LATEST NEWS

नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 23 जून को होने वाली, इस Direct Link पर करें डाउनलोड

23 जून को होने वाली नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी कर दिया है. ग्रेस मार्क्स वाले जिन कैंडिडेट्स को इस परीक्षा में बैठना है वो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NEET UG 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:     सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https: //nta.ac.in/  पर जाएं.     “नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें.     अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें.     अपना क्रेडेंशियल जमा करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.     भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति प्रिंट करें. ग्रेस मार्क्स वालों का एग्जाम दोबारा क्यों? 67 छात्रों को 720 में से 720 मार्क्स मिलने पर जब एनटीए से सवाल पूछा गया था तो एनटीए इसके पीछे की वजह ग्रेस मार्क्स बताया था. एनटीए ने अपनी सफाई में कहा था कि कुछ एग्जाम सेंटर्स पर लॉस ऑफ टाइम की वजह से कुल 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं जिसकी वजह से 44 छात्रों के मार्क्स 720 हुए. इसके बाद एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वो ग्रेस मार्क्स रद्द करके इन छात्रों का री-एग्जाम 23 जून को आयोजित करवाएंगे. इसके अलावा जो स्टूडेंट्स अपने पुराने स्कोर के साथ ही आगे बढ़ना चाहते हैं वे ऐसा कर सकते हैं, लेकिन उनके स्कोर कार्ड से ग्रेस मार्क्स हटा दिए जाएंगे. NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर छात्र का कबूलनामा NEET पेपर लीक केस में आरोपी अनुराग यादव का कबूलनामा सामने आया है. उसने पुलिस के सामने दर्ज कराए बयान में कहा है कि जो प्रश्न पत्र लीक हुआ, वही परीक्षा में आया और 100 प्रतिशत वही सवाल परीक्षा में पूछे गए थे. मेरे पास ये प्रश्न पत्र एक दिन पहले ही आ गया था. अनुराग का कहना था कि फूफा ने सेटिंग करवाई थी और उसे कोटा से पटना बुलवाया था. रात में हर प्रश्न का उत्तर रटवाया गया था. परीक्षा के बाद पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया था.

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र को IT की दिग्गज कंपनी में 3 करोड़ रुपये का पैकेज, 1100 से अधिक छात्रों को 10 लाख और उससे अधिक का पैकेज

नई दिल्ली उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हमेशा से ही छात्र-छात्राओं की पहली पसंद रही है। अपनी प्लेसमेंट उपलब्धियों के साथ ये यूनिवर्सिटी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दें कि LPU छात्र यासिर एम ने आईटी कंपनी में 3 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल करके इतिहास रचा है। कई अन्य क्षेत्रों में संस्थान के छात्र प्लेसमेंट (LPU Placements 2024) पाकर शानदार पैकेज का लाभ उठा रहे हैं। LPU Placements 2024: एलपीयू के छात्र को IT की दिग्गज कंपनी में 3 करोड़ रुपये का पैकेज, 1100 से अधिक छात्रों को 10 लाख और उससे अधिक का पैकेज 2022-2023 बैच के 1100 से अधिक छात्रों को 10 लाख और उससे अधिक का पैकेज मिला है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी अपनी प्लेसमेंट (LPU Placements 2024) उपलब्धियों के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसके 2023 बैच ने अपने क्लास में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की, जिसमें कई छात्रों ने बेहतरीन वेतन पैकेज हासिल किए, विशेष रूप से 2018 क्लास के LPU छात्र यासिर एम ने आईटी कंपनी में 3 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल करके इतिहास रचा है। एक अन्य छात्र पवन कुंचला को भी आईटी कंपनी टीसी सेंट्रल से 1 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। LPU में यासिर एम का अनुभव जानने के लिए यह वीडियो देखें इसके अलावा, 2022-2023 बैच के 1100 से अधिक छात्रों को 10 लाख और उससे अधिक का पैकेज मिला है। LPU के छात्रों का शानदार प्रदर्शन यह दिखाता है कि उन्होंने अपनी मेहनत से सीमित सीमाओं को पार किया है। बीटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के छात्र यशस्वी यदुवंशी को हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 52.08 लाख रुपये के शानदार पैकेज के साथ चुना गया है। इसके अलावा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने 54.9 लाख रुपये की उच्चतम सीटीसी हासिल की। जबकि आर्किटेक्चर और एमबीए के छात्रों को क्रमशः 31.69 और 29.3 लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। 2023-24 के इस बार के LPU बैच ने प्लेसमेंट सीजन में जबरदस्त सफलता दर्ज की है, जिसमें टॉप 10% छात्रों को 12.3 लाख रुपये का शानदार औसत पैकेज मिला है। ये संख्या कई टॉप IITs के औसत से अधिक है और इससे टैलेंट डेवलपमेंट में अग्रणी संस्थान के रूप में LPU की प्रतिष्ठा मजबूत हुई है। इस तरह LPU का शैक्षणिक माहौल और छात्रों के विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता छात्र को जॉब प्राप्त करने में मदद करती है। वैसे LPU के एल्युमिनाई की सफलता की कहानियां यूनिवर्सिटी की उत्कृष्टता की गवाही देती हैं। LPU से ग्रेजुएट होने वाले पूर्व छात्र वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसे प्रसिद्ध कंपनियों में 1 करोड़ से अधिक पैकेज के साथ प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं। यह शानदार उपलब्धि असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है, जिन्हें LPU तैयार करता है। विशेष रूप से, LPU के छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, कॉग्निजेंट, एक्सेंचर, IBM, सैमसंग, हेवलेट पैकर्ड, हिताची, बार्कलेज, बैंक ऑफ अमेरिका और कई अन्य प्रतिष्ठित फॉर्च्यून 500 कंपनियों से 5500 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए हैं। LPU के कैंपस रिक्रूटमेंट में इन कंपनियों की लगातार भागीदारी प्रोफेशनल वर्ल्ड में मूल्यवान संपत्ति के रूप में LPU के छात्रों की मान्यता की पुष्टि करती है। LPU एल्युमिनाई का क्या है संदेश? यह वीडियो देखें LPU के चांसलर और संसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. अशोक मित्तल ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी है। वह अपने छात्रों के बीच इंटेलेक्चुअल और इंटरपर्सनल ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए LPU की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर देते हैं। डॉ. मित्तल छात्रों के सपनों को साकार करने में मदद करने में LPU के करियर सर्विसेज डिवीजन और मेंटर्स द्वारा निभाई गई अपरिहार्य भूमिका को स्वीकार करते हैं, जिससे छात्रों को शानदार पैकेज प्राप्त करने में मदद मिलती है। LPU की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मि मित्तल ने कहा कि LPU के इंजीनियरिंग प्रोग्राम ने विश्वभर में ख्याति हासिल की है। इसने टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग 2023 में भारत में दूसरा स्थान और रियल इम्पैक्ट (WURI) -2023 के साथ विश्व के विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान हासिल किया है। ये प्रतिष्ठित सम्मान इस बात की मिसाल है कि यूनिवर्सिटी छात्रों को वास्तविक दुनिया में सफलता के लिए आवश्यक कौशल और जरूरी ट्रेनिंग देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

अब NEET विवाद में ‘मंत्रीजी’ की एंट्री… NHAI गेस्ट हाउस में कैसे बुक हुआ आरोपी अभ्यर्थी का कमरा?

नईदिल्ली नीट पेपर लीक कांड चर्चा में बना हुआ है. बिहार में इसकी जांच चल रही है. इस मामले में मंगलवार को कुछ आरोपियों से पूछताछ की गई, जिस दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. एक अहम खुलासा ये हुआ कि आरोपी जिस होटल में ठहरे थे, वहां के रजिस्टर में एक आरोपी ने अपने नाम के आगे मंत्री जी लिखवाया था. इस पेपर लीक कांड में पटना जेल भेजे गए अभ्यर्थी कुबूल कर चुके हैं कि उन्हें नीट परीक्षा से चार घंटे पहले प्रश्नपत्र और उसका उत्तर मिल गया था. इसके बाद इसका प्रिंट आउट लिया गया और पांच मई को सुबह 10 बजे इन्हें रटाना शुरू किया गया. बिहार का ये मंत्रीजी कौन है? पेपर लीक मामले में अनुराग यादव नाम के अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार किया गया है. इस बात की पुष्टि हुई है कि यादव पटना के NHAI गेस्ट हाउस में ठहरा था. दावा है कि उसे NHAI के गेस्ट हाउस में इसलिए ठहराया गया था, ताकि उसे बाद में तय जगह ले जाकर नीट के लीक हुए पेपर से सवाल दिखाकर जवाब रटाया जा सके. लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि आरोपी का ये कमरा किसी मंत्री जी के जरिए बुक किया गया था. नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु ने कुबूल किया है कि उसकी मुलाकात अमित आनंद से हुई थी. यादवेंदु का कहना है कि अमित ने बताया कि वो नीट-BPSC-UPSE की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करके बच्चों को याद करवाकर पास करवाता है. इसके लिए 30-32 लाख रुपये लगते हैं. मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु की तरह आरोपी अभ्यर्थी भी कुबूल कर चुके हैं कि उन्हें परीक्षा से पहले प्रशनपत्र मिला था. इस आधार पर पुलिस पेपर लीक का केस दर्ज कर चुकी है. लेकिन सवाल ये है कि आरोपी अभ्यर्थी के लिए NHAI गेस्ट हाउस में कमरा कौन से मंत्रीजी के कहने पर बुक करवाया गया? आठ जुलाई को है अब सुनवाई अब आठ जुलाई को इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी. लेकिन सवाल है कि आखिर सुप्रीम कोर्ट को क्यों ये कहना पड़ा है कि अगर सिस्टम में 0.01 प्रतिशत भी किसी की खामी पाई गई तो हम उससे सख्ती से निपटेंगे. सिस्टम में कितनी खामी है, उसकी अंदाजा आपको पटना पेपर लीक में मामले में NTA के टालने वाले रवैये से लगेगा, जिसने 28 दिनों तक बिहार आर्थिक अपराध शाखा को लीक हुए प्रश्नपत्र की मूल प्रति नहीं भेजी. बता दें कि नीट परीक्षा के वक्त ही बिहार पुलिस को पेपर लीक की खबर मिली थी. बिहार पुलिस ने चार अभ्यर्थी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया हैं. जांच के दौरान कुछ प्रश्नपत्र के जले हुए टुकड़े मिले थे. ये कहा गया कि जले हए पेपर के टुकड़े उसी प्रश्नपत्र के थे, जिसे नीट परीक्षा में आना था. इस बीच इस मामले की जांच बिहार पुलिस से आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई और NTA से असली प्रश्नपत्र मुहैया कराने को कहा गया ताकि जले पेपर से एफएसएळ जांच कराई जा सके. पटना में पेपर लीक की जांच कर रही ईओयू की टीम ने 21 मई को ही एनटीए से मूल प्रश्न पत्र मुहैया करवाने को कहा था. लेकिन 28 दिन गुजर जाने के बावजूद अब तक एनटीए ने यह मूल प्रश्नपत्र मुहैया नहीं कराया है. इस रवैये के बाद ईओयू की जांच टीम ने खुद दिल्ली जाकर मिलान करने का फैसला किया है.  

एआई ऐप ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में 200 में से 170 अंक प्राप्त किये

High Court's decision to come today in Shri Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah Mosque dispute

नई दिल्ली कृत्रिम बुद्धिमता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ऐप ‘पढ़ाई’ ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा-2024 का प्रश्नपत्र मात्र सात मिनट में हल करते हुए 200 में से 170 अंक प्राप्त किये। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘पढ़ाई’ द्वारा अर्जित अंक राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 10 स्थानों में शामिल हैं। इस ऐप को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के विद्यार्थियों की एक टीम ने तैयार किया है। दिल्ली के ‘द ललित होटल’ में शिक्षा जगत के अतिथियों, यूपीएससी से जुड़े लोगों और कई मीडिया पेशेवरों की मौजूदगी में रविवार को ऐप के जरिये प्रश्नपत्र को हल किया गया। यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा होने के बाद प्रश्नपत्र को एआई से हल करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विज्ञप्ति के मुताबिक, पूरे प्रश्नपत्र को हल करने में सिर्फ सात मिनट लगे। विज्ञप्ति में बताया गया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब और ऐप से जुड़ी एक वेबसाइट पर किया गया, जहां प्रश्न और उत्तर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध थे। ‘पढ़ाई’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिकेय मंगलम ने कहा, ”ये पिछले 10 वर्षों में यूपीएससी की परीक्षाओं में अर्जित सबसे ज्यादा अंक हैं। हमारा मानना है कि यह अपनी तरह का पहला आयोजन है लेकिन आने वाले कुछ वर्षों में इस तरह के आयोजन आम हो जाएंगे क्योंकि कई शैक्षणिक संस्थान एआई की मदद से जल्दी और सटीक रूप से प्रश्नपत्रों को हल करने की होड़ में लगे हुए हैं।”  

नीट परीक्षा में एनटीए अधिकारी समेत कोई भी दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी: प्रधान

भुवनेश्वर  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), 2024 के आयोजन में अनियमितताओं में यदि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारी शामिल पाए गए तो सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रधान ने रविवार को ओडिशा के संबलपुर की अपनी यात्रा के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीट के आयोजन में दो प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ छात्रों को कृपांक (ग्रेस मार्क) दिए गए थे क्योंकि वे निर्दिष्ट अवधि से कम समय दिए जाने से असंतुष्ट थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृपांक वापस ले लिए हैं और उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार 1,563 अभ्यर्थियों को पुन: परीक्षा का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘दो स्थानों पर और भी अनियमितताएं सामने आई हैं। मैं छात्रों और अभिभावकों दोनों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार ने इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया है। हम इसे तार्किक परिणति तक ले जाएंगे।’’ प्रधान ने कहा कि एनटीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत कोई भी अधिकारी यदि दोषी पाया जाता है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनटीए में सुधारों की भी वकालत की। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि एनटीए एक स्वायत्त इकाई है, लेकिन इसके कामकाज में बहुत से सुधारों की जरूरत है। सरकार इसे लेकर चिंतित है। मैं पुन: विश्वास दिलाना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।’’    

PG की पढ़ाई बदल गई, पोस्ट ग्रेजुएशन करने का सोच रहे हैं तो जान लें UGC के नये नियम

Budget 2024: 'We do not want anyone's alms, PM Modi is jealous of Bengal', Mamata Banerjee

नईदिल्ली ग्रेजुएशन की चार साल की पढ़ाई करने के बाद अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पोस्ट ग्रेजुएशन छात्रों को लिए फैसला लिया है. यूजीसी ने पीजी कोर्सेस के लिए नया फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसमें स्टूडेंट्स के पास बीच में कभी भी पढ़ाई छोड़ने और शुरू करने का विकल्प होगा. यह फ्रेमवर्क नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. अगर आप पोस्ट ग्रेजुएशन करने का सोच रहे हैं तो यूजीसी के नये फ्रेमवर्क को अच्छे से समझ लें. क्या हैं यूजीसी के नये नियम? अगर आपने तीन साल का ग्रेजुएशन कोर्स किया है तो आप दो साल का पीजी प्रोग्राम चुन सकते हैं, जिसमें दूसरे साल आप रिसर्च पर पूरा ध्यान दे सकते हैं. अगर आपने चार साल का ऑनर्स या रिसर्च के साथ ऑनर्स प्रोग्राम किया है तो आपके लिए एक साल का पीजी प्रोग्राम भी होगा. नए करिकुलम में आपको अपनी पसंद के कोर्स चुनने की आजादी होगी. अगर आप एंट्रेंस क्रैक कर लें, तो ग्रेजुएशन के सब्जेक्ट से हटकर, कोई और विषय भी चुन सकते हैं. इसमें ऑफलाइन, ऑनलाइन, या दोनों तरीकों से पढ़ाई करने का विकल्प भी होगा. बीई-बेटक वाले छात्रों को करना होगा 2 साल का पीजी कोर्स नए फ्रेमवर्क के तहत चार साल का बीई-बीटेक वालें छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन दो साल के लिए ही करनी होगी. वहीं, अन्य कोर्सेस के छात्र अब अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई एक साल में पूरी कर सकते हैं. दो साल के पीजी कोर्स में छात्रों को 260 क्रेडिट अंक जुटाने होंगे. वहीं, एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा पर छात्रों को 240 क्रेडिट अंक जुटाने होंगे. यूजीसी ने पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों को लेकर जारी किए गए इन फ्रेमवर्क को सभी विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों को अमल में लाने के भी निर्देश दिए है. पीजी फ्रेमवर्क को नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (NCF) के साथ जोड़ा जाएगा. छात्रों की पढ़ाई, असाइनमेंट, क्रेडिट जमा करने, ट्रांसफर करने और उनका इस्तेमाल करने का पूरा हिसाब-किताब होगा. यूजीसी अध्यक्ष ने नये फ्रेमवर्क को लेकर कही ये बात उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) को 1-वर्षीय, 2-वर्षीय और इंटीग्रेटेड 5 वर्षीय पाठ्यक्रमों सहित अलग-अलग पीजी कोर्सेस करने की सुविधा दी गई है, जो छात्रों की आवश्यकताओं और एआई और मशीन लर्निंग जैसे उभरते क्षेत्रों में पढ़ाई करने का मौका देता है. यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से इस फ्रेमवर्क को अपनाने का आग्रह किया है, जो राष्ट्रीय उच्च शिक्षा योग्यता फ्रेमवर्क (NHEQF) और नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (NCrf) के साथ छात्रों को अपने पाठ्यक्रम चुनने और विषयों को बदलने की अनुमति देगा.

लातूर में दर्जी के बेटे ने 24 की उम्र में चार प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं

Health: Eating habits have a bad effect on the skin, know when and what to eat will be beneficial

लातूर  महाराष्ट्र के लातूर में एक दर्जी के 24 वर्षीय बेटे ने प्रतिभा और दृढ़ निश्चय का असाधारण उदाहरण पेश करते हुए बहुत कम समय के भीतर चार प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं, हालांकि उनका इरादा यहीं रुकने का नहीं बल्कि प्रथम श्रेणी का अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने का है। महाराष्ट्र के लातूर जिले के निलंगा कस्बे में रहने वाले नरसिंह विश्वनाथ जाधव एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नरसिंह के पिता विश्वनाथ जाधव पेशे से दर्जी हैं। नरसिंह जाधव अपने पहले ही प्रयास में सिविल इंजीनियर सहायक (सीईए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परभाणी जिले के सेलु में लोक निर्माण विभाग में सीईए के पद पर तैनात हुए हैं। परीक्षा के परिणाम की घोषणा 16 मार्च 2024 को हुई थी। उनकी अन्य उपलब्धियों में पालघर जिला परिषद में कनिष्ठ अभियंता और जल संसाधन विभाग में सीईए के परीक्षा उत्तीर्ण करना है। नरसिंह ने कनिष्ठ अभियंता की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था, जिसके नतीजों को घोषणा मार्च में ही हुई थी। नरसिंह जाधव ने पालघर जिला परिषद में सीईए की परीक्षा भी पास की, जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। चूंकि ये सभी पद प्रथम श्रेणी में नहीं आते इसलिए नरसिंह ने राजपत्रित अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई जारी रखने और अधिक परीक्षाएं देने का संकल्प लिया है। नरसिंह जाधव ने कहा, ”मैंने प्रथम श्रेणी अधिकारी का पद हासिल करने की महत्वाकांक्षा के साथ अपना सफर शुरू किया और इस दिशा में लगातार कड़ी मेहनत की। हालांकि मैं लोक निर्माण विभाग में सीईए के रूप में शामिल हो गया हूं लेकिन मैं अपनी पढ़ाई यहां नहीं रोकूंगा और प्रथम श्रेणी का अधिकारी बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास जारी रखूंगा। मुझे अपने चाचा डॉ. सतीश जाधव से प्रेरणा मिली।” नरसिंह के चाचा शिक्षक हैं। नरसिंह जाधव ने अपनी स्कूली शिक्षा निलंगा के महाराष्ट्र विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लातूर के पूरनमल लाहोटी पॉलिटेक्निक से पढ़ाई की और फिर पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। नरसिंह ने कई चुनौतियों और वित्तीय समस्याओं का सामना करते हुए कड़ी मेहनत की है। नरसिंह जाधव प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक आदर्श बन गए हैं।

2 जुलाई से DAVV में एमबीए-एमसीए पाठ्यक्रम मेंआनलाइन काउंसिलिंग, शेड्यूल जारी

इंदौर  मास्टर आफ मैनेजमेंट (एमबीए) और मास्टर आफ कम्प्युटर साइंस (एमसीए) पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर डायरेक्टोरेट आफ टेक्नीकल एजुकेशन (डीटीई) ने आनलाइन काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों पाठ्यक्रम में 2 जुलाई से पंजीयन शुरू होंगे। पहले चरण में प्रवेश परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को मौका दिया जा सकेगा। डीटीई ने प्रवेश प्रक्रिया संबंधित दिशा-निर्देश भी पोर्टल पर दिए है। विद्यार्थियों को 10वीं-12वीं व स्नातक अंतिम वर्ष की अंकसूची के अलावा प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड भी उपलोड करना होगा। डीटीई के मुताबिक प्रदेशभर में एमबीए की 80 हजार और एमसीए में 30 हजार सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले 76 कालेजों की 13 हजार विद्यार्थियों प्रवेश ले सकेंगे। जबकि एमसीए में 2 हजार सीटें है। विद्यार्थियों को दस दिनों का समय आवेदन करने के लिए दिया जाएगा। पंजीयन की प्रक्रिया होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की जाएगी। निजी कालेज संचालक संघ की पदाधिकारी डा. कविता कासलीवाल का कहना है कि दूसरे चरण से स्नातक उत्तीर्ण वाले विद्यार्थियों को भी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के परिसर में बनेगा मेट्रो स्टेशन और पार्किंग शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के परिसर में मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। परिसर के नवग्रह नक्षत्र उद्यान में स्टेशन और मेट्रो की पार्किंग बनाई जाएगी। पुस्तकालय की परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस पर सैद्धान्तिक सहमति मिल चुकी है। संभागायुक्त दीपक सिंह द्वारा मेट्रो पार्किंग के साथ इसे पुस्तकालय एवं सभागृह की कॉमन पार्किंग बनाने की बात कही गई। मेट्रो से इसके बदले पुस्तकालय के लिए राजस्व भी दिया जाएगा। शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय में संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रीतमलाल दुआ सभागृह के आंतरिक भाग के नवीनीकरण कार्य किये जाने पर चर्चा की गई। बताया गया कि एक करोड़ 55 लाख रूपये की लागत से प्रीतमलाल दुआ सभागृह के आंतरिक भाग का नवीनीकरण किया जायेगा। इस कार्य के लिए अभी पुस्तकालय द्वारा 50 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा 25 लाख रूपये की राशि रेडक्रॉस से देने की बात कही गई। बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने के प्रस्ताव को समिति द्वारा सहमति दी गई।

1563 नीट में ग्रेस मार्क्स वाले उम्मीदवारों स्कोर-कार्ड रद्द, फिर से देना होगी परीक्षा

नई दिल्ली नीट यूजी धांधली मामले में आज छात्रों की बड़ी जीत हुई है. सुप्रीम ने नीट परीक्षा परिणाम में अनियमितता को देखते हुए एनटीए को 1563 छात्रों का ग्रेस मार्क्स रद्द करके फिर से नीट एग्जाम आयोजित करने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की बेंच ने मामले की सुनवाई की. ग्रेस मार्क्स पर सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न! 67 छात्रों को 720 में से 720 मार्क्स मिलने पर जब एनटीए से सवाल पूछा गया था तो एनटीए इसके पीछे की वजह ग्रेस मार्क्स बताया था. एनटीए ने अपनी सफाई में कहा था कि कुछ एग्जाम सेंटर्स पर लॉस ऑफ टाइम की वजह से कुल 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं जिसकी वजह से 44 छात्रों के मार्क्स 720 हुए. हालांकि आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद एनटीए को ग्रेस मार्क्स रद्द करने का निर्देश दिया गया. ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्रों के पास ये दो ऑप्शन जिन स्टूडेंट्स को एनटीए की तरफ से ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं उन्हें दो ऑप्शन दिए हैं. ये छात्र या तो 23 जून को री-एग्जाम में बैठ सकते हैं या फिर बिना ग्रेस मार्क्स वाले पुराने स्कोर के साथ ही काउंसलिंग की तरफ आगे बढ़ सकते हैं. जिन कैंडिडेट को कॉन्फिडेंस है कि वे दोबारा परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं तो वे री-एग्जाम में शामिल होने का फैसला ले सकते हैं. केवल 1563 छात्रों का ही नीट एग्जाम दोबारा होगा NEET रिजल्ट के बाद दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों का ही री-एग्जाम कराया जाएगा. इससे पहले एनटीए ने कहा था करीब 24 लाख छात्रों में से केवल 1563 छात्रों के परीक्षा परिणाम तक समस्या सीमित है. बाकी स्टूडेंट्स को कोई परेशानी नहीं है. नीट यूजी काउंसलिंग पर रोक नहीं सुप्रीम कोर्ट ने आज फिर दोहराया है कि नीट यूजी की काउंसलिंग पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी. स्टूडेंट्स काउंसलिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं. 23 जून को दोबार नीट एग्जाम होगा और 30 जून को इसका रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है. ताकि जुलाई में नीट की काउंसलिंग शुरू हो सके. NTA की तरफ से कहा गया कि छात्रों का डर दूर करने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है. ग्रेस मार्क्स देने से क्या नुकसान हुआ? दरअसल, पांच मई को देशभर में हुई नीट परीक्षा कराने वाली एनटीए ने 4 जून को जब रिजल्ट जारी किया तो देश भर में हंगामा खड़ा हो गया. वजह 67 बच्चों को जहां 720 में 720 नंबर मिले थे, वहीं इससे भी ज्यादा 1563 बच्चों को ग्रेस मार्किंग दी गई थी. यह ग्रेस मार्किंग 10, 20 या 30 नंबर की नहीं 100 से 150 नंबर तक की दी गई थी, जिसकी वजह से कई बच्चे जो मेरिट में बाहर थे वो मेरिट में आ गए और जो मेरिट वाले बच्चे थे उनके लिए गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन पाना मुश्किल हो गया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीट एग्जाम में क्या-क्या होंगे बदलाव? मेरिट लिस्ट में परिवर्तन: 1563 स्टूडेंट्स के ग्रेस मार्क्स रद्द होने के बाद, तीन बड़े बदलावों में सबसे बड़ा मेरिट लिस्ट में परिवर्तन होगा. क्योंकि इस साल लॉस ऑफ टाइम की वजह से एनटीए द्वारा दिए गए ग्रेस मार्क्स की वजह से नीट की एवरेज मेरिट लिस्ट में अचनाक चार गुना ऊपर पहुंच गई थी. इससे जो छात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज की रेस से बाहर हो गए थे, वे वापस इस मेरिट लिस्ट में आ सकते हैं.

आज से बैंक ऑफ बड़ौदा में आवेदन प्रक्रिया शुरू, 627 पदों पर होनी है भर्ती

बैंक ऑफ़ बड़ोदा में 627 पदों के लिए भारतीय अभियान की घोषणा की है. इसके आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे और उनके फार्म 12 जून से शुरू हो गए हैं. इस भर्ती अभियान में 459 संविदा पद और 168 रेगुलर पद शामिल है जो विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं और जिम्मेदारियां को पूरा करते हैं उनकी अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है. बैंक द्वारा आज यानी बुधवार, 12 जून 2024 को जारी विज्ञापन (सं.BOB/HRM/REC/ADVT/2024/05) के अनुसार IT, MSME, डिजिटल, डिफेंस बैंकिंग, बीसीएमएस और डब्ल्यूएमएस में मैनेजर व अन्य के कुल 459 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है. इनमें सबसे अधिक 234 रिक्तियां डब्ल्यूएमएस विभाग में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर की हैं. भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 627 रिक्तियों को भरना है. इनमें 459 रिक्तियां अनुबंध के आधार पर और 168 नियमित आधार पर भरी जाएंगी. योग्यता बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विज्ञापित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित क्षेत्र में स्नातक/पीजी/प्रोफेशनल योग्यता (पदों के अनुसार अलग-अलग) उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों की आयु 22 वर्ष से कम तथा 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए. आवेदन शुल्क बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना आवश्यक है. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

UGC ने दी इजाजत, अब साल में 2 बार एडमिशन दे सकेंगे विश्वविद्यालय व कॉलेज

नई दिल्ली देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के रेगुलर कोर्सेज में छात्र छात्राओं को साल में दो बार एडमिशन लेने का मौका मिलेगा। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को साल में दो मर्तबा एडमिशन लेने की अनुमति दे दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।  कुमार ने बताया कि यह निर्णय 5 मई को आयोजित यूजीसी की बैठक के दौरान लिया गया था। वर्तमान में विश्वविद्यालय और कॉलेज हर साल जुलाई-अगस्त में रेगुलर कोर्सेज में छात्रों को एडमिशन देते हैं और भारत में सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में जुलाई-अगस्त से सेशन शुरू होता है और मई-जून में समाप्त होता है। पिछले साल, यूजीसी ने शैक्षणिक वर्ष के दौरान जनवरी और जुलाई में दो बार ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड में छात्रों को दाखिला देने की अनुमति दी थी। कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष के फैसले का फायदा लगभग पांच लाख स्टूडेंट्स को मिला। उन्होंने एक साल का इंतजार नहीं कर पड़ा। उन्हें अकादमिक वर्ष के पूछ में ही अपने डिग्री कोर्स में शामिल होने में मदद मिली। उन्होंने कहा, “यूजीसी द्वारा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के लिए एक वर्ष में दो बार एडमिशन लेने की अनुमति देने के बाद यूजीसी पोर्टल पर उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जुलाई 2022 में कुल 19,73,056 छात्रों का एडमिशन हुआ और जनवरी 2023 में ओडीएल और ऑनलाइन कोर्सेज अतिरिक्त 4,28,854 छात्र शामिल हुए।” यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि इस शानदार रिजल्ट को देखते हुए काउंसिल ने रेगुलर कोर्सेज के लिए भी साल में दो बार एडमिशन (जनवरी-फरवरी और जुलाई -अगस्त)  लिए जाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। कुमार ने कहा, ‘साल में दो बार यूनिवर्सिटी एडमिशन होने से उन स्टूडेंटस् को फायदा होगा जिनके 12वीं बोर्ड रिजल्ट देरी से घोषित हुए हैं या फिर हेल्थ या निजी समस्याओं के चलते वह एग्जाम में नहीं बैठ सका था। दो बार एडमिशन होने से इंडस्ट्री साल में दो बार कैंपस प्लेसमेंट के लिए आएगी, इससे संस्थान में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कुमार ने कहा कि दुनिया भर के विश्वविद्यालय पहले से ही द्विवार्षिक (छह छह माह में) एडमिशन सिस्टम का पालन कर रहे हैं। यदि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान द्विवार्षिक एडमिशन प्रक्रिया को अपनाते हैं, तो हमारे उच्च शिक्षा संस्थान अपने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और छात्र आदान-प्रदान को बढ़ा सकते हैं। इससे हमारी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार होगा, और हम वैश्विक शैक्षिक मानकों के अनुरूप होंगे।”  

UGC की बड़ी घोषणा, साल में दो बार होगा विवि-कॉलेजों में दाखिला, छात्रों को होगा लाभ

 नईदिल्ली छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एडमिशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब विदेशी यूनिवर्सिटी की तरह भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों में भी साल में दो बार छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इस योजना को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भी मंजूरी दे दी है। सत्र 2024-25 से दो सत्र होंगे। पहला सेशन जुलाई-अगस्त और दूसरा सेशन जनवरी-फरवरी होगा। यह फैसला 5 मई को आयोजित यूजीसी मीटिंग के दौरान लिया गया है। ओडीएल के लिए द्विवार्षिक प्रवेश व्यवस्था से हुआ फायदा बता दें कि पिछले साल आयोग ने ओपन और डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन मोड के लिए साल में दो प्रवेश चक्र की अनुमति प्रदान की थी। जिससे लाखों छात्रों को लाभ हुआ। कुमार ने कहा, “ओडीएल और द्विवार्षिक प्रवेश में ऑनलाइन कार्यक्रमों में छात्रों की जबरदस्त प्रतिक्रिया और रुचि को देखते हुए परिषद ने रेगुलर कार्यक्रम पेश करने वाले उच्च शिक्षा संस्थानों को साल में दो बर्र प्रवेश देने की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया है। आयोग के फैसले से रोजगार के अवसरों में आएगा सुधार यूजीसी अध्यक्ष ने कहा, “यदि भारत के विश्वविद्यालयों में साल में दो बार प्रवेश मिलता है तो इससे कई छात्रों को लाभ होगा। जो छात्र बोर्ड रिजल्ट की घोषणा में देरी, स्वास्थ्य समस्याओं या व्यक्तिगत कारणों से जुलाई/अगस्त सेशन में प्रवेश लेने चूक गए थे। इस व्यवस्था के जरिए दो बात अपना कैंपस एडमिशन करवा पाएंगे। जिससे ग्रेजुएट के लिए रोजगार के अवसरों में भी सुधार आएगा। द्विवार्षिक प्रवेश चक्र के अन्य फायदे यूजीसी अध्यक्ष ने कहा, “यदि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान द्विवार्षिक प्रवेश चक्र को अपनाते हैं तो हमारे विश्वविद्यालय और कॉलेज अंतर्राष्ट्रीय अहयोग और छात्र आदान-प्रदान को बढ़ा सकते हैं। इसके परिणाम स्वरूप हमारी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में भी सुधार होगा। हम वैश्विक शैक्षिक मानकों के साथ जुड़ पाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “इस व्यवस्था के सकल नामांकन अनुपात में कफू वृद्धि हो सकती है। भारत को एनईपी 2020 में कल्पना के अनुसार वैश्विक अध्ययन गंतव्य बनाया जा सकता है।” उच्च शिक्षा संस्थानों को अच्छी प्लानिंग की जरूरत एम जगदीश कुमार के मुताबिक द्विवार्षिक प्रवेश चक्र के जरिए उच्च शिक्षा संस्थान को प्रशासनिक जटिलताओं, उपलब्ध संसाधनों के बढ़ते इस्तेमाल के लिए अच्छी योजना और वर्ष के अलग-अलग समय में प्रवेश पाने वाले छात्रों के सुचारू बदलाव के लिए निर्बाध सहायता प्रणाली प्रदान करने पर काम करने की जरूरत है।

SC में NEET पर NTA के ख‍िलाफ श‍िकायतों की बौछार, दोबारा परीक्षा कराने की मांग

नईदिल्ली  नीट यूजी 2024 परीक्षा को लेकर मेडिकल फील्ड में खलबली मची हुई है. परीक्षा में धांधली को लेकर छात्र एनटीए पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. 67 टॉपर्स, ग्रेस मॉर्क्स, एक ही सेंटर से कई टॉपर्स होने की वजह से एनटीए शक के घेरे में खड़ा हो गया है. सुप्रीम कोर्ट में एनटीए के खिलाफ कई याचिका दायर हो चुकी हैं, जिसके जवाब में एनटीए अपना पक्षा भी समाने रख चुका है और अब जांच कमेटी भी बिठा दी गई है. इसी बीच आंध्र प्रदेश से एक और याचिक दायर कर दी गई है. अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET) के घोषित परिणामों में विसंगतियों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है. नई याचिका में NEET-UG 2024 के नतीजों को वापस लेने और नई परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई है. यह याचिका तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मूल निवासी अब्दुल्ला मोहम्मद फैज और डॉ. शेख रोशन मोहिद्दीन द्वारा दायर की गई है, जो इन राज्यों में छात्रों के लिए काम करते हैं और ग्रेस मार्क्स देने में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि 718 और 719 के उच्च अंक लाना असंभव हैं. याचिका में कही गईं ये बातें याचिका में कहा गया है कि एक विशेष केंद्र से 67 छात्रों को पूरे 720 अंक मिले. “छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स के लिए कोई परिभाषित तर्क नहीं है और साथ ही छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स के अनुसार कोई सूची साझा नहीं की गई है. इसके अलावा, ग्रेस मार्क्स देने का कारण समय की बर्बादी है. परीक्षा से पहले इस बारे में छात्रों का बताया भी नहीं गया था. एक सवाल के दो जवाब को लेकर आंसर की पर जताई थी आपत्ति याचिका में आगे कहा गया है कि एनटीए द्वारा जारी एक आखिरी उत्तर कुंजी ने उम्मीदवारों को दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने, लेकिन 13,000 से अधिक छात्रों ने इस आधार पर कुंजी को चुनौती दी कि किताब में ऐसी जानकारी थी जो एक अलग उत्तर बताती है. जांच के बाद यह सामने आया कि दोनों उत्तर सही हैं. इसके बाद जिन कैंडिडेट्स ने दोनों में से कोई भी एक उत्तर चुना, उन्हें अंक दे दिए गए. याचिका में कहा गया कि प्रवेश परीक्षाओं में नकल करने से योग्यता और समान अवसरों के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचता है, जो सामाजिक गतिशीलता को बढ़ावा देने और समाज में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है. यह उन लोगों के पक्ष में असमानता को बढ़ावा देता है जो लीक हुए परीक्षा पत्रों के लिए भुगतान कर सकते हैं या धोखाधड़ी में शामिल हो सकते हैं, जबकि उन लोगों को नुकसान पहुंचाता है जो सफल होने के लिए अपनी कड़ी मेहनत और योग्यता पर भरोसा करते हैं और यह पूरे समाज को भी प्रभावित करता है. मेडिकल फील्ड में लापरवाही मंजूर नहीं य़ाचिका में आगे कहा गया कि मेडिकल फील्ड में साइंटिस्ट और स्पेशिलिस्ट की जरूरत होती है. परीक्षा पास करने के लिए नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने से योग्यता की कमी हो सकती है, जिससे संभावित रूप से रोगियों के स्वास्थ्य और जीवन को खतरा हो सकता है. शीर्ष अदालत में दायर की गई सभी याचिकाओं में 5 मई की परीक्षा से प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायतों का आरोप लगाया गया है. 17 मई को शीर्ष अदालत ने नोटिस जारी किया था, लेकिन परिणामों की घोषणा पर रोक नहीं लगाई थी. एक हफ्ते में आएगा एनटीए का फैसला इस बीच, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने फैसला किया है कि एक उच्चस्तरीय समिति उन 1,600 छात्रों की शिकायतों का विश्लेषण करेगी जो पहले ही नीट 2024 में शामिल हो चुके हैं. नीट 2024 पेपर लीक पर भी केंद्र सरकार का जवाब आया है. प्रेस वार्ता के दौरान हायर एजुकेशन सेक्रेटरी ने कहा कि सिर्फ सवाई माधोपुर में पेपर लेकर छात्रों के केंद्र से बाहर आने का मामला आया था. उसी समय वहां परीक्षा रोक दी गई और दोबारा नए पेपर के साथ एग्जाम लिया गया था. सिर्फ 6 केंद्रों पर दिक्कतें आई हैं. अन्य सभी जगह बिना किसी गड़बड़ी के नीट परीक्षा पूरी हुई थी. पेपर लीक जैसी कोई घटना नहीं हुई है. वहीं, एनटीए ने परीक्षा की जांच के लिए एक कमेटा का गठन किया. कमेटी एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सब्मिट करेगी.  

एलन भोपाल के जेईई (एडवांस्ड) परीक्षाफल की विजय यात्रा

भोपाल एलन भोपाल ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परीक्षा जी (एडवांस्ड) में श्रेष्ठता सिद्ध की है। एलन भोपाल के सेंटर हेड हृषिकेश शर्मा ने बताया कि एलन भोपाल क्लासरूम के छात्र आदित्यराज AIR 412 हासिल कर भोपाल सिटी टॉपर बने हैं। एलन के बच्चों के उत्कृष्ट नतीजों को एलन भोपाल ने आज विजय जुलूस के रूप में सेलिब्रेट किया। ये विजय यात्रा एलन भोपाल के नव निर्मित परिसर से प्रारंभ हुई। सबसे पहले सभी क्वालिफाइड बच्चों का हार्दिक स्वागत किया गया। उसके बाद हर्ष और उल्लास के साथ सभी बच्चे, माता-पिता, एलन फैकल्टी और स्टाफ प्रसन्न मुद्रा में नृत्य और शोरगुल करते हुए न्यू कैंपस से एमपी नगर कैंपस तक गए। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। एलन भोपाल आईआईटीजी और नीट जैसी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को सही मार्गदर्शन और हर संभव सहायता के लिए सदैव कटिबद्ध है और पूरी तरह सक्षम भी। एलन भोपाल प्रति वर्ष आईआईटी और नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता के नए मानक गढ़ता रहेगा।

अग्निवीर सैनिक हेमंत ठाकरे का ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटने पर जनपद चौराहा आमला, तिरमहु  में भव्य स्वागत 

Tiramahu on his return home after completing his training

Agniveer soldier Hemant Thackeray received a grand welcome at Janpad Chauraha Amla, Tiramahu on his return home after completing his training हरिप्रसाद गोहे  आमला। ग्राम तीरमहू के प्रतिभावान छात्र ने अग्नि वीर की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक गोवा में पूर्ण कर आर्मी में पोस्टिंग पाई है । ट्रेनिंग पूरा कर घर वापसी पर नगर के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोगों ने हेमंत ठाकरे पिता संतोषराव ठाकरे का जगह-जगह स्वागत किया   इस अवसर पर आमला नायब तहसीलदार श्याम बिहारे समेंले और जीआरपीएफ थाना प्रभारी (रेलवे )शिवराम सिंग , पं. जवाहरलाल नेहरू  महाविद्यालय के संचालक यशवंत चढोकार , महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केशवानद साहू एवम् समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे । तहसीलदार आमला ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में देश सेवा करने वाले नौजवान के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी देश सेवाओं से जुड़ी हुई अनेक रोचक जानकारी से रूबरू किया । इस स्वागत बेला पर समस्त उपस्थित प्रबुद्धजनो ने भारत माता की जय वंदे मातरम मातृभूमि की जय के नारे के साथ बही  जीआरपी थाना प्रभारी ने भी अपने विचार रखें स्वागत उपरांत यह कारवा तिरूमहूं के लिए रवाना हुआ ।  वीर सैनिक ने अपने ग्राम तिरमहूं  पहुंचकर सर्वप्रथम अपने परिवारजनो के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त ग्राम जनों ने फूलमाला पहनाकर आरती उतार कर ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया । इस स्वागत समारोह में खुशी के कारण सैनिक की आंखें भर आईं सैनिक ने भी इस । उपलब्धी को अपने माता पिता और परिवार का आशीर्वाद बताया । इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज  संगठन के अध्यक्ष हेमंत देशमुख, पूर्व सैनिक एस के ठाकरे एवं सुखदेव नारे श्याम सोनी ,सुनील बामने, उमेश डेंगे, भानु कापसे, अरविंद पाटणकर, राजू देशमुख, प्रदीप बावने, निलेश प्रजापति, शंकर बिंझाडे, सुनील करारे, मंगरया महाजन, गंगाधर ,कैलाश, प्रदीप ,दिनेश, कुसुमराव ,सुनील ठाकरे ,देवघर ,दिनेश, सुनील गवहाड़े, भोजराव, पद्माकर पटेल ,कोसे गौरव जांगड़े नितिन राजा विजय सराटकर राजा लोभो सुनील परिहार बलिराम हूरमाड़े रविन्द्र फाटे कृष्णा कोसे साथ ही मुकुंदराव ठाकरे उपस्थित रहे ।

मंत्री ने ठेकेदारी प्रथा जुलाई तक स्थगित करने  लिखी नोटशीट, एसीएस लागू करने पर अड़े

Minister wrote a note sheet to suspend the contracting system till July

Minister wrote a note sheet to suspend the contracting system till July, but is adamant on implementing ACS भोपाल। वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपर मुख्य सचिव वन जेएन कंसोटिया के ठेके पर वानिकी कार्य कराने जाने संबंधित जारी आदेश को 31 जुलाई तक स्थगित करने के लिए नोटशीट लिखी है। यानी ठेकेदारी प्रथा को लेकर मंत्री और विभागीय अफसर एक तरफ हो गए हैं और एसीएस अकेले पड़ते दिखाई दे रहें है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने वन विभाग में चली आ रही परंपरा के अनुसार ही कराई जाने की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है।  वृक्षारोपण के कार्य निकट आ गए हैं। इस बात को लेकर की वानिकी कार्य ठेके से कराए जाएंगे अथवा वन विभाग करेगा, इसको लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। जंगल महकमे के मुख्यालय में पदस्थ सीनियर आईएफएस अधिकारी से लेकर मैदानी अमला तक अपने मंत्री के आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है। दरअसल, मंत्री चौहान ने अपर मुख्य सचिव वन जेएन कंसोटिया के ठेके पर वानिकी कार्य कराने जाने संबंधित जारी आदेश को वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने 31 जुलाई तक स्थगित करने के लिए नोटशीट लिखी है। वन विभाग के सीनियर अधिकारियों का एक ग्रुप अपने मंत्री से मुलाक़ात कर ठेके से वानिकी कार्य कराए जाने के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा। साथ ही उनसे यह भी मांग करेगा कि  जिन राज्यों में यह प्रथा लागू है, वहां का अध्ययन करने के बाद ही इस पर निर्णय ले। यदि जरुरी हो तो उसे पहले पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ वन मण्डलों में किया जाय। उसके बाद गुण-दोष के आधार पर निर्णय लिया जाय।  जंगलों में ठेकेदारी प्रथा लागू न करने का आग्रह  वन विभाग के कर्मचारी संगठन लगातार एक्स कि उसे फरमान का विरोध करते आ रहे हैं, जिसमें वानिकी कार्य ठेके पर कराने का आदेश जारी किया गया। लोकसभा चुनाव के दौरान लखनादौन के चुनावी सभा में पांच समितियों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर जंगल में ठेकेदारी प्रथा लागू न करने का आग्रह किया है। बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने समितियां के पदाधिकार को आश्वासन भी दिया था। इसके अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को जंगल में ठेकेदारी प्रथा लागू नहीं करने का आग्रह किया है। डॉ सिंह ने आशंका की है कि एक्स के आदेश का अच्छा सा पालन किया जाता है तो आवेश शिकार और जंगलों की कटाई संबंधित अपराध बढ़ जाएंगे।  अभी तक नहीं बन पाए नियम और शर्तें ठेके पर वानिकी कार्य कराने जाने संबंधित जारी आदेश के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) यूके सुबुद्धि को नियम और शर्तें बनानी थी। समाचार लिखे जाने तक नियम और सरसों का ड्राफ्ट नहीं बन पाया है। ऐसी स्थिति इसलिए भी निर्मित हुई, क्योंकि अधिकारियों को वन मंत्री चौहान की मंशा का पता चला कि वह भी वानिकी कार्य ठेके पर कराए जाने के पक्ष में नहीं है। मंत्री ने एसीएस के आदेश को जुलाई तक  स्थगित करने के लिए कहा है। क्या है एसीएस का फरमान  वन विभाग ने 27 मार्च को एक आदेश जारी कर समस्त वनमंडलों एवं वन्यप्राणी क्षेत्रों में (कोर क्षेत्र छोड़कर) फेंसिंग कार्य, वायरवैड फेंसिंग, चेनलिंक फेंसिंग, पशु अवरोधक खंती एवं पशु अवरोधक दीवार का निर्माण कार्य ठेके पर कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि 2 लाख से अधिक लागत के समस्त भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य निविदा के जरिए कराया जाए। इसके अलावा नर्सरी में क्षेत्र तैयारी/गढ्‌ढा खुदाई कार्य पौधा रोपण लगवाई एवं अधोसंरचना विकास अंतर्गत पॉली हाउस/मिस्ट चेम्बर का निर्माण के कार्य भी ठेके से कराया जाय।   अधिकारी भी जता चुके है विरोध  प्रधान मुख्य वन संरक्षक और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों तक ने एक स्वर में विरोध जताया है। अफसरों का तर्क है कि यह सामुदायिक संसाधन है। स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होता है और उनका जंगलों से जुड़ाव रहता है। ठेकेदारी लागू होने से वन विभाग में स्थापित इकोसिस्टम ध्वस्त हो जाएगा। विरोध करने वाले अधिकारियों का मानना है ठेकेदार समयबद्धता के साथ काम नहीं कर पाएगा। जंगल महकमा वनग्रामों में रह रहे वनवासियों को रोजगार उपलब्ध कराता है। सुदूर जंगल और नक्सलाइट एरिया में ठेकेदार कैसे काम करेगा, वहां तो विभाग के लोगों से ही काम कराना होगा।  वन ग्रामों से होगा आदिवासियों का पलायन  वन विभाग के नए आदेश के लागू होने पर जंगल क्षेत्र के आसपास रहने वाले गरीब मजदूरों और आदिवासियों खासतौर पर वन ग्रामों के रहवासियों के पलायन की संभावना बढ़ जायगी। इसके अलावा वन विभाग में जो भी काम होते हैं वो एक निश्चित समय-सीमा में स्थानीय मजदूरों और वन क्षेत्र में रहने वाले ट्राइब्स से उनके तकनीकी और कौशलीय ज्ञान और एक्सपीरियंस के आधार पर कराए जाते हैं। ठेके से कराए जाने पर जहां समय-सीमा पर कार्य नहीं हो पाएंगे, वही ठेकेदार अपने मजदूरों और मशीनों से काम कराएगा,  न कि स्थानीय लेबर को रोजगार देगा। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा से लागत बढ़ेगी क्योंकि इसमें ठेकेदार का कमीशन भी जुड़ेगा।  कई सवालों में उलझा है शासन का आदेश  शासन का आदेश गफलत भरा है। इस आदेश मे ब्यापक रूप से त्रुटिंया है। मसलन, आदेश में कहीं उल्लेख नहीं है कि वन विभाग के क्षेत्रिय अमले की क्या भूमिका होगी? वन विभाग इन कार्यो की मनीटरिंग कैसे करेगा ? निविदा से क्रय समग्री का भौतिक सत्यापन कौन करेगा ? निविदा से क्रय सामग्री की क्या गारंटी है कि सामग्री मानकों के आधार पर निविदकार द्धारा प्रदान की गयी सामग्री का तकनीकी परीक्षण किसके द्धारा किया जावेगा ? यदि क्रय सामग्री अमानक स्तर की है तो उसके लिये किसे दोषी ठहराया जायेगा ?  निविदाकार द्धारा प्रदाय की गयी सामग्री पर स्वीकृत आदेश के अनुपात मे नहीं होने पर निविदाकार के बिरूद्ध  इस आर्थिक अनिमियतता के लिये क्या विभागीय कार्यवाही की जावेगी ? उसकी आमानत राशि जप्त की जायेगी या नहीं ?

बलेनो कार से शराब परिवहन करते धराएं दो, अवैध शराब, घटना में प्रयुक्त कार जप्त 

Two arrested while transporting liquor in a Baleno car

Two arrested while transporting liquor in a Baleno car; illegal liquor and car used in the incident seized. हरिप्रसाद गोहे आमला । जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर आमला पुलिस इन दिनों थाना आमला क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब तस्करी रोकने विशेष धर पकड़ अभियान चला रही है । उक्त अभियान अंतर्गत आमला पुलिस को मुकबीर की सूचना पर रतेड़ा बस स्टेंड के पास बलेनो कार से 8,00,000/लाख रुपए मूल्य की 35 पेटी अंग्रजी शराब बीयर का अवैध परिवहन करते दो आरोपियों को धर दबोचने में  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार नीले रंग की बलेनो कार नंबर एमपी 65 सी 3751 को रतेड़ा बस स्टैंड पर चेक किया जिसमें 23 पेटी अंग्रेजी शराब गाड़ी में होना पाया गया । जिसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपए है । अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी अंगद पिता जगदीश यादव उम्र 29 साल एवं विजय पिता कासीराम यादव उम्र 37 साल दोनो निवासी ग्राम बागडोना चौकी पाथाखेड़ा थाना सारणी से शराब के वैद्य दस्तावेज के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा शराब से संबंधित कोई वैद्य दस्तावेज पेश नहीं किया गया।उक्त अवैध शराब के संबंध में पूछने पर आरोपीयो द्वारा बताया गया की उक्त शराब मुलताई की और से बागडोना ले जा रहे थे । जिन पर आमला पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 343/24 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। वहीं अवैध शराब एवं घटना में प्रयुक्त कर को जप्त किया गया ।

यूपी में मोदी-योगी मैजिक फेल, इन बूथों पर 10 वोट भी नहीं ला सका ‘कमल’

Modi-Yogi magic failed in UP, 'Kamal' could not even get 10 votes at these booths

Modi-Yogi magic failed in UP, ‘Kamal’ could not even get 10 votes at these booths लोकसभा चुनाव में इस बार बेहद चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की अगर कैंट विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दें तो अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को गठबंधन से सपा प्रत्याशी के समक्ष हार का सामना करना पड़ा है। बात किठौर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा मात्र 2180 मतों से हार गई थी। मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली किठौर विधानसभा क्षेत्र राजनीति चर्चाओं में हमेशा रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां 16,737 मतों से गठबंधन से सपा के प्रत्याशी से पीछे रही। जबकि अभी दो साल पहले 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां सपा प्रत्याशी से भाजपा बेहद करीबी मुकाबले में मात्र 2,180 मतों से हार गई थी। अब मात्र दो साल में ही भाजपा ने यहां करीब 14 हजार मत गवाएं हैं। भाजपा प्रत्याशी को 16737 मत मिले है। कई बूथों पर भाजपा को 10 से भी कम मत मिलेलोकसभा चुनाव में इस बार बेहद चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की अगर कैंट विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दें तो अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को गठबंधन से सपा प्रत्याशी के समक्ष हार का सामना करना पड़ा है। बात किठौर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा मात्र 2,180 मतों से हार गई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सिसौली गांव में जनसभा कर माहौल बनाने का खूब प्रयास किया, लेकिन बेअसर रहा। इस विधान सभा क्षेत्र के तमाम गांवों में सपा का पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) ने भी खूब रंग जमाया। यही परिणाम रहा कि मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग बहुल गांवों में गठबंधन प्रत्याशी के लिए खूब वोट हुआ। 109 बूथों पर सैकड़ा भी नहीं लगा सकी भाजपाकिठौर विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान की समीक्षा करते तो सामने आता है कि विस क्षेत्र के कुल 395 बूथों में से 109 बूथों पर भाजपा को 100 से कम वोट मिले। जबकि गठबंधन से सपा प्रत्याशी इस विधानसभा क्षेत्र में मात्र 63 बूथों पर सैंकड़ा नहीं लगा सकी। इस विधानसभा में सबसे खराब स्थिति बसपा की रहीं। यहां बसपा प्रत्याशी को 322 बूथों पर 100 से कम वोट प्राप्त हुए। मात्र 73 ही ऐसे बूथ थे जहां बसपा को 100 से अधिक मत प्राप्त हो सके।

पूर्वी भारत में अभी पांच दिन जारी रहेगी लू :मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली

Heat wave will continue in Eastern India for five days

Heat wave will continue in Eastern India for five days: Dust storm in some areas of Madhya Pradesh भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली।देश के पूर्वी हिस्से, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू की स्थिति जारी रह सकती है। उधर, ओडिशा में भीषण गर्मी के चलते अब तक 36 लोगों की जान चली गई। बुधवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। प्रचंड गर्मी के बाद उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर अब अगले दो दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं जोरदार बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और निकटवर्ती मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक था। इस दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी तो कुछ पर बहुत भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भी कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

‘नीतीश कुमार से बेहतर PM कौन हो सकता है’, JDU एमएलसी खालिद अनवर का बयान

'Who can be a better PM than Nitish Kuma

‘Who can be a better PM than Nitish Kumar’, JDU MLC Khalid Anwar’s statement चुनाव नतीजों के बीच जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बेहतर पीएम कौन हो सकता है. जेडीयू बिहार में बीजेपी की सहयोगी है.

बीजेपी की मजबूरी गठबंधन है जरूरी : मोदी कि गारंटी फ़ैल

BJP's compulsion, alliance is necessary: ​​Modi's guarantee extended

BJP’s compulsion, alliance is necessary: ​​Modi’s guarantee extended करीब दो महीने चले लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha election 2024) के लिए आज नतीजों का दिन है। संसद के निचले सदन लोकसभा की कुल 543 में से 542 सीटों पर मतगणना जारी है। बहुमत के लिए 272 सांसदों का जीतना जरूरी है। सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है, क्योंकि यहां भाजपा प्रत्याशी के सामने कोई उम्मीदवार नहीं था। अब तक के रुझानों और नतीजों से यह साफ है कि भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन पहला मौका होगा, जब मोदी को गठबंधन की सरकार चलाना है। नई सरकार गठन की कवायद शुरू कर दी गई है।

इंदौर में नोटा ने बनाया रिकॉर्ड, एक लाख 85 हजार पार हुआ आंकड़ा

NOTA made record in Indore, figure crossed 1 lakh 85 thousand

NOTA made record in Indore, figure crossed 1 lakh 85 thousand मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट पर अलग ही नतीजे देखने को मिल रहे हैं। यहां नोटा को करीब दो लाख वोट मिले हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। 2019 के लोकसभा चुनाव में देश में नोटा को मतदाताओं ने 65 लाख 22 हजार 772 मत दिए थे, जो देश में डाले गए कुल वैध मतों का 1.06 प्रतिशत थे। देश में नोटा का प्रयोग करने में बिहार अग्रणी था। बिहार में आठ लाख 16 हजार 950 मतदाताओं ने नोटा में वोट दिया था। 2014 के लोकसभा के मुकाबले प्रदेश और देश में नोटा ने कम मत प्राप्त किए हैं, इससे स्पष्ट होता है कि मतदाता पसंद के उम्मीदवार को मत देना पसंद कर रहा है। वैसे वह कहीं भी मत दे पर अपने मत का उपयोग करना चाहिए। मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है। इंदौर में एक लाख 70 हजार से अधिक वोट मिल गए हैं। नोटा का सबसे अधिक वोट का रिकार्ड बिहार की गोपालगंज सीट का है। यहां पर नोटा को 51 हजार 660 वोट मिले थे। दूसरे क्रम पर पश्चिम चंपारण में 45,609 वोट नोटा को मिले थे।

मप्र में भाजपा का जलवा : विदिशा में श‍िवराज 4 लाख से ज्यादा मतों से आगे

BJP's dominance in MP: Shivraj ahead by more than 4 lakh votes in Vidisha

BJP’s dominance in MP: Shivraj ahead by more than 4 lakh votes in Vidisha मध्‍य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों में से भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, सागर की सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों पर मुख्‍य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस का है। इन सीटों में से भी गुना, राजगढ़ और विदिशा सबसे हॉट सीट हैं। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और विदिशा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्‍गज चुनाव मैदान में हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक विदिशा सीट पर शिवराज बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। सिंधिया भी गुना में भाजपा का परचम लहराने जा रहे हैं। दूसरी तरफ, दिग्‍विजय सिंह अपने गढ़ में पिछड़ गए हैं। उनके राजनीतिक करियर के लिए यह परिणाम एक प्रकार से निर्णायक हो सकता है। यहां देखें भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल सीटों के परिणाम का हर लेटेस्‍ट अपडेट।

मप्र में सभी सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवार आगे, श‍िवराज 3 लाख वोटों से आगे

BJP candidates ahead on all seats in MP

BJP candidates ahead on all seats in MP, Shivraj ahead by 3 lakh votes भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीट पर जीत दर्ज की थी। छिंदवाड़ा सीट जीतकर कांग्रेस ने भाजपा को क्लीन स्वीप से रोका था। एग्जिट पोल में भाजपा के इस बार क्लीन स्वीप का अनुमान लगाया गया था। इस बार भाजपा मप्र में क्‍लीन स्‍वीप की ओर बढ़ रही है। यहां पढ़िए मध्य प्रदेश की सभी सीटों के चुनाव परिणाम का अपडेट

बैतूल से बीजेपी के दुर्गादास उईके एक लाख से अधिक वोटों से आगे

BJP’s Durgadas Uike is ahead from Betul by more than one lakh votes. बैतूल संसदीय क्षेत्र में हरदा जिले की दो, खंडवा जिले की एक और बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीट शामिल हैं। इनमें भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, हरसूद और टिमरनी विधानसभा क्षेत्र आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बैतूल संसदीय क्षेत्र में चार चरण की मत गणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी दुर्गादास उईके एक लाख तीन हजार 92 वोट से आगे चल रहे हैं। चार चरण में हुई मतों की गिनती में बीजेपी के दुर्गादास उइके को कुल 2 लाख 27 हजार 408 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को चार चरण में कुल 1लाख 24 हजार 316 वोट प्राप्त हुए हैं। आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित बैतूल संसदीय क्षेत्र में पिछले करीब तीन दशक (28 वर्ष) से मतदाता भाजपा के साथ खड़े हैं। आठ विधानसभा क्षेत्र वाली बैतूल लोकसभा सीट में चार विधानसभा क्षेत्र एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। महाराष्ट्र की सीमा से सटे इस क्षेत्र को कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन वर्ष 1996 में भाजपा ने जब स्थानीय उम्मीदवार को मैदान में उतारा तो जनता ने उसे विजयी बना दिया। इसके बाद से क्षेत्र में लगातार भाजपा ही परचम लहरा रही है।

रायबरेली सीट से राहुल गांधी एक लाख 20 हजार वोटो से आगे

Rahul Gandhi ahead from Rae Bareli seat by 1 lakh 20 thousand votes

Rahul Gandhi ahead from Rae Bareli seat by 1 lakh 20 thousand votes लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती जारी है। बता दें रुझानों में एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। खबर लिखे जाने तक एनडीए को 300 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडी गठबंधन के पास 200 से ज्यादा सीटें जाती दिख रही हैं। हालांकि कुछ राज्यों में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है।

नोटा ने तोड़ा रिकॉर्ड : इन्दौर में नोटा को 70,000 वोट मिले काउंटिंग जारी

NOTA broke record: NOTA got 70,000 votes in Indore, counting continues इंदौर में BJP के Shankar Lalwani, बसपा के संजय सोलंकी और जनहित पार्टी के अभय जैन के बीच मुख्य मुकाबला है। नोटा Nota भी रिकॉर्ड बनाने की ओर है।

मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर

BJP towards clean sweep in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर हुए मतदान की गणना शुरू हो गई है। इनमें से कुछ सीटें जैसे गुना, विदिशा, छिंदवाड़ा, राजगढ़ के परिणाम पर सभी की नजर बनी हुई है। यहां सीट के नाम पर एक क्लिक कर पढ़े पल-पल की अपडेट।

शहडोल से हिमाद्री सिंह को बढ़त, 94 हजार वोटों से आगे

Himadri Singh leads from Shahdol, ahead by 94 thousand votes मध्‍य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों में से जबलपुर, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, सतना, रीवा सीटें भी शामिल हैं। यहां फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और ओंकार सिंह मरकाम के बीच रोचक मुकाबला है। श्‍हडोल में मतदाता भाजपा और कांग्रेस दोनों को अवसर देते आए हैं। सीधी में डॉ. राजेश मिश्रा और कांग्रेस से कमलेश्‍वर पटेल के बीच टक्‍कर है। जहां तक सतना की बात है, यहां पर लोकसभा सीट में से पांच विधानसभा सीटों पर बीजेपी और दो सीटों पर कांग्रेस का दबदबा है। यहां जानिये जबलपुर, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, सतना, रीवा सीटों का लेटेस्‍ट अपडेट।

भाजपा और नोटा के बीच, शंकर लालवानी 70000 वोट से आगे, नोटा 10000 पार

Between BJP and NOTA, Shankar Lalwani leads by 70000 votes, NOTA crosses 10000 मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट भी शामिल हैं। इन सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। इंदौर सीट उस समय देशभर में चर्चा का विषय बनी थी, जब कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नाम वापस लेने की तारीख निकलने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था। इस तरह इस सीट पर कांग्रेस की चुनौती खत्म हो गई थी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी की पत्रकार वार्ता

Press conference of Madhya Pradesh Congress Committee President Jitu Patwari

Press conference of Madhya Pradesh Congress Committee President Jitu Patwari 18 घंटे में खुल जायेगी एक्टिज पोल की पोल : जीतू पटवारी भोपाल ! मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव बड़ा ही रोचक रहा, परंतु उसके बाद सबसे ज्यादा बेरोजगारी, सबसे ज्यादा महंगाई, सबसे ज्यादा कृषक यातना एवं सबसे ज्यादा परेशानियां इस देश के लोगों ने सही हैं। कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है जो इस सरकार से पीड़ित नहीं रहा हो। इस स्थिति के बाद का यह चुनाव है।पटवारी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का न्याय पत्र था जिसकी चर्चा देश के प्रधानमंत्री सहित देश के सभी नागरिक कर रहे थे, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, अर्थव्यवस्था एवं किसानों के दर्द का समाधान था तथा पांच न्याय एवं 25 गारंटी के रूप में देश के नागरिकों की सभी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया गया था। परंतु देश के प्रधानमंत्री ने जो भाषा बोली जिसमें अपमानजनक एवं धमकाने वाले शब्द थे तथा मांस, मछली मंगलसूत्र से लेकर मुजरे तक पहुंच जाना, इन शब्दों के द्वारा प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम हुई है।पटवारी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ कथित एक्जिट पोल भी सामने आये हैं, जिसमें कई सारी गफलतें हैं। आप सभी ने तथा जनता ने यह फीडबैक हमें दिया है कि हमने कई सीटों पर अच्छा चुनाव लड़ा परंतु कथित एक्जिट पोल में यह नहीं दिखता है। हमें जनता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। मैं यह कह सकता हूं कि इन एक्जिट पोल को लेकर हमारा कार्यकर्ता हताश व निराश नहीं है। इसलिए इन एक्जिट पोल की पोल 18 घंटे में खुल जायेगी।पटवारी ने कहा कि आज प्रदेश में अभूतपूर्व अत्याचार तीन सी की सरकार कर रही है। आज यहां दलित, आदिवासी होना अभिशाप हो गया है और अब सरकार महंगाई बढ़ाने की तैयारी कर रही है, क्योंकि आरबीआई ने अब सरकार को कर्ज देने से मना कर दिया है। इस महंगाई का पूरा बोझ मप्र की जनता पर आयेगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी आवाज को उठाती रहेगी, जिस तरीके से राहुल गांधी जी ने बिना डरे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आवाज उठायी है, उसी तरीके से कांग्रेस अपने विपक्ष के धर्म को मध्यप्रदेश में निभाती रहेगी। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तथा 295 से ज्यादा सीटें इंडिया गठबंधन को हासिल होंगी।पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार के.के. मिश्रा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक सहित मप्र कांग्रेस के सभी प्रवक्तागण भी उपस्थित थे।

‘INDI गठबंधन की बनेगी सरकार’,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

INDI alliance

‘Government will be formed by INDI alliance’, Congress President Mallikarjun Kharge इंडी गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन दलों को 295 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों से मिले फीडबैक के बाद वे इस आंकड़े पर पहुंचे हैं। सात चरणों में होने वाले आम चुनावों के लिए वोटों की गिनती 4 जून को होगी। नई दिल्ली। इंडी गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन दलों को 295 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों से मिले फीडबैक के बाद हम इस आंकड़े पर पहुंचे हैं। सात चरणों में होने वाले आम चुनावों के लिए वोटों की गिनती 4 जून को होगी। खड़गे ने कहा कि यह लोगों का सर्वे है। लोगों ने हमारे नेताओं को यह जानकारी दी है। सरकारी सर्वे मौजूद हैं और उनके मीडिया मित्र भी आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं। इसलिए हम आपको हकीकत बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं को फॉर्म 17 सी के बारे में भी निर्देश दिए हैं और कहा है कि जब तक उन्हें चुनाव का प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता, तब तक वे मतगणना हॉल से बाहर न निकलें। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्ष के नेतृत्व वाले भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) ब्लॉक की बैठक हुई। यह बैठक लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दिन हुई। लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती 4 जून को होगी। टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल नहीं हुईं। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी बैठक में शामिल नहीं हुईं। शनिवार को हुई इस बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, माकपा, भाकपा, द्रमुक, झामुमो, आप, राजद, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरद पवार) के नेता शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड़, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप नेता राघव चड्ढा, संजय सिंह शामिल थे। लोकसभा चुनाव 2024 से सातवें और अंतिम चरण के वोटिंग हो रही है। आज शाम 7 बजे के बाद से एग्जिट पोल के परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को कांग्रेस ने फैसला किया था कि वह लोकसभा चुनाव के एक जून को विभिन्न समाचार चैनलों पर होने वाले एक्जिट पोल की चर्चाओं में शामिल नहीं होगी। लेकिन आज इंडी गठबंधन की मीटिंग के दौरान ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने साफ कर दिया कि कांग्रेस एग्जिट पोल्स की डिबेट्स में हिस्सा लेगी। पवन खेड़ा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एग्जिट पोल्स से संबंधित भाजपा व उसके तंत्र को बेनक़ाब करना आवश्यक है। एग्जिट पोल्स की डिबेट्स में भाग लेने के पक्ष और विरोध के तमाम पहलुओं पर चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि इंडिया गठबन्धन के तमाम सदस्य दल एग्जिट पोल्स की डिबेट्स में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को कांग्रेस कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि वह टीआरपी के खेल की लड़ाई और अटकलबाजी में शामिल नहीं होना चाहती है। कांग्रेस के एग्जिट पोल से किनारा करने के बयान पर भाजपा ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इस बार हार के कारण को बयां ना कर पाने की स्थिति में कांग्रेस एक्जिट पोल का बहिष्कार कर रही है। इससे इस बात की भी साफ पुष्टि हो गई है कि विपक्षी दल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी हार मान ली है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को टीवी न्यूज चैनलों पर कांग्रेस के एक्जिट पोल का बहिष्कार करने के निर्णय पर कहा कि काफी समय से कांग्रेस पार्टी डिनायल मोड में ही है।

भीषण गर्मी का दौर जारी: जून में हीट वेव के दिन दोगुने होंगे, मानसून ने खोई गति

extreme heat continues: Heat wave days will double in June, monsoon loses momentum केरल से पूर्वोत्‍तर पहुंचने के बाद मानसून ने अपनी गति खो दी गई है। जिसके चलते लोगों को बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, हालांकि मानसून के केरल पहुंचने के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम विभाग की हाल ही में इसको लेकर बुरी खबर दी है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार मानसून केरल पहुंचने के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ा, लेकिन अब इसने अनी गति खाे दी है, ऐसे में जिन राज्यों में सामान्य तौर पर केरल के बाद मानसून आ जाता है, उन्हें अब बारिश के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। इन राज्यों में महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्य भी शामिल हैं। इसके अलावा यह खबर उन राज्यों के लिए भी चिंताजनक है, जहां लोग तेज गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो मानसून को फिलहाल रफ्तार पकड़ने में और समय लगेगा। जिसके बाद कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। ऐसे में दक्षिण महाराष्ट्र और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है। किसी भी राज्‍य के लिए रेल अलर्ट नहीं गर्मी को लेकर फिलहाल राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी राज्‍य के लिए रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें लंबे समय तक धूप में न रहने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्टमौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब हरियाणा सहित पूर्वोत्‍तर के कुछ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हीटवेव से 40 लोगों की मौतदेश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसी के चलते शुक्रवार को गर्मी की वजह से करीब 40 लोगों ने दम तोड़ दिया है। बताया गया कि इनमें से करीब 25 लोग उत्तर प्रदेश और बिहार में चुनावी ड्यूटी में तैनात थे।

नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार की कार व बाइक में टक्कर, महिला की मौत

Neemuch MLA Dilip Singh Parihar’s car and bike collide, woman dies एमपी में सड़क दुर्घटना : महू-नीमच राजमार्ग पर लखमाखेड़ी फंटे पर हुआ हादसा, महिला का पति और दो बच्चे घायल हो गए। मंदसौर। शुक्रवार सुबह महू-नीमच राजमार्ग पर लखमाखेड़ी फंटे पर नीमच विधायक की इनोवा कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए। कार में विधायक के स्वजन सवार थे। हादसे के बाद विधायक के वाहन से ही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का उपचार किया गया। पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौपा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय बाबूदास पुत्र विष्णुदास बैरागी निवासी बड़वन बाइक पर पत्नी 35 वर्षीय प्रेमबाई, नौ वर्षीय बेटी वंशिका एवं दो वर्षीय पुत्र प्रवेश को साथ लेकर ग्राम लखमाखेड़ी में मौसर के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी सुबह 7:30 बजे महू-नीमच राजमार्ग पर स्थित लखमाखेड़ी फंटे को पार कर रहे थे तभी मंदसौर तरफ से आ रही नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार की इनोवा से टक्कर हो गई। हादसे में घायल बाबूदास हादसे में बाइक सवार प्रेमबाई गंभीर घायल हो गई। वहीं पति बाबूदास एवं बच्चे प्रवेश व वंशिका घायल हो गये। हादसे के बाद घायलों को विधायक के वाहन से ही तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला प्रेमबाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल बाबूदास एवं दोनों बच्चे प्रवेश व वंशिका का उपचार किया गया। कार में नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार नहीं थे। उनके स्वजन बैठे थे। महिला के पोस्टमार्टम के बाद घायल भी अस्पताल से चले गए। पुलिस ने विधायक की इनोवा कार जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

112 आईएफएस सहित वन विभाग में रिक्त पड़े हैं 7 हजार से ज्यादा पद

More than 7 thousand posts are lying vacant in the forest department including 112 IFS. भोपाल। राज्य के वन विभाग में 112 आईएफएस सहित लम्बे समय से 7 हजार 417 पद रिक्त पड़े हुये हैं। यहीं नहीं आईएफएस का तो प्रशासनिक ढांचा ही ध्वस्त हो चुका है। पदोन्नति के लिए सेवा शर्ते पूरी नहीं होने की वजह से पीसीसीएफ, एपीपीसीसीएफ और सीसीएफ के पद पर आईएफएस पद रिक्त होने के बाद भी प्रमोट नहीं हो पा रहें है।वन मुख्यालय द्वारा राज्य शासन को भेजी गई जानकारी के अनुसार, इन कुल रिक्त पदों में से आईएफएस के 112 और सहायक वन संरक्षक के 191 पद रिक्त है। मुख्यालय में हालात यह है कि सीनियर आईएफएस अधिकारियों को तीन से लेकर 4 शाखाओं का प्रभार संभालना पड़ रहा है। इसके कारण कुछ अफसरों के बीच अहं के टकराव की खबरें भी सुनने को मिलती है। कमोवेश यही हालत फील्ड के पदों की भी है। सीसीएफ के पद पर सीएफ काम रहें हैं और उन्हें भी एक से अधिक जिम्मेदारियां संभालनी पड़ रही है। सहायक वन संरक्षकों और रेंजर के पद खाली होने की वजह से उन्हें भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां संभालनी पड़ रही है। ऐसी आपदा में स्थिति में सीनियर अफसरों ने अपने लिए अवसर में तब्दील कर लिया हैं। यानि कार्य बंटवारे के नाम पर चहेतों को उपकृत कर रहे हैं। सीएफ और डीएफओ ऑफिस में भी पद रिक्तसीएफ और डीएफओ ऑफिस में भी लंबे समय से पद रिक्त है। इसमें राजपत्रित अधिकारियों के 9, वन क्षेत्रपाल के 496, उप वन क्षेत्रपाल के 855, वन पाल के 2081, वन रक्षक के 2124, लिपिकीय अमले के 1010, अन्य श्रेणी जिसमें वाहन चालक, स्टेनो, ड्राफ्ट्समेन, महावत शामिल हैं-के 398 तथा चतुर्थ श्रेणी के 453 पद शामिल हैं जोकि रिक्त पड़े हुये हैं। इससे वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं संरक्षण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।उल्लेखनीय है कि वन विभाग में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 25 हजार 363 है जिसमें से 17 हजार 946 पदों पर व्यक्ति पदस्थ हैं। आईएफएस कैडर का प्रशासनिक ढांचा ध्वस्तआईएफएस अफसर का प्रशासनिक ध्वस्त हो चुका है। इसे दुरुस्त करने के लिए विभाग के मुखिया से लेकर आईएफएस एसोसिएशन के पदाधिकारी को एक्सरसाइज करने की फुर्सत ही नहीं है। ढांचे को सुधारने के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अफसर बस पद पर बैठकर अपने रिटायरमेंट की गिनती गिन रहें है। जबकि कैडर रिव्यू का मामला अभी लंबित है। मुख्यालय से लेकर फील्ड में कई पद ऐसे हैं जिसमें समाप्त किया जा सकता है। वन मंडलों को भी समाप्त कर एक किया जा सकता है पर यह एक्सरसाइज कौन करे?

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा की शराब के निर्माण पर कार्रवायी

Maharajpur police station took action against the manufacture of liquor.

Maharajpur police station took action against the manufacture of liquor. थाना महाराजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मानादेही के नर्मदा नदी के किनारे कुछ लोग अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये बनाने एवं प्लास्टिक के डिब्बो मे महुआ का लाहन बडी़ मात्रा मे रखे हुये है। उक्त सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ममता परस्ते द्वारा थाना महाराजपुर से टीम को सूचना को वेरिफाई करने हेतु भजे गये टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की रेड के दौरान नर्मदा नदी के किनारे आरोपी अमर लाल उर्फ मिनकू उईके पिता रामा उईके उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम मानादेही थाना महाराजपुर से 03 नग प्लास्टिक की सफेद केन 15-15 लीटर की एवं एक सफेद कलर की बोरी में 05-05 लीटर की 03 जरिकेन तथा एक सफेद नीले पीले रंग के थैला में हरे कलर की 5-5 लीटर की जरिकेन 02 नग की रखे मिला जिसमें सभी में हाथ भट्टी कच्ची महुआ की शराब करीबन 70 लीटर कीमती 10500/- रुपये की भरी हुई मिली जो बिक्री करने मे फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकडा समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। तथा नर्मदा किनारे दुरुगघाट में आरोपी अंकित पिता देवी सिंह मलगाम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मानादेही के कब्जे से 15 लीटर के सफेद रंग के 190 नग डिब्बे जिनमे 2850 लीटर महुआ लाहन से भरे मिले जिसकी अनुमानित कीमत 1,42,000 रूपये का तथा हरे रंग की 05-05 लीटर की 04 जरिकेन में 20 लीटर कच्ची शराब भरी मिली जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियो के विरुध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट व धारा 34ए, एफ आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विशेष भूमिका – उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक ममता परस्ते के नेतृत्व में की गयी जिसमें उपनिरी. कुँवर बिसेन, उनि. भूपेन्द्र अहिरवार, उनि. जीतेन्द्र यादव, उनि. योगेन्द्र चौहान, सुनील अनिल बिसेन, प्र.आर. रोशन नेगी, विक्रम गौठरिया, संजय बाजपेयी, आर, प्रियांश, शिवा सेमिनर, तोप सिंह सल्लम, मनोहर धुर्वे अन्य स्टाफ भी शामिल रहें।

एमआरपी पर क़ानून बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Memorandum submitted to SDM demanding making law on MRP

Memorandum submitted to SDM demanding making law on MRP अम्बाह ! अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला मुरैना द्वारा एमआरपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि देश में पैकिंग की गई खाद्य वस्तुओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य यानी एमआरपी बहुत अधिक प्रिंट रहती है जिससे निर्माता की मनमानी साफ दिखाई देती है, कई बार मोलभाव करने पर दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक कीमत में भी सामान दे देते हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि सामग्री पर छपा मूल्य कई गुना ज्यादा होता है। उन्होंने कहा की सरकार को एमआरपी के सीमा तय करना चाहिए जिससे ग्राहकों का आर्थिक शोषण रुके अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन 1974 से देश भर में गैर लाभकारी संगठन के रूप में काम कर रहा है ज्ञापन में जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी एवं जिला मीडिया प्रभारी ओमकार सिंह तोमर जिला सहमीडिया प्रभारी अपनेश तोमर, मनोहर सिंह, शैलेंद्र कुमार, महावीर सिंह, लोकेंद्र सिंह एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

केंट विधायक अशोक रोहाणी का करीम प्रेम

Karim Prem of Kent MLA Ashok Rohani

Karim Prem of Kent MLA Ashok Rohani आज रांझी थाना में विधायक अशोक रोहाणी ने धरना दिया , जनता को जानकारी दी गई की एक अनुसूचित जनजाति के युवक जो कि विधायक जी के करीबी हैं और रांझी भाजपा मंडल के पद अधिकारी हैं , को पुलिस कर्मियों ने वेरिफिकेशन के लिए जाने पर बहस होने के कारण मारा पीटा ।प्रथम दृष्टया मामला गड़बड़ दिखता है । जिस पर विधायक जी ने चंद एक भाजपा नेताओं के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस कप्तान जबलपुर को दबाव डालकर लाइन हाजिर करवा दिया। मुझे जानकारी प्राप्त होने पर जब पीड़ित की कुशल क्षेम जानने के लिए शाम को युवा क्रांति की टीम थाने पहुंची तोमामला बिलकुल फर्जी बना हुआ स्पष्ट प्रतीत होता है ।भाजपा पद अधिकारी एक यूसुफ नामक व्यक्ति को लेकर वेरिफिकेशन के लिए जाते हैं और जांच अधिकारी जांच में पाता है की वेरिफाई करके दोबारा जारी करने लाया गया दस्तावेज (जो की में यह पोस्ट कर रहा हूं ) फर्जी है तो अधिकारी दस्तावेज जब्त कर के आवेदक को रुकने बोलता है , फर्जी आवेदक भागकर भाजपा नेता को लेकर अंदर आता है ।जो की स्टाफ से हाथा पाई कर के यह दस्तावेज छीनने के लिए झपटता है , परंतु सफल नहीं होता है ।तब गुस्से में बाहर जाकर थाना परिसर में हाथापाई होने से चोटिल होता है ।जिसके साथ फर्जी दस्तावेज आवेदक यूसुफ के समर्थन में केंट विधायक जी ने थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करके उल्टा पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच करवा दिया । इस सम्पूर्ण वारदात का प्रमाणित वीडियो जो की सूचना के अधिकार मे रॉंझी थाना से मिल रहा है , कल मैं स्वयं पोस्ट करूंगा । मेरा प्रश्न रांझी थाना प्रभारी और पुलिस कप्तान जबलपुर से है की क्या पुलिस इतनी कमज़ोर हो गई की जाली दस्तावेज बनाने वाले यूसुफ के दबाव में पुलिस कर्मचारी सस्पेंड किए जावेंगे । रांझी थाना का स्टाफ विधायक कि अन्यायपूर्ण कार्यवाही से घोर निराशा में है , यदी कोई निराश होकर आत्मघाती कदम उठाता है , तो केंट विधायक अशोक रोहाणी जिम्मेदार होंगे ।युवा क्रांति रांझी की जनता को लेकर निर्दोष पुलिस कर्मियों के समर्थन में शीघ्र जन आंदोलन करेगी । इस मामले की एक लाख कॉपीज बनाकर जबलपुर से लेकर भोपाल और दिल्ली भेजा जाएगा, जिससे केंट विधायक का रोहिंग्या प्रेम केंद्रीय नेतृत्व कीजानकारी में आए , साथ ही केंट विधानसभा की जनता के सामने भी आए ।

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का Video Viral, अब सुरक्षाकर्मियों पर हुआ ये एक्शन

Video of assault on devotees in Mahakaleshwar temple goes viral, now this action taken against security personnel महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भी मंदिर की व्यवस्था और नियम अनुसार व्यवहार नहीं किया, जिसकी वजह से उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. उज्जैन ! महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षाकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं से साथ अभद्रता और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक्शन हुआ है. वीडियो को देखकर महाकालेश्वर मंदिर समिति ने एक्शन लेते हुए दो सुरक्षाकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जबकि तीसरे को निलंबित कर दिया है. इस मामले में महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीणा ने बताया कि 29 मई की रात का शंख द्वार के पास कोठार गेट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि कुछ श्रद्धालुओं द्वारा जबरन मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की जा रही थी. इस दौरान सुरक्षा घर में उन्हें रोक रहे थे, जिसके चलते सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच विवाद की स्थिति बन हो गई. श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट भी की. इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर समिति ने प्रथम दृष्टया सुरक्षाकर्मी बलराम और गोपाल को दोषी मानते हुए उन्हें हटा दिया. इसके अलावा निर्माल्य गेट के निरीक्षक को भी निलंबित कर दिया गया. श्रद्धालुओं पर भी नियम अनुसार कार्रवाई होगीमहाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीणा ने ये भी बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा भी मंदिर की व्यवस्था और नियम अनुसार व्यवहार नहीं किया गया, जिसकी वजह से उनके खिलाफ भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मंदिर में नियम तोड़ना और हिंसक व्यवहार करना उचित आचरण नहीं है. हालांकि जो व्यवहार सुरक्षाकर्मियों ने किया, वह भी निंदनीय था, इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. छुट्टियों की वजह से बढ़े श्रद्धालुबता दें कि गर्मी की छुट्टियां होने की वजह से महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ आम दिनों की अपेक्षा अधिक बढ़ गई है, जिसकी वजह से दर्शन की होड़ जोड़ में श्रद्धालु कई बार अपना आपा भी खो देते हैं.

गर्मी में उपभोक्ताओं को ‘बिजली’ का झटका: छत्तीसगढ़ में जून से 10-15 पैसे प्रति यूनिट होगी महंगी

Consumers will get a shock of electricity in summer: Electricity will become costlier by 10-15 paise per unit in Chhattisgarh from June छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने यानी जून से बड़ा झटका लगने वाला है। बिजली नियामक आयोग नया टैरिफ जारी करेगा। इसके बाद बिजली महंगी हो जाएगी और जुलाई में बढ़ा हुआ बिल भरना पड़ेगा। रायपुर। आयोग और बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 10-15 पैसे तक अतिरिक्त देने होंगे। इसी तरह कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ताओं को भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बिजली कंपनी ने भेजा है 20 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) ने छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग को 4,420 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय की जरूरत बताते हुए 20 प्रतिशत तक टैरिफ में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। तर्क दिया गया है कि, लाइन लॉस, बिजली चोरी की वजह से कंपनी को राजस्व में 3 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता बिजली कंपनी में वर्तमान में 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता है। ये उपभोक्ता बीपीएल, घरेलू, कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ता में बंटे हुए हैं। नए टैरिफ का असर बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ता पर कम और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ेगा। कंपनी-उपभोक्ताओं को राहत देना हमारा काम आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि कंपनी ने वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की बातें भी हमने सुनी है। आयोग द्वारा जारी किए जाना वाला टैरिफ कंपनी और उपभोक्ता दोनों का ध्यान में रखकर बनाया गया है। टैरिफ फाइनल है, इसे आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा।

जम्मू में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी यूपी की बस खाई में गिरी, 15 की मौत, 40 घायल, 20 जीएमसी रेफर

Major accident in Jammu: UP bus full of passengers fell into a ditch, 15 died, 40 injured, 20 referred to GMC जम्मू के अखनूर में जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। खाई से निकाल कर घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवखोड़ी जा रहे थे यात्री प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी धाम जा रही था। शिवखोड़ी धाम रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा सिथ्त माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बस से बिगड़ गया संतुलन जानकारी के अनुसार, बस का नंबर है- यूपी 86ईसी 4078 बताया गया है। यह बस अखनूर के टूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। इस तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक बस के आने से हादसे वाली बस का चालक का संतुलन बिगड़ा गया और यह हादसा हो गया। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत में राहत और बचाव अभियान चलाया गया। रस्सी और कुछ को पीठ पर लाद कर सड़क तक पहुंचाए घायल बस के शीशे तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिर रस्सी और कुछ को पीठ पर लाद कर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को वाहनों में सवार कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सड़कों पर एंबुलेंस की आवाज गूंजती रही। 20 घायल जीएमसी जम्मू रेफर अस्पताल में हादसे की खबर के साथ ही स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। घायलों के पहुंचने के साथ ही यहां उपचार शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जीएमसी जम्मू में डॉक्टरों की अलर्ट टीम ने मोर्चा संभालते हुए पहुंचे हुए घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया है। बस में 75 यात्री थे सवार बस में लगभग 75 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके पर बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं।

अब सिर्फ स्मृतियों में रहेंगी स्मृति ईरानी…’, महराजगंज में बोले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल

Now Smriti Irani will remain only in memories…’, said former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel in Maharajganj. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि मैं बनारस घूम कर आया हूं। जिस दिन से प्रियंका गांधी का रोड शो हुआ है वहां का माहौल इंडी गठबंधन के पक्ष में हो गया है। इस धार्मिक नगरी में लोग इतिहास बनाने जा रहे हैं । महराजगंज। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को महराजगंज के निचलौल कस्बे में आयोजित जनसभा में भाजपा पर हमलार दिखे। कहा कि जिस दिन से इंडी गठबंधन बना है भाजपा डरी हुई है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका व डिपंल के दौरे से यूपी का माहौल बन गया है। स्मृति ईरानी अब सिर्फ स्मृतियों में ही रहेंगी, उनका सिलेंडर गोल हो चुका है। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि मैं बनारस घूम कर आया हूं। जिस दिन से प्रियंका गांधी का रोड शो हुआ है , वहां का माहौल इंडी गठबंधन के पक्ष में हो गया है। इस धार्मिक नगरी में लोग इतिहास बनाने जा रहे हैं । कहा कि बनारस के लोग नरेन्द्र मोदी को गुजरात भेजने जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने सभी नेताओं को डराने- धमकाने का काम किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज दिया गया। यह सब जनता देख रही है। जब संविधान बदलने की बात उठी तो जनता इसके विरुद्ध खड़ी हो गई। जब जनता खड़ी होती है, तो बड़े- बड़े सूरमा धराशायी हो जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यह लड़ाई जनता लड़ रही है। लोगों ने इसे अपने हाथ में ले लिया है। छह चरण के चुनाव में वहां के मतदाताओं ने अपनी आहुति दी है, अब महराजगंज के लोगों की बारी है। इंडी गठबधन के प्रत्याशी को जिता कर जिले के विकास का मार्ग प्रस्त करें। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी, सुशील टिबड़ेवाल, तलत अजीज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल, नपा अध्यक्ष पुष्पलता मंगल,निर्मेष मंगल, राजू कुमार गुप्ता व हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी उपस्थित रहे।

किसान सूखे से लड़ रहे और कृषि मंत्री विदेश में घूम रहे’, वडेट्टीवार ने राज्य सरकार को घेरा

Farmers are fighting drought and Agriculture Minister is roaming abroad, Wadettiwar cornered the state government. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सूखे की इतनी विकट स्थिति है और सरकार लोगों और किसानों को यह बोलकर मूर्ख बना रही है कि आचार संहिता लागू है। महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब हमारे किसान सूखे से लड़ रहे हैं, तब कृषि मंत्री विदेश में घूमने चले गए। वड्डेवार जालना जिले में सूखे की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन महीनों में मराठवाड़ा जिले में 267 किसानों ने आत्महत्या कर ली। मीडिया से बात करते हुए वड्डेटीवार ने कहा, “कृषि मंत्री को बीज उपलब्धता, उर्वरक और फसलों की समीक्षा रकनी चाहिए। लेकिन वह किसानों को उनके हाल पर छोड़कर विदेश घूमने चले गए। इस परिस्थिति में वह कैसे जा सकते हैं?” कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि बेमौसम बारिश और तूफान के कारण भी किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “सूखे की इतनी विकट स्थिति है और सरकार लोगों और किसानों को यह बोलकर मूर्ख बना रही है कि आचार संहिता लागू है। दूसरी तरफ उन्होंने चुनाव आयोग से 25,000 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया। सरकार फसल क्षति सर्वेक्षण का आदेश देती है, लेकिन किसानों को कोई सहायता नहीं दी जाती। मराठवाड़ा में लोग सूखे से परेशान हैं। पिछले तीन महीनों में 267 किसानों ने आत्महत्या कर ली। यहां लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा।” किसानों के लिए बिजली बिल माफ करने की मांग वडेट्टीवार ने किसानों के लिए बिजली बिल लोन को माफ करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को बीच भी फ्री में उपलब्ध कराया जाए। मवेशियों को भी चारा और पानी उपलब्ध कराया जान चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, सोने और हीरे पर दो-तीन रुपये सेवा कर लगाया जाता है। लेकिन ट्रैक्टर, बीज और खेती के उपकरणों पर 15 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि बीज के कीमतें 25 से 38 फीसदी तक बढ़ गई है।

मौसम: पूरा यूपी लू की चपेट में, 49 डिग्री के करीब पहुंचा प्रयागराज में पारा, जानिए कब से मिलेगी गर्मी से राहत

Weather: Entire UP is in the grip of heat wave, mercury reached near 49 degrees in Prayagraj, know when will you get relief from heat. पूरा यूपी भीषण गर्मी से तप रहा है। बुधवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 48.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताए हैं। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से बुधवार को भीषण लू की चपेट में रहे। जिन इलाकों में लू नहीं रही, वहां चल रही गर्म हवा लू का एहसास करा रही थी। बुधवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री पहुंच गया, जबकि कानपुर 48.4 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार को भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक रहा। जबिक रात का पारा भी 6 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। इन तीनों शहरों में भी मई कभी इतनी गर्म नहीं रहीमौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर, सुल्तानपुर और फुरसतगंज मई में कभी भी नहीं हुआ है। फुरसतगंज में पारा कभी 47 डिग्री रहा ही नहीं। इन तीनों शहरों में बुधवार को दिन का तापमान 48.4, 46 डिग्री और 47.2 डिग्री दर्ज हुआ है। भीषण लू के प्रभाव में रहे ये शहरआगरा 48 डिग्रीहमीरपुर 47.6झांसी 47.5वाराणसी 47.4उरई 47.4चुर्क 47.0फतेहपुर 46.2इटावा 45.4बहराइच 45 आगे कैसा रहेगा मौसम, ये भी जानें आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं संभावित बारिश के कारण तापमान में संभावित क्रमिक गिरावट आ सकती है। परिणामस्वरूप, पिछले कई दिनों से जारी भीषण लू की परिस्थितयों में 30 मई से क्रमिक सुधार होने से फ़िलहाल 1 जून से प्रदेश को लू से निजात मिलने की सम्भावना है।

केरल और पूर्वोत्तर में दस्तक दे सकता है मानसून; रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से राहत की उम्मीद

Monsoon may hit Kerala and Northeast; Hope for relief from record breaking heat आईएमडी केरल में मानसून के आगमन की घोषणा तब करता है, जब 10 मई के बाद किसी भी समय केरल के 14 केंद्रों और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है। इसके अलावा आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (ओएलआर) के कम होने और हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी की ओर होने पर भी ध्यान दिया जाता है। दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वानुमान से एक दिन पहले आज यानी गुरुवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को बताया था कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। मौसम कार्यालय ने 15 मई को केरल में 31 मई तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में मानसून के जल्दी आने का एक कारण हो सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि पांच जून है। आईएमडी ने कहा कि इस अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। आईएमडी केरल में मानसून के आगमन की घोषणा तब करता है, जब 10 मई के बाद किसी भी समय केरल के 14 केंद्रों और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है, आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (ओएलआर) कम होता है और हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी की ओर होती है।

शेयर बाजार में बिकवाली; सेंसेक्स 668 अंक टूटा, निफ्टी 22750 से फिसला

Stock market selloff; Sensex fell by 668 points, Nifty slipped from 22750 हफ्ते के तीसरे करोबारी दिन सेंसेक्स 667.55 (0.88%) अंक फिसलकर 74,502.90 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 183.46 (0.80%) अंकों की गिरावट के साथ 22750 के स्तर से फिसलते हुए 22,704.70 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे करोबारी दिन सेंसेक्स 667.55 (0.88%) अंक फिसलकर 74,502.90 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 183.46 (0.80%) अंकों की गिरावट के साथ 22750 के स्तर से फिसलते हुए 22,704.70 पर पहुंच गया। इस दौरान टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान बाजार में वित्तीय और आईटी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट दिखी। घरेलू स्तर पर लोकसभा चुनावा परिणामों और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती पर कायम अनश्चितता के कारण भी बाजार कमजोर हुआ। अकेले आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के कारण सेंसेक्स 300 अंकों तक कमजोर हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और टीसीएस के शेयरों से भी इंडेक्स कमजोर हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.83 लाख करोड़ रुपये घटा बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद बीएसई पर लिस्टेट कंपनियों का मार्केट कैप 1.83 लाख करोड़ रुपये घटकर 415.09 लाख करोड़ रुपये रह गया। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 1.65% तक फिस गए। वहीं, निफ्टी आईटी, निजी बैंक और ऑयल व गैस सेक्टर के शेयरों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। दूसरी ओर निफ्टी मीडिया, मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप100 0.32% तक कमजोर पड़ गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप100 0.06% तक मजबूत हुआ। एकल शेयरों की बात करें तो पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशन) के शेयरों में बुधवार को 5% का अपर सर्किट लगा। कंपनी के शेयरों में यह उछाल अदाणी समूह की ओर से फिनटेक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की खबरों के बाद आया। हालांकि, पेटीएम ने बयान जारी कर इन खबरों को महज कयासबाजी बताया है।

बड़े हादसे से बची वंदे भारत एक्‍सप्रेस, वेल्डिंग बेल्‍ट टकराने के बाद धमाका

Vande Bharat Express escapes major accident, explosion after hitting welding belt मुरैना। वंदे भारत एक्‍सप्रेस बड़े हादसे का श‍िकार होने से बच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुरैना रेलवे के पास यह घटना हुई। वेल्डिंग बेल्‍ट वंदे टकराने के बाद धमाका बताया जाता है कि वेल्डिंग बेल्‍ट वंदे भारत एक्‍सप्रेस से टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद करीब 40 मिनट तक वंदे भारत एक्‍सप्रेस मुरैना स्‍टेशन के पास खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे। कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन जा रही थी ट्रेन वंदे भारत एक्‍सप्रेस रानी कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन जा रही थी। जोरदार धमाके के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत का वातावरण हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी घटना के बाद रेलवे के अध‍ि‍कारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंच गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार करीब 40 मिनट तक ट्रेन मुरैना के पास खड़ी रही। आवश्‍यक सुरक्षा जांच और तसल्‍ली के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। शिकारपुर फाटक के पास हादसा भोपाल से दिल्ली जा रही वंदेभारत ट्रेन के साथ मुरैना के शिकारपुर फाटक के पास यह हादसा हुआ। रेलवे पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। मेंटेनेंस के लिए रखे उपकरणों का कुछ हिस्सा उस ट्रैक पर आ गया था, जिस पर वंदेभारत ट्रेन आने वाली थी। लोहे का भारी उपकरण टकराने से तेज धमाका हुआ। ब्रेक पाइप में खराबी आने से ट्रेन को रोका हालांकि इस बात को रेलवे के अधिकारी स्वीकार नहीं रहे हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेक पाइप में खराबी आने से ट्रेन को रोका गया, लेकिन टकराने की आवाज इतनी तेज थी, कि ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। इस हादसे के कारण ट्रेन को मुरैना में ज्यादा समय तक रोकना पड़ा था। यह ट्रेन मुरैना स्टेशन पर नहीं रुकती और हादसे के ग्वालियर आगरा रेलवे स्टेशन पर 1 घंटा सात मिनट की देरी से पहुंची।

प्रदेश में जल्द मिलेगी 48 डिग्री तापमान से राहत, समय से पहले मानसून देगा दस्तक

There will soon be relief from 48 degree temperature in the state, monsoon will knock before time मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। इस साल मानसून समय से पहले पहुंचेगा और झमाझम बारिश कराएगा। मध्यप्रदेश में इस समय 48 डिग्री से ज्यादा तापमान के चलते लोगों का हाल बेहाल है। सभी को मानसून का इंतजार है, कब बारिश हो और इस भीषण गर्मी से राहत मिले। मध्यप्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। इस वर्ष मानसून अपने तय समय पर दस्तक दे सकता है। पिछले साल मानसून समय से लेट पहुंचा था। देश की बात करें तो केरल में इस बार मानसून एक दिन पहले ही पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मानसून 31 मई को पहुंच जाएगा, जिसके बाद 15 दिनों में ये मध्यप्रदेश में एंट्री ले सकता है। यानी 15 जून तक प्रदेशवासियों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल सकती है। शुरुआत से ही होगी झमाझम बारिशआईएमडी भोपाल के वैज्ञानिकों ने बताया कि मध्यप्रदेश में मानसून शुरूआती दौर से ही झमाझम बारिश कराएगा। पिछले साल जहां केरल में एक हफ्ते की देरी से पहुंचने पर मध्यप्रदेश में भी मानसून कमजोर था, तो वहीं इस साल ज्यादा सक्रिय रहेगा और पूरे समय पर्याप्त बारिश कराएगा। थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है मानसूनमौसम विभाग के पूर्व वैज्ञानिक पीके शाहा ने बताया कि वैसे इस वर्ष मानसून अपने तय समय से एक दिन पहले दस्तक देने की संभावना है। लेकिन मानसून को लेकर चार दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश भी रखी गई है। ऐसे में केरल में मानसून तीन जून के पहले कभी भी दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसके जल्दी आने की ज्यादा संभावना बनी हुई है। भोपाल में इस तारीख को पहुंचेगा मानसूनआईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक पीडी धावले ने बताया कि एमपी में मानसून 15 जून को दाखिल हो जाएगा। सबसे पहले मंडला, बालाघाट के आस-पास दस्तक देगा। इसके बाद प्रदेश के दूसरे जिलों में पहुंचेगा। भोपाल में 20 जून तक पहुंचने की संभावना है। धावले ने बताया कि अगर कई मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हुए तो एमपी में इससे पहले भी मानसून की एंट्री हो सकती है। पश्चिमी जिलों में होगी ज्यादा बारिशमौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल मध्यप्रदेश के पश्चिमी जिलों में ज्यादा बारिश हो सकती है। ऐसे में नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभाग में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना रहेगी। हालांकि, दूसरे सिस्टम एक्टिव होने से इस स्थिति में बदलाव भी हो सकता है। मध्यप्रदेश में 106 फीसदी के साथ सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है। क्लाइमेट पैटर्न बदले इसलिए होगी ज्यादा बारिशक्लाइमेट के दो तरह के पैटर्न माने जाते हैं, जिसे अल नीनो और ला नीना कहा जाता है। लंबे समय से अल नीनो एक्टिव था, जिसने पिछले वर्ष मानसून पर कई ब्रेक लगाए और उसे कमजोर बनाया। लेकिन अब अल नीनो खत्म हो चुका है और ला नीना एक्टिव है, जो मानसून को और रफ्तार देने का काम करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार ला नीना के एक्टिव होने से पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बारिश कराएगा।

लाइब्रेरी में अव्यवस्थाओं का आलम पंखा कूलर बंद कैमरे नहीं कर रहे काम अन्य समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने निगम को कराया अवगत

There is chaos in the library, fans, coolers are closed, cameras are not working and other problems. Student Council informed the corporation about these problems. कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वेंकट लाइब्रेरी में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम में आंदोलन प्रदर्शन किया। शहर में स्थित वेंकट लाइब्रेरी का निरीक्षण जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया तो क्या देखने को मिलता है वेंकट लाइब्रेरी की सारी व्यवस्थाएं ढप्प हो चुकी है पूरा प्रशासन नगर निगम अधिकारी सभी ऐसी में मस्त है। सभी छात्र-छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला संयोजक सीमांत दुबे ने बताया की लाइब्रेरी की टॉयलेट मैं जाकर जब देखा गया तो वहां ऐसा लग रहा था जैसे महीनों से सफाई ना हुई हो जब वाटर कूलर की व्यवस्था देखी जाती है तो यह देखने मिलता है कि वाटर कूलर के अंदर कीड़े मकोड़ों का जंजाल है वाटर कूलर में काई लगी हुई है पानी की इतनी गंदी व्यवस्था है कि अगर उसे कोई पीता है तो छात्र-छात्रा को गंभीर बीमारी होना तय है लाइब्रेरी में ऐसी तो लगे हुए हैं लेकिन अधिकतम खराब है कई ऐसी में ठंडी हवा के बजाय गर्म हवा आ रही है। कुछ दिनों पूर्व जब एक छात्र की साइकिल लाइब्रेरी से चोरी हो जाती है तो वह छात्र अपनी शिकायत को लेकर थाने पहुंचता है और जब पुलिस अधिकारी लाइब्रेरी में सीसीटीवी फुटेज चेक करने आते हैं तो क्या देखने को मिलता है की लाइब्रेरी की सभी कैमरे बंद है। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से इन सभी समस्याओं से नगर निगम प्रशासन को अवगत कराते हुए 6 दिवस का समय दिया गया अगर इन 6 दिवस के अंदर लाइब्रेरी की सभी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाधित होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

जांच के दौरान कुछ बसों में मिली कमियां आरटीओ अधिकारी ने लगाया जुर्माना दी हिदायत

During inspection, deficiencies were found in some buses. RTO officer imposed fine and gave instructions. कटनी। समय समय पर वाहनों की जांच विभाग के द्वारा की जाती है जिस की घटना दुर्घटना से बचा जा सके इसी कड़ी में स्कूल प्रारंभ होने से पूर्व स्कूल बसों के दस्तावेज अपडेट रखने सहित अन्य जरूरी सामग्री को बस में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश देते हुए आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता ने पुरैनी स्थित जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल के बसों की जांच की। जांच के दौरान पांच ऐसी बसें मिली जिनमे एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं पाई गई। नंबर प्लेट नहीं लगी पाए जाने के कारण मौके पर ही आरटीओ अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश देते हुए पांचो बसों के खिलाफ जुर्माना लगाया। जांच कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता ने बताया कि स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद के द्वारा प्राप्त निर्देशों के आधार पर प्रत्येक स्कूलों में जाकर बसों की जांच की जा रही है। जांच में बसों के दस्तावेज, फायर इक्विपमेंट एवं फिटनेस सहित अन्य सभी आवश्यक चीजों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी खामियां सामने आ रही हैं उसे स्कूल खुलने से पहले ही दुरुस्त करने के लिए स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया जा रहा है। जांच कार्यवाही के क्रम में आज जेपीवी डीएवी स्कूल के बसों की जांच कराई गई। लगभग सभी बसें अच्छी हालत में मिली। लेकिन पांच बसें ऐसी थी, जिनमें नंबर प्लेट नहीं मिली। स्कूल प्रबंधन को नंबर प्लेट लगाने के निर्देश देते हुए जुर्माना लगाया गया है। आरटीओ अधिकारी श्री गुप्ता ने कहा कि बसों की जांच का क्रम आगे भी जारी रखते हुए सभी स्कूलों में जांच की जाएगी। गौरतलब है कि स्कूल चालू होने को है ऐसे में जांच पड़ताल करना जरूरी हो जाता है

पुलिस पकड़ने पहुंची तो दुष्कर्म के आरोपित ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हो गया घायल

When the police reached to catch him, the accused of rape opened fire, got injured in retaliatory firing भिंड। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी है। गोली आरोपित के दाएं पैर के जांघ में लगी है। घायल को पुलिस ने गोहद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना बुधवार अलसुबह करीब पांच बजे की है। बता दें, कि मालनपुर के सिंघवारी निवासी 17 वर्षीय किशोरी किराए के मकान में रहती है। इसी मकान में 22 वर्षीय शिवम परिहार पुत्र सुरेश परिहार निवासी मिहोनी थाना रावतपुरा रहता है। शिवम जमुना आटो कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह किशोरी के माता-पिता और भाई फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गए। मंगलवार दोपहर जब किशोरी घर में अकेली थी, तभी शिवम परिहार शराब के नशे में किशोरी के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन तुरंत घर पहुंचे और किशोरी को थाने ले गए और दुष्कर्म की जानकारी दी। साथ ही किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। युवक द्वारा किशोरी से दुष्कर्म की सूचना एसपी डा. असित यादव को लगी तो उन्होंने मामले की गंभीरता से लिया और आरोपित को पकड़ने के लिए एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन और गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। साथ ही एसपी ने आरोपित को 12 घंटे में किसी भी हालत में पकड़ने का टास्क दिया। पुलिस देखकर बंदूक से फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में जांघ में गोली लगीएसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि बुधवार अलसुबह करीब सवा चार बजे सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपित अवैध हथियार लेकर मालनपुर से फरार होने के लिए रिठौरा की तरफ जा रहा है। एसडीओपी, मालनपुर टीआइ उमेश उपाध्याय, एसआइ बलवंत यादव, एएसआइ दिलीप सिंह तोमर, हवलदार राघवेंद्र शुक्ला, आरक्षक नवीन, दीपेंद्र, राजेश सिंह, दीपक , सोनू और मनीष मांझी के साथ सुबह पांच बजे इंडियन आयल कंपनी के तिराहे पर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपित 12 बोर की बंदूक लेकर आता दिखाई दिया। भिंड पुलिस ने आरोपित की घेराबंदी कर उसे आत्म समर्पण के लिए कहा तो आरोपित ने बंदूक से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इससे एक गोली आरोपित के दाएं पैर के जांघ में लगी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने घायल आरोपित को पकड़ा और इलाज के लिए गोहद अस्पताल ले गई। पुलिस ने आरोपित से एक 12 बोर की बंदूक, एक कारतूस और दो खाली कारतूस जब्त किए हैं। दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस टीम ने बुधवार अलसुबह इंडियन आयल कंपनी के तिराहे पर घेर लिया तो उसने बंदूक से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित के जांघ में गोली लगी है। डा. असित यादव, एसपी भिंड

बाघ की खाल के साथ 3 आरोपियों को पुलिस ने गोंगलई चौक से किया गिरफ्तार

Police arrested 3 accused with tiger skin from Gonglai Chowk बालाघाट । पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवम् मार्गदर्शन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ में निरंतर जुटी है वहीं आरोपियों को धर दबोचने में कामयाबी भी हासिल कर रही हैं। ऐसा ही एक मामला 27 मई दिन सोमवार को पुलिस के सामने आया मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति बाघ की खाल बेचने हेतू बालाघाट से नवेगांव होते हुए महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी ग्रामीण हमराह स्टॉफ के साथ गोंदिया रोड़ गोंगलई चौक में नाकेबंदी कर 3 व्यक्तियों को पकड़ने में कामयाब हुए। उदलसिंह परते पिता मंगलसिंह परते निवासी ग्राम अरंडी थाना गढ़ी, राजेश पंद्रे पिता संतन पंद्रे निवासी ग्राम अरंडी थाना गढ़ी और किशोरकुमार टेंभरे पिता उकनलाल टेंभरे ग्राम सरेखा थाना बैहर पुलिस ने तीनों को रोककर तलाशी ली जिनके कब्जे से बाघ की 1खाल, 1बैग,2 मोबाईल और घटना में प्रयुक्त 1मोटर सायकल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बाघ की खाल को बेचने की मंशा से बाघ का शिकार करने का अपराध स्वीकार किया गया। जिसको संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध ग्रामीण थाना बालाघाट में अपराध क्रमांक 162/2024 धारा 9,39, 49बी,50, 51वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से प्रकरण के संबंध में पूछताछ किए जाने पर उन्होंने स्वीकार किया कि ग्राम अरंडी थाना गढ़ी के पास इमलिटोला के जंगल में करंट बिछाकर बाघ की हत्या की है। बाघ के अन्य अवशेषों एवम् अपराध में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। आरोपियों को आज मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।इनका रहा अहम योगदान उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा, उपनिरी. संजय ऋषिश्वर, थाना प्रभारी ग्रामीण उपनिरी. प्रदीप बघेल, प्र. आर.राहुल गौतम, प्रआर.ज्ञानीराम बाहे, आर प्रमोद बिसेन, आर.अंकुर गौतम, आर.शेख इरफान, आर.आशीष कुमार गजभिए, प्रआर.अशोक अहाके,आर.शैलेन्द्र राहंगडाले, आर.उमेन्द्र ठाकुर, आर.शहजाद खान,आर.भूपेन्द्र जाट की सराहनीय भूमिका रही।

अंबाह थाना पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

Ambah police station launched encroachment removal campaign मुरैना ! अंबाह आज देर शाम को एसडीओपी रवि भदोरिया के आदेश अनुसार उप निरीक्षक प्रज्ञा सील ने अतिक्रमण अभियान चलाया एसडीओपी रवि भदोरिया का कहना है हमें सूचना रोज मिल रही थी की बाजार में दुकानदार द्वारा अतिक्रमण कर रहे हैं जिस वजह से बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती थी इसलिए आज हमारे दल ने बाजार में जाकर लोगों को समझाया और यह भी कहा किसी आम नागरिक को परेशानी ना हो उसके बाद दल सदर बाजार होते हुए सब्जी मंडी तक पहुंचे और ठेले वालों को और दुकानदारों को समझा दी अगर ठेले नहीं हटाए गए अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाएगी

राज्य सूचना आयोग हुआ आरटीओ अधिकारी में मेहरबान,अपील पर भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

State Information Commission was kind to RTO officer, no action was taken even on appeal शोभा की सुपारी बना राज्य सूचना आयोग,आवेदक लकेश के अधिकारों का हो रहा हनन। दो साल से अधिक समय से नहीं मिली एक बिंदु पर चाही गई जानकारी। बालाघाट ! भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए शासन द्वारा 2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम लागू किया गया,जिसमें आवेदक को तय समय पर जानकारी उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है यदि नियत समय पर सम्बन्धित विभाग आवेदक को चाही गई जानकारी तय समय पर उपलब्ध नहीं कराता है तो नियम तहत कार्यवाही का प्रावधान भी है। ऐसा नियम में कहता है लेकिन यह सब नियम कानून केवल कागजों तक ही सीमिटकर रह गया है,कागज प्राप्त करने के लिए आवेदक कि चप्पल घिस जाती है फिर भी उसे कागज नहीं मिलता आवेदक को सिर्फ परेशान किया जाता है उस पर दबाव बनाकर अधिकारियों द्वारा गुमराह किया जाता है, जानकर तो यह भी बताते हैं कि आयोग में बैठे अधिकारी भी यही चाहते हैं कि हमारे तक शिकायत आये ताकि उनका भी लंबा काम बन जाये यदि अनावेदक अधिकारियों को सेट करने में कामयाब हो जाता है तो जानकारी मिलना असम्भव रहता है। वहीं आवेदक लकेश पंचेश्वर आमाटोला ददिया (लालबर्रा) निवासी के द्वारा 13/05/2022 को जिला परिवहन अधिकारी (आरटीओ कार्यालय) बालाघाट में जाकर एक बिंदु पर जानकारी प्राप्त करने हेतु विधिवत रूप से सूचना के अधिकार के तहत आवेदन जमा किया गया था,समय अवधि समाप्त होने पर भी आरटीओ अधिकारी अनिमेष गढ़पाले द्वारा चाही गई जानकारी के प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये,तब आवेदक द्वारा प्रथम अपील के तहत 12/12/2022 को जिला कलेक्टर कार्यालय में अपील के तहत आवेदन जमा किया गया था लेकिन बालाघाट कलेक्टर ने भी आवेदक को न्याय दिलाने में असमर्थ नजर आये तब जाकर आवेदक ने समस्त दस्तावेज के साथ राज्य सूचना आयोग भोपाल में रजिस्ट्री के माध्यम से तीन प्रति में 6/5/2023 को आवेदन पहुंचाया गया जो कि आयोग को तय समय पर प्राप्त हो गया और शिकायत भी दर्ज कर ली गई है, लेकिन आयोग भी संबंधित अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे है और ना ही आवेदक को जानकारी दिलाने में रुचि दिखा रहे है।अब आयोग में ही बैठे अधिकारी इस तरह से खामोश रहेंगे तो किस तरह से सूचना के अधिकार के नियम का पालन होगा ऐसे में तो आवेदक को जानकारी मिल पाना असम्भव सा नजर आ रहा है। शोभा कि सुपारी बना राज्य सूचना आयोग,नहीं होती कोई कार्यवाही इनका कहना है- मैं राष्ट्रीय मासिक समाचार पत्र सुप्रीम पावर में तहसील संवाददाता के पर पर कार्यरत हूं तथा मैंने समाचार संकलन हेतु आरटीओ कार्यालय में जाकर एक बिंदु पर जानकारी चाही थी लेकिन आज तक मुझे किसी प्रकार कि कोई जानकारी लिखीत में नहीं दी गई है तथा मेरे द्वारा आयोग को भी शिकायत दर्ज करवाई गई है लेकिन एक साल से भी अधिक समय हो गया लेकिन मुझे आयोग ने जानकारी नहीं दिलवाई है अपने अधिकारों से विभाग पल्ला झाड़ रहे हैं यदि ऐसे ही घोर लापरवाही चलते रही तो,मैं जल्द ही आयोग के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर करूंगा।

प्रज्ज्वल रेवन्ना ने म्यूनिख से बंगलूरू का टिकट किया बुक, 31 मई को भारत लौटने की संभावना

Prajjwal Revanna booked ticket from Munich to Bangalore, likely to return to India on May 31 दो दिन पहले हासन सांसद ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने का वादा किया था। सूत्रों ने बताया कि हासन के सांसद इससे पहले दो बार जर्मनी से फ्लाइट का टिकट कैंसल कर चुके हैं। कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। रेवन्ना पर लगे इन आरोपों से कर्नाटक की राजनीति में उथल पुथल मच गई। बता दें कि देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच ही वह 27 मई को जर्मनी फरार हो गए थे। सूत्रों के अनुसार, प्रज्ज्वल रेवन्ना अब भारत वापस आ रहे हैं। उन्होंने 30 मई क म्यूनिख से बंगलूरू के लिए वापसी उड़ान का टिकट किया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना के 31 मई की सुबह बंगलूरू पहुंचने की संभावना है। इस दौरान एसआईटी की टीम केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर तैनात रहेंगे। अबतक प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान नवीन गौड़ा और चेतन गौड़ा के तौर पर की गई थी। इन दोनों पर प्रज्ज्वल से जुड़े वीडियो वाली पेन ड्राइव को वितरित करने का आरोप है। क्या है पूरा मामला?बता दें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है। वह हासन लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी हैं। हासन लोकसभा क्षेत्र में मतदान के ठीक एक दिन बाद, 27 अप्रैल को प्रज्ज्वल जर्मनी चले गए थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। एजेंसी के द्वारा प्रज्ज्वल के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। यौन शोषण और दुष्कर्म के मामले में विशेष अदालत ने हासन सांसद के खिलाफ 18 मई को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। दो दिन पहले हासन सांसद ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने का वादा किया था। सूत्रों ने बताया कि हासन के सांसद इससे पहले दो बार जर्मनी से फ्लाइट का टिकट कैंसल कर चुके हैं। इस बीच एसआईटी ने प्रज्ज्वल के आवास की तलाशी ली, जिसमें उन्होंने कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त की।

छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्याकांड, पहले आठ लोगों की हत्या…फिर आरोपी फांसी पर झूला

Mass murder in Chhindwara, first eight people were murdered… then the accused hanged himself. छिंदवाड़ा जिले में एक आदिवासी परिवार में 8-10 लोगों की सामूहिक हत्या परिवार के मुखिया ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी है। इसके बाद मुखिया ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिले की अंतिम सीमा में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई है। परिवार के पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। इसके पश्चात हत्यारे ने भी फांसी लगाकर स्वयं भी जीवन लीला समाप्त कर ली है। हत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार के एक युवक ने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता-पत्नी बच्चे और भाई सहित अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी से झूल गया। घटना रात्रि दो-तीन बजे की बताई जा रही है माहुलझिर पुलिस मौके पर पंहुच चुकी है। पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है। छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हुए। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को उतारा मौत के घाटपुलिस के मुताबिक आरोपी की शादी बीते 21 मई को हुई थी और सबसे पहले उसने पत्नी को ही मौत के घाट उतारा आरोपी द्वारा फिर 55 वर्षीय मां, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजी, 4 एवं डेड वर्षीय दो भतीजियों को कुल्हाड़ी मार के मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। हत्या का कारण नहीं आया सामनेआठ लोगों की हत्या के मामले में अब तक कारण का पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने कुल्हाड़ी लेकर माता-पिता पत्नी भाई बहन भतीजी सहित परिवार के आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भी घर से थोड़ी दूर जाकर फांसी के फंदे में लटक गया।

रेलवे में संरक्षा परिसंवाद का आयोजन हुआ

Safety seminar organized in railways हरिप्रसाद गोहे आमला । दिनांक – 27.05.2024 को आमला स्टेशन परिसर में संरक्षा विभाग नागपुर द्वारा – एक “संरक्षा परिसंवाद” का आयोजन किया जिसमे तमाम रेलवे कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें नागपुर मंडल से सहायक मण्डल संरक्षा अधिकारी एवं सेफ्टी कांउसलर.पी. के हाज़रा उपस्थित रहे। साथ ही आमला स्टेशन के अधिकारीगण – अभिषेक गुप्ता सहायक मंडल अभियंता, सहायक मण्डल सिंगनल एवं दूर संचार अभियंता व मण्डल विद्युत अभियंता की गरिमामयी उपस्थिति भी रही । साथ ही एस के गुप्ता आमला स्टेशन प्रबंधक व ए के जैन मुख्य कर्मीदल नियंत्रक भी उक्त सरक्षा परिसंवाद में उपस्थित रहे। संरक्षा परिसंवाद में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई -कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ एवं संरक्षा उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करना।रेलवे लास पर कार्य के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान, ट्रेक पर कार्य करने के दौरान मोबाईल फोन का उपयोग न करने सहित अन्य उपाय । स्टेशन यार्ड में गाड़ियों को स्थिर करना, संरक्षित करना ताकि रोल डाऊन की घटनाएं न हो, उन्हें रोका जा सके । खतरे के सिंगनलों को ऑन स्थिति में पार न करना। न करना।मंडल पर व अन्य रेलों पर हालिया हुई घटनाओं पर भी विस्तृत चचर्चा की गई । ताकि उनकी पुनरावृति न हो ।उक्त संरक्षा परिसंवाद में विभिन्न स्टेशनों से आये रेल कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही । अधिकारी गण द्वारा उनके प्रश्नों का भाव दिया गया कर्मचारियों की शंका का समाधान किया गया । संरक्षण परिसंवाद में ADSO/NGP जी.आर.लायरे,ADEN/ AMLA- श्री अभिषेक कुमार गुप्ता ADSTE/AMLA- श्री राजीव कुमार जैन ADEE/ AMLA श्री गजानन के.इंगोले सेफ्टी काउंसलर परिचालन नागपुर श्री पी.के.हाजरा।सेफ्टी काउंसलर इंजीनियरिंग नागपुर।श्री संजय गोपाले।स्टेशन प्रबंधक आमलाश्री एस.के.गुप्ता।मुख्य कर्मीदल नियत्रक आमला _ श्री ए.के. जैन सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

बेजुबान पक्षियों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं सेवक, पेड़ों पर पानी से भरे टांग रहे सकोरे

Servants are no less than a messiah for the voiceless birds, they are hanging baskets filled with water on the trees. अम्बाह ! नौतपा में भीषण गर्मी के चलते एक तरफ तो आम जनमानस का जीना मुहाल है तो वहीं दूसरी तरफ पशु-पक्षी और जानवरों का भी हाल बेहाल है जिसको लेकर ब्लॉक अम्बाह के ग्राम पंचायत कमतरी के कुर्री गाँव के सेवक बेज़ुबान पक्षियों के लिए पानी से भरे वर्तन व सकोरे पेड़ो पर टांग रहे है ऐसा स्थान जहाँ पानी की व्यवस्था नहीं है उन जगहों पर पक्षियों के लिए सकोरे व पानी से बर्तन टांगे गए है इस नेक कार्य में सेवाराम माहौर उर्फ़ हप्पी कारीगर व रामशंकर कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय नौतपा में गर्मी से बुरा हाल है. जिसका प्रभाव न सिर्फ मानव जीवन पर पड़ रहा है. बल्कि, बेज़ुबान पक्षियों पर भी पड़ रहा है हम सभी का कर्तव्य है कि हमें उनकी व्यवस्था करनी चाहिए इसमें गाँव के रामशंकर कुशवाहा, अजय सर, अंकित, राहुल, अभिषेक शैलेन्द्र, रामकिशन सिंह कुशवाहा पत्रकार सहित सभी सेवकों ने सहयोग प्रदान किया

विद्युत की रुकावट कम से कम अवधि के लिए करते हुए मेंटेनेंस समय सीमा में करें- कलेक्टर

Keep power interruptions for minimum duration and do maintenance within time limit - Collector

Keep power interruptions for minimum duration and do maintenance within time limit – Collector कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव सोमवार 27 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए की गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से कहाकी इसके लिए जो भी संसाधन आवश्यक हो बताएं ताकि कंपनी के वरिष्ठ कार्यालय से चर्चा कर संसाधन उपलब्ध कराए जा सके। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस के लिए विद्युत कटौती करने से एक-दो दिन पहले कटौती के शेड्यूल का व्यापक प्रचार प्रसार समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से करें ताकि नागरिकों को मालूम रहे कि मेंटेनेंस के कारण विद्युत कटौती की जा रही है। वहीं मेंटेनेंस दौरान विद्युत की रुकावट कम से कम अवधि के लिए रखने के निर्देश दिए। आयोजित समीक्षा बैठक दौरान विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए गए की मऊगंज जिला मुख्यालय पर आवश्यकता अनुसार उपकरण उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि खराब लाइनों का बराबर मेंटेनेंस करें सभी स्टेशन एवं लाइनों का मेंटेनेंस करते हुए खराब उपकरण बदले जाएं। यह भी निर्देश दिए गए कि सब स्टेशनों में खराब जो भी ब्रेकर हैं या उपलब्ध नहीं है समय सीमा में बदलना सुनिश्चित किया जाए। वही मऊगंज जिला स्तरीय मुख्यालय के स्टोर में ऐसे उपकरण रखे जाएं जो आवश्यकता पड़ने पर बाहर से न मगवाना पड़े। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव विद्युत कंपनी के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए की मऊगंज जिला मुख्यालय में नए सर्किल स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाए। साथ ही मऊगंज जिला मुख्यालय में एसटीएम की स्थापना की जाए जिससे आवश्यकता की पूर्ति हो सके। गौरतलब है कि मऊगंज नया जिला बना है अभी तक सभी व्यवस्थाएं रीवा से होती आई हैं जिससे कार्य करने में असुविधा होती है और आवश्यकता अनुसार किसी भी उपकरण को रीवा से लाने में समय लगता है मऊगंज जिला मुख्यालय स्तर पर उपकरणों का स्टोर हो जाने से समय की बचत के साथ खराब उपकरणों को बदलने में सुविधा मिलेगी। इस आशय को लेकर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए गए की ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे समस्या का समय पर निदान हो सके। आयोजित बैठक दौरान कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा विद्युत सप्लाई एवं सुधार तथा रखरखाव पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर विद्युत कंपनी के जिला एवं डिविजन तथा सब डिवीजन स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

इंदौर-भोपाल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ट्रक में घुसी, करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

Speeding bus rams into truck on Indore-Bhopal highway, more than a dozen passengers injured इंदौर से भोपाल जा रही एक चार्टर्ड बस हादसे का शिकार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया. इंदौर-भोपाल हाईवे पर आज मंगलवार (28 मई) की सुबह एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक तेज रफ्तार चार्टर्ड बस खड़े ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. करीब 6-7 घायलों का मौके पर ही 108 टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. हादसे में 6-7 घायलों को आष्टा सिविल अस्पताल भेजा गया है. हादसे में चार्टर्ड बस का चालक करीब आधे घंटे तक स्टीयरिंग में फंसा रहा. जिसके बाद एक अन्य ट्रक की मदद से बस का बोनट खिंचवाया गया, तब जाकर ड्राइवर को बाहर निकालने जा सका. बस चालक के दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. हादसे के मौके पर मची चीख पुकारजानकारी के अनुसार, इंदौर से भोपाल जा रही एक तेज रफ्तार चार्टर्ड बस डोडी के पास अरनिया जोड़ पर खड़े ट्रक से जा टकराई. इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. मार्ग से गुजर रहे अन्य लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े और 108 वाहन और पुलिस को सूचित किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दो 108 वाहन और पुलिस पहुंच गई. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया. जिन्हें कम चोट आई, उनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया. जबकि गंभीर घायलों को 108 वाहन की मदद से आष्टा अस्पताल भेजा गया. सुबह 8.40 बजे हुआ हादसाइंदौर से भोपाल से जा रही चार्टर्ड बस सुबह 8.40 बजे अरनिया जोड़ पर एक खड़े ट्रक पर पीछे से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि चार्टर्ड बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया. बस ड्राइवर इंदौर निवासी राकेश शुक्ला करीब आधे घंटे तक स्टीयरिंग में ही फंसा रहा. लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 वाहन पहुंचे. आधे घंटे तक स्टीयरिंग में फंसा रहा ड्राइवरवहां से गुजर रहे एक अन्य ट्रक को रोका गया, जिससे टोचन कर बस के अगले हिस्से को खिंचवाया गया, तब कहीं जाकर बस ड्राइवर को निकाला जा सका. इस हादसे में बस ड्राइवर के दोनों पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. 108 वाहन की मदद से ड्राइवर सहित अन्य घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचाया गया, जहां ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया है. घायल ड्राइवर के लिए आधे घंटे खड़ी रही 108चार्टर्ड बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सूचना के बाद मौके पर दो 108 वाहन पहुंचे. हादसे में घायल करीब 6-7 लोगों को 108 वाहन की मदद से आष्टा पहुंचाया गया, जबकि एक अन्य 108 बस ड्राइवर के लिए मौके पर ही खड़ी रही. आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब ड्राइवर को बाहर निकाला गया तो तुरंत 108 उसे लेकर सिविल अस्पताल आष्टा के लिए रवाना हुई. 108 पायलट जितेन्द्र सिंह ठाकुर और ईएमटी चेतन सिंह ठाकुर ने बताया कि बस ड्राइवर राकेश शुक्ला की हालत गंभीर होने पर उसे आष्टा से भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि शेष घायलों का आष्टा सिविल अस्पताल में ही इलाज जारी है.

बजरंग दल के सदस्य ने की थी गुना के हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी, दिग्विजय ने दी पुलिस को बधाई

Bajrang Dal member had committed theft in Guna’s Hanuman Tekri temple, Digvijay congratulated the police. गुना में चार साल पहले हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी हुई थी। गुना पुलिस ने खुलासा किया है एक आरोपी बजरंग दल का सदस्य है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर गुना पुलिस को बधाई दी है। मध्यप्रदेश के गुना जिले में स्थित हिंदुओ की आस्था का केंद्र प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी मंदिर पर चार साल पहले हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह में गणेश राम जायसवाल भी शामिल था, जो बजरंग दल का सदस्य होने का दावा करता है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चोर की तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट की और गुना पुलिस को बधाई दी है। एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि चोरी के मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि चोरी करने से 10-15 दिन पहले ही उन्होंने तैयारी कर ली थी। आरोपी गणेश एवं अन्नू ने चोरी की योजना तैयार की थी। मनोज जोगी व मनोज चौरसिया को भी योजना में शामिल किया। फिर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। एसपी सिन्हा के अनुसार आरोपी गणेशराम जयसवाल ने पुलिस को बताया कि टेकरी मंदिर में चोरी करने से पहले वह जुएं में घर के रुपये हार गया था। वह पैसा पत्नी के इलाज के लिए रखा था। इस कारण उसे पैसों की जरूरत थी। वह टेकरी मंदिर में दर्शन करने जाता था। उसे टेकरी मंदिर के बारे में पूर्ण जानकारी थी। उसने अपने साथी अन्नू उर्फ अनिल मेर के साथ मिलकर चोरी की पटकथा रची। अपने दो अन्य साथियों मनोज जोगी उर्फ अक्षय पुत्र दिनेश जोगी निवासी ग्राम गढ़ा एवं मनोज चौरसिया पुत्र भगवानलाल चौरसिया निवासी ग्राम गढ़ा को साथ मिलाया और मंदिर में चोरी को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि घटना के समय टेकरी पदाधिकारियों द्वारा उनकी उम्मीद के मुताबिक 50 हजार रुपये दान पात्र में होना बताया था, लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तो 3.10 लाख रुपये से अधिक की नगदी आरोपियों ने चुराना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.13 लाख रुपये बरामद किए हैं। दिग्विजय ने दी बधाईदिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “गुना श्री हनुमान टेकरी मंदिर पर चोरी करने वाला चोर गणेश जयसवाल बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद का सदस्य निकला। गुना पुलिस को बधाई। जय सिया राम।”

प्रदेश के 31 जिलों के 66 नर्सिंग कॉलेज होंगे बंद, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

66 nursing colleges in 31 districts of the state will be closed, CM Mohan Yadav gave instructions जांच में अनफिट पाए जाने पर 31 जिलों के 66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद कर दिया जाएगा। वहीं इन कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रभावित नहीं होंगे। भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज के मापदंडों की पूर्ति में अनफिट पाए गए कॉलेज पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी प्रभावित न हो और परीक्षा दे सकें ऐसी व्यवस्था की जाए। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त द्वारा सभी जिलों के कलेक्टर को अनफिट पाए गए नर्सिंग कॉलेज की सूची भेजी गई है और उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इंदौर सहित कई जिलों में अनफिट पाए गए नर्सिंग कॉलेज में कार्रवाई कर उन्हें बंद किया गया है। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 31 जिलों के 66 नर्सिंग कॉलेज को अनफिट पाया गया है और उनकी मान्यता निरस्त की गई है। इतने नर्सिंग कॉलेज होंगे बंदबैतूल जिले के 8, भोपाल के 6, इंदौर के 5, छतरपुर, धार और सीहोर के 4-4, नर्मदापुरम के 3-3, भिंड, छिंदवाड़ा, जबलपुर, झाबुआ, मंडला, रीवा, सिवनी और शहडोल के 2-2, अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मुरैना, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा और श्योपुर जिले के 1-1 नर्सिंग कॉलेज अनफिट पाए गए हैं।

पीएमएलएन अध्यक्ष पद पर फिर से होगी नवाज शरीफ की ताजपोशी, छह साल बाद होगी वापसी

Nawaz Sharif will be crowned as PMLN president again, will return after six years पहले पीएमएलएन की जनरल काउंसिल की बैठक 11 मई को होनी थी, लेकिन पाकिस्तान के परमाणु शक्ति संपन्न देश बनने के 26 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हुए जश्न के चलते यह बैठक टाल दी गई थी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएलएन) पार्टी के अध्यक्ष चुने जाएंगे। मंगलवार को लाहौर के एक स्थानीय होटल में पीएमएलएन की जनरल काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के 11 नेताओं को नामांकन पत्र मिले हैं, लेकिन माना जा रहा है कि नवाज शरीफ निर्विरोध पार्टी के नए अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। 11 मई को होनी थी बैठकलंदन में चार साल का स्व-निर्वासित जीवन बिताने के बाद नवाज शरीफ बीते साल अक्तूबर में पाकिस्तान वापस लौटे थे। पहले पीएमएलएन की जनरल काउंसिल की बैठक 11 मई को होनी थी, लेकिन पाकिस्तान के परमाणु शक्ति संपन्न देश बनने के 26 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हुए जश्न के चलते यह बैठक टाल दी गई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी की पंजाई इकाई के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए कि नवाज शरीफ निर्विरोध पार्टी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया न अपनाने के आरोप पर राणा सनाउल्लाह ने कहा पार्टी पहले सत्ता केंद्रित थी, लेकिन नवाज शरीफ ने ही पार्टी को जनता की पार्टी बनाया। उन्होंने कहा कि कायद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना के बाद नवाज शरीफ ने ही पार्टी को जीवंत बनाया है। नवाज शरीफ के 8 फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद से सक्रिय राजनीति से दूर रहने की वजह पूछने पर राणा सनाउल्लाह ने कहा ‘पूर्व प्रधानमंत्री किसी से नाराज नहीं हैं और वह पार्टी में लगातार सक्रिय हैं। पार्टी और सरकार के सभी बड़े फैसले उनके द्वारा ही लिए जा रहे हैं।’ शहबाज शरीफ ने छोड़ा पार्टी अध्यक्ष का पदगौरतलब है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बीते दिनों तक पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे, बीते महीने ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। शहबाज शरीफ ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद कहा कि अब समय आ गया है कि नवाज शरीफ पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। छह साल पहले भी पीएमएलएन अध्यक्ष पद पर नवाज शरीफ ही थे, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद शहबाज शरीफ ये जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मानसून अलर्ट : भारी बारिश के कारण ढह गई खदान, दस की मौत; सीएम लालडुहोमा ने बुलाई बैठक

Monsoon Alert: Mine collapsed due to heavy rain, ten killed; CM Lalduhoma called a meeting मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। इस हादसे में अबतक दस लोगों की जान चली गई। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है। राज्य की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने बैठक बुलाई। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में हुआ भूस्खलनयह घटना सुबह के छह बजे आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच घटी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने कहा कि अबतक मलबे से दस शव को बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोग अभी भी इसमें दबे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में सात स्थानीय, जबकि तीन दूसरे राज्य के थे। उन्होंने आगे कहा, “मलबे में अभी भी दस से ज्यादा के फंसे होने की संभावना है।” भारी बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया। बारिश के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सीएम लालडुहोमा ने बुलाई बैठकचक्रवात रेमल के प्रभाव से भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि आइजोल के सेलम वेंग में भूस्खलन से एक इमारत ढह गई, इस हादसे में तीन लोग लापता हो गए। फिलहाल उनकी तलाश जारी है। भूस्खलन के कारण कई अंतर्राज्य राजमार्ग भी बाधित हो गए। मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने गृह मंत्री के. सपडंगा, मुख्य सचिव रेनू शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ एक बैठक की।

निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न तरीकों से 250 करोड़ की लूट का कलेक्टर सक्सेना ने किया खुलासा

Collector Saxena reveals the loot of Rs 250 crore by private schools through various means. जबलपुर ! शहर में लंबे समय से चली आ रही निजी स्कूलों की लूट पर हंटर चलाने वाले मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के उत्साहित तथा साहसी कलेक्टर दीपक सक्सेना ने धमाकेदार एक्शन लिया है। करीब 250 करोड़ की लूट उजागर करते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा 11 निजी स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। निजी स्कूलों में की जा रही तरह-तरह की लूट को रेखांकित करते हुए स्कूल संचालक, स्कूल प्रबंधन पुस्तक प्रकाशक, पुस्तक विक्रेता आदि को प्रशासन ने कार्रवाई की जद में लिया है। पुलिस ने तड़के 5:00 बजे ही आरोपित किए गए स्कूल प्राचार्य, प्रबंधक तथा सीईओ जैसे स्तर के पदाधिकारीयों को दबोच लिया था। पुलिस ने अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 60 लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन का यह जाल, जिस हिसाब से कलेक्टर की निगरानी में फैलाया गया है, उससे शहर की काफी उम्मीदें जाग गई है। इस मामले में क्राइस्ट चर्च जैसे बड़े स्कूल और चिल्ड्रन बुक हाउस जैसे बड़े पुस्तक विक्रेता भी आरोपीयों में शामिल है। इस संबंध में पत्रकारों को औपचारिक रूप से जानकारी देने के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना तथा एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि बुक सेलरों से सांठगांठ कर धनपति बनने वाले स्कूलों के खिलाफ जबलपुर प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही की है। नियमों को ताक रख के लूट खसोट मचाने वाले 11 स्कूलों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण किया गया है। शहर के 9 थाना क्षेत्रों के इन 11 स्कूलों के कर्ताधर्ताओं सहित पुस्तक माफिया शामिल हैं। साल 2018 से अब तक ये स्कूल 250 करोड़ रुपए वसूल चुके हैं। इनके खिलाफ अपराधिक साक्ष्य प्रमाणित हुए हैं। किताबों और फीस बढ़ा कर खुली कमीशनखोरी की है। गौरतलब है कि कलेक्टर के पास निजी स्कूलों की मनमानी और लूट संबंधी शिकायतें परंपरागत तरीके से पहुंची थी लेकिन कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पूर्व के कलेक्टरों जैसे इन शिकायतों को हवा में उड़ाया नहीं बल्कि गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच एसपी आदित्य प्रताप सिंह को सौंपी थी। एसपी ने जांच कराई तो ये स्कूल लूट खसोट सहित धोखाधड़ी में लिप्त पाए गए।

नर्सिंग कॉलेज प्रवेश को लेकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करता शिक्षा विभाग : 10 माह से परिक्षा परिणाम का इंतजार

Education department playing with the future of students regarding nursing college admission: Waiting for exam results since 10 months जबलपुर/भोपाल ! मध्य प्रदेश में बहुचर्चित नर्सिंग महाघोटाले में एक के बाद एक नई परतें खुल रही है। घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई अफसरों की संलिप्तता उजागर होने के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब इंजीनियरिंग-मेडिकल की तर्ज़ पर नर्सिंग स्टूडेंट्स की स्टेट लेवल पर परीक्षा होगी। सीएम के इस फैसले पर नर्सिंग महाघोटाले के व्हिसलब्लोअर रवि परमार ने सवाल खड़े किए हैं रवि परमार ने कहा कि सीएम इस ऐलान के माध्यम से घोटाले से ध्यान भटकाना चाहते हैं। परमार ने तर्क दिया कि पहले से ही शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए व्यापम ( पीईबी ) के माध्यम से प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है। लेकिन मध्य प्रदेश में लापरवाही का यह आलम है कि 2022-23 सत्र के लिए 7,8,9 जुलाई 2023 में करवाएं गई परीक्षा के परिणाम आज तक जारी नहीं हुए हैं छात्राएं सभी जगह गुहार लगा चुके । परमार ने कहा कि सीएम ने केंद्र के नर्सिंग एक्ट के अनुसार राज्य में आयोग गठित करने का ऐलान किया है। लेकिन इसकी क्या गारंटी है कि राज्य द्वारा आयोग गठन के बाद भ्रष्टाचार रुक जाएगा। क्योंकि शिक्षा माफिया जब सीबीआई अफसरों को खरीद सकते हैं तो आयोग में उन्हीं के लोग चेयरमैन होंगे। नर्सिंग घोटाले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की जा रही है लेकिन घोटाले के जनक मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक खंडेलवाल रजिस्ट्रार पुष्पराज सिंह बघेल के खिलाफ ना तो कोई एफआईआर दर्ज की गई और ना ही कोई जांच शुरू हुई है हैरानी की बात है कि दोनों यथावत कुलपति रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत भी हैं रवि परमार ने मुख्यमंत्री से मांग कि मध्यप्रदेश के हजारों नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए तत्काल उनके परीक्षा परिणाम जारी करने के निर्देश दें वहीं मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति रजिस्ट्रार और मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार सुनिता शिजू और चन्द्रकला दिगवया पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने के निर्देश दें ‌।‌

मानसून से पहले बदलने लगा मौसम, कई राज्यों में धूल भरी आंधी : सामान्य से बेहतर होगा मानसून

Weather started changing before monsoon, dust storm in many states: Monsoon will be better than normal उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी आ सकती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश हो सकती है। भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत में बीते 24 घंटे में 17 शहरों का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सबसे बुरे हालात राजस्थान के हैं। यहां जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार तीसरे दिन तापमान 55 डिग्री सेल्सियस से पार रहा। इसके अलावा पंजाब के बठिंडा में 80 साल के बाद अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून सामान्य से काफी बेहतर रहेगा। पश्चिम हिमालय क्षेत्र में होगी बारिशमौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण आगामी 3 दिनों में मौसम में काफी बदलाव होगा। उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी आ सकती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश हो सकती है। सामान्य से बेहतर होगा मानसूनमौसम कार्यालय ने कहा कि इस साल मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक हो सकती है। IMD ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में जून का महीना गर्म और आर्द्र रहेगा। जून में देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है।

लायंस क्लब आमला सार्थक चुनाव सम्पन्न : किशोर गुगनानी को चुना गया अध्यक्ष

Lions Club Amla meaningful elections completed: Kishore Gugnani elected president हरिप्रसाद गोहे आमला। लायंस क्लब आमला सार्थक के वार्षिक चुनाव रविवार, 26.05.2024को सादगी पूर्ण समारोह में सम्पन्न हुए, सर्वानुमति से अध्यक्ष लायन किशोर गुगनानी, सचिव लायन मनोज विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर सोनी एवं उपाध्यक्ष लायन विनय साहू, लायन भोलाराम वर्मा, लायन यशवंत चढ़ोकार को चुना गया, इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी, नवनियुक्त अध्यक्ष लायन किशोर गुगनानी ने सभी लायन साथियों का आभार व्यक्त कर सेवा कार्यों को प्राथमिकता से प्रारंभ करने का संकल्प लिया, आपने बताया कि लायंस क्लब में सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है और सभी सदस्यों को दायित्व संभालने का अवसर मिलता है। हम अपने दायित्वों का सच्चे मन से और लगन से निर्वाह करें, यही लायनवाद है!सचिव लायन मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि सभी साथियों के सहयोग से हम पीड़ित मानव के लिए सेवा कार्यों में सदा संलग्न रह कर पर्यावरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य करेंगे! कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर सोनी ने कहा कि लायंस क्लब ऐसी संस्था है जिसे किसी भी प्रकार की कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती है, समस्त सेवा गतिविधियां सिर्फ लायन सदस्यों के सहयोग से ही चलती हैं, अतः हम अपनी फीस एवं अन्य ड्यूस समय पर अदा कर क्लब की सेवा गतिविधियों को गति प्रदान करें! इस समारोह में लायन अनिल सोनी पटेल, लायन महेंद्र मानकर, लायन मुस्तू, लायन जयंत सोनी, लायन विनय साहू, लायन भोला वर्मा, लायन यशवंत चढोकार, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन किशोर गुगनानी उपस्थित थे!

पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को गहलोत ने बताया नकारा, निकम्मा और गद्दार

Gehlot called the leaders who left the party useless, worthless and traitors. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं को अवसरवादी, नकारा, निकम्मा और गद्दार करार दिया है। गहलोत ने कहा ऐसे लोग भी पार्टी में रहते हैं। इससे पहले भी गहलोत ने ऐसे नेताओं को नॉन परफॉर्मिंग एसेट कहा था। जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं को अवसरवादी, नकारा, निकम्मा और गद्दार करार दिया है। गहलोत ने कहा ऐसे लोग भी पार्टी में रहते हैं। इससे पहले भी गहलोत ने ऐसे नेताओं को नॉन परफॉर्मिंग एसेट कहा था। गहलोत में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं उन्होंने हमारी पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। अवसरवादी, नकारा-निकम्मा यह शब्द आपस में भाई-बहन हैं। गहलोत ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है, युवाओं को पार्टी के लिए एसेट बनना चाहिए, हमारी पार्टी ने कई युवाओं को मंत्री बनाया था लेकिन जब उनकी जरूरत थी तब वे लोग पार्टी छोड़कर चले गए। पार्टी प्रत्याशियों को हराने का काम करते हैं कुछ लोगगहलोत ने किसी भी नेता का नाम लिया बगैर कहा कि पार्टी में ऐसे लोग भी हैं जो प्रत्याशियों को हराने का काम करते हैं लेकिन मैंने कभी भी किसी को हराने का प्रयास नहीं किया है, जो टिकट लेकर आया है अगर वह जीतता है तो इससे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के हाथ मजबूत होंगे। भाजपा में पर्ची से सरकार बनाते हैं और प्यार-मोहब्बत से हटा देते हैंगहलोत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में पर्ची से सरकार बनाते हैं और प्यार-मोहब्बत से हटा देते हैं, जैसे हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को हटाया। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को अच्छे सलाहकारों की जरूरत है। अगर वह दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलेंगे तो ज्यादा दिन नहीं चल पाएंगे। 4 महीने से लाभार्थियों को नहीं मिल रही पेंशनपूर्व मुख्यमंत्री ने राजस्थान पत्रिका की खबर का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में 87 लाख पेंशनर्स लाभार्थियों को पिछले 4 महीने से पेंशन नहीं मिल रही है, मुख्यमंत्री व्यस्त है और कोई भी उन्हें सही फीडबैक नहीं देता है। प्रधानमंत्री की भाषा में बौखलाहटगहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भाषा के निचले स्तर पर उतर आए हैं। उन्होंने मंगलसूत्र, संपत्ति, भैंस के बाद अब मुजरे वाला बयान दिया है। पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में हो रहे चुनावों में किस भाषा का प्रयोग हो रहा है। गहलोत में प्रदेश में लोकसभा चुनावों में डबल डिजिट में सीटें आना का दावा करते हुए केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बहुमत से बनने की बात भी कही।

देश-दुनिया के खाने का जायका बढ़ा रहा राजस्थानी जीरा

Rajasthani cumin is enhancing the taste of food in the country and the world, due to this farmers are facing loss. राजस्थान के जीरे की महक देश विदेश के खानों से आती है. इसकी पूरी दुनिया में भारी डिमांड है. प्रदेश में प्रोसेसिंग यूनिट और बिकवाली नहीं होने से किसान को काफी परेशानी होती है. पश्चिमी राजस्थान के खेतों में पैदा होने वाला जीरा देश और विदेश के खानों स्वाद और खुशबू बढ़ाता है. यहां के जीरे की अपनी एक अलग पहचान है. खाने का जायका बढ़ाने और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने की वजह से इसकी खूब डिमांड है. यही वजह है कि हर साल किसान 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यपार करते हैं. जीरे की पैदावार प्रदेश के जोधपुर, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर और सांचौर में सबसे ज्यादा होती है. खास बात यह है कि प्रदेश में जीरे की पैदावार का 80 फीसदी इन्हीं जिलों में पैदा होता है. उसके बाद बिकने के लिए गुजरात जाता है. औसतन 5 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में इसकी बुवाई होती है. जीरा किसानों को इस वजह से होता है नुकसानकृषि भूमि के एक बड़े क्षेत्र में जीरे की अच्छी खासी पैदावार के बावजूद प्रदेश में इसके लिए प्रोसेसिंग यूनिट और बिकवाली को कोई उचित जरिया नहीं है. इसकी वजह से किसानों जीरे की प्रोसेसिंग और बिकवाली के लिए गुजरात की उंझा मंडी पहुंचते हैं. जिससे किसानों का अतिरिक्त व्यय होने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. गुजरात के उंझा मंडी में एग्रीकल्चर नेटवर्क बना हुआ है. स्थानीय स्तर पर 60 से 70 फीसदी किसान जीरे की फसल बेचने के लिए उंझा मंडी पहुंचते हैं. वहां उनकी उपज का हाथों-हाथ दाम भी मिल जाता है. प्रदेश में अभी इतने ट्रेडर्स तैयार नहीं हुए हैं. जोधपुर में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित नहीं हुई है. स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हो तो किसानों को फायदा मिल सकता है. सरकार को हो सकता है फायदा?पश्चिमी राजस्थान के खेतों में सबसे अधिक जीरे की पैदावार बाड़मेर, जालौर, सांचौर, जोधपुर, पाली और जैसलमेर में होती है, यहां से लगभग पूरा जीरा गुजरात की उंझा मंडी जाता है. हर किसान को अपना जीरा बेचने के लिए लंबा सफर तक करना पड़ता है, जिसकी अतिरिक्त लागत आती है. अगर सरकार स्थानीय स्तर पर भी बड़ी मंडी के साथ प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर दे तो किसानों को मुनाफा होने के साथ प्रदेश को भी फायदा पहुंचेगा. जीरे की इन जिलों होती है बंपर पैदावारबाड़मेर जिले के एक बड़े क्षेत्र में जीरे की बुवाई और बंपर पैदावार होती है. बाड़मेर जिले में जीरे की कुल बुवाई का क्षेत्रफल 1 लाख 80 हजार से 2 लाख हेक्टेयर है. करीब 1 लाख 60 हजार किसान इस फसल के उत्पादन और व्यपार से जुड़े हुए हैं. यहां पर हर साल जीरे का कुल उत्पादन 68.40 लाख टन है. जोधपुर जिले के किसानों ने जीरे के उत्पादन में बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई है. यहां करीब 1 लाख 50 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर जीरे की बुवाई होती है. यहां पर एक लाख से अधिक किसान जीरे की खेती से जुड़े हुए हैं. जालौर सांचौर जिले में भी 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र से अधिक भू भाग पर जीरे की औसतन हर साल बुवाई होती है. यहां पर प्रतिवर्ष 7 हजार मीट्रिक टन जीरे का उत्पादन होता है. जैसलमेर जिले में इस साल 76 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में किसानों ने जीरे की खेती की है. यहां पर करीब 80 से 85 हजार किसान जीरे की खेती करते हैं.

मांस विक्रेता खुले में मांस का विक्रय न करे, स्वक्षता का भी रखे ध्यान , प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Meat sellers should not sell meat in the open, take care of hygiene also, administration gave necessary guidelines हरिप्रसाद गोहे आमला । खुले में मांस का विक्रय नहीं किए जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन फिर सक्रिय हो गया है । मिली जानकारी अनुसार सोमवार थाना प्रभारी आमला सत्यप्रकाश सक्सेना एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला ने पुलिस, नपा कर्मचारियों के साथ मटन मार्केट का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान थाना प्रभारी आमला एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला ने मांस विक्रेताओं की दुकानों का बारीकी से निरीक्षण कर खुले में मांस विक्रय नहीं करने की समझाइश देकर शासन की निर्धारित गाइड लाइन का पालन करते हुए मांस विक्रय करने की बात कही गई । वहीं नपा अधिकारी ने मांस दुकान के आस पास स्वक्षता का ध्यान रखने की तरह बात कही । साथ ही यह भी हिदायत दी गई अगर मांस विक्रय के दौरान नियमों की अनदेखी की गई तो नियमानुसार चलनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी यह बात आप सभी सुनिश्चित करे ।

पांच जुआड़ी मोरनढाना में 52 पत्तों पर लगा रहे थे हार जीत का दाव , सूचना पर आमला पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा

Five gamblers were betting on 52 cards in Morandhana, on information Amla police caught them red handed. हरिप्रसाद गोहे आमला । पुलिस से बचने जुआड़ी दूरस्थ ग्राम मोरन ढाना स्थित ( दैय्यत बाबा ) मंदिर के पीछे नाले में जुआ खेल रहे थे । जिस बात की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी । उक्त सूचना तस्दीक परश्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल निश्चल झारिया श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया बैतूल सु श्री कमला जोशी, श्रीमान् एसडीओपी महोदय मुलताई सुरेश पाल सिह के निर्देशन में थाना आमला से पुलिस स्टाफ् बताये स्थान पर रवाना किया गया था । उक्त स्थान पर पहुंचने पर दैय्यत बाबा मंदिर के पीछे नाले मे जुआं खेलते विशाल चौहान, विजय सोनपुरे, धर्मेन्द्र झरबड़े, दीपक चौहान, विजेंद्र चौहान सभी निवासी आमला को ताश के 52 पत्तो पर रूपये पैसो से हारजीत का खेल खेलते हुये आमला पुलिस ने धर दबोचा जिनके पास से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 44500/-रूपये जप्त जप्त कीए जाकर आरोपीयों का कृत्य 13 जुआं अधिनियम का पाये जाने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । की गई उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना उपनिरी नितिन पटेल, सउनि रामेश्वर सिह, प्रआर कमलेश धुर्वे, आर नागेन्द सिह आर रोहित, आर विवेक की भूमिका रही है।

चीन ने तालिबान के साथ मिलाया हाथ, पाक सेना का सपना धरा का धरा रह गया

Ignoring Pakistan’s opposition, China joined hands with Taliban, Pakistan Army’s dream dashed चीन दो अहम पड़ोसियों अफगानिस्तान और पाकिस्तान के साथ मिलकर अपनी स्थिति क्षेत्र में मजबूत करता दिखाई दे रहा है। इस त्रिपक्षीय रिश्ते को गति मिलने से अफगानिस्तान के भविष्य के प्रक्षेप पथ खुलेंगे साथ ही क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि के लिए भी इसके व्यापक निहित होने जा रहे हैं। बीजिंग: अफगानिस्तान में साल 2021 में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद से चीन से उनके रिश्ते अच्छे रहे हैं। चीन ने बीते साल झाओ जिंग को अफगानिस्तान में अपना राजदूत बनाया था। ऐसा करने वाला चीन पहला देश था। इस पर तालिबान की ओर से खुशी जताई गई थी। चीन के इस फैसले को क्षेत्र में अपना प्रभाव मजबूत करने के प्लान के तौर पर देखा गया था। अफगानिस्तान उस क्षेत्र के केंद्र में है, जहां चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड परियोजना चल रही है। इन दोनों देशों का एक और अहम पड़ोसी पाकिस्तान है, जो चीन का खास दोस्त और इस प्रोजेक्ट में भी अहम भागीदार है। चीन, पाकिस्तान और तालिबान के नेतृत्व वाले अफगानिस्तान के बीच का रिश्ता दुनिया का ध्यान खींच रहा है क्योंकि तीनों देश सुरक्षा चिंताओं और भू-राजनीतिक दबावों का भी सामना कर रहे हैं। द डिप्लोमैट की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा के नजरिए से चीन और पाकिस्तान दोनों अफगानिस्तान को अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों के प्रसार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बफर के रूप में देखते हैं। इसी के नतीजे में चीन और पाकिस्तान ने तालिबान को अपने हितों की रक्षा के लिए एक अच्छे विकल्प के तौर पर चुना है। तालिबान दोनों के लिए अहम है क्योंकि उसने अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्सों पर नियंत्रण किया हुआ है। अफगानिस्तान को होगा त्रिकोणीय संबधों का फायदा!पाकिस्तान की हालिया समय में तालिबान से कुछ शिकायतें भी रही हैं। वह आतंकवादी समूहों से लड़ने के अपने वादे पर पूरी तरह खरा उतरता नहीं कर रहा है। चीन ने पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए तालिबान के साथ संबंधों का विस्तार किया है। ये क्षेत्र को संतुलित करने की इच्छा को दिखाता है। चीन पाकिस्तान अपने एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे लेकिन इस त्रिपक्षीय रिश्ते की गतिशीलता निश्चित ही अफगानिस्तान के भविष्य और क्षेत्रीय स्थिरता के निहितार्थ को आकार देगी। तालिबान के साथ चीन की सक्रिय भागीदारी के साथ ही ये भी ध्यान देने की बात है कि पाकिस्तान के तालिबान से हाल में रिश्ते अच्छे नहीं है। इससे कहीं ना कहीं त्रिपक्षीय सहयोग की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। अगस्त 2021 में तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद से ही चीन अफगानिस्तान में कई पहलुओं में पहला प्रस्तावक रहा है। मानवीय सहायता प्रदान करने, बड़े निवेश सौदों पर हस्ताक्षर करने, काबुल में राजदूत नियुक्त करने और तालिबान राजदूत को स्वीकार करने वाला चीन पहला देश रहा है। चीन ने वास्तव में खुद को तालिबान के लिए एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में स्थापित किया है, जो युद्धग्रस्त देश के विकास में सहायता करने को तैयार है। साथ ही तालिबान शासन को अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक वैधता प्राप्त करने में भी मदद कर रहा है। कूटनीतिक रूप से बीजिंग एक वार्ताकार की तरह काम कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तालिबान पर नजर रख रहा है। चीन की ओर तालिबान पर प्रतिबंधों और परिसंपत्तियों पर रोक को कम करने का आग्रह किया जा रहा है और तालिबान शासन को मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि इसी साल जनवरी में चीन के विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा था कि तालिबान शासन को गैर-तालिबान और गैर-पश्तून गुटों के साथ एक समावेशी प्रशासन बनाना चाहिए और औपचारिक मान्यता पर विचार करने से पहले आतंकवाद से लड़ना चाहिए।

भीषण गर्मी के बीच केरल से आई अच्छी खबर, अगले पांच दिनों में राज्य में मॉनसून की हो सकती है एंट्री

Good news from Kerala amidst the scorching heat, monsoon may enter the state in the next five days. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, अगले 5 दिनों में केरल में मॉनसून की दस्तक हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. केरल ! आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिला स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव के शेष हिस्सों और कोमोरिन क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है. लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के कुछ हिस्से, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से, बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से इस दौरान मॉनसून के आने की संभावना है. रेमल तूफान पड़ा कमजोर आईएमडी का कहना है कि तटीय बांग्लादेश और निकटवर्ती तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती तूफान “रेमल” पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया और आज दोपहर तक इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. पहले 31 मई या 1 जून को आने का था अनुमान बता दें कि इससे पहले आईएमडी ने मॉनसून को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि मॉनसून अंडमान निकोबार तक पहुंच चुका है. 31 मई या पहली जून को मॉनसून केरल में दाखिल हो सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि यह जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उस हिसाब से 18 से 20 जून के बीच गोरखपुर या वाराणसी के रास्ते यूपी में दाखिल होगा. दिल्ली-एनसीआर में कब होगी मॉनसून की एंट्री? मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में मॉनसून 15 जून तक पहुंच सकता है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून, राजस्थान में 25 जून से 30 जून, महाराष्ट्र में 10 जून तक और छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. आईएमडी की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के शहरों में मॉनसून 30 जून तक दस्तक दे सकता है. इन राज्यों में भी इस बार मॉनसून के दौरान पिछले कुछ साल की तुलना में अधिक बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है.

भाजपा से जुड़े विज्ञापन केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें पूरा मामला

Hearing in Supreme Court today in advertisement case related to BJP, know the whole matter आज भाजपा की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ सुनवाई करेगी। दरअसल, आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन में तृणमूल कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ विज्ञापन जारी करने से रोकने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली भाजपा की याचिका पर शीर्ष अदालत सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट ने 20 मई को एक आदेश जारी कर भाजपा को चार जून तक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों को प्रकाशित करने से रोक दिया। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया चार जून को समाप्त होगी। हाईकोर्ट ने किया था हस्तक्षेप करने से इनकारभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एकल पीठ के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट से झटका लगा था। हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने एकल पीठ के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें भाजपा को लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाला कोई भी विज्ञापन प्रकाशित नहीं करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले में पीठ ने पूछा था कि आप इसे अगली अवकाश पीठ का रुख क्यों नहीं करते हैं। भाजपा की ओर से पेश वकील सौरभ मिश्रा ने बताया था कि हाईकोर्ट ने भाजपा को लोकसभा चुनाव के दौरान चार जून तक विज्ञापन जारी करने से रोक दिया है। वकील ने कहा था कि आप कृपया 27 मई को मामले की सुनवाई करें। इस पर पीठ ने कहा था कि हम देखते हैं। सुनवाई का मौका नहीं देने का लगाया आरोपभाजपा ने यह दावा करते हुए अपील दायर की थी कि एकल पीठ ने उसे कोई सुनवाई का मौका दिए बगैर ही यह आदेश जारी कर दिया। भगवा पार्टी के वकील ने यह भी कहा था कि संविधान में प्रावधान है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए निर्वाचन आयोग उपयुक्त प्राधिकार है। चार जून तक विज्ञापनों को प्रकाशित करने से रोकाहाईकोर्ट ने 20 मई को एक आदेश जारी कर भाजपा को चार जून तक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों को प्रकाशित करने से रोक दिया। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया चार जून को समाप्त होगी। अदालत ने आदेश में भाजपा को उन विज्ञापनों को प्रकाशित करने से भी रोक दिया था, जिनका उल्लेख तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपनी याचिका में किया था। टीएमसी ने विज्ञापन में पार्टी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ असत्यापित आरोप लगाए जाने का दावा किया था। अदालत ने कहा था कि याचिकाकर्ता टीएमसी द्वारा संलग्न समाचार पत्रों के विज्ञापनों को देखने से पता चलता है कि ये एमसीसी का उल्लंघन हैं। अदालत ने शिकायतों का तुरंत समाधान नहीं करने के लिए निर्वाचन आयोग के प्रति भी अप्रसन्नता जताई थी। टीएमसी की ओर से पेश वकील ने दलील दी थी कि भाजपा कुछ समाचार पत्रों में पार्टी को निशाना बनाकर विज्ञापन प्रकाशित करवा रही है जिसमें एमसीसी और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश का उल्लंघन हुआ है।

थाना आमला में डीजे, बैंड संचालकों की बैठक हुई आहूत

A meeting of DJs and band operators was called at Amla police station रात दस बजे के बाद डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध , निर्धारित डेसीवल पर डीजे बजाने टी आई ने किया निर्देशित । हरिप्रसाद गोहे आमला । अत्याधिक शोरगुल एवं देर रात तक बजने वाले डीजे एवं बैंड बाजों पर अब प्रतिबंध रहेगा वहीं पुलिस की नजर भी रहेंगी। साथ ही रात दस बजे के बाद डीजे एवं बैंड बाजा बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा । पुलिस से प्राप्त निर्देश के बाद अगर डीजे, बैंड संचालकों द्वारा शासन के नियमों की अनदेखी की गई तो नियमानुसार शासन के निर्देशों की अवेहलना करना एवं तेज आवाज में डीजे बजाने पर कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार शासन के निर्देशों के पलानार्थ रविवार 26/05/2024 को थाना आमला में डीजे एवं बैंड संचालकों की मीटिंग आहूत की गई जिसमे आमला के बैंड एवं डीजे संचालक मौजूद रहे बैठक को संबोधित करते हुए नगर निरीक्षक आमला सत्य प्रकाश सक्सेना ने कहा आप सभी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने वाद्ययंत्रों का उपयोग करे साथ ही ध्यान रखे तेज आवाज एवं रात दस बजे के बाद डीजे एवं बैंड बाजा बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है नियमो का उलंघन करने वाले संचालकों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।

सुबह खाली पेट पानी पीना के फायदे सुनकर चौंक जाएंगे? जानें यहां

Will you be surprised to know the benefits of drinking water on an empty stomach in the morning? Know here हमारे देश में अधिकतर लोगों को सुबह उठते ही चाय या फिर कॉफी पीने की आदत है लेकिन इसकी जगह आप उठते ही गुनगुना पानी पीना शुरू कर देते हैं. आइए जानते हैं हेल्दी रहने के लिए सुबह उठते ही कितने गिलास पानी पीना फायदेमंद होगा. स्वस्थ रहने के लिए कुछ हेल्दी आदतों को अपनाना बेहद जरूरी होता है. इन्हीं हेल्दी आदतों में से एक है रोज सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना. खाली पेट पानी पीने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है. इससे शरीर में जमी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है. इतना ही नहीं जो लोग रोज सुबह खाली पेट पानी पीते हैं उन लोगों में किडनी और स्टोन की समस्या बाकि लोगों के मुकाबले कम देखी जाती है. वहीं शरीर को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हमें रोज सुबह खाली पेट पानी जरूर पीना चाहिए रोज सुबह खाली पेट पानी पीने के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर कितने गिलास पानी पीना फायदेमंद होता है. रोज सुबह पानी पीने के फायदे तो हर कोई बताएगा लेकिन आपको कितने गिलास पानी पीना चाहिए आइए इसके बारे में जानते हैं. रोज सुबह कितने गिलास पानी पीना चाहिए? सुबह उठते ही आप सबसे पहले तो ब्रश करें इसके बाद अगर आपको चाय पीने की आदत है तो इसकी जगह आप पानी पीने की आदत डालें. सुबह उठने के बाद कम से कम 2-3 गिलास पानी जरूर पिएं. अगर आप एकदम से इतना पानी नहीं पी सकते हैं तो एक गिलास पानी से शुरूआत करें. धीरे-धीरे कुछ दिनों में 2-3 गिलास पानी पीना शुरू कर दें. अगर सुबह पानी पी रहे हैं तो इसे हल्का गुनगुना कर लें. ये आपके पाचन को बेहतर बनाने में मदद करेगा. गुनगुना पानी पीने से न सिर्फ आपका पाचन बेहतर होता है बल्कि इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है. गर्म पानी पीने से आपका पाचन तंत्र एक्टिव रहता है लेकिन ध्यान रहे पानी पीने के कम से कम आधे घंटे न तो कुछ खाएं न ही कुछ पिएं. सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे 1.सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीने से आपका पाचन बेहतर होता है साथ ही मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रांग होती है. 2.दिन की शुरूआत गुनगुने पानी से करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे. 3.इससे शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है और रात भर पानी न पीने के गैप को भी कवर कर देता है. 4.बॉडी नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी जरूर पिएं

प्रदेश में गर्मी बरपा रही कहर, पारा 45 पार, 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Heat is wreaking havoc in the state, mercury crossed 45, heatwave alert issued in 10 districts  प्रदेश में नौतपा के पहले दिन से तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है. इसी बीच 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है.  प्रदेश में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है. आज नौतपा का दूसरा दिन है. इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है.वहीं नौतपा के पहले दिन प्रदेश के 21 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. इस दौरान खंडवा, खरगोन और शाजापुर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया. यहां पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इन जिलों में रेड अलर्ट मौसम विभाग जिन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है उनमें राजगढ़, मुरैना, श्योपुरकलां, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ शामिल हैं.  इन जिलों में ऑरेंट अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार झाबुआ, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, शाजापुर, देवास, खंडवा, खरगोन, इंदौर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झज्ञबुआ शामिल हैं. जबकि भोपाल, विदिशा, सीहोर, नरसिंहपुर, रायसेन, उमरिया जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है.  वहीं प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए शासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. डॉक्टरों को छुट्टियों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोक लगाई गई है.अस्पतालों में लू, वायरल और अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ रहे है. जिसको देखते हुए डॉक्टरों को छुट्टियों पर रोक लगाई गई है.

विधायक मसूद ने CM यादव को लिखा पत्र, कहा- लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस फैला रही भ्रम 

MLA Masood wrote a letter to CM Yadav, said- Police is spreading confusion regarding loudspeaker विधायक मसूद ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि पुलिस गृह विभाग द्वारा जारी आदेश का हवाला देकर भ्रम फैलाया रही है कि लाउड स्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। ऐसे में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करें, जिससे किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।  भोपाल। चुनावी शोर खत्म होते ही प्रदेश में एक बार फिर ध्वनि विस्तारक प्रतिबंध की आवाज तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में इस बात पर फिर जोर दिया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सीएम को चिट्ठी लिखकर कहा है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है। उन्होंने अदालत के आदेश का पालन कराने का निवेदन किया है। विधायक मसूद ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि आपके द्वारा 24 मई को कानून व्यवस्था की बैठक कर लाउडस्पीकर, डीजे पर नियंत्रण अभियान पुनः चलाए जाने संबंधी मौखिक निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का पालन करने के लिए पुलिस ग्रामीण अंचलों में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को बलपूर्वक हटाने का काम कर रही है। जबकि, फरवरी 2024 विधानसभा सत्र में उनके द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियम विरूद्ध प्रयोग विषयक प्रश्न क्र.196 लगाया गया था। जिसके उत्तर में सीएम द्वारा सदन को बताया गया था कि प्रशासन द्वारा समस्त संबंधित धर्मगुरूओं से संवाद और समन्वय के आधार पर लाउड स्पीकरों को हटवाए जाने पर प्रेरित किया गया है और स्वप्रेरणा से भी लाउडस्पीकरों को उतारा गया है। निर्धारित ध्वनि सीमा (डेसिबल) का उल्लंघन करने वाले समस्त ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।  पुलिस फैला रही भ्रम विधायक मसूद ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि पुलिस गृह विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 13 दिसंबर 2023 का हवाला देकर भ्रम फैलाया रही है कि लाउड स्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया  कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय दृष्टांत रिट पिटीशन क्रमांक 72-98 In Re: Noise Pollution में पारित दिनांक 18 जुलाई 2005 में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर/डीजे/सम्बोधन प्रणाली) को नियंत्रण करने और आदेश का पालन करने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करें, जिससे किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर की हार्टअटैक से मौत

Deputy Ranger in charge posted at Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve dies of heart attack उमरिया । बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला। खितौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बिजौरी हाल में ही फारेस्टगार्ड से पदोन्नत होकर वनपाल हुए थे। वर्तमान में वे खितौली रेंज अंतर्गत बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे। खितौली रेंजर जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह आज सुबह फ्रेस होने के लिए बाथरूम गए थे। काफी देर तक वे बाहर नही निकले। बहुत देर हुई तो खाना बनाने वाले कर्मचारी ने उनकी तलाश की, तब पता चला कि वे टॉयलेट भीतर से बंद हैं। इसके बाद कर्मचारी ने बच्चों के साथ मिलकर दरवाजा खोला तो अवधेश कुमार भीतर गिरे पड़े थे।  तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम करवाया गया और शव उनके गृह ग्राम बिजौरी भेजा गया। कल सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।   अवधेश कुमार के आकस्मिक निधन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। मृत प्रभारी डिप्टी रेंजर अवधेश कुमार सिंह वन सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील रहे हैं। उनके बच्चे अभी छोटे हैं। 

मानसून अलर्ट: बंगाल तट से आज टकराएगा चक्रवाती तूफान 

Monsoon alert: Cyclone will hit Bengal coast today उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में आज और कल भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, 27 मई को मयूरभंज में भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही 26 मई को मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल प. बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच रविवार रात टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकरा सकता है। इस दौरान समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में न जाने को कहा है। वहीं, रेमल के प्रभाव से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम से लेकर बिहार तक बारिश होने की संभावना है। 21 घंटे ठप रहेगा कोलकाता एयरपोर्ट   चक्रवात रेमल के चलते कोलकाता एयरपोर्ट से रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक 21 घंटे के लिए उड़ानों का संचालन निलंबित रहेगा। भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में नौ आपदा राहत टीमें तैनात की हैं। इसके अलावा बंगाल में एनडीआरएफ की 12 टीमें भी तैनात की गई हैं।  पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान मौसम विभाग ने कहा, उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में आज और कल भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, 27 मई को मयूरभंज में भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही 26 मई को मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 मई को असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने का अनुमान है। बिहार के कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। चक्रवात रेमल के चलते बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर रविवार शाम छह बजे से 12 घंटे के लिए सभी कार्गो और कंटेनर हैंडलिंग कार्यों को बंद करने का फैसला लिया गया है। मौसम विभाग ने 26-27 मई को दक्षिण 24 परगना में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और उत्तर 24 परगना में 90 से 100 किमी प्रति घंटे से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, नादिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अभिनेत्री रवीना टंडन बेटी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं, चांदी द्वार से किया भगवान का पूजा अर्चन

Actress Raveena Tandon reached Mahakal temple with her daughter, offered prayers to the Lord from the silver gate एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी बेटी राशा टंडन के साथ शनिवार को महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उज्जैन। प्रसिध्द अभिनेत्री रवीना टंडन शनिवार दोपहर को विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद अभिनेत्री रवीना टंडन नंदी हॉल में पहुंचीं, जहां उन्होंने कुछ देर ध्यान लगाया और नंदी जी के कानों में मनोकामना भी कही।  श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन अपने पिताजी रवि टंडन, बेटी राशा टंडन और अन्य परिवारजनों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आई थी। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक पोशाक सलवार सूट पहन रखा था। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं और प्रतिवर्ष बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां जरूर आती हूं। उन्होंने बताया, पिछली बार भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आई थी और आज भी आई हूं। बाबा महाकाल से उन्होंने क्या मनोकामना मांगी। इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मैं आपको क्यों बताऊं, यह मेरी और बाबा के बीच की बात है। वैसे आपने यह बात जरूर कही कि मुझे अब तक बाबा महाकाल ने जो दिया है, उसके लिए मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देती हूं। उन्होंने मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्य मंदिरों पर भी आशीर्वाद लिया और मंदिर के कुछ विशेष स्थान पर फोटो भी खिंचवाई।

3 बजे तक 49.20% मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक हुई वोटिंग

49.20% polling till 3 pm, highest voting in West Bengal लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। इसके बाद 1 जून को आखिरी चरण के साथ ही वोटिंग का क्रम सम्पन्न हो जाएगा। इसके बाद देश को 4 जून को इंतजार रहेगा, जब मतगणना होगी।लोकसभा चुनाव का यह छठा चरण भाजपा के लिए अहम है। 2019 में इस 58 सीटों में से कांग्रेस एक पर भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी, जबकि भाजपा ने 40 सीट जीती थी। इस रिकॉर्ड को बनाए रखना भाजपा के लिए चुनौती होगी। इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो जाएगा। छठे चरण में 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में 70.19% हुआ मतदान, यूपी में कम हो रही वोटिंग यूपी: 43.95% ओडिशा: 48.44% जम्मू कश्मीर: 44.41% झारखंड: 54.34% पश्चिम बंगाल: 70.19% बिहार: 45.21% दिल्ली एनसीआर: 44.58% हरियाणा: 46.26%

जलसंकट से जनता परेशान,पार्षद ने अर्धनग्न होकर किया टंकी पर प्रदर्शन

People are troubled by water crisis, councillor protests half naked on the tank पार्षद ने अफसरों पर आरोप लगाया कि वार्ड मेें जो टैंकर जल वितरण के लिए भेजे गए है। उनके चालक ठीक तरह से पानी नहीं बांट रहे है। उन्होंने पानी बेचने का आरोप भी लगाया। रहवासियों ने कहा कि टैैंकर दिखावे के लिए थोड़ा पानी डाल देते है। इंदौर । भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में जलसंकट व्याप्त है। स्नेह नगर क्षेत्र मेें जलसंकट के कारण एक भाजपा पार्षद को अपनी ही परिेषद के खिलाफ अर्धनग्न होकर टंकी पर धरना देना पड़ा। रहवासियों के साथ वे पौन घंटे टंकी पर बैैठे रहे। जब अफसरों ने टैंकरों से जल वितरण करने का आश्वासन दिया। तब पार्षद ने धरना समाप्त किया। वार्ड क्रमांक 65 चार नंबर विधानसभा क्षेत्र मेें आता है। यहां की विधायक मालिनी गौड़ है और पार्षद भी भाजपा के कमलेश कालरा है। क्षेत्र मेें कई दिनों से कम दबाव से नल आ रहे है। रहवासियों ने पार्षद को शिकायत की तो उन्होंने मेयर पुष्य मित्र भार्गव को इसकी जानकारी दी  कुछ दिनों तक जलापूर्ति ठीक रही, लेकिन फिर जलसंकट गहराने लगा। जब रहवासियों ने पार्षद कालरा पर दबाव बनाया तो वे शनिवार सुुबह कुछ रहवासियों के साथ पटेल नगर उद्यान स्थित पानी की टंकी पर पहुंचे और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।उनके साथ आए रहवासियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षद के धरने पर बैठने की जानकारी नगर निगम के अफसरों को लगी तो वे मौके पर पहुंचे पार्षद ने अफसरों पर आरोप लगाया कि वार्ड मेें जो टैंकर जल वितरण के लिए भेजे गए है। उनके चालक ठीक तरह से पानी नहीं बांट रहे है। उन्होंने पानी बेचने का आरोप भी लगाया।

भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार! आज से नौतपे की शुरुआत, लू का रेड अलर्ट 

Get ready for the scorching heat! Heatwaves start today, red alert for heatwave भोपाल। गर्मी के मौसम के सबसे खतरनाक दिन यानि नौतपा की आज से शुरुआत हो गई है. आज से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक रहेगा. नौतपे को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने मप्र में लू का रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि मप्र में गर्मी वैसे ही अपने तीखे तेवर दिखा रही है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार चल रहा है. शुक्रवार को भी राजगढ़, रतलाम, नीमच में पारा 46 डिग्री रहा. जबकि प्रदेश के 12 शहरों का तापमान 44 डिग्री के पार रहा.  बता दें सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में जाने से नौतपा प्रारंभ होता है. इस दौरान सूर्य की किरणों सीधे धरती पर पड़ती है. वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम होती है इसलिए भीषण गर्मी पड़ती है. नौतपा को लेकर मौसम विभाग ने मौसम को तीन श्रेणी में बांटा है, जिसमें रेड-ऑरेंज और यलो अलर्ट शामिल हैं.  मौसम विभाग ने गुना, अशोकनगर और निवाड़ी जिले में आज भीषण लू चलने की संभावना जताई है, जिसके लिए इन तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है जबकि ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़ और छतरपुर के लिए ऑरेंट अलर्ट. वहीं भोपाल, आगर मालवा, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर व देवास में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है.  हीटवेव के बीच हेल्थ एडवाइजरी जारी मप्र में पड़ रही भीषण गर्मी व नौतपा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी प्रदेशवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गर्मी के दिनों में पर्याप्त मात्रा पानी पिएं, गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसलिए दिन भर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं. ठंडी चीजें खाएं, ठंडी चीजें खाने से शरीर का तापमान कम करने में मदद मिलती है. इसलिए दही, छाछ, तरबूज, खीरा आदि का सेवन करें.  ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, ढीले और हल्के रंग के कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. गर्मियों में गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें. धूप में निकलने से बचें, अगर आपको धूप में निकलना ही पड़े तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें. साथ ही सनस्क्रीन भी लगाएं. नारियल पानी पिएं नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. इसलिए गर्मियों में नारियल पानी का सेवन जरूर करें. लू लगने पर क्या करें? लू लगने के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत ओआरएस घोल पिएं. इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी. एसी या कूलर का इस्तेमाल करें अगर आपके घर में एसी या कूलर है तो इसका इस्तेमाल करें. इससे घर का तापमान कम करने में मदद मिलेगी.

घुवारा विद्युत वितरण केंद्र की मनमानी के चलते ग्रामीण हो रहे परेशान बिजली

Electricity department's arbitrariness, people suffering from heat

Electricity department’s arbitrariness people suffering from heat छतरपुर। उपमंडल के लोगों को इन दिनों अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है घुवारा क्षेत्र के रामटौरिया ग्राम में कम वोल्टेज के चलते ग्रामीण परेशानी का सामना कर रहे हैं। आए दिन लगातार अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या ने लोगों को परेशान करके रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के वोल्टेज 100 के नीचे रहते हैं, जिससे गर्मियों के दिनों में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। इन सभी लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में बिजली की समस्या का समाधान किया जाए, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। लोगों ने क्या कहा रामटौरिया ग्राम पंचायत के रहवासी कमलेश, कन्हैया,कन्छेदी, गूपला , राहुल , मुकेश, बालचन्द, बलबोदी सहित मोहल्लेवासियों ने बताया कि ग्राम रामटौरिया में पिछले एक माह से वोल्टेज की भारी समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। एवं 8 से 10 घंटे बिजली कि कटौती कि जा रही है। एक ओर जहां भारी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं दूसरी ओर लो वोल्टेज के कारण कूलर पंखे शो पीस मात्र बनकर रह गए हैं। घर में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज सहित अन्य बिजली के उपकरण काम करना बंद कर देते हैं। इससे ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों का कहना है कि लो-वोल्टेज की समस्या निराकरण के लिए कई बार विद्युत विभाग से कहा गया, पर अभी तक समस्या का निदान नहीं हो सका। भीषण गर्मी में पारा 43 डिग्री से पार हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई है। इन दिनों लचर बिजली आपूर्ति ने उपभोक्ताओं की परेशानी गई है। तेज धूप व उमसभरी गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से लोग व्याकुल हैं। दोपहर में बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। वहीं रात में भी बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं रह रही है। निर्बाध रूप से बिजली नहीं रहने से इन्वर्टर भी सही से काम नहीं कर रहा, जिससे और समस्या बढ़ी गई है। लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।

एक्सक्लूसिव खबर : किर्गिस्तान से डॉक्टरी करने वाले 82% स्टूडेंट भारत में फेल

Exclusive news: 82% of medical students from Kyrgyzstan fail in India डिग्री होने के बाद भी नहीं कर सकेंगे प्रैक्टिस; 2 हजार ही कर पाए क्वालिफाई विषेश संवाददाता  भोपाल। भारत से हर साल हजारों छात्र, रूस, यूक्रेन, किर्गिस्तान, फिलीपींस, चीन जैसे देशों में मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं। यहां पांच साल पढ़ाई करने के बाद MBBS की डिग्री तो हासिल कर लेते हैं, लेकिन भारत लौटने पर इनमें से केवल 18 से 20 फीसदी ही प्रैक्टिस कर पाते हैं। दरअसल, दूसरे देशों से MBBS की डिग्री लेने वाले छात्रों के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) स्क्रीन टेस्ट पास करना जरूरी है, लेकिन फॉरेन से डिग्री हासिल करने वाले 80 फीसदी से ज्यादा छात्र इस एग्जाम को क्लियर ही नहीं कर पाते। पहले जानिए मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश क्यों जाते हैं छात्र  भारत में सीटों की कम संख्या, खर्च ज्यादा भारत में हर साल करीब 25 लाख छात्र NEET एग्जाम में शामिल होते हैं। यानी डॉक्टर बनने की इच्छा रखने वाले बच्चों की संख्या देश में मौजूद सीटों की संख्या से करीब 24 गुना है। नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स लें या फिर रूस, चीन, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान जैसे देशों में जाकर अपना सपना पूरा करें। ये देश ऐसे हजारों बच्चों का सपना पूरा कर देते हैं।  स्टूडेंटों का कहना है कि भारत में मेडिकल की पढ़ाई काफी महंगी है। यहां कोर्स पूरा करने में 60 लाख से 2 करोड़ रुपयों तक का खर्च आता है, लेकिन यूक्रेन, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान जैसे देशों में छह साल की पढ़ाई, रहने-खाने का पूरा खर्च 22 से 25 लाख रुपयों तक ही है। यह रकम भी कई किस्तों में अदा करने की सुविधा है। अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया-कनाडा के संस्थानों में भी बहुत से विद्यार्थी जाते हैं, लेकिन वहां पढ़ाई और रहना दोनों महंगा है। ऐसे विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम है। सबसे अधिक भीड़ चीन, रूस, यूक्रेन, बेलारूस, पोलैंड, किर्गिस्तान, सर्बिया, तजाकिस्तान, अर्मेनिया, अजरबैजान जैसे देशों में जाती है। यहां पढ़ाई और रहने का खर्च अपेक्षाकृत कम है।  स्टूडेंटों का कहते हैं । कि किर्गिस्तान जैसे देशों में एमबीबीएस में प्रवेश भारत की तरह कठिन नहीं है। वहां NEET जैसी परीक्षा नहीं होती, लेकिन 2021 के बाद बदले नियम से वहां की संस्थाओं में प्रवेश के लिए उन्हीं को अनुमति मिलती है जिन्होंने NEET परीक्षा को न्यूनतम अंकों से पास किया हो। इस पासिंग मार्क के साथ विद्यार्थी संबंधित विश्वविद्यालय में आवेदन करता है। वहां एक सामान्य सी परीक्षा होती है, जिसे अधिकतर विद्यार्थी आसानी से पास कर लेते हैं। 10 दिन के भीतर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर मेल पर प्रवेश पत्र आ जाता है। नेशनल मेडिकल काउंसिल पहले विदेशी विश्वविद्यालयों की सूची जारी कर उनकी मान्यता तय करती थी। अब ऐसा नहीं है। अब वहां पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी होना ही अनिवार्य है। किर्गिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई छह साल की है। इसमें पांच साल सैद्धांतिक पढ़ाई होती है और आखिरी का एक साल किसी अस्पताल में इंटर्न के तौर पर काम करते हुए बिताना पड़ता है। विदेशों से डिग्री लेकर आए 80 फीसदी छात्र प्रैक्टिस नहीं कर पाते एफएमजीई एग्जाम में विदेशों से डॉक्टरी करके आए छात्रों से तकनीकी सवाल पूछे जाते हैं। करीब 80% मेडिकल ग्रेजुएट यह परीक्षा पास ही नहीं कर पाते। उदाहरण के लिए 2023 में देश भर में 61 हजार 216 लोग एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से केवल 10 हजार 261 यानी 16.65% लोग ही पास हो पाए। किर्गिस्तान में एमपी के 1200 बच्चे फंसे हैं। मप्र सरकार ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकालने का भरोसा दिया है। लेकिन, यहां रह रहे छात्र इस बात से नाराज है कि सरकार ने उन्हें वापस लाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए।

भीषण गर्मी के बीच छठे चरण में 58 सीटों पर वोटिंग आज 

Voting for 58 seats in the sixth phase today amid scorching heat लोकसभा चुनाव 6 फेस में 11.13 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान   इस चरण में 11.13 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिला और 5,120 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।  नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। इसके बाद 1 जून को आखिरी चरण के साथ ही वोटिंग का क्रम सम्पन्न हो जाएगा। इसके बाद देश को 4 जून को इंतजार रहेगा, जब मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव का यह छठा चरण भाजपा के लिए अहम है। 2019 में इस 58 सीटों में से कांग्रेस एक पर भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी, जबकि भाजपा ने 40 सीट जीती थी। इस रिकॉर्ड को बनाए रखना भाजपा के लिए चुनौती होगी। इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो जाएगा।  किन-किन राज्यों में मतदान  इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की आठ, झारंखड की चार, ओडिशा की छह, बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी वोट डाले जाएंगे है। 

विदिशा को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए नया रोडमैप

New roadmap to make Vidisha child marriage free by 2030 विदिशा। देश से 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए असाधारण एकता और दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन करते हुए 2024-25 के लिए बाल विवाह के खिलाफ रोडमैप तैयार करने के लिए ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तकरीचन 200 सहयोगी संगठन नई दिल्ली में इकट्ठा हुए। कार्यशाला में मिले विचारों और उस पर अमल को उत्साहित विदिशा में काम कर रहे विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन आश्वस्त है कि वह जिले को और अंततः राज्य को 2030 बाल विवाह मुक्त बनाएगा। ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान जमीनी स्तर पर 2022 में शुरू हुआ, जिसने अपनी पहुंच, प्रभाव और सहयोगियों के नेटवर्क में उल्लेखनीय विस्तार किया है। पिछले वर्ष तक अभियान के 161 सहयोगी संगठन देश के 17 राज्यों के 300 जिलों में काम कर रहे थे जबकि अब यह अभियान 22 राज्यों तक पहुंच चुका है। इनमें से ज्यादातर जिले ऐसे हैं जिन्हें बाल विवाह की ऊंची दर वाले जिलों के रूप में चिह्नित किया गया है। यद्यपि अभियान का मुख्य फोकस बाल विवाह पर है लेकिन यह बच्चों की ट्रैफिकिंग और बाल यौन शोषण जैसे बच्चों के सुरक्षा व संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी। काम कर रहा है। कार्यशाला में मिले अनुभवों और सीखों के बारे में बात करते हुए विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक श्रीराम रघुवंशी जी। ने कहा, ‘हमारे लिए यह गर्व की बात है कि बाल अधिकारों के लिए काम कर रहे हमारे जैसे तमाम संगठन बाल विवाह के खात्मे के साझा लक्ष्य के लिए साझा प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यशाला में हमने इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए नए और लक्ष्य केंद्रित तरीके सीखे। इस नए रोडमैप के साथ हम जमीनी स्तर पर नए विचारों पर अमल में सक्षम होंगे एवं राज्य और अपने जिले में बाल विवाह के खिलाफ लडाई में उल्लेखनीय प्रगति करेंगे। हम अपने जिले में पंचायतों, जिला परिषदों और पंचों-सरपंचों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे। जमीनी स्तर पर जनजागरूकता अभियानों और कानूनी हस्तक्षेपों के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि लोगों में नैतिक जवाबदेही का भाव पैदा करने के अलावा उन्हें इस बाबत जागरूक किया जा सके कि बाल विवाह अपराध है और उन्हें इस गैरकानूनी काम के नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।  इस राष्ट्रीय कार्यशाला में चले मंथन के बाद 2024-25 के लिए अभियान के रोडमैप पर सहमति बनी जिसमें तय किया गया कि बच्चों के अधिकारों के संरक्षण में कानूनी दखल सबसे प्रभावी औजार है। इन गैरसरकारी संगठनों का उद्देश्य अपने जिलों में जिला प्रशासन और बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) के साथ समन्वय से बाल विवाह के खिलाफ बने कानूनों पर अमल सुनिश्चित करना और जनजागरूकता अभियान चलाना, लोगों को बाल विवाह नहीं करने के लिए समझाना-बुझाना और कानूनी उपायों की मदद से बाल विवाह की रोकथाम करना है। इस अभियान के मूल में बाल विवाह के खात्मे के लिए प्रख्यात बाल अधिकार कार्यकर्ता भुवन ऋभु की बेस्टसेलर किताब ‘व्हेन चिल्ड्रन हैव चिल्ड्रेन: टिपिंग प्वाइंट टू इंड चाइल्ड मैरेज में सुझाई गई कार्ययोजना है। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान देश से बाल विवाह के खात्मे के लिए राज्य सरकारों व प्रशासनिक अमले के साथ करीबी समन्वय के साथ सहयोगी है। कार्यशाला में तय रोडमैप पर तत्काल अमल की जरूरत को रेखांकित करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संयोजक रवि कांत ने कहा, ‘बाल विवाद जैसी समाज में गहरे रे जड़े जमाए बैठी सामाजिक बुराई के खात्मे के लिए इस तरह के बड़े पैमाने पर साझा रणनीतिक प्रयास अहम हैं। अगर इस चुनौती से निपटना है तो एक साझा और सोची-समझी रणनीति पर अमल जरूरी है। जमीन पर काम कर रहे इन गैरसरकारी संगठनों का असर व्यापक है लेकिन एक सामूहिक अभियान के सदस्य के तौर पर ये जिस ऊर्जा का संचार करते हैं, वह अकल्पनीय बदलाव लाने की ताकत रखती है। आज बाल विवाह के लिए ग्राम प्रधानों की जवाबदेही तय करके और यह सुनिश्चित करके कि इस मुद्दे पर सभी हितधारक आपसी समन्वय और तालमेल से काम करें, सरकारें और कानून प्रवर्तन एजेंसियां अहम कदम उठा रही है जो बाल विवाह के खात्मे की उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। बाल विवाह की कुरीति सदियों से जारी है लेकिन अब समय आ गया है जब इसे उखाड़ फेंका जाए।

जयप्रकाश चिकित्सालय में चल रहे ओरल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में अब तक अठारह सौ से अधिक लोगों की हुई जांच

More than 1800 people have been screened in the oral cancer screening camp being run at Jaiprakash Hospital शिविर में अगले 15 दिनों तक होगी ओरल कैंसर की निशुल्क जांच भोपाल। ओरल कैंसर स्क्रीनिंग हेतु आयोजित किए जा रहे विशेष शिविर में ऑटोफ्लोरेंस आधारित उपकरण  द्वारा 1832 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिनमें से 361 लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष शिविर की अवधि 15 दिनों के लिए बढ़ाई गई है। जिला अस्पताल के ब्लॉक ए में एनसीडी कक्ष में यह जांच निशुल्क की जा रही है।  ओरल स्कैन जांच के माध्यम से ओरल कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही डायग्नोसिस किया जा सकता है, जिससे देरी से डायग्नोस होने के कारण होने वाली विरूपता व अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। स्क्रीनिंग दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन की जा रही है। तंबाखू उत्पादों जैसे गुटखा, खैनी, जर्दा , बीड़ी, सिगरेट का उपयोग करने वालों में ओरल कैंसर होने की आशंका अन्य लोगों से बहुत अधिक होती है। इसलिए इन लक्षणों वाले लोगों को आवश्यक रूप से स्क्रीनिंग करवाते रहना चाहिए ।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शिविर में जिन लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं उनका फॉलोअप किया जा रहा है। । असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर स्क्रीनिंग एवं उपचार की  सुविधा निशुल्क  है।  मुंह में सफेद अथवा लाल चकत्ता या घाव होना, मुंह की किसी जगह की त्वचा का कड़ा होना, चबाने, निगलने या बोलने में कठिनाई होना, मुंह खोलने में कठिनाई होना, आवाज में परिवर्तन होना आदि ओरल कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ओरल कैंसर मुंह के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। जिनमें मसूड़े, जीभ, गालों के अंदर या होंठ शामिल हैं। तंबाखू से कई तरह के कैंसर का खतरा होता है।   तंबाकू में मौजूद निकोटीन शरीर में जहर की तरह  कार्य करता है | अतः यह लोगों के हित में है कि वे स्वयं तंबाकू व तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहें तथा बच्चों व किशोरों को इसकी तरफ़ जाने से रोकें। किसी भी तरह की शंका होने या लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय जाँच अवश्य करायें।

वी.यू. कुलपति महोदय द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “introduction to wildlife health and forensic” का किया गया समापन।

The three-day training program “introduction to wildlife health and forensics” was concluded by V.U. Vice Chancellor. जितेन्द्र श्रीवास्तव  जबलपुर। स्कूल का वाइल्डलाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 20.5.24 से 22.5.2024 तक आयोजित किया गया जो पर्यावरण वन एवं जल परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया था। यह मूलतः   introduction to wildlife health and forensic”  विषय से संबंधित था। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से वेटरनरी साइंस एवं वाइल्डलाइफ साइंस के M.V.Sc. तथा Ph.D के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को वर्तमान में वाइल्डलाइफ हेल्थ एंड फॉरेंसिक की स्थिति से अवगत कराना था। इस प्रशिक्षण के तहत फील्ड टूर में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मंडला भ्रमण के लिए ले जाया गया। एवं उनके स्वास्थ्य व्यवहार और आवास की जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त संस्थान की विभिन्न प्रयोगशाला में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का समापन आज दिनांक 22. 5.2024 को नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. सीता प्रसाद तिवारी के मुख्य अतिथिमें संपन्न हुआ। इस मौके पर नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलसचिव डॉ. एस . के.जोशी, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय जबलपुर के अधिष्ठाता डॉ. आर.के. शर्मा, स्कूल आफ वाइल्डलाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की संचालिका डॉ. शोभा जवारे तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजक डॉ. देवेंद्र पोधाडे उपस्थित रहे।  इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि एवं वक्ता के रूप में वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के मध्य प्रदेश राज्य के प्रमुख डॉ.प्रशांत देशमुख उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन मैं डॉ. सोमेश सिंह, डॉ.केपी सिंह, डॉ. काजल यादव डॉ. निधि राजपूत तथा डॉ.अमोल रोकड़े का योगदान रहा। समापन सभा का संचालन डॉ. निधि राजपूत एवं आभार प्रदर्शन डॉ. काजल कुमार जाधव द्वारा किया गया।

भारत में इलाज कराने आए बांग्लादेश के सांसद लापता 

Bangladesh MP who came to India for treatment missing पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की शिकायत कोलकाता । भारत में इलाज कराने के लिए आए बांग्लादेश के एक सांसद अनवरुल अजीम लापता हो गए हैं। बताया गया है कि वे 11 मई को इलाज कराने पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। इसके बाद वे अचानक ही गायब हो गए। उनकी आखिरी ज्ञात लोकेशन कोलकाता के राजरहाट में स्थित संजीवा गार्डन्स थी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।

300 से ज्यादा लोग संक्रमित ,भारत में पैर पसार रहा कोरोना का नया वेरिएंट

More than 300 people infected, new variant of Corona is spreading in India भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) 30 दिसंबर 2020 को भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था, जो जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं का एक राष्ट्रीय बहु-एजेंसी कंसोर्टियम है। नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट ने फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि कोविड-19 के सब वैरिएंट KP.2 से 290 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं दूसरी ओर KP.1 वेरिएंट के कारण 34 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि बीते दिनों इन दोनों वेरिएंट के कारण ही सिंगापुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी और अब इस वेरिएंट के मामले भारत में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के ये दोनों ही वेरिएंट JN-1 वेरिएंट के सब वेरिएंट हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों वेरिएंट से संक्रमित लोगों में ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, इसलिए चिंतित होने का कोई कारण नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, केपी.1 के कुल 34 मामले 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में देखने को मिले हैं। सबसे ज्यादा 23 संक्रमित बंगाल में दर्ज किए गए। इसके अलावा गोवा में 1, गुजरात में 2, हरियाणा में 1, महाराष्ट्र में 4, राजस्थान में 2 और उत्तराखंड में 1 मामला सामने आया है। केपी.2 सब वेरिएंट से 290 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें सबसे अधिक 148 मामले सिर्फ महाराष्ट्र में ही मिले हैं। इस वेरिएंट के दिल्ली में 1, गोवा में 12, गुजरात में 23, हरियाणा में 3, कर्नाटक में 4, मध्य प्रदेश में 1, ओडिशा में 17, राजस्थान में 21, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 16 और बंगाल में 36 लोग संक्रमित हुए। इंसाकॉग ने कहा है कि इस नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। हम हर परिस्थिति और चुनौती से लड़ने के लिए सक्षम हैं। आपको बता दें कि भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) 30 दिसंबर 2020 को भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था, जो जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं का एक राष्ट्रीय बहु-एजेंसी कंसोर्टियम है। शुरुआत में इस कंसोर्टियम में 10 प्रयोगशालाएं जुड़ी थी, लेकिन अब इसके तहत 28 प्रयोगशालाएं हैं, जो सार्स-कोव-2 में हुई जीनोमिक विविधताओं पर निगाह रखती है। सिंगापुर में इस वेरिएंट की चली थी लहर गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में कोविड-19 के इस वेरिएंट की लहर सिंगापुर में देखने को मिली थी। 5 से 11 मई के बीच केपी.1 और केपी.2 सब वेरिएंट से संक्रमण के 25,900 मामले सिंगापुर में दर्ज किए गए थे।

अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया कई राज्यों में रेड अलर्ट

There will be no relief from the heat yet, the Meteorological Department has issued a red alert in many states भोपाल। उत्तर भारत के मैदानी इलाके बीते पांच दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। अब मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट जिन राज्यों के लिए जारी किया गया है, उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश का नाम शामिल है।  गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। निचले पहाड़ी इलाकों में भी तेज गर्मी पड़ेगी। मंगलवार को देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। इनमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाके शामिल हैं। गर्मी के चलते इन इलाकों में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। गुजरात के कई इलाकों में भीषण गर्मी के साथ ही उमस हालात को और खतरनाक बना रही है। हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि देश में सबसे ज्यादा है।  गर्मी का भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा भारी असर मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मंगलवार को भी राजस्थान के झुंझुनु के पिलानी में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत में गर्मी के मौसम में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे निम्न आय वर्ग की आय भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गर्मी के चलते 2030 तक 3 करोड़ से भी ज्यादा नौकरियां जा सकती हैं। गर्मी से उत्पादकता भी प्रभावित हो रही है और इसके चलते भारत की जीडीपी को भी भारी नुकसान हो सकता है।

मनोज अग्रवाल से प्रशासन छिना, अब सचिव द्विवेदी देखेंगे

Administration snatched from Manoj Aggarwal, now Secretary Dwivedi will look after it भोपाल। लघु वनोपज संघ में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हुआ। संघ के प्रबंध संचालक बिभाष ठाकुर ने अपर प्रबंध संचालक मनोज अग्रवाल से प्रशासन शाखा ले लिया है। प्रबंध संचालक ठाकुर ने प्रशासन का कार्य सचिव सहकारिता के के द्विवेदी को सौंप दिया है। अब अग्रवाल प्रशासन की जगह एएमडी व्यापार, विधि, समन्वय के साथ आंतरिक अंकेक्षण का कार्य देखेंगे। अभी तक आंतरिक अंकेक्षण का कार्य मुख्य वन संरक्षक एवं कार्यकारी संचालक प्रफुल्ल फुलझेले देखते थे। सूत्रों ने बताया कि पिछले लंबे समय से एएमडी मनोज अग्रवाल ने प्रशासन शाखा से जुड़े कार्य देखना बंद कर दिया था और हर मसले और मुद्दों को एमडी के पास धकेल दिया करते थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि अग्रवाल ने फेडरेशन से वन विभाग में लिए जाने का अनुरोध भी किया है।

“दुर्घटना से देर भली” नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षा का संदेश••••

Safety message given through street play “It’s better to delay an accident” हरिप्रसाद गोहे आमला ! आज रेलवे स्टेशन आमला का नजारा कुछ और ही था,बड़ी संख्या में यात्रीगण और रेल कर्मचारी सुरक्षा का संदेश देने वाले नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए इकट्ठा थे । मंडल रेल प्रबंधक मनीष अग्रवाल एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सांझी जैन के सफल व कुशल मार्गदर्शन में जनजागृति के तहत रेलवे क्रासिंग,अनाधिकृत वेंडरो,रेल यात्रियों को दुर्घटना से रोकने आदि को लेकर रेल्वे कल्चरल अकादमी नागपुर के माध्यम से जनजागृति कार्यक्रम चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत विभिन्न रेल्वे स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है । रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारी प्रसिद्ध रंगकर्मी कुशल अभिनय क्षमता के धनी ओर लेखक निर्देशक सुशील तिवारी के निर्देशन में रेलवे स्टेशन आमला में रेल्वे कल्चरल अकादमी नागपुर के कलाकारों द्वारा “दुर्घटना से देर भली” नुक्कड़ नाटक का कुशल मंचन किया गया । रेलवे आमला के कल्याण निरीक्षक श्री ए आर धोटे ,कमर्शियल सुपरवाइजर सुनील पंत के कुशल संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम को एस के गुप्ता स्टेशन प्रबंधक रेल्वे आमला,हरिमोहन निरंजन थाना प्रभारी आर पी एफ आमला, बी के सूर्यवंशी एस एस ई सी एंड डब्लू रेलवे आमला,डी के साहू टी आई, ए के जैन सी सी ओ आर रेलवे आमला,प्रकाश चौधरी एस एस ई इलेक्ट्रिकल रेलवे आमला,सहित अन्य डिपो सुपरवाइजरों ने कार्यक्रम को संबोधित किया । प्रख्यात निर्देशक सुनील तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक में सजीव अभिनय कर दर्शको का मन मोह लिया।शानदार अभिनय,प्रेरणादाई संवादों के माध्यम से दर्शको की खूब तालियां बटोरी।कही कही हास्य तो कही गंभीरता के साथ कलाकारों ने ट्रेन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने का सार्थक सन्देश दिया।नुक्कड़ नाटक के सभी कलाकार रेल्वे में कार्यरत है ओर उनका शानदार अभिनय ओर संवाद अदायगी ने दर्शको को प्रेरणादाई संदेश दिया।जल्दबाजी में बंद रेलवे फाटक को पार करना कितना खतरनाक हो सकता है कानो में इयर फोन लगाकर पटरी पार करना कितना जोखिम भरा हो सकता है इसे नाटक के माध्यम से बताया।नाटक के सभी पात्रों ने शानदार अभिनय किया। रेलवे के नियमो का पालन करने की सीख भी दी।वही सुरक्षित यात्रा करने के बारे में भी बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए आर धोटे ने बताया की ये प्रेरणादाई नुक्कड़ नाटक बल्लारशाह,वर्धा,नागपुर,आमला,बैतूल आदि नागपुर मंडल के अन्य रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा है।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कर रहे सुनील पंत ने कहा की इस प्रकार के नुक्कड़ नाटक सीधे ही लोगो को प्रभावित करते है ओर इससे मिली सीख पर अमल भी करते है।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो तक संदेश सटीक माध्यम से पहुंचता है।कार्यक्रम को समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। रेल्वे की यह सार्थक पहल है।ओर देश के प्रसिद्ध रंगकर्मी और निर्देशक सुनील तिवारी जी के निर्देशन ओर संयोजन में प्रसिद्ध नुक्कड़ नाटक आमला के लोगो को देखने को मिला आर पी एफ के थाना प्रभारी श्री निरंजन जी ने कहा की इसके माध्यम से सटीक तरीके से लोगो को सुरक्षा का संदेश दिया गया।नाटक की टीम के सभी कलाकार मंजे हुए है इन्होंने शानदार अभिनय किया।कार्यक्रम में गायत्री सोनकर सब इंस्पेक्टर आर पी एफ ,संजीव कुमार,अरुण मौर्य सहित समस्त डिपो सुपर वाइजर उपस्थित थे।नाटक कलाकर सुमन सौरभ,प्रणव घोष,जितेंद्र उपाध्याय,गुलशन चौहान,राहुल देवगड़े ,कैलाश महोनार, जया मेरी सिल्लेवार,सुद्दू कुमार,सुजाता चौधरी,स्नेहा कांबले,राहुल सोनोडिया,सलीम शेख,सूरज ठाकुर आदि ने शानदार अभिनय किया।आभार प्रदर्शन ए आर धोटे ने किया

भोपाल– सेंट्रल जेल के बाहर हुए मर्डर के फरार आरोपी गिरफतार

Bhopal – Absconding accused of murder outside Central Jail arrested भोपाल ! वारदात में शामिल 5 आरोपी गिरफतार 4 फरार, तलाश जारी। 9 आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर किया था धारदार हथियार से वार। मौके पर सुरेंद्र कुशवाह की हो गई थी मौत। मृतक अपने साथी के साथ पैरोल पर बाहर आए बदमाश सतीश खरे को छोड़ने पहुंचा था जेल। टीटी नगर क्षेत्र के पंचशील के रहने वाले है सभी आरोपी। पुलिस ने बदमाशों का आज निकाला जुलूस। गांधी नगर और टीटी नगर क्षेत्र में निकाला गया आरोपियों का जुलूस। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गांधी नगर थाना प्रभारी सुनील मेहर के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच और गांधी नगर पुलिस।

ओएसडी वन कुमार के खिलाफ जांच से संबंधित दस्तावेज नहीं दे रहे हैं डीएफओ छतरपुर

DFO Chhatarpur is not giving documents related to investigation against OSD Van Kumar भोपाल। तत्कालीन छतरपुर डीएफओ एवं वर्तमान ओएसडी वन अनुराग कुमार के खिलाफ वायरबेड और चैनलिंक खरीदी सहित आधा दर्जन से अधिक शिकायतों से संबंधित जांच थम सी गई है। जांच अधिकारी सीएफ कार्य आयोजना अजय कुमार पाण्डेय छतरपुर और वन संरक्षक छतरपुर संजीव झा के बार-बार पत्र लिखने के बावजूद भी मौजूदा डीएफओ छतरपुर दस्तावेज उपलब्ध नहीं दे रहे हैं। कमोवेश ऐसी ही शिकायत लोकायुक्त एसपी सागर की भी है। इसके कारण अनुराग कुमार के विरुद्ध की गई शिकायतों की अब तक शुरू नहीं हो सकी है।जांच अधिकारी एवं वन संरक्षक छतरपुर वर्किंग प्लान अजय कुमार पांडेय ने 27 मार्च को पत्र लिखकर तत्कालीन डीएफओ छतरपुर अनुराग कुमार के खिलाफ कोई विभिन्न शिकायतों से संबंधित दस्तावेज मांगे। पांडेय के पत्र के बाद वन संरक्षक छतरपुर संजीव झा ने अर्थशास्त्र की पत्र लिखकर जांच अधिकारी को समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए एक से अधिक पत्र लिख चुके हैं किंतु वर्तमान डीएफओ ने उन पत्रों का जवाब देना उचित नहीं समझा है। अनुराग कुमार के खिलाफ शिकायत करने वालों में सेवानिवृत्ति एसडीओ केबी गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह, कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार समेत 8 लोगों ने शिकायत की है। ये मांगे गए दस्तावेज लोकायुक्त में मामला दर्ज लोकायुक्त संगठन तत्कालीन छतरपुर डीएफओ एवं वर्तमान अवर सचिव वन अनुराग कुमार के खिलाफ वायरबेड और चैनलिंक खरीदी में अनियमित किए जाने पर प्रकरण पंजी दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी एसपी सागर लोकायुक्त को दी गई है। लोकायुक्त संगठन ने वन विभाग को पत्र लिखकर खरीदी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के बार-बार निर्देश दिए जा रहे है किन्तु विभाग दस्तावेज उपलब्ध कराने में टालमटोल कर रहा है। आईएफएस को बचाने एसडीओ को फंसाया वन विभाग ने मंत्रालय में पदस्थ ओएसडी अनुराग कुमार को बचाने के लिए एसडीओ डॉ कल्पना तिवारी को बलि बकरा बना दिया। यही नहीं, विभाग के शीर्षस्थ अफसरों ने उसको आरोप पत्र जारी कर आईएफएस की दौड़ से बाहर कर दिया गया। मामला तब का है जब वे टीकमगढ़ के प्रभारी डीएफओ हुआ करते थे। चैन लिंक और वायरवेड की खरीदी में प्रमाणकों पर एसडीओ कल्पना तिवारी के हस्ताक्षर बिना डीएफओ अनुराग कुमार ने भुगतान कर दिया था। जब कुमार के खिलाफ गड़बड़ियों को लेकर शिकंजा कसा गया तब कुमार ने डिलीवरी चालान में हस्ताक्षर करने का आधार बनाकर डॉ कल्पना तिवारी को ही आरोपों के कठघरे में खड़ा कर दिया। जबकि प्रमाणक पर एसडीओ के हस्ताक्षर ही नहीं है।

किर्गिस्तान में फंसे उज्जैन के 10 से ज्यादा छात्र, जीतू पटवारी ने PM मोदी-CM मोहन से की अपील

More than 10 students of Ujjain stranded in Kyrgyzstan, Jitu Patwari appeals to PM Modi-CM Mohan MP News: जीतू पटवारी ने कहा कि किर्गिस्तान में हो रही हिंसा में उज्जैन के 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स फंसे हैं. वो किसी भी तरह भारत वापस आना चाहते हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से मदद की अपील की है. किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) में हो रही ‎हिंसा के बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) के 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स फंसे‎ हैं. ये स्टूडेंट्स इतने डरे और ‎सहमे हुए हैं कि किसी भी तरह ‎जल्द से जल्द भारत लौटना ‎चाहते हैं. छात्रों ने जानकारी दी है कि किर्गिस्तान के युवक हॉस्टल में घुसकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच कर रहे हैं. इसके साथ ही उनका कमरे से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से रेस्क्यू की गुहार लगाई है. इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी पीएम मोदी से छात्रों को बाहर इंडिया वापस लाने की अपील की है. जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ‘किर्गिस्तान में हो रही हिंसा में उज्जैन के 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स फंसे हैं. वो किसी भी तरह भारत वापस आना चाहते हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से मदद की अपील की है.’ जीतू पटवारी ने क्या कहा?उन्होंने आगे कहा कि ‘मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है बिश्केक और आसपास के इलाकों में भारतीय स्टूडेंट्स को निशाना बनाया जा रहा है. यह बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के लिए किर्गिस्तान में हैं. पीएम नरेंद्र मोदी जी मध्य प्रदेश के बच्चों के साथ उनके परिजन भी बहुत परेशान हैं. सरकार का त्वरित और प्रभावी दखल जरूरी है. उम्मीद है राज्य सरकार के जरिए भी आवश्यक सूचनाएं तत्काल साझा की जाएंगी, ताकि बच्चों की जल्द और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके.’ बता दें किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक और आसपास के इलाकों में इन दिनों भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी स्टूडेंट्स को खासतौर पर निशाना बनाया जा रहा है. भारत से कई स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई के लिए किर्गिस्तान में हैं. इनमें उज्जैन के भी 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हैं. दरअसल, किर्गिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश के मुकाबले काफी सस्ती है, इसीलिए इन देशों के स्टूडेंट्स वहां एमबीबीएस करने पहुंचते हैं.

आगरा-मुंबई हाइवे पर बस पुलिया से नीचे गिरी, दो की मौत…21 यात्री हुए घायल

Bus falls from culvert on Agra-Mumbai highway, two killed…21 passengers injured शाजापुर में इंदौर से ईसागढ़ जा रही एक बस आगरा-मुंबई हाइवे पर एक पुलिया के नीचे जा गिरी। इस हादसे दर्दनाक हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 10 यात्रियों की गंभीर हालत के चलते उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचोर से 5 किलोमीटर दूर एक यात्री बस पुलिया से निचे जा गिरी, जिससे उसमें सवार 21 यात्रियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है, इसमें 55 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें से दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बस में सवार सभी यात्री घायल हुए हैं, बाकी यात्रियों को मामूली चोंट आई है। बता दें कि बालाजी ट्रेवल्स की यात्री बस इंदौर से ईसागढ़ जा रही थी। इसी दौरान बस सतगुरु ढाबे पर रूकी और यहां से चाय नाश्ता के बाद रवाना हुई और थोड़ी दूरी पर ही स्थित एक पुलिया से निचे जा गिरी। बस में से सभी यात्रियों को निकालकर पहले पचोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, उसके बाद 21 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को शाजापुर रेफर किया गया। बस चालक ने पी रखी थी शराबजिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ डॉ सचिन नायक ने बताया पचोर में एक यात्री बस पलटने के बाद 21 यात्रियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए यहां लाया गया, जिसमें से 10 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया है। बस में सवार महिला यात्री हीरा प्रजापति ने बताया बस चालक बार-बार मोबाइल देख रहा था। देवास मक्सी के बीच में भी बस को एक होटल पर एक घंटे के लिए रोका गया। चालक ने शराब पी रखी थी।

वाईल्डलाईफ हैल्थ एवं फॉरेन्सिक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन :वीयू विश्वविद्यालय

Three-day training program on Wildlife Health and Forensics organized: VU University विषेश संवाददाताजीतेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर ! स्कूल ऑफ वाईल्डलाईफ फॉरेंसिक एण्ड हैल्थ, ना.दे.प.चि.वि.वि., जबलपुर के तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनाँक 20.05.2024 से आयोजित किया जा रहा है, जो पर्यावरण, वन एवं जल परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित (Sponsered) की गई है। जो मूलतः Introduction to Wildlife Health and Forensics विषय से संबंधित है। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से विटनरी साईंस एवं वाइल्डलाईफ सांइस के M.V.Sc. तथा Ph.D. के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रषिक्षण का उद्देष्य युवाओं को वर्तमान में वाईल्डलाईफ हैल्थ एवं फॉरेन्सिक की स्थिति से अवगत कराना है। इस प्रषिक्षण के तहत् हम वन्यपा्रणियों के रोग एवं निदान, अपराधियों के पास से जप्त की गई वन्यप्राणियों की अवैध सामग्री एवं वाईल्ड एनिमल को ट्रक्यूलाईज करना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जावेगी। इस प्रषिक्षण के तहत् फील्ड टूर में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मण्डला भ्रमण के दौरान विभिन्न वन्यप्राणी के बारे में जानेंगे। यह प्रषिक्षण 20-22 मई 2024 तक चलेगी। प्रषिक्षण का शुभारंभ नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सीता प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया। इस मौके पर नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलसचिव डॉ. एस. के. जोशी, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, जबलपुर के अधिष्ठाता, डॉ. आर. के शर्मा, स्कूल ऑफ वाईल्डलाईफ फॉरेंसिक एण्ड हैल्थ, ना.दे.प.चि.वि.वि., जबलपुर की संचालिका डॉ. शोभा जावरे तथा इस प्रषिक्षण कार्यक्रम के आयोजक, डॉ. देवेंद्र पोधाडे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित स्पीकर तथा पूर्व संचालक, डॉ. ए.बी. श्रीवास्तव द्वारा प्रषिक्षणार्थियों को वन्यजीव एवं फॉरेंसिक विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। अथितियों का स्वागत डॉ. सोमेष सिंह, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. काजल कुमार जादव, डॉ. निधि राजपूत तथा डॉ. अमोल रोकडे़ आदि ने किया तथा सभा का संचालन, डॉ. निधि राजपूत एवं आभार प्रदर्षन डॉ. काजल कुमार जादव द्वारा किया गया।

बाराबंकी में सबसे अधिक, लखनऊ में सबसे कम ,यूपी में एक बजे तक 39.55% मतदान

Highest in Barabanki, lowest in Lucknow, 39.55% voting till 1 pm in UP पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जालौन सीट पर 39.50 फीसदी मतदानजालौन निर्वाचन क्षेत्र में कुल 39.50 प्रतिशत मतदान हुआविधानसभा भोगनीपुर- 41.68 प्रतिशतविधानसभा माधौगढ़- 37.93 प्रतिशतविधानसभा कालपी- 39.5 प्रतिशतविधानसभा उरई- 39.9 प्रतिशतविधानसभा गरौठा- 38.91 प्रतिशत झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर 43.61 प्रतिशत मतदान222 बबीना विधान सभा – 41.77223 झांसी नगर विधान सभा – 37.9224 मऊरानीपुर विधान सभा – 40.65226 ललितपुर विधान सभा – 46.96227 महरौनी विधान सभा – 49.2 यूपी में एक बजे तक 39.55 फीसदी मतदान अमेठी सीट पर 38.21 फीसदी मतदानकैसरगंज सीट पर 38.50 प्रतिशत वोटिंगकौशांबी सीट पर 36.25 फीसदी मतदानगोंडा सीट पर 36.67 प्रतिशत वोटिंगजालौन सीट पर 39.50 फीसदी मतदानझांसी सीट पर 43.61 प्रतिशत मतदानफतेहपुर सीट पर 39.85 फीसदी मतदानफैजाबाद लोकसभा सीट पर 40.77 प्रतिशत वोटिंगबांदा लोकसभा सीट पर 40.20 फीसदी मतदानबाराबंकी लोकसभा सीट पर 44.77 प्रतिशत वोटिंगमोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 41.43 फीसदी मतदानरायबरेली लोकसभा सीट पर 39.69 प्रतिशत मतदानलखनऊ सीट पर 33.50 प्रतिशत वोटिंगहमीरपुर सीट पर 40.71 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग अपडेट : सुबह 11 बजे तक देश में 23.66 फीसदी मतदान

Voting update of Lok Sabha elections 2024: 23.66 percent voting in the country till 11 am लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान है। इस चरण में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर और महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान हैं। वहीं ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान है। ओडिशा में इस दौरान 94,732 मतदान केंद्रों पर लगभग 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात हैं। नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवें चरण में आज यानी 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग है। पांचवें चरण में कई बड़े दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य,उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल हैं। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा।

प्रदेश के बहुचर्चित : नर्सिंग घोटाला केस में CBI की बड़ी कार्रवाई

Major action by CBI in the most talked about subsidiary factory case of the state भोपाल ! प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाला मामले में दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने राजधानी भोपाल इंदौर रतलाम समेत कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। दरअसल नर्सिंग कॉलेज घोटाले केस में कॉलेज की सही रिपोर्ट पेश करने के बदले में सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज ने रिश्वत मांगी थी। प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाला मामले में दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने राजधानी भोपाल, इंदौर, रतलाम समेत कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। दरअसल, नर्सिंग कॉलेज घोटाले केस में कॉलेज की सही रिपोर्ट पेश करने के बदले में सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज ने रिश्वत मांगी थी। दिल्ली की टीम ने राहुल को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। चेयरमैन को भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गयामलय नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन अनिल भास्करन और प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन को भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। मलय नर्सिंग कॉलेज के रिश्वत देने वाले चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत सीबीआई इंस्पेक्टर के साथ केस में दलाल सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कुल 13 आरोपी गिरफ्तारअभी तक दिल्ली सीबीआई टीम ने इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी को इन सभी की 10 दिन की रिमांड मिली है। रेड में राहुल राज के घर तलाशी में 7 लाख 88 हजार कैश, 2 गोल्ड के बिस्किट बरामद हुए हैं। रविराज भदोरिया के पास से 84.65 लाख रुपये की जब्तीवहीं, आरोपी में रविराज भदोरिया के पास से 84.65 लाख रुपये की नकद जब्ती, प्रीति तिलकवार के यहां से करीब 1 लाख रुपए और डायरी की जब्त की गई है।

मई के आखिरी में जमकर तपेगा भोपालः टेम्प्रेचर 43° पहुंचा

Bhopal will be very hot at the end of May: Temperature will reach 43° भोपाल। मई के महीने में भोपाल में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। 10 में से 8 साल टेम्प्रेचर 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। साल 2016 में यह रिकॉर्ड 46.7 डिग्री रहा था। हालांकि, इस बार अब तक गर्मी के तेवर थोड़े नरम रहे हैं, लेकिन रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने 20 मई से तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। 25 मई से नौतपा की शुरुआत भी हो रही है। इसके चलते भी गर्मी और लू का असर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्य प्रदेश के साथ भोपाल में भी मई महीने में आंधी, बारिश-ओले का दौर चला। इस वजह से दिन का टेम्प्रेचर ज्यादा नहीं बढ़ा। 7 मई को टेम्प्रेचर 42.4 डिग्री पहुंचा था। इसके बाद 19 मई, रविवार को पारा 43 डिग्री पर आ गया। एक ही दिन में डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इस महीने 4 बार पारा 41 डिग्री पार रहा। 10 दिन में टेम्प्रेचर में उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 दिन में भोपाल में दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 10मई को पारा 41.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 19 मई को यह 43 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। 13-14 मई की रात में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा था, जो पिछली 3 रातों से 28.8 डिग्री चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में लू का असर भी चलेगा। रात में भी गर्म हवाएं चल सकती है। अगले 4 दिन भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम 20 मई: दिन-रात गर्मी का असर देखने को मिलेगा। बादल भी रहेंगे। दिन का टेम्प्रेचर 42 से 43 डिग्री के आसपास रहेगा। 21 मई: दिन के टेम्प्रेचर में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने पारा 43 डिग्री तक जा सकता है। 22 मई: दिन में 43 से 44 और रात में पारा 30 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। 23 मई: गर्मी का असर रहेगा। टेम्प्रेचर 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।10 साल में 5 बार पारा 45-46 डिग्री के पार रहा वर्ष 2014 से 2023 तक 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो एक बार टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 46.7 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, 4 बार पारा 45 डिग्री या इससे अधिक रहा। सबसे ज्यादा गर्मी वर्ष 2015, 2016, 2017, 2018 और 2022 में पड़ी थी। बाकी सालों में टेम्प्रेचर 45 डिग्री से नीचे ही रहा।

5वें चरण में 49 सीटों पर पोलिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सहित 11 हस्तियों की साख दांव पर

Polling on 49 seats in the 5th phase today, reputation of 11 celebrities including Rahul Gandhi and Rajnath is at stake लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इस चरण में विभिन्न राजनीतिक दलों के 695 उम्मीदवार प्रतिद्वंद्विता कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव के चार चरणों के मतदान के बाद अब सोमवार को पांचवें चरण का मतदान होगा. चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है. सोमवार को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होंगे. इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ ही मतदान होगा. इस चरण में जिन 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान होना है, वे हैं-बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल. इन राज्यों में चुनाव आयोग ने मतदान को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए हर तरह की तैयारियां की हैं. मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त होगा. पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, महाराष्ट्र की 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की सात सीटों, बिहार की पांच सीटों, ओडिशा की पांच सीटों, झारखंड की तीन और लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट पर मतदान होगा. पांचवें चरण के मतदान के लिए 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. पांचवें चरण में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी सीट से, कांग्रेस के राहुल गांधी रायबरेली सीट से, कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह, राजद नेता और पार्टी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हाजीपुर से चिराग पासवान, हुगली से लॉकेट चटर्जी,नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला बारामूला से और मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं. पांचवें चरण के मतदान को लेकर ECI की तैयारी चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि मतदान आरामदायक और सुरक्षित वातावरण में हो, मतदान केंद्र पर्याप्त छाया, पीने के पानी, रैंप, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराई गई हैं. संबंधित सीईओ और डीईओ और राज्य मशीनरी को उन क्षेत्रों में गर्म मौसम की स्थिति का प्रबंधन करने के लिए पर्याप्त उपाय करने की सलाह दी गई है. बता दें कि अब तक लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान केंद्रों पर लगभग 66.95% मतदान हुआ है. शेष तीन चरणों का मतदान 1 जून तक चलेगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी. आम चुनाव के पहले चार चरणों में 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और 379 लोकसभा केंद्रों के लिए मतदान संपन्न हुआ है. इन सीटों पर होगी वोटिंग महाराष्ट्र: मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, पालघर, धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी. उत्तरप्रदेश: जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, गोंडा, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज पश्चिम बंगाल: बनगांव, बैरकपुर, श्रीरामपुर, उलुबेरिया, हावड़ा, हुगली, आरामबाग, बिहार: हाजीपुर, सीतामढी, सारण मुजफ्फरपुर, मधुबनी झारखंड: कोडरमा, हजारीबाग, चतरा ओडिशा: कंधमाल, अस्का, बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, जम्मू और कश्मीर: बारामूला लोकसभा सीट लद्दाख: लद्दाख लोकसभा सीट

पुंछ में फारूक अब्दुल्ला की रैली में चाकू से हमला,पुलिस ने इलाके को घेरा

Knife attack at Farooq Abdullah’s rally in Poonch, police surrounded the area जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) की एक चुनावी रैली में रविवार को चाकू से हमले की घटना में तीन युवक घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब एनसी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पार्टी उम्मीदवार के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मेंढर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में रविवार को एक चुनावी रैली में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू से किए गए हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला मेंढर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार मियां अल्ताफ के समर्थन में पार्टी द्वारा आयोजित रैली में उपस्थित थे। रैली बिना किसी व्यवधान के जारी रही। किसी मुद्दे को लेकर दो समूहों के बीच झड़पअधिकारियों ने बताया कि रैली के दौरान किसी मुद्दे पर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हाथापाई का फायदा उठाकर हमलावर भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि हरनी के निवासी सोहेल अहमद और यासीर अहमद और कसबलारी गांव के मोहम्मद इमरान को चाकू से चोटें आईं और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अहमद राणा ने घटना को बताया “सुरक्षा चूक”पुलिस ने बताया कि सोहेल और यासीर की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल, राजौरी रेफर किया गया है। वरिष्ठ नेकां नेता जावेद अहमद राणा ने इस घटना को “सुरक्षा चूक” करार दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। यह बहुत अजीब है कि चाकू लेकर लोग रैली स्थल में घुसने में कामयाब रहे।

2.56 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी : देश के विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर खुशखबरी

Increase of 2.56 billion dollars: Good news about the country’s foreign exchange reserves भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि 10 मई को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान भंडार 2.561 अरब डॉलर से बढ़कर 644.151 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इस समय विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत को खुशखबरी मिल रही है। बीते 10 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.561 अरब डॉलर की शानदार बढ़ोतरी हुई। अब अपना भंडार 644.15 अरब डॉलर का हो गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में काफी बढ़ोतरीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि 10 मई को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान भंडार 2.561 अरब डॉलर से बढ़कर 644.151 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.67 अरब डॉलर बढ़कर 641.59 अरब डॉलर रहा था। इसके पहले लगातार तीन सप्ताह इसमें गिरावट आई थी। पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का मुद्रा भंडार 648.56 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, केंद्रीय बैंक के साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार 1.488 अरब डॉलर से बढ़कर 565.648 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 1.07 अरब डॉलर बढ़ारिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 10 मई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा भंडार 1.49 अरब डॉलर बढ़कर 565.65 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 1.07 अरब डॉलर बढ़कर 55.95 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ के पास भारत का आरक्षित जमा घटाविशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 50 लाख डॉलर बढ़कर 18.06 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा 40 लाख डॉलर घटकर 4.495 अरब डॉलर रह गया।

बीएसएफ की पूर्वी कमान के एडीजी ने भारत-बांग्लादेश सीमा का किया दौरा

ADG of BSF Eastern Command visited India-Bangladesh border एडीजी रवि गांधी ने 112वीं बटालियन द्वारा कवर किए गए क्षेत्रों में परिचालन चुनौतियों का गहन मूल्यांकन किया, जिसमें नदी क्षेत्रों के साथ बिठारी बाजार और ताराली -1 भी शामिल है। सीमा संबंधी मुद्दों के प्रबंधन के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई और कंपनी कमांडरों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए। बंगाल में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण से पहले बीएसएफ की पूर्वी कमान के अतिरिक्त निदेशक (एडीजी) रवि गांधी ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया और तैयारियों का लिया जायजा। इस दौरान दक्षिण बंगाल सीमांत के तहत तैनात विभिन्न बटालियनों की परिचालन तत्परता और तैयारियों का आकलन किया गया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण बंगाल सीमांत के आईजी आयुष मणि तिवारी, आईपीएस के साथ 5वीं बटालियन के अधिकार क्षेत्र के तहत जयंतीपुर सीमा चौकी क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने गुनारमठ सीमा चौकी का दौरा किया, जहां कंपनी कमांडर ने उन्हें सीमा अपराधों से निपटने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए प्रभावी उपायों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अतिरिक्त निदेशक रवि गांधी ने 5वीं बटालियन, बीएसएफ के तहत अंगरेल, डोबारपाड़ा, झाउदांगा, खरारमथ, पुरानी पिपली, नई पिपली, तेंतुलबेरिया और 112वीं बटालियन, बीएसएफ के तहत गरजला, कलांची सहित कई अन्य सीमा चौकियों का दौरा किया गया। इन निरीक्षणों का उद्देश्य परिचालन दक्षता का मूल्यांकन करना और सीमा बटालियनों के सामने आने वाली किसी भी चुनौती का समाधान करना था। इसके अलावा, एडीजी रवि गांधी ने 112वीं बटालियन द्वारा कवर किए गए क्षेत्रों में परिचालन चुनौतियों का गहन मूल्यांकन किया, जिसमें नदी क्षेत्रों के साथ बिठारी बाजार और ताराली -1 भी शामिल है। सीमा संबंधी मुद्दों के प्रबंधन के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई और कंपनी कमांडरों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए। हकीमपुर चेकपॉइंट क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया, जहां एडीजी, पूर्वी कमान ने सीमा के दोनों ओर गांवों की निकटता से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों की जांच की। व्यापक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने, सीमा पार गतिविधियों से उत्पन्न होने वाले मुद्दों के समाधान के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सुरक्षा के लिए तैनात बीएसएफ बटालियन के कमांडरों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की गई। पांचवें चरण के मतदान की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। दौरे के अंत में रवि गांधी ने राजारहाट, कोलकाता में दक्षिण बंगाल सीमांत के मुख्यालय का दौरा किया गया, जहां आईजी आयुष मणि तिवारी, आईपीएस, ने रवि गांधी को सीमावर्ती क्षेत्रों में परिचालन तत्परता और रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बीएसएफ के एडीजी रवि गांधी ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में बीएसएफ कर्मियों द्वारा प्रदर्शित समर्पण और व्यावसायिकता की सराहना की। उन्होंने भारत की सीमाओं की अखंडता और सुरक्षा खासकर भारत-बांग्लादेश सीमा के चुनौतीपूर्ण इलाके में सुनिश्चित करने के लिए पूर्वी कमान की प्रतिबद्धता दोहराई।

पतंजलि की सोन पापड़ी का सैंपल फेल, जानिए पूरा मामला

Patanjali’s Soan Papdi sample fails, three including AGM jailed खाद्य सुरक्षा विभाग ने 17 अक्तूबर 2019 को बेड़ीनाग से इलाइची सोन पापड़ी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। यहां नमूना असुरक्षित श्रेणी का पाया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ संजय सिंह की अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम), डिस्ट्रीब्यूटर कान्हा जी प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर और एक व्यापारी को छह-छह माह की सजा सुनाई। कोर्ट ने तीनों पर कुल 40 हजार का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 17 अक्तूबर 2019 को बेड़ीनाग से इलाइची सोन पापड़ी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। यहां नमूना असुरक्षित श्रेणी का पाया गया था। प्रदेश की प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने पर पतंजलि ने इस नमूने की जांच के लिए रेफरल लैब गाजियाबाद (भारत सरकार) को भेजा था। यहां भी नमूना फेल पाया गया जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने 28 जुलाई 2021 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दायर कराया था।

मौसम: पांच दिन और झुलसाएगी गर्मी, छह राज्यों में लू की चेतावनी

Weather: Heat will scorch for five more days, heat wave warning in six states भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की। पूर्व और मध्य क्षेत्र में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली, हरियामा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ में भले ही शुक्रवार को सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हो, लेकिन शनिवार सुबह से ही बाहर निकलने पर ऐसा लगा जैसे पूरा शरीर झुलस गया हो। मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी और लू से भरे दिनों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अभी और पांच दिन राहत की उम्मीद नहीं है। खासकर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व यूपी पर गर्मी की ज्यादा सताएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की। पूर्व और मध्य क्षेत्र में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली, हरियामा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही नवजात बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोग के मरीजों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है। यूपी, बिहार व पश्चिम राजस्थान में दो-तीन दिनों तक रात में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी गई है। 20 जगह पारा 45 के पारदिल्ली में दूसरे दिन भी भीषण गर्मी पड़ी और औसत अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन का सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब,. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 20 जगहों पर पारा 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर और पिलानी में पारा 46 डिग्री को पार कर गया। केरल में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्टउत्तर पश्चिम भारत में लोग लू से झुलस रहे हैं तो दक्षिण भारत में लोग बारिश से परेशान हैं। आईएमडी ने केरल के कई जिलों में अगले दो दिन यानी 19 और 20 मई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पथनमथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड़ और वायनाड के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में शनिवार को भी भारी बारिश हुई। दक्षिण अंडमान सागर आज पहुंच सकता है मानसूनआईएमडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। रविवार को दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण भारत में 23 मई तक मूसलाधार बारिश भी होगी। इस दौरान 19 से 21 मई तक अधिकांश इलाकों में बहुत तेज बारिश हो सकती है।

सीएम मोहन यादव के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

Congress reached Election Commission against CM Mohan Yadav धर्म के आधार पर वोट मांगने का लगाया आरोप कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव को आगे चुनाव प्रचार करने से रोकने और आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। भोपाल । प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के हरियाणा के रेवाडी जिले के कौसली कस्बे में प्रचार के द्वारा धर्म के नाम पर वोट मांगने और कांग्रेस के लोगों के लिए अमर्यादित शब्दों के उपयोग पर प्रदेश कांग्रेस बिफर उठी है। इस मामले में कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की जनभावनाओं पर ठेस पहुंचाने वाली भाषा चुनाव आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है, इसलिए मुख्यमंत्री के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज करने के साथ चुनाव प्रचार करने से रोक लगाई जाए। यह कहा शिकायत मेंप्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग संबंधी कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हरियाणा में गुडगांव लोकसभा क्षेत्र के रेवाड़ी जिले के कौसली कस्बा में जनसभा को संबोधित करते हुए भगवान राम के नाम पर मतदाताओं से वोट मांगे और कांग्रेस पार्टी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि राम मंदिर बनने पर खुशी तो जाहिर की, लेकिन उनकी छाती पर सांप लोट रहे थे, जब मंदिर बन गया तो कहने लगे हमारे राम, तुम्हारे राम। साथ ही अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्हें आगे प्रचार करने से रोकने के साथ आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया जाए।

स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी की जनता में क्यों फूट रहा गुस्सा

Why is the anger among the people of Amethi against Smriti Irani? क्षत्रिय समुदाय के लोगों स्मृति ईरानी के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है. बीजेपी से क्षत्रियों का कद कम होने को लेकर ये लोग बीजेपी को वोट न देने की कसमें खा रहे हैं. अमेठी में क्षत्रिय समुदाय के लोग स्मृति ईरानी के खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. कसम खा रहे हैं और लोगों को कसमें खिला रहें हैं कि इस बार बीजेपी को वोट नहीं देना है. आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि इस समाज के लोगों ने भाजपा को वोट न देने की कसम खाई है. क्यों भाजपा के खिलाफ इनका गुस्सा फूट रहा है? करणी सेना के लोग अमेठी में घूम-घूम कर लोगों को इस बात की कसमें खिला रहे हैं कि इस बार भाजपा को वोट नहीं देना है. ये लोग बीते कुछ समय पहले कांग्रेस नेता दीपक सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे से नाराज चल रहे हैं. साथ ही साथ उनका यह भी कहना है कि बीजेपी में उनके समाज के कद को घटाया जा रहा है. महिला सम्मान पर नहीं बोलती बीजेपी करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह का कहना है कि जो भी पार्टी महिला का सम्मान नहीं करती है हम उसका विरोध करते हैं. इनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय चुनाव का उम्मीदवार अगर महिला का अपमान करता है तो बीजेपी के मुखिया और शीर्ष नेतृत्व अपना मुंह नहीं खोलते हैं. इसी को देखते हुए इन्होंने कसम खाई है कि यह भाजपा के हर नेता का विरोध करेंगे और उनको वोट नहीं देंगे. बीजेपी ने हमें मजदूर बना कर छोड़ा है महाभारत काल में द्रौपदी के हुए चीर हरण के बारे में बताते हुए महिपाल सिंह ने कहा कि जब द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था तो कुछ लोग चुप बैठे थे और जो लोग चुप बैठे थे उनको भुगतना पड़ा था. इन्होंने कहा कि यदि देश का प्रधान मुखिया महिला सम्मान पर एक शब्द नहीं बोलता है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए. हमने जिस पार्टी को वोट दिया उसने हमें मजदूर बनाकर रखा है. महिपाल सिंह ने तो यह तक का डाला कि हम इस बार ऐलान करते हैं कि पूरे देश के राजपूत समाज के लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे. स्मृति ईरानी पर साधा निशाना स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए महिपाल सिंह ने कहा कि एक सांसद महिला होकर महिला सम्मान के ऊपर बात नहीं करती है, संसद में महिलाओं को लेकर कोई मुद्दा नहीं उठाती है तो उन्हें यह बोलने का कोई हक नहीं कि हम दिल्ली में महिला सम्मान की लड़ाई लड़ हैं. योगी आदित्यनाथ को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर है महिपाल सिंह का कहना है कि हम अमेठी में इस कारण नहीं आ रहे थे क्योंकि हमारे अंदर योगी आदित्यनाथ को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर है. बीजेपी योगी आदित्यनाथ को काटने की कोशिश की जा रही है, वसुंधरा राजे का सफाया कर दिया गया, शिवराज सिंह को भी मध्य प्रदेश के सीएम पद से हटा दिया गया, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को भी हटा दिया गया, रमन सिंह की क्या हालत की है आप सभी को मालूम है. थल सेना अध्यक्ष का सबसे बड़ा पद होता है जो साढ़े आठ लाख वोट लेकर जीता था. उनको भी उनके पद से हटा दिया जाता है. राजनाथ सिंह को साइड लाइन किया गया महिपाल सिंह बोले, पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बैठने के लिए तैयार हैं, इससे यह साफ दिखता है कि भाजपा से क्षत्रिय समाज का कद कम हो रहा है. जिन राजनाथ सिंह ने भाजपा को पूरे देश में प्रमोट किया उन्हीं को भाजपा ने साइड लाइन कर दिया. नरेंद्र सिंह तोमर को सीएम बनाने के नाम पर एमएलए बनाकर छोड़ दिया. महिपाल सिंह ने कहा कि उनके पास ऐसे हजारों उदाहरण है, जिससे यह पता चलता है कि भाजपा में क्षत्रिय समाज का कद कम होता जा रहा है. इसी को लेकर करणी सेना के लोग अमेठी में बीजेपी के खिलाफ लोगों से कसमें खिलवा रही है कि इन्हें वोट नहीं देना है.

चिनफिंग-पुतिन की दोस्‍ती से अमेरिका की बढ़ रही टेंशन

America’s tension is increasing due to Xi Jinping-Putin friendship रूस के साथ चीन के बढ़ते सहयोग को लेकर अमेरिका के एक शीर्ष रक्षा अधिकारी ने अपने चीनी समकक्ष को चेतावनी दी है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की और दोनों देशों ने अपने संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया। पुतिन मॉस्को और बीजिंग के बीच संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चीन की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे। वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष रक्षा अधिकारी ने अपने चीनी समकक्ष को रूस के साथ चीन के बढ़ते सहयोग के बारे में चेतावनी दी है। दरअसल, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की थी। दोनों देशों ने अपने बीच संबंधों को मजबूत करने का भी संकल्प लिया था। बता दें कि पुतिन, मास्को और बीजिंग के बीच संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चीन की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे, जिसके दौरान उन्होंने और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग ने साझेदारी के ‘नए युग’ की प्रतिज्ञा की ‘एक चीन’ नीति के प्रति प्रतिबद्ध अमेरिकी रक्षा सहायक सचिव ने यह भी दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ‘एक चीन’ नीति के प्रति प्रतिबद्ध है। साथ ही अमेरिकी अधिकारी ने अपने चीनी समकक्ष से दक्षिण चीन सागर के तट के पास चीन और फिलीपींस के बीच बढ़ते तनाव के बारे में भी बात की। इस पर अब, चीन ने ताइवान के साथ ‘सैन्य मिलीभगत’ के लिए अमेरिका की आलोचना की है। चीन के समर्थन पर अमेरिका ने जताई गंभीर चिंताइंडो-पैसिफिक सुरक्षा मामलों के लिए अमेरिकी सहायक रक्षा सचिव एली रैटनर ने शुक्रवार को चीन के मेजर जनरल ली बिन, अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग के लिए केंद्रीय सैन्य आयोग कार्यालय के निदेशक के साथ वीडियो टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान रैटनर ने रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों के साथ-साथ ‘रूस के रक्षा औद्योगिक आधार के लिए चीन के समर्थन पर गंभीर चिंता’ पर चर्चा की। चीन ने की आलोचनाबीजिंग मुख्यालय वाले ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, अमेरिका और ताइवान के बीच सैन्य मिलीभगत और साथ ही ताइवान स्वतंत्रता बलों के अलगाववादी कृत्य ताइवान जलडमरूमध्य में वर्तमान स्थिरता में व्यवधान के मुख्य स्रोत हैं। प्रवक्ता ने कहा, चीन किसी भी ‘ताइवान स्वतंत्रता’ अलगाववादी गतिविधियों और विदेशी मिलीभगत और समर्थन के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक जवाबी कदम उठाएगा।

ATM मै चोरी करने बाली चंद्रपुर महाराष्ट्र की गैंग थाना आमला धराई

ATM theft gang from Chandrapur, Maharashtra arrested in Amla police station हरिप्रसाद गोहेआमला/ पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्छल झरिया द्वारा बताया गया कि, दिनांक 14-15 मई की रात करीब 00.35 बजे दो व्यक्तियो ने गोविन्द कॉलोनी आमला मै ESAF बैंक के ATM की मनी डिस्पेंसर स्लीट पर प्लास्टिक की पट्टी किसी गोंद जैसे पदार्थ से चिपकाकर, किसी ग्राहक द्वारा रूपए निकालने के प्रवास के असफल हो जानें पर रूपए चोरी करने का प्रयास किया गया था, किन्तु पोलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज़ सुनकर अपराधी भाग गए थे। उक्त घटना की रिपोर्ट ESAF Bank के प्रबंधक द्वारा थाना आमला मै की गई थी, जिस पर पुलिस ने अपराध धारा 457 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मै लिया गया था।दिनांक 16-17 मई की रात आमला पुलिस ने तीन चोर-साईं पिता श्रीनिवास अलेटी उम्र 20 साल, रवि कुमार पिता अतरम जम्बी उम्र 20 साल तथा किशोर अपचारी लोकेश @ शालू पिता पिंटू चौहान उम्र 17 साल 8 माह समस्त निo अबुल कलाम आजाद पार्क के पास, कॉलोनी नम्बर 03, बल्लारशाह रोड चंद्रपुर महाराष्ट्र को मीर दातार मजार से लगी रेल पटरी के पास से ATM तोड़कर चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ा और अपराधियों से पेचकस, सब्बल और कटर (चोरी करने मै प्रयुक्त किए जा सकने वाले उपकरणों) के साथ पकड़ा और की गई कार्यवाही के सम्बंध में अपo क्रमांक 312/24 धारा 401 पंजीबद्ध किया गया। ESAF बैंक से प्राप्त फुटेज के आधार पर की गई पूछताछ आदि के दौरान इन अपराधियों ने दिनांक 14-15 मई की रात ESAF Bank में हुई घटना को स्वीकार किया है। इन अपराधियों में से लोकेश चौहान का पोलिस थाना राम नगर चंद्रपुर महाराष्ट्र में अपराधिक रिकॉर्ड भी है। आरोपी रवि कुमार बेलमपल्ली जिला मैंचेरियल तेलंगाना आरोपी लोकेश कानपुर का रहने बाला है। कुछ दिन पूर्व संपन्न क्राइम मीटिंग में भी SP बैतूल श्री झरिया ने जिले के समस्त थाना प्रभारी गणों एवम अधिकारीयों को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के सम्बंध में निर्देश दिए गए थे। आमला पुलिस की सजगता से ही यह शातिर गैंग पकड़ में आई है।

एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका, दस्तावेज जुटा रहे अधिकारी

Fear of scam of more than one thousand crore rupees, officials collecting documents इंदौर नगर निगम में हुए घोटाले के एक हजार करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर पूर्व महापौर गोपीकृष्ण नेमा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इधर, निगम अधिकारी विशेष दल द्वारा गठित जांच द्वारा मांगे गए दस्‍तावेज जुटा रहे हैं। इंदौर। फर्जी फाइलों और बिलों के जरिए निगम में हुए सवा सौ करोड़ के घोटाले का आकार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने इस घोटाले के एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बड़े होने की आशंका व्यक्त की है। मुख्यमंत्री को लिखे चार पेज के पत्र में नेमा ने कहा है कि अपने अनुभव के आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि यह घोटाला जितना सीधा दिख रहा है उतना है नहीं। पुराने हिसाब की जांच की जाए तो यह एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बड़ा निकलेगा और इसमें कई पुराने अधिकारी भी जांच के दायरे में आएंगे। नेमा ने मुख्यमंत्री से इस मामले की बारीकी से जांच की मांग की है। इधर नगर निगम के अधिकारी विशेष जांच दल द्वारा मांगी गए दस्तावेज जुटाने में लग गए हैं। निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे चाहे गए दस्तावेज और जानकारी जल्द से जल्द विशेष जांच दल को उपलब्ध करवा दें। 16 अप्रैल को दर्ज हुई एफआईआरयह घोटाला उस वक्त चर्चा में आया जब 16 अप्रैल को नगर निगम के ड्रेनेज विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनील गुप्ता की रिपोर्ट पर एमजी रोड पुलिस ने पांच फर्मों और उनके संचालकों पर एफआईआर दर्ज की थी। आरंभिक रूप में यह जानकारी सामने आई थी कि इन फर्मों ने लेखा विभाग में ड्रेनेज काम के 20 फर्जी बिल प्रस्तुत किए हैं और ये फर्में 28 करोड़ रुपये का भुगतान प्राप्त करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि निगम से इन फर्मों को इन 20 फर्जी बिलों का तीन करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान हो भी चुका है। लगातार बढ़ रहा आंकड़ाजैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी घोटाले का आकार भी बढ़ता गया। नगर निगम के अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं कि फर्मों ने करीब 107 करोड़ रुपये के फर्जी बिल प्रस्तुत किए थे और इसके उन्हें 81 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान हो भी चुका है। हालांकि यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

इंदौर: पुलिस को मिला बम का गिरफ्तारी वारंट , पुलिस बोली कभी भी गिरफ्तार कर सकते हैं

Indore: Police got arrest warrant for bomb, police said they can arrest him anytime इंदौर के फरार BJP नेता अक्षय बम को ढूंढ़ेगी कांग्रेस: कहा- पुलिस को पकड़ना है, वही उनकी ढाल बनी हुई है; पुलिस ने ये दिया इंदौर में चुनाव के बीच BJP में आए अक्षय बम के खिलाफ कांग्रेस ने फिर घेराबंदी की कोशिश की है। कांग्रेस का कहना है कि अक्षय बम के खिलाफ इंदौर कोर्ट ने धारा 307 के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बावजूद पुलिस उसे पकड़ने के बजाय ढाल बनकर अक्षय के घर पहरेदारी कर रही है। यह कोर्ट के आदेश के साथ कानून का भी मजाक है। इसलिए अब कांग्रेस अपने 55 नेता-कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अक्षय को ढूंढ़ने निकलेगी। जहां भी दिखाई देंगे, उनका पीछा करेंगे और वीडियो बनाकर पुलिस, मप्र सरकार के साथ कोर्ट को भी भेजेंगे। दरअसल, भाजपा नेता अक्षय बम के खिलाफ जमीन विवाद में 2007 में मारपीट, बलवे का केस दर्ज था। कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। चुनावी माहौल के बीच फरियादी के आवेदन पर पुराने मामले में अप्रैल 2024 में बम के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) की धारा बढ़ा दी गई। कथित दबाव और घेराबंदी होते देख अक्षय बम ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला के जरिए नाम + वापस लिया और 29 अप्रैल को ही भाजपा जॉइन कर ली थी। इस जमीन विवाद के केस में 10 मई को सुनवाई हुई तो अक्षय कोर्ट से गैरहाजिर रहे। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। बावजूद, 6 दिन बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ, इंदौर पुलिस ही अक्षय बम के साकेत चौराहा स्थित घर की पहरेदारी कर रही है। कांग्रेस ने इन 55 नेताओं-कार्यकर्ताओं की बनाई टीम कांग्रेस के उड़नदस्ते में देवेंद्र सिंह यादव, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, मुकेश ठाकुर, हिमांशु यादव, गट्टू यादव, नीतिश भारद्वाज, राजू पाल, जय शुक्ला, भूपेंद्र केतके, जगदीश जाम्बेकर, दिलीप ठक्कर, दिनेश तंवर, विनोद जगताप, पी. के उपाध्याय, आलमगीर मंसूरी, राजीव शर्मा, यशपाल गहलोत, रमेश घाटे, चंदन सोनकिया, रवि विश्वकर्मा, पप्पू यादव, राजू बजरंगी, मोहन चौहान, अलीम शेख, सिराज खान, धर्मेंद्र ठाकुर, राजू यादव, सरफराज अंसारी, इसरार खान, राजीव शर्मा, पीयूष भीटे, शहजाद हुसैन, सुनील सिंह अवधिया, राजेश जायसवाल, विनोद वर्मा, ओमप्रकाश लाहौरी, संजय यादव, शकील ठेकेदार, घनश्याम जोशी, दानिश खान, हर्ष जैन, सरदारमल जैन, उमेश बघेल, सुधीर जैन, राजा जोगी, कालू रत्नाकर, दीपक छाबड़ा, दीपक वानखेड़े, विजय बौरासी, खलील मुल्तानी, यतींद्र वर्मा, शहजाद हुसैन और सुनील कश्यप शामिल है। सूचना के लिए पुलिस कमिश्नर का नंबर जारी किया इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मप्र राजीव विकास केन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया अक्षय बम को गिरफ्तार करवाने के लिए कांग्रेस ने 55 सदस्यीय निगरानी उड़नदस्ता बनाया है। यह उड़नदस्ता अपने-अपने क्षेत्रों में अक्षय बम पर निगरानी रखेगा। उनके दिखते ही पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर 0731-2522500 या संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी को या फिर पुलिस कमिश्नर नम्बर 7049100306, उप-पुलिस कमिश्नर नम्बर 7049100411 को देकर गिरफ्तार करवाने मे सहयोग करेगा। बम के पोस्टर भी लगाएगी शहर कांग्रेस कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में अक्षय कांति बम अगर नहीं मिलता है तो लापता अक्षय बम के पोस्टर शहर में कांग्रेस द्वारा लगाए जाएंगे। इसके साथ साथ ही अक्षय बम के विदेश भागने के आसार को लेकर बम के पासपोर्ट को भी निरस्त करने की मांग की जा रही है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट इंदौर जिला कोर्ट ने अक्षय बम और उनके पिता कांति बम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 17 साल पुराने मामले में उनके खिलाफ धारा 307 बढ़ाई गई थी, जिसके बाद उन्हें 10 मई को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वे नदारद रहे। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार शर्मा की 30 नंबर कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी। यह है 17 साल पुराना मामला दरअसल, अक्षय कांति बम पर जमीन विवाद में 4 अक्टूबर 2007 को यूनुस खान के ऊपर हमला करने, मारपीट और धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। उस समय यूनुस पर गोली भी चलाई गई थी, लेकिन खजराना पुलिस ने तब FIR में हत्या के प्रयास की धारा नहीं जोड़ी थी। जिस दिन अक्षय कांति ने इंदौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा उसी दिन कोर्ट के आदेश पर 17 साल पुराने इस मामले में अक्षय बम पर आईपीसी की धारा 307 लगाई गई। उन्हें इस मामले में 10 मई को कोर्ट में पेश करने का आदेश भी दिया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने कहा- अब कभी भी गिरफ्तार कर लेंगे मामले में पुलिस यही कह रही है कि हमें अक्षय बम के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट नहीं मिला था। 15 मई की रात को ही वारंट प्राप्त हुआ है। जिसकी आमद 16 मई को ली है। कभी भी गिरफ्तार कर लेंगे। 8 जुलाई तक तारीख है। इधर, सुरक्षा क्यों दी जा रही है इस पर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर सुरक्षा हटाने की मांग अक्षय बम के खिलाफ 2007 में केस दर्ज कराने वाले जमीन मालिक यूनुस पटेल ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया। इसमें अक्षय बम और कांतिलाल बम को मिली पुलिस सुरक्षा हटाने की मांग की है। कहा कि आरोपितों पर हत्या के प्रयास का गंभीर मामला है। उन्हें पुलिस सुरक्षा दिए जाने से समाज में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है।

गोहत्या करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे,’ अमित शाह की चेतावनी

We will hang those who kill cows upside down and make them straight, warns Amit Shah बिहार के मधुबनी में गृह मंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कोसी क्षेत्र में अपनी सरकार की ओर से किए गए कामों को भी गिनाया. लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस बीच गुरुवार (16 मई) को केंद्रीय गृह मंत्री बिहार के मधुबनी में रैली को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गोहत्या में शामिल रहने वालों को सख्त चेतावनी दी. साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि गोहत्या में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं. बिहार के मधुबनी में जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “इस क्षेत्र में पहले बड़ी मात्रा में गोहत्या के मामले सामने आते थे. आप मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो, गोहत्या करने वालों को उल्टा लटकाकर, सीधा करने का काम हम करेंगे.” अमित शाह का इंडिया अलाइंस पर हमला गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “ये इंडिया अलायंस वाले आज कहते हैं कि पीओके (PoK) की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है. मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान के एटम बम से आप डरो, मोदी जी के नेतृत्व में भारत इतना मजबूत है कि किसी को भी एटम बम से डरने की जरूरत नहीं है. मैं आज यहां से कहकर जाता हूं कि ये पीओके हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे.” ‘पीएम मोदी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया’ रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “नरेंद्र मोदी जी देश के सबसे पहले अति पिछड़े प्रधानमंत्री हैं. 50-60 के दशक में एक चर्चा चलती थी कि लोहिया जी की थ्योरी देश में चलेगी या नहीं. मैं आज लोहिया जी को प्रणाम करके कहना चाहता हूं कि अति पिछड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को सबसे ज्यादा आगे बढ़ाने का काम किया है.” कर्पूरी ठाकुर को लेकर आरजेडी पर साधा निशाना गृह मंत्री अमित शाह आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं लालू यादव से सवाल पूछना चाहता हूं कि आप बिहार में 15 साल और केंद्र में 10 साल मुख्यमंत्री और मंत्री के पद पर रहे. आपने कर्पूरी ठाकुर को कभी भारत रत्न का सम्मान नहीं दिया. मोदी जी ने अभी-अभी कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न का सम्मान दिया. कर्पूरी ठाकुर जी ने न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के दलित, वंचित, आदिवासी, पिछड़ों, माताओं और किसानों की आवाज बुलंद करने का काम किया.”

GST के हर केस में गिरफ्तारी जरूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाईं फटकार

Arrest is not necessary in every GST case, Supreme Court reprimands the Central Government सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी एक्ट के प्रावधानों की संवधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने अडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा कि इस एक्ट यह नहीं कहता है कि छानबीन पूरी करने के लिए आपको गिरफ्तारी करनी जरूरी है। नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि जीएसटी एक्ट से संबंधित तमाम केसों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं है। गिरफ्तारी तभी होनी चाहिए जब गिरफ्तारी के लिए ठोस साक्ष्य और सामग्री मौजूद हो जिसके आधार पर दोषसिद्धी साबित की जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी एक्ट के प्रावधानों की संवधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखते हुए यह टिप्पणी की। गिरफ्तारी तभी हो जब ठोस आधार हो- कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने अडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा कि जीएसटी एक्ट यह नहीं कहता है कि छानबीन पूरी करने के लिए आपको गिरफ्तारी करनी जरूरी है। यह कानून का उद्देश्य नहीं है। आपको जीएसटी के हर मामले में गिरफ्तार करने की जरूरी नहीं है। गिरफ्तारी तभी हो सकती है जब इसके लिए विश्वसनीय ठोस आधार हो। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा। जीएसटी कानून में गिरफ्तारी के प्रावधानों पर सवालजीएसटी कानून के तहत गिरफ्तारी के प्रावधानों पर राजू से कई सवाल पूछने वाली पीठ ने कहा कि कानून ने खुद ही स्वतंत्रता को ऊंचे मुकाम पर रखा है। इसे कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। इस पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि अधिकांश गिरफ्तारियां जांच के दौरान की जाती हैं क्योंकि किसी मामले में जांच पूरी होने के बाद कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी केवल संदेह पर आधारित नहीं है, यह उस समय की जाती है जब यह मानने के कई कारण हों कि यह किसी गंभीर अपराध के घटित होने का संकेत दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखासुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह सीमा शुल्क अधिनियम और जीएसटी अधिनियम के तहत ‘विश्वास करने के कारण’ और ‘गिरफ्तारी के आधार’ के सवाल की जांच करेगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि जहां जीएसटी अधिकारियों की मनमानी के कई मामले सामने आए हैं, वहीं करदाताओं की ओर से गलत काम करने के भी मामले हैं। पीठ ने कहा कि वह अपना फैसला देते समय इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखेगी।

इंदौर : सड़क, दुर्घटना में आठ लोगों की मौत; एक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

Indore: Eight people died in road accident; The family was returning from a program इंदौर में एक सड़क हादसे में एसयूवी में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी का कहना है कि हमें पीएस बेतवा सीमा में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना की सूचना मिली थी कि एक बोलेरो एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और कार में सवार नौ लोगों में से 8 की मौत हो गई है। इंदौर। इंदौर में एक सड़क हादसे में एसयूवी में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी का कहना है कि हमें पीएस बेतवा सीमा में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना की सूचना मिली थी कि एक बोलेरो एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और कार में सवार नौ लोगों में से 8 की मौत हो गई है। आगे बताया कि सभी लोग गुना की ओर जा रहे थे। हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की भी मौत हो गई है। मौके पर मौजूद जवानों ने सभी शवों को इंदौर भेजा है। मृतकों के शव को 108 एंबुलेंस और मेठवाडा टोल की एंबुलेंस से बेटमा के अस्पताल लाया गया।

BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बेटे ने लोगों पर कि फायर : हत्या के प्रयास में FIR

BJP Mahila Morcha district president’s son opened fire on people खुद आरोपी के पैर में लगी गोली, हरदा। सीसीटीवी फुटेज में भाजपा नेत्री का बेटा देसी पिस्टल में कारतूस भरते हुए फायर करते नजर आ रहा है. हरदा पुलिस ने फरियादी अभिषेक गुर्जर की रिपोर्ट पर आरोपी युवक सुमित अग्रवाल के खिलाफ घर में घुसकर हत्या के प्रयास करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. हरदा जिले में दो युवकों पर फायर करने का वीडियो सामने आया है. BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और पार्षद के बेटे पर फायरिंग का आरोप लगा है. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में भाजपा नेत्री का बेटा देसी पिस्टल में कारतूस भरते हुए फायर करते नजर आ रहा है. हरदा पुलिस ने फरियादी अभिषेक गुर्जर की रिपोर्ट पर आरोपी युवक सुमित अग्रवाल के खिलाफ घर में घुसकर हत्या के प्रयास करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. घटना के तत्काल बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने बताया, आरोपी युवक सुमित अग्रवाल प्रेम प्रसंग के मामले में अभिषेक गुर्जर पर हमला करने अर्पित गौर के घर गया था. जहां पर अर्पित गौर द्वारा समझाइश दी जा रही थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया. पहले फायर मिस होने के बाद दूसरा फायर किया. इसी दौरान आरोपी के खुद के पैर में ही गोली लग गई और वह भाग निकला. पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार किसी लड़की से बात करने का लेकर विवाद था. जिसमें आरोपी युवक ने गोली चलाई. फरियादी ने रिपोर्ट में लिखा है कि वह दोपहर में विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में था. जहां पर आरोपियों ने कॉल करके उसे जान से मारने खत्म करने की बात कही. इस दौरान अभिषेक डर गया और अपने दोस्तों को कॉल करके उसके घर गया जहां पर सुमित अग्रवाल पहुंचा और उन पर फायर कर दिया. जहां पर दोनों युवकों ने जैसे तैसे अपना बचाव किया. इसी दौरान आरोपी युवक के पैर में ही गोली लग गई. पुलिस ने आरोप युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मालूम हो कि सुमित अग्रवाल की मां अनीता अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और हरदा में नगर पालिका में भाजपा की पार्षद हैं. आरोपी की गिरफतारी को लेकर एसपी और एएसपी के बयानों में विरोधाभास आ रहा है. एएसपी आरडी प्रजापति ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि आरोपी गिरफ्तार हो चुका है. जबकि एसपी अभिनव चौकसे का कहन है कि आधिाकरिक गिरफ्तारी नहीं हुई. जबकि आरोपी पुलिस हिरासत में घटना के कुछ देर बाद से ही है. इसी प्रकार हथियार जब्त को लेकर भी एसपी ने कहा कि अभी ऑफिशियल जब्ती नहीं हुआ. एसपी ने बताया कि आरोपी के पैर में लगी गोली नहीं निकल पाई, इसलिए इंदौर रेफर किया है. आरोपी इलाज करवाने के बाद विधिवत गिरफ्तारी की जाएगी.

सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले – 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे

CM Kejriwal said – Yogi will be removed as soon as Modi government is formed, Akhilesh said – will not win more than 140 seats. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन की जीत का एलान किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ के सपा कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर मोदी जी चुनाव जीतते हैं तो दो महीने में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे। आरक्षण को खत्म कर देंगे। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो रिटायरमेंट की आयु 75 साल रखी गई थी। सुमित्रा महाजन, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी इसका उदाहरण हैं। अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। मोदी ने धीरे-धीरे अमित शाह के रास्ते के कांटो को दूर कर किया। वसुंधरा राजे, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह को हटाया। अब केवल योगी ही बाधा हैं। उन्हें हटाया जाएगा। उन्हें मोदी हटाएंगे क्योंकि अपने बनाए नियम को वो नहीं तोड़ते। वरना लोग उन पर सवाल उठाएंगे। ये नियम उन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटाने के लिए बनाए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा 220 सीटों से ज्यादा नहीं बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और बंगाल में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा ही आरक्षण के खिलाफ रही है। भाजपा 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगीइस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों में अब तक भाजपा चित्त हो चुकी है। जनता में आंसुओं का उफान है। 400 पार का नारा इसलिए दिया गया है कि 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत रहे। इस बार जनता 140 सीटों के लिए तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भाजपा को करारी हार मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ आरक्षण को बचाना होगा। हारने के बाद ये झूठ का विश्वविधालय खोलेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर के अंदर एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। प्रज्वल रमन्ना ने हजारों महिलाओं के साथ शोषण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसका समर्थन कर रहे हैं। महिला पहलवानों को घर से खींच कर मारा गया। मोदी खामोश रहे। स्वाति मालीवाल जब पहलवान बेटियों के साथ थी तो मारा गया। हालांकि, उन्होंने खुद मालीवाल प्रकरण में गोल मोल जवाब दिया।

व्यपारियो ने लगाया स्टॉल, पालकों ने मनचाही दुकानों से क्रय की सामाग्री ,खंड स्तरीय पुस्तक मेला हुआ संपन्न

Traders set up stalls parents purchased material from the shops of their choice, block level book fair concluded. हरिप्रसाद गोहे आमला । अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत छात्र व छात्राओ हेतु बालकों को गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर एक ही स्थान से सामग्री क्रय करने हेतु आज दिनांक 15 5 2024 को जनपद शिक्षा केंद्र प्रांगण आमला में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेंले का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं जिला शिक्षा केंद्र बैतूल के निर्देश पर आयोजित किया गया था । आयोजित पुस्तक मेले का उद्देश्य पालकों को मनचाही दुकान से उचित मूल्य पर पाठ्य पुस्तक एवं अन्य सामग्री क्रय कराया जाना था ।आयोजित खंड स्तरीय पुस्तक मेले में आमला की विभिन्न फर्मों से व्यापारियों ने पहुंच अपने-अपने स्टाल लगा पुस्तक ,कॉपी ,स्कूल यूनिफॉर्म स्कूल संबंधित सामाग्रीयो को उचित दामों में विक्रय किया गया । व्यापारियों द्वारा लगाए गए स्टालों का 87 पालकों ने भ्रमण किया वहीं 39 पालकों द्वारा शालेय सामग्री क्रय की गई । मिली जानकारी अनुसार पुस्तक मेले का शुभांरभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी आमला धनराज सूर्यवंशी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनीष धोटे,सीएम राइज आमला प्राचार्य श्री राजेश खैरवाल एवं पुस्तक मेला सहायक नोडल अमरसिंह चौहान द्वारा किया गया । समिति का किया था गठन पुस्तक मेला आयोजित करने समिति का गठन किया गया था जिनके सहयोग से पुस्तक मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । गठित समिति सदस्यों में प्रमुख रूप से सपना सोनी,विजय सोलंकी,बलवंत देशमुख गोविन्द शर्मा, सुनीता सोनी, रंजना नागले, सुबेर यादव, राशिद खान, रामप्रसाद पाल, मीनाक्षी धोटे, गणेशराव देशमुख, संतोष शिवणकर, जितेन्द्र पवार अजय सिंह परमार आदि की सराहनीय भूमिका रही । आयोजित मेले में निम्न शालाओं से पालको द्वारा सामग्री क्रय की गई-जिसमें प्रोग्रेस प्ले स्कूल आमला,स़ृष्टि स्कूल जंबाङा,केपिटल पब्लिक आमला,शंकरलाल शर्मा स्कूल आमला,के सोनी प्ले स्कूल आमला,विजन इंडिया स्कूल जंबाङा.प्रयास स्कूल अंधारिया व बोरी सामिल रहे ।विकासखंड स्तरीय मेले का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न होने पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय साहू एवं अनिल सोनी तथा मेले में सम्मिलित समस्त व्यापारी बंधुओं का विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनराज सूर्यवंशी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनीष धोटे एवं अशासकीय शालाओं के संगठनों द्वारा ह्रदय की गहराईयों से आभार व्यक्त किया गया ।

‘अदालतें लोकतांत्रिक चर्चा वाली जगहें’, ब्राजील में जे20 सम्मेलन में बोले भारत के CJI चंद्रचूड़

‘Courts are places of democratic discussion’, India’s CJI Chandrachud said at the J20 conference in Brazil. चंद्रचूड़ ने कहा कि हम अपने निर्णय के लिए एसयूवीएएस (सुप्रीम कोर्ट विधिक अनुवाद सॉफ्टवेयर) का उपयोग करते हैं। यह एक मशीन लर्निंग, एआई सक्षम अनुवाद टूल है, तो 16 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करता है। ब्राजील में जे20 शिखर सम्मेलन में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ शामिल हुए। उन्होंने इस सम्मेलन को संबोधित भी किया। इस दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि हमारी अदालतों को आम लोगों पर थोपने के लिए नहीं बनाया गया बल्कि इन्हें लोकतांत्रिक स्थानों के रूप में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 में अदालत प्रणालियों को आगे बढ़ाया है, जिसे रातोरात बदलने के लिए हमें मजबूर होना पड़ा। जे20 शिखर सम्मेलन वह मंच है, जो जी20 सदस्य देशों की सर्वोच्च और संवैधानिक अदालतों के प्रमुखों को अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के साथ लाता है।इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, पर्यावरणीय स्थिरता और बेहतर न्यायिक क्षमता जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा का अवसर मिलता है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने किया जे20 सम्मेलन को संबोधितजे20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रचूड़ ने कहा, “हमारा मानना है कि धूप सबसे अच्छा कीटाणुनाशक है। सही और सुलभ जानकारी दुष्प्रचार का प्रतिकारक है।” उन्होंने आगे कहा, “भारत में जजों के लिए बार से जुड़ना और जवाब पाने के लिए क्रूर वकील की भूमिका निभाना आम बात है। कभी-कभी इसमें गलती हो जाती है। अच्छी बात ये है कि हमारे पास कानूनी पत्रकारों का एक मजबूत नेटवर्क है, जो कार्यवाही की लाइव रिपोर्टिंग करते हैं। इससे दुष्प्रचार को दूर करने में काफी मदद मिलता है।” उन्होंने आगे कहा, “हम अपने निर्णय के लिए एसयूवीएएस (सुप्रीम कोर्ट विधिक अनुवाद सॉफ्टवेयर) का उपयोग करते हैं। यह एक मशीन लर्निंग, एआई सक्षम अनुवाद टूल है, तो 16 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करता है। अबतक 36,000 से अधिक मामलों का अनुवाद किया गया है। महत्वपूर्ण संवैधानिक मामलों का लाइव स्ट्रीमिंग और यूट्यूब रिकॉर्डिंग भी है।” टेकनोलॉजी सभी सामाजिक असमानताओं के लिए रामबाण इलाज नहीं: सीजेआईचंद्रचूड़ ने बताया कि डिजिटल एससीआर के जरिए सीजेआई ने कहा कि आम लोगों को डिजिटल एससीआर (सुप्रीम कोर्ट रिकॉर्ड्स) के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के फैसलों तक आसान पहुंच प्रदान की जाती है। जहां 30,000 से अधिक पुराने निर्णय मुफ्त में उपलब्ध हैं। सीजेआई ने कहा, “जब हम न्यायिक दक्षता के बारे में बात करते हैं तो हमें न्यायाधीश की दक्षता से परे देखना चाहिए और संपूर्ण रूप से न्यायिक प्रक्रिया के बारे में सोचना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि टेकनोलॉजी सभी सामाजिक असमानताओं के लिए केवल एक ही रामबाण इलाज नहीं है। एआई प्रोफाइलिंग, गलत सूचना और संवेदनशील जानकारी का प्रदर्शन और एआई में ब्लैक बॉक्स मॉडल की अस्पष्टता जैसे जटिल मुद्दों के खतरों के बारे में विचार विमर्श के साथ इससे निपटना चाहिए।

खरगे बोले- चार चरणों के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में, मोदी की विदाई तय

Kharge said – India alliance is in a strong position after four phases, Modi’s departure is certain कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया और दावा किया कि अभी तक हुए चार चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन काफी आगे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में जानकारी देते हुए की। उन्होंने कहा कि अब तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इंडिया गठबंधन काफी आगे है। जनता ने नरेंद्र मोदी की विदाई तय कर दी है। कहा कि ये चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ वो लोग हैं जो कुछ अमीरों के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं और दूसरी तरह गरीबों और युवाओं के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई आरक्षण और संविधान बचाने की लड़ाई है। ये चुनाव को देश के भविष्य को संविधान को बचाने के लिए है। संविधान बचेगा तो आरक्षण भी बचेगा। उन्होंने कहा कि तानाशाही में लोगों के वोट का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रहेगा। भाजपा के लोग लोगों को डराकर नामांकन दाखिल नहीं कर दे रहे हैं। हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर देख रही है। यहां तक की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी डराया जा रहा है। इन सबके बावजूद इंडिया गठबंधन आगे है। भाजपा काफी पीछे है। खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने संविधान को बदलने की बात की थी। भाजपा के कई नेता संविधान बदलने की बात करते रहते हैं लेकिन इन सब लोगों को मोदी कभी नहीं मना करते हैं। जातीय जनगणना हमारा एजेंडाकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम सत्ता में आने पर जातीय जनगणना करेंगे। इससे लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का अंदाजा लग सके। ये हम देश को कमजोर करने के लिए नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे घोषणा पत्र के बारे में झूठ फैला रहे हैं। वो बताते हैं कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएगी। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि वो जितना कांग्रेस को गाली देते हैं उतना तो राम का नाम नहीं लेते हैं। हम सत्ता में आएंगे तो पांच की जगह 10 किलो अनाज देंगेउन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हम मुफ्त अनाज दे रहे हैं। उन्होंने ये नहीं बताया कि खाद्य सुरक्षा कानून तो हम लेकर आए। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो हम 10 किलो अनाज देंगे। हमने कर्नाटक में किया है तेलंगाना में किया है। प्रेसवार्ता के बाद खरगे अमेठी व रायबरेली में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। जबकि 17 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अमेठी व रायबरेली में संयुक्त सभा भी प्रस्तावित है। भाजपा का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका हैसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। 4 जून को प्रेस की स्वतंत्रता का दिन भी होगा। भाजपा 140 सीटें भी नहीं पा पाएगी। उनका रथ फंसा ही नहीं धंस गया है। वो अपने ही नकारात्मक नैरेटिव में फंस गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन यूपी में 79 सीटें जीत रहा है और क्योटो (काशी) में लड़ाई में है। 4 जून को किसानों की सरकार बनेगी। बेरोजगार युवाओं की सरकार बनेगी। अखिलेश बोले- अपना वोट बर्बाद न करें बसपा के लोगबसपा द्वारा इंडिया गठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी चुनाव में उतारने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यही अपील करूंगा कि बहुजन समाज के लोग जो बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर में आस्था रखते हैं, जो उनके बनाए हुए संविधान को बचाना चाहते हैं वे अपना वोट खराब न करें। इंडिया गठबंधन की मदद करें जिससे लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा 200 पार नहीं कर पाएगीकांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल पूछने पर कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए जितनी सीटें चाहिए वो हम लेकर आ रहे हैं। भाजपा 200 सीटें पार नहीं कर पाएगी। आरक्षण खत्म करने के लिए 400 का नारा दे रही भाजपाकांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि भाजपा 400 सीटें जीतने का नारा इसलिए दे रही है जिससे कि आरक्षण को खत्म किया जा सके। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो हम आरक्षण की सीमा बढ़ाएंगे और जो वर्तमान में है उसे जारी रखेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि बेरोजगारी एक मुद्दा है। भाजपा इस पर जवाब नहीं दे रही है इसलिए युवाओं में निराशा है। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की इस पर सहमति है कि जो सरकारी पद खाली हैं उन्हें भरा जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया का निधन, दिल्ली एम्स में थीं भर्ती

Jyotiraditya Scindia’s mother Madhavi Raje Scindia passes away, was admitted in Delhi AIIMS ग्‍वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और बीते दो माह से उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार कल ग्वालियर में किया जाएगा।जानकारी के अनुसार अत्यधिक चुनाव की व्यस्तताओं के चलते दिल्ली में ही कई राजनीतिक हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेगी। वहीं ग्वालियर में भी करीब 20 वीवीआईपी शामिल रहेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की पूर्व ‘राजमाता’ माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। पिछले दो महीने से उनका दिल्ली के AIIMS अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने आज सुबह 9.28 बजे दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली: ज्योतिरादित्य सिंधिया… नेताओं ने दी श्रद्धांजलिमाधवी राजे सिंधिया के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी दुख जताया है। शाही परिवार से आती हैं माधवी राजेसिंधिया राजघराने की तरह माधवी राजे सिंधिया भी एक शाही परिवार से आती हैं। माधवी राजे सिंधिया के दादा जु्द्ध शमशेर जंग बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं। माधवी राजे सिंधिया को प्रिंसेज किरण राज्य लक्ष्मी देवी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वर्गीय पिता माधवराव सिंधिया ने 1966 में माधवी राजे सिंधिया से शादी की थी।

व्यवसाय करने भले शहर से दूर, पर आमला सदैव मन में बसा रहता : हरीश कोचर

Even if one is away from the city for doing business, Amla will always remain in the mind: Harish Kochhar हरिप्रसाद गोहे आमला । मातृभूमि आमला जहां उनका जन्म हुआ । गुरुनानक स्कूल से हरीश कोचर ने शिक्षा ग्रहण की व्यवसाय करने के उद्देश्य को लेकर पानीपत हरियाणा पहुंचे और अपना व्यवसाय शुरू किया । व्यवसाय भी खूब चल पड़ा और आमला का हरीश पानीपत में सफल व्यवसाई बन गया जिस कारण आमला से दूरी बन गई । लेकिन जन्मभूमि आमला को वे नहीं भूल सके । उन्होंने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया में व्यवसाय करने भले ही शहर से दूर चला गया हु बावजूद आमला सदैव मेरे मन में बसा रहता है। कहते है लक्ष्मी व सरस्वती बहुत कम घरों में एक साथ निवास करती है,और जिन घरों में ये दोनों महादेवियाँ एक साथ रहती है वहां शुभता का भी निरंतर वास होता है, ऐसा ही एक घर है हरीश कोचर का, मूलतः आमला के निवासी हरीश कोचर जो कि सफल व्यवसाई सरस्वती मां के आशीर्वाद से वहीं उनकी बेटी हर्षिता ने घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामो में कक्षा बारहवी में 94.2% अंक हासिल करअपने परिवार एवं बाल विकास प्रोग्रेसीव स्कूल पानीपत का गौरव बढ़ाया वहीं आमला का नाम रौशन किया । बेटी हर्षिता की इस उपलब्धि की खुशियो को अपने जन्मस्थान से साझा करने की सोच से हरीश जी द्वारा 1100rs की राशि आमला में जनसहयोग से निर्मित प्रथम गौशाला श्री महावीर हनुमान गौशाला में प्रदान की। वर्षों आमला से दूर रहने से बावजूद हरीश कोचर का अपने जन्मस्थान से जुड़ाव बेहद सराहनीय है,और इसकी बानगी गाहे-बगाहे देखने को मिलती रहती है, व्यवसाय के लिए वे भले शहर से दूर हों पर शहर उनके मन मे सदा रहता है, कोरोनाकाल में बचाव सामग्री आमला पहुचाना हो या पशुसेवा के कार्यो मे मदद करना, शीतल जल हेतू वाटर कूलर लगवाना हो या सेवाकार्यो से जुड़ी संस्थाओ को सहयोग करना,हर वक्त हरीश शहर के लिए तत्पर दिखाई देते है। कल बेटी के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने की खुशी में भी 1100rs का सहयोग गौशाला हेतू करना,उनके इसी जुड़ाव का हिस्सा है। हरीश कोचर बताते है कि वे आमला के गुरुनानक स्कूल से पढ़े है, और आज बेटी की इस स्वर्णिम उपलब्धि ने उनको वापस उनके स्कूल के दिन याद दिला दिए, ज्ञात हो कि पानीपत में उनकी बिटिया हर्षिता की रेंक पांचवी आई है। कोचर परिवार को बधाइयाँ इस खुशी भरे अवसर की ।

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में भी तोड़फोड़, लोगों के खिलाफ FIR

Deadly attack on Congress leader in Indore, house also vandalized, FIR against people बब्बू यादव का दावा है कि मतदान केंद्र पर उनका कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था, जो वहीं पर सुलझ गया था. हालांकि, शाम को कुछ लोग उनके घर पर आए और पत्थर से हमला किया. इंदौर ! सोमवार (13 मई) को वोटिंग थी जिसके बाद स्थानीय कांग्रेस नेता के घर पर दो दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी घर में चाकू लेकर घुसे और उन्होंने बाहर से पत्थर उठाकर ऑफिस के दरवाजे पर दे मारे. इसका सीसीटीवी भी वायरल हुआ था. वहीं घर का कांच भी आरोपियों ने तोड़ दिया. बदमाशों द्वारा की गई यह घटना वहां पर लगे हुए कैमरा में कैद हो गई है. इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता ने हत्या की कोशिश करने का आरोप बदमाशों पर लगाया. वहीं, कांग्रेस नेता यादव देर रात पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई. मतदान के दौरान हुआ विवाद घर तक पहुंचासोमवार को इंदौर में मतदान वाली देर शाम नंदा नगर इलाके में वाद विवाद सामने आया. यहां पर परदेसीपुरा थाना क्षेत्र के कांग्रेस नेता बब्बू यादव की मतदान केंद्र पर कुछ लोगों से बहस हो गई थी. इस बहस के बाद मामला ठंडा हो गया लेकिन कुछ देर बाद हथियार लेकर कुछ बदमाश बब्बू यादव के घर पहुंच गए. वहां खड़े हुए लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपियों ने पत्थर और चाकू से हमला शुरू कर दिया और घर में जमकर तोड़फोड़ की. इधर हमले के बाद बब्बू यादव परदेशीपुरा पुलिस थाने पहुंचे और लखन जाट, सूरज जाट सहित दो दर्जन बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. राजू भदोरिया ने बचाई बब्बू यादव की जानशिकायत पर पुलिस ने लखन जाट, सूरज जाट, मंटू यादव, आशीष पाल, हेमंत पर नामजद कायमी की है. इस मामले में मीडिया से चर्चा करते हुए बब्बू यादव ने कहा कि जो लोग उनके घर हमला करने आए थे, वह उन्हें जान से मारना चाहते थे. इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय नेता चिंटू चौकसे और राजू भदोरिया ने उनकी जान बचाई. ऐसा बब्बू यादव ने मीडिया को बताया. इधर इस पूरे मामले में एक युवती ने भी सूरज जाट नामक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप दर्ज करवाया है. उसने कहा कि बदमाश ने हमला किया, उसका हाथ पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की और कपड़े खींच दिए. वहीं उसने खुद को जान से मारने की कोशिश का आरोप भी बदमाशों पर लगाया. बता दें कि लखन जाट और सूरज जाट क्षेत्र के नामी गुंडे हैं और इन पर कई बड़े मामले भी दर्ज हैं. कांग्रेस नेता के खिलाफ भी हुई शिकायतपरदेशीपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर भी दर्ज की है और कांग्रेस नेता बब्बू यादव पर भी शिकायत दर्ज की गई है. बब्बू यादव पर धमकाने और मारपीट करने का केस अमन यादव द्वारा लगाया गया है. जिसमें यह शिकायत की गई. अमन का कहना है कि वह नंदा नगर कनकेश्वरी मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा था इस दौरान वोट डालने के बाद जब वह बाहर आया तो बब्बू यादव से उसका आमना सामना हुआ अमन ने बब्बू यादव से पूछा कि वह यहां पर क्यों खड़ा है, जाकर अपना काम करें. इस बात को लेकर अमन और बब्बू में विवाद हुआ विवाद देखते हुए लोगों ने बीच बचाव किया और अमन को बब्बू यादव से बचाया.

वकीलों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब उपभोक्ता अदालत नहीं जा पाएंगे क्लाइंट

Big relief to lawyers from Supreme Court, now clients will not be able to go to consumer court सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों को बड़ी राहत देते हुए उपभोक्ता आयोग का एक 2007 का फैसला रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वकीलों की सेवा उपभोक्ता कानून के दायरे में नहीं आती। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि वकीलों की ‘खराब सेवा’ के लिए उपभोक्ता अदालत में केस नहीं चलाया जा सकता है। वकील उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे में नहीं आते हैं। जस्टिस बेला एम त्रवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच ने कहा कि फीस देकर कोई भी काम करवाने को कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऐक्ट की ‘सेवा’ के दायरे में नहीं रखा जा सकता। अदालत ने कहा कि वकील जो भी सेवा देते हैं वह अपने आप में अलग तरह की है। ऐसे में इस कानून से उन्हें बाहर रखा जाना चाहिए। बेंच ने कहा कि लीगल प्रोफेशन की तुलना बाकी किसी काम के साथ नहीं की जा सकती। किसी वकील और क्लाइंट के बीच सामंजस्य एक तरह की निजी अनुबंधित सेवा होती है। ऐसे में अगर कोई कमी होती है तो वकील को उपभोक्ता अदालत में नहीं खींचा जा सकता है। हालांकि अगर वकील गड़बड़ करते हैं तो उनके खिलाफ समान्य अदालतों में मुकदमा चलाया जा सकता है उपभोक्ता आयोग का फैसला रद्द सुप्रीम कोर्ट ने 2007 के कंज्यूमर कमीशन का फैसला रद्द कर दिया। इस फैसले में कहा गया था कि उपभोक्ता के अधिकारों का ध्यान रखते हुए अगर वकील ठीक से सेवा नहीं देते तो उन्हें उपभोक्ता अदालत में लाया जा सकता है। इस फैसले में कहा गया था कि वकीलों की सेवा भी सेक्शन 2 (1) O के तहत आती है ऐसे में उपभोक्ता अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है। हालांकि अप्रैल 2009 में ही सुप्रीम कोर्ट ने उपभोक्ता आयोग के इस फैसले पर रोक लगा दी थी। बता दें कि इस समय बार काउंसिल ऑफ इंडिया के डेटा के मुताबिक देश में करीब 13 लाख वकील हैं। वकीलों कीई संस्थाओं ने कमीशन के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। वकीलों का कहना है कि उन्हें अपना काम करने के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ऐडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड्स असोसिएशन (SCAORA) का कहना था कि कानूनी सेवा किसी वकील के नियंत्रण में नहीं होती है। वकीलों को एक निर्धारित फ्रेमवर्क में काम करना होता है। फैसला भी वकीलों के अधीन नहीं होता है। ऐसे में किसी केस के रिजल्ट के लिए वकीलों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

पांचवें चरण में 159 दागी, 227 करोड़पति; उम्मीदवारों की सूची देखे

159 tainted, 227 millionaires in the fifth phase; See the list of richest candidates लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी उम्मीदवारों के चुनाव हलफनामों का विश्लेषण किया है। 695 में से 227 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं, पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे 159 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। देश में इस वक्त चुनाव की सरगर्मी है। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। तीन चरणों के लिए मतदान हो चुका है जबकि चौथे चरण का मतदान सोमवार को हो रहा है। पांचवें चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। इस चरण में कुल 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनके शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि 695 में से 159 (23 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 122 (16 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। तीन उम्मीदवारों ने अपने ऊपर दोषसिद्ध मामले घोषित किए हैं। चार उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या (आईपीसी-302) से जबकि 28 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या के प्रयास (आईपीसी-307) से जुड़े मामले घोषित किए हैं। महिलाओं के ऊपर अत्याचार से जुड़े मामले घोषित करने वाले उम्मीदवार 29 हैं। इन 29 में से एक उम्मीदवार के ऊपर दुष्कर्म (आईपीसी-376) से जुड़ा मामला दर्ज है। इसके अलावा, भड़काऊ भाषण से जुड़े मामले घोषित करने वाले कुल 10 उम्मीदवार हैं। दलवार आंकड़े क्या हैं? पांचवें चरण में सपा के सभी 10 में से पांच उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। वहीं, शिवसेना के छह में से तीन, एआईएमआईएम के चार में से दो, भाजपा के 40 में से 19, कांग्रेस के 18 में से आठ, टीएमसी के सात में से तीन, शिवसेना (यूबीटी) के आठ में से तीन और राजद के पांच में से एक उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उम्मीदवारों की संपत्ति का लेखा-जोखा 695 में से 33 प्रतिशत यानी 227 उम्मीदवार करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा भाजपा के 36 उम्मीदवार करोड़पति हैं। एआईएमआईएम के चार में से दो उम्मीदवार करोड़पति हैं। चुनावी हलफनामों में इन प्रत्याशियों ने एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में हर उम्मीदवार के पास औसतन 3.56 करोड़ की संपत्ति है। दलवार आंकड़ों पर गौर करें तो एनसीपी (शरद गुट) के दो उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा औसतन संपत्ति 54.64 करोड़ की संपत्ति है। सबसे अमीर प्रत्याशी पांचवें चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार अनुराग शर्मा हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी से भाजपा प्रत्याशी ने कुल 212 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर निर्दलीय नीलेश भगवान सांभरे हैं। महाराष्ट्र की भिवंडी सीट से चुनाव लड़ रहे सांभरे ने अपने हलफनामे में 116 करोड़ की दौलत बताई है। तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल हैं। महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ रहे गोयल की संपत्ति 110 करोड़ की है। उधर एक उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। वहीं तीन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति क्रमश 67 रुपये, 700 रुपये और 5427 रुपये बताई है। 42% उम्मीदवारों की पढ़ाई 5वीं और 12वीं के बीच तमाम उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो 293 (42 प्रतिशत) उम्मीदवार 5वीं और 12वीं के बीच पढ़ाई किए हुए हैं। 349 (50 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा बताई है। 26 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं। 20 उम्मीदवार साक्षर जबकि पांच उम्मीदवार असाक्षर भी हैं। उम्मीदवारों की आयु के आंकड़े देखें तो 207 (30 प्रतिशत) उम्मीदवार 25 से 40 वर्ष के बीच के हैं। 384 (55 प्रतिशत) प्रत्याशी 41 से 60 वर्ष के बीच हैं। 103 (15 प्रतिशत) उम्मीदवारों की आयु 61 से 80 वर्ष है। एक प्रत्याशी ने अपनी आयु 82 वर्ष बताई है। पांचवें चरण के चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व देखें तो इसमें 695 में से 82 यानी महज 12 प्रतिशत महिला उम्मीदवार हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा को दी राहत, भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में जमानत पर रिहा किया

Supreme Court gives relief to Gautam Navlakha, released on bail in Bhima Koregaon violence case बीते साल दिसंबर में बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी गौतम नवलखा को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि जांच एजेंसी एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट ने अपने आदेश पर ही तीन हफ्तों के लिए रोक लगा दी थी। 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर जारी स्टे को अपने अगले आदेश तक जारी रखने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भीमा कोरेगांव मामले में एक्टविस्ट गौतम नवलखा को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा की उम्र को ध्यान में रखते हुए और मामले में जारी ट्रायल के जल्द पूरा न होने को देखते हुए गौतम नवलखा को जमानत देने का फैसला किया। कोर्ट ने ये भी कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जमानत दी जा चुकी है। कोर्ट ने कहा कि नवलखा चार साल से भी ज्यादा समय से जेल में बंद हैं और इस मामले में अभी तक आरोप तय नहीं किए गए हैं। ऐसे में मुकदमे में लगने वाले लंबे समय को देखते हुए कोर्ट ने नवलखा को जमानत दे दी। हाईकोर्ट से मिल चुकी थी जमानतसुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा को उनके घर पर नजरबंदी के दौरान उनकी सुरक्षा पर खर्च हुए 20 लाख रुपये के भुगतान का भी आदेश दिया। गौतम नवलखा को एल्गार परिषद मामले में 14 अप्रैल 2020 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बीते साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नवी मुंबई स्थित उनके घर में नजरबंद रखने का आदेश दिया था। बीते साल दिसंबर में बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी गौतम नवलखा को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि जांच एजेंसी एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट ने अपने आदेश पर ही तीन हफ्तों के लिए रोक लगा दी थी। 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर जारी स्टे को अपने अगले आदेश तक जारी रखने का निर्देश दिया था। 20 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेशसुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा को घर पर नजरबंदी के दौरान उनकी सुरक्षा पर खर्च हुए 20 लाख रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है। बीती 9 अप्रैल को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गौतम नवलखा मुंबई पुलिस को सुरक्षा के बदले 1.64 करोड़ रुपये का भुगतान करने से नहीं बच सकते क्योंकि नवलखा ने ही उन्हें घर पर नजरबंद रखने की अपील की थी। गौतम नवलखा और अन्य पर 31 दिसंबर 2017 को पुणे में एल्गार परिषद के सम्मेलन में भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप है। पुलिस का आरोप है कि गौतम नवलखा और अन्य के भड़काऊ भाषण के चलते ही परिषद के सम्मेलन के अगले दिन भीमा कोरेगांव युद्ध स्मारक पर हिंसा भड़की। हिंसा के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से पांच फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

हापुड़ में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर बेकाबू कार दूसरी दिशा में ट्रक से भिड़ी, छह लोगों की मौत

Tragic accident in Hapur, uncontrolled car collides with truck in other direction on the highway, six people died हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे 09 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार दूसरी तरफ पहुंच गई। और सामने आ रही रहे ट्रक से टकरा गई। कार सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार देर रात एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकाला। जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे 09 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार दूसरी तरफ पहुंच गई। जिसे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार की रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचने पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार अधिक होने के चलते डिवाइडर से टकरा कर कार मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जाकर पलट गई।इस दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक कार से टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वाहनों के टकराने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए, जो तुरंत ही मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार में फंसे लोग काफी देर तक नहीं निकल सके। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें तुरंत ही एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। हीं सचिन पुत्र राम किशन निवासी डालू हेड़ा जिला मेरठ की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि कार में उसके साथ अनुपम, अंकित, जीतू, शंकर, संदीप और एक अज्ञात मौजूद थे। सभी लोग गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रहने वाले थे। जाम ने राहगीरों की बढ़ाई परेशानीहादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे वाहनों के पहिए थम गए, इसके अलावा ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। जाम में फंसकर राहगीरों को दिक्कत हुई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को मेरठ के अस्पताल भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।मृतकों की हुई पहचान

टाटा मोटर्स का शेयर टूटा, सिपला में रही तेजी, सेंसेक्स 72,776.13 पर बंद

Tata Motors shares fall, Cipla rises, Sensex closes at 72,776.13 Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 13 मई को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी। सेंसेक्स 111.66 अंक की तेजी के साथ 72,776.13 के स्तर पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स के शेयर में -8.30% की गिरावट रही। नई दिल्ली। Share Market Update: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 13 मई को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी। सेंसेक्स 111.66 अंक की तेजी के साथ 72,776.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 48.85 अंक की वृद्धि रही। ये 22,104.05 के स्तर पर क्लोज हुआ। टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावटसेंसक्स के 17 शेयरों में तेजी और 13 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स के शेयर में -8.30% की गिरावट रही। ये 86.90 रुपये गिरकर 959.75 पर बंद हुआ। वहीं, सिपला शेयर आज 5.61% तक चढ़ा है। इंडिजीन के शेयर का हालइंडिजीन लिमिटेड के शेयरों में अच्छी उछाल देखने को मिली। BSE पर 659.70 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर 655 रुपये पर लिस्ट हुआ। हालांकि बाद में शेयर नीचे आया। ये 118.90 रुपये की वृद्धि के साथ 570.90 रुपये पर बंद हुआ। 15 मई को खुलेगा गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओगो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ 15 मई को खुलेगा। इस आईपीओ पर 17 मई तक निवेश कर सकते हैं। रिटेल निवेशक को कम से कम 55 शेयरों के लिए आप्लाई करना होगा। कंपनी ने प्राइज बैंड 258-272 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जोमैटो को 351 करोड़ रुपये का मुनाफाफूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को वित्त वर्ष 2024 में 351 करोड़ का मुनाफा हुआ है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी को 971 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पूरे वर्ष का रेवेन्यू 12,114 करोड़ रहा। ये पिछले साल 7,079 करोड़ रुपये था। 2024 की चौथी तिमाही में जोमैटो ने 175 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।

राहुल गांधी बोले- रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है इसलिए मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूं

Rahul Gandhi said – Rae Bareli is the workplace of my two mothers, that is why I have come here to contest elections. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने जिले के महाराजगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी दो माताएं हैं। एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी जिन्होंने मेरी रक्षा की है। मुझे सिखाया है।रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है। इसलिए मैं यहां से चुनाव लड़ने आया हूं। राहुल ने कहा कि रायबरेली से हमारे परिवार का रिश्ता 100 साल पुराना है। यह चुनाव इतिहास का पहला चुनाव है जिसमें संविधान की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। भाजपा और आरएसएस संविधान की किताब फाड़ डालेंगे और गरीबों के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। प्रधानमंत्री और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि यह अडानी और अंबानी की सरकार बनाने जा रहे हैं। इन दो लोगों के लिए ही संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी ने दस साल में 16 लाख करोड़ रुपया 22 अरबपतियों को दे दिया। यह पैसा 70 करोड़ लोगों की इनकम जितना है। यह लड़ाई गरीबों की रक्षा के लिए है। सरकार बनी तो हर महिला के खाते में प्रतिमाह 8500 रुपया भेजेंगे। हर माह की पहली तारीख को खटाखट पैसा खाते में गिरेगा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर युवा को अप्रेंटिसशिप मिलेगी। इस तरह पहली नौकरी पक्की। पब्लिक सेक्टर हो या सरकारी विभाग सरकार बनते ही ठेकेदारी प्रथा बंद होगी। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनसभा में एक साथ दिखे। दोनों को एक साथ मंच पर देख भीड़ का उत्साह हिलोरे लेता दिखा। जनसभा के जरिए राहुल और प्रियंका ने भाजपा को ताकत का अहसास कराया।

मार्केट वाली आइसक्रीम न कर दे बीमार, घर पर इसे बनाना है बेहद आसान

Market ice cream won’t make you sick, it’s very easy to make at home मार्केट में मिलने वाली आइसक्रीम में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं. ऐसे में आप घर पर आसान तरीके से मैंगो, चॉकलेट और कॉफी आइसक्रीम बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इन स्वादिष्ट आइसक्रीम को बनाने की विधि. गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम खाना कई लोगों को पसंद होता है. खासकर के बच्चों को, वो रोजाना आइसक्रीम खाने की जिद करते हैं. ऐसे में बाजार में कई तरह के आइसक्रीम उपलब्ध है. लेकिन इसे बनाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में रोजाना इसके सेवन से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए आप बच्चों को बाजार वाली की जगह घर पर आइसक्रीम बनाकर खिला सकते हैं. इसे बनाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है. कॉफी आइसक्रीमइस स्वादिष्ट आइसक्रीम को बनाने के लिए एक पैन में दूध और चीनी डालकर उसे धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने दें, बीच-बीच में इसमें करछी चलाते हैं. फिर इसे बंद कर ठंडा होने के लिए रख दें. अब दूध और चीनी के इस मिश्रण में कॉफी, व्हीप्ड क्रीम डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें. इस मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डालें और फ्रीजन में कम से कम 4 घंटे के लिए या फिर रात भर के लिए जमने दें फिर चॉकलेट सिरप और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर इसे सर्व करें. मैंगो आइसक्रीममैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए एक पैन में दूध, कॉन फ्लोर और 1/4 कर शक्कर डालकर इसे मिक्स करें और धीमी आंच पर पकने दें. 10 से 12 मिनट में इस मिश्रण को थोड़ा थिक होने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें. अब दूसरे बाउल में 1 कप व्हिपिंग क्रीम को लें और दूध के इस मिश्रण को इसमें मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. अब आधा कम आम की प्यूरी को मिक्चर में मिक्स करने के बाद इसे इस मिश्रण में डाल दें. आप अपने मुताबिक इसमें ऊपर से मैंगो क्यूब भी मिल सकते हैं. अब इस मिश्रण को फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. चॉकलेट आइसक्रीमइसे बनाने के लिए एक पैन में दूध, फ्रेश क्रीम और मिल्क पाउडर डालें और इसमें उबाल आने के लिए धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने दें. इसी बीच इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें. 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें. जब दूध का टेक्सचर क्रीमी हो जाए तब इसमें चोको चिप्स और कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें. इसे किसी एयरटाइट कंटेनर या कुल्फी के मोल्ड में डालकर फ्रीजर में रखें.

चीन बढ़ाने वाला है इंडिया की टेंशन? इस पार्टनर के साथ खिचड़ी पकाने की फिराक में ‘ड्रैगन

Is China going to increase India’s tension? Dragon is planning to cook khichdi with this partner ड्रैगन की ओर से फ्रांस को रिझाना इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि भारत के साथ फ्रांस के रिश्ते अच्छे रहे हैं. यूरोप में दोनों देश एक-दूसरे के अहम साझेदार समझे जाते हैं. चीन आने वाले समय में इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है. यूरोप में भारत के अहम पार्टनर फ्रांस पर फिलहाल वह नजरें गड़ाए है. ड्रैगन वहां न सिर्फ नई संभावनाओं की तलाश में है बल्कि कूटनीतिक खिचड़ी पकाकर भी वह बड़े लक्ष्य हासिल करने की फिराक में है. आइए, जानते हैं इस बारे में: चीन के इस प्लान को लेकर दुनिया में तब कयास लगाए जाने लगे, जब वहां के राष्ट्रपति शी जिनपिंग यूरोप के तीन देशों (सर्बिया, हंगरी और फ्रांस) के दौरे पर गए थे. हाल ही में फ्रांस पहुंचे शी जिनपिंग का वहां जबरदस्त स्वागत हुआ. विस्तारवादी नीति पर चलने वाला ड्रैगन चाहता है कि फ्रांस उसका एक अहम साझेदार बने, जिसके लिए वह उसे लुभाना चाहता है. France को ‘पाले’ में लेना चाहता है चीन ड्रैगन की ओर से फ्रांस को रिझाना इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि भारत के साथ फ्रांस के रिश्ते अच्छे रहे हैं. यूरोप में दोनों देश एक-दूसरे के अहम साझेदार समझे जाते हैं. ऐसे में फ्रांस अगर चीन के बहकावे में आकर उसका समर्थन करेगा तब भारत को नुकसान पहुंचने की आशंका है. फ्रांस के रास्ते क्या चाहता है ‘ड्रैगन’? एक्सपर्ट्स की मानें तो चीन असल में चाहता है कि यूरोप हिस्सों में बंट जाए और फिर वह एक-एक करके वहां के देशों को साझेदार (बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट) बनाए, जबकि फ्रांस किसी भी सूरत में रूस को मनाकर युद्ध (रूस-यूक्रेन) रुकवाना चाहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि रूस से पूरे यूरोप में जो नैचुरल गैस और पेट्रोल आदि जाता था, वह फिलहाल आसानी से नहीं जा पा रहा है. नतीजतन इनके दाम आसमान छू रहे हैं और इसका सीधा असर बढ़ती महंगाई और सुस्त अर्थव्यवस्था पर नजर आ रहा है. न डील, न नतीजा…फिर भी दौरा खास! इतना ही नहीं, मौजूदा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि फ्रांस चीन के साथ मिलकर आगे बड़ा ट्रेड नेटवर्क पैदा करना चाहेगा. हालांकि, ताजा घटनाक्रम के जरिए दोनों देशों ने दुनिया के सामने यह संदेश दे दिया कि उनके पास विकल्प हैं. ऐसे में शी जिनपिंग का यह दौरा बड़ा अहम माना गया. हालांकि, उस दौरान कोई ठोस नतीजा तो नहीं निकला और न ही कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ मगर दोनों देशों ने आपसी बुनियादी समझ बनाने का प्रयास किया. ऐसे में आने वाले समय में दोनों देशों के संबंध अच्छे हो सकते हैं.

पीठासीन अधिकारी ने लगाए PM मोदी के नारे, BJP के पक्ष में वोट भी मांगे, वीडियो वायरल

Presiding officer raised slogans against PM Modi, also asked for votes in favor of BJP, video goes viral उज्जैन लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान की एक वीडियो वायरल हो रही है. इस मामले में पार्टी विशेष के पक्ष में एक मतदान दल वोट करने की अपील कर रहा है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शहर उज्जैन में पीठासीन अधिकारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करने का आरोप लगा है. कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के जरिये आरोप लगाए जाने और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पीठासीन अधिकारी को हटा दिया है. इसके अलावा मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं. कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने आरोप लगाया कि बूथ क्रमांक- 37 पर जो पीठासीन अधिकारी मौजूद थी, वे मोदी मोदी के नारे लगाकर मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रही थी. कांग्रेस ने दर्ज कराई आपत्तिइसके बाद जब कांग्रेस के नेताओं को कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई तो उन्होंने माफी मांग कर अपना गुनाह भी कबूल कर लिया. पूरा मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई है. उज्जैन के जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है जिसके बाद पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया है. ‘गलती हो गई अब नहीं करेंगे’शिकायत पर जांच भी शुरू कर दी गई है. अगर पीठासीन अधिकारी दोषी पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. महिला पीठासीन अधिकारी का सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें वह यह बोलती हुई नजर आ रही हैं कि अब नहीं करेंगे. इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की है. कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पूरी मशीनरी तंत्र का उपयोग कर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन जनता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी.

एमपी लोकसभा चुनाव चरण 4 : 11 बजे तक 32.38 फीसदी मतदान

MP Lok Sabha phase 4 elections: 32.38 percent voting till 11 am इन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदान को लेकर भोपाल में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि 11 बजे तक की स्थिति में सर्वाधिक मतदान वाली प्रथम तीन विधानसभाओं में रतलाम जिले की सैलाना में 40.13%, रतलाम ग्रामीण में 39.37% और उज्जैन के तराना में 39.04% मतदान हुआ है। वहीं, देवास 35.83%, उज्जैन 34.25%, मंदसौर 34.12%, रतलाम 34.04%, धार 32.62%, इंदौर 25.01%, खरगोन 33.52% और खंडवा में अब तक 31.87% मतदान हुआ है।

सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर बस और कार से टकराया, तीन लोगों की मौत

Army truck lost control and collided with bus and car, three people died सेना के ट्रक, क्रेटा कार एवं कमला बस की भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर कुरावर थाने के पीलूखेड़ी के समीप सीधी टक्‍कर हो गई। घटना सुबह 9:30 बजे की है। राजगढ़। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे सेना के ट्रक, बस व एक कार की टक्‍कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सेना के ट्रक, क्रेटा कार एवं कमला बस की भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर कुरावर थाने के पीलूखेड़ी के समीप सीधी टक्‍कर हो गई। घटना सुबह 9:30 बजे की है। भोपाल टू ब्यावरा हाईवे पीलूखेड़ी इंडस्ट्री एरिया धागा फैक्ट्री हनुमान मंदिर के पास बड़नगर जोड़ के सामने क्रेटा कार एवं मिलिट्री गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ऐसे में दोनों को बचाने के चक्कर में कमला बस से भी टक्‍कर हो गई। बस गुना से भोपाल जा रही थी । क्रेटा कार भी भोपाल जा रही थी। मिलिट्री गाड़ी भोपाल से ब्यावरा की ओर आ रही थी। इनकी आमने- सामने टक्कर होने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में कार के क्लीनर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम अभी कंफर्म नहीं हैं। सभी गंभीर घायलों को मिलिट्री गाड़ियों एवं एंबुलेंस से भोपाल भेज दिया गया है। एक्सीडेंट में फिलहाल तीन लोगों की स्थिति काफी गंभीर है जिसमें मिलिट्री सैनिक, कमला बस का ड्राइवर एवं एक पैसेंजर, सभी घायलों को भोपाल भेज दिया गया है।

आडवाणी-जोशी-शिवराज के बाद अगला नंबर योगी का’, केजरीवाल का PM मोदी पर निशाना

After Advani-Joshi-Shivraj, Yogi’s next number, Kejriwal targets PM Modi अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने हमारे टॉप चार नेताओं को जेल में भेज दिया. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (11 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है. केजरीवाल ने कहा है कि पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शिवराज सिंह चौहान जैसे नेताओं की राजनीति खत्म कर दी. तीसरी बार सरकार बनने पर अगला नंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा. उनकी भी राजनीति खत्म कर दी जाएगी. आप मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी आम आदमी पार्टी एक छोटी पार्टी है, जो दो राज्यों में मौजूद है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी पार्टी को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी और एक साथ चार टॉप नेताओं को जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टियों के चार टॉप नेता जेल चले जाएं तो पार्टी खत्म हो जाती है. प्रधानमंत्री AAP को कुचलना चाहते हैं. पीएम मोदी खुद मानते हैं कि AAP ही देश को भविष्य देगी. ‘वन नेशन, वन लीडर’ नाम का मिशन चला रहे पीएम मोदी: केजरीवाल प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, “पीएम मोदी ने ‘वन नेशन, वन लीडर’ नाम से एक खतरनाक मिशन शुरू किया हुआ है. इस मिशन के तहत वह जितने भी विपक्ष के नेता हैं, उन्हें जेल भेजना चाहते हैं और जितने बीजेपी के नेता हैं, उनकी राजनीति खत्म कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी चुनाव जीत गए तो तेजस्वी यादव, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी जैसे विपक्षी के सारे नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा. आडवाणी से लेकर शिवराज तक जैसे नेताओं की खत्म की राजनीति अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राजनीति को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा, “इन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चौहान जैसे नेताओं की राजनीति खत्म कर दी. मध्य प्रदेश चुनाव जीतने के बाद भी शिवराज को मुख्यमंत्री न बनाकर उनकी राजनीति खत्म की गई.” केजरीवाल ने आगे कहा, “वसुंधरा राजे, मनोहर लाल खट्टर और रमन सिंह जैसे नेताओं की भी राजनीति खत्म कर दी गई है.” योगी की राजनीति भी खत्म करने की हो रही साजिश: केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगला नंबर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का है, जिनकी राजनीति खत्म की जाएगी. केजरीवाल ने कहा, “अगर ये चुनाव जीत गए तो दो महीने के भीतर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा. ये बात मैं लिखकर दे सकता हूं. योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेंगे और उनको भी निपटा देंगे. ये लोग चाहते हैं कि देश में एक ही तानाशाह बचे.”

‘रायबरेली का MP देश का प्रधानमंत्री बनने वाला है’, पप्पू यादव

‘Rae Bareli’s MP is going to become the Prime Minister of the country’, Pappu Yadav Pappu Yadav Post: कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने पोस्ट कर जानाकरी दी है कि चुनाव प्रचार के लिए वो रायबरेली पहुंच गए हैं. उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. बिहार के कांग्रेस नेता पप्पू यादव (Pappu Yadav) यूपी के रायबरेली पहुंचे हैं, जहां वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. इस बात की जानाकरी शनिवार (11 मई) को उन्होंने खुद अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दी है. रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगे पप्पू यादव दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां अपने पक्ष में वोट बटोरने के लिए इस शिद्दत की गर्मी में भी जी जान से जुटीं हैं. कांग्रस के चुनाव प्रचार में पप्पू यादव भी काफी एक्टिव हैं. पप्पू यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वो 44 साल रायबरेली आए हैं, रायबरेली का एमपी देश का प्रधानमंत्री बनने वाला है. इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है. पप्पू ने अपनी पोस्ट में लिखा, रायबरेली आ गया हूं, 44 साल बाद रायबरेली का MP देश का प्रधानमंत्री बनने वाला है. जबरदस्त उत्साह है. राहुल गांधी जी पांच लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से जीतेंगे! कोई अचरज नहीं होगा अगर सारे रिकॉर्ड टूट जाएं!” रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में राहुल गांधी राहुल गांधी यूपी की रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में हैं. उनका मुकाबला बीजेपी से दिनेश प्रताप सिंह से है. हालांकि पहले चर्चा थी कि वह अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अमेठी सीट कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा को दे दी गई है. राहुल गांधी भी वायनाड सीट से उम्मीदवार हैं. यह पहली बार है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस सीट से उनकी मां सोनिया गांधी हमेशा चुनाव लड़तीं थीं, लेकिन उनके राज्यसभा जाने के बाद ये सीट खाली थी. रायबरेली में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा. बता दें कि पप्पू यादव बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय खड़े हुए थे, जहां दूसरे चरण में चुनाव संपन्न हो गया है. अब वो कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार में जुट गए है. उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक जिंदा रहेंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे. हालांकि कांग्रेस से उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं मिल सका, क्योंकि महागठबंधन में आरजेडी ने वहां से अपना उम्मीदवार उतार दिया था, जिसके बाद पप्पू यादव ने मजबूरी में निर्दलीय चुनाव लड़ा.

अरविंद केजरीवाल की ज़मानत पर ममता बनर्जी ने कहा- ख़ुशी हुई

Mamata Banerjee said on Arvind Kejriwal’s bail – happy, will help in elections कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ख़ुशी ज़ाहिर की है. ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “मुझे ये देखकर बहुत ख़ुशी मिली है कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत मिल गई है. मौजूदा चुनावों के संदर्भ में ये बहुत मददगार होगी.” वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को देश में तानाशाही शासन के ख़िलाफ़ राहत मिलना बदलाव की हवा का बड़ा संकेत है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सच बोल रहे थे और बीजेपी को यही पसंद नहीं है. आदित्य ठाकरे ने कहा, “भारत के लिए इंडिया गठबंधन और अरविंद केजरीवाल को इससे और शक्ति मिलेगी. हम अपने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करके रहेंगे.”

BJP सांसद नवनीत राणा के खिलाफ तेलंगाना में केस दर्ज, जानें क्या है आरोप

Case registered against BJP MP Navneet Rana in Telangana, know what are the allegations लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए हैदराबाद पहुंची बीजेपी सांसद नवनीत राणा अपने दिए गए बयान में कांग्रेस पर हमला बोल, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देना, मतलब पाकिस्तान को वोट देना. उनके इस बयान के लिए हैदराबाद के शादनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. बीजेपी सांसद और महाराष्ट्र के अमरावती से पार्टी की प्रत्याशी नवनीत राणा के दिए गए बयान अब उनके लिए घातक साबित होते जा रहे हैं. कुछ समय पहले उनके दिए गए बयान से उनके और ओवैसी के बीच बयानबाजी चल ही रही थी कि अब नवनीत पर कांग्रेस के खिलाफ बयान देने के लिए हैदराबाद के शादनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. लोकसभा चुनाव को लेकर जहां हर पार्टियों के बीच गर्मागर्मी का माहौल है तो वहीं हैदराबाद के चुनाव को लेकर भी भीड़ंत छिड़ी हुई है. साल 2004 से लगातार हैदराबाद से सांसद AIMIM चीफ असुदद्दीन ओवैसी ने जीत हासिल की है. इस बार बीजेपी ने भी हैदराबाद में अपना जोर आजमाया है. हाल ही में बीजेपी सांसद नवनीत राणा पिछले दिनों शादनगर में महबूबनगर लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी के उम्मीदवार डी के अरुणा के लिए चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हुई थीं, प्रचार के दौरान उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ बयान दिया जिसके बाद से वह परेशानी में फंस गई हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा कि “कांग्रेस को वोट देना, मतलब पाकिस्तान को वोट देना”. ‘कांग्रेस को वोट देना मतलब पाकिस्तान को वोट देना’ नवनीत ने कहा था कि कांग्रेस को वोट देना मतलब अपना वोट बेकार करना है कांग्रेस को वोट देना मतलब पाकिस्तान को वोट देना है, क्योंकि पाकिस्तान से आवाज आ रही है कि राहुल गांधी बहुत अच्छे नेता है. भारत में फिर से उनकी सरकार बने, ताकि पाकिस्तान एक बार फिर यहां आतंकवाद फैला सके. नवनीत राणा के खिलाफ शादनगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 171-C r/w, 171-F, 171-G, 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

1 जून तक के लिए अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, चुनाव प्रचार पर कोई पाबंदी नहीं

Arvind Kejriwal gets bail till June 1, no restriction on election campaign जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने 7 मई को केजरीवाल की अंतरिम जमानत (Arvind Kejriwal Interim Bail) पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर कोई पाबंदी या शर्त नहीं लगाई है। नई दिल्ली (Arvind Kejriwal Latest News)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक जमानत दी। केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा। दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होना है। वहीं पंजाब चुनाव पर भी केजरीवाल के प्रचार का असर पड़ सकता है। कोर्ट ने केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर कोई पाबंदी या शर्त नहीं लगाई है।पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान जजों की टिप्पणियों से अनुमान लगाया जा रहा था कि केजरीवाल को राहत मिल सकती है। केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए जमानत मांगी थी। ईडी ने किया था केजरीवाल की जमानत का विरोधकेजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की। वहीं ईडी ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया। ईडी का कहना था कि कोर्ट की नजर में एक मुख्यमंत्री या नेता और आम नागरिक के बीच भेद नहीं होना चाहिए। यदि आज चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को जमानत दी जाती है तो कल कोई भी अपराधी इस आधार पर जमानत मांग सकता है।वहीं पीठ ने कहा कि चूंकि बात चुनाव प्रचार की है, इसलिए यह स्पेशल केस हो जाता है और सर्वोच्च अदालत अंतरिम जमानत पर आदेश दे सकता है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी शर्त भी रखी कि यदि केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलती है तो वो किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। इस पर केजरीवाल के वकील ने तत्काल हामी भर दी। ईडी ने इसके विरोध में कहा कि वैसे भी केजरीवाल के पास कोई मंत्रालय नहीं है।

परशुराम जन्‍मस्‍थली जानापाव पहुंचे मुख्‍यमंत्री, दर्शन के बाद सभा को किया संबोधित

Chief Minister reached Parshuram birthplace Janapav, addressed the gathering after darshan परशुराम जयंती पर मुख्यमंत्री पहुंचे जानापाव, दर्शन-पूजन कर सभा को किया संबोधित। महू, खरगोन। भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पहाड़ी पर शुक्रवार को भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पिछले पांच दिनों से चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। आयोजन में शाम‍िल होने के लिए मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव जानापाव पहुंचे। मुख्‍यमंत्री के साथ ही मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा भी जानापाव पहुंचे।मुख्यमंत्री यादव हेलीकाॅप्टर से नेट्रेक्स पर उतरे। वहां से वे जानापाव पहुंचे। मुख्यमंत्री जानापाव में करीब 55 मिनट रुके। इस दौरान यज्ञ में पूर्णाहुति देने के साथ ही उन्‍होंने भगवान परशुराम के पुराने और नए मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही सीएम ने यहां सभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए परशुराम द्वारा श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र देने का प्रसंग बताया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जब युद्ध लड़ने जा रहे थे तब उनके पास कोई हथियार नहीं था। तब ऋषि सांदीपनी ने श्रीकृष्ण से कहा कि आप भगवान परशुराम जी के पास जाओ वह आपको युद्ध में लड़ने के लिए हथियार देंगे। तब वह जानापाव आए और भगवान परशुराम ने उन्हें सुदर्शन चक्र दिया। उन्‍होंने कहा कि अब भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार चुनाव आचार संहिता के बाद जहां भी श्रीकृष्ण और भगवान राम की लीलाएं या घटना घटित हुई हैं उसे तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के लिए योजना बनाएगी। मुख्यमंत्री के साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक उषा ठाकुर, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा आदि मौजूद रहे। सीएम जानापाव से रवाना होकर मंडलेश्‍वर में रोड शो में शामि‍ल हुए।

यूपी में इंडिया गठबंधन का तूफान, नरेंद्र मोदी नहीं बनेंगे पीएम : राहुल गांधी

India alliance storm in UP, Narendra Modi will not become PM: Rahul Gandhi कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं. इस बार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की जीत होगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (10 मई, 2024) को दावा किया कि यूपी में ‘इंडिया’ गठबंधन का तूफान आ रहा है. आप लिखकर ले लो कि बीजेपी की यूपी में सबसे बड़ी हार होने जा रही है. यूपी के कन्नौज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ”10 साल नरेंद्र मोदी ने अडानी और अंबानी का नाम नहीं लिया, लेकिन जब डर गए तो अपने दो मित्रों का नाम लिया और कहा कि आकर मुझे बचाओ. ‘इंडिया’ गठबंधन ने मुझे घेर लिया है.” उन्होंने आगे कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बनेंगे. उन्होंने आगे कहा, ”10 से 15 दिन में आप देखना कि आपको भटकाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन भटकना मत. हमारा मुद्दा भारत का संविधान है. इस किताब ने दलित और पिछड़ो को अधिकार दिया है.” यूपी के कन्नौज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ”10 साल नरेंद्र मोदी ने अडानी और अंबानी का नाम नहीं लिया, लेकिन जब डर गए तो अपने दो मित्रों का नाम लिया और कहा कि आकर मुझे बचाओ. ‘इंडिया’ गठबंधन ने मुझे घेर लिया है.” उन्होंने आगे कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बनेंगे. उन्होंने आगे कहा, ”10 से 15 दिन में आप देखना कि आपको भटकाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन भटकना मत. हमारा मुद्दा भारत का संविधान है. इस किताब ने दलित और पिछड़ो को अधिकार दिया है.”

‘जिसकी 2 पत्नियां उसे कांग्रेस हर साल देगी 2 लाख रुपये’, कांतिलाल भूरिया के बयान से गरमाई सियासत

‘Congress will give Rs 2 lakh every year to the one who has two wives’, politics heated up due to Kantilal Bhuria’s statement लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश में कांतिलाल भूरिया के दो पत्नियों को लेकर दिए बयान से सियासत गरमा गई है. कांतिलाल भूरिया रतलाम से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. रतलाम ! लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान हो चुका है. चौथे चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक पार्टियों के नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं. जनता के बीच पहुंचकर उनसे वोट देने की अपील करते हुए बड़े-बड़े चुनावी वादे कर रहे हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के रतलाम से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कांतिलाल भूरिया ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो जैसा कि हमारे घोषणापत्र में कहा गया है, प्रत्येक महिला को उसके बैंक खाते में 1 लाख रुपये मिलेंगे. घर की हर महिला को 1-1 लाख रुपये मिलेंगे, जिनकी दो पत्नियां हैं, उन्हें 2 लाख रुपए मिलेंगे.” कांतिलाल भूरिया के बयान का जीतू पटवारी ने किया समर्थनइसी सभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे. उन्होंने कांतिलाल भूरिया के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार घोषणा की है 2 पत्नियों वाले व्यक्तियों को 2 लाख रुप/s की सहायता मिलेगी. बता दें कि कांग्रेस के घोषणापत्र के अनुसार महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को इस कैटेगरी से बाहर निकलने तक 8 हजार 500 रुपये हर महीने मिलेंगे, जो एक साल में 1,02,000 रुपये होते है. क्या मतदाता आपकी जेब में है जो 400 पार कर देंगे?वहीं सभा को संबोधित करते हुए कांतिलाल भूरिया ने आगे कहा, “पीएम मोदी कहते हैं अबकी बार 400 पार तो क्या मतदाता उनकी जेब में है जो 400 पार कर देंगे.” कांतिलाल भूरिया ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि पहले वे कहते थे मुझे प्रधानमंत्री बना दो 2 करोड़ युवाओं को नौकरी दूंगा. 15-15 लाख खाते में जमा करा दूंगा. 400-500 रुपये जमा करवा के खाते खुलवा लिए, लेकिन इन खातों में एक रुपया तक जमा नहीं हुआ, बल्कि पीएम मोदी ने खाते खुलवाकर करोड़ों जमा कर लिए. बीजेपी ने साधा निशानाकांतिलाल भूरिया के बयान पर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “प्रधानमंत्री जब कहते हैं कि आपका हक छीनकर मुसलमानों को दे दिया जाएगा तो वो इस बात को ऐसे ही नहीं कहते, कांग्रेस के नेता उनकी इस बात पर मुहर लगाते हैं और अपना असली रूप जनता को दिखाते हैं. जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, उसे दो लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे. तुष्टिकरण के लिए बहुसंख्यक हिंदुओं को सरेआम बेइज्जत करने के लिए अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और विक्रांत भूरिया ने मंच का सहारा लेना शुरू कर दिया है.”

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1000 निफ्टी 350 अंक गिरकर बंद, निवेशकों को 7 लाख करोड़ की चपत

Outcry in the stock market, Sensex 1000 Nifty closed down by 350 points, investors lost Rs 7 lakh crore शेयर बाजार में उठापटक को मापने वाला बैरोमीटर इंडिया Vix साल के हाई 6.56 फीसदी के उछाल के साथ 18.20 के लेवल पर क्लोज हुआ है जो बाजार में अस्थिरता की ओर इशारा कर रहा है. भारतीय शेयर बाजार विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते फिर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है. बीएसई सेंसेक्स 73000 के आंकड़े के नीचे तो निफ्टी 22000 के नीचे जा फिसला है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी मातम छा गया है. इंडिया Vix 7 फीसदी के करीब गिरावट के साथ एक साल के उच्च स्तर पर जाकर क्लोज हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 1062 अंकों की गिरावट के साथ 72,404 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 345 अंकों की गिरावट के साथ 21,957 अंकों पर बंद हुआ है. निवेशकों को लगी 7 लाख करोड़ की चपत शेयर बाजार में आए इस सुनामी के चलते निवेशकों को आज के सत्र में 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 393.68 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 400.69 लाख करोड़ रुपये था. आज के कारोबारी सत्र में 7 लाख करोड़ रुपये का निवेशकों को नुकसान हुआ है. आज के ट्रेड में कुल 3943 शेयरों में ट्रेडिंग हुई जिसमें 929 शेयर तेजी के साथ बंद हुआ है जबकि 2902 गिरकर क्लोज हुआ है. 112 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

कमलेश्वर डोडियार ने ‘BAP’ से तोड़ा रिश्ता! खुद को बता दिया निर्दलीय विधायक

Kamleshwar Dodiyar breaks ties with ‘BAP’! Called himself an independent MLA मध्य प्रदेश की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने अपनी पार्टी को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. रतलाम ! कमलेश्वर डोडियार ने ‘BAP’से तोड़ा रिश्ता! खुद को बता दिया निर्दलीय विधायक, क्यों शुरू हुआ ये विवाद?मध्य प्रदेश की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने अपनी पार्टी को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. किस बात पर है हाईकमान नाराज?दरअसल रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमलेश्वर डोडियार से अब उनकी ही पार्टी का आलाकमान गहरा नाराज है. नाराजगी की वजह विधायक कमलेश्वर डोडियार की लोकसभा चुनाव में निष्क्रियता बताई जा रही है. राजस्थान से लगी मध्यप्रदेश की रतलाम लोकसभा क्षेत्र में भारत आदिवासी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है. लेकिन विधायक की सक्रियता न होने के कारण पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. मैंने कब ज्वाइन की बाप पार्टी?- डोडियारनोटिस मिलने के बाद सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने इंदौर से सैलाना जाते समय रतलाम में रुक कर देर रात मीडिया से चर्चा की है. उन्होंने कहा कि “मैं बाप पार्टी का सदस्य बना यह वह बताएं? मैं जयस का उम्मीदवार था. मुझे सिंबल बाप पार्टी का दिया गया था. यह अलायंस के तहत चुनाव लड़ा गया था. डोडियार आगे कहते हैं कि “मुझे खुद नहीं पता कि मैं आदिवासी पार्टी का सदस्य हूं या नहीं” पहले तो बाप पार्टी को इस बात का खुलासा करना चाहिए कि मुझे पार्टी की सदस्यता कब दिलाई गई? अब मैं निर्दलीय विधायक- कमलेश्वरकमलेश्वर डोडियार कहते हैं कि “जिस तरह से पार्टी काम कर रही है उस हिसाब काम नहीं होता है, अगर मैं पार्टी का सदस्य हूं तो मुझे एक नियम के तहत नोटिस दिया जाता न कि WHATSAAP पर भेज दिया जाए” वे आगे कहते हैं “लोग कह रहे हैं कि आपको पार्टी से निष्काशित कर दिया गया है अच्छी बात है मैं अब निर्दलीय विधायक हूं” और निर्दलीय रहकर ही जनता की सेवा करूंगा. डोडियार कहते हैं कि “बीजेपी ने बहुत कोशिश की और दवाब बनाया कि मैं बीजेपी ज्वाइन कर लूं लेकिन मैंने नहीं की है. अब मैं निर्दलीय रहकर जनता की सेवा करूंगा. पार्टी ने जब निष्कासित कर ही दिया है तो नोटिस का जवाब देना मैं अब जरूरी नहीं समझता हूं. अगर कोर्ट की तरफ से कोई नोटिस आता है तो जरूर जवाब दूंगा. बीजेपी के लोगों ने पत्र किया तैयारसैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने नोटिस को लेकर कहा “पत्र में जो हैंड राइटिंग है वह भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नहीं है” ये बीजेपी के किसी नेता की राइटिंग है, क्योंकि रतलाम लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार होने जा रही है” बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने के लिए मेरे ऊपर दवाब बनाना चाह रहे हैं.

सेहत को दुरुस्त बनाते हैं ये फूड आइटम्स, उम्र बढ़ाने के लिए आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल

These food items improve your health, include them in your diet today to increase your lifespan. सेहतमंद रहने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। अपने खानपान से लेकर रहन-सहन तक सभी का हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव होने लगा है जिससे कई समस्याएं आसानी से हमें अपना शिकार बनाने लगी हैं। ऐसे में कुछ फूड्स को डाइट (Healthy Foods) में शामिल कर आप हेल्दी रहने के साथ ही अपनी उम्र भी बढ़ा सकते हैं। हम क्या खाते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी होता है। हेल्दी खाना जहां हमें हेल्दी बनाते हैं, तो वहीं जंक और प्रोसेस्ड फूड्स हमारे शरीर को बीमारियों का घर बना देते हैं। इन दिनों लोगों के बीच अनहेल्दी फूड्स का चलन काफी बढ़ गया है, जिसकी वजह से लोग आजकल कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हेल्दी रहने के लिए उन फूड्स को डाइट में शामिल करें, जो आपको हेल्दी बनाकर आपकी उम्र लंबी बना सके। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ ही आपकी उम्र भी बढ़ाएंगे। अनारइसमें मौजूद फाइटोकेमिकल इसे एक अच्छा एंटी-कैंसर एजेंट बनाते हैं। साथ ही ये दिल की सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है और ब्रेन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। सीड्सकैल्शियम, विटामिन ई, जिंक, ट्रेस मिनरल से भरपूर सीड्स सेहत के लिए हर मायने में लाभकारी होता है। फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स, सफेद तिल आदि में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करते हैं। बीन्सयह ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ भूख कम करते हैं और कोलोन कैंसर से बचाव करते हैं। बेरीजये ब्रेन के लिए बहुत ही बेहतरीन फूड ऑप्शन है। इसमें एंटी कैंसर गुण भी होते हैं। यह एजिंग के साथ होने वाली बीमरियों से बचा कर लंबी आयु जीने में मदद करता है। लहसुन-प्याजइनमें मौजूद ऑर्गेनोसल्फर कंपाउंड कार्सिनोजेन को डिटॉक्सिफाई करते हैं और इस तरह ये एक बहुत अच्छे एंटी कैंसर एजेंट साबित होते हैं। ये कार्डियोवैस्कुलर और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं और साथ ही ये एंटी-डायबिटीक भी होते हैं। इस तरह स्वस्थ लंबी आयु के लिए लहसुन और प्याज बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। नट्सनट्स कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड हैं, जो पूरे खाने की प्लेट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करने में मदद करते हैं क्योंकि इसे खाने से देर तक पेट भरा रहता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है और यह दिल की बीमारियों से भी बचाता है। ओटमीलसंतुलित मात्रा में फैट्स, कार्बोहाइड्रेट, प्लांट प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी से भरपूर ओटमील हर तरीके से एक पौष्टिक आहार है, जिसे हर उम्र के लोग बेहिचक खा सकते हैं। 6 महीने के बच्चे से लेकर 60 साल के लोगों तक के लिए ये एक सुपाच्य और पौष्टिक आहार है। एवोकाडोपोटैशियम से भरपूर और नमक में कम एवोकाडो ब्लड प्रेशर कम करने के साथ स्ट्रोक के खतरे से भी बचाता है। इसमें केले से भी अधिक पोटैशियम पाया जाता है। नींबूइसे किसी भी रूप में लेने से इसकी हाई एसिडिटी ब्लड ग्लूकोज संतुलित रखने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज से बचा जा सकता है।

PM आपका और RSS भी साथ; देखते हैं क्या कर लोगे, असदुद्दीन ओवैसी का BJP को करारा जवाब

PM is yours and RSS is also with you; let’s see what you can do, Asaduddin Owaisi’s befitting reply to BJP माधवी लता के प्रचार में पहुंचीं राणा ने कहा था, ‘छोटा बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट बता दो तो हम बताएंगे कि बोले क्या कर सकते हैं। छोटे को मेरा कहना है तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमको सिर्फ 15 सेकेंड। हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नवनीत राणा ने तेलंगाना में ’15 सेकेंड’ के लिए पुलिस हटाने की बात कहते हुए ओवैसी ब्रदर्स को चुनौती दी थी। उनके बयान पर अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री भी आपके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी आपके साथ है। देखते हैं 15 सेकेंड में क्या कर लेते हो। ओवैसी ने कहा, “मैं मोदी जी से कहता हूं कि उन्हें 15 सेकेंड दीजिए। एक घंटा दीजिए। आप क्या करेंगे? जैसा मुख्तार अंसारी के साथ किया वैसा ही करेंगे? हम भी देखना चाहते हैं कि क्या आपमें थोड़ी भी इंसानियत बची है। कौन डरता है? हम तैयार हैं। अगर कोई इसके लिए खुला आह्वान कर रहा है तो ऐसा होने दें। पीएम आपका है, आरएसएस भी आपका है। सब कुछ आपका है। आपको कौन रोक रहा है। हमें बताओ कि हमें कहां आना है। हम वहां आएंगे।” आपको बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2013 में कहा था, ‘अगर 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा लिया गया, तो हम (मुसलमान) बता देंगे किसमें हिम्मत है।’ भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के प्रचार में पहुंचीं राणा ने कहा था, ‘छोटा बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट बता दो तो हम बताएंगे कि बोले क्या कर सकते हैं। छोटे को मेरा कहना है तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमको सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे। 15 सेकेंड सिर्फ पुलिस को हटाया तो छोटे और बड़े को यह पता नहीं लगेगा कि कहां से आया और कहां गया।’

EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के 30 से अधिक ठिकानों पर मारा छापा

Big action by EOW, raids on more than 30 locations in Chhattisgarh including Raipur महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम गुरुवार सुबह छत्‍तीसगढ़ के अलग-अलग ठिकानों पर छापे मार रही। महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम गुरुवार सुबह छत्‍तीसगढ़ के अलग-अलग ठिकानों पर छापे मार रही। खबरों के अनुसार प्रदेश भर में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कांकेर, राजनांदगांव में ईओडब्‍ल्‍यू की एक साथ छापे की कार्रवाई चल रही है। ईओडब्‍ल्‍यू के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी कार्रवाई में मौजूद हैं। महादेव सट्टा एप मामले में ईओडब्ल्यू की टीम भिलाई के सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालकों के घर पर पहुंची है। सुबह से ही यह जांच जारी है। बताया जा रहा है कि महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा और बर्खास्त सिपाही भीम सिंह यादव से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार ईओडब्ल्यू टीम जांच के लिए पहुंची है।

चुनाव आयोग से आज मिलेंगे इंडी गठबंधन के नेता, मतदान प्रतिशत सहित अन्य मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Indi alliance leaders will meet the Election Commission today, will discuss voting percentage and other issues इंडिया गठबंधन के नेता बृहस्पतिवार दोपहर को चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मिलेंगे और एक ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विपक्षी नेता भाजपा के अपने चुनावी अभियान में कथित तौर पर धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल का मुद्दा उठा सकते हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता लोकसभा चुनाव में हर चरण के बाद पूर्ण मतदान प्रतिशत के आंकड़े तत्काल जारी करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी नेता भाजपा के अपने चुनावी अभियान में कथित तौर पर धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाएंगे। सूत्रों ने बताया कि इंडिया गठबंधन के नेता बृहस्पतिवार दोपहर को चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मिलेंगे और एक ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) समेत विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग को अलग-अलग पत्र लिखकर पहले दो चरणों में मतदान के आंकड़ों को जारी करने में कथित देरी पर चिंता जताई है। पहले भी जता चुके हैं विरोधइससे पहले, पहले और दूसरे चरण के मतदान प्रतिशत को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडेय ने पूछा था कि चुनाव के 11 दिन बाद मत प्रतिशत 60 से बढ़कर 66 फीसदी कैसे हो गया? पांडेय ने इसे देश की आबादी के साथ छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि जो मतदान प्रतिशत वोटिंग वाले दिन फाइनल हो जाता है, वह मतदान के 11 दिनों के बाद कैसे बढ़ गया। भाजपा के ‘अबकी बार चार सौ के पार’ दावे पर कहा कि दो चरणों के चुनाव के बाद तस्वीर साफ हो रही है और पिछले आठ-दिनों से भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अपनी सभाओं में यह दावा करना भी बंद कर दिया है।

वन बल प्रमुख ने निजी संस्थानों से वर्मी कम्पोस्ट खरीदने पर लगाई रोक

Forest Force Chief bans purchase of vermicompost from private institutions भोपाल। वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने वनमंडलों के डीएफओ द्वारा निजी संस्थानों से खरीदे जा रहे वर्मी कम्पोस्ट पर रोक लगा दी है। उन्होंने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि कैंपा फंड से हर वित्तीय वर्ष में 50-60 करोड़ रुपए की अकेले वर्मी कम्पोस्ट, मिट्टी और गोबर खाद की खरीदी निजी फर्मो से खरीदी जाती है। इस खरीदी में 12 से 15% राशि का बंदरबांट किया जाता है। किसी को रोकने के लिए पहली बार वन बल प्रमुख श्रीवास्तव ने यह कदम उठाया है।श्रीवास्तव ने अपने निर्देश में कहा गया है कि कैम्पा मद के अंतर्गत वृक्षारोपणों में वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग एवं मिट्टी के क्रय के संबंध में निर्देश जारी किये गये थे। अन्य विभागीय योजनाओं में कुछ वनमंडलाधिकारियों द्वारा क्षेत्र तैयारी के अंतर्गत भारी मात्रा में खाद एवं मिट्टी बदलने का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट, नीम खली का भी उपयोग किया जा रहा है। इसलिये अब कैम्पा मद के साथ-साथ विभाग की अन्य योजनाओं के अंतर्गत किये जाने वाले वृक्षारोपण हेतु अच्छी मृदा वाले क्षेत्रों का ही चयन किया जाये, जिससे कि गढ्ढों में मृदा परिर्वतन एवं गोबर खाद मिलाने पर होने वाले बड़े व्यय से बचा जा सके। पूरे वन मण्डल में उपजाऊ मृदा वाले वन क्षेत्र रोपण हेतु उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ही अन्य क्षेत्र अंतिम विकल्प के रूप में लिया जाये। वन मण्डलाधिकारी स्वयं क्षेत्र का सघन भ्रमण कर यह प्रमाणित करेंगे कि चयनित वन क्षेत्र वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त है एवं यह कि यहां खोदे जाने वाले गड्ढों में मिलाने के लिये गोबर खाद क्रय एवं उपजाऊ मिट्टी संग्रहण आवश्यक है। गढ्ढों की जितनी मात्रा में गोबर खाद एवं मिट्टी मिलाना आवश्यक है उसका उल्लेख वन मण्डलाधिकारी प्रमाण पत्र में करेंगे। सीसीएफ से अनुमति होगी अनिवार्य निर्देश में आगे कहा गया है कि यदि गोबर / मिट्टी का क्रय / संग्रहण करना अति आवश्यक हो तो गोबर / मिट्टी क्रय / संग्रहण करने के पूर्व वृत्त के वन सरंक्षक मुख्य वन सरंक्षक से लिखित स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा तथा क्रय / संग्रहण पूर्व मुख्यालय को सूचित करना अनिवार्य होगा। अगर वन सरंक्षक / मुख्य वन संरक्षक के पूर्व स्वीकृति तथा मुख्यालय को सूचित किए बिना क्रय / संग्रहण किया जाता है तो यह अनियमितता के श्रेणी में आएगा तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। खाद एवं मिट्टी का संग्रहण मप्र भण्डार कय एवं सेवा उपार्जन नियम के प्रावधानों के अंतर्गत पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर किया जाये। यह भी विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि सामाजिक वानिकी वृत्तों में वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध हो तो सभी प्रकार के वृक्षारोपण लिए उन्हीं से वर्मी कम्पोस्ट प्राप्त किया जावे, निजी संस्थानों से वर्मी कम्पोस्ट का क्रय कदापि नहीं किया जावे। हाजिरी देने पर मिलती मेंटेनेंस राशि कुछ मैदानी अफसर की शिकायत है कि कैंपा फंड से जारी होने वाली मेंटेनेंस राशि तब तक नहीं मिलती, जब तक कि अधिकारी वन मुख्यालय में हाजिरी देने नहीं आते है। ऐसी शिकायत करने वाले अफसरों का कहना है कि सामाजिक वानिकी शाखा से समय पर मेंटेनेंस राशि जारी हो रही है। इसके लिए फील्ड में पदस्थ अनुसंधान एवं विस्तार के अधिकारियों को बड़े अधिकारियों की परिक्रमा किए बिना ही मेंटेनेंस राशि जारी की जा रही है।

प्रकृति के साथ दो पल बिताना हो तो यहां आएं…परवान चढ़ उठेगा घुमक्कड़ी का शौक

If you want to spend a moment with nature, then come here…the wanderlust will flourish. इंदौर. दोस्तों के साथ एक दिन का ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो इंदौर के आसपास ऐसी तमाम जगह है जो प्राकृतिक पर्यटन के लिए बेहद शानदार हैं. नेचर-लवर्स के लिए तो ये पर्यटन स्थल समझिए स्वर्ग हैं. आप चाहें तो कैब या बाइक से सैर-सपाटे का शौक पूरा कर सकते हैं. पातालपानी, कालाकुंड, तिंछा वॉटरफॉल, महेश्वर घाट और मांडू समेत तमाम जगहों की सैर एक दिन में पूरी कर सकते हैं. इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर महू तहसील में स्थित पातालपानी झरना करीब 300 फीट ऊंचा है. प्राकृतिक सुंदरता से भरी यह जगह परिवारों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्थल है. शांतिपूर्ण माहौल में प्रकृति के बीच सैर-सपाटे के साथ सुकून के पलन बिताने के लिए शानदार जगह. अगर आप पातालपानी जा रहे हैं, तो महेश्वर, ओंकारेश्वर और क्षेत्र के अन्य तीर्थस्थलों भी जाएं, ऐसा प्लान कर सकते हैं. मध्य प्रदेश में रहकर ही गोवा का लुत्फ उठाना है, तो इंदौर से करीब 90 किमी दूर हनुवंतिया टापू परफेक्ट जगह है. यह टापू राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, फ्लोटिंग, ट्रैकिंग जैसी रोमांचक चीजों के लिए भी काफी फेमस है. साथ ही अगर आप प्रकृति प्रेमी और बर्ड लवर हैं, तो भी यह टापू आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा. इंदौर की सीमा पर सिरपुर झील है. यहां वैसे तो यहां भारतीय पक्षियों का बसेरा होता है, लेकिन माइग्रेशन मंथ में कई प्रवासी पक्षी भी डेरा जमाते हैं. इसलिए फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए सिरपुर झील खास है. महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में घोषित इस झील में सैकड़ों प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है. यह झील 800 एकड़ में फैली है. शांतिपूर्ण हरे-भरे आश्रय स्थल पर प्रकृति की संगत में दिन बिताने का अनुभव आप भूल नहीं पाएंगे. इंदौर से कुछ ही किलोमीटर दूर पर महेश्वर में अहिल्या किला उन लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है, जो इतिहास और प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं. महेश्वर शहर 4000 साल पुराना है जो आपको उस युग में ले जाता है जब रानी अहिल्याबाई होल्कर का यहां शासन हुआ करता था. यह किला नर्मदा नदी के तट पर बना है. अब इस किले को होटल में बदल दिया गया है, जहां से अहिल्येश्वर मंदिर दिखाई देता है. किले की खूबसूरत वास्तुकला आपको मंत्रमुग्ध कर देगी. नदी के किनारे सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए नाव की सवारी करना बेहतरीन अनुभव देता है. इंदौर हवाई अड्डे से 10 मिनट ड्राइव की दूरी पर जैनियों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल गोमटगिरि है. यहां पहाड़ी पर स्थित गोमतेश्वर की 21 फीट ऊंची मूर्ति है. इसके अलावा यहां 24 मंदिर भी हैं, जिनमें से प्रत्येक जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों का प्रतिनिधित्व करता है. तिन्छा झरना…नाम सुनकर अजीब लगेगा, मगर इंदौर के पास डोंगरखेड़ा गांव में स्थित यह जलप्रपात प्रकृति का तोहफा है. हालांकि गहरी खाई होने के कारण यह ट्रैकिंग के लिए उपयुक्त नहीं है. झरने के शीर्ष के पास का मंच पिकनिक के लिए शानदार जगह हो सकती है. 300 फीट की ऊंचाई से गिरते पानी को देखना, उसमें अठखेलियां करना आपको हमेशा याद रहेगा. इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर मोहदी झरने पर भी पिकनिक के लिए पहुंचा जा सकता है. ये झरना प्राकृतिक सुंदरता के बीच मन मोह लेता है. चोरल बांध के आसपास का क्षेत्र वर्षभर रमणीक रहता है. यहां पर्याप्त जगह है जहां आप सूर्योदय या सूर्यास्त के साथ छुट्टी के सुकूनभरे दिन बिता सकते हैं. इंदौर से करीब 37 किलोमीटर दूर बामनिया कुंड भी सैर-सपाटे के लिए बेहतरीन जगह है. यहां हरे-भरे जंगल में सुहावने मौसम भूरे बादल मानो सिर के ऊपर मंडराते हैं. पास ही में रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य भी है. अभयारण्य के अंदर एक महल भी है, जिसे होल्कर राजाओं ने बनवाया था. जंगल में हाथियों, हिरणों और अन्य जानवरों और पेड़ों के बीच नीलगिरी, सागौन, चंदन, बबूल का अच्छा दृश्य देखने के लिए, कोई ऊंट की सवारी जैसे कई खूबसूरत नजारे हैं.

2035 तक पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेगा ये शहर : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम

This city will bring glory to India in the whole world by 2035: World Economic Forum साल 2035 तक दुनिया के सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में भारत के तीन और चीन के चार शहर होंगे. हालांकि, सबसे ज्यादा जीडीपी वाले शहरों की लिस्ट में भारत की कोई सिटी नहीं है. आने वाले सालों में भारत का पूरी दुनिया पर दबदबा होगा. देश के तीन शहरों की विकास दर को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है कि 2035 तक इन सिटी का ग्रोस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) की ग्रोथ रेट सबसे ज्यादा होगी. इस मामले में अमेरिका के न्यूयॉर्क, लॉस एंजेल्स और ब्रिटेन के लंदन जैसे शहर भी पीछे रह जाएंगे. दुनिया के सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों की लिस्ट में भारत का बेंगलुरु शहर सबसे ऊपर है. लिस्ट में दिल्ली और मुंबई का भी नाम है. इनके अलावा, लिस्ट में चार शहर चीन के और तीन दक्षिण-पूर्वी एशिया के हैं. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने शहरों की वर्तमान ग्रोथ रेट का आकलन करके अनुमान लगाया है कि 2035 तक भारत के तीन शहर दुनिया के फास्टेस्ट ग्रोइंग शहर होंगे. हालांकि, सबसे ज्यादा जीडीपी वाले शहरों की लिस्ट में भारत की किसी सिटी का नाम नहीं है, लेकिन 2035 में बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई फास्टेस्ट ग्रोइंग सिटी होंगी. बेंगलुरु होगा सबसे ज्यादा तेजी से विकास करने वाला शहरएक्सपर्ट्स ने 10 देशों की लिस्ट में बेंगलुरु को सबसे ऊपर रखा है, जो 8.5 फीसदी की ग्रोथ रेट के साथ आने वाले सालों में दुनिया पर राज करेगा. रिपोर्ट का कहना है कि 2035 तक बेंगलुरु का जीडीपी ग्रोथ रेट सबसे ज्यादा होगा. मुंबई इस मामले में तीसरे नंबर पर होगा और इसका ग्रोथ रेट 6.6 फीसदी हो जाएगा. लिस्ट में भारत का तीसरा शहर दिल्ली है, जो 6.5 फीसदी के ग्रोथ रेट के साथ चौथे नंबर पर है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया के शहरों की कुल विकास दर 2.6 फीसदी होगी. लिस्ट में चीन के तीन शहरबांग्लादेश के ढाका शहर की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.6 फीसदी होगी और लिस्ट में यह दूसरे नंबर पर है. चीन की बात करें तो उसके चार शहर लिस्ट में होंगे, जिनमें शेनजन, शंघाई, तियांजिन और चौंगकिंग होगा. लिस्ट में पांचवें नंबर पर शेनजेन है, जिसकी ग्रोथ रेट साल 2035 में 5.3 फीसदी होगी. तियांजिन की ग्रोथ रेट 2035 में 5.1 फीसदी होगी और यह आठवें नंबर होगा. शंघाई का नाम नौंवे नंबर पर है, जिसकी विकास दर 2035 में 5 फीसदी होगी और चौंगकिंग लिस्ट में सबसे आखिर में है, जिसकी ग्रोथ रेट 4.9 फीसदी हो जाएगी. इनके अलावा, इंडोनेशिया का जकार्ता शहर 5.2 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ छठे और फिलीपींस का मनीला शहर 5.2 फीसदी विकास दर के साथ सातवें नंबर पर है. 2035 में इन शहरों की होगी सबसे ज्यादा जीडीपीरिपोर्ट के अनुसार, 2035 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की जीडीपी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी, जो दुनियाभर के शहरों में सबसे ज्यादा है. 1.5 ट्रिलियन डॉलर के साथ लॉस एंजेल्स तीसरे और एक ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ शिकागो आठवें नंबर पर होगा. सबसे ज्यादा जीडीपी वाले शहरों में तीन अमेरिका के होंगे, जबकि चीन के चार शहर होंगे, लेकिन इसमें भारत के किसी शहर का नाम नहीं है. 2035 तक चीन के शंघाई की जीडीपी 1.3 ट्रिलियन डॉलर, बीजिंग की 1.1 ट्रिलियन डॉलर, गुआंगजू और शेनजेन की जीडीपी 0.9 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी. इनके अलावा, लिस्ट में ब्रिटेन का लंदन, जापान का टोक्यो और फ्रांस का पेरिस शहर भी है. टोक्यो 1.9 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ दूसरे नंबर पर होगा.

राजस्थान में सीटों को लेकर सचिन पायलट का बड़ा दावा, ‘BJP से ज्यादा सीटें लाएगी कांग्रेस’

Sachin Pilot’s big claim regarding seats in Rajasthan, ‘Congress will get more seats than BJP’ राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि जो बहुत ऊपर चले जाते हैं वो कभी न कभी नीचे भी आते हैं. वहीं, उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस की जीत का दावा किया है. लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के तीन चरण पूरे हो चुके हैं. पहले दो चरण में ही राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई. ऐसे में अब राजस्थान के हर राजनीतिक दलों के नेताओं का ध्यान बाकी राज्यों पर आ गया है. इसी बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा बयान आया है. उन्होंने दावा किया है कि इस बार राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा सीटें लाने वाली है. सचिन पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बहुत ऊपर जाने वाले एक न एक दिन नीचे भी आते हैं.’ यह बात उन्होंने बीजेपी के 400 पार के दावे को लेकर कही. सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पहले हारती थी तो 20-21 सीटें या 50-55 सीटें लाती थी, लेकिन इस बार 70 सीटें मिली हैं. इससे जाहिर है कि कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है.

ब्रिटेन की अदालत से नीरव मोदी को लगा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Nirav Modi got a shock from the British court, the court rejected the bail plea. पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों रुपये का घोटाला कर फरार हुए भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी ब्रिटेन की कोर्ट से झटका लगा। नीरव ने मंगलवार को ब्रिटेन में एक नई जमानत याचिका दायर की जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। नीरव पांच साल से अधिक समय से लंदन की जेल में है। भारत ने पीएनबी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की मांग की है। ब्रिटेन की अदालत ने खारिज नीरव मोदी की जमानत याचिका नीरव पांच साल से अधिक समय से लंदन की जेल में हैपीटीआई, लंदन। पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों रुपये का घोटाला कर फरार हुए भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी ब्रिटेन की कोर्ट से झटका लगा। नीरव ने मंगलवार को ब्रिटेन में एक नई जमानत याचिका दायर की, जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। नीरव पांच साल से अधिक समय से लंदन की जेल में है। भारत ने की है नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की मांगभारत ने पीएनबी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की मांग की है। इस मामले में नीरव प्रत्यर्पण का मुकदमा हार चुका है। लंदन में वेस्टमिंस्टर कोर्ट के जज जान जानी ने अपने फैसले में कहा कि जमानत के खिलाफ पर्याप्त आधार हैं। इस बात की आशंका बनी हुई है कि नीरव गवाहों को प्रभावित कर सकता है या संभव है कि वह मुकदमे की सुनवाई के लिए अदालत में पेश न हो। नहीं दी जा सकती जमानतः अदालतअदालत ने कहा कि इस मामले में धोखाधड़ी का आरोप शामिल है। जमानत नहीं दी जा सकती है और आवेदन अस्वीकार कर दिया जाता है। हालांकि, अदालत ने स्वीकार किया कि साढ़े तीन साल पहले आखिरी जमानत याचिका के बाद से परिस्थितियों में बदलाव आया है।

भारत में तेजी से बंद हो रहे हैं छोटे शॉपिंग मॉल. मुख्य वजह महंगाई

Small shopping malls are closing down rapidly in India. The main reason is unemployment एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि भारत में शॉपिंग मॉल बुरे दौर से गुजर रहे हैं.मुख्य वजह महंगाई, पिछले दो साल में बहुत से छोटे शॉपिंग माल बंद हो गए. मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में छोटे शॉपिंग मॉल तेजी… एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि भारत में शॉपिंग मॉल बुरे दौर से गुजर रहे हैं. मुख्य वजह महंगाई ,पिछले दो साल में बहुत से छोटे शॉपिंग माल बंद हो गए. मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में छोटे शॉपिंग मॉल तेजी से बंद हो रहे हैं क्योंकि ग्राहक अब या तो ऑनलाइन खरीददारी कर रहे हैं या फिर बड़े मॉल जाना पसंद करते हैं. रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट एंड फ्रैंकलिन ने यह रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया कि मॉल के अंदर दुकानों के खाली होने की संख्या तेजी से बढ़ रही है. जब किसी मॉल में 40 फीसदी से ज्यादा दुकानें खाली हो जाती हैं तो उसे ‘ घोस्ट मॉल’ यानी नाकाम करार कर दिया जाता है. रिपोर्ट बताती है कि 2023 में भारत में ग्रॉस लीजेबल एरिया यानी किराये के लिए तैयार दुकानों की संख्या 238 फीसदी बढ़ी है लेकिन 2022 में घोस्ट मॉल 57 से बढ़कर 64 हो गए. विशेषज्ञों का कहना है कि यह ग्राहकों में मांग की कमी का संकेत है जो बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का कारण बन सकती है. इसका असर छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं पर सबसे ज्यादा पड़ सकता है. भारत के जीडीपी में निजी उपभोग की हिस्सेदारी 60 फीसदी है. लेकिन इसमें ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है. 2023 की आखिरी तिमाही में अर्थव्यवस्था 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी लेकिन निजी उपभोग में सिर्फ 3.5 फीसदी की वृद्धि हुई. 132 मॉल बंद होने के कगार पर 29 शहरों के सर्वे पर आधारित नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट ‘ थिंक इंडिया थिंक रीटेल 2024′ शीर्षक से जारी की गई है. फर्म के निदेशक गुलाम जिया ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, “बहुत सारे छोटे शॉपिंग मॉल बंद होने के कगार पर हैं.” एक लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले 132 शॉपिंग मॉल नाकाम होने के कगार पर हैं. 2022 में इनमें खाली पड़ी दुकानों की संख्या 33.5 फीसदी थी जो 2023 में बढ़कर 36.2 फीसदी हो गई. रिपोर्ट में बताया गया है कि कमर्शल रीटेल प्रॉपर्टी का विस्तार बहुत ज्यादा हुआ है लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. 2023 में 133 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल की दुकानें खाली पड़ी थीं जिस कारण डिवेलपर्स को 67 अरब रुपये का नुकसान हुआ. जिया कहते हैं कि छोटे शॉपिंग मॉल इसलिए नाकाम हो रहे हैं क्योंकि वे बड़े शॉपिंग सेंटरों जैसी सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं. इस कारण उनके मालिक गिरावट झेल रहे हैं. बड़े शहरों में ज्यादा विफलता बड़े शॉपिंग मॉल, यानी ऐसे बाजार जिनका क्षेत्रफल पांच लाख वर्ग फुट से ज्यादा है, ज्यादा परेशानी में नहीं दिखाई देते. वहां खाली दुकानों की संख्या पांच फीसदी पर ही बनी हुई है. मध्यम आकार वाले शॉपिंग मॉल में यह दर 15.5 फीसदी है. 2023 में भारत में 12.5 करोड़ वर्गफुट में फैले मॉल ‘घोस्ट मॉल’ की श्रेणी में थे. इनमें से 75 फीसदी आठ सबसे बड़े शहरों में थे. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत देश के आठ सबसे बड़े शहरों में 2023 में कुल शॉपिंग मॉल घटकर 263 रह गए. हालांकि इन शहरों में आठ नए सेंटर खुले लेकिन 16 बंद हो गए. बंद होने वाले मॉल सबसे ज्यादा दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में थे, 53 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली दुकानें बंद हुईं जो 2022 के मुकाबले 58 फीसदी ज्यादा था. मुंबई में 21 लाख वर्गफुट और बेंगलुरु में 20 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में मॉल बंद हुए. लेकिन 2022 के मुकाबले इन शहरों में बंद हुए मॉल की यह दर क्रमशः 86 फीसदी और 46 फीसदी थी. हैदराबाद में 19 फीसदी कम क्षेत्रफल में दुकानें बंद हुईं. यानी वहां दुकानें बंद होने की संख्या घटी है. वीके/एए (रॉयटर्स).

चुनाव अपडेट 2024: प्रदेश की नौ सीटों पर मतदान खत्म, 63.03% हुई वोटिंग, 127 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

Election Update 2024: Voting ends on nine seats of the state, 63.03% voting done, fate of 127 candidates captured in EVM भोपाल। प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। गुना से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण संपन्न हो चुका है। नौ लोकसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई है। कुल 63.03 फीसदी मतदान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कुल 127 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। चार जून को मतगणना होगी।  बता दें कि पहले और दूसरे चरण में प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। बाकी बची आठ सीटों पर चौथे चरण में मतदान होगा।

हरियाणा में BJP कि बड़ी मुश्किलें सरकार से ,तीन निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन

BJP faces big problems in Haryana, three independent MLAs withdraw support from the government हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है। सरकार के सामने बहुमत साबित करने का संकट आ गया है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पमत में आ चुकी हैं। चंडीगढ़ । हरियाणा में भाजपा सरकार संकट में आ गई है। राज्य में नायब सिंह सैनी की सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों से सरकार ने समर्थन वापस ले लिया है। विधायक रणधीर गोलन, धर्मपाल गोंदर व सोमवीर सांगवान ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस्तीफा मांग लिया है। कुछ (निर्दलीय) विधायकों का हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन देने की खबरों के बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली है। शायद कांग्रेस कुछ लोगों की इच्छाओं को पूरा करने में लगी हुई है। अब कांग्रेस को जनता की इच्छाओं से कोई लेना-देना नहीं है।

चुनाव अपडेट 2024 :पांच बजे तक 62.28 फीसदी वोटिंग,

Election Update 2024: 62.28 percent voting till 5 pm, भोपाल ।आज नौ सीटों पर मतदान है। इन सीटों पर 127 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला एक करोड़ 77 लाख 52 हजार से अधिक मतदाता करेंगे। मध्यप्रदेश में शाम पांच तक 62.28 प्रतिशत मतदान किस सीट पर कितना मतदान बैतूल में 67.97% भिंड में 50.96% भोपाल में 58.42% गुना में 68.93% ग्वालियर में 57.86% मुरैना में 55.25% राजगढ़ में 72.08% सागर में 61.70% विदिशा में 69.20%

विधायक: पंडाग्रे ने सह परिवार उपनगरी बोड़खी में किया मतदान : लोगो को भी मतदान करने किया प्रेरित

MLA Pandagre along with his family cast his vote in the suburb of Bodkhi and also motivated people to vote. हरिप्रसाद गोहे आमला । विश्व के सर्वाधिक बड़े लोकतंत्र में अपनी आहुति के लिए लोकसभा चुनावों में लोगो के द्वारा दिन भर अपने मताधिकार का उपयोग किया गया इसी श्रृंखला में आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने भी उनकी धर्म पत्नी संजु पंडाग्रे के साथ पहुंच मतदान के प्रारंभिक चरण में ही उप नगरी बोड़खी के बूथ क्रमांक 127 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया । विधायक डॉ पंडाग्रे ने किया मतदान का आग्रह विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बूथों पर प्रवास कर लोगो से अधिक से अधिक मतदान का आग्रह किया। इस दौरान बूथ पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन कर अत्याधिक तापमान के बावजूद दिन भर बूथ कर कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया । चुनावो में भाजपा महिला मोर्चा की दिखी सक्रिय भागीदार लोकसभा चुनावों में भाजपा संगठन के सभी कार्यकर्ताओ ने बूथ ईकाई के रूप में उत्साह के साथ कार्य किया । संगठनात्मक कार्य में भाजपा महिला मोर्चा सदस्यो के द्वारा सभी दायित्वों में अपना सक्रिय योगदान दिया नगर मंडल के कार्यकर्ताओ के साथ बराबर सहयोगी के रूप में पार्षद शोभा देशमुख , मीडिया प्रभारी सपना सोनी, रीना कश्यप भाजपा बूथ अध्यक्ष तो पोलिंग एजेंट के रूप में मंडल उपाध्यक्ष अंबिका साबले ने कार्य किया ।इस दौरान लाजवंती नागले, संजू योगेश पंडाग्रे, सुषमा नरवरे, ओमवती विश्वकर्मा, आरती पाटिल, गीता ढोलेकर, भारती झा ,श्रृद्धा मालवीय ,गीता पंडोले ,गीता वर्मा , सपना सोनी, दीक्षा सुरजेकर, नीलम साहू ,रीना तोमर ,रजनी बनाईत समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने दिन भर मतदान करवाने के लिए सक्रियता से कार्य किया ।

प्रदेश में मतदान को लेकर उत्‍साह, 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत हुई वोटिंग

Enthusiasm regarding voting in the state, 30.21 percent voting took place till 11 am नौ लोकसभा सीटों पर 127 उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में।दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य के राजनीतिक भविष्य का होगा फैसला।तीसरे चरण में 1 करोड़ 77 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत नौ लोकसभा क्षेत्रों में हो रही मतदान में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचना शुरू हो गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कहीं मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, तो कहीं लकी ड्रॉ भी निकाला जा रहा है। बता दे कि इस चरण में 1.77 करोड़ से अधिक मतदाता 127 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे। प्रदेश में 11 बजे तक के मतदान के आंकड़े बैतूल- 32.65% भिंड – 25.46%भोपाल- 27.46%गुना- 34.53%ग्‍वालियर- 28.55%मुरैना- 26.62%राजगढ़ – 34.81%सागर- 30.31%विदिशा- 32.64%

प्रदेश में 4 दिन तूफानी मौसम, झमाझम बारिश का यलो अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Stormy weather for 4 days in the state, yellow alert for heavy rain, winds will blow at a speed of 50 प्रदेश में एकबार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग की ओर से झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई। इस हफ्ते प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम जानें… Weather Update: प्रदेश मौसम का मिजाज बदल गया है। कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखी जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 4 दिन तक आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD का कहना है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कुछ स्थानों पर लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में जानें इस हफ्ते प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.. ऐसे वक्त में जब मध्य प्रदेश भीषण गर्मी का मौसम देखा जा रहा है, IMD का यह पूर्वानुमान बेहद सुकून देने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन के मुताबिक, 9 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर दस्तक दे सकता है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखा जा रहा है। पूर्वोत्तर बिहार, पूर्वोत्तर असम, मराठवाड़ा और आसपास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा रहा है। यही नहीं एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर बिहार से लेकर ओडिशा तक देखी जा रही है। 6 मई को पश्चिमी प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। यही नहीं 6 से 9 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। छह मई को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में दोनों क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सात मई के लिए पूर्वी प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आठ मई को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी प्रदेश में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। नौ मई को पूर्वी और पश्चिमी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 मई को पश्चिमी प्रदेश में मौसम खराब रहने का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो इन चार दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल-आंधी वाला मौसम रहेगा।

मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किए , राहुल गांधी

Modi government waived Rs 16 lakh crore of industrialists, Rahul Gandhi खरगोन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खरगोन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने आदिवासी मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण, जातिगत जनगणना सहित कई मुद्दों पर बात रखी। राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें यह आरक्षण को बचाने का चुनाव है। जो भी देश के गरीब लोगों को मिला है, सारा का सारा संविधान ने गरीबों को दिया है। अगर संविधान खत्म हो गया तो जो भी आपको अधिकार मिल हैं, सारा का सारा खत्म हो जाएगा। आपकी जमीन, जंगल गायब हो जाएगा और भारत में 22-25 लोगों का राज होगा। इन लोगों को नजग आपके जंगल और जमीन पर है। मोदी सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का माफ किया। लेकिन वे किसानों और गरीब का कर्ज माफ नहीं किया। हम देश में करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं। आप जीएसटी और टैक्स देते हैं, लेकिन ये धन आपको नहीं दिया जाता। इसलिए इंडी गठबंधन सरकार महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देगी और तक तक दिया जाएगा तब तक परिवार गरीबी रेखा से बाहर नहीं आ जाता। हम निजी कपंनियों और सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करेंगे, जिससे आपको परमानेंट नौकरी मिलेगी। हम चुनाव के बाद गरीब किसानों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं। साथ ही एमएसपी के लिए कानून बनाएंगे। छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया गया। नोटबंदी और जीएसटी अमीरों के लिए किया गया था। दो करोड़ युवा आज पूछ रहे हैं हमें आपने झूठ क्यों कहा।

जिन नेताओं पर पीएम मोदी लगाते थे दाग, बीजेपी की वॉशिंग मशीन में धुलते ही हो गए बेदाग

The leaders on whom PM Modi used to put allegations, became spotless as soon as they were washed in BJP’s washing machine! विषेश संवाददाता भोपाल। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल काफी तेज है। चुनाव में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया हुआ है। दरअसल शराब घोटाले के आरोप में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है। विपक्षी दलों का आरोप है कि बीजेपी विपक्षी दलों के नेताओं को चुन-चुनकर टारगेट कर रही है। बीजेपी में शामिल होने के बाद नेताओं से भ्रष्टाचार के आरोप हटा लिए जा रहे है। है कि 2014 के बाद से कथित भ्रष्टाचार के लिए विपक्ष के 25 नेता जो केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का सामना कर रहे ये, बीजेपी में शामिल हुए और उनमें से 2.3 को राहत मिल गई। उनके खिलाफ जांच या तो बंद हो गई या ठंडे बस्ते में चली गई। 2014 के बाद जिन प्रमुख राजनेताओं का जिक्र किया जा राय है, वे विपक्षी दलों से बीजेपी में शामिल हो गए थे। इनमें से 10 कांग्रेस से हैं. एनसीपी और शिवसेना से चार-चार, टीएमसी से तीन, टीडीपी से वो और समाजवादी पार्टी और वाईएसआरसीपी से एक-एक नेता शामिल है। 2014 के बाद से भ्रष्टाचार की जांच का सामना कर रहे 25 विपक्षी नेता बीजेपी में शामिल हो गए, उनमें से 23 को राहत मिली 3 मामले बंद, 20 रुके ,भाजपा में शामिल होने के बाद जांच एजेंसियों से राहत पाने वाले विपक्षी नेताओं में कांग्रेस के 10, राकांपा और शिवसेना के चार-चार, तृणमूल कांग्रेस के तीन, टीडीपी के दो और समाजवादी पार्टी और वाईएसआरसीपी के एक- एक नेता शामिल हैं बीजेपी से हाथ मिलाते ही अजीत पवार की फाइल क्लोज रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 और 2023 की राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान केंद्रीय कार्रवाई का एक बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र पर केंद्रित था। 2022 में एकनाथ शिंदे गुट ने शिवसेना से अलग होकर बीजेपी के साथ नई सरकार बना ली। एक साल बाद अजित पवार गुट एनसीपी से अलग हो गया और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में शामिल हो गया। अजीत पवार और प्रफुल पटेल के मामले भी बंद हो गए है। कुल मिलाकर महाराष्ट्र के 12 प्रमुख राजनेता 25 की सूची में है, जिनमें से 11 नेता 2022 या उसके बाद बीजेपी में चले गए, जिनमें एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के चार-चार शामिल है। इनमें से कुछ मामले गंभीर हैं। किन दो मामलों में कार्रवाई जारी है 25 मामलों में से केवल दो में कार्रवाई नहीं रुकी। इनमें पूर्व कांग्रेस सांसद ज्योति मिर्धा और पूर्व टीडीपी सांसद वाईएस चौधरी का है। दोनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद भी ईडी द्वारा ढील दिए जाने का कोई सबूत नहीं है। कम से कम अभी तक तो कोई सबूत नहीं मिला। सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग से इस बारे में कमेंट मांगने पर द इंडियन एक्सप्रेस का कहना है कि उनके सवालों का जवाब नहीं दिया। हालांकि, सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी की सभी जांच सबूतों पर आधारित हैं। जब भी सबूत मिलते हैं उचित कार्रवाई की जाती है। उन मामलों के बारे में पूछे जाने पर जहां आरोपी के पक्ष बदलने के बाद एजेंसी ने अपना रास्ता बदल लिया है, अधिकारी ने कहा, ‘कुछ मामलों में विभिन्न कारणों से कार्रवाई में देरी होती है। लेकिन वे खुले हैं।’ ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि उसके मामले अन्य एजेंसियों की एफआईआर पर आधारित है। अगर अन्य एजेंसियां अपना मामला बंद कर देती हैं, तो ईडी के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। फिर भी, हमने ऐसे कई मामलों में आरोपपत्र दायर किए हैं। जिन मामलों में जांच चल रही है, जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। सूची में कुछ प्रमुख नाम पवारः 2023 में एनसीपी से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हुए प्रफुल्ल पटेलः 2023 में एनसीपी से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हुए हिमेत बिस्वा सरमाः 2015 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए संजय सेठः 2019 में सपा से बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारीः 2020 में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए छगन भुजबलः 2023 में एनसीपी से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हुएअशोक चव्हाणः 2024 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुएनवीन जिंदलः 2024 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुएगीता कोड़ाः 2024 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईबाबा सिद्दीकीः 2024 में कांग्रेस से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी को शारदा घोटाले में क्लीन चिट शुभेदु अधिकारी इस समय पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष हैं। ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेदु से सीबीआई ने शारदा घोटाला मामले में पूछताछ की थी। टीएमसी आरोप लगाती रही है कि जब अधिकारी टीएमसी में थे तो जांच एजेंसियां उन्हें परेशान करती थी लेकिन, बीजेपी में जाते ही उन्हें क्लीन चिट मिल गई। विपक्ष को अकेले दोष नहीं देना चाहिए, खासकर तब जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दिखाया है कि उसे खराब रिकॉर्ड वाले राजनेताओं को गले लगाने में कोई आपत्ति नहीं है। दाग धोना ऐसा प्रतीत होता है कि वॉशिंग मशीन अब एक सौम्य घरेलू उपकरण नहीं रह गई है। एक तरह से कहें तो यह राजनीतिक क्षेत्र में एक उपयोगितावादी उपकरण बन गया है। भारत का विपक्ष अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों को हथियार बनाने की भारतीय जनता पार्टी की प्रवृत्ति के चारे में काफी मुखर रहा है। आरोप निराधार नहीं है. 2022 में, एक अखबार की जांच से पता चला कि आश्चर्यजनक रूप से 95% राजनेता जी 2014 से प्रवर्तन निदेशालय या केंद्रीय जांच ब्यूरो के रडार पर थे, विपक्ष के थे। लेकिन, जाहिर है, उनकी दुर्दशा से बाहर निकलने का एक रास्ता है। अब उसी अखबार के नए आंकड़ों से पता चलता है कि जिन 25 विपक्षी नेताओं ने एजेंसियों की सख्ती का सामना करने के बाद भाजपा में शामिल होने का फैसला किया, उनमें से 23 राहत पाने में कामयाब रहे है। तीन मामले बंद कर दिए गए हैं, जबकि 20 अन्य में कार्यवाही प्रभावी रूप से ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। भाजपा की शक्तिशाली वॉशिंग मशीन पर विपक्ष का तंज, जो भगवा पार्टी में शामिल होते ही भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं के दाग … Read more

वोट डालने वालों को मिलेगा होटलों में 10 फीसदी डिस्काउंट, ड्रा में जीत सकेंगे इनाम

Those who vote will get 10 percent discount in hotels, will be able to win prizes in the draw. भोपाल। लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले लोगों को लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा। इसके साथ व्यापारी संगठनों ने शहर के होटलों में दस फीसदी डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। सात मई को जिले के 2097 पोलिंग बूथ पर 3 ड्रा होंगे, जबकि एक बंपर ड्रा बाद में होगा। इसमें डायमंड रिंग से लेकर घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुएं जीत सकेंगे। वहीं, भोपाल की होटलों में 10 फीसदी तक डिस्काउंट भी मिलेगा। जिसको लेकर गुरुवार को कलेक्टोरेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिपं सीईओ ऋतुराज सिंह, नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण की मौजूदगी में बैठक रखी गई। बैठक में शहर के 92 व्यापारिक संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए-नए इनोवेशन करने की बात कहीं। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तेजकुलपाल ने कहा कि मतदान करने पर होटलों में 10 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। ऐसे हो सकेंगे शामिलहर बूथ पर लकी ड्रा का एक बॉक्स रहेगा। मौके पर ही मतदाता को पर्ची मिलेगी, जो वोट डालने के बाद नाम, मोबाइल नंबर और मतदान केंद्र नंबर लिखकर बॉक्स में डालनी होगी। ड्रा में टी-शर्ट, टिफिन, लंच बॉक्स जैसे इनाम दिए जाएंगे। यदि कोई मतदाता वोट डालने के बाद घर चला भी जाता है तो उसे मोबाइल पर कॉल करके बुलाया जाएगा। दुकानों के आगे लगाएंगे पोस्टरबैनरसभी मार्केट व्यवसाय संघ ने यह निर्णय लिया कि वह अपने दुकान के आगे मतदान करने की अपील का एक बैनर लगाएंगे। डिजिटल मार्केटिंग के तहत 7 मई को मतदान करने के लिए अपील करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि उनके अधीनस्थ काम करने वाले स्टॉफ यदि वोट करके आते हैं, तो उन्हें अगले दिन सम्मानित करेंगे। ये व्यापारी संघ हुए शामिलभोपाल चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के अलावा एमपी होटल एसोसिएशन भोपाल, होटल एंड रेस्टोरेंट, मिष्ठान विक्रेता संघ, प्लायवुड एवं हार्डवेयर, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, टीम मर्चेंट एसोसिएशन, भोपाल आॅटोमोबाइल एसोसिएशन, रेडिमेड होजरी वस्त्र व्यवसाय संघ, इलेक्ट्रिकल मर्चेंट, प्लायवुड संगठन हमीदिया रोड, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, भोज इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, भोपाल प्राइवेट कोचिंग वेलफेयर एसोसिएशन, कपड़ा व्यापारी संघ, टिंबर संगठन, लघु उद्योग भारती, महाराणा प्रताप व्यापारी उत्सव समेत कई संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बनते बिगड़ते समीकरण..राजधानी में भाजपा-कांग्रेस के बीच बन गए कड़े मुकाबले के हालात

The equations are getting worse…conditions for a tough contest between BJP and Congress in the capital भोपाल। भोपाल का गढ़ बन चुकी भोपाल लोकसभा सीट में मुकाबला इस बार रोचक होता दिख रहा है। अब जबकि प्रचार में एक दिन का ही समय शेष है तब भाजपा के आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव के बीच कड़े मुकाबले के आसार बन गए हैं। वजह है जातीय और दलीय आधार पर मतदाताओं का लामबंद हो जाना। कांग्रेस के अरुण प्रारंभ में मुकाबले से बाहर दिख रहे थे लेकिन कायस्थ और मुस्लिम समाज के एकजुट हो जाने के कारण वे मुकाबले में आ गए। दलितों का बड़ा वर्ग भी कांग्रेस के अरुण के साथ नजर आ रहा है। दूसरी तरफ भाजपा भोपाल में बड़ी ताकत है ही। वह पिछले दो चुनाव साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीती है। ऐसे में उसकी पराजय के बारे में कोई कल्पना ही नहीं कर रहा था। भाजपा के पक्ष में ब्राह्मण वर्ग के साथ पिछड़े वर्ग की तमाम जातियां एकजुट दख रही हैं। स्पष्ट है कि माहौल भाजपा में पक्ष में भले हो, लेकिन मुकाबला एकतरफा नहीं है। अरुण का फोकस गांवों में, आलोक हर जगहचुनाव प्रचार पर नजर डालने से पता चलता है कि कांग्रेस के अरुण का ज्यादा संपर्क ग्रामीण क्षेत्रों में है। यहां उन्हें व्यक्ितगत तौर पर लोग जानते हैं और अच्छा इंसान मानते हैं। हालांकि शहर के कांग्रेस विधायक आतिफ अकील और आरिफ मसूद उनके लिए काम कर रहे हैं। नरेला के विधानसभा प्रत्याशी रहे मनोज शुक्ला ने माेर्चा संभाल रखा है। उनके प्रयास से प्रभावी रोड शो हो चुका है। दूसरी तरफ भाजपा के आलोक का प्रचार हर जगह दिखता है। उत्तर भोपाल और भोपाल मध्य को छाेड़कर भाजपा का शेष 6 विधानसभा सीटों में कब्जा है। कांग्रेस की तुलना में भाजपा का संगठन भी हर गांव और बूथ तक मजबूत है। इसका लाभ आलोक शर्मा को मिल रहा है। नेताओं-कार्यकर्ताओं की फौज के कारण भाजपा प्रचार में आगे दिखती है। मुद्दों के मसले पर भी वह कांग्रेस पर भारी है। जातिगत समीकरण ही ऐसे हैं, जिनकी बदौलत कांग्रेस के अरुण मुकाबले में हैं। दो-दो विधानसभा सीटों में भाजपा एक अदद जीत के लिए तरस रही कांग्रेसभोपाल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस एक अदद जीत के लिए लंबे समय से तरस रही है। कांग्रेस हर तरह के प्रत्याशियों को आजमा चुकी लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी है। भोपाल में पहले स्व सुशील चंद्र वर्मा जीतते थे और उनकी जीत का अंतर कभी 1 लाख से कम नहीं रहा। उनके बाद उमा भारती और स्व कैलाश जोशी भी बड़े अंतर से जीते। जोशी दूसरा चुनाव 2009 में लगभग 56 हजार वोटों के अंतर से जीते थे। यह भाजपा की सबसे छोटी जीत थी। पिछले दो चुनाव तो भाजपा ने साढ़े 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते। जबकि कांग्रेस की ओर से मैदान में क्रमश: भोपाल के स्थानीय लोकप्रिय नेता पीसी शर्मा और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह थे। कांग्रेस ने लंबे समय बाद किसी कायस्थ पर दांव लगाया है। इस समाज के मतदाताओं की संख्या ढाई से तीन लाख बताई जाती है। भोपाल में आमतौर पर कायस्थ प्रत्याशी हारता नहीं है। इसलिए भी पार्टी इस बार जीत की उम्मीद कर रही है। हालांकि यह आसान नहीं है।

राहुल गांधी की चिठ्ठी मिलते ही सिद्धारमैया सरकार का बड़ा लिया एक्शन,JDS नेताओं के घर पहुंची SIT

Siddaramaiah government took big action after receiving Rahul Gandhi’s letter, SIT reached JDS leaders’ house कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, ‘उनमें से कई महिलाएं, जो उसे भाई और बेटे के रूप में देखती थीं, उनके साथ भी हिंसक तरीके से क्रूरता की गई और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई गई।’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखा है। इसमें जनता दल सेक्युलर के नेता प्रज्वल रेवन्ना के उत्पीड़न का शिकार हुईं पीड़िताओं को हरसंभव मदद देने को कहा गया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने सिद्धरमैया को लिखे पत्र में रेवन्ना के कृत्यों की निंदा की और उनके ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाथ होने का आरोप लगाया। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने अभी तक ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं देखा, जिसने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों पर लगातार चुप्पी साधे रखी हो। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया पीड़िताओं को हरसंभव सहायता प्रदान करें।’ राहुल गांधी ने लिका, ‘वे हमारी करुणा और एकजुटता की पात्र हैं क्योंकि वे न्याय के लिए अपनी लड़ाई | लड़ रही हैं। यह सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है कि इन जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को सजा दी जाए।’ संबंधित घटनाओं को भयावह यौन हिंसा करार देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रज्वल रेवन्ना ने बीते कई वर्षों में सैकड़ों महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उनका वीडियो बनाया। उन्होंने कहा, ‘उनमें से कई महिलाएं, जो उसे भाई और बेटे के रूप में देखती थीं, उनके साथ भी हिंसक तरीके से क्रूरता की गई और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई गई। हमारी माताओं और बहनों से दुष्कर्म के लिए सबसे सख्त सजा दिए जाने की आवश्यकता है।’ ‘मुझे यह जानकर गहरा सदमा लगा कि…’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मुझे यह जानकर गहरा सदमा लगा कि दिसंबर 2023 में जी देवराजे गौड़ा ने प्रज्वल रेवन्ना की हरकतों, विशेष रूप से उनके यौन हिंसा के इतिहास और वीडियो के बारे में हमारे गृह मंत्री अमित शाह को बताया था।’ उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इन वीभत्स आरोपों की जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद मोदी ने एक बलात्कारी के लिए प्रचार किया। राहुल ने कहा, ‘इसके अलावा केंद्र सरकार ने जानबूझकर रेवन्ना को भारत से भागने दिया ताकि जांच को नुकसान पहुंचाया जा सके। इन अपराधों की प्रकृति को देखते हुए और प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का सिर पर हाथ होने से जद-एस नेता को मिले फायदे की कड़ी निंदा होनी चाहिए।’ राहुल बोले- प्रधानमंत्री के मौन समर्थन का खामियाजा राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘अपने 2 दशकों के जनसेवा इतिहास में मैंने कभी ऐसा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि नहीं देखा, जिसने महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर निरंतर चुप्पी साधे रखी हो। हरियाणा की हमारी पहलवानों से लेकर मणिपुर की हमारी बहनों तक सभी भारतीय महिलाओं को ऐसे अपराधियों को प्रधानमंत्री के मौन समर्थन का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।’ उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ना कांग्रेस का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि कर्नाटक सरकार ने इन गंभीर आरोपों की जांच के लिए SIT का गठन किया है। प्रधानमंत्री से प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने व उन्हें जल्द से जल्द भारत लाए जाने का अनुरोध भी किया है।’ SIT अधिकारी पहुंचे रेवन्ना के घर इस बीच, एसआईटी अधिकारी जद (एस) नेता एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के होलेनरसीपुरा स्थित आवास पर शनिवार को पहुंचे। मालूम हो कि एचडी रेवन्ना के खिलाफ मैसूर में अपहरण का मामला भी दर्ज कराया गया है। होलेनरसीपुरा थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर के अनुसार, बुधवार रात को एक और शिकायत दर्ज की गई। इस नए मामले में मैसुरू जिले के कृष्णराजा नगर के रहने वाले 20 वर्षीय शिकायतकर्ता ने कहा कि रेवन्ना ने उसकी मां का अपहरण कर लिया है। युवक ने कहा कि 6 साल पहले उसकी मां होलेनरसीपुरा में रेवन्ना के घर पर काम करती थीं। 3 साल पहले उन्होंने काम छोड़ दिया और अपने गृहनगर लौट आईं।

मदर्स डे पर इन प्यारे मैसेज और कोट्स के साथ अपनी मां को करें विश

Wish your mother with these lovely messages and quotes on Mother’s Day. इस मदर्स डे पर, क्यों न हम उन्हें कुछ खास संदेशों और कोट्स के जरिए विश करें जो सीधे दिल से निकले हों? मदर्स डे का अवसर हम सभी के लिए खास होता है क्योंकि इस दिन हम अपनी मां के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का एक खास मौका पाते हैं. मां हमारे जीवन में अद्वितीय स्थान रखती हैं, उन्होंने हमें जन्म दिया, हमारा पालन-पोषण किया और हमेशा हमारी खुशियों की कामना की. यहां कुछ कोट्स दिए गए हैं हर एक कोट्स उनके दिल को छू लेगा.

मतदान हमारा कर्तव्य और जवाबदारी भी ( लायंस, अनिल सोनी )

Voting is our duty and also our responsibility (Lions, Anil Soni) हरिप्रसाद गोहे आमला। मतदान जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत आज लायंस क्लब आमला सार्थक अध्यक्ष अनिल सोनी पटेल के नेतृत्व में आमला नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रैली निकालकर लोगो को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया । चौपाल बैठको के माध्यम से लोगो को मतदान करने और अधिक से अधिक लोगो को मतदान के लिऐ प्रेरित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर लायंस क्लब आमला सार्थक के सदस्यों ने आमला नगर सहित ग्राम तोरनवाड़ा, बोरी, रतेड़ा सहित लगभग आधा दर्जन गावों में संपर्क कर बैठक की तथा लोगो को अधिक से अधिक मतदान के लिए कहा। इस अवसर पर सदस्यों के हाथ में मतदान प्रेरित करने के स्लोगन लिखे तख्तियां भी थी। साथ ही मतदान जागरूकता के प्रेरणादाई नारे भी लगा रहे थे। इस अभियान में गणेश यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष आमला,हरी यादव जिला पंचायत सदस्य आमला सहित अन्य प्रभावी गणमान्य लोग भी साथ थे।इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए अनिल सोनी पटेल अध्यक्ष लायंस क्लब आमला सार्थक ने कहा की मतदान करना हमारा कर्तव्य भी है और हमारी जवाबदारी भी। यह मतदान देश के लिए ही नहीं बल्कि हमारे सर्वांगीण विकास के लिए भी जरूरी है।इसलिए अपने विकास के लिए वोट दे,देश की खुशहाली ओर तरक्की के लिए वोट दे।सभी अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करे। वोट दे ओर लोगो को वोटिंग के लिए प्रेरित करे।इस अवसर पर गणेश यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष आमला ने कहा की हमारे एक वोट से न केवल हमारे गांव बल्कि देश की प्रगति के रास्ते खुलते है। इसलिए हमे वोट अवश्य डालना चाहिए। इस अवसर पर लायन अनिल सोनी पटेल,ला किशोर गुगनानी,ला चंद्रशेखर सोनी,ला जयंत सोनी,ला मनोज विश्वकर्मा,बंशीलाल पवार पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी आमला,गोपाल खतारे,नितेश साहू, डॉ नेपाल ठाकुर आदि उपस्थित थे ।

पाकिस्तान आतंकी हमले करता रहा, कांग्रेस सरकार लव लेटर भेजती रही; पीएम मोदी

Pakistan kept carrying out terrorist attacks, Congress government kept sending love letters: PM Modi पीएम मोदी ने कहा जनता के एक वोट ने सब बदल दिया। एक ऐसा वक्त था जब भारत दूनियाभर में जाकर रोता था, आज वो स्थिति पाकिस्तान की है। झारखंड के पलामू में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब पाकिस्तान भारत में आतंकी हमलों की साजिश रचता था और कांग्रेस सरकार उन्हें लव लेटर भेजती थी और अमन की आस लगाती थी। उन्होंने कहा, वो जितने ज्यादा लव लेटर भेजते थे उतने ही आतंकी पाकिस्तान से भारत में आते थे। लेकिन फिर जनता के एक वोट ने सब बदल दिया। पीएम मोदी ने कहा, एक ऐसा वक्त था जब दुनियाभर में कमजोर कांग्रेस सरकारी की बात होती थी, आज वो स्थिति पाकिस्तान की है। आज पाकिस्तान दूनिया भर में रो रहा है और बचाओ बचाओ चिल्ला रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार में बम धमाके होते थे, आतंकवादी गोलियां चलाते थे और सरकार उन्हें प्रेम पत्र भेजती थी। उनके पास ‘अमन की आस’ थी। कांग्रेस जितने लव लेटर भेजती थी पाकिस्तान उससे ज्यादा आतंकी भेजता था। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपके एक वोट ने मुझे इतनी ताकत दी कि मैंने आते ही कहा ‘बहुत हो गया’। ये नया भारत है, ‘घर में घुस के मारता है’। सर्जिकल और बालाकोट स्ट्राइक के तमाचे से पाकिस्तान हिल गया था। उन्होंने कहा, एक समय था जब किसी आतंकी हमले के बाद कमजोर कांग्रेस सरकार की पूरी दुनिया में दुहाई दी जाती थी। अब पाकिस्तान पूरी दुनिया में रो रहा है और चिल्ला रहा है ‘बचाओ, बचाओ’। पाकिस्तान में नेता दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस के शहजादा पीएम बनें। लेकिन सशक्त भारत अब केवल एक मजबूत सरकार चाहता है।”

समीकरण..राजगढ़ में दिग्विजय समर्थक कान्फिडेंट, भाजपा के रोडमल से उनके कार्यकर्ता नाराज

Equation…Digvijay supporters confident in Rajgarh, their workers angry with BJP’s Rodmal. भोपाल। छिंदवाड़ा के बाद राजगढ़ दूसरी ऐसी हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट है, जिस पर सभी की नजर है। छिंदवाड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के कारण चर्चा में थी और राजगढ़ दिग्विजय सिंह के कारण। छिंदवाड़ा की ही तरह राजगढ़ का चुनाव भी रोचक और कड़े मुकाबले का है। छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मैदान में हैं जबकि राजगढ़ में खुद दिग्विजय कांग्रेस प्रत्याशी। छिंदवाड़ा के लिए पहले चरण में मतदान हो चुका है जबकि राजगढ़ में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। राजगढ़ में भाजपा की ओर से सांसद रोडमल नागर फिर मैदान में हैं। दिग्विजय समर्थक सोशल मीडिया में कान्फिडेंट दिखते हैं और जीत का दावा कर रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा को नागर के जीत की उम्मीद है। भाजपा की तुलना में कांग्रेस की प्रचार शैली अलगराजगढ़ में भाजपा के रोडमल और कांग्रेस के दिग्वजय की प्रचार शैली में बड़ा फर्क है। दिग्विजय सिंह जब से प्रत्याशी घोषित हुए तब से ही पदयात्रा कर रहे हैं। हर दिन वे 15 से 20 किमी तक पैदल चलते हैं और रात्रि विश्राम गांव में ही करते हैं। गांव में समर्थक चंदा कर सामूहिक भोजन की व्यवस्था करते हैं और साथ बैठकर खाते हैं। इस दौरान दिग्विजय लोगों से संपर्क और बातचीत करते हैं। दिग्विजय खासतौर पर भाजपा के गढ़ों को टारगेट कर रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा के रोडमल नागर कभी पदयात्रा करते दिखाई नहीं पड़े। वे रोड शो पर भरोसा करते हैं और एक दिन में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। कह सकते हैं कि दिग्विजय की प्रचार शैली भाजपा के रोडमल की तुलना में ज्यादा प्रभावी है। नाराज लोगों को भी मना रहे हैं दिग्विजय राजगढ़ क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के नेता प्रत्याशियों के लिए एकजुट नजर आते हैं। सांसद रोडमल को प्रत्यााशी बनाए जाने से लोगों में नाराजगी है। पार्टी के एक पदाधिकारी का कहना है कि कार्यकताओं को रोडमल से नाराजगी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं। इसलिए बाद में सभी लोग वोट भाजपा को ही देंगे। दिग्विजय के लिए कांग्रेस नेता भी एकजुट हैं लेकिन उनके भाई लक्ष्मण सिंह प्रचार में नहीं दिख रहे थे। खबर है कि दिग्विजय ने उन्हें मना लिया है। अब वे प्रचार में जुट गए हैं। दिग्विजय ने भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीना को भी अपने पक्ष में कर लिया है। चाचौड़ा क्षेत्र में वे कांग्रेस का काम कर रही हैं। बता दें, कि विधानसभा में टिकट न मिलने से ममता ने भाजपा छोड़ दी थी और आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें लगभग 27 हजार वोट मिले थे। ममता के कांग्रेस के पक्ष में आने का लाभ दिग्विजय को मिल सकता है। राजगढ़ में इसलिए मुकाबला कड़ा लोकसभा के इस चुनाव में राजगढ़ में मुकाबला कड़ा दिख रहा है क्योंकि यह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गृह क्षेत्र है। वे यहां से सांसद रह चुके हैं और विधायक के साथ 10 साल तक मुख्यमंत्री। इस नाते क्षेत्र में उनके पास अच्छी टीम है और अच्छा संपर्क भी। कांग्रेस एकजुट है ही। दिग्विजय की इस टीम का मुकाबला सरकार, संघ और भाजपा के बड़े संगठन से है। संघ और दिग्विजय एक दूसरे के पसंदीदा हैं। इसीलिए दिग्विजय को हराने के लिए सरकार और भाजपा संगठन के साथ संघ ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है। दिग्विजय को राम द्रोही और मुस्लिम तुष्टिकरण का अगुवा बताया जा रहा है। जवाब में दिग्विजय खुद को सबसे बड़ा सनातनी बता रहे हैं। दिग्विजय यह भी कहते हैं कि भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है। उसका सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। राजगढ़ की जय-पराजय इस मुद्दे पर जनता का फैसला माना जाएगा। अमित शाह ने विधायकों को दिया यह ऑफरजैसे कमलनाथ ने छिंदवाड़ा किसी बड़े कांग्रेस नेता को नहीं बुलाया था, उसी तरह दिग्विजय भी राजगढ़ में अकेले अपनी टीम के साथ प्रचार कर रहे हैं। आज जरूर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजगढ़ के जीरापुर में दिग्विजय के समर्थन में सभा की है और कल शनिवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आ रहे हैं। भाजपा की ओर से लगभग हर प्रमुख नेता पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कई बार जा चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिन कुछ क्षेत्रों में प्रचार के लिए गए हैं, उनमें राजगढ़ शामिल है। भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह भी राजगढ़ होकर गए हैं। उन्होंने मंच से ही विधायकों को ऑफर दिया कि जिनके क्षेत्र का परफारमेंस अच्छा होगा, आने वाले समय में उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। शाह के इस ऑफर के बाद पार्टी के सभी 5 विधायक रोडमल के लिए प्राण-प्रण से जुट गए हैं। भाजपा- कांग्रेस के बीच जातियो का बंटवारालोकसभा चुनाव में आमतौर पर राजगढ़ क्षेत्र में जातिगत आधार पर मतदान नहीं होता। बावजूद इसके भाजपा और कांग्रेस द्वारा समाजों की बहुलता को देखकर नेताओं को प्रचार के लिए तैनात किया जा रहा है। क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता सोंधिया, दांगी और तंवर समाज के हैं। ये आमतौर पर भाजपा के साथ रहते हैं। इसके बाद ब्राह्मण, यादव और मीना समाज आते हैं। इनकी भी स्थित वही है। हालांकि दिग्विजय के कारण हर समाज मे बंटवारा देखने को मिल रहा है। अनुसूचित जाति-जनजाति के मतदाताओं की तादाद भी कम नहीं है। कांग्रेस और भाजपा ने जातिगत आधार पर नेताओं को मैदान में उतार रखा है। ब्राह्मण मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर है और अजा-जजा वर्ग का कांग्रेस की ओर। शेष सभी जातियां भाजपा- कांग्रेस के बीच बंटी दिखाई पड़ रही हैं। ऐसे में यह कहना कठिन है कि आखिर, जीत किसके पाले बैठेगी।

साल 2024 : रोंगटे खड़े कर देगी बाबा वेंगा की ये खतरनाक भविष्यवाणी

Year 2024: This dangerous prediction of Baba Venga will give goosebumps Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए कई भविष्यवाणियां की हैं. अगर यह सारी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं तो धरती पर तबाही मच जायेगी. जानें उनकी भविष्यवाणियों के बारे में. Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में से एक थीं जो बुल्गारिया में रहती थीं. उनका जन्म साल 1911 में हुआ था. सिर्फ 12 साल की उम्र में ही बाबा वेंगा की दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी. बाबा वेंगा की मृत्यु अगस्त 1996 में हो गई थी. अपनी मौत से पहले उन्होंने वर्ष 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं. बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हो चुकी हैं. बाबा ने अमेरिका में हुए 9/11 के आतंकी हमले, प्रिंसेस डायना की मौत और ब्रेग्जिट जैसी कई भविष्यवाणियां पहले ही कर दी थीं. बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए भी कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं जो रोंगटे खड़ी करने वाली हैं. जानते हैं बाबा वेंगा की इन खतरनाक भविष्यवाणियों के बारे में. साल 2024 के लिए बाबा वेंगी की भविष्यवाणी

आब्जर्वर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश 

Observer inspected the strong room and gave necessary instructions हरिप्रसाद गोहे  आमला । लोकसभा निर्वाचन के लिए विधानसभा क्षैत्र क्रमांक 130 आमला में बनाए गाए स्ट्रांग रूम का आज आब्जर्वर ने किया। मिली जानकारी अनुसार आब्जर्वर ने आमला में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था , वितरण व्यवस्था के अलावा मतदान दलों को दिए जाने वाली चिन्हित सामाग्री के थैले एवं सामान्य सामाग्री के थैले , मतदाता सूची की चिन्हित प्रतियों तथा ईवीएम वितरण के विषय में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए । इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस का जनता को गारंटी पत्र, जाने क्या?

Lok Sabha Elections 2024: Congress’s guarantee letter to the public, know what? कांग्रेस की गारंटी युवा न्याय नारी न्याय किसान न्याय श्रमिक न्याय हिस्सेदारी न्याय 1.गिनती करो – सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती2.आरक्षण का हक – संवैधानिक संशोधन द्वारा 50% सीमा हटाकर SC/ST/OBC को आरक्षण का पूरा हक3.⁠SC/ST सब प्लान की कानूनी गारंटी – जितनी SC/ST जनसंख्या, उतना बजट; यानी ज़्यादा हिस्सेदारी4.जल-जंगल-ज़मीन का क़ानूनी हक़ – वन अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला5.अपनी धरती, अपना राज – कांग्रेस उन बस्तियों को अनुसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित करेगी जहां आदिवासी सबसे बड़ा सामाजिक समूह हैं

आप सभी अवैध खनन करों हम तुम्हारे साथ है, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, विडियो वायरल

All of you do illegal mining, we are with you, Agriculture Minister Aidal Singh Kansana, video goes viral MP के मंत्री कंसाना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है कि चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान एक समाज की पंचायत में ऐदल सिंह कंसाना यह कहते हुए नजर आ रहे हैं। ग्वालियर चंबल अंचल में लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना चुनावी पंचायत में कथित तौर से लोगों से कह रहे हैं कि चुनाव के बाद न तो किसी का पत्थर का ट्रैक्टर पकड़ा जाएगा न रेत का। अगर किसी का ट्रैक्टर पकड़ा जाए तो मुझे फोन करना, मेरी जवाबदारी है। कंसाना एक वायरल वीडियो में ये सब कहते दिख रहे हैं। वीडियो नूराबाद क्षेत्र स्थित करह धाम मंदिर परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो में वे लोगों से कह रहे हैं, ‘हमें मालूम है कि हमारे लोग धंधा करते हैं। पत्थर का, रेत का ये अपराध नहीं है। अगर इसको नहीं करेंगे तो हमारे समाज के लोग, रिश्तेदार गलत काम यानी चोरी- चपाटी में चले जाएंगे। उससे हमारे समाज की बदनामी होगी, बच्चों की जिंदगी खराब होगी।’ कंसाना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है कि चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान एक समाज की पंचायत में ऐदल सिंह कंसाना यह कहते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि चंबल रेत माफियाओं के लिए पूरे प्रदेश भर में जाना जाता है। सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बावजूद भी यहां पर आज तक सरकार से लेकर प्रशासन अवैध उत्खनन को नहीं रोक पाया है और जिस अधिकारी ने इन माफिया को रोकने की कोशिश की है उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। मुरैना में लगातार बढ़ रहे अवैध उत्खनन को लेकर सबसे ज्यादा आवाज कृषि मंत्री कंसाना पर लगाते रहे हैं और विपक्ष भी लगातार इन्हीं पर आरोप लगाता रहा है। ऐसे में कृषि मंत्री कंसाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और विपक्ष को इस चुनाव में एक बड़ा मुद्दा मिल गया है।

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का आरक्षण वाला अटैक, ‘बैक डोर से नौकरियां खत्म ‘

Rahul Gandhi’s reservation attack on PM Modi, ‘Jobs are being destroyed through back door’ राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी देश के युवाओं के लिए है, जिसमें हम सभी युवाओं को भर्ती की गारंटी देते हैं. इसके तहत केंद्र में करीब 30 लाख खाली पदों को भरा जाएगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है. उन्होंने आरक्षण को लेकर जमकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है- न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी, मतलब न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजपी सरकार अंधे निजीकरण से सरकारी नौकरियों को खत्म कर चुपके-चुपके दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों से आरक्षण छीन रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी, मतलब न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण. वहीं, बीजेपी सरकार अंधे निजीकरण से सरकारी नौकरियों को खत्म कर चुपके-चुपके दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों से आरक्षण छीन रही है. साल 2013 में पब्लिक सेक्टर में 14 लाख स्थायी पद थे, जो 2023 तक आते आते सिर्फ 8.4 लाख ही बचे. 6 लाख पक्की नौकरियां पब्लिक सेक्टर से हुई खत्म- राहुल गांधी राहुल गांधी ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीएसएनएल, सेल, भेल जैसे टॉप PSU’s को बर्बाद कर लगभग 6 लाख पक्की नौकरियां सिर्फ पब्लिक सेक्टर से ही खत्म कर दी गई. उन्होंने कहा कि ये वही पद हैं जहां आरक्षण का लाभ मिलता है. सरकारी कामों को ठेके पर देकर रेलवे जैसे संस्थानों में जो नौकरियां बैक डोर से खत्म की जा रही हैं उनकी तो कोई गिनती ही नहीं है. भरे जाएंगे 30 लाख रिक्त पद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी मॉडल का निजीकरण देश के संसाधनों की लूट है, जिसके जरिए वंचितों का आरक्षण छीना जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी है कि हम पब्लिक सेक्टर्स को मजबूत करेंगे और 30 लाख खाली पड़े सरकारी पदों को भर कर हर वर्ग के लिए रोजगार के दरवाजे खोल देंगे. इसके साथ ही परीक्षा के आयोजन से भर्ती होने तक की एक निश्चित समयसीमा होगी.

श्याम रंगीला, ने वाराणसी से पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ने का किया है एलान

Shyam Rangeela has announced to contest elections from Varanasi against PM Modi. श्याम रंगीला स्कूल-कॉलेज के दिनों से ही कॉमडी किया करते थे और लोगों की मिमिक्री करने में उन्हें महारत हासिल है। इसी काबिलियत की वजह से श्याम रंगीला द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज टीवी शो तक पहुंचे और इसी शो से वह देश के घर-घर में पहचाने गए। कॉमेडियन श्याम रंगीला ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस एलान के साथ ही श्याम रंगीला चर्चा में आ गए हैं। श्याम रंगीला पीएम मोदी जैसी आवाज में बात करने के चलते काफी मशहूर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि कम ही लोग श्याम रंगीला की असल जिंदगी के बारे में जानते होंगे, तो आइए जानते हैं कि कौन हैं श्याम रंगीला और आखिर उन्होंने राजनीति के पिच पर उतरने के लिए वाराणसी लोकसभा सीट का ही चुनाव क्यों किया है। राजस्थान के निवासी हैं श्याम रंगीलाश्याम रंगीला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा तहसील के मानकथेरी गांव के रहने वाले हैं। श्याम रंगीला का असली नाम श्याम सुंदर है और उनका जन्म 25 अगस्त 1994 को हुआ था। श्याम रंगीला स्कूल-कॉलेज के दिनों से ही कॉमडी किया करते थे और लोगों की मिमिक्री करने में उन्हें महारत हासिल है। इसी काबिलियत की वजह से श्याम रंगीला द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज टीवी शो तक पहुंचे और इसी शो से वह देश के घर-घर में पहचाने गए। टीवी के बाद श्याम रंगीला ने सोशल मीडिया के जरिए कॉमेडी और मिमिक्री जारी रखी। खासकर पीएम मोदी की मिमिक्री करने के चलते श्याम रंगीला खूब मशहूर हुए। श्याम रंगीला साल 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन कुछ समय बाद ही श्याम रंगीला ने स्वतंत्र रूप से काम करने की बात कहकर पार्टी से किनारा कर लिया। वाराणसी से ही चुनाव क्यों लड़ रहे श्याम रंगीला?श्याम रंगीला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस वीडियो में श्याम रंगीला ने बताया कि जैसा सूरत में हुआ, इंदौर में हुआ, वैसा वाराणसी में न हो, इसलिए मैंने वाराणसी से चुनाव लड़ने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि सूरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस समेत कई अन्य उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया। वहीं इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार के जीतने की राह साफ हो गई है। श्याम रंगीला का कहना है कि ऐसा वाराणसी में न हो, इसी लिए उन्होंने वाराणसी से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कोविशील्ड विवाद के बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई PM मोदी की तस्वीर?

PM Modi’s photo removed from vaccine certificate after Covishield controversy? Covishield: कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के तौर पर थ्रोम्बोसिस के साथ थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस) की चर्चा के बाद लोग कोविन ऐप पर अपने टीकाकरण का स्टेटस चेक कर रहे हैं भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 वैक्सीन के सर्टिफिकेट में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने कोविन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है। इससे पहले उनकी तस्वीर को प्रमुखता से जगह दी गई थी और लिखा गया था- ‘साथ मिलकर, भारत कोरोना को हरा देगा।’ एक तरह से सरकार ने टीकाकरण के श्रेय पीएम मोदी को दिया था। कुछ लोगों का दावा है कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा यूके की अदालत में इसके साइड इफेक्ट्स की बात कबूल करने के बाद यह कदम उठाया गया है। कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के तौर पर थ्रोम्बोसिस के साथ थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस) की चर्चा के बाद लोग कोविन ऐप पर अपने टीकाकरण का स्टेटस चेक कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें वहां पीएम मोदी की तस्वीर देखने को नहीं मिली।

पैराडाइज स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय एवं आमला को किया गोरांवित

Students of Paradise School made the school and staff proud हायर सेकेंडरी में कुमकुम सोलंकी,हाई स्कूल में तनीषा उघड़े ने ब्लाक में किया टाप । हरिप्रसाद गोहेआमला ! आमला नगर के पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय एवं आमला को गोरांवित किया । हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय की कक्षा बारहवी की छात्रा कुमारी कुमकुम सोलंकी पिता श्री अलकेश सोलंकी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आमला विकासखंड के समस्त स्कूलों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विकासखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी तनिषा उघड़े पिता श्री बलीराम उघड़े ने 94°4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड के समस्त स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया । कक्षा दसवीं की ही छात्रा कुमारी शिखा सूर्यवंशी पिता श्री नत्थू सूर्यवंशी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड में दुतीय स्थान प्राप्त किया ।कक्षा बारहवी में पुनीत चंदेल पिता श्री सतीश चंदेल ने 91 प्रतिशत, कुमारी खुशी यादव पिता श्री कैलाश यादव ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । कक्षा दसवीं में दिशा नगले पिता श्री सुरेश नागले ने 91°4 प्रतिशत अंक, कुमारी जिज्ञासा पवार ने 90°8 प्रतिशत, कुमारी दीक्षा सोलंकी ने 88°4 प्रतिशत एवम वंशिका साहू ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए ।छात्र छात्राओं की सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति के श्री के पी सिक्केवाल जी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live