LATEST NEWS

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़-पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार ने छोड़ी पार्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार रहे रुचिर गर्ग ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजा है. उनके इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल मच गई है. बता दें कि रुचिर गर्ग ने 2018 में पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में कदम रखा था. राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. बताया जा रहा है कि रुचिर गर्ग ने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेज दिया है. हालांकि उनके इस्तीफे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. लेकिन इस इस्तीफे से प्रदेश में सियासी भूचाल आ गया है. बता दें कि  रुचिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कोर टीम का अहम हिस्सा रहे थे. उन्होंने ने पिछले विधानसभा चुनाव के बाद खुद को सक्रिय राजनीति से अलग कर लिया था. हाल ही में उन्हें दक्षिण विधानसभा चुनाव टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई थी. राहुल गांधी ने दिलाई थी सदस्यता रुचिर गर्ग पत्रकारिता छोड़कर 2018 में राजनीति में आए थे. राहुल गांधी ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी. वे भूपेश बघेल की कोर टीम का अहम हिस्सा थे, खास तौर पर मीडिया सलाहकार के तौर पर उनकी भूमिका अहम थी. निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी. दरअसल, छत्तीसगढ़ के 14 में से 10 नगर निगम में मेयर का कार्यकाल खत्म होने के बाद यहां प्रशासक बैठाए गए हैं. जिनकी कमान अब जिलों के कलेक्टरों के हाथ में होगी. यानि शहर की सरकार कलेक्टर चलाएंगे, वहीं कामकाज देखेंगे और फैसले भी लेंगे. इस दौरान टेंडर और सभी काम जारी रहेंगे. हालांकि प्रदेश नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से निकाय चुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है.

मौनी अमावस्या करे इन चीजों का दान, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष महत्त है. इस पवित्र नदियों में स्नान दान करने से साथ पितरों का तर्पण और पिड़दान भी किया जाता है. कहते हैं इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा कुछ खास वस्तुओं का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों के दान करना चाहिए. मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान     धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन चावल का दान करना बेहद शुभ होता है. चावल को अन्न के रूप में जरूरतमंदों को दान करना शुभ होता है.     इस दिन सफेद तिल का दान भी कर सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.     अगर आप पैसों की तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन आंवला दान में देना चाहिए . मान्यता है कि इससे जीवन में चल रही सभी आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं.     धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दान करने से पितरों की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही, शनि दोष के दुष्प्रभावों से भी राहत मिलती है. मौनी अमावस्या का महत्व मौनी अमावस्या सभी अमावस्या तिथि में बहुत ही खास मानी जाती है. इस दिन जातक मौन रहकर मन और वाणी की शुद्धि करता है. इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम में देवताओं का वास होता है, इसलिए मौनी अमावस्या पर इन पवित्र नदियों के जल से स्नान किया जाता है. इस दिन जरुरतमंदों को दान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी होती है.

महायज्ञ में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में मुख्यमंत्री आज 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पांच जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की सौगात देंगे। इसके अलावा सीएम साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 11:55 बजे रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय दोपहर 3:10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 4:45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

एक जवान शहीद, छत्तीसगढ़-बस्तर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जिसमें चार नक्सली ढेर हो गए हैं। वहीं, डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है। मौके से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर कल शाम 6 बजे से मुठभेड़ चल रही  है। डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम बलिदान हुए हैं। ऑपरेशन में चार जिलों की डीआरजी और एसटीएफ शामिल हैं। एक अधिकारी ने बतायाृ कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार शाम को उस समय गोलीबारी शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) समेत स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए हैं।

पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर पर इनकम टैक्स का छापा, पिता रह चुके शिवराज सरकार में मंत्री

सागर मध्य प्रदेश के सागर में आयकर विभाग ने पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर के भाई कुलदीप राठौर, पूर्व बीजेपी पार्षद व बीड़ी व्यवसायी राजेश केशरवानी के घर छापा मारा है. वहीं आयकर विभाग की दबिश के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है. फिलहाल अधिकारी गेट बंद कर दस्तावेज खंगाल रहे हैं. रविवार की अलसुबह भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम सागर पहुंचीं. बीड़ी उद्योगपति कुलदीप सिंह के घर IT का छापा दरअसल, रविवार की सुबह आयकर विभाग की टीम पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर के भाई और बीड़ी उद्योगपति कुलदीप सिंह और पूर्व बीजेपी पार्षद और बीड़ी व्यवसायी राजेश केशरवानी के घर और दफ्तर पर दबिश दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल आयकर विभाग की टीम घरों और दफ्तरों में जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है. 10 गाड़ियों से सागर पहुंचे अधिकारी सागर जिले के नामी बीड़ी कारोबारी कुलदीप सिंह राठौर के घर पर विभाग की टीमे पहुंची है. इसके साथ ही बीजेपी के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है. बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर के भाई कुलदीप राठौर के मकान पर सुबह आयकर विभाग पहुंची है. सुबह करीब 6 बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर की टीमें सागर पहुंचीं. खंगाले जा रहे दस्तावेज आयकर विभाग ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले और सागर के परकोटा स्थित राजेश केशरवानी और राकेश छाबड़ा के घर पर कार्रवाई चल रही है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के अफसर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, प्रदेश सहित के कई हिस्सों में राठौर परिवार की संपत्तियां है. वहीं आयकर विभाग को बीड़ी कारोबार और घोषित संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद IT ने जांच शुरू की. खुद विधायक और पिता रह चुके शिवराज के कार्यकाल में मंत्री हरवंश सिंह राठौर 2013 में सागर जिले की बंडा विधानसभा से विधायक थे. इसके अलावा उनके पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं. हरनाम सिंह राठौर के दोनों बेटे हरवंश और कुलदीप राठौर राजनीति में खासे एक्टिव हैं, और इस समय दोनों ही भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं. ऐसे में इनकम टैक्स की रेड दोनों की दावेदारी को कमजोर कर सकती है. छापे में हो सकता है बड़ा खुलासा माना जा रहा है कि इस छापेमार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और नकदी का खुलासा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि राठौर परिवार के सागर जिले में कई बिजनेस हैं, इसके अलावा प्रॉपर्टी का काम भी बड़े लेवल पर किया जाता है. फिलहाल आयकर विभाग के अफसर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं.  

मध्य प्रदेश में 294 कॉलेजों को मिली नर्सिंग काउंसिल की मान्यता

भोपाल मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) ने GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) और B.Sc. नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 294 नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी गई है, जिसमें भोपाल के प्रमुख कॉलेजों जैसे आरकेडीएफ, पीपुल्स कॉलेज, जय नारायण कॉलेज और वीएनएस कॉलेज भी शामिल हैं। इस कदम के साथ नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है, लेकिन एनएसयूआई ने इस फैसले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इसमें बीएससी नर्सिंग के 157 कॉलेज हैं। इनमें 16 सरकारी कॉलेज हैं। इनमें करीब 7,864 सीट हैं। इसके अलावा जीएनएम के लिए करीब 144 कॉलेजों को मान्यता जारी की गई है। इनमें 6,816 सीट हैं। दोनों कोर्स में 16,020 सीट हैं। इनमें प्रवेश के लिए छात्र रविवार तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सोमवार से छात्र कॉलेजों की च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर से शुरू हो गए थे। अब तक 7 हजार स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सीबीआई की जांच के बाद पहली लिस्ट में 66 अपात्र, 169 पात्र कॉलेज थे। वहीं, 73 में कमियां पाई गई थी। हालांकि, घूसकांड के बाद हाई कोर्ट ने पात्र कॉलेजों की फिर से जांच करने के आदेश दिए थे। नर्सिंग मामले से जुड़े एनएसयूआई के उपाध्यक्ष रवि परमार का कहना है कि सीबीआई की दूसरी जांच में कितने कॉलेज पात्र और कितने अपात्र मिले, इसका सूची सार्वजनिक नहीं की गई। अब ऐसा माना जा रहा है कि जिन्हें मान्यता जारी कर दी गई है, ये सभी पात्र हैं। वहीं, अधिकतर कमी वाले कॉलेजों काे मान्यता जारी नहीं की गई है। इनको लेकर हाई कोर्ट की कमेटी ने कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे 129 कॉलेज हैं। फीस अभी तय नहीं, इसमें अभी एक सप्ताह लगेगा इन कॉलेजों की फीस एडमिशन एंड फी रेगुलेटरी कमेटी (एएफआरसी) की ओर से तय की जाती है। एएफआरसी सचिवालय के सेक्रेटरी डॉ. डीए हिंडोलिया का कहना है कि फीस निर्धारण के लिए पूरी तैयारी है। कॉलेजों की अधिकृत जानकारी मिलने पर एक सप्ताह में फीस निर्धारित कर दी जाएगी। मान्यता प्राप्त कॉलेजों की सूची नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने मान्यता केवल उन्हीं कॉलेजों को दी है जो सीबीआई की जांच और उच्च न्यायालय द्वारा गठित समिति की निगरानी में उपयुक्त पाए गए हैं। मान्यता प्राप्त कॉलेजों में कुल 294 कॉलेजों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 138 GNM नर्सिंग और 156 B.Sc. नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों में टोटल 14 हजार 680 सीटें हैं।     GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी): यह 3 साल का डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप भी शामिल होती है। इसमें 6 हजार 816 सीटें उपलब्ध हैं।     B.Sc. नर्सिंग (बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग): यह 4 साल का स्नातक स्तर का कोर्स है, जिसमें 7 हजार 864 सीटें हैं।     GNM नर्सिंग की कुल सीटें: 6 हजार 816     B.Sc. नर्सिंग की कुल सीटें: 7 हजार 864 मान्यता प्राप्त कॉलेज     GNM कॉलेजों की संख्या: 138     B.Sc. कॉलेजों की संख्या: 156 कॉलेजों की लिस्ट के जारी होने के बाद, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने सरकार और नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जनवरी में सत्र 2024-25 की मान्यता जारी किया जाना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आधे से ज्यादा शिक्षण सत्र निकल चुका है, जिससे छात्रों के सिलेबस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और हजारों छात्र दूसरे राज्यों में पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेजों की फीस का जल्द निर्धारण किया जाए ताकि मनमानी वसूली पर रोक लगाई जा सके। लंबित छात्रवृति जल्द जारी की जाए। साथ ही कहा कि फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी गई तो NSUI पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद से शुरू होगा

भोपाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद यानी कल 7 जनवरी से शुरू होगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर दो दिन बाद दिखेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आने लगेंगी। जिनकी रफ्तार तेज होगी। ये ठंड का असर बढ़ाएंगी। दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं। उत्तर भारत, सूर्य के उत्तरायण होने पर भी सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, वर्षा के आसार उत्तर के पहाड़ी भागों और दक्षिण-पूर्व के समुद्र में मौसमी हलचल तेज है। जनवरी के पहले सप्ताह से उत्तर में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ है, वह आगे जारी रह सकता है। नए वर्ष के पहले दिन आए पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी पूरी तरह निस्तेज भी नहीं हो पाया है कि दूसरे ने दस्तक दे दी है। अब तीसरा विक्षोभ भी दस जनवरी तक आने वाला है, जिसका असर 14 जनवरी से सूर्य के उत्तरायण होने के बाद भी जारी रह सकता है। बारिश, कोहरा और ठंड में वृद्धि तय स्पष्ट है कि महीने के तीसरे-चौथे सप्ताह में भी ठंड का तेवर ढीला नहीं होगा। इसी दौरान सात से दस जनवरी के बीच उत्तर भारत में जहां-तहां बारिश का भी अनुमान है, जिससे न्यूनतम तापमान गिरेगा। ठंड और बढ़ेगी। दरअसल एक निम्न दबाव का क्षेत्र पंजाब से सटे पाकिस्तान में बनने जा रहा है। दूसरा निम्न दबाव छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। तीसरा बंगाल की खाड़ी और चौथा अरब सागर में बना हुआ है। ऐसे में नमी युक्त हवाएं देश के दोनों हिस्सों से आगे बढ़ेंगी और मैदानी इलाकों में संघनित होंगी। इससे बारिश, कोहरा और ठंड में वृद्धि तय है। श्रीनगर में पिछले तीन दशक में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। आठ जनवरी से शीतलहर के रूप में यह आगे बढ़ेगा और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार-झारखंड तक जाएगा। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना भी अछूता नहीं रहेगा। बिहार-झारखंड तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड अत्यधिक प्रचंड हो सकती है। भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से बिहार-झारखंड तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस महीने का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति अभी अफगानिस्तान में है। उत्तर में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी यह चक्रवात के रूप में आगे बढ़ रहा है। दस जनवरी से तीसरा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर अगले एक हफ्ते तक देखा जा सकता है।निजी एजेंसी स्काइमेट का मानना है कि छह-सात जनवरी के दौरान उत्तर में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी। इसी दौरान उत्तर भारत के राज्यों में भी जहां-तहां बारिश हो सकती है। उसके बाद 13 एवं 14 जनवरी को फिर से बर्फबारी के आसार हैं। इसी के आसपास राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों तक बारिश दिखाई देगी। सामान्य तौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह से सर्दी की शुरुआत मानी जाती है और जनवरी में इसका अंत होता है, लेकिन पिछले पांच-सात वर्ष से सर्दी के पैटर्न में परिवर्तन दिख रहा है। देर से शुरू होकर देर तक रह रही है। अगर पश्चिमी विक्षोभ की संख्या बढ़ती है तो सर्दी फरवरी तक खिंच सकती है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक वृद्धि हुई है। कोहरे से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिम से हवाएं छह किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। रफ्तार थोड़ी धीमी है, लेकिन छह-सात जनवरी से फिर से उत्तर से ठंडी हवा चलनी शुरू हो जाएगी।  

दिल्ली में लगातार तीसरी सुबह धुंध और घने कोहरे का साया, 6 फ्लाइट कैंसिल, 100 से ज्यादा लेट…

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरी सुबह धुंध और घने कोहरे का साया है. ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन भी बढ़ गई है. बेहद कम विजिबिलिटी के कारण ट्रेनों से लेकर उड़ानें तक प्रभावित हो रही हैं. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. IMD ने लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने बताया कि 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे 10 जनवरी को इस क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज भी कई उड़ानें देरी से चल रही है. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar के मुताबिक, घने कोहरे के कारण आज सुबह 8 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 114 उड़ानों में औसतन 18 मिनट की देरी हुई. शनिवार को IGI एयरपोर्ट पर करीब 48 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं और 564 उड़ानों में देरी हुई थी. सुबह 8 बजे IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी में थोड़ा सुधार हुआ और यह 50 मीटर हो गई. सुबह 4 से 8 बजे तक जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई. IGI एयरपोर्ट पर आज करीब चार घंटे की जीरो विजिबिलिटी देखी गई. IGI ने एडवाइजरी में कहा, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक ऑफ जारी है. जो उड़ानें CAT III का अनुपालन नहीं करती हैं, उन पर असर पड़ सकता है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है. देरी से चल रही हैं ट्रेनें मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह 5.30 बजे 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को भी इसी समय 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था. कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशान पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. आज सुबह 6 बजे AQI 377 रिकॉर्ड किया गया. कल इसी समय यह 385 था. दिल्ली में 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रही इससे पहले शनिवार को 10 से 12 घंटे तक दिल्ली में घना कोहरा रहा. करीब 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई. IMD ने बताया, पालम में शाम छह बजे से सुबह तीन बजे के बीच 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रही, जो इस मौसम की सबसे लंबी अवधि थी. जबकि सफदरजंग केंद्र ने आठ घंटे तक जीरो विजिबिलिटी दर्ज की. शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण ट्रेनें भी प्रभावित हुईं. उत्तर रेलवे ने बताया कि 59 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं. जबकि 22 ट्रेनें करीब आठ घंटे की देरी से चल रही हैं. आज भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में रविवार को धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में घना कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर में दक्षिण-पूर्व से हवा की गति बढ़कर 8-10 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन शाम और रात तक यह 6 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध/मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. कहां हो सकती है बारिश? मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भविष्यवाणी की है. 5 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में और 5- 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा, 5 और 6 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में और 6 जनवरी को उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. 7 और 8 जनवरी को कई पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. 6 जनवरी को उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, कश्मीर के कई इलाकों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है, जबकि इस क्षेत्र में व्यापक बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बर्फबारी और अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी का अनुमान है. अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में क्षेत्र के मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है. इससे पहले शनिवार सुबह श्रीनगर समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे हवाई यात्रा प्रभावित हुई. खराब विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान परिचालन बाधित हुआ, जिससे उड़ानों में देरी हुई. हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, दृश्यता में सुधार होने पर विमान परिचालन फिर से शुरू हो गया और पहला विमान सुबह 11.13 बजे उतरा. मौसम विभाग ने कहा कि मध्यम से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर पर असर पड़ने की उम्मीद है. ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है. शनिवार रात से सोमवार सुबह के बीच सबसे ज़्यादा बर्फबारी होने की उम्मीद है. इस दौरान कश्मीर और चिनाब घाटी के मध्य और ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें व्यापक बर्फबारी और अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है. मौसम विभाग ने सड़क और हवाई परिवहन में संभावित अस्थायी व्यवधान की चेतावनी दी है. अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और व्यवधान कम से कम हो.  

दिल्ली साइबर पुलिस ने शातिर साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, मिले 700 लड़कियों के मिले न्यूड फोटो और वीडियो

 नई दिल्ली/नोएडा डेटिंग ऐप से एक नहीं, दो नहीं, 10-20 भी नहीं, तकरीबन 700 से अधिक लड़कियों से दोस्ती करके और उन लड़कियों की न्यूड फोटो के जरिए ब्लैकमेल करके 23 साल के युवक ने उन्हें ठग लिया। आरोपी खुद को विदेशी फ्रीलांस मॉडल बताकर 18 से 30 साल तक की लड़कियों से दोस्ती करता था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी तुषार बिष्ट को गिरफ्तार किया है। वह यमुनापार के शकरपुर का रहने वाला है। बीबीए पास बिष्ट पिछले तीन साल से नोएडा की एक फर्म में काम कर रहा था। डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर के मुताबिक आरोपी के पास से अलग-अलग बैंक के 13 क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। मोबाइल में 60 से ज्यादा का चैटिंग डेटा मिला है। ज्यादातर टारगेट दिल्ली-एनसीआर की लड़कियों को किया गया है। पुलिस को दो बैंक अकाउंट के बारे में भी पता चला है। इसके बारे में जानकारी मिलने पर चार और पीड़ित लड़कियां भी सामने आकर शिकायत कर चुकी हैं। खुद को बताया अमेरिकी मॉडल पुलिस ने बताया कि खुद को अमेरिका में रहने वाला मॉडल बताकर आरोपी ने एक वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाई। लड़कियों को विश्वास में लेकर चैटिंग करता। फिर अंतरंग वीडियो और फोटो (न्यूड) हासिल कर लेता था। पहले उसने मजाक में यह सब किया, फिर पैसा ऐंठने के लिए लड़कियों को टारगेट करने लगा। कैसे पकड़ में आया आरोपी? एक लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए 13 दिसंबर को साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन लड़कियों से भी संपर्क करने के प्रयास में जुटी है, जो इसके झांसे में आई हैं। नोएडा में करता था नौकरी 23 साल का तुषार बिष्ट पूर्वी दिल्ली के स्कूल ब्लॉक में रहता था और नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहले महिलाओं और लड़कियों से दोस्ती करता था। उसके बाद उनकी न्यूड फोटो और तस्वीरें मंगा लेता था, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसा ऐंठता था।

महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने स्‍पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया

नई दिल्ली महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कुछ स्‍पेशल ट्रेनों (Maha Kumbh Special Trains) को चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेनें महाकुंभ मेला में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत देंगी. इन ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों के किराये से अलग होगा. पश्चिमी रेलवे द्वारा साबरमती-लखनऊ, भावनगर टर्मिनस-लखनऊ और मुंबई सेंट्रल-लखनऊ के बीच विशेष किराये पर तीन वन-वे स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. ट्रेन संख्या 09469 साबरमती-लखनऊ वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09469 साबरमती–लखनऊ स्पेशल 6 जनवरी को साबरमती से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे. ट्रेन संख्‍या 09235 भावनगर टर्मिनस-लखनऊ वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्‍या 09235 भावनगर टर्मिनस- लखनऊ स्पेशल 8 जनवरी को भावनगर टर्मिनस से 20:20 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 04:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में भावनगर परा, ढोला, बोटाद, सुरेंद्रनगर गेट, विरमगाम, चांदलोडिया, कलोल, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे. ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ स्पेशल 6 जनवरी को मुंबई सेंट्रल से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे. ट्रेन संख्या 09469, 09235 एवं 09011 की बुकिंग 5 जनवरी से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी. यात्रियों के लिए ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध करवायी गई है.  

ढेर हुए 4 नक्सली, AK 47, SLR जैसे हथियार बरामद… छत्तीसगढ़ में 1000 जवानों का बड़ा ऑपरेशन

अबूझमाड़ नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले अबूझमाड़ पर फोर्स का वार जारी है। शनिवार देर रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस नक्सल मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। वहीं, मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के एक जवान भी शहीद हो गए। इस मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने की है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षण सुंदरराज पी बताया कि जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. उनके पास से AK 47 और SLR जैसे ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं. नक्सलियों के साथ इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान हेड कांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गए. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी है. दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF के 1 हजार जवानों ने शनिवार को नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था. दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई. जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं. बता दें कि पिछले एक-डेढ़ वर्ष के दौरान छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. इस दौरान 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, लगभग 1000 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. पिछले साल 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि 2026 तक राज्य नक्सल मुक्त हो जाएगा. छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण ओर बहादुरी की प्रशंसा की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, ‘मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विश्वास जताया है और हम सभी 2026 तक राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ पुलिस देश सबसे बहादुर पुलिस बलों में से एक है. छत्तीसगढ़ के गठन के 25वें वर्ष में प्रवेश करते ही राज्य पुलिस को प्रेसिडेंट कलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह जवानों की कड़ी मेहनत, समर्पण, बहादुरी और लोगों के प्रति उनके स्नेह का प्रमाण है.’ 4 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद बस्तर आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां बड़ी सफलता की संभावना है, उन्होंने रविवार सुबह 8 बजे जारी मुठभेड़ की अपडेट जानकारी देते हुए बताया कि जिला नारायणपुर और दंतेवाड़ा के दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद है। जवाबी कार्रवाई में चार नक्सलियों को मार गिराया है। फिलहाल सुरक्षाबलों के जवान घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चला रहे हैं। एके-47 राइफल समेत कई हथियार बरामद अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक हेड कांस्टेबल बलिदान हो गया। मुठभेड़ शनिवार शाम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद, चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल और सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) सहित स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम बलिदान हो गए। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। साल 2025 का दूसरी नक्सली मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में यह साल 2025 की दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 3 जनवरी को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली थी। कुछ अन्य नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की भी सूचना है। ऑपरेशन पर निकले थे 1 हजार जवान बताया जा रहा है कि, शनिवार देर रात 4 जिले के 1 हजार जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF की टीम को भेजा गया था। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं।  

वर्ष 2025 में खूब बजेंगी शादी की शहनाइयां, नोट करें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्तों का बेहद विशेष महत्व बताया गया है. इन शुभ मुहूर्तों पर कई मांगलिक कार्य जैसे मुंडन, सगाई, नामकरण, गृह प्रवेश और विवाह किए जाते हैं. हर व्यक्ति के जीवन में विवाह वाला दिन बहुत ही खास होता है. विवाह एक ऐसा मांगलिक कार्य होता है जिसे सिर्फ शुभ मुहूर्त में करना अच्छा माना जाता है. इसलिए, शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों को करने के लिए खास मुहूर्त और तिथि निर्धारित की जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार नए साल 2025 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है. इस साल जनवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक खूब शहनाइयां बजेंगी. तो यहां देखें शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट. साल 2025 में ये रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त जनवरी 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त नए साल के पहले माह में 16 जनवरी, 17 जनवरी, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. फरवरी 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त फरवरी में 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख, विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. मार्च 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त मार्च में 1, 2, 5, 6, 7 और 12 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. अप्रैल 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 29 और 30 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. मई 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त मई में 5, 6, 8, 9, 14, 16, 17, 18, 22, 23, 27 और 28 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. जून 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त जून में 2, 3, 4 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. नवंबर 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त नवंबर में 2, 3, 8, 12, 15, 16, 22, 23 और 25 तारीख, विवाह के बंधन में बंधने के लिए शुभ तिथियां मानी जा रही हैं. दिसंबर 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त दिसंबर में 4, 5, 6 तारीख विवाह के शुभ मानी जा रही हैं. इन महीनों में नहीं होगी शादी नए साल 2025 में चार महीने जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह नहीं होंगे. क्योंकि 6 जुलाई से 31 अक्टूबर तक श्रीहरि योग निद्रा में चले जाएंगे, जिसके कारण सभी मांगलिक कार्यों पर रोक जाती है.

कुशवाहा समाज के द्वारा मनाई गई माता सावित्री बाई फूले की जयंती एवं मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह

 टीकमगढ़ जतारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कनेरा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे बताकर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। शुक्रवार को ग्राम कनेरा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नंदराम कुशवाहा जी (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त म प्र शासन) विशिष्ठ अतिथि – राजा परीक्षित कुशवाहा जी(जि.पं. सदस्य जतारा), श्री हृदेश कुशवाहा जी (जि.पं. सदस्य पलेरा), श्री आशाराम कुशवाहा जी (जि.पं. सदस्य पृथ्वीपुर) आयोजक कमेटी – रविन्द्र कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, सम्राट दीपक कुशवाह, इंजी.एल.एन कुशवाहा, एड. उमेश कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, डॉ.प्रीतम कुशवाहा एवं समस्त युवा टीम कुशवाह समाज के आए हुए अतिथियों ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आजादी से पूर्व ही प्रथम शिक्षिका के रूप में महिलाओं की शिक्षा, छुआछूत, समानता, विधवाओं के पुनर्विवाह तथा 1848 में विद्यालय की स्थापना कर अपने संघर्ष में ग्रामीण अंचल में कैंप लगाकर बच्चों के कुपोषण समानता के लिए अपने संघर्ष में महिलाओं के लिए शिक्षा का रास्ता दिखाया। दूसरी तरफ ग्राम के सभी लोगों ने  एवं कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

फेरो से पहले ही दुल्हन नकदी और जेवर लेकर हुई फरार, दूल्हा बोला- सब कुछ लुट गया

 गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के बीच दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई. दुल्हन के साथ उसकी मां भी मौके से गायब थी. इसके बाद दूल्हा इंतजार करता है, लेकिन दुल्हन नहीं लौटी. दूल्हे का कहना है कि उसने एक व्यक्ति को 30 हजार रुपये देकर रिश्ता पक्का किया था. एजेंसी के अनुसार, यह मामला गोरखपुर के खजनी इलाके का है. यहां 40 वर्षीय किसान अपनी दूसरी शादी के लिए रस्में पूरी कर रहा था. उसकी पहली पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था. दूल्हा सीतापुर के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है. उसने शादी के लिए 30,000 रुपये देकर एक मीडिएटर की मदद से रिश्ता तय किया था. दूल्हे का कहना है कि शादी से पहले उसने दुल्हन को साड़ियां और जेवरात दिए थे. शादी के अन्य खर्च भी किए. इसके बाद वह परिवार के लोगों के साथ शादी करने मंदिर पहुंचा, जहां दुल्हन अपनी मां के साथ मौजूद थी. शादी की रस्में शुरू होते ही दुल्हन ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और फिर वापस नहीं लौटी. इसी दौरान उसकी मां भी गायब हो गई. दूल्हे ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मैंने अपना परिवार फिर से बसाने के लिए रिश्ता तय किया था, लेकिन सब कुछ लुट गया. इस मामले को लेकर गोरखपुर के एसपी (दक्षिण) जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर शिकायत आती है तो पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की जाएगी.  

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की

भोपाल केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना मध्यप्रदेश की प्रथम, देश की सबसे बड़ी तथा विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं में से एक है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति हो रही है। इस क्षेत्र में भारत विश्व गुरु बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में स्थित फ्लोटिंग सोलर प्लांट से अभी 278 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने कहा कि प्रोजेक्ट से दिल्ली मेट्रो को भी बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक अनोखा प्रोजेक्ट है और देश में अन्य जगह पर यह प्रोजेक्ट लगाये जायेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में इस क्षेत्र में 90 गीगावॉट की संभावना है और इसको बढ़ावा देने के लिए पूर्ण प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विशेषज्ञों को यहाँ आकर देखना चाहिए और जहां संभावना है वहां इस तरह के प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करना चाहिए। जिससे अत्यधिक मात्रा में बिजली का उत्पादन हो सके। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावॉट और 2047 तक 1800 गीगावॉट बिजली का उत्पादन करना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। अपतटीय पवन, ज्वारीय ऊर्जा,भू-तापीय ऊर्जा आदि के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निर्माण मध्यप्रदेश को विश्वपटल पर नवाचार एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में स्थापित करेगा। केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा ओंकार से देश की जनता की सुख, समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। इसके अलावा उन्होंने ममलेश्वर मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया।  इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, ए.सी.एस. मनु श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा़ उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet