माता भगवती देवी स्मृति उपवन का भूमिपूजन, नक्षत्र-नवग्रह वाटिका व एक्यूप्रेशर पथ बनेगा।
Bhoomipujan of Mata Bhagwati Devi Smriti Upvan, Nakshatra-Navgraha garden and acupressure path will be built. हरिप्रसाद गोहे आमला। अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति द्वारा ग्राम ससुंदरा में 14 जून को सुबह 9 बजे माता भगवती देवी शर्मा स्मृति उपवन का शुभारंभ किया गया। वैदिक विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ। आमला विधायक डॉ. योगेश पंडागरे ने पौधरोपण कर उपवन का शुभारंभ किया। गायत्री परिवार के जिला पर्यावरण प्रभारी नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया कि इस उपवन में नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका, विभिन्न औषधीय पौधे लगाए जाएंगे और एक्यूप्रेशर चिकित्सा पथ बनाया जाएगा। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संरक्षक डॉ. कैलाश वर्मा, जिला समन्वयक रविशंकर पारखे, सरपंच संजय माथनकर सहित जिले भर के परिजन उपस्थित रहे। विधायक पंडागरे ने पर्यावरण संरक्षण के हर कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अजय पवार ने किया।