LATEST NEWS

इटारसी राजमार्ग पर बस पलटी, दो लोगों की मौत की खबर

इटारसी  राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सोमवार दोपहर पथरौटा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गई। हादसे में बस सवार एक महिला यात्री समेत दो लोगों की मौत की खबर है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस एवं पथरौटा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे स्कूली बच्चों एवं अन्य यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर एसडीएम टी प्रतीक राव, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा समेत सारे अधिकारी सरकारी अस्पताल पहुंचे। ड्राइवर की लापरवाही, हो गया फरार इटारसी से ऑर्डनेंस फैक्ट्री परिसर के लिए चलने वाली छत्रपाल पहलवान ढाबा कंपनी की बस क्रमांक एमपी 39, जेडजी 4118 चालक की लापरवाही से पलट गई। बस में इटारसी आने वाले कई यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हुई है, अन्य यात्रियों को भी चोट पहुंची है। पुलिस के अनुसार बस चालक हादसे के बाद भाग गया है। हादसे में इन लोगों को ज्यादा चोटें गोकल पुरी (78) निवासी, नर्मदापुरम शाजरा खातून निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री रीना धुर्वे (35) निवासी, इटारसी इठल आदिवासी (40) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ज्योति इरपाचे पिता कृष्ण चन्र्द इरपाचे (22) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री दिव्या पिता रमेश (29) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री बिट्ठल पंवार (35) निवासी, जमाईकला ऑर्डनेंस फैक्ट्री स्वनिल वर्मा (47) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री मनीषा कलाम (21) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री

जीआरएमसी की जूनियर डॉक्टर की मौत, डीन ने जूनियर डॉ को दिया नोटिस, घटना वाली रात रेखा के कमरे में मौजूद था

ग्वालियर.  ग्वालियर की गजराराजा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी की डॉक्टर रेखा रघुवंशी की मौत के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस मामले में GRMC के डीन ने एक जूनियर डॉक्टर को नोटिस दिया है. बताया जा रहा है कि जिस जूनियर डॉक्टर को नोटिस मिला है, वो कार्डियोलॉजी से DM कर रहे है. घटना वाली रात डॉक्टर रेखा के कमरे में यहीं जूनियर डॉक्टर मौजूद था. अब डीन ने नोटिस देकर पूछा है कि महिला हॉस्टल में किसकी परमिशन से पहुंचे थे. जूनियर डॉक्टर के मौजूदगी की जानकारी हॉस्टल वार्डन ने डीन को दी थी. इसके बाद अब बड़ी कार्रवाई की गई है. मालूम हो कि 29 मार्च को डॉ रेखा रघुवंशी की संदिग्ध हालत में हॉस्टल में मौत हो गई थी. हॉस्टल के कमरे में उनकी बॉडी मिली थी. रेखा के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया था. फिलहाल कंपू पुलिस मामले की जांच कर रही है. हॉस्टल में मिली थी डॉक्टर की बॉडी ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी की पढ़ाई कर रही डॉक्टर रेखा रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. हॉस्टल में उनकी बॉडी मिली थी. डॉ. रेखा अशोकनगर जिले की रहने वाली थी. वे गजराराजा मेडकिल कॉलेज से MBBS और MD करने के बाद DM ( Doctorate of Medicine) कर रही थी. शनिवार देर रात हॉस्टल के वार्डन ने रेखा की मौत की खबर कॉलेज प्रशासन को दी. रेखा अपने कमरे में मृत मिली थी. हॉस्टल में डॉक्टर रेखा की बॉडी मिला था. माना जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. घटना की सूचना मिलने पर कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिर डॉक्टर रेखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जयरोग्य अस्पताल के पीएम हाउस लाया गया था. रिश्तेदार का कहना था कि रेखा की शादी तय हो चुकी थी. अगले साल फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी. लेकिन हॉस्टल के अंदर रेखा ने खुदकुशी कर ली, इस पर संदेह जताया है. कंपू पुलिस ने जांच के लिए डॉक्टर रेखा रघुवंशी का फोन भी बरामद किया है. फोन की चैटिंग और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कंपू पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.  

मध्य प्रदेश कांग्रेस में कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे, अहमदाबाद अधिवेशन पर सबकी नजर

भोपाल  मध्य प्रदेश कांग्रेस में जल्द ही बड़े बदलाव होने वाले हैं। पार्टी 50% से ज्यादा जिला अध्यक्षों को बदलने की तैयारी कर रही है। यह फैसला पिछले चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। नए अध्यक्षों की घोषणा अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद होने की संभावना है। इस बदलाव का मकसद पार्टी संगठन को मजबूत करना है ताकि आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। 10 से 12 साल से बने हैं जिलाध्यक्ष पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस लिस्ट को फाइनल कर लिया है। 8-9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद इसकी घोषणा हो सकती है। कई जिलों में अध्यक्ष 10 से 12 साल से पद पर बने हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में अध्यक्ष वरिष्ठ नेता कमलनाथ के कार्यकाल में बने थे। अब प्रदेश अध्यक्ष पटवारी अपनी टीम बनाने की तैयारी में हैं। लंबे समय से पद पर बने हैं ये लोग ग्वालियर शहर के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उज्जैन ग्रामीण के अध्यक्ष कमल पटेल और शहडोल के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता 2018 से पद पर हैं। सतना के शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद लगभग 12 साल से और ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप मिश्रा 10 साल से पद पर हैं। नीमच के अध्यक्ष अनिल चौरसिया 7 साल से और विश्वनाथ ओकटे 4 सालों से पद पर हैं। खंडवा, रायसेन जैसे कई जिलों में कई सालों से जिला अध्यक्ष ही नहीं हैं। राहुल गांधी से हुई थी चर्चा 3 अप्रैल को राहुल गांधी के साथ हुई चर्चा में जिला अध्यक्षों ने नियुक्तियों और टिकट की प्रक्रिया में अधिकार मांगे थे। राहुल ने कहा था कि उन्हें पार्षद से लेकर लोकसभा में टिकट प्रक्रिया में शामिल करने का प्रस्ताव बनेगा। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। इसका मतलब है कि जिला अध्यक्षों को टिकट बंटवारे में भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। अहमदाबाद के बाद एमपी में पार्टी को मजबूत करेगी कांग्रेस पीसीसी मीडिया विभाग के चेयरमैन मुकेश नायक ने कहा कि अहमदाबाद के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी। इसके बाद प्रदेश में अधिक प्रभावी भूमिका में सरकार के सामने आएगी। उनका कहना है कि पार्टी संगठन को मजबूत करके सरकार को टक्कर देने के लिए तैयार है। नए लोगों को भी मिलेगा मौका बदलाव में उन जिला अध्यक्षों को हटाया जाएगा जो कई सालों से पद पर हैं। साथ ही उन अध्यक्षों को भी हटाया जाएगा जिनके क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन चुनावों में कमजोर रहा है। पार्टी का मानना है कि नए लोगों को मौका देने से संगठन में नई ऊर्जा आएगी। फाइनल हुई लिस्ट पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष इस लिस्ट को फाइनल कर चुके हैं। अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद घोषणा होने की संभावना है। इसका मतलब है कि जल्द ही नए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान हो सकता है। कई जिलों में अध्यक्ष काफी लंबे समय से पद पर हैं। कोई 10 साल से तो कोई 12 साल से अध्यक्ष बना हुआ है। अब पार्टी नए चेहरों को मौका देना चाहती है।

दूध के थोक में खरीदी भाव 10 रुपए तक उछले, गर्मी की शुरुआत के साथ ही दूध के उत्पादन में गिरावट दर्ज

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों ने दूध के दाम 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं, वहीं शहर में दूध पहुंचाने वाले दूधियों ने इस महीने दूध के रेट 10 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। भैंस का दूध गांवों में जहां पहले 40 रुपए लीटर था, अब वह 50 रुपए लीटर तक पहुंच गया है, जबकि शहर में इसका दाम 60 से 70 रुपए लीटर तक हो गया है। इसी तरह, गाय का दूध भी गांवों में 25 से बढ़कर 30 रुपए लीटर हो गया है, और शहर में इसे 40 रुपए प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। बढ़ोतरी का कारण बढ़ती गर्मी को बताया गया है। पशुपालन पर टिकी है ग्रामीण अर्थव्यवस्था ग्रामीण इलाकों में लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत खेती के साथ-साथ पशुपालन भी है। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए दूध की बिक्री ही गृहस्थी चलाने का एकमात्र साधन है। लेकिन इस साल की शुरुआत से ही दूध के भाव गांवों में कम बने रहे। पिछली साल की तुलना में भैंस के दूध का रेट 40 रुपए प्रति लीटर और गाय का दूध 25 से 30 रुपए लीटर पर ही टिके रहे। केवल अक्टूबर में एक महीने के लिए भाव बढ़े, फिर नवंबर में दाम फिर से नीचे आ गए। इस बार गर्मी की दस्तक के साथ ही दूध पर महंगाई की मार शुरू हो गई है। पशुपालकों की चिंता पशुपालक अतरसिंह (दौनियापुरा) ने बताया, “गर्मी बढ़ने से पशु कम दूध देने लगे हैं और आगे यह और घटेगा। हमारी पूरी आय दूध पर ही निर्भर है।” वहीं, रामकेश तोमर (सुंहास) ने कहा, “एक माह तक 40 से 42 रुपए लीटर में दूध बेचा है, जिससे पशुओं के चारे का खर्च भी नहीं निकल पाया। अब भाव ठीक मिल रहे हैं।” खाद्य विभाग सतर्क खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने कहा, “गर्मी में दूध का उत्पादन कम होता है, और आगे और भी घटेगा। ऐसे में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए जिले में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।” 58 टन से घटकर 46 टन रह गया उत्पादन ग्रामों से रोजाना 58 टन दूध का उत्पादन होता था, जिसमें अब 12 टन की गिरावट आ चुकी है। पशुपालकों के अनुसार गर्मी में मवेशी कम दूध देते हैं क्योंकि पानी की कमी से उनके शरीर में कैल्शियम की मात्रा घट जाती है। अभी गर्मी की शुरुआत है, मई-जून में हालात और बिगड़ सकते हैं। गांवों में 50 से 55 रुपए प्रति लीटर तक दूध खरीदने वाले दूधिये अब शहरी क्षेत्रों में महंगे भाव पर बेच रहे हैं। पिछले साल कार्रवाई बनी थी सस्ते दूध की वजह फरवरी 2024 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध माफियाओं पर कार्रवाई की थी। इसका असर यह हुआ कि व्यापारियों ने गांवों से दूध उठाना बंद कर दिया, जिससे गांवों में दूध के भाव 10 रुपए तक गिर गए थे। कुछ दूधिये चोरी-छिपे अंधेरे में दूध उठाकर डेयरियों और बाजारों तक पहुंचा रहे थे। अधिकांश गांवों में नियमित रूप से सुबह-शाम दूध का उठाव नहीं हो पा रहा था। जानकारों का मानना है कि गर्मी का यह असर अभी शुरुआत मात्र है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, दूध की उपलब्धता और घटेगी और इसके दामों में और भी तेजी आएगी। ऐसे में आने वाले महीनों में शहरवासियों की जेब और भी ढीली हो सकती है।

आज से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलोग अभियान के तहत बीजेपी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गावों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा करेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही भाजपा के कई कार्यक्रम की शुरुआत भी कर दी है। इसी क्रम में 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलोग अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गावों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता मंदिर, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत कार्यालय आदि स्थानों पर जाकर स्वच्छता अभियान, जनसंवाद, वन नेशन, वन इलेक्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इससे पहले 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस पर  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आव्हान पर प्रदेशभर में लाखों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया।     बाबा साहब की प्रतिमाओं की सफाई और दीपोत्सव 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब की प्रतिमाओं की सफाई करेंगे। संध्या के समय दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा, और सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता संविधान का सामुहिक पाठ करेंगे 8-9 अप्रैल: विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे 7 से 13 अप्रैल तक: गांव-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता गांवों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा करेंगे  

सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय ने वक्फ कानून को दिखाया समर्थन

सुल्तानपुर वक्फ कानून का कहीं विरोध हो रहा है तो कई जगह मुस्लिम समुदाय के लोग इसका समर्थन करते भी नजर आ रहे हैं. इस बीच रविवार को मध्य प्रदेश के सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ कानून का समर्थन किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे. मुसलमानों ने शिवराज सिंह चौहान का फूल बरसाकर स्वागत किया. सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वक्फ (संशोधन) विधेयक के पास होने पर स्वागत किया. इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. जबलपुर में मुसलमानों ने मनाईं खुशियां इसके अलावा जबलपुर में भी मुस्लिम समाज ने वक्फ बिल का स्वागत किया और मिठाइयां बांटीं. वरिष्ठ बीजेपी नेता जमा खान ने जबलपुर के औमती चौक पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों धर्मावलंबियों के साथ वक्फ बिल के पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने की खबरों के बीच खुशी में मिठाई बांटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. पीएम मोदी का दिया धन्यवाद इस बिल को राष्ट्रहित में बताते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में मौजूद एस के मुद्दीन ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों की दशा और दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने इसे समुदाय के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह बिल निश्चित रूप से मुस्लिम समाज के विकास में योगदान देगा. ‘मुसलमानों का सुधरेगा भविष्य’ इस दौरान जमा खान ने कहा कि वक्फ बिल मुसलमानों का भविष्य सुधारेगा. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 70 सालों से कुछ लोग वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग कर लाभ उठाते रहे हैं. यह संपत्तियां गरीबों, मजदूरों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए थीं, न कि नेताओं और उनके रिश्तेदारों के लिए.

राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबूरंगे हाथों गिरफ्तार किया

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मत्स्य महासंघ के एक आउटसोर्स कर्मचारी मुबारिक गौरी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह राशि कथित तौर पर जिलाधिकारी सुरेखा सराफ के लिए ली जा रही थी। यह कार्रवाई इंदौर के मछली ठेकेदार अनवर कादरी की शिकायत पर हुई। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के एक मछली ठेकेदार अनवर कादरी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें राजगढ़ के कुंडलिया डैम में नवंबर 2024 में 7 सालों के लिए मछली पालन का ठेका मिला था, लेकिन राजगढ़ जिला मत्स्य महासंघ की अधिकारी सुरेखा सराफ इसके लिए हर महीने 3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रही थीं और न देने पर काम में रुकावट डालने और झूठे आरोप लगाकर टेंडर रद्द करने की धमकी दी है। टीम ने योजना बनाकर कर्मचारी को पकड़ा इसके बाद कादरी ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर से की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम राजगढ़ पहुंची। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी मुबारिक गौरी को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी महिला अधिकारी सुरेखा सराफ को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामला दर्ज, महिला अधिकारी की तलाश जारी निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि सुरेखा सराफ और मुबारिक गौरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7,12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही अफसर ऑफिस और घर से फरार हो गईं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद है। लोकायुक्त की टीम सुरेखा सराफ की तलाश कर रही है।

जबलपुर से कोयंबतूर के लिए भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

भोपाल  गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अप्रैल माह में विभिन्न मार्गों पर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेनें जबलपुर, रानी कमलापति और सोगरिया जैसे स्टेशनों से अयोध्या, पुणे, बांद्रा टर्मिनस, कोयंबटूर, सहरसा, अगरतला, हड़पसर (पुणे), सीएसएमटी और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी। रानी कमलापति – अगरतला – रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3:40 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 6:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। ट्रेन 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को शाम 5:20 बजे अगरतला से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 4:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रानी कमलापति-हड़पसर (पुणे)-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 01667 रानी कमलापति-हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8:35 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और दूसरे दिन रात 12:30 बजे हड़पसर पहुंचेगी। ट्रेन 01668 हड़पसर-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे हड़पसर से रवाना होगी और उसी दिन रात 10:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर ट्रेन ट्रेन 01701 जबलपुर-अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को रात 7:40 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन 01702 अयोध्या-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी और अगले दिन भोर 4:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर-पुणे-जबलपुर ट्रेन ट्रेन 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:30 बजे पुणे से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन दोपहर 2:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को शाम 5:15 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 3:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर – कोयंबटूर – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 2:40 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। ट्रेन 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को शाम 5:05 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 8:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। सोगरिया – दानापुर – सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 09819 सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:45 बजे सोगरिया से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 10 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन 09820 दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 11 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

जबलपुर-गोंदिया रेलमार्ग के यात्रियों झटका देने की तैयारी, 23 अप्रैल से छह मई के मध्य गोंदिया में रेल अधोसंरचना निर्माण, ट्रेन 15 दिन नहीं चलेगी

जबलपुर माह के अंत में शादी के सीजन और स्कूलों में अवकाश के साथ रेलवे जबलपुर-गोंदिया रेलमार्ग के यात्रियों झटका देने की तैयारी में है। 23 अप्रैल से छह मई के मध्य गोंदिया में रेल अधोसंरचना निर्माण कार्य होना है। इस दौरान जबलपुर और कटनी होकर संचालित होने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त करने का प्रस्ताव है। लंबी दूरी की दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। जबलपुर-गोंदिया के बीच चलने वाली तीन ट्रेन को बालाघाट एवं बिरसोला स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने तैयारी कर ली है। संबंधित अवधी में राजनांदगांव नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन को गोंदिया स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके कारण लगभग 15 दिन तक जबलपुर से गोंदिया का रेल संपर्क टूटेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से रेलमार्ग के यात्रियों को समस्या से जूझना पड़ेगा। छह दिन नहीं चलेगी रीवा-इतवारी दक्षिण पूर्व मध्य रेल के अधोसंरचना कार्य से रीवा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस भी प्रभावित होगी। रीवा-इतवारी (11754) एक्सप्रेस 23, 26, 28, 30 अप्रैल और तीन व पांच मई को निरस्त रहेगी। वापसी में इतवारी-रीवा (11754) एक्सप्रेस 24, 27, 29 अप्रैल एवं एक, चार, छह मई को नहीं चलेगी। कटनी होकर संचालित होने वाली गोंदिया-बरौनी (15231) एक्सप्रेस दो व छह मई और वापसी में बरौनी-गोंदिया (15232) एक्सप्रेस तीन और सात मई को निरस्त रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें गोंदिया-जबलपुर होकर चलने वाली दो साप्ताहिक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित करने का प्रस्ताव है। ये ट्रेनें जबलपुर-इटारसी-नागपुर बल्लारशाह होकर गंतव्य तक जाएगी। कन्याकुमारी-बनारस (16367) एक्सप्रेस 24 अप्रैल व एक मई और बनारस-कन्याकुमारी (16368) एक्सप्रेस का मार्ग 27 अप्रैल एवं चार मई को प्रभावित रहेगा। चार मई को गया-चेन्नई (12389) एक्सप्रेस और छह मई को चेन्नई-गया (12390) एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का प्रस्ताव है।

कोच ने ट्रेनिंग के बहाने नाबालिग का किया रेप, फोन में मिली 8 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें

बेंगलुर  कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बैडमिंटन के कोच ने एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी बैडमिंटन कोच को अरेस्ट किया है। आरोप है कि कोच में ट्रेनिंग सेशन के दौरान इस गंदी घटना को अंजाम दिया। कोच ने जिस छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया उसकी उम्र 16 साल है। पुलिस ने इस मामले के पॉक्सो के तहत दर्ज किया है। पुलिस ने मोबाइल किया जब्त पुलिस ने आरोपी कोच बालाजी का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस को इस फोन में कथित तौर पर 13 से 16 साल की उम्र की आठ लड़कियों के नग्न वीडियो मिले हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह सामने आया है कि आरोपी लड़की को उसके नृत्य प्रशिक्षण या ट्यूशन सत्र के दौरान संपर्क करता था, उसे अपने घर पर बुलाता था और उसके साथ बलात्कार करता था। उसने कथित तौर पर इन घटनाओं को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया। आरोप है कि उसने पीड़ित छात्रा को धमकाया था कि इस बारे में किसी को न बताए। इससे छात्रा डर गई थी, लेकिन लगातार उत्पीड़न के बाद उसने मां को बताया। इसके बाद इस कोच की करतूत का भंडाफाेड़ हुआ। आठ दिन की रिमांड में कोच दक्षिण पूर्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सारा फातिमा के अनुसार एक महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि महिला की बेटी के साथ बैडमिंटन के कोच में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। फातिमा ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि बैडमिंटन कोच ने कई बार छात्रा का उत्पीड़न किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई है। दक्षिण पूर्व डीसीपी के अनुसार आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी (एसीएमएम) अदालत के समक्ष पेश किया गया। हमने उसे आठ दिनों के लिए कस्टडी में लिया है और जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी कई मामलों में शामिल है।

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर ईडी की रेड, बैंक लोन घोटाले में CBI भी कर रही जांच

लखनऊ यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की फर्म गंगोत्री एंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ED ने छापेमारी की है. लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ये छापेमारी की गई है. 1500 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में सीबीआई जांच पहले से ही चल रही है. अब ED ने भी PMLA एक्ट में केस दर्ज किया है. आपको बता दें कि बसपा से विधायक रहते हुए दिवंगत बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर कई बैंकों से लोन लिया था. बैंक ऑफ़ इंडिया के क्लस्टर में लोन देने वाले बैंक ने शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. वहीं, अब ईडी ने भी मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस क्रम में कई जगहों पर छापेमारी की गई. पूरा मामला बैंक के लोन को दूसरी जगह निवेश कर हड़पने का है. बताया जा रहा है कि विनय शंकर तिवारी ईडी की कई नोटिस के बाद भी बयान के लिए पेश नहीं हो रहे थे. जिसके बाद सोमवार तड़के ईडी की दर्जन भर टीमों ने तिवारी के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की. करीब 4 घंटे टीम ने जांच-पड़ताल की और जानकारी जुटाई. मालूम हो कि विनय साल 1985 से लेकर 2007 तक विधायक और अलग-अलग सरकारों में मंत्री रहे बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. एक समय तिवारी की पूरे पूर्वांचल में तूती बोलती थी. लेकिन समय के साथ निजाम बदला तो तिवारी परिवार का रसूख भी मंद पड़ता गया. फिलहाल, तिवारी परिवार और यूपी सरकार से अदावत जगजाहिर है. कई मौकों पर विनय तिवारी सरकार के मुखिया पर हमलावर रहे हैं.  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ कन्याओं को कराया भोजन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया ग्राम में स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवारजनों के साथ देवी माँ का विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रीमती कौशल्या साय ने इस अवसर पर पारंपरिक श्रद्धा और स्नेहभाव के साथ नन्हीं कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर कन्याओं का पूजन एवं सम्मान, हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संजोने के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे राष्ट्रीय अभियान को भी जीवंत करता है। यह संदेश देता है कि बालिकाएँ केवल परिवार की नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की भी आधारशिला हैं। उनका सम्मान, संरक्षण और सशक्तिकरण ही राष्ट्र के विकास के संकल्प को पूर्णता प्रदान करता है।

झूंसी रेलवे स्टेशन को कुंभ 2031 तक टर्मिनल स्टेशन बनाने की तैयारी, शहर के अंदर ट्रैफिक लोड कम करने में भी मिलेगी मदद

प्रयागराज प्रयागराज शहर के पूर्व दिशा का प्रवेश द्वार कहा जाने वाले झूंसी रेलवे स्टेशन को कुंभ 2031 तक टर्मिनल स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यहां से पूर्वोत्तर के लिए ट्रेनों चलेंगी। इसमें वाराणसी, गोरखपुर आदि के लिए दैनिक ट्रेनों, मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज मंडल ने रिपोर्ट तैयारी की है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आने वाले झूंसी स्टेशन पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उसका इस्तेमाल वाशिंग लाइन, सिक लाइन, यार्ड आदि के रूप में किया जाएगा। यानी ट्रेनों का मेंटेनेंस का कार्य भी यहीं पूरा होगा। प्रयागराज मंडल ने तैयार कर ली है रिपोर्ट महाकुंभ के दौरान प्रयागराज मंडल को शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों के लिए नोडल बनाया गया था। इसी दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए एक विशेष रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें संस्तुति के साथ यह सलाह दी गई रामबाग के सापेक्ष झूंसी में बहुत अधिक रेलवे की जमीन है। जिससे टर्मिनल स्टेशन के रूप में इसे स्थापित किया जा सकता है।  महाकुंभ के दौरान झूंसी ही एक मात्र ऐसा स्टेशन था, जहां यात्रियों को दोनों ओर से प्रवेश व निकास की सुविधा उपलब्ध थी। अब टर्मिनल स्टेशन बनने से कुंभ जैसे आयोजन के दौरान यह स्टेशन भीड़ प्रबंधन में कारगर कदम होगा। 2031 तक स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन बनाने का है प्रस्ताव 2031 कुंभ व 2037 महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए यह प्रस्ताव को प्रयागराज मंडल द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। अगर इसे बोर्ड से हरी झंडी मिलती है तो निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रामबाग स्टेशन आगे भी चलता रहेगा और लंबी दूरी वाली ट्रेनें यहां से संचालित होती रहेंगी।

आरबीआई इस सप्ताह रेपो रेट में 25 आधार अंकों की और कटौती कर सकता है, आज से शुरू होगी MPC की बैठक

मुंबई आरबीआई इस सप्ताह रेपो रेट में 25 आधार अंकों की और कटौती कर सकता है। अमेरिका द्वारा घोषित पारस्परिक शुल्क वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे हैं, ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि विकास को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय बैंक यह कदम उठा सकता है। इसी साल फरवरी में गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट को 25 आधार अंक घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था। यह मई 2020 के बाद रेपो रेट में पहली कटौती थी और ढाई साल बाद मुख्य ब्याज दर में किया गया पहला संशोधन था। आज से शुरू होगी एमपीसी की 54वीं बैठक रेपो रेट का निर्धारण करने वाली एमपीसी की 54वीं बैठक आज शुरू होगी और फैसला नौ अप्रैल को घोषित किया जाएगा। आरबीआई ने फरवरी, 2023 से रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था। पिछली बार आरबीआई ने कोरोना के समय (मई 2020) दर में कमी की थी और उसके बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था।   बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि इस सप्ताह घोषित की जाने वाली ऋण नीति ऐसे समय में आएगी, जब दुनिया भर में और अर्थव्यवस्था के भीतर कई चीजें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का नए दौर की विकास संभावनाओं और मुद्रा पर कुछ प्रभाव पड़ेगा और एमपीसी को इस पर विचार करना होगा। तटस्थ रुख के साथ दरों में कटौती की उम्मीद: इक्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित लगभग 60 देशों पर 11-49 प्रतिशत के पारस्परिक टैरिफ का एलान किया है। यह नौ अप्रैल से लागू होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों हैं, क्योंकि निर्यात में उसके कई प्रतिस्पर्धी देश, जैसे चीन, वियतनाम, बांग्लादेश, कंबोडिया और थाइलैंड पर उच्च शुल्क लगाया गया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा को भी उम्मीद है कि एमपीसी अपनी आगामी बैठक में तटस्थ रुख बनाए रखते हुए दरों में 25 आधार अंकों की कटौती करेगी। दरों में कटौती के बजाय निगरानी का रुख अपनाए आरबीआई एसोचैम उद्योग संगठन एसोचैम ने सुझाव दिया कि आगामी मौद्रिक नीति को इस स्तर पर दर में कटौती करने के बजाय प्रतीक्षा और निगरानी का रुख अपनाना चाहिए। प्रेसिडेंट संजय नायर ने कहा कि आरबीआई ने हाल ही में विभिन्न उपायों के माध्यम से बाजार में नकदी डाली है। हमें इन उपायों के पूंजीगत व्यय वृद्धि और खपत पर प्रभाव को देखने के लिए धैर्य रखना चाहिए। ऐसे में मुझे दरों को स्थिर रखने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बाहरी मोर्चे पर चुनौतियों के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था के नए वित्त वर्ष में मजबूत स्थिति में रहने की संभावना है। वित्त वर्ष 26 के लिए लगभग 6.7 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि रहने की संभावना है जबकि खुदरा मुद्रास्फीति के नियंत्रण में रहने की संभावना है। फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति सात महीने के निचले स्तर 3.61 प्रतिशत पर आ गई। दरों में कटौती से आवास बाजार में बढ़ेगी मांग सिग्नेचर ग्लोबल सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि आरबीआई खपत को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती करके इसे छह प्रतिशत पर ला सकता है। उन्होंने कहा कि नीतिगत दर में कमी उधार लेने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाती है, जिससे अधिक लोग घर खरीदने के लिए निवेश करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं, जिससे आवास बाजार में मांग बढ़ती है। हालांकि, इस दर में कटौती का वास्तविक प्रभाव काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि वाणिज्यिक बैंक आरबीआद के नीतिगत निर्णय को लोगों को कितनी प्रभावी और तेजी से पहुंचाते हैं।  

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली समेत देशभर में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी रहने की संभावना है, वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप, तापमान 40 के करीब दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हवा में नमी कम होने से दिन के समय लू जैसी स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम उत्तर प्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि, राज्य के पूर्वी हिस्सों में कल मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। बिहार से सटे क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट बिहार के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। राज्य के पूर्वी हिस्सों जैसे अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी में कल गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट के साथ अधिकतम पारा 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लोगों को तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आज आपके यहां कितना रहेगा तापमान शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C) दिल्ली 21 41 नोएडा 22 42 पटना 25 38 लखनऊ 21 40 जयपुर 16 35 भोपाल 23 41 मुंबई 27 36 गाजियाबाद 22 41 जम्मू 18 33 प्रयागराज 22 42 कोलकाता 27 37 अहमदाबाद 24 43 बेंगलुरु 21 33 कानपुर 21 40 वाराणसी 22 42   राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। मौसम विभाग ने कल के लिए राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहरों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण गर्मी गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में कल को हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अहमदाबाद और गांधीनगर में भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, तटीय इलाकों में हल्की नमी के कारण स्थिति थोड़ी कम गंभीर रह सकती है। पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप, कोई राहत नहीं पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने कल के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। चंडीगढ़, लुधियाना और हिसार जैसे शहरों में दिन के समय तेज धूप और लू का असर देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी बढ़ रही गर्मी हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में कल गर्मी का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी दी है, जहां तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जाएगा। महाराष्ट्र के कोकण और गोवा में गर्मी बढ़ेगी महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र और गोवा में 7 अप्रैल को मौसम विभाग ने ऊष्ण लहर की चेतावनी दी है। तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मुंबई में भी गर्मी और उमस का असर रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। विदर्भ और मराठवाड़ा में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet