LATEST NEWS

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत फिलहाल श्रृंखला में 2-1 से आगे, आज होगा श्रृंखला जीतने पर फोकस

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को निर्णायक चौथा टी20 मैच और श्रृंखला जीतने की कोशिश में जुटी भारतीय टीम के लिये रिंकू सिंह का बल्लेबाजी क्रम और खराब फॉर्म चिंता का सबब होगा। संजू सैमसन और तिलक वर्मा के शतकों के अलावा भारतीय बल्लेबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन नहीं किया है। भारत फिलहाल श्रृंखला में 2-1 से आगे है लेकिन 3-1 से जीतने के लिए बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी। भारत के लिए वांडरर्स हमेशा से भाग्यशाली रहा है जहां उसने 2007 में पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 विश्व कप जीता था। एक साल पहले पिछली टी20 श्रृंखला में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शतक जमाकर टीम को जीत दिलाई थी। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 16 में से 13 मैच जीते हैं और इस बार वह श्रृंखला जीतकर लौटना चाहेंगे। पिछली बार श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ रही थी चूंकि एक मैच बारिश की भेंट हो गया था। टी20 क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार रिंकू सिंह का फॉर्म भी चिंता का सबब है जो पिछले कुछ महीने से अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि छठे या सातवें नंबर पर उतरने से वह सहज होकर खेल नहीं पा रहे हैं। भारत में अगला टी20 विश्व कप 2026 में है और सूर्यकुमार के पास रिंकू में आत्मविश्वास भरकर उनके प्रदर्शन को ढर्रे पर लाने का पूरा समय है। स्पष्टता के अभाव में उनके जैसे हुनरमंद क्रिकेटर को खोने का जोखिम भारतीय टीम नहीं उठा सकती। मौजूदा श्रृंखला में रिंकू दो मैचों में छठे और एक मैच में सातवें नंबर पर उतरे और 28 रन ही बना सके। निचले क्रम पर उतरने से 11, 9 या 8 रन का स्कोर चिंता का विषय नहीं है लेकिन असल चिंता इस बात की है कि इसके लिए उन्होंने कुल 34 गेंदें खेल डाली। आईपीएल के दौरान भी रिंकू को 15 मैचों में कुल 113 गेंद ही खेलने को मिली थी यानी प्रति मैच 7.5 गेंद। एक फिनिशर के तौर पर रिंकू को हर पारी में करीब दस ही गेंद मिल सकती है। इससे शायद उनके आत्मविश्वास पर असर पड़ा है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह आक्रामक खेलें या सहायक की भूमिका में रहें। रिंकू ने अधिकांश समय पांचवें नंबर पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन जब संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के तौर पर और तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर उतर रहे हैं तो रिंकू को हार्दिक पांड्या से पहले उतारना कठिन है। टीम प्रबंधन को इस मसले का तुरंत हल निकालना होगा। भारत ने अपने 15 में से 12 खिलाड़ियों को पहले तीन मैचों में आजमाया है और अब देखना है कि तेज गेंदबाज यश दयाल या विशाख विजयकुमार को पहला मौका मिलता है या नहीं। संभावित प्लेइंग 11 : भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, रवि बिश्नोई दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला समय : रात 8:30 बजे। कहां देखें मैच टीवी पर : स्पोर्ट्स 18 लाइव स्ट्रीमिंग : जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर

गुलाब उद्यान में 15 से 17 नवंबर तक बोनसाई प्रदर्शनी आयोजन

 भोपाल राजधानी में लिंक रोड नंबर एक स्थित गुलाब उद्यान में आज से 17 नवंबर तक बोनसाई प्रदर्शनी आयोजन किया जा रहा है। भोपाल लेक सिटी बोनसाई एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में चार सौ से अधिक बोनसाई पौधों की अनूठी प्रतिकृतियों का प्रदर्शन होगा। 15 नवंबर को शाम चार बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के खेल व युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा की जाएगी। प्रदर्शनी में बोनसाई को लेकर कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी 16 और 17 नवंबर को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेगी। भोजपुर क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में भोपाल लेक सिटी बोनसाई एसोसिएशन की संस्थापक सदस्य अरुंधति तिवारी ने बताया कि इंडोनेशिया के बोनसाई विशेषज्ञ ययात हिदायत, अधित्य आजी पमुनगकास के साथ ही सौमिक दास नई दिल्ली, अनुपमा वडेचला बेंगलुरु, गोविंद राज हैदराबाद आदि बोनसाई प्रेमियों को इस विधा की बारीकियों से अवगत कराएंगे। भोपाल के 40 साल से ज्यादा समय से बोनसाई से जुड़े लोग इसमें अपने पुराने संग्रह का प्रदर्शन करेंगे। दशकों पुराने पौधे होंगे प्रदर्शित उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जैड, मधुकामिनी, फाइकस, बुद्धा पीपल के 50 से 55 साल पुराने पेड़ विशेष रूप से प्रदर्शित होंगे। इन्हें बड़े गमलों में विशेष आकार दिया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएन बिंद्रा ने बताया कि इस दौरान कार्यशालाएं और सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रतिभागियों को बोनसाई की देखभाल, पेड़ों के आकार को नियंत्रित करने के तरीकों और उन्हें सही आकार में बनाए रखने के लिए टिप्स दिए जाएंगे। बोनसाई कला का इतिहास और विकास विषय पर विशेष सत्र भी रखा गया है।

28 नवंबर तक करा सकते हैं मतदाता सूची में संशोधन, केंद्रों पर बीएलओ कर रहे मतदाता सूची सुधार कार्य

भोपाल  जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन करने के लिए 28 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता सूची संशोधन कार्य का निरीक्षण करने के लिए संभागायुक्त संजीव सिंह मतदान केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से चर्चा की और उन्हें दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटे। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है या फिर जिला छोड़ दिया है, उनकी जानकारी जुटाकर नाम हटाने की कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, संयुक्त कलेक्टर दीपक पांडे, एसडीएम टीटीनगर अर्चना शर्मा सहित अन्य अधिकारी संभागायुक्त के साथ रहे। इन केंद्रों पर पहुंचे संभागायुक्त संभागायुक्त गुरुवार को चार इमली क्षेत्र के मतदान केंद्र 213, 214 और 215 पर पहुंचे और बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यों का देखा । इसके साथ ही वह नर्मदा भवन स्थित मतदान केंद्र 203, 204 और 205, तुलसी नगर स्थित शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र 172, 173, 174, 175 और 176 पर भी पहुंचे और निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बीएलओ और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। सूची में सभी पात्र नागरिकों का नाम दर्ज हो, यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। जिले में 21 लाख से ज्यादा मतदाता भोपाल जिले में कुल 2029 मतदान केंद्र हैं। वहीं, सात विधानसभा क्षेत्रों में 21 लाख 14 हजार 70 मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 10 लाख 85 हजार 470 पुरुष और 10 लाख 28 हजार 432 महिला और 168 अन्य यानी थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। अवकाश के दिनों में लगेंगे शिविर पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 नवंबर तक दावे-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान अवकाश के दिनों में 16 नवंबर, 17 नवंबर दावे-आपत्ति प्राप्त करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संबंधित बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति प्राप्त करेंगे।

राज्य शासन ने 55 लाख हितग्राहियों को 2674 करोड़ 39 लाख रूपये से अधिक की आर्थिक सहायता की प्रदान

भोपाल राज्य शासन द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को इस वित्तीय वर्ष में 2674 करोड़ 39 लाख रूपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण डॉ. आर.आर. भोंसले ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा समाज के निर्धन, निराश्रित, वृद्धजन, कल्याणी, परित्यक्ता, अविवाहित, दिव्यांगजनों तथा कन्या अभिभावकों को सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 6 प्रकार की पेंशन योजनाओं के माध्यम से 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रति माह 600 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। डॉ. भौसले ने बताया कि चालू वित्त वर्ष अप्रैल माह में 57 लाख 12 हजार हितग्राहियों को 342 करोड़ 73 लाख, मई माह में 56 लाख 33 हजार हितग्राहियों को 338 करोड़ 2 लाख, जून माह में 55 लाख 29 हजार हितग्राहियों को 381 करोड, जुलाई माह में 55 लाख 16 हजार हितग्राहियों को 330 करोड़ 96 लाख, अगस्त माह में 55 लाख 40 हजार हितग्राहियों को 332 करोड़ 42 लाख, सितम्बर माह में 55 लाख 40 हजार हितग्राहियों को 332 करोड़ 41 लाख रूपये, अक्टूबर माह में 55 लाख 45 हजार हितग्राहियों को 332 करोड़ 71 लाख रूपये तथा नवम्बर माह में 55 लाख 55 हजार हितग्राहियों को 333 करोड़ 32 लाख रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जा चुकी है।  

सिंहस्थ में एंटी-टेरर स्क्वाड, बम निरोधक दस्ते भी तैनात, श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

 उज्जैन  में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अन्य विभागों के साथ-साथ पुलिस ने भी अपनी तैयारियां प्रारंभ दी हैं। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए गए कि विदेश आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष दल तैनात किया जाए। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मेले की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, और फेस रिकग्निशन तकनीक का उपयोग किया जाए। मेला क्षेत्र में मोबाइल पुलिस चौकियां स्थापित की जाएं। 24 घंटे पुलिस गश्त रहेगी और एंटी-टेरर स्क्वाड तथा बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया जाएं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए टीम हर समय तैयार रखें। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष प्राथमिकता बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टर में विभाजित किया जाए और प्रत्येक सेक्टर में एक प्रभारी अधिकारी तैनात होगा, जो सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा। यातायात को नियंत्रित करने के लिए उज्जैन के पास के जिलों को भी शामिल करके विस्तृत योजना बनाई जाए। सिटी बसों के साथ-साथ ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की जाएगी। रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। हेल्पलाइन नंबर भी होगा जारी पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस प्रशासन इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पडेस्क और बाल सुरक्षा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जाएगी। भीड़ के मूवमेंट का विशेष ध्यान रखें विभिन्न सिंहस्थ के समय सेवा दे चुके सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को भी अपने अनुभव साझा करने के लिए बैठक में बुलाया गया। सेवानिवृत्त आईपीएस सरबजीत सिंह ने भीड़ के मूवमेंट का विशेष ध्यान के साथ ही टेली कम्यूनिकेशन में नवीन तकनीक का प्रयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं, विशेष पुलिस महानिदेशक उपेन्द्र जैन ने बताया कि सभी विभागों से पुलिस का अच्छा समन्वय होना चाहिए। इससे काम काफी आसान हो जाता है। सेवानिवृत्त अधिकारी मनोहर वर्मा ने स्नान घाट की अच्छे से योजना बनाने के साथ यातायात प्रबंधन, महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए उज्जैन के पड़ोसी जिलों को भी कार्ययोजना में शामिल करने का सुझाव दिया।

प्रदेश के मालवा क्षेत्र में जल्द ही रोजगार के नए अवसर खुलने वाले हैं, तीन नए इंडस्ट्रियल एरिया का होगा निर्माण

इंदौर  मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में जल्द ही रोजगार के नए अवसर खुलने वाले हैं। ये तीन नए इंडस्ट्रियल एरिया पीथमपुर, धार और बदनावर में बनने वाले हैं। इससे मालवा क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पीथमपुर में पहले से मौजूद सेक्टरों का भी विकास किया जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर भी तैयार की जा रही है। धार जिले में धामनोद के पास जैतापुरा में भी जमीनों का आवंटन लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा तारापुर और लालबाग-बसवी में भी नए प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। इन जगहों पर जमीन उद्योग विभाग के पास ही है, जिससे प्रोजेक्ट्स शुरू करने में आसानी होगी। पुरानी जमीन का नए सिरे से विकास होगा पुराने औद्योगिक क्षेत्रों में खाली पड़ी जमीन को भी नए सिरे से विकसित करने की योजना है। अभी तक कुल 1716 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की जा चुकी है। इन्वेस्टर्स समिट से पहले इनसे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। ऐसा होगा धार इंडस्ट्रियल एरिया धार जिले के तारापुर में करीब 256 हेक्टेयर में नया औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा। वहीं लालबाग-बसवी में करीब 216 हेक्टेयर जमीन पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया पीथमपुर सेक्टर 8 यानि बरदारी में 450 हेक्टेयर और सेक्टर-9 यानि भाटखेड़ी में 538 हेक्टेयर में नए प्रोजेक्ट विकसित किए जाएंगे। इन प्रोजेक्ट्स पर अनुमानित लागत 1000 करोड़ रुपये आएगी। इन प्रोजेक्ट्स से करीब 3500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। पीथमपुर सेक्टर 6 के फेज-2 का भी विस्तार होगा, जिसके लिए 74.853 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे करीब 2500 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। बदनावर औद्योगिक क्षेत्र बदनावर के भेंसोला में 205 हेक्टेयर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 207 करोड़ रुपये है और इससे लगभग 3000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। माचल में 23.35 हेक्टेयर में एक लॉजिस्टिक पार्क बनाने का प्रस्ताव है, जिसकी लागत करीब 25 करोड़ रुपये आएगी। इस प्रोजेक्ट से करीब 1 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। एमपीआईडीसी भी कर रही मदद एमपीआईडीसी भी कंपनियों की मदद के लिए तत्परता से काम कर रही है। ताकि उन्हे अपना काम शुरू करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस विषय पर बात करते हुए एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इंदौर-धार रीजन में पहले से ही कई बड़े इन्वेस्टर अपने प्रोजेक्ट को लेकर जुड़ रहे हैं। उन्हे जमीन से लेकर अन्य चीजों में समस्या न हो इसके लिए काम किया जा रहा है।

साय सरकार किसानों को धान खरीदी का भुगतान मात्र 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेगी

रायपुर  छत्तीसगढ़ में  14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है. इस दौरान साय सरकार 27 लाख से अधिक किसानों से धान की खरीद समर्थन मूल्य पर करेगी. किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार किसानों को भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेगी. विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अपने घोषमा पत्र ‘मोदी की गारंटी’ में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा किया था. सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में लिखा, “मोदी की गारंटी के अनुरूप हमारी सरकार ने किसानों के हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का अपना वादा पूरा किया है. इस बार भी 27 लाख से अधिक किसान भाईयों को इसका लाभ मिलेगा.” 72 घंटे के अंदर… सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार… आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.  अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे.” उन्होंने आगे लिखा कि किसानों को धान खरीदी के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े, इसका भी हमने विशेष ख्याल रखा है और 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है, ‘हमारा गर्व- धान खरीदी का पर्व’ सीएम साय ने कहा, “अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है. हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है. हमारा गर्व – धान खरीदी का पर्व. जम्मो किसान साथी मनला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ शुभकामना…” सीएम साय ने किसानों को धान खरीदी की दी शुभकामनाएं: धान खरीदी की शुरुआत को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा “प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार…  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है.”     धान खरीदी का पर्व जम्मो किसान साथी मनला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ शुभकामना: विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ 27 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदी: सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में इस बार 27 लाख से ज्यादा किसानों का धान सरकार खरीद रही है. इसका भुगतान भी 72 घंटे के अंदर किया जाएगा. सीएम ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के लिए ज्यादा दूरी तय न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रदेश में 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है.  

मध्य प्रदेश में अब गायों होगी GPS से निगरानी, बनेगी हाईटेक गौशाला, हर गाय का हेल्थ कार्ड

भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार गौ रक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील नजर आ रही है. रोज सड़क हादसों की शिकार होती गायों को बचाने के लिए प्रदेश में हाईटेक गौशाला और गौ वनविभाग जैसे एक्शन प्लान बनाए जा रहे हैं. हाईटेक गौशाला की शुरुआत राजधानी भोपाल से होगी. जल्द ही 10 हज़ार गायों की क्षमता वाली गौशाला बनेगी राजधानी भोपाल में 10000 गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौशाला बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है जिसमें शुरुआत में 2000 गायों को रखा जाएगा. भोपाल के कलेक्टर कौशल्या विक्रम सिंह ने कहा कि गौशाला का काम एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा. काऊ हेल्थ कार्ड और रन एस्केलेटर से गायों सफाई की सुविधा 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रही हाईटेक गौशाला में गायों के हेल्थ को मॉनिटर करने के लिए हर गए का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, जिसे डॉक्टर की विशेष टीम मॉनिटर करेगी, इसके अलावा हाईटेक गौशाला में रनिंग एस्केलेटर के जरिए गायों को नहलाने और उनकी साफ सफाई का काम किया जाएगा. इस गौशाला में मशीनों द्वारा पशु आहार तैयार किया जाएगा . जीपीएस के जरिए गायों के घूमने की होगी मॉनिटरिंग गौशाला में रह रही गायों के घूमने की मॉनिटरिंग जीपीएस के जरिए की जाने की योजना है ताकि जाना जा सके कि गाय गौशाला के अंदर और बाहर कितना विचरण कर रही है. भोपाल में बन रही इस गौशाला में भोपाल और आस पास के क्षेत्रों की गायों को रखा जा सकता है. गौ अभयारण्य बनाने का भी है प्लान भोपाल के साथ-साथ प्रदेश के कुछ और शहरों में इसी तरह की हाईटेक गौशाला आने वाले दिनों में बनाई जाएगी. इसके अलावा गौ संरक्षण के लिए प्रदेश भर में 9 गौ अभयारण्य बनाने की भी सरकार की योजना है जिन जिनमें आवारा गायों के साथ-साथ ऐसी गायों को भी रखा जाएगा जो दुधारू नहीं है.

ट्रंप ने अमेरिका में जासूसी से जुड़ी जिम्मेदारी के लिए तुलसी गबार्ड को चुना, US में पैदा हुईं तुलसी हिंदू और पूरी तरह शाकाहारी

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनोल्ड ट्रंप को जीत हासिल हुई है। ट्रंप ने बुधवार को अपना ‘डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस’ (DNI) चुना। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की पूर्व सदस्य तुलसी गबार्ड को DNI बनाने का फैसला किया है। गबार्ड चार बार सांसद रह चुकी हैं और 2020 में वह राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार भी थीं। गबार्ड के पास पश्चिम एशिया और अफ्रीका के संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में तीन बार तैनाती का अनुभव है। वह हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी को छोड़कर रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हुई थीं। ट्रंप ने घोषणा की, ‘मुझे यह ऐलान करते हुए काफी खुशी हो रही है कि पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड डीएनआई के रूप में सेवाएं देंगी। दो दशकों से अधिक समय तक तुलसी ने हमारे देश और सभी अमेरिकियों की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है।’ उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की पूर्व उम्मीदवार के रूप में उन्हें दोनों दलों में व्यापक समर्थन प्राप्त है, लेकिन अब वह रिपब्लिकन पार्टी की अहम सदस्य हैं…।’ कौन हैं तुलसी तुलसी अमेरिका की पहली हिंदू महिला सांसद हैं। उन्होंने अक्सर पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार की निंदा की है। गबार्ड अमेरिका में जन्मी थीं। उनकी मां ने हिंदू संस्कृति के अनुसार अपने बच्चों का पालन-पोषण किया। वह एक आजीवन शाकाहारी हैं। कांग्रेस की सदस्य होने की शपथ उन्होंने भगवद गीता पर हाथ रखकर ली। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ उत्पीड़न का मुद्दा वह उठाती रही हैं। हिंदुओं का उठाया था मुद्दा साल 2021 में तुलसी गबार्ड ने बांग्लादेश में बार-बार अत्याचार के बाद हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया। 1971 में अल्पसंख्यक समूह के खिलाफ क्रूरता के लिए उन्होंने पाकिस्तानी सेना पर हमला बोला। अपने प्रस्ताव में उन्होंने उल्लेख किया कि कैसे 50 साल पहले पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेश में हजारों बंगाली हिंदुओं को मार डाला, प्रताड़ित किया और उनके घरों से निकाल दिया। उन्होंने पाकिस्तान की जमीन का आतंकियों की ओर से इस्तेमाल होने का मुद्दा उठाया था।

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में फिर चलेगा विशेष अभियान

भोपाल मध्य प्रदेश के 55 जिलों की 428 तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए 15 नवंबर से राजस्व महा अभियान 3.0 शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें सबसे बड़ी चुनौती नामांतरण के विवादों का निपटारा है। 428 तहसीलों में कुल दो लाख 31 हजार 595 नामांतरण के प्रकरण अब भी लंबित हैं। राजस्व न्यायालयों में मामलों के लंबित रहने की वजह से हो रहे विवादों को रोकना प्रशासन की बड़ी चुनौती रही है। राजस्व मामलों के समय सीमा में निपटारे का प्रयास विफल रहने के बाद सरकार ने महा अभियान शुरू कराए थे। 15 जनवरी से चला था पहला महा अभियान इस साल पहला महा अभियान 15 जनवरी से 15 मार्च तक चला था। इसमें 30 लाख राजस्व मामलों का निपटारा हुआ। दूसरा महा अभियान 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चला था। उस बार 50 लाख राजस्व मामलों का निपटारा हुआ। इन दोनों अभियानों में दो लाख 71 हजार 636 नामांतरण के मामलों का निराकरण हुआ। पिछले दो महा अभियानों की सफलता के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने राजस्व महा अभियान 3.0 शुरू करने का निर्देश दिया था। अब सभी जिलों के कलेक्टर और संभागायुक्तों को अभियान चलाकर लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 18 लाख नामांतरणों का निराकरण प्रदेश की 428 तहसीलों में अब तक 18 लाख 95 हजार 239 नामांतरण के प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है। दरअसल, साइबर तहसीलों के गठन के बाद से नामांतरण की प्रक्रिया सरल हो गई है, जिसका यह परिणाम है कि अब 15 दिन में ही अधिकांश प्रकरण निराकृत हो जाते हैं। इनमें अविवादित सबसे अधिक 18 लाख 20 हजार 271 और विवादित कुल 74 हजार 968 प्रकरण शामिल हैं। मध्य प्रदेश की तहसीलों में नामांतरण के मामलों की स्थिति अविवादित नामांतरण     कुल मामले – 20,46,635     जिनका समाधान हो गया – 18,20,271     लंबित मामले – 2,26,364 विवादित नामांतरण     कुल मामले – 80,199     जिनका समाधान हो गया – 74,968     लंबित मामले – 5,231  

पटवारी: किसानों के सेवक और योजनाओं के आधारस्तंभ, लेकिन सरकार का ‘दुश्मन’?

Patwari: Servant of farmers and pillar of schemes, but ‘enemy’ of the government? मध्यप्रदेश के पटवारी—एक ऐसा अनोखा प्राणी, जिसे देख के किसान को तो राहत मिलती है, लेकिन सरकार की भृकुटियाँ तन जाती हैं। यह वो कर्मचारी है जो कागज़ों में सरकारी योजनाओं को मिट्टी में मिलाने का माद्दा रखता है, ताकि वो असल में किसान की ज़मीन पर उतर सकें। पटवारी, जो सीमांकन से लेकर नामांतरण तक के काम में हर किसान के लिए खड़ा होता है, उसे ही “दुश्मन” का तमगा मिल जाता है! और वेतन? अरे भाई, 5200-20200 ग्रेड पे में तो पटवारी अपनी रोटी-सब्जी और चाय का खर्च भी संभाल लें, यही क्या कम है! बाकी राज्यों में अगर उन्हें मोटी तनख्वाह मिलती है, तो वो बेकार की बात है, आखिर ये तो मप्र के पटवारी हैं। अब 24 सालों से एक ही वेतन पर डटे रहना भी तो एक मिसाल है, न? उनके लिए सिर्फ़ 258 रु का आवास भत्ता और 300 रु का यात्रा भत्ता काफी है। सरकारी योजनाओं की वाहवाही लूटने में भले सरकार आगे हो, पर ज़मीन पर इन्हें लागू करवाने का सारा दायित्व पटवारियों पर है। राजस्व महाअभियान की बात करें, तो पहले और दूसरे चरण में 80 लाख से अधिक मामलों का पटवारियों ने समाधान कर किसानों और आम जनता को राहत दी। लेकिन क्या मजाल कि सरकार ने कभी उनके इस योगदान का ढोल पीटा हो? तीसरे चरण में भी पटवारियों की भूमिका अहम रहेगी, लेकिन शायद फिर भी उनकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाएगा। सरकारी तकनीक की हालत यह है कि ई-बस्ता में काम ऑनलाइन होते हैं, मगर पटवारी के पास उपकरणों की किल्लत ऐसी कि कुछ को 2017 में मोबाइल दिए गए थे, जो अब कबाड़ बन चुके हैं। साफ्टवेयर ऐसे हैं कि जैसे कठिनाइयों की मीनार खड़ी कर दी गई हो। हर रोज़ नए-नए प्रयोगों के बीच पटवारी, किसानों की सेवा में लगा हुआ है, फिर भी उसे “दुश्मन” कहना कितना उचित है? यही तो विरोधाभास है कि किसान हितैषी को दुश्मन कहा जा रहा है। वो पटवारी जो सरकार की रीढ़ है, हर किसान के हक़ में खड़ा है, और जो बिना किसी नाम के सिर्फ़ अपने फर्ज को निभाता है, क्या उसे ये दुश्मनी का तमगा चाहिए?

राशिफल शुक्रवार 15 नवंबर 2024

मेष राशि- आपके विचार आपको दूसरों के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाते हैं। आपका व्यक्तित्व आपके दोस्तों को आकर्षित करता है, जो आपसे सलाह मांग सकते हैं। ड्राइव करते समय सावधान रहें। वृषभ राशि- अपने दिल और दिमाग को क्लियर रखना उस प्यार को पाने का एक शानदार तरीका है, जिसके आप हकदार हैं। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, जीवन के नए सबक सीखने के लिए तैयार रहें। मिथुन राशि- जीवन का आनंद लें। अपनी एनर्जी का उपयोग करें और दुनिया को अपना व्यक्तिगत पक्ष दिखाएं। आज आपको उस व्यक्ति के साथ कुछ खास समय बिताने का मौका मिलेगा, जिसे आप पसंद करते हैं। कर्क राशि- खर्च बढ़ सकते हैं। आपके केयरिंग स्वभाव के कारण आपको कोई पसंद कर सकता है। मौजूदा संबंधों को मजबूत करने का मौका न जाने दें। अपनी पर्सनालिटी को अपनी बातचीत का हिस्सा बनने दें। सिंह राशि- आज के दिन अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें। आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हंसी-मजाक के लिए भी समय निकालें। कन्या राशि- खर्चों पर पकड़ बनाएं। अगर आज चीजें योजना के मुताबिक नहीं होती हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अपनी भावनाओं पर भरोसा रखें और अपने दिल की सुनें। तुला राशि- आज दोस्तों से मिलने-जुलने में संकोच न करें। उन चीजों पर समय बर्बाद करने के बजाय जो आपको दुखी करती हैं, अपनी एनर्जी का उपयोग ऐसी जगह करें, जिससे आपको लाभ हो सके। वृश्चिक राशि- रोमांस के मामले में कुछ लोगों को पारिवारिक हस्तक्षेप का सामना करना पड़ सकता है। याद रखें की हर कोई आपके डीसीजन को नहीं समझेगा या उसका सपोर्ट नहीं करेगा। धनु राशि- आज अपने पार्टनर के साथ अपनी खट्टी-मीठी यादों का जश्न मनाने का खास अवसर है। प्रोफेशनल लाइफ को अगले लेवल पर ले जाने के लिए सोच-विचार में कुछ समय बिताएं। मकर राशि- आज नेगेटिव सोच से बचें। अपने दिल की आवाज सुनें, तब भी जब आपकी दुनिया शोर-शराबे वाली लगती हो। बाहरी लोगों के विचारों को सही निर्णय लेने में बाधा न बनने दें। सेहत पर ध्यान दें। कुंभ राशि- छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स जो आपके करियर को मजबूत बनाते हैं, उन पर ध्यान दें। चाहे जितना प्रेशर हो, आज पार्टनर के लिए समय निकालें और अपने कनेक्शन को मजबूत होने दें। मीन राशि- याद रखें, आपका प्रेम जीवन आपका है और डीसीजन आपको खुद को ही लेना है। खुद पर और अपने दिल पर भरोसा रखें, भले ही दूसरे लोगों की राय आपके या आपके रिश्ते के खिलाफ हो।

पीएम मोदी बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी छिंदवाड़ा के श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय एवं जबलपुर के राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय, राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, जनजाति कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विकास की अनेक सौगात दी जाएगी। इस दौरान 229.66 करोड़ रूपये की लागत के 76 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जायेगा। समारोह में लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य गुदुम्ब, शैला, करमा, रीना की प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। धार और धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में धार के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस परिसर में दोपहर एक बजे भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव FRA एटलस के साथ धार और धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में सिकल सेल उन्मूलन 2047 डाक टिकिट का विमोचन भी होगा। इस अवसर पर 334.36 करोड़ रूपए लागत के 57 विकास कार्यों भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया जायेगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ और दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल वितरित की जायेगी। कार्यक्रम में जनजातीय गौरव सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।  

मध्य प्रदेश में मंत्रियों को प्रभार के जिले और विभाग में सीमित तबादले करने का अधिकार भी दिया जा सकता है

भोपाल मंत्रालय स्तर पर 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब सरकार मैदानी जमावट करेगी पर यह काम पांच जनवरी, 2025 के बाद होगा। अभी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के कारण कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित 65 हजार बूथ लेवल ऑफिसर के तबादले पर प्रतिबंध लगा है। यदि अभी किसी अधिकारी को बदलना भी है तो उसके लिए पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही मंत्रियों को प्रभार के जिले और विभाग में सीमित तबादले करने का अधिकार भी दिया जा सकता है। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का काम पांच जनवरी, 2025 तक चलेगा। मतदाता सूची के काम में लगे अधिकारी-कर्मचारी एक प्रकार से चुनाव आयोग में प्रतिनियुक्ति पर आ गए हैं। ये ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदनों का परीक्षण करके अंतिम रूप देते हैं, इसलिए इन्हें काम पूरा होने तक नहीं हटाया जाता है। अधिकारियों को जल्दी बदलने के पक्ष में नहीं इस दायरे में लगभग एक लाख अधिकारी- कर्मचारी आते हैं। अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने के बाद से ही माना जा रहा है कि वे मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर पर अपनी टीम तेजी के साथ बनाएंगे पर ऐसा नहीं हुआ। वे भी अधिकारियों को जल्दी-जल्दी बदलने के पक्ष में बिलकुल भी नहीं हैं। पदस्थापना को लेकर सूची बनवाई यही कारण है कि उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग से अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर सूची बनवाई और पहले चरण में मंत्रालय स्तर पर परिवर्तन प्रस्तावित किया, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दी। वहीं, अब मैदानी स्तर पर प्रशासनिक जमावट होगी। इसमें कलेक्टर से लेकर अन्य अधिकारी प्रभावित होंगे। विधानसभा का शीतकालीन सत्र होने के बाद प्रस्ताव तैयार होगा।

मध्यप्रदेश में उद्योगों के कर्मचारियों के लिए बनेगी टाउनशिप, 1362 फ्लैट बनाए जाएंगे

इंदौर पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी-अफसरों को इंदौर और आसपास के शहरों से अपडाउन न करना पड़े, इसलिए मप्र औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) उद्योगों के समीप ही आवासीय टाउनशिप तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है। दरअसल केंद्र सरकार की मंशा है कि औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए उसी क्षेत्र में आवासीय सुविधाएं विकसित की जाए ताकि उन्हें कार्यस्थल तक जाने में परेशानी न हो। टाउनशिप विकसित की जाएगी इसलिए एमपीआईडीसी ने दो प्रोजेक्ट का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय को भेजा है। जिसमें इंदौर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं वाली आवासीय सोसायटियों की तर्ज पर पीथमपुर में टाउनशिप विकसित की जाएगी। पीथमपुर के सेक्टर-1 और 6 में दो टाउनशिप में बनने वाली 22 इमारतों में 1362 फ्लैट तैयार किए जाएंगे। टाउनशिप परिसर में गार्डन, सीसीटीवी सर्विलांस, पार्किंग, चौड़ी सड़कें, प्ले जोन, लिफ्ट, फायर सेफ्टी आदि सुविधाएं मिलेंगी। पीथमपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत टाउनशिप विकसित की जाएंगी। प्रयोग सफल होने पर प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जाएगा। लोग रोज अपडाउन करते हैं पीथमपुर में एक हजार से अधिक उद्योग संचालित किए जा रहे हैं। इन उद्योगों में मप्र सहित अन्य प्रदेशों से आए लाखों कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से एक लाख से अधिक लोग इंदौर, राऊ और महू से अपडाउन करते हैं। हर वर्ष इस औद्योगिक क्षेत्र में सात फीसद की दर से कर्मचारियों की बढ़ोतरी हो रही है। एमपीआईडीसी ने इन्हीं बिंदुओं को लेकर कुछ समय पहले सर्वे किया था, जिसमें पता चला कि पीथमपुर में इन कर्मचारियों के लिए किफायती बजट में 15 से 20 हजार घरों की जरूरत है। इधर पीथमपुर के आसपास निजी कॉलोनियों में जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। आवासीय टाउनशिप की प्लानिंग श्रमिकों को मलिन बस्तियों और अवैध बस्तियों में अस्वच्छ परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसलिए एमपीआईडीसी ने पीथमपुर के सेक्टर-1 और 6 में आवासीय टाउनशिप की प्लानिंग की है। हाल ही में इन दोनों टाउनशिप का मसौदा तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। संभवत: आगामी वर्ष में इन प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। दोनों टाउनशिप में गार्डन, सीसीटीवी सर्विलांस, पार्किंग, प्ले जोन, लिफ्ट, फायर सेफ्टी जैसी अनेक सुविधाएं रहेंगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet