आमला महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, विविध प्रतियोगिताएं आयोजित
Amla College pays tribute to martyrs on Kargil Vijay Diwas, organises various competitions हरिप्रसाद गोहे आमला। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद आमला के उपयंत्री योगेश आनेराव उपस्थित रहे। इस मौके पर शहीद सैनिकों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य ने कहा कि 26 जुलाई राष्ट्रभक्ति और बलिदान का प्रतीक है। उपयंत्री योगेश आनेराव ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सेना के प्रति सम्मान की बात कही। इस अवसर पर रंगोली, पोस्टर और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी धोटे और डॉ. राजेंद्र गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसमें महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।।