LATEST NEWS

भोपाल व रानी कमलापति स्टेशन पर बदबूदार गंदे पानी की सप्लाई

Supply of smelly dirty water at Bhopal and Rani Kamlapati stations यात्रियों को मजबूरी में खरीदना पड़ रही बोतल भोपाल। रेलवे स्टेशन पर 40 लाख रुपए का आरओ प्लांट सालों से बंद गंदा पानी पीने से यात्रियों के बीमार होने का खतरा रानी कमलापति स्टेशन पर पानी की लाइन टूटी हरिभूमि न्यूज,भोपाल। भोपाल व रानी कमलापति स्टेशन पर यात्री गंदा पानी पीने को मजबूर है। पिछले कुछ दिनों से वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति व भोपाल स्टेशन पर इसी तरह के गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। दो दिन से यह परेशानी अधिक बढ़ गई है। गंदा पानी पीने से यात्री संक्रमित बीमारी का शिकार हो सकते हैं, लेकिन रेलवे अधिकारियों का इस ओर ध्यान ही नहीं है। इस संबंध में कुछ यात्रियों ने गंदे पानी को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत की है। इस संबंध में भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि जल्द ही मामले को दिखवा लेता हूं। जो भी समस्या होगी, उसको ठीक करा लिया जाएगा। 40 लाख रुपए का आरओ प्लांट सालों से बंद भोपाल स्टेशन पर कई सालों से 40 लाख रुपए का आरओ प्लांट बंद पड़ा है। इसके चलते रेलवे यात्रियों को शुद्ध पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। सालों से आरओ प्लांट ठीक नहीं कराने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि आरओ प्लांट वर्ष 2015 में लगाया गया था। अप्रैल 2017 से यह बंद है। इसके पहले भी ये कई बार बंद हुआ। इस तरह यह प्लांट सिर्फ 200 दिन ही चल पाया। जानकारों का कहना है कि आरओ प्लांट को ठीक नहीं कराया जाना लापरवाही का मामला है। अब गर्मी का सीजन दस्तक दे रहा है तो पिछले कुछ दिनों से लगातार गंदे पानी की प्लेटफार्म पर लगे नलों में सप्लाई की जा रही है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में रेल नीर का बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। पानी माफिया सक्रिय गर्मी के सीजन में भोपाल रेलवे स्टेशन पर बोतलबंद पानी की बिक्री के लिए पानी माफिया सक्रिय रहता है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, गर्मियों में प्रतिदिन 30 से 40 हजार बोतलबंद पानी बिक जाता है। ऐसे में यदि यात्रियों को रेलवे से आरओ वाटर भरपूर मिलने लगेगा तो पानी माफिया की बिक्री सीमित हो जाएगी। रानी कमलापति पर नलों में आ रहा गंदा पानी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों से गंदा पानी आ रहा था। इससे यात्रियों को शुद्ध पानी को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम की पानी की लाइन टूटी हुई थी। जिनको मरम्मत के लिए बोला है। मोहित सोमय्या, प्रोजेक्ट मैनेजर, बंसल पाथ-वे हबीबगंज प्राइवेट लिमिटेड

पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के खिलाफ लोकायुक्त ने शुरू की जांच

Lokayukta starts investigation against former Chief Secretary Iqbal Singh Bais भोपाल। प्रदेश लोकायुक्त संगठन में चल रहे उज्जैन की हवाई पट्टी के मामले में लोकायुक्त ने पांच आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी है। जबकि कुछ अधिकारियों के खिलाफ अभी जांच जारी है। इनमें पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भी शामिल हैं जिनके खिलाफ जांच पूरी नहीं होने से अभियोजन मांगने वाले अधिकारियों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया है। वैसे इस मामले में करीब आधा दर्जन आईएएस और आईपीएस के नाम भी जांच में शामिल थे जिनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ भी अब तक जांच पूरी नहीं हुई है तो कुछ अफसरों को क्लीनचिट जैसी मिल गई है। इनमें लोकायुक्त के डीजी रहे अरुण गुर्टु व लोकायुक्त संगठन के सचिव रहे अरुण कोचर भी शामिल हैं। पढ़िये रिपोर्ट। उज्जैन की हवाई पट्टी को कुछ साल पहले निजी कंपनी को पायलट ट्रेनिंग के लिए लीज पर दिया गया था जिसका करीब डेढ़ लाख रुपए सालाना लीज तय किया गया था। सिंहस्थ आयोजन की वजह से हवाई पट्टी पर बड़े विमानों के उतारे जाने के कैबिनेट फैसले के आधार पर सरकार ने यहां 80 लाख रुपए खर्च किए थे। इस मामले में सालाना लीज जमा नहीं किए जाने तथा निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने के बावजूद सरकारी खर्च से वहां काम कराए जाने के आरोपों के आधार पर लोकायुक्त संगठन में शिकायत हुई थी जिसमें 2019 में एफआईआर दर्ज की गई थी।शुरुआत में ये जांच के घेरे में आए सूत्र बताते हैं कि लोकायुक्त की शुरुआती जांच में यश एयर लिमिटेड इंदौर और सेटार एविएशन नाम की दो कंपनियों सहित लोकायुक्त के डीजी रहे रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अरुण गुर्टू, शिवरमन, यशराज टोंग्या, भरत टोंग्या, शिरीष चुन्नीलाल दलाल, वीरेंद्र कुमार जैन, दुष्यंत लाल कपूर, दिलीप रावत के नाम आए थे। इसी तरह उज्जैन कलेक्टर रहे शिवशेखर शुक्ला, अजातशत्रु श्रीवास्तव, डॉ. एम गीता, बीएम शर्मा, कवींद्र कियावत, संकेत भोंडवे, मनीष सिंह, शशांक मिश्र व नीरज मंडलोई, विमानन विभाग के प्रमुख रहे अरुण कोचर, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री रहे एसएम सलूजा, एके टूटेजा व जीपी पटेल के नाम भी थे। पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का नाम भी इस मामले में आने पर उनके खिलाफ भी जांच शुरू हुई थी। बैंस के अभियोजन स्वीकृति फिलहाल नहीं सूत्रों से मुताबिक लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने अब तक की जांच में जिनके खिलाफ साक्ष्य पाए हैं, उनमें शिवशेखर शुक्ला, अजातशत्रु श्रीवास्तव, कवींद्र कियावत, अरुण कोचर सहित डॉ. एम गीता के नाम हैं। गीता का निधन हो चुका है तो शुक्ला को छोड़ अन्य तीन अधिकारी रिटायर्ड हो गए हैं। वहीं, मामले से जुड़े पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस व रिटायर्ड आईएएस बीएम शर्मा की जांच अभी पूरी नहीं होने की वजह से उनके लिए अभियोजन स्वीकृति के लिए राज्य शासन को नहीं लिखा गया है।

शासन ने आबकारी उप निरीक्षकों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

Government transfers excise sub-inspectors, posting orders issued वाणिज्यिक कर विभाग ने आज आबकारी उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किया, शासन ने प्रशासकीय आधार पर 19 उप निरीक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया है, विभाग ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होने की बात भी आदेश में लिखी है।मध्य प्रदेश में अभी तबादलों का दौर जारी है, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राज्य सरकार अधिकारियों के तबादलों के क्रम को पूरा कर लेना चाहती है इसी क्रम में लगातार तबादला आदेश जारी किये जा रहे हैं, आज वाणिज्यिक कर विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है। वाणिज्यिक कर विभाग ने आज आबकारी उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किया, शासन ने प्रशासकीय आधार पर 19 उप निरीक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया है, विभाग ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होने की बात भी आदेश में लिखी है। 19 उपनिरीक्षकों का तबादला आदेश जारी वाणिज्यिक कर विभाग के आदेश में मनीष द्विवेदी को ग्वालियर से भोपाल, कमलेश सोलंकी को नीमच से इंदौर, श्रीमती अभिलाषा आनंद वर्मा को बुरहानपुर से बड़वानी, नितिन आशापुरे को इंदौर से धार, संजय सिंह वर्मा को शिवपुरी से अशोकनगर, लल्लू राम करोसिया को अशोकनगर से गुना, राजेन्द्र सिंह गरवाल को नीमच से मंदसौर, शेर सिंह मोरे को खंडवा से बुरहानपुर, सुरेश सिंह रघुवंशी को आगर मालवा से अशोकनगर, संजय कवारे को अलीराजपुर से नीमच, श्रीमती प्रियंका रानी चौरसिया को छतरपुर से अगर मालवा, त्रिअम्बिका शर्मा को अशोकनगर से इंदौर, रिनू भिंडे को अलीराजपुर से धार, विकास दत्त शर्मा को बुरहानपुर से खंडवा, राजश्री खन्ना को इंदौर से अलीराजपुर, तृप्ति आर्य को अलीराजपुर से खरगौन, श्रीमती सुदर्शना काले को इंदौर से उज्जैन, श्रीमती शिल्पा स्वर्णकार को सीधी से जबलपुर और श्रीमती निमिषा परमार को उज्जैन से शाजापुर पसद्थ किया गया है।

आमला में होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा का भव्य आयोजन

A grand event of Dwadash Jyotirlinga Yatra will be held in Amla. हरिप्रसाद गोहे आमला । महा शिवरात्रि के पावन शुभ अवसर को उत्सव का रूप देने इस बार विश्व विख्यात नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्य शिक्षण संस्थान ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवा केंद्र बैतूल, सारणी, भौरा आदि स्थानों पर पूर्व में ब्रह्माकुमारीज के बैनर तले द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा निकाली जा चुकी है । जिसमें श्रद्धालु शिव भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और भगवान भोलेनाथ के ज्योर्तिलिंग स्वरूप का दर्शन लाभ प्राप्त किया । उक्त आयोजित दर्शन यात्रा अंतर्गत आगामी दिनांक 27/04/2024 दिन मंगलवार को आमला स्थित स्थानीय ब्रह्मकुमारीज आश्रम के बैनर तले द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का आयोजन आयोजित किया जा रहा है । आमला ब्रह्मकुमारी सेवा आश्रम संचालिका बहन बीके हेमलता ने बताया अन्य सेवा केंद्रों की तरह आमला में भी दिनांक 27/02/2024 को द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा निकाली जाएगी । यात्रा में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग को सजाकर नगर भ्रमण कराया जाएंगा । भ्रमण के दौरान शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के बारह ज्योतिर्लिंग स्वरूपों का दर्शन कर सकेंगे । दर्शन यात्रा बैतूल रामनगर ब्रह्मकुमारीज सेवाकेंद्र से निकलकर शहर के सभी मुख्य मार्गो से होकर वापस आमला पहुंच आमला में दर्शन यात्रा भ्रमण करेंगी l सभी भक्तों से निवेदन रहेगा की अपने-अपने स्थान पर यात्रा का स्वागत करें तथा शिव ज्योतिर्लिंगम की पूजा अर्चना करते हुए ज्योतिर्लिंग दर्शन का लाभ अवश्य उठाएं ।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक वर्मा ने संभाला कार्यभार

Chief Municipal Officer Ashok Verma took charge. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर पालिका परिषद आमला में रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीरज श्रीवास्तव का शासन स्तर से आमला से सीहोर जिले के रेहटी तबादला हो गया । उनके अचानक स्थानांतरण एवं रिलीवी होने के बाद कुछ दिनों से नपा प्रभारी सीएमओ के भरोसे संचालित हो रही थी जिस कारण जहां नपा के कार्य प्रभावित हो रहे थे वहीं वित्तीय प्रभार नहीं होने के चलते कर्मचारियों का वेतन भी लंबित था । अब नएसीएमओ के आगमन के बाद कर्मचारी वेतन विसंगति दूर होंगी साथ ही नपा के अन्य कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे ।संभाला कार्यभार प्राप्त जानकारी अनुसार गंजबासोदा से स्थांतरित होकर आमला पहुंचे नवागत सीएमओ अशोक कुमार वर्मा ने आज सुबह दस बजे कार्यालय नगर पालिका परिषद आमला पहुंच अपना कार्यभार संभाल लिया । मिली जानकारी अनुसार इस दौरान नपा अधिकारी कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला अशोक वर्मा ने मौजूदा नपा अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर नपा की जानकारी प्राप्त की गई । नगर विकास , शहर की सुंदरता पर रहेगा फोकस नवागत सीएमओ अशोक वर्मा ने अपना कार्यभार संभालने के बाद हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया नगर स्वक्ष व सुंदर हो, शहर विकास को दृष्टिगत रख नगर के सार्वजनिक चौक चौराहों पर हाइमास्क, शहर की बेहतर लाइटिंग व्यवस्था बनाना । साथ ही ग्रीष्म ऋतु में नगर वासियों को पेयजल संबंधित समस्या का सामना न करना पड़े यह मेरी प्राथमिकता रहेंगी। उन्होंने कर्मचारियों के रुके वेतन के संबंध में बताया इस बार नपा को चुंगी क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान कम मिला था। यह बात मेरे संज्ञान में है जल्द वेतन समस्या हल करने प्रयास किए जाएंगे।

अफसर की कार्यप्रणाली पर सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर पंचायतो में हुआ बड़ा खेल कटनी जनपद में भ्रष्टाचार की खुली पोल

There was a big game in the Panchayats regarding the irregularities in the government schemes on the functioning of the officer. Corruption was exposed in Katni district. कटनी। सरकारी अफसर योजनाओं के लिए कितने संजीदा रहते हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कटनी के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमिताओं का मामला सामने आया है। निर्माण कार्यों के लिए राज्य सरकार से मिलने वाली राशि का आहरण तो कर लिया गया है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। खुलेआम भ्रष्टाचार करते हुए सरकारी राशि का बंदरबाट कर लिया गया है। अफसरों की मनमानी, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कटनी जनपद पंचायत में कतिपय अधिकारी अपनी मोनोपॉली चला रहे हैं। अफसरों के संरक्षण में पूरी कार्यप्रणाली चल रही है और जनता के प्रतिनिधियों को भी अनदेखा किया जा रहा है। जिसका असर पंचायतों के विकास कार्य पर पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं के नाम पर प्रत्येक पंचायत में सडक़, नाली और अन्य निर्माण कार्य किए गए हैं, लेकिन हकीकत में कई जगहों पर नई सडकें ही उधडने लगी हैं तो कुछ जगहों पर अधूरी सडक़ ही बनी है। स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों का सामना जनप्रतिनिधियों को ही करना पड़ता है। सामान्य सभा की बैठक में उठा मुद्दा जानकारी के मुताबिक विगत 12 फरवरी को जनपद पंचायत कटनी में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पंचायतों में होने वाले भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठा। अध्यक्ष के साथ ही कई सदस्यों ने सरकारी राशि में अनियमितताएं किए जाने का मुद्दा उठाया। बैठक के दौरान जनपद पंचायत कटनी में पदस्थ सहायक यंत्री एस के खर्द की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए। आरोप लगाया है कि इनकी सरपरस्ती में ही ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पूरे मामले में कटनी जनपद पंचायत के कतिपय इंजीनियरों की सांठगांठ सामने आई है। उनके संरक्षण में ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों ने इस राशि को ठिकाने लगाने का काम किया है। इसकी जानकारी जब जनपद पंचायत कटनी की अध्यक्ष गीता सिंह को लगी तो उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर कई पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायतें सही पाई गई हैं। उन्होंने इन शिकायतों की जमीनी हकीकत पता करने के बाद सीईओ से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भी लिखे हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। कई पंचायतों में लगे अनियमितताएं के आरोप बैठक में जब अध्यक्ष गीता सिंह ने निर्माण कार्यों का मुद्दा उठाया तो अन्य सदस्य भी एक-एक करके अनियमितताओं को उठाया। जिसमे ग्राम पंचायत बण्डा में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर जनपद पंचायत के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायत पठरा, बिस्तरा, पिलौंजी, गनियारी, कूड़ो, इमलिया, पूंछी, पटवारा, कन्हवारा, खमतरा एवं मड़ई में भी अनियमितताओं की मिल रही शिकायतों को लेकर सवाल जवाब किया गया। सबसे अधिक अनियमितता का मामला पटवारा, कन्हवारा और बण्डा का गूंजा। जिसमें कहा गया कि अधिकांश कार्यों की जांच नहीं कराई गई या फिर जिनकी जांच हुई। उसमें दोषियों के विरुद्ध किसी तरह की कार्यवाही नहीं हुई। अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा इस पर रोष प्रकट करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए इसकी प्रति कलेक्टर अवि प्रसाद को भेजते हुए रसहायक यंत्री एस के खर्द के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की अनुशंसा की गई है। अब देखना है कि इस पूरे मामले में कलेक्टर अवि प्रसाद क्या कार्यवाही करते हैं

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की जन आभार यात्रा की शुरुआत, नीमच को देंगे कई सौगात

Chief Minister Mohan Yadav’s public gratitude journey begins, will give many gifts to Neemuch विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा लाभ पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री यादव 23 फरवरी को शहर में आयोजित जन आभार यात्रा एवं विशाल रोड शो में भाग लेंगे। नीमच में 151.78 करोड के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगाजनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्र भी वितरित किए जाएंगे नीमच । मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की नीमच में जन आभार यात्रा शुरू हो गई है। रोड शो के बाद मुख्‍यमंत्री दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में 151.78 करोड़ की लागत के विभिन्न 17 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 143.48 करोड़ के तीन विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 8.30 करोड़ लागत के विभिन्न 14 निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे। कुल 752 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। जनआभार यात्रा और रोड शो भी इस मौके पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लाभ पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री यादव 23 फरवरी को शहर में आयोजित जन आभार यात्रा एवं विशाल रोड शो में भाग लेंगे। तदपश्चात मुख्यमंत्री दशहरा मैदान पर आयोजित विशाल जन आभार कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे तथा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। 135 करोड की कपड़ा एवं परिधान निर्माण ईकाई का भूमिपूजन आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा में 135 करोड़ की लागत से स्थापित हो रही। इसमें डॉ. यादव कपड़ा एवं परिधान निर्माण औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन भी करेंगे। इन कार्यो का होगा लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच में सेतु निगम द्वारा 1.93 करोड की लागत से रतलाम नसीराबाद मार्ग पर ग्वालटोली नाले पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल 1.10 करोड़ की लागत से पुलिस कल्याणकारी योजना के तहत पुरानी पुलिस कालोनी में पुलिस वेलफेयर फिलिंग स्टेशन एवं मोडी, खातीखेडा, धनगांव, कौज्या, बरवाडा, देवरान एवं पलासिया में 0.49 लाख लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं सीएचओ आवास के कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही आजीविका मिशन के तहत ग्राम मेढकी में 0.44 लाख की लागत से निर्मित, रोजगार के लिए वर्कशाप एवं 0.37 लाख की लागत से ग्राम जुनापानी, बधावा एवं लुहारिया जाट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत निर्मित कृषक सुविधा केंद्रों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन कनावटी में 0.29 लाख की लागत के लान टेनिस खेल मैदान का भी लोकार्पण करेंगे।

कमलनाथ के मुद्दे पर एक्शन के मूड में कांग्रेस, बयान देने वालों पर क्या गिरेगी गाज?

Congress in mood for action on Kamal Nath issue, what punishment will fall on those who make statements? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की खबरों के बीच कमलनाथ समर्थक नेताओं ने पार्टी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की. अब पार्टी ऐसे नेताओं को सबक सिखाने के मूड में है.मध्य प्रदेश कांग्रेस में अब भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. तीन-चार दिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में जाने को लेकर जमकर चर्चा चली. आग लगी थी, तभी धुआं भी निकला. कमलनाथ के समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी. किसी ने कहा कि कमलनाथ ने पार्टी को जीवन दे दिया, मगर पार्टी ने उनको अपमानित किया. किसी ने कहा कि अगर कमलनाथ बीजेपी जाते हैं तो हम भी बीजेपी उनके साथ जॉइन करेंगे.इस बयानबाजी में सबसे आगे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक दीपक सक्सेना और कमलनाथ के मीडिया कॉर्डिनेटर सैयद जफर सबसे आगे थे. मामला भले ही शांत हो गया हो, मगर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस बयानबाजी को अनुशासनहीनता में लिया है. जीतू  पटवारी गुस्से में हैं. लिहाजा कठोर शब्दों में चेतावनी दी है. बता दें कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ द्वारा ट्विटर हैंडर में चेंज करने और उनके समर्थकों के बयानबाजी के बाद यह अटकलें लगी थी कि कमलनाथ राज्यसभा की सीट नहीं दिए जाने से नाराज हैं और वह बीजेपी में शामिल होंगे. हालांकि बाद में उनकी राहुल गांधी से बातचीत हुई. उसके बाद मामला फिलहाल शांत है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी चेतावनीजीतू  पटवारी ने कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है.अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हालांकि बीजेपी जीतू  पटवारी की इस बात का मजाक ही उड़ा रही है. जीतू  पटवारी के ही सामने चुनाव लड़ने वाले बीजेपी नेता जीतू  जिराती का कहना है कि अगर वाकई ऐसा जीतू  पटवारी कह रहे हैं तो ये बड़ी बात है. कमलनाथ थोड़ा सा इधर-उधर हुए और कांग्रेस की हालत खराब हो गई. जीतू पटवारी उनका बाल भी नहीं बांका कर सकते. उनके समर्थकों पर कार्रवाई तो छोड़ दीजिए. कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से विवादहालांकि अब भी कमलनाथ समर्थकों के सुर नहीं बदले है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बैठक में शामिल होने पहुंचे सज्जन वर्मा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा छिंदवाड़ा के विधायकों की दुनिया ही अलग है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू  पटवारी भले ही कह चुके हैं कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी, मगर ये देखना भी दिलचस्प होगा कि कमलनाथ समर्थकों पर कार्रवाई होती है या नहीं.

स्ट्रेस नहीं आएगा पास, तनाव भी चला जाएगा दबे पांव, बस आपको करने होंगे ये उपाय

Stress will not come near, tension will also disappear, you just have to do these measures हमारे शरीर में तनाव से जो प्रक्रियाएं होती है, उसे कंट्रोल करने का कामकोर्टिसोल नाम का हार्मोन करता है. कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने पर तनाव भी बढ़ने लगता है. आजकल करीब-करीब हर इंसान तनाव में है. वो बात अलग है कि हर किसी का कारण अलग-अलग होता है. जिस तेजी से दुनिया आगे बढ़ रही है, तनाव भी उसी तरह हम सभी की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. इसकी वजह से कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. तनाव को पूरी तरह खत्म कर पाना भी आसान नहीं है. हालांकि, कुछ प्रयास कर इससे छुटकारा जरूर पाया जा सकता है. आइए जानते हैं तनाव का कारण और इससे बचने के 5 सबसे कारगर उपाय… तनाव क्यों होता है दरअसल, हमारे शरीर में तनाव से जो प्रक्रियाएं होती है, उसे कंट्रोल करने का कामकोर्टिसोल नाम का हार्मोन करता है. कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने पर तनाव भी बढ़ने लगता है. कुछ अच्छी हैबिट्स से कोर्टिसोल और तनाव दोनों को कंट्रोल किया जा सकता है. तनाव से छुटकारा पाने के 5 जबरदस्त उपाय तनाव और खानपान का गहरा जुड़ाव होता है. पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. इससे नींद अच्छी आती है और टेंशन कम रहता है. पुदीने या लेमन ग्रास टी कोर्टिसोल के लेवल को कम कर तनाव से छुटकारा दिला सकते हैं. स्ट्रेस से बचने के लिए आप चाहें तो थोड़ी सी डार्क चॉकलेट भी खा सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो तनाव कम करने का काम करते हैं. इसके अलावा एवोकाडो, बादाम, अखरोट, पिस्ता, चिया सीड्स और अलसी जैसी चीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम खूब पाए जाते हैं, जिससे तनाव दूर होते हैं. खट्टे फल और पत्तेदार सब्जियां भी तनाव से राहत दिलाते हैं. स्मार्टफोन या लैपटॉप का इस्तेमाल इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में सोने से एक घंटे पहले स्क्रीन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. दरअसल, इन गैजेट्स से निकलने वाली नीली रोशनी नींद को प्रभावित करती हैं. लगातार फोन यूज करने से दिमाग एक्टिव रहता है. जिससे बॉडी में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है. ऐसे में तनाव ट्रिगर हो सकता है. तनाव से बचना है तो अपना नजरिया बदलना चाहिए. दरअसल, लोग उन चीजों को लेकर ज्यादा दुखी हैं, जो उन्हें नहीं मिल पाए हैं. ऐसे में आपके पास जो भी है, उसके लिए ईश्वर का आभार जताएं और उसी में खुश रहने की आदत डालें. इससे छोटे-छोटे अचीवमेंट्स आपको खुश रखेंगे. जिससे आप शांत रह पाएंगे और अच्छा महसूस करेंगे. योग और मेडिटेशन को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाएं. इससे तनाव दूर करने में मदद मिलती है. योग-मेडिटेशन जिंदगी में पॉजिटिविटी लाने का काम करते हैं और पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव करते हैं. जिससे बॉडी रिलैक्स होती है. इससे मन शांत रहता है और फोकस बढ़ता है.

बसंत के मौसम में घूमने जाएं भारत की ये 6 जगहें, लगती हैं अधिक खूबसूरत

Visit these 6 places of India in spring season, they look more beautiful. सर्दियां खत्म होने वाली हैं तो क्यों न बसंत मौसम की छुट्टियों में कहीं घूमने जाया जाए? अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो भारत की कुछ जगह घूमने के लिए बेस्ट हैं. भारत के अधिकांश जगहों पर सर्दी धीरे-धीरे खत्म होने लगी है और बसंत का मौसम लगभग आने ही वाला है. भारत में सर्दी और गर्मी के बीच के मौसम को बसंत ऋतु कहा जाता है. ऐसे में अक्सर लोग गर्मी का मौसम आने से पहले ही घूमने का प्लान बना लेते हैं क्योंकि बसंत का मौसम अधिक समय तक नहीं रहता.अगर आप भी बसंत के मौसम में घूमने जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहें बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट रहेंगी. इन जगहों में से आप अपने मुताबिक स्थान चुनें कि आप मौसम का लुत्फ उठाने जाना चाहते हैं या फिर खिलते हुए फूलों को देखने जाना चाहते हैं. कश्मीर धरती के स्वर्ग के रूप में फेमस कश्मीर का मौसम बसंत (मार्च से मई की शुरुआत तक) के मौसम में काफी अच्छा रहता है. इस दौरान आप कश्मीर के साथ-साथ श्रीनगर के इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में खिलते हुए ट्यूलिप आपका दिल जीत लेंगे. मुन्नार (केरल) अपने चाय बागानों और हरी-भरी हरियाली के लिए फेमस, मुन्नार बसंत मौसम के दौरान स्वर्ग में बदल जाता है. इस मौसम में यहां का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. आप यहां पहाड़ों के साथ-साथ हरियाली का मजा ले सकते हैं. शिलांग (मेघालय)  ईस्ट स्कॉटलैंड के रूप में जाना जाने वाला शिलांग बसंत ऋतु में काफी अच्छा रहकता है. जब यहां पर रोडोडेंड्रोन और ऑर्किड फूल खिलते हैं पूरा शहर काफी सुंदर दिखने लगता है. कूर्ग (कर्नाटक)  भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कूर्ग अपने कॉफी बागानों और धुंध भरी पहाड़ियों के लिए फेमस है. बसंत के दौरान यहां की पहाड़ियां कॉफी के फूलों की सुगंध और कॉफी की झाड़ियों को ढंकने वाले सफेद फूलों से काफी अच्छी लगती है. गुलमर्ग (कश्मीर) गुलमर्ग में अप्रैल से जून के आसपास आना चाहिए. यह वो मौसम होता है जब यात्रियों को हरे-भरे घास के मैदान और बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियां देखने मिलती हैं. बसंत ऋतु में बर्फ पिघलना शुरू हो जाती है जिससे रंग-बिरंगे फूलों का कालीन बिछा हुआ नजर आता है. ऊटी (तमिलनाडु)  नीलगिरि पहाड़ियों में बसा, ऊटी एक फेमस हिल स्टेशन है जो अपने अच्छे मौसम और राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. बसंत ऋतु में यहां के वनस्पति उद्यानों में रंग भरती है जिसमें रोडोडेंड्रोन, ऑर्किड और गुलाब जैसे फूल पूरी तरह खिल जाते हैं

जो पार्टी का कार्य पूर्ण लगन से करता, वही है असली कार्यकर्ता : जीतू पटवारी

The one who works for the party with full dedication is the real worker: Jitu Patwari भोपाल ! मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रतलाम दौरे में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए सभी से आग्रह किया कि दोगुनी ऊर्जा से राहुल जी की इस यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए हम सबको जुट जाना है। कार्यकर्ताओं को याद रखना है कि जो पार्टी का कार्य पूरी लगन से करता, वही है असली कार्यकर्ता। पटवारी ने कहा कि पिछले मुख्यमंत्री बेरोजगारी और झूठ के मामा थे तो वर्तमान मुख्यमंत्री कर्ज और क्राइम के काका बन गए हैं। दो माह में प्रदेश में इतना क्राइम हुआ है जो पिछले 30 सालों में नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में जो वादा करती है वह पूरा नहीं करके लोगों को धार्मिक और भावनात्मक रूप से चुनाव में धकेल देती है। लाड़ली बहना, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी सहित तमाम वादे भाजपा ने किए थे लेकिन पूरे नहीं किए हैं।पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान पाने वाले कुछ लोग आज संघर्ष के दौर में पीछे हटते जा रहे है, ऐसे लोगों से भाजपा संपर्क करती है और उन्हें ले लेती है लेकिन हमारे लिए सम्मानित वो लोग है जो अपने छोटे से व्यवसाय या नौकरी के साथ साथ निडर होकर कांग्रेस की विचारधारा के लिए डटे हुए हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं पर हमे गर्व है। पटवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 6 मार्च को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रतलाम आएंगे एवम रतलाम ग्रामीण, शहर और सैलाना विधानसभा सीटों से गुजरेंगे और रोड शो करेंगे। पटवारी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

खुले में मांस मछली का विक्रय करने वाले विक्रेताओं के चालन काट वसूला समन शुल्क

Summons fee collected from vendors selling meat and fish in the open हरिप्रसाद गोहे आमला । प्रतिबंध के बावजूद शहर में खुला मांस एवं मछली का विक्रय विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा था । नियमो की अनदेखी करने वाले मांस एवं मछली विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करने स्थानीय प्रशासन भी पूर्णतः मुस्तैद है। मिली जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला सर शैलेंद्र बड़ोनिया के निर्देश पर नापा के मैदानी अमले ने मटन मार्केट स्थित मांस और मछली विक्रेताओं पर कार्यवाही कर उन्हें समझाइश उनसे नगद समन शुल्क वसूला गया । नपा राजस्व निरीक्षक राजेंद्र अतुलकर से प्राप्त जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर औचक निरीक्षण के दौरान आमला के मटन एवं मछली मार्केट में पाच विक्रेता खुला मांस एवं मछली का विक्रय करते मिले जिन्हे प्रतिबंध के बाद नियमों का उलंघन करने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर उनसे नगद प्रति व्यक्ति 100 रुपए समन शुल्क वसूला गया । वहीं हिदायत देकर आगे नियमों का पालन नहीं किए जाने पर प्रति व्यक्ति 1000 रुपए जुर्माना अदा करने की बात कहीं गई । साथ ही दुकानदारों को समझाइश दी कि वे विधिवत अनुमति लेकर ही मांस मछली का विक्रय नियम अनुसार करे । सड़क किनारे खुले में मांस-मछली नहीं बेचें

मध्य प्रदेश में RTE के तहत फ्री स्कूल एडमिशन के लिए आवेदन चालू

Application open for free school admission under RTE in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर-अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश के लिये समय-सारणी जारी की गई है। शिक्षा का अधिकार ऑनलाइन आवेदन के लिए अधिकृत वेबसाइट संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि 23 फरवरी से 3 मार्च, 2024 तक www.educationportal.mp.gov.in/rte पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे। पोर्टल पर त्रुटि सुधार के लिये विकल्प उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक 24 फरवरी से 5 मार्च तक पावती डाउनलोड और मूल दस्तावेजों का केन्द्रों में सत्यापन करा सकेंगे। MP RTE स्कूल एडमिशन के लिए ऑनलाइन लॉटरी की तारीख आरटीई के तहत 7 मार्च, 2024 को पारदर्शी रेण्डम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी आयोजित करते हुए आवेदकों को स्कूल आवंटित किया जायेगा। आवेदकों को एसएमएस से भी सूचित किया जायेगा। लॉटरी में चयनित आवेदक 11 मार्च से 19 मार्च, 2024 तक आवंटन-पत्र डाउनलोड कर आवंटित स्कूल में प्रवेश पा सकेंगे। प्रवेश लेते समय ही संबंधित प्रायवेट स्कूल द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्ट भी दर्ज की जायेगी।MP RTE का सेकंड राउंड कब शुरू होगा प्रथम चरण की प्रक्रिया समाप्त होते ही द्वितीय चरण में प्रवेश के लिये प्रक्रिया शुरू की जायेगी। पोर्टल पर 21 मार्च, 2024 को रिक्त सीटों को प्रदर्शित किया जायेगा। द्वितीय चरण में 22 से 26 मार्च तक स्कूलों की च्वाइस अपडेट की जा सकेगी। द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी 28 मार्च को होगी और स्कूलों का आवंटन किया जायेगा। द्वितीय चरण में लॉटरी से चयनित आवेदक 30 मार्च से 5 अप्रैल, 2024 के बीच आवंटन-पत्र डाउनलोड कर आवंटित स्कूल में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र ने सभी जिला कलेक्टर्स को नियमानुसार पूर्ण पारदर्शी तरीके से नियत समय में यह कार्य सम्पादित किये जाने के निर्देश जारी किये हैं।

हीरा खदानों से मिले हीरों की नीलामी शुरू, पहले दिन रखे गए 76 हीरे; कई राज्यों से पहुंचे व्यापारी

Auction of diamonds found from diamond mines started, 76 diamonds were kept on the first day; Traders arrived from many states पन्ना ! नीलामी के पहले दिन हीरा व्यापारियों के लिए हीरों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें हीरा व्यापारियों को हीरे दिखाए गए। इसके बाद पहले दिन की नीलामी शुरू हुई। इसमें 30 ट्रे के माध्यम से 76 नग हीरे नीलामी में रखे गए। पन्ना जिले में उथली हीरा खदानों से प्राप्त 156 नग हीरों की नीलामी हीरा कार्यालय में गुरुवार से शुरू हो गई है। ये नीलामी 23 फरवरी तक चलेगी। इस नीलामी मे 286.41 कैरेट के छोटे-बड़े उज्ज्वल, मटमैले आदि किस्म के हीरे रखे गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपये है। गुरुवार को नीलामी के पहले दिन हीरा व्यापारियों के लिए हीरों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें हीरा व्यापारियों को हीरे दिखाए गए। इसके बाद पहले दिन की नीलामी शुरू हुई। इसमें 30 ट्रे के माध्यम से 76 नग हीरे नीलामी में रखे गए। हीरों की नीलामी में सूरत, गुजरात, मुंबई, राजस्थान आदि स्थानों से हीरा व्यापारी शामिल हुए। बता दें कि इस बार नीलामी में सबसे खास बात यह होगी कि इनमें कई ऐसे नायाब हीरे हैं, जिनकी बोली एक करोड़ या फिर उससे अधिक तक जा सकती है। हीरा अधिकारी ने बताया कि 14.21 कैरेट, 11.88 कैरेट, 9.99 कैरेट, 8.01 कैरेट और 7.90 कैरेट के बड़े हीरे आकर्षण का केंद्र हैं। काफी समय बाद हुई हीरों की नीलामी की वजह से अच्छे राजस्व के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

दिग्विजय सिंह ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, ‘बस्ती के लोगों को बेघर करने की कार्रवाई रोकने की मांग

Digvijay Singh wrote a letter to the Chief Secretary, demanding to stop the action of making slum people homeless. इस पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि ‘भदभदा ब्रिज के पास स्थित इस बस्ती में 350 से अधिक मकान बने हुए है। एन.जी.टी. न्यायालय में शासन द्वारा नगर निगम भोपाल को पार्टी बना कर पेश किया गया था इसको लेकर नगर निगम भोपाल द्वारा इन 5 वर्षो में कोई भी ठोस जवाब न्यायालय में पेश नही किया गया है। जिसके कारण माननीय एन.जी.टी. न्यायालय द्वारा इस बस्ती को अवैध निर्माण घोषित कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने भोपाल में ताज होटल के सामने भदभदा बस्ती में निवासरत लोगों को बेघर करने के लिये की जा रही कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की है और कहा है कि इसके लिएसंबंधित को उचित निर्देश प्रदान किया जाए। दिग्वियज सिंह द्वारा लिखा पत्र मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन को लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ‘भोपाल शहर के होटल ताज के पास स्थित तालाब किनारे की 100 वर्षो पूर्व से बसी बसाहट को शासन द्वारा बलपूर्वक बिना विस्थापन के हटाये जाने की कार्यवाही की ओर आपका ध्यान आकर्षित कर रहा हूँ। भदभदा ब्रिज के पास स्थित इस बस्ती में 350 से अधिक मकान बने हुए है जिनका खसरा क्र. 291 है। जो वक्फ के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस भूमि का प्रकरण वक्फ ट्रिब्यूनल कोर्ट में वर्ष 2018 से प्रचलित है। एन.जी.टी. न्यायालय में शासन द्वारा नगर निगम भोपाल को पार्टी बना कर पेश किया गया था इसको लेकर नगर निगम भोपाल द्वारा इन 5 वर्षो में कोई भी ठोस जवाब न्यायालय में पेश नही किया गया है। जिसके कारण माननीय एन.जी.टी. न्यायालय द्वारा इस बस्ती को अवैध निर्माण घोषित कर दिया गया है। माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल न्यायालय के आदेश के पश्चात नगर निगम भोपाल द्वारा बिना विस्थापन की व्यवस्था किये इनके मकानों को बलपूर्वक तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। शासन द्वारा पूर्व में इन्हें स्थाई नल कनेक्शन और विद्युत कनेक्शन दिये गये है, जिसका इन लोगों द्वारा समय-समय पर भुगतान किया जाता रहा है। यह लोग कई वर्षो से सम्पति कर भी जमा करते आ रहे है। इसके पश्चात भी प्रशासन द्वारा विगत कुछ दिनों से नियम विरूद्ध तरीके से इनके नल और विद्युत कनेक्शन काट दिये गये है। वर्तमान में 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाऐं भी चल रही है। मेरा मानना है कि जब इस भूमि का प्रकरण पहले से ही वक्फ कोर्ट में प्रचलित है तो 100 साल पुरानी इस बस्ती को हटाने के लिये की जा रही कार्यवाही को निरस्त किया जाना चाहिये। इसके पश्चात फैसले के आधार पर अगर हटाया भी जाता है तो इन लोगों के पुनर्वास एवं उचित मुआवजे की व्यवस्था सरकार को करना चाहिये। मेरा आपसे अनुरोध है कि भदभदा बस्ती के लोगों को बेघर करने के लिये की जा रही इस कार्यवाही को निरस्त करने के संबंधित को उचित निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet