LATEST NEWS

बेटी Dua के साथ मुंबई के सबसे आलीशान घर में शिफ्ट होंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

मुंबई एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह  जल्द ही अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह  के साथ मुंबई के सबसे आलीशान घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं. 8 सितंबर 2024 इस कपल ने शाहरुख खान  के घर मन्नत के बाजू में करोड़ों का नया क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है. कपल का ये नया घर मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित है. उनके इस नए घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि इस कपल के नए घर की कीमत 100 करोड़ से अधिक बताई जा रही है और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कपल को समुद्र का नजारा देखने को मिले. उनका नया घर वास्तुकला का एक चमत्कार है, जो एक ऊंची इमारत की 16 से 19 मंजिलों तक में फैला हुआ है, जिसमें घर के अंदर लगभग 11,266 वर्ग फुट और 1,300 वर्ग फुट का छत है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली में शादी हुई थी. बांद्रा वाले घर के अलावा इस कपल के पास अलीबाग में एक 22 करोड़ का बंगला भी है, जिसे 2021 में खरीदा गया था. दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्मी वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में डीसीपी शक्ति शेट्टी के रूप में देखा गया था. मां बनने के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म में शामिल होने का ऐलान फिलहाल नहीं किया है. वहीं, रणवीर सिंह  इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और यामी गौतम भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘धुरंधर’ के अलावा रणवीर सिंह एक्सेल एंटरटेनमेंट और फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित ‘डॉन 3’, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘शक्तिमान’ और ‘बैजू बावरा’ में भी नजर आएंगे.

जहीर खान के घर गुंजी किलकारी, इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर कर बताया बेटे का नाम

मुंबई दिग्गज भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के घर बच्चे की किलकारी गुंज गई है. उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने बेटे को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस कपल ने इसकी जानकारी दी है. कपल ने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है. सोशल मीडिया पर कपल ने एक प्यारी सी फैमिली फोटो भी शेयर कर बच्चे के जन्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर किया है. फोटो में जहीर खान अपने बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि सागरिका अपने हाथों को जहीर के कंधों पर रखी हुईं हैं. इस पोस्ट के साथ सागरिका घाटगे ने कैप्शन में लिखा- कि उनके घर बेबी बॉय का आगमन हुआ है, जिसका नाम फतेहसिंह खान है. IPL 2025 में व्यस्त हैं जहीर खान बता दें कि जहीर खान इस समय आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं. इस सीजन वो लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच हैं. उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं और 3 हारे हैं. पॉइंट्स टेबल में जहीर खान की टीम 5वें नंबर पर है. हाल ही में सागरिका घाटगे ने बताया था कि कैसे अगल-अलग धर्म के होने के बावजूद इस कपल की शादी मुकम्मल हुई थी.. सागरिका घाटगे  ने बताया कि जहीर खान बातचीत करने में भी हिचकिचा रहे थे. दोनों ने साल 2017 में शादी किया था.

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राधिका मदान ने दिया करारा जवाब

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. वहीं, अब प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राधिका मदान ने करारा जवाब दिया है. कॉस्मेटिक सर्जरी का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राधिका मदान का लुक बहुत ज्यादा बदला हुआ दिखाया गया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो की इशानी याद है? इतने सारे कॉस्मेटिक वर्क के बाद राधिका मदान अब पहचान में नहीं आती हैं.’ पोस्ट में अभिनेत्री मौनी रॉय से तुलना करते हुए कहा गया, ‘राधिका मदान ने वास्तव में मौनी रॉय से सीख ली है, नया चेहरा, नई वाइब.’ राधिका मदान ने दिया जवाब हालांकि, राधिका मदान ने तुरंत जवाब दिया और आलोचना को मजाक में लिया है. इस पोस्ट पर तीखी टिप्पणी करते हुए राधिका मदान ने लिखा, ‘बस इतने ही आइब्रो ऊपर करे हैं एआई का इस्तेमाल करके? और कर लो यार…ये तो फिर भी नेचुरल लग रहा है.’ एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा था. कई सोशल मीडिया यूजर्स एडिट किए गए वीडियो के झांसे में आ गए और राधिका के इस बड़े बदलाव पर हैरानी जताई. राधिका मदान का वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका मदान को ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है. उन्होंने टीवी सीरियल से अपनी शुरुआत की और बाद में फिल्मों में काम किया. वह ‘मर्द को दर्द नहीं होता’, ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘पटाखा’, ‘शिद्दत’, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’, ‘कच्चे लिम्बू’, ‘कुत्ते’, ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’, ‘सरफिरा’ और अन्य फिल्मों में कान कर चुकी हैं.

अक्षय कुमार ने अमृतसर में दिया जनरल डायर की परपोती को जवाब

अमृतसर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘केसरी 2’ गुड फ्राइडे यान 18 अप्रैल के दिन थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है, जो कि जलियावाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इसमें कोर्ट रूम ड्रामा से लेकर उस नरसंहार की सच्चाई दिखाने का प्रयास किया गया है। स्टार्स इस मूवी का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान ‘खिलाड़ी भइया’ ने जनरल डायर की परपोती को करारा जवाब दिया है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, जनरल डायर एक ब्रिटिश अधिकारी थे, जिन्होंने 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर में अपने सैनिकों को बिना किसी चेतावनी के महिलाओं और बच्चों सहित निहत्थे भारतीय नागरिकों की भीड़ पर जलियावाला बाग में गोलियां चलाने का आदेश दिया था। अब इसी पर Kesari 2 आधारित है, जिसका सच करण जौहर अपनी टीम के साथ दिखाने जा रहे हैं। अक्षय कुमार ने अमृतसर में गोल्डन टेम्पल में मत्था टेकने के बाद मीडिया से बात की और उस दौरान कहा, ‘एक दिन आप देख लेना, ये फिल्म देखकर या और भी बहुत सारी चीजें पता करके… एक दिन ब्रिटिश एम्पायर अपने आप ही सॉरी शब्द कहेगा। क्योंकि उन्हें खुद एहसास होगा कि हुआ क्या था। क्या किया गया था। आज भी उनकी (जनरल डायर)परपोती ऐसा सोचती हैं कि हम लुटेरे हैं। बस उसी शब्द का जवाब ये फिल्म है। और मैं उम्मीद करता हूं कि वो भी इस फिल्म को देखेंगी। और दिन आएगा जब उनको एहसास होगा कि उनके परदादाजी ने क्या किया था। मैं बस यही कहना चाहता हूं।’ करण जौहर का जनरल डायर की परपोती की बातें सुन खौला था खून बता दें कि पोति का नाम कैरोलीन डायर है। उन्होंने एक वीडियो में दावा किया था कि जो भारतीय जलियावाला बाग में इकट्ठा हुए थे, वो ‘लुटेरे’ थे। उन्होंने अपने दादाजी को एक सम्मानीय शख्स बताया था। कहा था कि भारतीय उन्हें बहुत पसंद करते थे। कैरोलीन ने उस हत्याकांड के पीड़ित परिवार से ये भी कहा था, ‘मुझे लगता है कि इतिहास इतिहास है और आपको इसे स्वीकार करना होगा।’ इस बारे में जब करण जौहर से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, ‘वह अपनी ही दुनिया में जी रही है और किसी भ्रम में है… उसने ऐसी बातें भी कहीं, इससे मेरा खून खौल गया।’

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की होगी वापसी : असित मोदी

मुंबई ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के कमबैक को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है। कहा जा रहा था कि असित मोदी ने दयाबेन के रोल के लिए किसी एक्ट्रेस को साइन कर लिया है, और मॉक शूट चल रहे हैं। अब असित मोदी ने खुद कन्फर्म किया है कि ‘तारक मेहता…’ में दयाबेन की वापसी हो रही है। लेकिन इस किरदार को दिशा वकानी नहीं, बल्कि कोई और एक्ट्रेस निभाएगी। TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि पूरी टीम दयाबेन के किरदार को वापस लाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। असित मोदी ने कहा, ‘हम बिल्कुल दया भाभी के किरदार को वापस लाएंगे। लोगों का कहना है कि दया भाभी के जाने के बाद से उन्हें शो पसंद नहीं आया। मैं पूरी तरह से सहमत हूं। हमारी पूरी टीम जल्द से जल्द दया भाभी के किरदार को शो में वापस लाने की कोशिश कर रही है।’ असित मोदी ने आगे कहा, ‘मैंने दयाबेन के रोल के लिए कुछ एक्ट्रेसेस को चुना है और आप जल्द ही उनसे मिलेंगे। दिशा को शो छोड़े पांच साल हो चुके हैं और हम अभी भी उन्हें याद करते हैं। वह अपने साथी कलाकारों और क्रू का बहुत ख्याल रखती थीं। हमारा मकसद है कि हम दिशा वकानी जैसी कोई कलाकार ढूंढें।’ कुछ हफ्ते पर एक सोर्स के हवाले से बताया गया था कि असित मोदी ने दयाबेन के रोल के लिए एक एक्ट्रेस को साइन कर लिया है। उन्हें उसका ऑडिशन पसंद आया और मॉक शूट चल रहे हैं। वहीं, इसी साल जनवरी में अपडेट आया था कि दिशा वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी नहीं करेंगी। इस बारे में असित मोदी ने ‘न्यूज18’ से कहा था, ‘मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं। उनके दो बच्चे हैं। वह मेरी बहन जैसी है। आज भी, उनके परिवार के साथ हमारा बहुत करीबी रिश्ता है। मेरी बहन दिशा वकानी ने मुझे राखी बांधी है। उनके पिता और भाई भी मेरे लिए परिवार हैं।’

अंतरिक्ष की यात्रा कर वापस धरती पर लौटी पॉप स्टार कैटी पेरी

लॉस एंजिल्स पॉप स्टार कैटी पेरी सोमवार को अंतरिक्ष की यात्रा कर वापस धरती पर लौट आई हैं। जेफ बेजोस के ‘ब्लू ओरिजन’ रॉकेट के साथ उन्‍होंने अपनी इस अंतरिक्ष यात्रा को ‘इमोशनल’ अनुभव बताया है। कैटी ने कहा कि मां बनने के बाद यह जीवन में उनका दूसरा सबसे बड़ा अनुभव रहा है। कैटी ने खुलासा किया कि उन्‍होंने उड़ान के दौरान ‘व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड’ गाना भी गाया। करीब 11 मिनट की यात्रा के बाद जब कैटी पेरी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट से नीचे उतरीं तो उन्‍होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस अनुभव ने मुझे यह दिखाया है कि आप अपने अंदर भरे प्यार को कभी नहीं जान सकते, जैसे कि आपको कितना प्यार देना है और आपसे कितना प्यार किया जाता है।’ ऑल वुमन टीम के साथ कैटी पेरी ने रचा इतिहास ‘फायरवर्क’ और ‘कैलिफोर्निया गर्ल्स’ की सिंगर कैटी पेरी की यह यात्रा इसलिए भी ऐतिहासिक थी कि वह एक ऑल वुमन टीम के साथ अंतरिक्ष में पहुंची थीं। ‘अमेजन’ के संस्थापक जेफ बेजोस की स्‍पेस कंपनी ‘ब्लू ओरिज‍न’ के रॉकेट से कैटी पेरी समेत महिलाओं के 5 सदस्‍यीय दल को पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर से अधिक ऊपर ले जाया गया। यह न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया। धरती पर लौटते ही कैटी ने जमीन को चूमा इस यात्रा में कैटी पेरी के साथ जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्ममेकर केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी थीं। कैप्सूल के सुरक्षित उतरने के बाद कैटी पेरी के जमीन को चूमने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने साथ डेजी का फूल लेकर गई थीं कैटी पेरी कैटी पेरी ने उड़ान भरने के दौरान अपने साथ एक डेजी का फूल भी रखा था। यह उनकी बेटी डेजी के लिए था। वह बाकी महिलाओं के साथ करीब 4 मिनट तक स्‍पेस में रहीं। न्यू शेपर्ड रॉकेट सोमवार को पृथ्वी से 100 किमी की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचा और इसने करमन लाइन को पार किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है। अंतरिक्ष में इससे पहले 1963 में बिना पुरुष के गई थी महिला साल 2000 में अरबपति जेफ बेजोस ने स्‍पेस टूरिज्‍म कंपनी ब्लू ओरिजन की शुरुआत की थी। सोमवार को कैटी पेरी समेत ऑल वुमन टीम को ले जाने वाला न्यू शेपर्ड रॉकेट वेस्ट टेक्सास से लॉन्च किया गया। यह पहली ऐसी अंतरिक्ष उड़ान थी, जिसमें हर सीट पर महिलाएं बैठी थीं। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

टीवी एक्टर पार्थ समथान ने ‘सीआईडी’ में नए एसीपी आयुष्मान के रोल में एंट्री की, लोग हुए आगबबूला

मुंबई टीवी शो CID के फैंस, एक तो पहले से ही एसीपी प्रद्युमन की मौत से गुस्से में थे, और अब नए एसीपी की एंट्री पर वो आगबबूला हो गए। हाल ही पॉपुलर टीवी एक्टर पार्थ समथान ने ‘सीआईडी’ में नए एसीपी आयुष्मान के रोल में एंट्री की। उन्हें देखते ही फैंस ने गुस्सा निकाला और सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया। CID में पार्थ समथान ने नया एसीपी बनकर शो की OG टीम-दया और अभिजीत की नाक में दम कर दिया। एसीपी प्रद्युमन का सफर CID में खत्म किए जाने पर दर्शक मेकर्स पर गुस्सा निकाल रहे थे, और अब नए एसीपी की एंट्री पर उसे शो से निकालने की मांग कर रहे हैं। ‘एकदम वाहियात और बेमतलब की एंट्रीज’ एक फैन ने X पर लिखा, ‘मैं ACP प्रद्युमन (शिवाजी साटम) और CID की OG टीम के प्रति इस तिकड़ी के घमंड और अनादर को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उम्मीद करता हूं कि ये जल्दी शो छोड़ दें। सबसे खराब और वाहियात एंट्री है, जिसका कोई मतलब नहीं।’ ‘कहीं नया एसीपी गद्दार तो नहीं?’ एक ने लिखा है, ‘मुझे लगता है कि ये नया एसीपी गद्दार है और इसका पर्दाफाश करने के लिए शिवाजी सर (एसीपी प्रद्युमन) की एंट्री होगी।’ पार्थ के अलावा दो और नई एंट्री, लोगों को पसंद नहीं आई एक्टिंग पार्थ समथान के अलावा CID में दो और एक्ट्रेसेस की एंट्री हुई है, और उनकी एक्टिंग की आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये दो नई एंट्री बिल्कुल फिट नहीं होतीं। कोई एक्टिंग नहीं आती।’ एक ने लिखा, ‘एसीपी प्रद्युमन को वापस लाओ।’ पार्थ समथान के फैंस ने की तारीफ- एकदम दमदार एंट्री हालांकि, पार्थ समथान के फैंस ने एक्टर की एंट्री से लेकर उनके लुक और नए एसीपी के रूप में दमदार एक्टिंग की तारीफ की। शो के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ तो इस इंस्पेक्टर दया और अभिजीत की तारीफ कर रहे हैं कि वो किस तरह नए एसीपी से भिड़ गए हैं। ACP प्रद्युमन की होगी वापसी! जनता की डिमांड पर फैसला एसीपी प्रद्युमन के किरदार की बात करें, तो इसे शिवाजी साटम निभा रहे थे। पर हाल ही के एपिसोड में एक बम ब्लास्ट में उनके किरदार की मौत दिखाकर ट्रैक एंड कर दिया गया। तभी से फैंस गुस्से से आगबबूला हैं और शिवाजी साटम की वापसी की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जनता की डिमांड पर शिवाजी साटम यानी एसीपी प्रद्युमन को वापस CID में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, शिवाजी साटम ने CID में अपना ट्रैक खत्म किए जाने पर कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें नहीं बताया गया।

मानसिक रूप से बीमार निकला सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स

मुंबई बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गुजरात के वडोदरा जिले से ढूंढ निकाला है। मंगलवार को पुलिस ने जानकारी दी कि यह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। रविवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक मैसेज आया, जिसमें सलमान खान को धमकी दी गई थी। मैसेज में कहा गया था कि सलमान की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा और उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया जाएगा। सलमान को पहले से ही वाई-प्लस सिक्योरिटी दी गई है, लेकिन इस धमकी के बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) के तहत आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। साथ ही, पुलिस ने सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह धमकी वडोदरा के वाघोडिया तालुका में रहने वाले एक शख्स ने भेजी थी। वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को मुंबई पुलिस की एक टीम वाघोडिया पुलिस के साथ उस शख्स के घर पहुंची। जांच में सामने आया कि यह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए मुंबई आने का नोटिस दिया और वापस लौट आई। सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल अप्रैल में दो बाइक सवारों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाई थीं। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भी सलमान को धमकियां दी थीं। गैंग ने सलमान से बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने को कहा था, क्योंकि सलमान पर 1998 में एक काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। इन धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान को वाई-प्लस सिक्योरिटी दी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ  रश्मिका मंदाना भी हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। 

विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी संग तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी बोले -झूठी चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए

मुंबई हाल ही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के तलाक की खबरें आने लगीं, जिससे फैंस को तगडा झटका लगा था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि दिव्यांका और विवेक शादी के 9 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। अब कपल ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है, और सच बताया है। विवेक और दिव्यांका ने कहा कि वो इन खबरों पर हंस रहे थे और ऐसी बातों को सीरियसली नहीं लेते। विवेक दहिया ने तलाक की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका, हम लोग हंस रहे थे। हम लोग आइसक्रीम खाते-खाते सोच रहे थे कि अगर और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।’ विवेक बोले- क्लिकेबट सब समझता हूं, इसमें कुछ सच नहीं विवेक दहिया ने आगे कहा, ‘मैं भी व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है कि ये क्लिकबेट क्या होता है। मैं ये सबकुछ अच्छे से समझता हूं। कुछ सनसनीखेज डाल दोगे तो लोग आएंगे और उसे देखेंगे। लेकिन, उसमें कुछ होता नहीं है। ऐसी झूठी और फर्जी चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।’ विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की लव स्टोरी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक की की लव स्टोरी की बात करें, तो उनकी पहली मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हुआ, और फिर 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली। विवेक और दिव्यांका ने कई शोज में साथ काम किया। उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ भी जीता था। शरद मल्होत्रा संग रहा अफेयर, हुआ था गंदा ब्रेकअप विवेक से शादी से पहले दिव्यांका एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थीं। पर कुछ साल बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था। इसकी वजह से दिव्यांका बुरी तरह टूट गई थीं। फिर दिव्यांका की जिंदगी में विवेक दहिया की एंट्री हुई और दोनों ने एक-दूसरे को हमसफर बना लिया।

कुपोषण से मुक्ति की दिशा में कदम: C-MAM मॉडल और समुदाय सहभागिता के माध्यम से बाल पोषण जागरूकता कार्यक्रम

Step towards freedom from malnutrition

Step towards freedom from malnutrition: Child nutrition awareness programme through C-MAM model and community participation जितेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्र.-04, सेक्टर-02 खेरमाई वार्ड के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में “C-MAM(समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन मॉड्यूल)के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन तथा जीवन के प्रथम 1000 दिवस के महत्व” थीम पर आधारित विविध गतिविधियों का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर किया गया। समस्त आंगनबाड़ी केंद्र में आज तृतीय मंगल दिवस पर “अन्नप्राशन दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 6 माह की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का सामूहिक अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों की माता, पिता,अभिभावकों से बच्चों के आहार की बारंबारता, उसकी प्रकृति के विषय में चर्चा की गई। उन्हें जानकारी दी गई की 6 माह के बाद बच्चों के वृद्धि तथा विकास तेजी से होता है।जिसके लिए मां का दूध ही केवल पर्याप्त नहीं होता है। यही वह समय है जबकि बच्चों को ऊपरी आहार की शुरूआत करने की आवश्यकता होती है। बच्चों का भोजन सादा होना चाहिए। इसमें मिर्च मसाले का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए तथा बच्चों के भोजन की प्रकृति अर्द्धठोस होनी चाहिए। बच्चों के आहार की मात्रा, बारंबारता, भोजन में खाद्य विविधता एवं स्वच्छता विषय पर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में शारीरिक माप दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें निर्धारित बच्चों का वजन ऊंचाई लेकर उनका पोषण स्तर ज्ञात किया गया तथा बच्चों के पोषण स्तर के संबंध में माता-पिता से चर्चा की गई बच्चों के पोषण स्तर के आधार पर माता-पिता तथा देखभालकर्ता को आवश्यक समझाइश/परामर्श भी दिया गया। केंन्द्र क्रमांक-30 में ‘वीएचएसएनडी दिवस’ का आयोजन किया गया। जहां एएनएम की उपस्थिति में वार्ड अंतर्गत समस्त चिन्हांकित सेम बच्चों की भूख की जांच की गई तथा भूख की जांच में फेल बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र(NRC) रेफर किया गया। साथ ही नवीन चिन्हांकित सेम,मेंम बच्चों को एएनएम की उपस्थिति में दवाओं का वितरण किया गया एवं पूर्व में C-MAM कार्यक्रम में पंजीकृत बच्चो को प्रदाय दवाओ के अनुपूरन का फॉलो अप एवं निर्धारित साप्ताहिक फॉलो अप भी किया गया। वीएचएसएनडी दिवस पर चिन्हांकित 0 से 6 वर्ष तक के सभी सेम, मैंम तथा गंभीर कम वजन के बच्चों,के माता पिता तथा अभिभावको को कुपोषण के संकेतो,लक्षणों,दुष्प्रभाव तथा उससे बचाव के उपायो तथा उपचार के संबंध में आवश्यक परामर्श दिए गए।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर ED की रेड: हाल ही में उन्होंने भाजपा के खिलाफ बयान बाज़ी की थी ,19 ठिकानों पर पहुंची टीम

ED raids at the house of former Congress minister

ED raids at the house of former Congress minister: Recently he had made statements against BJP, the team reached 19 locations जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास के 19 ठिकानों पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम छापा मार रही है। जयपुर में एक और प्रदेश के अन्य 18 ठिकानों पर सुबह करीब 5 बजे टीमें पहुंच गई थीं। यह मामला रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली PACL में हुए 48 हजार करोड़ के घोटाले से जुड़ा है। ईडी से मिली जानकारी के अनुसार, प्रताप सिंह और उनके परिवार के लोगों के नाम पर PACL में घोटाले का पैसा ट्रांसफर हुआ था। अधिकांश पैसा प्रॉपर्टी और अन्य सेक्टर में लगा दिया गया। उधर, पूर्व मंत्री के घर छापेमारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जयपुर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर समर्थक पहुंच गए। समर्थकों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जयपुर के सिविल लाइंस स्थित इसी मकान में सुबह से ED की रेड चल रही है। लाखों लोगों के साथ हुई थी PACL में धोखाधड़ी लाखों लोगों के साथ PACL में धोखाधड़ी हुई थी। इसके बाद यह केस सुप्रीम कोर्ट में चला गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 2 फरवरी 2016 को सेवानिवृत्त सीजेआई आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। कोर्ट ने कमेटी से कहा था कि पीएसीएल की संपत्तियों को नीलाम करके 6 महीने में लोगों को ब्याज सहित भुगतान करें। सेबी के आकलन के अनुसार, पीएसीएल की 1.86 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो निवेशकों की जमा राशि की तुलना में 4 गुना है। पीएसीएल कंपनी की योजनाओं को अवैध मानते हुए सेबी ने 22 अगस्त 2014 को कंपनी के कारोबार बंद कर दिए थे। इसके चलते निवेशकों की पूंजी कंपनी के पास जमा रह गई। इसके बाद कंपनी व सेबी के बीच सुप्रीम कोर्ट में केस चला और सेबी जीत गई। राजस्थान में 28 लाख लोगों ने 2850 करोड़ किए थे निवेश17 वर्ष तक राज्य में रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली पीएसीएल में प्रदेश के 28 लाख लोगों ने करीब 2850 करोड़ और देश के 5.85 करोड़ लोगों ने कुल 49100 करोड़ का निवेश किया था। कंपनी पर बिहार, महाराष्ट्र, एमपी, असम, कर्नाटक, जयपुर ग्रामीण, उदयपुर, आंध्र प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत आधे से ज्यादा राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। सबसे पहले जयपुर में इसका खुलासा होने पर एफआईआर दर्ज हुई थी। जानकार सूत्रों की मानें तो इस केस में प्रताप सिंह की भागीदारी करीब 30 करोड़ की बताई जा रही है। ईडी की छापेमारी पूरी होने के बाद ही रिकवरी को लेकर कुछ कहा जा सकता है। खाचरियावास ने कहा- जो इनके खिलाफ बोलता है, ईडी भेज देते हैंप्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- ईडी केंद्र के अधीन है। इस डबल इंजन की सरकार से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकता। मेरे परिवार के सदस्यों के यहां बेवजह सर्च चल रहा है। हम पूरा सर्च करवाएंगे। ईडी के अफसरों से हम पूरा सहयोग करेंगे। बीजेपी सरकार को मेरे बोलने से इतना दर्द है कि छापे डलवा दिए। मैं पिछले डेढ़ साल से इनके खिलाफ बोल रहा हूं। जो बीजेपी और इनकी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके घर ये ईडी भेज देते हैं। मैं बोल रहा था तो मुझे भी पहले से पता था कि ईडी तो एक दिन पहुंचेगी, यदि पहुंचेगी तो मैं भी तैयार हूं। मेरा नाम प्रताप सिंह खाचरियावास है, मुझे सबका इलाज करना आता हैखाचरियावास ने बीजेपी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा- बीजेपी के लोगों से कहना चाहूंगा। आप ही सरकार में नहीं रहोगे। सरकारें बदलती रहती हैं। जमाना बदलेगा। आपने यह कार्रवाई शुरू की है, कल बीजेपी वालों के खिलाफ भी हम यही कार्रवाई करेंगे। डरते थोड़े ही हैं। मेरा नाम प्रताप सिंह खाचरिवास है। मुझे सबका इलाज करना आता है।

अमिताभ बच्चन ने पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका

मुंबई,  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों से फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका पूछा है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।वह अपने प्रशंसकों से हर दिन कुछ न कुछ साझा करते हैं। अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। फिर भी उनके मन में इच्छा है कि संख्या और बढ़ जाये। ऐसा कैसे होगा, अमिताभ को यह समझ नहीं आ रहा। अमिताभ ने एक्स पर लोगों से पूछा कि फॉलोअर्स की संख्या कैसे बढ़ाई जाए। इस पर लोग तरह-तरह के मजेदार जवाब दे रहे हैं। अमिताभ ने लिखा है, ‘बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर बढ़ ही नहीं रहा। कोई उपाय हो तो बताइए।  

गोपीचंद मलिनेनी के साथ ‘हार्ट ऑफ जाट लैंड’ पहुंचे रणदीप हुड्डा

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा हाल ही में अपनी फिल्म जाट के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ रोहतक स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। रणदीप हुड्डा इन दिनों फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं। गोपीचंद मलिनेनी निर्देशित फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणदीप ने खलनायक राणातुंगा का किरदार निभाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म जाट चार दिनों में भारतीय बाजार में 40 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस बीच रणदीप निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ वैशाखी के अवसर पर रोहतक स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे, जिसे उन्होंने ‘हार्ट ऑफ जाट लैंड’ बताया। रणदीप हुड्डा चंडीगढ़ के एक स्थानीय सिनेमाघर में भी अचानक से पहुंचे और प्रशंसकों को चौंका दिया। रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर मैं अपने रोहतक स्थित पैतृक गांव ‘हार्ट ऑफ जाट लैण्ड’ पहुंचा। मेरे साथ मेरे भाई, निर्देशक गोपीचंद भी इस सफर में शामिल हुए। हमने अपने काका के घर पर बना स्वादिष्ट हरियाणवी भोजन और चूरमा खाया। रणदीप ने कहा, यहां सिनेमाघरों में ‘जाट’ देखने के लिए भरे सिनेमाघरों को देखने से बेहतर और क्या हो सकता है! जहां दर्शक सीटी और ताली के साथ ढेर सारा प्यार बरसा रहे हों। फिल्म जाट में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है।  

मशहूर कॉमेडियन जर्नादन का निधन

बेंगलुरु अप्रैल का महीना फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए दुखद साबित हो रहा है। बीते 4 अप्रैल को दिग्‍गज एक्‍टर और फिलममेकर मनोज कुमार का निधन हुआ, वहीं अब 10 दिनों के भीतर एक और मशहूर एक्‍टर और कॉमेडियन बैंक जर्नादन के निधन की खबर आई है। कन्नड़ सिनेमा और टेलीविजन जगत के दिग्गज अभिनेता बैंक जनार्दन का शुक्रवार देर रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। बताया जाता है कि बैंक जनार्दन काफी समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उन्‍होंने शुक्रवार, 11 अप्रैल को आख‍िरी सांसे लीं। उनके निधन ने कन्‍नड़ स‍िनेमा के फैंस को गहरा झटका द‍िया है। बैंक जनार्दन ने 500 से अध‍िक फिल्‍मों में किया था काम साल 1948 में बेंगलुरु में पैदा हुए बैंक जनार्दन कन्नड़ सिनेमा उद्योग में एक जाना-माना नाम थे। वह अपनी दमदार सहायक भूमिकाओं और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। अपने करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। दो साल पहले 2023 में पड़ा था दिल का दौरा बैंक जनार्दन को दो साल पहले 26 सितंबर, 2023 को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, डॉक्‍टरों ने समय रहते उन्‍हें सही उपचार दिया, जिसके बाद वह ठीक हो गए थे और काम पर वापस लौट आए थे। बैंक जनार्दन की कुछ यादगार फिल्‍में जनार्दन ने 1985 में फिल्‍म ‘पितामह’ से अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी। उन्‍हें आख‍िरी बार बड़े पर्दे पर साल 2023 में रिलीज ‘उंडेनामा’ में देखा गया था। दिग्‍गज एक्‍टर के कुछ सबसे बेहतरीन किरदारों में फिल्‍म 1993 में ‘शश्‍श!’, 1992 में ‘थर्ले नान मागा’ और 2005 में ‘न्‍यूज’ शामिल हैं। टीवी पर कन्‍नड़ सीर‍ियल ‘पाप पांडु’ ने उन्‍हें घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलवाई थी।

अभिनेता सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार इस तरह के कई मैसेज आए थे, लेकिन जब पुलिस ने जांच की या ह‍िरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन लोगों ने कहा था कि उन्‍होंने मैसेज मस्‍ती में किए थे। हालांकि, पुलिस कोई भी ढ‍िलाई नहीं बरत रही है। परिवहन विभाग को मिले वॉट्सऐप पर धमकी के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमें पर पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल, 2024 को गोलीबारी की घटना हुई थी। अब ठीक एक साल बाद उसी तारीख 14 अप्रैल, 2025 को एक्टर के लिए धमकीभरा मैसेज आया। साल 2024 में स‍िनेमा के ‘सिकंदर’ को कई रैंडम घमकी मिली थी। पुलिस ने जांच की थी और सुरक्षा को देखते हुए, उनके अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ बनाया गया था। साथ ही एक्टर को Y+ सिक्योरिट मिली है और वह कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। उनकी कार भी बुलेटप्रूफ है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान का खतरा बताया जाता है। इसी गिरोह ने बीते साल एक्‍टर के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। काले हिरण केस में भले कोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया है, लेकिन बिश्नोई गैंग उनसे माफी मंगवाना चाहता है। हालांकि सलमान के पिता सलीम खान का कहना है कि जब मौत लिखी होगी, वो आ जाएगी। किसी के धमकाने से कुछ नहीं होगा। सलमान खान को नहीं है डर साल 2023 में भी सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बरार की तरफ से कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। 2022 में भी एक्टर को घर पर एक लेटर मिला था, जिसमें उन्हें धमकाया गया था। 2024 में दो अंजान लोगों ने तो उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की भी कोशिश की थी। सलमान खान ने भी अपने ऊपर मंडरा रहे खतरों पर कहा था, ‘भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उमर लिखी है, उतनी लिखी है। बस यहीं है।’ उन्होंने कहा था कि वह घर से शूटिंग पर जाते हैं और शूटिंग से गैलेक्सी आते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet