LATEST NEWS

जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयास नहीं बल्कि जन-सहभागिता से जुड़ा एक संकल्प है : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा गुना जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुना जिले के ग्राम सागर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब गहरीकरण में सहभागिता कर श्रमदान किया। मंत्री श्री राजपूत ने पूजा कर गेती-फावड़ा लेकर स्वयं श्रमदान करते हुए तालाब गहरीकरण की शुरुआत की और जल संरक्षण की इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई। मंत्री श्री राजपूत और विधायक श्रीमती प्रियंका पेंची ने ग्रामीणों से संवाद कर जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयास नहीं बल्कि जन-सहभागिता से जुड़ा एक संकल्प है। तालाबों का संरक्षण और गहरीकरण हमारे भविष्य की जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से इस अभियान को जनांदोलन के रूप में अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की सौजन्य भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ, अंग वस्त्रम और राजा भोज की प्रतिमा भेंट कर थल सेना प्रमुख श्री द्विवेदी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जनरल द्विवेदी ने मणिपुरी शैली में निर्मित राधा कृष्ण की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भेंट में प्रदेश में जारी विकास गतिविधियों, उद्योगों के विस्तार तथा युवाओं में कौशल उन्नयन के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश में विद्यमान सैन्य इकाईयों के प्रबंधन संबंधी विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल पी.पी. सिंह तथा मेजर जनरल सुमित उपस्थित थे।

नवाचार श्रेणी के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी की

भोपाल सामान्य प्रशासन विभाग ने नवाचार श्रेणी के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी की है। सूची में 6 क्षेत्रों के लिए 14 शासकीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी चयनित शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों को यह पुरस्कार अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा है। सम्मान समारोह का आयोजन नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया जाएगा। इन 6 क्षेत्रों में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा पुरस्कार शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण, अधोसंरचना, नागरिक सेवा प्रदाय-सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, रोजगार एवं आर्थिक विकास क्षेत्रों में नवाचार के लिये पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं। इन शासकीय अधिकारियों को किया जाएगा पुरस्कृत पुरस्कार के चयनित अधिकारियों में सुश्री शीला दाहिमा, श्री माधव प्रसाद पटेल, श्रीमती अदिति गर्ग, डॉ. इंदिरा दांगी, श्रीमती शारदा डुडवे, श्री आलोक पौराणिक, श्री चंद्रमोहन ठाकुर, डॉ. यशपाल सिंह, श्री संजय जोशी, श्री अमित तोमर, श्री ऋषव गुप्ता, श्री गणेश शंकर मिश्रा, श्री दिव्यांक सिंह और श्री प्रवीण सिंह के नाम शामिल हैं।  

प्राइमरी स्कूल का शिक्षक बच्चों को पिला रहा था शराब, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया

कटनी जिले के शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के प्राथमिक शिक्षक का छात्रों को शराब पिलाते और उनको प्रेरित करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच कराई। जांच के बाद प्राथमिक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राथमिक शिक्षक का बच्चों को शराब पिलाने संबंधी वायरल वीडियो शुक्रवार को ही कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के संज्ञान में आया। इसके तत्काल बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीईओ पीपी सिंह ने त्वरित तौर पर वीडियो में दिख रहे शिक्षक की पहचान करने के लिए जिले के सभी छह विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को वीडियो भेजा। जिस पर बड़वारा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने वीडियो में दिख रहे शिक्षक के संबंध में संपूर्ण जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी। इसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रहे शिक्षक संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बरही के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के प्राथमिक शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह हैं। शिक्षक की पहचान होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शिक्षक को कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को शराब सेवन कराना और पीने के लिए प्रेरित करना घोर लापरवाही व शिक्षकीय पद की गरिमा को धूमिल करता है। शिक्षक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बड़वारा नियत किया गया है।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने जनता के पैसों का किया गबन, नेशनल हेराल्ड मामले पर भाजपा का प्रदर्शन

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के अकबर रोड स्थित मुख्यालय के पास नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने जनता के पैसों का गबन किया है और इसे पार्टी नेताओं के निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया गया। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता मान सिंह रोड पर एकत्र हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने से पहले ही रोक लिया। “मामला 2,000 करोड़ की संपत्ति का है” – भाजपा प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- “यह मामला 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के कम मूल्यांकन का है, जिसे मात्र 50 लाख रुपये में मां ने बेटे को सौंप दिया।” उनका सीधा इशारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक राजनीतिक पार्टी की आड़ में घोटाला किया है और अब जवाब देने से बच रही है। ED की जांच और कांग्रेस नेताओं पर आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में धनशोधन (money laundering) के आरोप में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आरोपपत्र (charge sheet) दाखिल किया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने सार्वजनिक पैसे का दुरुपयोग करते हुए इसे अपने नेताओं के निजी ट्रस्ट ‘यंग इंडियन’ को ट्रांसफर कर दिया। कांग्रेस ने ईडी की इस कार्रवाई को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है। “जमानत क्यों ली गई?”: भाजपा का सवाल वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी सवाल उठाया कि अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी खुद को निर्दोष मानते हैं, “तो उन्होंने जमानत क्यों ली? उन्हें कोर्ट में जाकर कानूनी लड़ाई लड़नी चाहिए और खुद को सही साबित करना चाहिए था।” उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले से बचने की कोशिश कर रही है, लेकिन भाजपा इसे यूं ही नहीं छोड़ने वाली। “चुराया गया हर पैसा वसूला जाएगा” भाजपा नेता ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला केवल एक ट्रांसफर या दस्तावेजी गड़बड़ी नहीं है, बल्कि यह “साजिश, भ्रष्टाचार और जनता के धन की चोरी” का मामला है। “कांग्रेस द्वारा चुराए गए एक-एक पैसे की वसूली की जाएगी,” उन्होंने कहा। कांग्रेस की प्रतिक्रिया: “यह बदले की राजनीति है” वहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भाजपा और केंद्र सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ताओं का कहना है कि यह मामला वर्षों पुराना है और इसे सिर्फ चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए उठाया जा रहा है। नेशनल हेराल्ड मामला एक बार फिर से भारतीय राजनीति में भाजपा बनाम कांग्रेस की सीधी लड़ाई का केंद्र बन गया है। जहां एक ओर भाजपा इसे घोटाले और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे सत्ता का दुरुपयोग मान रही है।  

रोज़मर्रा की सफाई में काम आने वाला घड़ी डिटर्जेंट, अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म्स का नाम होगा

नई दिल्ली देश की राजधानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को एक नया नजारा देखने को मिलेगा। रोज़मर्रा की सफाई में काम आने वाला घड़ी डिटर्जेंट, अब केवल घरों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका नाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1, 6, 7, 8 और 9 पर प्रमुखता से चमकेगा। आरएसपीएल ग्रुप (RSPL Group) की इस प्रमुख डिटर्जेंट ब्रांड ने भारतीय रेलवे के साथ एक साल के लिए प्लेटफॉर्म्स के नामकरण अधिकार हासिल किए हैं। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। ब्रांडिंग में दिखेगा घड़ी का नया अवतार समझौते के तहत इन पांच प्लेटफॉर्म्स पर घड़ी डिटर्जेंट की ब्रांडिंग पैनल, बिलबोर्ड, विनाइल रैपिंग और डिजिटल साइन बोर्ड्स के जरिए की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य है ब्रांड को यात्रियों के बीच अधिक व्यापक रूप से पहुंचाना और स्टेशन की सुंदरता में भी इजाफा करना। आरएसपीएल समूह के प्रवक्ता ने कहा: “यह हमारे लिए मील का पत्थर है। यह अनूठा अवसर हमें अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद करेगा, और हम भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी करके बेहद खुश हैं।” यात्रियों के लिए सुविधाओं में भी बढ़ोतरी ब्रांडिंग के अलावा, घड़ी डिटर्जेंट ने यात्रियों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखा है। समझौते के तहत इन प्लेटफॉर्म्स पर: ➤ महिला फीडिंग रूम ➤ साफ-सुथरे साइन बोर्ड्स ➤ डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन घड़ी डिटर्जेंट: एक घरेलू ब्रांड से राष्ट्रीय पहचान तक घड़ी डिटर्जेंट की कहानी 1987 में आरंभ हुई थी, जब आरएसपीएल समूह ने इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया। आज यह भारत के शीर्ष डिटर्जेंट ब्रांड्स में शामिल है, जिसका मार्केट शेयर 25% से अधिक है। इसकी टैगलाइन “पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें” ने इसे आम भारतीय उपभोक्ताओं से जोड़ा और इसे एक भरोसे का नाम बना दिया। घड़ी की सफलता के पीछे कारण हैं: ➤ किफायती मूल्य ➤ मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क ➤ सटीक मार्केटिंग रणनीति ➤ ग्राहकों की जरूरतों को समझना ब्रांडिंग और स्टेशन सुधार का नया मॉडल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह ब्रांडिंग एक उदाहरण है कि कैसे कॉर्पोरेट साझेदारियों के ज़रिए सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाया जा सकता है। इससे ना केवल ब्रांड को नई पहचान मिलती है, बल्कि यात्रियों को सुविधाएं भी बढ़ती हैं। भारतीय रेलवे और निजी कंपनियों के बीच इस तरह की साझेदारियां भविष्य में रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती हैं।  

ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में किया शामिल

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम ने मुंबई इंडियंस के पूर्व विस्टफोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को बीच सीजन में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज की कमी खल रही थी। ब्रेविस के आने के बाद सीएसके को मिडिल ऑर्डर में एक ऐसा बल्लेबाज मिलेगा जो तेजी से रन बनाने में सक्षम है। चेन्नई ने साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी को 2.2 करोड़ रुपए में शामिल किया है। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम ने खेले 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं और 2 में ही उन्हें जीत मिली है। इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम ने बीच सीजन में कप्तान भी बदला, मगर धोनी की अगुवाई में भी टीम के परफॉर्में में ज्यादा सुधार नहीं देखने को मिला है। ऐसे में अब टीम को स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है। सीएसके के पास एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट शेष था, जिस वजह से उन्हें बीच सीजन में सीएसके ने भारतीय खिलाड़ी की जगह साइन किया है। आईपीएल की मीडिया एडवाइचरी के अनुसार, “चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया है।” डेवाल्ड ब्रेविस ने 81 T20 खेले हैं और 162 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 1787 रन बनाए हैं। उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के लिए अपना T20I डेब्यू किया और अब तक 2 T20I खेले हैं। ब्रेविस पहले मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 10 मैच खेले थे। वह INR 2.2 करोड़ में CSK में शामिल होंगे। डेवाल्ड ब्रेविस ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पर येल्लो कलर की इमेज पोस्ट कर फैंस को सीएसके में शामिल होने का हिंट दे दिया था। उनका यह पोस्ट देख फैंस उन्हें पहले से ही बधाई देने लग गए थे। ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज की तलाश है। टीम लगातार राहुल त्रिपाठी को मौका दे रही है, मगर यह भारतीय खिलाड़ी लगातार सीएसके को निराश कर रहा है। अब सीएसके को ब्रेविस जैसे बल्लेबाज की तलाश है जो बीच के ओवर में रन गति को बढ़ा सके और लंबी पारी खेल सकी।

अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति और ट्रैक की स्थिति की हुई गहन समीक्षा

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने आज खंडवा से रानी कमलापति स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड की संरचना, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, क्रॉसिंग्स एवं सेफ्टी संबंधित अवसंरचनाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य न केवल संरक्षा व्यवस्था की समीक्षा था, बल्कि स्टेशनों पर “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन भी करना था। खिरकिया स्टेशन – संरक्षा पर विशेष ध्यान निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक  श्री त्रिपाठी ने खिरकिया स्टेशन पर विशेष रूप से संरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म किनारे सुरक्षा संकेतों, फाटक संचालन, पॉइंट्स एवं सिग्नल इंटरलॉकिंग की स्थिति की बारीकी से जांच की। स्टेशन यार्ड एवं सिग्नलिंग के संरक्षा उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही उन्होंने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत हो रहे प्रारंभिक विकास कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन को यात्री सुविधा की दृष्टि से और अधिक उन्नत बनाया जाए। हरदा स्टेशन – पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा हरदा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक  ने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत तेजी से हो रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति को सराहा। उन्होंने प्लेटफॉर्म विस्तार, वेटिंग हॉल, शौचालय, पेयजल सुविधा, फुट ओवर ब्रिज और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा से संबंधित इंटरलॉकिंग सिस्टम, पॉइंट्स और क्रॉसिंग्स की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समयबद्धता, गुणवत्ता एवं यात्री हित को सर्वोपरि मानते हुए सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। बनापुरा स्टेशन – यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा का संतुलित मूल्यांकन बनापुरा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक  श्री त्रिपाठी ने यात्री सुविधा के साथ-साथ संरक्षा के दृष्टिकोण से भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म शेड, प्रकाश व्यवस्था एवं संकेत बोर्ड की स्थिति का मूल्यांकन किया। साथ ही यार्ड में पॉइंट्स, क्रॉसिंग्स एवं ट्रैक की स्थिति को देख सुरक्षा मानकों की पुष्टि की गई। यहां चल रहे अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशन भवन और यात्री संरचनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी सराहना की गई। निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक  श्री देवाशीष त्रिपाठी ने कहा – “संरक्षा हमारी प्राथमिकता है और यात्री सुविधा हमारा संकल्प। भोपाल मंडल द्वारा स्टेशनों के पुनर्विकास, संरचना सुदृढ़ीकरण और यात्रियों को सुगम सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर स्टेशन पर एक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक वातावरण यात्रियों को मिले।” इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण) श्री अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री राव अभिषेक, मंडल परिचालन प्रबंधक (माल) श्री प्रमोद कुमार तिवारी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री ममलेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे।

भाजपा के गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर पहुचे सिद्दीकगंज, रामदेवरा मन्दिर में की सफाई

आष्टा आष्टा भाजपा के स्थापना दिवस से शुरू हुआ गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर रजत जयंती ग्राम सिद्दीकगंज पहुचे । भाजपा मगरदा मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आयोजित बस्ती चलो अभियान के दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत सिद्दीकगंज की बस्तियों का भ्रमण किया । बस्ती में विधायक ने मप्र शासन की योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की एवं उनेह किन किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है,लाभ प्राप्त होने में कोई परेशानी तो नही हो रही है,गरीब कल्याण योजना का निशुल्क अनाज मिल रहा है,आवास योजना का किस किस को लाभ मिल,किसान सम्मान निधि खाते में आ रही है या नही,सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। बस्ती के लोगो ने योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि जानकारी दी । बस्ती चलो अभियान के तहत अनुसूचित जाति के सरपंच महेंद्र काजले के निवास पहुचे ओर उनके साथ भोजन किया । सिद्दीकगंज के तालाब का निरीक्षण किया एवं उसे जनभागीदारी से गहरीकरण करने का पंचायत को निर्देश दिये विधायक ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती की प्रतिभावान बच्चियों का स्वागत सम्मान किया । बस्ती में स्तिथ रामदेवरा मन्दिर की सफाई कर स्वछता अभियान चलाया। बस्ती में संगोष्ठी का आयोजन रखा गया । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के साथ राकेश सिसोदिया,अनुसूचित जनजाति वर्ग के सरपंच महेंद्र काजले, हरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र धारवा, नीरज सोलंकी, अरुण श्रीवास्तव,रेवाराम पटवा, राकेश सेन,धर्मेंद्र मालवीय, राहुल बडगूजर,धर्मेंद्र मालवीय कातला सरपंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में सरकार नहीं चल पा रही, नेशनल हेराल्ड अखबार के लिए विज्ञापन दे रही

नई दिल्ली नेशनल हेराल्ड का मुद्दा एक बार फिर विवादों में है. ईडी ने इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. ईडी ने सोनिया और राहुल से जुड़ी कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की 700 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की कार्यवाही भी शुरू की है. लेकिन इस बीच हिमाचल प्रदेश और झारखंड की सरकारों की ओर से नेशनल हेराल्ड को विज्ञापन दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमकर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं आज नेशनल हेराल्ड की बात करूंगा. नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही पूरी कांग्रेस पार्टी के ईकोसिस्टम में सेंसेशन होने लगते हैं, सेंसेशन जैसे छटपटाहट, कपकपाहट, थरथराहट, फड़फड़ाहट, डगमगाहट, लड़खड़ाहट और ऐसे सेंसेशन होने लाजिमी भी है क्योंकि चोरी करते हुए पकड़े गए हैं. आजादी के बाद से कांग्रेस को देखेंगे तो इनका एक नहीं अनेक घोटाले सामने आए हैं. लेकिन ये अपने आप में एक ऐसा मॉडल है, जो किसी के गले नहीं उतर रहा. ठाकुर ने कहा कि नेहरू जी ने 1938 में नेशनल हेराल्ड को शुरू किया था लेकिन वो चल नहीं पाया. फिर 2008 में ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि उसे बचाने के लिए यंग इंडिया के नाम से एक नई कंपनी बनाई गई. यंग इंडिया बनने के बाद 50 लाख रुपये देकर 2000 करोड़ की संपत्ति कांग्रेस के पास चली जाती है. इस कंपनी में गांधी परिवार की 76 फीसदी की हिस्सेदारी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों हिमाचल प्रदेश और झारखंड की ओर से नेशनल हेराल्ड को दिए जाने वाले विज्ञापनों पर सवाल उठाया. ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड एक समय पर दैनिक अखबार था लेकिन अब यह नियमित रूप से नहीं छपता. वीकली अखबार है. फिर भी कांग्रेस की सराकरें इसे जमकर विज्ञापन दे रही है. अखबार वैसे तो कागज पर छपता है लेकिन कुछ कागजी अखबार होते हैं. कांग्रेस सरकार कौन-कौन से राज्यों से विज्ञापन ले रही है. ये साफ सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में सरकार नहीं चल पा रही है लेकिन इस अखबार के लिए विज्ञापन दे रही है. हिमाचल की कांग्रेस सरकार जब से बनी है, नेशनल हेराल्ड को करोड़ों रुपये दिए गए हैं. नेशनल हेराल्ड को कोई पढ़ता है क्या? सरकार अपनी जेब से पैसा दे, टैक्सपेयर्स का पैसा क्यों दे रही है? उस राज्य का चुना हुआ मुख्यमंत्री ऐसा कैसे कर सकता है? एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी. यह कांग्रेस के करप्शन का मॉडल है. कांग्रेस के दो बड़े नेता जमानत पर बाहर है. उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई सही है. ठाकुर ने कहा कि इनके लिए फैमिली फर्स्ट, पार्टी सेकंड और देश आखिरी में है. हिमाचल और झारखंड की कांग्रेस सरकारों पर क्या आरोप है? हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार और झारखंड की कांग्रेस सरकार पर नेशनल हेराल्ड को करोड़ों रुपयों के विज्ञापन देकर अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप बीजेपी ने लगाया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की अगुवआई वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार ने नेशनल हेराल्ड और उससे जुड़े प्रकाशनों को करोड़ों रुपये के विज्ञापन देकर अनुचित लाभ पहुंचाया. वहीं, अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने नेशनल हेराल्ड को झोली भरकर विज्ञापन दिए हैं. हिमाचल के कितने घरों में नेशनल हेराल्ड साप्ताहिक अखबार आती है? उन्होंने कहा कि इस पर भी एक सर्वे होना चाहिए, क्या किसी मीडियाकर्मी के घर में नेशनल हेराल्ड आता है? लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार के द्वारा अखबार को करोड़ों रुपये के विज्ञापन दिए गए हैं. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में दो करोड़ से ऊपर का विज्ञापन दिया गया. इसकी एक कॉपी आती नहीं है और सीएम कह रहे हैं कि मेरी मर्जी जो करूं. हमारी सरकार है, हमारा अखबार है. दान देने का अधिकार आपको नहीं है. ये हिमाचल के खून-पसीने के मेहनत की कमाई है. आप इसे इस तरह एक परिवार को लुटाने के लिए नहीं दे सकते हैं.  

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि क्या कांग्रेस अपने सरकार के मुखिया से पूछेंगे कि हो क्या रहा था ?

 रायपुर  सीजीपीएससी घोटाले मामले में सीबीआई की छापेमारी में हुए खुलासे ने फिर से सियासी हलचल बढ़ा दी है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगातार केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में करप्शन टूरिज्म हुआ है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि क्या कांग्रेस अपने सरकार के मुखिया से पूछेंगे कि हो क्या रहा था ? हैरानी है कि रिसोर्ट में बैठाकर सीजीपीएससी का पेपर सॉल्व कराया जा रहा था. ऐसे युवा सिस्टम में घुसकर पूरे विभाग को बर्बाद करते हैं. छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया था. कांग्रेस के शासन काल में करप्शन टूरिज्म हुआ है. नक्सलियों में मची खलबली : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीजापुर में 22 नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों की दो श्रेणियों में इस समय काफी ज्यादा खलबली मची हुई है. जिन लोगों को पहले बंदूक के दम पर डराकर, धमकाकर नक्सल संगठन में शामिल किया गया था और पद भी दिए गए थे, अब वे स्वयं को स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं और स्वेच्छा से पद छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं.

UNESCO के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल हुई भगवद गीता और नाट्यशास्त्र, CM साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि यह हमारी सनातन और शाश्वत ज्ञान-परंपरा को वैश्विक मान्यता मिलने के साथ ही हमारी संस्कृति, कलात्मक प्रतिभा और आध्यात्मिक चेतना का भी सम्मान है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ग्रंथ हमारी कालातीत धरोहर है, जिसने सदियों से भारत की आत्मा को पोषित किया है और सम्पूर्ण मानवता को नैतिकता का मार्ग दिखाया है. अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा उनके नेतृत्व में हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा को वैश्विक मंच पर सर्वोच्च स्थान मिल रहा है.

Ex CM जगन मोहन रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही, गिरी ED की गाज, 800 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

अमरावती  14 साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर ईडी ने सख्त कार्रवाई की है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश विधानसभा की विपक्षी पार्टी- युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ जांच के दौरान ईडी ने 800 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। जानकारी मुताबिक जगन के जिन शेयरों को अटैच किया गया है, उसका मूल्य करीब 27.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा डालमिया सीमेंट्स (भारत) लिमिटेड (DCBL) की जमीन को भी अटैच किया है। इस जमीन की कीमत लगभग 377.2 करोड़ रुपये है। डालमिया ने अटैच की गई संपत्ति का कुल मूल्य 793.3 करोड़ रुपये है और ईडी ने 14 साल के बाद यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह पूरा मामला लाभ हासिल करने के मकसद से की गई मदद का है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इस मामले में साल 2011 में केस दर्ज किया था। ईडी ने सीबीआई की तरफ से दर्ज केस पर अब अस्थायी तौर पर संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की है। 2011 में दर्ज मामले में की कार्रवाई  आपको बता दें कि, ED की ये कार्रवाई CBI ने जो केस 2011 में दर्ज किया गया था उसी से जुड़ी है। आरोप है कि, डेलमिया सीमेंट्स ने भरती सीमेंट कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया था, जो जगन रेड्डी से संबंधित है। ईडी द्वारा अटैच किए गए शेयर कार्मेल एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड, सरस्वती पावर एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और हर्षा फर्म में जगन रेड्डी की हिस्सेदारी से संबंधित हैं। इस मामले को लेकर ED की तरफ से बताया गया कि, DCBL ने रघुराम सीमेंट्स लिमिटेड में 95 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसका प्रतिनिधित्व जगन रेड्डी कर रहे थे। इसके बदले में, जगन ने कथित तौर पर अपने पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के प्रभाव का उपयोग कर कडपा जिले में 407 हेक्टेयर भूमि की माइनिंग लीज DCBL को दिलवाई। 31 मार्च को जारी हुआ था अटैचमेंट ऑर्डर ईडी और सीबीआई के अनुसार, वाईएस जगन रेड्डी, पूर्व सांसद वी विजया साई रेड्डी और DCBL के पुनीत डेलमिया के बीच हुए समझौते के तहत रघुराम सीमेंट्स लिमिटेड के शेयर एक फ्रांसीसी कंपनी PARFICIM को 135 करोड़ रुपए में बेचे गए। इनमें से 55 करोड़ रुपए मई 2010 से जून 2011 के बीच हवाला के माध्यम से नकद में जगन को दिए गए। इन भुगतानों का विवरण दिल्ली स्थित आयकर विभाग द्वारा जब्त सामग्री में पाया गया। अटैचमेंट ऑर्डर 31 मार्च को जारी हुआ था, जिसे DCBL ने 15 अप्रैल, 2025 को प्राप्त किया।  

शराब घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने आज सुबह रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टूटेजा के घर छापेमारी की

रायपुर पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा के घर CBI की टीम ने दबिश दी है। यह कार्रवाई नान, महादेव ऐप, कोयला तथा आबकारी घोटालों से जुड़े मामलों में की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई CBI टीम ने अनिल टुटेजा के निवास पर छापेमारी की है। हालांकि अभी तक किसी भी स्तर पर इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन CBI की टीम द्वारा तलाशी कार्रवाई जारी है। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के चर्चित घोटालों की कड़ी जांच का हिस्सा मानी जा रही है जिससे राज्य की पूर्ववर्ती शासन व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल उठ सकते हैं। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपियों में अनिल टुटेजा का नाम भी है। ईडी के अनुसार, भूपेश बघेल सरकार के समय सरकारी शराब के नाम पर 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया गया है। आरोप है कि घोटाले को अनिल टुटेजा के अलावा आबकारी विभाग के एमडी अरुणपति त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर ने सिंडिकेट के जरिए अंजाम दिया था। दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में एक वर्ष से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के आधार पर सशर्त जमानत दी थी। लेकिन केवल ईडी के केस में राहत मिली है. उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भी केस दर्ज किया है, जिसकी वजह से जमानत मिलने के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

20 अप्रैल के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, दिल्ली में मंथन तेज, नया अध्यक्ष कौन?

नई दिल्ली नई दिल्ली की सियासी फिज़ाओं में हलचल तेज है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक बार फिर संगठनात्मक बदलाव की दहलीज़ पर खड़ी है। पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही चर्चाओं को अब ठोस दिशा मिलने वाली है, क्योंकि 20 अप्रैल के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली आवास पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक ने इन कयासों को और हवा दी है। इस मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महासचिव बी.एल. संतोष जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति और नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। पांच नाम, एक कुर्सी: किसे मिलेगी कमान? विश्वसनीय पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए अध्यक्ष को लेकर पांच नामों पर चर्चा जोरों पर है – और इस बार पार्टी दक्षिण भारत, विशेषकर कर्नाटक से किसी नेता को कमान सौंपने पर गंभीरता से विचार कर रही है। आइए जानते हैं इस रेस में शामिल नेताओं के बारे में:   1. प्रह्लाद जोशी केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल रहे धारवाड़ से सांसद जोशी संगठन और संघ दोनों में गहरी पैठ रखते हैं। उनका अनुशासित नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव उन्हें सबसे मजबूत दावेदार बनाता है। 2. बी.एल. संतोष आरएसएस की पृष्ठभूमि से आए बी.एल. संतोष का नाम संगठन के लिए स्वाभाविक पसंद माना जा रहा है। वह पार्टी और संघ के बीच मजबूत पुल की भूमिका निभाते हैं। 3. सी.टी. रवि तेजतर्रार और आक्रामक तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले रवि, कर्नाटक में संगठन को मज़बूती देने के लिए जाने जाते हैं। संघ से जुड़ाव और ज़मीनी पकड़ उनकी खास ताकत है। 4. धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से सांसद और चुनावी रणनीति के माहिर खिलाड़ी प्रधान, लंबे समय से शीर्ष नेतृत्व की रेस में हैं। संगठन को विस्तार देने में उनकी भूमिका हमेशा से अहम रही है। 5. भूपेंद्र यादव राजस्थान से आने वाले भूपेंद्र यादव का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। पर्यावरण मंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक कार्यकुशलता दिखाई है, और संगठन में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। एक चौंकाने वाला नाम भी चर्चा में… सबको चौंकाते हुए, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का नाम भी अचानक चर्चा में आया है। यदि प्रधानमंत्री मोदी उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हैं, तो यह एक अप्रत्याशित लेकिन बेहद रणनीतिक फैसला हो सकता है। अब सबकी निगाहें 20 अप्रैल के बाद की राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हैं। क्या दक्षिण भारत से नया नेतृत्व उभरेगा? या पीएम मोदी एक बार फिर सबको चौंका देंगे?

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet