LATEST NEWS

लाखों रुपए की बनी बिल्डिंग 2 वर्ष में हुई खंडहर आखिर क्यों

 टीकमगढ़  टीकमगढ़ जिले की विकासखंड पलेरा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बमोरी कला जिसमें स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल लगभग 2011 की बनी वेल्डिंग पूरी तरह से 2वर्ष में ही पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी जिसमें एसडीएम जतारा के द्वारा स्कूल न लगाने के लिए आदेशित किया गया था 5 साल से ऊपर होने जा रहा है जिसमे ताला डाला हुआ है एवं ध्वस्त हालत में बिल्डिंग खड़ी हुई है आज तक नई बिल्डिंग के लिए न प्रस्ताव किया गया है ना ही संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है जिसमें मात्र बच्चे दो या तीन बरस उसमें बैठे जिसमें लाखों रुपए की लागत से बनी बिल्डिंग पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है जिसमें बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें सही मात्रा में सीमेंट सरिया डाला होता तो कैसे 2 साल में खंडर हो जाती अभी बमोरी कला में पुराने स्कूल की करीब सभी बिल्डिंग  खड़ी है अगर मिट्टी का मकान भी होता तो कम से कम 50 वर्ष तक खड़ा रहता अभी तो इतनी जल्दी खंडार नहीं होता    इसका सीमेंट हाथों से छूटता है यह एक जांच का विषय है बमोरी कला में CM रायज स्कूल के लिए जो शासन जमीन तलाश कर रही है यदि इसी बिल्डिंग को तोड़कर के तीन मंजिल नए सिरे से बनाई जाए तो CM स्कूल के लिए बहुत ही उपयुक्त जगह रहेगी एवं भविष्य में बच्चों को इधर-उधर न भटकना पड़ेगा अगर इस बिल्डिंग को नहीं गिराया गया आगे चलकर कोई भी घटना का रूप ले सकती है जिस ठेकेदार द्वारा यह बिल्डिंग बनाई गई थी उसके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई  ग्रामीणों की मांग है ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करके उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए एवं बिल्डिंग को नए सिरे से बनाया जाये ग्रामीण का कहना है कि आगे जो बिल्डिंग बनाई जाएगी उसके लिए सही ठेकेदार का प्रशासन चुनाव करके उसको ही टेंडर दिया जाए जिससे की नई बिल्डिंग भ्रष्टाचार् की भेंट ना चढ़े

खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-कवर्धा में यूपी का 700 बोरा अवैध धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने के एक दिन पहले कबीरधाम जिले में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई है. कबीरधाम जिले के मध्यप्रदेश से लगे सीमावर्ती क्षेत्र चील्फी में 700 बोरा अवैध धान पकड़ा गया है. धान से भरा ट्रक जब्त कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, यूपी से लाए जा रहे धान को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खपाने की तैयारी थी. धान के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अवैध धान की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है. यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मिलकर की है. थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने कहा, धान का अवैध परिवहन रोकने सीमावर्ती इलाके में चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

यात्रियों को बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेन के रेलवे बढ़ा दिए फेरे

भोपाल अगर आप छठ पूजा में घर गए थे और अब वापस लौटने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत की है। रेलवे ने त्योहारी सीजन के अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली दो विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।  दरअसल, इनमें नांगेड़-पानीपत स्पेशल ट्रेन को 4 ट्रिप में चलाने का फैसला लिया है वहीं एकता नगर (केवड़िया)-रीवा महामना एक्सप्रेस में 2 कोच अस्थाई रुप से दोनों दिशाओं में लगाने का निर्णय लिया हैं। रेलवे के इस कदम से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों के रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय और बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे उनकी यात्रा और भी आरामदायक हो जाएगी। इन स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई नांदेड- पानीपत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन -गाड़ी संख्या 07437 नांदेड- पानीपत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 14 और 19 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से 5:40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 1:40 बजे पानीपत पहुंचेगी। -गाड़ी संख्या 07438 पानीपत -नांदेड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 15 और 20 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशऩ से 15:35 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 3: 00 बजे नांदेड स्टेशन पहुंचेगी। -ये ट्रेन दोनों दिशाओं में एमपी के भोपाल, इटारसी और खंडवा स्टेशन में रुकेगी। एकता नगर (केवड़िया)- रीवा महामना एक्सप्रेस -गाड़ी संख्या 20905 एकता नगर(केवड़िया)-रीवा महामना एक्सप्रेस 15 से 27 नवंबर तक लगातार चलेगी। -गाड़ी संख्या रीवा महामना- एकता नगर(केवड़िया) एक्सप्रेस 16 से 28 नवबंर तक लगातार चलेगी। ये दोनों दिशाओं में एमपी के खडंवा, इटारसी, गाडरवारा, जबलपुर स्टेशन में रुकेगी। रेलवे ने दी यात्रियों को जानकारी रेलवे विभाग के वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी हुई अवधि से यात्री ट्रेनों का फायदा ले सकते हैं। यात्री किसी भी कंम्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र, ऑनलाइन आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सही जानकारी के लिए नजदीकी स्टेशन, एनटीईएस और रेल मदद ऐप 139 का उपयोग करें।

विजयपुर और बुधनी में मतदान सम्पन्न, दिग्विजय सिंह ने शुरू की राजनीती, जाने क्या बोला

भोपाल मध्य प्रदेश में दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव खत्म होते ही राजनीति तेज हो गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कई लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया है. आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता बुलाई है. मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वीडियो वायरल करते हुए विजयपुर विधानसभा सीट पर बूथ क्रमांक 195 के अनुसूचित जाति के मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया है. बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कई दबंगों ने विजयपुर और बुधनी में मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने से रोका. उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज की जाएगी? पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधनी विधानसभा सीट पर भी मतदान प्रक्रिया को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभावित किए जाने का आरोप लगाया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि बूथ क्रमांक 136 और 137 पर सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए महिलाओं पर आशा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया. चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता हार के डर से गलत बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां भी चुनाव होता है, वहां पर निर्वाचन आयोग का हस्तक्षेप होता है. ऐसी स्थिति में अगर कोई असंतुष्टि है तो निर्वाचन आयोग से उन्हें शिकायत करनी चाहिए.

अस्पताल में मौत पर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, छत्तीसगढ़-दुर्ग में शादी के 11 साल बाद बनने वाली थी मां

दुर्ग। भिलाई के छावनी क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है. शहर के करुणा अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई. महिला की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है. बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय गर्भवती महिला वंदना वैष्णव आठ महीने की गर्भवती थी और रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि उनकी बच्चेदानी का मुंह खुल गया है, जिसके बाद ऑपरेशन की तैयारी की गई. ऑपरेशन से पहले महिला डॉक्टर ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद वंदना को अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) शुरू हो गया. ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई. वंदना के परिवार ने अस्पताल की महिला डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि 11 साल बाद गर्भवती होने के बाद उनकी खुशियों पर अचानक हादसा मातम में बदल गया. वंदना की नवजात बच्ची को जन्म के तुरंत बाद सांस लेने में तकलीफ होने के कारण स्पर्श अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों का आरोप मृतिका के पति विजय वैष्णव ने करुणा हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल का कहना है कि बच्चेदानी का मुंह खुल गया है तो उसके लिए फिर ऑपरेशन कराएं बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो बोलकर स्पर्श हॉस्पिटल ले गए और पत्नी की डेथ हो गई. अब यह डेथ नॉर्मल है. कैसा है, यह समझ में नहीं आ रहा. इसलिए हम पोस्टमार्टम करवाना चाह रहे हैं. अगर लापरवाही हुई होगी तो पोस्टमार्टम से पता चलेगा. डॉक्टर का पक्ष करुणा हॉस्पिटल की गायनिकोलॉजिस्ट डॉ. सोनल देवांगन ने बताया कि वंदना के गर्भाशय का मुंह खुलने के कारण ऑपरेशन करना जरूरी था. ऑपरेशन के दौरान वंदना का सैचुरेशन कम होने लगा, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. डॉक्टर ने बताया कि वंदना को डीआईसी (डिसेमिनेटेड इंट्रावस्कुलर कोएगुलेशन) जैसी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई.

बैतूल में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ा दी कार, महिला चिल्लाई तो गाड़ी लेकर भागा ड्राइवर

बैतूल  बैतूल में दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे बच्चे के ऊपर एक शख्स ने कार चढ़ा दी। गाड़ी का पहिया बच्चे के पैरों से गुजरा। महिला चिल्लाई लेकिन ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। परिजन 4 साल के बच्चे को अस्पताल पहुंचे। बच्चे का इलाज चल रहा है। परिजन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना चंद्रशेखर वार्ड की है। पुलिस कार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। जानें पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर वार्ड निवासी अयांश(4) बुधवार दोपहर को घर के बाहर साइकिल चला रहा था। बच्चे की मौसी अर्चना खड़े होकर अयांश को देख रही थी। तभी ग्रे कलर की कार आई। कार रुकी तो एक महिला उतरी। साइकिल चला रहे अयांश के पीछे कार खड़ी थी। इसी बीच ड्राइवर ने अयांश को कुछ कहा। अयांश खड़ा हो गया। थोड़ी देर बार अयांश के ऊपर ड्राइवर ने कार चढ़ा दी। अयांश गिर गया और कार का पिछला टायर उसके पैर के ऊपर से निकल गया। बच्चे की मौसी चिल्लाई लेकिन ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया।   जानबूझकर चढ़ाई कार परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे का इलाज चल रहा है। बच्चों के घरवालों ने बुधवार रात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी में मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार और उसके चालक की तलाश कर रही है।परिजन ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर ने जानबूझकर बच्चे पर गाड़ी चढ़ाई। उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। कार के टायर के निशान अयांश की पेंट पर छप गए हैं। इससे साफ है कि कार के पहिए उसके पैरों से गुजरे हैं। बच्चे की पेंट पर छप गए टायर के निशान पुष्पलता ने कहा- हम कार से आने वाले लोगों को नहीं पहचानते। ड्राइवर ने जानबूझकर बच्चे पर गाड़ी चढ़ाई। उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। कार के टायर के निशान अयांश की पेंट पर छप गए हैं। इससे साफ है कि कार के पहिए उसके पैरों से गुजरे हैं। हमने पैंट बिना धोए सुरक्षित कर लिया है। रजिस्ट्रेशन नंबर से तलाश रहे कार परिजन ने बुधवार रात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। टीआई देवकरण डेहरिया ने कहा, ‘सीसीटीवी में मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है।’

थाईलैण्ड के धम्मकाया फ़ाउण्डेशन ने मध्यप्रदेश के बौद्ध भिक्षु संघ को बौद्धगया में किया संघदान

Dhammakaya Foundation of Thailand donated Sangha to the Buddhist monks of Madhya Pradesh in Gaya. भोपाल ! बुद्धभूमि धम्मदूत संघ के अध्यक्ष और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बौद्ध धम्मगुरु भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो के विशेष आग्रह पर मध्य प्रदेश के 1) बुद्धभूमि माहाविहार मोनेस्ट्री,चुनाभट्टी भोपाल, 2) पुष्फ बुद्धविहार ग्वालियर,3) सारिपुत्र बुद्ध विहार मुरेना,4) करुणामैत्री बुद्ध विहार,सेमई,भिड़ और 5) सम्यक बुद्धविहार दतिया मध्यप्रदेश के पाँच बुद्ध विहारों के पाँच-पाँच बौद्ध भिक्षुसंघ को थाईलैण्ड का विश्व स्तरीय सबसे बड़ा बौद्धों का संस्थान “धम्मकाया फ़ाउंडेशन” द्वारा बौद्धगया के पावन ज्ञान स्थली में भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो,भोपाल, भंते सुभद्रबोधि महाथेरो, मुरेना,भंते विश्वज्योति थेरो ,दतिया,भंते श्रद्धातिलक, सेमई ,भिड़,भिक्षुणी पुष्फश्रद्धा,ग्वालियर के भिक्षु संघ को चिवर दान,आर्थिकदान और संघदान किया.इस अवसर थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय स्तर के बौद्ध भिक्खू डॉ पोर्नचाई पिनयापोंग ,अध्यक्ष विश्व बौद्ध गठबंधन (WAB) (अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संगठनों का एक नेटवर्क है)डॉ मिथिला चौधरी अध्यक्ष -विश्व बौद्ध गठबंधन (यूथविंग) थाईलैण्ड और अन्य थाईलैण्ड के बौद्ध उपासक/उपासिका उपस्थित थे.इस अवसर पर भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने विश्व धरोहर साँची का प्रतिरूप के रूप में मोमेंटो देकर साधुवाद प्रदान किया. भोपाल कल दिनांक 15 नवंबर 2024 को बुद्धभूमि महाविहार उपासक संघमैत्रेय बुद्ध महाविहार उपासिका संघ द्वारा वर्षावास समापन समारोह के पावन अवसर पर पुण्य महोत्सव स्थान-: बुद्धभुमि महाविहार मोनेस्ट्री,चुनाभट्टी कोलार रोड भोपाल म.प्र.,दिनांक -: कार्तिक पूर्णिमा 15 नवम्बर 2024 दिन शुक्रवार, समय सुबह 10:00 बजे से पूज्य भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो, अध्यक्ष- दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ ,भोपाल उनके शिष्य भंते राहुलपुत्र और भंते संघशील,डबरा* के वर्षावास समापन पर भव्य पुण्य महोत्सव का आयोजन किया गया हैं. जिसनें सामूहिक भिक्षु संघ का भोजनदान ,कठिन चिवर दान रैली, परित्राणपाठ, धम्मदेशना, भिक्षु संघ को चिवर दान, आशीर्वाद, मंगल मैत्री,साधुवाद

पुलिस ने समझा बुझाकर उतारा, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में मोबाइल टावर पर चढ़ा नशेड़ी

कोंडागांव। जिले के ग्राम चिवावंड में एक शराबी युवक की वजह से हड़कंप मच गया है। दरअसल, आज दोपहर साप्ताहिक बाजार के दौरान एक युवक शराब के नशे में धुत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे नहीं आया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाईश दी, लेकिन युवक पर समझाईश का कोई भी असर नहीं दिखा रहा है। पुलिस ने जवानों को तैनात कर दिया है और उनका प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक ग्राम भोगाड़ी का रहने वाला है। आज दोपहर वह चिवावंड के साप्ताहिक बाजार आया हुआ था, इस दौरान उसने शराब का सेवन किया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लोगों ने सोचा कि शाम तक नशा उतरते वह नीचे उतर आएगा, लेकिन जब युवक नीचे नहीं आया तो लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बता दें कि खबर लिखे जाने तक युवक को नीचे उतारने में सफलता नहीं मिली है।

पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में घुसा चोर, पकड़ा गया तो बोला- चोरी न करें तो क्या मर जाएं, जीआरपी बदमाश की तलाश में जुटी

इटारसी  पाटलिपुत्र सुपर एक्सप्रेस में एक शातिर बदमाश ने इटारसी में चाकूबाजी कर स्लीपर कोच के यात्रियों में दहशत फैलाकर एक महिला यात्री का मंगलसूत्र झपट लिया। वह ट्रेन में चोरी करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान यात्रियों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसने खुद को चाकू मारना शुरू कर दिया। मौका पाकर वह दूसरी बोगी में जाने के बाद लापता हो गया। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया था। प्राप्त वीडियो के आधार पर अब जीआरपी बदमाश की तलाश में जुट गई है। वायरल वीडियो में बदमाश खुद को बेरोजगार बताकर नौटंकी करते कह रहा है कि काम नहीं हैं तो क्या करूं। 300 की नौकरी कैसे करूंगा। चोरी नहीं करें, तो क्या मर जाएं! जीआरपी थाना प्रभारी रामस्नेही चौहान के अनुसार यह वारदात 11 नवंबर की रात को इटारसी से गाड़ी रवाना होने के आधा घंटे बाद की है। बहुप्रसारित वीडियो में नजर आ रहा है कि जब बदमाश को यात्रियों ने घेरकर पीटा तो वह कहने लगा कि उसके पास रोजी-रोटी, रोजगार नहीं है। बहन की शादी करनी है। चोरी नहीं करें तो क्या मर जाएं। 300 की नौकरी पर क्या काम करूंगा। वह यह भी कह रहा है कि उसे पुलिस के हवाले मत करना। लूट के बाद ट्रेन के भुसावल पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों ने जीआरपी थाने में मंगलसूत्र चोरी और चाकूबाजी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर डायरी बुधवार रात इटारसी जीआरपी को जांच के लिए भेजी। बैग चुराकर भाग रहा था बदमाश पुलिस के अनुसार बदमाश ट्रेन में सवार यात्री राकेश जायसवाल का बैग चोरी कर जा रहा था। यात्री की अचानक नींद खुलने पर शोर-शराबा हुआ। तब कोच के अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। बदमाश की पिटाई कर उसे कोच में घेर लिया। यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। घेरने पर मारा चाकू इस बीच बदमाश ने अपने पास रखा चाकू निकाल खुद को मारना शुरू कर दिया, जिससे घबराए यात्री दूर हो गए। मौके पर फरियादी राकेश जायसवाल, उसकी पत्नी, मां के घेरने पर बदमाश ने यात्री राकेश पर चाकू से हमला किया। जब बचाव के लिए उसकी मां आगे आई तो बदमाश ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया, इसके बाद वह भाग गया। जीआरपी तलाश में जुटी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में फरियादी राकेश जायसवाल अपनी मां, पत्नी, बच्चों के साथ पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के स्लीपर कोच एस 1 में उनका टिकट था। जायसवाल मुंबई धोबी घाट क्षेत्र में बेल्डिंग का काम करते हैं। यात्रियों से मिले वीडियो के आधार पर अब जीआरपी बदमाश की तलाशी कर रही है। विग पहने था बदमाश चोर ने विग पहन रखा। जब यात्रियों ने उसे घेरकर पकड़ा तो धक्का मुक्की के दौरान उसके एक यात्री ने उसे बाल पकड़कर खींचना चाहा, जिससे उसका विग निकलकर हाथ में आ गया। बोलचाल से बदमाश जबलपुर, सतना, प्रयागराज क्षेत्र का रहने वाला लग रहा है।  

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की तैयारी जमकर कर रही, प्रैक्टिस का विराट-बुमराह का वीडियो हुआ लीक

पर्थ पर्थ के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) स्टेडियम पर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी जमकर कर रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में ही खेला जाना है। WACA स्टेडियम को चारों तरफ से नेट्स से कवर कर दिया गया है और ऐसे में पब्लिक को प्रैक्टिस सेशन देखने को मौका नहीं मिल रहा है। मीडिया के लिए भी प्रैक्टिस सेशन को कवर करना काफी मुश्किल हो रहा है, ऐसे में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्लोए एमांडा बेली ने विराट और बुमराह की प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली पेस अटैक का सामना करते नजर आ रहे हैं, वहीं बुमराह ने भी जमकर नेट्स पर गेंदबाजी की है। इस वीडियो में शुभमन गिल और सरफराज खान साथ में बैठे भी दिख रहे हैं। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाना है और टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची। टीम इंडिया को हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीनस्वीप झेलना पड़ा था, जिसके बाद से यह टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। दरअसल अगर टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो उसे यह सीरीज कम से कम 4-0 के अंतर से जीतनी होगी, जिसके बाद वह बाकी किसी टीम के ऊपर निर्भर हुए फाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले फाइनल में पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदार थी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन यह सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद से पूरा खेल ही बदल गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी टेस्ट सीरीज भी है।

मंत्री-अधिकारी करेंगे मंथन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई औद्योगिक विकास नीति का करेंगे विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित केबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 मंजूर की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं। नई औद्योगिक नीति को उद्योग विभाग द्वारा संबंधित सभी हितपक्षों, औद्योगिक संगठन, औद्योगिक समूहों, संबंधित विभागों के साथ संवाद एवं गहन विचार-विमर्श कर तैयार किया गया है।

कमांडर प्रेरणा देवस्थली संभाल रहीं आईएनएस ट्रिंकट की कमान और भाई ईशान आईएनएस विभूति की कमान

नई दिल्ली इंडियन नेवी में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाई-बहन की जोड़ी एक साथ अलग-अलग युद्धपोतों की कमान संभाल रही हैं। ये जोड़ी है कमांडर प्रेरणा देवस्थली और कमांडर ईशान देवस्थली की। कमांडर प्रेरणा देवस्थली पिछले साल भारतीय नौसेना में युद्धपोत की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह अभी फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस ट्रिंकट की कमान संभाल रही हैं। उनके भाई, कमांडर ईशान देवस्थली को अब आईएनएस विभूति की कमान सौंपी गई है जो भारतीय नौसेना का वीर-श्रेणी का मिसाइल पोत है। यह एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि इससे पहले कभी भी भारतीय नौसेना में भाई-बहन ने एक साथ युद्धपोतों की कमान नहीं संभाली है। ये संयोग नौसेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके योगदान को भी दिखाता है। कमांडर प्रेरणा देवस्थली को पिछले साल आईएनएस ट्रिंकट की कमान सौंपी गई थी। यह पोत भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है और बंगाल की खाड़ी में तैनात है। कमांडर ईशान देवस्थली को हाल ही में आईएनएस विभूति की कमान सौंपी गई है। यह पोत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है और अरब सागर में तैनात है। भाई-बहन दोनों ही पश्चिमी कमान के अधीन अपने-अपने युद्धपोतों की कमान संभाल रहे हैं। दोनों ही अपने परिवार के लिए प्रेरणा हैं और देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। आईएनएस विभूति हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अरब सागर में गोवा के तट पर दी गई स्टीम पास्ट का हिस्सा था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 नवंबर को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के साथ INS विक्रांत का दौरा किया था और भारतीय नौसेना द्वारा संचालित नौसैनिक अभियानों का प्रदर्शन देखा। अपने संबोधन में, राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं और रणनीतिक पहुंच की तारीफ की थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा था, ‘भारतीय नौसेना की इकाइयां अपनी क्षमताओं और रणनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन करते हुए, विस्तृत क्षेत्रों में लंबी अवधि के लिए तैनात हैं। आपके सकारात्मक, सक्रिय और त्वरित कार्रवाइयों ने समुद्र में अनगिनत लोगों की जान बचाई है। यह मेरे लिए एक विशेष क्षण था जब इस साल की शुरुआत में बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने एक हाईजैक किए गए जहाज से बल्गेरियाई चालक दल को बचाने के लिए कृतज्ञता जाहिर करने के लिए फोन किया था।’

रमनदीप सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया तूफानी आगाज, बने ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

नई दिल्ली टीम इंडिया के लिए बुधवार 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में रमनदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। ये उनका इंटरनेशनल डेब्यू भी था। रमनदीप सिंह भारत के 118वें खिलाड़ी इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले बने। रमनदीप के लिए ये मैच यादगार रहा और इसे उन्होंने इस मैच को और भी ज्यादा यादगार उस वक्त बनाया, जब वे बल्लेबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर वो कारनामा कर दिखाया, जिसके लिए बल्लेबाज सोचने से भी डरते हैं। दरअसल, रमनदीप सिंह भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। अक्सर जब कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखता है तो हवाई शॉट खेलने से बचता है, क्योंकि वह चाहता है कि जो घबराहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की है, वह सिंगल, डबल या चौका जड़कर निकल जाए, लेकिन ये नया भारत है और रमनदीप भी नई टीम इंडिया के उभरते सितारे हैं। ऐसे में वे छक्का जड़ने से पीछे नहीं हटे। रमनदीप सिंह से पहले सूर्यकुमार यादव ही भारत के लिए ऐसा कर पाए थे। 2001 के बाद के आंकड़ों के मुताबिक, सूर्या और रमनदीप ही ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत छक्के के साथ की। रमनदीप को इस मैच में 6 गेंदें खेलने का मौका मिला और वे 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्के के अलावा एक चौका भी जड़ा। मैच से पहले रमनदीप सिंह को वीवीएस लक्ष्मण और हार्दिक पांड्या ने डेब्यू कैप सौंपी थी। वीवीएस ने कैप हार्दिक को थमाई थी, जिसे हार्दिक ने रमनदीप सिंह को सौंप दिया था। रमनदीप सिंह भी हार्दिक पांड्या की तरह एक पेस ऑलराउंडर हैं। आईपीएल के अलावा वे घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करते हैं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। यहां तक कि वे एक पेसर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए थे, लेकिन कप्तान सूर्या ने रमनदीप सिंह को गेंदबाजी नहीं सौंपी।

खजुराहो शिल्पग्राम :”कुशल वीरांगना रानी दुर्गावती” शीर्षक से एक प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति का आयोजन

 खजुराहो  पर्यटन नगरी खजुराहो के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र खजुराहो स्थित मुक्तकाशी मंच से रानी दुर्गावती पर आधारित सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती को समर्पित “कुशल रानी दुर्गावती” शीर्षक एक नाट्य श्रद्धांजलि एवं सीसीआरटी छात्रवृत्तिधारकों और युवा कलाकारों द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर नृत्य-संगीत प्रस्तुति का शिल्पग्राम, खजुराहो में 13 नवंबर 2024 को प्रदर्शन किया गया ।  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का एक स्वायत्त संगठन सीसीआरटी वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में “कुशल वीरांगना रानी दुर्गावती” शीर्षक से एक प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति का आयोजन कर रहा है।  सीसीआरटी छात्रवृत्तिधारकों और युवा कलाकारों द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर नृत्य-संगीत प्रस्तुति भी इसी आयोजन का एक हिस्सा है। यह कार्यक्रम बुधवार, 13 नवंबर 2024 को शिल्पग्राम, खजुराहो (म.प्र.) में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस नाटक की संकल्पना और निर्देशन सीसीआरटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर ने किया है, जो रानी दुर्गावती की विरासत को एक सादर श्रद्धांजलि है। यह नाट्य प्रस्तुति रानी दुर्गावती के असाधारण जीवन और उनकी धरोहर को समर्पित है। 16वीं शताब्दी की इस वीरांगना और गोंड साम्राज्य की रानी ने अपने अदम्य साहस और अद्वितीय पराक्रम से इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। मुगल बादशाह अकबर के नेतृत्व में शत्रु सेना के आक्रमणों के खिलाफ अपने राज्य की रक्षा के लिए उनकी निर्णायक भूमिका अपनी जनता की भलाई और संप्रभुता के प्रति उनके अडिग समर्पण का प्रतीक है। घोर कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी सेना का वीरतापूर्वक नेतृत्व किया और अपनी आखिरी सांस तक असाधारण साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया। यह नाटक उनके जीवन के अल्पज्ञात पहलुओं को सामने लाने का प्रयास करता है, जिसमें उनकी अटूट इच्छाशक्ति, रणनीतिक कुशलता और अपने राज्य के प्रति असीम निष्ठा को दर्शाया गया है। उनकी साहसिक कथा को मंच पर लाकर उनके अमर व्यक्तित्व को सम्मानित करने और उनके अडिग संकल्प से दर्शकों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में  संस्कृति मंत्रालय में पदासीन अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार सुरंजना चोपड़ा आईएएस को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सुअमिता प्रसाद सरभाई आईआरएएस संयुक्त सचिव  संस्कृति मंत्रालय ( प्रदर्शन  कलाएं , एसएंडएफ , बीटीआई और क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र ) इस आयोजन की विशिष्ट अतिथि हैं । इस प्रस्तुति के दौरान इस नाटक के निर्देशक और सीसीआरटी के अध्यक्ष डॉ विनोद नारायण इंदुरकर तथा इसके निर्माण प्रमुख और सीसीआरटी के निदेशक राजीव कुमार आईआरएस भी मौजूद रहेंगे ।इस आयोजन के बारे में अपने विचार करते हुए डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर कहते हैं कि , “हमें यह नाट्य प्रस्तुति पेश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो महान रानी दुर्गावती को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। यह नाटक उनके अदम्य साहस को नमन करता है और उनकी अमिट धरोहर की याद दिलाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगी।” सुरंजना चोपड़ा ने इस आयोजन को देश के महानायकों-नायिकाओं की विरासत को जीवंत बनाए रखने की एक सराहनीय पहल बताया और उम्मीद जताई कि ऐसे और भी समर्पित कार्यक्रमों के माध्यम से सीसीआरटी आगे भी देश की युवा पीढ़ी को हमारे विलक्षण अतीत के बारे में शिक्षित और प्रेरित करता रहेगा । सुअमिता प्रसाद सरभाई ने इस आयोजन को भारत के सुनहरे इतिहास और शास्त्रीय नृत्य – संगीत के संरक्षण , संवर्धन और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण पहल बताया और भविष्य में भी ऐसे रोचक कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति सीसीआरटी और संस्कृति मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराई । शिल्पग्राम, खजुराहो (म.प्र.) में आयोजित यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और गौरवशाली इतिहास का उत्सव होगा, जो रानी दुर्गावती की अविस्मरणीय यात्रा और राष्ट्र के प्रति उनके अपार योगदान को प्रदर्शित करेगा। सीसीआरटी सभी देशभक्त कलाप्रेमियों को भारत की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की शाश्वत वीरगाथा के इस यादगार समारोह में शामिल होने के लिए हार्दिक आमंत्रण देता है , साथ ही “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर सीसीआरटी छात्रवृत्तिधारकों और युवा कलाकारों की बहुरंगी-बहुआयामी नृत्य-संगीत प्रस्तुति का भी हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है। आज के इस संगीतमय नाट्य प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में देसी – विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय व क्षेत्रीय जन  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियां बजाकर इस सुंदर प्रस्तुति को सराहा ।

पूर्व ऑलराउंडर ने किया दावा-मुझे लगता है कि भारत बहुत ज्यादा दबाव में हैं, ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें पर्थ में हरा देगी

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ब्रैंडन जूलियन ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, मुझे लगता है कि भारत बहुत ज्यादा दबाव में है। कप्तान उपलब्ध नहीं हैं, मध्यक्रम में विराट कोहली की फॉर्म खराब चल रही है। कोच गंभीर बाहर आकर अपने सीनियर खिलाड़ियों का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। जब कोई कोच ऐसा करता है तो आपको पता चल जाता है कि वहां थोड़ी परेशानी है। मुझे लगता है कि वे बहुत ज्यादा दबाव में हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें पर्थ में हरा देगी। हमने उनके खिलाफ पिछली चार सीरीज में से कोई भी सीरीज नहीं जीती है, इसलिए भारत को हराने का यहां मौका है।” जूलियन ने आगे दावा किया, “मुझे लगता है कि भारत बल्लेबाजी क्रम में संघर्ष करने जा रहा है और मुझे लगता है कि जैसा कि मैंने कहा कि हम उन्हें पहले टेस्ट मैच में 4 दिनों में हरा देंगे। आपको शुरू में ही उन पर दबाव बनाना होगा और आपको आक्रामक होना होगा। मुझे लगता है कि भारत के पास अनुभव है, उनके पास सब कुछ है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद वे पर्थ में लगातार चौथा मैच हार सकते हैं, फिर वे गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलने जाएंगे, जो पहले भी उनके लिए परेशानी का सबब था और फिर आप गाबा जाएंगे। इसलिए यह हमारे लिए भारत को हराने का आदर्श समय है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे बहुत दबाव के साथ मैदान में उतरेंगे।” मैच और सीरीज में क्या कुछ हो सकता है? इस पर बात करते हुए ब्रैंड जूलियन ने आगे कहा, “उन्हें रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए एक सलामी बल्लेबाज को भी चुनना होगा, इसलिए ऐसे संकेत हैं कि हमें वहां बहुत अच्छे फॉर्म के साथ जाना चाहिए। हमारी गेंदबाजी अच्छी लग रही है, हां, हमारी बल्लेबाजी थोड़ी डगमगा रही है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इस टेस्ट सीरीज में कौन सी टीम सबसे अच्छी बल्लेबाजी करती है। मुझे नहीं लगता कि हम 400-450 का स्कोर देखेंगे, हम एक पारी में 300-350 का स्कोर देखेंगे और यह एक या दो साझेदारियां होंगी जो टेस्ट मैच को बदल देंगी।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet