LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय ने गिरौदपुरी मेला की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने तथा मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थाई शेड निर्माण की घोषणा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला के पहले दिन गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर गिरौदपुरी मेले की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला 4 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित होगा। गिरौदपुरी धाम में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह मेला गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बन रहा है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल होटल पलाश, मीडिया समूह के “प्राइड ऑफ भोपाल” अवार्ड समारोह में शामिल हुए

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल होटल पलाश, मीडिया समूह के “प्राइड ऑफ भोपाल” अवार्ड समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना एक गौरवशाली परंपरा है, जो न केवल सम्मानित व्यक्तियों को प्रोत्साहित करती है बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है और समाजसेवा का उत्कृष्ट माध्यम भी है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कला, संस्कृति, खेल, स्वास्थ्य, समाजसेवा, शिक्षा, प्रशासन और पुलिस सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। इनमें कला क्षेत्र में पद्मसे सम्मानित हरचंदन सिंह भट्टी और खेल क्षेत्र में विक्रम अवार्डी कमल चावला सहित अन्य विभूतियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने कहा कि समाज के विकास में पत्रकारिता का अहम स्थान है। वह एक सजग प्रहरी के रूप में विकास की दिशा और स्थिति के सचेतक के रूप में कार्य करते हैं। विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि भोपाल अब लघु भारत का रूप ले चुका है और इसे स्वच्छ, सुंदर व बेहतर बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों का योगदान आवश्यक है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।  

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश परफॉर्मर स्टेट है। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से हम प्रदेश को स्वास्थ्य मानकों में शीर्ष पर लाने में सफल होंगे। उन्होंने चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे प्रदेश के हेल्थ पैरामीटर्स को शीर्ष स्तर पर ले जाने के लिए सतत प्रयास करें। सरकार स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को बेहतरीन इकोसिस्टम और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में मीडिया समूह द्वारा आयोजित “मेडिकल एक्सीलेंस अवार्ड-2025” कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने चिकित्सा सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों, चिकित्सा शिक्षकों और चिकित्सकीय संस्थान संचालकों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है और जल्द ही हम वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास का मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य और शिक्षा की उत्कृष्ट व सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जिसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें लगातार कार्य कर रही हैं। आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत चक्र मिला है, वहीं प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है जिससे पर्याप्त चिकित्सकीय मैन पावर उपलब्ध हो सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करने से न केवल उनका हौसला बढ़ता है, बल्कि समाज में अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने चिकित्सा सेवा क्षेत्र मानवता की सेवा का सबसे बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि डॉक्टरों से इलाज में संवेदनशीलता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहज व्यवहार और आत्मीयता से किया गया इलाज मरीजों को आत्मविश्वास देता है और उपचार को प्रभावी बनाता है।  

CM यादव ने महाकुंभ से लौट रही हैदराबाद निवासी डॉ. कीर्ति पामो को कराया एयर लिफ्ट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकुंभ से लौट रही हैदराबाद निवासी डॉ. कीर्ति पामो को कराया एयर लिफ्ट सतना अमरपाटन में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हुई घायल राज्यमंत्री ने किया था हैदराबाद एयरलिफ्ट कराने का आग्रह मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और त्वरित पहल से गंभीर घायल तत्काल सतना से हैदराबाद पहुंची मुख्यमंत्री का राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने माना आभार मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले पुष्प-गुच्छ भेंट कर किया उनका अभिवादन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने प्रयागराग महाकुंभ से लौटते समय सतना अमरपाटन में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हैदराबाद की डॉ. कीर्ति पामो को एयर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आभार माना है। मंत्री श्रीमती बागरी ने मंत्रालय में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। उल्लेखनीय है घायल डॉ. कीर्ति का इलाज सतना के एक अस्पताल में चल रहा था। परिजनों की मांग पर राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने रामपुर बघेलान पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव से परिजनों की भेंट कराई और डॉ. कीर्ती को बेहतर इलाज के लिए उनके शहर हैदराबाद एयरलिफ्ट करने में सहायता का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराग महाकुंभ से लौट रहीं डॉ. कीर्ति को तत्काल सतना से हैदराबाद एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप फ्लाई ओला की एयर एम्बुलेंस सोमवार को दोपहर 1:30 बजे सतना एयर पोर्ट पहुंची, शीघ्र स्वास्थ्य की कामना के साथ राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने दोपहर 2:30 बजे डॉ. पामो को परिजनों के साथ एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस संवेदनशीलता और त्वरित पहल से उनके निर्देश के बाद मात्र 18 घंटे में घायल डॉ. पामो और उनके परिजनों को हैदराबाद भेज दिया गया। इस पहल के लिए डॉ. कीर्ति पामो तथा उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राज्य मंत्री श्रीमती बागरी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी डॉ. कीर्ति पामो के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।  

बजट सत्र से पहले कांग्रेस बना रही रणनीति, बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दों पर घेरेंगे, 9 मार्च को बैठक

congress is making strategy before the budget session will surround on issues like unemployment मध्यप्रदेश में 10 मार्च से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोबाइल नंबर जारी कर लोगों से अपील की है कि यदि अपराधों और भ्रष्टाचार के मामले में उनके पास कोई सबूत है तो वह भेजें, ताकि इसे विधानसभा के पटल पर उठाए जा सके। जानकारी के लिए बतादें कि यह सत्र 14 दिनों का होगा, जिसमे कुल 9 बैठकें होगी। तो वहीं कांग्रेस ने बजट सत्र से पहले 9 मार्च को बैठक बुलाई है। जिसमे पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होगें। यह बैठक भोपाल के अशोका होटल में होगी, जहां पर कांग्रेस के दिग्गज विधानसभा का घेराव करने की रणनीति तैयार करेंगे। साथी अलग-अलग रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इन मुद्दों पर घेरने की तैयारीहोने वाली बैठक में एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी शमिल होंगे और विधानसभा में रखे जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे। बजट से पहले होने वाली यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 9 दिन तक होनी वाली इस बैठक में कांग्रेस किसानों , रोजगार, महंगाई, कर्ज, करप्शन, लाड़ली बहना सहित अन्य मुद्दों को उठाएगी। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश का बजट 11 से 13 मार्च के बीच पेश किया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने लोगों से की अपीलबजट सत्र को लेकर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास भ्रष्टाचार के संबंध में कोई सबूत है तो वे मोबाइल नंबर 8269889419 पर संपर्क कर भेज सकते हैं। उमंग सिंघार ने कहा है कि मध्य प्रदेश में घोटाले, अपराध, दलितों पर अत्याचार, माफिया राज से जुड़े कोई भी सबूत लोगों के पास हो तो वे कांग्रेस को उपलब्ध कराए ताकि विधानसभा में इन मुद्दों को उठाए जा सके। कांग्रेस ने कहा है कि विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाने के लिए लोग फोटो, वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग, दस्तावेज या अन्य कोई भी प्रमाण सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं ताकि अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाए जा सके।

मुख्यमंत्री से बुरहानपुर के कृषकों ने पूर्व मंत्री श्रीमती चिटनिस के नेतृत्व में की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना के लिए राज्य सरकार, महाराष्ट्र सरकार के साथ चर्चा कर समझौते की ओर आगे बढ़ रही है। विश्व की इस सबसे बड़ी ग्राउंड रिचार्ज परियोजना से क्षेत्र का कोना-कोना सिंचित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में पूर्व मंत्री तथा विधायक बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में बुरहानपुर से भेंट के लिए आए कृषकों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित बुरहानपुर के प्रतिनिधियों ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकहित में शक्कर कारखाने का संचालन करने में सक्षम संचालक मंडल का गठन कर किसानों और क्षेत्रीय जनता के हित में कारखाने का संचालन किया जाए, राज्य सरकार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। बुरहानपुर से आए किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से तरबूज और खरबूज के लिए आरबीसी (6-4) के मुआवजे में वृद्धि का आग्रह भी किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तथा विधायक सुमंजू दादू भी इस अवसर पर उपस्थित रही।  

तीन वर्ष में सभी किसानों को दिए जाएंगे सोलर पंप,सरकार खरीदेगी किसानों से दूध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगोरिया को राजकीय स्तर पर उत्सव के रूप में मनाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव हर जनजातीय नर्तक एवं वाद्य कलाकार को दिए जाएंगे पांच-पांच हजार रूपए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव तीन वर्ष में सभी किसानों को दिए जाएंगे सोलर पंप,सरकार खरीदेगी किसानों से दूध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय समाज के देवस्थानों एवं पूजा स्थलों के विकास के लिए सभी पेसा ग्राम पंचायत को दिए जाएंगे तीन-तीन हजार रुपए जनजातीय देवलोक महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्म मुखियाओं का किया सम्मान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगोरिया उल्लास का पर्व है। यह फागुन के रंगों से सराबोर प्रकृति की खुशबू में कुछ पल थम जाने और इसी में रम जाने का पर्व है। हमारी सरकार भगोरिया का उल्लास बरकरार रखेगी। अब भगोरिया को राजकीय स्तर पर उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह इसी वर्ष से शुरू किया जाएगा। वे स्वयं भी भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे। सरकार छोटे-छोटे स्थान पर जनजातीय देवी-देवताओं के पूजा स्थलों को विकसित करने के लिए सहायता देगी। हम कोरकू उत्सव भी मनाएंगे। इसके अलावा जनजातीय समाज के जितने भी त्यौहार आने वाले हैं, सरकार उन्हें राजकीय स्तर पर मनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में हुए जनजातीय देवलोक महोत्सव में यह महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज हमारा गौरव है। जनजातीय नायकों ने स्वाधीनता संग्राम में अपना बलिदान दिया। वे किसी के भी सामने झुके नहीं। जनजातियों की देशज पुरा संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए सरकार उनका सहयोग करेगी। जनजातियों की विशेष पूजा पद्धति, रीति-रिवाज संस्कृति, संस्कार यह सब हमारी धरोहर हैं। सरकार इन्हें संजोकर रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी अतिथियों के साथ जनजातीय परम्परा एवं पूजा पद्धति से बड़ा देव पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी जनजातीय बंधुओं से जय बड़ा देव और जय जोहार का उद्घोष कराया। समारोह स्थल पर आगमन के दौरान जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य एवं वाद्य यंत्रों, मांदल की थाप से अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी मेजबान के रूप में मुख्यमंत्री निवास आए सभी मेहमानों/आगंतुकों पर पुष्पवर्षा कर उनका हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का महोत्सव जनजातीय समाज के धार्मिक मुखियाओं का सम्मान है। जनजातीय संस्कृति को संरक्षित रखने वाले ओझा, पटेल, पुजारा, तड़वी, भगत, भुमका, पंडा एवं अन्य धर्म मुखियाओं सरकार के लिए सदैव सम्मानित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनजातियों की संस्कृति में आत्मीयता है, इनकी बोली में प्रेम प्रतिबिंबित होता है। जनजातियों की पूजा पद्धति प्रकृति के प्रति आस्था को व्यक्त करती है। जनजातियों के सभी देवी देवताओं और इनकी प्रकृति के प्रति आभार पूजा पद्धतियों को भी नमन है। प्रकृति पूजक जनजातीय संस्कृति हम सबको जीना सिखाती है, जीवन का आनंद लेना सिखाती है। जल, जंगल, जमीन और जमीर बचाने में जनजातीय महानायकों ने अपने प्राणोत्सर्ग कर दिए। जनजाति समाज भारत का गौरव है। टंट्या मामा, रानी दुर्गावती, अमर शहीद रघुनाथ शाह और कुंवर शंकर शाह इसकी पहचान हैं। जनजातीय समाज ने सदियों से भारतीय संस्कृति को और अधिक पल्लवित किया है। जनजातीय समाज के वाद्य यंत्र और उनकी बोली मानवीय भावों का उदात्त प्रकटीकरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय बंधुओं से अपील की है कि इस समृद्ध संस्कृति को हमेशा बनाए रखें। सरकार इसमें मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समाज के लिए बड़े काम किए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने वहां के जनजातियों के उत्थान के लिए अनुकरणीय कार्य किए। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन-मन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पेसा एक्ट के जरिए राज्य सरकार ने जनजातीय बंधुओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय संस्कृति के पैरोकार नर्तक दल और वाद्य यंत्र कलाकारों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय देवलोक महोत्सव में आए सभी जनजातीय नर्तकों एवं वाद्य कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच-पांच हजार रूपए की धनराशि दी जाएगी। इसके जनजातियों देवस्थानों एवं इनके देवी देवताओं के प्रतीकों, पूजा स्थलों एवं पूजा पद्धतियों के संरक्षण के लिए प्रदेश की सभी पेसा ग्राम पंचायतों को तीन-तीन हजार रूपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंच से जनजातीय नर्तकों एवं वाद्य कलाकारों को पांच-पांच हजार रूपए एवं पेसा ग्राम पंचायतों को तीन-तीन हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पेसा एक्ट के जरिए हमने जनजातीय समाज को और अधिक अधिकार संपन्न बनाया है। जल जीवन मिशन को सफल बनाने का जिम्मा भी हमने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री के रूप में हमारी जनजातीय बहन श्रीमती संपत्तियां उइके को सौंपा है। जनजातियों के समग्र कल्याण की जिम्मेदारी हमारी सरकार ने वरिष्ठ मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह को दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने 2.5 लाख से अधिक वन अधिकार पत्र देकर जनजातीय बंधुओं को उनका वाजिब हक दिलाया है। हमारी सरकार प्रदेश के सभी जनजातीय क्षेत्रों में नर्मदा का जल पहुंचाएगी। प्रदेश में किसानों को बिजली का स्थाई कनेक्शन मात्र पांच रूपए में उपलब्ध कराया जाएगा। शुरुआत में यह व्यवस्था मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड क्षेत्र में होगी। आगे पूरे प्रदेश में हम इसे लागू करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंचाई की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अगले तीन साल में हम प्रदेश के सभी किसानों को सोलर पंप मुहैया कराएंगे। इससे किसान खुद बिजली उत्पन्न कर अपने खेत में सिंचाई भी करेंगे। किसानों द्वारा उत्पादित अतिरिक्त बिजली सरकार खरीदेगी। इस वर्ष प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों को 2600 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से उपार्जन का लाभ मिलेगा। साथ ही खरीफ-2024 के लिये धान उत्पादक किसानों के खाते में प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार घर-घर गौपालन को बढ़ावा देगी। हम प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए तेजी से प्रयासरत है। किसानों को पांच रूपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि (बोनस) देने का निर्णय भी हम ले चुके हैं। किसानों द्वारा उत्पादित दूध सहकारिता विभाग के माध्यम से … Read more

भोपाल सहित प्रदेश के कई स्थानों की पहचान यहां के शासकों से रही है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश के समृद्ध अतीत से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने और हमारी संपन्न सांस्कृतिक धरोहर के प्रकटीकरण के लिए राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज सहित महापुरूषों के नाम पर द्वार बनाए जाएंगे। भोपाल सहित प्रदेश के कई स्थानों की पहचान यहां के शासकों से रही है। चक्रवर्ती सम्राट के रूप में शासन करने वाले सम्राट विक्रमादित्य की वीरता, न्याय, त्याग, दानशीलता, पराक्रम, पुरुषार्थ और सुशासन से इतिहास में उन्हें विशेष स्थान प्राप्त हुआ। अद्वितीय शासक रहे राजा भोज ने बड़े तालाब सहित अनेकों रचनाओं का निर्माण कराया, जो आज भी भोपाल सहित प्रदेश के कई भागों में उनकी स्मृतियों को जीवंत करती हैं। महापुरूषों के नाम पर द्वार निर्माण की राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेशवासी अपने गौरवशाली अतीत से परिचित होंगे और उन्हें गर्व की अनुभूति होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।  

नगर पंचायत जनकपुर के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि में आंशिक संशोधन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में नगर निगम, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के नव-निर्वाचित महापौर/अध्यक्ष  एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि 06 मार्च 2025 को निर्धारित  किया गया है। एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार,  नगर पंचायत जनकपुर के नव-निर्वाचित महापौर/अध्यक्ष  एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि 07 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। पूर्व में इसे 06 मार्च को निर्धारित किया गया था।  इसके अलावा, पहले सम्मिलन की तिथि 8 मार्च 2025 यथावत रहेगी।

एमसीबी जिले को बजट 2025-26 में मिली विकास की बड़ी सौगात

एमसीबी छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साहसी निर्णय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की सार्थक पहल से बजट 2025-26 में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सुरक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें दी गई हैं। सरकार ने मनेंद्रगढ़ में शासकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी है, जिससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। खेल प्रेमियों के लिए बहुउद्देशीय स्टेडियम की स्वीकृति दी गई है, जिससे जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जनकपुर में 100 बिस्तरों का अस्पताल स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा।     वहीं ग्राम कटवार में सब-हेल्थ सेंटर (एसएचसी) की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। इसके साथ ही मनेंद्रगढ़ में 10 बिस्तरों के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना होगी, जिससे आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा मिलेगा। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मनेंद्रगढ़ में मानसिक रोगी अस्पताल की भी स्वीकृति दी है। इसके अलावा फिजियोथैरेपी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मनेंद्रगढ़ में फिजियोथैरेपी केंद्र स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मनेंद्रगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति (अजाक) थाना की भी स्वीकृति दी गई है, जिससे इन वर्गों को त्वरित न्याय मिलेगा। इसके अलावा जिले वासियों को  अब 10 नवीन योजनाओं का भी मिलेगा लाभ जिसमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बाईपास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेंस फेलोशिप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर टॉप अप, अटल सिंचाई योजना और एसएसआईपी (छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति) का कार्यान्वयन योजना शामिल हैं। सरकार के इन फैसलों से एमसीबी जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। यह बजट प्रत्येक जिले के नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इससे लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

भरतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर माया प्रताप सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर हीरालाल मौर्य हुए निर्वाचित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला के आदेशानुसार प्रवीण कुमार भगत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग भरतपुर ने आज समय पूर्वान्ह 12:00 बजे जनपद पंचायत भरतपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों की बैठक आहुत कर विशेष सम्मिलन की अध्यक्षता, पीठासीन अधिकारी के रूप में किये जाने हेतु सम्मिलन स्थल जनपद पंचायत भरतपुर के सभाकक्ष में उपस्थित रहे। इस सम्मिलन में जनपद पंचायत के कुल-18 निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों में से 18 जनपद पंचायत सदस्य सम्मिलन में उपस्थित हुए  तत्पश्चात् अनुविभागीय अधिकारी ने प्रवीण कुमार भगत द्वारा जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम को तैयार कर तथा सम्मिलन में घोषणा छत्तीसगढ पंचायत (उपसरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नियम 1995 के नियम 13 (3) के तहत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम पृथक-पृथक तैयार किया, जिसे सम्मिलन में घोषित किया गया तथा एक प्रति सम्मिलन की सूचना पटल पर चस्पा कराकर प्रदर्षित किया गया। जिसमें जनपद पंचायत भरतपुर के अध्यक्ष पद हेतु अभ्यर्थी  माया प्रताप सिंह/समरबहादुर, श्रीमती राजकली बैगा/ज्ञानप्रकाश बैगा, रविन्द कुमार बैगा/रामसाय बैगा, लालसाय बैगा/दशरू बैगा द्वारा नामनिर्देशन पत्र प्राप्त हुए एवं सभी नामनिर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये  तत्पश्चात् मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। मतदान समप्ति के पश्चात् मतगणना प्रारंभ हुई जिसमें माया प्रताप सिंह/समरबहादुर,(कुल मत-7) श्रीमती राजकली बैगा/ज्ञानप्रकाष बैगा, ,(कुल मत-1)  रविन्द कुमार बैगा/रामसाय बैगा, ,(कुल मत-4) लालसाय बैगा/ दशरू ,(कुल मत-6) प्राप्त हुए जिसमें माया प्रताप सिंह को सर्वाधिक मत प्राप्त हुआ और सम्यक रूप अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। इसी प्रकार जनपद पंचायत भरतपुर के उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु तीन(1, हीरालाल मौर्य, 2, अर्पिता सिंह, 3, नन्दिनी गुप्ता) के नामनिर्देशन पत्र प्राप्त हुए एवं सभी नामनिर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये  तत्पश्चात् मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। मतदान समप्ति के पश्चात् मतगणना प्रारंभ हुई जिसमे (हीरालाल मौर्य,-7 मत , अर्पिता सिंह-05 मत , नन्दिनी गुप्ता-04 मत एवं अविधिमान्य 02 मत प्राप्त हुए) जिसमें सर्वाधित मत हीरालाल मौर्य को प्राप्त हुआ और सम्यक रूप से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गये। निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण कुमार भगत द्वारा प्ररूप-छः में प्रमाण पत्र परिदत्त किया गया। तत्पश्चात् निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण कर निर्वाचन की कार्यवाही समाप्त की गई।

भारत पर टैरिफ को लेकर दिए गए ट्रंप का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को नहीं मिला

मुंबई एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा छेड़े गए ग्लोबल टैरिफ वॉर से दुनियाभर के शेयर बाजार सहमे हुए नजर आ रहे हैं. US Markets से लेकर एशियाई बाजारों तक में सुस्ती है, तो वहीं बुधवार को अमेरिकी संसद में अपने संबोधन में भारत पर टैरिफ को लेकर दिए गए ट्रंप का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को नहीं मिला, बल्कि कई दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ग्रीन जोन में ओपन होने के बाद मिनटों में ही 500 अंकों से ज्यादा उछल गया, तो निफ्टी ने भी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की.   सेंसेक्स ने खुलते ही 400 अंक से ज्यादा उछला शेयर बाजार की ग्रीन जोन में शुरुआत के साथ BSE Sensex अपने पिछले बंद 72,989 की तुलना में उछलकर 73000 के पार ओपन हुआ औऱ इसकी तेजी लगातार बढ़ती गई. खबर लिखे जाने तक महज आधे घंटे के कारोबार में ही ये 516 अंक की उछाल के साथ 73,506 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. Sensex की तरह ही NSE Nifty ने भी शुरुआती कारोबार में ही तेजी पकड़ ली. अपने पिछले बंद 22,082.65 के लेवल से उछाल भरते हुए एनएसई के इस 50 शेयरों वाले इंडेक्स ने महज 10 अंक की गिरावट में शुरुआत की, लेकिन फिर अचानक इसने सेंसेक्स के कदम से कदम मिला लिया और करीब 150 अंक चढ़कर 22,209 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. 1562 शेयरों ने की तेज शुरुआत बुधवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ 1562 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ ओपनिंग की, तो वहीं 703 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जिनकी शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई. इसके अलावा 120 स्टॉक्स की स्थिति में किसी तरह का कोई चेंज देखने को नहीं मिला. शुरुआती कारोबार में ICICI Bank, NTPC, Tech Mahindra, SBI सबसे ज्यादा रफ्तार के साथ भागते नजर आए, तो वहीं दूसरी ओर Bajaj Finance, Bajaj Finserv, L&T, SBI Life Insurance और Cipla जैसे शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. सबसे तेज भागे ये 10 शेयर बात करें, टैरिफ धमकी के बीच शेयर बाजार में आए उछाल के बीच सबसे ज्यादा तेजी के साथ शुरुआत करने वाले शेयरों की, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल HCL Tech Share (2.41%), M&M Share (2.26%), PowerGrid Share (2.09%), Tech Mahindra Share (2.04%), Tata Steel Share (2.01%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. मिडकैप कैटेगरी में सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों में Coforge Share (9.66%), AWL Share (5.48%), RVNL Share (4.68%), OFSS Share (4.62%) रहे, जबकि स्मॉलकैप में ITDC Share 13.74% की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा. दो बार भारत का नाम लेकर बोले ट्रंप भारत का दो बार नाम लेते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत हम 100 फीसदी टैरिफ लगाता है. ये कतई ठीक नहीं है. उन्होंने टैरिफ वॉर की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि अब जो भी देश अमेरिका पर टैरिफ लगाएगा, आगामी 2 अप्रैल से अमेरिका भी उस देश पर उतना ही टैरिफ लगाएगा. पहली बार राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका पर टैरिफ लगाने वाले देशों का नाम गिनाते हुए कहा, “औसतन, यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत, मैक्सिको और कनाडा हम पर टैरिफ लगाते हैं. क्या आपने इनके बारे में सुना है? और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत ज़्यादा टैरिफ़ वसूलते हैं, जितना हम उनसे वसूलते हैं. यह बहुत अनुचित है.”  

आदिवासी नाबालिग लड़की को टूल किट की तरह उपयोग कर दर्ज कराया गया फर्जी रेप केस!

भोपाल  विगत दिनों भोपाल के श्यामला हिल्स थाना के अंतर्गत आने वाले रविन्द्र भवन की पार्किंग में एक आर.टी.आई एवं  व्हिसल-ब्लोअर, सामाजिक कार्यकर्ता पर रेप का आरोप एक आदिवासी नाबालिग लड़की ने लगाया। सूत्रों के अनुसार इस घटना के संबंध में दिनांक 07 फरवरी 2025 को श्यामला हिल्स पुलिस थाना भोपाल में लड़की ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के संबंध में आरोपी ने अपने बयान भी श्यामला हिल्स थाने में दर्ज करा दिए थे। उसके बाद 20 फरवरी को मऊगंज जिला अंतर्गत मऊगंज थाना में लड़की ने पुनः शिकायत की जिस पर मऊगंज पुलिस थाना ने जीरो में FIR दर्ज कर श्यामला हिल्स थाना भोपाल भेज दी। सामाजिक कार्यकर्ता की सफाई सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह राजपूत का कहना है कांग्रेस पार्टी उक्त आदिवासी बच्ची को टूल किट की तरह उपयोग कर रही है जो कि बेहद शर्मनाक है और यह कांग्रेस पार्टी की, उसके नेताओं की तुच्छ राजनैतिक सोच दर्शाती है। जो घटना इस संसार में घटित ही नहीं हुई और षडयंत्रपूर्वक झूठे मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर मेरे विरुद्ध झूठा केस दर्ज करा दिया गया । मैं उस लड़की को ना तो जानता हूँ और ना ही कभी मिला हूँ। यह पूरा का पूरा झूठा एवं प्रायोजित मामला है। उक्त शिकायत के संदर्भ में, मैं अपने कथन श्यामला हिल्स थाने में दर्ज करवा चुका हूं। भोपाल पुलिस द्वारा उक्त मामले में जांच करने की लिए मुझे बुलाया गया था जिसमें मैने अपने कथन दिए हैं। मैने अपने 30 जनवरी के 24 घंटे के आवागमन स्थानों, रास्तों, ऑफिसों, इत्यादि पूरी घटना का विस्तार से विवरण दिया है। दिनांक 07 तारीख की शिकायत में उल्लेख घटना के समय मैं ED (प्रवर्तन निदेशालय) ऑफिस था उसके बाद EOW ऑफिस गया, उस समय सिर्फ मेरे अकेले का नाम लिया और दिनांक 20 फरवरी की शिकायत में  7:00 PM बजे घटना का समय बताया गया और उसमें मेरे साथ अन्य व्यक्ति का उल्लेख किया गया। इन षड्यंत्रकारियों ने ऐसा इसलिए किया ताकि कोई मेरे साथ खड़ा ना हो। उल्लेख घटना के समय पर मैं 07 नंबर स्थित SDM कार्यालय, उसके बगल से लगी दुकानों, और बगल से लगे विद्यालय के स्थानों पर दोस्तों के साथ मौजूद था जिस दौरान मैने वहां हल्का फुल्का खाया नाश्ता भी किया था जिसका मैने पेमैंट भी किया है,  उपरोक्त दोनों समय के पूरे वीडियो फुटेज, CDR इत्यादि शासन प्रशासन निकलकर सत्यता की पुष्टि कर सकता है और करनी ही चाहिए ताकि इन षड्यंत्रकारी लोगों का यह षडयंत्र उजागर हो जिससे मेरे और किसी अन्य निर्दोष के साथ ऐसा अन्याय ना हो। घटना के समय दो कैसे हो सकते है! लड़की का बार बार बयान बदलना कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला है । दिनांक 07 फरवरी की शिकायत में लड़की ने रविन्द्र भवन में घटना का समय 4:00 PM बजे बताया और उसके बाद मऊगंज में 20 फरवरी की शिकायत में  शाम 07:00PM बजे घटना के समय का उल्लेख किया जिसमें अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बना दिया। दोनों ही समय में सिर्फ 3 घंटों का नहीं अपितु दिन और रात का अंतर है, उजाले और अंधेरे का फर्क है। सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि वो तो देशहित, समाजहित, जनता से जुड़े हुए विषय उठाते रहता है एवं उनके समाधान के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराने का अपना नैतिक कर्तव्य भी निभाता। उसने बताया कि  उसकी अनेक शिकायतों पर शासन प्रशासन ने संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की है। इस झूठे मामले और षडयंत्र के पीछे बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के पूर्व परियोजना अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी और जय गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक किशन मोदी का हाथ! सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि मुझे परेशान करने, प्रताड़ित करने एवं मेरी छवि का धूमिल करने के लिए षड्यंत्रकारी लोग कुत्सित कृत्य कर रहे हैं। षड्यंत्रकारियों द्वारा आदिवासी लड़की को टूल किट की तरह उपयोग कर झूठा मामला दर्ज कराया गया हैं।इन षड्यंत्रकारियों द्वारा पॉस्को एक्ट सहित अन्य एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है जो कि बेहद चिंताजनक हैं। पिछले दिनों मेरी शिकायतों पर बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी में अवैधानिक रूप से पदस्थ व्यक्ति नरेंद्र त्रिपाठी की अवैध नियुक्ति को समाप्त किया गया। जिसके लिए मैने यूनिवर्सिटी से लेकर राजभवन, उच्च शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री से लेकर कोर्ट तक लंबी लड़ाई लड़ी। इस दौरान मेरे ऊपर जानलेवा हमले भी नरेंद्र त्रिपाठी ने अपने गुर्गों के द्वारा कराए, मुझ पर झूठे मामले दर्ज कराने के लिए षडयंत्र रचा। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादों में मिलावटखोरी और पशु चर्बी सहित अन्य घातक रसायन मिलकर लोगों के स्वास्थ्य से, लोगों की धार्मिक भावनाओं, सामाजिक सेंटीमेंट्स से खिलवाड़ करने वाले जय गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालको किशन मोदी  के विरुद्ध तमाम सबूत एकत्रित कर शासन प्रशासन को अवगत कराया था जिस पर ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने 29 जनवरी 2025 को छापा मारा, अनेक दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली, अभी विवेचना चल रही है और EOW ने  FIR दर्ज की, छापे की कार्रवाई, अनेक दस्तावेजों को जब्त किया। इसके अलावा FSSAI सहित अन्य एजेंसियों ने भी संज्ञान लिया है। किशन मोदी भी एक षड्यंत्रकारी व्यक्ति है जिसने समय समय पर शासन प्रशासन के साथ छल किया है। कानून का दुरुपयोग,बाल-महिला अधिकारों का दुरुपयोग रुकना चाहिए! षड्यंत्रकारियों द्वारा देशभर में सामाजिक कार्यकर्ताओं, ईमानदार, शरीफ लोगों के खिलाफ पास्को एक्ट, महिला कानून, सहित अन्य कानून का दुरुपयोग कर झूठे मामलों में फंसा दिया जाता है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अब समय आ चुका है कि इन झूठे मामलों में फंसने से निर्दोष लोगों को बचाया जाए। सिर्फ मै ही नहीं अपितु जनता और समाज के ये दुश्मन ये माफिया लोग, देशभर में जनता की आवाज उठाने वाले विभिन्न RTI कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्हिस्ल ब्लोवर कार्यकर्ताओं के विरुद्ध षडयंत्र रचकर प्रायोजित झूठे मामले उन्हें परेशान करने, उनका मनोबल तोड़ने, उन्हें प्रताड़ित करने के लिए दर्ज करवाते हैं ताकि वो परेशान होकर सत्य के मार्ग से पीछे हट जाए।  मेरे विरुद्ध उक्त घटना और FIR झूठी एवं प्रायोजित है। यह बेहद चिंताजनक एवं जांच का विषय है। इस प्रायोजित झूठे मामले के पीछे बहुत बड़ा षडयंत्र हैं एवं  मेरी शिकायतों से प्रभावित ये लोग इस पूरे मामले में संलिप्त है। यह बहुत ही गंभीर मामला है इसलिए इस प्रकार के प्रायोजित व्यक्ति किसके कहने पर … Read more

सभी राजनैतिक दलों को गौमाता को राष्ट्रमाता स्वीकार‌ने की सहमति देने १७ मार्च तक अंतिम अवसर : साईं मसन्द

सभी राजनैतिक दलों को गौमाता को राष्ट्रमाता स्वीकार‌ने की सहमति देने १७ मार्च तक अंतिम अवसर : साईं मसन्द परमधर्मसंसद के परमाध्यक्ष शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज १७ मार्च को इस सम्बन्ध में रहेंगे दिल्ली में उपस्थित           रायपुर  देश के पूज्यपाद चारों शंकराचार्यों के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्यरत भारत सहित एक सौ देशों के १००८ धार्मिक व सामाजिक प्रतिभाओं के संगठन परम धर्म संसद १००८ द्वारा पिछले दो वर्षों से देश में गौ प्रतिष्ठा अभियान चला कर केन्द्र व सभी राज्य सरकारों से गौमाता को पशु सूची से बाहर कर उसे राष्ट्रमाता स्वीकारे जाने का प्रस्ताव पारित करने का लगातार अनुरोध किया गया है।           उपरोक्त संदर्भ में पिछले साल केवल एक राज्य महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिन्दे ने चुनाव से पहले परम धर्म संसद १००८ के परमाध्यक्ष, ज्योतिर्मठ के पूज्यपाद शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज की उपस्थिति में गौमाता को महाराष्ट्र की राज्यमाता घोषित कर राज्य में उसके भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था किए जाने की घोषणा की गई है।           हाल ही में प्रयागराज में सम्पन्न कुम्भ मेले में परम धर्म संसद १००८ के एक माह तक चले सत्र के दौरान लिए गए एक निर्णय के अनुसार देश के सभी सत्तारूढ़ व विपक्षी राजनैतिक दलों को गौमाता को राष्ट्रमाता स्वीकार‌ने की सहमति देने १७ मार्च तक अंतिम अवसर दिया गया है। धर्म संसद में देश के पूज्यपाद तीन शंकराचार्यों व सैकड़ों अन्य विख्यात धार्मिक व सामाजिक प्रतिभाओं ने भाग लिया।           लिए गए उक्त निर्णय के अंतर्गत परम धर्म संसद १००८ के परमाध्यक्ष पूज्यपाद शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज धर्म संसद के सैकड़ों प्रतिनिधियों के साथ १७ मार्च को प्रात: ७ बजे से शाम बजे ५ तक इस सम्बन्ध में दिल्ली के रामलीला मैदान में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी धर्म संसद के संगठन मंत्री रायपुर निवासी मसन्द सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द ने दी।           उल्लेखनीय है कि साईं मसन्द साहिब को परम धर्म संसद १००८ का संगठन मंत्री गत् दिनों प्रयागराज में सम्पन्न धर्म संसद के समापन समारोह के दौरान नियुक्त किया गया। वे पिछले तेरह वर्षों से देश के पूज्यपाद शंकराचार्यों व सैकड़ों अन्य महान संतों के सहयोग से देश में सनातन वैदिक सिद्धांतों पर आधारित शासन स्थापित करवाकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का अभियान चला रहे हैं।  

सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह सशक्त पंचायत नेत्री पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल सिंगरौली जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह को मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा “सशक्त पंचायत नेत्री पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन ललन सिंह ने यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल तथा युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे भी उपस्थित रही। सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सिंह के क्रांतिकारी प्रयासों से सिंगरौली जिले में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सड़क अधोसंरचना का अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिला पंचायत की उपाध्यक्ष और जिला शिक्षा समिति की अध्यक्ष के रूप में इन्होंने जिले के ग्रामीण इलाकों में मेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता, लाइब्रेरी की उपलब्धता, मोटिवेशनल व्याख्यान, ऑनलाइन क्लासेज और करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जिसके परिणामस्वरूप जिले में महिला शिक्षा का प्रतिशत 44% से बढ़कर 58% हो गया है। श्रीमती सिंह ने जिले की महिलाओं को हरित ऊर्जा, खाद्य प्र-संस्करण, हथकरघा, सैनिटरी पैड उत्पादन, मधुमक्खी और मुर्गी पालन, इत्यादि स्व-रोजगार में नियोजित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास भी किए हैं। इनके प्रयासों से सिंगरौली के दूरस्थ गांवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे यातायात सुगम बन रहा है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet