LATEST NEWS

कामिंदु मेंडिस ने आईपीएल डेब्यू में इतिहास रच दिया, दोनों हाथ से करते हैं गेंदबाजी, IPL में खेलने के लिए नहीं गए हनीमून

नई दिल्ली कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद में श्रीलंकाई ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस ने आईपीएल डेब्यू किया। उनकी टीम हैदराबाद मैच तो हार गई लेकिन मेंडिस ने अपने पहले ही मैच में एक अलग छाप छोड़ी। उन्होंने मैच के दौरान कभी बाएं तो कभी दांए हाथ से गेंदबाजी की। एक विकेट भी हासिल किया। बैटिंग में भी उन्होंने शानदार 27 रन बनाए। मेंडिस ने आईपीएल डेब्यू में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल के इतिहास में दोनों हाथ से गेंदबाजी करने वाले पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिसने विकेट भी हासिल किया है। आईपीएल को लेकर मेंडिस में इतना जुनून है कि उन्होंने इसके लिए विदेश में हनीमून के प्लान को कैंसल कर दिया। कामिंदु मेंडिस ने पिछले महीने ही 3 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड निशनी से शादी की। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। शादी वाले दिन मेंडिस ने एक बहुत ही खूबसूरत कार्ड पर उससे भी ज्यादा प्यारा मेसेज लिखा था। उस पर लिखा था, ‘आज मैं अपनी सोलमेट से शादी कर रहा हूं, वह जो मेरे दिल को समझती है, मेरे सपनों को सपोर्ट करती है और मुझे बिनाशर्त प्यार करती है।’ वाकई मेंडिस की पत्नी निशनी ने खुद के लिए लिखे गए अपने पति की बातों को साबित किया है। पति आईपीएल में खेले, इसके लिए हनीमून तक टाल देना दिखाता है कि वह अपने पति मेंडिस को कितना सपोर्ट करती हैं। इस बार के आईपीएल ऑक्शन में कामिंदु मेंडिस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में खरीदा था। शादी के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी मेंडिस ने तय किया कि हनीमून पर बाद में जाएंगे, आईपीएल ज्यादा जरूरी है। दोनों ने शुरुआत में प्लान किया था कि वे अपने हनीमून पर विदेश जाएंगे। लेकिन बाद में मेंडिस ने इंडिया के लिए बैग पैक कर लिया ताकि आईपीएल में खेल सकें। इस नवविवाहित जोड़े ने श्रीलंका के खूबसूरत हैपुटेल हिल पर कुछ वक्त साथ बिताया था।

इंदौर में हुई 36 मौतों में कोई दोषी नहीं, मामले में ट्रस्ट के दोनों पदाधिकारी बरी

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 2 साल पहले हुए चर्चित बेलेश्वर बावड़ी हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। 100 से अधिक लोगों में 36 लोगों की जान जान जाने का दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे में महादेव झूलेलाल मंदिर न्यास के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली कुमार सबनानी को 22 मार्च 2024 को पुलिस ने अरेस्ट किया था। इस हादसे की दूसरी बरसी के कुछ दिनों बाद ही इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत दर्ज शिकायत में अरेस्ट हुए अध्यक्ष और सचिव को कोर्ट से बरी कर दिया है। एक साल तक चले ट्रायल के बाद गुरुवार को जिला कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। साथ ही पुलिस पर सही से जांच नहीं करने की बात कही। 33 लोगों की हुई गवाही बावड़ी हादसे में गलानी और सचवि सबनानी के लिए वकील राघवेंद्र सिंह बैस ने केस लड़ा। इस मामले में सुनवाई के दौरान 33 गवाह पेश किए गए। सुनवाई में यह सामने आया कि आसपास रहने वालों के साथ ही अन्य लोगों को भी यह नहीं पता था कि नीचे बावड़ी है। इन हालातों में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की कोई गलती नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे में अध्यक्ष और सचिव को बिना वजह आरोपी बनाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए बचाव पक्ष के एक वकील राघवेंद्र सिंह बैस ने मीडिया कर्मियों को बताया कि इस केस का फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने सुनाया, जिन्होंने बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली कुमार सबनानी को भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), धारा 323 (जान-बूझकर चोट पहुंचाना) और धारा 325 (जान-बूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) के आरोपों से मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा,‘अदालत ने मेरे दोनों मुवक्किलों को सबूतों के अभाव में आरोपों से बरी किया।’ बैस के मुताबिक अभियोजन पक्ष ने उनके दोनों मुवक्किलों पर आरोप साबित करने के लिए अदालत में कुल 33 गवाह पेश किए थे जिनमें कुछ सरकारी अधिकारी भी थे। बचाव पक्ष के वकील बैस ने बताया कि गवाहों में शामिल इंदौर विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने अदालत में बयान दिया कि हादसे से जुड़ी बावड़ी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि मामले की सुनवाई के दौरान इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों ने भी इस बावड़ी को लेकर अनभिज्ञता जताई, जबकि निगम का एक कार्यालय घटनास्थल के एकदम पास स्थित है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर का फर्श 30 मार्च 2023 को रामनवमी के मौके पर हो रहे हवन-पूजन के दौरान ढह गया था। इस दौरान फर्श के नीचे बनी बावड़ी में गिरकर 21 महिलाओं और दो बच्चों समेत 36 लोगों की जान चली गई थी। प्रशासन ने हादसे के चार दिन बाद 3 अप्रैल 2023 को बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के देवी-देवताओं की मूर्तियां अन्य देवस्थान में पहुंचाई थीं। इसके बाद आम लोगों की सुरक्षा का हवाला देते हुए बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर को ढहा दिया था। और भीषण हादसे की गवाह रही बावड़ी को मलबा डालकर हमेशा के लिए बंद कर दिया था।  

सीएम राइज स्कूल के छात्रों को मिलेगी बड़ी सौगात, मिलेगी स्कूल बस सेवा, महंगे वेन और ऑटो से मुक्ति

जबलपुर जिले के सीएम राइज स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इन स्कूलों में बस सेवा शुरू की जाएगी। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। बसों के संचालन के लिए जिले से बाहर की एजेंसी आई हैं। 12 एजेंसियों ने दिखाई रुचि निविदा की प्रक्रिया संभागीय संयुक्त संचालक जबलपुर संभाग के माध्यम से की गई। 12 एजेंसियों ने बस के संचालन के लिए इच्छा जताई है। विभाग एजेंसी के मापदंडों की जांच कर रहा है। इस पखवाडे़ में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बसों के संचालन की जवाबदारी संबंधित स्कूल के प्राचार्य की होगी। रूटों का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। विदित हो कि एक साल पहले भी यही कवायद की गई थी लेकिन केवल दो एजेंसियों ने ही इसमें रुचि दिखाई थी। 50 बसों का होगा संचालन जिले के दस सीएम राइज स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों में सीएम राइज स्कूल कन्या करौंदीग्राम, सीएम राइज स्कूल मेडिकल, सीएमराइज स्कूल अधारताल के अलावा सीएम राइज स्कूल कुंडम , सिहोरा, सिंगौद, शहपुरा, पाटन व सीएमराइज स्कूल मझौली शामिल है। इसके लिए करीब 50 बसों को चलाया जाएगा। CM Rise school : सीएम राइज स्कूलों में बसों के संचालन के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। इस माह तक सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा।     प्राचीश जैन, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा

आज कौन मारेगा बाजी?, लखनऊ के आगे हमेशा फीकी पड़ी है मुंबई, आईपीएल 2025 में दोनों टीमों की पहली भिड़ंत है

नई दिल्ली लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का 16वां मैच आज यानी शुक्रवार, 4 अप्रैल को लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस की नजरें इस पर टिकी है कि एलएसजी वर्सेस एमआई मुकाबले में से कौन सी टीम जीतेगी। आईपीएल 2025 में यह दोनों टीमों की पहली भिड़ंत है, मगर अभी तक दोनों के बीच इस रंगारंग लीग में जितने भी मुकाबले खेले गए हैं उसमें लखनऊ हमेशा मुंबई पर भारी पड़ा है। ऐसे में एलएसजी के फैंस उम्मीद करेंगे कि उनकी इस रिकॉर्ड को और बेहतर करेंगे। वहीं पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची मुंबई की टीम अपने रिकॉर्ड को सुधारकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस हेड टू हेड लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 6 ही मुकाबले खेले गए हैं। हैरानी की बात यह है कि 5 बार की चैंपियन एमआई को एलएसजी ने इस दौरान 5 बार मात दी है। जी हां, मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ एकमात्र मैच 2023 में जीता था। वहीं पिछले तीन मुकाबलों में एलएसजी ने एमआई के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई है। एलएसजी और एमआई का क्या है पॉइंट्स टेबल में हाल मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत का खाता खोला। वह सीजन की पहली जीत के साथ आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है। अगर आज एमआई जीतती है तो उनका पांचवे पायदान पर आना तो तय है क्योंकि उनके ऊपर मौजूद केकेआर का नेट रनरेट मुंबई से कम है। अगर एमआई बड़ी जीत दर्ज करती है तो वह टॉप-4 में भी अपनी जगह बना सकती है। वहीं पिछला मैच हारने के बाद ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स 7वें पायदान पर है। एलएसजी आज जीत के साथ अपनी स्थिति में सुधार करना चाहेगी।

आज से इंदौर से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा, इंदौर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन भी शुरू हुई

 इंदौर पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन के बाद गुरुवार को इंदौर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। वहीं आज से इंदौर से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे ने महू-इंदौर-पटना के बीच गुरुवार से स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन 26 जून तक प्रति गुरुवार महू से और प्रति शुक्रवार पटना से रवाना होगी। महू-इंदौर-पटना एक्सप्रेस गुरुवार शाम 7.15 बजे इंदौर से रवाना हुई और शुक्रवार शाम 6.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से शुक्रवार रात 8.20 बजे रवाना होगी और शनिवार रात 11.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहाबाद, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनामी, स्लीपर जनरल क्लास कोच रहेंगे। आज रवाना होगी दिल्ली स्पेशल ट्रेन इंदौर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन शुक्रवार और रविवार को इंदौर से शाम पांच बजे किया जाएगा। शुक्रवार से यह ट्रेन 29 जून तक संचालित होगी। शुक्रवार को शाम पांच बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 5 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से प्रति शनिवार और सोमवार को सुबह 8.20 बजे रवाना होकर रात नौ बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा- टीम के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था और वह भी बड़े अंतर से

कोलकाता सनराइजर्स हैदराबाद पर 80 रन से मिली जीत के बाद अजिंक्या रहाणे ने अपनी दिल की बात कही है। साथ ही उन्होंने इस मैच में जीत के मायने भी बताए। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था और वह भी बड़े अंतर से। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 200 रन बनाए और जवाब में सनराइजर्स को 120 रन पर आउट कर दिया। रहाणे ने मैच के बाद कहाकि यह मैच हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण था। जीतना और बड़े अंतर से जीतना जरूरी था। हम इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। ऐसी थी रणनीति रहाणे ने कहाकि दो विकेट गंवाने के बाद पारी को संभालने पर बात हुई ताकि विकेट हाथ में रहने पर 11वें-12वें ओवर के बाद आने वाले बल्लेबाज तेजी से रन बना सकें। हमने अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखा है। इस मैच से भी बल्लेबाजी ग्रुप के रूप में सीखेंगे। उन्होंने कहाकि जब रिंकू और वेंकटेश बल्लेबाजी कर रहे थे तब लक्ष्य 30 गेंद में 50- 60 रन बनाना था। हम 15 ओवर तक सामान्य तरीके से खेलना चाहते थे और उसके बाद हाथ खोलने थे। हमें लगा था कि 170-180 का स्कोर अच्छा होगा लेकिन रिंकू और वेंकटेश ने आगे तक पहुंचा दिया। गेंदबाजों की तारीफ रहाणे ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहाकि हमारे पास तीन बेहतरीन स्पिनर हैं। बदकिस्मती से मोईन नहीं था लेकिन सनी (सुनील नारायण) और वरुण ने अच्छी गेंदबाजी की। वैभव और हर्षित ने भी बढिया प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि गत चैम्पियन केकेआर पहले तीन में से दो मैच गंवाने के बाद जीत की राह पर लौटी है। अब उसे मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलना है। वहीं, सनराइजर्स की यह लगातार तीसरी हार थी और अब उसका सामना रविवार को गुजरात टाइटंस से होगा।

हाई कोर्ट OBC आरक्षण पर सख्त! सरकार को दिया आखिरी मौका, दो हफ्ते में जवाब दें

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को उसकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने की मांग को लेकर दायर याचिका पर राज्य शासन को जवाब पेश करने अंतिम मोहलत दी है। साथ ही साफ कर दिया है कि यदि जवाब नहीं आया तो 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 16 जून वाले सप्ताह में नियत की गई है। याचिकाकर्ता जबलपुर की एडवोकेट यूनियन फार डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर व विनायक प्रसाद शाह ने पक्ष रखा। एक साल में 11 बार सुनवाई, जवाब पेश नहीं किया वर्ष 2024 में याचिका दायर कर प्रदेश में ओबीसी वर्ग को संख्या के अनुपात में आरक्षण दिए जाने की मांग की गई थी। एक साल में 11 बार सुनवाई हुई, लेकिन सरकार ने जवाब पेश नहीं किया। कोर्ट को बताया गया कि 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में एससी की 15.6 प्रतिशत, एसटी की 21.14 प्रतिशत, ओबीसी की 50.9 प्रतिशत, मुस्लिम की 3.7 प्रतिशत आबादी है। शेष 8.66 प्रतिशत अनारक्षित वर्ग की जनसंख्या है। प्रदेश में एससी को 16 प्रतिशत, एसटी को 20 प्रतिशत, ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग 51 प्रतिशत की आबादी है, इसलिए उसी अनुपात में आरक्षण दिया जाना चाहिए। आयोग बना लेकिन ओबीसी वर्ग के उत्थान पर काम नहीं हुआ दलील दी गई कि इंदिरा साहनी बनाम भारत संघ में सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को यह निर्देश दिए थे कि ओबीसी वर्ग को निर्धारित मापदंडों के आधार पर उनकी सामाजिक, आर्थिक शैक्षणिक स्थितियों का नियमित रूप से परीक्षण करने के लिए स्थायी अयोग गठित किया जाए। आयोग तो बना, लेकिन ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए काम नहीं हुआ।

माही भाई कह रहे थे कि तेरे ग्रह थोड़े इधर-उधर चल रहे हैं, अक्षर पटेल ने खोला बड़ा राज, किस बात का दिया क्रेडिट

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान है। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान के रूप में कई ट्रॉफीज जीती हैं। इसके साथ ही साथ धोनी ने कई क्रिकेटरों को गाइड भी किया है। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बताया है कि कैसे धोनी की सलाह से उनका प्रदर्शन बेहतर हुआ। अक्षर ने बताया कि टी20 वर्ल्ड और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद धोनी ने उन्हें मैसेज किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षर ने आईपीएल 2022 में धोनी से लेकर जुड़ा एक बड़ा राज भी खोला है। अक्षर ने कहा धोनी से क्लोज कनेक्शन ताजा वीडियो में अक्षर बताते हैं कि उनका महेंद्र सिंह धोनी से बहुत ही करीबी रिश्ता है। अक्षर कहते हैं, ‘माही भाई से बहुत क्लोज कनेक्शन है। वो जब टीम इंडिया के कप्तान थे तो मैं अपने थॉट्स उसने शेयर करता रहता था। वर्ल्ड कप के बाद और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनका मैसेज आया था।’ इसके बाद अक्षर ने बताया कि 2021 वाले वर्ल्ड कप में भी एक मेंटर के तौर पर टीम से जुड़े थे। तब भी मैंने उनसे बात की थी कि माइंडसेट में क्या बदलाव हो रहा है। उसके बाद से जो कुछ भी आया है, उसका थोड़ा क्रेडिट माही भाई को जाता है। एमएस धोनी की फोटो का जिक्र वीडियो में वह धोनी के साथ की एक फोटो की तरफ इशारा करके कुछ राज की बात बताते हैं। यह फोटो आईपीएल 2022 की है। अक्षर बताते हैं कि उधर भी वही बात हो रही थी। माही भाई कह रहे थे कि तेरे ग्रह थोड़े इधर-उधर चल रहे हैं। कभी बॉल इधर गिर जाता है, कभी उधर गिर जाता है। कभी अच्छा बॉल गिर जाता है। तब वो कह रहे थे कि तू एक काम कर, कुछ पूजा-पाठ करवा ले। इसके बाद अक्षर पटेल जोर-जोर से हंसने लगते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं अक्षर पटेल गौरतलब है कि अक्षर पटेल ने टी20 वर्ल्डकप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में बेहद अहम रोल प्ले किया था। उन्होंने गेंद से तो अपना योगदान दिया ही था, साथ ही साथ बल्ले से भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। दिल्ली का प्रदर्शन भी अभी तक काफी अच्छा रहा है। टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ अंक तालिका में दो नंबर पर है।

मध्यप्रदेश में शिखर खेल पुरस्कारों की घोषणा, इन खिलाड़ियों के नाम शामिल

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2023 के लिए राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इसमें 12 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शामिल हैं. राज्य के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है. बता दें कि ये अवॉर्ड राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और कोचों को उनके  योगदान और उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं. मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि ‘मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2023 के राज्यस्तरीय शिखर खेल पुरस्कार—विक्रम पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार एवं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्तियों को हार्दिक बधाई! आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है. आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ!’ एकलव्य पुरस्कार-2023 व्यक्तिगत खेल – ओलंपिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल – 9 पुरस्कार 1- रितुराज बुंदेला पिता लक्ष्मण सिंह बुंदेला शूटिंग टीकमगढ़ 2- भूमि बघेल पिता विजय कुमार क्याकिंग-केनोइंग महेश्वर 3- कृष्णा मिश्रा पिता राकेश मिश्रा स्क्वैश इंदौर 4- पूजा दांगी पिता कैलाश दांगी फेंसिंग राजगढ़ 5- प्रभाकर सिंह राजावत पिता दीवान सिंह राजावत रोइंग ग्वालियर 6- नेहा ठाकुर पिता मुकेश कुमार ठाकुर सेलिंग देवास 7- प्रखर जोशी पिता कैलाश जोशी तैराकी इंदौर 8 -अर्जुन वास्कले पिता नेमा वास्कले एथलेटिक्स खरगोन 9- प्रियांशी प्रजापत पिता मुकेश प्रजापत कुश्ती उज्जैन दलीय खेल-ओलंपिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल-03 पुरस्कार में से 1 10- अंकित पाल पिता संतोष पाल हॉकी ग्वालियर ओलंपिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले अन्य खेल-1 पुरस्कार 11 गौरव पचौरी पिता सुरेश पचौरी पावर लिफ्टिंग मुरैना विक्रम पुरस्कार-2023 व्यक्तिगत खेल-ओलंपिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-6 पुरस्कार 1 ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पिता वीर बहादुर सिंह तोमर शूटिंग खरगोन 2- जाहन्वी श्रीवास्तव श्री राजेश श्रीवास्तव क्याकिंग-केनोइंग भोपाल 3- रागिनी मार्कों पिता मान सिंह मार्कों तींरदाजी जबलपुर 4- शिवानी पवार पिता नंदलाल पवार कुश्ती छिंदवाड़ा 5- श्रृति यादव पिता वीरेन्द्र कुमार यादव बॉक्सिंग भोपाल 6-  यामिनी मौर्य पिता हरिओम मौर्य जूडो सागर दलीय खेल-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-03 पुरस्कार 7- सचिन भार्गो पिता भेरू खो-खो देवास 8- नीलू डांडिया पिता राजकुमार डांडिया हॉकी मंदसौर 9- प्रवीण कुमार दवे पिता शंभूलाल दवे सॉफ्टबाल इन्दौर दिव्यांग श्रेणी-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-1 पुरस्कार 10- रूबिना फ्रांसिस पिता सिमोन फ्रांसिस शूटिंग जबलपुर ओलंपिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नही खेले जाने वाले अन्य खेल-1 पुरस्कार 11- अपूर्व दुबे पिता दिनेश दुबे पावरलिफ्टिंग इन्दौर साहसिक खेल-1 पुरस्कार 12- भावना डेहरिया पिता मुन्नालाल डेहरिया माउंट एवरेस्ट छिंदवाड़ा विश्वामित्र पुरस्कार-2023 व्यक्तिगत खेल-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-02 पुरस्कार 1- पीजूष कांती बरोई पिता गोकुल बरोई क्याकिंग-केनोइंग भोपाल 2 – अशोक कुमार यादव पिता बलदेव यादव तीरंदाजी जबलपुर दलीय खेल-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-1 पुरस्कार 3 – लोकेन्द्र शर्मा पिता डॉ. राधाचरण शर्मा हॉकी भोपाल लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार-2023 वर्ष 2023 के लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए रतनलाल वर्मा, पुत्र स्व. गंगाराम वर्मा, जिम्नास्टिक खेल, उज्जैन में महत्वपूर्ण योगदान देने पर वर्ष 2023 के लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।  

कोच निर्माण में दुनिया का अग्रणी देश बनकर उभरा भारत, भारतीय रेल का नया कीर्तिमान

नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने पिछले वित्त वर्ष में 9 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए 7,134 कोच बनाए, आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पिछले दशक में 5481 कोच बनाए थे, जो अब नया रिकॉर्ड है। गैर-एसी सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करते हुए, भारतीय रेलवे 2024-25 में 4,601 कोच बनाएगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, आईसीएफ चेन्नई ने 3,000 की वार्षिक सीमा को पार करते हुए 178 ज्यादा कोच बनाए, आरसीएफ कपूरथला ने 201 और एमसीएफ रायबरेली ने 341 ज्यादा कोच बनाकर रिकॉर्ड उत्पादन की प्रतिष्ठित यात्रा में योगदान दिया। यह वृद्धि, बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण पर भारत के बढ़ते जोर को दर्शाती है। घरेलू विनिर्माण में वृद्धि आपको बता दें, 2004 से 2014 के बीच, भारतीय रेलवे ने प्रति वर्ष औसतन 3,300 से कम कोच का निर्माण किया। हालांकि, 2014 से 2024 के दौरान, उत्पादन में 54,809 कोचों के उत्पादन के साथ प्रति वर्ष औसतन 5,481 कोचों के उत्पादन के साथ बड़ी वृद्धि दर्ज की गई, जो रेलवे विनिर्माण में बेहतर परिवहन-संपर्क सुविधा पर जोर और आत्मनिर्भरता के अनुरूप है। यह विस्तार घरेलू उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने, आयात पर निर्भरता को कम करने और रेलवे डिजाइन में उन्नत प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। यात्री अनुभव और परिवहन-संपर्क सुविधा में सुधार रिकॉर्ड कोच उत्पादन सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ विजन के अनुरूप है, जो घरेलू विनिर्माण को सक्षम करने के साथ-साथ बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करता है। अधिक कोच पेश किए जाने से, यात्री बेहतर सुविधाओं, बढ़ी हुई सुरक्षा सुविधाओं और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बढ़ी हुई क्षमता की उम्मीद कर सकते हैं। यह उपलब्धि ‘मेक इन इंडिया पहल’ को मजबूत करती है इसके अतिरिक्त, यह उपलब्धि ‘मेक इन इंडिया पहल’ को मजबूत करती है, जिससे रेल-निर्माण में भारत की प्रमुख भूमिका को बल मिलता है। आधुनिक, ऊर्जा-कुशल और यात्री-अनुकूल कोचों पर ध्यान केंद्रित करके, भारतीय रेलवे एक अधिक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार परिवहन नेटवर्क बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। रेलवे विद्युतीकरण, हाई-स्पीड कॉरिडोर और उन्नत यात्री सेवाओं के चल रहे प्रयासों के साथ, बढ़ा हुआ कोच उत्पादन भारत की रेल परिवहन प्रणाली के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे लाखों यात्रियों के लिए अधिक दक्षता, आराम और पहुँच सुनिश्चित होगी।  

नोएडा के दंपत्ति ने पॉर्न रैकेट से कमाए ₹22 करोड़, 400+ लड़कियों से उतरवाए कपड़े, रूस से सीखकर आया था धंधा

नोएडा नोएडा के सेक्टर 105 की एक कोठी से पोर्न वीडियो स्ट्रीमिंग करके करोड़ों रुपये कमाने वाला उज्ज्वल किशोर पूरा धंधा रूस से सीखकर आया था। पिछले दिनों जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कोठी पर पहुंची तो 3 मॉडल्स को स्टूडियो में बिठाकर उनका जिस्म विदेशी दर्शकों के सामने परोसा जा रहा था। उज्ज्वल अपनी पत्नी नीलू के साथ यह कारोबार चला रहा था। पता चला है कि उज्जवल रूस में भी ऐसे ही एक पोर्न कारोबार में काफी समय तक काम कर चुका था। वहां उसने देखा कि इस धंधे में कितना पैसा है। उसने वहां इस कारोबार को अच्छे से समझा और फिर भारत आकर अपना काम शुरू करने का फैसला किया। उसने भारत आकर पत्नी के साथ इस गोरखधंधे को शुरू कर दिया। दोनों ने सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंपनी बनाई थी और इसके जरिए विदेशी पोर्न वेबसाइट्स को कंटेंट उपलब्ध करा रहा था। जांच में पता चला है कि दंपति ने माडलों की भर्ती के लिए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का खुलकर इस्तेमाल किया। उन्होंने फेसबुक पर भी एक पेज बनाया और उसमें आकर्षक वेतन के वादे के साथ युवतियों को माडलिंग का ऑफर दिया जाता था। मॉडलिंग की प्रतियोगिता के लिए नोएडा स्थित फ्लैट पर पहुंचीं लड़कियों को पोर्न वीडियो में शामिल होने पर एक से दो लाख रुपये प्रति महीने कमाने का लालच दिया जाता था। खुद उज्ज्वल और उसकी पत्नी की 22 करोड़ से अधिक कमाई का पता चल चुका है। ईडी को पता चला है कि कंपनी और डायरेक्टर के खातों में विदेशों से 15.66 करोड़ रुपए आए, जबकि विदेश में मौजूद एक खाते में भी 7 करोड़ रुपए आए थे। इस रकम की कैश के रूप में निकासी की जा चुकी है। 75-25 का था फॉर्मूला ईडी को फ्लैट में एक वेबकैम स्टूडियो मिला था, जो अश्लील प्लेटफार्म पर मिलने वाले कंटेंट को को प्रसारित करता था। यहां मॉडल्स के साथ न्यूड वीडियो शूट किए जाते थे। मॉडल्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान कितने कपड़े उतारे उस आधार पर उन्हें पैसा दिया जाता था। पोर्न वीडियो के लिए मॉडल्स को आधा, कम और पूरी अश्लीलता के लिए अलग-अलग पैकेज देते थे, जिसमें 75 प्रतिशत दंपती के पास और 25 प्रतिशत रकम मॉडल को देते थे।

खंडवा में कुएं में जहरीली गैस से 8 लोगों की मौत, कोंडावत में मातम का माहौल, एक साथ जलीं 8 चिताएं

खंडवा खंडवा जिले के कोंडावद गांव में गणगौर माता के जवारे विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के दौरान हादसे का शिकार हुए 8 ग्रामीणों के शव शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे जिला अस्पताल से गांव पहुंचे। एंबुलेंस का काफिला पहुंचते ही गांव में चीख पुकार और हर आंख नम हो गई। गांव में एक साथ आठ अर्थियां निकली गई। इसमें दो हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कुंडावत गांव के श्मशान घाट पर पहली बार एक साथ आठ शवों का अंतिम संस्कार सुबह हुआ। यहां आठ आर्थियों को परिवार के लोगों द्वारा अग्नि देते ही माहौल गमगीन हो गया। गुरुवार दोपहर से गांव के अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला है। कुएं में सफाई करने उतरे थे आठ लोग बता दें कि गुरुवार शाम कुएं की सफाई करने उतरे आठ ग्रामीणों की मौत हो गई थी। गणगौर विसर्जन की तैयारी के तहत कुएं की सफाई करने के लिए आठ ग्रामीण नीचे उतरे थे। कुएं में जहरीली गैस होने के चलते ये सभी कुएं में फंस गए और सभी की मौत हो गई। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी आठों शव निकाले जा चुके थे। पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। दोपहर में गांव के चार लोगों ने गणगौर पर्व के लिए कुएं की सफाई का काम शुरू किया। कुएं में जमी भारी मात्रा में गाद और दलदल के बीच फंसे ये लोग शाम तक बाहर नहीं निकल पाए। इनको बचाने के लिए चार अन्य युवक भी कुएं में उतरे, वे भी कुएं में फंस गए। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर बचाव का प्रयास शुरू किया। बाद में प्रशासन को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन घटना स्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने रस्सियों और जालों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि कुएं में गंदे पानी के जमाव के कारण जहरीली गैस बनने की आशंका है जिसके चलते युवकों का दम घुटने से मौत हुई होगी। इन्हें लील गया मौत का कुआं मृतकों में मोहन पिता मंशाराम पटेल (50), वासुदेव आशाराम पटेल (45), गजानंद पिता गोपाल पटेल (40), अनिल पिता आत्माराम (35), राकेश पिता हरिराम (26), अजय पिता मोहन पटेल (30), सरन पिता सुखराम पटेल (40), अर्जुन पिता गोविंद पटेल (35) हैं। सीएम ने किया 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि- खंडवा के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 8 व्यक्तियों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम ने जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दुख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजन के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। सभी मृतकों के परिवारजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस माह से शुरू होने से जा रही नोएडा से देहरादून और हरिद्वार के लिए बस सेवा

नोएडा नोएडा से देहरादून और हरिद्वार के लिए बस सेवा इसी माह से शुरू होने से जा रही है। डिपो को 50 नई बसें मिलेंगी। देवभूमि के अन्य स्थलों समेत यूपी के पूर्वांचल के लिए भी यहां से बस सेवा शुरू हो सकती है। डिपो प्रबंधन समय सारिणी का चार्ट जारी करेगा। देहरादून जाने वालों को 428 और हरिद्वार के लिए 381 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है। तीन से चार घंटे के अंतराल पर देवभूमि के लिए नोएडा डिपो से बसें मिल सकेंगी। भर्ती के लिए 13 चालकों के टेस्ट हुए हैं। 167 परिचालकों की भर्ती और की जाएगी। नए रूट हल्द्वानी, देहरादून और ऋषिकेश पर भी नई बसों चलाया जाएगा। छुट्टी के दिन परिवार के साथ भारी संख्या में यात्री उत्तराखंड घूमने के लिए जाते हैं। इनमें हरिद्वार, ऋषिकेश तीर्थस्थल भी शामिल हैं। नोएडा से सीधे यात्री इन तीर्थस्थलों पर पहुंच सकें इसके लिए डिपो से इस माह बसों का संचालन होगा। यात्रियों की मांग बढ़ने पर कैंचीधाम, नीलकंठ, हरिद्वार और टपकेश्वर के लिए भी बसें संचालित की जा सकतीं हैं। 33 प्रतिशत बढ जाएगी बसों की संख्या नोएडा डिपो से वर्तमान में 158 बसें संचालित होती हैं। नई बसें मिलने से संख्या में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से कुल 208 बसों का संचालन यहां से होगा। बुदंलशहर, आगरा, एटा, इटावा रूट पर बढेंगी बसें एआरएम एसएन पांडेय ने कहा कि बुलंदशहर रूप पर सबसे अधिक यात्री होते हैं। डिपो को सबसे अधिक राजस्व भी यहां से मिलता है। आगरा, एटा, इटावा, सहारनपुर के लिए भी यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। नई बसें मिलने पर इन रूटों पर संख्या बढ़ाई जाएगी। 414 चालक डिपो के पास हैं वर्तमान में डिपो से संचालित हो रहीं 158 बसों के लिए 414 चालक और 416 परिचालक हैं। नई बसों के लिए कुछ चालक और 167 परिचालकों की भर्ती भी होगी।

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप से भारतीय शेयर बाजार हुआ धाराशायी, सेंसेक्‍स 800 टूटा

मुंबई US स्‍टॉक मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है. गुरुवार रात अमेरिकी बाजार में नैस्डैक करीब 6 फीसदी टूट गया, जबकि Dow Jones इंडेक्स में 1600 अंक या करीब 4 फीसदी की गिरावट देखी गई. S&P 500 में भी करीब 5 फीसदी की गिरावट आई. जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है. भारतीय शेयर बाजार में गिरावट धीरे-धीरे हावी हो रही है. Sensex में 800 अंक से भी ज्‍यादा टूट चुका है, जबकि Nifty में भी 300 अंक से ज्‍यादा की गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी अभी 23000 लेवल के नीचे कारोबार कर रहा है. जबकि Sensex 75500 के नीचे नजर आ रहा है. हालांकि निफ्टी बैंक में 90 अंकों की गिरावट है. BSE टॉप 30 शेयरों में से 26 शेयर भारी गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि HDFC Bank, Bharti Airtel समेत 2 और शेयर उछाल पर है. सबसे ज्‍यादा गिरावट Tata Motors के शेयर में 4 फीसदी की आई है. इसके बाद टाटा स्‍टील और एल एंड टी के शेयर भी 2.5 फीसदी के आसपास टूट चुके हैं. बिखर गए ये शेयर अमेरिकी बाजार का असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है. यहां आज Angel One के शेयर 4 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं. Trump Tariff के कारण Tata Motors के शेयर में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है. वहीं हिंदुस्‍तान कॉपर्स 3 फीसदी, Mazagon Dock के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा, Vedanta के शेयर में 5.28 फीसदी की गिरावट आई है. 3 फीसदी से ज्‍यादा टूटा रिलायंस ग्‍लोबल टेंशन की वजह से रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL Share) के शेयर में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. रिलायंस के शेयर 3.25% टूटकर 1205 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर HDFC बैंक ने मार्केट को संभालने की कोशिश की है. जो 2.35 फीसदी चढ़कर 1837 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है, जिस कारण निफ्टी बैंक अब ग्रीन जोन में आ चुका है. शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, ट्रंप के टैरिफ का दिखा असर 4 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रही. प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 135.27 अंक यानी 0.18% नीचे  76,160.09 पर था. वहीं, निफ्टी 59.70 अंक यानी 0.26% की गिरावट के साछ 23,190.40 पर ट्रेड कर रहा था. प्री-ओपनिंग के बाद जब बाजार खुला, तो गिरावट और तेज हो गई. सुबह 9:21 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, सेंसेक्स 562.90 अंक गिरकर 75,732.46 पर पहुंच गया. निफ्टी भी 203.45 अंक टूटकर 23,046.65 पर कारोबार कर रहा था. ये गिरावट अमेरिका के नए टैरिफ ऐलान के चलते ग्लोबल मार्केट में आए भूचाल की वजह से देखी गई. ग्लोबल मार्केट में हाहाकार, वॉल स्ट्रीट को बड़ा झटका ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका अब सभी इंपोर्ट्स पर कम से कम 10% टैरिफ लगाएगा. खासतौर पर चीन, वियतनाम, इंडोनेशिया और यूरोपीय संघ (EU) के उत्पादों पर यह दर 25% तक जा सकती है. चीन पर कुल 54% तक टैरिफ लगाया गया है, जबकि वियतनाम पर 46%, कंबोडिया पर 49% और इंडोनेशिया पर 32% का टैरिफ लगाया गया है. NSE के 2,518 शेयरों में से 531 शेयर उछाल पर हैं, जबकि 1,934 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा 53 शेयर अनचेंज दिख रहे हैं. 18 शेयरों में लोअर सर्किट और 124 शेयर अपर सर्किट पर है. 20 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर और 22 शेयर 52 सप्‍ताह के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया है. अमेरिकी, जापान, यूरोप सहित ग्लोबल मार्केट क्रैश इस फैसले का असर अमेरिकी बाजार पर भी पड़ा. डॉव जोंस 1,700 अंक लुढ़क गया और करेक्शन जोन में पहुंच गया. एसएंडपी 500 में 5% और नैस्डैक में करीब 6% की गिरावट आई. अमेरिका के साथ जापान, यूरोप और अन्य ग्लोबल बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई. टोक्यो का निक्केई 4% से ज्यादा गिरा, जबकि पेरिस और फ्रैंकफर्ट में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. भारतीय बाजार पर असर, निवेशकों को नुकसान भारतीय बाजार पर भी इस ग्लोबल गिरावट का असर पड़ा. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 322.08 अंक यानी 0.42% गिरकर 76,295.36 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 809.89 अंक तक गिर गया था. हालांकि, फार्मा सेक्टर में मजबूती आने से बाजार की गिरावट कुछ हद तक थम गई. वहीं, निफ्टी 82.25 अंक यानी 0.35% गिरकर 23,250.10 पर बंद हुआ.

यूपी में सरकारी कर्मचारियों को इस माह मिल सकता है 2% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

लखनऊ राज्य कर्मचारियों को उनके महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत वृद्धि का लाभ जल्द मिल जाने की उम्मीद है। अप्रैल माह का वेतन जो मई में कर्मचारियों को मिलेगा उसके साथ बढ़े दर से महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी हो सकता है। दो प्रतिशत वृद्धि के साथ ही महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत हो जाएगा। अभी महंगाई भत्ते की दर 53 प्रतिशत है। गौरतलब है कि कुछ दिनों ही पूर्व केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दो प्रतिशत बढ़े दर से मंहगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी किया था। केंद्र सरकार द्वारा बढ़े दर से महंगाई भत्ता दिए जाने के बाद ही राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को इस वृद्धि का लाभ देती है। जल्द मिलेगा महंगाई भत्ता राज्यकर्मियों को बढ़े दर से महंगाई भत्ता दिए जाने का प्रस्ताव बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ता की दर में वृद्धि का फैसला लिए जाने पर इससे 16 लाख राज्य कर्मचारी लाभान्वित होंगे। लगभग 12 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत की दर भी दो प्रतिशत बढ़ेगी। बढ़े महंगाई भत्ता का लाभ कर्मचारियों को जनवरी से मिलेगा। पिछले महीनों का एरियर सरकार कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों के साथ ही राष्ट्रीय बचत पत्रों के माध्यम से देगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet