LATEST NEWS

पैराडाइज स्कूल में गुरु पूर्णिमा का हुआ आयोजन ।

Guru Purnima was organised in Paradise School. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला स्थानीय पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल आमला में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व गरिमामय रूप से आयोजित किया गया । कार्यक्रम के द्वारा सभी ने गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमला बी आर सी मनीष धोटे व विशेष अतिथि श्रीमती मीनाक्षी धोटे उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ । तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओ तथा शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना प्रस्तुत की गई । इस अवसर पर धोटे जी द्वारा गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताया तथा गुरु परंपरा के बारे में समझाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे ।

आमला बोडखी सड़क समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन, सांसद से सड़क सुधार की मांग ।

Memorandum submitted regarding Amla Bodkhi road problem, demand for road improvement from the MP. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर के गणमान्य नागरिक, युवा एवं स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने आमला बोडखी पहुंच सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से निजात दिलाने दुर्गादास उईके सांसद बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दिल्ली के नाम शैलेंद्र बड़ोनिया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आमला को ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन में आमला-बोड़खी सड़क मार्ग की खराब स्थिति के बारे में बताया गया।और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की गई । बताया गया सड़क पर अत्यधिक गड्डे हो चुके हैं जिससे लोगों को दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से गुजरने वाले लोगों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है । सड़क पर पड़े गड्डों की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी मार्ग से केन्द्रीय विघालय व अन्य विधालय के बच्चें स्कुल आना-जाना करते हैं इसी मार्ग से एम्बुलेंस अन्य वाहन निकलते रहते हैं। वहीं बारिश के मौसम में गढ्‌ढे में पानी भरा रहने के कारण गड्डे की गहराई का अनुमान लगाना वाहन चालक के लिए मुश्किल होता है। तेज रफ्तार वाहन गढ्‌ढे की वजह से दुर्घटना के शिकार हो जाते है।और वाहन बेकाबू हो जाता है। जिस कारण गंभीर जानलेवा दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।ज्ञापन सौंपते समय अधिवक्ता मनोज दीवाने, राजेश अमझरे, दीपक छतवानी, अशोक पाल, विनेश डोंगरे, राकेश मोर्य, राजा पुंडे, अंकित, शमीमूल सहित अन्य मौजूद रहे। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण और मरम्मत करवाया जाए ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके। प्रेषित ज्ञापन के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शेलेंद्र बडोनिया से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका मोबाईल व्यस्त बता रहा था ।

छिंदवाड़ा: दरिंदगी की हदें पार, आदिवासी युवती को 12 दिन बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; पुलिस ने दर्ज किया केस

छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा में आदिवासी युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने गुरुवार को आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि एक जून को उसका अपहरण किया गया। जबरन शादी कराकर 12 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। उसने सात आरोपितों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।  छिंदवाड़ा में आदिवासी युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने गुरुवार को आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि एक जून को उसका अपहरण किया गया। जबरन शादी कराकर 12 दिन तक बंधक बनाकर रखा जबरन शादी कराकर 12 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। उसने सात आरोपितों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। मजदूरी करने गई थी देहात थाना छिंदवाड़ा के थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि एक जून को युवती गुरैया के शांति वेयर हाउस में मजदूरी करने गई थी। शाम को बाजार में सामान खरीदते समय आरोपित अंजू चंदेल ने फोन कर बुलाया और फिर मोंटी के साथ जबरन दोपहिया वाहन से गुरैया देव स्थित घर ले गए। रातभर उसे कमरे में बंद करके रखा गया। पीड़िता ने बताया कि अगले दिन आरोपित उसे मारपीट कर गाड़ी में डालकर छिंदवाड़ा के पातालेश्वर मंदिर ले गए। यहां सुनील कंटक से उसका फर्जी विवाह करवाया। इसके बाद उसे घर में बंद कर मोबाइल तक जब्त कर लिया। तीन दिन बाद की शिकायत 13 जून की रात करीब 11 बजे युवती इमलीखेड़ा थाना क्षेत्र में मिली थी। उसके साथ दो महिलाएं और एक पुरुष भी था। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुमशुदगी की सूचना पढ़कर उन्होंने युवती को पहचाना और थाने लेकर आए हैं। तीन दिन बाद युवती ने लिखित में शिकायत दी है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपितों में एक नाबालिग भी आरोपितों में मोंटी अल्डक, शीतल, सुनील कंटक, निरंजन ठाकरे, मनीषा ठाकरे, अंजू चंदेल और एक 16 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। देहात थाना छिंदवाड़ा के प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि एक जून को युवती एक वेयर हाउस में मजदूरी करने गई थी। शाम को वह बाजार में सामान खरीदने गई थी। उस समय आरोपित अंजू ने शीतल को फोन कर बुलाया और फिर मोंटी के साथ जबरन उसे गुरैया देव स्थित घर ले गए। रातभर युवती को कमरे में बंद करके रखा गया। फर्जी विवाह कराकर किया दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि अगले दिन आरोपित उसे मारपीट कर गाड़ी में डालकर छिंदवाड़ा के पातालेश्वर मंदिर ले गए। यहां सुनील कंटक से उसका फर्जी विवाह करवाया गया। 13 जून की रात करीब 11 बजे युवती इमलीखेड़ा थाना क्षेत्र में मिली। उसके साथ दो महिलाएं और एक पुरुष भी था। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुमशुदगी की सूचना पढ़कर उन्होंने युवती को पहचाना और थाने लेकर आए हैं।  

सिवनी जिले में चोरों ने सराफा व्यापारी के घर बोला धावा, 20 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और 75 हजार कैश ले गए

सिवनी/धूमा  सिवनी जिले के धूमा थाना अंतर्गत धूमा बाजार क्षेत्र में स्थित सराफा कारोबारी संजय चौकसे की घर व दुकान में घुसे तीन सातिर चोरों ने लगभग 20 किलोग्राम चांदी के जेवर के अलावा 100 ग्राम सोना, 75 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। लगभग 30 लाख रुपये की चोरी की घटना की छानबीन करने धूमा और लखनादौन पुलिस जुट गई है। 18-19 जून की दरम्यानी रात दो से चार बजे के बीच घर के पिछले हिस्से में स्थित दरवाजे व चैनल गेट को तोड़ते हुए अगले हिस्से में स्थित दुकान तक चोर पहुंच गए। घर से दुकान तक पहुंचने सातिर चोरों ने एक के बाद चार दरवाजों व चैनल गेट के तालों को साथ लेकर आए औजार व कटर से काटकर लाक तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने चोरों ने घर में रखे सबल, गेती का भी उपयोग किया। मुंह में कपड़ा बांधकर सराफा दुकान में घुसे चोरों ने हाथों में गलब्स पहन रखे थे। चोरों ने कमरे की लाइट चालू कर सभी सीसीटीवी कैमरों का फोकस दीवार की तरफ मोड़ दिया। घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों का फुटेज रिकार्ड करने वाला एक डीवीआर साथ लेकर अज्ञात चोर पीछे के कच्चे रास्ते से भाग निकले। कच्चे रास्ते में अज्ञात चोरों के बाइक से भागने के निशान पाए गए हैं। दुकान से लगे कमरे में सो रहे पिता को भी नहीं लगी भनक पुलिस के हाथ लगे दूसरे डीवीआर के फुटेज में तीन अज्ञात चोर दरवाजा खोलकर दुकान के अंदर घुसने के बाद सीसीटीवी कैमरों का फोकस मोड़ते दिख रहे हैं। खास बात यह है कि पूरी घटना के दौरान दुकान के बगले स्थित कमरे में संजय चौकसे के पिता सो रहे थे। जबकि प्रथम तल में स्थित घर के कमरों में पूरा परिवार सो रहा था। परिवार के किसी भी सदस्य को सातिर चोरों की गतिविधियों की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के सदस्य नींद से सोकर उठे तो चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़े गए। सूचना पर धूमा पुलिस बल के अलावा लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी डाग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सर्ट के साथ मौके पर पहुंचे। लॉकर नहीं तोड़ पाए चोर, छानबीन में जुटी पुलिस इस मामले में लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि सराफा दुकान से कितने किलोग्राम चांदी के जेवर पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया है, इसकी विस्तृत जानकारी सराफा व्यापारी से ली जा रही है। घटना के दौरान अज्ञात चोरों ने दुकान का लाकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। दुकान में सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखने का कार्य होता था। व्यापारी के अनुसार दुकान के लाकर के बाहर रखे चांदी व सोने के विभिन्न प्रकार के जेवरों के साथ 75 हजार रुपये नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। दीवार में चढ़कर घर में घुसे चोर प्रारंभिक जांच के अनुसार मुख्य धूमा बाजार क्षेत्र में पुलिस थाना से कुछ दूरी पर स्थित संजय ज्वेलर्स के नवनिर्मित घर व दुकान के पिछले हिस्से में खाली जमीन है। कुछ दूरी पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और उसके बाद टंकी मोहल्ला का क्षेत्र है। संभावना है कि अज्ञात चोर बाइक वाहन को दूर खड़ाकर कच्चे रास्ते से सराफा व्यापारी के घर तक पहुंचे। घर की बाउड्रीवाल दीवार पर चढ़ने के पैरों के निशान भी पाए गए हैं। चोरी किया सोना-चांदी और नकदी लेकर चोर वापस इसी रास्त से भागे निकले। पुलिस को अंदेशा है कि जिले के बाहर से आए चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। 30 लाख रुपये की चोरी, पांच लाख रुपये का बना मामला धूमा थाना प्रभारी शत्रुधन पटले ने बताया कि सराफा व्यापारी संजय चौकसे द्वारा प्रस्तुत बिलों के आधार पर 4 लाख रुपये की चांदी व सोने के जेवर के अलावा 75 हजार रुपये नकदी चोरी का प्रकरण पुलिस ने दर्ज कर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। व्यापारी द्वारा अन्य बिल व दस्तावेज प्रस्तुत करने पर इसे प्रकरण में शामिल कर लिया जाएगा। वहीं सराफा व्यापारी संजय चौकसे के चाचा व कांग्रेस नेता हीरा चौकसे ने बताया कि अज्ञात चोरों ने लगभग 30 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 20 किलो चांदी के जेवर, 100 ग्राम सोने के जेवर और 75 हजार रुपये नकदी चोर अपने साथ ले गए। तीन चोर दुकान में घुसते दिखे     घटना स्थल की बारिकी से छानबीन के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर चोरों की पतासाजी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करेगी। चोरी की घटना में कितने लोग शामिल थे यह कहना मुश्किल है। फुटेज में तीन चोर ही दुकान में घुसते दिख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। – अपूर्व भलावी, एसडीओपी लखनादौन।  

ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर सेफ्टी मेजर की तैयारियों को लेकर शुरू हुई कवायद

भोपाल  90 डिग्री मोड़ के कारण देश में मजाक बने चुके ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर यातायात शुरू करने को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, यातायात सुरक्षा के लिए आरओबी पर सर्वे का काम शुरू होने वाला है। लिहाजा इसके बाद ही आमजन के लिए पुल का रास्ता खोला जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता एके चिंडके द्वारा सुरक्षा उपायों को लेकर दिए गए सुझाव पर लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू करने का मन बना लिया है। हालांकि रेलवे से 90 डिग्री के मोड़ को गोलाई देने के लिए अतिरिक्ति जमीन को लेकर चल रही बातचीत पर लोनिवि और रेलवे के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। बता दें, बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने 90 डिग्री मोड़ को गोलाई देने के लिए रेलवे की तरफ की जमीन पर नापजोख किया था। इस बीच लोनिवि ने यातायात सुरक्षा को लेकर सर्वे कर सेफ्टी मेजर की तैयारियों को लेकर काम शुरू कर दिया है। भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में बने 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज के डिजाइन को लेकर विभागीय जांच शुरू हो गई है। ऐशबाग पुल के निर्माण में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जांच दल में दो मुख्य अभियंता और एक ईई समेत चार सदस्य हैं। मंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग के चार अधिकारियों की जांच कमेटी इस ब्रिज के डिजाइन की रिपोर्ट पेश करेगी। लोक निर्माण मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी फोटो दूध से नहलाने पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस में ऐसी परंपराएं जारी रहेंगी तब तक कांग्रेस का हाल नहीं सुधर पाएगा। आरओबी में क्या होंगे सुरक्षा उपाय पुल बोगदा से पुल पर चढ़ते ही पहला स्पीड ब्रेकर बनेगा। 90 डिग्री मोड़ पर पहुंचने से पहले दूसरा स्पीड ब्रेकर बनेगा। मोड़ पर मुड़ने के बाद तीसरा स्पीड ब्रेकर मिलेगा। ऐशबाग से पुल बोगदा मोड़ पर आने पहले चौथा स्पीड ब्रेकर रहेगा। पुल से ऐशबाग की भुजा की तरफ उतरते वक्त पांचवां स्पीड ब्रेकर बनेगा। 90 डिग्री मोड़ पर पुल बोगदा से जाते वक्त सामने एक बड़ा आईना लगाया जाएगा। इसी तरह ऐशबाग की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए मोड़ पर एक बड़ा आईना होगा। मोड़ पर यातायात संकेत लगाए जाएंगे, जिसमें अधिकतम सीमा 30 से 35 प्रति घंटा रहेगी। मोड़ पर ही दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रेडियम पट्टियां लगाई जाएंगी, ताकि लोग पहले ही सतर्क हो जाएं। रेलवे क्रासिंग के ऊपर बने स्लैब पर 20 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। पुल के त्रिकोण पर निचले हिस्से पर जमीन की तलाश चल रही है, जहां गर्डर डालकर पुल का मोड़ चौड़ा करने की तैयारी है।  

पार्षद अनवर कादरी अब भी फरार, घर और ससुराल पर पुलिस की रेड, गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित

इंदौर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  इंदौर में कहा- “अय्याशी कांग्रेस करती है। कांग्रेस के लोगों के रिकॉर्ड इस बात के गवाह हैं। इसलिए उनके सारे नेता ज़मानत पर चल रहे हैं। वे क्या कर रहे हैं, ये कोई छुपी बात नहीं है। कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि बीजेपी के लोग अपनी जनता के प्रति जवाबदार हैं। हम अपनी सरकार को जवाबदेही के साथ चलाना जानते हैं। हमारे राज्य में जो भी कानून तोड़ेगा, उससे कैसे निपटना है, यह भी हम जानते हैं।डकैत हो या डकैत का बाप, हम सभी से निपटना जानते हैं। हमने प्रशासन को निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों को खोजिए और जहां मिले, वहीं पकड़िए। अगर हाथ न आए तो फिर जैसे जरूरी हो, वैसी कार्रवाई कीजिए। हम हर हाल में कानून का पालन कराएंगे। मैं मानकर चलता हूं कि सभी लोग इस बात का ध्यान जरूर रखेंगे।” लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों का वित्त पोषक पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत छठे दिन भी नहीं मिला। बाणगंगा और सदर बाजार पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। अनवर के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। बाणगंगा पुलिस के अनुसार अनवर पुत्र मोहम्मद असलम कादरी का दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपित अल्ताफ खान और साहिल ने नाम लिया था। हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने वाले इन दोनों आरोपितों को अनवर ने तीन लाख रुपये देकर कहा था कि उनसे शादी करो और अनैतिक कारोबार में शामिल करो। आरोपितों की अनवर से मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रमों में मुलाकात होती थी। टीआई सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार पुलिस ने अनवर को आरोपित बनाया है। उसके घर (भिश्ती मोहल्ला) और ससुराल (सदर बाजार) में छापा मार कार्रवाई की जा रही है। जानलेवा हमला, डकैती, बलवा, अवैध हथियार, जमीन कब्जा और मारपीट जैसे 19 से ज्यादा संगीन मामलों में नामजद कांग्रेस पार्षद अनवर दस्तक उर्फ अनवर डकैत एक बार फिर कानून के घेरे में हैं।  इस बार मामला सिर्फ आपराधिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। पुलिस जांच में सामने आया है कि डकैत ने युवकों को पैसे देकर हिंदू लड़कियों को फंसाने, धर्मांतरण कराने और देह व्यापार में धकेलने की साजिश रची। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई की खुली छूट दी है। कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश बता रही है। अनवर के विरुद्ध सदर बाजार, आजाद नगर, संयोगितागंज, उज्जैन सहित विभिन्न थानों में 19 केस दर्ज हैं। डीसीपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित भी कर दिया है। पुलिस ने उसके साले अमजद और आमिर के स्वजन से पूछताछ की है। रासुका की तैयारी, कमिश्नर ने नोटिस भेजा सदर बाजार पुलिस ने अनवर के विरुद्ध रासुका का प्रस्ताव भेजा है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अनवर ने एक प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए थे। टीआई यशवंत बड़ौले के मुताबिक अनवर की इस मामले में जमानत हो चुकी है। पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर रासुका का प्रस्ताव भेजा है। सीपी कोर्ट से अनवर को नोटिस भी जारी हो चुका है। सरकार के सामने नहीं चलेगी किसी की दादागीरी शहर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के भगोड़े पार्षद अनवर कादरी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को फ्री हैंड देने की बात कही। उन्होंने कहा कि डकैत हो या डकैत का बाप प्रदेश सरकार के सामने किसी की दादागीरी नहीं चलेगी। 13 साल पहले अनवर डकैत को हुई थी एक साल की सजा करीब 13 साल पहले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को उसके भाई और एक अन्य आरोपी के साथ एक युवक पर जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने एक-एक साल के कारावास की सजा सुनाई थी। यह हमला 6 मई 2009 को इंदौर के आजादनगर चौराहे के पास हुआ था, जब डकैत और उसके साथी पुरानी जेल के पीछे घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने अनवर हुसैन नामक युवक पर हमला किया, जो एक मामले में गवाह था। पुलिस ने इस मामले में डकैत समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से पिस्तौल, कट्टा, तलवार और चाकू बरामद किए गए थे। उज्जैन में दर्ज है डकैती का मामला, इसी से मिला था ‘डकैत’ नाम इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर वर्ष 1996 में उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में डकैती का केस दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि इसी केस के बाद उसे ‘अनवर डकैत’ के नाम से पहचाना जाने लगा। उज्जैन में मामला दर्ज होने के बाद अनवर कादरी ने इंदौर में भी मारपीट, घर में घुसकर धमकाने जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया, जिनके कारण उसका नाम लगातार विवादों में रहा। अनवर कादरी कांग्रेस से तीन बार पार्षद रह चुका है, जबकि उनकी पत्नी दो बार पार्षद चुनी गई हैं। प्रमोद टंडन के शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए अनवर कादरी को शहर कांग्रेस का महामंत्री भी नियुक्त किया गया था। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कादरी ने एक बार निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, अनवर डकैत को भेजा था जेल इंदौर के वार्ड 58 स्थित बड़वाली चौकी पर 28 अप्रैल 2025 को कांग्रेस पार्षद अनवर डकैत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही कादरी ने ‘पाकिस्तान’ शब्द बोला, वहां मौजूद कुछ समर्थकों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा दिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। इस घटना के वीडियो को लेकर बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बंदूक लेकर पत्रकार के घर घुसा था कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी इंदौर के बड़वाली चौकी क्षेत्र में बीते वर्ष कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर एक पत्रकार के घर में बंदूक लेकर घुसने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा था। मामला स्थानीय पत्रकार जावेद खान से जुड़ा है, जिनके घर कादरी अपने कुछ साथियों के साथ घुस गया था। पुलिस के अनुसार, अनवर कादरी ने जावेद खान के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उनके परिवार को भी धमकाया। जावेद ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि कादरी ने घर की महिलाओं से दुर्व्यवहार … Read more

एमपी के 5 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, 7 डिग्री गिरा पारा, धान की फसल को मिली राहत

भोपाल मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 27 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। सबसे ज्यादा नर्मदापुरम और मंडला में 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। अगले कुछ घंटों में गुना, शिवपुरी, श्योपुर, रायसेन, विदिशा और नरसिंहपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, सागर, भोपाल, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, पन्ना, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, जबलपुर, दमोह और सीहोर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की फुहार भी पड़ी। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। साथ ही जिले में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान भी है। धान की फसल को राहत बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों को राहत मिली है। किसानों ने पहले ही धान के गढ़े बना लिए थे और पौध भी तैयार कर ली थी। अब तेज बारिश के साथ धान की रोपाई शुरू हो सकेगी। धान की फसल के लिए आवश्यक पानी की पूर्ति मानसून की बारिश से होगी।     छिंदवाड़ा में 4 घंटे से पानी गिरना जारी है। इससे ठंडक बढ़ गई है।     ग्वालियर में हजीरा इलाके में बारिश के कारण तलघर ढह गया।     सीहोर, नरसिंहपुर और निवाड़ी में सुबह से पानी गिर रहा है।     भोपाल में सुबह 5 बजे से रिमझिम हो रही है, ये 9 बजे के बाद भी जारी है।     मंडला में रातभर में दो इंच बारिश दर्ज की गई है।     ग्वालियर में पूरी रात रिमझिम होती रही। सुबह तक 31.3 मिमी पानी गिर चुका है।     रायसेन में रातभर बारिश जारी रही। जिले में गुरुवार रात 8 बजे मानसूनी बारिश शुरू हुई थी।     नर्मदापुरम में गुरुवार रात 12 बजे से शुरू हुई बारिश सुबह 6 बजे तक चली। करीब 6 घंटे लगातार पानी गिरा। ट्रफ, साइक्लोनिक सकुर्लेशन-लो प्रेशर एरिया एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में लो प्रेशर एरिया, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ की एक्टिविटी है। एक ट्रफ प्रदेश के पास से गुजर रही है। इन वजहों से प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बारिश, महू में झरना बहा इससे पहले गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, अशोकनगर और हरदा समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मालवा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए। नीमच में उफनती पुलिया पार करने के दौरान दो बाइक सवार बह गए। लोगों ने उन्हें बचा लिया। नीमच में रूपा नदी के किनारे बसे गांव कंजार्डा में सड़क पर पानी भर गया। मंदसौर में सड़कों पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इंदौर के महू में सूखे पड़े झरनों में पानी आ गया है। गुरुवार को पातालपानी के झरने में पानी बहने लगा। ग्वालियर में चलती कार पर पेड़ गिर गया। इस दौरान बारिश भी हो रही थी। बैंक मैनेजर को राहगीरों ने पेड़ काटकर बाहर निकाला। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में लगातार तेज बारिश हुई। जिले के सुठालिया, मलावर, करनवास सहित आसपास के गांवों में भी पानी गिरा। नर्मदापुरम, डिंडौरी में भी बारिश दर्ज की गई। 16 जिलों में बारिश, रतलाम में सवा इंच पानी गिरा प्रदेश के 16 जिलों में गुरुवार को बारिश का दौर रहा। रतलाम में सबसे ज्यादा सवा इंच पानी गिर गया। इंदौर में आधा इंच बारिश हुई। बारिश की वजह से कई शहरों में पारा काफी लुढ़क गया। इंदौर में दिन-रात का तापमान बराबर हो गया है। बुधवार-गुरुवार की रात में तापमान 24.3 डिग्री था, जबकि गुरुवार को यह 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा। रतलाम और उज्जैन में दिन-रात के तापमान में सिर्फ 2 डिग्री का अंतर रहा। रतलाम में बुधवार-गुरुवार की रात में पारा 24.2 डिग्री रहा था, जबकि गुरुवार को दिन में तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उज्जैन में रात में 25.5 डिग्री और दिन में 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। बालाघाट के मलाजखंड, गुना, रायसेन, पचमढ़ी और धार में भी पारा 30 डिग्री से कम रहा। बड़े शहरों में भोपाल में 30 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 33.5 डिग्री और जबलपुर में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा 40.5 डिग्री रहा। भिंड जिले में नहीं पहुंचा मानसून इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा। बावजूद यह प्रदेश में 1 दिन लेट हो गया। हालांकि, 3 दिन में ही मानसून ने प्रदेश के 54 जिलों को कवर कर लिया। बाकी बचे एक जिले भिंड में मानसून के गुरुवार को पहुंचने की संभावना थी, लेकिन यह नहीं पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भिंड को भी मानसून कवर कर लेगा। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

मुख्यमंत्री ने 266 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सीमा की रक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 65 करोड़ रुपए की लागत से होगा बेड़िया मंडी का विकास मुख्यमंत्री ने 266 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री की घोषणा – लाड़ली बहनों को दीवाली से मिलेगी 1500 रुपए की राशि भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तथा खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खरगोन जिले के बेड़िया में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत अम्बा-रोडिया माइक्रो उदवहन सिंचाई योजना का लोकार्पण सहित 266 करोड़ रुपए की लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने सिकलसेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण-पत्र तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है और विश्व में देश का नाम हो रहा है। हमारी सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं की जिंदगी बदलने और उन्हें खुशहाल बनाने का काम कर रही है। निमाड़ क्षेत्र में मां नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है और इससे खेतों में फसले लहलहा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को सम्मान निधि देने की योजना बनाई है और किसानों को इसका लाभ भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां गेहूं पर किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपए दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार कृषि को प्रोत्साहन दे रही है और किसानों को उद्यमी बनने के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार कपास से धागा बनाने, उससे कपड़ा बनाने और रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री लगाने का अभियान चला रही है। प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम कर रही है और किसानों को अनुदान पर सोलर पैनल कनेक्शन दिया जाएगा इससे किसानों की आय बढ़ेगी और वह अपने संयंत्र में पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली प्रदेश सरकार को बेच भी सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मूंग और उड़द के समर्थन मूल्य पर खरीदी के इंतजाम किए हैं। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। देश में दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश की भागीदारी अभी 09 प्रतिशत है इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को गाय भैंस पालन के लिए 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार के समग्र प्रयासों से अब प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपये से बढ़कर एक लाख 52 हजार रूपये हो गई है। दीवाली से लाड़ली बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देगी और अक्टूबर में दीवाली से लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की राशि नियमित दी जाएगी। इस राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। गरीबों और जरूरतमंद की जान बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें, जिससे गंभीर बीमारी के समय जान बचाने के लिए उन्हें बड़े शहरों के अच्छे अस्पतालों में उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विमान या हेलीकॉप्टर से प्रदेश सरकार मरीजों को उपचार के लिए भी भेजती है। उन्होंने कहा कि अभी तक दुर्घटना में सड़कों पर घायलों को अस्पताल पहुंचने में लोग डरते थे अब सरकार ने राह-वीर योजना लागू की है। यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है और उसकी जान बचाता है तो उसे 25 हजार रुपए का इनाम प्रदेश सरकार देगी। शासकीय सेवकों के प्रमोशन होने के बाद 2 लाख पद होंगे रिक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवकों के 9 सालों से रुके प्रमोशन के मामले को हल कर दिया है और अब अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के शासकीय सेवकों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है। प्रमोशन होने से 2 लाख पद रिक्त होंगे और इससे नए लोगों की भर्ती का अवसर मिलेगा। प्रदेश सरकार शासकीय सेवाओं में भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। भगवान राम प्रदेश में जिन स्थानों से गुजरे थे उन स्थानों पर बनेंगे राम पथ गमन मार्ग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री बंद कर दी है। प्रदेश में खुले में मांस की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। नगरीय क्षेत्र में गीता भवन बनाए जाएंगे। भगवान राम प्रदेश में जिन स्थानों से गुजरे थे उन पर राम पथ गमन मार्ग बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वींग जन्म शताब्दी के अवसर पर ग्वालियर में कैबिनेट की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संदीपनी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बस सेवा शुरू करने जा रही है इससे ग्रामीण जनता को आवागमन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि बेड़ियां मिर्च मंडी के विकास के लिए 65 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार खनगांव से खेड़ीखुर्द मार्ग पर 05 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण किया जाएगा। बांसवा से घोसला मार्ग पर सिड़कुई नदी पर 06 करोड़ रुपए के लागत से पुल बनाया जाएगा। भीकनगांव से झिरन्या तक सड़क निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बेड़ियां एवं बासवा बायपास निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाएंगे। बेड़ियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में … Read more

मंत्री प्रहलाद पटेल : जल के संरक्षण के साथ जल देने वाले कॅुओं, तालाब और नदी को साफ सुथरा रखें

जब तक नदियां बारहमासी नहीं होगी तब तक बड़ी नदियों का अस्तित्व बचा पाना चुनौती : पंचायत मंत्री पटेल गंगा जल संर्वधन अभियान के तहत तेंदूखेड़ा के ग्राम इमलीडोल में हुआ कार्यक्रम भोपाल मध्यप्रदेश को नदियों को मायका कहा जाता है, 247 से अधिक नदियों का उद्गम स्थल मध्यप्रदेश में है, भारत के किसी भी राज्य में इतनी नदियों का उद्गम नहीं है, हमारी नदियों का पानी मॉ नर्मदा, गंगा, गोदावरी के बेसिन में जाता है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि यहॉ गौरेया नदी का उद्गम है। इस स्थल पर फैंसिंग कर पौधे लगाये-जायेंगे और वहॉ कुंडी भी बनाई जायेगी जिससे लगे कि यह गौरेया नदी का उद्गम स्थल है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने तेंदूखेड़ा के ग्राम इमलीडोल में गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत गुरूवार को समारोह को संबोधित किया। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जल ही जीवन है, जल है तो कल है, इसे संरक्षित और सहेज कर रखें क्योंकि जल के बिना प्राणियों का जीवन असंभव है इसलिए जल के संरक्षण के साथ जल देने वाले कॅुओं, तालाब और नदी को साफ सुथरा रखें और उन्हें संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि जब तक नदियां बारहमासी नहीं होगी तब तक बड़ी नदियों का अस्तित्व बचा पाना चुनौती है। मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाये। उन्होंने सभी से पेड़ लगाने का आहवान करते हुए कहा कि ग्राम के लोग यहां पर पेड़ जरूर लगाएं। मॉ नर्मदा के परम भक्त दादा गुरू जी ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में जनसामान्य के अलावा जन-प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।  

जलसंरचनाओं के संरक्षण के लिये देश में पहली बार एकजुट हो रही 200 से अधिक हस्तियां

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 6 बजे भारत भवन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सदानीरा समागम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। समागम का आरंभ ऋषिकेश पांडे द्वारा निर्देशित लघु फिल्म ‘सदानीरा’ के लोकार्पण से होगा। मुख्य्मंत्री डॉ. यादव वीर भारत न्यास, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् तथा मध्यप्रदेश जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों सदानीरा, पृथ्वी  पानी का देश है…, अमृत जलधारा (चार खंड) व ‘जल धरा’ का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।  मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्या‍सी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि ‘सदानीरा समागम’ देश में ऐसा अकेला समारोह है जो नदियों, जलस्रोतों, जल संरचनाओं को संवर्धित एवं संरक्षित करने के लिए विविध गतिविधियों से भरा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब साहित्य, कला व विज्ञान सहित अनेक माध्यमों के लगभग 200 से अधिक वैज्ञानिक, पुरातत्वविद, साहित्‍यकार, लेखक, पत्रकार, सिने अभिनेता व नाट्य कलाकार सहभागी बनेंगे। न्यासी सचिव ने बताया कि सदानीरा समागम केवल एक उत्सव नहीं, अपितु हमारी नदियों, जलसंस्कृति और जीवनदायिनी जलधाराओं के प्रति कृतज्ञता और जागरूकता का एक समवेत प्रयास है। आयोजन नदियों को मात्र भौतिक जलस्रोत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक आधार और लोकचेतना के रूप में प्रस्तुत करने का सशक्त संदेश देगा। आयोजन में प्रदर्शनी, संगीत, नृत्य, संवाद और साहित्य के माध्यम से नदी और जल जीवन का भाव जागृत किया गया है। समागम में सात पुस्तकों के लोकार्पण के साथ ही मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित एवं राजेन्द्र जांगले द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रागा ऑफ रिवर नर्मदा’ का प्रदर्शन भी होगा। समागम के पहले दिन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्मिता नागदेव एवं राहुल शर्मा द्वारा संगीत और कविता पर केन्द्रित ‘साउंड ऑफ रिवर’ की सांगीतिक प्रस्तुति तथा विदुषी शर्मा भाटे, पुणे द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका ‘हम नवा’ का मंचन होगा।  प्राचीन जलस्रोतों पर एकाग्र प्रदर्शनी मध्यप्रदेश जनसंपर्क द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान पर प्रदर्शनी आयोजित होगी। मध्यप्रदेश के प्राचीन जलस्रोतों पर एकाग्र पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय द्वारा समय-समय पर किये गये जलस्रोत संवर्धन कार्यों पर केन्द्रित छायाचित्रों की प्रदर्शनी और बावडि़याँ  इस समागम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। सदानीरा समागम में जलीय जीवन पर आधारित प्रदर्शनी जलचर भी आयोजित की गयी  है। यह प्रदर्शनी मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल के सहयोग से निर्मित किया गया है। वरिष्ठ छायाकार राजेन्द्र जांगले की नर्मदा परिक्रमा पर आधारित छायाचित्रों की प्रदर्शनी अमृतस्य नर्मदा भी आयोजित है। 

म.प्र. लोकसेवा पदोन्नति नियम-2025 के संबंध में कैवियट दायर

भोपाल  सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 म.प्र. राजपत्र में 19 जून 2025 को अधिसूचित किया गया है। इस संभावना के दृष्टिगत राज्य के किसी संघ या शासकीय सेवक द्वारा म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 नियम अथवा नियम के किसी भी प्रावधान पर स्थगन लेने के लिए उच्च न्यायालय, मुख्य खंडपीठ जबलपुर / खंडपीठ इंदौर / खंडपीठ ग्वालियर में रिट याचिका दायर की जा सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि यदि मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 या उसके किसी भी प्रावधान को चुनौती दी जाती है तो उसकी अग्रिम प्रति महाधिवक्ता कार्यालय जबलपुर / इंदौर / ग्वालियर को उपलब्ध कराई जाये। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उप सचिव अजय कटेसरिया ने बताया कि उच्च न्यायालय मुख्य खंडपीठ जबलपुर / खंडपीठ इंदौर / खंडपीठ ग्वालियर में मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा कैवियट दायर की जा रही है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी त्रियंबिका गौड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को इंदौर स्थित ग्रैंड सेरेटन होटल पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ की पौत्री त्रियंबिका एकलव्य सिंह गौड़ के जन्मदिन समारोह में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालिका त्रियंबिका को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।  

मप्र-महाराष्ट्र सीमा पर डेढ़ किमी का जमीनी विवाद सुलझा, जानें कैसे…

भोपाल  मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर एक रास्ता काफी लंबे समय से बंद था। जिसके 40 सालों बाद मामला अब जाकर सुलझ गया है। यह रास्ता कहीं और से नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के लोनी गांव और महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर तहसील के चोरवड़ गांव को आपस में जोड़ता है। क्या है पूरा मामला दोनों राज्यों के किसानों ने 4-4 फीट जमीन पर फसल लगाकर रास्ता रोक लिया था। जिसके चलते डेढ़-दो किलोमीटर के करीब का रास्ता बंद हो गया था। इसी को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में एक किसान की शिकायत के बाद बुरहानपुर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया। ऐसे ही जलगांव कलेक्टर के द्वारा भी मामला संज्ञान में लिया गया। बुरहानपुर तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने बताया कि महाराष्ट्र से ग्राम लोनी की सीमा लगी है। जबकि महाराष्ट्र के रावेर तहसील के ग्राम चोरवड़ की सीमा शुरू होती है।दोनों राज्यों के किसानों के आवागमन के लिए शासकीय रिकॉर्ड में दो किमी का रास्ता था, लेकिन अतिक्रमण होने के कारण किसानों को कृषि उपकरण एवं वाहन ले जाने में परेशानियां हो रही थी। जिसके बाद बुरहानपुर कलेक्टर और जलगांव कलेक्टर के निर्देश पर बुरहानपुर तहसीलदार प्रवीण ओहरिया और रावेर तहसीलदार बंडु कापसे लोनी गांव पहुंचे और किसानों से मामले पर चर्चा की। दोनों राज्यों की राजस्व टीम ने पहुंचकर सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर खेतों की नपती करते हुए रास्ते पर पाए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की। जिससे दोनों राज्यों के करीब 50 किसानों को खेतों में ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक सहित कृषि उपकरण ले जाने में आसानी होगी। विवाद की स्थिति न हो इसलिए दोनों राज्यों की पुलिस बल भी शामिल किया गया। जिसके बाद आपसी सहमति के बाद एक किसान के द्वारा स्वयं से ही केले की फसल को जेसीबी से हटवा दिया। किसान सुनील महाजन ने कहा कि शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण होने से फसल तक लगाई जा रही थी। जिसको लेकर कही बाद शिकायतें होने के बाद भी निराकरण नहीं हो रहा था। खेतों तक वाहन नहीं जाने से मजबूरी में अधिक मजदूरों के माध्यम से उपज बाहर लाने से चार गुना अधिक मजदूरी चुकानी पड़ रही थी। रास्ता साफ होने से खेतों तक ट्रक ,ट्रेक्टर ट्रॉली वाहन आसानी से पहुंचेंगे जिससे किसानों को फायदा होगा।

उच्च न्यायालय ने पत्नी की बिना सहमति ली गई व्हाट्सएप चैट साक्ष्य के रूप में मंजूर

ग्वालियर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि पति-पत्नी के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत को पारिवारिक मामलों में सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। भले ही ये बातचीत बिना किसी एक पार्टनर की मर्जी के हासिल की गई हो। जस्टिस आशीष श्रोती ने ये फैसला एक महिला की याचिका पर दिया। महिला ने फैमिली कोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी थी। फैमिली कोर्ट ने महिला के पति को तलाक के मामले में व्हाट्सएप चैट पेश करने की इजाजत दी थी। कोर्ट ने कहा कि पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए किसी भी सबूत को माना जा सकता है, भले ही वो भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत मान्य न हो। ये है मामला ये मामला एक पति-पत्नी से जुड़ा है। उनकी शादी दिसंबर 2016 में हुई थी और अक्टूबर 2017 में उनकी एक बेटी हुई। बाद में पति ने तलाक के लिए अर्जी दी। उसने आरोप लगाया कि पत्नी ने उसके साथ क्रूरता की और उसका किसी और के साथ संबंध है। अपने आरोपों को साबित करने के लिए, पति ने व्हाट्सएप मैसेज पेश किए। उसने बताया कि ये मैसेज उसने पत्नी के फोन में एक हिडन एप्लीकेशन के जरिए निकाले थे। इन चैट से लग रहा था कि पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है। पत्नी ने लगाई थी याचिका इसके जवाब में, पत्नी ने हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 9 के तहत याचिका दायर की। उसने कहा कि वो अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसने व्हाट्सएप चैट के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई। पत्नी का कहना था कि ये चैट उसकी प्राइवेसी का उल्लंघन है, जो उसे आर्टिकल 21 के तहत मिली है। उसने ये भी कहा कि ये सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का भी उल्लंघन है। पत्नी के वकील ने कुछ पुराने फैसलों का हवाला दिया, जिनमें कोर्ट ने गैरकानूनी तरीके से हासिल किए गए पर्सनल कम्युनिकेशन को सबूत के तौर पर मानने से इनकार कर दिया था। पत्नी की आपत्तियों को किया खारिज लेकिन हाई कोर्ट ने पत्नी की आपत्तियों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट एक्ट, 1984 की धारा 14 के तहत, कोर्ट किसी भी ऐसे मटेरियल को स्वीकार कर सकते हैं जो पारिवारिक विवादों को सुलझाने में मदद करे। भले ही वो भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत मान्य न हो। जस्टिस श्रोती ने कहा कि फैमिली कोर्ट सबूतों के नियमों में थोड़ी ढील देते हैं। क्योंकि पारिवारिक मामले निजी और संवेदनशील होते हैं। वहीं, जस्टिस श्रोती ने सुप्रीम कोर्ट के कुछ पुराने फैसलों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई सबूत गैरकानूनी तरीके से भी हासिल किया गया है, तो भी उसे माना जा सकता है अगर वो मामला से जुड़ा हुआ है और असली है। कोर्ट ने माना कि प्राइवेसी का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन ये पूरी तरह से नहीं है। इसे निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार के साथ संतुलित करना होगा। जस्टिस श्रोती ने कहा कि जब आर्टिकल 21 के तहत दो अधिकार आपस में टकराते हैं- प्राइवेसी और निष्पक्ष सुनवाई- तो निष्पक्ष सुनवाई को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आर्टिकल 122 का भी जिक्र किया कोर्ट ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 122 का भी जिक्र किया। ये धारा आम तौर पर पति-पत्नी के बीच बातचीत को सुरक्षित रखती है, लेकिन अगर पति-पत्नी के बीच कानूनी विवाद है तो ये लागू नहीं होती। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली, बॉम्बे और राजस्थान जैसे कई हाई कोर्ट ने पारिवारिक मामलों में डिजिटल रिकॉर्ड के इस्तेमाल का समर्थन किया है। सबूत की अभी जांच होगी जस्टिस श्रोती ने ये भी साफ किया कि सबूत को स्वीकार करने का मतलब ये नहीं है कि वो साबित हो गया है। सबूत को अभी भी वेरिफाई करना होगा। उन्होंने फैमिली कोर्ट को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी। जैसे कि सबूत की सच्चाई की पुष्टि करना, जरूरत पड़ने पर इन-कैमरा सुनवाई करना और मर्यादा बनाए रखना। कोर्ट ने ये भी कहा कि गैरकानूनी तरीके से हासिल किए गए सबूत को स्वीकार करने से उस व्यक्ति को सिविल या क्रिमिनल कार्रवाई से सुरक्षा नहीं मिलती है। फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा कोर्ट ने महिला की याचिका को खारिज कर दिया और फैमिली कोर्ट के अप्रैल 2023 के आदेश को बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा कि सबूत को स्वीकार करने के लिए ये जरूरी है कि वो मामला से जुड़ा हुआ हो, न कि उसे कैसे हासिल किया गया। कोर्ट ने कहा कि ऐसे सबूत को रोकने से फैमिली कोर्ट एक्ट के मकसद के खिलाफ होगा।

योग दिवस की थीम एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिये योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में होगा सामूहिक योग 21 जून के लिये लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किये दिशा निर्देश योग दिवस की थीम एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिये योग भोपाल  प्रदेश में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2025 को प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग प्रदर्शन के लिये लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा निर्देश जारी किये है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिये योग” रखी गई है। दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग प्रदर्शन के लिये आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के आयोजन से संबंधित अतिरिक्त जानकारी, जिसमें ब्रांडिंग किट, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित आवश्यक सहायक सामग्री, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 प्रमुख कार्यक्रमों से संबंधित व्यापक पाठ्य सूचना और लिंक की जानकारी दिशा निर्देश के साथ भेजी गयी है। संपूर्ण प्रदेश में योग कार्यक्रम के लिये निर्धारित पल प्रतिपल समय सारणी के अनुसार आयोजित किया जायेगा।  मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के उद्बोधन कार्यक्रमों का सीधा प्रसार प्रसारण एनआईसी द्वारा प्रदाय लिंक के माध्यम से किया जायेगा। दिशा निर्देश में कहा गया है कि योग के मूल सिद्धांतों और इसके लाभों को बताने के लिये विद्यालयों में कार्यक्रम स्थल पर योग विशेषज्ञों को आमंत्रित कर योग व्याख्यान करायें। स्कूल शिक्षा विभाग के सामूहिक योग कार्यक्रम के ‍लिये राज्य नोडल अधिकारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री एचएन नेमा को बनाया गया है। उनका मोबाईल नबंर 9406952232 है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet