LATEST NEWS

अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने शुरू की तैयारियां

भोपाल मध्य प्रदेश में एक बार फिर से चुनावी रणभेरी बज गई है. छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. उपचुनाव का ऐलान होते ही एक तरफ कांग्रेस ने जहां अमरवाड़ा में दो पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां कर दी तो वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को बीजेपी के संभावित प्रत्याशी पूर्व विधायक कमलेश शाह और नए सांसद विवेक बंटी साहू ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों की जानकारी दी. जिससे अमरवाड़ा में सियासी हलचल तेज हो गई है. सीएम मोहन से मिले कमलेश शाह बीजेपी ने भी अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है. कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व विधायक कमलेश शाह ने छिंदवाड़ा के नए सांसद विवेक बंटी साहू के साथ सीएम मोहन यादव से मुलाकात की है. कमलेश शाह विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे, ऐसे में माना जा रहा है कि वह ही बीजेपी के संभावित प्रत्याशी होंगे. माना जा रहा  है कि कमलेश शाह के नाम का ऐलान होते ही बीजेपी अमरवाड़ा में प्रचार की शुरुआत करेगी, जबकि सीएम मोहन यादव भी जल्द ही अमरवाड़ा का दौरा कर सकते हैं. कांग्रेस ने बनाए दो पर्यवेक्षक कांग्रेस ने अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी. बताया जा रहा है कि कमलनाथ और नकुलनाथ से चर्चा के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और पूर्व विधायक सुनील जायसवाल को अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर प्रभारी बनाया है. क्योंकि माना जा रहा है कि अमरवाड़ा उपचुनाव कांग्रेस पार्टी कमलनाथ और नकुलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी. ऐसे में पार्टी ने उनके ही करीबियों को पर्यवेक्षक बनाया है. जहां दोनों नेता स्थानीय नेताओं के साथ रायशुमारी के बाद अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का चयन करेंगे. अमरवाड़ा में धारा-144 लागू अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर धारा-144 लागू हो गई है. 10 जुलाई को अमरवाड़ा सीट पर वोटिंग होनी है, जबकि 13 जुलाई को यहां के नतीजें आएंगे. ऐसे में छिंदवाड़ा चुनाव का ऐलान होते ही पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. ऐसे में जिला प्रशासन ने यहां पुलिस को अलर्ट कर दिया है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली है जीत छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी को इस बार जीत मिली है. बीजेपी ने कांग्रेस का सालों पुराना गढ़ इस बार भेद दिया. बीजेपी के विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस के नकुलनाथ को हराया है. उनकी जीत में कमलेश शाह का भी अहम योगदान माना जा रहा है कि क्योंकि अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अच्छी लीड बनाई है. ऐसे में बीजेपी लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित नजर आ रही है. माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही उपचुनाव का प्रचार शुरू कर देगी. 

राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ ने मप्र से मांगे 4-4 बाघ, लिया जाएगा निर्णय, वन विभाग कर रहा तैयारी

भोपाल टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश पर अब अन्य राज्यों की नजर है। 3 राज्यों ने मध्य प्रदेश से बाघों की मांग की है। इनमें राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से चार-चार बाघ मांगे हैं। इन राज्यों की मांग के बाद अब वन विभाग प्रदेश के उन वन क्षेत्रों को चिह्नित कर रहा है, जहां बाघों की संख्या अधिक है। यहां से बाघों को अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित करने के साथ अन्य राज्यों को देने पर भी निर्णय लिया जाएगा। वन विभाग कर रहा तैयारी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बाघ की मांग तत्कालीन कांग्रेस सरकार में की गई थी। अब दोनों ही राज्यों में भाजपा सरकार है, ऐसे में एक बार फिर नई सरकार ने सरकार से बाघ मांगे गए हैं। वन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि वन अधिकारियों का कहना है कि तीनों राज्यों को बाघ देने का निर्णय NTCA (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) से अनुमति मिलने के बाद लिया जाएगा।   भौगोलिक स्थिति का अध्ययन NTCA की टीम इन राज्यों की भौगोलिक स्थिति का अध्ययन करेगी कि वहां का क्षेत्र बाघ की सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त है या नहीं। इन परिस्थितियों का अध्ययन करने के बाद ही बाघ देने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। वन प्राणी अभिरक्षक अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ को NTCA के निर्धारित प्रावधान और नियम शर्तों के आधार पर बाघ देने का निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश, पड़ोसी राज्य से बेहतर संबंध बनाए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश भी है कि मध्य प्रदेश अपने पड़ोसी राज्यों से परस्पर बेहतर संबंध बनाए। इसके दो बड़े उदाहरण केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना है। इन दोनों ही परियोजना से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच आपसी संबंध बढ़े हैं और इससे मध्य प्रदेश सहित इन दो राज्यों को लाभ मिलेगा। इसे देखे हुए अब मध्य प्रदेश सरकार राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ को बाघ देने पर विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश तीनों राज्यों से बाघ के बदले में अन्य वन्य प्राणियों की मांग कर सकती है। बता दें कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने कमलनाथ सरकार में बाघ मांगे थे। उस समय दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। कुछ समय बाद सरकार गई गई और यह डिमांड फाइलों में ही कैद हो गई। लेकिन अब जब ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी यह डिमांड सरकार पूरी कर सकती है। फ़िलहाल बाघ को दूसरे राज्य भेजने से पहले यह भी देखा जाएगा कि जहां पर वह रहेंगे वहां की भौगोलिक स्थिति कैसी है। अब मध्य प्रदेश के टाइगर को दूसरे राज्य में कब शिफ्ट किया जाता है, उन्हें अनुमति मिलेगी या नहीं यह भविष्य में मालूम पड़ेगा।      

खुद को काम में झोंकने की प्रवृत्ति हमारे लिए सामान्य होनी चाहिए: अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत

शाह, जयशंकर समेत केंद्र में नई सरकार के विभिन्न मंत्रियों ने कार्यभार संभाला खुद को काम में झोंकने की प्रवृत्ति हमारे लिए सामान्य होनी चाहिए: अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत संख्या बल के आधार पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं: संसदीय कार्यमंत्री रीजीजू नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए मंत्रियों में अमित शाह, डॉ. एस जयशंकर, किरन रिजिजू और सर्बानंद सोनोवाल समेत विभिन्न मंत्रियों ने अपने-अपने कार्यभार संभाल लिए हैं। अमित शाह समेत कई मंत्रियों ने मंगलवार को कार्यभार संभालने के बाद अपने विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। आज कार्यभार ग्रहण करने वाले मंत्रियों में जगत प्रकाश नड्डा, मनोहर लाल, अर्जुन राम मेघवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, गिरिराज सिंह और अश्विनी वैष्णव भी शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री की सिफारिश पर कल नई सरकार के मंत्रियों के विभागों की अधिसूचना जारी की। रविवार को प्रधानमंत्री, उनकी सरकार के 30 नए कैबिनेट मंत्रियों, पांच राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी थी। शाह ने लगातार दूसरी बार केन्द्रीय गृह मंत्री का कार्यभार संभाला है। शाह गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में कार्यभार संभालने से पहले सुबह साढे दस बजे यहां चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक गये। उन्होंने वहां शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और गृह सचिव अजय कुमार भल्ला भी थे। नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभाला। उन्होंने मंत्रालय में पहली बार राज्य मंत्री का पदभार संभालने वाले गोंडा (उत्तर प्रदेश) के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह तथा पवित्र मार्ग़ेरीटा का मंत्रालय में स्वागत किया। मार्गेरीटा को कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री की भी जिम्मेदारी दी गयी है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने अपना कार्यभार संभालने के बाद कहा कि देशवासियों ने चुनाव के माध्यम से सत्ता पक्ष तथा विपक्ष की भूमिका तय कर दी है। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर उनकी कोशिश रहेगी कि विपक्ष को साथ लेकर संसद को सुचारू रूप से चलाया जाये। सोनोवाल को पुन: बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय विभाग दिया गया है। उन्होंने मंत्रालय का कार्यभार संभाला और अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा जनता की सेवा की सोच के साथ मंत्रालय के लक्ष्य एवं उद्देश्यों को पूरा करने के प्रति टीम भावना से काम करने पर बल दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल ने कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभाव) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री, माधवराव सिंधिया ने दूरसंचार मंत्री, अश्विन वैष्णव ने रेल और सूचना प्रसारण मंत्री, मनोहर लाल ने शहरी विकास एवं बिजली मंत्री, प्रताप राव गणपत राव जाधव और श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा एल मुरुगन ने संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों को संबोधित किया। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री बनाए गए डा मनसुख मंडाविया और इसी मंत्रालय में राज्य मंत्री शोभा करांदलाजे ने भी कार्य भार सभाल लिया है। गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने भी अपने कार्यालय में जा कर कार्यभार ग्रहण किया और कुछ पत्रावलियों पर हस्ताक्षर किए।   खुद को काम में झोंकने की प्रवृत्ति हमारे लिए सामान्य होनी चाहिए: अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को ‘खुद को काम में झोंक देने की प्रवृत्ति’ को सामान्य बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भारतीय आलसी नहीं हो सकते, क्योंकि देश को अभी विकसित राष्ट्र बनाना है। कंगना रनौत ने ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ में अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोमवार को अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के कर्मियों को दिए गए संबोधन का एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को कहते सुना जा सकता है, ‘मेरा हर क्षण देश के लिए है।’ मोदी ने कहा कि उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चौबीस घंटे काम करने का वादा किया है। अपने पोस्ट में कंगना रनौत ने कहा कि ‘वीकेंड’ (सप्ताहांत) की अवधारणा कुछ और नहीं बल्कि ‘पश्चिमी मानसिकता’ है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में कंगना ने लिखा, ‘हमें जुनूनी कार्य संस्कृति को सामान्य रूप से अपनाना होगा और सप्ताहांत का इंतजार करना तथा सोमवार के बारे में ‘मीम’ को लेकर शिकायत करना रोकना होगा। यह सब पश्चिमी मानसिकता वाले लोगों का छलावा है। हम अभी तक विकसित राष्ट्र नहीं हैं, और हम काम को लेकर बिल्कुल भी आलसी नहीं हो सकते।’ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लंबे समय से मोदी समर्थक रहीं रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से पहली बार लोकसभा चुनाव जीती हैं। उन्होंने छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह और राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को हराया है।   संख्या बल के आधार पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं: संसदीय कार्यमंत्री रीजीजू  केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि वह संसद की कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संख्या बल के आधार पर संसद में एक-दूसरे को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। रीजीजू ने अपने पूर्ववर्ती प्रह्लाद जोशी और राज्य मंत्रियों अर्जुन राम मेघवाल और एल मुरुगन की मौजूदगी में संसदीय कार्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘हमें संख्या बल के आधार पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं है। लोग संसद के बाहर बाहुबल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सदन के अंदर हमें अच्छी बहस करनी चाहिए और मुखरता से अपनी बात रखनी चाहिए।’’ रीजीजू ने सभी राजनीतिक दलों से संसद की गरिमा बनाए रखने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां सकारात्मक भाव से आया हूं। हम सभी को साथ लेकर चलने और संसद … Read more

लापता विमान चिकनगावा जंगल में पाया गया, जिसमें सभी यात्री मारे गए थे, विमान दुर्घटना में मलावी के उपराष्ट्रपति की मोत

नई दिल्ली मलावी के उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा और देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को ब्लांटायर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंगलवार को विमान दुर्घटना में चिलिमा समेत 9 अन्य लोगों की मौत हो गई। बड़े पैमाने पर खोज अभियान के बाद लापता विमान चिकनगावा जंगल में पाया गया, जिसमें सभी यात्री मारे गए थे। राष्ट्रपति के सचिव कोलीन सांबा ने दुखद खबर की पुष्टि की। उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा (51), पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी और आठ अन्य को लेकर विमान इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था और इसे करीब 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था। चकवेरा ने सरकारी टेलीविजन चैनल एमबीसी पर प्रसारित अपने संबोधन में बताया कि वायु यातायात नियंत्रक ने जानकारी दी कि विमान खराब मौसम की वजह से नहीं उतरा और लौट गया। उन्होंने कहा कि वायु यातायात नियंत्रक का विमान से संपर्क टूट गया और यह कुछ ही देर बाद रडार की पहुंच से बाहर हो गया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि यह हृदय विदारक स्थिति है। हम सभी चिंतित हैं। लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं विमान का पता लगाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा हूं। मैं यह उम्मीद भी रख रहा हूं कि सभी लोग जीवित बचेंगे।’’

छत्तीसगढ़ के तोखन साहू बने मोदी कैबिनेट में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री

बिलासपुर. पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को भी जगह मिली है। बिलासपुर से भाजपा सांसद तोखन साहू पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बतौर शहरी विकास राज्य मंत्री के रूप में काम करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से उनके पास फोन आया था। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। तोखन साहू सांसद बनने के बाद पहली बार लोकसभा में कदम रखेंगे। तोखन साहू पहली बार सांसद बने हैं और पहली बार में ही उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। भाजपा ने इस बार बिलासपुर संभाग से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। तोखन साहू का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को ग्राम डिंडोरी जिला मुंगेली में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम लीलावती साहू है। उन्होंने एमकॉम की पढ़ाई की है। राजनीतिक सफर पंच से सांसद तक का सफर तय करने वाले तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। साहू ने लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्हें 52 हजार 302 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह रहे, जिन्हें 46 हजार 61 वोट मिले थे। साल 2014-15 में सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। साल 2015 में रमन सरकार में वह संसदीय सचिव रहे। भाजपा को 7वीं बार जीत दिलाई छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बिलासपुर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा के तोखन साहू ने जीत हासिल की है। उन्होंने 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत हासिल की है। तोखन को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं। साहू ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई है। इस तरह जीत का अंतर 1 लाख 64 हजार 558 रहा। साहू के कुल वोट का प्रतिशत 53.25 और यादव का 41.16 प्रतिशत रहा। इस बार यहां से भाजपा के किसान नेता तोखन साहू और कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर थी। अब तक ये विभाग संभाल चुके हैं राज्य के सांसद – दिलीप सिंह जूदेव- 2003-17 नवंबर 2023 तक वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री। – रमन सिंह 13 अक्टूबर 1999 – 29 जनवरी से 2003 तक, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री। – रमेश बैस 13 अक्टूबर 1999 – 30 सितंबर 2000 तक केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री। 30 सितंबर 2000 से 29 जनवरी 2002 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री। 29 जनवरी 2003 से 8 जनवरी 2004 तक केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, खान मंत्रालय, 9 जनवरी 2004 से मई 2004 तक केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय। – चरणदास मंहत 12 जुलाई 2011- 16 मई 2014 तक केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग। – विष्णुदेव साय 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक केंद्रीय खान एवं इस्पात राज्य मंत्री। – 26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014 तक, रेणुका सिंह 30 मई 2019 से 7 दिसंबर 2023 तक भारत के जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रह चुके हैं।  मैं तोखन साहू ईश्वर की शपथ लेता हूं… जानिए पंच से केंद्रीय राज्यमंत्री बनने तक का सफर सांसद तोखन साहू का जीवन परिचय तोखन साहू का जन्म ग्राम डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ । उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। तोखन का राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू हुआ। वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने। ( Tokhan Sahu in Modi cabinet ) 30 जनवरी 2005 को जनपद सदस्य ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला बने। 3 फ़रवरी 2010 को महिला आरक्षण के चलते उनकी पत्नी लीलावती साहू चुनाव लड़कर जनपद सदस्य फिर 19 फ़रवरी 2010 को अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी बनीं। 2012 में वे जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बनें। जिला साहू समाज के संरक्षक भी वे रहे हैं। 2013 में भाजपा ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया। उन्हें 52302 वोट मिले। धर्मजीत सिंह को 46061 वोट मिले थे। 2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने। 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य और 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने। 2018 में उन्हें भाजपा ने दुबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा। पर जनता कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने उन्हें चुनाव हरा दिया। धर्मजीत सिंह ने 67742 वोट हासिल किए थे, जबकि तोखन साहू को 42189 वोट मिले थे। तोखन साहू प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे। फिर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बने। 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी भी रहे। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

भोपाल-जबलपुर समेत 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, जानें कब दस्तक देगा मानसून

भोपाल  दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में अब एक हफ्ते के अंदर मानसून के मध्य प्रदेश में दस्तक देने के संकेत है। हालांकि प्री मानसून गतिविधियों साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बादल, बारिश और बिजली गिरने चमकने की स्थिति बनी हुई है।आज मंगलवार को 27 जिलों में बारिश, बिजली के साथ तेज रफ्तार से हवा की चेतावनी जारी की गई है। आज कहां कहां होगी बारिश-बिजली-आंधी     आज मंगलवार खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, उत्तर बैतूल और सिवनी में बिजली/ओलावृष्टि (हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश ।     अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, ग्वालियर, रायसेन/सांची, पूर्वी भोपाल, दक्षिण सीहोर, बालाघाट, नरसिंहपुर, दक्षिण जबलपुर, पांढुर्ना, दक्षिण मंडला, दक्षिण देवास और पूर्व खरगोन में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी ।     सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया जिले में गर्म रात ।     उमरिया, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्णा, डिंडोरी, डिंडोरी, झाबुआ, धार, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनूपपुर, शहडोल, कटनी,जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट । कहीं कहीं ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं ।     बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और डिंडोरी में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।     भोपाल, जबलपुर, कटनी, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया, मऊगंज, सीधी, शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में आंधी, गरज-चमक वाला मौसम रहेगा। 2 दिन तक इन शहरों में गर्मी का असर एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी और 12 जून को शिवपुरी, ग्वालियर, टीकमगढ़, दतिया, मुरैना, सिंगरौली, भिंड, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी, सागर और उमरिया में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। सीधी सबसे गर्म सीधी में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया। सिंगरौली में 43.3, सतना 43.1, रीवा 42.2, शहडोल 41.4, टीकमगढ़ और खजुराहो 41, मंडला 40.5, खरगोन 40.4 और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। भोपाल 39.3, इंदौर 35.8,  ग्वालियर 38.2, जबलपुर 39.4 और उज्जैन में पारा 36 डिग्री रहा। जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी है। मानसून अभी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचा। अगले दो-तीन दिन तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच थोड़ी कमजोर होगी। एमपी में मानसून 16-17 जून तक ही एंटर हो सकेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम के कारण प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश हो रही है। कल इन जिलों में गर्मी और बारिश का अलर्ट 12 जून को  छतरपुर, रीवा, सीधी, ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़,सिंगरौली में गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। दमोह, भोपाल, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, देवास, रायसेन, विदिशा, सागर, पन्ना, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी और गरज-चमक का यलो अलर्ट रहेगा।

पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व : डॉ. यादव

जबलपुर  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुये कहा कि शासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में न मनाकर ‘जल-गंगा संवर्धन अभियान’ के रूप में पांच से 16 जून का सम्पूर्ण पखवाड़ा जल संरक्षण एवं संवर्धन के रूप में मनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव बाजना मठ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये श्रमदान करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल-गंगा संवर्धन अभियान में संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले में नदी, तालाबों, चैकडेम पुरानी बावड़ियों की जन सहयोग से साफ-सफाई तथा जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का महाभियान सम्पूर्ण प्रदेश में जारी है। जनसभा में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। जनसभा की शुरूआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1373 करोड़ के 48 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुंडम की महिला स्व सहायता समूह द्वारा कोदो-कुटकी के उत्पादों को सांची पार्लर में विक्रय करने दुग्ध संघ के साथ करार भी किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मनुष्य के लिए सम्पूर्ण पृथ्वी ही उसका घर है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती द्वारा किये गये विकास एवं जल संवर्धन के कार्यो का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की बेहतरी एवं सामाजिक सरोकार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के विकास के लिए कोई भी कसर सरकार नहीं छोडेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योगों के निर्माण एवं रोजगार सृजन की दिशा में सरकार लगातार ठोस कदम उठायेगी। डॉ यादव द्वारा जल्द ही जबलपुर से रीवा, भोपाल तथा सिंगरौली के लिए एयर टेक्सी सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। साथ ही बताया कि प्रदेश के आम नागरिकों के बेहतर उपचार एवं सुविधा के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जायेगी। लोक निर्माण मंत्री सिंह ने कहा कि जल के बिना जीवन शून्य है। हमारे सामने जल संकट के रूप में वैश्विक संकट है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने तय किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हर जिले में जाकर जल देने वाली ऐसी संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य सरकार करेगी।  

सूरज ढलते समय हमले का पैटर्न… बस पर हमला करने वाले आतंकियों की ऐसे हो रही तलाश

रियासी जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादी हमला करने वाले गुनहगारों की तलाश तेज हो गई है. सेना और CRPF की 11 टीमें ऊपरी पहाड़ी इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चला रही हैं. पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को खत्म करने के लिए मिशन मोड में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हमले के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागे थे. ऐसे में रियासी के जंगल को घेर लिया गया है. वहां कमांडो और ड्रोन भी उतारे गए हैं. रविवार को जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. करीब 41 लोग हमले में घायल हो गए थे. ये हमला जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुआ. तीर्थयात्रियों की बस शिव खोड़ी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप कटरा की ओर लौट रही थी. जंगल में छिपे आतंकवादियों ने बस पर घात लगाकर हमला किया. आतंकियों ने पहले बस के ड्राइवर को गोली मारी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी. उसके बाद काफी देर तक फायरिंग की. हमले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की मौत हो गई. हमले में किसी तरह बच गए यात्रियों ने बताया कि बस के खाई में गिरने के बाद भी आतंकवादी गोली बरसाते रहे. ये बस उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी. फौजी वर्दी में थे आतंकी रविवार शाम 6:10 पर बस पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में स्थानीय राजबाग पौनी के रहने वाले बस ड्राइवर विजय कुमार और कटरा निवासी कंडक्टर अर्जुन की भी मौत हो गई। बस में सवार कुछ यात्रियों ने मीडिया को बताया कि जब बस ढलान पर थी तो एक आतंकी फौजी वर्दी में सड़क के बीचों-बीच बैठा था। बस की रफ्तार धीमी होते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। फिर और तरफ से भी बस पर फायरिंग होने लगी। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हुआ। ड्राइवर को भी गोली लगी और उनका बस से नियंत्रण खो गया। बस खाई में गिर गई। तब भी आतंकी बस पर गोलियां बरसाते रहे। जॉइंट सर्च ऑपरेशन के बीच NIA भी पहुंची फरार आतंकियों की तलाश में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पहाड़ी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। मौके पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP आर. आर. स्वैन और रियासी की SSP मोहिता शर्मा समेत अन्य तमाम अफसर पहुंचे। इस बीच घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम भी पहुंची। फरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा किए हैं। लगातार बस पर गोली बरसाते रहे आतंकी इस गोलीबारी के बाद भी यात्री चुपचाप लेटे रहे, ताकि आतंकवादियों को ऐसा लगे कि वो सभी मर चुके हैं. मरने वाले यात्रियों में से 4 राजस्थान से थे, जिनमें एक 3 साल का बच्चा भी शामिल था. ये चारों लोग एक ही परिवार के थे. इसके अलावा, मरने वालों में 3 लोग उत्तर प्रदेश के थे. ड्राइवर और कंडक्टर रियासी के ही रहने वाले थे. हमले में जान गंवाने वालों में एक 3 साल का बच्चा भी शामिल था. उसकी मां की मौत भी हो गई है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रात सवा 8 बजे तक सभी यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया. हमले की जांच NIA को सौंपी गई घटनास्थल पर पुलिस, भारतीय सेना और CRPF का अस्थाई जॉइंट ऑपरेशन हेड क्वार्टर बनाया गया. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन The Resistance Front ने ली है. TRF को साल 2023 में भारत सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित किया था. इसका गठन अनुच्छेद 370 हटने के बाद साल 2019 में हुआ था. ये कई आतंकवादी हमले में शामिल रहा है. सूत्रों के मुताबिक इस हमले में 2 से 3 आतंकवादी शामिल थे. ये आतंकवादी पाकिस्तानी हैं, और उसी ग्रुप का हिस्सा हैं जो पिछले दिनों राजौरी और पुंछ में हुए हमलों में शामिल था. ये ग्रुप पिछले दो वर्षों से पीर-पंजाल इलाके में सक्रिय है. इन आतंकवादियों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकवादियों की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है. इस हमले की जांच NIA को सौंप दी गई है. जंगलों में छिपे हुए हैं आतंकवादी सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, हमला करने वाले आतंकवादी जंगल में छिपे हुए हैं. सुरक्षा बलों को संदेह है कि आतंकवादी राजौरी और रियासी के पहाड़ी इलाकों में छिपे हुए हैं. क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है. अधिकारियों का कहना था कि हमले के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा के तीनों आतंकवादियों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही है. उन्होंने घटनास्थल पर चौथे आतंकी के मौजूद होने की संभावना से इनकार नहीं किया है.  सेना को मिले सुराग, तलाशी में आई तेजी उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रईस मोहम्मद भट ने कहा, हमें कुछ सुराग मिले हैं. पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की 11 टीमें तलाशी अभियान में लगी हैं. आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अलग-अलग मोर्चों पर संयुक्त रूप से काम किया जा रहा है. कॉम्बिंग ऑपरेशन में पुलिस, सेना, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को शामिल किया गया है. कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे डीआइजी ने कहा,  हमारी कार्रवाई लगातार जारी है. हम अलग-अलग इनपुट के आधार पर काम कर रहे हैं. दो अलग-अलग मोर्चों पर काम करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. जबकि जांच भी साथ में तेजी से चल रही है. पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, इस मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन हमें कुछ सुराग मिले हैं और हम आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुराग जुटा रहे हैं. घने जंगल बने ऑपरेशन में परेशानी उन्होंने कहा, चूंकि इस क्षेत्र में घने जंगल हैं. जल स्रोतों की कमी है. जंगल में आग का भी खतरा है. खड़ी ढलानों और प्राकृतिक छिपने की जगह हैं. सर्चिंग ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी चुनौती है. सर्चिंग टीमें सावधानी से आगे बढ़ रही हैं. … Read more

मोहन कैबिनेट में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, 24420 करोड़ की सब्सिडी मंजूर

भोपाल डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक 89 दिन बाद आज मंत्रालय में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट में निर्णय हुआ है कि प्रदेश में प्रमोशन न होने से डॉक्टरों के खाली पड़े 607 पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जाएगा। इसके अलावा 46491 नए पदों का सृजन कर भर्ती करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने इसके अलावा बिजली सब्सिडी के लिए 24420 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम ने निर्देश दिए थे कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए। कैबिनेट में इसी के चलते अस्पतालों में खाली पदों की भर्ती का प्रस्ताव लाया गया था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इन प्रस्तावों पर लगी मुहर      मोहन कैबिनेट बैठक में बिजली के घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को 24,420 करोड रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया गया। । बिजली घरेलू उपभोक्ताओं को 6000 करोड़ की सब्सिडी, किसानों को 13000 करोड़ की सब्सिडी, जबकि एससी एसटी वर्ग को 5000 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी।     किसानों को सोलर एनर्जी पंप लगाने पर छूट     स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए एक बार पदोन्नति के आधे पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।     स्वास्थ्य विभाग में 46451 नवीन पदों भर्तियां होंगी। तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भर्ती निकाली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में 1214 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 607 पदों पर सीधी भर्ती और 607 पद चयन परीक्षा से भरे जाएंगे।     कैबिनेट बैठक में किसानों को सोलर पंप के लिए अनुदान देने के फैसले को मंजूरी दी गई।यह अनुदान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अनुसार अनुदान दिया जाएगा।     भोपाल गैस राहत अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टर जा सकेंगे।     गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में साल मनाया जाएगा।इस दौरान गौशालाओं का उन्नयन होगा, सड़कों की गायों को गौशाला में भेजा जाएगा। घायल और बीमार गायों के लिए हाइड्रोलिक गाड़ियां चलाई जाएगी ताकी उनका उपचार किया जा सकें। शाम को कलेक्टर-कमिश्नर के साथ इन मुद्दों पर चर्चा     कैबिनेट बैठक के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में संकल्प पत्र में किए वादों की स्थिति और कामों की समीक्षा करेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी चर्चा करेंगे।उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां, एक जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र, बजट की तैयारियों को लेकर बात करेंगे।     कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी और आइजी के साथ भी वर्चुअल बैठक करेंगे। शाम 4 बजे कलेक्टरों, कमिश्नरों, जन प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार के कामकाज के साथ कानून व्यवस्था, सीएम हेल्पलाइन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे तमाम विषयों पर पर फीडबैक लेंगे। जल गंगा संवर्धन, पौधरोपण और अन्य अभियानों और केंद्र की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।  छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और अमरवाड़ा के पूर्व विधायक कमलेश शाह सीएम से मिले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद छिंदवाड़ा के नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। उन्होंने जीत के लिए मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ को हराकर जीत दर्ज की। भाजपा ने छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश के 29 सीटों पर जीत हासिल कर एक नया रिकार्ड बनाया। मुख्यमंत्री ने साहू को जीत की बधाई दी। बंटी साहू के साथ अमरवाड़ा के पूर्व विधायक कमलेश शाह और जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। गोवंश को लेकर सरकार का बड़ा फैसला बैठक में गोवंशों को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में साल मनाया जाएगा. इस दौरान गौशालाओं का उन्नयन होगा. सड़कों की गायों को गौशाला में भेजा जाएगा. घायल और बीमार गायों के लिए हाइड्रोलिक गाड़ियां लाई जाएंगी. ऐसी गायों के उपचार की व्यवस्था की जाएगी. बैठक में पीए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मंत्रिपरिषद की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं. मंत्री परिषद के सदस्यगण ने प्रदेश की लोकसभा सीटों पर आए परिणामों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई दी.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने-अपने मंत्रालय का कार्य संभाल लिया, डॉ. एल मुरुगन ने भी चार्ज लिया

भोपाल / नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय के साथ ग्रामीण विकास विभाग मिला है। तमिलनाडु के डॉ. एल मुरुगन मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, उन्हें भी केंद्र पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में इस बार मध्यप्रदेश से पांच मंत्रियों को मौका मिला है। डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक को फिर से सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री बनाया गया है। दुर्गादास उईके को जनजातीय कार्य विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया है। सावित्री ठाकुर महिला बाल विकास विभाग में राज्यमंत्री बनाई गई हैं। शिवराज ने पीएम से कहा धन्यवाद शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया ‘X’ पर अपनी पोस्ट में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने के लिए प्रघानमंत्री नरेंद्र मोदी को घन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा- हमारी सरकार देशभर के किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं अपने पूरे सामर्थ्य से किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए परिश्रम करूंगा। देश का प्रत्येक किसान परिवार खुशहाल हो और प्रत्येक गांव तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो, यही मेरा प्रयत्न रहेगा। अधिकारियों की बैठक लेंगे शिवराज शिवराज कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद अफसरों के साथ बैठक करेंगे। केंद्र सरकार के ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स और स्कीम्स के बारे में जानकारी लेंगे। मंत्रालयों के काम काज की समीक्षा के बाद ही शिवराज भोपाल आएंगे।   चार दिन दिल्ली में ही रहेंगे शिवराज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले चार दिन तक दिल्ली में ही रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद अफसरों के साथ केंद्र सरकार के ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स और स्कीम्स के बारे में जानकारी लेंगे। मंत्रालयों के काम काज की समीक्षा के बाद ही वे भोपाल आएंगे। मुरुगन ने संभाला कार्यभार तमिलनाडु के डॉ. एल मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। मुरुगन को केंद्र सरकार में दूसरी बार मौका मिला है। मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। टीकमगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक को फिर से सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री बनाया है। दुर्गादास उईके को जनजातीय कार्य विभाग में राज्यमंत्री बनाया है। सावित्री ठाकुर महिला बाल विकास विभाग में राज्यमंत्री बनाई गई हैं। रात में ही जा पहुंचे थे मंत्रालय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि वह हर स्तर से अपना सब कुछ करके दूरसंचार विभाग को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे. उन्होंने इसके लिए न केवल अपने दिमाग में एक खाका खींचा है बल्कि उन्होंने अपनी पूरी टीम को इस काम के लिए लगा दिया है. इस विभाग में क्या-क्या परेशानियां है और किन परेशानियों का हल किस तरह से निकाला जा सकता है. इस दिशा में वे अभी से काम पर लग गए हैं. वे रात में ही अपने मंत्रालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ मंत्रालय से संबंधित ब्रीफिंग ली थी. ज्योतिरादित्य सिंधिया जिनके ऊपर कोई  भ्रष्टाचार का दाग नहीं है और वह बेदाग छवि के नेताओं के रूप में अपनी पहचान रखते हैं. इसके अलावा उनके बेहतर मैनेजमेंट और राजनीतिक सोच के साथ उनकी कठिन परिश्रम की खूबी को पहचानते हुए नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है. एक नई शुरुआत, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पबद्ध : सिंधिया मंत्री पद मिलने के बाद सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि एक नई शुरुआत! माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जी के नेतृत्व में मुझे आज संचार मंत्रालय एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस नई जिम्मेदारी एवं मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद. साथ ही सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं समस्त देशवासियों का भी धन्यवाद जिन्होंने सदैव मुझे अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है. मेरा संकल्प है कि हम प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में संचार क्षेत्र के विस्तार को और व्यापक करेंगे तथा इसकी सरलता और सुलभता भी सुनिश्चित करेंगे. साथ ही देश के गौरव “उत्तर पूर्वी क्षेत्र” में प्रगति की जो एक नई बयार चली है हम उसे और आगे लेकर जाएंगे तथा इस क्षेत्र को देश की अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करेंगे. देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध है. जय हिंद.     एक नई शुरुआत! 🇮🇳     माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में मुझे आज संचार मंत्रालय एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई जिम्मेदारी एवं मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद। साथ ही सभी… चौथी बार मंत्री बने केंद्रीय मंत्री सिंधिया केंद्र में चौथी बार मंत्री बने हैं. इससे पहले वह दो बार मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा मोदी सरकार में नागरिक एवं उड्‌डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अब वह 2024 में दूरसंचार मंत्रालय में मंत्री हैं.

SC ने NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से किया इनकार, NTA से जवाब-तलब

नई दिल्ली  मेडिकल में दाखिले से जुड़ी नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम) परीक्षा में गड़बड़ी के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर नीट-यूजी 2024 को रद करने की मांग की गई। हालांकि, कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया। वहीं, कोर्ट ने कहा कि काउंसलिंग भी रद्द नहीं की जाएगी। कोर्ट ने एनटीए को जारी किया नोटिस सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कहा कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है। वहीं, इस पूरे मामले पर कोर्ट ने एनटीए को नोटिस भा जारी किया है। स्पेशल बेंच ने क्या कहा? शीर्ष अदालत ने 10 उम्मीदवारों की ओर से नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम यह मान रहे हैं कि परीक्षा परिणाम प्रभावित हुए हैं और इसको लेकर एनटीए और सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है, लेकिन परीक्षा को रद्द नहीं किया जाएगा और ना ही काउंसलिंग पर रोक लगाई जाएगी। जस्टिस विक्रम नाथ और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की स्पेशल बेंच ने काउंसलिंग पर रोक लगाने और परीक्षा को रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया। 67 टॉपर्स से नीट यूजी पर खड़े हुए हैं सवाल बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 5 मई को आयोजित हुई थी जिसका रिजल्ट 4 जून को जारी हुआ। रिजल्ट को लेकर शिकायतें तब आई जब 67 स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा को टॉप किया। पिछले 2-3 साल में 3-4 स्टूडेंट्स ही परीक्षा को टॉप कर पाए हैं, लेकिन इस बार टॉपर्स की संख्या ने एग्जाम में गड़बड़ी की ओर इशारा किया। रिजल्ट के बाद से ही पेपर लीक के आरोप एनटीए पर लग रहे हैं। हालांकि एनटीए ने भी माना है कि उसके कुछ सेंटर्स पर पेपर में गड़बड़ी हुई है। हालांकि पेपर लीक की बात को एनटीए ने खारिज किया है। शिवांगी मिश्रा और अन्य 9 ने दाखिल की थी याचिका बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में शिवांगी मिश्रा और अन्य 9 लोगों ने याचिका दाखिल कर नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी। ये याचिका 1 जून को दाखिल हुई थी। सभी 10 याचिकाकर्ताओं ने नीट यूजी परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की मांग की थी। बता दें कि एनटीए के शेड्यूल के मुताबिक रिजल्ट भी 10 दिन पहले जारी किया गया था। रिजल्ट जारी होने की तारीख पहले 14 जून थी। याचिका में कुछ उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स देने के एनटीए के फैसले पर भी सवाल उठाया गया है। याचिकाकर्ता ने क्या दी दलील? छात्रों की सहायता और फायदे के लिए काम करने वाले एक संगठन के दो सदस्यों द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि नीट के पेपर लीक की खबर ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया है क्योंकि कई मेधावी छात्रों ने भविष्य में डॉक्टर बनने का अवसर खो दिया है। याचिका में आगे कहा गया है,”याचिकाकर्ता केवल पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से वर्तमान याचिका दायर कर रहे हैं, जिन्होंने अपने-अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से अपना पूरा समय, गाढ़ी कमाई और ऊर्जा नीट, 2024 की तैयारी में लगाई थी, लेकिन उन्हें समान अवसर नहीं दिया गया।” याचिका के मुताबिक, कुछ छात्रों ने 718 और 719 अंक हासिल किए हैं, जो सांख्यिकीय रूप से संभव नहीं है। परीक्षा का पूरा संचालन विवेकहीन एवं मनमाने तरीके और छात्रों को पिछले दरवाजे से प्रवेश देने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से किया गया। कोई पेपर नहीं हुआ लीक: एनटीए इससे पहले एनटीए के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह ने परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था,”हमारी समिति की बैठक हुई और उन्होंने केंद्रों और सीसीटीवी के सभी विवरणों का अध्ययन किया। उन्होंने आगे कहा कि एनटीए को पता चला कि कुछ केंद्रों पर समय बर्बाद हुआ और छात्रों को इसके लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए। छात्रों की शिकायतों पर समिति विचार करेगी। वहीं, गड़बड़ियों का समाधान निकाला जाएगा।” हालांकि, सुबोध कुमार सिंह ने दावा किया कि परीक्षाल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। वहीं, पूरी परीक्षा प्रक्रिया बेहद पारदर्शी रही।

पीथमपुर की प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकलें बुझाने में जुटीं, 10 किमी दूर से दिख रहा धुआं

धार  मध्य प्रदेश के धार जिले में पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि इसकी लपटें काफी दूर से दिख रही हैं। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के प्लांट को भी खाली करवा दिया गया है। फिगनेट फैक्ट्री में लगी है आग दरअसल, यह धार जिले के पीथमपुर स्थित फिगनेट फैक्ट्री में लगी है। धार के बदनावर सहित आसपास की दमकल मौके पर पहुंच गई है। साथ ही अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते हैं। पाइपों की वजह से तेजी से आग फैल रही है। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि आग सुबह सात से साढ़े सात बजे के करीब भड़की थी। जानकारी के मुताबिक, आग फैक्ट्री के गोदाम में लगी है, जहां बड़ी संख्या में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे. वहीं पाइप की वजह से आग विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग का धुएं 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही पीतमपुर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई. समाचार लिखे जाने तक आप पर काबू नहीं पाया जा सका. फिलहाल फैक्ट्री में लगी आग में किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. आग कैसे लगी, इसका कारण अभी पता नहीं लग पाया है. आग बुझाने के लिए पीथमपुर इंदौर, धार और बदनावर से  फायर फाइटर मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं, इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने में जुटी है। लपटें 10 किमी दूर से दिख रही हैं। हालांकि यहां आसपास सर्विंसिंग के लिए 10 से अधिक कारें आई थीं, वह जल गई हैं। आग कैसे लगी है कि इसका कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है। वहीं, पुलिस की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं जो स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है। इसके बाद कारण पता लगाया जाएगा कि आग कैसे लगी है। प्लास्टिक फैक्ट्री होने की वजह से आग की लपटें तेज होती जा रही हैं। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में मध्य प्रदेश के धार जिले में मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रताप अगासिया के अनुसार कास्ता पाइप फैक्ट्री में आग लगी है जिसे बुझाने का प्रयास किया गया स्थिति अब नियंत्रण में है। लेकिन फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, चूंकि फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है. वहीं बगदून पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची थी जहां 10 से अधिक दमकल आग बुझाने के लिए पहुंच थे। आसपास की फैक्ट्रियों को भी अलर्ट किया जा चुका है। आग लगने का कारण अभी तक सामने नही आया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

खालिस्तानी अमृतपाल को जेल से बाहर लाने के लिए विदेशी पैरवी! कमला हैरिस से मिला अमेरिकी सिख वकील

 नई दिल्ली जेल में बंद खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह एक तरफ लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं. वहीं, उन्हें जेल से रिहा करने के लिए अमेरिका में मुहिम शुरू हो गई है. अमेरिकी सिख वकील जसप्रीत सिंह ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात कर भारत की जेल में बंद अमृतपाल सिंह को रिहा कराने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. जसप्रीत का कहना है कि उन्होंने इस मामले का गहन अध्ययन किया है और उनका मानना है कि अमृतपाल की गिरफ्तारी गलत है. अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए जसप्रीत सिंह की अमेरिकी सांसदों पर दबाव बनाने की योजना है. जसप्रीत ने यूट्यूब वीडियो में कहा कि मैं बीते दो से तीन महीनों में कमला हैरिस से दो बार मिला हूं. मैंने उनसे इमिग्रेशन के मुद्दे पर बात की थी. मैंने उनसे बात की थी. उन्होंने मुझे अपने ऑफिस आने का समय दिया था. मैं उनसे 11 जून को मिलूंगा. बता दें पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीत चुके अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने लगभग दो लाख वोटों से कांग्रेस के कुलबीर सिंह को हरा दिया था. जसप्रीत ने कहा कि अमृतपाल की प्रचंड जीत हुई है और उनकी गिरफ्तारी मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करती है. वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में पंजाब के मोगा में सरेंडर करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गाय था. वह इससे एक महीने से फरार था. पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया था. बता दें कि कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हैं. कमला हैरिस सहित कई सांसदों से मिल चुके हैं जसप्रीत जसप्रीत सिंह का कहना है कि वह नेवादा के सीनेटर जैकलिन शेरिल रोजन और एरिजोना के सांसद रूबेन गैलेगो सहित कई अमेरिकी सीनेटर्स से इस मामले पर मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले पर 20 से अधिक अमेरिकी नेताओं से बात की है और वे इस पर सहमत हो गए हैं कि इस मामले को संज्ञान में लाया जाना चाहिए. अमेरिका मानव मूल्यों को महत्व देता है, फिर चाहे वह घरेलू हो या अंतर्राष्ट्रीय. उन्होंने कहा कि न्याय का एक सिद्धांत है कि सजा, अपराध के समान होनी चाहिए. हमने मानवाधिकार के एंगल से इस मामले को अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाया है.  

Modi Cabinet 2024 तीसरे कार्यकाल में छह पूर्व CM बने केंद्रीय मंत्री, देखें किसे मिला कौन सा विभाग

नई दिल्ली पीएम मोदी सरकार 3.0 में सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा हो चुका है। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण करने के साथ देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली, जो इससे पहले लगातार तीन बार देश के पीएम रह चुके हैं। नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह और तीसरे नंबर पर अमित शाह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। वह करनाल लोकसभा सीट से जीतकर पहली बार संसद पहुंचे हैं। मोदी सरकार 3.0 में मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं। हम आपको इन सभी मंत्रियों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं। पांच पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी से हैं, एक जेडीएस और HAM के नेता हैं इनमें से पांच पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि कुमारस्वामी जनता दल (सेक्युलर) और जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) से हैं। सभी छह मुख्यमंत्रियों ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण किया। सोमवार को इनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया। बिहार के जीतन राम मांझी पहली बार केंद्रीय मंत्री बनाए गये हैं राजनाथ सिंह के पास रक्षा मंत्रालय है। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृहमंत्री थे। दूसरे कार्यकाल में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें फिर रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय एवं किसान ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। जीतन राम मांझी को लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय सौंपा गया है। मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट और शिपिंग का पुराना मंत्रालय दिया गया है। एचडी कुमारस्वामी को उद्योग मंत्रालय एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। 1. मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट क्रम संख्या कैबिनेट मंत्री मंत्रालय 1. राजनाथ सिंह रक्षा 2. अमित शाह गृह 3. नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग 4. जेपी नड्डा स्वास्थ्य 5. शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण 6. निर्मला सीतारमण वित्त 7. एस जयशंकर विदेश 8. मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा और शहरी विकास 9. एचडी कुमारस्वामी स्टील और भारी उद्योग 10. पीयूष गोयल कॉमर्स और इंडस्ट्रीज 11. धर्मेंद्र प्रधान मानव संसाधन विकास 12. जीतन राम मांझी सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्योग 13. राजीव रंजन सिंह पंचायती राज, मछलीपालन, पशुपालन और डेयरी 14. सर्वानंद सोनोवाल पोत, जहाजरानी और जलमार्ग 15. डॉ. वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय और आधिकारिता 16. राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्रालय 17. प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण 18. जुएल ओरावं आदिवासी मामले 19. गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय 20. अश्विनी वैष्णव सूचना और प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्री 21. ज्योतिरादित्य सिंधिया संचार, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास 22. भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन 23. गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन 24. अन्नापूर्णा देवी महिला एवं बाल कल्याण 25. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य, अल्पसंख्यक मामले 26. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस 27. मनसुख मांडविया श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय 28. जी.किशन रेड्डी कोयला और खान मंत्रालय 29. चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय 30. सीआर पाटिल जल शक्ति 2. मोदी सरकार 3.0 के स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट क्रम संख्या राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रालय 1. राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन 2. जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रोद्योगिकी, पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, स्पेस 3. अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय, संसदीय कार्य 4. प्रतापराव गणपतराव जाधव आयुष, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण 5. जयंत चौधरी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री 3. मोदी सरकार 3.0 के राज्य मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट क्रम संख्या राज्य मंत्री मंत्रालय 1. जितिन प्रसाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. श्रीपद नाइक ऊर्जा, न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी 3. पंकज चौधरी वित्त 4. किशन पाल गुर्जर सहकारिता 5. रामदास अठावले सामाजिक न्याय औरआधिकारिता 6. राम नाथ ठाकुर कृषि और किसान कल्याण 7. नित्यानंद राय गृह 8. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, केमिकल और फर्टिलाइजर 9. वी सोमन्ना जल शक्ति, रेलवे 10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानी ग्रामीण विकास, संचार 11. एसपी सिंह बघेल मछलीपालन, पशुपालन और डेयरी, पंचायती राज 12. शोभा करलंदाजे छोटे एवं मझोले उद्योग, श्रम एवं रोजगार 13. कीर्ति वर्धन सिंह पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन 14. बीएल वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण, सामाजिक न्याय और आधिकारिता 15. शांतनु ठाकुर पोत, जहाजरानी और जलमार्ग 16. सुरेश गोपी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस, पर्यावरण 17. एल मुरुगन सूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य 18. अजट टम्टा सड़क परिवार राज्य मंत्री 19. बंदी संजय कुमार गृह 20. कमलेश पासवान ग्रामीण विकास 21. भागीरथ चौधरी कृषि और किसान कल्याण 22. सतीश चंद्र दुबे कोयला और खान 23. संजय सेठ रक्षा 24. रवनीत सिंह बिट्टू खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, रेलवे 25. दुर्गा दास उईके आदिवासी मामले 26. रक्षा खड़से खेल एवं युवा मामले 27. सुकांता मजूमदार शिक्षा, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास 28. सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल कल्याण 29. तोखन साहू आवास और शहरी मामले 30. राजभूषण चौधरी जल शक्ति 31. बीएल वर्मा भारी उद्योग, स्टील 32. हर्ष मल्होत्रा कंपनी मामले, सड़क परिवहन और राजमार्ग 33. एनजे बम्भानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और जनवितरण 34. मुरलीधर मोहोल सहकारिता, नागरिक उड्डयन 35. जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामले, मछली पालन, पशुपालन और डेयरी 36. पी. मार्गरिटा विदेश, कपड़ा

मध्य प्रदेश में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए फ्री होगी श्री एयर एबुलेंस सेवा

भोपाल. मध्य प्रदेश में शुरू होने जा रही पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए फ्री होगी. वह राज्य के बाहर भी इस एयर एबुलेंस सेवा का मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा इस सेवा का इस्तेमाल करने वालों को 2 लाख रुपये हर घंटे देने होंगे. इस सेवा से जुड़ी गाइडा लाइन करीब-करीब तय हो गई है. इस गाइड लाइन के मुताबिक, आपदा, औद्योगिक दुर्घटना या सड़क हादसे की स्थिति में एयर एंबुलेंस की सेवा तब मिल सकती है, जब चीफ मेडिकल ऑफिसर इसकी अनुशंसा करेंगे. उनकी अनुशंसा पर जिला कलेक्टर इसकी मंजूरी देंगे. अगर यह हादसा जिला स्तर के बाहर या संभाग स्तर के बाहर का होगा तो कमिश्नर इसकी अनुमति देंगे. दूसरी ओर, अगर राज्य के अंदर पीएम श्री एयर एंबुलेंस की जरूरत होगी तो मेडिकल कॉलेज के डीन की अनुशंसा होगी. उनकी अनुशंसा कमिश्रन के पास जाएगी. उसके बाद कमिश्नर इस पर विचार करने के बाद मंजूरी देंगे. अगर आयुष्मान कार्ड धारकों को राज्य के बाहर इस सेवा का इस्तेमाल करना होगा तो चिकित्सा विभाग के संचालक की मंजूरी जरूरी होगी. जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उन्हें राज्य के अंदर और बाहर एयर एंबुलेंस के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय से अनुमति लेनी होगी. आपको देने होंगे इतने रुपये भोपाल से प्रकाशित अखबार दैनिक भास्कर के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड धारकों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, यानी उनके लिए यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है. लेकिन, दूसरों को फिक्सड विंग एंबुलेंस के लिए 1 लाख 78 हजार 900 और हेली एंबुलेंस के लिए 1 लाख 94 हजार 500 रुपये प्रति घंटे देने होंगे. बता दें, ये सेवाएं गुजरात और झारखंड में दी जा रही हैं. गुजरात में स्थानीय निवासियों को 50 हजार प्रति घंटे और दूसरे राज्यों के लोगों को 65 हजार रुपये प्रति घंटा देने होते हैं. झारखंड में इसकी कीमत 3 से 8 रुपये निर्धारित की गई है. इन विमानों का होगा इस्तेमाल फिक्सड विंग एंबुलेंस सेवा के लिए किंग एयर सी-90 विमान का इस्तेमाल होगा. इसमें डबल इंजन लगा है. ये 6 सीटर है. इसमें एक डॉक्टर, एक पैरामेडिकल स्टाफ और दो पायलट होंगे. इसकी अधिकतम रफ्तार 412 किमी प्रति घंटा है. यह 2330 किमी की रेंज में उड़ान भर सकता है. जबकि, हेली एंबुलेंस में बेल 407 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होगा. यह भी 6 सीटर है. इसमें भी एक डॉक्टर, एक पैरामेडिकल स्टाफ और एक पायलट होगा. यह सेवा सुबह 6:30 बजे से शाम 5:30 बेज तक मिल सकेगी. इसकी अधिकतम रफ्तार 260 किमी प्रति घंटा और रेज 600 किमी है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet