Famous Bhajan singer of Amla, Sumit Mahatkar presented his bhajans in Khatushyamji.
हरिप्रसाद गोहे
आमला।आमला के प्रसिद्ध भजन गायक श्याम प्रेमी सुमित महतकर श्याम भजनो की प्रस्तुति देने एवं बाबा श्याम के दर्शन के लिए अपनी टीम के साथ खाटू श्याम दरबार पहुंचे थे।
उन्होंने वहां पहुंच बाबा के दर्शन किए और श्यामप्रेमियों के साथ भजन का आनंद लिया। सुमित महतकर ने टीम के साथ किर्तन शुरू होने से पहले बाबा के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और सभी के लिए मंगल कामना की।
खाटूश्यामजी में सुमित महतकर के भजन की प्रस्तुति ने श्यामप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से आए श्यामप्रेमियों ने श्याम की चौखानी धर्मशाला में बाबा के भजन का भरपूर आनंद लिया।
सुमित महतकर को अन्य राज्यों से आए श्यामप्रेमियों ने खाटूश्याम जी, चुलकाना धाम, सिलीगुड़ी, लखनऊ यूपी जैसे तमाम नगरों में बाबा का किर्तन करने को कहा है। बहुत जल्द ही महानगरों में भी गायक सुमित महतकर द्वारा किर्तन किए जाएंगे ।









