A tree laden with flowers was half burnt due to burning of garbage in Ward 5, people expressed their anger.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। प्लास्टिक व हानिकारक कचरा जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद वार्ड नंबर 5, खानापूर रोड पर अज्ञात लोगों द्वारा कचरा जलाने का मामला सामने आया। जलाए गए कचरे की चपेट में आकर एक हरा-भरा, फूलों से लदा पेड़ आधा जलकर राख हो गया।
घटना से वार्डवासियों, राहगीरों और पर्यावरण प्रेमियों में निराशा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा जलाने से उठे धुएं और दुर्गंध से उन्हें सांस लेने में दिक्कत और असहजता हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि आग की चिंगारी और तेज हवा बड़ी आगजनी का कारण बन सकती थी।
सार्थक सृजन, आमला ने नगरपालिका से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नागरिकों से अपील की कि कचरा गाड़ी में ही दें, नियत स्थान पर डालें और डस्टबिन का उपयोग करें। संगठन ने हरे-भरे पेड़-पौधों की रक्षा करने का आग्रह भी किया।









