LATEST NEWS

पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यानाकर्षण कराने एस आई एफ ने सौपा ज्ञापन।

SIF submitted a memorandum to draw attention to the mental health problems of men.

SIF submitted a memorandum to draw attention to the mental health problems of men. हरिप्रसाद गोहे  आमला। एस आई एफ बैतूल संस्था ने पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यानाकर्षण कराने एस आई एफ बैतूल संस्था के डाक्टर संदीप गोहे के नेतृत्व में ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौप विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की। सोपे ज्ञापन के मध्यम से बताया हमारी संस्था  ,SIF बैतूल, कई वर्षों से पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर कार्य कर रही है। वर्तमान में पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं, जिन पर त्वरित ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।  वर्तमान समस्याएं: मानसिक स्वास्थ्य पर सामाजिक दबाव:  पुरुषों पर सामाजिक और पारिवारिक अपेक्षाओं का अत्यधिक दबाव है, जिसके कारण वे अपनी भावनाओं और मानसिक समस्याओं को व्यक्त नहीं कर पाते। इससे अवसाद और आत्महत्या की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी: ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुरुषों के लिए विशेष रूप से केंद्रित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। इससे प्रभावित लोग उचित समय पर सहायता नहीं प्राप्त कर पाते, जिससे समस्याएं और बढ़ जाती हैं। झूठे आरोपों के मामलों में मानसिक दबाव: झूठे आरोपों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज, और यौन उत्पीड़न के मामलों में फंसे पुरुषों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इसके परिणामस्वरूप, कई पुरुष गंभीर मानसिक अवसाद में चले जाते हैं, और कई बार आत्महत्या जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो जाती हैं।  सरकार से अपेक्षित सहयोग:  विशेष मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना: हम निवेदन करते हैं कि सरकार पुरुषों के लिए विशेष मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना करे, जहां वे अपनी समस्याओं का निवारण गोपनीय रूप से कर सकें। इन केंद्रों में योग्य मनोचिकित्सकों और परामर्शदाताओं की तैनाती की जाए।  मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान:  पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सरकारी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं। टीवी, रेडियो, और सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को शिक्षित किया जाए कि पुरुषों को भी मानसिक समस्याओं के लिए सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।   झूठे मामलों के त्वरित निपटान के लिए विशेष आयोग:  सरकार से अनुरोध है कि झूठे मामलों में फंसे पुरुषों के लिए विशेष आयोग या त्वरित न्याय प्रणाली का गठन किया जाए, ताकि मानसिक दबाव को कम किया जा सके और उन्हें जल्द न्याय मिल सके।  मानसिक स्वास्थ्य के लिए सरकारी योजनाएं: सरकार को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं का विस्तार करना चाहिए, जिसमें विशेष रूप से पुरुषों के लिए परामर्श और सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। मान्यवर, हम आशा करते हैं किआप इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेंगे और पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। समाज में इस मुद्दे पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक सकारात्मक और सहयोगी वातावरण तैयार किया जा सके  ।

विश्व आत्महत्या दिवस पर होंगा महा जागरूकता अभियान का आयोजन।

A mega awareness campaign will be organized on World Suicide Day.

A mega awareness campaign will be organized on World Suicide Day. हरिप्रसाद गोहेबैतूल/आमला। आत्महत्या रोकथाम के लिए एसआईएफ बैतूल के बैनरतले 10 सितंबर 2024 को विश्व आत्महत्या रोकथाम जागरूकता अभियान का आयोजन बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है । प्राप्त जानकारी अनुसार विश्व आत्महत्या दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में मुफ्त मानसिक स्वास्थ्य सलाह भी दी जाएगी, और जागरूकता अभियान के तहत मानसिक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। डॉ. संदीप गोहें ने बताया मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि आत्महत्या की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। एसआईएफ बैतूल पिछले 5 वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने मीडिया से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है ।

गुरुनानक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया ,राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक एस, एस पंडाग्रे ने शिक्षको का किया सम्मान ।

Teacher's Day was celebrated in Guru Nanak School

Teacher’s Day was celebrated in Guru Nanak School, President Award winning teachers S, S Pandagre honored the teachers. हरिप्रसाद गोहेआमला । शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुनानक प्राथ. माध्य. एवं उच्च. माध्य. विधा, बोडखी आमला में शिक्षण समिति के सचिव महोदय राष्ट्रपति पूरुस्कार प्राप्त शिक्षक एस एस पंडागरे की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने सर्व पल्ली डॉ. राधाकृष्णण के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए स्कूल के प्राचार्य एम नाईक ने छात्रों को राधाकृष्णण जी के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों की जानकारी दी वहीं साहू सर ने श्री पंडागरे को राष्ट्रपति पुरुस्कार मिला उसका महत्व बताया। स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को श्री पंडागरे द्वारा समिति की ओर से श्रीफल एवं टावेल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जेकब सर ने किया। कार्यक्रम को अल्प समय में तैयार करने में समस्त शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्राथमिक एवं माध्यमिक छात्र छात्राओं को मध्यान्ह भोजन भी कराया गया। पी धोटे ने आभार व्यक्त किया।

खत्म होती शिक्षक, शिष्य परंपरा के घोर अंधियारों में कुछ शिक्षक रूपी दीपक मौजूद जो सदा रहेंगे ; लोकेश सोनी अध्यक्ष स्वर्णकार समाज

In the deep darkness of the ending teacher-disciple tradition

In the deep darkness of the ending teacher-disciple tradition, there are some lamps in the form of teachers who will remain forever; Lokesh Soni President Goldsmith Societyहरिप्रसाद गोहेआमला। समाज के सेवा निवृत शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान के लिए शुरू की गई पहल का स्वर्णकार समाज आज भी सफलता पूर्वक निर्वहन कर रहा है । साथ ही स्वर्णकार समाज उन्ही के प्रति अपना आदर व्यक्त करने के लिए उनके निवास पर जाकर प्रतिवर्ष उनका सम्मान करता। आ रहा है । स्वर्णकार समाज के बंटी सोनी ने बताया जहां पूरे देश में में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में आमला में भी स्वर्णकार समाज द्वारा समाज के सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित कर धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर स्वर्णकार समाज द्वारा समाज के शिक्षक व शिक्षिकाओं के प्रति आदर व्यक्त करने के उद्देश्य से उनके निवास पर जाकर उन्हें सम्मानित करता है, इस आयोजन में सामाजिक बन्धुओ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को धन्यवाद भी दिया जाता है कि उन्होंने शहर व समाज को उपकृत किया एवं ज्ञान के उजियारे फैलाने का पुण्य कार्य किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन,युवा सदस्य व मातृ शक्ति उपस्थित रही। सम्मान के इस सफल आयोजन के लिए स्वर्णकार समाज आमला के अध्यक्ष लोकेश सोनी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया,एवं वादा किया कि इसी तरह समाज के हित मे सफल व आवश्यक आयोजन आगे भी किये जाते रहेंगे।शिक्षक दिवस के सम्मान कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिकता के युग मे खत्म होती शिक्षक-शिष्य परम्परा के घोर अंधियारों में भी कुछ शिक्षक रूपी दीपक मौजूद है और सदा रहेंगे जो मूल्यों, स्थापनाओं व कर्मठता के मंदिर में ज्ञान के उजियारे का आलोक फैलाते रहेंगे। स्वर्णकार समाज उन्ही के प्रति अपना आदर व्यक्त करने के लिए उनके निवास पर जाकर प्रतिवर्ष उनका सम्मान करता है ।

अपना समय देकर शिक्षक हमारे जीवन को सवारते है ; जनभागीदारी अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर

Teachers save our lives by giving their time (Jan Bhagidari President Mukta Dholekar)

Teachers save our lives by giving their time (Jan Bhagidari President Mukta Dholekar) हरिप्रसाद गोहेआमला । शिक्षक हमारे जीवन का स्तंभ होते है,वह अपना समय देकर हमारे जीवन को सवारते है और आगे बढ़ाते है । उक्त आसय के विचार मुक्ता ढोलेकर जनभागीदारी अध्यक्ष ने आज डाक्टर भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुओं के सम्मान में कही । इस मौके पर अध्यक्ष मुक्ता ने सर्व प्रथम तिलक कर गुरुओं का सम्मान किया बाद गुरुओं को साल श्रीफल भेंट कर उन्हे सम्मानित किया । उन्होंने कहा शिक्षक ना सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं बल्कि वह हमेशा हमें अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते रहते हैं। उनकी कही बातें ही हमारे जीवन को निखारती हैं । इस दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिवस होता है जो एक शिक्षक थे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक थे। 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में जन्मे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविधालय के छात्र शिवम कोशल, मोहित ढोलेकर,चंदन कुमार मंडल,नवनीत मालवीय,छात्रा अंजली व समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे ।

आमला : भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

Amla: Meeting regarding BJP's membership campaign concluded

Amla: Meeting regarding BJP’s membership campaign concluded हरिप्रसाद गोहेआमला। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर युवा मोर्चा नगर मण्डल आमला कि बैठक सम्पन्न हुई। युवा मोर्चा के अध्यक्ष निलेश राठौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान के शुरू हो गया हैं। पार्टी के सदस्य बनने के लिए और 4 हजार सदस्य के लक्ष्य को पूर्ण करने कि कार्ययोजना इस बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बनाई गई हैं। युवाओं को खेल,कॉलेज, अन्य ऐसी जगह जहां युवा रहते हैं। उनके पास जाकर पार्टी की रीति- नीति एवं किए गए कार्यो को उनके बीच रखकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। युवा मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी को जो जहाँ निवास करते हैं उस स्थान पर उसके आस-पास कहि युवाओं का समूह मण्डल ऐसे स्थान पर जाकर 200 सदस्य बनाया जाना है। सदस्य बनने के लिए सबसे पहले नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना हैं। उसके बाद मेसेज के द्वारा मोबाइल नंबर पर लिंक आएगी। उस लिंक को ओपन करके मांगी गई जानकारी भरकर सदस्य बनने के बाद मेसेज के द्वारा सदस्यता कार्ड प्राप्त होगा। जिनके पास मोबाइल नहीं हैं वे किसी दूसरे के मोबाईल से भी सदस्य बन सकते या फॉर्म भी भरकर पार्टी के सदस्य बनाया जा सकता हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निलेश राठौर, अर्जुन पुन्डे, कपिल निरापुरे, अतिश साहू ,नामेश्वर बारस्कर, प्रवीण चौहान, पुष्पेंद्र जाधम, सुमित महतकर,गौरी मालवीय,पंकज पाल,संदीप कापसे,अरविंद पवार,संजय सोनपुरे,गब्बर अमझरे,बलवंत देशमुख,अभिषेक राठौर,राजा अमझरे,पवन सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

गार्ड काउंसिल का वार्षिक अधिवेशन संपन्न,,,,

The annual session of the Guard Council concluded.

The annual session of the Guard Council concluded. हरिप्रसाद गोहेआमला । आल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (टी एम) आमला शाखा का वार्षिक अधिवेशन ,आयोजन आज भवानी लान आमला में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के तौर पर एस के गुप्ता स्टेशन प्रबंधक उपस्थित थे । कार्यक्रम ए आई जी सी कनवेनर सेंट्रल रेलवे एस के शुक्ला साहब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, नागपुर के मंडल पदाधिकारीओ में ऐ आई जी सी,मंडल सचिव जी बी बारीक जी , मंडल अध्यक्ष और ए आई जी सी सी डब्लू सी मेंबर इन्द्रराज जी, मंडल सहायक सचिव ऐल एन खनडागरे जी, प्रकाश पंवार जी,नायडू जी , तिवारी जी ,टिकेकर जी उपस्थित रहे ।आमला ट्रेन मैनेजर्स साथीयों ने अपने डिपो की समस्याओं को शेयर किया,मंडल सचिव द्वारा उसका समाधान बताया गया और 11 सितंबर 2024 को नागपुर मंडल के हर डिपो और डी आर एम कार्यालय के सामने लाइन बॉक्स विड्राल के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा,श्री शुक्ला साहब ने आर ए सी रिपोर्ट पर प्रकाश डाला,और बताया कि जल्द ही एआईजीसी , एक फार्म देगी ,सभी साइन कर के रेल प्रशासन को यह लिख कर देगे ,कि मुझे पांच हजार रुपए ट्राली बैग के लिए नहीं चाहिए,हमें लाइन बॉक्स चाहिए,मंडल अध्यक्ष द्वारा यू पी एस की खामियों को बताया,ओर कहा की आगे आंदोलन के लिए तैयार रहें,दिनाक 04/05.08.2024 को आयोजित मीटिंग में बताया गया कि,2025 तक सम्भवत ग्रेड पे या एम ए सी पी ग्रेड पे हमें मिलेगी,आमला सचिव उमेश वागद्रे और नागपुर पदाधिकारीओ द्वारा क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पडागरे साथ में उनकी टीम के सक्रिय सदस्य और आमला के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज विश्वकर्मा जी,प्रदीप ठाकुर और अन्य लोग साथ में थे उन्हें काचीगुड़ा गाड़ी को,नरखेड़ से आमला तक लाने और दादा धाम एक्सप्रेस को फिर से चालू करने के लिए मेमोरेंडम दिया गया । विधायक महोदय जी ने आश्वासन दिया कि वे रेल मंत्री जी से इस मुद्दे पर बात करेंगे, विधायक महोदय ने विभिन्न समस्या के बारे में सुना, ट्रेन मैनेजर्स की कार्य प्रणाली को समझा।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त परिचालक साथी भी उपस्थित थे। उनका सम्मान भी किया गया।आमला शाखा के अध्यक्ष एस के सांवले जी द्वारा सम्बोधित कर ट्रेन मैनेजर की समस्या को रखा,वही सचिव उमेश वागद्रे ने विगत कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराया,कोषाध्यक्ष वाय एस रावत ने विगत वर्षो की आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित ट्रेन मैनेजर साथियों की उपस्थिति ने इस अधिवेशन को की सफलता को सिद्ध किया।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डी के सागरे ने किया।इस अवसर पर आमला के पदाधिकारी और समस्त ट्रेन मैनेजर देवेंद्र बंटी सागरे कमलेश नागले मीडिया प्रभारी, पंकज पाठक, एस एस देशमुख,संतोष झरिया,नीलेश परिहार,राजू महोबे,संजय नारे, जे एस राठौर,बी एन वर्मा, एम ए खान,दिनेश खबसे, अनिता झा जेठा ,रुपेष, आर पी रावत,रितेश नागले,नीलेश पवार,साहू, कुरैशी,संतोष जी,संजय नारे,कुणाल,पंकज देशमुख,महमूद सहितअनेक परिचालक साथी उपस्थित रहे।दोपहर को शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।इसी कार्यक्रम में श्री हेमराज सतनकर का विदाई समारोह उत्साह पूर्वक सभी भाइयों द्वारा नई जीवन की शुरुआत के साथ बधाई और शुभकामना बड़ी धूमधाम से दी गई और इसी के साथ नागपुर से आए एस के शुक्ला साहब द्वारा मंच संचालन से आगामी नई कार्यकारिणी टीम की भी घोषणा कर दी गई है जिसमें नये सचिव महोदय श्री रुपेश बामने और अध्यक्ष उमेश वागद्रे एवं कोषाध्यक्ष प्रभाकर कुमार रहेंगे इन नई टीम कार्यकारिणी को को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में काउंसिल की महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित हुई।शाम को शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।साथ ही सभी ने सहभोज का आनंद भी लिया।कार्यक्रम ने ट्रेन मैनेजर अपने परिवार के साथ उपस्थित थे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।वार्षिक अधिवेशन की सफलता और उत्तम व्यवस्था के लिए बधाई के पात्र है ।

समाज हित में सदैव कार्य करना रहेंगी मेरी पहली प्राथमिकता ( संतु सूर्यवंशी ) संतु सूर्यवंशी बने मेहरा समाज समिति बैतूल जिला अध्यक्ष

Santu Suryavanshi became Mehra Samaj Samiti Betul District President.

My first priority will always be to work in the interest of society (Santu Suryavanshi) Santu Suryavanshi became Mehra Samaj Samiti Betul District President. हरिप्रसाद गोहेआमला । मेहरा समाज संगठन की जिला बैठक का आयोजन बैतूल स्थित पंचशील बौद्ध बिहार में रविवार आयोजित किया गया था।बैठक में प्रंतीय पदाधिकारी , कार्यकारणी सदस्य सहित सामाजिक बंधु मौजूद रहे । बैठक में नवीन जिला अध्यक्ष पद निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें समस्त पदाधिकारीयो एवं कार्यकारणी सदस्यों ने सर्व सम्मति से निर्विरोध संतु सूर्यवंशी को मेहरा समाज बैतूल जिला अध्यक्ष पद के लिए चुना गया । अध्यक्ष पद निर्वाचन की घोषणा के बाद उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं नवीन दायित्व पर शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सदैव समाज हित में कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेंगी । वहीं सामाजिक लोगों के सहयोग और एक जुटता से समाज हित में कार्य करना व समाज में व्याप्त कुरीर्तियों के प्रति सामाजिक लोगों को जागरूक करना और सामाजिक बच्चों को अच्छी शिक्षा के प्रति आगे लाना रहेगा । बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय प्रदेशअध्यक्ष अशोक नागले, प्रांतीय प्रदेश उपाध्यक्ष , रमेश बेले ,पूर्व जिला अध्यक्ष छन्नू,बेले अनुशासन समिति के सदस्य जीपी पूर्व जिला कोषाध्यक्ष लखन नागले, शिव कडचले, गोपाल, जगदीश, जनक लाल कोगे, बिहारे ,गंगाराम गुडाले रंजीत बेले राम बेले रामानंद बेले बलराम बर्डे ,अजय सोने, शेष राव बेले, जितेंद्र बेले, आमला ब्लॉक अध्यक्ष अजय बचले सहित सामाजिकगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

लाईफ केरियर स्कूल में जिला स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

District level volleyball competition was organised in Life Career School.

District level volleyball competition was organised in Life Career School. आमला  । (हरिप्रसाद गोहे) नगर के लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी .बी .एस.ई. स्कूल में लगातार तीसरे वर्ष जिला स्तरीय शालेय वॉलीबाल प्रतियोगिता का सफल आयोजन आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम सहायक संचालक भूपेन्द्र वरकड़े के मुख्य आतिथ्य, सी.एम. खैरवाल एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी धमेन्द्र पवार के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्राचार्या श्रीमति छंदा सरकार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया  l प्रतियोगिता के सूत्रधार विकासखण्ड क्रीड़ा अधिकारी संजय ठाकुर ने बताया कि  प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष के 300 खिलाडियों ने बालक एवं बालिका वर्ग में भाग लिया । प्रतियोगिता में जिले से मुलताई, आमला, घोड़ाडोंगरी, आठनेर, तथा बैतूल की  टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में विभिन्न विकास खण्ड से पधारे 50 खेल प्रभारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । आयोजित प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से श्रीमति किरण कोबरा, महेश खत्री, बन्नी अरोरा, रिजवान खान, परवेज आलम, गणेश बारस्कर, श्रीमति वर्मा, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती मनीषा  रावत, राजेश झा, श्रीराम कोकाटे, सरीता धुर्वे’, बबीता धुर्वे, हरीभाऊ झरबड़े, राजा राम नागले, बी आर मालवी , हंसराज पटवारी , प्रमोद रघुवंशी राजेंद्र डांगे,चंद्रकिशोर नगदे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम का कुशल संचालन  श्रीमती ऋतु गुगनानी ने किया तथा संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग ने सभी अतिथियों, खेल प्रभारी शिक्षकों, प्रतिभागियों का आभार जताया l

250 पेंशनरों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लिया लाभ ,100 ने बनवाए उम्मीद कार्ड ।

250 pensioners took benefit of health check-up camp, 100 got hope cards made.

250 pensioners took benefit of health check-up camp, 100 got hope cards made. हरिप्रसाद गोहेआमला । रेल्वे चिकित्सालय आमला में रेल कर्मचारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। आयोजित शिविर में पेंशनर संगठन आमला से जुड़े कोई 250 पेंशनरों ने अपना, अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा शिविर का लाभ लिया एवं सफल आयोजन के लिए रेल प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित कर आगे भी इस तरह के शिविर लगाने पहल की । संगठन अध्यक्ष रामप्रसाद पंवार ने बताया आयोजित शिविर में नागपुर से चिकित्सक जनरल फिजिशियन, हड्डी विशेषज्ञ, एवं महिलाओ कि विशेषज्ञ पधारे थे इसीके साथ औषधीय व्यवस्था भी परिपूर्ण थी इस शिविर मे करीब करीब 250 पेनशरो ने लाभ लिया जिसमे महिलाओ ने भी अपना परीक्षण करवाया सभी रेल्वे पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन आमला शाखा के पदाधिकारियो ने इस आयोजन के लिए नागपुर मण्डल के सभी अधिकारियो एवं रेल प्रशासन को बधाई प्रेषित की एवं भविष्य मे इसी तरह से आयोजन की अपेक्षा निवेदन किया। इस मौके पर उम्मीद कार्ड भी बनाये जा रहे थे जिसमे करीब करीब 100 लोगो ने कार्ड बनवाये इसके लिए कल्याण निरिक्षक श्री ए आर धोटेजी का पुर्ण सहयोग रहा । इस मौके पर प्रमुख रूप से शाखा के अध्यक्ष रामप्रसाद पवार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटील, महा मंत्री प्रकाश डाफणे, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गुफरान, सह सचिव श्रीराम गाठीया, नारायण नावंगे,महादेव पंडागरे, गुलाब झाडे, प्रकाश अतुलकर उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, सुखलाल मौर्य, मधुकर मौखेडे, राम रतन जौंजारे रामचरण पनढरी गंगारे महीला संगठन अध्यक्ष नफिशा शाह ,कोषाध्यक्ष चन्द्रकला हरसुले, सरिता सुनिता उईके, उषा ठाकुर आदि मौजूद थे ।

रेलवे दवाखाने में चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन

Medical check-up camp was organized in the railway dispensary.

Medical check-up camp was organized in the railway dispensary. हरिप्रसाद गोहेआमला । रेल कर्मियों, पेंशनरों और उनके परिवार जनो के स्वास्थ्य की जांच एवं समस्या सुनने के लिए रेल्वे दवाखाने में शिविर आयोजित हुआ । नागपुर मंडल के प्रमुख माननीय रेल प्रबंधक मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती सांझी जैन के कुशल नेतृत्व मे रेल कर्मी व उनके परिवार के स्वास्थ जांच एवं उपचार हेतू रेल्वे चिकित्सालय आपला में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों द्वारा लाभ प्राप्त किया, वही पर कार्मिक शाखा नागपुर द्वारा कर्मचारियो की सर्विस संबंधित शिकायत, एच आर एम एस एवं उम्मीद कार्ड बनाने का काम किया गया । कार्मचारियों की विभिन्न शिकायतो का निवारण भी स्थल पर ही किया गया । स्वास्थ्य शिविर में नागपुर से पधारे डॉ प्रिती सिडीएमओ,डॉ.श्रवण, डॉ० रविचन्द्र, डॉ०वेंकटगिरी, डॉ लवी आर्य ने उपचार किया,इस अवसर पर कैलास माथनकर सीएचआई, रविकांत पण्डोले,अनीशा सिस्टर सहित रेलवे अस्पताल का स्टाफ उपस्थित था । कार्मिक शारवा से ए आर धोटे मुख्य कल्याण निरीक्षक आमला,पलास चौरसिया कार्यालय अधिक्षक नागपुर द्वारा कर्मचारियो की समस्या सुनी गई और मौके पर ही उसका निराकरण किया गया पेंशनर वेल्फर एशिसियेशन द्वारा कार्यक्रम में सह हयोग प्रदान किया गया । पेंशनर एशोसियेशन के रामप्रसाद पवार सहित उनके संगठन के अन्य पदाधिकारी गणों ने भी सहयोग किया । रेलवे अस्पताल आमला में सुबह से ही बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी सहित रेलवे पेंशनर एवं उनके परिजन उपस्थित थे ।

मदरलैंड स्कूल में धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव ।

Shri Krishna Janmotsav was celebrated with great pomp in Motherland School.

Shri Krishna Janmotsav was celebrated with great pomp in Motherland School. हरिप्रसाद गोहे आमला। श्री कृष्ण जन्मष्ट्मी के पावन पर्व पर मदरलैंड पब्लिक स्कूल अकेड्मी मे विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती के पूजन व भगवान श्री कृष्ण राधा के पैरो को पखार कर तिलक आरती कर किया गया । जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विधालय के छात्र छात्राओ द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन व उनकी लीलाओ पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कृष्ण सुदामा कि मित्रता पर एक नाटक का मंचन यु.के.जी के लव्य, गार्गी राठौर व मयंक द्वारा किया गया जो कार्यक्रम कि सर्वोतत्म प्रस्तुती थी,  सावी कटारिया  सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया , काव्यांश सोनी द्वारा नृत्य व श्री कृष्ण  के जीवन पर भाषण प्रस्तुत किया गया श्रुति यादव वा रिधिमा यादव द्वारा शानदार नृत्य कि प्रस्तुति दि गई।सुर्यमनि साहु , कशिश यादव ,द्वारा नृत्य व शौर्य पट्वारी द्व्रारा भाषण दिया गया ।कार्यक्रम के अंत मे मट्की फोड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,। कार्यक्रम मे उपस्तिथ विधालय संचालक श्री कविश देशमुख ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से सीख लेने कि सलाह दि , पवित्र गीता ग्रंथ कि महतता को बतलाते हुए कहा कि कर्म करें फल कि इच्छा न करें।श्री नरेंद्र जी सोनी ने भगवान श्री कृष्ण की जीवनी पर विस्तृत वक्तव्य दिया ।श्री देवेंद्र सोनी सर द्वारा जीवन मे प्रेम के महतत्व को समझाया कार्यक्रम का संचालन श्री अभीराम यादव सर के द्वारा किया गया , कार्यक्रम को सफल बनाने मे विधालय प्रभारी प्राचार्या कुशवाह मेडम, रोश्नी डांगरे, प्रिया सोनी, शुभांगी बिंजवे ,पूजा सोलंकी  सोनाली मगरदे,श्रीमति गीतांजली गुजरे ,वनिता सिकरवार,दुर्गा चौहन, संगीता टिकारे, दिपिका सोनी, सपना इंग्ले, निधी द्वण्डे, शिवपाल खातरकर सारिका जैन, आदि का विशेष सहयोग रहा।

लायंस इंटरनेशनल आमला सार्थक का संस्थापन समारोह सम्पन्न ।  

Foundation ceremony of Lions International Amla Sarthak concluded.

Foundation ceremony of Lions International Amla Sarthak concluded. हरिप्रसाद गोहे  आमला। सेवा भावी कार्यों के प्रति समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संस्था लायंस इंटर नेशनल की आमला की संस्था लायन इंटरनेशनल आमला सार्थक का संस्थापन समारोह दादा जी लान आमला में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम जे एफ लायन परमजीत सिंह बग्गा पास्ट डिस्ट्रिक गवर्नर उपस्थित थे,संस्थापन अधिकारी के रूप में एम जे एफ लायन श्रीमती रविन्द्र कौर बग्गा उपस्थित थे।वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर लायन रामप्रकाश गुगनानी, एम जे एफ लायन कश्मीरी लाल बत्रा उपस्थित थे। वही कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर सत्यप्रकाश सक्सेना टी आई आमला, एवं शिवराम सिंह सब इंस्पेक्टर आर पी एफ आमला उपस्थित थे।कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई।नवनियुक्त अध्यक्ष लायन किशोर गुगनानी,सचिव मनोज विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनी,उपाध्यक्ष यशवंत चडोकार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद भार ग्रहण किया।निवर्तमान अध्यक्ष लायन अनिल सोनी के बीते स्वर्णिम कार्यकाल की सभी ने सराहना की उनके नवाचार सेवाभावी कार्य वाहन के पीछे रेडियम लगाकर दुर्घटना से बचाव की सभी ने प्रशंसा की। संस्था द्वारा इस वर्ष से सेवा भावी कार्यों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्था या व्यक्ति को गौरव सम्मान से सम्मानित करने के शुरुवात की इस वर्ष ये सम्मान गायत्री परिवार आमला,जनसेवा कल्याण समिति आमला ओर श्री महावीर हनुमान गौशाला समिति को दिया गया।अपने उद्बोधन में लायन परमजीत सिंह बग्गा ने पर्यावरण,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सार्थक कार्यों को करने की प्रेरणा दी ओर सभी को जुटकर कार्य करने को कहा।संस्थापन अधिकारी एम जे एफ लायन रविंद्र कौर बग्गा ने नवनियुक्त अध्यक्ष , सचिव,कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य को सेवा कार्यों की शपथ दिलाई।विशिष्ट अतिथि लायन रामप्रकाश गुगनानी ने कहा कि सेवा कार्यों और दान का प्रचार कम गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान दें मदद लेने को शर्मिंदा ना करें।एम जे एफ लायन कश्मीरलाल बत्रा ने कहा कि छोटे सेवा कार्य तो सभी करते हैं आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को हाथ में लें और उस पर निरंतर श्रम कार्य करें लोगों से सहायता मांगने और लेने में शर्म ना करें कंजूस व्यक्ति भी दान करते हैं और ज्यादा करते हैं आपने बैतूल केंसर हैस्पिटल का उल्लेख कर बताया कि यह प्रोजेक्ट बहुत जल्द प्रारंभ होगा इंटरनेशनल से बड़ी राशि का सहयोग भी प्राप्त हो गई है। कार्यक्रम में ला जयंत सोनी, ला मुस्तफा हुसैन,ला बंटी अरोरा, ला भोला वर्मा, ला महेंद्र मानकर,ला प्रमोद हारोडे,ला डॉ मुकेश वागद्रे, ला विनय साहू आदि का सहयोग रहा।कार्यक्रम में अतिथियों सहित महेंद्र मानकर के सुमधुर गीतों का सभी ने आनंद लिया।कार्यक्रम में श्रीमती इंदिरा गाडरे, बी पी धमोड़े,ठाकुरदास पवार, डॉ शिशिर कांत गुगनानी,नवीन गुगनानी,मनोज वाधवा,सुभाष देशमुख,देवेंद्र राजपूत आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम ने शहनाई की धुन सभी के आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया आभार प्रदर्शन जयंत सोनी ने किया ।

लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल व यूनिवर्सल इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल आमला में कृष्ण जन्माष्टमी का हुआ भव्य आयोजन  ।

Krishna Janmashtami was celebrated with great pomp

Krishna Janmashtami was celebrated with great pomp in Life Career Senior Secondary CBSE School and Universal International Public School, Amla. हरिप्रसाद गोहे  आमला। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल व यूनिवर्सल इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल मे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर नन्हे बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण का वेश धारण किया गया जिससे विद्यालय प्रांगन कृष्ण व राधामयी हो गया । इस भव्य आयोजन में बच्चो के द्वारा न केवल कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई  बल्कि अन्य गतिविधियों जैसे कृष्ण झूला  व मटकी सजावट में भी बच्चों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई । बच्चों को प्रोत्साहन हेतु विद्यालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ राधा कृष्ण वेशभूषा को पुरुस्कृत किया गया । जिसमें कक्षा नर्सरी से कृष्ण की वेशभूषा में दीपांशी पाटिल व तृषा अतुलकर ने राधा की वेशभूषा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान कृष्ण की वेशभूषा में दीपांशु सराठकर व चित्रांशी ने राधा की वेशभूषा में प्राप्त किया,कृष्ण की वेशभूषा में तृतीय स्थान सुलभ उइके व रिद्धि चौरसे ने राधा की वेशभूषा में प्राप्त किया । कक्षा LKG से कृष्ण व राधा में सान्वी देशमुख और स्तुति यादव प्रथम , रोहन यादव व चारवी सोनपुरे द्वितीय तथा सिद्धार्थ सोलंकी व धानवी सोलंकी तृतीय स्थान प्राप्त किया । UKG से प्रथम स्थान नीरज यादव, पार्थ सूर्यवंशी मिताक्षी राने, महक सोनपुरे ,द्वितीय स्थान युग यादव ,तेजांश पाल, शिविका नरवरे , श्रेयांशि तथा तृतीय स्थान निहांश बेडरे ,दिव्यांश केसरी  काव्या यादव व  नेहा कापसे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा पहली से कृष्ण के रूप में यश विश्वकर्मा व प्रतीक चौहान  तथा राधा के रूप मे पुनर्वी अतुलकर व प्रदन्या मस्तकर  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान शिवम धाकड़ , रियांश राय, रितिका धुर्वे और पर्निका मस्तकर ,तृतीय स्थान यात्विक रहड़वे,दक्ष खातरकर , डॉली सराठकर व पुर्वी चौरसे ने प्राप्त किया l कक्षा दूसरी से कृष्ण के रूप में हिमांशु बनारसे व समीक्षा झाड़े ने राधा के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान में धर्मेश झाड़े व जानवी यादव तथा तृतीय स्थान नैतिक रहड़वे और मिताली पाण्डे ने प्राप्त किया । इसके अतिरिक्त अन्य  बच्चे भी मनमोहक रूप में नजर आये । कार्यक्रम में शिक्षिका  श्रीमती सुनंदा काले , श्रीमती सरिता यादव तथा श्रीमती शैफाली धाकड़ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा अन्य सभी शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा ।

सृष्टि स्कूल जंबबाड़ा में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्म उत्सव ।

Shri Krishna's birth anniversary was celebrated with great pomp at Srishti School Jambada.

Shri Krishna’s birth anniversary was celebrated with great pomp at Srishti School Jambada. हरिप्रसाद गोहेआमला । भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव की धूम शहर सहित अंचल के विभिन्न ग्रामों में देखी गई। वहीं इस बार निजी स्कूलों में अध्यनरत नोनिहालो का उत्साह श्री कृष्ण जन्म उत्सव पर देखते ही बन रहा था। राधा और कृष्ण की वेशभूषा धारण किए बच्चे लोगो का मन मोह रहे थे साथ ही बच्चों द्वारा सजाई गई झांकी लोगो के आकर्षण का केंद्र रही । इधर अंचल के ग्राम जंबबाड़ा स्थित सृष्टि स्कूल में दिनांक 26 /08/2024 को श्री कृष्ण भगवान का जन्म दिन धूम ,,धाम से मनाया गया । इस शुभ अवसर पर श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के बाद नन्हे,,मुन्ने स्कूल के छात्रों ने राधा कृष्ण बनकर कृष्ण लीला का मंचन किया । श्री कृष्ण के सभी अवतारों के स्वरूप बच्चो के द्वारा आज अवतरित किए गए । इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की झाकी निकाली गई बाद मटकी फोड का भी आयोजन आयोजित किया गया। कार्य कर्म का समापन श्री कृष्ण भगवान की आरती के साथ हुआ । इस मौके पर स्कूल के सभी छात्र,शिक्षक,शिक्षिका, उपस्थित थे। शाला संचालक श्री विजय सोलंकी की उपस्थित में सभी बालक,बालिका शिक्षक,शिक्षिका को श्री कृष्ण जन्म अष्टमी की बधाई प्रेषित की गई । बाद श्री कृष्ण भगवान के जय कारे लगाकर, छात्रों और नगर बंधुओ ने भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्ति भावना का जोश हर उल्लास नजर आया ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet