LATEST NEWS

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, इंदौर-भोपाल हाईवे पर हुआ हादसा

Congress State President Jitu Patwari’s car hit by a truck, accident happened on Indore-Bhopal highway मध्य प्रदेश के सीहोर से इस वक्त बड़ी खबर आई है। बता दें, अपने प्रवास पर निकले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार सड़क हादसे का शिकार बन गई है। एक ट्रक ने जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी है। हालांकि, इस दौरान राहत वाली बात ये है कि कांग्रेस नेता पटवारी सुरक्षित हैं। ग्राम लसूड़िया और फंदा टोल के बीच की घटना बताई जा रही है। जानकारी लगते ही तुरंत थाना खजूरी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

शक्कर कारखाने की भूमि की नीलामी फिर से प्रारंभ करना किसानों के साथ धोखा पंकज उपाध्याय

Pankaj Upadhyay, resuming auction of sugar factory land, cheating farmers कैलारस ! तहसीलदार कैलारस के पिछले दिनों जारी एक पत्र से हंगामा मचा हुआ है जिसमें शक्कर कारखाना की भूमि नीलामी की तिथि 7 फरवरी रखी गई है जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने अपने व्यक्तत्व में बताया कि शक्कर कारखाने की भूमि नीलामी की प्रक्रिया पुन प्रारंभ करना मुरैना चंबल क्षेत्र के किसानों के साथ धोखा है 21 जनवरी को हुए विशाल धरने एवं सत्याग्रह जेल भरो आंदोलन के बाद भी सरकार प्रशासन की नींद नहीं खुली यह प्रक्रिया पुनः प्रारंभ करना आग से खेलने जैसा रहेगा शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति के जितने भी सदस्य हैं वह सब जल्दी निर्णय लेंगे कि आगे किस तरीके से आंदोलन किया जाए परंतु यह निश्चित है कि आंदोलन किया जाएगा और अब आंदोलन बड़ा और विकराल रूप में होगा जिसकी संपूर्ण जानकारी प्रशासन की रहेगी पिछले दिनों हुए धरने में कैलारस जोरा की जनता ने बता दिया था कि शक्कर कारखाना है भूमि के नीलामी के विरोध में सभी आमजन एक होकर सड़कों पर उतरे हैं और आगे भी उतरेंगे सरकार प्रशासन कितना भी पुलिस बल बुला ले डंडे बरसा ले परंतु किसान और आमजान अब हटने वाला नहीं है निश्चित रूप से 7 फरवरी को होने वाली नीलामी में बड़ा विरोध दर्ज किया जाएगा संघर्ष समिति के अशोक तिवारी पूर्व विधायक महेशदत्त मिश्रा गयाराम धाकड़ बृजमोहन मरैया md पाराशर के साथ बैठकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी!

भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवाद, चलीं गोलियां, भारी पुलिस बल तैनात

Dispute between BJP-Congress leaders, bullets fired, heavy police force deployed mp news! मध्यप्रदेश के भिंड के गोहद मे भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलियां चलीं। दोनों पक्षों की ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद शहर में सनसनी फैल गई और माहौल तनाव पूर्ण हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए चार थानों का पुलिस बल बुलाकर मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कई लोगों के हथियार भी जब्त किए हैं। भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवादघटना गोहद चौराहे की जहां बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर व उसके साथियों ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को घेर लिया। इस दौरान भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने फायरिंग भी की जिससे बचते हुए किसी तरह विश्वनाथ प्रताप सिंह घर पहुंचे और अपनी बंदूक निकाल कर वापस घटना स्थल पर लौटे। दोनों तरफ से चलीं गोलियांकांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह जब बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे तो एक बार फिर भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने गोलियां चलाईं जिसके जवाब में विश्वनाथ प्रताप सिंह के पक्ष की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। सुबह-सुबह चौराहे पर हुई फायरिंग की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और ये घटना उसी का परिणाम है। हालात बिगड़ते देख चार थानों का पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रदेश में विशेष परिस्थिति में मंत्री कर सकेंगे ट्रांसफर, GAD ने स्थानांतरण नीति (संशोधन)-2025 जारी

Ministers will be able to transfer in special circumstances in the state मध्य प्रदेश में अभी राज्य और जिला स्तर पर स्थानांतरण पर प्रतिबंध है। शासन ने 24 जून 2021 को राज्य एवं जिला स्तर पर ट्रांसफर नीति जारी की थी। सरकार ने कार्य की सुविधा से उपरोक्त नीति की कण्डिका 9 में संशोधन किया है। इसमें विभाग के मंत्री विशेष परिस्थिति में ट्रांसफर कर सकेंगे। बुधवार को साामन्य प्रशासन विभाग की तरफ से स्थानांतरण नीति (संशोधन)-2025 जारी कर दी गई। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षा में महेश्वर में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त उच्च प्राथमिकता के प्रकरणों में सचिव प्राशसकीय अनुमोदन प्राप्त कर आदेश जारी कर सकेंगे। साथ ही ऐसे ट्रांसफर प्रकरण जिनको करने में विभाग नीति के अनुरूप नहीं पाता है तो ऐसे प्रकरण विभागीय सचिव, विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद कारण समेत अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय को दोबारा प्रस्तुत कर अग्रिम आदेश प्राप्त करेंगे। इसके अलावा ट्रांसफर नीति के तहत ट्रांसफर करते हुए यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जिस स्थान से ट्रांसफर किया जा रहा है, उस स्थान पर रिक्त पदों का प्रतिशत ट्रांसफर किए जा रहे स्थान से अधिक तो नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कुछ शर्तों के तहत शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर (स्थानांतरण) के लिए एक नीति जारी की है। इस नीति के अनुसार, सामान्य रूप से ट्रांसफर केवल विशेष परिस्थितियों में ही किए जा सकते हैं। इन परिस्थितियों में शामिल हैं- स्वास्थ्य कारण- जैसे गंभीर बीमारियां (कैंसर, लकवा, दिल का दौरा आदि) के कारण तत्काल स्थानांतरण की आवश्यकता हो।न्यायालय के आदेश- यदि किसी न्यायालय का आदेश हो और उस आदेश का पालन करना आवश्यक हो, लेकिन स्थानांतरण के दौरान कर्मचारी पर कोई विभागीय कार्रवाई लंबित न हो।गंभीर शिकायत या अनियमितता- यदि शासकीय कर्मचारी के खिलाफ गंभीर शिकायत या लापरवाही हो और विभाग ने उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की हो।आपसी अपराध मामला- यदि लोकायुक्त या पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया हो और जांच में कोई रुकावट न हो, तो इस कारण भी स्थानांतरण किया जा सकता है।रिक्त पदों की पूर्ति- यदि किसी कर्मचारी के निलंबन, त्यागपत्र, सेवानिवृत्ति या मृत्यु के कारण पद खाली हो और विभाग को लगे कि उस पद को भरना जरूरी है, तो भी स्थानांतरण किया जा सकता है।

सीएम मोहन यादव कि फिर चली तबादला एक्सप्रेस,एमपी में 42 आईएएस अफसरों के तबादले: 12 जिलों के कलेक्टर बदले; मुख्यमंत्री कार्यालय से हटे भरत यादव और अविनाश लवानिया

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अफसरों के थोकबंद तबादले हुए हैं। सोमवार रात को सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 42 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। आदेश में मुख्यमंत्री के दो सचिव को भी इधर से उधर किया गया है। 12 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा पर जाने से पहले तबादले को हरी झंडी दी है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री के दो सचिव का ट्रांसफर मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को हटाकर एमपी सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसी तरह अपर सचिव से प्रमोट होकर पिछले माह सीएम सचिवालय में सचिव बनाए गए अविनाश लवानिया को भी वहां से हटाते हुए एमडी पावर मैनेजमेंट कम्पनी बनाया गया है। सिबि चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री का सचिव तथा आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन 12 जिलों के कलेक्टर बदले सोमवार रात को जारी आदेश में गुना, खरगोन, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास और बुरहानपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह को एमडी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन बनाया गया है। उनकी जगह श्योपुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को गुना कलेक्टर बनाया गया है। खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को आयुक्त सह संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया गया है। उनकी जगह बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल को खरगोन का नया कलेक्टर बनाया गया है। नेहा मारव्या सिंह को डिंडौरी जिला का कलेक्टर बनाया गया है। सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह को संचालक लोक स्वास्थ्य बनाया गया गया है। उनकी जगह बाला गुरु के को सीहोर का नया कलेक्टर बनाया है। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को एमडी, राज्य भंडार निगम बनाया गया है। उनकी जगह सतीश कुमार एस को सतना का नया कलेक्टर बनाया है। बड़वानी कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को आयुक्त, मप्र गृह निर्माण बनाया गया है। उनकी जगह गुंचा सनोबर को बड़वानी कलेक्टर बनाया गया है। टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा को ओएसडी, सह-आयुक्त तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। उनकी जगह विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ जिला का कलेक्टर बनाया गया है। रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनकी जगह अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन कलेक्टर बनाया गया है। खंडवा के कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बनाया गया है। उनकी जगह देवास के कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को खंडवा जिले की कमान दी गई है। डिंडौरी के कलेक्टर हर्ष सिंह को बुरहानपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। ऋतु राज, सीईओ, भोपाल जिला पंचायत को देवास का कलेक्टर बनाया गया है। दमोह के जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया है। इन्हें लंबे इंतजार के बाद मिली कलेक्टरी देवास कलेक्टर बनाए गए ऋतुराज सिंह लंबे समय से कलेक्टरी मिलने का इंतजार कर रहे थे। उनके बैच के अधिकांश आईएएस कलेक्टर बन चुके हैं। दूसरी ओर उन्हें भोपाल जिला पंचायत सीईओ बने करीब ढाई साल हो गया था। आखिरकार उन्हें कलेक्टरी मिल ही गई। सोशल मीडिया पर दर्द छलका तो नेहा को मिली कलेक्टरी लंबे समय से कलेक्टरी का इंतजार कर रही 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या सिंह को आखिरकार कलेक्टरी मिल गई है। वर्तमान में सरकार 2015 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टरी दे चुकी है। लेकिन, नेहा मारव्या को इसका मौका नहीं मिल पा रहा था। पिछले माह आईएएस सर्विस मीट के पहले दिन आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन के ग्रुप में नेहा ने अपना दर्द जाहिर किया था और यह बात मीडिया में भी आई थी। अब नेहा मारव्या को डिंडौरी कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले महू पहुंचे CM मोहन यादव, कांग्रेस बोली- ‘खुद नहीं आए, उनका डर लाया है’

Jitu Patwari on Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गणतंत्र दिवस के अवसर पर महू पहुंचे जहां उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतीक स्थली के दर्शन किए. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम मोहन यादव के महू आने पर जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सीएम मोहन यादव अपने आप यहां नहीं आए, बल्कि उनका डर उन्हें महू खींच कर लाया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा, “मुख्यमंत्री जी, सच यह है कि बाबा साहब की जन्म भूमि और संविधान की प्रतीक स्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) आप नहीं आए, आपका ‘डर’ आपको यहां लेकर आया है. डर जनता का, डर लोकतंत्र की शक्ति का, डर संवैधानिक मूल्यों/मान्यताओं का. याद रखें कि संविधान के अस्तित्व को ही नकारने वाले आप जैसे कितने ही बीजेपी वाले आएंगे और चले भी जाएंगे, लेकिन बाबा साहब के पवित्र संविधान को छू भी नहीं पाएंगे.” राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पहुंचेंगे महूकांग्रेस ने कहा है कि सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी संबोधित करेंगे. इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर महू भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जन्मस्थली है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि रैली में 2 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे. संविधान की रक्षा का लेंगे संकल्पकांग्रेस ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी रैली को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान नेता और कार्यकर्ता संविधान की रक्षा का संकल्प लेंगे. भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर संविधान का ‘बार-बार अपमान’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने के लिए लोकसभा में 400 सीटें चाहती है. जीतू पटवारी ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता आरक्षण को चुनौती दे रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में आंबेडकर का अपमान किया था. पटवारी ने कहा, ‘‘ये सभी मुद्दे कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हैं. कांग्रेस ने संविधान की रक्षा के लिए काम किया है, जिसके लिए पार्टी देश भर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान चलाएगी.”

गणतंत्र दिवस सहभोज में हलवा-पूरी खाकर 55 बच्चे बीमार, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

55 children fell ill after eating halwa-puri at Republic Day banquet, administration ordered investigation खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र के कसरावद गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में हुए सहभोज के दौरान फूड पॉइज़निंग का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि इस घटना से लगभग 55 बच्चे प्रभावित हुए। सभी बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरसूद में भर्ती कराया गया है, उनका ईलाज जारी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बच्चे खतरे से बाहर हैं। हालांकि प्रशासन ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि सहभोज में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। क्या है मामला? (Khandwa News)गणतंत्र दिवस के दिन सुबह झंडावंदन के बाद प्राइमरी, मिडिल स्कूल और आंगनवाड़ी के बच्चों को खीर, पूड़ी और हलवा परोसा गया। दोपहर तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन शाम करीब 6 बजे से बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायतें होने लगी। धीरे-धीरे बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शुरुआती तौर पर 15 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन बाद में बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। इनमें से 25 बच्चों का इलाज अब भी जारी है। डॉक्टरों ने फूड पॉइज़निंग की पुष्टि की है। अस्पताल में सुविधाओं की कमीघटना के बाद अस्पताल में बेड की कमी देखने को मिली। कई बच्चों को गैलरी में लेटाकर इलाज करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता सीमित होने के कारण इलाज में असुविधा हुई। प्रशासन ने दिया आश्वासनप्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की स्थिति अब स्थिर है। जल्द ही सभी को घर भेज दिया जाएगा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। प्रशासन ने भोजन वितरण के नियमों को और सख्त करने का निर्णय लिया है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Food Safety: खानें की चीजों में मिलावट, तो घर बैठे इस तरह कर सकते हैं शिकायत

Food Safety: If there is adulteration in food items, then you can complain like this sitting at home इंदौर। घर पर आने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि कहीं इसमें मिलावट तो नहीं है, लेकिन मिलावट की आशंका पर लोगों को अपने अधिकार पहचानने की आवश्यकता है। यदि किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका है तो इसकी जांच हम स्वयं घर पर भी कर सकते हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि इसकी जांच के लिए यूट्यूब पर डीएआईटी एफएसएसएआई द्वारा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के वीडियो अपलोड किए हुए हैं, जिसके माध्यम से आसानी से पता कर सकते हैं। वॉट्सएप पर करें शिकायतवहीं किसी भी खाद्य पदार्थ की मिलावट की आशंका है तो वॉट्सएप पर 9406764084 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप अपना नाम और मोबइल नंबर भी नहीं बताना चाहते हैं तो वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं। बिना आपकी पहचान उजागर किए, आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जाती है। वहीं फूड कनेक्ट एप पर भी शिकायत की जा सकती है। जैसे हम मिठाई खरीदने से पहले उसे खाकर और सूंघकर देखते हैं। खराबी लगने पर शिकायत कर सकते हैं, उस पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। शहर में संचालित हो रही एक फूड वैनयदि आप स्वयं किसी खाद्य पदार्थ की जांच करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए खाद्य विभाग की एक फूड वेन संचालित हो रही है। यह वैन अलग-अलग दिन क्षेत्रों के हिसाब से जाती है। इस वैन की सुविधा का लाभ लेकर भी आप जांच करवा सकते हैं। एक्सपायरी डेट जरूर देखना चाहिएनाममात्र शुल्क पर इससे जांच होती है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत खुले पैकेट में यदि मिलावट सामने आती है, तो आप शिकायत कर सकते हैं। कई लोग शिकायत नहीं करते हैं। हमेशा पैकेज्ड फूड खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर देखना चाहिए। ऐसे पहचाने चाय पत्ती में मिलावटचाय पत्ती में लोहे का बारीक चूरा डालने की आशंका हो सकती है। इसके लिए आप चुंबक को उस पर रखें। यदि चिपक रहा है तो वह मिलावटी होगी। वहीं, मिर्च पाउडर की पहचान के लिए आधा ग्लास पानी लीजिए और उसमें थोड़ा मिर्च पाउडर डालिए। यदि शुद्ध होगा तो वह तले में चला जाएगा। अशुद्ध होगा तो ऊपर आ जाएगा और पानी का रंग लाल हो जाएगा। नारियल तेल को फ्रीज में रख दें। यदि वह जम जाता है तो शुद्ध है और नहीं जमता है तो उसमें मिलावट है। फूड कनेक्ट एप से घर बैठे ऐसे करें शिकायतफूड कनेक्ट एप के जरिए आप खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वाले लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण तक अपनी शिकायत सीधे पहुंचा सकते हैं। एफएसएसएआई की तरफ से भी आपको आपकी शिकायत के बारे में लगातार अपडेट दिया जाएगा। इस एप के जरिए आप ये भी मालूम कर पाएंगे कि आपकी शिकायत पर क्या और कब कार्रवाई हुई? यही नहीं, खाने-पीने की चीजों को बनाने से लेकर बेचने वालों तक की पूरी जानकारी भी इस मोबाइल एप के जरिए आप हासिल कर सकते हैं।

वाहन से पुलिस ने चार लाख के कीमत की अवैध शराब पकड़ी, पिकअप छोड़कर भागे तस्कर

Police caught illegal liquor worth four lakhs from the vehicle, smugglers left the pickup and ran away सागर जिला अवैध शराब की तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। जिले में आए दिन अवैध शराब पकड़ी जा रही है, लेकिन यह अवैध शराब या तो जिले में सक्रिय भगवती मानव कल्याण संगठन के लोग पकड़ रहे है या फिर पुलिस अवैध शराब की रोकथाम के लिए बनाए गए आबकारी विभाग का योगदान इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने में शून्य है। यह विभाग सिर्फ नाम का विभाग रह गया है। रविवार के दिन सागर शहर के सिविल लाइन पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने फोर लाइन स्थित बम्होरी चौराहे के पास एक पिकअप वाहन से करीब 4 लाख रुपये कीमत की 81 पेटी अवैध शराब बरामद की है। मिली जानकारी अनुसार शराब को बेहद चालाकी से फिल्मी स्टाइल में भूसे के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को बताया कि बम्होरी चौराहे के पास एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम ने तत्काल इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, आरोपी वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई 81 पेटियां शराब की बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर के लिए राहुल गांधी रवाना, रैली स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

Congress Jai Bapu Jai Bhim Jai Constitution Rally in Mhow Live: इंदौर में बाबा साहेब आंबेडकर और बापू के नाम पर कांग्रेस की ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली आज (सोमवार) आयोजित होने जा रही है। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य प्रमुख नेता इसमें शामिल होंगे। एमपी कांग्रेस ने तस्वीरें की शेयर

सीएम ने इंदौर में फहराया तिरंगा: जीतू ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया,भोपाल में राज्यपाल ने किया झंडावंदन

Jitu hoisted the flag at the PCC office, CM hoisted the tricolor in Indore: Governor saluted the flag in Bhopal इंदौर में तिरंगा फहराने के बाद सीएम ने परेड की सलामी ली। भोपाल । मध्यप्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।  पीसीसी कार्यालय में मना गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया। इसके बाद वे लोगों से मिले। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीम में परेड की सलामी ली। सीएम इसके बाद बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ल रीवा में हैं।

मध्य प्रदेश का राज भवन घूमने का सुनहरा अवसर , जाने नियम

Golden opportunity to visit Raj Bhavan of Madhya Pradesh, know the rules MP News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन दिनों के लिए राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खुले रहेंगे. राजभवन में कई ऐसे दर्शनीय स्थान है जो इतिहास से जुड़े हुए हैं. इनका भ्रमण और अवलोकन आम लोगों द्वारा किया जा सकता है. राजभवन के अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल के निर्देश पर राजभवन को आम लोगों के अवलोकन के लिए तीन दिनों तक खोला जाएगा. उन्होंने बताया कि आम नागरिक 25 से 27 जनवरी 2025 तक की निर्धारित समय अवधि में राजभवन देख सकते हैं. इसके लिए समय भी तय किया गया है. आम लोगों के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक राजभवन खुला रहेगा. इसी प्रकार 26 जनवरी को प्रातः 11 से दोपहर 2:00 बजे तक राजभवन का भ्रमण किया जा सकेगा. संभावना जुटाए जा रही है कि तीन दिन की अवधि में हजारों की संख्या में लोग राजभवन को देखने के लिए जा सकते हैं. उन्हें गेट नंबर 2 से आवागमन की अनुमति मिलेगी. इतिहास को संजोए हुए है राजभवनराजभवन राज्यपाल का निवास होने के साथ-साथ इतिहास को अपने आप में संजोए हुए हैं. यहां पर तोप, आकर्षक प्राचीन‌ वस्तुओं के साथ-साथ एक विशाल वेंकट हाल भी है, जो कि काफी पुराना है. राजभवन की कई प्राचीन वस्तुएं आम लोगों को अपनी और आकर्षित करती है. इसके अलावा प्राचीन समय के लगे हुए झूमर भी राजभवन की खूबसूरती के साथ-साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं. जिस क्षेत्र में राजभवन स्थित है वह 1880 तक एक सैन्य छावनी क्षेत्र था. इस क्षेत्र में किसी भी निजी निर्माण की अनुमति नहीं थी. 1880 में वर्तमान राजभवन का निर्माण भोपाल की नवाब शाहजहां बेगम ने ब्रिटिश अधिकारियों के ठहरने के लिए किया था. इसे शुरू में लाल कोठी नाम दिया गया था. 1880 के बाद से लाल कोठी भोपाल में तैनात ब्रिटिश राजनीतिक एजेंटों का आधिकारिक निवास बन गया.

MP: स्कूल बस पलटने से 12 छात्र घायल, 8 की हालत नाजुक, ड्राइवर पर केस दर्ज

MP: 12 students injured as school bus overturns, condition of 8 critical, case registered against driver Betul School Bus Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार (24 जनवरी) को स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे घायल हो गए. इनमें से कुछ स्टूडेंट को काफी चोट आई है. दुर्घटना के बाद बच्चों को बस का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. साईंखेड़ा थाना प्रभारी राजन उईके ने बताया कि प्रगति कॉन्वेंट स्कूल की बस छात्रों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद छोड़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान निमनवाड़ा और खेड़ी कोर्ट के बीच बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना के समय 20 बच्चे गाड़ी में बैठे हुए थे. इनमें से 12 छात्रों को चोट पहुंची. स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस का कांच फोड़कर बाहर निकला गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. 8 बच्चों को गंभीर चोट बताई जा रही है. उनका मुलताई अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से ये दुर्घटना हुई है. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शराब के नशे में था बस ड्राइवर! इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय बस ड्राइवर नशे की हालत में था. उसने दुर्घटना स्थल के पहले भी बस को काफी तेज गति से दौड़ा कर सड़क से गुजर रहे वाहनों को कट मारा था. स्कूल बस में गाइडलाइन का पालन नहीं स्कूली बस को लेकर नियमों के पालन के लिए हमेशा समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता रहा है लेकिन यह भी जानकारी मिली है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. गाइडलाइन के मुताबिक ये स्कूल बस संचालित नहीं हो रही थी. इस मामले में जांच के बाद आगे कार्रवाई की बात कही जा रही है.

उज्जैन में शराबबंदी के बाद उठा सवाल…काल भैरव को भोग में कैसे चढ़ेगी शराब? संतों ने कही ये बात

After prohibition of liquor in Ujjain, question arose…how will liquor be offered to Kaal Bhairav? The saints said this मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से शराबबंदी का एलान करने के बाद बाबा महाकाल के सेनापति भगवान कालभैरव मंदिर, जहां भगवान को श्रद्धालु शराब का भोग लगाते हैं, इस परंपरा के चलते मंदिर के बाहर आबकारी विभाग की दो सरकारी शराब दुकानें संचालित होती हैं। इन दुकानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शराब खरीदकर भगवान को अर्पित करते हैं और कई लोग इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण करते हैं। लेकिन अब इस नई नीति से यह दोनो दुकाने बंद हो जाएगी। 17 दुकानों पर लग जाएगा तालाउज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आदेश आने के बाद नई आबकारी नीति के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। वहीं उज्जैन शहर के नगर निगम क्षेत्र में 17 शराब की दुकान आती हैं, जिससे आबकारी विभाग को 242 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलता है, लेकिन अब मोहन सरकार कैबिनेट के फैसले के बाद इन 17 दुकानों पर ताला लग जाएगा और 242 करोड़ रुपए का नुकसान आबकारी विभाग को होगा। कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि कालभैरव के इस मुद्दे पर फैसला अभी बाकी है और जब आदेश जारी होगा, तब काल भैरव मंदिर के आसपास शराब बंदी के आदेश पर विचार किया जाएगा। इन 17 शहरों में लगा बैनमोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी का फैसला किया। इन शहरों में उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, खजुराहो, महेश्वर, ओरछा, सांची, नलखेड़ा, सलकनपुर, जबलपुर, मंदसौर सहित अन्य जिलों का नाम शामिल है। सीएम मोहन ने कहा कि ये सभी क्षेत्र हमारी धार्मिक आस्था के केंद्र हैं। इसी नीति के आधार पर इन सभी क्षेत्रों में सरकार ने शराबबंदी का निर्णय लिया है। खास बात ये है कि, शराबबंदी वाले क्षेत्रों से हटाई जाने वाली सभी शराब दुकानों को अन्य किसी स्थानों या शहरों में विस्थापित भी नहीं किया जाएगा। यानी ये सभी दुकानें पूरी तरह से बंद होंगी। महाकाल के सेनापति है काल भैरवधार्मिक मान्यताओं के अनुसार काल भैरव बाबा महाकाल के सेनापति है। महाकाल दर्शन से पहले काल भैरव मंदिर में दर्शन किए जाते हैं। भगवान काल भैरव को आदिकाल से ही शराब का भोग लगाकर सबके सामने पिलाई जाती है। यही वजह है कि मंदिर के पास दो शराब की दुकानें हैं, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु करीब 5 लाख रुपए की शराब लेते है। उज्जैन में शराब बंदी को लेकर सवाल उठ रहा है कि काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को शराब चढ़ाने के लिए शराब कहां से मिलेगी….? ऐसे में यहां शराब बंदी के आदेश को कैसे लागू किया जाएगा? संतों ने कहा लोगों को सीमित मात्रा में ही मिलेउज्जैन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि सरकार शराब बंदी लागू करे, लेकिन काल भैरव मंदिर में ख़ास ध्यान देकर नई नीति बनाए, ताकि लोग इसे सिर्फ चढ़ाने के उद्देश्य से ही खरीद सके। साथ ही भक्तों को दुकान से शराब सीमित मात्रा में ही मिले।

MP Cabinet Meeting: 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी पर मुहर, विशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले

MP Cabinet Meeting Decisions: मध्यप्रदेश के महेश्वर में आज 24 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक नर्मदा किनारे स्थित नर्मदा रिट्रीट में आयोजित हुई, जिसे अहिल्याबाई किले की थीम पर सजाया गया है। महेश्वर में हो रही यह ऐतिहासिक बैठक देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित की गई है। लिए गए ये फैसले (MP Cabinet Meeting Decision): महू में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय को 50 हजार करोड़ की राशि देने की घोषणा।विधि सेंटर आफ एक्सीलेंस के हिसाब से विकसित किया जाएगा।विस्तारित रूप से स्थापित करने के लिए​कल्याणी विभागों को प्रोत्साहित करने का प्रावधानविशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले2 लाख किसानों को 3 से 5 हार्स पावर की मशीनों के लिए 10 प्रतिशत की राशि देने पर पंप फ्री दिए जाएंगेभोपाल में बावड़िया कला पर नया सेतू के लिए 180 करोड़ की लागत से नया सेतू मिलेगापहले चरण में 17 नगर नगर पालिका, नगर पंचायत की दुकाने बंद होंगी। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet