LATEST NEWS

बलूचिस्तान हिंदुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यहां हिंगलाज माता का मंदिर स्थित है: सीएम सरमा

बलूचिस्तान भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बलूचिस्तान की आजादी की मांग तेज हो गई है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने वहां स्थित एक हिंदू मंदिर का जिक्र करते हुए इसे सनातन धर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल बताया है। सरमा ने गुरुवार को कहा कि बलूचिस्तान हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यहां हिंगलाज माता का मंदिर स्थित है जो 51 पवित्र शक्तिपीठों में से एक है। यहां पाकिस्तान का सबसे बड़े हिंदू उत्सव हिंगलाज यात्रा मनाया जाता है। हिंगलाज माता का प्राचीन गुफा मंदिर देश के उन कुछ हिंदू स्थलों में से एक है, जहां हर साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। आपको बता दें कि मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में 44 लाख हिंदू रहते हैं, जो कि कुल आबादी का सिर्फ 2.14 प्रतिशत है। भक्तगण ज्वालामुखी के शिखर तक पहुंचने के लिए सैकड़ों सीढ़ियां चढ़ते हैं या चट्टानों से होते हुए यात्रा करते हैं। यहां मौजूद गड्ढे में नारियल और गुलाब की पंखुड़ियां फेंकते हैं और हिंगलाज माता के दर्शन के लिए दैवीय अनुमति मांगते हैं। यहां तीन दिवसीय मेला लगता है। मंदिर के सबसे वरिष्ठ पुजारी महाराज गोपाल बताते हैं कि लोग यहां क्यों आते हैं। वह कहते हैं, “यह हिंदू धर्म में सबसे पवित्र तीर्थस्थल है। जो कोई भी इन तीन दिनों के दौरान मंदिर में आता है और पूजा करता है, उसके सभी पाप क्षमा हो जाते हैं।” हिमंत सरमा ने क्या कहा? मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह मंदिर हिंगोल राष्ट्रीय उद्यान की दुर्गम पहाड़ियों में स्थित है और ऐसा माना जाता है कि यही वह स्थान है जहां देवी सती का शीश गिरा था। इस कारण यह स्थान देवी शक्ति के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘सिंधी, भावसर और चरण समुदायों’’ के श्रद्धालु सदियों से रेगिस्तानी रास्तों को पार करते हुए इस मंदिर में दर्शन के लिए कठिन यात्राएं करते आ रहे हैं। हिंगोल नेशनल पार्क के बीहड़ इलाकों में बसे इस मंदिर के बारे में माना जाता है कि यह वह स्थान है जहां देवी सती का सिर गिरा था, जो इसे शक्तिपीठ के सबसे पवित्र स्थलों में से एक बनाता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि धार्मिक महत्व से परे, बलूचिस्तान इस क्षेत्र में उपमहाद्वीप के विभाजन से पहले तक हिंदुओं की प्राचीन सांस्कृतिक उपस्थिति का भी गवाह रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तीर्थ स्थल को बलूच समुदाय भी गहरे सम्मान से ‘नानी मंदिर’ कहकर संबोधित करते है, जो विभिन्न समुदायों के बीच साझा विरासत और पारस्परिक श्रद्धा की दुर्लभ मिसाल है।

आतंकी रहे अहमद अल-शारा से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की दुनिया भर में चर्चा, प्रतिबंध हटाने का हुआ ऐलान

दमिश्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम नेता अहमद अल-शारा से मुलाकात की थी। इसके अलावा अमेरिकी नेता ने सीरिया से प्रतिबंध हटाने का भी ऐलान किया है। कभी आतंकी रहे अहमद अल-शारा से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की दुनिया भर में चर्चा है। कई देशों और मीडिया की तरफ से आलोचना भी हो रही है। लेकिन सीरिया में जश्न जैसा माहौल है। बुधवार रात को ही सीरिया में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ये लोग नाच रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप की तारीफें कर रहे हैं। आज उनके लिए वही अमेरिका दोस्त बन गया है, जिसे कभी वे ‘जानी दुश्मन’ मानते थे। इस तरह एक झटके में सीरिया में माहौल बदल गया है। सीरिया के लोगों का कहना है कि अमेरिकी प्रतिबंध हटने के बाद अब उनके देश का आर्थिक विकास हो सकेगा। अब हम भी दुनिया की मुख्यधारा में आएंगे। जश्न मना रहे कई लोगों ने तो कहा कि यह सीरिया के नए जन्म जैसा है। इन लोगों का कहना है कि यह हमारे लिए कई दशक से चली आ रही तबाही से उबरने का एक रास्ता होगा। अब हमारे देश में भी निवेश आएगा और आर्थिक प्रगति की राह खुलेगी। वहीं अहमद अल शारा का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप का फैसला बहुत साहस भरा है। उन्होंने कहा कि अब एक नया और आधुनिक सीरिया खड़ा होगा। यह तो सीरिया के लिए पुनर्जन्म जैसा है। टीवी पर देश को संबोधित करते हुए अहमद अल-शारा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला ऐतिहासिक और साहसी है। इससे सीरिया के लोगों की पीड़ा कम होगी। अब हम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में अपना योगदान दे सकेंगे। दरअसल सीरिया लंबे समय से गृह युद्ध की मार झेल रहा है। फिर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने कब्जा जमा लिया था। लंबे समय तक बशर अल असद और उनके परिवार की देश में तानाशाही रही। इसके चलते सीरिया की 90 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रही है। अब सीरिया के लोगों को लगता है कि यह विकास की नई सुबह होगी। गुरुवार को सुबह ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। रात को भी जश्न चला। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें दिखता है कि लोग झंडे लहराते हुए झूम रहे हैं। दमिश्क के मशहूर उम्मैद स्क्वेयर पर हजारों लोगों का जमावड़ा दिखाई दिया। बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा था और सीरिया के झंडे लहरा रहे थे। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार जिहाद यजीगी नाम के एक शख्स ने कहा कि अब सरकार कोई बहाना नहीं कर पाएगी कि हमारे ऊपर अमेरिकी प्रतिबंध हैं। वह सीरिया रिपोर्ट के एडिटर भी हैं। वहीं एक अन्य शख्स हाजेम अल-लोदा ने कहा कि असद सरकार से निपटने के लिए अमेरिका ने पाबंदिया लगाई थीं, लेकिन इसे भुगत तो हमारे जैसे आम लोग ही रहे थे।

आईसीसी ने WTC फाइनल की विजेता को मिलेंगे 30 करोड़, आईसीसी ने किया बंपर प्राइज मनी का एला

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की बंपर प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस बार विजेता टीम को पिछले दो टूर्नामेंट के मुकाबले दोगुनी इनामी राशि मिलने वाली है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को इस बार करीब 30 करोड़ रुपये मिलेंगे और उपविजेता टीम भी मालामाल हो जाएगी, जिसको करीब साढ़े 18 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। लंदन के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेले जाने वाले एकमात्र मैच में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत 11 जून से होगी। इस मैच के लिए आईसीसी ने 5.76 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब सवा 49 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर बांटने का फैसला किया है। पिछले दो एडिशन्स के मुकाबले इस बार की प्राइज मनी दोगुनी से भी ज्यादा है। इसमें से खिताबी जीत हासिल करने वाली टीम को 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब पौने 31 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, हारने वाली टीम को 2.16 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े 18 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें 2021 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की विजेता न्यूजीलैंड और 2023 के WTC फाइनल की विजेता ऑस्ट्रेलिया को 1.6-1.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े 13-13 करोड़ रुपये मिले थे। दोनों बार भारतीय टीम मुकाबले हारी थी। दोनों बार भारत को 8-8 लाख अमेरिकी डॉलर मिले थे। भारतीय मुद्रा में ये रकम पौन सात करोड़ के आसपास बैठती है। इस तरह इस बार आईसीसी ने दिल खोलकर इस फॉर्मेट की चैंपियन टीम के लिए इनामी राशि देने का फैसला किया है। सिर्फ विजेता-उपविजेता ही नहीं, बल्कि आईसीसी ने तीसरे से नौवें नंबर तक वाली टीम को भी प्राइज मनी में से हिस्सा दिया है। तीसरे नंबर पर इस बार भारत रहा है, जिसे 1.44 मिलियन यूएस डॉलर (12 करोड़ 32 लाख रुपये) और नंबर चार रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम को 1.2 मिलियन यूएस डॉलर यानी 10 करोड़ 26 लाख रुपये मिलने वाले हैं। पांचवें नंबर पर इंग्लैंड थी, जिसे 9 लाख 60 हजार यूएसडी, छठे नंबर वाली श्रीलंका की टीम को 8 लाख 40 हजार यूएसडी, सातवे नंबर वाली बांग्लादेश की टीम को 7 लाख 20 हजार यूएसडी, 8वें नंबर पर विराजमान रहने वाली वेस्टइंडीज की टीम को 6 लाख यूएसडी और नौवें नंबर पर रहने वाली पाकिस्तान की टीम को 4 लाख 80 हजार यूएसडी मिलेंगे।

Indian Army में निकलीं भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई, सैलरी 1.2 लाख महीना

नई दिल्ली अगर आप देश सेवा करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. इंडियन आर्मी ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. भारतीय सेना की तरफ से टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC 142) – जनवरी 2026 के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन करने की आखिरी तारीख  29 मई 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक हैं. इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-142) 2026 के लिए आवेदन शुरू आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अविवाहित पुरुष होना चाहिए और उनके पास B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए, या वे इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र होने चाहिए. आयु सीमा 20 से 27 वर्ष के बीच रखी गई है (2 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2006 के बीच जन्मे). इस भर्ती में सीधा SSB इंटरव्यू होगा और कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. सफल उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त होगा और बाद में उन्हें स्थायी कमीशन मिलेगा. यह अवसर उन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए है जो भारतीय सेना का हिस्सा बनकर गर्व से देश की सेवा करना चाहते हैं. देहरादून में होगी ट्रेनिंग टीजीटी-142 के माध्यम से भारतीय सेना में चयन होने पर, उम्मीदवारों को विभिन्न प्रमुख कॉर्प्स में कमीशन मिलेगा. इसमें इंजीनियर्स कॉर्प्स, सिग्नल कॉर्प्स, और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स जैसी प्रतिष्ठित शाखाएं शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के एक प्रशिक्षित अधिकारी के रूप में आईएमए देहरादून में 12 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा. इसके बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर परमानेंट कमीशन मिलेगा, जिससे उन्हें एक स्थायी अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा. इतनी मिलेगी सैलरी सैलरी और भत्ते की बात करें तो, आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 56400 रुपये का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा, जो उनके जीवन यापन में सहायक होगा. प्रशिक्षण पूरी होने और कमीशन मिलने के बाद, एक लेफ्टिनेंट के तौर पर उनकी वार्षिक सैलरी लगभग 17-18 लाख रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा, उन्हें मुफ्त चिकित्सा कवर, होम टाउन यात्रा पर मुफ्त यात्रा सुविधा, CSD कैंटीन का लाभ, और आवास जैसी कई अन्य आकर्षक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. ये सभी भत्ते और सुविधाएं एक सेना अधिकारी को उनके कार्यकाल के दौरान पूरी तरह से सक्षम और संतुष्ट रखने के लिए प्रदान की जाती हैं.

IPL पर दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने कुर्बान कर दी WTC फाइनल मैच की तैयारी, बदल दी प्रैक्टिस की डेट

नई दिल्ली क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कुछ ही घंटे पहले इस बात का ऐलान किया था कि उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिए टीम में शामिल खिलाड़ियों को IPL 2025 के प्लेऑफ्स के मुकाबले छोड़कर नेशनल ड्यूटी पर लौटना होगा। 26 मई तक वे आईपीएल में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, अब इस फैसले को बोर्ड ने पलट दिया है और फाइनल तक खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में होने वाले WTC Final के लिए टीम 3 जून से ट्रेनिंग शुरू करेगी। बीसीसीआई ने 12 मई को इस बात की जानकारी दी थी कि 17 मई से आईपीएल फिर से शुरू होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को लेकर असमंजस की स्थिति थी, क्योंकि उनको 11 जून से WTC फाइनल खेलना था। ये स्थिति उस सम और गहरा गई, जब आईपीएल 2025 फाइनल को 25 मई से सीधे 3 जून तक खींच दिया गया। सीएसए ने पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उन्होंने बीसीसीआई को बताया था कि खिलाड़ी 26 मई को लौट आएंगे। सीएसए के नेशनल टीम और हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर एनोच एनक्वे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “वापस लौटना, खेलना या जारी रखना, यह स्पष्ट रूप से एक व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन एक बात हमने स्पष्ट कर दी है, और हम आईपीएल और बीसीसीआई के साथ इस पर अंतिम रूप दे रहे हैं कि डब्ल्यूटीसी की तैयारियों के मामले में हम अपनी मूल योजना पर कायम रहेंगे। टेस्ट खिलाड़ियों के वापस आने की आखिरी तारीख 26 मई है। मूल योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि नंबर 1 प्राथमिकता WTC फाइनल है।” हालांकि, वेस्ट ऑस्ट्रेलियन टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एनक्वे अपने बयान से पलट गए और कहा कि वापसी की तारीख बदल दी गई है। एनक्वे ने कहा कि सीएसए, बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी के बीच कार्यकारी और बोर्ड स्तर पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, “टीम अब 3 जून को खेल के लिए ट्रेनिंग शुरू करेगी। इस मामले पर मुझसे ऊपर चर्चा की जा रही है। जमीनी स्तर पर, हम WTC फाइनल की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” साउथ अफ्रीका के करीब एक दर्जन खिलाड़ी आईपीएल 2025 का हिस्सा हैं। इनमें से 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो WTC फाइनल के लिए चुने गए हैं। इनमें कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स), लुंगी एनगिडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), एडेन मार्करम (लखनऊ सुपर जायंट्स), रयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस), कॉर्बिन बॉश (एमआई), मार्को जेनसन (पंजाब किंग्स) और वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद) का नाम शामिल है। वियान मुल्डर 25 मई को फ्री हो जाएंगे, क्योंकि उनकी टीम प्लेऑफ्स की रेस से बाहर है। इसके अलावा 26 मई को ये पता चल जाएगा कि कौन-कौन सी टीम आगे बढ़ रही है। उस हिसाब से कुछ और खिलाड़ी फ्री हो जाएंगे। एलिमिनेटर के बाद भी कुछ खिलाड़ियों के फ्री होने की उम्मीद होगी। आईपीएल 2025 के प्लेऑफ्स 29 मई से 3 जून तक हैं।

ICC का ऐलान- WTC फाइनल से चूका भारत फिर भी हुई छप्परफाड़ कमाई, फिसड्डी पाकिस्तान भी हुआ मालामाल

नई दिल्ली ICC ने आज यानी गुरुवार, 15 मई को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस बार की प्राइज मनी देख हर कोई हैरान है। दरअसल, यह पिछले दो संस्करणों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। ICC ने WTC 2023-25 फाइनल के लिए कुल 5.76 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी का ऐलान किया है जो भारतीय रुपए के हिसाब से 49 करोड़ 29 लाख रुपए से भी अधिक बैठती है। WTC के फाइनल में इस बार साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहुंची है। खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर 11 जून से खेला जाना है। WTC फाइनल के अलावा भी ICC ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 9 टीमों के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है। विजेता टीम को 3.6 मिलियन डॉलर डॉलर (लगभग 30.79 करोड़) की प्राइज मनी से नवाजा जाएगा, वहीं उप-विजेता को 2.16 मिलियन डॉलर (लगभग 18.47) मिलेंगे। वहीं तीसरे नंबर पर रही टीम इंडिया की भी छप्पड़फाड़ कमाई हुई है। भारतीय टीम WTC 2023-25 के फाइनल में पहुंचने से चूक गई और टीम तीसरे पायदान पर रही। भारत को 1.44 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी से नवाजा गया है जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 12.31 करोड़ रुपए बैठती है। वहीं इस संस्करण की सबसे फिसड्डी टीम रही रही पाकिस्तान पर भी पैसों की बरसात हुई है, 9वें नंबर पर रहने के बावजूद टीम की 0.48 मिलियन डॉलर (लगभग 4.10 करोड़) की कमाई हुई है।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और अन्य चालक दल की अंतरिक्ष यात्रा स्थगित, मिशन को 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था

नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य चालक दल के सदस्यों द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन में देरी हो गई है और अब इसे 8 जून को शाम 6:41 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा. पहले इस मिशन को 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था. इसकी घोषणा अमेरिका स्थित वाणिज्यिक मानव अंतरिक्ष उड़ान फर्म Axiom Space और NASA द्वारा की गई. NASA ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि “@Space_Station की उड़ान अनुसूची की समीक्षा करने के बाद, NASA और उसके साझेदार कई आगामी मिशनों के लिए लॉन्च के अवसरों को बदल रहे हैं. नए लक्षित नो-अर्लिअर-देन-लॉन्च अवसर, परिचालन तत्परता के अधीन, ये हैं: Axiom Mission 4: 9:11 पूर्वाह्न EDT, रविवार, 8 जून.” SpaceX के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा, 1984 में रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान पर सवार राकेश शर्मा की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष उड़ान के चार दशक बाद हो रही है. शुक्ला के अलावा, एक्स-4 चालक दल में पोलैंड और हंगरी के सदस्य भी शामिल हैं, जो इतिहास में प्रत्येक देश का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए पहला मिशन है और 40 वर्षों में दूसरा सरकार प्रायोजित मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है. शुक्ला अंतरिक्ष में सात प्रयोग करेंगे, जिनका उद्देश्य भारत में सूक्ष्मगुरुत्व अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है. भारत की आशा है कि वह 2035 तक अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा और 2047 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजेगा. इसरो ने आईएसएस पर प्रयोग करने के लिए भारत-केंद्रित भोजन पर ध्यान केंद्रित करने की योजना तैयार की है, जिसमें सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण स्थितियों में मेथी और मूंग को अंकुरित करना भी शामिल है. एक्सिओम-4 (एक्स-4) मिशन में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) परियोजना के अंतरिक्ष यात्री स्लावोज़ उज़्नान्स्की भी शामिल होंगे, जो 1978 के बाद से दूसरे पोलिश अंतरिक्ष यात्री होंगे. टिबोर कापू 1980 के बाद से दूसरे राष्ट्रीय हंगरी अंतरिक्ष यात्री होंगे. पैगी व्हिटसन अपने दूसरे वाणिज्यिक मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन का नेतृत्व करेंगी, जो किसी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने के उनके मौजूदा रिकॉर्ड में शामिल होगा. एक्स-4 चालक दल स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्षयान पर सवार होकर अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होगा तथा परिक्रमारत प्रयोगशाला में 14 दिन तक का समय व्यतीत करेगा. Ax-4 मिशन का दल और उद्देश्य Ax-4 मिशन में चार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। शुक्ला के साथ इस मिशन में अमेरिका की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन (कमांडर), पोलैंड के स्लावोस उज्नांस्की-विस्निव्स्की और हंगरी के तिबोर कपु शामिल होंगे। यह टीम स्पेसएक्स के ड्रैगन यान में फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में जाएगी और लगभग 14 दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेगी। इस दौरान वैज्ञानिक रिसर्च, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और शैक्षणिक/सार्वजनिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां की जाएंगी। भारत के ‘गगनयान’ मिशन से जुड़े प्रयोग भी होंगे शुभांशु शुक्ला इस मिशन के दौरान भारत के आगामी ‘गगनयान’ मानव अंतरिक्ष मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रयोग भी करेंगे। इनमें मांसपेशियों की क्षति, सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में शरीर का अनुकूलन और अंतरिक्ष में जैविक खेती जैसे विषयों पर अध्ययन शामिल हैं। कौन हैं शुभांशु शुक्ला? लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 10 अक्टूबर 1985 को जन्मे शुक्ला भारतीय वायु सेना के एक अनुभवी टेस्ट पायलट हैं, जिन्होंने सु-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और एन-32 जैसे विमानों पर 2,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव हासिल किया है। 2019 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण के लिए चुने गए शुक्ला ने रूस के यूरी गागरिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। वे भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान (2026 में प्रस्तावित) के लिए भी प्रमुख अंतरिक्ष यात्री हैं। उनका यह मिशन भारत की वैश्विक मानव अंतरिक्ष उड़ान में सक्रिय भागीदारी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ISRO और Axiom Space का भरोसा हालांकि लॉन्च में कुछ दिन की देरी हुई है, लेकिन ISRO और Axiom Space दोनों ने मिशन की विश्वसनीयता और तैयारियों पर पूर्ण विश्वास जताया है। अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी देरी सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और मिशन की सफलता में कोई बाधा नहीं बनेगी।

प्रदेश में 200 करोड़ से अधिक लागत की दस परियोजनाओं को इस साल 31 दिसंबर के पहले पूरा करना होगा

भोपाल मध्य प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं को विधानसभा के आगामी चुनाव के पहले पूरा कराने पर सरकार फोकस करके काम करेगी। इसको लेकर मुख्य सचिव और जल संसाधन विभाग के अफसरों ने परियोजनाओं का रिव्यू करना शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा- जितनी भी सिंचाई परियोजनाएं चल रही हैं, उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जानी चाहिए। वन भूमि के दायरे में आने वाली परियोजनाओं में जहां वन विभाग की परमिशन जरूरी है वहां अपर मुख्य सचिव वन के साथ कोआर्डिनेशन कर समस्या का निदान किया जाए। जिन प्रोजेक्ट्स के निर्माण में देरी हुई है उसकी समीक्षा कर कारण पता किए जाएं। इस साल पूरी होने वाली परियोजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाए। इस साल दस परियोजनाओं का काम होगा पूरा प्रदेश में 200 करोड़ से अधिक लागत की दस परियोजनाओं को इस साल 31 दिसंबर के पहले पूरा करना होगा। कुल 3735.98 करोड़ की इन परियोजनाओं को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि अधिकारी प्रोजेक्ट वर्किंग का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे। साथ ही उन्होंने अगले चार साल में 36705.08 करोड़ की 38 परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए भी टाइम लाइन तय कर दी है और कहा कि हर प्रोजेक्ट एग्रीमेंट में बताई गई टाइम लिमिट में कम्पलीट होना चाहिए। इन परियोजनाओं का पेमेंट और फिजिकल वेरिफिकेशन जांचने के निर्देश सीएस ने यह भी कहा है कि पार्वती परियोजना, लोअर परियोजना और छिंदवाड़ा कॉम्प्लेक्स के साथ गोंड़ सिंचाई परियोजना और रतनगढ़ सूक्ष्म परियोजना के एग्रीमेंट के आधार पर पेमेंट और किए गए कामों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाकर अलग से विभाग के जानकारी इसकी जानकारी देंगे। इसके साथ ही मूंझरी और चेटिखेड़ा सिंचाई परियोजना के लिए एग्रीमेंट भले ही हो गए हैं लेकिन एग्रीमेंट अवधि में काम हो पाने की संभावना नहीं है। इसलिए इन परियोजनाओं को विलम्ब वाली कैटेगरी में शामिल किया जाए। मुख्य सचिव ने अफसरों को यह भी कहा है कि जल संसाधन विभाग के जिन प्रोजेक्ट्स से जल जीवन मिशन और जल निगम की निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं का लाभ लोगों को मिलना है, ऐसे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा कराने का काम किया जाए। सभी प्रोजेक्ट्स में हाट पिपल्या सिंचाई परियोजना की लागत सबसे अधिक 4813.26 करोड़ 200 करोड़ से अधिक लागत वाले जिन 38 प्रोजेक्ट्स का रिव्यू सीएस जैन ने किया है इसमें सबसे अधिक लागत वाला प्रोजेक्ट हाट पिपल्या सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना है जिसके निर्माण में 4813.26 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके 29 जनवरी 2028 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। इसके बाद दूसरी बड़ी परियोजना छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना है जिसकी लागत 4309 करोड़ है और इसे इसी साल 20 जुलाई तक पूरा किया जाना है। तीसरी बड़ी सिंचाई परियोजना सीतापुर हनुमना बराज एवं सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना है जिसकी लागत 3700.89 करोड़ रखी गई है और यह 12 सितंबर 2029 को पूरी होगी।

भोपाल में हिंदू लड़कियों से रेप और ब्लैकमेलिंग कांड में रोपियों के घर की महिलाए भी शक के दायरे में

भोपाल  भोपाल में हिंदू लड़कियों से सुनियोजित तरह से दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के प्रकरण की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी शुरू कर दी है। बुधवार को आयोग की टीम सदस्य प्रियंग कानूनगो के नेतृत्व में भोपाल पहुंची और पुलिस के जांच अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई के बारे में पूछा। कहा कि मुख्य आरोपित फरहान खान की बहन जोया खान ने अपने मकान में हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कराया। यह बात सामने आने के बाद सभी आरोपितों के घरों की महिलाओं की भी इस प्रकरण में भूमिका की जांच की जानी चाहिए। कमरों को तोड़ने से पहले फारेंसिक सबूत क्यों नहीं लिए जांच के दौरान आयोग के सदस्य कानूनगो ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उस विवादित रेस्टोरेंट- क्लब 90 पर हुई कार्रवाई पर संदेह जताया, जहां हिंदू लड़कियों को आरोपित मुस्लिम युवक झांसा लेकर पहुंचा करते थे। कानूनगो ने पूछा कि क्लब 90 के छह कमरों को तोड़ने के पहले फारेंसिक साक्ष्य क्यों नहीं लिए गए? ऐसा करके क्या किसी को बचाने की कोशिश हो रही है? दरअसल, समझा जा रहा है कि रेस्टोरेंट- क्लब 90 के संचालन में शामिल रहे लोग इस गिरोह को संरक्षण प्रदान कर रहे थे। यही वजह है कि नगर निगम से रेस्टोरेंट संचालन के लिए लेकर वह क्लब 90 में गेस्ट हाउस चला रहे थे और इस गेस्ट हाउस को उन्होंने अवैध रूप से छह कमरों का निर्माण करा लिया था। इसे ही पुलिस ने पिछले दिनों ध्वस्त करा दिया। आरोपियों को फंडिंग और मनी लांड्रिंग की आशंका टीम ने आरोपियों को फंडिंग और इसके लिए मनी लांड्रिंग की आशंका भी जाहिर की है। आयोग के सदस्य कानूनगो ने कहा कि प्रकरण में अगर शारिक मछली नाम के व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है तो पुलिस को उसकी भूमिका की जांच जरूर करनी चाहिए। अपराध में प्रयोग किए गए वाहनों को जब्त करने के साथ ही मकानों को भी सीज किया जाना चाहिए। बता दें कि प्रकरण में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच पिछले दिनों राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने भी की थी। छात्राओं को नशा देकर दुष्कर्म किया, पीड़िताएं बोलीं- जान का खतरा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य कानूनगो ने कहा कि हमारे पास अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में शिकायत आई थी कि कॉलेज में हिंदू लड़कियों को नशा दिया गया। फिर उनसे दुष्कर्म किया, वीडियो बनाए और उनको ब्लैकमेल किया। हमने इस मामले में भोपाल पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर एक रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। हमसे अलग-अलग पीड़िताओं ने संपर्क किया। पीड़िताओं का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। उनका पुनर्वास ठीक तरह से नहीं हो रहा है। सबसे अधिक गंभीर बात यह है कि दो पीड़िताएं अनाथ है। इन लड़कियों को धर्म के आधार पर निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म किया गया।

17 मई से फैंस को एक बार फिर वही धूम धड़ाका देखने को मिलेगा, चौथी टीम के लिए होगी असली जंग

नई दिल्ली एक हफ्ते के अंतराल के बाद IPL बहाल होने जा रहा है। 17 मई से फैंस को एक बार फिर वही धूम धड़ाका देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए BCCI ने लीग को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। अब बोर्ड ने सीजन-18 के बचे मैचों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 मई को फाइनल होना था, मगर अब खिताबी मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। हालांकि प्लेऑफ की दौड़ में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। CSK, RR और SRH टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, वहीं 7 टीमों के बीच अभी भी टॉप-4 में जगह बनाने की जंग जारी है। आईए एक नजर डालते हैं सभी टीमों के प्लेऑफ समीकरण पर- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने अभी तक खेले 11 में से 8 मैच जीते हैं, वहीं तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात के खाते में फिलहाल 16 अंक है। टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए बचे 3 में से कम से कम एक और मैच जीतना होगा। हालांकि जीटी की नजरें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ-साथ टॉप-2 में बने रहने पर होगी। टीम अगर दो मैच जीतती है तो उनकी जगह टॉप-2 में भी पक्की हो सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- IPL बहाल होने के बाद आरसीबी अपना पहला मैच केकेआर के खिलाफ खेलेगी। उस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन सकती है। टीम के खाते में 11 मैचों में 16 अंक है, कोलकाता को हराकर आरसीबी 18 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर की टीम के खाते में 11 मैचों में 7 जीत के साथ 15 अंक है, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। वहीं दिल्ली के खिलाफ रद्द हुआ उनका मैच रिशेड्यूल हो चुका है। पंजाब की टीम को यहां से तीन में से 2 मैच जीतने होंगे। अगर टीम एक जीत दर्ज करती है तो उन्हें प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए इंतजार करना होगा। मुंबई इंडियंस- एमआई के खाते में 12 मैचों में 14 पॉइंट्स है, हालांकि उनका नेट रन रेट (+1.156) अभी भी टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है। मुंबई के अगले दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, जो करो या मरो साबित हो सकते हैं। मुंबई अगर यहां से एक भी मैच हारती है तो उनकी गाड़ी 16 पॉइंट्स पर अटक जाएगी ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के पास टॉप-4 में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा। दिल्ली कैपिटल्स- शानदार अंदाज में सीजन का आगाज करने वाली दिल्ली की टीम अब अपनी लय खो चुकी है। 11 मैचों में 6 जीत के साथ टीम पांचवें पायदान पर है। हालांकि डीसी के पास अभी भी सर्वाधिक 19 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है, मगर इसके लिए उन्हें बचे सभी मैच जीतने होंगे। अगर टीम दो मैच जीतती है तो उन्हें दुआ करनी होगी कि मुंबई अपना एक मैच हार जाए। लखनऊ सुपर जाएंट्स- ऋषभ पंत की टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है क्योंकि उनके पास अभी भी सर्वाधिक 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है, मगर एक हार अब उनका टूर्नामेंट में सफर समाप्त कर सकती है। एलएसजी के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 10 पॉइंट्स है। उन्हें अगले तीन मैच आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने हैं। इसके अलावा उन्हें एमआई, डीसी और केकेआर के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त विराट कोहली को टेस्ट कप्तानी का इशारा किया था लेकिन बाद में उसके सुर बदल गए

नई दिल्ली दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का टेस्ट से अचानक संन्यास चर्चा में है। जो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद और आईपीएल शुरू होने से पहले रणजी ट्रॉफी में खुशी से खेला, ऐसा आखिर क्या हुआ जो उसने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट को अलविदा कह दिया? विराट कोहली के संन्यास के संभावित कारणों को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त विराट कोहली को फिर टेस्ट कप्तानी का इशारा किया था लेकिन बाद में उसके सुर बदल गए। विराट कोहली ने 12 मई को एक इंस्टा पोस्ट में टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया। उनके इस ऐलान की टाइमिंग काफी अहम थी। 5 दिन पहले ही कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था। कुछ ही दिन में इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की बैठक होनी थी। भारत को जून में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। स्पोर्ट्स तक के एक वीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिसंबर-जनवरी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विराट कोहली को इशारा दिया गया था कि उन्हें फिर से टेस्ट टीम की कमान दी जा सकती है। यह तब हुआ था जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कम से कम उनके (विराट कोहली) जो करीबी लोग हैं उनका तो यही कहना है कि एडिलेड टेस्ट के बाद उन्हें फिर से कप्तानी सौंपे जाने का इशारा किया गया था। बाद में चीजें बदल गईं।’ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब भारत को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा तब टीम मैनेजमेंट का रुख बदल गया। अब वह किसी युवा को कप्तान बनाना चाहते थे। उस वीडियो रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि उसके बाद भी विराट कोहली कप्तानी मिलने को लेकर उम्मीद लगाए हुए थे और उन्होंने फरवरी में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी का एक मैच भी खेला। लेकिन अप्रैल में उन्हें दो टूक कह दिया गया कि सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर ही उनकी भूमिका पर विचार किया जाएगा। इसी के बाद विराट कोहली ने रिटायरमेंट का मन बना लिया। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसे भी दावे किए गए हैं कि बीसीसीआई और कुछ दूसरे बड़े नामों ने कोहली को इंग्लैड दौरे पर खिलाड़ी के तौर पर खेलने के लिए मनाने की खूब कोशिशें की, लेकिन वह नहीं माने। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता और दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने भी दावा किया था कि कोहली तो इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे। कुछ ऐसी ही बात पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि विराट कोहली इंग्लैंड में खेलना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने रणजी का भी मैच खेला। कैफ ने कहा कि कोहली को बीसीसीआई और चयनकर्ताओं का सपोर्ट नहीं मिला। पूर्व क्रिकेटर ने तो यहां तक कहा कि हो सकता है कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने कोहली से यह कहा हो कि अब आपका टेस्ट करियर पूरा हो गया, जिसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया हो।

विक्रम विश्वविद्यालय में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र के साथ की मारपीट, जांच के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपा मामला

उज्जैन  विक्रम विश्वविद्यालय के छात्रावास में मंगलवार रात को सीनियर छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब डेढ़ बजे हॉस्टल के कमरे से एक जूनियर छात्र को बाहर निकालकर उसके कपड़े फाड़े और जमकर पीट दिया। मामले में माधवनगर पुलिस को शिकायत की गई है। छात्र का आरोप है कि रैगिंग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। कमरे में पढ़ाई कर रहा था पुलिस ने बताया कि सचिन पुत्र प्रवीण उम्र 20 वर्ष निवासी आगर बीटेक का छात्र है। सचिन विक्रम विश्वविद्यालय के शालिगराम तोमर छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह मंगलवार रात को करीब डेढ़ बजे छात्रावास के कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। उसी दौरान उसके कमरे का दरवाजा किसी ने काफी जोर से खटखटाया था। दरवाजा खोला तो बाहर उसके सीनियर छात्र मुकुल उपाध्याय व कृष्णा खड़े हुए थे। दोनों उसे जबरन कमरे से बाहर खींचकर ले गए और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दोनों ने उसे जमकर पीट दिया। सीनियर्स ने हॉस्टल में जमकर उत्पात मचाया बताया जा रहा है कि पूर्व में भी सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में जमकर उत्पात मचाया था। बुधवार शाम को पीड़ित छात्र ने माधवनगर पुलिस को शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाकर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि मामले को प्रॉक्टोरियल बोर्ड को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह माओवाद पर निर्णायक प्रहार है- मुख्यमंत्री साय

रायपुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी गढ़ माने जाने वाले करेगुट्टालू पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा संयुक्त रूप से 21 अप्रैल से 11 मई 2025 तक चलाए गए 21 दिवसीय व्यापक नक्सल विरोधी अभियान में कुल 31 वर्दीधारी माओवादी मारे गए, जिनमें 16 महिलाएं शामिल हैं। अभियान के दौरान माओवादियों के 216 ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त किया गया तथा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। यह अभियान छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य माओवादियों की सशस्त्र क्षमता को समाप्त कर राज्य के विकास को गति देना है। करेगुट्टालू पहाड़ी, जो छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना के मुलुगू जिले की सीमा पर स्थित है, को माओवादी संगठन वर्षों से अपनी सुरक्षित शरणस्थली के रूप में उपयोग कर रहे थे। इस 60 किलोमीटर लंबे और अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में पीएलजीए बटालियन की टेक्निकल यूनिट सहित लगभग 300-350 माओवादी सक्रिय थे। यहां से देसी हथियार, आईईडी और बीजीएल शेल तैयार किए जा रहे थे। अभियान के दौरान माओवादियों की 4 तकनीकी इकाइयों को भी नष्ट किया गया, जहाँ से 4 लेथ मशीनें, 450 नग आईईडी, 818 बीजीएल शेल, 899 बंडल कार्डेक्स, डेटोनेटर और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। इसके अतिरिक्त राशन, दवाइयां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद हुईं। लगातार 21 दिनों तक चले इस अभियान में कुल 21 मुठभेड़ें हुईं। 3 शव 24 अप्रैल, 1 शव 5 मई, 22 शव 7 मई और 5 शव 8 मई को बरामद किए गए। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के 18 जवान आईईडी विस्फोटों में घायल हुए। हालांकि सभी जवान खतरे से बाहर हैं और उन्हें बेहतर इलाज प्रदान किया जा रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बावजूद जवानों ने साहस और धैर्य के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर कहा कि बीजापुर जिले की करेगुट्टालू की पहाड़ी पर हमारे जवानों ने जिस शौर्य और साहस का प्रदर्शन किया है, वह माओवाद पर निर्णायक प्रहार है। यह केवल ऑपरेशन नहीं, बल्कि भारत के तिरंगे की विजय यात्रा है। मैं सभी वीर सुरक्षाकर्मियों को हृदय से बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में यह लड़ाई माओवाद की जड़ों तक पहुँच चुकी है और हम मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त करने में सफल होंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2025 के शुरुआती चार महीनों में राज्य में कुल 174 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों की मजबूत पकड़ के चलते माओवादी संगठन बिखर रहे हैं और छोटे-छोटे समूहों में विभाजित हो रहे हैं। बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र और नारायणपुर के माड़ क्षेत्र में भी ऑपरेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य शासन का उद्देश्य माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में आमजनों का विश्वास अर्जित करते हुए समावेशी विकास सुनिश्चित करना और समयबद्ध रूप से माओवाद का समूल उन्मूलन करना है।

जैसीनगर में 600 से अधिक नव दंपति जोड़े बंधे मंगल परिणय सूत्र में

जैसीनगर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द्र सिंह राजपूत ने कहा जाता है कि एक बेटी का कन्यादान अगर कोई कर दे तो उसे यज्ञ का पुण्य मिलता है। जैसीनगर में बुधवार को आयोजित कन्यादान योजना में 600 से अधिक बेटियां हैं, जिनका कन्यादान हम ले रहे हैं, जो कि महायज्ञ के समान है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से बेटियों के पिता की चिंताएं दूर हुई हैं, इस योजना ने बेटियों के पिता के माथे का पसीना पोंछने का काम किया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं शादी समारोह एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राजपूत ने यह बात सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में व्यक्त किये।  मंत्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर में यह शादी समारोह एक महापर्व की तरह मनाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि पहले बेटियां बोझ समझी जाती थीं, लेकिन राज्य सरकार अब बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक पूरा खर्च वहन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे लगातार प्रयासों से हमारी बेटियां वरदान बन गई हैं। मंत्री ने विवाह समारोह में सपत्नीक किया नृत्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा मंच पर सभी अतिथियों ने वैवाहिक जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर मंगलकामनाओं के साथ उन्हें विवाह की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनकी पत्नी श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने नृत्य किया एवं वर-वधू को आशीर्वाद दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं आकाश सिंह राजपूत ने भी बुंदेली गीतों पर जमकर नृत्य किया।      सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेटियों बहनों  को अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि पहले जहां एक बेटी का कन्यादान करने में परिवार कई परेशानियों से गुजरता था।  आज सरकार के माध्यम से एक साथ  इतनी बेटियों का कन्यादान करने का हम सब को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मंत्री राजपूत द्वारा अपने क्षेत्र के लिए किये जाने वाले कार्य हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं। इस कन्यादान में उनके द्वारा की गई व्यवस्थाएं प्रशंसनीय हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के माध्यम से जहां सभी वर्गों का कन्यादान किया जाकर परिजनों की चिंताएं भी दूर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा बेटियों की शादी में 49000 की राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर रही है। इससे वह अपना जीवन सुख में व्यतीत कर सकेंगी। उन्होंने सभी नव दंपतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे सुरखी विधानसभा क्षेत्र में दो दिन में एक हजार से अधिक बेटियों का कन्यादान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने बुंदेली बन्ना मांगलिक गीत की प्रस्तुत दी। इस अवसर पर मंत्री राजपूत के आमंत्रण पर बुंदेलखंड की गायिका सुकविता शर्मा ने बुंदेली मांगलिक गीतों की प्रस्तुत दी।  इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वर वधू के परिजन मौजूद थे।  

मैहर जिले में टेक्निकल एरर के कारण किसानों का 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान अटका

सतना कुछ समय पूर्व ही अस्तित्व में आए मैहर जिले में टेक्निकल एरर के कारण किसानों का 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान अटक गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के एवज में मिलने वाली इस रकम का कुछ हिस्सा जारी हो चुका है, लेकिन तकनीकी खामी के कारण वह पैसा किसानों के खाते में नहीं जा पा रहा है। मैहर में इस सत्र में 8600 किसानों ने 150.12 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का 5.77 लाख ङ्क्षक्वटल गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचा था। डिजिटल हस्ताक्षर करते ही भुगतान फेल हो गया किसानों को देने के लिए राज्य शासन से 5 से 12 मई के बीच 3.73 करोड़, 99 लाख और 55.22 करोड़ रुपए के ईपीओ नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय मैहर को प्राप्त भी हुए। लेकिन जेआईटी पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण डिजिटल हस्ताक्षर करते ही भुगतान फेल हो गया। मैहर के उलट सतना में 184 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। यहां 25667 किसानों से 523.33 करोड़ रुपए मूल्य के 20.12 लाख ङ्क्षक्वटल गेहूं की खरीदी की गई थी। शेष भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। इन्हें भुगतान का इंतजार अमरपाटन ब्लॉक के ग्राम लालपुर निवासी किसान नारायण प्रसाद चौरसिया को 189 ङ्क्षक्वटल गेहूं के भुगतान का इंतजार है। किसान ने 11 अप्रेल को यह गेहूं बेचा था। इसी तरह 13 अप्रेल को 75 ङ्क्षक्वटल गेहूं का विक्रय करने वाले जरियरी गांव निवासी भगवती पाण्डेय को भी भुगतान की प्रतीक्षा है। 15 अप्रेल को 240 ङ्क्षक्वटल गेहूं देने वाले मैहर के घनश्याम प्रसाद त्रिपाठी भी 6 लाख 24 हजार रुपए की अपनी राशि मिलने की बाट जोह रहे हैं। 24 अप्रेल को 19 ङ्क्षक्वटल गेहूं का विक्रय करने वाले मैहर के ग्राम देवरा निवासी रामदयाल कुशवाहा को भी 49 हजार 400 रुपए के बकाया में से एक पाई का भुगतान भी नहीं हुआ है। जेआईटी पोर्टल में तकनीकी समस्या आने से नहीं हो रहा भुगतान जेआईटी पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण अभी किसानों को भुगतान नही हो रहा। लगभग डेढ़ सौ करोड़ का भुगतान लंबित है। प्रबंधक संचालक को चिठ्ठी भेजकर अवगत कराया गया है। इसके साथ ही 12 मई को एनआईसी भोपाल को भी पत्र से जानकारी भेज दी गई है। राजीव पाण्डेय, प्रभारी डीएसओ, मैहर

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet