The mobile lab of the Food Department took 30 samples in Amla-Bodkhi, adulteration will be investigated.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनबने के आदेश और अभिहित अधिकारी शैलेंद्र बडोनिया के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन बैतूल की टीम ने 15 मई 2026 को आमला व बोडखी में चलित खाद्य प्रयोगशाला के जरिए जांच अभियान चलाया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशि भारतीय और केमिस्ट हेमंत कीर ने बीकानेर स्वीट्स, जयकुमार स्वीट्स, शारदा स्वीट्स, स्वादिष्ट नाश्ता सेंटर सहित 11 जूस सेंटरों से पाइनएप्पल शेक, मैंगो शेक, लस्सी, समोसे, कचोरी, बड़े, मिठाई आदि के कुल 30 नमूने लिए।

गुरुनानक बेकरी एवं जूस सेंटर से दूध, दही, पनीर, जूस व लस्सी के नमूने राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे गए।

इस दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, खाद्य सामग्री ढककर रखने और ताजा परोसने की हिदायत दी गई। जांच रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।










