LATEST NEWS

भारत की ट्रेन ईरान में दौड़ेगी, रूस से अफगानिस्‍तान तक रास्‍ता होगा साफ, एशियाई और यूरेशियाई देशों को व्‍यापार का मुख्‍य रास्‍ता मुहैया कराएगा

तेहरान भारत और ईरान चाबहार बंदरगाह से जहेदान शहर के बीच नए रेल मार्ग को तेजी से बनाने की योजना बना रहे हैं। इस रेलमार्ग से रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण ईरानी बंदरगाह चाबहार अंतरराष्‍ट्रीय उत्‍तर-दक्षिण ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) के लिए प्रवेश द्वार बन जाएगा। यह कॉरिडोर मध्‍य एशियाई और यूरेशियाई देशों को व्‍यापार का मुख्‍य रास्‍ता मुहैया कराएगा जो कैस्पियन सागर के पूर्वी तरफ स्थित हैं। इसमें रूस भी शामिल हैं जो अभी पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने के लिए इस मार्ग से भारत संग व्‍यापार करने लगा है। इस कॉरिडोर के बनने से अफगानिस्‍तान का भी अरब महासागर से सीधा संपर्क हो जाएगा और उसकी पाकिस्‍तान के कराची पोर्ट पर से निर्भरता खत्‍म हो जाएगी। भारत और ईरान के अधिकारियों ने कहा है कि नए रेल मार्ग को बनाने के लिए काम तब तेज किया जा रहा है जब चाबहार पोर्ट पर काम शुरू हो गया है। इससे भारत के लिए सामानों को भेजा जाना शुरू हो गया है। इस साल माना जा रहा है कि यह पोर्ट कई मिलियन टन कार्गो को हैंडल करेगा। साल के पहले दो महीने में ही चाबहार पोर्ट से कई टन सामान का आवागमन हुआ है। इन अधिकारियों ने कहा कि रणनीतिक रूप से बेहद अहम भूराजनीतिक स्‍थान पर स्थित होने की वजह से चाबहार पोर्ट INSTC कॉरिडोर का प्रवेश द्वार बन सकता है। अभी यह ईरानी पोर्ट रोड के जरिए देश के बाकी हिस्‍सों से जुड़ा हुआ है। तालिबान भी कर रहा चाबहार पोर्ट में निवेश अधिकारियों ने कहा कि चाबहार और जाहेदान को जोड़ने के लिए वर्तमान रेलवे नेटवर्क की ईरान समीक्षा कर रहे हैं। चूंकि चाबहार पोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ रहा है, ऐसे में रेल और रोड से उसकी कनेक्‍ट‍िविटी बहुत जरूरी है ताकि सामान आसानी से और तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाएं। इसी वजह से इसे आगे बढ़ाने पर बात चल रही है। यह पूरी चाबहार- जाहेदान रेलवे लाइन 700 किमी लंबी होगी। भारतीय रेलवे के IRCON और ईरान रेलवे कंस्‍ट्रक्‍शन के बीच साल 2016 में समझौता होने के बाद भी इस रेल लाइन को लेकर कोई काम आगे नहीं बढ़ पाया है। भारत ने चाबहार पोर्ट के विकास में करोड़ों डॉलर का निवेश किया है। भारत ने हाल ही में वहां पर क्रेन भी लगाई हैं ताकि कंटेनर को आसानी से उतारा और चढ़ाया जा सके। चीन और पाकिस्‍तान के ग्‍वादर पोर्ट को टक्‍कर देने के लिए भारत चाबहार को आगे बढ़ा रहा है। इससे भारत का सीधे अफगानिस्‍तान और रूस तक संपर्क हो गया है। भारत के बाद तालिबान सरकार ने भी ऐलान किया है कि वह चाबहार पोर्ट के पास निवेश करने जा रही है। इस रेलवे लाइन के बनने पर सामानों को तेजी से पहुंचाया जा सकेगा।

नए लॉ में मॉब लिंचिंग पर अलग से कानून का प्रावधान, 7 साल की कैद से लेकर फांसी तक की हो सकती है सजा

नई दिल्ली आईपीसी का दौर जा चुका है, एक जुलाई यानी सोमवार से देश में नए क्रिमिनल लॉ लागू हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन नए कानूनों के कार्यान्वयन से दंड की जगह न्याय होगा और देरी की जगह तुरंत सुनवाई होगी। इस दौरान उन्होंने मॉब लिंचिंग पर कानून का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग के अपराध को लेकर पहले के कानून में कोई प्रावधान नहीं था। अब नए कानूनों में पहली बार मॉब लिंचिंग को परिभाषित किया गया। मॉब लिंचिंग के मामले में 7 साल की कैद या उम्रकैद यहां तक की फांसी की सजा का प्रावधान है। मॉब लिंचिंग पर अलग कानून, कितनी हो सकती है सजा अमित शाह ने कहा कि आजादी के 77 साल बाद आपराधिक न्याय प्रणाली स्वदेशी हो रही। नए कानूनों में मॉब लिंचिंग पर अलग से कानून बनाया गया है। इस कानून के तहत शरीर पर चोट पहुंचाने वाले क्राइम को धारा 100-146 तक का जिक्र है। मॉब लिंचिंग के मामले में न्यूनतम 7 साल की कैद हो सकती है। इसमें उम्रकैद या फांसी की सजा का भी प्रावधान है। इसके अलावा हत्या के मामले में धारा 103 के तहत केस दर्ज होगा। धारा 111 में संगठित अपराध के लिए सजा का प्रावधान है। धारा 113 में टेरर एक्ट बताया गया है। ये हैं नए क्रिमिनल लॉ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) 2023 सोमवार से पूरे देश में प्रभावी हो गए। इन तीनों कानून ने ब्रिटिश कालीन कानूनों क्रमश: भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह ली है। अमित शाह ने कहा कि देशभर के 99.9 फीसदी पुलिस थाने कंप्यूटराइज हो चुके हैं। ई-रिकॉर्ड जनरेट करने की प्रक्रिया भी 2019 से शुरू कर दी गई थी। जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर और चार्जशीट सभी डिजिटल होंगे। नए कानूनों में सात साल या इससे अधिक की सजा वाले अपराधों में फरेंसिक जांच अनिवार्य होगी। न्यायपालिका में भी 21 हजार सब-ऑर्डिनेट न्यायपालिका की ट्रेनिंग हो चुकी है। 20 हजार पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को ट्रेंड किया गया है। अमित शाह ने कहा कि एक ऐसा झूठ फैलाया जा रहा है कि संसद सदस्यों को बाहर निकालने के बाद यह कानून पारित किए गए। यह गलत है। उन्होंने बताया कि 2020 में सभी सांसदों, मुख्यमंत्रियों, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट के न्यायाधीशों को पत्र लिखकर उनसे सुझाव मांगे गए। गृह सचिव ने देश के सभी आईपीएस और जिला अधिकारियों से इस संबंध में सुझाव मांगे। शाह ने बताया कि उन्होंने खुद 158 बार इन कानूनों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद गृह मंत्रालय की समिति के पास इन्हें भेजा गया। फिर ढाई से तीन महीने तक इन पर गहन चर्चा के बाद कुछ राजनीतिक सुझावों को छोड़ते हुए 93 बदलावों के साथ इन बिलों को फिर से कैबिनेट ने पारित किया।

UPI से लेन-देन करने वालों की संख्या में मामूली गिरावट, जून में 1,389 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन

मुंबई UPI Transactions: यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए ट्रांजेक्शन में जोरदार इजाफा हुआ है। जून 2024 में यूपीआई से ट्रांजेक्शन का आंकड़ा 13.89 बिलियन तक पहुंच गया। साल दर साल आधार पर (YoY) पर इसमें 49 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने जारी आंकड़े में इस बात की जानकारी दी है। जून में लेन-देन का वौल्यूम 20.07 लाख करोड़ रुपये रहा, जो मई में 20.45 लाख करोड़ रुपये से 1.9 फीसदी कम है। साल-दर-साल आधार पर, लेन-देन के वौल्यूम में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एवरेज ट्रांजेक्शन रोजाना का एवरेज ट्रांजेक्शन राशि 66,903 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि जून में औसत रोजाना का लेन-देन की संख्य 463 मिलियन थी। जून में, तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) लेन-देन की मात्रा मई में 558 मिलियन की तुलना में 7 प्रतिशत घटकर 517 मिलियन रह गई। अप्रैल 2016 में UPI के शुरू होने के बाद मई 2024 में वॉल्यूम और वैल्यू दोनों के मामले में ट्रांजैक्शन सबसे ज्यादा हुए थे। आधार-इनेबल्ड पेमेंट आधार-इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए भी लेनदेन में बढ़ोतरी देखी गई। मार्च 2024 के बाद ट्रांजेक्शन का वौल्यूम एक बार फिर से 100 मिलियन तक पहुंच गया। हालांकि, FASTag की मात्रा में थोड़ी गिरावट आई क्योंकि औसत दैनिक लेन-देन पिछले महीने के 11.21 मिलियन की तुलना में घटकर 11.15 मिलियन रह गया। जून में इसका वैल्यू पिछले महीने के 191 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 193 करोड़ रुपये प्रतिदिन हो गया। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सोमवार को लेन-देन के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि जून महीने में 1,389 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए हैं। इसके जरिए 20.07 लाख करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर हुई है। पिछले साल जून, 2023 में 934 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 14.75 लाख करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर हुई। इस तरह पिछले साल की तुलना में ऑनलाइन लेन-देन की संख्या 49 फीसदी ज्यादा है, जबकि ट्रांसफर की जाने वाली राशि में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, मई की तुलना में वॉल्यूम में एक फीसदी और वैल्यू में फीसदी फीसदी की गिरावट आई है। मई, 2024 में यूपीआई के जरिए 1,404 करोड़ ट्रांजैक्शन हुआ, जबकि इसके जरिए 20.45 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई थी। अप्रैल, 2016 में यूपीआई के शुरू होने के बाद से मई 2024 में वॉल्यूम और वैल्यू दोनों के मामले में ट्रांजैक्शन सबसे ज्यादा हुए थे।।

राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताना कांग्रेस और आएनडीआइए के सनातन विरोधी हिडन एजेंडे का हिस्सा है: प्रहलाद पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए गए वक्तव्य की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताना कांग्रेस और आएनडीआइए के सनातन विरोधी हिडन एजेंडे का हिस्सा है। ऐसा करके राहुल गांधी ने एक बार फिर सनातन को अपमानित करने का प्रयास किया है, जिसके विरोध में देश भर में गुस्सा है। राहुल गांधी के इस संदेश के जो संकेत देश में गए हैं, वो बेहद खतरनाक हैं। प्रहलाद पटेल मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी और प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल भी उपस्थित थे। पटेल ने कहा, राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा के दौरान जिस तरह से संसदीय नियमों और परंपराओं का लगातार अपमान किया, उसे पूरे देश ने देखा है। मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि सारी दुनिया में अगर अहिंसा, सद्भाव और वसुधैव कुटुंबकम को लेकर किसी का नाम लिया जाता है, तो वह सनातन संस्कृति ही है। हमने किसी के बच्चों को दीवार में चुनवाकर अपने धर्म के बारे में चर्चा नहीं की। हमने तलवार लेकर कभी धर्म का विस्तार करने के बारे में नहीं सोचा। राहुल गांधी हिंसा करने वाले इन लोगों के बारे टिप्पणी करके बताएं, तब उन्हें पता चलेगा। राहुल गांधी ने सदन में यह बता दिया है कि पांच वर्षों तक उनका एजेंडा क्या रहने वाला है।

योजना के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बैठक में सिंहस्थ : 2028 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अंतर्गत क्षिप्रा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की योजना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कान्ह नदी के व्यपवर्तन, कान्ह नदी पर 11 बैराजों के निर्माण, सिंहस्थ के लिए क्षिप्रा नदी में निरंतर जल प्रवाह योजना और क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित 18 बैराजों के निर्माण और क्षिप्रा नदी पर स्नान आदि के बेहतर प्रबंध के लिए घाटों के निर्माण तथा विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि निर्माण कार्य चलने से स्थानीय निवासियों को कोई असुविधा न हो। बैठक में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से कार्यों की प्रगति का विवरण दिया गया। इसके अंतर्गत क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित संरचनाओं, प्रस्तावित बैराजों के निर्माण तथा आवश्यक घाटों के निर्माण से संबंधित जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घाटों के निर्माण में ऐसे पत्थर एवं सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए जो दीर्घकाल तक उपयोगी हों। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास विभाग डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला उपस्थित थे।  

तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, तीन घंटे बाद रास्ते से गुजर रहे दो बाइक सवारों की फिसलने से मौत

सिवनी,आदेगांव सिवनी में तेल का टैंकर पलटने की वजह से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राज मार्ग 44 पर परासिया गांव के पास टैंकर पलटने ते बाद तेल सड़क पर फैल गया था, तीन घंटे बाद जब बाइक सवार गुजरे तो फिसल गए और इसी दौरान पीछे आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे, साथ ही टैंकर को सड़क से हटवाकर किनारे कराया गया। 12 बजे पलटा टैंकर, तीन बजे चपेट में आए बाइक सवार जानकारी के अनुसार तेल से भरा टैंकर मंंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परासिया बंजारी घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद टैंकर का टैंक क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें भरा तेल सड़क पर फैल गया। घटना के तीन घंटे बाद वहां से बाइक में जा रहे खमरिया गूजर के रहने वाले दशरथ कुमार व मोहगांव गूजर के रहने वाले पवन यादव (40) की बाइक सड़क पर फैले तेल के कारण अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अन्य वाहन चालक भी तेल के कारण हादसे का शिकार हुए। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई मार्ग को कराया डायवर्ट इस हादसे की जानकारी लगते ही एसडीओपी अपूर्व भलावी सहित आदेगांव थाना पुलिस व एनएचएआई की टीम घटना स्थल पर पहुंची।पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखनादौन भेजा।साथ ही तेल के बिखराव को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों ने मार्ग को डायवर्ट भी करवा दिया। देर शाम तक वाहन डायवर्ट मार्ग से आवागमन करते रहे। वहीं पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

बाइक चोरी मामले में युवक का अपहरण किया, फिर उसको बांधकर बेरहमी से पिटाई की, आरोपित गिरफ्तार

नरसिंहपुर मोटर साइकल चोरी करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पहले तो युवक का अपहरण किया, फिर उसको बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नहीं आरोपितों ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाइक चोरी का लगाया आरोप पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया, 30 जून को पीड़ित 29 वर्षीय ओमप्रकाश कहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। माता मोहल्ला चीचली का रहने वाला ओमप्रकाश सुबह करीबन 10 बजे खिरका मोहल्ला चीचली में अखिलेश की पान दुकान पर वह खड़ा था, तभी कमल बसोर, तुलाराम कुशवाहा और अक्कू कहार अपनी मोटर साईकिल से आए और तीनों उसे जबरदस्ती अपनी मोटर साईकिल में बैठाकर ग्राम बारहाबडा ले गये। घर के अंदर उल्टा लटकाकर पीटा ओमप्रकाश ने बताया, बारहाबडा में बने किसी कच्चे मकान के कमरे के अंदर ले गये, जहां पर पहले से ही कई और लोग मौजूद थे। उन्होंने मोटर साईकल चुराने का आरोप लगाया। मना करने पर गालिया देकर रस्सी से बांध कर उल्टा लटकाकर बारी बारी से लाठी, बेल्ट से पीटा। पिटाई से उसे शरीर के की हिस्सो में चोट लगी है। आरोपितों को भेजा जेल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपितों गिरफ्तार कर जेल भेग दिया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपित तुलाराम कुशवाहा, कमल वंशकार, शिवराज कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा को केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार उक्त वायरल वीडियों की जांच की जा रही है, यदि अन्य आरोपितों की उक्त घटना में संलिप्ता पायी जाती है, तो उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जावेगी।

पूर्व मध्य रेल द्वारा प्रस्तावित 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति वाले रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे सुरक्षा बाड़ लगाए जा रहे

सासाराम (रोहतास) रोहतास व कैमूर जिले से होकर गुजर रही ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से रेलगाड़ी दौड़ेगी। मिशन रफ्तार के तहत इस खंड पर भी ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। कार्य पूरा हो जाने पर ट्रेनों की रफ्तार 130 से बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक कर दिया जाएगा। पूर्व मध्य रेल द्वारा प्रस्तावित 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति वाले रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे सुरक्षा बाड़ लगाए जा रहे हैं। इसके तहत बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक को कवर किया जाएगा। प्रधानखंटा से डीडीयू तक 231 किमी फेंसिंग का काम पूरा प्रधानखंटा से धनबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेलखंड में से 231 किलोमीटर रेलवे ट्रैक की फेंसिंग का कार्य पूरा हो चुका है। डीडीयू रेल डिवीजन के डीआरएम राजेश गुप्ता के मुताबिक, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 200 किलोमीटर में से 110 किलोमीटर रेलवे ट्रैक फेंसिंग का कार्य प्री-फैब्रिकेटेड सीमेंटेड स्लैब लगाकर पूरा किया जा चुका है। शेष 90 किलोमीटर का कार्य क्रैस बैरियर लगाकर शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह धनबाद मंडल में 175 किलोमीटर ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड में से 25 किलोमीटर लंबे घाट सेक्शन छोड़कर शेष 150 किलोमीटर रेलवे ट्रैक की फेसिंग कार्य किया गया है। इनमें से अब तक 121 किलोमीटर का कार्य प्री-फैब्रिकेटेड सीमेंटेड स्लैब लगाकर पूरा हो चुका है। बाकी बचे 29 किलोमीटर का कार्य क्रैस बैरियर लगाकर अगस्त, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। फेंसिंग कार्य पूरा होने के बाद आवागमन होगा सुगम प्रबंधक ने कहा कि प्री-फैब्रिकेटेड सीमेंट के ढलाई किया हुआ स्लैब को दो पिलरों के मध्य स्थापित कर दिया जाता है तथा क्रैस बैरियर स्टील के दो पिलों के मध्य एक सीमित ऊंचाई के अंतराल पर दो स्टील प्लेटों को लगाया जाता है। बहुप्रतीक्षित ट्रैक फेंसिंग के कई फायदे हैं। उन्होंने कहा कि फेंसिंग कार्य पूरा हो जाने के बाद रेलखंड पर गाड़ियों का आवागमन और सुगम हो जाएगा। इससे ट्रेनों का समय पालन बनाए रखने में मदद मिलने के साथ अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन भी हो सकेगा। साथ ही जहां ट्रेनों का निर्बाध परिचालन होगा, वहीं लोगों द्वारा रेलवे ट्रैकों का अतिक्रमण या अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैकों से गुजरने पर होने वाली घटनाओं पर भी रोक लगेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet