LATEST NEWS

रेलवे दे रहा क्रिसमस पर 6 दिन का थाईलैंड घूमने का शानदार पैकेज

नई दिल्ली दिसंबर में मौसम सुहाना हो जाता है. सर्द हवाएं चलने लगते हैं. तो वहीं पहाड़ी राज्यों में खूब बर्फबारी भी देखने को मिलती है. साल के इस आखिरी महीने में क्रिसमस भी मनाया जाता है. तो उसके ठीक बाद नई साल आ जाती है. ऐसे में बहुत से लोग क्रिसमस की छुट्टियां और नई साल की छुट्टियों पर घूमने का प्लान बनाते हैं. अगर आप भी क्रिसमस की छुट्टियों पर इस बार कहीं घूमना चाहते हैं. तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आपको कराई जाएगी थाईलैंड की सैर. पांच रात और 6 दिन के इस स्पेशल टूर पर मिलेंगी बहुत सारी सुविधाएं. चलिए आपको बताते हैं इस पैकेज की पूरी जानकारी. थाईलैंड क्रिसमस स्पेशल टूर पैकेज ऑफर भारत में बहुत से लोग क्रिसमस की छुट्टियों को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करते हैं. बहुत से लोग क्रिसमस पर बाहर घूमने जाने का भी प्लान बनाते हैं. अगर आप भी इस साल क्रिसमस की छुट्टियों पर बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं. तो आपके लिए आईआरसीटीसी का यह स्पेशल ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज का नाम है CHRISTMAS SPECIAL THAILAND WITH FOUR STAR ACCOMMODATION. यह टूर पैकेज पांच रात और 6 दिनों का होगा. जो 22 दिसंबर से लेकर 27 सितंबर तक के लिए होगा. फ्लाइट टूर होगा जिसमें आपको थाईलैंड की फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पटाया और बैंकॉक घुमाईं जाएंगी. यह होगा टूर का पूर प्लान आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के लिए 22 दिसंबर को लखनऊ से रात 11:05 पर फ्लाइट उड़ान भरेगी. इस पैकेज के अंदर आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा दी जाएगी. इसमें आपको पटाया के मशहूर कोरल आईलैंड घुमाए जाएंगे. इसके साथ आपको फ्लोटिंग मार्केट देखने का लुत्फ भी हासिल होगा. आपको बैंकॉक का सफारी वर्ल्ड और मरीन पार्क भी घूमने का मौका मिलेगा. 27 दिसंबर को रात 8:10 पर बैंगकॉक एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी. इतना देना होगा किराया अगर आप आईआरसीटीसी के इस थाईलैंड टूर पर अकेले जा रहे हैं. तो आपको 74,200 रुपये चुकाने होंगे अगर आप दो लोगों के साथ जाते हैं. तो आपके प्रति व्यक्ति 63,500 रुपये देने होंगे. तीन लोगों के साथ जाने पर आपको 62,900 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे. वहीं अगर साथ में कोई 5 साल से लेकर 11 साल तक का बच्चा जाता है. तो उसके बेड के लिए आपको अलग से 57,500 रुपये चुकाने होंगे. अगर कोई बच्चा जो 2 साल से 11 साल के बीच का है और उसके लिए बेड की जरूरत नहीं होती, तो उसके लिए 52900 रुपये देने होंगे.

सेंसेक्स 445 अंक और निफ्टी 145 अंक चढ़कर हुआ बंद

नई दिल्ली अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू बाजार में सोमवार को रिलायंस, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी होने से सेंसेक्स 445 अंक और निफ्टी 145 अंक चढ़कर बंद हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों सूचकांक में गिरावट दिखी थी। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 445.29 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,248.08 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 80,337.82 के ऊपरी और 79,308.95 के निचले स्तर तक भी गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 144.95 अंक यानी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 24,276.05 पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। दूसरी तरफ एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इस तरह घरेलू बाजार जीडीपी की वृद्धि दर में आई सुस्ती से बेअसर रहे। शुक्रवार को कारोबारी अवधि खत्म होने के बाद घोषित सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर करीब दो साल के निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर रही। विनिर्माण, खनन और खपत गतिविधियों में सुस्ती से वृद्धि दर में कमी आई। निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही, जबकि जापान के निक्की, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही। हालांकि यूरोप के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,383.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,723.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत बढ़कर 72.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले, शुक्रवार को सेंसेक्स 759.05 अंक बढ़कर 79,802.79 और निफ्टी 216.95 अंक चढ़कर 24,131.10 पर बंद हुआ था।  

वित्त मंत्रालय की नवंबर की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट जारी, अर्थव्यवस्था में तेजी से पेट्रोल-डीजल-जेट ईंधन की बिक्री बढ़ी

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल नवंबर में भारत में पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में उछाल आया है, जो देश में आर्थिक गतिविधियों के उच्च स्तर को दर्शाता है। त्योहारी महीने में ईंधन की मांग में वृद्धि के कारण इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पेट्रोल बिक्री नवंबर में 8.3 प्रतिशत बढ़कर 3.1 मिलियन टन हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2.86 मिलियन टन की खपत हुई थी। ईंधन की बिक्री में सरकारी स्वामित्व वाली इन दिग्गज कंपनियों का हिस्सा 90 प्रतिशत से अधिक है। इसी तरह, राजमार्गों पर माल की आवाजाही बढ़ने और रबी फसल की बुवाई के मौसम के दौरान कृषि क्षेत्र की बढ़ती मांग के कारण नवंबर के दौरान डीजल की खपत 5.9 प्रतिशत बढ़कर 7.2 मिलियन टन हो गई। देश में हवाई यात्रा में वृद्धि के कारण नवंबर के दौरान जेट ईंधन (एटीएफ) की बिक्री में सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 6,50,900 टन हो गई। अक्टूबर में 6,36,100 टन ईंधन की बिक्री की तुलना में यह मासिक आधार पर 2.3 प्रतिशत अधिक थी। सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के तहत अधिक घरों ने रसोई गैस का उपयोग करना शुरू कर दिया है, इसके परिणामस्वरूप नवंबर में एलपीजी की बिक्री भी सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत बढ़कर 2.76 मिलियन टन हो गई। आर्थिक गतिविधि में वृद्धि नवंबर में जीएसटी संग्रह में उछाल से भी देखी जा सकती है, जो 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1.8 लाख करोड़ रुपये हो गई। यह अब तक का चौथा सबसे अधिक मासिक संग्रह है। वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा में भी आर्थिक गतिविधि के कई हाई-फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर में भी उछाल की जानकारी मिलती है। रोजगार को लेकर औपचारिक कार्यबल का विस्तार हो रहा है, विनिर्माण क्षेत्र में नौकरियों में उल्लेखनीय हुई है और संगठित क्षेत्रों में युवाओं का मजबूत प्रवाह हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर के पूर्वानुमान को 7.2 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नवीनतम मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए कहा, “भारत की विकास कहानी बरकरार है, क्योंकि उपभोग और निवेश मांग को लेकर तेजी जारी है। कुल मांग का मुख्य आधार निजी उपभोग की संभावनाएं बेहतर कृषि परिदृश्य और ग्रामीण मांग के कारण उज्ज्वल दिखती हैं। सेवाओं में निरंतर उछाल से शहरी मांग को भी समर्थन मिलेगा।”

रिपोर्ट में हुआ खुलासा – भारत में वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में एआईएफ निवेश 4.49 लाख करोड़ रुपये रहा

मुंबई. भारत में वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ) निवेश करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसकी वजह देश की अर्थव्यवस्था का तेजी से बढ़ना है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। एनारॉक रिसर्च द्वारा संकलित ताजा सेबी डेटा से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही तक विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कुल 4,49,384 करोड़ रुपये के एआईएफ निवेश में रियल एस्टेट की हिस्सेदारी सबसे अधिक 75,468 करोड़ रुपये या 17 प्रतिशत थी। एनारॉक की रिपोर्ट में बताया गया कि समीक्षा अवधि में अन्य क्षेत्रों आईटी/आईटीईएस में 27,815 करोड़ रुपये, वित्तीय सेवाओं में 25,782 करोड़ रुपये , एनबीएफसी में 21,503 करोड़ रुपये, बैंकों में 18,242 करोड़ रुपये, फार्मा में 17,272 करोड़ रुपये, एफएमसीजी में 11,680 करोड़ रुपये, रिटेल में 11,389 करोड़ रुपये, रिन्यूएबल एनर्जी में 10,672 करोड़ रुपये और अन्य क्षेत्रों में 2,29,571 करोड़ रुपये का एआईएफ निवेश आया है। भारत में एआईएफ में निवेश के लिए उपलब्ध फंडों की संख्या में बीते एक दशक में मजबूत वृद्धि देखी गई है। पिछले छह वर्षों में एआईएफ की समग्र प्रतिबद्धता में 340 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यह वित्त वर्ष 2019 में 2,82,148 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 12,43,083 करोड़ रुपये हो गई, जो अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड में निवेश के रुझान को दिखाती है। वित्त वर्ष 2013 से लेकर वित्त वर्ष 2024 के बीच एफआईएफ में निवेश प्रतिबद्धता में 83.4 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़त देखने को मिली है, जो दर्शाता है कि व्यापक निवेश पारिदृश्य में इसका महत्व बढ़ता जा रहा है। एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, “एआईएफ के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में कुल निवेश वित्त वर्ष 2024 के अंत तक 68,540 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 की पहली छमाही में 75,468 करोड़ रुपये हो गया है। यह आधे वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दिखाता है।” पुरी ने आगे कहा कि जब आप डेटा को गहराई से देखेंगे तो एफआई गतिविधियों में बढ़त II एआईएफ कैटेगरी द्वारा संचालित हो रही है, जिसमें रियल एस्टेट फंड्स, प्राइवेट इक्विटी, डेट फंड और फंड ऑफ फंड्स आते हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि परंपरागत रूप से घरेलू निवेशक ही एआईएफ फंडिंग का प्राथमिक स्रोत रहे हैं। हालांकि, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भी विशेषकर कैटेगरी II एआईएफ में आगे आ रहे हैं। इस श्रेणी में अब घरेलू निवेशकों के साथ-साथ एफपीआई की भी लगभग बराबर की भागीदारी है।

सोना-चांदी के भावों में आई ‎गिरावट, जानें क्या हैं सोने चांदी के भाव

नई दिल्ली. दिसंबर महीने के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी खरीदने वालों को राहत मिली है। सोमवार को सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 0.97 फीसदी गिरकर 76,382 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास और चांदी 1.16 फीसदी गिरावट के साथ 90,147 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपए की तेजी के साथ 79,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। चांदी की कीमत भी 1,300 रुपए उछलकर 92,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि गुरुवार को चांदी 4,900 रुपए टूटकर 90,900 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपए बढ़कर 79,000 रुपए के स्तर पर पहुंच गया जो गुरुवार को 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सकारात्मक रुख और घरेलू मांग में वृद्धि के कारण बाजार धारणा मजबूत हुई, जिससे मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई।

रुपया दो पैसे बढ़कर 84.58 डॉलर पर

मुंबई. घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्थिर खुला और अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से केवल दो पैसे चढ़कर 84.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने निवेशकों की भावनाओं को और प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.59 प्रति डॉलर पर खुला और सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ 84.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले केवल दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 84.60 पर भी पहुंच गया। रुपया शुक्रवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दिसंबर में कितने दिन बंद रहेगा stock market, जानें NSE -BSE में कितने दिन नहीं होगा कारोबार

मुंबई नए महीने दिसंबर में शेयर बाजार के निवेशक 2024 में बचे हुए ट्रेड सेशन की संख्या का पता लगाने में व्यस्त हैं। ऐसे निवेशकों के लिए 2024 में बचे हुए शेयर बाजार की छुट्टियों की कुल संख्या महत्वपूर्ण है। शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची 2024 के अनुसार , दिसंबर 2024 में सिर्फ एक शेयर बाजार की छुट्टी होगी। यह क्रिसमस के लिए 25 दिसंबर 2024 को है। दिसंबर 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियाँ इसलिए, 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के लिए ट्रेडिंग गतिविधि निलंबित रहेगी, जो दिसंबर 2024 में एकमात्र शेयर बाजार अवकाश है । इसके अलावा, भारतीय शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। इसलिए, दिसंबर 2024 के कैलेंडर को देखें तो महीने की 7वीं, 14वीं, 21वीं और 28वीं तारीख को चार शनिवार पड़ेंगे और महीने की 1वीं, 8वीं, 15वीं, 22वीं और 29वीं तारीख को पांच रविवार पड़ेंगे। अगर हम दिसंबर 2024 में पड़ने वाले एक शेयर बाजार अवकाश को शामिल करते हैं, तो दिसंबर 2024 में 31 दिनों में से 10 दिन बीएसई और एनएसई पर ट्रेडिंग गतिविधि निलंबित रहेगी। इसका मतलब है कि 2024 में सिर्फ़ 21 प्रशिक्षण सत्र बचे हैं। शेयर बाज़ार की छुट्टियाँ 2024 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची के अनुसार, BSE और NSE ने कुल चौदह शेयर बाजार छुट्टियों की घोषणा की। हालाँकि, अयोध्या राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के मद्देनजर, महाराष्ट्र राज्य सरकार ने सोमवार, 22 जनवरी 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। इसलिए, महाराष्ट्र राज्य सरकार का अनुसरण करते हुए, BSE और NSE ने 22 जनवरी 2024 को शेयर बाजार की छुट्टी घोषित की। बाद में, 20 मई, 2024 को मुंबई में लोकसभा चुनाव और 20 नवंबर, 2024 को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद, BSE और NSE ने संबंधित दिनों पर शेयर बाजार की छुट्टियों की घोषणा की। इसलिए, 2024 में 17 शेयर बाजार की छुट्टियां पड़ती हैं और दिसंबर में सिर्फ एक शेयर बाजार की छुट्टी बची है।

भारत में लॉन्च हुई ऑडी की SUV Q7 Facelift, कीमत 88.66 लाख रुपये

नई दिल्ली Audi ने अपनी शानदार SUV Q7 Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 88.66 लाख रुपये रखी गई है. इस कार को प्रीमियम डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. Audi Q7 Facelift में कुछ आकर्षक बदलाव किए गए हैं, जो इसे और भी मॉडर्न और प्रीमियम बनाते हैं:     नया ग्रिल: वर्टिकल क्रोम एम्बेलिशमेंट के साथ.     अपग्रेडेड हेडलाइट्स: HD मैट्रिक्स LED तकनीक और डिजिटल सिग्नेचर के साथ नए LED DRLs.     नए अलॉय व्हील्स: 19-इंच के री-डिज़ाइन किए गए अलॉय व्हील्स.     कलर ऑप्शन्स: इसे पांच रंगों में पेश किया गया है—सखिर गोल्ड, वेटोमो ब्लू, माइथॉस ब्लैक, समुराई ग्रे, और ग्लेशियर व्हाइट. इंटीरियर फीचर्स इंटीरियर को प्रीमियम और हाई-टेक बनाने के लिए कुछ शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं:     ऑल-ब्लैक थीम: ब्लैक लेदरेट सीट अपहोस्ट्री के साथ.     ड्यूल कलर ऑप्शन्स: सीडर ब्राउन और सैगा बेज.     ट्राई-स्क्रीन सेटअप:         10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम.         12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले.         क्लाइमेट कंट्रोल के लिए अलग डिस्प्ले.     19-स्पीकर बैंग एंड ओल्फसेन ऑडियो सिस्टम.     4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ.     360-डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट. इंजन और परफॉर्मेंस Audi Q7 Facelift में वही 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इसे शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है:     पावर: 340 hp.     टॉर्क: 500 Nm.     गियरबॉक्स: ऑटोमेटिक, क्वाट्रो AWD तकनीक के साथ. परफॉर्मेंस:     0-100 km/h सिर्फ 5.6 सेकंड में.     टॉप स्पीड: 250 km/h. कीमत और वेरिएंट्स Audi Q7 Facelift को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:     प्रीमियम प्लस: ₹88.66 लाख.     टेक्नोलॉजी: ₹97.81 लाख. प्रतिस्पर्धा Audi Q7 Facelift का भारतीय बाजार में मुकाबला इन SUV से है:     BMW X5: ₹97 लाख – ₹99 लाख.     मर्सिडीज GLE: ₹97.85 लाख.     वोल्वो XC90: ₹1.01 करोड़. Audi Q7 Facelift प्रीमियम SUV सेगमेंट में एक शानदार विकल्प है. यह अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के अलावा, अपग्रेडेड इंटीरियर और एक्सटीरियर के कारण और भी आकर्षक बन गई है. यदि आप एक लग्ज़री SUV खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो Audi Q7 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

फेस्‍ट‍िव सीजन में देश में क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ रुपये के पार, सितंबर महीने की तुलना में 14.5 प्रतिशत ज्‍यादा

नई दिल्ली फेस्‍ट‍िव सीजन के दौरान देश में क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. यह सितंबर महीने की तुलना में 14.5 प्रतिशत ज्‍यादा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड पर खर्च 2.02 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत ज्‍यादा है. केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सिस्टम में बकाया क्रेडिट कार्ड 12.85 प्रतिशत बढ़कर 106.88 मिलियन हो गए, जो सितंबर से 0.74 प्रतिशत ज्‍यादा है. HDFC बैंक ने सबसे ज्‍यादा क्रेडिट कार्ड जारी क‍िये एचडीएफसी बैंक 241,119 क्रेडिट कार्ड जारी कर चार्ट में सबसे आगे रहा, उसके बाद एसबीआई कार्ड्स ने 220,265 कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 138,541 कार्ड जारी किए. इस बीच, आरबीआई के मासिक आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई बेस्‍ड डिजिटल पेमेंट उछाल के कारण, डेबिट कार्ड बेस्‍ड लेनदेन अगस्त में करीब 43,350 करोड़ रुपये से करीब 8 प्रतिशत घटकर सितंबर में करीब 39,920 करोड़ रुपये रह गया. सितंबर में करीब 5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई दूसरी तरफ देश में क्रेडिट कार्ड लेनदेन में वृद्धि हुई, जिसमें सितंबर के महीने में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो अगस्त में 1.68 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये हो गई. बाजार के जानकारों के अनुसार, क्रेडिट कार्ड खर्च में वृद्धि पिछले साल और फेस्‍ट‍िव सीजन में लोअर बेस के कारण हुई है, क्योंकि फेस्‍ट‍िव सीजन के दौरान समान मासिक किस्तों जैसी प्रमोशनल स्कीम में तेजी आई है. मार्च 2021 में डिजिटल पेमेंट की हिस्सेदारी 14-19 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2024 में 40-48 प्रतिशत हो गई, जिसमें यूपीआई की अहम भूमिका रही. यूपीआई पेमेंट में 75 प्रतिशत सीएजीआर की शानदार गति से वृद्धि हुई है, जबकि अगस्त 2019-अगस्त 2024 की अवधि में यूपीआई खर्च 68 प्रतिशत सीएजीआर की दर से बढ़ा है, क्योंकि कार्ड इंडस्ट्री की वृद्धि धीमी रही है. एक्सिस सिक्योरिटीज की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई की बढ़ती लोकप्रियता लेनदेन मात्रा अनुपात से देखी जा सकती है, जो क्रेडिट कार्ड लेनदेन मात्रा का 38.4 गुना है. हालांकि, यूपीआई लेनदेन के कम (मूल्य के) टिकट साइज को देखते हुए, अगस्त में यूपीआई-टू-क्रेडिट कार्ड खर्च 0.3 गुना रहा, जो वर्तमान स्तरों पर काफी हद तक स्थिर है.

पेट्रोल पंप पर मिलने वाली 8 फ्री सेवाएं, जिन्हें आप शायद नहीं जानते होंगे

नई दिल्ली हममें से ज्यादातर लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए नियमित रूप से पेट्रोल पंप पर जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी पेट्रोल पंप पर कुछ चीज़ें मुफ्त मिलती हैं? यहां हम आपको पेट्रोल पंप पर मिलने वाली 8 फ्री सेवाओं के बारे में बता रहे हैं: फ्री टायर हवा : पेट्रोल पंप पर आप अपनी गाड़ी के टायर में फ्री हवा भरवा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होता। हालांकि, अगर आप नाइट्रोजन गैस चाहते हैं तो कुछ पेट्रोल पंप पर इसके लिए चार्ज लिया जा सकता है, लेकिन कई जगह यह भी मुफ्त होती है। फ्री पानी : पेट्रोल पंप पर आपको पीने का पानी भी मुफ्त मिलता है। यहां आरओ या वाटर कूलर की सुविधा होती है, जिससे आप आसानी से पानी पी सकते हैं। वॉशरूम की सुविधा : पेट्रोल पंप पर वॉशरूम की सुविधा भी मुफ्त होती है। आप इसे किसी भी वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर कोई मना करे तो शिफ्ट मैनेजर से इसकी शिकायत की जा सकती है। फ्री कॉल : इमरजेंसी के दौरान आप पेट्रोल पंप से फ्री कॉल कर सकते हैं। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता, यह सुविधा पंप मालिक की ओर से दी जाती है। फर्स्ट एड बॉक्स : पेट्रोल पंप पर फर्स्ट एड बॉक्स की भी सुविधा होती है। इसमें जरूरी दवाइयां और मरहम-पट्टी रहती है, जो आप इमरजेंसी में उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि इनका एक्सपायर नहीं हुआ हो। फायर सेफ्टी डिवाइस : पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के दौरान अगर वाहन में आग लग जाती है, तो वहां फायर सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध होती है, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता। पंप मालिक की जानकारी : पेट्रोल पंप पर आपको पंप मालिक का नाम, कंपनी का नाम और संपर्क नंबर भी मिलता है। यह जानकारी आपको किसी भी जरूरत के समय पंप से संपर्क करने में मदद करती है। बिल : पेट्रोल-डीजल भरवाने के बाद आपको बिल दिया जाता है। अगर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो, तो बिल के माध्यम से उसे ठीक किया जा सकता है।

सेंसेक्स 1190 अंकों की गिरावट के साथ 79,043 वहीं निफ्टी भी 360 अंक टूटा, गिरावट के साथ बंद

नई दिल्ली शेयर बाजार गुरुवार को धड़ाम हो गया। सेंसेक्स 1190 अंकों की गिरावट के साथ 79,043 वहीं निफ्टी भी 360 अंक टूटा, ये 23,914 लेवल पर बंद हुआ। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका को माना जा रहा है। अमेरिका के कुछ ‘कदमों’ का सीधा असर शेयर मार्केट पर दिखाई दिया है। इसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए जाने वाला टैरिफ भी शामिल है। राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको समेत चीन पर भारी टैरिफ लगाने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम है। इस कारण भी शेयर मार्केट में गिरावट आई है। बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.52 लाख करोड़ रुपए घटकर 442.96 लाख करोड़ रुपए रह गया। इस बीच डर का पैमाना (इंडिया वीआईएक्स) 4% बढ़कर 15.22 पर पहुंच गया। आईटी शेयरों में जबरदस्त गिरावट आईटी शेयरों में 4% तक की गिरावट आई है। एलटीटीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के कारण निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2.3% की गिरावट आई। इंफोसिस के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट आई। वहीं टीसीएस के शेयर 2.2 फीसदी तक गिर गए। टेक महिंद्रा और एचसीएल के शेयरों में भी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 27 नवंबर को सेंसेक्स 230 अंक चढ़कर 80,234 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 80 अंकों की तेजी रही, ये 24,274 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली थी। ऑटो, IT और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी थी। अडानी एंटरप्राइजेज निफ्टी का टॉप गेनर था।

एयरसेल के सस्थापक मालिक आनंद कृष्णन के बेटे ने लिया संन्यास, ठुकराई 40000 करोड़ की संपत्ति

कुआला लम्पुर मलेशिया के टेलीकॉम टायकून आनंद कृष्णन के बेटे वेन अजान सिरिपान्यो ने मात्र 18 साल की उम्र में अपने समृद्ध और विलासी जीवन को त्यागकर संन्यास लेने की घोषणा करके लोगों को चौंका दिया है। आनंद कृष्णन मलेशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास 5 अरब अमेरिकी डॉलर यानी कि 40,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दूरसंचार, मीडिया, उपग्रह, तेल, गैस और रियल एस्टेट में उनका व्यापार फैला हुआ है। आनंद कृष्णन एयरसेल के पूर्व मालिक भी रहे हैं, जो कभी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को स्पॉन्सर किया करता था। वेन अजान सिरिपान्यो का बचपन शाही अंदाज में बीता है। अब उन्होंने अपनी आरामदायक और ऐश्वर्यपूर्ण जीवनशैली को छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाया और संन्यासी बनने का फैसला किया। उनके पिता आनंद कृष्णन भी खुद को एक समर्पित बौद्ध अनुयायी बताते हैं। उन्होंने अपने बेटे के इस फैसले का सम्मान किया है। अजान सिरिपान्यो का जीवन वेन अजान सिरिपान्यो की संन्यास की यात्रा 18 साल की उम्र में थाईलैंड यात्रा से शुरू हुई थी। थाईलैंड में अपनी मां के परिवार से मिलने के दौरान उन्होंने अस्थायी रूप से एक आश्रम में संन्यास लेने का निर्णय लिया था। आज वे थाईलैंड-म्यांमार सीमा के पास स्थित द्ताओ डम मठ के प्रमुख (अब्बॉट) के रूप में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने लंदन में अपनी दो बहनों के साथ बचपन बिताया। वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। अलग-अलग संस्कृतियों के बीच पले-बढ़े अजान सिरिपान्यो ने बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को गहराई से समझा है। वेन अजान सिरिपान्यो को आठ भाषाओं का ज्ञान है। उन्हें अंग्रेजी, तमिल और थाई भाषा का भी ज्ञान है। साधारण जीवन वेन अजान सिरिपान्यो बहुत ही साधारण जीवन जीते हैं। वह भिक्षाटन करके अपना जीवन-यापन करते हैं। वह अपने परिवार से भी जुडे हुए हैं और समय-समय पर परिवार के साथ अपने रिश्तों को बनाए रखने के लिए पूर्व जीवनशैली में लौटते हैं। वे कभी-कभी परिवार के सदस्य से मिलने के लिए यात्रा भी करते हैं। एक बार उन्हें अपने पिता से मिलने के लिए एक प्राइवेट जेट में इटली जाते हुए देखा गया था। आपको बता दें कि बौद्ध धर्म में पारिवारिक प्रेम को महत्व दिया गया है। सिरिपान्यो इस सिद्धांत का पालन करते हुए अपने पिता से मिलने का समय निकालते हैं। उनके पिता ने उनकी सुविधा के लिए पेनांग हिल में एक आध्यात्मिक रिट्रीट भी खरीदी है।

भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अगले कुछ वर्षों के दौरान भारी निवेश करने वाली, गांवों में फोन करते ही खट से कनेक्ट होगा!

नई दिल्ली इस समय देश के काफी ऐसे हिस्से हैं, जहां फोन की सेवा (Telephone Service) आपके मनमुताबिक नहीं मिलती है। गांवों में स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब है। लेकिन आने वाले कुछ वर्षों के दौरान ऐसी हालत नहीं रहेगी। क्योंकि भारतीय टेलीकॉम टावर कंपनियां अगले कुछ वर्षों के दौरान भारी निवेश करने वाली हैं। यह निवेश ग्रामीण नेटवर्क के विस्तार और शहरी क्षेत्रों में सर्विस क्वालिटी सुधारने के होगा। कितना होगा निवेश क्रिसिल रेटिंग्स (Crisil Ratings) की मंगलवार को यहां जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक टेलीकॉम टॉवर सेक्टर में वित्त वर्ष 2025 और 2026 में 21,000 करोड़ रुपये का निवेश होने वाला है। क्रिसिल रेटिंग्स की रिपोर्ट में बताया गया कि 5जी के रोलआउट के साथ-साथ बेहतर कवरेज और कनेक्टिविटी पर जोर देने से पिछले दो वित्तीय वर्षों में 23,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय (Capex) हुआ है। टावरों की संख्या में जोरदार वृद्धि क्रिसिल रेटिंग्स के डायरेक्टर, आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इंडस्ट्री ने पिछले दो वित्त वर्षों में 4जी और 5जी सेवाओं को सपोर्ट करने के लिए टावरों की संख्या जोरदार वृद्धि देखी है। अब जब 5जी सेवाओं का रोलआउट हो गया है, तो टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क कैपेक्स में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में भी हम टावरों की संख्या में बढ़ोतरी देखेंगे, क्योंकि कवरेज में बढ़त पाने के लिए कंपनी टावर पोर्टफोलियो का विस्तार करेंगी। कहां होगा कंपनियों का ध्यान कुलकर्णी का कहना है “टेलीकॉम कंपनियों का ध्यान कम पहुंच वाले ग्रामीण क्षेत्रों में टावर घनत्व पर रहेगा, जहां वित्तीय वर्ष 2024 के अंत में टेली घनत्व केवल 59 प्रतिशत था, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 134 प्रतिशत था। कुछ टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अपने 4जी और 5जी कवरेज का विस्तार करने की योजना भी टावर कैपेक्स को बढ़ा सकती है।” 58,000 नए टॉवर लगे रिपोर्ट के मुताबकि बीते दो साल के दौरान टेलीफोन टावर सेक्टर में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2023 और 2024 के दौरान इन कंपनियों ने कुल 58,000 नए टावर जोड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के वर्षों में, टेलीकॉम इंडस्ट्री में कंसोलिडेशन के कारण टावर कंपनियों के किरायेदारी अनुपात में गिरावट देखने को मिली है। टेलीकॉम इंडस्ट्री में कंसोलिडेशन से मूल्य निर्धारण की क्षमता टेलीकॉम कंपनियों के पास चली गई है।

अडानी को फ्रांस की दिग्‍गज ने दिया झटका, कैसे होगा नुकसान?

नई दिल्‍ली. फ्रांस की दिग्‍गज एनर्जी कंपनी टोटलएनर्जीज ने बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को उसने कहा कि वह अडानी समूह की कंपनियों में अपने निवेश के तहत कोई नया पैसा नहीं लगाएगी। ऐसा तब तक रहेगा जब तक गौतम अडानी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप साफ नहीं हो जाते। एनर्जी कंपनी ने कहा कि उसे भ्रष्टाचार की जांच के बारे में पता नहीं था। टोटलएनर्जीज अरबपति गौतम अडानी के व्यापारिक साम्राज्य में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक है। इसने पहले समूह की रिन्यूएबल एनर्जी वेंचर अडानी ग्रीन एनर्जी (AEGL) और सिटी गैस यूनिट अडानी टोटल गैस (ATGL) में हिस्सेदारी ली थी। फ्रांसीसी फर्म ने बताया है कि उसे अमेरिकी अधिकारियों की ओर से गौतम अडानी और दो अन्य अधिकारियों पर आरोपों के बारे में पता चला है। इन पर AEGL के लिए सोलर पावर सप्‍लाई कॉन्‍ट्रैक्‍ट हासिल करने की खात‍िर भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने के आरोप लगे हैं। टोटलएनर्जीज ने कहा, ‘जब तक अडानी समूह के व्यक्तियों के खिलाफ आरोप और उनके नतीजे साफ नहीं होते टोटलएनर्जीज अडानी ग्रुप कंपनियों में अपने निवेश के हिस्से के रूप में कोई नया वित्तीय योगदान नहीं करेगी।’ अडानी समूह ने अमेरिकी अदालत में लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। ग्रुप ने कहा है कि वह सभी आरोपों के लिए कानूनी सहारा लेगा। अडानी ग्रुप कंप‍न‍ियों में बड़ी ह‍िस्‍सेदार है टोटलएनर्जीज टोटलएनर्जीज के पास अडानी ग्रीन एनर्जी में 19.75 फीसदी हिस्सेदारी है। यह गौतम अडानी के नेतृत्व वाले भारतीय समूह की रिन्यूएबल एनर्जी इकाई है। इसके पास तीन संयुक्त उद्यम कंपनियों में 50 फीसदी हिस्सेदारी भी है जो AEGL के साथ सौर और पवन ऊर्जा से बिजली उत्पादन करती हैं। फ्रांसीसी फर्म के पास अडानी टोटल गैस में 37.4 फीसदी हिस्सेदारी भी है, जो ऑटोमोबाइल को CNG बेचती है और खाना पकाने के लिए घरों में पाइप्ड प्राकृतिक गैस की सप्‍लाई करती है। पहले भी फ्रांसीसी कंपनी न‍िवेश पर लगा चुकी है रोक फ्रांसीसी दिग्गज ने बयान में कहा, ‘अपनी आचार संहिता के अनुसार, टोटलएनर्जीज किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को अस्वीकार करती है।’ जनवरी 2021 में टोटलएनर्जीज ने सूचीबद्ध कंपनी AEGL में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी हासिल की थी। अब वह इसकी 19.75 फीसदी हिस्‍सेदार है। भारत में नवीकरणीय ऊर्जा में अपने विकास को बढ़ाने की अपनी रणनीति के हिस्से के रूप में संपत्तियों के पोर्टफोलियो तक सीधी पहुंच के जरिये इसने नवीकरणीय संपत्तियों का संचालन करने वाले तीन संयुक्त उद्यमों में भी 50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। फ्रांसीसी ऊर्जा दिग्गज ने पिछले साल फरवरी में अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अडानी समूह के 50 अरब डॉलर के हाइड्रोजन प्रोजेक्ट में निवेश रोक दिया था। जहां फ्रांसीसी एनर्जी दिग्गज को अडानी समूह के हाइड्रोजन उद्यम में 25 फीसदी हिस्सेदारी लेनी थी, वहीं साझेदारी की घोषणा जून 2022 में की गई थी।

शेयर मार्केट में जोरदार तेजी, निवेशकों के लिए खुशखबरी

मुंबई सोमवार को भारतीय शेयर मार्केट ने शानदार तेजी का प्रदर्शन किया, जिससे निवेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई. सेंसेक्स में 992 अंक (1.25%) की वृद्धि देखी गई, और यह 80,109 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 314 अंक (1.32%) बढ़कर 24,221 पर पहुंच गया. यह तेजी पूरी मार्केट में हरियाली का संकेत देती है, जिससे लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. बैंकिंग शेयरों ने किया मार्केट का नेतृत्व मार्केट में इस तेजी की अगुवाई मुख्य रूप से बैंकिंग सेक्टर ने की. निफ्टी बैंक इंडेक्स में 2.10% की बढ़त देखी गई, जो 1,072 अंक बढ़कर 52,207 पर बंद हुआ. बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में तेजी का कारण मार्केट में भरोसा और मजबूत प्रदर्शन था. इस क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, और एसबीआई जैसे बड़े नाम प्रमुख गेनर्स में शामिल थे. बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया गया। निफ्टी बैंक 1,072 अंक या 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,207 पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में लगातार दो कारोबारी सत्रों से तेजी देखी जा रही है। इस दौरान सेंसेक्स करीब 3,000 अंक बढ़ा है। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 360 अंक या 2.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,115 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 883 अंक या 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,900 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर करीब सभी सेक्टरोल सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई सबसे अधिक तेजी देखी गई। सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, एचयूएल, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे। जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों का शेयर बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। इससे उम्मीद बढ़ी है कि सरकार वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही के अपने पूंजीगत खर्च के लक्ष्य को पूरा कर पाएंगी। यह एक व्यापाक तेजी है। इसमें कैपिटल गुड्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर की कंपनियों ने आउटपरफॉर्म किया है। अच्छे मानसून और फेस्टिव सीजन के बाद शादियों के सीजन से बाजार का रुझान आने वाले समय में तेजी का रह सकता है। मुख्य गेनर्स और लूजर्स सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स में एलएंडटी, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, और टीसीएस जैसे बड़े नाम थे. वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस जैसे स्टॉक्स को नुकसान उठाना पड़ा. इन शेयरों में गिरावट का कारण मार्केट के कुछ कमजोर क्षेत्रों का प्रदर्शन हो सकता है, लेकिन अधिकांश शेयरों ने सकारात्मक रुझान बनाए रखा. चुनावी परिणामों का असर विशेषज्ञों का मानना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम ने मार्केट में सकारात्मक असर डाला है. इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार वित्त वर्ष 2025 के दूसरे हाफ में अपने पूंजीगत खर्च के लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेगी. यह एक व्यापक तेजी का संकेत है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. आगे का मार्केट कैसा रहेगा? मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और अच्छे मानसून के बाद, विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी शादी सीजन और फेस्टिव सीजन में मार्केट में और तेजी देखने को मिल सकती है. इस समय निवेशकों को स्मार्ट निवेश की ओर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जा रही है, ताकि वे इस तेजी का पूरा फायदा उठा सकें.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet