Consumers face problems at Deshmukh petrol pump, pressured to buy extra premium petrol
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला-बोर्देही सड़क मार्ग पर कुरमुड नदी के पास स्थित देशमुख पेट्रोल पंप की कार्यप्रणाली पर उपभोक्ताओं ने अनियमितता के आरोप लगाए हैं।उपभोक्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार 15/05/2026 को दोपहर में वे टू-व्हीलर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। आरोप है कि बिना ड्रेस कोड के सेल्समैन ने पहले अभद्रता की और करीब आधे घंटे तक सादा पेट्रोल देने में आनाकानी की। कभी मशीन खराब, तो कभी पेट्रोल न होने का बहाना बताया गया। बाद में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल भरवाने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे आर्थिक परेशानी हुई।उपभोक्ताओं का कहना है कि पंप पर सादा पेट्रोल उपलब्ध था और उनके सामने ही एक कार में 1000 रुपये का पेट्रोल दिया गया। विरोध के बाद ही टू-व्हीलर वालों को पेट्रोल मिला। उपभोक्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर पंप संचालक पर उचित कार्रवाई की मांग की है।









