आमला में चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, कांग्रेस ने निकाली शव यात्रा, निलंबन की मांग ।
Election Commissioner’s effigy burnt in Amla, Congress takes out funeral procession, demands suspension. हरिप्रसाद गोहे आमला। राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के विरोध में शनिवार को आमला नगर कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार की प्रतीकात्मक अर्थी कांधों पर रखकर नगर में शव यात्रा निकाली। यात्रा शहर के जनपद चौक पहुंची, जहां आयुक्त का पुतला बनाकर आग लगा दी। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर पुतले को जलने से बचाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले को हाथों में लेकर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। नामांकन निरस्त करना निंदनीय अजय सिंह सोलंकी ने कहा कि गांधीवादी महिला मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करना निंदनीय है। फॉर्म में गलती पर सुधार का अवसर नहीं देना चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार आमला को ज्ञापन सौंपकर चुनाव आयुक्त को “लोकतंत्र का हत्यारा” और “महिला विरोधी” बताते हुए निलंबित करने की मांग की। कांग्रेस नेता जितेन्द्र शर्मा ने तीखा प्रहार कर कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रहा है।कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर ने आरोप लगाया कि साजिश कर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करवाया गया। नपा पार्षद खुश्बू अतुलकर ने कहा कि निष्पक्ष संस्थाओं पर सवाल उठना लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है।विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र बिल्लू यादव,नीरज सोनी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष शाबीर शाह,पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर,रमेश प्रजापति,जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारदी,छन्नू बेले,मदन साहू, रमेश दामले,योगेश गोलू डांगरे,वीरेंद्र वीरेंद्र बर्थ, हरी प्रसाद गाेहे,दीपक द्वडे,कमलेश माकोडे,रवि घाणेकर, बडू अतुलकर,प्रमोद सेठिया,बंटू बेले, रमजान खान,अकरम खान,राकेश सोने,संजय सोलंकी,कनैया साहू,जीतेश वाईकर,राकेश निरापुरे,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।