर पर अयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की फाइनल विजेता रही सनी इलेवन टीम को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे के हस्ते 51000 हजार रूपए नगद राशि वहीं उप विजेता नितेश यादव फैंस क्लब बोरी को 25000 हजार रूपए राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । सन्नी इलेवन के आनर सन्नी भम्बरकर ने कैप्टन शिवम् बचले,आर्यन चिमटे,सोहेल खान ,विनय घोघरे ,अल्ताफ खान, कुणाल पाल,रोहित , नारू, ओम,अंकित मानकर,अंकित झारबड़े, बंटी,अविनाश झरबडे ,हुसैन, टिंकू, अंकित,रघु मासाब, चिंटू , विकाश को जीत के लिए बधाई प्रेषित की ।

बोर्ड ऑफिस चौराहा पर खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक – पुलिस और दमकल नहीं पहुंचे समय पर

A motorcycle parked at Board Office crossing suddenly caught fire and was burnt to ashes – police and fire brigade did not reach on time भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहा पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल में अचानक धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन अफसोसजनक बात यह रही कि दोनों ही समय पर मौके पर नहीं पहुंच सके। जब तक दमकल या पुलिस पहुंचती, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किए लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई कुछ नहीं कर सका। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि घटना तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण हुई हो सकती है।

सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा, ‘जाट 2 इससे भी अच्छी होगी’, जल्द होगी रिलीज

इंदौर सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 69.4 करोड़ रुपये की कमाई की। रणदीप हुड्डा के साथ सनी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा, जिसके बाद निर्माताओं ने ‘जाट 2’ की घोषणा कर दी। इस खबर ने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। सनी ने वादा किया है कि ‘जाट 2’ पहली फिल्म से भी बेहतर होगी। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग जल्द शुरू करने की जानकारी साझा की, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। सनी का फैंस के लिए खास संदेश     सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे हरी-भरी नेचर के करीब किसी जगह पर टहलते हुए फैंस से जुड़े। उन्होंने कहा कि आपने मेरे ‘जाट’ को ढेर सारा प्यार दिया। मैं वादा करता हूं कि ‘जाट 2’ इससे भी शानदार होगी।     सनी को प्रकृति प्रेमी हैं। उन्होंने कई दफा इसकी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि आपका प्यार ही मेरी ताकत है। ‘जाट’ की सफलता में आपका जोश और उत्साह शामिल है। अपने वीडियो शेयर करते रहें। ‘जाट’ और ‘जाट 2’ की खास बातें     ‘जाट’ का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है, जिसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, सायमी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन और अन्य कलाकार हैं। उर्वशी रौतेला ने ‘टच किया’ गाने में खास भूमिका निभाई, जबकि मुरली शर्मा ने कैमियो किया।     ‘जाट 2’ का निर्देशन भी गोपीचंद मालिनेनी करेंगे। इसे टीजी विश्व प्रसाद, नवीन येर्नेनी और वाई. रवि शंकर प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, ‘जाट 2’ की कास्ट और अन्य डिटेल्स की जानकारी सामने नहीं आई है। सनी की ‘बॉर्डर 2’ की तैयारियां भी फैंस के लिए बड़ी खबर है।  

तमन्ना भाटिया के गाने पर ईशा मालवीय ने किया तड़कता-भड़कता डांस

मुंबई बिग बॉस फेम ईशा मालवीय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई रील शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस रील में ईशा अपने स्टाइलिश अंदाज और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं, जिसने उनके फैंस का ध्यान खींचा है। रील में उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। ईशा मालवीय की यह रील उनके फैशन सेंस और ट्रेंडी स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण है। ईशा इसमें तमन्ना भाटिया के गाने ‘नशा’ पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में वह एक बढ़िया आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो युवाओं के बीच ट्रेंड सेट करने के लिए काफी है। बैकग्राउंड म्यूजिक और उनके डांस मूव्स ने रील को और भी मनोरंजक बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स इस रील को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक और स्टाइल को ‘आइकॉनिक’ बताया है। ईशा मालवीय का डांस इस गाने के वायरल होने का एक कारण यह भी है कि ईशा मालवीय अपने फैंस के साथ लगातार इंटरैक्ट करती रहती हैं। बिग बॉस 17 में अपनी शानदार प्रेजेंस के बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी यह रील उनके करियर के एक और मील का पत्थर साबित हो सकती है, क्योंकि यह न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि उनके ब्रांड वैल्यू को भी बढ़ाती है। फैंस का कहना है कि ईशा की हर रील में कुछ नया और खास होता है, जो उन्हें औरों से अलग बनाता है। लाखों में मिले लाइक्स और व्यूज ईशा मालवीय की इस रील को अब तक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं, जो उनकी सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी को दिखाता है। उनके फॉलोअर्स का मानना है कि वह न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक ट्रेंडसेटर भी हैं। इस रील के बाद उनके फैंस अब उनकी अगली पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ईशा की यह रील एक बार फिर साबित करती है कि वह अपने टैलेंट और मेहनत से लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

रुबीना दिलैक को आसिम रियाज के फैन ने दी जान से मारने की धमकी

मुंबई आसिम रियाज एक बार फिर से अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण सुर्खियां बटो रहे हैं और उनके फैंस अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में आसिम रियाज की अभिषेक मल्हान और रुबीना दिलैक से भयंकर बहस हुई थी। अब एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से होने का दावा किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके एक्ट्रेस के परिवार को धमकाया है। दरअसल, अभिनव शुक्ला ने रुबीना दिलैक के बारे में गलत बातें कहने पर आसिम रियाज को लताड़ा था क्योंकि ‘बिग बॉस 13’ रनर अप ने एक्ट्रेस को कहा था कि ये बैटलग्राउंड है। ये एक फिटनेस का शो है, जिसके लिए वह फिट नहीं हैं। यहां उनकी कोई जगह नहीं। इसी पर एक्टर ने जो कुछ कहा, उस पर धमकियां मिलने लगी। उन्होंने उसका स्क्रीनशॉट शेयर कर रिएक्ट किया है। आसिम रियाज के फैन ने दी रुबीना दिलैक को धमकी आसिम रियाज के फैंन से मिले धमकीभरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया और एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरी खामोशी मेरी कमजोरी नहीं। मेरे धैर्य की परक्षी मत लो।’ वहीं, अभिनव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मेरे परिवार को धमकियां मिल रही हैं।’ अंकुश गुप्ता नाम का शख्स ने मैसेज में लिखा, ‘लॉरेंस बिश्नोई का बंदा हूं। तेरा पता पता है मेरे को, आ जाऊ क्या सलमान खान एक घर पे गोली मारा था वैसे तेरे भी घर आ कर गोली मारूंगा एके47 से।’ अभिनव शुक्ला ने पंजाब पुलिस से मांगी मदद अभिनव शुक्ला ने एक्स हैंडल पर उन स्क्रीनशॉट्स को शेयर कर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को टैग किया है और कार्रवाई करने की मांग की है। उस शख्स ने मैसेज में ये भी लिखा, ‘आखिरी चेतावनी दे रहा हूं, असीम को गलत बोलने के पहले तेरा नाम पर आ जाएगा ठीक है। लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद, लॉरेंस बिश्नोई भाई असीम के साथ हैं।’ बता दें कि अभिषेक मल्हान और रुबीना के साथ नई लड़ाई के बाद आसिम को कथित तौर पर बैटलग्राउंड से बाहर कर दिया गया है।

केक काटकर मनाया बैंक का 80 वा स्थापना दिवस, बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का दिया आश्वासन ।

Celebrated the 80th foundation day of the bank by cutting a cake, assured better service to the bank customers. हरिप्रसाद गोहेआमला । रविवार आल इंडिया बैंकिंग एम्पलाइज यूनियन के निर्देशानुसार हमारे सभी साथियों के मार्गदर्शक एम पी बैंक एम्प्लाइज के महा सचिव साथी वो के शर्मा , बैंक ऑफ इंडिया खंडवा आंचल के अध्यक्ष साथी प्रमोद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आमला के केनरा बैंक शाखा में वरिष्ठ जनों एवं बैंक ग्राहकों की गरिमामय उपस्थिति में बैंक कर्मियों ने केक काटकर ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज का 80 वा स्थापना दिवस गौरवशाली एवं भव्य तरीके से मनाया। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया,केनरा बैंक, पंजाब नैशनल बैंक , यूनियन बैंक के साथियों के साथ सभी शाखाओं के ग्राहक मौजूद रहे । स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने वरिष्ठ गणमान्य नागरिक बैंक ग्राहक भी मौजूद रहे । इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गणमान्य नागरिक पूर्व चीफ़ ब्लाक मेडिकल आफिसर (अस्थि रोग विशेषज्ञ ) डॉक्टर बीपी चौरीया ने उपस्थित बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और 80 वे स्थापना दिवस की बैंक कर्मियों को बधाई प्रेषित की । इस मौके पर बैंक के ग्राहकों के साथ रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर शिव राम साहू,पूर्व लोको पायलट बब्बू यादव, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष, गुणवंत सिंह चड्ढा , पूर्व शिक्षक अशोक झा, मार्शल आर्ट ब्लैक बैल्ट सुरेश सागर ,धनराज टीकारे ,कृष्णा सोनी, दीपक,नीलेश जी, जानेमाने पेंटर बाबू गुडु विश्वकर्मा जी,पंकज जैन, अजय जौंजारे, दिलीप चौकिकर,दीपक जी,अनुज खंडागरे , डेप्युटी मैनेजर लोकेश जी, बैंक ऑफ इंडिया के खंडवा आंचल के उपाध्यक्ष श्री मनोज वाधवा , केनरा बैंक मैनेजर सातनकर, मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बैंक ऑफ इंडिया के मनोज वाधवा जी ने किया और सभी ग्राहकों को अच्छी ,सुलभ बैंकिंग सेवा देने का आश्वासन देकर दिया,सभी का आभार व्यक्त किया इस भव्य आयोजन के लिए एमपी बैंक एम्पलाइज के उपाध्यक्ष साथी प्रमोद चतुर्वेदी ने साथी मनोज वाधवा एवं टीम के प्रति साधुवाद एवं आभार प्रेषित किया ।

मध्य प्रदेश का पारा 44 डिग्री पहुंचा, आज 5 जिलों में चलेगी लू, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

mp weather today मध्य प्रदेश में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के 5 जिले रविवार को हीट वेव यानी, लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है।प्रदेश में शनिवार को भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले। रतलाम, गुना, सागर, दमोह, सीधी में लू का असर रहा। वहीं शिवपुरी सबसे गर्म रहा यहां का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिन ऐसा हा रहेगा प्रदेश का मौसममौसम विभाग के सीनिकय वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि गर्म हवाओं की वजह से पारे में बढ़ोतरी हुई है। सुबह से ही सूरज की तेज धूप चुभने लगती है। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी बढ़ जाती है। इस कारण दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा है तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि तीन दिन के बाद पारे में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन इससे पहले भीषण गर्मी रहेगी। प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहरशहर अधिकत तापमाशिवपुरी 44.0 डिग्रीसागर-में 42.8 डिग्री,नर्मदापुरम 42.8 डिग्रीमंडला 42.6 डिग्रीखजुराहो 42.6 डिग्री सबसे गर्म रहा शिवपुरीएमपी में शनिवार को दिन का पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। शिवपुरी सबसे गर्म रहा। वहीं, कुल 26 शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। सागर-नर्मदापुरम में 42.8 डिग्री, मंडला-खजुराहो में 42.6 डिग्री, नौगांव में 42.5 डिग्री, दमोह में 42.4 डिग्री, उमरिया में 42.3 डिग्री, टीकमगढ़ में 42 डिग्री, रायसेन में 41.8 डिग्री, खरगोन में 41.6 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री, रतलाम में 41.4 डिग्री, शाजापुर में 41.3 डिग्री, धार, मलाजखंड में 41.1 डिग्री, सिवनी में 40.6 डिग्री, बैतूल में 40.5 डिग्री, सतना में 40.3 डिग्री, छिंदवाड़ा में 40.2 डिग्री और नरसिंहपुर में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.4 डिग्री, इंदौर में 40.2 डिग्री, ग्वालियर में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 40.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसमतीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।

मानसिक रोगियों को बिजली के झटके देना बंद, संगीत और गेम्स से करेंगे इलाज

Electric shocks will be stopped for mental patients, they will be treated with music and games बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में अब मानसिक रोगियों का इलाज पारंपरिक तरीकों की जगह आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा पद्धति से किया जा रहा है। यहां विद्युत झटकों की बजाय अब इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स के माध्यम से इलाज किया जाता है। इसके साथ ही म्यूजिक थेरेपी, डांस, गायन और रचनात्मक गतिविधियों के जरिये मरीजों का मानसिक उपचार किया जा रहा है। गेम्स खिलाकर भी रोगियों की मानसिक स्थिति का आकलन किया जाता है। इन उन्नत तकनीकों और पद्धतियों की वजह से यह संस्थान एक मॉडल मानसिक चिकित्सालय के रूप में उभर कर सामने आया है, जहां अत्याधुनिक मशीनें भी उपलब्ध हैं। डीन ने किया चिकित्सालय का निरीक्षणमेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद यंघोरिया ने मानसिक चिकित्सालय का दौरा किया और यहां की सुविधाओं का जायजा लिया। प्रभारी डॉक्टर वी.एस. पाल ने जानकारी दी कि पहले गंभीर मानसिक रोगियों का इलाज बिजली के झटकों से किया जाता था, जिसमें मरीज को कुर्सी से बांधकर इलाज किया जाता था। लेकिन अब इस पुरानी पद्धति को छोड़ते हुए इलेक्ट्रो-कन्वल्सिव थेरेपी (ईसीटी) की आधुनिक तकनीक अपनाई गई है, जो विद्युत चुम्बकीय तरंगों के माध्यम से होती है और अधिक सुरक्षित व प्रभावी मानी जाती है। टेली मानस सेवा से चौबीसों घंटे मुफ्त परामर्शमानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए इंदौर के बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में टेली मानस सेवा भी उपलब्ध है, जो 24 घंटे निशुल्क परामर्श प्रदान करती है। मरीज या उनके परिजन टोल फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर कॉल कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। अस्पताल के ऑक्यूपेशनल थेरेपी कक्ष में मरीजों को कागज से फूल, दीये और ग्रीटिंग कार्ड जैसे रचनात्मक आइटम बनाने को प्रोत्साहित किया जाता है। इन गतिविधियों से रोगियों में रचनात्मकता के साथ-साथ मानसिक सुधार भी तेजी से होता है। म्यूजिक और गेम्स से मिल रहा मानसिक संतुलनचिकित्सालय में म्यूजिक थैरेपी के माध्यम से भी रोगियों का इलाज किया जा रहा है। गायन और नृत्य के दौरान मरीजों की शारीरिक भाषा और चेहरे के भावों से उनकी मानसिक स्थिति को समझा जाता है। डॉक्टर पाल के अनुसार, म्यूजिक थैरेपी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसके साथ ही, स्टाफ की निगरानी में मरीजों को विभिन्न गेम्स भी खिलाए जाते हैं, जिससे उनकी मानसिक एकाग्रता और स्थिरता में सुधार होता है। ये नवाचार मरीजों को न सिर्फ उपचार देते हैं, बल्कि उन्हें जीवन की ओर भी वापस लाते हैं।

कश्मीर में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं अभिनेत्री हिना खान, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई, कैंसर से जंग के बीच अभिनेत्री हिना खान कुछ समय के लिए अपने गृहनगर कश्मीर चली गई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कश्मीर यात्रा के बारे में फैंस को जानकारी दी। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर कीं जिनमें कश्मीर की खूबसूरती को दिखाने का पुरजोर प्रयास किया है। अभिनेत्री ने कश्मीर की मशहूर झील में शिकारा की सैर भी की। उन्होंने इसकी फोटो शेयर की। हिना ने नाव पर प्राणायाम करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया। अगली तस्वीर में अभिनेत्री कश्मीर की घाटी में सूर्यास्त का आनंद लेते हुए दिखाई दीं। हिना ने अपने पोस्ट में लिखा, “डल में मछली पकड़ने की एक छोटी सी सैर से लेकर सड़क यात्राएं, खूबसूरत सूर्यास्त, पारंपरिक बाजार में जाना काफी अच्छा रहा।” इससे पहले हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कश्मीर की शांत सड़कों पर गाड़ी चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। क्लिप में वह कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालती नजर आ रही थीं। उनके हाथ पर आधे चांद के आकार का टैटू भी दिखाई दे रहा था। इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया पर सड़क के किनारे ‘कश्मीर’ नाम के कटआउट के सामने एक पोज दिया जिसमें वह दिल बनाकर पोज देती हुई नजर आईं। अगली तस्वीर में अभिनेत्री ने ब्रेकफास्ट, शॉपिंग और कश्मीर की खूबसूरत वादियों के नजारे दिखाए। हिना खान ने कुछ दिनों पहले कश्मीर की घाटी से एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में अभिनेत्री काफी आकर्षक लग रही थीं। फैंस को भी हिना खान का यह वीडियो काफी पसंद आया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने लिखा, ‘कश्मीर में आपका स्वागत है।’ बता दें कि हिना खान टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो से उन्हें प्रसिद्धि हासिल हुई। घर-घर में लोग उनके किरदार को जानने लगे। इस शो की सफलता ने हिना खान को टीवी की टॉप मोस्ट अभिनेत्रियों की कतार में खड़ा कर दिया। आज भी लोग हिना खान को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में निभाए गए किरदार के लिए जानते हैं।  

तमन्ना भाटिया ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

मुंबई, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह कुछ न कुछ पोस्ट अपने फैंस के लिए जरूर करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने कैसे अपनी छुट्टी बिताई है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में बत्तखों के एक समूह दिखाई दे रहा है। तमन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आपको तब पता चलता है कि आज आपकी छुट्टी का दिन है जब आप अपने कमरे के बाहर बत्तखों के समूह को देखते हैं।” काम की बात करें तो तमन्ना ने हाल ही में अशोक तेजा की सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘ओडेला 2’ में काम किया, जो 17 अप्रैल को रिलीज हुई। ‘ओडेला’ के निर्माता संपत नंदी ने बताया कि तमन्ना सीक्वल की शूटिंग के दौरान पूरी तरह शाकाहारी बन गईं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्म के लिए तमन्ना का लुक कैसे चुना, तो नंदी ने कहा, “तमन्ना एक नागा साधु का किरदार निभा रही हैं, जो रहस्यमयी ऊर्जा वाला किरदार है। सबसे पहले, हमने तीन लुक ट्राई किए। तमन्ना बहुत गोरी हैं और नागा साधु आमतौर पर धूप में रहने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए, उनकी त्वचा सांवली होती है और उनकी त्वचा का रंग अलग होता है। तमन्ना के लिए हमने चाहे जितने भी मेकअप ट्राई किए हों, यथार्थवादी एहसास पाना मुश्किल था।” बता दें कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ‘आज की रात’ डांस नंबर के बाद अब अजय देवगन स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ के डांस नंबर ‘नशा’ के साथ जादू चलाने को तैयार हैं। फिल्म का गाना रिलीज हो चुका है। अभिनेत्री ने बताया कि यह एक ऐसा ट्रैक है, जिसकी हर बीट आपको पसंद आएगी और यहां तक कि गाने की पहली बीट ही आपको अपनी ओर खींच लेगी। अभिनेत्री ने बताया कि ‘नशा’ में कुछ आकर्षण है और यह एक ऐसा ट्रैक है, जो आपको पहली बीट से ही अपनी ओर खींच लेगा और पसंद आएगा। अभिनेत्री ने आगे बताया, “गाने की एनर्जी, म्यूजिक सब कुछ मिलकर इसे शानदार बनाते हैं। मेरे पिछले गाने ‘आज की रात’ को मिले प्यार के बाद, मैं दर्शकों को यह अनुभव कराने के लिए उत्साहित हूं।”  

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का कश्मीर में हुआ ऐतिहासिक प्रीमियर

कश्मीर,  एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का कश्मीर में ऐतिहासिक प्रीमियर हुआ। एक्सेल एंटरटेनमेंट अपने अपकमिंग एक्शन थ्रिलर “ग्राउंड ज़ीरो” के साथ बीएसएफ के एक शानदार मिशन को पर्दे पर लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म कश्मीर पर आधारित है और एक असली कहानी पर आधारित है जो पहले कभी नहीं सुनाई गई। ट्रेलर और पोस्टरों के बाद बढ़ती हुई उत्सुकता के बीच, फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर कश्मीर में हुआ। घाटी में 38 सालों बाद यह पहली फिल्म प्रीमियर होने वाली फिल्म है। प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर बीएसएफ के जवानों और फिल्म की पूरी टीम ने जब अपनी एंट्री मारी, तो माहौल ही बदल गया। इमरान हाशमी, साई ताम्हंकर, निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर, निर्माता रितेश सिधवानी अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ, फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ, और को-प्रोड्यूसर अरहान बगाती जैसे बड़े नाम रेड कार्पेट पर नजर आए। ‘ग्राउंड जीरो’ का यह खास प्रीमियर बीएसएफ जवानों के लिए आयोजित किया गया था और फिल्म के स्टार कास्ट और टीम की उपस्थिति से ये पल और भी खास बन गया।फिल्म ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभा रहे हैं। ‘ग्राउंड जीरो’ इमरान की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे। एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत फिल्म ग्राउंड जीरो को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म तेजस देवस्कर द्वारा निर्देशित है और कासिम जगमागिया, विशाल रामचंदानी, सुंदरप सी सिधवानी, अरहान बगाती, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।  

प्राइम वीडियो पर 24 अप्रैल से स्ट्रीम होगी चियां विक्रम स्टारर थ्रिलर फिल्म वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चियां विक्रम की थ्रिलर फिल्म वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 प्राइम वीडियो पर 24 अप्रैल से स्ट्रीम होगी। एस.यू. अरुण कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 में चियां विक्रमलीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ इस थ्रिलर फिल्म में एस.जे. सूर्या, सुराज वेंजारामूडु, दुशारा विजयन और पृथ्वी राज अहम किरदार निभा रहे हैं। भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो के प्राइम मेंबर्स वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 को 24 अप्रैल से तमिल के साथ-साथ तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में देख सकेंगे। प्राइम वीडियो ने वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। चियां विक्रम की अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक मानी जा रही है। एस.यू. अरुण कुमार द्वारा लिखी और निर्देशित यह फिल्म एक ग्रिटी सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें जबरदस्त एक्टिंग, धुआंधार एक्शन और जी.वी. प्रकाश कुमार का शानदार म्यूजिक देखने-सुनने को मिलेगा। क्रिटिक्स की तारीफें बटोर चुकी वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 अब 24 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तमिल में होगी, जबकि तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में इसका डब वर्ज़न भी उपलब्ध रहेगा। मदुरै के एक भव्य मंदिर उत्सव की पृष्ठभूमि पर बनी वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 की कहानी है काली की, जो एक किराना दुकान चलाने वाला, अपनी फैमिली से बेहद प्यार करने वाला पति और पिता है। उसकी ज़िंदगी अब सुकून में लगती है, लेकिन सब कुछ तब बदल जाता है जब उसका पुराना अतीत फिर सामने आ जाता है, उसके पुराने क्राइम बॉस पेरियावर रवि के रूप में। काली एक बार फिर उस अंधेरी दुनिया की तरफ खींचा चला जाता है, जिससे वो खुद को कभी आज़ाद मान चुका था।सिर्फ एक खतरनाक रात की घटनाओं पर बनी ये थ्रिलर वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 उस वक्त खून से सनी मोड़ लेती है जब काली को एसपी अरुणागिरी को मारने का टास्क दिया जाता है। एक तरफ वो अपने परिवार को बचाने की कोशिश कर रहा होता है, तो दूसरी तरफ उसका हिंसक अतीत फिर से उसका पीछा करने लगता है। इस बीच काली खुद को एक ऐसे जानलेवा खेल में फंसा पाता है, जहां हर तरफ से खतरे मंडरा रहे होते हैं और बचने का कोई आसान रास्ता नहीं होता।  

कमल हासन ने मणिरत्नम के साथ फिर से काम करने पर खुशी जताई

चेन्नई,  दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने फिल्मकार मणिरत्नम के साथ फिर से काम करने पर खुशी जताई है। कमल हासन ने वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मणिरत्नम की फिल्म नायकन में काम किया था। वहीं 37 साल बाद यह जोड़ी फिल्म ‘ठग लाइफ’ में काम कर रही है।कमल हासन ने ‘ठग लाइफ’ की कहानी मणिरत्नम के साथ मिलकर लिखी है। शुक्रवार को फिल्म ठग लाइफ का पहला गाना जिंगुचा रिलीज हो गया है।इस दौरान कमल हासन ने मणिरत्नम के साथ फिर काम करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा मणि सर और मेरे बीच कुछ भी नहीं बदला है। जब हम मिले थे, तो हम जो भी बात करते थे कि एल्डम्स रोड पर मोटरसाइकिल पार्क करते थे। हम उन पर बैठते थे और उन चीजों के बारे में बात करते थे। हम बेहतर स्क्रिप्ट की तलाश में थे और हमें साथ काम करने में इतना समय लग गया। हमने जो बात की थी, उसका लगभग 25 प्रतिशत ही किया है। एक है नायकन और दूसरी है ठग लाइफ। हमें अभी बहुत आगे जाना है। क्योंकि हम किसी भी फिल्म में अपने सारे सपने साकार नहीं कर पाए। मुझे यकीन है कि भविष्य में हम जो फिल्में बनाएंगे, उनमें भी ऐसा ही होगा। हम बहुत बड़े सपने देखते हैं और फिर हम अपने बाजार और अपने बजट में फिट होने के लिए विवश हो जाते हैं। इसलिए कुछ खास विचारों के लिए हमें जनता के सामने झुकना पड़ता है। कमल हासन ने कहा कि उन्हें नायकन के बाद फिर कभी मणिरत्नम के साथ काम करने का मौका नहीं मिला जिसके लिए उन्हें अफसोस है। कमल हासन ने कहा, हम इतने समय तक साथ नहीं रहे। गलती हमारी है। हम अब साथ हैं, इसकी वजह आप हैं। सिनेमा व्यवसाय की दुनिया में, उनमें से ज्यादातर को केवल इस बात की चिंता होती है कि क्या फिल्म का शीर्षक किताबों में लाभ कमाएगा। और गणना एक संभावना है। इससे लाभ हो सकता है। इससे नुकसान भी हो सकता है। लेकिन अंतिम निर्णय दर्शकों द्वारा दिया जाता है, जिसके लिए निर्माता, प्रदर्शक, वितरक और बाकी सभी खड़े होते हैं। कमल हासन ने कहा, जब मैं मणिरत्नम के साथ काम करता हूं, तो मुझे अपने गुरु और मशहूर डायरेक्टर के. बालाचंदर की याद आती है। मणि को अच्छी तरह पता है कि ये कितनी बड़ी तारीफ है। हमारे बीच एक-दूसरे के लिए गहरा सम्मान है। गौरतलब है कि फिल्म ठग लाइफ को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।फिल्म का संगीत लेजेंडरी म्यूजीशियन एआर रहमान ने दिया है। फिल्म ठग लाइफ, तीन दिग्गज मणि रत्नम, कमल हासन और ए.आर. रहमान के साथ पहली बार एक साथ आने के कारण इतिहास बनाने के लिए तैयार है। फिल्म ठग लाइफ में मलयालम, हिंदी और तेलुगु सिनेमा के कलाकार नज़र आएंगे, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक बनाता है।कमल हासन, मणि रत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंत निर्मित फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, त्रिशा, नासिर, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, महेश मांजरेकर अली फजल, वैयापुरी और अन्य प्रमुख भूमिकाएँ हैं। यह फिल्म 05 जून को दुनियाभर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।  

जाति विशेष पर टिप्पणी में अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज

मुंबई हाल ही में अनुराग कश्यप फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगी रोक को लेकर नाराज नजर आए थे। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नाराजगी भी जताई थी। इसी बीच उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी कीं। अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक वकील ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है।   अनुराग के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत एडवोकेट आशुतोष जे. दुबे ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें बताया कि निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ उन्होंने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एडवोकेट ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘अनुराग कश्यप की जाति विशेष को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी बहुत ही अपमानजनक है। नफरत फैलाने वाली ऐसी बातें समाज में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।’    क्या है पूरा मामला कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनुराग कश्यप ने अपना गुस्सा जाहिर किया। वह फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगी रोक, इसमें की गई सेंसरशिप से नाराज दिखे। निर्देशक ने सरकार को भी आड़े हाथों लिया। दरअसल, मामला कुछ यूं हैं कि फिल्म ‘फुले’ में जातिवाद के विषय को लेकर कहानी कही गई है। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले की जीवन पर आधारित है। उन्होंने दलितों और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने अथक प्रयास किए। इनकी शिक्षा पर जोर दिया। इस फिल्म में सेंसरबोर्ड ने कई बदलाव करने को कहे, इस बात से ही अनुराग नाराज नजर आए। इसी बीच उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet