LATEST NEWS

राज्यपाल वित्त सेवा अधिकारी संघ के सर्विस मीट समापन समारोह में शामिल हुए

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में कार्य और परिवर में संतुलन बनाकर रखना जरूरी है। परिवार के सदस्यों के प्रति आत्मीय व्यवहार और जिम्मेदारियों के प्रति सजग होना आवश्यक है। प्रयास करें कि जिस उत्साह के साथ घर से जाये, उसी प्रसन्नता के साथ घर आए। उन्होंने कहा कि जीवन में पारिवारिक उत्तरदायित्वों की उपेक्षा कर प्राप्त पद, मान और प्रतिष्ठा व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्ग मां-बाप की उपेक्षा के मामले आज-कल सुनाई दे रहे है। यह सामाजिक विसंगति अत्यंत चिंतनीय है। राज्यपाल पटेल, मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारी संघ के द्वारा आयोजित सर्विस मीट गेट-टू-गेदर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि वित्त, शासन-प्रशासन की रीढ़ होती है। वित्त एवं संस्कृति का एक साथ गठजोड़ बहुत कम देखने को मिलता है। इस दिशा में मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारियों की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में वित्त सेवा के अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे राज्य के खजाने के प्रबंधक है। शासन के सभी विभागों के वित्तीय संसाधनों का प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन का पालन और विकास की जरूरतों के लिए वित्त की उपलब्धता का कार्य जटिल और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। जरूरी है कि अधिकारी सक्रिय, संवेदनशील, प्रगतिशील, व्यवसायिक रूप से सक्षम, ऊर्जावान और विनम्र हो। उनका दृष्टिकोण व्यापक और समावेशी होना बहुत जरूरी है। आवश्यक है कि कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य की प्राथमिकताओं और परिवार की जिम्मेदारियों के प्रति समन्वय बना रहे। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वित्त अधिकारियों की जिम्मेदारी और भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश वित्त सेवा के अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा के उच्च मानदण्डों को स्थापित किया है। वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले सर्विस मीट के आयोजन के अवसर पर भी अधिकारियों ने अपने दायित्वों को प्राथमिकता दी है। अवकाश दिवस होने पर भी कई अधिकारी सर्विस मीट को बीच में छोड़ कर कार्यालय के लिए चले गए। उन्होंने मीट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी। वित्त सेवा संघ के अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल पटेल का कार्यक्रम के प्रारम्भ में वित्त सेवा संघ के पदाधिकारियों ने शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल पटेल ने संघ के द्वारा सायबर सुरक्षा पर प्रकाशित वर्ष 2025 के कैलेण्डर का लोकार्पण किया। उन्होंने संघ की पुस्तक वित्त व्यवस्था गत वर्ष प्रकाशित पुस्तक के निर्माण में योगदान के लिए सेवा निवृत्त अधिकारी गौरीशंकर गुर्जर, अनिल श्रीवास्तव को सम्मानित किया। गौरीशंकर गुर्जर की अनुपस्थिति में उनका पुरस्कार उनके बैच मेट डी.के. श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। राज्यपाल ने मीट के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बच्चों की ड्राईंग प्रतियोगिता में विजेता अन्वेषा ठाकुर, उप विजेता प्रिशा बघेल, बच्चों की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के विजेता तन्मय धाकड़, उप विजेता राघव मिश्रा, जूनियर वर्ग में विजेता भावमन्यु, उपविजेता प्रारब्ध, सोलो प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता गायन पुरूष विजेता नितेश पंवार, उप विजेता सतीश उपाध्याय, प्रतियोगिता गायन महिला विजेता सुमधु चौधरी, उप विजेता श्रीमती रश्मि सुब्बा शामिल है। कार्यक्रम में सचिव वित्त लोकेश जाटव, मध्यप्रदेश वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता श्रीवास्तव, मनीषा मिश्रा और आदित्य भदौरिया मंचासीन थे।  

डिजिटल क्रांति से सुशासन की ओर अग्रसर होता मध्यप्रदेश

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रशासनिक कार्यवाही और प्रक्रिया को जन-हितैषी, पारदर्शी बनाने पर जोर देते हैं। उनकी प्रेरणा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रशासन में डिजिटल नवाचारों के साथ सुशासन के नए युग में प्रवेश कर रही है। प्रदेश सरकार ने प्रशासन में दक्षता, पारदर्शिता और नागरिकों की सहभागिता को बढ़ाने के लिए कई नवाचार किए हैं, इनसे प्रशासनिक तंत्र को आधुनिक और लोकसेवा को बेहतर बनाया जा सकेगा। ई-ऑफिस प्रणाली की हुई शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष-2025 के शुभारंभ के साथ ही 1 जनवरी को ई-ऑफिस सिस्टम का भी शुभारंभ किया। इस डिजिटल नवाचार से प्रशासन को सुशासन के मार्ग पर चलाने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। ई-ऑफिस सिस्टम प्रशासनिक प्रबंधन को पेपरलेस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही इस डिजिटल प्रणाली से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा, दस्तावेज़ों के खोने के जोखिम खत्म होगा और लोकसेवा की प्रक्रिया तीव्र हो जाएगी। डिजिटल फाइलिंग से विभागों में पारदर्शिता बढ़ेगी साथ ही आवश्यकतानुसार फाइलों की समय पर उपलब्धि सुनिश्चित हो सकेगी। आम नागरिक भी अब सरकारी प्रक्रियाओं को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे और सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, इससे सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बनेगी। संपदा 2.0 से संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आई सरलता ई-ऑफिस सिस्टम के अलावा, मध्यप्रदेश सरकार ने कई अन्य महत्वपूर्ण नवाचार भी किए हैं, जिनमें संपदा 2.0 प्रणाली भी शामिल है। संपदा 2.0 प्रणाली संपत्ति लेनदेन के लिए ई-रजिस्ट्रेशन और ई-स्टाम्पिंग की सुविधा प्रदान करती है, इससे प्रक्रिया और भी तेज और सुविधाजनक हो जाती है। इस पहल से नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, साथ ही रजिस्ट्रेशन में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा। राजस्व महाभियान लाखों राजस्व प्रकरणों का हुआ निष्पादन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में मध्यप्रदेश सरकार ने राजस्व महाभियान चलाया, इसका उद्देश्य दो चरणों में 80 लाख से अधिक लंबित राजस्व प्रकरणों का निष्पादन करना है। इस अभियान के अंतर्गत नामांतरण, भूमि बंटवारा, अभिलेख सुधार और नक्शा संशोधन जैसे मुद्दों को हल किया गया। तीन चरणों में चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का समाधान निकालना था ताकि नागरिकों को उनके अधिकार और लाभ का शीघ्र प्राप्त हो सकें। प्रकरणों के बैकलॉग्स हटेंगे तो राजस्व विभाग की सेवा प्रदान करने की क्षमता में वृद्धि होगी। अब ऑनलाइन मिल रही आवासीय भू-खण्डों की स्वीकृति मध्यप्रदेश में आवासीय भूखंडों के अनुमोदन के लिए भी ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके अंतर्गत 105 वर्ग मीटर तक के भूखंडों के लिए ऑनलाइन डीम्ड अनुमोदन जबकि 300 वर्ग मीटर तक के भूखंडों के लिए त्वरित अनुमोदन प्रणाली लागू की गई है। प्रशासन की इस पहल से नागरिकों को अपने भूखंडों के लिए अनुमति प्राप्त करने में सुविधा होगी और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो जाएगी। सरकार भरेगी ग़रीब कैदियों का जुर्माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सरकार ने सामाजिक न्याय के क्षेत्र में भी कई जन-हितैषी निर्णय लिए हैं। फैसला किया गया है कि गरीब कैदियों के जुर्माने का भुगतान सरकार करेगी। इससे उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुधार माना जा रहा है, इससे कैदियों के समाज में पुन:स्वीकार्यता सुनिश्चित हो सकेगी। स्पीकर, डिप्टी-स्पीकर, मंत्री और नेता प्रतिपक्ष स्वयं भरेंगे अपना आयकर मध्यप्रदेश सरकार ने मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेता को अपने वेतन और भत्तों पर आयकर का भुगतान स्वयं करने की अनिवार्यता लागू की है। वर्ष 1972 से चले आ रहे पुराने नियम को बदलने से आम नागरिकों में अच्छा संदेश गया है। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन में सुधार के लिए परिवहन जांच चौकियों के स्थान पर चेक पॉइंट्स की स्थापना की गई है। इससे बेहतर ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। यह बदलाव प्रदेश के व्यापारियों और नागरिकों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री के निर्देशन में उठाए गए सुशासन के कदम              बच्चों के पेरेंट्स पर पाठ्यपुस्तकों, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षिक सामग्री को कुछ विशेष दुकानों से खरीदने का दबाव बनाने वाले स्कूल प्रबंधनों के विरुद्ध कार्रवाई।              शहीदों की पत्नी और माता-पिता को समान रूप से 50-50 प्रतिशत आर्थिक सहायता दी जाएगी, इससे शहीद परिवारों की आर्थिक स्थिति और सम्मान सुरक्षित रहेगा।              डिजिटल क्रांति की दिशा में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NEVA) को मध्यप्रदेश विधानसभा में लागू करने का निर्णय लिया गया। इस परियोजना पर 23 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत आएगी। इससे विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटली संचालित किया जा सकेगा।              मध्यप्रदेश क्लाउड पॉलिसी-2024 को मंजूरी दी गई, जो राज्य की डिजिटल क्षमताओं को बढ़ाएगी। इससे सरकारी विभागों की क्लाउड सेवाओं तक पहुंच सुगम हो सकेगी। इन प्रयासों से सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा और सरकार एवं नागरिकों के बीच विश्वास और सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा।  

चितरंगी/गढ़वा अंतर्गत बालू चोर सक्रिय

चितरंगी आप सभी लोग फोटो मे देख सकते है कि किस प्रकार सक्रिय चोर रात तो रात दिन मे भी पुलिस के नाक के नीचे से सोन नदी का सीना छलनी करके बालू थाना के सामने से होकर बेखौफ टीपर ट्रैक्टर फर्राटे भर रही हैं।सोन घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र सोन नदी से रेत लोड कर बिक्री किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना में 4 – 5 हर रुपए प्रति गाड़ी एक रात का इंट्री लिया जाता है।जंगल विभाग व सोन घड़ियाल मैं इंट्री वसूली जाती है फिर कार्यवाही की  उम्मीद किससे की जाय।बालू ठेकेदार कि उदासीनता के कारण चोर सक्रिय हैं।इसमे यह देखना दिलचस्प होगा कि यहां पुलिस और सोन घड़ियाल अभ्यारण्य,वन विभाग,एवं पुलिस विभाग कार्यवाही करना होगा तभी रेत का खेल बंद हो सकेगा।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश काल सेंटर के माध्यम से विभाग प्रमुख करें शिकायतकर्ता से संपर्क- कलेक्टर सीधी  सीएम हेल्पलाइन मे दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टि के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों को संतुष्टि के साथ निराकृत करायें। शिकायतों को फोर्स क्लोज अपवाद स्वरूप ही किया जाएगा। फोर्स क्लोज के लिए विभाग प्रमुख को निर्धारित प्रारूप में अपनी अनुशंसा सहित जानकारी देनी होगी। साथ ही खण्ड स्तरीय अधिकारी की रिपोर्ट तथा स्थल पंचनामा की कापी भी संलग्न करनी होगी।   कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में विभाग प्रमुखों को लीड लेने के लिए कहा है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला स्तरीय काल सेंटर के माध्यम से विभाग प्रमुख प्रतिदिन रैण्डम आधार पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क करेंगे। शिकायतकर्ता की समस्या को समझकर उनका तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने समाधान दिवस के माध्यम से अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने हितग्राहियों के भुगतान संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख भुगतान संबंधी लंबित शिकायतों की सूची मंगलवार तक उपलब्ध करा दें। सभी विभाग अपने सबसे कुशल अधिकारी को सीएम हेल्पलाइन के निराकरण की जिम्मेदारी देंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए है।  बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, कुसमी प्रिया पाठक सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जनकल्याण शिविर में आमजनों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

     रीवा  जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। साथ ही आमजनता के आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 239 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें आमजनता से 29034 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 23395 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं।        इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि तीन और चार जनवरी को सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत रीवा में आयोजित शिविरों में ग्राम पंचायत खैरा में 105 तथा मगुरहाई में 135 आवेदन पत्र दर्ज किए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पर्ची तथा राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। जनपद पंचायत गंगेव में ग्राम पंचायत तेदुआ कोठार तथा ग्राम पंचायत परासी में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आमजनता शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर इनसे लाभ उठाये। जनकल्याण शिविर में प्रत्येक पात्र हितग्राही के आवेदन पत्र भरवाये जा रहे हैं।  विधायक ने जनकल्याण शिविर में कन्या पूजन करके बेटियो का सम्मान किया। ग्राम पंचायत डेढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर में आमजनता के आवेदन पत्र के साथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी। जनपद पंचायत सिरमौर की ग्राम पंचायत कटकी और परासी में भी शिविर आयोजित किये गये। ग्राम पंचायत मझियार बैकुण्ठपुर जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को नशामुक्त की शपथ दिलाई गयी। जनपद पंचायत त्योंथर में ग्राम पंचायत घूमा में 153 तथा देउर में आयोजित शिविर में 105 आवेदन पत्र दर्ज किये गये। विकासखण्ड सिरमौर की ग्राम पंचायत झिरिया में 294 तथा सथनी में 179 आवेदन पत्र दर्ज किये गये। इनमें सार्वधिक आवेदन पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड तथा खाद्यान्न पर्ची के लिए प्राप्त हुये हैं। इन आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही करके निराकरण किया जा रहा है।

इंदौर में लवकुश चौराहा पर 174 करोड़ की लागत बनेगा डलब डेकर फ्लाईओवर, एक साल में होगा तैयार

इंदौर लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के पियर तैयार होने के बाद स्पान पर सेगमेंट की लांचिंग का काम एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था। एक स्पान पर 1500 टन वजनी 13 सेगमेंट रखने का काम पुरा कर लिया गया है। अब ग्लू लगाकर स्टेचींग की जाएगी। इसके साथ ही कुसवेरियर और मेडीयन का काम भी होगा। फ्लाईओवर के स्पान पर एक साल में 30 हजार टन वजन के 247 सीमेंट के सिगमेंट रखे जाएंगे। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा लवकुश चौराहा पर 174 करोड़ की लागत से डलब डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके 39 पीयर तैयार होने के बाद अब सेगमेंट रखने का काम शुरू किया गया है।   एक साल चलेगा सेगमेंट रखने का काम 24 स्पान पर सीमेंट और स्टील के स्पान रखे जाएंगे। एक स्पान में 13 सेगमेंट रखे जाएंगे और एक माह में दो स्पान में सेगमेंट रखने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अनुसार स्पान पर सेगमेंट रखने का काम एक साल चलेगा। सेगमेंट का निर्माण सुपर कारिडोर पर ही किया जा रहा है। अब तक 60 सेगमेंट बनाए जा चुके है। रात में होगा सेगमेंट रखने का काम आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार का कहना है कि पियर पर सेगमेंट रखने का काम रात्रि में किया जाना तय किया गया है, ताकि आवागमन बाधित नहीं हो और रखने का काम आसानी से पूरा हो सके। एक साल में इसका निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। 25 मीटर चौड़ा है सीमेंट का एक सिगमेंट लवकुश फ्लाईओवर पर रखे जाने वाले सीमेंट के एक सेगमेंट की चौड़ाई 27 मीटर और वजन 120 टन हैं। इसके अनुसार 13 स्पान की चौड़ाई 351 मीटर और वजन 1560 टन होगा। सेगमेंट में लगे सरीयों की मदद से डिवाइडर बनाया जाएगा। सभी सेगमेंट रखने के बाद ब्लेंसिंग कर ऊपर सिर्फ डामर की डबल परत चढ़ाई जाएगी। चौराहे पर सबसे बड़ी स्टील गर्डर लगेगी लवकुश चौराहा पर डबल डेकर फ्लाईओवर में 65 मीटर लंबी स्टील की गर्डर लगाई जाएगी। यह गर्डर अब तक की सबसे लंबी गर्डर होगी। यह गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर मुख्य चौराहे पर लगेगी। इसके अलावा दोनों तरफ दो-दो स्पान में 40 मीटर लंबी स्टील की गर्डर भी लगेगी। यह गर्डर अहमदाबाद और चंदीगड़ में बन रही है और इंदौर पहुंचने लगी है। यहां इनको जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी का सघन निरीक्षण आगामी बोर्ड परीक्षा की समीक्षा एवं दिए कड़े निर्देश

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने आगामी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी की सिलसिले में जिले के विभिन्न विद्यालयों शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  बेलबहरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोगापानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर का सघन निरीक्षण किया तथा प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की बैठक ली तथा छमाही परीक्षा के रिजल्ट की समीक्षा की तथा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा परीक्षा तैयारी के संबंध में कड़े  निर्देश दिए । सभी विषय  शिक्षकों से अलग-अलग चर्चा की साथ ही उन्होंने अन्य विभागीय कार्य परीक्षा पे चर्चा, अपार आईडी, नशा मुक्ति विद्यालय, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, व छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों की समीक्षा की उक्त समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी के साथ डॉ विनोद पांडेय प्राचार्य शासकीय स्कूल पिपरिया उपस्थित रहे।

जनकल्याण शिविर में आमजनों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

    रीवा जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। साथ ही आमजनता के आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 239 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें आमजनता से 29034 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 23395 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं।        इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि तीन और चार जनवरी को सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत रीवा में आयोजित शिविरों में ग्राम पंचायत खैरा में 105 तथा मगुरहाई में 135 आवेदन पत्र दर्ज किए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पर्ची तथा राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। जनपद पंचायत गंगेव में ग्राम पंचायत तेदुआ कोठार तथा ग्राम पंचायत परासी में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आमजनता शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर इनसे लाभ उठाये। जनकल्याण शिविर में प्रत्येक पात्र हितग्राही के आवेदन पत्र भरवाये जा रहे हैं।  विधायक ने जनकल्याण शिविर में कन्या पूजन करके बेटियो का सम्मान किया। ग्राम पंचायत डेढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर में आमजनता के आवेदन पत्र के साथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी। जनपद पंचायत सिरमौर की ग्राम पंचायत कटकी और परासी में भी शिविर आयोजित किये गये। ग्राम पंचायत मझियार बैकुण्ठपुर जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को नशामुक्त की शपथ दिलाई गयी। जनपद पंचायत त्योंथर में ग्राम पंचायत घूमा में 153 तथा देउर में आयोजित शिविर में 105 आवेदन पत्र दर्ज किये गये। विकासखण्ड सिरमौर की ग्राम पंचायत झिरिया में 294 तथा सथनी में 179 आवेदन पत्र दर्ज किये गये। इनमें सार्वधिक आवेदन पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड तथा खाद्यान्न पर्ची के लिए प्राप्त हुये हैं। इन आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही करके निराकरण किया जा रहा है।

WTC Final में ऑस्ट्रेलिया ने फिर से बनाई जगह, नए साल पर इंडिया का सफर समाप्त

 सिडनी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 का पांचवां एवं आखिरी आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के तीसरे दिन (5 जनवरी) के दूसरे सेशन में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद टेस्ट सीरीज जीत हासिल की है. इस सीरीज जीत के साथ ही कंगारू टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में भी एंट्री ले ली. अब WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल इस साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारतीय टीम लगातार दो फाइनल खेली थी, जहां उसे पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. अब भारतीय टीम का तीसरी बार WTC फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम की दूसरी पारी 157 रनों पर सिमट गई. बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी भी 181 रनों पर स‍िमट गई. यानी पहली पारी के आधार पर भारत को चार रनों की लीड मिली है. पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फ‍िर एड‍िलेड टेस्ट ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. जबकि मेलबर्न टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की हाइलाइट्स, बुमराह के बिना बिखरी दिखी गेंदबाजी टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और उसने 3.4 ओवरों में ही 39 रन बना लिए थे. यहां से प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम की वापसी कराई. प्रसिद्ध ने पहले सैम कोंस्टास (22) को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया. फिर मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) का भी उन्होंने शिकार किया. लाबुशेन और स्मिथ दोनों का ही कैच यशस्वी जायसवाल ने लपका. यहां से उस्मान ख्वाज और ट्रेविस हेड के बीच 5वें विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप हुई. सिराज ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर इस पार्टनरशिप का अंत किया. यहां से ट्रेविस हेड और ब्यू वेबस्टर ने भारतीय टीम को कोई चांस नहीं दिया और ऑस्ट्रेलिया को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे. ऐसे में भारतीय टीम की गेंदबाजी बिखरी नजर आई. वैसे भी 162 रनों का टारगेट ऑस्ट्रेलिया के लिए उतना बड़ा नहीं था. नए साल 2025 की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए मैच का नतीजा तीसरे ही दिन निकल आया। रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के कारण खुद को कप्तानी और प्लेइंग इलेवन से दूर रखा। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में कप्तानी की, लेकिन वे पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए। ऐसे में विराट कोहली ने बाकी मैच में कप्तानी की। इंडिया ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन पर सभी विकेट खोए थे। भारत दूसरी पारी में 157 रन ही बना सका। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने रो-धोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने इस डब्ल्यूटीसी साइकिल के अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के अभी दो मैच बाकी हैं। अगर इंडिया की टीम इस मैच को जीत जाती तो निश्चित तौर पर फाइनल की रेस में होती, लेकिन अब कोई भी समीकरण किसी भी टीम के लिए बाकी नहीं है। इंडिया की जीत से ना सिर्फ इंडिया के, बल्कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी फाइनल में पहुंचने के दरवाजे खुले रहते, जो अब श्रीलंका और भारत के लिए बंद हो चुके हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। WTC कब और कहां खेला जाएगा? WTC 2025 Final अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने 66.67 प्रतिशत जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 63.73 प्रतिशत जीत के साथ खिताबी मुकाबले के लिए जगह बनाई। लगातार तीसरी बार इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। आईसीसी ने इसके लिए इस बार लंदन के लॉर्ड्स को चुना है, जहां 11 जून से फाइनल खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले इस खिताब को जीत चुकी है। साउथ अफ्रीका की टीम अपना पहला खिताब जीतने के लिए उतरेगी।

बाइक चोरी का सरगना एवं पार्ट्स खरीददारी करने वाले गिरोह को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना सहित चोरी की बाइकों के पाटर््स खरीदने वाले खरीददार को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 10.12.24 को फरियादी बीरेन्द्र यादव पिता स्व. कृष्ण यादव सा. बैढ़न की टीवीएस स्टार मोटरसायकल क्र. एमपी 53एमबी 1876 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने एवं दिनांक 02.01.25 को फरियादी बलराम सोनी पिता कन्हैयालाल सोनी निवासी गनियारी की मोटरसायकल एचएफ डान क्र. टीएन 34 एक्स 8467 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने तथा दिनांक 02.01.25 को ही फरियादी अकील अहमद पिता लईफ अहमद निवासी टाकीज रोड बैढ़न की मोटरसायकल हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्र. यूपी 64 एमबी2860 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने एवं दिनांक 02.01.25 को ही फरियादी संजय कुमार यादव पिता रामप्रसाद यादव निवासी गनियारी की मोटरसायकल एचएफ डीलक्स क्र. एमपी66 एमए 4928 चोरी होने पर थाना बैढ़न में धारा 303 (2) बीएनएस के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शहर में सिलसिलेवार हो रही मोटरसायकलों की चोरी को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार द्वारा सादे वर्दी में पुलिस की तीन टीमें बनाई जाकर चोरों की सरगर्मी से पता तलाश कराई गई। मोटरसायकल चोरी करने वाले चोर भरत दुबे पिता ललन प्रसाद दुबे उम्र 30 वर्ष निवासी खुटार थाना बैढ़न को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूंछताछ की गई जो उक्त मोटरसायकलों की चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया तथा मोटरसायकल चोरी उपरांत मोटरसायकलों के टायर सतेन्द्र कुमार शाह पिता उंदर लाल शाह उम्र 25 वर्ष निवासी गनियारी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.), संतराम बघेल पिता महाराज सिंह बघेल उम्र 38 वर्ष निवासी शिवपहरी चौकी सासन थाना बैढ़न, रामलाल विश्वकर्मा पिता राघव प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी सिंगरौलिया थाना बैढ़न, सिंगरौली, उमाशंकर रजक पिता श्यामसुंदर रजक उम्र 20 वर्ष निवासी खजुरी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) को बिक्री करना बताया तथा चोरी की हुई मोटरसायकलें सुनसान स्थान में छिपाकर रखा होना बताया। आरोपी भरत कुमार दुबे के कब्जे से उपरोक्त चोरी की सभी मोटरसायकलें कीमती करीबन 2,50,000 रूपए की बरामद की गई तथा चोरी की मोटरसायकलों के टायर खरीददारों के कब्जे से टायर रिम सहित बरामद किया जाकर प्रकरण में धारा 317(2), 317 (4) बीएनएस बढ़ाई जाकर सभी आरोपीगणों को गिरफ्तार कर जेआर पर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अति. पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, न.पु.अ. विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार व पुलिस टीम द्वारा संपन्न की गयी। कार्यवाही में निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि अरविंद द्विवेदी, प्रआर जीतेन्द्र सेंगर, शिवम सिंह, अंकित सिंह, सुनील सिंह, आर अभिमन्यु उपाध्याय, अखिलेश माझी, गजेन्द्र धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महाकुंभ मेला: चार अलग-अलग एंटी ड्रोन सिस्टम मेला संपंन होने तक 24 घंटे एक्टिव रहेंगे

प्रयागराज महाकुंभ मेला की सुरक्षा में पहली बार तैनात किए गए एंटी ड्रोन सिस्टम दस जनवरी से काम करना शुरू कर देगा। चार अलग-अलग एंटी ड्रोन सिस्टम मेला संपंन होने तक 24 घंटे एक्टिव रहेंगे। महाकुंभ मेला को लेकर मिल रहीं धमकियों से निपटने के लिए यह एंटी ड्रोन सिस्टम मेला क्षेत्र में अभेद्य किला के रूप में काम करेंगे। बिना अनुमति आसमान में किसी भी ड्रोन को यह मड़राने नहीं देगा। पलभर में ही उसे निष्क्रिय कर देगा। शनिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने पत्रकारों से यह बातें कहीं। इसके पहले डीजीपी प्रशांत कुमार वीआईपी घाट, संगम क्षेत्र, पुलिस लाइन और मेला परिसर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों को परखा। बोट से संगम नोज, किला घाट समेत अन्य घाटों पर पानी के रास्ते सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता और तत्परता बनाए रखें। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पुलिस लाइन का दौरा करते हुए डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की तैयारियों और ड्यूटी के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।  उन्होंने जवानों को निर्देश दिया कि वे मेला क्षेत्र में अपनी ड्यूटी के दौरान संवेदनशील रहें और श्रद्धालुओं के प्रति शालीन व्यवहार करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को चौकसी बनाए रखने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि हर पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और सतर्कता से करना होगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों से मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन उपकरणों का उपयोग सतत निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए करें। उन्होंने मेला क्षेत्र में बनाए गए मेला एसएसपी के अस्थायी कुंभ कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इसके बाद एटीएस की तैयारियों को देखा। डीजीपी प्रशांत कुमार के सामने एटीएस के जवानों ने संगम नोज पर माक ड्रिल, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों क प्रदर्शन किया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ मेले की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं और संतों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थल, जल व नभ में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार किया गया है। मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। सभी विभागों के समन्वय से कार्य चल रहा है। इस दौरान एडीजी भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, एसएसपी महाकुंभ राजेश द्विवेदी आदि रहे। अंतरराज्यीय बार्डरों पर भी चेक प्वाइंट पर हो रहा काम डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि अंतरराज्यीय बार्डरों पर भी महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर चेक प्वाइंट पर काम हो रहा है। मुख्य स्नान पर्वों पर पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पिछले कुंभ के मुकाबले इस बार 40 प्रतिशत अधिक सुरक्षा इंतजाम हुए हैं। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ आईट्रिपलसी में हो रही कैमरों की मानीटिरिंग देखी और जरूरी निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को दिए गए विशेष निर्देश सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और समय रहते कार्रवाई करें। पुलिसकर्मियों से आग्रह किया गया कि वे श्रद्धालुओं से संयमित और विनम्र व्यवहार करें, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम हो। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने को कहा गया।  

24 जनवरी को योगी आदित्यनाथ ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे, बिना ब्याज के मिलेगा लोन

लखनऊ उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए ब्याज व गारंटी मुक्त लोन दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पहले चरण में 25,000 लाभार्थियों को लोन उपलब्ध कराया जाएगा। एमएसएमई विभाग की तरफ से युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए पंजीकरण व आवेदन की ऑनलाइन सुविधा विभाग की वेबसाइट (https://msme.up.gov.in) पर उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट पर उद्योग शुरू करने के लिए 400 परियोजना रिपोर्ट और लगभग 600 बिजनेस आइडिया भी विभिन्न फार्मेट में दिए गए हैं। 21 से 40 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत उन्हीं युवाओं का चयन किया जाएगा जो न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण हों और 21 से 40 आयु वर्ष के हों। 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन गाजियाबाद के दो हजार युवाओं को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार मार्च 2025 तक गाजियाबाद के दो हजार युवाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन मिलेगा। शासन के आदेश पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र को शुरुआत में 15 जनवरी तक जिले से 100 युवाओं का चयन करना है। इससे जिले में रोजगार को गति मिलेगी। प्रदेश में योगी सरकार युवाओं को बनाएगी उद्यमी बता दें कि प्रदेश में रोजगार का स्तर बढ़ाने के लिए युवाओं को उद्यमी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के उद्योग विभाग मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत युवाओं को उद्यमी बनाना है। 50 हजार रुपये का मिलेगा अनुदान आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही कौशल विकास मिशन, आइटीआइ, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल के डिग्रीधारियों को लोन दिया जाएगा। आवेदक करने वाले की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें 50 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा।

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

रायपुर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की विवेचना के लिए आईपीएस मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। गौरतलब है कि पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में बीजापुर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।      एसआईटी (विशेष अनुसंधान टीम) में आईपीएस मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर, सुरूचि वर्मा उप पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, शरद जायसवाल उप पुलिस अधीक्षक बीजापुर, सुगीतिका साहू उप पुलिस अधीक्षक बस्तर, दुर्गेश शर्मा निरीक्षक थाना प्रभारी बीजापुर, वीरेंद्र श्रीवास्तव निरीक्षक प्रभारी जिला विशेष शाखा बीजापुर, चन्द्रशेखर श्रीवास निरीक्षक प्रभारी फरसापाल जिला दंतेवाड़ा, रिजवान अहमद निरीक्षक रक्षित केंद्र बीजापुर, गौरव तिवारी निरीक्षक रेंज साइबर थाना जगदलपुर, मुकेश पटेल उप निरीक्षक थाना बीजापुर तथा विवेकानंद पटेल प्रभारी साइबर सेल बीजापुर को शामिल किया गया है। एसआईटी को उक्त प्रकरण की गहन जांच करने तथा प्रकरण की जांच कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बीजापुर को प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन अनिवार्यतः पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।  

मुख्यमंत्री साय 05 जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 05 जनवरी को जिला मुख्यालय गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 3.10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: दोषियों को बख्शा नही जाएगा- मुख्यमंत्री साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet