LATEST NEWS

DFO श्योपुर के विरुद्ध RTI में जानकारी को विधि विरुद्ध तरीके से रोकने के लिए RTI Act के तहत ₹25000 जुर्माने/अनुशासनिक कार्रवाई.

RTI; Sahara Samachaar; Sheopur; State Information;

A penalty of ₹25,000 under the RTI Act for unlawfully obstructing information in response to an RTI against the DFO of Sheopur. भोपाल, श्योपुर DFO श्री सी एस चौहान के विरुद्ध RTI में जानकारी को विधि विरुद्ध तरीके से रोकने के लिए RTI Act u/s 20 के तहत ₹25000 जुर्माने/अनुशासनिक कार्रवाई का Show Cause Notice, SCN जारी किया गया। वन विभाग, श्योपुर में एक कर्मचारी के सेवानिवृत्ति/नियुक्ति आदेश शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मांगी थी। वन विभाग ने पहले जानकारी को रोका फिर कहा कि नियुक्ति के आदेश कार्यालय में नहीं है। RTI जानकारी आवेदक को उपलब्ध कराई गई। शासकीय दस्तावेजों का कार्यालय से गायब हो जाना गंभीर विषय है आयोग द्वारा सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत जांच शुरू की गई है।स्टेट इनफार्मेशन कमिश्नर श्री राहुल सिंह ने यह जानकारी अपने X हैंडल से ट्वीट कर दी.

108 एम्बुलेंस के लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु की गई जान.

Chhindwara; Sahara Samachaar; Health Department;

Negligence of 108 ambulances led to the death of a newborn child चन्द्रदीप गगन तेकामछिंन्दवाडा, जिले के पतालकोट में जननी 108 की लापरवाही के चलते नवजात बच्चे की गई जान लापरवाही की भेंट चढ़ा मासूम मामला ग्राम गैलडुब्बा का बताया जा रहा रहा यहां निवासी श्याम कुमारी पति ब्रजलाल उईके को प्रसव पीड़ा के चलते जननी 108 एम्बुलेंस की राह देखते देखते घर पर ही डिलेवरी होने से बच्चे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही मौत हो गई अगर समय रहते महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया लाया गया होता तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी लेकिन 108वाहन ना मिलने से एक नौ निहाल बच्चे की जान नहीं बची छिंदी में ना तो डाक्टर ना उचित स्वास्थ्य व्यवस्था फिर भी नेता मंत्री बड़े बड़े वादे करने से पीछे नहीं है आखिर कब होगी स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त फिलहाल कहना मुश्किल है।

पुलिस द्वारा वाहन चैंकिंग के दौरान जब्त किए एक लाख चालीस हजार चार सौ पचास रुपए।

MP Police; Balaghat; Serach Operation; Sahara Samachaar;

During a vehicle check by the police, one lakh forty-five thousand four hundred fifty rupees were confiscated. शरद धानेश्वरबालाघाट, पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एवं आदर्श आचार संहिता के पालन में जिला बालाघाट में कुल 15 अंतर्राज्यीय बॉर्डर नाका एवं 9 अंतर्जिला बॉर्डर नाका पर SST/FST द्वारा निरंतर रूप से सघन चेकिंग की जा रही है इसी क्रम में 6/11/2023 दिन सोमवार को थाना चागोंटोला की टीम एवं FST परसवाड़ा के द्वारा वाहन चैंकिंग के दौरान क्रमांक MP 22LO 0949 के चालक से 1,40,450(एक लाख चालीस हजार चार सौ पचास रुपए) नगद पाए जाने पर FST परसवाड़ा द्वारा विधिवत नगदी जप्त का कार्रवाई की गई है वही अभी तक बालाघाट पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात 47,72,327 रुपए नगद जब्त किए गए हैं।

हमारे घरों तक एक सडक बनाने में भारतीय जनता पार्टी सरकार असफल रही है। – ग्रामीण.

Nishank Jain; Gyaraspur; Vidisha; Sahara Samachaar;

BJP government has failed to build a road to our homes. – A Rural residents सीताराम कुशवाहाविदिशा, ग्यारसपुर, यहां पर कुशवाह परिवारों का पूरा निवास है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ युवा मोर्चा कार्यकर्ता के रुप में सायकल चलाकर संघर्ष करते रहे पर अब ठगा महसूस कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले अनार सिंह कुशवाह ने कहा कि यहां के लोगों को भी भाजपा गुमराह करती आ रही है। आजादी से लेकर आज तक भाजपा को आंख बंद कर वोटिंग की। परंतु हमारे घरों तक एक सडक सरकार बनाने में असफल रही है। अनार सिंह ने कहा कि भाजपा घरानों में बदल गई है अब गरीब को उपयोग किया जाता है और झुनझुना पकड़ा दिया जाता है। यहां के सभी लोगों महिलाओं पुरुषों युवाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी निशंक कुमार जैन के पक्ष में सदस्यता ग्रहण की।

BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ.

Congress; BJP; Kamalnath; Sahara Samachaar;

BJP suffered a major setback as a former legislator joined the Congress party. मनीष त्रिवेदी – सहरा समाचारमुरैना। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी दलों में नेताओं का पार्टी छोड़ने का क्रम लगातार चला आ रहा है। चुनावो में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए है. चम्बल क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा, मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा से पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमलेश सुमन ने शनिवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसी बीच श्री सुमन ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। इस्तीफे के बाद अंबाह विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव की मुश्किलें बढ़ती है या घटती है, या आगे क्या समीकरण बनते है. यह तो वक़्त ही बताएगा.

स्लीमनाबाद पुलिस ने शराब के अवैध ठिकानों में दी दबिश, रीठी पुलिस ने पकड़ा गांजा कोतवाली पुलिस ने भी गांजा तस्कर को दबोचा.

Katni; MP Police; Sahara Samachaar;

Police raided illegal liquor dens, the Reethi police apprehended a ganja (marijuana) seller, and the Kotwali police also caught a drug trafficker with ganja. मनमोहन नायककटनी। विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया, एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नितिन कमल के द्वारा थाने की टीम के साथ 04 नवंबर को अलग अलग स्थानो पर दबिश दी गयी। जिसमे ग्राम छोटी कारीपाथर मे आरोपी सुनील पिता स्व. लल्ला कुचंबधिया उम्र 48 साल निवासी छोटी कारीपाथर थाना स्लीमनाबाद के कब्जे से 20-20 लीटर के तीन गुम्मे मे कच्ची महुआ शराब 60 लीटर कीमती करीब 24000 रूपये की जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।इसी तारतम्य मे आरोपी तन्सू जारिया पिता स्व. छकोड़ी लाल झारिया निवासी तेवरी के कब्जे से 25 पाव देसी मसाला कीमती 2500 रूपये, आरोपी तीरथ कुशवाहा पिता स्व. सुखचैन कुशवाहा निवासी तेवरी के कब्जे से 12 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 1200 रूपये, आरोपी रवि कोल पिता राजेश कोल निवासी खड़रा के कब्जे से 50 पाव देसी प्लेन शराब कीमती 4000 रूपये, आरोपी पुरूषोत्तम नाथ पिता स्व. लोलोक नाथ सपेरा निवासी सिहुड़ी के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये की जप्त कर धारा 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। रीठी थाना अंतर्गत ग्राम अमगवा में पंचायत भवन के सामने सड़क किनारे गांजा लेकर खड़े एक आरोपी को रीठी पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। आरोपी से गांजा जप्त कर उसके खिलाफ कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम आमगांव थाना रीठी निवासी 61 वर्षीय लटोरा पिता सुखनंदी बर्मन को गांव में ग्राम पंचायत भवन के सामने से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गई है।गांजा तस्कर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 किलो गांजा बरामद दमोह गांजे की खेप लेकर बेचने के लिए जा रहे एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बीती रात घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े गए आरोपों के पास से लगभग 5 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़ा गया आरोपी दमोह गांजे की खेप लेकर जा रहा था। वह कटनी में किस उद्देश्य से आया था इस संबंध में आरोपी से पूछताछ कर जानकारी जुटाने के प्रयास किया जा रहे हैं।कार्यवाही के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी की एक व्यक्ति नीरज टॉकीज के पास गांजे की खेप लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पुलिस को रवाना किया गया। पुलिस ने घेराबंदी करके नीरज टॉकीज के पास दमोह थाना अंतर्गत हृदयपुर निवासी 35 वर्षीय मानसिंह पिता कढ़ारी लाल राठौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास पाए गए बैग में लगभग 4 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से गांजा तस्करी के संबंध में पूछताछ करते हुए अन्य जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रत्याशी के समर्थन में बैठक करने पर एफआईआर दर्ज.

FIR; Bhopal; Sahara Samachaar;

Filing an FIR for holding a meeting in support of a candidate. साकिब कबीरभोपाल। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम हुजुर आशुतोष शर्मा द्वारा बैरागढ़ क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ हुजूर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक तलत परवेज भी साथ रहे। निरीक्षण के दौरान नवयुवक सभा स्कूल बैरागढ़ में बूथ क्र. 60, 61, 62, 63 एवं 64 का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु रिटर्निंग अधिकारी हुजूर को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान नवयुवक सभा स्कूल के कैम्पस के अंदर हॉल में अनाधिकृत रूप से 25 से 30 लोग उपस्थित थे । ये एक प्रत्याशी के समर्थन में बैठक कर रहे थे। उनके पास वहां उपस्थित होने की कोई वैधानिक अनुमति न होना एवं ऐसी गतिविधि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है। अतः उक्त प्रकरण पर निर्वाचन नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही करने आरओ हुजूर द्वारा थाना प्रभारी, थाना, बैरागढ़ को नवयुवक सभा स्कूल में बिना अनुमति के एकत्रित/मीटिंग आयोजित करने के संबंध में कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया। उक्त पत्र के पालन में थाना प्रभारी द्वारा नवयुवक सभा स्कूल के सह सचिव दिनेश वाधवानी, कैलाश साधवानी, सूरज यादव (अध्यक्ष ऑटो यूनियन संघ), भूपेन्द्र गुर्जर (विहिप) एवं 20 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के कारण प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) दर्ज की। प्रेक्षक द्वारा आरओ हुजूर को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र का सघन निरीक्षण अपनी टीम के द्वारा कराया जाना सुनिश्चित करें एवं पुनः उक्त प्रकार की परिस्थिति निर्मित होने पर तत्काल नियमानुसार आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की कार्यवाही करें। एसडीएम हुजुर आशुतोष शर्मा ने ने सभी राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों से अपील की है कि आचार संहिता का पालन करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी

एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

Sahara Samachaar;

More than Hundred people have joined the Congress party. सीताराम कुशवाहाविदिशा, ग्यारसपुर में कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के गंजबासौदा ग्यारसपुर के प्रत्याशी निशंक कुमार जैन के समक्ष ग्यारसपुर के सुंतला के लोगों ने भारी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिनमें प्रमुखता से अनार कुशवाहा के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, अनार कुशवाहा ने बताया कि हमारे दादा पर दादा हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी को वोट देते आए हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी में हमारी कोई इज्जत और सम्मान नहीं है हमारी कदर नहीं करती है, आजकल के नेताओं की कदर करती है जो पीढ़ी दर पीढ़ी भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाकर चलते थे उनकी कोई कद्र नहीं है । इसीलिए कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी निशंक कुमार के द्वारा हमें मान सम्मान और इज्जत दी जा रही है पार्टी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे कार्यक्रम में कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे ।

आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद की कल मेहगांव में विशाल जनसभा।

Azad Samaj Party chief Chandrashekhar Azad’s huge public meeting in Mehgaon tomorrow. मेहगांव एएसपी प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा और रोड शो।एएसपी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र सिंह भाटी भी रहेंगे मौजूद। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर / भिंड। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में जुटे सभी राजनैतिक दलों ने अब चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के मुखिया और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद कल भिंड जिले के मेहगांव में विशाल जनसभा और शो करेंगे।               भिंड जिले की हॉट सीट मानी जा रही मेहगांव विधानसभा क्षेत्र  से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के टिकट पर क्षेत्र के युवा नेता भूपेंद्र सिंह कराणा चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। भूपेंद्र सिंह कराणा के चुनावी समर में उतरने से इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समीकरण गड़बड़ा रहे है और चुनावी मुकाबला रोमांचक हो गया है। इस मुकाबले को और भी रोमांचकारी बनाने के लिए आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र सिंह भाटी कल मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा और रोड शो करेंगे। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह कराणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों नेताओं के कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और पार्टी महासचिव रविंद्र भाटी सोमवार सुबह वायुमार्ग से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उनका काफिला मेहगांव जिला भिंड के लिए प्रस्थान करेगा। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में उनका स्वागत कार्यक्रम रहेगा और यहां दोनो नेता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जिसके बाद गोहद, बरहद, मेहगांव और गोरमी तिराहा पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद और रविंद्र सिंह भाटी मेहगांव गाल्लामंडी पहुंचेंगे। जहां चुनाव प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह कराणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद दोनों नेताओं द्वारा पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया जायेगा। रोड शो के समापन के बाद दोनों नेता वापिस ग्वालियर पहुंचेंगे, जहां रात को पार्टी नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर बैठक करेंगे।

ठेकेदार के द्वारा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के किया जा रहा इस्तेमाल।

Manora; Vidisha; PWD; Sahara Samachaar;

Poor quality materials are being used in road construction by the contractor. सीताराम कुशवाहा विदिशा, ग्यारसपुर तहसील के मानोरा से धोखेड़ा के बीच लगभग 10 किलोमीटर की सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है यह सड़क पर ठेकेदार के द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा है जिसकी लागत डेढ़ करोड़ से अधिक है इस सड़क के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा मापदंडों को दर किनार कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है आपको बता दें कि सड़क निर्माण के दौरान स्थल पर पीडब्ल्यूडी का कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं रहता जिससे ठेकेदार की मनमानी चल रही है मौके पर ना ही पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री रहते हैं ना ही अन्य कोई कर्मचारी, जिसके चलते ठेकेदार के द्वारा डामर की मात्रा कम मिलाई जा रही है गिट्टी भी ग्रेडिंग वाली नहीं आ रही है गिट्टी कच्ची है मोटाई पूरी नहीं हो रही है, आगे सड़क का कार्य चल रहा है पीछे सड़क उखड़ता जा रहा है, जब पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी रामचरण राजपूत से बात की तो उन्होंने कहा कि सहारा समाचार के पत्रकार से कहा की क्या पत्रकार सड़क निर्माण करने देंगे कि नहीं करने देंगे या काम बंद कर दें हम, आप समझ सकते हैं कर्मचारी किस प्रकार बौखलाए हुए हैं। गुणवत्ता युक्त कार्य करना नहीं चाहते हैं जब कोई पत्रकार खबर प्रकाशित करता है तो इस प्रकार की बातचीत की जाती है। इनकी बातों से आप समझ सकते किस प्रकार रोड निर्माण में अनमित्ताय चल रही है । और जिम्मेदार अधिकारी आंख बंद कर सड़क निर्माण करा रहे हैं । ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी मिलकर बंटाधार करने में लगे हुए हैं ।

केन-बेतवा लिंक परियोजना प्रभावितों को दिलवाएंगे 18 लाख प्रति एकड़: चरन सिंह.

Chain Singh; Chhatarpur; Congress; Sahara Samachaar;

We will provide compensation of 18 lakhs per acre to the affected individuals of the Ken-Betwa Link Project,” said Charan Singh. छतरपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा पैरासूट इंट्री कर बिजावर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदबार बनाए गए चरन सिंह यादव ने अपने खास साक्षात्कार में कहां कि इस क्षेत्र के केन बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों को 18 लाख प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिलवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस क्षेत्र के प्रभावितों और विस्थापितों को हर हाल में 18 लाख रूपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा इस क्षेत्र से चुनाव लड़ना पार्टी का निर्णय है, पार्टी के मुखिया कमलनाथ ने मुझे बिजावर क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदबार बनाया है तो मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूं और मुझे यहां लोगों का भरपूर आर्शीवाद मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने तो 35 करोड़ में जनभावनाओं का सौदा कर लिया था। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा और 80 हजार से अधिक वोट पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराउंगा। स्थानीय और बाहरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे बाहरी प्रत्याशी बता रहे हैं वह झूंठ बोलते हैं वर्षों से खजुराहो एयरपोर्ट के सामने मेरा मकान है और इसी जिले में मेरी कर्म भूमि है। उन्होनंे कहा कि यदि जनता ने मुझे आर्शीवाद दिया तो हर खेत को पानी उपलब्ध कराया जाएगा, 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी, बड़े-बड़े ट्रांस्फार्मर लगवाए जाएंगे और इसी क्षेत्र में योजना बनाकर बड़े उद्योगो की स्थापना कराई जाएगी ताकी लोगों को रोजी-रोटी के लिए पलायन न करना पड़े। एक साथ कई रूठों के साथ आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे साथ आए हैं उन्होंने मेरा व्यवहार देखा है मेरा काम करने का तरीका देखा है इस लिए वह सभी हमारे साथ हैं इसमें और किसी मंत्र का उपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूं और सबको साथ लेकर चल रहा हूं। कांग्रेस प्रत्याशी चरन सिंह यादव ने शनिवार को अपने दौरे की शुरूआत बुन्देलखण्ड के कैदारनाथ कहे जाने वाले जटाशंकर धाम में अभिषेक करने के बाद की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी द्वारा बिजावर को बैंकॉक बताकर महिलाओं के अपमान के सवाल पर कहा कि मैंने किसी महिला का कोई अपमान नहीं किया सारी महिलाएं मेरी मां, बहन और बेटियां हैं अगर भाजपा प्रत्याशी को इसमें महिलाओं का अपमान नजर आ रहा है तो यह उनकी सोच है। मैंने तो जब इस क्षेत्र में गांव-गांव में खुलेआम शराब बिकते हुए देखी तब यह कहा था कि यहां के लोगों ने बिजावर क्षेत्र को बैंकॉक बनाकर रख दिया है।

मेरी टक्कर दारू माफिया और बालू माफिया से है: महेन्द्र गुप्ता.

Mahendra Gupta; Chhatarpur; BSP; Sahara Samachaar;

I am in competition with the liquor mafia and the sand mafia,” said Mahendra Gupta. छतरपुर। बहुजन समाज पार्टी से दूसरी बार बिजावर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी समर में किस्मत आजमाने उतरे महेन्द्र गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र में उनका मुकाबला दारू माफिया और बालू माफिया से है। इन माफियाओं ने चुनाव इतना मंहगा कर दिया है कि साधारण गरीब मजदूर और किसान का बेटा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में सरसठ हजार से अधिक वोट प्राप्त करना उनका लक्ष्य है।बहूजन समाज पार्टी प्रत्याशी महेन्द्र गुप्ता ने एक सवाल के जबाव में कहा कि आजादी के बाद से ही हरिजन आदिवासियों और दबे कुचले लोगों के वोट खरीदने का काम किया जा रहा है। कभी उनके वोट दारू के नाम पर खरीदे जाते हैं तो कभी कम्बल, साड़ी और पैसा बांटकर वोट बटोरे जाते हैं। उन्होंने कहा कि बिजावर क्षेत्र के सुदूर गांव पलकौहां में हालात यह हैं कि वहां लोगों के जाती प्रमाण पत्र तक नहीं बनाए जा रहे हैं। जबकि होना यह चाहिए था कि सरकार यहां कैम्प लगवाती और गरीबों के जाति प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी करती। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पैसा लाड़ली बहना योजना के नाम पर बांटा जा रहा है यदि उसी पैसे का सद उपयोग कर अस्पताल बनवाये जाते तो अब तक कई अस्पताल बनकर खड़े हो जाते जिनमें गरीब लोगों का निःशुल्क इलाज हो पाता। जब उनसे पूंछा गया कि मध्यप्रदेश में बीएसपी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है ऐसे में चुनाव बाद आप कांग्रेस या भाजपा में से किस पार्टी का समर्थन करेंगे तो उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के बिना किसी भी दल की सरकार बनना संभव नहीं है और मेरा समर्थन किस पार्टी को होगा इसका निर्णय हमारी नेता बहन मायावती जी ही करेंगी। बसपा नेता महेन्द्र गुप्ता ने अपना यह खास इंटरव्यू देवरा से किसनगढ़ जाते समय रास्ते में दिया।

मुख्यमंत्री की सभा में नहीं दिखी ज्यादा भीड़, नागरिकों में दिखी निराश काफी देर से पहुंचे थे “मामा”

Shivraj Singh Chouhaan; Katni; Elections; Sahara Samachaar;

Chief Minister’s meeting did not witness a large crowd; disappointment was evident among the citizens as they had been waiting for a long time. कटनी। चुनाव प्रचार जोड़ों पर है सभी पार्टियों अपनी-अपनी ताकत झोंक रही हैं इसी कड़ी में मुखिया शिवराज सिंह चौहान की चुनावी सभा का आयोजन एनकेजे स्थित मैदान में होना था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए वैसे तो भारतीय जनता पार्टी कटनी के पदाधिकारियों ने खासा जोर लगाया, लेकिन सभा स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ कम ही नजर आई। मामा शिवराज सिंह चौहान के प्रति लोगों की बेरुखी सभा स्थल पर साफ नजर आई। भाजपा ने सभा के पूर्व यह कयास लगाया था कि मुख्यमंत्री की सभा जिले के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में क्रांति ला देगी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। सभा स्थल पर जहां सामने की कुछ कतारों में पार्टी के पदाधिकारी एवं कॉलेज के छात्र नजर आ रहे थे वहीं पंडाल के पिछले हिस्से में बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी। इसका एक कारण यह भी कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से चार घंटे लेट कटनी पहुंचे। जिसके कारण कई लोग तो ऐसे भी रहे जो सभा स्थल से वापस घर चले गए। नहीं दिखा लोगों में उत्साहमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा को लेकर लोगों में उत्साह नजर नहीं आ रहा था। लोगों की आखिर ऐसी नाराजगी क्यों है यह बात ना तो भाजपा पदाधिकारियों को समझ में आ रही है और ना ही प्रत्याशी इसे समझ पा रहे हैं। भाजपा सरकार ने वैसे तो जिले के विकास के लिए काफी सारी घोषणाएं कर रखी हैं यहां तक की मेडिकल कॉलेज बनवाने तक की घोषणा आचार संहिता लागू होने के कुछ देर पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर दी है। इतना सब होने के बावजूद आखिर मतदाता खुश क्यों नहीं है यह बात समझ से परे है। तो क्या परिवर्तन करने का मनमुख्यमंत्री की सभा स्थल पर मौजूद कई भाजपा कार्यकर्ता इस संबंध में आज चर्चा करते हुए नजर आए। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता यह भी कहते दिखाई दिए कि भारतीय जनता पार्टी ने कटनी जिले में टिकट के बंटवारे में जो गलतियां की हैं वह जनता को पसंद नहीं आ रही। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन के रूखेपन से यह कहना गलत नहीं होगा कि कहीं यह किसी बड़े परिवर्तन की शुरुआत तो नहीं। परिणाम चाहे जो भी आए लेकिन जब तक परिणाम सामने नहीं आ जाते तब तक इस तरह की चर्चाएं चलती ही रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा में भाजपा पदाधिकारी की मौजूदगी रही

अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई.

Katni; Rithi; Sahara Samachaar; MP Police;

Action against illegal drug traffickers. कौशल तिवारीरीठी, कटनी, 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर रीठी पुलिस की कार्यवाही कटनी जिले के रीठी पुलिस ने कार्यवाही की है नशे के खिलाफ फिर रीठी पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही (1 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त ) वर्तमान समय मे आदर्श आचार संहिता लागू है, जिस पर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्णत अंकुश लगाने हुते पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं वरिष्ट पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन, अति.पु.अ. मनोज केडिया तथा उ. पु.अ. मुख्यालय कटनी उमराव सिंह के मार्गदर्शन में आज थाना प्रभारी रीठी राजेन्द्र मिश्रा व उनि अनिल पाण्डेय चौकी प्रभारी सलैया थाना रीठी पुलिस स्टाफ के द्वारा आरोपी लटोरा बर्मन पिता सुखनंदी बर्मन उम्र 61 साल निवासी ग्राम अमगवा थाना रीठी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 15000 रुपये का जप्त किया जिसे ग्राम अमगना के बाहर पंचायत भवन के पास रोड किनारे से जप्त किया गया है आरोपी के विरुद्ध थाना रीठी मे 8/20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी. राजेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी रीठी, उनि अनिल पाण्डेय चौकी प्रभारी सलैया, प्रआर भोला गुप्ता, भोले शंकर, सुनील बागरी की भूमिका सराहनीय रही।

स्कूल भवन का काम अधूरा, सोकपिट नदी शुद्धिकरण मे भी गडबड झाला, ढीमरखेड़ा की पिपरिया शुक्ल सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर हो रही लीपापोती.

Katni; panchayat; CEO; Collector Katni; Sahara; Samachaar; sahara samachaar;

School building construction is incomplete, and there have been irregularities in the Sokapita River purification project. There is an ongoing corruption-related issue in government schemes concerning Dhimarkhera and Pipariya Shukl. Mohan Nayakकटनी । उमरियापान सरकारी योजनाओं में किस तरह पलीता लगाया जाता है यह बात किसी से छिपी नहीं है जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की पिपरिया शुक्ल ग्राम पंचायत में सरपंच और ग्राम रोजगार सहायक द्वारा शासकीय योजनाओं के निर्माण कार्य में की गई अनियमितता की जांच करने जिले से जांच टीम पहुँची। जांच टीम में शामिल परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार,आरईएस एसडीओ अजय केशरवानी, एसबीएम जिला समन्वयक कमलेश सैनी ने सोकपिट,नदी सुद्दीकरण, स्कूल भवन,वृक्षारोपण के कार्यों को देखा। 11में तीन स्थानों पर सोकपिट बने मिले।ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि शिकायत के बाद खानापूर्ति की गई है।जांच टीम ने ग्रामीणों के अलावा ग्राम रोजगार सहायक अजय कोरी के कथन लेकर पंचनामा कार्रवाई की। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई है। गांव में कही भी सोकपिट का निर्माण कार्य नहीं पाया गया है।जिन तीन स्थानों पर सोकपिट बनाये गए हैं,वो भी मापदंड के मुताबिक नहीं है। स्कूल भवन का काम अधूरा है। नदी सुद्दीकरण का कार्य भी मौके पर नहीं पाया गया। ग्राम रोजगार सहायक अजय कोरी से संबंधित निर्माण कार्य के दस्तावेज मांगे गए लेकिन रोजगार सहायक द्वारा निर्माण कार्य से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए गए।उसके द्वारा जांच में भी सहयोग नहीं किया गया।अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई का प्रतिवेदन जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत को भेजा जायेगा। आपको बता दें कि पिपरिया शुक्ल ग्राम पंचायत सरपंच सुषमा उरमलिया ,सरपंच पति रमेश उरमलिया और ग्राम रोजगार सहायक अजय कोरी के द्वारा निर्माण कार्य में की गई अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर अवि प्रसाद, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया। जिसके बाद जिला सीईओ शिशिर गेमावत ने जांच टीम बनाकर रिपोर्ट तलब किया है। अधूरी जांच कर वापस लौटे अधिकारी जांच टीम में शामिल अधिकारी अधूरी जांच कर वापस लौट गए। जांच टीम ने तालाब विस्तारीकरण, पीएम आवास और मनरेगा के कार्यों को नहीं देखा।अनियमितता बरतने वाले रोजगार सहायक से ही संबंधित कार्य के फोटो वीडियो मोबाइल पर भेजने की बात कहकर निकल गए। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा औपचारिकता निभाई गई, निष्पक्ष जांच होने पर पूरी कलई खुल जायेगी। आपको बता दें कि शुक्ल पिपरिया और घुघरा ग्राम पंचायत में रहते हुए रोजगार सहायक अजय कोरी ने खूब अनियमितता की। एक छुटभैया नेता के संरक्षण के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है। अब देखना यह होगा कि आगे क्या कार्यवाही की जाती है

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet