Public welfare camp was organised in Rateda Kala, SDM gave instructions for quick resolution of complaints.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जनपद आमला क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रतेड़ा कला में 12 जून को जनकल्याण शिविर लगाया गया। शिविर में मौजूद एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव व सरपंच ने सरस्वती पूजन कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर शिविर में ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं। इस मौके पर एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 दिन में 5 रुपए वाला विद्युत कनेक्शन और आभा ID, अपार ID बनाने के लिए शिक्षा व महिला-बाल विकास विभाग को निर्देशित किया। समय सीमा में प्रगति न होने पर सख्त नाराजगी जताई।

एसडीएम और सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोट ने उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर समय पर राशन न मिलने पर प्रबंधक-सेल्समैन को फटकार लगाई और तत्काल वितरण के निर्देश दिए। किसानों को उर्वरक न मिलने पर जिला अधिकारी से बात कर तुरंत वितरण कराने को कहा।
शिविर में सीईओ जनपद पंकज दारोठिया, परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नोडल अधिकार साहू थे। इसके बाद एसडीएम खेड़लीबाजार शिविर के लिए रवाना हुए।









