LATEST NEWS

पं. धीरेंद्र शास्त्री को पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जन-जन को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आध्यात्मिक पदयात्रा के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्पष्टवादिता पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशेषता है। वे सनातन संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं। प्रसन्नता का विषय है कि पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जन-जन को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से सनातन के जागरण के लिए बागेश्वर धाम से पद यात्रा आरंभ कर रहे हैं। यह यात्रा 160 किमी की होगी जो 29 नवंबर को ओरछा धाम पहुंचेगी। सनातन का जागरण और जातीय भेदभाव, छुआछूत एवं अगड़े-पिछड़े का भेद मिटाना और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना पदयात्रा का उद्देश्य है।  

बेहतर सड़क नेटवर्क हमारी प्राथमिकता: दिया कुमारी, राजस्थान-158 निकायों में सड़कें बनायेगा पीडब्लूडी

जयपुर। बजट घोषणा 2024—25 की क्रियान्विति में 158 नगरीय निकायों में 270 किमी. सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा। इसके लिए 158 निकायों में सड़क निर्माण के 728 कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर ​दी गई है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला सड़क, ग्रामीण सड़कों के साथ शहरी निकायों के सड़क नेटवर्क को विकसित कर प्रदेश को सड़क कनेक्टिविटी के मामले में देश में नम्बर वन बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा के तहत 295 नगरीय निकायों में 317.50 करोड़ रुपए की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़कें बनाई जानी है। इन नगरीय निकायों के लिए जारी हुई स्वीकृति— 0- अजमेर जिले के नगरीय निकायों में 9 किमी सड़क निर्माण के 15 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये, 0- केकड़ी जिले में 2.8 किमी सड़क के 13 कार्यों के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपये, 0- ब्यावर जिले में 4.9 किमी सड़क के 9 कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपये, 0- भीलवाडा जिले में 7.4 किमी सड़क के 18 कार्यों के लिए 5 करोड़ 80 लाख रुपये, 0- शहपुरा जिले में 3.8 किमी सड़क के 5 कार्यों के लिए 3 करोड रुपये, 0- डीडवाना- कुचामन जिले में 18.6 किमी सड़क के 40 कार्यों के लिए 8 करोड़ रुपये, 0- करौली जिले में 6.8 किमी सड़क के 25 कार्यों के लिए 5 करोड़ 40 लाख रुपये, 0- बीकानेर में 8.5 किमी सड़क के 20 कार्यों के लिए 3 करोड़ 40 लाख रुपये, 0- हनुमानगढ़ जिले में 6.2 किमी सड़क के 10 कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपये, 0- अनूपगढ़ जिले में 3.8 किमी सड़क के 10 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये, 0- श्रीगंगानगर जिले में 16.1 किमी सड़क के 38 कार्यों के लिए 6 करोड़ 20 लाख रुपये, 0- चुरू जिले में 19.4 किमी सड़क के 46 कार्यों के लिए 13 करोड़ रुपये, 0- दूदू जिले में 2.5 किमी सड़क के 8 कार्यों के लिए 2 करोड़ 40 लाख रुपये, 0- कोटपुतली बहरोड़  जिले में 19.1 किमी सड़क के 80 कार्यों के लिए 9 करोड़ 40 लाख रुपये, 0- खैरथल तिजारा जिले में 13.1 किमी सड़क के 37 कार्यों के लिए 9 करोड़ 40 लाख रुपये, 0- सीकर जिले में 16.5 किमी सड़क के 41 कार्यों के लिए 8 करोड़ 40 लाख रुपये, 0- फलोदी जिले में 4.9 किमी सड़क के 2 कार्यों के लिए 2 करोड़ 40 लाख रुपये, 0- पाली जिले में 24.7 किमी सड़क के 58 कार्यों के लिए 13 करोड़ 40 लाख रुपये, 0- सिरोही जिले में 11.1 किमी सड़क के 29 कार्यों के लिए 7 करोड रुपये, 0- बाडमेर जिले में 5.5 किमी सड़क के 8 कार्यों के लिए 3 करोड रुपये, 0- बूंदी जिले में 7.4 किमी सड़क के 17 कार्यों के लिए 7 करोड़ 80 लाख रुपये, 0- बारां जिले में 8.1 किमी सड़क के 39 कार्यों के लिए 6 करोड़ 40 लाख रुपये, 0- झालाबाड़ जिले में 4.3 किमी सड़क के 15 कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये, 0- सवाई माधोपुर जिले में 7.7 किमी सड़क के 27 कार्यों के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपये, 0- उदयपुर जिले में 7.6 किमी सड़क के 12 कार्यों के लिए 5 करोड़ 20 लाख रुपये, 0- चितौडगढ़ जिले में 12.2 किमी सड़क के 41 कार्यों के लिए 7 करोड़ 40 लाख रुपये, 0- राजसमन्द जिले में 12.5 किमी सड़क के 31 कार्यों के लिए 5 करोड़ 40 लाख रुपये,   0- बांसवाडा जिले में 6.2 किमी सड़क के 21 कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपये तथा 0- प्रतापगढ़ जिले के नगरीय निकायों में 7.3 किमी सड़क के 13 कार्यों के लिए     4 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

पुराना भुगतान सहित 6 सूत्री मांगो पर CM से लगाई गुहार, छत्तीसगढ़-राइस मिल एसोसिएशन की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की बैठक आज रायपुर के एक होटल में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, 33 जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री और राइस मिलर्स ने भाग लिया। बैठक में मिलर्स के पुराने भुगतान और खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की पॉलिसी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की यह बैठक लगभग 6 घंटे तक चली, जिसमें 200 से अधिक पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। मिलर्स ने कहा कि जब तक वर्ष 2022-23 का पूर्व भुगतान नहीं किया जाता और खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की पॉलिसी में सुधार नहीं होता, तब तक कस्टम मिलिंग का काम जारी रखना मुश्किल होगा। मिलर्स ने प्रोत्साहन राशि में कमी, धान में पेनल्टी, चावल जमा में पेनल्टी, बैंक गारंटी, सीसीटीवी कैमरा लगाने जैसे मुद्दों पर आपत्ति जताई। बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर 2024-25 की कस्टम मिलिंग नीति में सुधार और पुराने बकाया सीएमआर बिलों के भुगतान में हस्तक्षेप की मांग की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की मांगे- प्रोत्साहन राशि का भुगतान: प्रोत्साहन राशि यथावत 120/- प्रति क्विंटल रखते हुए पूर्व वर्ष 2022-23 की दूसरी किस्त का 60/- रुपये एवं 2023-24 की पहली किस्त का 60/- रुपये भुगतान किया जाए, और वर्ष 2024-25 में प्रोत्साहन राशि मिलर के धान उठाव के विपरीत चावल जमा होने पर एकमुश्त भुगतान किया जाए। साथ ही, FRK, परिवहन, बारदाना और पेनल्टी की विसंगतियों को दूर करके भुगतान किया जाए। हमारा अनुबंध मार्कफेड से है, अन्य से पैसे मिले या नहीं, यह हमें प्रभावित नहीं करता है। चावल जमा की पेनल्टी: मिलर चावल जमा करने के लिए 7 कार्य दिवस में विंग्स ऐप में आवेदन करेगा। यदि 20 कार्य दिवस में निर्धारित मात्रा में चावल जमा नहीं किया जाता, तो केवल उतनी मात्रा पर 5/- प्रति क्विंटल की पेनल्टी लगाई जाए। बारदाना वापसी: बारदाना धान में उपयोग के लिए जमा लिया जाता है, तो मार्कफेड जितना बारदाना का उपयोग करेगा, उसका उपयोगिता शुल्क देकर मिलर्स को बारदाना वापस करेगा। यदि वापस नहीं किया जाता, तो उपयोगिता शुल्क सहित बारदाना की कीमत भी मिलर्स को दी जाए। धान-चावल परिवहन: धान-चावल परिवहन मिलर्स का कार्य नहीं है, इसलिए SLC दर पर धान-चावल परिवहन व्यय का मासिक भुगतान किया जाए, या परिवहनकर्ताओं से मिल में धान-चावल का परिवहन कराया जाए। FRK का भुगतान: FRK का लॉट याइज भुगतान होना चाहिए, क्योंकि मिलर्स का कार्य केवल ब्लेडिंग का है। चावल मिल में कैमरा: चावल मिल में कैमरा लगाने का आदेश स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बैठक के बाद बताया कि सभी जिलों से प्राप्त पत्रों के साथ यह जानकारी मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों तक पहुंचाई जाएगी, और शीघ्र समाधान की अपील की जाएगी।

आईपीएल नीलामी पर्थ टेस्ट के लिए कोई बाधा नहीं बनेगी: पैट कमिंस

पर्थ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भरोसा है कि आगामी आईपीएल मेगा नीलामी, जो पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के साथ ओवरलैप होने वाली है, उनकी टीम को विचलित नहीं करेगी। आईपीएल नीलामी 24 और 25 नवंबर के लिए निर्धारित है और 24 और 25 नवंबर को क्रमशः तीसरे और चौथे दिन का खेल समाप्त होने के तुरंत बाद, कार्रवाई जेद्दा में दो दिवसीय आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में स्थानांतरित हो जाएगी। कमिंस ने कहा, ”हां, मुझे लगता है कि वह नीलामी में है। मुझे ऐसा नहीं लगता (यह एक विकर्षण होगा)। डैन वहां उड़ गया है, लेकिन वह पूरी तैयारी के लिए यहां था। सभी बैठकें कीं, सभी चैट कीं, इसे देखा। हमें वैसे भी यह पता चल गया।” कमिंस ने संवाददाताओं से कहा, “तो, खिलाड़ियों के लिए, मुझे ऐसा नहीं लगता। इनमें से ज़्यादातर खिलाड़ी पहले भी नीलामी में शामिल हो चुके हैं। उन्हें पता है कि वे वास्तव में कुछ नहीं कर सकते। आप बैठे-बैठे ही यह देखते रहते हैं कि आपका चयन होता है या नहीं। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हम पहले दो दिन कैसे खेलते हैं। जहां तक मैं देख सकता हूँ, यह कोई ध्यान भटकाने वाली बात नहीं है। कमिंस और ट्रैविस हेड मौजूदा टीम में एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जिन्हें उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डैनियल विटोरी सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच के रूप में जेद्दा में होने के कारण पर्थ टेस्ट से चूक जाएंगे। रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर के साथ भी ऐसा ही मामला है, जो क्रमशः पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच के रूप में नीलामी में शामिल होने के कारण पहले दिन के खेल के बाद ब्रॉडकास्टर चैनल सेवन के लिए पर्थ टेस्ट पर कमेंट्री करने से चूक जाएंगे। कमिंस ने कहा,”डैन ने हमारे साथ सभी बैठकें और तैयारियां की हैं। सब कुछ तय है, इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है।” ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने शेड्यूलेशन की आलोचना करते हुए कहा, “दोनों टीमों के कई खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं। इसे टेस्ट के बीच नौ दिन के अंतराल के दौरान शेड्यूल किया जा सकता था, ताकि अनावश्यक दबाव से बचा जा सके।” हालांकि, कमिंस शेड्यूलिंग से बेपरवाह हैं। उन्होंने कहा, “हम पर्थ टेस्ट पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। नीलामी का समय इसका मतलब है कि यह खेल के पहले दो दिनों में बाधा नहीं डालेगा। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं।” ऑस्ट्रेलिया और भारत शुक्रवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत करेंगे।  

5000mAh की बैटरी के साथ Vivo Y300 की कल होगा लॉन्च

 नई दिल्ली Vivo ने अपनी पॉपुलर Y सीरीज के नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के तहत Vivo Y300 5G को लॉन्च किया जाएगा। फोन को भारत में 21 नवंबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा। Vivo Y300 5G स्मार्टफोन को 21 नवंबर की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ई स्टोर से खरीदा जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि यह एक पावरफुल 5G स्मार्टफोन होगा, जो कम कीमत में शानदार फीचर्स से लैस होगा। ऑरा रिंग लाइट का मिलेगा सपोर्ट वीवो की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। इसे लेकर कंपनी ने एक इमेज जारी की है, जिससे साफ होता है कि Vivo Y300 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा। फोन को फ्लैटच रियर पैनल में पेश किया जा सकता है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। साथ ही ऑरा रिंग लाइट का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन एमरॉल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। Vivo Y300 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स Vivo Y300 स्मार्टफोन में एक 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दी जाएगी। अगर फोटोग्रॉफी की बात करें, तो फोन में एक 50MP मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा। साथ ही फ्रंट में 8MP वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। वही फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP कैमरा सेंसर दिया जाएगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन IP64 रेटिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इससे फोन पानी और धूल में जल्दी खराब नहीं होगा।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी और कहा कि यह सफलता युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी। भारत ने बुधवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन का ताज पहना। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,”एक अभूतपूर्व उपलब्धि! महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हमारी हॉकी टीम को बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी सफलता कई भावी एथलीटों को प्रेरित करेगी।” हॉकी इंडिया ने बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 में भारतीय महिलाओं की शानदार जीत के बाद सभी खिलाड़ियों के लिए 3-3 लाख रुपये और सभी सहयोगी कर्मचारियों के लिए 1.5-1.5 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की। इस मौके को और भी खास बनाते हुए, एशियाई हॉकी महासंघ ने प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार पोडियम फिनिशरों के लिए ईनाम की घोषणा की है। भारत को 10,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जबकि चीन और जापान को क्रमशः 7,000 और 5,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। जश्न के तौर पर, बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण नकद पुरस्कार की घोषणा की है। टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान राजगीर हॉकी स्टेडियम में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10 लाख रुपये और बाकी सहयोगी स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपये दिए गए।  

टीकाकरण-प्रजनन और उपचार एकीकृत प्लेटफार्म पर होगा: डॉ. समित, राजस्थान-पशुपालन विभाग का डिजिटाइजेशन

जयपुर। शासन सचिव पशुपालन, डॉ समित शर्मा ने कहा है कि पशुओं का चिन्हीकरण, टीकाकरण, प्रजनन, पोषण तथा बीमारियों के उपचार और मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट सेवा को एकीकृत प्लेटफार्म पर संपादित किया जाएगा। इस विषय पर चर्चा करने के लिए आज डा.ॅ शर्मा की अध्यक्षता में भारत सरकार के नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन के प्रतिनिधियों के साथ पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक सचिवालय में आयोजित की गई। इस चर्चा में बीआईएफएल (मोबाइल वेटरिनरी यूनिट तथा कॉल सेंटर सेवा प्रदाता) के प्रतिनिधि भी ऑनलाइन शामिल हुए। बैठक में डॉ शर्मा नेे निर्देश दिया कि ‘‘1962’’ एप अधिक से अधिक पशुपालकों से डाउनलोड करवाया जाए ताकि वे विभागीय योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें और अपने पशुओं के बारे में भी जानकारियां ले सकें। उन्होंने कृषि विभाग के अंतर्गत बने किसानों के व्हाट्सअप ग्रुप पर 1962 एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए। इस एप के माध्यम से पशुपालक अपने पशुओं के उपचार के लिए सीधे ही कॉल सेंटर पर कॉल कर सकेगा। उन्होंने कहा कि पशुओं के टैग नंबर को उनका आधार नंबर माना जाए और उसी नंबर से उनका रजिस्ट्रेशन 1962 एप पर किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि भारत पशुधन एप के एनिमल हेल्थ मॉड्यूल को जल्द से जल्द लागू करने के लिए योजनाबद्ध रूप से आवश्यक तैयारी की जाए। इस संबंध में पशु चिकित्सकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी डॉ शर्मा ने दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पशुओं के उपचार के लिए ई- दवा पर्ची का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। भारत पशुधन एप के नॉलेज सेंटर पर उपलब्ध जानकारियों को साझा करने के लिए आई गॉट कर्मयोगी प्लेटफार्म का उपयोग किया जाना चाहिए। डॉ शर्मा ने बीआईएफएल को निर्देश दिए कि वे टेलीमेडिसिन, व्हाट्सअप और चैटबोट का उपयोग 1962 कॉल सेंटर पर करें। उन्होंने निदेशक पशुपालन को निर्देश दिए कि विभाग के अधिकारियों को भारत पशुधन एप की अधिक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कराई जाए जिसकी अनुपालना में बैठक के बाद पशुधन भवन में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के अधिकारियों ने पशुधन एप से संबंधित अपनी श्ंाकाओं का समाधान किया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा पशुओं के चिन्हीकरण, टीकाकरण, प्रजनन, पोषण तथा उपचार के लिए नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन संचालित किया जा रहा है। बैठक में भारत सरकार के नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन के परियोजना प्रबंधक श्री असद परवेज, वरिष्ठ प्रबंधक श्री आर के श्रीवास्तव, परियोजना प्रबंधक (पीएमयू-इ वाइ) श्री आर रेजिथ तथा सलाहकार डॉ जिगर और पशुपालन निदेशक डॉ भवानी सिंह राठौड़ सहित पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पीजी के 3 नए कोर्स

रायगढ़/रायपुर. राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रायगढ़ स्थित स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी के तीन नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी है. चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस आशय का इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी किया. नए कोर्स में एम.एस. जनरल सर्जरी के लिए 7 सीट, एम.डी. पीडियाट्रिक्स के लिए 4 सीट और एम.डी. जनरल मेडिसिन के लिए 5 सीटों समेत कुल 16 सीटों की अनुमति प्रदान की गई है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील हैं. राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सीटों में वृद्धि से राज्य में एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा. राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा. इससे न सिर्फ मेडिकल में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि राज्य को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे. गुड गवर्नेंस पर सम्मेलन आज से रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 और 22 नवंबर को “गुड गवर्नेंस” विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह इस क्षेत्रीय सम्मेलन के 22 नवंबर को आयोजित समापन सत्र को संबोधित करेंगे. भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और छत्तीसगढ़ के सुशासन और अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से 150 प्रतिनिधियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के छत्तीसगढ़ के अधिकारी शामिल होंगे. क्षेत्रीय सम्मेलन में नवाचार-राज्य, जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व, जिलों का समग्र विकास, ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोत्तम प्रथाएं‘‘, ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे.

शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं ये योगासन, आलस्यं हो जाती है दूर

जीवन में सुख और शांति के लिए आपको एक मजबूत शरीर और शायद अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि एक स्पष्ट भावनात्मक शरीर का अनुभव करने की जरूरत है। यदि आपका पूरा शरीर एक प्रतिध्वनि है तब आप किसी भी भावनात्मक चुनौती को पूरा करने के‍ लिए तैयार रहते हैं। इन सबके लिए शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी होता है। व्यायाम के अन्य प्रकारों में योग का सबसे ज्यादा महत्व है। योग के विभिन्न आसनों द्वारा सांस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। ऊर्जा प्रदान करने वाला आसन : सबसे पहले अपने पैरों के समानांतर खडे हो जाइए। अब, सांस को अंदर करते हुए अपने हाथों को अपने सिर से ऊपर ले जाइए। उसके बाद, अपनी सांसों को छोडते हुए हाथों को कंधे पर रख दीजिए। इस बीच अपने आंखों से सभी प्रकार के तनावों को दूर रखिए। अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रि‍त करते हुए आगे बढिए। तड़ासन : इस आसन में खडे़ होकर अपने पैरों, कमर और गर्दन को एक सीधी लाइन में रखिए। अपनी उंगलियों को सामने की तरफ कर मुट्ठी बांधिए। सांस लेते हुए अपनी बंद मुट्ठी के साथ अपने हाथों को ऊपर की तरफ उठाइए। सांसों को रोककर अपनी एडी को धीरे-धीरे उठाइए। आपने शरीर को ऊपर की तरफ जितना संभव हो खींचिए। फिर सांसों को छोडते हुए सा‍मान्य स्थिति में आइए। इस क्रिया को 5 से 10 बार दोहराइए। त्रिकोणासन : अपने हाथों के बराबर में पैरों को फैला लीजिए। दोनों हाथों को ढीला छोडकर लटकने दीजिए। सांस को अंदर खींचते हुए दाहिने हाथ को आसमान की तरफ ऊपर ले जाइए और बाएं हाथ को शरीर से सटाकर नीचे ही रहने दीजिए। अपने हाथ और पैरों को सीधा रखिए। जब सांस को बाहर छोडते हुए दाहिने हाथ की तरफ झुकिए, इस बीच आपका दाहिना हाथ जमीन के समानांतर होना चाहिए। इसके बाद तेजी से बाएं हाथ से जमीन को छूने की कोशिश कीजिए। सांस लेते हुए सामान्य स्थिति में आइए। इसी क्रिया को विपरीत दिशा में भी दोहराते हुए कम से कम 5 बार कीजिए। भुजंगासन : चेहरे को नीचे की तरफ करके जमीन पर लेट जाइए। अब, अपने माथे को जमीन से छुएं। अपनी हथेली को भुजाओं के नीचे रखिए, और स्थिति ऐसी होनी चाहिए कि आपकी उंगलियां भुजाओं को छू रही हों। अपने पैरों को सीधा रखिए। अपने सिर को पीछे की तरफ हल्का सा ले जाते हुए सांस लीजिए। अपने हाथों से सीने और सिर पर आगे की तरफ दबाव डालिए, लेकिन इस स्थिति में पीठ को मोडे रखिए। अपनी सांसों को रोके रखिए, ताकि सांप जैसी स्थिति दिखे। चेहरे को नीचे लाने से पहले इस स्थिति में 8 से 10 सेकेंड तक रहिए। इस क्रिया को 5 बार दोहराइए। सुखासन : दोनों घुटनों को मोडकर, गर्दन, कमर और पीठ को सीधा रखकर बैठिए। अपनी हथेलियों को सीधा रखिये इंडेक्स उंगली (अंगूठे के बगल वाली उंगली) के अग्र भाग को अंगूठे से छूकर अन्य तीनों उंगलियों को सीधी रखिए। इस आसन को करने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी। रक्त का संचार अच्छे से होगा, तंत्रिका तंत्र और पाचन क्रिया बेहतर होगी। इस आसन को करने से अंदर से शांति महसूस होगी। यह आसन आपको अंदर से मजबूत बनाता है। इन आसनों के जरिये आप न केवल शारीरिक बल्कि मानिसक शांति और शक्ति भी पा सकते हैं।  

व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स और दुकानें सील, छत्तीसगढ़-रायपुर नगर निगम देगा 1 लाख लोगों को नोटिस!

रायपुर. इस साल नगर निगम में 500 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की कवायद शुरू हो चुकी है. इसी के चलते जहां घर-घर दस्तक देकर 1 लाख ऐसी प्रॉपर्टी जिसका मूल्यांकन नहीं हो पाया है, उनको डिमांड नोटिस थमाई जाएगी. वहीं वाट्सअप चैटबॉट और मैसेज के जरिये टैक्स की सूचना देने के लिए तकरीबन 1 लाख 42 हजार संपत्ति मालिकों के स्मार्टफोन मोबाइल नंबर अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया गया है. इधर बड़े बकायादारों पर सख्ती के आदेश के बाद निगम जोन-10 कमिश्नरी ने 4 बड़े बकायादारों की प्रॉपर्टी सील कर दी. जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मुताबिक जोन 10 के तहत वार्ड क्रमांक 56 के टैगोर नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर गोविंद एल्युमिनियम के प्रोपराइटर महेश नारवानी के व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स को नगर निगम ने 10 लाख 47 हजार 196 रुपये बकाया होने एवं बकाया अदा न किये जाने पर सीलबंद कर दिया. इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 50 के महावीर नगर पुरैना क्षेत्र में प्रोपराइटर अजय क्षेत्रे के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर 6 लाख 17 हजार 254 रुपये बकाया राशि जमा नहीं करने पर प्रतिष्ठान को सीलबंद कर दिया गया. इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 56 के श्यामनगर क्षेत्र में प्रोपराइटर अनिल बजाज के व्यवसायिक परिसर को 6 लाख 93 हजार 132 रुपये का बकाया अदा न करने पर सीलबंद किया गया. इस दौरान संबंधित भवन स्वामी ने नगर निगम से बकाया राजस्व की अदायगी करने 3 दिन का समय मांगा. इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 52 के क्षेत्र के अंतर्गत प्रोपराइटर श्रीमती ज्योति शर्मा के आनंद रेस्टोरेंट को नगर निगम का 5 लाख 78 हजार 368 रुपये बकाया टैक्स नहीं देने पर सीलबंद कर दिया गया. स्वसहायता समूह से मदद से सर्वे शहर में लगभग 1 लाख ऐसी प्रॉपर्टी जिसका मूल्यांकन नहीं हो पाया. उसका सर्वे करने के लिए नगर निगम अपने कर्मचारियों के अलावा अब स्वसहायता समूहों से मदद ले रहा है. निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा के मुताबिक इन स्वसहायता समूहों के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे का काम शुरू हो चुका है. जोन के राजस्व निरीक्षकों को कम से कम 50-50 घर का लक्ष्य एक-एक दिन के लिए दिया गया है.

ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर शबरी नदी पार करते एक माओवादी ढेर, ओडिशा पुलिस का एक जवान घायल

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की सीमा से सटे ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. यह मुठभेड़ मल्कानगिरी जिले के जिनेलगुड़ा गांव के पास शबरी नदी के किनारे तड़के सुबह हुई. जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर शबरी नदी पार करने की सूचना के बाद ओडिशा पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. इस मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का एक जवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल से एक नक्सली का शव भी बरामद हुआ है. फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

पर्थ स्टेडियम में ऑलराउंडर कितनी गेंदबाजी कर सकते हैं, इस पर कोई सीमा नहीं होगी: पैट कमिंस

पर्थ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की है कि मिशेल मार्श भारत के खिलाफ पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रवार से पर्थ स्टेडियम में ऑलराउंडर कितनी गेंदबाजी कर सकते हैं, इस पर कोई सीमा नहीं होगी। कमर के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर सर्जरी के कारण कैमरून ग्रीन की अनुपस्थिति में, एक ऑलराउंडर के रूप में मार्श की भूमिका, जो सीम गेंदबाजी के कुछ ओवर दे सकते हैं, इस महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है। मार्श ने मई के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में केवल चार ओवर गेंदबाजी की है, जब उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 अभियान से बाहर होना पड़ा और उन्होंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए शेफील्ड शील्ड मैचों में भी गेंदबाजी नहीं की। “ठीक है, वह निश्चित रूप से गेंदबाजी करने के लिए उपलब्ध है, वह एक ऑलराउंडर है। जिस तरह से हम चार गेंदबाज़ों को तैयार किया गया है, हम वास्तव में एक ऑलराउंडर को ढेर सारी गेंदबाजी करने के लिए बजट नहीं दे सकते। इसलिए मुझे लगता है कि (मार्श गेंदबाजी) प्रत्येक पारी में कुछ स्पैल या ऐसा ही कुछ करेंगे।” कमिंस ने गुरुवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “लेकिन वह खेलने के लिए तैयार है। वह इस सप्ताह वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। उसका शरीर बहुत अच्छा है, पिछले कुछ समय से यह सबसे अच्छा है। हमने कभी किसी पर ऊपरी सीमा नहीं लगाई। वह खेलने के लिए तैयार है और जितनी ज़रूरत है उतनी गेंदबाजी करने के लिए तैयार है।” उन्होंने यह भी बताया कि कैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, जिन्होंने सीम गेंदबाजी के लिए लेग-स्पिन को छोड़ दिया है, अपने शेफ़ील्ड शील्ड मैचों में 33.2 ओवर गेंदबाजी करने के बाद पर्थ टेस्ट में गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक हैं। “वह हमेशा गेंद से प्रभावित करने की कोशिश करता है, जो कि शानदार है। उसे गेंदबाजी करना पसंद है। उसने क्वींसलैंड के लिए कुछ उपयोगी ओवर फेंके हैं। जाहिर है, उसके पास लेग स्पिन है, उसने पहले भी थोड़ी ऑफ स्पिन गेंदबाजी की है, और फिर इस साल उसने तेज गेंदबाजी की है। इसलिए, मुझे यकीन है कि वह किसी न किसी स्तर पर गेंद को पकड़ लेगा। वह काफी बाउंसर भी फेंक रहा है। इसलिए शायद हम किसी समय इस पर ध्यान देंगे।” हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने लगभग एक दशक से भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज नहीं जीती है। 2014/15 में भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में केवल मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और स्टीव स्मिथ ही बचे हैं। कमिंस ने स्वीकार किया कि आगामी सीरीज जीतना उनके खिलाड़ियों का लक्ष्य है। “मुझे लगता है कि लगभग आधे चेंजरूम में, हम जीत नहीं पाए हैं। यह हममें से बहुतों के लिए आखिरी चीज है।” “पिछले कुछ सालों में हमारे सामने आई लगभग हर चुनौती का हमने डटकर सामना किया है और अच्छा प्रदर्शन किया है। एक और साल, एक और होम समर के लिए ऐसा करना, इसे और मजबूत करेगा। सिर्फ़ दो या तीन सीज़न की बात नहीं, यह अचानक आधी पीढ़ी की बात हो गई है।” “पिछले दो या तीन सालों से यह मूल रूप से एक ही टीम रही है। मैच से पहले का हफ़्ता बहुत सामान्य है। सब कुछ बहुत सहज है। हर कोई जानता है कि उसे कैसे तैयारी करनी है। हमारी टीम की एक खूबी सिर्फ़ निरंतरता ही नहीं है, बल्कि हर कोई कितना अच्छा खेलता है और हम साथ में खेलना कितना पसंद करते हैं।” उन्होंने निष्कर्ष निकाला,”हम सभी उत्साहित हैं, हम जानते हैं कि भारत सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। उनके पास कुछ ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिनसे हम ज़्यादा परिचित हैं, लेकिन हम जानते हैं कि वे जिसे भी चुनेंगे, वे निश्चित रूप से उसे टेस्ट क्रिकेट के लिए काफ़ी अच्छा मानेंगे।”  

आयोग सदस्य प्रो. अय्यूब खान की अध्यक्षता में हुई बैठक, राजस्थान-माध्यमिक शिक्षा विभाग की डीपीसी आयोजित

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की डीपीसी बैठक का आयोजन आयोग सदस्य प्रो. अय्यूब खान की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों हेतु के 11 हजार से अधिक शिक्षकों के पदोन्नति प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया बैठक दौरान वाइस प्रिंसिपल, हेडमास्टर, प्राध्यापक के पदों हेतु विभिन्न वर्षों की रिव्यू डीपीसी तथा विभिन्न विषयों के प्राध्यापक, 9 संभागों के पीटीआई एवं लाइब्रेरियन के पदों पर पदोन्नति हेतु वर्ष 2021-22, 2022-23 की नियमित डीपीसी की गई। बैठक में श्री मनीष गोयल, सना सिद्दीकी सहित विभिन्न संभागों के संयुक्त निदेशक इत्यादि भी उपस्थित रहे। सहायक आचार्य- हिंदी भर्ती के साक्षात्कार का चतुर्थ चरण  2से 13 दिसंबर तक जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत हिंदी विषय के 214 पदों हेतु चतुर्थ चरण के साक्षात्कार का आयोजन 2 से 13 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा। आयोग सचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।

6.35 लाख का गांजा जब्त, छत्तीसगढ़-रायपुर में RPF ने दो तस्कर पकड़े

रायपुर. लंबे समय बाद अब रायपुर रेल मंडल की आरपीएफ टीम ने गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. जबकि रायपुर रेल मंडल से निकलने के बाद कई दिनों से गांजा तस्करों को नागपुर रेल मंडल की टीम ने पकड़ा था. हालांकि पिछले दिनों भिलाई सीआईबी ने भी एक गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रे.सु. ब. रायपुर रमन कुमार के दिशा निर्देशन एवम मार्गदर्शन में रेसुब पोस्ट सेटलमेंट प्रभारी अजय शर्मा के नेतृत्व में सीआईबी रायपुर,  विशेष खुफिया शाखा रायपुर, टास्क टीम रायपुर की संयुक्त टीम के द्वारा महाराष्ट्र एवं झारखंड राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रायपुर के PF नम्बर 01 खम्भा नम्बर 40 के पास 02 व्यक्ति जिनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष, रंग सांवला काली दाढ़ी को घेरा बंदी कर पकड़े जिनके पास 03 ट्रॉली बेग रंग लाल, नीला , काला में  मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया. नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पता नरेश नायक पिता परबे नायक उम्र 24 वर्ष निवासी बिडाबारू थाना- मदनपुर रामपुर जिला- कालाहांडी (ओडिशा) व रंजीत नायक पिता राजू नायक उम्र 20 वर्ष निवासी बूढ़ाडोरिंग पोस्ट उरलादानी थाना- मदनपुर रामपुर जिला- कालाहांडी (ओडिशा) के पास से जप्त गांजा का कुल वजन 31.780 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका कीमती 6,35,600/( छह लाख पैंतीस हजार छः सौ रुपया) को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत जब्त गांजा , संपूर्ण कागजात के साथ NCB रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया.

शमी भाई ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, उम्मीद करते हैं आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देख पाएं: बुमराह

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगाज में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में खेला जाना है, जहां टीम इंडिया की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जो 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने हैं। रोहित एडिलेड टेस्ट मैच के साथ सीरीज में वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे या नहीं इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है, हालांकि बुमराह ने उनको लेकर अहम अपडेट दिया है। शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। इसके बाद से वह इंजरी और सर्जरी के चलते टीम से बाहर रहे हैं, हाल में उन्होंने रणजी ट्रॉफी के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। जहां बंगाल की ओर से उन्होंने सात विकेट भी चटकाए थे। मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जब बुमराह से शमी की फिटनेस पर अपडेट पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शमी भाई ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, और वह इस टीम का बहुत अहम हिस्सा हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैनेजमेंट उनके ऊपर नजर गड़ाए हुए है, उम्मीद करते हैं कि चीजें ठीक रहें और हो सकता है आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देख पाएं।’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कप्तान रोहित शर्मा और शमी साथ में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे और एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ेंगे। पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जा रहा है, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा। ऐसे में पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच काफी लंबा गैप है। एडिलेड में खेला जाने वाला सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet