LATEST NEWS

श्रीराम मंदिर निर्माण कर मोदी जी ने हमारा 500 वर्षों का सपना पूरा किया – रामेश्वर शर्मा 

By building the Shri Ram temple, Modi ji has fulfilled our 500-year-old dream – Rameshwar Sharma शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ भोपाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने हुजूर विधानसभा में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान रातीबड़ एवं फंदा के दो दर्जन से अधिक गाँव पहुँचे साथ ही संत हिरदाराम नगर एवं गांधीनगर मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में भी जनसंपर्क करने पहुँचे। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए नागरिक बंधुओं का आशीर्वाद लिया । विधायक रामेश्वर शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान नागरिक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ग़रीब का पक्का मकान भी बनाया ओर दूसरी तरफ़ करोड़ों हिंदुओं के आस्था का केंद्र जिसकी प्रतीक्षा हमे 500 से थी श्रीराम मंदिर का निर्माण भी कराया। श्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल विकास और कल्याण को समर्पित रहा। श्री शर्मा ने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिक बंधुओं से आने वाली 7 मई को आलोक शर्मा को कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर विजय बनाने का आग्रह किया।  रविवार को मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का रोड शो  कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा में बताया लोकसभा प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा के समर्थन में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव रविवार को शाम 7 बजे कोलार के सर्वधर्म शादी हॉल से सर्वधर्म पुल तक रोड शो कर जनता का आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए कोलार में विशेष तैयारीयां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।

प्रदेश में दो दिन फिर तूफानी मौसम, झमाझम बारिश और ओले पड़ने का ऑरेंज और यलो अलर्ट

Orange and yellow alert of stormy weather, heavy rain and hailstorm again for two days in the state. प्रदेश में एकबार फिर तूफानी मौसम की चेतावनी जारी की गई है। सूबे के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में एकबार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ने के बीच उत्तर, उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत में लू चलने की संभावना कम है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। पूर्वोत्तर असम पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। यही नहीं एक ट्रफ लाइन उत्तरी बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से उत्तरी ओडिशा तक एक्टिव है। एक अन्य ट्रफ आंतरिक कर्नाटक होते हुए मराठवाड़ा से उत्तरी तमिलनाडु तक फैली है। यही नहीं पश्चिमी हिमालय पर भी एक वेदर सिस्टम एक्टिव है। इन वेदर सिस्टम के प्रभाव से उत्तर, उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में आंधी और बारिश की परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश संभव है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी और पश्चिमी एमपी के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम का यही रुख 28 अप्रैल को भी नजर आएगा। IMD की ओर से 28 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद बारिश थम जाएगी जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं। 27 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में जबकि 27-28 अप्रैल को पूर्वी एमपी में छिटपुट ओले पड़ने की भी संभावना है।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बिना रिस्वत के नही हो रहे कार्य ,कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

Work is not being done in the Block Education Officer’s office without bribe, memorandum submitted to the Collector हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला में जहां पूर्व में कभी कुर्सी पर बैठ शिक्षा विभाग के अधिकारी अधीनस्थ कर्मचारियों के लंबित प्रकरण निपटाते थे । वहीं सेवानिवृत होने के बाद आज उन्हीं अधिकारियों को अपने सेवानिवृत लबित भुगतान को प्राप्त करने ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर काटना पड़ रहा है । बताया यह भी जा रहा है की पेंडिंग प्रकरण का निपटारा करने दस प्रतिशत राशि की मांग की जा रही है। सवाल यह उठता है की जहां शिक्षा के ज्ञान का पाठ पढ़ाया जाता हो वहीं घुस मागने जैसी बात सामने आना यह बात समझ से परे है । जन चर्चा यह भी है की शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग में भी रिश्वत का खेल चल रहा है तो अन्य विभागों में क्या होगे हालत यह बात एक गंभीर एवं विचारणीय प्रशन का विषय है ।पीड़ित शिक्षा विभाग से सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों ने जिस बात की शिकायत जिला कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौप कर मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पर कार्यवाही कर त्वरित उनके लंबित सेवानिवृति प्रकरणों का भुगतान किए जाने मांग की है। वहीं ज्ञापन की प्रति जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल, पेंशन अधिकारी, एवं पेंशन समिति बैतूल प्रेषित की है । क्या हे पूरा मामला सौपे ज्ञापन के माध्यम से सेवानिवृत प्रधान पाठक बीइओ आमला प्रभु नागले ने बताया हम सभी शिक्षक विकाश खंड आमला के सेवानिवृत शिक्षक है । हम सभी दिनांक 24/04/2024 को अपनी लंबित पीपीएफ , समूह बीमा, राशि एवं अवकाश नकदीकरण की राशि के भुगतान की मांग को लेकर विकाश खंड शिक्षा अधिकारी आमला के कार्यालय में पहुंचे थे । जहां विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने हमे कोई समाधान न बताते हुए अनर्गल बातो में लग गये और कहने लगे की यदी राशि चाहिए तो ट्रायबल विभाग में 10 प्रतिशत देने पर ही भुगतान प्राप्त होता है । में इससे कम राशि लेकर भुगतान नहीं करूंगा । मेरा काम करने का तरीका अलग है । घुस देने से मना किया तो भड़के साहब घुस देने से मना करने पर क्रोधित हो गये साहब कहने लगे की तुम्हारा कोई लेवल है क्या जो मेरे आफिस में आ गये में तुम्हारे स्कूल में जाकर जांच करके तुम्हें फसा देता तो तुम कैसे भुगतान की मांग करते । में ज्वाइन डायरेक्टर लेवल का आदमी हूं । यहां झक मारूंगा क्या । मेरे आफिस से निकल जाओ धमकी देकर कहने लगे की मुझसे आंख मिलाकर बात कर रहे हो में तुम्हारी एफ आई आर दर्ज कर सकता हु। इस दौरान हमारे साथ उपस्थित यशवंतराव झारबडे को कहने लगे की मैने तुमाहरा काम कर दिया तुम इन सेवानिवृत शिक्षको के साथ क्यों आये इनका क्या लेवल है जो मेरे से बात करे । गेट आउट दुबारा कार्यालय के आस पास नहीं दिखना जो बनता है कर लो में बिना 10 प्रतिशत लिये कोई भुगतान नहीं करूंगा । तुम सब निम्न स्तर के हे लोग साहब कहते है की तुम सब निम्न स्तर के लोग हो तुम्हारा कोई लेवल नहीं है । देखो में कैसे घुस देकर अधिकारी बन गया हु । और बीओ की कुर्सी पर बैठा हूं । मेरा लेवल जेडी स्तर का है तुम्हारी कोई ओकात नहीं है । शिकायत कार्त्ताओ में प्रमुख रूप से यशवंत राव झारबड़े प्राचार्य भूतपूर्व बी ई ओ आमला, प्रभु नागले प्रधान पाठक /भूतपूर्व बी ई ओ आमला , मंगराया गंगारे सेवानिवृत सहायक शिक्षक, शोभाराम यादव सहायक शिक्षक, मारोतीराव खातरकर प्रधान पाठक मौजूद थे । संबंधितो के पेंशन प्रकरण कंपलिट हो गये हैमुझ पर फर्जी बिल निकालने दबाव बनाया जा रहा है। मेरे आफिस में आकर मुझे धमकाया जा रहा था । लगाये गये आरोप गलत है । धनराज सूर्यवंशी ब्लाक शिक्षा अधिकारी आमला

बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में

BSP chief Mayawati’s second public meeting in Madhya Pradesh on Sunday in Morena भोपाल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती की रविवार को मुरैना में दोपहर 12 बजे जनसभा होने जा रही है। प्रदेश में उनकी यह दूसरी सभा है। इसके पहले 19 अप्रैल को रीवा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। पार्टी ने मुरैना से रमेश चंद्र गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। वह इसी माह पार्टी में शामिल हुए थे। गर्ग पहले कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, पर पार्टी ने सत्यपाल सिंह सिकरवार को टिकट दे दिया तो वह बसपा से लड़ गए। भाजपा से यहां शिवमंगल सिंह तोमर उम्मीदवार हैं। कांग्रेस और भाजपा से क्षत्रिय वर्ग के उम्मीदवार होने पर बसपा ने जातिगत समीकरण देखते हुए ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बसपा प्रत्याशी करतार सिंह को एक लाख 29 हजार 380 (11.38 प्रतिशत) मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुरैना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा हो चुकी हो तो कांग्रेस से दो मई को प्रियंका गांधी की जनसभा का प्रस्ताव है। भाजपा और कांग्रेस के बाद अन्य किसी दल से मायावती पहली बड़ी नेता हैं जिनकी प्रदेश में चुनावी सभा हो रही है। उनके बाद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की भी ग्वालियर -चंबल या मध्य भारत में सभा का प्रस्ताव है। मत प्रतिशत के हिसाब से प्रदेश में ‘आइएनडीआइए’ के सबसे बड़े घटक दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रदेश में खजुराहो और अन्य सीटों पर कांग्रेस के समर्थन सभा का प्रस्ताव था पर अभी तक कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। तीसरे चरण में शामिल किसी सीट पर कांग्रेस के समर्थन में उनकी सभा हो सकती है।

अमित शाह को दिग्विजय सिंह का जवाब, कहा- आपने 17 बार मेरा नाम लिया, आठ बार झूठ बोला

Digvijay Singh’s reply to Amit Shah, said- You took my name 17 times, lied eight times कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह जी ने अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया। यह उनका मेरे प्रति जो अपार प्रेम है वह दर्शाता है। लेकिन, जो झूठ बोलने के संस्कार उनके गुरु (पीएम मोदी) ने उन्हें दिये हैं वे उनके भाषण में 8 बार नजर आए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिन शुक्रवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में सभा करते हुए शाह ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। अब दिग्विजय सिंह ने शाह पर पलटवार किया है।कांग्रेस प्रत्याशी सिंह ने एक्स कर लिखा- अमित शाह जी ने अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया। यह उनका मेरे प्रति जो अपार प्रेम है वह दर्शाता है। मैं उनका आभारी हूं, लेकिन जो झूठ बोलने के संस्कार उनके गुरु (पीएम नरेंद्र मोदी) ने उन्हें दिये हैं वह उनके भाषण में 8 बार नजर आए। दिग्विजय सिंह का आरोप, अमित शाह ने यह 8 झूठ बोले झूठ: दिग्विजय सिंह की सलाह से राहुल गांधी ने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लोन डाला।तथ्य: कांग्रेस के घोषणा पत्र में कोई मुस्लिम पर्सनल लोन नहीं है। झूठ: दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद कहा।तथ्य: मैंने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं किया। झूठ: दिग्विजय सिंह ने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया।तथ्य: मैंने अफजल गुरु की फांसी को जल्द करवाने के लिए पत्र लिखा था कि उसे जल्द फांसी दी जाए। झूठ: दिग्विजय सिंह ने PFI पर बैन लगाने का विरोध किया।तथ्य: मैंने कभी PFI पर बैन का विरोध नहीं किया। सिमी पर सबसे पहले प्रतिबंध मेरी ही सरकार ने लगाया था। सच्चाई यह है कि भाजपा ने PFI की राजनीतिक इकाई के साथ कर्नाटक में गठबंधन करके लोकल चुनाव लड़ा।झूठ: दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोरोना का टीका मत लगाओतथ्य: मैंने कभी भी कोरोना का टीका ना लगाने की अपील नहीं की। झूठ: कोरोना महामारी में राजनीति कीसच्चाई और तथ्य: जब राजगढ़ जिले के लोग ऑक्सीजन और सिलेंडर के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे थे, तब मैंने दिल्ली से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई।झूठ: मेडिकल कॉलेज हमने दियातथ्य: राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, जयवर्धन सिंह प्रभारी मंत्री थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजगढ़ जिला मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र को भिजवाया। झूठ: भोपाल रामगंज मंडी रेलवे लाइन हमने 2000 करोड़ प्रस्तावित किया।तथ्य: 2000 – 2001 प्रस्ताव स्वीकृति वर्ष था, उस समय राज्य में कांग्रेस सरकार थी। लागत 2000 करोड़ नहीं, उस समय 3032 करोड़ रुपए रखी गई थी।

सात बाल विवाह होने से पहले ही रुकवाऐ

Stop seven child marriages before they happen विदिशा । अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए मध्य प्रदेश के विदिशा में गैर सरकारी संगठन विदिशा सोषल वेलफेअर  जमीनी स्तर पर जोरो-शोरू से कार्य कर रहा है आज ग्राम ग्यारसपुर बस स्टैंड मुहल्ला में  बाल विवाह के पक्का होने की सूचना   प्राप्त हुई तत्पष्चात विदिशा सोषल वेलफेअर आर्गनाईजेशन के जिला प्रभारी ने संबधित सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर बालिका के घर गए एवं  बालिका के परिजनों से अंडरटेकिंग भरवाई गई और  बालिका के परिवार को बाल विवाह ना करने की समझायश  दी बाल- विवाह की रोकथाम के लिए मौके पर पहुंचे दल में  आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमति बेनी भाई अहिरवार , रजनी कुशवाहा विदिषा सोषल वेलफेअर आर्गनाईजेषन जिला प्रभारी -शुभम गुप्ता काउंसलर दीपा शर्मा   ने बाल विवाह रोकने में भूमिका निभाई गई है।

धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग ने की टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट

Dhirendra Shastri’s brother Shaligram Garg assaulted toll plaza employees बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगिराम गर्ग ने देर रात सागर रोड मुगवारी टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। मामले को लेकर गुलगंज थाने आईपीसी की धारा 323,294,506,427(34) के तहत सालिगिराम गर्ग सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगिराम गर्ग ने देर रात सागर रोड मुगवारी टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। मामले को लेकर गुलगंज थाने आईपीसी की धारा 323,294,506,427(34) के तहत सालिगिराम गर्ग सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पहले भी गांव के दलित परिवार की बेटी की शादी में फायरिंग करने का केस दर्ज हुआ था। उल्लेखनीय है कि पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के भाई मारपीट सहित अन्य विवादों में रह चुके हैं। गांव के ही एक व्यक्ति का जातीय अपमान व मारपीट की थी। उस मामले में भी प्रकरण दर्ज हुआ था और जेल गए थे। एक बार फिर उनका विवाद सामने आया है। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में धीरेंद्र शास्त्री से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

कहीं देरी से मतदान, कहीं चुनाव का बहिष्कार, नौ बजे तक 13.82 फीसदी वोटिंग

Late voting at some places, boycott of elections at some places, 13.82 percent voting till 9 o’clock प्रदेश चरण में आज छह सीटों पर मतदान है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, नौ बजे तक 13.82 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान से पहले शर्मा पहुंचे मंदिरखजुराहो सीट से प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र में मतदान से पहले मतंगेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के बाद शर्मा ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने अपील की। सतना प्रत्याशी ने किया मतदानसतना कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाह ने परिवार के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने लोगों से भी मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। टीकमगढ़ प्रत्याशी ने किया मतदानटीकमगढ़ जिले से भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने मतदान किया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा कर वीरेंद्र ने लिखा- लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मेरे संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ के सजग मतदाता अपना बहुमूल्य मतदान कर रहे हैं। मैंने अपनी सहधर्मिणी के साथ सर्वप्रथम आदिदेव भगवान भोलेशंकर के दर्शन किए। इसके उपरांत अपने पोलिंग बूथ पर सपरिवार पहुंचकर मैंने विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण तथा स्थिर सरकार के लिए मतदान किया।आप सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि ‘पहले मतदान और फिर जलपान’ का लोकतांत्रिक मंत्र अपनाते हुए हम सभी अपने बहुमूल्य वोट का उपयोग करें और साथ ही अपने आसपास के लोगों से भी शीघ्र और अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह करें। रोड नहीं तो वोट नहींदमोह लोकसभा क्षेत्र के पथरिया विधानसभा के भरोटा गांव की पोलिंग बूथ पर 9 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। ग्रामीण रोड नहीं तो वोट नहीं की बता कह रहे हैं। तहसीलदार के साथ अन्य अधिकारी मतदान स्थल मौके पर पहुंचे।

लोकसभा चुनाव 2024: प्रदेश की राजनीति में पोस्टर बना चर्चा का विषय

Lok Sabha Elections 2024: Poster becomes topic of discussion in state politics ‘मैं इमानदार मतदाता हूं, बिकाऊ हमें स्वीकार्य नहीं’ दमोह में मतदान से ठीक पहले लगे पेम्फलेट चर्चा का विषय बन गए हैं। इन पर लिखा है कि मैं एक इमानदार मतदाता हूं। बिकाऊ हमें स्वीकार्य नहीं। सीधे-सीधे तौर पर इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। दमोह ! मतदान से ठीक पहले एक पेम्फलेट से सियासत गरमा गई है। दमोह में बिकाऊ हमें स्वीकार्य नहीं, पेम्फलेट बाजार में चिपकाए गए हैं। यह पेम्फलेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। दमोह लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। केवल एक दिन का समय बचा है। इससे पहले दमोह में पोस्टर वार की तस्वीर सामने आई है। शहर के घंटाघर के पास कई दुकानों के बाहर बिकाऊ हमें स्वीकार्य नहीं है, स्लोगन के साथ पेम्फलेट चिपके हुए हैं। जो जन चर्चा का विषय बने हैं और लोग दबी जबान में कह रहे हैं कि यह पेम्फलेट किसके लिए चिपके होंगे। बुधवार शाम प्रचार-प्रसार भी थम गया। इसके बाद दमोह में पोस्टर वार शुरू हो गया है। दमोह शहर के घंटाघर के समीप यह पेम्फलेट चिपके हैं- बिकाऊ हमें स्वीकार्य नहीं। सोच समझकर वोट देना जिम्मेदारी हमारी भी है। अंगद जैसा पैर बताकर जनता से गद्दारी पद और पैसा लेकर दिखला दी मक्कारी। यह पेम्फलेट शहर के घंटाघर सहित कई स्थानों पर लगे हैं। इसके बाद लोग तरह-तरह से अपने प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि, यह पेम्फलेट किसके लिए चिपकाए गए हैं, यह तो स्पष्ट रूप से नहीं लिखा है। जिस प्रकार से चुनाव प्रचार के दौरान बयानबाजी हुई है, उससे सभी लोग समझ रहे हैं कि यह किसे निशाना बनाते हुए लगाए गए हैं। 26 अप्रैल को है मतदानमतदान के लिए 24 घंटे से भी कम का समय अब बचा है और प्रत्याशी सोशल मीडिया व अपने-अपने समर्थकों के माध्यम से लोगों के घर-घर जाकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी की मौजूदगी में गुरुवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को रवाना किया गया जो अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्र की ओर रवाना हो चुके हैं शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम 6:00 बजे तक चलेगा।

जबलपुर के खजरी खिरिया बायपास के गोदाम में धमाके, जनहानि की आशंका

Explosion in warehouse of Khajri Khiriya bypass of Jabalpur, fear of loss of life धमाके से भूकंप जैसा एहसास। आसपास के भवनों को भी पहुंची क्षतिगोदाम की शटर 100 मीटर दूर पाई गई। जबलपुर। जबलपुर के खजरी खिरिया बाईपास में एक गोदाम धमाके के साथ उड़ गया। यह गोदाम समीम कबाड़ी का बताया जा रहा है। गैस कटर वाले सिलेंडर में कई धमाके हुए जिससे पूरा गोदाम ढह गया। गोदाम में लगी लोहे की शटर कई टुकड़ों में 100 मीटर दूर पाई गई। जनहानि की आशंका।धर्म कांटा में धमाका हुआ है कोई बोल बम से ब्लास्ट कई लोगों के दबे होने की आशंका। मौके पर मनुष्यों के कटे अंग भी मिले हैं। 1 किलोमीटर तक के लोग घर से बाहर आ गएगैस सिलिंडर कटर के धमाके की आवाज से दहला। शमीम कबाड़ी का बताया जा रहा है। धमाके से भूकंप जैसा एहसास। आसपास के भवनों को भी पहुंची क्षतिगोदाम की शटर 100 मीटर दूर पाई गई। इससे धमाके का अंदाजा लगाया जा सकता है कबाड़ में हुआ धमाका इतना शक्तिशाली था कि लगभग 1 किलोमीटर तक के लोग घर से बाहर आ गए।

मुरैना ! विकास विरोधी कांग्रेस देश की बड़ी समस्‍या है ; पीएम मोदी

Morena! Anti-development Congress is a big problem of the country; PM Modi प्रधानमंत्री मुरैना पुलिस मैदान में बनाए गए मंच पर पहुंच गए है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को देश की समस्‍या बताया। मुरैना । मुरैना में पीएम मोदी ने कहा विकास विरोधी कांग्रेस देश की बडी समस्‍या है। इसलिए इसे दूर करना हैा मुरैना में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुरैना ने हमेशा उन्हीं का साथ दिया है जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है। आपका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं, मुरैना आज भी अपने संकल्प से डिगा है और न कभी डिगेगा। मुरैना ने मन बना लिया है। फिर एक बार मोदी सरकार। एमपी के लोग जानते हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा एमपी के लोग जानते हैं. कि समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो उससे दूर ही रहते हैं। चंबल के लोग कांग्रेस का दौर कैसे भूल सकते हैं… खराब कानून व्यवस्था बना दी थी। कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्य की श्रेणी में शामिल कर दिया था। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में.. चंबल.. पार्वती.. कालीसिंध नदी परियोजना से पानी समाप्त कर दिया… ग्वालियर श्योपुर रेलवे ट्रैक… ग्वालियर को मजबूत किया गया है। भाजपा के लिए देश एवं कांग्रेस के अपना परिवार ही सबकुछ है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज 8000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिला सकते हैं

Chief Minister Dr. Mohan Yadav can give membership of BJP to 8000 Congress workers today. यहां कांग्रेस के आठ हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिलवाई जाएगी। इंदौर। मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को इंदौर में रहेंगे। वे कलेक्टर चौराहा के पास जनसभा को संबोधित करेंगे और रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी का नामांकन फार्म जमा कराएंगे। मुख्यमंत्री यहां से दलाल बाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां कांग्रेस के आठ हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिलवाई जाएगी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में इंदौर नगर निगम के कई वर्तमान पार्षद, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, सेवादल के पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व पार्षद आदि शामिल हैं। भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे कलेक्टर चौराहा पहुंचेंगे। यहां पंचायत भवन के पास मुख्यमंत्री की सभा आयोजित की गई है।

परिवर्तन की हुंकार भरते हुए कांग्रेस के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं एवम लोकतंत्र एवम वोट का अधिकार बचाने के इस चुनाव में अपना योगदान दें : जीतू पटवारी

Make the Congress candidates victorious with a huge majority by shouting for change and contribute in this election to save democracy and the right to vote: Jitu Patwari. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की नामांकन रैली को संबोधित किया, इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवम पीसीसी अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के साथ झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया जी की नामांकन रैली में सम्मिलित हुए। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के साथ धार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मूवेल की नामांकन रैली में शामिल हुए तथा जन सभा को संबोधित किया। इंदौर ! पटवारी ने कहा कि मेरा जनता से अनुरोध है कि कांग्रेस पार्टी का समर्थन करें और झूठी गारंटी के नाम पर देश को भ्रमित करने वाली भाजपा को आईना दिखाएं।यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए कुचक्र तैयार कर रही है, लेकिन देश की जनता इनके मंसूबे पूरे नहीं होने देगीI पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटियों विधान सभा के चुनाव के वक्त दी थीं उनका हिसाब किताब करने का वक्त अब आ गया है। भाजपा ने जमकर इस दस साल में भ्रष्टाचार किया, इलेक्टोरल बांड्स के जरिए शराब माफियाओं से चंदा लेकर उन्हें राहत पंहुचाई गई, अब मोदी जी दस साल बाद महंगाई व बेरोजगारी की बात न करके मांस, मटन,मुसलमान,माओवादी,मंगलसूत्र इत्यादि की बात कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। पटवारी ने कार्यकर्ताओं एवम जनता से आग्रह किया कि भविष्य की परिस्थितियों को मन में रखकर लड़ाई सभी कार्यकर्ता लड़ें ताकि सरपंच से सांसद तक निर्वाचन के चुनाव में प्रतिनिधि को चुनने का अधिकार आपके ही पास रहे। भारतीय जनता पार्टी यदि लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है तो लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी हम सब की है इस बात को हम सबको ध्यान में रखकर चुनावी लड़ाई लड़नी है। पटवारी ने जनता से आग्रह किया कि परिवर्तन की हुंकार भरते हुए कांग्रेस के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं एवम लोकतंत्र एवम वोट का अधिकार बचाने के इस चुनाव में अपना योगदान दें।

10 लाख रुपए तक की खरीदी एमएफपी पार्क के सीईओ कर सकेंगे

CEO of MFP Park will be able to purchase up to Rs 10 lakh भोपाल। लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक बिभाष ठाकुर ने वनोपज प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र (एमएफपी पार्क) गड़बड़झाला पर नकेल कसने की कवायत तेज कर दी है। अब बिना टेंडर कोई भी निर्माण कार्य अथवा खरीदी नहीं की जाएंगी। इसके लिए ठाकुर ने वित्तीय अधिकारों में संशोधन करते हुए पार्क के सीईओ को ₹5लाख से बढ़कर अब 10 लाख रुपए कर दिए गए हैं।संघ के प्रबंध संचालक बिभाष ठाकुर ने बताया कि अब एमएफपी पार्क के सीईओ को टुकड़ों-टुकड़ों में कार्य नहीं कराने की सख्त हिदायत दी गई है। अब अगर किसी एक ही कार्य को टुकड़े-टुकड़े में कराए जाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपए से अधिक और 20 लाख रुपए तक खरीदी अथवा निर्माण कार्य कराने की अनुमति संघ के प्रबंध संचालक दे सकेंगे. इसी प्रकार 20 लाख रुपए से अधिक तक वित्तीय अनुमतियां संघ के प्रशासक एवं अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया के पास है। समितियों से खरीदी करने पर जोर संघ के एमडी ठाकुर ने एमएफपी पार्क के सीईओ अर्चना पटेल को निर्देशित किया है कि अब कोई भी रॉ मटेरियल प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों की एनओसी के बगैर निजी फर्म से नहीं खरीदे जाएंगे। यानि खरीदी में सबसे पहली प्राथमिकता वन उपज सहकारी समितियां को देना होगी। समितियां के इनकार के बाद ही टेंडर के जरिए निजी फर्म से खरीदी हो सकेगी। करीब 1000 वनौपज समितियां रजिस्टर्ड है। संघ ने एक पुस्तक तैयार की है जिसमें उल्लेख है कि कौन-कौन सी वनोपज कितनी मात्रा में एकत्रित की जाती है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में खासतौर से महुआ और बहेड़ा की खरीदी वनोपज सहकारी समितियों से ही की जाएगी। खरीदी के पहले ही उत्पादन प्रबंधन की अध्यक्षता वाली कमेटी एक सूची तैयार करेगी कि किन-किन औषधीय के लिए कौन-कौन से रॉ मैटेरियल कितनी मात्रा में खरीदी जाना है। इनमें से कौन-कौन से रॉ मैटेरियल किन-किन वनोपज समितियों में उपलब्ध है।

नरेंद्र सिंह तोमर की कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने इलेक्शन कमीशन से की शिकायत

Narendra Singh Tomar’s Congress candidate Satyapal Singh Sikarwar complains to the Election Commission श्यौपुर ! लोकसभा चुनाव के बीच एक बार फिर से विधानसभा अध्यक्ष नरेद्र सिंह तोमर की शिकायत इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया में की गई है. कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने उनके खिलाफ संवैधानिक पद के दुरुपयोग की शिकायत की है. मध्य प्रदेश के श्यौपुर लोकसभा सीट का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. यहां विधान सभा अध्यक्ष व दिमनी विधायक नरेंद्र सिंह तोमर की मुश्किलें फिर बढ़ सकती है. एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की चुनाव आयोग में शिकायत की है और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. यह शिकायत 24 अप्रैल को की गई है.श्यौपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने बुधवार को निर्वाचन आयोग को भेजी शिकायत में लिखा है कि मप्र के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं. बीती 16 अप्रैल का एक वीडियो भी इस शिकायत में सत्यपाल ने दिया है.  शिकायत के साथ वीडियो भी दियासत्यपाल का कहना है कि वीडियो शहर की पंचायती धर्मशाला का है. इसमें नव वर्ष मिलन समारोह के नाम पर व्यापारियों को एकत्रित किया गया और विधान सभा अध्यक्ष ने मंच से कहा कि पहले वह सिर्फ मंत्री थे तो दो चार विभाग ही उनके पास थे लेकिन अब मैं विधान सभा अध्यक्ष हूं और मेरे अंदर में सभी मंत्री आते है. मैं जब चाहूंगा उन्हें यहां बुलाकर आपका काम करवा सकता हूं. पद के दुरुपयोग की शिकायतकांग्रेस प्रत्याशी ने इस वीडियो को आधार बता कर कहा कि विधान सभा अध्यक्ष लगातार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैंकांग्रेस प्रत्याशी ने इस वीडियो को आधार बता कर कहा कि विधान सभा अध्यक्ष लगातार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं. उनका सम्मान अधिक है. इसलिए वे बार बार ऐसा ना करें. उन पर अपने पद का प्रभाव दिखा कर लोगों को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet