LATEST NEWS

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार छठी बार देश का बजट पेश कर रही है।

Union Finance Minister Nirmala Sitharaman is presenting the country’s budget for the sixth consecutive time today.  नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट 2024 पेश कर रही है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट से आम लोगों के साथ-साथ बच्चों के लिए काफी ज्यादा उम्मीद लगाई जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट 2024 पेश कर रही है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट से आम लोगों के साथ-साथ महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई है। केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना के तहत नए वित्त वर्ष में 2 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। बजट में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। खुद निर्मला सीतारमण ने बनाया रिकॉर्ड केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार छठी बार देश का बजट पेश कर रही है। निर्मला सीतारमण ऐसी दूसरी वित्त मंत्री बन गई है, जो सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के पास था। वहीं सबसे ज्यादा 10 बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है। मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, अरुण जेटली और यशवंत सिन्हा ने 5 बजट पेश किए हैं।

स्मार्ट शहर के साथ स्मार्ट विलेज के निर्माण से बनेगा आत्मनिर्भर भारत: केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी

Construction of smart village along with smart city will make India self-reliant: Union Minister Shri Gadkari जबलपुर ! केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि स्मार्ट शहर के साथ स्मार्ट विलेज के निर्माण से आत्म निर्भर भारत का निर्माण हो सकेगा। जबलपुर मध्यप्रदेश का ग्रोथ इंजन है। यह पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में जबलपुर का नाम पूरे देश में जाना जाता है। जबलपुर में सड़कों-पुलों के निर्माण और सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक विकास के लिये सरकार कार्य कर रही है। श्री गडकरी जबलपुर में वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि सड़कों के निर्माण से उद्योगों का विकास होता है। पर्यटन में वृद्धि होती है। कृषि एक्सपोर्ट बढ़ता है और इस तरह सड़क प्रदेश के विकास की धुरी बन जाती है। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का विजन, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का ध्येय गांव और किसानों के विकास से सीधा जुड़ा है। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग और रिंग रोड निर्माण के दौरान जमीन से खोदी गई मिट्टी और मुरूम की जगह पर पानी का स्टोरेज टैंक और तालाब बनाया जा सकता है। इससे वाटर कंजर्वेशन तो होगा साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा। हर गांव की 75% जमीन सिंचित होगी तो किसान और गांव समृद्ध होंगे और कृषकों की आमदनी बढ़ेगी। किसान आगे बढ़कर बने ऊर्जा दाता केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश का किसान, ग्रीन हाइड्रोजन, बायो एविएशन फ्यूल, बायो सीएनजी और बायो एलएनजी निर्माण की दिशा में कार्य करके अन्नदाता से आगे बढ़कर ऊर्जा दाता बन सकता है। कृषि से उपजे बायोमास को एनर्जी क्रॉप्स में परिवर्तित करें। पानीपत में इंडियन ऑयल के बिटुमिन प्लांट का उदाहरण देते हुए केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने बताया कि प्रदेश में पराली से 1 लाख लीटर एथेनॉल, 1.5 टन बिटुमिन और 75 हजार टन हवाई ईंधन तैयार किया जाता है। यह उत्पाद हवाई जहाज के ईंधन के रूप में उपयोग किए जा सकते है। इसे सस्टेनेबल एवियशन फ्यूल कहा गया है। दो साल पहले 26 जनवरी के कार्यक्रम में फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर में बायो फ्यूल का उपयोग किया गया था। प्रदेश में विकास की धारा निर्बाध गति से आगे बढ़ रही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह पुरातन काल में सम्राट विक्रमादित्य का काल सुशासन का काल माना जाता था। उसी तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सुशासन की स्थापना की जा रही है। जैसे हिमालय से गंगा अविरल बहती है वैसे ही प्रदेश में विकास की धारा निर्बाध गति से आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने अपने संबोधन में प्रदेश के जिलों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने से जिलों के विकास के द्वार खुलेंगे और विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में यह अहम प्रयास साबित होगा।

लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

SP released the first list of candidates मैनपुरी से डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार लखनऊ ! समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 16 संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट मिला है।समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी किए गए पहली लिस्ट में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट मिला है। वह अभी यहीं से सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव पहले इसी सीट से लोकसभा में पहुंचते रहे हैं। मैनपुरी सपा का गढ़ है और पार्टी इस सीट से लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कियासपा ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। बर्क अभी यहां से सांसद हैं। वहीं, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव और लखीमपुर खीरी से उत्कर्ष वर्मा को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा धौरहरा से आनन्द भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट मिला है। लखनऊ लोकसभा सीट से अभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सांसद हैं।इन्हें भी मिला टिकटवहीं, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल और फैजाबाद से अवधेश प्रसाद और अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा बस्ती से रामप्रसाद चौधरी और गोरखपुर लोकसभा सीट से काजल निषाद को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इंडिया गठबंधन में सपा ऐसी दूसरी पार्टी जिसने उम्मीदवार घोषित किएइंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी ऐसा दूसरा दल है जिसने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपना एक उम्मीदवार घोषित किया था। अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करके अपने सहयोगी दलों को साफ संदेश दे दिया है कि अब सीट और टिकट बंटवारे पर देरी न करें। सपा ने जयंत चौधरी और कांग्रेस को दी है इतनी सीटेंसपा की ओर से यह सूची ऐसे समय जारी की गई है जब महागठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। सपा और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने अभी हाल में गठबंधन का ऐलान किया था। जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें देने की घोषणा की है। हालांकि कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं है। एक सीट भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की पार्टी को मिल सकती है जिस पर वे खुद चुनाव लड़ सकते हैं।

किसानों से किया वादा पूरा करे सरकार, 2700 रुपये में प्रति क्विंटल खरीदा जाए गेहूं

Government should fulfill the promise made to farmers मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की मांग, कहा- वादाखिलाफी हुई तो सड़क से लेकर सदन तक होगा विरोध। भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने प्रदेश के किसान, महिलाओं और युवाओं से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं कर रही है। दो हजार 700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का वादा किया था लेकिन जो अधिसूचना जारी हुई है, उसमें मूल्य दो हजार 250 रुपये बताया गया है। यह किसानों के साथ धोखाधड़ी है, जिसका कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो किसानों को धान का तीन हजार 100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दिया गया और न ही सभी लाड़ली बहनों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिला है। भर्ती परीक्षाओं के परिणाम अब तक घोषित नहीं हुई और न ही गड़बड़ियों की जांच ही हुई है। यह सीधी-सीधी धोखेबाजी है, जिसका हर स्तर विरोध किया जाएगा। जब समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी होगी, तब उपार्जन केंद्रों पर प्रदर्शन होंगे और विधानसभा में भी विरोध दर्ज कराया जाएगा। सड़कों पर लिए जा रहे टोल टैक्स को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जो भी सड़क बनाते हैं वह बिना टोल टैक्स के नहीं बनती है। प्रत्येक 60 किलोमीटर चलने पर टोल टैक्स चुकाना होता है। जबकि, केंद्र सरकार आम जनता से जीएसटी के माध्यम से जो कर लेती है, उससे सड़क, पुल-पुलिया बनाई जाती हैं।

मंगल की कामना के लिए मंगलनाथ पहुंचे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भात पूजन कर की महाआरती

Former Home Minister Narottam Mishra reached Mangalnath to wish for Mars, performed Maha Aarti after worshiping rice. उज्जैन ! मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन दिनों उज्जैन में धार्मिक यात्रा पर हैं, जहां वे दर्शन पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कल उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसके बाद आज सुबह मंगल की कामना को लेकर बाबा मंगलनाथ के दरबार पहुंचे।श्री मंगलनाथ मंदिर के महंत राजेंद्र भारती और महंत अक्षय भारती ने बताया कि आज सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलनाथ पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक कर भात पूजन कर महाआरती की। पूर्व गृहमंत्री का किया गया स्वागत उन्होंने बताया कि लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चले इस विशेष पूजन में नरोत्तम मिश्रा भगवान की भक्ति मे लीन नजर आए। श्री मंगलनाथ से मांगे गए आशीर्वाद के बारे में बताया कि प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करने के लिए मैंने यह पूजन किया है। नरोत्तम मिश्रा के मंगलनाथ मंदिर में पूजन अर्चन और दर्शन करने पहुंचने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा नेता मंदिर पहुंच गए थे। जिन्होंने पूजन अर्चन के बाद पूर्व गृहमंत्री का स्वागत किया।

क्या कांग्रेस की तिकड़ी कर पाएंगी बीजेपी का मुकाबला ?

Congress trio has a big responsibility in Madhya Pradesh, it will start from February 4 मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तिकड़ी के पास बड़ी जिम्मेदारी, 4 फरवरी से होगी शुरुआत भोपाल ! मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं, जिसका असर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी दिख रहा है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तिकड़ी फिलहाल इसी मिशन में जुटी है, जिसके लिए 3 फरवरी का दिन अहम होने वाला है, क्योंकि इस दिन कांग्रेस की तिकड़ी बड़ी बैठक करने वाली है. 3 फरवरी को होने वाली इस बैठक का असर 4 फरवरी से प्रदेश में दिखना शुरू हो जाएगा. प्रदेश के दौरे पर निकलेगी कांग्रेस की तिकड़ी दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तिकड़ी जिसमें प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सबसे ज्यादा एक्टिव हैं. तीनों ही नेता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं. 3 दिसंबर को यह तीनों नेता प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक करने वाले हैं, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के अलग-अलग अंचल में क्या रणनीति बनाई जानी हैं, इस पर चर्चा होगी, जिसके बाद सभी नेता 4 फरवरी से प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे. हर जिले में होगी बैठक कांग्रेस हर जिले में पार्टी को मजबूत करना चाहती है, इसके लिए सभी जिलों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी, पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष बैठक करेंगे, ताकि जिले में कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही समस्याओं को दूर किया जाएगा. इन बैठकों में कार्यकर्ता में उत्साह बढ़ाने और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाए जाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा. क्योंकि पार्टी का पूरा फोकस फिलहाल लोकसभा चुनाव पर ही बना हुआ है. ग्वालियर-चंबल से होगी शुरुआतकांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत भी ग्वालियर-चंबल अंचल से करने वाली है. भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और उमंग सिंघार 4 फरवरी को सुबह 10 बजे ग्वालियर में लोकसभा स्तरीय समिति की बैठक करेंगे. इसके अलावा 4 फरवरी को ही गुना, भिंड, मुरैना लोकसभा के पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें होंगी, जिसमें इन चारों लोकसभा सीटों पर चल रही समस्याओं को लेकर चर्चा होगी. 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को चारों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था. 5 फरवरी मालवा अंचल में होगी बैठक 5 फरवरी को उज्जैन में पहुंचकर कांग्रेस के नेता उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार और इंदौर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, इन सीटों पर भी पिछले चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा 6 फरवरी को भोपाल संभाग की बैठक होगी, जिसमें होशंगाबाद, बैतूल, राजगढ़ और विदिशा लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक होगी. इन सीटों पर भी पिछले चुनाव में कांग्रेस हारी थी. बताया जा रहा है कि जीतू पटवारी ने पहले से ही इन बैठकों में लोकसभा प्रभारी, शहर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी,विधायक और संगठन के पदाधिकारियो को अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं. तीनों नेताओं के पास बड़ी जिम्मेदारी बता दें कि कांग्रेस ने इन तीनों नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, कांग्रेस प्रदेश में इन तीनों के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि इन बैठकों में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा होगी. बैठक के बाद तीनों नेता दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक करके पूरा फीडबेक भी देंगे.

BJP ने महेंद्र सिंह को बनाया मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी

BJP made Mahendra Singh in-charge of Lok Sabha elections of Madhya Pradesh सतीश उपाध्याय सह प्रभारी नियुक्त भोपाल। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिसमें महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की।

भाजपा ने चार जिलों के अध्यक्ष बदले

BJP changed presidents of four districts भोपाल ! मध्यप्रदेश में भाजपा ने चार जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। बालाघाट में पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे, बुरहानपुर में मनोज भाने, रतलाम में प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर पर गिरी गाज

राज्य सरकार ने निगम से हटाने की जारी किया आदेश डाबर ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जोबट से भरा था बागी होकर नामांकन फॉर्म अनुशासन समिति की बैठक की सिफारिश के बाद लिया सरकार ने फैसला भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर को हटा दिया है। इसके पीछे की वजह है कि माधव सिंह डाबर ने विधानसभा चुनाव के दौरान जोबट से पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। डाबर ने बाकायदा पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन फॉर्म भरा था। माना जा रहा था कि डाबर के खिलाफ भाजपा एक्शन लेगी। अनुशासन समिति की बैठक में माधव सिंह डाबर पर एक्शन लेने पर सहमति बनी। इसके बाद सूचना राज्य सरकार को दी गई। सरकार की ओर से अध्यक्ष पद से हटाए जाने की कार्रवाई वन विभाग की ओर से की गई है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा से उन्हें जल्द ही निष्कासित भी कर दिया जाएगा। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि डाबर का मध्य प्रदेश के वन मंत्री के साथ भी तालमेल नहीं बैठ रहा था। इस बात की चर्चा मंत्रालय में जरूर है। पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इससे पहले अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

BJP प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र समारोह

Republic ceremony at BJP state office भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में झंडावंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि लोकतंत्र और देश के संविधान की गरिमा में वृद्धि के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लें। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, वरिष्ठ नेता श्री माखनसिंह चौहान, श्री रघुनंदन शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री रणवीर सिंह रावत, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी, सुश्री नेहा बगा, श्री सनवर पटेल, श्री नरेंद्र सलूजा, श्री सुनील पाण्डे, श्री अनिल अग्रवाल, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

मंत्रिमंडल से बाहर होने के बाद कथावाचक बन गए BJP के कद्दावर नेता गोपाल भार्गव?

Did senior BJP leader Gopal Bhargava become a storyteller after being thrown out of the cabinet? रहली ! गोपाल भार्गव का एक वीडियो सामने वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथावाचक की वेशभूषा में भजन गाते दिख रहे हैं. वे झूठी है माया, झूठी है काया भजन गा रहे हैं ! मंत्री पद की जिम्मेदारी जाते ही मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) भगवान की भक्ति में लीन होते दिखाई दिए. बीजेपी के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री और रहली विधायक (Rahli MLA) गोपाल भार्गव लगातार सुर्खियों में हैं. अब सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव का एक वीडियो सामने वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथावाचक की वेशभूषा में भजन गाते दिख रहे हैं. भगवा चोला ओढ़े हुए गोपाल भार्गव ने माथे पर चंदन का टीका लगा रखा है और झूठी है माया, झूठी है काया भजन गा रहे हैं. https://fb.watch/pNPnsyp25k/ कई बार छलक चुका है दर्दगोपाल भार्गव 9 बार के विधायक हैं. वे पिछली भाजपा सरकार में 18 साल मंत्री रहे हैं. कांग्रेस की सरकार बनने के दौरान उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी बनाया गया था, चुनाव प्रचार के दौरान वह मुख्यमंत्री पद के लिए भी दावा कर रहे थे लेकिन फिर इस बार उन्हें कैबिनेट में भी जगह नहीं मिल पाई है. मंत्रिमंडल से बाहर होने के बाद कई बार गोपाल भार्गव का दर्द छलक चुका है.

पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में भी दी जाएगी मेस सुविधा: राज्य मंत्री कृष्णा गौर

Mess facility will also be provided in backward class hostels: Minister of State Krishna Gaur पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री गौर ने किया छात्रावासों का निरीक्षण भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने बुधवार को भोपाल जिले के पिछड़ा वर्ग के कन्या और बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री गौर ने कहा कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मेस की सुविधा दिये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होने छात्रावासों में मेस शुरू करने के संबंध में कार्यवाही करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मंत्री गौर के निरीक्षण के दौरान कन्या और बालक छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं ने छात्रावास में मेस सुविधा शुरू करने की बात कही। छात्र-छात्राओं ने बताया कि मेस सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें स्वयं भोजन बनाना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई में व्यवधान पड़ता है। कन्या छात्रावास में छात्राओं ने सर्दी के मौसम में गीजर और वाइफाई की व्यवस्था देने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री गौर ने दोनों छात्रावास में गीजर लगाने के लिये और छात्रावासों में वाइफाई की सुविधा देने के लिये भी अधिकारियों को निर्देश दिए। छात्रावासों में पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी:मंत्री गौर ने निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से चर्चा की और उनसे छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिये सुझाव भी मांगे। उन्होंने कन्या छात्रावास के भवन में कॉपर इलेक्ट्रिक वायरिंग करवाने के लिये भी कहा। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण मिले, ऐसी व्यवस्थाएं छात्रावास में की जाना जरूरी है। पिछड़ा वर्ग कल्याण के छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिएपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये लायब्रेरी भी शुरू की जाऐगी। पानी के सीपेज से हुई गंदगी पर जताई नाराजगी:राज्य मंत्री गौर ने कन्या छात्रावास में छत से दीवारों पर पानी के सीपेज से हुई गंदगी पर नाराजगी जाहिर की। छात्रावास की मेंटेनेंस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिये जाने पर संबंधित अधिकारियों को ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने बालक छात्रावास में जिम का मेंटेनेंस करने और जिम इन्ट्रक्टर को पदस्थ करने के लिये भी अधिकारियों को कहा।

नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय के करीबी कारोबारी से मांगी रंगदारी, मचा हड़कंप

Extortion demanded from a businessman close to Urban Administration Minister Vijayvargiya, created panic भोपाल। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्रोई के नाम से इंदौर के एक कारोबारी के पास धमकी मिली है। फरियादी ने पुलिस को इसकी शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी है और जिस नंबर से कॉल आया था, उसका पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि कारोबारी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी मित्र भी हैं। इस लिहाज से पुलिस ने जांच की गति बढ़ा दी है। इंदौर के कारोबारी के पास 19 जनवरी को विदेशी नंबर से कॉल आया, लेकिन उन्होंने बात नहीं नहीं की। इसके बाद वाट्सएप पर कॉल आया। फिर भी उन्होंने बात नहीं की। फिर उसी नंबर से एक वाइस मैसेज आया। जिसे भेजने वाले ने खुद का नाम लॉरेंस बताया और कहा कि यदि तुमने कॉल नहीं उठाया तो तुम्हें नहीं पता की हम क्या कर सकते हैं। कारोबारी ने इस धमकी को गंभीरता से लिया और पुलिस को शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने उस नंबर की जांच की। धमकी देने के बाद उस नंबर पर संपर्क किया, लेकिन वह बंद आ रहा है। सायबर सेल ने जांच की तो पता चला कि जिस नंबर से वाट्सएप मैसेज आया है। उसकी प्रोफाइल पर भगवान लिखा है। पुलिस को आशंका है कि कोई स्थानीय बदमाश लॉरेंस का नाम लेकर कारोबारी को धमका रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बताया और रंगदारी के लिए वाइस मैसेज में धमकी दी। इसके बाद कहा कि तुम नहीं जानते हम क्या कर सकते हैं। ये तुमको नहीं पता। मैसेज करने वाले ने खुद का नाम लॉरेंस विश्रोई बताया। लॉरेंस फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। पहले भी जुड़ा लॉरेंस का नाम- इससे पहले भी लॉरेंस का नाम इंदौर से जुड़ चुका है। लॉरेंस गिरोह को हथियार सप्लाय करने वाले सिकलीगर को पुलिस पकड़ चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी भाजपा को बड़ी मजबूती,

Union Minister Jyotiraditya Scindia gave great strength to BJP, संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद, पुरे ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में धन्यवाद सभा और विकसित भारत संकल्प यात्रा कर रहे है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जोश और जज्बे से प्रभावित होकर अनगिनत कांग्रेस नेता भी अब भाजपा से जुड़ रहे है। जहाँ पिछले हफ्ते पूर्व विधायक राकेश मावई ने दिल्ली में सिंधिया के मंत्रालय जाकर भाजपा की सदस्य्ता ली वहीँ आज राकेश मावई ग्वालियर में जय विलास पैलेस के कार्यलय में 227 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री सिंधिया की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिलवाई। बता दें की एक दिन पहले ही चंदेरी और पिछोर में भी करीब 12 कांग्रेस नेताओं ने मंत्री सिंधिया की उपस्थिति में भाजपा की सदस्य्ता ली थी। माना जा रहा है कि मंत्री सिंधिया दिन प्रतिदिन ग्वालियर – चम्बल क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत कर रहे है एवं इस क्षेत्र को भाजपा का गढ़ बना रहे है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet