LATEST NEWS

रूटीन निरीक्षण में पुलिस को मिला 5000 हजार लीटर महुआ लाहन

During routine inspection, police found 5000 litres of Mahua Lahan. हरिप्रसाद गोहे आमला । बोडखी चौकी क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम हसलपुर, ठानी निमझिरी सहित अन्य ग्रामों में आज आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना, बोडखी चौकी प्रभारी नितिन पटेल , उप निरीक्षक वाहिद खान एवं मय पुलिस बल ने रूटीन निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जंगलों के नालों में मटको एवं प्लास्टिक केनो में पुलिस को महुआ लाहन मिला जिसे मय पुलिस बल की मौजूदगी में नष्ट किया गया । बोडखी चौकी प्रभारी नितिन पटेल से प्राप्त जानकारी अनुसार रूटीन निरीक्षण के दौरान पुलिस को हसलपुर, ठानी मॉल ग्राम 5000 लीटर महुआ लाहन मिला था जिसे मौके पर थाना प्रभारी महोदय एवं मय स्टॉफ के नस्ट किया गया ।

लुफ्त होती खेल प्रतिभाओं को निहारने, फुटबॉल समर कैंप का हो रहा आयोजन

Football summer camp is being organized to see the budding sports talents हरिप्रसाद गोहे आमला । आमला शहर में कभी लोकप्रिय रहने वाला फुटबॉल का खेल खेल प्रतिभाओं की कमी के चलते आमला में विलुप्त सा हो गया है । जिसके चलते फुटबॉल खेल प्रेमी स्थानीय ग्राउंड से हट अब टेलिविजन पर फुटबॉल खेल देख आनंद ले रहे हैं । साथ ही क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं ने भी फुटबॉल खेल से अपनी दूरी बना ली है । शहर से विलुप्त होते फुटबॉल खेल एवं फुटबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निहारने के उद्देश्य से नगर की सुषमा महिला जन कल्याण शिक्षण समिति के बैनरतले मध्य रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के तत्वावधान में एक माह तक आयोजित होने वाले फुटबॉल समर कैंप का आयोजन रेल्वे खेल मैदान पर किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष आराधना मालवीय ने बताया समिति द्वारा फुटबॉल समर कैंप का आयोजन लोको ग्राउंड में एक माह के लिए लगाया गया है । इसका मुख्य उद्देश्य आमला शहर से फुटबॉल खिलाड़ियों का लुप्त होना है । समिति द्वारा फुटबॉल खेल प्रतिभाओं को निहारने अंडर 15,25 से 30 खिलाड़ियों का कैंप लगाया है । आयोजित समर कैंप को कोचिंग शेख हमीद द्वारा दी जाएगी । शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से आराधना मालवीय सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति , मध्य रेलवे इंस्टिट्यूट के सेक्रेटरी सतीश मीणा , जुगल किशोर राम सहित खिलाड़ी एवं समस्त रेल कर्मचारी फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे ।

वाल्मिक खेल मैदान पर आमला प्रीमियर सुपर लीग 16 हुआ आगाज, समाज सेवी आराधना ने रिबन काट प्रतियोगिता का शुभारंभ ।

Amla Premier Super Lig 16 was inaugurated at Valmik playground, social worker Aradhana inaugurated the competition by cutting the ribbon. हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित वाल्मिक स्पोर्ट्स खेल मैदान आमला पर बुधवार दिनांक 20/03/2024 से आमला प्रीमियर लीग सुपर 16 टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ । प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आयोजन कर्ता सुषमा महिला जन कल्याण शिक्षण समिति आमला अध्यक्ष आराधना मालवीय ने रिबन काट सिक्का उछाल एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । प्रतियोगिता शुभारंभ अवसर पर वाल्मिक क्लब आमला सदस्य गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहे । समिति अध्यक्ष आराधना मालवीय ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया आमला में उभरती खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समिति द्वारा समय समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आयोजित किया जा रहा है इस क्रम में वाल्मिक खेल मैदान पर बुधवार से आमला प्रीमियम लोग सुपर 16 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । प्रतियोगिता में स्थानीय टीम रेल्वे आमला, निमझिरी, जय हो क्लब आमला, मां भवानी क्लब आमला, एवं वाल्मिक स्पोर्ट्स क्लब आमला की टीमों ने भाग लिया है । प्रतियोगिता बुधवार दिनांक 20 से प्रारंभ होकर दिनांक 24/03/2024 को प्रतियोगिता का समापन होंगा समिति ने नगर की खेल प्रेमी जनता से आयोजित प्रतियोगिता मे खेल मैदान पहुंच खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर प्रतियोगिता को सफल बनाने अपील की है ।

पत्रकारो को बांटे मध्य प्रदेश श्रमजीवी संगठन के सदस्‍यता कार्ड

Membership cards of Madhya Pradesh Shramjeevi Sangathan distributed to journalists प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया जी द्वारा पत्रकारों के हित में समय समय पर आवाज बुलंद की जाती है – रंजीत सिह ( जिला अध्यक्ष ) हरिप्रसाद गोहे आमला । मध्‍यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्‍यक्ष रंजीत सिंह ने मंगलवार को आमला ब्‍लाक के पत्रकारो को सदस्‍यता कार्ड बांटे । इस अवसर पर उन्‍होनें कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का बड़ा संगठन है । संगठन हमेशा पत्रकारो के हितो की रक्षा करता आया है । पत्रकारो और उनके परिजनों का यह एक विश्‍वसनीय संगठन है । संगठन के प्रदेश अध्‍यक्ष शलभ भदौरिया जी व्‍दारा समय-समय पर पत्रकारों के हितों के लिए आवाज बुलंद की जाती है । जिसका फायदा भी पत्रकारों को मिलता आया है । इस अवसर पर ब्‍लाक अध्‍यक्ष नितिन देशमुख ने कहा कि संगठन के सदस्‍य पत्रकारिता के माध्‍यम से समाज एवं जनहित के कार्य करते है । शासन-प्रशासन को अखबार के माध्‍यम से आईना दिखाकर उनकी समस्‍याओं से निजात दिलाते है । कहा कि संगठन भी उन्‍हें उनकी आवाज बुलंद करनें मे सहयोग करता आया है । इस अवसर पर ब्‍लाक के विभिन्‍न पत्रकारो को सदस्‍यता कार्ड बांटे गए । जिसमें बड़ी संख्‍या मे पत्रकारगण उपस्थित थे ।

आमला वारियर्स बनी, रॉयल इलेवन खो, खो विजेता , यंग वारियर्स मुलताई को किया परास्त

Amla Warriors became, Royal XI lost, lost and won, Young Warriors defeated Multai हरिप्रसाद गोहे आमला । टीम रॉयल इलेवन के तत्वावधान में अध्यक्ष सुषमा महिला जनकल्याण समिति आमला आराधना मालवीय , नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे के सौजन्य से रेल्वे दवाखाने के सामने स्थित रेल्वे खेल मैदान में दो दिवसीय खो, खो खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आयोजित किया गया था । आयोजित दो दिवसीय खो, खो खेल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर आयोजन को सफल बनाया । शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आमला वारियर्स एवं यंग वारियर्स मुलताई के बीच खेला गया । दोनों टीमों के बीच खेले गए रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में आमला वारियर्स टीम के कप्तान चेतन धुर्वे एवं यंग वारियर्स टीम मुलताई के कप्तान सिद्धार्थ धुर्वे की अगुवाई में दोनो टीम के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन कर मौजूदा दर्शको का मनोरंजन किया । संघर्ष पूर्ण मुकाबले में आमला वारियर्स ने जीत दर्ज कर यंग वारियर्स मुलताई को परास्त कर रॉयल इलेवन प्रतियोगिता अपने नाम की विजेता एवं उप विजेता टीम को समिति अध्यक्ष आराधना मालवीय एवं नपा अध्यक्ष नितिन गाड़रे के हस्ते पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। आमला तियोगिता के फाइनल मुकाबले में गणमान्य अतिथि बतौर खेल और युवा कल्याण केंद्र विभाग से रामनारायण शुक्ला, बीएमओ डॉक्टर अशोक नरवरे , एएसआई गंभीर रघुवंशी , संजय शुक्ला,संदीप सोलंकी , हर्ष राठौर,सतीश मीना, , धोटेजी , आरती नागले सोशल वर्कर नर्मदपुरम सें मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे । विजेता टीम को प्रथम पुरुस्कार 7500 रुपए एवं ट्राफी आराधना मालवीय अध्यक्ष सुषमा महिला जन कल्याण समिति आमला एवं दूसरा पुरुस्कार 3,500 नितिन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला जिला बैतूल मध्य प्रदेश तथा 5100 विजेता को तथा 2100 उपविजेता को राशि दीपक बंदेवार राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी,एसटी,एससी संयुक्त मोर्चा भारत,आलोक कुमार बामने जी ,प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी एसटी एससी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश श्रीमती कल्पना मालवीय के सौजन्य से विजेता टीम को दी गई । नगर की खेल प्रेमी जनता ने आयोजित खो, खो प्रतियोगिता में पहुंच आयोजन को सफल बनाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मैच रैफरी हरी भाऊ झरबड़े, अपने मुखार बिंद से मैच का आखों देखा हाल सुनाने वाले एंकर सर अशोक झा, नीरज यादव, राकेश धामोडे, सतीश मीना जी , दिलीप ढोमने, किशोर माथनकर , मनोज देशमुख , प्रदीप कोका टे , चंदन मानू , लिखीराम साहू , रोहित हारोड़े , कुणाल ,आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा । प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा इस आयोजन से एक संदेश भी दिया गया कि खेलकुद व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रखने के साथ-साथ, उसके स्वरूप को और बेहतर बनाने तथा शीघ्र निर्णय लेने की दिशा में उनकी मदद करता हैं। इसलिए, हर किसी को खेल के महत्व को समझना चाहिए। युवाओं को खेलों में भाग लेने के साथ-साथ इसे अपने करियर के रूप में चुनना चाहिए। खेल मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें इससे किसी भी कीमत पर अलग नहीं किया जाना चाहिए ।

घरेलू विवाद से प्रथक रहने वाली पत्नी भरण पोषण की पात्र नहीं

Wife who is separated from domestic dispute is not eligible for maintenance हरिप्रसाद गोहे आमला/मुलताई ! घरेलू पोषण के एक छह वर्ष पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मुलताई नीलम खटाना ने घरेलू विवाद के कारण प्रथक रहने एवं महिला के भरण पोषण करने में सक्षम होने के कारण पत्नी की ओर से प्रस्तुत आवेदन निरस्त कर दिया है ! हालांकि नाबालिक पुत्र को प्रतिमाह ₹5000 देने के आदेश प्रदान किए हैं ! पति-पत्नी के इस रोचक मामले का मुख्य पहलू यह है कि वर्ष 1999 में हुए विवाह से दो संतान का जन्म हुआ एक संतान पति के पास है ! एक संतान पत्नी के पास है पत्नी की ओर से वर्ष 2019 में आवेदन इस आधार पर प्रस्तुत किया गया था कि उसका उसके पति से घरेलू विवाद है और वह उसे प्रताड़ित और परेशान करता है ! इसीलिए वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती स्वयं व अपने छोटे पुत्र के लिए भरण पोषण का आवेदन प्रस्तुत किया था ! पति की ओर से वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में पति अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता था ! किंतु पत्नी किसी भी कीमत पर साथ रहने को तैयार नहीं थी ! बड़े पुत्र ने न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी मां के विरुद्ध गवाही दी थी और पिता का समर्थन किया था न्यायालय में पत्नी ने स्वीकार किया था ! कि वह स्वयं का भरण पोषण करने में सक्षम है और वह किसी भी कीमत पर पति के साथ रहना नहीं चाहती इस मामले का मुख्य पहलू यह है ! कि आवेदिका के भाई का विवाह अनावेदक की बहन से और अनावेदक की बहन का विवाह आवेदक के भाई से हुआ था ! आटा साटा पद्धति से हुआ था और दोनों परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी ! दोनों परिवार की ओर से प्रस्तुत तलाक की याचिका न्यायालय द्वारा निरस्त कर दी गई थी ।

रॉयल इलेवन खो, खो प्रतियोगिता का आमला में हुआ भव्य शुभारंभ

Royal XI Kho Kho competition grandly inaugurated in Amla हरिप्रसाद गोहे आमला । क्षेत्र में उभरती खेल प्रतिभा एवं खिलाड़ियों के बेहतर खेल प्रदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमला में प्रथम बार नगर के रेल्वे खेल मैदान पर रॉयल इलेवन दी दिवशीय खो, खो खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार दोपहर भव्य शुभारंभ किया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन आराधना मालवीय अध्यक्ष सुषमा महिला जन कल्याण समिति बोडखी , नितिन गाड़रे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला , एवं रॉयल टीम इलेवन सदस्य विन्देश गाठे, कुणाल देवडे, आशीष पंद्र्राम, कृष्ण गडेकर, रितिक प्रजापति एवं सहयोगी सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया । आयोजनकर्ता प्रमुख आराधना मालवीय ने बताया सीजन एक रॉयल इलेवन खो, खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुक्रवार गणमान्य अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियो की गरिमामय उपस्थिति में किया गया । प्रथम दिन पाच जीलो से आमला पहुंची टीमों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया । शनिवार सिवनी, नर्मदा पुरम, पाथाखेड़ा, बैतूल,मुलताई, आमला, आमला जूनियर टीम खेल का प्रदर्शन करेंगी प्रतियोगिता में चयनित टीमों के बीच शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएंगा । विजेता टीम को प्रथम पुरुस्कार 7500 रुपए एवं ट्राफी आराधना मालवीय अध्यक्ष सुषमा महिला जन कल्याण समिति आमला एवं दूसरा पुरुस्कार 3,500 एवं ट्राफी नितिन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला जिला बैतूल मध्य प्रदेश के सौजन्य से प्रदाय किया जाएंगा । आयोजन समिति ने नगर की खेल प्रेमी जनता से शनिवार आयोजित खो, खो प्रतियोगिता में पहुंच आयोजन को सफल बनाने अपील की है । प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीरज यादव, राकेश धामोडे, आर एस मीना , दिलीप ढोमने, किशोर माथनकर , मनोज देशमुख , प्रदीप कोका टे , चंदन मानू , लिखीराम साहू , रोहित हारोड़े , कुणाल आदि सदस्यों का सहयोग मील रहा ।

उत्सव की तरह मनाया गया रामकृष्ण परमहंस का जन्म महोत्सव

Ramakrishna Paramhansa’s birth anniversary was celebrated like a festival. हरिप्रसाद गोहेआमला। हर्ष वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां महाकाली मंदिर समिति सासाबड़ द्वारा महाकाली के परम् भक्त श्री, श्री रामकृष्ण परमहंस का जन्म उत्सव सोमवार को महोत्सव की तरह मनाया गया । जन्म उत्सव को मानने महाकाली मंदिर में व्यापक स्तर पर त्ययारी कर मंदिर में बेहतर रंग रोगन, आकर्षक विद्युत साज सज्जा झंडे तोरण लगा भव्य रूप दिया गया था । महाकाली दरबार की भव्यता देखते ही बन रही थी । इस मौके पर मंदिर समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित कर मंदिर परिसर में महा भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया था । जहां बढ़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने पहुंच धूमधाम से जन्म उत्सव मना महाकाली के दर्शन कर भंडारे की भोजन प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया मिली जानकारी अनुसार महाकाली मंदिर समिति द्वारा बीते कई वर्षो से महाकाली के भक्त श्री राम कृष्ण परम् हंस का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है उक्त परंपरा का निर्वहन आज भी सतत जारी है। महाकाली के परम् भक्त कमल मालवीय ने चर्चा के दौरान बताया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाकाली मंदिर परिसर में श्री रामकृष्ण परमहंस जी के जन्म उत्सव के मौके पर सोमवार अल सुबह से भगवान राम, महाकाली, की पूजा अर्चना एवं अनुष्ठान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । बाद श्री परम् हंस जी का जन्म दिन मनाया गया । इस मौके पर भजन कीर्तन के साथ महा भंडारे का आयोजन किया गया जहा बड़ी संख्या में भक्तो ने पहोंच प्रसाद ग्रहण किया ।

“हैप्पी क्लासरूम” विषय पर “कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ” का हुआ आयोजन

“Capacity Building Program” organized on the theme “Happy Classroom” हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के भीमनगर क्षेत्र स्थित प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया ! यह कार्यक्रम सीबीएसई स्कूल प्रिंसिपल और मास्टर ट्रेनर कविता त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य प्राचार्य एवं ट्रेनर अनिल अहिरवार के विशिष्ट आतिथ्य एवं संगीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ! मुख्य अतिथि और मास्टर ट्रेनर कविता त्रिवेदी ने बताया कि अध्यापकों की क्षमता को निखारने के लिए “हैप्पी क्लासरूम” विषय पर “कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ” का आयोजन किया गया ! जिसमें बैतूल जिले के लगभग पचास शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भाग लिया और एक दिवसीय कार्यशाला से लाभान्वित हुए ! इसमें उपस्थित ट्रेनर ने अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से शिक्षक -शिक्षिकाओं को सीबीएसई में नई शिक्षा नीति से संबंधित जानकारी एवं शिक्षा नीति मे आए बदलावों से अवगत कराया ! जहां श्री अहिरवार ने शिक्षा नीति में आए परिवर्तनों की जानकारी व परिवर्तन की आवश्यकता को बताया ! वही श्रीमती त्रिवेदी ने हास्य व्यंग, चार्ट, ड्राइंग व विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षक- शिक्षिकाओं को नई नीतियों व स्कूल में कक्षा के माहौल, शिक्षक व छात्र के मध्य सामंजस्य तथा पालक व शिक्षक के बीच सामंजस्य कैसा हो जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी , उन्होंने यह भी कहा कि कक्षा का वातावरण आनंदमय होना चाहिए और आनंदमय माहौल के लिए पहले स्वयं शिक्षक को खुश होना चाहिए क्योंकि जो स्वयं खुश होगा वह दूसरों को खुश रख सकता है एवं उसकी कार्य क्षमता बेहतर होती है तथा उसके कार्य में रचनात्मक भी शामिल होती है l अंत में उन्होंने अपनी सिखाई जानकारी का मूल्यांकन शिक्षक- शिक्षिकाओ के अभिनय मंचन के माध्यम सेकिया ! श्रीमती त्रिवेदी व श्री अहिरवार ने अंत में सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर समय के अनुरूप स्वयं को ढालने व स्वयं को निरंतर गतिशील रखने को कहा !

सशक्त नारी की परिकल्पना परिवार का अहम योगदान  

Important contribution of family to the concept of strong women हरिप्रसाद गोहे  आमला । आज न्यायालय परिसर में होने वाली नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ महिला न्यायाधीश रीना पिपलिया चारु व्यास श्रीमती सीमा भलावी श्रीमती निकिता सनोडीया महिला कर्मचारी महिला अधिवक्ता ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित  किया  । इस मौके पर अपने उद्बोधन में कहा की हमारी सफलता में सबसे जरूरी है शिक्षा परिवार के प्रत्येक सदस्य को चाहिए कि वह अपने घर में जन्म लेने वाली बेटियों को शिक्षित बनाएं शिक्षा ही वह अधिकार है जो सशक्त भारत सशक्त नारी सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार करता है उक्त उदगार  न्यायाधीश चारु व्यास ने सशक्त भारत के नव निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर कार्यशाला में व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि मेरी सफलता में मेरे पिता भाई शिक्षक पुरुष न्यायाधीश वकील समाज का वह सदस्य जिन्होंने मेरी सफलता में योगदान दिया उन सभी के योगदान को भी नकारा नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि मन का भाव जरूरी होता है । हम अपने मन से सशक्त नारी की भूमिका को साकार करने के लिए प्रयास करें न्यायाधीश राकेश सनोडीया ने कहा कि स्त्री के सहयोग के बिना परिवार नौकरी समाज में सार्थक भूमिका निभाना संभव नहीं है । हमारे सनातन धर्म में गौरी शंकर राधा कृष्ण  लक्ष्मी नारायण का संबोधन नारी शक्ति की भूमिका को सनातन काल से परिलक्षित कर रहा है । न्यायाधीश अतुल राज भलावी ने कहा कि आज न्यायालय परिसर में लोक अदालत में संपूर्ण कार्यवाही महिला शक्ति की ओर से संचलित की गई महिला न्यायाधीश स्टाफ वकील सभी ने मिलकर आज लोक अदालत  को सफल बनाया इस अवसर पर बैतूल रेलवे स्टेशन पर एक महिला कुली की शादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रेलवे पुलिस बल की आरक्षक  फराह खान एवं थाना प्रभारी राजेश बनकर को अधिवक्ता संघ आमला की ओर से सम्मानित किया गया आज न्यायालय परिसर में न्यायाधीश राकेश सनोडीया और अतुल राज भलावी को उनकी पत्नी निकिता सनोडीया और सीमा भलावी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में अधिवक्ता बैंक के कर्मचारी पक्षकार  और बड़ी संख्या में समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाले लोग मौजूद थे ।

समूह की महिलाओं को सम्‍मानित कर मनाया महिला दिवस

Women’s Day celebrated by honoring the women of the group हरिप्रसाद गोहे आमला। महिलाएं अब पुरूषो की बराबरी के काफी सारे पायदान चढ़ चुकी है। चाहे राजनीतिक क्षेत्र हो या फिर आर्थिक और सामाजिक सभी मे महिलाएं अपने अस्तित्‍व को सुदृड़ करती जा रही है। महिलाओं को आगे भी पूरी चेतना के साथ इस अस्तित्‍व को बरकरार रखना होगा। इन्‍ही प्रयासो को जीवित एवं सदृश्‍य रखनें के उद्देश्‍य से हम 8 मार्च को अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाते है। ये बाते क्षत्रिय लोणारी कुन्‍बी समाज संगठन महिला इकाई की अध्‍यक्ष मधुबाला धोटे ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।  उन्‍होनें कहा कि आज विभिन्‍न समूहो के माध्‍यम से रोजगार से जुड़कर भी महिलाएं शसक्‍त हो रही है। समाज को ऐसी महिलाओं को सहयोग कर उन्‍हें आगे बढ़ाना चाहिए। संगठन की महिलाओं ने इस अवसर पर प्रतिष्‍ठा स्‍वसहायता समूह की महिलाओं को सम्‍मानित किया। जबकि स्‍थानीय कन्‍या विद्यालय मे छात्राओं को भी अपने कर्तव्‍यों के साथ अधिकारो का भी पाठ पढ़ाया। संगठन की संध्‍या कवड़कर ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक कार्यो मे अपनी भागीदारी पूरी ताकत के साथ तय करना चाहिए। जब वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो देश के विकास मे भी भागीदारी निभा पाएंगी। मनीषा चढ़ोकार ने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं के विकास का शसक्‍त माध्‍यम है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र मे भी महिलाओं को और तेजी से आगे आना होगा। कार्यक्रम मे मीना अड़लक, शशिकला डेंगे, वर्षा अड़लक, पायल सालोडे सहित अन्‍य ने इस अवसर पर सिविल अस्‍पताल मे मरीजो को फल बांटकर भी कार्यक्रम किया।

लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल में धूम धाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

International Women’s Day celebrated with pomp in Life Career Senior Secondary CBSE School हरिप्रसाद गोहे आमला ।। लाइफ  करियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल में तहसीलदार आमला श्रीमती पूनम साहू के मुख्य आतिथ्य , श्रीमती रश्मि सोनी प्राचार्या यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल  एवं श्रीमती शहनाज  खान के विशिष्ट आतिथ्य तथा श्रीमती संगीता यादव प्राचार्या लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल की अध्यक्षता मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।  कार्यक्रम में श्रीमती पूनम साहू ने अपने  मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में ने उपस्थित जनों के समक्ष महिलाओं के अधिकारो एवं उनके अस्तित्व के महत्व के संबंध में अपने विचार सांझा किये, “उन्होंने कहा कि स्त्री होना अपने आप में एक गर्व की बात है क्योंकि स्त्री ही परिवार एवं समाज की सृजनकर्ता है एक स्त्री ही अपने घर परिवार और समाज को सुंदर बनाने का सामर्थ रखती है”एवं उनके विकास और उत्थान मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है l  विशिष्ट अतिथि श्रीमती रश्मि सोनी ने अपने उद्बोधन में  इस बात पर खेद जताया कि समाज की सृजनकर्ता  स्वयं अपने अधिकारों व अपने महत्व के प्रति जागरूक नहीं है , और अपने स्वयं के निर्णय लेने में भी सक्षम नहीं है उन्होंने कहा कि समानता  का अधिकार होने के बावजूद महिला अपने निर्णय स्वयं नहीं ले पाती है समाज मे समानता तभी संभव है जब एक महिला को भी अपने निर्णय स्वयं लेने का अधिकार हो वही कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती संगीता यादव ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की सलाह दी l  कार्यक्रम में लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल  एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती ऋतु गुगनानी एवं श्रीमती सोनिका जोशी  ने किया  l

आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुए आयोजन

Ayushman Bhava: Block level health fair organized under the campaign प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सार्वजनिक स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित सेवाओं के विस्तार एवम सुलभ पहुच सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को पुलिस ग्राउंड सिविल अस्पताल परिसर के समीप राष्ट्रव्यापी आयुष्मान भव अभियान अंर्तगत स्वास्थ्य मेला का आयोजित किया । हरिप्रसाद गोहे आमला । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि रामकिशोर देशमुख नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी वरिष्ट भाजपा नेता ओम प्रकाश मालवीय अशोक नागले चिरोंजी पटेल महामंत्री प्रदीप ठाकुर गोपेन्द्र सिंह खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नरवरे एवम ज़िला चिकित्सालय से आए वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सको की उपस्थिति में विधिवत पूजन के साथ ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ किया गया ।आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत स्वास्थय मेला में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा कि माननीय प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आश्वाशन योजना आयुष्मान भारत अंर्तगत चिन्हित बीमारियो के लिए पाच लाख रूपए तक का इलाज देश के निजी अस्पतालों में संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में संपूर्ण मध्यप्रदेश में इस प्रकार के स्वास्थय मेले का आयोजन आम जनों को बेहतर इलाज उपलब्ध करने की अभिनव पहल है।वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले ने भी प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में स्वास्थय सेवाओं के संस्थागत उन्नयन एवम विस्तार को आकड़ो के साथ प्रस्तुत किया । मोरखा खेड़ली बाजार मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी ने करोना काल के दौरान चिकित्सा कर्मियो के चुनौती पूर्ण कार्यों की सराहना करी तो चिरोंजी पटेल ने सेक्टर स्तर तक आयोजित होंने वाले स्वास्थ्य मेला की प्रशंसा करी । खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नरवरे ने स्वास्थय मेला सम्बन्धित जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया स्वास्थय मेला में लगे विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक एवम सेवाओं के स्टॉल , बने आयुष्मान कार्ड स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए अयोजित स्वास्थ्य मेला में विभिन्न स्टाल लगाए गए जिनमे सामान्य ओपीडी सेवाएँ,सामान्य चिकित्सकीय परामर्श , दांत एवम दृष्टि रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ , शिशु रोग विशेषज्ञ एम ड़ी मेडिसिन, टी बी मलेरिया परिवार नियोजन आयुष आयुर्वेद चिकित्सा एवं रक्त परीक्षण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बड़ी संख्या में लाभर्थियों के द्वारा लिया गया ।लाभार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच की सुविधा उपलब्ध करने वाले आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए स्टॉल स्थापित किए गए थे। आयुष्मान मेले में रामकिशोर देशमुख,नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नरवरे यदूराज रघुवंशी ,ओमप्रकाश मालवीय अशोक नागले चिरोजी पटेल प्रदीप ठाकुर गोपेंद्र सिंह संजय जैन भोला वर्मा शिवपाल उबनरे राकेश धमोड़े दिनेश राठौर नितिन देशमुख ज्ञानप्रकाश बनाईत राजेंद्र ढ़ोलेकर राजेश अमरोही विशाल नरवरे अखिलेश गीतकर मनोज दीवाने विनोद परदेशी एल डी साबले सुखदेव ठाकरे हरी मालवीयपप्पू गोहे समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक , स्वास्थय कर्मचारी एवम नगर वासी उपस्थित रहे।

गोस्वामी चौक तोरनवाड़ा में  शिवलिंग की हुई स्थपना 

Shivalinga established in Goswami Chowk Toranwada हरिप्रसाद गोहे आमला । ब्लाक मुख्यालय आमला से सटी ग्राम पंचायत तोरावाड़ा स्थित गोस्वामी चौक पर गोस्वामी परिवार द्वारा भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग, भगवान गणेश प्रतिमा एवं नंदी की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई । प्राप्त जानकारी अनुसार तीन दिवशीय आयोजन में प्रतिदिन विविध धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए । गुरुवार क्षेत्र के ख्याति प्राप्त महाराज गणेश गिरी पुत्र वरुण गिरी द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कर तोरनवाड़ा के गोस्वामी चौक पर गोस्वामी परिवार द्वारा निर्मित मंदिर में शिवलिंग, नंदी एवं भगवान गणेश की सगमरमर से निर्मित मूर्ति की स्थापना की गई । गोस्वामी परिवार प्रमुख महाराज लखन गिर ने बताया परिवार की मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान भोलेनाथ की विधिविधान से पूजा अर्चना कर शिवलिंग स्थापना की गई । महाराज भरत गिर ने बताया इस मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित किया गया । महाराज खेमगीर, महाराज बबलू गोस्वामी ने बताया गुरुवार महा आरती उपरांत महा भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में भोले के भक्तो ने पहोंच प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।

ब्रह्माकुमारीज की द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा से शिवमय हुआ आमला

Amla became Shiva-like due to Brahma Kumaris’ Dwadash Jyotirlinga Yatra. हरिप्रसाद गोहे आमला । अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा मंगलवार आमला नगर में विशाल एवं भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा का आयोजन किया गया । ब्रह्माकुमारीज के अनुयायियों द्वारा ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर शिव ध्वज फहराकर शिवरात्रि पर्व मनाया बाद यात्रा निकाली गई । इस यात्रा के द्वारा इस धरा पर परमात्मा शिव के अवतरण का दिव्य संदेश दिया गया । यात्रा के द्वारा बताया गया कि कलयुग रूपी घोर रात्रि के समय परमात्मा शिव का इस धरा पर अवतरण होता है और वह अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर हमारे जीवन में ज्ञान प्रकाश से दिव्य गुण लाते हैं और जब मनुष्य गुणवान बन जाता है तो नई सतयुगी सृष्टि , स्वर्ग की सृष्टि में जाने की वह पात्रता धारण कर लेता है अर्थात मानव ही देव मानव बन जाता है देवता बन जाता है तथा परमात्मा इस पुरानी कलयुग की दुनिया को परिवर्तन कर नई सतयुग की दुनिया लाते हैं। ब्रह्मा कुमारीज ने इस यात्रा के द्वारा सभी का आह्वान किया है की इस सृष्टि पर अवतरित हो चुके परमात्मा को पहचान कर वे भी अपने संस्कारों के परिवर्तन से संसार परिवर्तन के इस देवी कार्य में सहयोगी बने और अपने जीवन को सुखी और समृद्ध बनाएं । द्वादश ज्योतिर्लिंग का रथ बनाकर हुआ नगर भ्रमण ।यात्रा में परमात्मा शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग को रथ पर सजाकर सारे नगर का भ्रमण कराया गया। द्वादश ज्योतिर्लिंग में महाकालेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, विश्वनाथ, बैद्यनाथ, रामेश्वरम, सोमनाथ,मल्लिकार्जुन आदि 12 ज्योतिर्लिंग को सजाकर यात्रा निकाली गई। इस यात्रा से आमला निवासी सभी शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत भी हुआ। यात्रा ब्रह्माकुमारी की सेवा केंद्र से निकलकर शहर के मुख्य स्थान से होते हुए पुनः ब्रह्माकुमारी केंद्र पहुंची। यात्रा ने बोड़खी की और आमला के मुख्य मार्ग का भ्रमण किया तथा भक्तों को शिव बाबा के दर्शन कराए। मनाई 88वी त्रिमूर्ति शिव जयंतीसारनी से पधारी बी के सुनीता दीदी ने बताया कि परमात्मा शिव को इस धरा पर अवतरित हुए 88 वर्ष हो चुके है। वे साधारण मानव ब्रह्मा तन का आधार लेकर श्रृष्टि परिवर्तन का कार्य कर रहे है। निकट भविष्य में शीघ्र ही स्वर्गिक सृष्टि की स्थापना होने वाली है। इसके लिए परमात्मा हमे राजयोग सीखा रहे है। वही आमला सेवाकेंद्र संचालिका बी के हेमलता बहन ने बताया की ब्रह्माकुमारीज के सेवाकेंद्र पर निशुल्क राजयोग प्रशिक्षण दिया जाता हैं जिसे कोई भी व्यक्ति आके सिख सकता है ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet