LATEST NEWS

जनता की अदालत में विधायक ने लगाई पुलिस की क्लास, कहा- ‘अगर गुंडों को नहीं पकड़ सकते तो बता दें’

MLA held police class in Janata Adalat, said- ‘If you can’t catch the goons then tell us’ कटनी के इतिहास में पहली बार गुंडा बदमाशों से परेशान व्यापारियों ने पूरा मार्केट बंद रखा था, जिसको समर्थन देने सत्ता पक्ष के मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल खुद पहुंचे। जहां उन्होंने भरी जनता के बीच कटनी पुलिस की कार्यप्रणाली सवालिया निशान खड़े किए है। इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल ने टीआई और सीएसपी ख्याति मिश्रा से पूछा कि आखिर क्यों एक गुंडा व्यापारियों से अवैध वसूली करता है, जमीनों से कब्जे हटवाता है, क्रिकेट सट्टे की वसूली करता है और खुलेआम अवैध उत्खनन करने के साथ मारपीट करता है। जिस पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए उसे भी वो गुंडा मारता है। पहले किसी पत्रकार से भी मारपीट की है। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों पुलिस इस पर शिकंजा नहीं कस पाई है। किसके इशारे में वो हर महीने 2 करोड़ की वसूली करता है। पुलिस पर तंज कसते हुए विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि अगर आप से नहीं होता तो बता दो हम सब व्यापारी उसी गुंडे से हाथ पैर जोड़कर शांति व्यवस्था की मांग करेंगे। भले इसके लिए हर महीने गुंडा टैक्स देना पड़े। बता दें कि 24 घंटे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में राकेश उर्फ रोकी मोटवानी को 30 जनवरी की शाम डॉक्टर पाल गली से ले जाकर कटनी स्टेशन के पास हाथ से अंगूठी-चेन, दो ब्रेसलेट, सहित मोबाइल और नगद पैसे छीनते हुए बेदम मारपीट की गई। जिसमें राकेश के हाथ में चाकू लगा है और पैर फ्रैक्चर हो गया है। जबकि कुछ दिन पूर्व ही राकेश मोटवानी की शादी होना है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने विनय वीरवानी, राहुल बिहारी, करण बिहारी, केतु रजक सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले-बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया बजट,वहां कई विशेष पैकेज दिए

Leader of Opposition Singhar said – The budget was made keeping in mind the Bihar elections, many special packages were given there. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये केंद्रीय बजट बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, वहां कई विशेष पैकेज दिए गए। उन्होंने कहा नीतीश कुमार के भरोसे भाजपा की सरकार चल रही है इसलिए उनपर ही मेहरबानी की गई है। एमएसपी कानून की गारंटी पर कोई बात नहींनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी शायद भूल गए हैं कि देश का बजट पूरे देश के लिए होता है। उन्होंने कहा इस बजट में किसानों की एमएसपी कानून की गारंटी पर कोई बात नहीं की गई। प्रधानमंत्री आवाज योजना 13670 करोड़ कर दी गयी। जल जीवन मिशन 70 हजार करोड़ था अब 22694 करोड़ कर दिया। एससी एसटी ओबीसी की योजनाओं में भी कटौती की गई है। एससी एसटी और गरीबों के लिए कुछ नहींनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये बजट भाजपा सरकार ने एक राज्य में चुनाव जीतने के हिसाब से बनाया गया है। उमंग सिंघार ने कहा कि किसानों के एमएसपी, आवास योजना, एससी एसटी और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया है, उनकी योजनाओं को लेकर कटौती की गई है। उमंग सिंघार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी आप इन्हीं लोगों के कारण प्रधानमंत्री बने हैं और उन्हीं को आज भूल गए। ये देश का बजट है देश के हिसाब से होना

कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव: तीन आईएएस की जिम्मेदारी बदली; मुखर्जी को बनाया राजस्व मंडल का अध्यक्ष

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान दौर से लौटने से पहले तीन सीनियर आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। जेएन कंसोटिया को गृह विभाग को अपर मुख्य सचिव बनाया है। वहीं दो दिन पहले एसीएस बनाए गए अनिरुद्ध मुखर्जी को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्व मंडल में प्रशासकीय सदस्य और प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा को ग्वालियर से भोपाल लाया है। सिन्हा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया है। बता दें कि एसीएस एसएन मिश्रा शुक्रवार को रिटायर हो गए। जिसके बाद कंसोटिया की उनके पद पर नियुक्ति की गई। वे मोहन सरकार में करीब 1 साल बाद बड़े विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कंसोटिया अभी प्रशासन अकादमी के डीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शमी को आवासीय आयुक्त नई दिल्ली का अति. प्रभार अनिरुद्ध मुखर्जी को दो दिन पहले एसीएस बनाकर आवासीय आयुक्त नई दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें लोक परिसंपत्ति विभाग का जिम्मा भी सौंपा था। अब उनके पास लोक परिसंपत्ति विभाग की जिम्मेदारी यथावत रखी है। वहीं आवासीय आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को सौंपा गया है। परिवहन और जेल विभाग की जिम्मेदारी किसी को नहीं परिवहन और जेल विभाग की जिम्मेदारी अभी किसी को नहीं दी गई है। रिटायर एसीएस एसएन मिश्रा के पास गृह विभाग के एसीएस के साथ परिवहन और जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार था।

शिवानी दीदी के कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न,लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में 6 फरवरी को होंगा भव्य आयोजन ।

Meeting concluded regarding Shivani Didi’s program, A grand event will be organized on 6th February at Lal Bahadur Shastri Stadium Betul. हरिप्रसाद गोहे  आमला/बैतूल। विश्व विख्यात अध्यात्मिक वक्ता राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी के आध्यात्मिक महा सम्मेलन का भव्य आयोजन बैतूल स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में दिनाक 06 फरवरी को आयोजित होना है । आयोजन को लेकर भाग्यविधाता भवन बैतूल में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई । प्राप्त जानकारी अनुसार ब्रह्माकुमारीज़ की विश्व विख्यात आध्यात्मिक वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का आगमन गुरुवार 6 फरवरी 2025  को बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होने जा रहा है। इस  विशाल आध्यात्मिक महासम्मेलन का आयोजन शाम 5:00 बजे से किया जाना तय हुआ है। इस आयोजन को लेकर के आज ब्रह्माकुमारीज के *भाग्य विधाता भवन* में एक प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बैतूल के माननीय विधायक हेमंत खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविकांत उईके, नायब तहसीलदार एस एस उईके, एसडीओपी शालिनी परस्ते, बैतूल बाजार थानाप्रभारी अंजना धुर्वे, गंज थाना प्रभारी रविकांत डहरिया, पी डब्ल्यू डी अधिकारी अखिलेश कवड़े समेत पटवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था एवं कार्यक्रम के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात सभी ने अपने अपने विभागों के अनुसार कार्यक्रम में व्यवस्थाओं जैसे ट्रैफिक,सुरक्षा,सफाई,पेय जल, एम्बुलेंस, अग्निशमन आदि की चर्चा की एवं इस विशाल आध्यात्मिक आयोजन को पूर्ण करने में अपनी जिम्मेदारी एवं सहभागिता सुनिश्चित की।   दस हजार से अधिक संख्या में लोगों के आने की संभावना ब्रह्माकुमारीज बैतूल की मुख्य प्रशासिका संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताया की कार्यक्रम में आने के लिए भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन दर्ज किया जा रहे हैं और लोग प्रवेश के लिए ब्रह्मा कुमारीज केंद्र आकर के एंट्री पास निशुल्क एंट्री पास लेकर जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की संख्या एवं लोगों का उत्साह देखकर इस कार्यक्रम में 10 से 12000 लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। इतने बड़े जन समुदाय को संभालने के लिए प्रशासन के सहयोग की हमें आवश्यकता है इसीलिए इस बैठक का आयोजन किया गया। मंजू बहन जी ने इस बैठक के लिए माननीय विधायक हेमंत खंडेलवाल जी एवं उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया।

सोशल मिडिया के योद्धा ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

Social media warriors welcomed the newly appointed district president हरिप्रसाद गोहे  आमला/बैतूल। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार का आज जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचकर जिले के सोशल मीडिया  योद्धा ने तिलक लगाकर व भाजपा के अंग वस्त्र भेंट कर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत किया इस दौरान सोशल मीडिया योद्धा  प्रमुख मनीष मिसर ने कहा कि  यह संचार का एक बहुत अच्छा माध्यम है। यह द्रुत गति से सूचनाओं के आदान-प्रदान करने, जिसमें हर क्षेत्र की खबरें होती हैं, को समाहित किए होता है। सोशल मीडिया  सकारात्मक भूमिका अदा करता है जिससे किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश आदि को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है।मनीष मिसर,कमलेश राठौर,पवन राठौर,रवि सोनी,कुणाल शर्मा, विजय खंडेलवाल,ज्योति यदुवंशी,वंदना देशमुख,मीना राठौर ,रानी राठौर ,पूनम पवार,पूजा मिश्रा,वन्दना बारस्कर,पिंकी पाल सहित सोशल मीडिया योद्धा उपस्थित थे, अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने सोशल मीडिया योद्धा का स्वागत के लिए आभार जताया,

सिर्फ कागजों में देश कि सबसे स्वच्छ राजधानी भोपाल: ज़मीनी हकीकत कुछ और, बस स्टैंड बदहाल, कीचड़-गंदगी से भरे पड़े ,,,

Bhopal is the cleanest capital of the country only on paper: Ground reality is different, bus stand is in bad condition, filled with mud and dirt,,, भोपाल । राजधानी भोपाल के नादरा बस स्टैंड और आईएसबीटी की हालत बदहाल है। दोनों बस स्टैंड पर गंदगी पसरी है। पीने के साफ पानी और स्वच्छ शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। नादरा बस स्टैंड रात के समय नशे का अड्डा बन जाता है। यहां चोरी और लड़ाई की घटनाएं भी आम हैं। बता दें कि नादरा बस स्टैंड से रोजाना करीब 5 हजार से अधिक यात्री सागर, बीना, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, आदि शहरों के लिए जाते हैं। वहीं आईएसबीटी से रोजाना करीब 6 हजार यात्री होशंगाबाद, इटारसी, बैतूल आदि जैसे शहरों के लिए निकलते हैं, इसके अलावा अन्य राज्यों जैसे राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश आदि के लिए भी बसें यहां से रवाना होती हैं। खुले में शौच से स्थानीय दुकानदार और यात्री परेशाननादरा बस स्टैंड पर एजेंट का काम करने वाले दयाल सिंह गुर्जर ने बताया कि पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने के चलते बस स्टैंड कीचड़ से भरा है। लोग यहां खुले में शौच करते है। इससे पूरे इलाके में बदबू बनी रहती है. जिसकी वजह से स्थानीय दुकानदार और यात्री परेशान रहते हैं। नगर निगम भी हमारे आवाज उठाने पर ही सफाई करवाता है। मुफ्त शौचालय का बोर्ड लगा, फिर भी मांगे जाते हैं पैसेदुकानदार मोहम्मद सईद ने बताया कि वह पिछले 40 सालों से बस स्टैंड पर दुकान चलाते हैं। यहां शौचालय का कोई बोर्ड या निशान नहीं लगा है। इसके चलते विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां बाहर बने शौचालय में महिलाओं के लिए मुफ्त लिखे होने पर भी उनसे पैसे मांगे जाते हैं। जब महिलाएं इस बात को लेकर आवाज उठाती हैं, तो उन्हें शौचालय में काम चलने की दलील दी जाती है। बस स्टैंड पर गुंडे लोगों की वजह से मनमाने तरीके से काम हो रहा है। कम से कम रात के समय प्रशासन को एक आदमी की ड्यूटी लगानी चाहिए जो निगरानी कर सके। रात होते ही नशे का अड्डा बन जाता है नादरा बस स्टैंडऑटो ड्राइवर शेराज ने बताया कि यहां देर रात अक्सर लोगों के साथ चोरी की घटनाएं होती रहती है। लोगों के बैठने और पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। हालांकि बस स्टैंड पर 2-3 पानी की टंकी लगी हैं, लेकिन सब सालों पुरानी है। जिनकी सफाई होते हुए हमने नहीं देखा। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि रात होते ही बस स्टैंड नशे का अड्डा बन जाता है। जिससे आए दिन यहां लड़ाई-झगड़ा भी होता रहता है। अतिक्रमण की वजह से बस निकालने में दिक्कत बस ड्राइवर जुम्मा खान ने बताया कि नादरा बस स्टैंड शिफ्ट होने की बात कही जा रही है, लेकिन कब तक होगा इसका अनुमान नहीं है। बस स्टैंड की जगह सही से नहीं बनी हुई है, साथ ही अतिक्रमण भी फैला रहता है। इसके चलते यहां से बस निकालने में बहुत परेशानी होती है। आईएसबीटी की हालत भी बदहाल शहर के आईएसबीटी की हालत भी बदहाल है। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि बस स्टैंड में सीवर लाइन चोक होने की वजह से परिसर में गंदा पानी भरा रहता है। इसके अलावा ड्राइवर बूथ पर लगाकर ही बसे धोते हैं, जिससे कीचड़ फैलता है। बस स्टैंड पर पीने के साफ पानी व्यवस्था नहीं है और शौचालय भी साफ नहीं है। ज्यादातर बस ड्राइवर बस स्टैंड के बाहर मुख्य सड़क पर ही बसे खड़ी करते हैं। इससे सवारियों दिक्कत होती है। इस संबंध में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर निगम अच्छे प्रयास कर रहा है। दिन-रात सफाई हो रही है। जहां खामी होगी, वहां सुधार करेंगे। बस स्टैंड पर भी विशेष सफाई करवाई जाएगी। शहर के दोनों बस स्टैंडों से कहां जाती हैं बसें आईएसबीटी : होशंगाबाद, इटारसी, बैतूल, मुलताई की ओर बसें जाती हैं। नादरा बस स्टैंड : सागर, बीना, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर की बसें जाती हैं।

आखिरकार इंदौर के भी बीजेपी जिलाध्यक्ष घोषित

Finally declared BJP District President of Indore too भोपाल ! लंबी जद्दोजहद और खींचतान के बाद आखिरकार बीजेपी ने इंदौर के दोनों जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने इंदौर नगर में सुमित मिश्रा और इंदौर ग्रामीण में श्रवण सिंह चावड़ा को जिला अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी ने जिला अध्यक्षों के चुनाव की रायशुमारी की प्रक्रिया दिसंबर में ही पूरी कर ली थी। लेकिन नेताओं के बीच आपसी खींचतान के चलते जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान करने में 12 दिन का वक्त लग गया। 12 जनवरी को बीजेपी ने सिर्फ दो जिलों- उज्जैन और विदिशा के जिला अध्यक्ष घोषित करके शुरुआत की थी।

चीतल का शिकार करने पर दो आरोपी हुए गिरफ्तार, वन विभाग ने की कार्रवाई

Two accused arrested for hunting chital, forest department took action उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले तो बढ़ रहे हैं, लेकिन जंगली जानवरों के विरुद्ध भी हमले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ शिकारी ऐसे हैं जो शिकार करने के चक्कर में जंगली जानवरों को मौत की घाट उतार देते हैं। हालांकि कुछ ऐसे लोगों पर प्रशासन का शिकंजा करता हुआ नजर आता है। जहां प्रशासन उन पर शिकंजा कस कर उनको जेल की हवा भी खिलाती है। दरअसल, पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी कोर परिक्षेत्र में वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। मगधी कोर परिक्षेत्र की सोहारिया सीमा के रोहनिया बीट में गश्त कर रहे वन कर्मचारियों को कक्ष क्रमांक 218 में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। वन कर्मचारियों ने देखा कि कुछ कुत्ते एक चीतल का पीछा कर रहे थे। चीतल जंगल में गिर गया और वन कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें दो शिकारी मिले जिनके पास शिकार के हथियार भी थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक राज ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ावन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर बाबूलाल बैगा पुत्र पहू बैगा और रोहित बैगा पुत्र छोटेलाल बैगा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी रोहनिया के निवासी हैं। शिकारी पहले कुत्तों से चीतल को थका देते। जब वह कमजोर हो जाता, तब डंडों से पीटकर शिकार कर लेते थे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, इंदौर-भोपाल हाईवे पर हुआ हादसा

Congress State President Jitu Patwari’s car hit by a truck, accident happened on Indore-Bhopal highway मध्य प्रदेश के सीहोर से इस वक्त बड़ी खबर आई है। बता दें, अपने प्रवास पर निकले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार सड़क हादसे का शिकार बन गई है। एक ट्रक ने जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी है। हालांकि, इस दौरान राहत वाली बात ये है कि कांग्रेस नेता पटवारी सुरक्षित हैं। ग्राम लसूड़िया और फंदा टोल के बीच की घटना बताई जा रही है। जानकारी लगते ही तुरंत थाना खजूरी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

शक्कर कारखाने की भूमि की नीलामी फिर से प्रारंभ करना किसानों के साथ धोखा पंकज उपाध्याय

Pankaj Upadhyay, resuming auction of sugar factory land, cheating farmers कैलारस ! तहसीलदार कैलारस के पिछले दिनों जारी एक पत्र से हंगामा मचा हुआ है जिसमें शक्कर कारखाना की भूमि नीलामी की तिथि 7 फरवरी रखी गई है जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने अपने व्यक्तत्व में बताया कि शक्कर कारखाने की भूमि नीलामी की प्रक्रिया पुन प्रारंभ करना मुरैना चंबल क्षेत्र के किसानों के साथ धोखा है 21 जनवरी को हुए विशाल धरने एवं सत्याग्रह जेल भरो आंदोलन के बाद भी सरकार प्रशासन की नींद नहीं खुली यह प्रक्रिया पुनः प्रारंभ करना आग से खेलने जैसा रहेगा शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति के जितने भी सदस्य हैं वह सब जल्दी निर्णय लेंगे कि आगे किस तरीके से आंदोलन किया जाए परंतु यह निश्चित है कि आंदोलन किया जाएगा और अब आंदोलन बड़ा और विकराल रूप में होगा जिसकी संपूर्ण जानकारी प्रशासन की रहेगी पिछले दिनों हुए धरने में कैलारस जोरा की जनता ने बता दिया था कि शक्कर कारखाना है भूमि के नीलामी के विरोध में सभी आमजन एक होकर सड़कों पर उतरे हैं और आगे भी उतरेंगे सरकार प्रशासन कितना भी पुलिस बल बुला ले डंडे बरसा ले परंतु किसान और आमजान अब हटने वाला नहीं है निश्चित रूप से 7 फरवरी को होने वाली नीलामी में बड़ा विरोध दर्ज किया जाएगा संघर्ष समिति के अशोक तिवारी पूर्व विधायक महेशदत्त मिश्रा गयाराम धाकड़ बृजमोहन मरैया md पाराशर के साथ बैठकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी!

भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवाद, चलीं गोलियां, भारी पुलिस बल तैनात

Dispute between BJP-Congress leaders, bullets fired, heavy police force deployed mp news! मध्यप्रदेश के भिंड के गोहद मे भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलियां चलीं। दोनों पक्षों की ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद शहर में सनसनी फैल गई और माहौल तनाव पूर्ण हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए चार थानों का पुलिस बल बुलाकर मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कई लोगों के हथियार भी जब्त किए हैं। भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवादघटना गोहद चौराहे की जहां बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर व उसके साथियों ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को घेर लिया। इस दौरान भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने फायरिंग भी की जिससे बचते हुए किसी तरह विश्वनाथ प्रताप सिंह घर पहुंचे और अपनी बंदूक निकाल कर वापस घटना स्थल पर लौटे। दोनों तरफ से चलीं गोलियांकांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह जब बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे तो एक बार फिर भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने गोलियां चलाईं जिसके जवाब में विश्वनाथ प्रताप सिंह के पक्ष की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। सुबह-सुबह चौराहे पर हुई फायरिंग की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और ये घटना उसी का परिणाम है। हालात बिगड़ते देख चार थानों का पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रदेश में विशेष परिस्थिति में मंत्री कर सकेंगे ट्रांसफर, GAD ने स्थानांतरण नीति (संशोधन)-2025 जारी

Ministers will be able to transfer in special circumstances in the state मध्य प्रदेश में अभी राज्य और जिला स्तर पर स्थानांतरण पर प्रतिबंध है। शासन ने 24 जून 2021 को राज्य एवं जिला स्तर पर ट्रांसफर नीति जारी की थी। सरकार ने कार्य की सुविधा से उपरोक्त नीति की कण्डिका 9 में संशोधन किया है। इसमें विभाग के मंत्री विशेष परिस्थिति में ट्रांसफर कर सकेंगे। बुधवार को साामन्य प्रशासन विभाग की तरफ से स्थानांतरण नीति (संशोधन)-2025 जारी कर दी गई। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षा में महेश्वर में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त उच्च प्राथमिकता के प्रकरणों में सचिव प्राशसकीय अनुमोदन प्राप्त कर आदेश जारी कर सकेंगे। साथ ही ऐसे ट्रांसफर प्रकरण जिनको करने में विभाग नीति के अनुरूप नहीं पाता है तो ऐसे प्रकरण विभागीय सचिव, विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद कारण समेत अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय को दोबारा प्रस्तुत कर अग्रिम आदेश प्राप्त करेंगे। इसके अलावा ट्रांसफर नीति के तहत ट्रांसफर करते हुए यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जिस स्थान से ट्रांसफर किया जा रहा है, उस स्थान पर रिक्त पदों का प्रतिशत ट्रांसफर किए जा रहे स्थान से अधिक तो नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कुछ शर्तों के तहत शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर (स्थानांतरण) के लिए एक नीति जारी की है। इस नीति के अनुसार, सामान्य रूप से ट्रांसफर केवल विशेष परिस्थितियों में ही किए जा सकते हैं। इन परिस्थितियों में शामिल हैं- स्वास्थ्य कारण- जैसे गंभीर बीमारियां (कैंसर, लकवा, दिल का दौरा आदि) के कारण तत्काल स्थानांतरण की आवश्यकता हो।न्यायालय के आदेश- यदि किसी न्यायालय का आदेश हो और उस आदेश का पालन करना आवश्यक हो, लेकिन स्थानांतरण के दौरान कर्मचारी पर कोई विभागीय कार्रवाई लंबित न हो।गंभीर शिकायत या अनियमितता- यदि शासकीय कर्मचारी के खिलाफ गंभीर शिकायत या लापरवाही हो और विभाग ने उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की हो।आपसी अपराध मामला- यदि लोकायुक्त या पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया हो और जांच में कोई रुकावट न हो, तो इस कारण भी स्थानांतरण किया जा सकता है।रिक्त पदों की पूर्ति- यदि किसी कर्मचारी के निलंबन, त्यागपत्र, सेवानिवृत्ति या मृत्यु के कारण पद खाली हो और विभाग को लगे कि उस पद को भरना जरूरी है, तो भी स्थानांतरण किया जा सकता है।

सीएम मोहन यादव कि फिर चली तबादला एक्सप्रेस,एमपी में 42 आईएएस अफसरों के तबादले: 12 जिलों के कलेक्टर बदले; मुख्यमंत्री कार्यालय से हटे भरत यादव और अविनाश लवानिया

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अफसरों के थोकबंद तबादले हुए हैं। सोमवार रात को सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 42 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। आदेश में मुख्यमंत्री के दो सचिव को भी इधर से उधर किया गया है। 12 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा पर जाने से पहले तबादले को हरी झंडी दी है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री के दो सचिव का ट्रांसफर मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को हटाकर एमपी सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसी तरह अपर सचिव से प्रमोट होकर पिछले माह सीएम सचिवालय में सचिव बनाए गए अविनाश लवानिया को भी वहां से हटाते हुए एमडी पावर मैनेजमेंट कम्पनी बनाया गया है। सिबि चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री का सचिव तथा आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन 12 जिलों के कलेक्टर बदले सोमवार रात को जारी आदेश में गुना, खरगोन, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास और बुरहानपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह को एमडी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन बनाया गया है। उनकी जगह श्योपुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को गुना कलेक्टर बनाया गया है। खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को आयुक्त सह संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया गया है। उनकी जगह बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल को खरगोन का नया कलेक्टर बनाया गया है। नेहा मारव्या सिंह को डिंडौरी जिला का कलेक्टर बनाया गया है। सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह को संचालक लोक स्वास्थ्य बनाया गया गया है। उनकी जगह बाला गुरु के को सीहोर का नया कलेक्टर बनाया है। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को एमडी, राज्य भंडार निगम बनाया गया है। उनकी जगह सतीश कुमार एस को सतना का नया कलेक्टर बनाया है। बड़वानी कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को आयुक्त, मप्र गृह निर्माण बनाया गया है। उनकी जगह गुंचा सनोबर को बड़वानी कलेक्टर बनाया गया है। टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा को ओएसडी, सह-आयुक्त तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। उनकी जगह विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ जिला का कलेक्टर बनाया गया है। रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनकी जगह अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन कलेक्टर बनाया गया है। खंडवा के कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बनाया गया है। उनकी जगह देवास के कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को खंडवा जिले की कमान दी गई है। डिंडौरी के कलेक्टर हर्ष सिंह को बुरहानपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। ऋतु राज, सीईओ, भोपाल जिला पंचायत को देवास का कलेक्टर बनाया गया है। दमोह के जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया है। इन्हें लंबे इंतजार के बाद मिली कलेक्टरी देवास कलेक्टर बनाए गए ऋतुराज सिंह लंबे समय से कलेक्टरी मिलने का इंतजार कर रहे थे। उनके बैच के अधिकांश आईएएस कलेक्टर बन चुके हैं। दूसरी ओर उन्हें भोपाल जिला पंचायत सीईओ बने करीब ढाई साल हो गया था। आखिरकार उन्हें कलेक्टरी मिल ही गई। सोशल मीडिया पर दर्द छलका तो नेहा को मिली कलेक्टरी लंबे समय से कलेक्टरी का इंतजार कर रही 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या सिंह को आखिरकार कलेक्टरी मिल गई है। वर्तमान में सरकार 2015 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टरी दे चुकी है। लेकिन, नेहा मारव्या को इसका मौका नहीं मिल पा रहा था। पिछले माह आईएएस सर्विस मीट के पहले दिन आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन के ग्रुप में नेहा ने अपना दर्द जाहिर किया था और यह बात मीडिया में भी आई थी। अब नेहा मारव्या को डिंडौरी कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले महू पहुंचे CM मोहन यादव, कांग्रेस बोली- ‘खुद नहीं आए, उनका डर लाया है’

Jitu Patwari on Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गणतंत्र दिवस के अवसर पर महू पहुंचे जहां उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतीक स्थली के दर्शन किए. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम मोहन यादव के महू आने पर जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सीएम मोहन यादव अपने आप यहां नहीं आए, बल्कि उनका डर उन्हें महू खींच कर लाया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा, “मुख्यमंत्री जी, सच यह है कि बाबा साहब की जन्म भूमि और संविधान की प्रतीक स्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) आप नहीं आए, आपका ‘डर’ आपको यहां लेकर आया है. डर जनता का, डर लोकतंत्र की शक्ति का, डर संवैधानिक मूल्यों/मान्यताओं का. याद रखें कि संविधान के अस्तित्व को ही नकारने वाले आप जैसे कितने ही बीजेपी वाले आएंगे और चले भी जाएंगे, लेकिन बाबा साहब के पवित्र संविधान को छू भी नहीं पाएंगे.” राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पहुंचेंगे महूकांग्रेस ने कहा है कि सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी संबोधित करेंगे. इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर महू भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जन्मस्थली है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि रैली में 2 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे. संविधान की रक्षा का लेंगे संकल्पकांग्रेस ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी रैली को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान नेता और कार्यकर्ता संविधान की रक्षा का संकल्प लेंगे. भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर संविधान का ‘बार-बार अपमान’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने के लिए लोकसभा में 400 सीटें चाहती है. जीतू पटवारी ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता आरक्षण को चुनौती दे रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में आंबेडकर का अपमान किया था. पटवारी ने कहा, ‘‘ये सभी मुद्दे कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हैं. कांग्रेस ने संविधान की रक्षा के लिए काम किया है, जिसके लिए पार्टी देश भर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान चलाएगी.”

गणतंत्र दिवस सहभोज में हलवा-पूरी खाकर 55 बच्चे बीमार, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

55 children fell ill after eating halwa-puri at Republic Day banquet, administration ordered investigation खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र के कसरावद गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में हुए सहभोज के दौरान फूड पॉइज़निंग का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि इस घटना से लगभग 55 बच्चे प्रभावित हुए। सभी बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरसूद में भर्ती कराया गया है, उनका ईलाज जारी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बच्चे खतरे से बाहर हैं। हालांकि प्रशासन ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि सहभोज में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। क्या है मामला? (Khandwa News)गणतंत्र दिवस के दिन सुबह झंडावंदन के बाद प्राइमरी, मिडिल स्कूल और आंगनवाड़ी के बच्चों को खीर, पूड़ी और हलवा परोसा गया। दोपहर तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन शाम करीब 6 बजे से बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायतें होने लगी। धीरे-धीरे बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शुरुआती तौर पर 15 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन बाद में बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। इनमें से 25 बच्चों का इलाज अब भी जारी है। डॉक्टरों ने फूड पॉइज़निंग की पुष्टि की है। अस्पताल में सुविधाओं की कमीघटना के बाद अस्पताल में बेड की कमी देखने को मिली। कई बच्चों को गैलरी में लेटाकर इलाज करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता सीमित होने के कारण इलाज में असुविधा हुई। प्रशासन ने दिया आश्वासनप्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की स्थिति अब स्थिर है। जल्द ही सभी को घर भेज दिया जाएगा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। प्रशासन ने भोजन वितरण के नियमों को और सख्त करने का निर्णय लिया है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet