LATEST NEWS

19 दिनों में ₹150.58 करोड़ की अवैध शराब, नगदी, मादक पदार्थ, जेवरात की जप्ती हुई.

Model Code Of Conduct; Achaar Sahita;

150.58 crores worth of illegal liquor, cash, narcotics, and jewelry seized in 19 days. Manish Trivedi भोपाल, मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगे हुए लगभग 19 हुए है. इन १९ दिनों के अंदर ₹150.58 करोड़ की अवैध शराब, नगदी, मादक पदार्थ, जेवरात आदि पुरे प्रदेश में जब्त किए है। यदि इसकी तुलना हम 2018 के विधानसभा चुनाव से करे तो यह आंकड़े काफी बड़े दिखाई दे रहे हैं, साल 2018 में आचार संहिता 6 अक्टूबर से 28 नवंबर तक लगी थी, सम्पूर्ण आचार संहिता के दौरान ₹72.93 करोड़ के सामान की जप्ती की गयी थी. अभी 18 दिन और बाक़ी है। देखते है अभी कितनी और जप्ती की जाती है.

बालाघाट पुलिस द्वारा 60 लीटर अवैध शराब जब्त।

Balaghaat; Balaghat Police; MP Police; Crime; Sahara Samachaar;

60 liters of illicit liquor seized by the Balaghat police Manish Trivedi बालाघाट। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बालाघाट पुलिस द्वारा निरंतर सतर्कता भारती जा रही है आचार संहिता के बाद से बालाघाट पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (बैहर) श्री अरविंद शाह के नेतृत्व में दिनांक 28/10/2023 को थाना प्रभारी रुपझर कार्यवाहक निरीक्षक वीरेंद्र वरकडे एवं चौकी प्रभारी उकवा उप निरीक्षक अंबर सिंह सिकरवार की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी गण रवी शंकर पिता पहल सिंह धुर्वे निवासी ग्राम कोन्दूल एवं स्वरूप सिंह पिता पहल सिंह धुर्वे निवासी कोन्दूल चौकी उकवा थाना रुपझर के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर आरोपी गण को गिरफ्तार कर 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत करने में सफलता हासिल की है ।

पुलिस इंस्पेक्टर की लव स्टोरी, मऊगंज थाना प्रभारी निलंबित.

Mauganj; Mauganj Police Station; FIR; Girish Dhruvey;

Love story of a police inspector, Mauganj police station in-charge suspended. मनीष त्रिवेदीरीवा, मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पदस्थ पुलिस इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे की कथित पत्नी ने उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया। मामले में इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे के पुत्र ईशान धुर्वे को भी आरोपी बनाया गया है। गिरीश धुर्वे, सिहोरा पुलिस थाने के प्रभारी थे। महिला के अनुसार गिरीश धुर्वे ने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और फिर शादी का वादा करके शिकायत करने से रोक दिया। इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे उसे अपने सरकारी क्वार्टर में बुलाते थे। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बनते थे। इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे के पुत्र ईशान धुर्वे ने उसके घर आकर महिला को धमकी दी। अपने पिता की सर्विस रिवाल्वर दिखाकर उसके धमकाया। सिहोरा थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे के खिलाफ महिला से बलात्कार एवं उनके पुत्र ईशान धुर्वे के खिलाफ महिला को धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। वर्तमान में गिरीश धुर्वे मऊगंज थाना के प्रभारी हैं।

25 चुनाव प्रत्याशियों के साथ विंध्य से नारायण त्रिपाठी ने खोला चुनावी मोर्चा।

Narayan Tripathi from Vindhya opened an electoral front with 25 election candidates. विंध्य क्षेत्र में ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। नारायण त्रिपाठी। 5 से 7 विधानसभा सीटों पर जीत के आसार, और भी कई सीटें होंगी प्रभावित। उदित नारायण सतना। विंध्य की राजनीति में एक नया मोड़ सामने आया है, जहां भाजपा से इस्तीफा दे चुके विधायक नारायण त्रिपाठी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही झटका देते हुए विंध्य जनता पार्टी का गठन कर दिया। विधायक नारायण त्रिपाठी ने अब अपने पत्ते खोलते हुए विंध्य जनता पार्टी के 25 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। नवगठित मैहर जिले की सीट से खुद नारायण त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। इस सीट को नारायण त्रिपाठी का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसके साथ ही आज शाम तक विंध्य जनता पार्टी चुनाव प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है। जानकारी मिली है की पार्टी नेतृत्व द्वारा दूसरी लिस्ट में करीब 15 प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन चुकी है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। हम आपको बता दें कि नारायण त्रिपाठी ने विंध्य के अलावा मध्य भारत और महाकौशल में भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद तरह तरह के कयास नारायण त्रिपाठी के लिए लगाए जा रहे थे, लेकिन इन सभी पर विराम लगाते हुए नारायण ने अब अपनी विंध्य जनता पार्टी से चुनाव मैदान पर उतरने का आगाज कर दिया है, जिसका चुनाव चिन्ह गन्ना और किसान है। विंध्य में मुकाबला हुआ त्रिकोणीय। यहां ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि विंध्य में कुल 30 विधानसभा सीट हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 30 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी। विधायक नारायण त्रिपाठी ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं और विंध्य क्षेत्र की अधिकांश सीटों पर हार जीत का निर्णय ब्राह्मण मतदाता करते हैं। विधायक नारायण त्रिपाठी की यहां की राजनीति में तगड़ी पकड़ है। राजनीति के जानकारों के हिसाब से विंध्य क्षेत्र का चुनाव परिणाम इस बार बहुत ही चौंकाने वाला रहेगा। नारायण त्रिपाठी की पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से अब यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। जिसके चलते यहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी के समीकरण गड़बड़ा रहे हैं और क्षेत्र की करीबन पांच से सात सीटों पर नारायण त्रिपाठी की पार्टी की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है। जिसे रोक पाना अब दोनों ही पार्टियों के लिए असंभव नजर आ रहा है। जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमों में खलबली मची हुई है। इस चुनाव में विंध्य क्षेत्र से तीनों पार्टियों में से किसका पलड़ा भारी रहेगा यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा। मैहर विधानसभा में बजा चुनावी बिगुल। मध्य प्रदेश के मैहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने पत्ते खोलते हुए आगामी 2023 के चुनाव में अपनी विंध्य जनता पार्टी से चुनाव मैदान पर उतरने का आगाज कर दिया है। यदि हम बात करें मैहर विधानसभा क्षेत्र की तो यह विधानसभा क्षेत्र नारायण त्रिपाठी का गढ़ माना जाता है, जहां नारायण त्रिपाठी अलग-अलग दलों से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। अभी तक नारायण त्रिपाठी समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से मैहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने जा चुके हैं, लेकिन आगामी 2023 के चुनाव को लेकर नारायण त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि नारायण त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सभी पार्टियों को दरकिनार करते हुए नारायण त्रिपाठी ने अब अपने द्वारा गठन की गई विंध्य जनता पार्टी से मैहर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान पर ताल ठोक कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। वीजेपी की सूची ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की धड़कनें। नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए चुनावी बिगुल बजा दिया है। पहली सूची में नारायण त्रिपाठी ने सतना जिले की 7 विधानसभा में से 4 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिसमें मैहर से खुद नारायण त्रिपाठी, सतना विधानसभा से हरिओम गुप्ता, रैगांव विधानसभा क्षेत्र से आरती वर्मा और अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र से शशि सतेंद्र शर्मा उम्मीदवार घोषित किए हैं। फिलहाल नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी की सूची जारी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों की ही धड़कने बढ़ा दी हैं। वीजेपी ने 25 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। विंध्य जनता पार्टी द्वारा जारी पहली चुनाव प्रत्याशी लिस्ट में रैगांव से आरती वर्मा, सतना से हरिओम गुप्ता, अमरपाटन     से शशि सत्येंद्र शर्मा, सेमरिया से हासिफ मोहम्मद अली, त्यौथर से कमांडो अरुण गौतम, देवतालाब से कुंजबिहारी तिवारी, गगुढ़ से शिवमोहन शर्मा, चुरहट से अरुण द्विवेदी और सीधी से वाल्मिीक तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि सिंहावल से आशीष मिश्रा, चितरंगी से रामकृष्ण कोल, सिंगरौली से कुंदन पांडेय, ब्यौहारी से लेखन सिंह, जयसिंह नगर से फूलमती सिंह, जैतपुर से हीरालाल पनिका और अनूपपुर से प्यारेलाल पनिका को टिकट दिया है। इसके साथ ही पुष्पराजगढ़ से अमृतलाल सोनवानी, बांधवगढ़ से धूप सिंह, मानपुर से राजकुमार बैगा, शहपुरा से मदन सिंह परस्ते, डिंडौरी से सितार मरकाम, भोपाल दक्षिण पश्चिम से मनीष पांडेय, अंबेडकर नगर से वैघनाथ मिश्रा और बड़ामलहरा से दिनेश यादव को चुनाव प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतारा है। विंध्य प्रदेश की मांग करते रहे हैं नारायण त्रिपाठी। नारायण त्रिपाठी हमेशा विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर मीडिया के सुर्खियों में रहते हैं और वे भाजपा सरकार में रहकर भी विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते थे। वर्ष 2018 के चुनाव में नारायण त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी से चुनाव में जीत दर्ज की थी, जहां उनके सामने उनके प्रतिद्वंदी श्रीकांत चतुर्वेदी चुनाव मैदान में थे। श्रीकांत चतुर्वेदी को मात देते हुए नारायण त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी। मैहर विधानसभा चुनाव 2023। मैहर विधानसभा सीट पर अगले महीने चुनाव होना है। कांग्रेस ने जहां इस सीट से धर्मेश घई को अपना उम्मीदवार बनाया … Read more

कांग्रेस में कई चक्कियां चल रही हैं और आपस में ही एक-दूसरे को पीस रही हैं।- शिवराज सिंह चौहान.

Shivraj Singh Chouhaan; Digvijay Singh; Kamalnath; Sahara Samachaar;

In Congress, there are many factions and they are grinding each other.” – Shivraj Singh Chouhan. उदित नारायणभोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव का चुनावी समर अब तेज हो गया है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता अब एक-दूसरे पर जबरदस्त हमला बोल रहे हैं। दोनों पार्टियों के नेता जमकर जुबानी हमले बोल रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई चक्कियां चल रही हैं और आपस में ही एक-दूसरे को पीस रही हैं। शिवराज सिंह ने कहा, “कांग्रेस में इस समय चक्कियां चल रही हैं। कमलनाथ कहते हैं कि मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है लेकिन इस बार दिग्विजय की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया। कमलनाथ, दिग्विजय और जयवर्धन के कुर्ते फाड़ने की बात करते थे लेकिन सभी कमलनाथ समर्थकों के टिकट कटवाकर अब दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का कुर्ता फाड़ दिया।” उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की चक्की ने अब कमलनाथ को पीस दिया है। बता दें कि बीते 17 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में चुनावी घोषणा पत्र जारी हो रहा था। इस दौरान हंसी ठिठोली करते हुए कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह से कहा कि आपको गाली खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मेरे पास कुछ लोग आये और उन्होंने कहा कि उनका टिकट कट गया है। उनसे मैंने कहा कि आप लोग दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के कपडे फाड़ो। इस पर दिग्विजय सिंह ने हल्के-फुल्के अंदाज में कमलनाथ से कहा कि ए फॉर्म और बी फॉर्म में दस्तखत किसके होते हैं, पीसीसी अध्यक्ष के तो कपड़े किसके फटने चाहिए, बताओ? दोनों नेताओं की इस बातचीत का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो को कई बीजेपी नेताओं ने इन दो नेताओं की आपसी कलह बताकर पोस्ट किया था। अब शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से इसी वीडियो के आधार पर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है।

मध्यप्रदेश में बदलेगा चुनावी गणित. JDU नीतीश कुमार ने 10 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार.

JDU; Nitish Kumar; MP Elections; Sahara Samachaar;

Electoral math in Madhya Pradesh is going to change. JDU’s Nitish Kumar has fielded his candidates on 10 seats. उदित नारायणनई दिल्‍ली, नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार के बाहर अपनी ताकत बढ़ाने के लिए इस बार मध्य प्रदेश में दो सूचियों में दस उम्मीदवारों की घोषणा की है। जदयू जिन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उन पर समाजवादी प्रभाव रहा है। वह चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, जदयू को उम्मीद थी कि विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबधंन के चलते कांग्रेस के साथ उसका तालमेल हो सकता है, लेकिन कांग्रेस ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। मध्यप्रदेश जदयू के पूर्व नेता शरद यादव का गृह राज्य है। इस नाते यहां पर कुछ क्षेत्रों में उसकी उपस्थिति भी रही है। हालांकि, वह अब इस स्थिति में नहीं है कि कोई सीट जीत सके, लेकिन भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई में कुछ सीटों के समीकरण प्रभावित कर सकती है। जदयू ने जिन दस सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें- पिछोर, राजनगर, विजय राघवगढ़, थांदला, पेटलावद, नरियावली, गोटेगांव, बहोरीबंद व बालाघाट शामिल हैं। यह सीटें बुंदेलखंड, महाकौशल व झाबुआ क्षेत्र की हैं। यहां पर कांग्रेस को जदयू के कारण कुछ नुकसान हो सकता है, क्योंकि दोनों ही दल भाजपा के खिलाफ लड़ रहे होंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के बीच लगभग सीधा मुकाबला होता है। ऐसे में दोनों दल किसी दल के साथ आम तौर पर तालमेल नहीं करते हैं। एनडीए में रहते हुए भी भाजपा ने पिछले चुनावों में जदयू के साथ सीटों का तालमेल नहीं किया था। चूंकि, राज्य में भाजपा व कांग्रेस में एक-एक सीट के लिए कड़ी लड़ाई होने की संभावना है। गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगाऐसे में जदयू अगर कुछ सीटों पर कुछ वोट हासिल करती है तो नजदीकी लड़ाई में वहां के नतीजों पर असर पड़ सकता है। जदयू का कहना है कि इंडिया गठबंधन की मजबूती के लिए उसे उम्मीद थी कि कांग्रेस उसके साथ तालमेल करेगी, लेकिन उसने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में जदयू को अपने विस्तार और खासकर राष्ट्रीय दल का दर्जा पाने के लिए दूसरे राज्यों में आगे बढ़ना ही पड़ेगा। उसका कहना है कि इससे लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया गठबंधन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन चुनावों के लिए गठबंधन में सीटों के तालमेल का काम पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा।

हनुमानजी को साष्टांग प्रणाम कर रामेश्वर शर्मा ने दाखिल किया नामांकन.

Rameshwar Sharam; Nomination; Bhopal; Huzur; Electons; Sahara Samachaar;

Rameshwar Sharma paid his respects to Lord Hanuman and filled his nomination. उदित नारायणभोपाल । #हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार की दोपहर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किया। इसके पूर्व वे सुबह घर से निकलकर सीधे #चारइमली हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां हनुमानजी को साष्टांग प्रणाम कर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात बंगले से रवाना होने के पूर्व श्री शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता शर्मा ने उन्हें विजय तिलक किया और दही खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इसके बाद वह क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने हुजूर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शुभ मुहूर्त में हुजूर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर #आशुतोषशर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने आज नामांकन पत्र के दो अलग अलग सेट दाखिल किए। इस दौरान तहसील कार्यालय में उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील वासवानी, रमेश वर्मा, भागीरथ पाटीदार, बालाराम मीणा, रमेश जनयानी, ओमप्रकाश मेवाड़ा, हरिनारायण पटेल, प्रकाश अहिरवार, रघुनाथ सिसोदिया, श्रीमती चंद्रेश सुरेश राजपूत, धन्नालाल बघेल, सुमारैया जामोद, सरदार बारमेया मौजूद रहे। जनसेवा का सनातन संकल्प सदैव निभाऊंगा : रामेश्वर शर्मा नामांकन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने कहा किजब से राजनीति में आया मैंने जन सेवा का सनातन संकल्प लिया है। सनातन संकल्प कभी खाली नहीं जाता। इसे सदैव निभाऊंगा। पिछले 10 वर्षों में भी विधायक रहते हुए मैंने क्षेत्र की सेवा और जनकल्याण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इस बार पुनः विधायक बनकर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के घर-घर में खुशहाली आए, सबको रोजगार मिले और हुजूर विधानसभा सिर्फ भोपाल में ही नहीं अपितु पूरे मध्य प्रदेश में नंबर वन बनकर उभरे इस हेतु कार्य करूंगा।

सीएम शिवराज की बिलमाफी पर कांग्रेस का बड़ा खुलासा।

Shivraj Singh Chouhan; Surjewala; Kamalnath; Digvijay Singh; Sahara Samachaar;

Congress’s big revelation on the Chief Minister Shivraj’s Bill forgiveness. सुरजेवाला ने सीएम शिवराज सिंह का किया नया नामकरण “रेडियो गप्पिस्तान” कनेक्शन लोड बिना उपभोक्ता की सहमति और आकलन के किया दोगुना। गरीब बिजली उपभोक्ताओं को धोखा देने का लगाया बड़ा आरोप। सुरजेवाला के आरोपों पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का पलटवार उदित नारायण भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेडियो गप्पिस्तान है। गरीब बिजली उपभोक्ताओं को उन्होंने धोखा दिया है। उन्होंने साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं का डेटा पेश करते हुए यह आरोप लगाए। रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा। रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नौगांव में एक किलोवॉट तक के बिजली कनेक्शन का बिल माफ करने का वादा किया था। बिल माफी तो दूर शिवराज ने उल्टा उनके कनेक्शन का लोड बिना उनकी सहमति और बिना किसी आकलन के ही दो किलोवॉट कर दिया। उपभोक्ता की सहमति के बिना लोड किया दोगुनासुरजेवाला ने आरोप लगाया कि एक किलोवॉट तक के जिन कनेक्शन उपभोक्ताओं के बिल माफ होने थे, उनके बिल माफी से पहले ही उनके कनेक्शन का भार बढ़ाकर दो किलोवॉट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे में वह ग्राहक इस बिल माफी के दायरे से बाहर हो गए। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि यह गरीब जनता के साथ धोखा है। सुरजेवाला ने कहा कि यह आरोप नहीं है। हम इसके तथ्य भी दे रहे हैं। इसके लिए 21 जिलों के 38 डिविजन के उपभोक्ताओं के डाटा का आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का यह कार्य गरीबों के साथ धोखा होने के साथ ही गैरकानूनी भी है। सूरजेवाला ने शिवराज से पूछे पांच सवाल- क्या एक किलोवॉट तक के 20 लाख गरीब उपभोक्ताओं में से एक भी उपभोक्ता की फूटी कौड़ी माफ हुई है। सरकार की घोषणाएं धोखे व झूठ की बुनियाद परक्या एक किलोवॉट तक के उपभोक्ताओं के बिजली बिल स्थगित करने के आदेश जारी करने से पहले षड्यंत्रपूर्वक तरीके से उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन का भार दो किलोवॉट नहीं कर दिया गया। क्या प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों को उनके कनेक्शन के भार को बढ़ाने से पहले सूचित किया गया था या उनकी सहमति ली गई थी या उनके लोड का आकलन किया गया था। क्या ये लाखों गरीब परिवार दो किलोवॉट के कनेक्शन के साथ गरीबी रेखा की परिधि से षडयंत्रपूर्वक तरीके से बाहर कर दिए गए हैं। क्या शिवराज सरकार की सारी घोषणाएं ऐसे ही धोखे और झूठ की बुनियाद पर रखी गई हैं। सुरजेवाला के बयान पर आशीष अग्रवाल का पलटवारकांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा की “कपड़ा फाड़ कांग्रेस बेचारी, अब फर्जी आंकड़े कर रही है” जारी भोपाल। विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच मप्र की राजनीति में हलचल जारी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला द्वारा गुरूवार को प्रदेश में बिजली को लेकर भाजपा के खिलाफ बयान जारी किया गया। जिसके बाद भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार किया है। आशीष अग्रवाल ने सुरजेवाला को सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस के भ्रामक आकंड़ों से सावधान रहें। क्योंकि रणदीप सुरजेवाला, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से परेशान हो गए हैं। कपड़ा फाड़ कांग्रेस बेचारी अब फर्जी आंकड़े जारी कर रही है। कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद कपड़ा फाड़ और पुतला कोई विपक्ष दल नहीं फूंक रहा, बल्कि कांग्रेस के नेता ही फूंक रहे हैं। कांग्रेस में गुट या गिरोह चल रहा है

प्रियंका गांधी का कल दमोह दौरा, अजय टंडन के समर्थन में करेगी जनसभा।

Priyanka Gandhi will tour to Damoh tomorrow and hold a public meeting in support of Ajay Tandon. बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रियंका पहला चुनावी दौरा, कल के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर। प्रियंका की रैली को लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह। दमोह संवाददाता दमोह। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस युद्धस्तर पर जुटी हुई है। कांग्रेस के तमाम दिग्गज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में कल 28 अक्टूबर को प्रियंका गांधी दमोह आएंगी। यहां वह कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की इस रैली के पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित आसपास के जिलों के भी बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता व आमजन हिस्सा लेंगे। तैयारियों में जुटे नेता-नगरी, कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रियंका गांधी का ये पहला चुनावी दौरा है। इससे पहले वह महाकौशल, मालवा, और विंध्य में जनसभाएं कर चुकीं हैं। प्रियंका गांधी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी विशेष तैयारियां कर रही है। पार्टी नेताओं ने इस रैली में दो लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने दमोह से राहुल लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी खुद राहुल लोधी का प्रचार करने दमोह आए थे। इसके बाद यहां से पार्टी को जीत मिली थी। हालांकि, राहुल लोधी पाला बदलकर बीजेपी में चले गए। इसके बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं इस बार भाजपा ने राहुल लोधी को टिकट तक नहीं दिया। भाजपा ने अपने पुराने नेता जयंत मलैया को उम्मीदवार बनाया है। बहरहाल, प्रियंका गांधी की रैली को लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

असाधारण नृत्य और उत्साह के साथ शहर की सड़कों पर निकला कार्निवाल।

Extraordinary dance and enthusiasm, the carnival took to the city streets. उद्भव उत्सव के चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत समारोह का हुआ सतरंगी आगाज । 27 दलों के 810 कलाकारों ने भव्य कॉर्निवाल में ब्लास्टर म्यूजिक पर दी अपनी रंगारंग प्रस्तुत। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। सतरंगी पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे कलाकार, तेज चाल, धमाकेदार गीत-संगीत के साथ असाधारण नृत्य और बेजोड़ उत्साह का मिश्रण…. ऐसे ही जोश भरे अंदाज में सामूहिक रूप से निकल रहे देशी-विदेश के कलाकारों की एक झलक के लिए राह चलते लोग उन्हें अपलक निहारते रहे। पारंपरिक नृत्य और संगीत से सजा समृद्ध सांस्कृतिक नजारा देखने को मिला गुरुवार को शहर में निकाले गए कॉर्निवाल में। किर्गिस्तान के राजदूत व विदेशी कलाकार हुए शामिल उद्भव कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सिंधिया कन्या विद्यालय एवं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के सहायोग से आयोजित किए जा रहे 18वें चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत समारोह “उद्भव उत्सव 2023“के शुभारंभ से पूर्व मोती पैलेस से यह कॉर्निवाल निकाला गया। कॉर्निवाल में किर्गिजस्तान, श्रीलंका, एस्टोनिया, मैसेडोनिया और मलेशिया सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आएं दलों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान किर्गिजस्तान के राजदूत ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्निवाल में कलाकारों ने दी मोहक प्रस्तुतियां कॉर्निवाल में चल रहे सभी दलों के कलाकारों ने एलआईसी तिराहे पर अपने-अपने देश और प्रदेश की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले गीत और संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। एस्टोनिया के कलाकारों की प्रस्तुति रोमांचित करने वाली रही तो डीपीएस गुड़गाव और गंधर्व एकेडमी इंदौर के कलाकारों का अंदाज भी खास रहा। कॉर्निवाल मोती पैलेस से शुरू होकर बैजाताल और मोती महल से गुजरकर कार्यक्रम स्थल सिंधिया कन्या विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुआ। भारत की संस्कृति समृद्ध और सुखद: ऑस्कर बैशीमॉव किसी भी समाज व राष्ट्र की भव्यता और श्रेष्ठता उसकी संस्कृति और सभ्यता पर निर्भर करती है। भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है और विश्व को नई दिशा प्रदान करता है। क्योंकि भारतीय संस्कृति और सभ्यता समृद्ध और सुखद है। समृद्ध संस्कृति ही देश को एकजुट रखती है। उद्भव संस्था देश-विदेश की कला के अनुकरणीय कार्यों, साहित्य, संगीत और नृत्य को सम्मान देने का काम कर रही है। जो अनुकरणीय और प्रशंसनीय है। भारत के पारंपरिक नृत्यों और संगीत की सुंदरता को उनके वास्तविक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। किर्गिजस्तान के राजदूत ऑस्कर बैशीमॉव ने बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। अध्यक्षता सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्य निशी मिश्रा ने की। जबकि ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया, एलआईसी के एसडीएम खलील अहमद व डिवीजनल मैनेजर स्वदेश कुमार पाण्डेय विशिष्ट अतिथि थे। संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय और सचिव दीपक तोमर ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन ब्रज किशोर दीक्षित व यशस्वी शर्मा ने तथा आभार व्यक्त चंद्र प्रकाश शर्मा ने किया। इस मौके पर आलोक द्विवेदी व प्रवीण शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने शांति के प्रतीक गुब्बारे छुड़वाकर उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाहा, रामचरण चिडार, अमरसिंह परिहार,राजेन्द्र मुदगल,अक्षत तोमर, मोनू राणा, शरद यादव, शाहिद खान, मनीषा जैन, साहिल खान, शरद शास्वत,मिताली तोमर और सुरेश वर्मा का विशेष योगदान रहा। आज के कार्यक्रम उद्भव उत्सव के दूसरे दिन 27 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से सिंधिया कन्या विद्यालय के सभागार में समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर अजय श्रीवास्तव बने नेत्रहीन दंपत्ति के ष्श्रवणष्.

Ajay Shrivastava; Mauganj; Collector; Sahara Samachaar;

Collector Ajay Shrivastav became the guardian of the visually impaired couple yesterday. 7 वर्ष पूर्व अपनों से बिछड़े बालक लवकुश को बिहार से ढूढ़ निकाला उदित नारायणमऊगंज। किसी नहीं सही कहा है कि ष्जहाँ चाहए वहाँ राहष् होती है तो रास्ता खुद ब खुद निकल आता है। यह पंक्ति नवगठित जिला मऊगंज के पहले कलेक्टर अजय श्रीवास्तव पर सटीक बैठती है। रीवा से अलग होकर नवगठित जिला मऊगंज में पहले बतौर कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के प्रयासों ने एक नेत्रहीन दंपत्ति माता.पिता की नाउम्मीद को आशा में बदल दिया। उनकी एक पहल से 7 वर्ष से कुंभ से लापता हुआ बेटा वापस अपने घर आ गया। वह सात वर्ष से बिहार में बंधक था। जिसे कलेक्टर ने अपने कुशल अनुभव और सूझबूझ के चलते ढूढ निकाला है। कलेक्टर की संवेदनशीलता से नेत्रहीन माता.पिता का लवकुश अब अनाथ नहीं रहेगाए बल्िक उनके जीवन का सहारा बनेगा। उनके इन प्रयासों को जिले में खूब सराहा जा रहा है। लोग कह भी रहे हैं कि अफसर सिर्फ हुकुमरान नहीं होते हैं, बल्कि वे हम सबके मददगार होते हैं। बता देंए जब से कलेक्टर श्रीवास्तव यहां पदस्थ हुए हैंए तभी से वे जनसरोकार और नवाचार वाले प्रयासों से जनमानस में चर्चा का विषय बने हुए हैं। सर्च अभियान को किया सक्रियकलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने चर्चा में बताया कि नेत्रहीन कमला साकेत पिता प्रहलादी साकेत मऊगंज जिले के ग्राम बराती के निवासी है। वे भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं। सात साल पूर्व कुंभ के मेले से उनका 8 वर्षीय बेटा लवकुश अचानक लापता हो गया था। जिसे अज्ञात लोग पकड़कर बिहार के सहरसा जिला के गांव तासिमपुर थाना सलखुआ ले गए थे। जिसको 7 वर्ष तक बंधक बनाकर रखा और घर का पूरा काम करवाता था। नेत्रहीन कमला बीते दिनों कलेक्टर ऑफिस आए और अपनी आपबीती सुनाई जिस पर मैंने त्वरित प्रयास किए और एक टीम का गठन किया और ष्सर्च अभियानष् के लिए सक्रिय कर दिया। आखिरकार कुछ दिनों के सर्च अभियान के बाद गुमशुदा लवकुश वापस अपने मां-बाप के पास आ गया। यह तो जनता के प्रति हमारा दायित्व है। मुझे लगता है कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। बासी रोटी खाकर करता था घर का पूरा कामबेटा लवकुश ने बताया कि कोई अनजान व्यक्ति मेले से मुझे उठाकर अपने साथ ले गया था और अपने घर में रखकर घर का सारा काम करवाता था। यहां से मैं छूटा तो फिर मुझे कोई बिहार के जिला सहरसा के थाना सलखुआ के ग्राम तासिमपुर ले गया। यहां भी मुझसे घर का काम करवाया जा रहा था। बदले में सिर्फ मुझे घर की रोटियां और जूठन खाने को मिलती थी। अब मैं कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के सराहनीय प्रयासों से अपने घर आ गया हूँ। अब मैं अपने जीवन को अपने माँ बाप के साथ रहकर गुजरूंगा। इसके लिए मैं कलेक्टर अजय श्रीवास्तव का आभारी हूँ। कलेक्टर की पहल पर नेतृहीन दंपत्ति को मिला सहारानेत्रहीन दंपत्ति कमला साकेत ने बताया कि बेटा लवकुष की तलाष में सात साल गुजर गए, अब जाकर कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के प्रयासों से मेरा बेटा घर वापस आ गया। इससे बडी मेरे लिए और कोई खुषी नहीं हो सकती है। बताया जाता है कि बेटा जब सामने आया तो नेतृहीन दम्पत्ति की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनके आंशु रोके नहीं रुके। उनके श्रीमुख से एक ही लफ्ज निकला की कलेक्टर हो तो अजय श्रीवास्तव जैसा। जो अच्छे हुकुमरान तो है ही इसके साथ ही जनसरोकारों से किसी के रूधे हुए जीवन को खुशियाँ भी देते हैं।

विदिशा जिले की ये मंडी ए ग्रेड मंडी में शुमार पर व्यवस्थाओ के नाम पर सिफर.

Vidisha; Ganjbasoda; Wheat Market; Sahara Samachaar;

Ganjbasoda in Vidisha district is considered an “A-grade” market but falls short in terms of facilities. विदिशा विशेष संवाददाता विदिशा, जिले की गंजबासौदा तहसील में स्थित कृषि उपज मंडी में किसान व्यवस्थाओं के अभाव में अपनी उपज बेचने में जद्दो जहद करते हैं. गंजबासौदा मंडी ए ग्रेड की मंडियों में शामिल है, लेकिन आज भी कृषि मंडी व्यवस्थाओं का जाल है. किसान परेशान होकर मंडी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं और मंडी के सचिव किसानो के आरोपों से अपने आप को पाक साफ़ बता कर मंडी सिस्टम का हवाला दे रहे है. गंजबासोड़ा मंडी का ए ग्रेड की मंडियों में शुमार है पर मंडी में किसानो के लिए भोजन का कोई इंतज़ाम तक नहीं है. मंडी में किसानो को बैठने की व्यवस्था के भी आभाव है. कई माह से कैंटीन बंद है. मंडी में नहीं है भोजन का इंतजाम परिसर में मवेशी घूमते नजर आते हैं. किसानों के अनुसार, वे अपनी फसल बेचने के इंतज़ार की दिनों से कर रहे है तुलाई की ख़ास व्यवस्था के आभाव है. मंडी में सड़को की हालत दयनीय है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आज विशाल रेली, दाखिल करेंगे नामांकन।

Former Chief Minister of Madhya Pradesh Kamal Nath will submit his nomination today for a large rally. संतोष सिंह तोमर भोपाल/छिंदवाड़ा। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ आज दोपहर को विशाल रेली निकालकर सैकड़ों समर्थकों के साथ छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कमलनाथ अपने राजनैतिक कैरियर में अभी तक दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद छिंदवाड़ा से ही उपचुनाव लड़ा था और बीजेपी के कैंडिडेट विवेक बंटी साहू को करीब 25 हजार वोटों से हराया था। जबकी 2019 के पहले तक कमलनाथ लोकसभा में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। इस बार फिर कमलनाथ दोबारा छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे है। कमलनाथ की नामांकन रैली उनके निवास शिकारपुर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी जो छिंदवाड़ा नगर के श्री बड़ी माता मंदिर पहुंचेगी, यहां पर कमलनाथ पूजा अर्चना करेंगे, इसके बाद वे श्याम टॉकीज के प्राचीन राम मंदिर पहुंचेंगे जहां पर पूजा अर्चना कर एक रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट के लिए निकलेंगे। दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर उनकी रैली शुरू होगी, नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उनकी रैली 2 बजे छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी जहां पर वे समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मानसरोवर कांपलेक्स में होगी पहली सभा कमलनाथ की नामांकन रैली को लेकर विशेष तैयारियां कांग्रेस के द्वारा की गई हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वे अपनी पहली चुनावी आमसभा मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में लेंगे, इस दौरान उनके साथ सांसद नकुलनाथ और तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे। कमलनाथ की नामांकन रैली में हजारों समर्थकों की भीड़ उमड़ेंगी इसको लेकर विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है।

पुलिस ने पांच किलो सात सौ ग्राम गांजा के साथ पकड़ कर युवक को किया गिरफतार।

MP Police; #Balaghaat; Crime;

Police arrested a youth with five kilograms and seven hundred grams of Ganja. बालाघाट संवाददाता बालाघाट, अधीक्षक बालाघाट श्री समीर सौरभ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट विजय डाबर के सक्रिय मार्गदर्शन में बालाघाट पुलिस द्वारा निरंतर नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग कटंगी श्री माणकमणि कुमावत के नेतृत्व में दिनांक 24/10/2023 को थाना तिरोड़ी की टीम द्वारा कुड़वा डैम के पास कुड़वा नाका तिरोड़ी से मुखबिर सूचना पर आरोपी शाहिद अख्तर पिता अब्दुल कादिर, आयु 41 वर्ष निवासी इस्माइल पूरा नया गोदाम कामठी थाना कामठी जिला नागपुर महाराष्ट्र के कब्जे से 5 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गंजा जब्त कर मौके पर वैधानिक कार्यवाही कर धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet