LATEST NEWS

पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा, SC का रोक से इनकार… आज खोले जाएंगे कंटेनर

Union Carbide’s toxic waste will be burnt in Pithampur itself, SC refuses to stop it… containers will be opened today 1200 डिग्री रखा जाएगा इंसीनरेटर का तापमान इंदौर ! यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने का रास्ता साफ हो गया है। भोपाल से यह कचरा पीथमपुर लाया जा चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र ने इस पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे सर्वोच्च अदालत ने खारिज कर दिया। गुरुवार सुबह मामले को लेकर हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो इस संबंध में हाई कोर्ट के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कोर्ट ने शासन के उस जवाब को भी रिकॉर्ड पर ले लिया है, जिसमें कहा है कि कचरा जलाने के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। पिछली सुनवाई में सरकार से मांगा था जवाबपिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से पूछा था कि धार जिले के पीथमपुर में भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का कचरा जलाने के दौरान कोई घटना होगी, तो उससे निपटने के लिए उसके पास क्या इंतजाम हैं। गुरुवार को सरकार ने जवाब दाखिर कर दिया। याचिका में आरोप था कि कचरा जलाने के दौरान अकस्मात आपदा होने की स्थिति में आपदा प्रबंधन के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। आज खुलेंगे चार से पांच कंटेनर, 12 घंटे चलेगा ड्राई रन, शुक्रवार से कचरा जलाने का काम होगा शुरूपीथमपुर में रि-सस्टेनेबिलिटी कंपनी के परिसर में पिछले दो माह से रखे यूनियन कार्बाइड के 337 टन कचरे के 12 कंटेनर में चार से पांच कंटेनर को गुरुवार को खोला जाएगा। कंटेनर से कचरे को निकालकर उसमें मौजूद हानिकारक तत्वों पर नियंत्रण के लिए सोडियम सल्फाइड जैसे रसायन मिलाए जाएंगे। गुरुवार को इंसीनरेटर में ड्राई रन शुरू किया जाएगा और 12 घंटे तक इंसीनरेटर को चालू कर इसके प्रथम चेम्बर में 850 से 900 डिग्री सेल्सियस व दूसरे चेम्बर में 1100 से 1200 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचाया जाएगा। इसके बाद यूनियन कार्बाइड के कचरे को इंसीनरेटर में डालकर जलाने की प्रक्रिया शुरू होगी। संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश के अनुसार गुरुवार से कचरे को जलाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। याचिकाकर्ता की आपत्तियां खारिजयाचिकाकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि पर्यावरण और स्वास्थ्य नियमों का पालन किए बगैर यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने की तैयारी की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप था कि जिस जगह कचरा जलाया जाना है, वहां से 250 मीटर दूर एक गांव है। एक किमी के दायरे में तीन अन्य गांव हैं, लेकिन स्थानीय नागरिकों को वैकल्पिक स्थान तक उपलब्ध नहीं करवाया गया। कचरा जलाने के दौरान कोई हादसा होता है तो पीथमपुर में अस्पताल भी नहीं है। हाई कोर्ट के आदेश पर जलाया जा रहा कचराउल्लेखनीय है कि भोपाल गैस त्रासदी के 40 साल बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार यूनियन कार्बाइड के कचरे का निस्तारण करा रही है। इसके लिए जनवरी में 337 टन कचरे को भोपाल से धार जिले के पीथमपुर स्थित संयंत्र में लाकर उसे जलाने की तैयारी कर ली गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने कचरे के जलने से उसकी जहरीले तत्वों का जलवायु पर दुष्प्रभाव होने की आशंका जताते हुए विरोध कर दिया था।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 3 की मौत 27 घायल, पिकअप में सवार होकर सगाई में जा रहा था परिवार

Jabalpur Accident जबलपुर ! मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में महिला समेत तीन बच्चे शामिल हैं. वहीं घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं समेत 27 लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना, बरेला थाना क्षेत्र के महगवां इलाके की है. जहां एक पिकअप में सवार होकर सभी लोग सगाई करने मंडला जा रहे थे. इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर 4 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया. जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना में 27 लोग घायल हैं. हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के हैं. पूरा परिवार तिलवारा थाना क्षेत्र के ऐंठाखेड़ा का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है. घायलों के परिजन राजकुमार नरेती ने बताया कि ऐंठाखेड़ा से सभी लोग बरेला के चुरईखानी गांव सगाई में जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी की स्टेयरिंग फेल हो गई. वाहन में बच्चे समेत 30 लोग सवार थे. तीन की मौत हो गई है. जिसमें मेरसिंह कुलस्ते, हिरोंदाबाई, धूमकेती रामेश्वर मुरारी की मौत हो गई.

इन्वेस्टर्स मीट में हुए बड़े-बड़े दावे, कुछ नतीजा भी निकले, छिंदवाड़ा में बोले कमलनाथ

KAMALNATH COMMENTS ON GIS 2025 छिन्दवाड़ा ! मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कराकर पैसों की बारिश कराने का दावा किया है. सरकार ने कहा है कि इससे मध्य प्रदेश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल जाएगी. हालांकि, पूर्व सीएम कमलनाथ ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर तंज कसा है. छिंदवाड़ा में सवाल उठाते हुए कमलनाथ ने कहा कि यह घोषणाएं धरातल पर उतरें, तो ही कुछ फायदा होगा. निवेश केवल विश्वास से आता है : कमलनाथचार दिवसीय दौरे पर गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इन्वेस्टर समिट पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ” इन्वेस्टर समिट होती है और बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकलता. यह सब कुछ विश्वास से होता है. विश्वास होगा तो इन्वेस्ट होगा. विश्वास ही नहीं होगा, तो इन्वेस्ट भी नहीं होगा.” उन्होंने हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा आगे कहा, ” इन्वेस्टर मीट हो रही है लेकिन इसका कोई नतीजा निकलेगा, ऐसी कोई गारंटी नहीं है. इन्वेस्टर मीट में उद्योगपति सरकार पर विश्वास होने के बाद इन्वेस्ट करते हैं. लेकिन इन्वेस्ट करने के लिए पहले विश्वास का होना जरूरी है विश्वास ही नहीं है तो इन्वेस्टर मीट का नतीजा पॉजिटिव कैसे निकलेगा? गृह मंत्री ने कहा था जमीनी स्तर पर अमल होगौरतलब है कि इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, जिसमें देश और विदेश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया था. वहीं दूसरे दिन समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था और उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में बेहतर संभावनाएं हैं और उद्योगपतियों ने इच्छा भी जताई है कि जल्द से जल्द जो एमओयू साइन हुए हैं उन्हें धरातल पर अमल में लाना चाहिए.

रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक रणदीप हुड्डा ने महान स्वतंत्रता सेनानी, कवि और समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रणदीप ने एक भावपूर्ण पोस्ट साझा कर वीर सावरकर की अमर विरासत को याद किया। रणदीप ने 22 मार्च 2024 को रिलीज़ हुई अपनी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने वीर सावरकर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म वीर सावरकर के जीवन और संघर्षों को दर्शाती है और रणदीप के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट रही, क्योंकि उन्होंने इसमें अभिनय के साथ-साथ निर्देशन, सह-लेखन और सह-निर्माण भी किया। उनकी श्रद्धांजलि पोस्ट में सावरकर के क्रांतिकारी योगदान और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके प्रभाव को रेखांकित किया गया। रणदीप हुड्डा ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान वीर सावरकर के साथ अपनी गहरी भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए लिखा, आज उनकी पुण्यतिथि पर हम वीर सावरकर को याद करते हैं, जो भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक अग्रणी व्यक्तित्व थे। उनकी पुस्तक ‘द हिस्ट्री ऑफ द फर्स्ट वॉर ऑफ इंडियन इंडिपेंडेंस’ने 1857 के विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रूप में परिभाषित किया, जिससे अनगिनत क्रांतिकारियों को प्रेरणा मिली।एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में, मुझे उनके जीवन को पर्दे पर उतारने का सौभाग्य मिला, जिससे उनकी प्रतिबद्धता को करीब से देखने का अवसर मिला। 50 साल की काला पानी की सजा भुगतने के बावजूद, सावरकर अपने विश्वास पर अडिग रहे कि सशस्त्र क्रांति ही स्वतंत्रता का मार्ग है। हालांकि उनके योगदान को अक्सर अनदेखा किया जाता है या गलत समझा जाता है, लेकिन उनका आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय गौरव और मजबूत रक्षा का दृष्टिकोण भारत को आज एक वैश्विक शक्ति बनाने की नींव बना। सावरकर की विरासत आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी तब थी।  

तृप्ति डिमरी ने अपने जन्मदिन के जश्न की झलक शेयर की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर अपने 31वें जन्मदिन के जश्न की झलक शेयर की है। तृप्ति डिमरी ने प्रकृति के बीच दोस्तों संग जश्न मनाया और कहा कि वह इससे बेहतर जन्मदिन की उम्मीद नहीं कर सकती थीं। तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें और क्लिप शेयर कीं, जिसमें वह केक काटती, अपने खास दोस्तों के साथ समय बिताती और प्रकृति की खूबसूरती के बीच कुछ शांतिपूर्ण पलों का आनंद लेती नजर आईं। तृप्ति ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्यार से घिरी हुई, खुशियों और प्रकृति की सुंदरता के बीच। इससे बेहतर जन्मदिन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।”  

महाकुंभ पहुंची जूही चावला ने संगम में लगाई ‘आस्था’ की डुबकी

मुंबई, महाशिवरात्रि के अवसर पर अभिनेत्री जूही चावला पति जय मेहता के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। जूही ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर “आस्था की यात्रा” की झलक दिखाई। जूही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो मोंटाज अपलोड किया, जिसमें उनकी आस्था की यात्रा की सभी तस्वीरें शामिल थीं। इसमें जूही और घाट पर जाते हुए, संगम में डुबकी लगाते और प्रार्थना करते दिखाई दीं। वीडियो के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “आस्था, भक्ति और आशीर्वाद की यात्रा।” जूही से पहले महाकुंभ में मंगलवार को अभिनेता और राजनेता रवि किशन भी पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में सपरिवार डुबकी लगाई। किशन ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पवित्र डुबकी लगाने का एक वीडियो शेयर करते हुए प्रशंसकों को जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए क्लिप में वह अपने परिवार के साथ नदी में डुबकी लगाते नजर आए। प्रयागराज में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन महाकुंभ में आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी संगमनगरी पहुंचीं, जिसे उन्होंने ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’ बताया। प्रीति जिंटा से पहले अक्षय कुमार भी महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने डुबकी लगाने के साथ ही शानदार व्यवस्था के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर सनातन संस्कृति के पावन पर्व की सुखद अनुभूति प्राप्त की। अभिनेत्री महाकुंभ में अपनी सास वीना कौशल के साथ पहुंची थीं। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान कर आस्था और अध्यात्म का अनुभव किया। रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ संगम में स्नान के लिए पहुंची थीं। महाकुंभ पहुंचने वाले सितारों की सूची में ईशा कोप्पिकर, एकता कपूर और शिवांगी जोशी, भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अभिनेत्री आम्रपाली समेत अन्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं। महाकुंभ पहुंचने वाले सितारों की सूची काफी लंबी है। इसमें अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, पूनम पांडे, किटू गिडवानी, फिल्म निर्माता कबीर खान, कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर, गायक-अभिनेता गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डिसूजा, सिद्धार्थ निगम, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी समेत कई हस्तियों के नाम शामिल हैं।  

पठान 2 की तैयारी कर रहे हैं आदित्य चोपड़ा

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा फिल्म पठान 2 की तैयारी कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा ने वर्ष 2023 को शाहरुख़ खान को लेकर सुपरहिट फिल्म पठान बनाई थी। इस फिल्म के जरिये शाहरुख़ ने लंबे अरसे के बाद कमबैक किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान एक जासूस के रोल में थे। पठान की जबरदस्त कामयाबी के पास मेकर्स अब पठान 2 लाने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा पठान 2 की तैयारी में जुटे हुए हैं।वह साल 2023 से एक अच्छी कहानी की तलाश में थे।आदित्य चोपड़ा ऐसी स्टोरी चाहते थे जो पठान की स्टोरी को भी आगे बढ़ाएं और पहले से भी ज्यादा दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स ला सके। इसलिए स्क्रिप्ट पर जमकर मेहनत की गई। चर्चा है कि श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला के साथ आदित्य चोपड़ा ने ऐसी कहानी तैयारी की है। जो पहली पठान मूवी से भी ज्यादा बेहतर होगी। चर्चा है कि आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की कहानी शाहरुख खान को भी सुना दी है। शाहरुख खान को भी ये कहानी बहुत पसंद आई है।जिसके बाद आदित्य चोपड़ा अब एक निर्देशक की तलाश कर रहे हैं।जो उनकी इच्छा के अनुसार पठान 2 को बना सके। हो सकता है कि आदित्य चोपड़ा खुद इस फिल्म को निर्देशित करें या फिर अयान मुखर्जी को ये जिम्मेदारी सौंप दें। फिलहाल शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में बिजी हैं इसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट पठान 2 ही हो सकता है। जिसकी शूटिंग साल 2026 में शुरू हो सकती है।  

महाशिवरात्रि : अमिताभ बच्चन से कैलाश खेर तक, सितारों ने शिव भक्तों को दी शुभकामनाएं

मुंबई,  भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी भक्ति में लीन हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायक कैलाश खेर समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। महाशिवरात्रि के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने सभी को शुभकामनाएं दीं। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।” गायक कैलाश खेर ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह रुद्राक्ष की माला पहने और साथ में डमरू लिए ध्यान लगाए दिखे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जो नाथों के नाथ कहाए, याचक भूति बेल चढ़ाते। जातक झूम-झूम के गाते ओमकारा, ओमकारा।” अभिनेत्री मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव, शुभ महाशिवरात्रि।” अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! हर हर महादेव।“ अभिनेत्री अदा शर्मा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव तांडव स्तोत्र सुनाया और प्रशंसकों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अदा शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।” शेयर किए गए वीडियो में वह ‘शिव तांडव स्त्रोत’ प्रस्तुत करती नजर आईं। अदा ने स्त्रोत को अपनी आवाज दी है। अभिनेत्री सोहा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कश्मीर के पारंपरिक त्योहार ‘हेरथ’ के साथ महाशिवरात्रि का पूजन करती नजर आईं। वीडियो में सोहा के पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया हवन-पूजन करते नजर आए। वीडियो के साथ सोहा अली खान ने लिखा, “हेरथ मुबारक! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार, शांति और प्रार्थना।”  

महाकुंभ में जीवन और आसक्ति के बीच द्वंद्व का हुआ अहसास : प्रीति जिंटा

महाकुम्भ नगर महाकुंभ-2025 के अंतर्गत बुधवार को हुए आखिरी स्नान पर्व पर प्रीति जिंटा ने भावुक कर देने वाला आध्यात्मिक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट कुछ दिन पहले हुई तीर्थराज प्रयागराज की यात्रा से जुड़ी रही जिसमें अध्यात्मिक अनुभूतियों का समावेश रहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से प्रयागराज महाकुम्भ में अपनी यात्रा से जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी आध्यात्मिक अनुभूति के बारे में विस्तार से लिखा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कुंभ मेले में यह मेरा तीसरा मौका था और यह जादुई, दिल को छूने वाला तथा थोड़ा दुखद था। जादुई इसलिए क्योंकि मैं चाहे जितनी भी कोशिश कर लूं, मैं यह नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस हुआ। दिल को छूने वाला इसलिए क्योंकि मैं अपनी मां के साथ गयी थी और यह उनके लिए दुनिया से बढक़र था। दुखद इसलिए क्योंकि मैं जीवन और मृत्यु के विभिन्न चक्रों से मुक्त होना चाहती थी, लेकिन मुझे जीवन और आसक्ति के द्वंद्व का अहसास हुआ। जिंटा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा क्या मैं अपने परिवार, अपने बच्चों और अपने प्रियजनों को छोडऩे के लिए तैयार हूं। नहीं! मैं तैयार नहीं हूं! यह बहुत ही भावुक और विनम्र करने वाला होता है जब आपको यह अहसास होता है कि आसक्ति के तार मजबूत और शक्तिशाली हैं और चाहे आपकी आसक्ति कुछ भी हो, आखिरकार आपकी आध्यात्मिक यात्रा और आगे की यात्रा अकेले ही होगी! मैं इस धारणा के साथ वापस आयी कि हम आध्यात्मिक अनुभव वाले मनुष्य नहीं हैं बल्कि आध्यात्मिक प्राणी हैं जो मानवीय अनुभव कर रहे हैं। इसके आगे मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे विश्वास है, मेरी जिज्ञासा निश्चित रूप से उन सभी उत्तरों की ओर मार्ग प्रशस्त करेगी जिनकी मुझे तलाश है… तब तक, हर हर महादेव।  

शाहरुख – गौरी बच्‍चों के साथ किराए के घर में होंगे श‍िफ्ट, खाली करेंगे ‘मन्‍नत’

मुंबई बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख अपने आलीशान बंगले ‘मन्‍नत’ को खाली करने वाले हैं। खबर है कि वह कुछ महीनों के लिए बांद्रा में ही परिवार के साथ किराए के घर में रहेंगे। बीते दिनों शाहरुख ने जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपश‍िखा से पाली हिल में दो लग्‍जरी डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट किराए पर लिया है। यह दोनों अपार्टमेंट ‘पूजा कासा’ नाम की बिल्‍ड‍िंग में हैं। मुंबई स्‍थ‍ित शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ की अनुमानित कीमत 200 करोड़ रुपये है। बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्‍टार का यह घर पर्यटकों के बीच भी बेहद पॉपुलर है। शाहरुख खान और उनका परिवार करीब 25 साल से इस मशहूर बंगले में रह रहा है। HT की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बांद्रा बैंडस्टैंड के सामने स्थित ‘मन्‍नत’ में बड़े स्‍तर पर रेनोवेशन का काम होने वाला है। हेरिटेज प्रॉपर्टी है ‘मन्‍नत’, रेनोवेशन के लिए कोर्ट से ली है मंजूरी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘मन्नत में रेनोवेशन का काम इसी साल मई 2025 में शुरू होगा। इसमें बंगले के कुछ हिस्‍सों को बढ़ाया भी जाएगा। शाहरुख खान ने बंगले के एक्‍सटेंशन के लिए कोर्ट से मंजूरी भी ले ली है। किंग खान का यह बंगला ‘मन्‍नत’ असल में ‘ग्रेड III’ हेरिटेज प्रॉपर्टी की श्रेणी में आता है। ऐसे में इसकी संरचना में कोई भी बदलाव करने से पहले कोर्ट और नगर निगम (BMC) से मंजूरी लेना जरूरी है। दो महीने से अध‍िक वक्‍त तक चलेगा ‘मन्‍नत’ में रेनोवेशन रेनोवेशन का यह काम लंबा चल सकता है। इसलिए शाहरुख खान अपनी पत्‍नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटों आर्यन, अबराम के साथ कुछ महीनों के लिए किराए के घर में श‍िफ्ट होंगे। एक अनुमान के मुताबिक, ‘मन्‍नत’ के रेनोवेशन में कम से कम दो महीने का समय लगेगा। 14 फरवरी को साइन किया किराए का एग्रीमेंट, हर महीने चुकाएंगे 24.15 लाख रुपये बीते दिनों डेटा एनालिटिक फर्म ‘जैपकी’ ने खबर दी थी कि शाहरुख खान की कंपनी ‘रेड चिलीज’ ने पाली हिल के ‘पूजा कासा’ बिल्‍ड‍िंग में दो डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इन दोनों अपार्टमेंट के लिए बीते 14 फरवरी को ‘लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट’ साइन किया गया। अग्रीमेंट में दोनों अपार्टमेंट का कुल किराया 2.9 करोड़ रुपये प्रति वर्ष यानी 24.15 लाख रुपये प्रति महीना है। ये अपार्टमेंट्स फिल्‍ममेकर और रकुल प्रीत सिंह के पति जैकी भगनानी और उनकी बड़ी बहन दीपशिखा देशमुख के हैं। शाहरुख ने ली है 3 साल की लीज, किराया कुल 8.70 करोड़ रुपये रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जैकी भगनानी और दीपश‍िखा के साथ शारुख ने 36 महीने के लिए करार किया है। शाहरुख खान ने तीन साल के लिए दोनों लग्‍जरी डुप्‍लेक्‍स लीज पर लिया है और इसके लिए कुल 8.70 करोड़ रुपये का किराया चुकाएंगे। 7वीं और 8वीं मंजिल पर होगा शाहरुख का नया पता अब बताया जा रहा है कि दोनों डुप्‍लेक्‍स यानी कुल चार मंजिल के घर में खान परिवार के रहने से लेकर ऑफिस को भी सेटअप किया जा रहा है। इस बंगले की सुरक्षा भी बढ़ागी जाएगी। शाहरुख ने जो दो डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं, वो इमारत की सातवीं और आठवीं मंजिल पर हैं।

‘बालवीर’ फेम देव जोशी ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर आरती के साथ की शादी

मुंबई ‘बालवीर’ फेम देव जोशी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ‘बालवीर’ एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर आरती के साथ शादी रचाई। उन्होंने 25 फरवरी को नेपाल में धूमधाम से शादी रचाई और एक भव्य सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस खुशी के पलों को उन्होंने अपने फैन्स के साथ भी शेयर किया है। देव जोशी नेपाल के दामाद बन गए हैं। देव ने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें इस खूब वेडिंग की कई खूबसूरत झलकियां कैद हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने लाजवाब कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन में एक्टर ने लिखा है- अहं त्वदस्मि मदसि त्वम् !मैं तुझसे और तू मुझसे। हल्दी और मेहंदी की भी कई झलकियां दिखाई देव जोशी की शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी चर्चा में है और फैन्स इस कपल को ढेर सारी बधाइयां देते दिख रहे हैं। इससे पहले देव ने हल्दी और मेहंदी की भी कई झलकियां शेयर कर चुके हैं। इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई है। आरती नेपाल से हैं और अब दोनों को दोनों देशों से फैन्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं। ‘बालवीर’ के कई सीजन में दिखे देव जोशी देव को ‘बालवीर’ से काफी फेम मिला था और वो इस शो के कई सीजन में नजर आए। इसके अलावा वो ‘महिमा शनिदेव की’ में भी नजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में केवल परिवार के और करीबी लोग ही शामिल हुए। फैन्स ने उनके हैप्पी मैरिड लाइफ की दुआएं की हैं।

एरियाना ग्रांडे का वजन हुआ इतना कम कि दिख रही हैं पसलियां

लॉस एंजिल्स ग्लैमर की दुनिया में सिर्फ चमक-धमक ही नहीं होती है। यहां मिलने वाली शोहरत-स्टारडम के लिए काफी कुछ चुकाना पड़ता है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। हाल ही में फेमस अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रांडे को लंदन में BAFTAs के रेड कार्पेट पर देखा गया, जहां उनकी हेल्थ देख फैंस को धक्का लगा। वो इतनी दुबली-पतली लग रही थीं कि हड्डियां तक नजर आ रही थीं। चर्चा ये भी हो रही है कि आखिर एरियाना का ये हाल कैसे हो गया! उनका वजन इतना कम कैसे हो गया! अब इसके पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं। एरियाना ग्रांडे भले ही अपने करियर के शिखर पर हों, लेकिन चमक-धमक और ग्लैमर के पीछे सिंगर कथित तौर पर बिजी शेड्यूल, मीडिया जवाबदेही और पर्सनल चुनौतियों के दबाव से जूझ रही हैं। BAFTAs में एरियाना को देख उड़े होश ऑस्कर में नॉमिनेशन हासिल करने वाली एरियाना इन दिनों सक्सेस इंजॉय कर रही हैं, लेकिन जिस तरह से उनका वजन घटता दिख रहा है, वो देखकर फैंस को उनकी चिंता सता रही है। उन्हें लंदन में BAFTAs में गुलाबी और काले रंग के लुई वितों गाउन में देखा गया। उनके गाल पिचके हुए थे। पसलियां तक नजर आ रही थीं। ये देख उनके फैंस के होश फाख्ता हो गए। तनाव और चिंता की वजह से हुआ ये हाल? अब सिंगर के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि तनाव और चिंता का असर उनकी हेल्थ पर काफी हद तक पड़ा है। पेज सिक्स से बात करते हुए सिंगर के साथ काम करने वाले एक पुराने सहयोगी ने उनके बिजी शेड्यूल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘ये फिजिकली बहुत डिमांड वाला है। मुझे नहीं लगता कि आपका शरीर ये भी जानता है कि उसे कब खाना चाहिए। जब आपको उठना चाहिए, तब आप सो रहे होते हैं और जब आपको सोना चाहिए, तब आप उठ रहे होते हैं। इसके अलावा फैशन की डिमांड- नेल्स, हेयर, मेकअप… ये सब बिना रुके चलता रहता है। ये सुपर ह्युमन है।’ बिजी शेड्यूल भी है एक वजह! अंदरूनी सूत्र ने आगे कहा, ‘इस तरह के शेड्यूल पर चलने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद का ख्याल रखना उतना ही मुश्किल हो जाता है। आपको हमेशा ‘ऑन’ रहना पड़ता है। आपको अपने द्वारा कहे जाने वाले हर शब्द को मापना पड़ता है, लगातार यह सोचना पड़ता है, ‘अगर मैं यह कहूंगी, तो इसका क्या मतलब निकाला जाएगा?’ आपका दिमाग कभी काम करना बंद नहीं करता।’ सिंगर ने डिप्रेशन और थेरेपी का किया था जिक्र एरियाना ग्रांडे के साथ पहले काम कर चुके एक अन्य ने बताया कि वह लंबे समय से चिंता से जूझ रही हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा इसे अच्छी तरह से संभाला है। उनके अनुसार, सिंगर हमेशा आत्मविश्वास से भरी और खुद के साथ सहज दिखती थीं। उन्हें कभी नहीं लगा कि वो अपने चेहरे से नाखुश हैं या उन्हें अपने दिखने के तरीके से कोई परेशानी है। एरियान ने एक इंटरव्यू में PTSD, डिप्रेशन और चिंता सहित मेंटल हेल्थ के साथ संघर्षों के बारे में बात की थी। उन्होंने ये भी बताया कि वो बहुत सारी थेरेपी कर रही थीं।

एक्टर अमन वर्मा और वंदना लालवानी की 9 साल पुरानी शादी में आई दरार

मुंबई गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों के बीच अब एक और सिलेब्रिटी कपल के तलाक की खबर आ रही है। खबर है कि अमन वर्मा और वंदना लालवानी भी भी तलाक हो रहा है। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी, पर अब तलाक का फैसला किया है। यह खबर काफी चौंकाने वाली है। ‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के करीबी सोर्स ने बताया कि अमन वर्मा और वंदना के बीच पिछले काफी वक्त से इशूज चल रहे हैं। दोनों ने अपने मतभेदों को सुलझाने की काफी कोशिश की, पर कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने फैमिली शुरू करने की भी प्लानिंग की थी, लेकिन आपसी मतभेद इतने गहरे हो गए कि तालमेल बिठाना या पैचअप करना मुश्किल हो गया। वंदना संग तलाक पर बोले अमन वर्मा- वकील के जरिए बताऊंगा सोर्स ने बताया कि वंदना ने ही तलाक की अर्जी देने का फैसला किया। अमन वर्मा और वंदना की पहली मुलाकात साल 2014 में ‘हम ने ली है-शपथ’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। उन्होंने 2015 में सगाई की और 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। ‘ईटाइम्स’ ने जब अमन वर्मा से संपर्क किया, तो वह बोले, ‘मुझे कोई कमेंट नहीं करना है। मुझे जो कुछ भी कहना होगा, वह मेरे वकील के माध्यम से सही समय पर बता दिया जाएगा।’ वंदना लालवानी ने भी इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया। शादीशुदा लाइफ को लेकर यह बोले थे अमन वर्मा वहीं, अमन वर्मा ने कुछ साल पहले अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए ‘ईटाइम्स’ से कहा था, ‘ये वो लड्डू है, जो खाए पछताए, जो ना खाए वो भी पछताए। शादी ने मुझे एक इंसान के तौर पर बदल दिया है। मैं शांत हो गया हूं और किसी भी स्थिति को उस अग्रेशन के साथ नहीं देखता, जैसे पहले देखा करता था। मेरे लिए शादी एक बड़ा कदम था क्योंकि मैं कई सालों तक अकेला रहा। मैंने फैसला किया था कि अगर मैं शादी करूंगा तो तभी करूंगा, जब मुझे सही इंसान मिल जाएगा। अब छह साल हो गए हैं और मुझे कोई शिकायत नहीं है, मैं वंदना के साथ जीवन का आनंद ले रहा हूं।’

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं बागेश्वर धाम, 251 बेटियों के विवाह समारोह में हुईं शामिल

President Draupadi Murmu reached Bageshwar Dham, attended the marriage ceremony of 251 daughters छतरपुर। बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह समारोह की घड़ी आ गई है। आज महाशिवरात्रि पर्व पर 251 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेंगी और उनको आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं। समूचा बागेश्वर धाम आज जनकपुर जैसा लग रहा है। बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में लोगों को जागरूक किया है, छुआ-छूत और ऊंच-नीच के भेद-भाव को दूर करने की सीख दी है। आज जब हमारा देश वूमन डेवलपमेंट से वूमन लीड डेवलपमेंट की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें। बेटियों के विवाह की खुशियां फैलीचारों तरफ बेटियों के विवाह की खुशियां फैली हैं। बागेश्वर धाम सज धज कर अपने 251 दूल्हों के स्वागत के लिए आतुर है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सभी जमाइयों को घोड़े पर बैठाकर उनकी बरात निकलवाएंगे। महाराज श्री का संकल्प है कि किसी के बीच जाति पांति और ऊंच नीच का भेदभाव न हो। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, महाराष्ट्र के मंत्री सतेन्द्र सिंह राठौर ने आकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। फाइट कराकर ग्रेट खली ने दिया नशा न करने का संदेशअमेरिका की सुख सुविधा त्याग कर ग्रेट खली अपने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। ग्रेट खली का कहना है कि यदि युवा नशा त्यागेंगे और खेलों की ओर आकर्षित होंगे तो न केवल देश का मान बढ़ेगा बल्कि देश खेलों में सशक्त होगा। ग्रेट खली ने बीती रात अपने शागिर्दों से जो खलबली मचाई वह देखने लायक थी। बागेश्वर धाम के लिए यह एक अनोखा प्रदर्शन रहा। महिला पहलवानों में रुचिका,दया कौर, तानिया सहित सभी 6 महिलाए जालंधर पंजाब एकेडमी की स्टूडेंट हैं। वहीं पुरुष वर्ग में जेटी बाबा, माजा,सहित 14 पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। राष्ट्र चेतना के उत्थान में आगे बढ़ें : ऋतंभरा22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के मंगल प्रवचन सुनने का लोगों को अवसर मिला। यहां आए लाखों लोगों को दीदी मां ने संदेश दिया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में हम सब अपना योगदान दें। दीदी मां ने कहा कि जब राष्ट्र का उत्थान होगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है। विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हैं। धाम के कार्यक्रमों को देखकर अभिभूत हूं : विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पावन और पुनीत अवसर है कि हमें भी यहां आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अन्य साथी रामप्रताप सिंह व उनके पुत्र दर्शन करने आए हैं।

13 जीवनरक्षक दवाइयां निकली अमानक, मध्य प्रदेश में इनके उपयोग पर लगाई रोक

13 life saving medicines turned out to be substandard, their use banned in Madhya Pradesh इंदौर। भोपाल की ड्रग टेस्टिंग लैब में 13 जीवनरक्षक दवाइयां अमानक निकली हैं। इस कारण इनके उपयोग पर प्रदेश में रोक लगा दी गई है। इनमें से कुछ दवाइयों के सैंपल ड्रग विभाग ने एमवाय अस्पताल से भी सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत लिए थे। मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम ने जीवनरक्षक दवाएं, सलाइन और सिरिंज अमानक पाए जाने पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को भेजे हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं में हार्मोन बढ़ाने वाली दवाइयों के साथ ही एनेस्थिसिया के इंजेक्शन भी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक डेक्सट्रोस 5 प्रतिशत (बैच नंबर- एमपी230801055), नार्मल सलाइन 0.9 प्रतिशत (बैच नंबर-एमपी22063102), डिस्पोजेबल सिरिंज विथ निडल 2 एमएल (बैच नंबर- आर2203171), केटेमाइन हाइड्रोक्लोराइड 10 एमजी (बैच नंबर- वी22197), माइक्रोनाइज्ड प्रोगेस्ट्रोन 100 एमजी (बैच नंबर यूएचटी22004), सोडियम बिकार्बोनेट इंजेक्शन (बैच नंबर-1322038), नाइट्रोग्लिसरिन इंजेक्शन 25 एमजी (बैच नंबर-एआई22328), एस्प्रिन लो डोज 75 एमजी (बैच नंबर-एपीएसटी1012) आदि पर रोक लगाई है। डॉक्टरों पर एमवायएच में भर्ती मरीज से मारपीट का आरोपअक्सर शिकायत आती रहती हैं कि एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। मंगलवार को ऐसी घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड में भर्ती एक मरीज के साथ डॉक्टरों ने मारपीट की और बिना इलाज के उसे भगा दिया। मरीज 34 वर्षीय दीपक मोरे निवासी परदेशीपुरा की बस इतनी गलती थी कि वह पैर का पट्टा खोलकर शौचालय गया था। मरीज हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉक्टर ने जिस पैर में चोट लगी, उसे ही मोड़ दिया। मारपीट का आरोप विभागाध्यक्ष डॉ. कुंदन कुशवाह की यूनिट में जूनियर डॉक्टरों पर लगाया गया है। मामले में अस्पताल अधीक्षक को मरीज की पत्नी ने लिखित शिकायत की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet