LATEST NEWS

चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- सभी दलों को इस मामले में एकजुट होकर साथ आना चाहिए

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा में राजधानी चंडीगढ़ पर नियंत्रण का सवाल उठा है। नया विधानसभा परिसर चंडीगढ़ में बनाने के फैसले का पंजाब सरकार ने विरोध किया है और इसे लेकर हरियाणा विधानसभा में भी चर्चा हुई है। इस बारे में लंबा मंथन चला और सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी दलों को इस मामले में एकजुट होकर साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में नई विधानसभा बनने का विरोध करना गंभीर मामला है। इसमें आप सभी लोग दल से परे होकर साथ दें। वहीं इस पर बात करते हुए पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को चंडीगढ़ पर दावा नहीं छोड़ना चाहिए। भूपिंदर हुड्डा ने कहा, ‘सरकार को चंडीगढ़ पर अपने अधिकार से पीछे नहीं हटना चाहिए। विधानसभा वहीं बननी चाहिए, जहां जमीन का आवंटन हुआ है। उसे दूर नहीं ले जाना चाहिए। इसके अलावा पंजाब के साथ पानी के बंटवारे और हिंदी भाषी गांवों पर अधिकार के मसले को भी जोरदारी से रखना चाहिए।’ उनके अलावा कांग्रेस के सीनियर लीडर अशोक अरोड़ा ने भी कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी बराबर अधिकार है। अरोड़ा ने कहा, ‘चंडीगढ़ दोनों राज्यों की साझा राजधानी है। यह तब रहेगी, जब तक पंजाब हमें अबोहर और फाजिल्का के 107 हिंदी भाषी गांव नहीं दे देता। उन्होंने हमारे पानी के हिस्से को भी नियंत्रण में रखा है।’ अरोड़ा ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के माध्यम से ऐसा हो रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश भी जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेता अकसर गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने नए विधानसभा परिसर के बदले में पंजाब को किसी तरह के धन या फिर जमीन नहीं देनी चाहिए। इस बहस पर विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने कहा कि इस पर सभी दलों को मंथन करना चाहिए। जब तक सर्वदलीय मीटिंग में इस पर चर्चा नहीं होती, तब तक असेंबली में भी इस पर चर्चा नहीं कराई जा सकती। सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब के नेताओं ने तो सतलुज-यमुना लिंक नहर के मसले का भी राजनीतिकरण किया है। ऐसा तब हुआ है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के किसानों के हित में फैसला सुनाते हुए कहा है कि उनका भी जल पर अधिकार है। इस तरह सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी किनारे लगाने का मामला देश में पहली बार दिखता है। अब तो वे लोग चंडीगढ़ में हमारी नई विधानसभा बनने का भी विरोध कर रहे हैं। हमारे यहां 2026 में परिसीमन होना है और उससे पहले हम नई विधानसभा बना रहे हैं ताकि ज्यादा संख्या में विधायकों के बैठने की व्यवस्था बन सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एकमत से जो फैसला होगा, उस पर हम आगे बढ़ेंगे।

अजित पवार को चार बार उपमुख्यमंत्री पद मिला, कई वर्षों तक मंत्री रहे और सत्ता उनके पास रही: शरद पवार का तीखा तंज

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने बारामती के मालेगाव में मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार पर हमला बोला। दरअसल, अजित पवार के समर्थन में उनके परिवार की ओर से एक पत्र पढ़ा गया था, जिसमें यह कहा गया था कि उनके साथ बड़ा अन्याय हुआ है। इस पर शरद पवार ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, “अजित पवार को चार बार उपमुख्यमंत्री पद मिला, कई वर्षों तक मंत्री रहे और सत्ता उनके पास रही। फिर भी वे कह रहे हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ?” शरद पवार ने कहा, “उनको तो कई बार सत्ता मिली, फिर भी अगर वे कह रहे हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ तो यह सवाल उठता है कि क्या उनके साथ वास्तव में अन्याय हुआ?” शरद पवार ने यह भी कहा कि युगेंद्र पवार को भी अपने कार्यक्षेत्र में संधी मिलनी चाहिए, क्योंकि वे इस परिवार में नए हैं और उन्हें भी अपना अवसर मिलना चाहिए। महाविकास आघाड़ी की बनेगी सरकार पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार बनने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा, “महाविकास आघाड़ी की सरकार बनेगी और यह सरकार बहुमत वाली होगी। मैं ज्योतिषी नहीं हूं, इसलिए सीटों की संख्या पर कोई दावा नहीं कर सकता, लेकिन मुझे यकीन है कि महाविकास आघाड़ी सरकार बहुमत से बनेगी।” अजित पवार के 175 सीटों के दावे पर शरद पवार की प्रतिक्रिया अजित पवार ने काटेवाड़ी में महायुती के बारे में दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में 175 सीटें जीतेगी। इस पर शरद पवार ने कहा, “अजित पवार ने 175 सीटों का दावा किया है, लेकिन उन्हें 280 सीटें बतानी चाहिए थी।” पवार ने यह भी कहा कि अगर अजित पवार की गणना सही होती तो उनके द्वारा बताए गए आंकड़े और अधिक होने चाहिए थे। बिटकॉइन घोटाले पर अजित पवार ने दी प्रतिक्रिया हाल ही में भाजपा द्वारा बिटकॉइन घोटाले से संबंधित एक ऑडियो क्लिप वायरल की गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “यह प्रकरण निस्पक्ष जांच का विषय है। मैं नाना पटोले और सुप्रिया सुळे के आवाज को पहचानता हूं, इसलिए मैं कह सकता हूं कि यह आवाज उनकी ही है। जांच के बाद हम जान पाएंगे कि इस घोटाले के पीछे की असल सच्चाई क्या है।” शरद पवार ने किया मतदान आज के मतदान के दौरान शरद पवार ने अपनी पत्नी प्रतिभा पवार, रेवती सुले, सदानंद सुले और विजय सुले के साथ शंभू सिंह हाई स्कूल और कॉलेज में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर अपने विचार साझा किए।

मतदाताओं को लुभाने के लिए कैश फॉर वोट पर विनोद तावड़े बोले- इतना मूर्ख नहीं कि विपक्षी नेता के होटल में रकम बांटने जाऊं

मुंबई महाराष्ट्र चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए कैश बांटने के आरोपों में घिरे भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि क्या मैं इतना बेवकूफ हूं कि विपक्षी नेता के होटल में कैश लेकर जाऊंगा और वहां पैसे बांटूंगा। उन्होंने कहा कि मैं नियमों के बारे में समझ रखता हूं और ऐसा कुछ भी नहीं किया है। मंगलवार को बहुजन विकास अघाड़ी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने तावड़े पर आरोप लगाया था कि वह विरार के एक होटल में 5 करोड़ रुपये कैश लेकर पहुंचे हैं। इस होटल में ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे और जमकर हंगामा हुआ था। यह होटल मुंबई से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। इस घटनाक्रम के बाद चुनाव आयोग ने होटल के कमरों की जांच की थी। आयोग के एक अधिकारी का कहना था कि होटल के कमरों से 9.93 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। भाजपा नेता ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग के लिए पहुंचे थे। तावड़े ने कहा कि विवांता होटल के मालिक हितेंद्र ठाकुर और उनका परिवार ही है। क्या मैं इतना मूर्ख हूं कि इस होटल में पैसे लेकर आऊंगा और कैश बांटूंगा?’ भाजपा लीडर ने कहा कि मैं 40 सालों से राजनीति में हूं और नियमों से पूरी तरह वाकिफ हूं कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद साइलेंस पीरियड में क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। तावड़े ने कहा कि मैं तो कार्यकर्ताओं से सामान्य बातचीत के लिए आया था। प्रचार में भी नहीं था। यहां कार्यकर्ताओं से वोटिंग की प्रक्रिया को समझाने के लिए मुलाकात होनी थी। इस मामले की महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने विस्तार से जांच कराने की बात कही है। तावड़े ने कहा कि यह तो हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय नेता भी इस छोटे से मसले में उलझे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इतने मूर्ख नहीं हैं कि विपक्षी नेता के होटल में आकर कैश बांटेंगे। उन्हें इतना तो समझना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे पास से आखिर कौन सी रकम मिली है। राहुल गांधी और सुप्रिया सुले ने जो 5 करोड़ रुपय़े देखे हैं, कृपया मुझे भेज दें। मेरे खाते में भी इसे जमा करा सकते हैं।

सांसद संजय राउत ने दावा किया कि होटल में जो पांच करोड़ रुपये दिखाए गए थे, असल में वहां पूरे 15 करोड़ रुपये थे

मुंबई शिवसेना (उद्धव गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर लगे पैसे बांटने के आरोपों को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। सांसद संजय राउत ने दावा किया कि होटल में जो पांच करोड़ रुपये दिखाए गए थे, असल में वहां पूरे 15 करोड़ रुपये थे। उन्होंने सवाल उठाया कि इन पैसों का क्या हुआ। संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नालासोपारा के जिस होटल में भाजपा नेता विनोद तावड़े को देखा गया, वहां मीडिया ने बताया था कि होटल में पांच करोड़ रुपये थे। लेकिन असल में वहां 15 करोड़ रुपये थे। अब सवाल उठता है कि सारे पैसे कहां गए? यह एक बड़ा सवाल है। चुनाव आयोग को इस मामले की गहरी जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। राउत ने आगे कहा कि इस मामले में जो भी मामला दर्ज किया गया है, वह केवल पैसे के वितरण का नहीं, बल्कि आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जब सब कुछ शांत हो जाएगा, तब इस मुद्दे पर पूरी तरह से जांच होगी और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए राउत ने कहा कि भाजपा का एक बड़ा नेता होटल में बवाल मचाता है, पैसे बांटने के आरोप लगते हैं, इसका मतलब दाल में कुछ काला है। कहीं न कहीं घर का कोई भेदी तो था ही, जिसने इस पूरे मामले को बेनकाब किया। इसके अलावा, राउत ने नाशिक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक होटल से करोड़ों रुपए जब्त होने की घटना को भी गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में नाशिक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले से करोड़ों रुपये जब्त किए गए थे। यह बेहद गंभीर मामला है और ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल गाड़ियों में सिर्फ ‘खोखा’ था और कुछ नहीं।  

मोदी को अपना हठ छोड़कर मणिपुर का दौरा करना चाहिए और उनकी शिकायतों और आकांक्षाओं को सीधे जानना चाहिए: चिदंबरम

मदुरै कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना हठ छोड़कर मणिपुर का दौरा करना चाहिए और राज्य के लोगों से विनम्रता से बात करने के साथ ही उनकी शिकायतों और आकांक्षाओं को सीधे जानना चाहिए। श्री चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, “मणिपुर संकट का समाधान 5,000 और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस जवानों को भेजना नहीं है। यह स्वीकार करना अधिक समझदारी है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह इस संकट के कारण हैं और उन्हें तत्काल हटा देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि यह अधिक समझदारी है कि मैतेई, कुकी-जो और नागा एक राज्य में एक साथ तभी रह सकते हैं, जब उनके पास वास्तविक क्षेत्रीय स्वायत्तता हो। पिछले साल मई से इम्फाल घाटी में रहने वाले मीतई और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी-जो समुदायों के बीच नौकरियों और शिक्षा में सरकारी अनुदान और कोटा को लेकर जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। हिंसा की घटनाओं में वृद्धि के बीच मणिपुर सरकार ने केंद्र से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम की समीक्षा करने और उसे वापस लेने का अनुरोध किया है, जिसे 14 नवंबर को इम्फाल पश्चिम जिले के सेकमाई और लामसांग, इम्फाल पूर्व में लामलाई, बिष्णुपुर में मोइरांग, कांगपोकपी में लेइमाखोंग और जिरीबाम जिले में जिरीबाम के अंतर्गत आने वाले छह पुलिस थानों की सीमाओं में फिर से लागू किया गया था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि न्याय सुनिश्चित किया जायेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।  

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भरी बवाल!, मतदान से ठीक पहले विनोद तावड़े पर 5 करोड़ बांटने का लगा आरोप

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। पालघर में विरार के पास एक होटल में भारतीय जनता पार्टी और बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है जिसमें भारी हंगामा होता नजर आ रहा है। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े पर आरोप लगाया गया कि वे पैसे बांट रहे थे, जिसे लेकर बवाल मचा। बीवीए के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा नेता के पास से एक डायरी भी मिली है। नालासोपारा सीट से बीवीए ने मौजूदा विधायक क्षितिज ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने राजन नाईक को यहां से टिकट दिया है। नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता विनोद तावड़े 5 करोड़ रुपये नकद लेकर आए थे। यह रकम भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक को बांटने के लिए दी जानी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान तावड़े की गाड़ी की भी जांच की गई। ठाकुर की ओर से चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है। यह घटना विरार पूर्व के होटल विवांता में हुई, जहां तावड़े चुनावी योजना बनाने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि हंगामा अभी जारी है। बीवीए के कार्यकर्ताओं ने होटल का घेराव कर लिया है। पुलिस तावड़े को रिसॉर्ट से बाहर निकालने की कोशिश में है जिसके लिए एक बड़ा सा दल भेजा गया है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का इस घटना पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का खेल खत्म हो गया है। जो काम चुनाव आयोग को करना था वह क्षितिज ठाकुर ने किया है। हालांकि, बीजेपी ने पैसे बांटने के आरोपों से इनकार किया है। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने बीवीए के आरोपों को गलत बताया।उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप हास्यास्पद है। एमवीए को यह लग रहा है कि वे चुनाव हार गए हैं। इसलिए इस तरह की कहानियां बना रहे हैं।’ क्षितिज ठाकुर ने दावा किया कि डायरी से 15 करोड़ रुपये के लेनदेन की पुष्टि होती है। इस बीच, उनके पिता हितेंद्र ठाकुर का कहना है कि विनोद तावड़े ने उन्हें कई बार फोन किया और माफी मांगी है। होटल में हंगामे वाली पूरी घटना मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस के क्षेत्राधिकार की है। मालूम हो कि बीवीए एक स्थानीय संगठन है और उनके तीन विधायक हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 20 नवंबर को मतदान होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इससे पहले, राज्य में राजनीतिक हिंसा से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। पूर्व मंत्री और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख की कार पर सोमवार रात को पथराव किया गया। इस संबंध में 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

कैलाश गहलोत ने कहा- मैंने पार्टी छोड़ने की हिम्मत जुटाई है, आने वाले दिनों में हो सकता है कुछ और लोग भी ऐसा करें

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी में सात साल तक मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने अचानक पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी ज्वाइन कर ली। अब बीजेपी में शामिल होने के एक दिन बाद, पूर्व आप नेता ने कहा कि मैं एक विचारधारा और सिद्धांत की वजह से आप से जुड़ा था। लेकिन अब इसमें डायल्यूशन (कमजोर) आ रहा है। ऐसा रातोंरात नहीं हुआ है। दिल्ली के पूर्व मंत्री ने कहा कि कुछ चीजें समझने में समय लगता है। मैंने पार्टी छोड़ने की हिम्मत जुटाई है। आने वाले दिनों में हो सकता है कुछ और लोग भी ऐसा करें। विचारधारा-मूल्यों की वजह से आप से जुड़ा गहलोत ने कहा, ‘मैंने अपने पत्र में (आप छोड़ने का) मुख्य कारण विस्तार से बताया है। मुख्य मुद्दे वही हैं… जिन मूल्यों के कारण हम आप में शामिल हुए – मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि मैं उन कार्यकर्ताओं में से एक था जो एक विचारधारा से जुड़े थे। मेरे जैसे लाखों लोग हैं। मेरा मानना ​​है कि पार्टी कभी भी सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा नहीं बनाई जाती है। यह असंभव है। जब लाखों-करोड़ों लोग एक पार्टी में शामिल होते हैं और आम लोग एकजुट होते हैं, तो वे आम आदमी पार्टी (आप) की विचारधाराओं, मूल्यों और सिद्धांतों से जुड़ते हैं। लेकिन अब यह कमजोर होती दिखाई दे रही है। विचारधारा-सिद्धांत का कमजोर होना रातोंरात नहीं होता, इसमें समय लगता है। जब मुझे ऐसा लगा तो मैंने पार्टी छोड़ दी।’ डरकर नहीं छोड़ी पार्टी पार्टी छोड़ने पर आप की पहली प्रतिक्रिया पर भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने कहा. ‘2018 में मेरे घर पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई थी, लेकिन मैं डरा नहीं। उस समय भी मुझपर दबाव रहा होगा। सीबीआई ने मुझसे पूछताछ की और जितनी बार बुलाया गया, मैं उनके सामने पेश हुआ। मैंने उनके सभी सवालों के जवाब दिए। तो उस समय भी डर रहा होगा। मेरी ईडी-सीबीआई पूछताछ के बारे में कोई नहीं जानता, मेरा मानना ​​है कि हर बात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताना या हर छोटी-छोटी बात पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना जरूरी नहीं है। जब ईडी ने मुझे समन भेजा तो मैं उनके सामने पेश हुआ। मैंने उनके सवालों के जवाब दिए और हर संभव तरीके से सहयोग किया। तो उस समय भी डर रहा होगा। अभी मेरे खिलाफ कोई समन लंबित नहीं है। अभी कोई जांच लंबित नहीं है। तो यह डर किस बात का है। कल भी मैंने कहा था कि मैंने कभी डर या दबाव में काम नहीं किया और मुझ पर कोई दबाव नहीं है।’

महाराष्ट्र में मतदान कल, चाचा के सामने भतीजा, दांव पर सीएम की प्रतिष्ठा, विधानसभा के टॉप-5 मुकाबले

मुंबई महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 288 सीटों वाले इस प्रदेश में महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन आमने-सामने हैं। इसमें कई हाई-प्रोफाइल मुकाबले भी हैं। चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नाम नजर आ चुके हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 29 एससी, 25 एसटी के लिए रिजर्व हैं। इन 288 सीटों पर कुल 4,140 उम्मीदवार मैदान में हैं।  वर्ली: मिलिंद देवड़ा बनाम आदित्य ठाकरे बनाम संदीप देशपांडे इन हाई प्रोफाइल सीटो में से मुंबई की वर्ली सिटी एक है। यहां पर शिंदे सेना के मिलिंद देवड़ा, शिवसेना-यूबीटी के आदित्य ठाकरे और मनसे नेता संदीप देशपांडे के बीच मुकाबला है। मिलिंद देवड़ा दक्षिणी मुंबई से पूर्व सांसद हैं। वह यहां पर शहरी मध्य वर्ग के वोटर पर पूरी तरह से निर्भर हैं। बता दें कि यूपीए-2 सरकार के दौरान वह केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। दूसरी तरफ आदित्य ठाकरे ने 2019 में पहली बार चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने 89,248 वोटों से बड़ी जीत हासिल की थी। तब उन्होंने एनसीपी के सुरेश माने को हराया था। माने को तब मात्र 21,821 वोट ही मिले थे। इस सीट पर तीसरा नाम संदीप देशपांडे का है। संदीप ने अपनी पहचान स्थानीय मुद्दों पर काम करके बनाई है। खासतौर पर वर्ली में मराठी भाषी लोगों में उनकी काफी पकड़ है। बारामती: पवार वर्सेस पवार बारामती वह सीट है, जहां मुकाबला पवार बनाम पवार है। इस बार आमने-सामने हैं डिप्टी सीएम अजित पवार और उनके भतीजे युगेंद्र पवार। पिछली बार अजित पवार की पत्नी और सुप्रिया सुले के बीच मुकाबला था। इसमें अजित पवार गुट को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस बार अजित पवार खुद मैदान में हैं। वहीं, युगेंद्र के सिर पर शरद पवार का हाथ है। अजित पवार सात बार से यहां से विधायक हैं। साल 2019 में उन्होंने बारामती में करीब 1.95 लाख वोट हासिल किए थे। वांद्रे पूर्व: जीशान सिद्दिकी बनाम वरुण सरदेसाई वांद्रे पूर्व सीट पर मुकाबला और भी दिलचस्प है। यहां पर जीशान सिद्दिकी और वरुण सरदेसाई आमने-सामने हैं। जीशान सिद्दिकी के पास युवाओं और मुस्लिमों का समर्थन है। जीशान स्थानीय मुद्दों के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। वहीं, पिता बाबा सिद्दिकी की हत्या से उपजी सहानुभूति भी उनके पक्ष में काम करेगी। उनके मुकाबले में उद्धव ठाकरे के भतीजे वरुण सरदेसाई हैं। वह साल 2022 में शिवसेना में हुए बंटवारे के बाद से ही उद्धव ठाकरे सेना के साथ बने हुए हैं। वांद्रे ईस्ट में शिवसेना के परंपरागत वोटों में उनकी खासी पहुंच है। नागपुर दक्षिण पश्चिम: देवेंद्र फडणवीस बनाम प्रफुल्ल गुदाढे़ इस सीट पर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वह 2009 के बाद से नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट पर लगातार तीन बार से जीत रहे हैं। अगर फडणवीस इस साल भी जीतते हैं तो यह उनकी चौथी जीत होगी। साल 2019 के चुनाव में उन्होंने 49 हजार सीटों से जीत हासिल की थी। उनके सामने कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडाढ़े हैं, जिनकी स्थानीय पकड़ काफी बेहतर है। कोपरी-पचपखड़ी: एकनाथ शिंदे बनाम केदार दिघे ठाणे के इस विधानसभा सीट पर भी मुकाबला काफी हाई-फाई है। यहां पर सीएम एकनाथ शिंदे की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। शिंदे के सामने उनके गुरु आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे हैं। शिंदे अक्सर आनंद दिघे को अपना राजनैतिक गुरु बताते हैं। उन्होंने दिघे के जीवन पर बनी फिल्म को भी फाइनेंस किया था।

भाजपा का नया प्रयोग.. पार्टी में पहली बार बनाया Whatsapp प्रमुख, प्रदेश में हुई नियुक्ति

भोपाल तकनीक को राजनीतिक संगठन में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बीजेपी ने भोपाल (Bhopal) में अपना पहला ‘व्हाट्सएप प्रमुख’ नियुक्त किया है. एमएससी से स्नातक रामकुमार चौरसिया (Ramkumar Chaurasia) को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है. रामकुमार का कार्य व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से जनता से जुड़ना और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना होगा. चौरसिया ने अपनी भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘यह जिम्मेदारी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने और व्हाट्सएप के माध्यम से सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए दी गई है. यह प्रयोग राज्य में पहली बार हो रहा है और जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा.’ डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने की पहल यह पहल मध्य प्रदेश में पहली बार हो रही है और इसके तहत लक्ष्य है कि 20 नवंबर तक राज्य के सभी 65,015 बूथों पर एक व्यापक डिजिटल नेटवर्क स्थापित हो सके. बीजेपी के नेताओं का मानना है कि ये नवाचार आने वाले चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर कनेक्शन को मजबूत करने में बहुत मदद करेगा. बूथ समिति की नई संरचना व्हाट्सएप प्रमुख की नियुक्ति बीजेपी की नई बूथ समिति संरचना का हिस्सा है. इन समितियों में 12 सदस्य होंगे, जिनमें बूथ अध्यक्ष, मन की बात प्रमुख और लाभार्थी प्रमुख जैसे पद शामिल हैं. इनमें से तीन सदस्य महिलाएं होंगी. कोलार की पूर्व पार्षद अर्चना गोस्वामी वर्तमान चुनावों में पहली बूथ अध्यक्ष बनीं. उन्होंने कहा, ‘इस बार हमारा पूरा फोकस हजारों व्हाट्सएप प्रमुख और मन की बात प्रमुख बनाने पर है.’ पार्टी के लिए गर्व का क्षण-वीडी शर्मा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के वार्ड नं. 80 के बूथ पर बूथ संगठन पर्व का उद्घाटन किया और खुद पन्ना प्रमुख बने. इस मौके पर शर्मा ने कहा, ‘ये हमारे और हमारी पार्टी के लिए गर्व का क्षण है. हमारा जोर तकनीक के माध्यम से हर कार्यकर्ता और मतदाता को जोड़ने पर है, जिससे पारदर्शी और प्रभावी संचार सुनिश्चित हो सके.’ बीजेपी चुनाव प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाने के लिए एक संगठनात्मक ऐप का उपयोग कर रही है. बूथ अध्यक्ष के चयन के बाद उनके विवरण ऐप पर तुरंत दर्ज किए जाते हैं, जिसे ओटीपी के जरिये सत्यापित कर पार्टी पोर्टल पर आधिकारिक रूप से अपडेट किया जाता है. बूथ लेवल पर बीजेपी का खास ध्यान भाजपा की बूथ कमेटी में कुल 12 सदस्य होंगे, जिनमें बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री से लेकर व्हाट्सऐप प्रमुख जैसे पदाधिकारी होंगे. इस कमेटी में तीन महिलाओं को भी सदस्य बनाया जाएगा. बूथ अध्यक्ष के अलावा पांचों सदस्यों को सोशल मीडिया और तकनीक में दक्ष होना आवश्यक है. ये सदस्य सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे और मोबाइल व ऐप के जरिए डेटा एंट्री का काम करेंगे.  

आज छिंदवाड़ा में कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति, नाथ के 78वें जन्मदिन पर होर्डिंग बैनर से पटा शहर, उमंग सिंघार सहित पूर्व मंत्रियों का लगेगा जमघट

 छिंदवाड़ा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ 28 साल बाद अपने जन्मदिन पर 18 नवंबर को छिंदवाड़ा में सभी कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ होंगे। उनके जन्मदिन की तैयारियां कांग्रेसजनों ने शुरू कर दी हैं। इस बार वे हम सभी के साथ अपना जन्मदिन केक काटेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने राजीव भवन में पत्रकारों को दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओक्टे ने बताया कि पिछली बार कमलनाथ जब 50 वर्ष की उम्र में थे, तब उन्होंने कांग्रेसजनों के साथ अपना जन्म दिन मनाया था। लम्बे अरसे के बाद वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ होंगे, इससे उनका उत्साह दोगुना हो गया है। इस दिन 18 नवंबर को कमलनाथ और नकुलनाथ सुबह सबसे पहले सिमरिया हनुमान मंदिर दर्शन करने जाएंगे। फिर राजीव भवन में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ऐसे में छिंदवाड़ा में प्रदेश भर के दिग्गज नेता जुट रहे हैं। जिले के अधिकांश होटल और लॉज के कमरे बुक हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री बाला बच्चन सहित प्रदेश के दर्जनों बड़े नेता जन्म दिन समारोह में शामिल होंगे। 18 नवंबर को जन्मदिन पर कमलनाथ व नकुलनाथ सुबह सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। विज्ञापन राजीव भवन में धर्मसभा का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में धर्मसभा का आयोजन होगा। इस दौरान कार्यकर्ता केक काटकर जन्मदिन मनाएंगे। कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना व मजार पर चादर चढ़ाएंगे। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण और वृद्धाश्रम में वृद्धों को भोज कराएंगे। शाम 6.30 बजे से कवि सम्मेलन जबकि शाम 6.30 बजे से दशहरा मैदान (पोलोग्राउंड) में कवि सम्मेलन होगा। जाने माने कवि डॉ. कुमार विश्वास, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, रमेश मुस्कान, वीर रस की कवयित्री कविता तिवारी, लाफ्टर चैलेंज के दिनेश बावरा व शृंगार रस की कवयित्री प्रीति पांडे काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे। निनाद ललित कला समिति के सचिव आनंद बक्षी ने बताया कि 18 नवंबर शाम 6.30 बजे स्थानीय दशहरा मैदान पोलाग्राउंड में कमलनाथ के जन्मोत्सव पर कमलनाथ-नकुलनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। पास या आमंत्रण की आवश्यकता नहीं उल्लेखनीय है कि, कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन कर अब यह कार्यक्रम दशहरा मैदान पोला ग्राउंड में होगा। आनंद बक्षी ने बताया कि आयोजन में प्रवेश हेतु पास अथवा आमंत्रण की आवश्यकता नहीं है। यह पूर्णतः निशुल्क कार्यक्रम है। महिलाओं के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। ऐसे मनाएंगे कमलनाथ का जन्मदिन कांग्रेसजन उनकी दीर्घायु की कामना के लिए अनगढ़ हनुमान मंदिर और भैय्याजी की दरगाह जाएंगे। निनाद ललित कला समिति के पदाधिकारी व कांग्रेस समन्वयक आनंद बक्षी ने बताया कि कमलनाथ के जन्मदिन पर शाम 6.30 बजे पोला ग्राउण्ड में देश के सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी ओजस्वी वाणी से रचनाएं पाठ करेंगे। उनके साथ पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, रमेश मुस्कान, दिनेश बावरा, कविता तिवारी और प्रीति पाण्डेय भी अपनी रचनाएं पेश करेंगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा तिवारी ने कहा कि कमलनाथ के जन्मदिन की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। यह भव्य कार्यक्रम होगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव और प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने भी जानकारी दी।

संगठित समाज ही विकसित समाज की पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

संगठित समाज ही विकसित समाज की पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निषाद समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन व आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर के ग्राम फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के 23वें राज्य स्तरीय युवक-युवती एवं विधवा-विधुर परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएं दी और निषाद समाज द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज द्वारा यह आयोजन बहुत अच्छा प्रयास है।सामाजिक एकता बहुत जरूरी है। समाज मे सभी बराबर होते हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। संगठित समाज से सिर्फ समाज को ही फायदा नहीं होता बल्कि समाज के साथ-साथ देश भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने समाज प्रमुखों से सभी को शिक्षा का महत्व समझते हुए शिक्षा से जोड़ने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी गुहा निषादराज के वंशज हैं, जिन्होंने श्री राम की नौका पार कराई थी। हमारी सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से प्रभु श्री राम के दर्शन करने का आग्रह किया। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने निषाद समाज को शासन की मत्स्य पालन की योजनाओं का लाभ लेने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदीजी की गारंटी को हम पूरा कर रहे हैं। दो साल का बकाया धान बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी, आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति जैसे अनेक निर्णय हमारी सरकार ले रही है और क्रियान्वित भी कर रही है। समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर से धान खरीदी की जा रही है। किसानों को 72 घण्टे में ही बेची गई धान की कीमत देने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने घोघरा नवापारा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गत दिनों ग्राम छरछेद में हुई घटना में निषाद समाज के पीड़ित परिवार की सहायता राशि को 10 लाख रूपए से बढ़ाकर 20 लाख रूपए करने और साथ ही पीड़ित परिवार के चार बच्चों को 18 वर्ष होते तक प्रतिमाह 4 हजार रूपए की भी सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के 2 युवाओं को कलेक्टर दर पर नौकरी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने निषाद समाज के सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित 10 युवाओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्री मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्री एम आर निषाद, श्री सुरेश धीवर सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान, इससे ठीक पहले एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, मैं सीएम पद की रेस में नहीं

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को होने वाली वोटिंग से ठीक पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे सीएम पद की रेस में नहीं हैं। सीएम शिंदे ने कहा, ”मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं, लेकिन महायुति से ही सीएम बनेगा।” उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद महायुति के सहयोगी दल तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एकनाथ शिंदे लगभग ढाई सालों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार उनकी सरकार में डिप्टी सीएम पद पर कार्यरत हैं। इंटरव्यू के दौरान महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि बाला साहेब ठाकरे को राहुल गांधी हिंदू हृदय सम्राट कब बोलेंगे? उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि वह अपने स्वार्थ के लिए ही कांग्रेस के साथ चले गए। उन्होंने बीजेपी की पीठ पर छुरा घोंपा था। यदि आज बाला साहेब जिंदा होते तो वे अपने बेटे उद्धव को जंगल जाकर वाइल्ड लाइफ फोटो खींचने के लिए कहते। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है और झारखंड व अन्य उपचुनावों वाली सीटों के साथ 23 नवंबर को महाराष्ट्र के भी नतीजे सामने आएंगे। महाराष्ट्र में इस बार महायुति और महा विकास अघाड़ी आमने-सामने हैं। महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी हिस्सा है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना शामिल हैं। पिछले दो-ढाई सालों में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सबसे पहले साल 2022 में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी और बीजेपी की मदद से मुख्यमंत्री बन गए थे। उनके साथ शिवसेना के ज्यादातर सांसद और विधायक भी चले गए। वहीं, पिछले साल एनसीपी में भी तब फूट हुई, जब अजित पवार चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करते हुए महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह ने क्या कहा था? पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगा और विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन के साझेदार मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे। अमित शाह ने कहा, ”अभी एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। चुनाव के बाद गठबंधन के तीनों साझेदार मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे।” बता दें कि महाराष्ट्र के 2019 चुनावों में बीजेपी सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली पार्टी बनी थी, लेकिन तब कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी ने मिलकर सरकार बना ली, जिसमें उद्धव ठाकरे सीएम बने थे, लेकिन ढाई साल के बाद सरकार गिर गई थी।

स्वयं इंदिरा गांधी स्वर्ग से लौटकर आ जाएं तो वापस अनुच्छेद 370 इस देश में लागू नहीं होगा, गजेंद्र शेखावत ने दिया विवादित बयान

जयपुर जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनने के बाद से अनुच्छेद 370 का मामला गरमाया हुआ है. अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस पर बड़ी बात कह दी है. गजेंद्र शेखावत ने अमित शाह के बयान को दोहराते हुए अपनी राय जाहिर की है. जोधपुर में बातचीत में गजेंद्र शेखावत ने कहा, ”गृह मंत्री अमित शाह जी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं इंदिरा गांधी स्वर्ग से लौटकर आ जाएं तो वापस अनुच्छेद 370 इस देश में लागू नहीं होगा.” गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि जोधपुर में एलिवेटेड रोड निर्माण प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसको लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है. अमित शाह ने चुनावी रैली में कही थी यह बात, भड़की कांग्रेस पिछले दिनों महाराष्ट्र के परभणी, जलगांव और धुले में अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित किया. चुनावी रैली में अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी फिर अनुच्छेद 370 लाना चाहते हैं. आप तो क्या स्वर्ग से आपकी दादी इंदिरा गांधी भी आ जाए तो भी धारा 370 वापिस नहीं आ पाएगा. अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई थी. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि अगर आज पूर्व पीएम इंदिरा गांधी जिंदा होतीं तो बीजेपी राजनीतिक रूप से कहीं नहीं होती. विधानसभा चुनावों का मुद्दा बना अनुच्छेद 370 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया था. इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था. जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाए जाने पर विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर रही हैं. अब जबकि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाए गए और नई सरकार का गठन हुआ तो एकबार फिर अनुच्छेद 370 और राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठने लगी है.

कल्पना सोरेन ने मतदाताओं से कल्याणकारी कार्य जारी रखने को लेकर सोरेन सरकार को फिर से चुनने की अपील की

रामगढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन ने राज्य में हजारों सरकारी स्कूलों को बंद करने के लिए पूर्ववर्ती ‘‘डबल इंजन” भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कल्पना ने रामगढ़ जिले के गोला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना और सर्वजन पेंशन जैसी योजनाओं का कार्यान्वयन शामिल है। कल्पना ने इन योजनाओं के बारे में कहा कि इनसे राज्य में आदिवासियों, दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाये गए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने इस बात पर जोर दिया कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने कृषि ऋण माफ किया, 40 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन का लाभ प्रदान किया और 25 लाख परिवारों के लिए आवास सुनिश्चित किया। उन्होंने मतदाताओं से झारखंड के लोगों के लिए कल्याणकारी कार्य जारी रखने को लेकर सोरेन सरकार को फिर से चुनने की अपील की।  

नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद हैं, सभा में हुआ हंगामा, फेंकीं गईं कुर्सियां और जमकर नारेबाजी

नई दिल्ली भाजपा की पूर्व सांसद नवनीत राणा की चुनावी सभा में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान भीड़ काफी उग्र नजर आई और राणा की ओर कुर्सियां फेंकने लगी। गनीमत रही कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गईं। नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद हैं। जिले के दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में वह प्रचार के लिए पहुंची थीं। युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदीले के समर्थन में सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान कुछ लोग उग्र हो गए और महिला सांसद की ओर कुर्सियां फेंकने लगे। साथ ही, जमकर नारेबाजी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजित चुनावी बैठक चल रही थी। इस दौरान किसी बात पर बहस छिड़ गई और फिर हंगामा होने लगा। मामला इस हद तक बिगड़ गया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नवनीत राणा ने पूरी घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह अपने समर्थकों के साथ खल्लार पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। नवनीत राणा से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी गौरतलब है कि पूर्व सांसद नवनीत राणा को बीते दिनों धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। इसमें 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अमरावती की पूर्व सांसद को आमिर नामक व्यक्ति ने स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र भेजा। राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि यह पत्र 11 अक्टूबर को राणा के आवास पर एक कर्मचारी को मिला था। शिकायतकर्ता के मुताबिक पत्र भेजने वाले ने कहा कि उसने राणा की ‘सुपारी’ ली है और उनका यौन उत्पीड़न करने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet