LATEST NEWS

संजय राउत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनाव में पैसा बांटा जा रहा है, चुनाव आयोग को भी लपेटा

महाराष्ट्र महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राज्य में सियासी परा बढ़ा हुआ है. दोनों गठबंधन के नया एक-दूसरे पर हमलावर हैं. इसी बीच अब सामान की चेकिंग को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्होंने  चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि ईसी पर्यवेक्षकों द्वारा हमारे सामान की जांच हो रही है. क्या वो इकनाथ शिंदे, अजीत पवार, देवेंद्र फडणवीस, नरेंद्र मोदी, अमित शाह के हेलीकॉप्टरों, कारों की भी जांच कर रहे हैं, वहां पर क्या है? इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनाव में पैसा बांटा जा रहा है. लगाए चुनाव में पैसे बांटने के आरोप शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आगे कहा, “क्या चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक यह नहीं देख पा रहे हैं कि महाराष्ट्र में पैसा कैसे बांटा जा रहा है? हम बार-बार उन्हें इसकी जानकारी दे रहे हैं. चुनावी सर्वों पर भी उठाए थे सवाल इससे पहले संजय राउत ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आ रहे सर्वे के नतीजों पर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, “आप इन चुनावी सर्वो पर भरोसा ना करें. ऐसा ही एक सर्वे लोकसभा चुनाव में आया था. तब PM मोदी ने 400 पार की बात की थी. चुनाव में एमवीए 160-170 सीटें जीतेगी. 175 सीटें जीतेगा महायुति गठबंधन वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को दावा किया कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन 175 सीटें जीतेगा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख ने यह भी दावा किया कि वह बारामती सीट से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे. अजित पवार का मुकाबला भतीजे और शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार से है. उपमुख्यमंत्री 1991 से इस सीट से विधायक हैं.  

उन्हें बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है, हमको पता है कि बाला साहेब ठाकरे क्या हैं और आप क्या हैं?: संजय राउत

मुंबई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से राज्यसभा सांसद एवं दिग्गज नेता संजय राउत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। पीएम मोदी और अमित शाह ने शिवसेना (यूबीटी) को कांग्रेस से बालासाहेब ठाकरे की तारीफ कराने की बात पर संजय राउत ने कहा क‍ि पीएम मोदी और अमित शाह एक जमाने में बहुत तारीफ करते थे, लेकिन अब उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के साथ जो विश्वासघात किया है, उसके बारे में बताना चाहिए। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को बेचने का काम किया है। पहले खरीदा और फिर शिंदे को बेच दिया। उन्होंने कहा कि उनको बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है। हमको पता है कि बाला साहेब ठाकरे क्या हैं और आप क्या हैं? एकनाथ शिंदे जैसे व्यक्ति, जिसका शिवसेना के निर्माण से कोई संबंध नहीं रहा, उसको आपने हमारी पार्टी को बेच दिया। तो ऐसे में अब उन लोगों को बालासाहेब ठाकरे को लेकर झूठा प्यार दिखाने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस बयान पर की भाजपा की फसल तैयार हो गई है, अब सिर्फ कीटनाशकों को मारने की जरूरत है, पर संजय राउत ने कहा कि तो वो कीटनाशक को मारते क्यों नहीं हैंं, हम उनको दवा भी दे देंगे। जम्मू-कश्मीर पर भाजपा को घेरते हुए संजय राउत ने कहा क‍ि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी वहां आतंकवादी घटनाएं होती हैं और हमारे सुरक्षाकर्मी जान गंवा रहे हैं। वहीं, हमारे गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी महाराष्ट्र में डेरा डालकर बैठे हैं। उन्‍होंने जम्मू-कश्मीर और मणिपुर को हवा में छोड़ दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। इनके लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान प्रस्तावित है। सभी निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे एक साथ 23 नवंबर को सामने आएंगे। विपक्षी महागठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी), सत्ता पर काबिज महायुति सरकार को हटाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार की एनसीपी के गठबंधन वाली महायुति सरकार के सामने सत्ता में बने रहने की चुनौती है।

मोदी और शाह के नेतृत्व में देश की राजनीति का स्तर गिर गया : संजय राउत

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों के नेतृत्व में देश की राजनीति का स्तर नीचे चला गया है। शायद इसी वजह से बीते दिनों शरद पवार ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। लेकिन, हम जैसे लोग जो उन्हें चाहते हैं, उनसे आग्रह करना चाहेंगे कि वह राजनीति से अभी संन्यास ना लें। उन्होंने कहा, “शायद यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि शरद पवार भारतीय राजनीति के सर्वाधिक वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उनके जैसा वरिष्ठ नेता भारतीय राजनीति में मौजूदा समय में कोई नहीं है। हम सभी लोगों ने उनसे राजनीति का पाठ सीखा है। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा के दौरान अमिट छाप छोड़ी है। ऐसे में उनकी उपेक्षा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती है। लेकिन, इस बात को भी खारिज करना गवारा नहीं रहेगा कि मौजूदा समय में जिस तरह से राजनीति का स्तर नीचे चला गया है, वो निंदनीय है। शायद इसी वजह से पवार ने बीते दिनों चुनाव ना लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन, हम चाहेंगे कि वो राजनीति में बने रहे।” उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “वह छत्रपति शिवाजी महाराज के विरोधी हैं। लेकिन, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि उनका विरोध करने से कुछ होने वाला नहीं है। उद्धव ठाकरे स्पष्ट कर चुके हैं कि हर जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर बनेगा। लेकिन, ना जाने क्यों कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।” राउत ने कहा, “जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सकता है, तो हमारे महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर क्यों नहीं बन सकता है। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर बनवाकर रहेंगे।” उन्होंने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज के दौरान भी कई फडणवीस थे, जिन्होंने उनका विरोध किया था। लेकिन, उनके वजूद पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आई थी। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि कोई उनका कितना भी विरोध क्यों ना करें। लेकिन, उनकी अस्मिता पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं लग सकती है।”

भाजपा के साथ नहीं जाएगा उद्धव गुट: संजय राउत

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात की खबरों को सोमवार को पूरी तरह खारिज कर दिया। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के बीच मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत में राउत ने सत्तारूढ़ शिवसेना नेता की इस भविष्यवाणी को भी खारिज कर दिया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) भाजपा-एनडीए के साथ वापस आ जाएगी। राउत ने कुख्यात इजरायली स्पाइवेयर विवाद का हवाला देते हुए कहा, “यह सिर्फ सत्तारूढ़ पक्ष के मीडिया तंत्र द्वारा फैलाई जा रही अफवाहें हैं। हम जानते हैं कि यह कौन कर रहा है और क्यों… हमारे पास अपना छोटा सा ‘पेगागस’ सेटअप भी है जो हमें सूचित करता रहता है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि एसएस-यूबीटी पिछले कुछ वर्षों से महाराष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, “लेकिन भाजपा के साथ जाने के लिए नहीं, जिसने बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित (अविभाजित) शिवसेना को तोड़ दिया, उसका नाम और चुनाव चिन्ह चुरा लिया और जून 2022 में राज्य की बागडोर एक “गद्दार” (सीएम एकनाथ शिंदे) को सौंप दी”। उन्होंने दोहराया कि भाजपा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या शाह का समर्थन करने का सवाल “बीजापुर आदिलशाही वंश के जनरल” अफजल खान से हाथ मिलाने के समान होगा। शिवसेना (यूबीटी) नेता की तीखी टिप्पणी कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे पर चल रही तीखी नोकझोंक की पृष्ठभूमि में आई है, जिसने मतदान के दिन से महज तीन सप्ताह पहले एमवीए के भाग्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीट बंटवारा पर देरी को लेकर निराशा, दावा किया कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेता फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं: संजय राउत

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है लेकिन महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन ही नहीं रही है। अब गठबंधन के घटक दलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाने भी शुरू कर दिए हैं। 20 नवंबर को ही चुनाव होने हैं और ऐसे में सीटों का बंटवारा होने का दबाव सभी पार्टियों पर है। इसी बीच उद्धव ठाकरे के एक बयान ने गठबंधन में सबकुछ ठीक ना होने के कयासों को और बल दे दिया है। उन्होंने कहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन टूटना नहीं चाहिए। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। ठाकरे ने यह भी उम्मीद जताई है कि शनिवार तक सीट बंटवारा हो जाएगा। संजय राउत ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) में सीट बंटवारा वार्ता पर देरी को लेकर  निराशा जताई और दावा किया कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेता “फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं।” मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि एमवीए के घटक दलों में महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीट में से 200 पर आम सहमति कायम हो गई है। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। राज्यसभा सांसद राउत ने बताया कि उन्होंने सीट बंटवारे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक तथा महाराष्ट्र के लिए पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला से शुक्रवार सुबह बात की। उन्होंने कहा कि दिन में वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी बात करेंगे। राउत ने कहा, “लंबित फैसला जल्द लिया जाना चाहिए। बहुत कम समय बचा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें बार-बार सूची दिल्ली भेजनी पड़ती है और फिर चर्चा होती है। जल्द से जल्द निर्णय लेना होगा।” क्या बोली कांग्रेस कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि घटकों के बीच 25 से 30 सीट को लेकर गतिरोध है और पार्टी इकाई इस मुद्दे पर आलाकमान के किसी भी फैसले को स्वीकार करेगी। पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि एमवीए में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत गुरुवार को समाप्त हो गई। ठाकरे ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है और लोगों ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी एमवीए को सत्ता में लाने का फैसला किया है। र्व मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए दलों के बीच बातचीत लंबा खिंचने के मद्देनजर आगाह करते हुए कहा, ‘‘सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को बातचीत टूटने के कगार तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’

संजय राउत पर भोपाल क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज, लाड़ली बहना योजना पर दिया था बयान

 भोपाल राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने संबंधी अपराध दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत जिला उपाध्याक्ष भाजपा महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने की थी। सुषमा चौहान ने शिकायत में बताया कि एक्स पर एक वीडियो शिवसेना नेता संजय राउत का पोस्ट किया गया है। साथ ही राउत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रसारित किया। इसमें मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानबूझकर भ्रम फैलाने के लिए बोला गया है। राउत ने कहा है कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, वहां लाड़ली बहना योजना चलाई और वह बंद हो गई है तो महाराष्ट्र में भी बंद हो जाएगी। इस तरीके की झूठी अफवाह फैलाकर संजय राउत बहनों में लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना के प्रति झूठी अफवाह उड़ा रहे हैं। संजय राउत ने अपने राजनैतिक लाभ के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की छवि धूमिल हो। इस शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिवसेना नेता राउत के बयान पर सीएम ने दिया बड़ा बयान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब से हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। लगातार हर महीने, निश्चित समय पर बहनों को पैसे देने का काम किया है। हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ प्रदेश की हितग्राही लाड़ली के खातों में राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है, जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है, लेकिन हार के डर से शिवसेना (यूबीटी) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।

मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा, मराठी भाषा के देश की संस्कृति में योगदान के प्रमाण दिए हैं, संजय राउत ने जताई खुशी

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दिए जाने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले 15-20 सालों से शिवसेना और महाराष्ट्र के अन्य मराठी सांसदों ने इस मांग के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि हर मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है और मराठी भाषा के देश की संस्कृति में योगदान के प्रमाण दिए हैं। कई बार हमें नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिलीं, विशेषकर पिछली सरकार के दौरान। इसके बावजूद, हर संसद सत्र में महाराष्ट्र के सांसदों ने मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा देने की मांग की। अंततः कल यह घोषणा हुई कि मराठी भाषा को भी अन्य चार भाषाओं के साथ अभिजात दर्जा मिल गया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक लंबी मांग थी, जो अब पूरी हुई है। इसके कारण मराठी भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और कई विश्वविद्यालयों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह भाषा छत्रपति शिवाजी महाराज, संत ज्ञानेश्वर, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, बालासाहेब ठाकरे और महात्मा फुले की भाषा है। इस फैसले से इस भाषा की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। राउत ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने एक समय मराठी भाषा को कम आंका जाने के बावजूद उसे प्रतिष्ठा दिलाने का काम किया था। अब जब मराठी भाषा को सरकारी स्तर पर प्रतिष्ठा मिली है, तो मेरा केंद्र सरकार से आग्रह है कि मराठी लोगों का रोजगार जो अन्य राज्यों में चला जाता है, उसे रोका जाए। मराठी भाषा के साथ-साथ मराठी लोगों को उनके अधिकार का रोजगार महाराष्ट्र में मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले में सबका योगदान है, और किसी को भी श्रेय लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। कुछ लोग जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रेय लेने की कोशिश करेंगे, लेकिन हमें आपकी दया और कृपा की आवश्यकता नहीं है। मराठी भाषा महान है, यह वीरों और संतों की भाषा है।  

महाराष्ट्र ‘अगर TDP को नहीं मिला लोकसभा स्पीकर का पद, तो INDIA गठबंधन देगा उन्हें समर्थन’ : संजय राउत

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा है कि लोकसभा स्पीकर का पद एनडीए गठबंधन के किसी नेता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है और अगर उन्हें यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि तेदेपा के उम्मीदवार को INDIA गठबंधन का समर्थन मिले। संजय राउत ने कहा कि ‘लोकसभा स्पीकर पद के लिए लड़ाई अहम है। इस बार स्थिति 2014 और 2019 जैसी नहीं है। सरकार स्थिर नहीं है। हमने सुना है कि चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है। अगर एनडीए के उम्मीदवार को यह पद नहीं मिला तो पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टीडीपी, जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को तोड़ सकते हैं। अगर चंद्रबाबू नायडू को यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि उनके उम्मीदवार को INDIA गठबंधन का समर्थन मिले।’ गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगर डिप्टी स्पीकर पद विपक्षी गठबंधन को नहीं मिला तो वे लोकसभा स्पीकर पद के लिए अपने उम्मीदवार का एलान कर सकते हैं। 17वीं लोकसभा के दौरान डिप्टी स्पीकर का पद खाली रहा था। लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई को सत्र का समापन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव में भाजपा को 240 सीटों पर जीत मिली और पार्टी बहुमत के आंकड़े 272 से 32 कम है। ऐसी स्थिति में तेदेपा (16) और जदयू (12) सीटों के साथ किंगमेकर बनकर उभरी हैं। तेदेपा ने लोकसभा उम्मीदवार पद पर दावा भी पेश किया था। आम आदमी पार्टी और विपक्षी गठबंधन ने भी मांग की कि लोकसभा स्पीकर का पद जदयू या तेदेपा को मिलना चाहिए।

मप्र में कांग्रेस की हार के जिम्मेदार कमलनाथ, तीन राज्यों में हार के बाद बोले संजय राउत.

In Madhya Pradesh, Kamal Nath spoke after the losses in three states, said Sanjay Raut. कांग्रेस को इस पर आत्म मंथन करना चाहिए चुनाव से पहले महिलाओं को सीधे लाभ देने वाली योजनाओं से बीजेपी को फायदा हुआ मुंबई। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की हार हो चुकी है। सिर्फ तेलंगाना ही ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस की हार पर विभिन्न नेताओं और राजनीतिक पंडितों के बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत का भी बयान सामने आया है। हार पर कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए संजय राउत ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार कमलनाथ को बताया है। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना में एआईएमआईएम फैक्टर और केसीआर काम नहीं आए। जहां तक राजस्थान की बात है, ये पारंपरिक चलन है। वहां हर 5 साल के बाद सरकार बदल जाती है। छत्तीसगढ़ की हार को लेकर संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस को इस बात पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। मध्यप्रदेश में बीजेपी की जीत का श्रेय संजय राउत ने शिवराज सिंह चौहान को दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं को सीधे लाभ देने वाली योजनाओं से बीजेपी को बहुत फायदा हुआ। कांग्रेस ने चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों को किया नजर अंदाज सं‌‌जय राउत ने इस चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका पर कहा कि अगर कांग्रेस इंडिया अलायंस के साथियों को साथ लेकर लड़ती तो स्थिति कुछ बेहतर होती। सिर्फ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे लोगों के प्रचार करने से कुछ नहीं होगा। क्षेत्रीय पार्टियों को नजरअंदाज कर आप देश में राजनीति नहीं कर पाएंगे। पनौती शब्द को लेकर संजय राउत ने कहा कि अगर पनौती शब्द राहुल गांधी पर उल्टा पड़ा होता तो तेलंगाना में ऐसा कुछ क्यों नहीं हुआ। भाजपा का हश्र टीम इंडिया की तरह ही होगा संजय राउत ने बताया कि 6 दिसंबर को इंडिया एलायंस की बैठक बुलाई गई है। जहां कई बातों पर चर्चा की जाएगी। इंडिया एलायंस मजबूत है। जिस तरह से वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया ने लगातार 10 मुकाबले जीते लेकिन फाइनल में मुकाबला टीम इंडिया हार गई वैसा ही हश्र 2024 के चुनाव में भाजपा का होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet